त्रिनेत्र जागरण या थिर्ड आई अवेकनिंग℠ में दीक्षा
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
'मंत्र दृष्टाओं' या परम सत्य के दृष्टाओं ने अपनी दोनों भ्रुकुटीयो के बीच स्थित 'भूमध्य' में चेतना के अधिष्ठान (आसन) को जागृत किया है। भूमध्य, लौकिक ब्राउज़िंग का केंद्र है जहां से उन्होने मन्त्रों या पवित्र अक्षरो के दिव्य दर्शन कर आत्मिक अनुभव प्राप्त किए।
त्रिनेत्र जागरण या थिर्ड आई अवेकनिंग℠ के विज्ञान के ऋषि या मन्त्र दृष्टा के रूप में, परमहंस नित्यानन्द जी विश्व मे सभी आयुवर्ग एवं पृष्ठभूमि के हजारों लोगों को त्रिनेत्र जागरण में दीक्षा प्रदान कर रहे है। विशेष रूप से १४ वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए, दीक्षा शीघ्र ही अभिव्यक्ति बनती है।
यह पहले कभी नहीं हुआ कि वैदिक विद्यायें, त्रिनेत्र और कुण्डलिनी जागरण के स्वरूप में आधुनिक विश्व के लिए इतनी सरल बनाई गयी। प्राचीन काल में योगीजन जिन अध्यात्मिक शक्तियों की अनुभूति करने की जिज्ञासा से अपने कयी जीवनकाल तपस्या में समर्पित करते थे, आज वही शुद्ध विज्ञान परमहंस नित्यानन्द जी विभिन्न ध्यान कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप प्रदान कर रहे है।
शिव ने त्रिनेत्र की गुप्त विद्या प्रकट की
भगवान शिव ने 'विज्ञान भैरव तंत्र' के सहस्त्रयों को अपनी शक्ति देवी पार्वती को प्रकट किया था। इसमे महादेव त्रिनेत्र जागरण की शक्तिशाली विद्या में महादेवी को दीक्षा प्रदान करते हैं:
यह विद्या गुरु की दीक्षा कृपा के प्राप्त होने से ही जीवित और फलित होती है, जो स्वयं आदिगुरु शिव के सजीव मूर्तरूप होते हैं।

श्री नित्यानन्देश्वर नित्यनन्देश्वरी (भगवान् शिव और देवी) एवं गुरु - नित्यानन्द देवस्थानम्, बिडदी, भारत में
तया-आपूर्र्यासूर्धधान्तम् भंन्क्त्वा भ्रूक्षेपसेतुना ।
निर्विकल्पम मनः कृत्वा सर्वोर्ध्वे सर्वगोद्गमः ॥३१॥
~ विज्ञान भैरव तंत्र
आपका शरीर जीवन प्राण से सहस्रार तक भरा हो। भ्रुकुटी के मध्य सेतु की तरह केंद्र (तीसरे नेत्र) को एकाग्र मन के द्वारा पार करे। मन विचारों की चंचलता से परे होना चाहिए [निर्विकल्पं मनः] । इस सर्व-उद्गम शिव की परम् स्थिति मे, होती है सर्व-व्यापी दृष्टि व प्रकाश की वर्षा।
त्रिनेत्र दीक्षा के समय क्या होता है?
एक साधक जब अपने गुरु की उपस्थिति में, ग्रहणशीलता व विचारहीन मनोभाव [unclutched] से बैठता है, और गुरु की अनुभूति, गुरु की जैवस्मृति (bio-memory) से सीधे - बिना किसी प्रयास करे, उसकी स्वयं की जैव-स्मृति (bio-memory) में संचारित होती है, इसे दीक्षा कहते हैं।
त्रिनेत्र को दीक्षा द्वारा जागृत किया जा सकता है, जो प्रत्यक्ष प्रबुद्ध गुरु या अवतार की आध्यात्मिक ऊर्जा का संचारन है।
जैसे कि लाखों लोग परमहंस नित्यानन्दजी के जीवन परिवर्तित करते कार्यक्रमों एवं सत्संगों में अनुभव कर रहे हैं, अवतार की मुद्रा या हस्त-लक्षण या नयन दृष्टि, मानव मन-शरीर व चेतना पर एक सहज, महान परिवर्तन का कारण बन सकती है। रोगों का चमत्कारी उपचार, गहरी संज्ञानात्मक परिवर्तन, यौगिक अनुभव, और जीवन भर के कर्मों को कुछ दिन या कभी कभी कुछ मिनटों में ही नष्ट किया जा सकता है।
वैदिक परंपरा में दीक्षा सबसे श्रेष्ठ कृपा व दिव्य उपहार होता है जो एक गुरु अपने शिष्य को प्रदान करते है। दीक्षा के समय, दैविक शक्तियां जो गुरु की जीवस्मृतियो मे विद्यमान होती है वह शिष्य की जीव-स्मृतियो मे स्थापित हो जाती है।

"जब एक दीपक जलाया जाता है, तो उसकी लौ उछल कर स्वतः ही अन्य दीपकों को प्रज्वलित कर देती हैं। यदि आपके त्रिनेत्र को एक जागृत त्रिनेत्र के निकट लाया जाता है, तो लौ सरलता से उछलती है। आगमो में, महादेव ने एक सुन्दर, शक्तिशाली शब्द 'शक्तिपात' दिया है, जो आपकी कुण्डलिनी और त्रिनेत्र जागृत करने की उर्जा के संचारान का वर्णन करता है।"
~ परमहंस नित्यानन्द
प्राचीन ग्रन्थ रुद्रायमाला तंत्र में भगवान शिव कहते हैं:
"जिसने दीक्षा नहीं ली है, उसे न तो मुक्ति प्राप्त होती है और न ही उज्जवल भविष्य। अतः उसे सभी प्रकार से प्रयत्न करके गुरु से दीक्षा लेनी चाहिए।"
दीक्षा तीन स्तरों पर कार्य करती है – चेतन मन, अवचेतन मन, एवं भौतिक शरीर। जब यह तीनो स्तरों पर कार्य करती है, शारीरिक स्तर तक व्याप्त होकर, तो यह आपमें सिद्धियों के रूप में दृष्टिगत होती है।
दीक्षा का विज्ञान
दीक्षा एक अत्यंत गोपनीय विधि
है, लेकिन यह 'एनटैंगलमेंट'
के वैज्ञानिक सिद्धांत से कुछ हद
तक वर्णित की जा सकती है।

'एनटैंगलमेंट' शब्द का उपयोग परिमाण सिद्धांत (क्वांटम थ्योरी) में किया जाता है - यह वर्णन करता है कि उर्जा-वस्तु के कण किस प्रकार एक दूसरे से पूर्वनिर्धारित रूप से परस्पर प्रभावित होते हैं, चाहे वे कितने भी दूर स्थित हो। इसका अर्थ यह है कि इन में से किसी एक कण की स्थिति और कर्म दूसरे कणो की स्थिति और कर्म को प्रभावित करते है। त्रिनेत्र जागरण, आध्यात्मिक चिकित्सा, कुंडलिनी जागरण, उत्तोलन, टेलीपोर्टेशन, मूर्तरूपण और निराहार (भोजन के परे जीना) की प्रक्रियाओं के पीछे 'एनटैंगलमेंट' का सिद्धांत है।
एक प्रबुद्ध गुरु मे दूसरों को अपनी उपस्थिति का सूक्ष्म दबाव के द्वारा स्वयं के उच्च स्तर में दूसरो को ऊपर उठाने की शक्ति होती है। जब प्राप्तकर्ता का मन शान्त, विचार-रहित मन वाले व्यक्ति के संपर्क में आता है तो 'एनटैंगलमेंट' की वही प्रक्रिया घटित होती है और प्राप्तकर्ता भी विचार मुक्त हो जाते हैं। जब प्राप्तकर्ता मानसिक रूप से ऊर्जा स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए लयबद्ध होता है तब जागरण की घटना सर्वाधिक प्रभावशाली रूप से घटित होती है।
दीक्षा के समय, 'एनटैंगलमेंट' प्राप्तकर्ता की जैव-स्मृति (bio-memory) में व्याप्त हो जाता है। इस कारण दीक्षा के स्थाई शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव होते है।

दीक्षा एवं कुण्डलिनी जागरण

नित्यानन्द विश्वविद्यालय में किये
गए शोधों से पता चला है कि दीक्षा
के परिणाम स्वरुप कुण्डलिनी,
हमारी स्वयं की उच्च अन्तः शक्ति
का जागरण सहज रूप से होता है।
तंत्रिका विज्ञान (neuroscience)
में हुए शोधों से ज्ञात हुआ है कि
दीक्षा हमारे शरीर और मस्तिष्क को
कुण्डलिनी शक्ति से भर देती है।
जब कुण्डलिनी रीढ़ की हड्डी (मेरुदण्ड ) में सुषुम्ना नाड़ी (ब्रह्मांडीय ऊर्जा की मुख्य नाली) द्वारा ऊपर उठती है, यह मस्तिष्क में बहुत अधिक उर्जा का प्रवाह करती है। इसका प्रवाह अन्तःपुर (थैलमस) से वाह्य त्वचा (कोर्टेक्स) की ओर होता है, कुण्डलिनी मस्तिष्क के अन्दर उर्जा का एक शक्तिशाली घुमावदार वक्र प्रतिष्ठित करती है जो मस्तिष्क के उन गैर-यांत्रिक सुप्त भागों को जागृत करता है जिनका हमने पहले कभी उपयोग नहीं किया है।
सम्बद्धता बढ़ते हुए स्तर के साथ, सम्पूर्ण मस्तिष्क जीवित हो जाता है, चेतना शक्ति के सबसे बड़े सुचालक के रूप में परिवर्तित हो जाता है जो हमे - आरोग्य, सशक्त बनाकर जीवन परिवर्तित करता है। हमारे अन्दर जागरूकता के बढ़े हुए स्तर, उच्च बौद्धिकता, अधिक रचनात्मकता, आनंद और स्वास्थ्य तीव्र गति से अभिव्यक्त होने लग जाते हैं।

जब कुण्डलिनी 'आज्ञा चक्र' को स्पर्श करती है, तब यह त्रिनेत्र दृष्टि, उत्तोलन, मूर्तरूपण और निराहार जैसी असाधारण क्षमताओं को जागृत करती है।
“त्रिनेत्र जागरण मात्र आपकी साधारण आवश्यकताएं जैसे स्वास्थ्य, धन आदि का ही नहीं, यह जीवन के संपूर्ण नए आयामों को जागृत करता है। आपकी कुण्डलिनी शक्ति जागृत होकर आपकी नाक और भ्रुकुटी के मध्य ऊर्जित होती है – इसी बिंदु पर त्रिनेत्र स्थित होता है और उसकी अनुभूति होती है।”
~ परमहंस नित्यानन्द
थर्ड आई अवेकनिंग℠
या त्रिनेत्र जागरण के लाभ


•► उच्च स्तर की बौद्धिक जागृति (बुद्धि लब्धि में तीव्र गति से वृद्धि) •► तेज, प्रभावशाली स्मरण शक्ति •► उच्च भावनात्मक स्थिरता •► अन्तः आत्मविश्वास •► परिस्कृत रचनात्मकता
उच्चस्तरीय त्रिनेत्र जागरण के लाभ
•► अंतर्दृष्टि और पूर्वाभास की परिस्कृत शक्ति •► आर पार देखने की शक्ति (X-ray vision) •► छिपे हुए लेखन को पढ़ने की क्षमता •► बहुत दूर से पढ़ने की क्षमता •► भूत एवं भविष्य की घटनाओं को जानने की क्षमता
मानवता के लिए अकल्पनीय लाभ
•► सामूहिक त्रिनेत्र जागरण दृष्टि के प्रभाव और विस्तारण मन की सोच से परे है।उदाहरण के लिए, त्रिनेत्र जाग्रत नेत्रहीन व्यक्तियों को कुछ पढ़ने के लिए ब्रेललिपि का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी।
•► त्रिनेत्र जाग्रत डॉक्टरों को अपने रोगियों की बीमारी की वास्तविकता समझने के लिए केवल स्कैन और एक्स-रे पर भरोसा करने की जरूरत नहीं होगी।
•► नेत्रों पर पट्टी बाँध देखना त्रिनेत्र जागरण के केवल प्रारंभिक और दृश्यमान प्रभावों में से एक है। जागरण के गहरे स्तर के साथ, यह काल और आकाश दोनों में प्रवेश करना संभव हो जाता है। यह किसी भी आसन्न आपदा, सुनामी से लेकर आतंकवादी हमलों तक को जाग्रत लोगों द्वारा समय से पहले देखा जा सकेगा।