KAILASA Library/विषय-सूची/त्रिनेत्र जागरण के शक्तिशाली प्रभावSign in
विषय-सूची

त्रिनेत्र जागरण के शक्तिशाली प्रभाव

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

शारीरिक नेत्रों के बिना पढ़ना

त्रिनेत्र जागरण या Third Eye Awakening℠ की सबसे अधिक प्रत्यक्ष अभिव्यक्तियों में से एक है, शारीरिक नेत्रों का प्रयोग न करके 'आज्ञा चक्र' का प्रयोग करके पढ़ने की योग्यता। विश्वभर में ऐसे हजारों सफल प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां पढ़ना, चित्रकला व रंग पहचान, आकार और वस्तुओं की पहचान करना- यह सब दोनों नेत्रों पर पट्टि बान्ध कर संभव है।

यह प्रदर्शन हमारे शरीर का एकमात्र दृश्य संवेदी अंग (visual sensory organ) के रूप में दो नेत्रों की वास्तविक भूमिका के बारे में हमारी समझ में क्रांतिकारी बदलाव लाते हैं। यह त्रिनेत्र से पढ़ने की और शारीरिक नेत्रों द्वारा पढ़ने की प्रक्रियाओं की भिन्नता पर प्रश्न चिन्ह लगाते है।

नेत्र पर पट्टि बांधकर पढ़ने के समय क्या होता है?

साधारण पठन (शारीरिक नेत्रों से पढ़ना) एक तीन-चरण की प्रक्रिया है:

  1. शारीरिक नेत्र लिखे हुए शब्दों को इन्द्रियों द्वारा समझते हैं।
नेत्र और मस्तिष्क के बीच दृश्य प्रक्रिया का आरेख
  1. शब्दों की सूचना दृश्य तंत्रिका के माध्यम से मस्तिष्क को भेजी जाती है।
  1. मस्तिष्क शब्द को अपनी सीमित बुद्धि से बोध करता है।

त्रिनेत्र से पठन (शारीरिक नेत्रों को बंद करके) के केवल दो-चरण होते हैं:

त्रिनेत्र से सीधे मस्तिष्क तक बोध का आरेख
  1. त्रिनेत्र शब्द को समझता और बोध करता है।
  1. यह बोध सीधे मस्तिष्क को भेजा जाता है।

अतः मस्तिष्क, शारीरिक नेत्रों की सहायता के बिना अपनी अलौकिक अन्तर्दर्शन की शक्ति से सीधे शब्दों को 'देखता' और 'पढ़ता' है।

नेत्र पर पट्टी बांधकर पुस्तक पढ़ते हुए बालक

सम्पूर्ण मस्तिष्क का उत्प्रेरण

नेत्र बंद करके पढ़ने के समय, संपूर्ण दृश्य मार्ग एवं मस्तिष्क (नेत्रों को छोड़ कर) सम्बद्ध एवं सक्रिय होते हैं, जिससे प्रमाणित होता है कि वास्तव में यह 'दर्शन' की प्रक्रिया है, न कि मस्तिष्क की अन्य कोई क्रिया।

सक्रिय मस्तिष्क का चित्रण

त्रिनेत्र इंद्रियों में से किसी की इन्द्रिया का कार्य कर सकते हैं। यह अद्भुत प्रक्रिया निर्भर करती है कि प्रक्रिया के समय मस्तिष्क का क्या भाग सक्रिय हुआ है। तो हम मात्र मस्तिष्क के श्रवण सम्बन्धित भाग को सक्रिय करके बंद कान से भी सुन सकते हैं। इसे एफ. एम. आर. आई. और पी. ई. टी. स्कैन द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।

सफलतापूर्वक त्रिनेत्र दीक्षा होने पर संपूर्ण मस्तिष्क सक्रिय हो जाता है। यह मध्य मस्तिष्क सक्रियकरण नहीं है। नित्यानन्द गुरुकुल℠ के दीक्षित विद्यार्थी संपूर्ण मस्तिष्क सक्रियकरण का अनुभव कर रहे हैं, इसके फलस्वरूप उन्हें उच्च स्तर के IQ (बुद्धि लब्धि), उच्च भावनात्मक स्थिरता, विलक्षण बुद्धिमत्ता प्राप्त होती हैं। यह सब कुछ युवा पीढ़ी के लिए अपने चरम पर पहुंचता है।

आज के आधुनिक समाज में बालक एवं युवा मोटापा, अवसाद, थकान और बोरियत, भ्रम, भय, इंटरनेट की लत, हिंसा आदि का सामना कर रहे हैं। त्रिनेत्र जागरण इन सभी समस्याओं का समाधान करने मे सहायक बन सकता है। नई पीढ़ी अपने सामने आने वाली इन सभी विकृत समस्याओं से मुक्ति पा सकती है और बच्चे अपनी उच्च संभावना को हर्ष और दूरदर्शिता जैसी स्पष्टता से देखना प्रारम्भ कर सकते है।

सार्वलौकिक दृष्टि एवं ऊर्ध्व बुद्धि से एकत्व

Paramahamsa Nithyananda expands on how the third eye can empower a person to become a powerful visionary leader centered on dharma, the cosmic flow of life.

"समझिये: त्रिनेत्र ललाट पर मात्र एक और नेत्र होना नहीं है। इसका अर्थ है आपकी दृष्टि सार्वलौकिक दृष्टि के साथ संरेखित होती है। आपके जीवन मे जब आपकी दृष्टि संकुचित या घट जाती है, तब जिन तथ्यों के साथ आप निर्णय लेते हैं वे सार्वलौकिक केन्द्रित होने के बजाय अधिक स्व-केन्द्रित या स्वार्थी होते हैं।

जीवन जो जीवनशैली से भी विशाल होता है, वह धर्म है। आपकी जीवनशैली का अर्थ है कि आप सदैव ६-फुट के धारण किये शरीर ढांचे के लिए लगातार चिंतित रहते हैं। परन्तु अपने जीवन को जीवनशैली से भी अधिक और विशाल देखना एवं योजना बनाना, यह धर्म है। हर चरण में, वास्तविक स्रोत जहां से आप निर्णय लेते हैं, उसका ही विस्तार होना चाहिए। यही त्रिनेत्र का उद्घाटन या पुटभेद है।

त्रिनेत्र का पुटभेद का अर्थ यह सुनिश्चित करना होता है की जिस मार्ग पर आप चल रहे हैं वह ब्रह्माण्ड की दृष्टि से संरेखित या एकाकार है।"

Paramahamsa Nithyananda delivering a discourse
Blindfolded child reading from a book
Demonstration of third eye blindfold reading
Scientific observation and demonstration of third eye reading
Third eye demonstration before an audience