त्रिनेत्र जागरण के गहन सत्य
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
आपके नेत्रों और इन्द्रियों को क्या प्रबुद्ध करता है?
कभी आपने विचार किया हैं कि वह क्या शक्ति है जो हमारी इन्द्रियों को प्रबुद्ध करती है, जो हमारे नेत्रों को देखने योग्य बनाती है, जिससे हम स्वप्न भी देख पाते हैं?
केनोपनिषद में, एक जिज्ञासु अपने गुरु से पूछता है - “किसकी इच्छा से मन अपने लक्ष्य या वस्तुओ की ओर जाता हैं – केनेषितं पतति प्रेषितं मनः ? किस दैवीय शक्ति के द्वारा निर्देशित, चक्षु (नेत्र) और श्रोत (कान) अपने कृत्यों में कार्यरत है? – चक्षुः श्रोतं कउौ देवो युनक्ति।”
सुंदरता से, गुरु रहस्य बताते हैं – “चेतना कर्णों के कर्ण है , मन के मन है, वाणी की वाक शक्ति है, नेत्रों के नेत्र - चक्षु है जो दिव्य दृष्टि की शक्ति है। धीर प्रबुद्ध जन स्वयं को इंद्रियों से मुक्त कर, इस क्षणिक अस्थायी जगत से ऊपर उठकर शाश्वत हो जाते हैं, अमृतः भवन्ति।”
लाखों जन की चेतना के जागरण कर्ता, परमहंस नित्यानन्द जी दिव्य नेत्र की शक्ति के रहस्य को बताते हैं:
सुनिये: जिस प्रकार आपके दो नेत्र हैं, उसी प्रकार आपमे एक तीसरी संभावना हैं जिससे आप पूरे विश्व को, पूरे ब्रह्मांड को अनुभव कर सकते है, न केवल देखने के माध्यम से ।
त्रिनेत्र मात्र देखने के कार्य हेतु नही है। इनसे हम सुन, स्पर्श, अनुभव, कार्य भी कर सकते हैं, अतः त्रिनेत्र एक नई शक्तिशाली संभावना है। यह त्रिनेत्र कहलाता है क्योंकि जिस क्षण से यह सक्रिय होता है सबसे पहले आपमे यह होता है कि - आप अपने शारीरिक अंगों के परे देख और सुन सकते हैं।
आप संपूर्ण जीवन को उच्च आयामों में देखना, अनुभव करना प्रारम्भ करते है। आपकी कुंडलिनी शक्ति उच्च स्तर में रहना प्रारम्भ कर देती है, अतः यह आपको सदैव 'पूर्णता' के उच्च स्तरो और उत्तम स्वास्थ्य मे रखता है, और आपकी उत्तम संभावनाऐ प्रकट होती है।

आज्ञा या त्रिनेत्र: लौकिक विचरण का केंद्र
(cosmic browsing center)
जीवन देखने के साथ प्रारम्भ होता है। चाहे आप नेत्रहीन हो या आपके भौतिक नेत्र हो, आप अपने अन्तः नेत्रों से देखते रहते हैं।
त्रिनेत्र दृष्टि अन्य कुछ नहीं बल्कि 'चेतनापूर्ण दृष्टि' है! यह आपके मस्तिष्क के गैर-यांत्रिक भागों को सक्रिय करती है। इस कारण आप असाधारण शक्तियां जैसे दूरश्रवण, मूर्तरूपण, पदार्थिकरन एवं दिव्य दृष्टि का अनुभव करने लगते हैं।
त्रिनेत्र ब्रह्माण्ड के द्वार की तरह है। त्रिनेत्र के माध्यम से आप ब्रह्माण्ड से कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। उसी प्रकार, आप त्रिनेत्र की सहायता से ब्रह्माण्ड में कुछ भी निर्देश भेज सकते हैं।
ब्रह्माण्ड में जो कुछ भी त्रिनेत्र के माध्यम से भेजा जाता है उसका अनुभव तत्काल ही होता है।
त्रिनेत्र मात्र भौहों का केंद्र (brow center) नहीं है; यह विचरण का केंद्र (browsing center) भी है! ठीक उसी प्रकार जैसे इन्टरनेट ब्रौसिंग सेन्टर से आप इन्टरनेट की दुनिया से कुछ भी डाउनलोड या अपलोड करते हैं, त्रिनेत्र के माध्यम से भी आप ब्रम्हाण्ड से कुछ भी डाउनलोड या अपलोड कर सकते हैं। यह ब्रम्हाण्डीय विचरण केंद्र है।
कोई भी 'आकाशीय अभिलेख' जिसमें ब्रह्माण्ड में भूत, वर्तमान व भविष्य में घटित हर घटना की छाप अंकित होती है, जो आकाशीय मण्डल में संग्रहीत होते हैं; उस व्यक्ति द्वारा डाउनलोड किये जा सकते हैं जिसका त्रिनेत्र जागरण उचित दीक्षा के द्वारा होता है।
त्रिनेत्र दृष्टि 'चेतनापूर्ण दृष्टि' है
अब हम त्रिनेत्र जागरण के गूढ़ सत्यो को समझते है।
सुनिये: आपका जीवन देखने के अलावा और कुछ नहीं है। देखना ही आपका जीवन है।
यदि आप नेत्रो के माध्यम से कुछ देख सकते हैं, तो आप अपने भौतिक शरीर के द्वारा इसका अनुभव कर सकते हैं।
यदि आप अपने मन के माध्यम से कुछ देख सकते हैं, तो आप अपने मानसिक शरीर के द्वारा उसका अनुभव एवं उसको समझ सकते हैं।
यदि आप अपने भीतरी अन्तर आकाश या अपनी चेतना के द्वारा कुछ देख सकते हैं, तो आप इसके स्वामी के रूप में इसे नियंत्रित कर सकते हैं।
स्थूल एवं सूक्ष्म जगत के मध्य सेतु बन्धन
त्रिनेत्र भौतिक जगत एवं मानसिक तथा ब्रह्मांडीय अंतरिक्ष के मध्य सेतु है। सभी असाधारण शक्तियां, मनो सिद्धियां त्रिनेत्र जागरण के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं।
जब आपका त्रिनेत्र पूर्ण रूप से जागृत हो जाता है तो सभी असाधारण शक्तियाँ सक्रिय हो जाती हैं।
समझेंः जो कुछ भी आप अपने दोनों नेत्रों से देखते हैं वह सत्य नहीं है और पर्याप्त नहीं है। त्रिनेत्र बाहरी रूप से आपको जीवन की दिनचर्या की वास्तविकता से अवगत कराता है और आन्तरिक रूप से आपकी जीवन एवं मृत्यु यात्रा मे।
अपूर्णता एवं कर्मों के बंधन को नष्ट करें
जितना अधिक आप त्रिनेत्र का उपयोग करेंगे, आपके मस्तिष्क में उत्कीर्ण संस्कार और अपूर्णताये पूर्ण होनी प्रारम्भ हो जाएँगी, क्योकि आप लगातार चेतना के साथ कार्य कर रहे हैं। जितना अधिक आप चेतना का उपयोग करेंगे, आप उतने ही अधिक चैतन्य होते जायेंगे।
हम जिसे 'कर्म' कहते हैं वह कुछ और नहीं बल्कि गहन अचेतना की विचार धाराएं है जो आपको जन्मों से भय, लालच एवं दुःख के दुष्चक्र में धकेल देती है। जब आप अपनी चेतना की शक्ति को स्वतन्त्रता पूर्वक उपयोग करना प्रारम्भ करते हैं, आपका मन चेतना के प्रकाश मे आता है और आपके कर्म स्वयं ही समाप्त और विलीन हो जाते हैं।
त्रिनेत्र से संस्कारों को भस्म करे और ईश्वरत्व अनुभव करें
त्रिनेत्र जागरण आपमें तत्काल ईश्वरत्व का अनुभव कराता है। जिस क्षण आपके त्रिनेत्र जागृत होते है, आप ईश्वर बन जाते हैं। इसीलिए सभी हिन्दू देवी-देवता, चाहे वे शिव या देवी हों, अथवा गणपति या स्कन्द हो सभी के त्रिनेत्र होते है। लोगो के जीवन में सभी दिव्य दर्शन, सभी असाधारण घटनाऐं त्रिनेत्र की शक्ति के कारण घटित होते हैं।

मानव से दिव्यात्मा का सृजन - परमहंस नित्यानन्द द्वारा, इनर अवेकनिंग™ कार्यक्रम मे
चेतनापूर्ण चमत्कारो को अपनी जीवनशैली बनाऐ
एक अच्छा मनुष्य होना अच्छा है, परन्तु यह महान नहीं है! यह मानव संभावनाओं की समाप्ति नहीं है। आप असाधारण शक्तियों एवं क्षमताओं के लिए बने हैं।
आप एक जन्म से नेत्रहीन व्यक्ति से देखने की शक्ति के बारे में बात नहीं कर सकते हैं। आप चाहे जितना भी कहें, वह यह कभी समझ नहीं पायेगा कि नेत्र प्राप्त कर उसके साथ क्या होगा।
इसी प्रकार, मैं आपसे त्रिनेत्र के विषय में बात नहीं कर सकता जब तक कि आपके त्रिनेत्र जागृत न हो जाएं! जब आपका त्रिनेत्र जागरण हो जायेगा, आपका सम्पूर्ण जीवन बदल जायेगा। जिसे साधारण लोग अंतर्ज्ञान कहते हैं वह आपकी जीवनशैली बन जायेगी। जिसे लोग साधारणतः आध्यात्मिक शक्तिया कहते हैं वह आपकी जीवनशैली ही बन जायेगी।
सुनिएः ईश्वर माइनस त्रिनेत्र मानव हैं;
मानव प्लस त्रिनेत्र ईश्वर है। त्रिनेत्र ईश्वर प्राप्ति का सीधा सेतु है।
शिव के जीवन की एक सुन्दर घटना। शिव ने अपने त्रिनेत्र को खोलकर मनमत को भस्म कर दिया। मनमत का अर्थ माया अथवा भ्रम होता है जो आप 'देख रहे' हैं और जिसको आप जीवन समझते है। आपकी दृष्टि का भूतकाल की स्मृतियों और संस्कारों से विचालित होने को माया कहते है।
यदि आपके त्रिनेत्र जागृत है तो आपकी जीवन दृष्टि बिलकुल स्पष्ट हो जायेगी। आप भी मनमत को भस्म कर देंगे, आप मनमत से मुक्त हो जायेंगे। आप भी शिव, महादेव जैसे जीवन जीयेंगे।
यदि आप अपने विचारों को अद्वैत के सिद्धांत से संयोगित करते है, तो आपकी सम्पूर्ण शक्ति त्रिनेत्र में ही केन्द्रित एवं स्थापित हो जाएगी। आपके त्रिनेत्र की कार्य पद्धति नई आवृत्ति में प्रवेश कर जाएगी।