KAILASA Library/विषय-सूची/सामान्यतःSign in
विषय-सूची

सामान्यतः

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या त्रिनेत्र दृष्टि एक वास्तविक

अध्यात्मिक शक्ति है?

त्रिनेत्र दृष्टि स्पष्ट रूप से एक सिद्धि, एक दिव्य शक्ति है, जो आपको एक अवतार द्वारा त्रिनेत्र जागरण की दीक्षा से और उचित प्रक्रिया करने से प्राप्त होती है। यह कोई राह चलता जादू नहीं है। यह हजारों लाखों लोगो में उत्पन्न किया जा सकता है। इसमें कुछ भी छल नहीं होता है। इसके कोई जादू नहीं है। यह शुद्ध आध्यात्मिक शक्ति है, गूढ़ विज्ञान है।

क्या त्रिनेत्र जागरण सदैव के लिए

होता है?

हाँ। एक बार आपका त्रिनेत्र जागृत हो जाये, यह स्थाई होता है। यदि आपने पहले त्रिनेत्र जागरण को पहले अनुभव किया है, परन्तु कुछ समय बाद यह अनुभव होना बंद हो जाये, तो समझिये कि आपके भीतर कभी भी त्रिनेत्र जागरण नहीं हुये थे।

मेरे दिनचर्या के जीवन में त्रिनेत्र जागरण

किस प्रकार उपयोगी होता है?

त्रिनेत्र जागरण से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में परिवर्तन देखेंगे। यह आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने में मदद करेगा। यह आपको आपकी शारीरिक अथवा मानसिक पीड़ा को समझने में सहायक होगा और आपके शरीर को पुनः स्वस्थ्य बनाएगा, क्योकि त्रिनेत्र अंतर्ज्ञान एवं इच्छा शक्ति का केंद्र है।

यह आपको अच्छे सम्बन्ध रखनेमें मदद करेगा, क्योकि आप व्यक्ति को जानेंगे उसके कार्यों को नहीं। आप लोगों को सुनने की स्थिति मे लाकर उनसे बात करने में समर्थ होंगे और उन्हें पूर्णता प्राप्त करने में सहायता करेंगे।

आप सरलता से वह कुछ भी प्राप्त करने में समर्थ होंगे जो आप लोगो से चाहते हैं।

क्योकि आपके पास ब्रह्माण्ड को नियंत्रित करने की चाबी है, आप वह सब कुछ प्राप्त करने में सक्षम होंगे जो आप जीवन में अपेक्षा रखते हैं, चाहे वह धन अथवा शारीरिक आराम, सफलता अथवा आत्मबोध, क्योकि ब्रह्माण्ड आपकी इच्छाओं का सम्मान करेगा।

क्या त्रिनेत्र जागरण एक जादू है या एक

विज्ञान?

जब कोई अनुभूति सफलतापूर्वक बार बार एक ही परिणाम देती है तो इसे विज्ञान कहते हैं, जादू नहीं। हजारो बच्चे एवं वयस्क आज त्रिनेत्र जागरण के विज्ञान का यहाँ सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं:

◈◈ नित्यानन्द गुरुकुल ℠

◈◈ नित्यानन्द बाल विद्यालय

◈◈ कल्पतरु: वयस्कों के लिए पूरा दिन अभिव्यक्ति कार्यक्रम

◈◈ एन- मेमोरी: बच्चों के लिए पूरा दिन स्मृति कार्यक्रम

◈◈ इनर अवेकनिंग®: वयस्कों और बच्चों के लिए 21 दिन का परिवर्तनकारी कार्यक्रम

क्या त्रिनेत्र जागरण किसी प्रकार से

असुरक्षित हो सकता है?

अन्य प्रक्रियाओं की भांति, यदि आप स्वयं ही इस तकनीक का प्रयास करते हैं या किसी अयोग्य व्यक्ति जिसका स्वयं का त्रिनेत्र जागरण नहीं हुआ है उसके निर्देशन में त्रिनेत्र जागरण संकट से भरा हो सकता है। इसके बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं। अतः सदैव उसी प्रबुद्ध व्यक्ति के निर्देशन में त्रिनेत्र जागरण करें जो इस विज्ञान में महासिद्ध हो।

जो तकनीकें मैं उपयोग कर रहा हूँ वह सबसे सुरक्षित हैं, क्योंकि यह इस ज्ञान के मूल स्रोत वैदिक परंपरा मे से ली गयी है। मैंने व्यक्तिगत रूप से इन तकनीकों का प्रयोग किया है और अनुभव किया है, यह पूरी तरह से वैदिक परंपरा द्वारा प्रमाणित है। वे शैव आगम से ली गयी है - जो भगवान शिव ने देवी को विद्या प्रदान की थी।

मैंने इन तकनीकों क प्रयोग किया है और उन्हें आधुनिक मन और शरीर के अनुकूल परिवर्तित किया है, जिससे की आपका सुरक्षित और प्राकृतिक जागरण हो, सबसे सरल रूप से।

अतः यह तकनीकें पूर्णतयः सुरक्षित हैं और इनके कोई नकारात्मक दुष्प्रभाव नही है। इनका केवल एक ही प्रभाव आप अनुभव करेंगे - आनंद, बुद्धि, शक्ति और आत्मज्ञान।

Human head profile with glowing third eye / brain activity visualization