KAILASA Library/विषय-सूची/इनर अवेकनिंग®Sign in
विषय-सूची

इनर अवेकनिंग®

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

जहाँ अवतार त्रिनेत्र जागरण करते हैं

असाधारण सिद्धियां कैसे जागृत होती हैं?

यद्यपि उन्हें असाधारण अद्भुत सिद्धियां कहा जाता है, योग शक्तियाँ वास्तव में असाधारण नहीं हैं। वे हम में से हर व्यक्ति के अनुभव करने के उद्देश्य से ही आस्थित होती हैं; मनुष्य होने पर यह सिद्धियां हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।

सभी सिद्धियों के भाति, त्रिनेत्र जागरण (थर्ड आई अवेकनिंग℠) प्राकृतिक नियमों पर आधारित है, जिसे आधुनिक विज्ञान अभी तक समझ नहीं सका है। वैदिक काल के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों को यह श्रिष्टि के नियम पूर्ण रूप से विदित थे। यह सब केवल आपकी विद्या की विस्तारता पर निर्भर करता है; कि आप सूक्ष्म विद्या को कितनी माला मे संभाल सकते हैं ।

अंतर्ज्ञान (intuition) कुछ और नहीं पर आकाश और काल की अति अधिक व्यापक सीमा के दर्शन करने की क्षमता है।

मैं आपको एक बहुत ही वास्तविक उदाहरण दे सकता हूँ:

मान ले कि एक व्यक्ति जो सड़क के बीच में खड़ा है और रास्ते के दोनों ओर देख रहा है। वह दोनों ओर कितनी दूर तक देख सकता है? वह हर दिशा मे 100 या 200 मीटर की अधिकतम दुरी तक देखने में सक्षम हो सकता है।

परन्तु, किसी अन्य व्यक्ति पास के एक भवन की 10वीं तल (फ़्लोर) पर खड़ा है और नीचे उसी सड़क को देख रहा है, वह इस ओर 1 किलोमीटर, उस ओर 1 किलोमीटर देखने में सक्षम हो जाएगा। इसलिए जब वह व्यक्ति कहता है कि उसे नीचे सड़क पर आती हुई एक वाहन दिख रही है तो धरती पर खड़ा व्यक्ति स्वाभाविक रूप से यही सोचता है कि यह व्यक्ति कुछ ऐसी वस्तु देख रहा है जो वहाँ नहीं है! और जब कुछ ही मिनटों में, वह भी वाहन देखता है, तो वह सोचता है कि - “वाह! भवन में खड़ा व्यक्ति भविष्यवाणी कर सकता है! उसके पास अंतर्ज्ञान की शक्ति है! उसके पास एक सिद्धि है, एक चमत्कारिक शक्ति है!”

भूत एवं भविष्य संपूर्ण परिभाषा नहीं हैं। उसी प्रकार, दूरी भी असीम और पूर्ण नहीं हैं। वास्तव मे, यह अपने दर्शन को विस्तारित करने की प्रक्रिया है जिससे कि आप अधिक काल और आकाश को स्वयं मे समाहित कर पायें।

जब आपके त्रिनेत्र जागृत होते है, तो आप उच्च स्तर से सब कुछ देखने के लिए सक्षम हो जायेंगे। तो आप वास्तविक सत्य के साथ एवत्वं स्थापित कर लेंगे और जिसे हम 'भूत' और 'भविष्य' कहते हैं उसमे प्रवेश कर साध्य पाएंगे।

मैं अपने त्रिनेत्र को कैसे जागृत कर सकता हूँ?

त्रिनेत्र उसी क्षण जागृत हो जाते है, जब एक अवतार द्वारा आपको दीक्षा प्राप्त होती है; चाहे आपको इसका तुरंत अनुभव हो या न हो।

दीक्षा के समय, कुंडलिनी आपकी मेरुदंड (पीठ) पर ऊर्जावान होकर ऊपर बढ़ती है। जब यह आपके त्रिनेत्र को स्पर्श कर लेती है, तो यह स्थायी रूप से सक्रिय हो जाती है। जब आप त्रिनेत्र पर निरन्तर ध्यान रखते हैं, तो यह सक्रिय रहता है और आप इसे भौतिक रूप से अनुभव कर सकते हैं। यदि आपकी जीवित अवस्था में यह जागृत होती है, तो आपको इसके बहुत से अन्य लाभ प्राप्त होंगे।

त्रिनेत्र जागरण (थर्ड आई अवेकनिंग℠) सबके लिए संभव है। मैं अपनी महिमा के रूप में इन असाधारण सिद्धयों का प्रदर्शन नहीं कर रहा हूँ; मैं आपकी ही संभावना के रूप में उनका प्रदर्शन कर रहा हूँ!

मेरे जागरण में क्या बाधा है?

त्रिनेत्र का बाधक और कुछ नही पर आपकी छोटी पहचान और छोटे जीवन के साथ आरामदायक होने के आपके निर्णय के कारण है। यह कटु सत्य है!

आपकी भावना कि आपको निरन्तर ‘अज्ञात’ से सुरक्षा की आवश्यकता है, क्योकि आप समझते हैं कि आप शक्तिहीन हैं, आप अज्ञानी हैं, आप अनभिज्ञ हैं। इस तरह की गलत जानकारी के आधार पर अपनी पहचान क निर्माण करना, स्वयं को भ्रमित करना, अहंकार है। इसी अहंकार के साथ आगे बढ़ना घमण्ड है। ये दोनों ही आपके त्रिनेत्र के प्रमुख बाधक हैं।

जब आप किसी भय या शंका से मुक्त, स्वयं को अपनी उच्चतम संभावनाओं के लिए खोलते हैं, तो आप सरल, सुचारू रूप से, सभी असाधारण सिद्धियों का अनुभव करेंगे। यही कारण है कि बच्चे वयस्कों की तुलना में अधिक आसानी से इन शक्तियों को अभिव्यक्त करते हैं!

A man with closed eyes touching his forehead
A large group of people seated in a hall during a session

'इनर अवेकनिंग® सभी के लिए है'

परमहंस नित्यानंद जी कहते हैं, “सिद्धियाँ या चमत्कारी शक्तियाँ अन्य कुछ भी नहीं बल्कि प्राकृतिक नियमों की उपज का प्रकटन है, जिसे विज्ञान ने अभी तक समझा नहीं है।”

पृथ्वी पर हर व्यक्ति में इन शक्तियों को जागृत करने के उत्तरदायित्व से, परमहंस नित्यानंद जी इनर अवेकनिंग® द्वारा इस विज्ञान को सुरक्षित और प्राकृतिक रूप से हजारों बालको और व्यसकों को प्रकट कर रहें है। इनर अवेकनिंग® 21 दिवसीय व्यक्तिगत परिवर्तन कार्यक्रम वर्ष मे कयी बार आयोजित किया जाता है जो आपको 'अपने भविष्य को पुनः लिखने' में समर्थ बनाता है।

सामूहिक दीक्षा और त्रिनेत्र जागरण

सामूहिक दीक्षा और त्रिनेत्र जागरण

शिवोऽहम्' इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम, वाराणसी, भारत, 2015

इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम के समय पवित्र दिव्य प्रक्रिया - त्रिनेत्र जागरण (थर्ड आई अवेकनिंग℠) परमहंस नित्यानन्द जी का एक कृपा स्वरुप उपहार है। वाराणसी या काशी, जो स्वयं भगवान शिव के त्रिनेत्र है, इस ब्रह्माण्डिय ऊर्जा केंद्र मे यह दिव्य प्रक्रिया गुरु के रूप में स्वयं उनके द्वारा दी जाती है।

दीक्षा प्रक्रिया

“इनर अवेकनिंग® स्वयं के भीतर संभावित शक्तियों को जगाने का कार्यक्रम है। वैदिक परंपरा में हम इन शक्तियों को कुंडलिनी शक्ति कहते हैं। जब आपके त्रिनेत्र जागृत हो जाते है, आप स्वच्छंद जीवन जीना प्रारम्भ कर देंगे, आप अपने भीतर की विचार धाराओं से मुक्त हो जाएंगे। आप 'जो हैं' उसके साथ जीयेंगे।”

त्रिनेत्र अंतर्ज्ञान का ऊर्जा केंद्र है। यह आपको अपने भूत और भविष्य के बारे में एक स्पष्ट दर्शन दे सकता है। यदि आपके त्रिनेत्र जागृत नहीं है, तो आप न तो भूतकाल के बारे मे स्पष्ट होंगे और न ही भविष्य के बारे में स्पष्ट होंगे..."

~ परमहंस नित्यानन्द

त्रिनेत्र जागरण ध्यान

इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम में त्रिनेत्र जागरण ध्यान की प्रक्रिया अभ्यास करते प्रतिभागी - जो आज्ञा चक्र को सक्रिय करता है।

"अनेक संभावनाऐ, शक्तियां के द्वार खुल जाते हैं और आपमे विद्यमान हो जातें है जब आपके त्रिनेत्र का जागरण होता है।" ~ परमहंस नित्यानन्द

त्रिनेत्र अभ्यास

दीक्षा उपरान्त सभी आयु के प्रतिभागी त्रिनेत्र से पढने का अभ्यास करते हुये इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम मे |

त्रिनेत्र अभ्यास - १
त्रिनेत्र अभ्यास - २
त्रिनेत्र अभ्यास - ३
त्रिनेत्र अभ्यास - ४

वयस्कों में मात्र २१ दिनों में त्रिनेत्र शक्ति की अभिव्यक्ति

परमहंस नित्यानन्द जी द्वारा इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम मे दीक्षा के बाद, कई वयस्क केवल 21 दिनों में ही त्रिनेत्र की शक्तियों को व्यक्त करने लगते हैं। त्रिनेत्र के माध्यम से आंखों पर पट्टी बाँध कर पढ़ने के अलावा, प्रतिभागियों को उच्च अंतर्ज्ञान युक्त क्षमताओं, सहज प्रसन्नता, अधिक स्वास्थ्य लाभ और ‘पूर्णता’ का अनुभव होता है।

कार्यक्रम का सर्वोपरि अनुभव - ‘शिवोऽहम’ (मैं शिव हूँ। मैं दिव्य हूँ। ) में दीक्षा है - स्वयं के भीतर स्थित देवत्व का जागरण। त्रिनेत्र जागृत करके, अवतार उनकी सर्वोच्च क्षमता का जागरण करते है, जो स्वभाव वश सफलता, नेतृत्व और सिद्धियों के रूप मे व्यक्त होते है।

वयस्क त्रिनेत्र शक्ति अभिव्यक्ति - १
वयस्क त्रिनेत्र शक्ति अभिव्यक्ति - २
वयस्क त्रिनेत्र शक्ति अभिव्यक्ति - ३

इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम के पश्चात् त्रिनेत्र अभ्यास दुनिया भर में व्यापक रूप से होते है।

इनर अवेकनिंग त्रिनेत्र अभ्यास - १
इनर अवेकनिंग त्रिनेत्र अभ्यास - २

14 वर्ष से कम आयु के बालक सफलतापूर्वक त्रिनेत्र पठन करते हुऐ

"14 साल से कम आयु के बालकों के लिये, हम सफलता से त्रिनेत्र जागरण को प्रकट कराने मे सक्षम हैं - नेत्र बंद कर पढ़ने की क्षमता के साथ। हमने इसे पूर्व ही विज्ञान बना दिया है।"

~ परमहंस नित्यानन्द

बालक त्रिनेत्र पठन - १
बालक त्रिनेत्र पठन - २

त्रिनेत्र के जागरण में सहायक अभ्यास

भारत में नियमित जीवन में, लोग निरन्तर त्रिनेत्र पर कार्य करते हैं। कुमकुम (ललाट पर लगाई जाने वाली परिष्कृत हल्दी) या पवित्र भस्म को लगाना त्रिनेत्र पर कार्य करने की एक तकनीक है; निरन्तर आपका ध्यान त्रिनेत्र पर रहेगा। त्रिनेत्र के लिए ध्यान भोजन है। यदि आप त्रिनेत्र पर ध्यान देना प्रारम्भ करते हैं, तो यह जागृत हो जाएगा। यह ऊर्जा की अभिव्यक्ति करना प्रारंभ कर देगा।

त्रिनेत्र पर कुमकुम तिलक

तकनीक

आरामदायक सुखद असान में अपने सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीधी रेखा में करके बैठें। शांत हो जाऐ और कुछ गहरी साँस लें।

चरण १ (खुले नेत्रों के साथ) ⌛ ५ मिनट

अपनी भ्रूकुटी के बीच के स्थान में अपना ध्यान केंद्रित करें। विकल्पना करें कि आपके त्रिनेत्र खुले है; आप त्रिनेत्र के द्वारा ही देख रहे हैं। यह पहली बार थोड़ा कठिन लग सकता है, लेकिन कुछ ही मिनटों में आप यह करने लगेंगे।

चरण २ (बंद नेत्रों से) ⌛ ३ मिनट

अपने नेत्रों को बंद करें और एक तीव्र सुनहरे प्रकाश को आकाश के आपके शरीर में प्रवेश करने की विकल्पना करें। प्रकाश आपके शीर्ष में प्रवेश कर रहा है और आपके त्रिनेत्र पर केन्द्रित हो रहा है, क्रियाशील, उर्जावान और सक्रिय हो रहा है।

चरण ३ (खुले नेत्रों के साथ) ⌛ ३ मिनट

अब, खुले नेत्रों के साथ, अपने त्रिनेत्रों से मेरें त्रिनेत्रों को देखें - उस लाल बिंदु पर जहां कुमकुम है। त्रिनेत्र के माध्यम से,मेरे त्रिनेत्रों पर ध्यानपूर्वक देखते रहें। विकल्पना करें की आपके भ्रूकुटी के मध्य एक लाल रंग का छेद है और तीव्रता से मेरे त्रिनेत्रों को देखें।

चरण ४

आराम करें। अपने नेत्रों को बंद करें। यदि आप चाहें तो आप जहाँ भी बैठे हो, वहां आराम कर सकते है।

We are making every effort to ensure the success of Third Eye Awakening℠ process for all by evolving the science and continuing groundbreaking research and development. However, please note that the results