त्रिनेत्र जागरण के अनुभव
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

“जब मैं आंखों पर पट्टी बाँध कर पढ़ती हूँ तो ऐसा लगता है मानो सब कुछ सिर्फ एक चित्र की तरह आ रहा है। यह आता है और चला जाता है। जैसे में एक चित्र को कैसे देखती हूँ, कभी एक चित्र की तरह या कभी उस तरह जैसे मैं सामान्य रूप से दो आँखों के साथ अपने चारो ओर देखती हूँ।
सबसे पहले जब यह आता है तो आपको आत्मविश्वास होना चाहिए। उसी आत्मविश्वास से यह आपको सभी वस्तुओं के लिये लाभप्रद होगा। मेरे लिए एक इच्छा और एक संकल्प के बीच कोई अंतर नहीं है। उदाहरण के लिए, जब मुझे एक खिलौना चाहिए होता है मैं इसकी इच्छा करती हूँ और खिलौना तुरंत आ जाता है।" ~ योगमाता, 9 वर्षीय त्रिनेत्र की शक्तियां व्यक्त करती हुई

"स्वामीजी के द्वारा मेरे त्रिनेत्र जागृत होने के बाद, मैं आंखों पर पट्टी बाँध कर आराम से पढ़ सकती हूँ। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि मैं तमिल और गुजराती जैसी भाषाओं को भी पढ़ सकती हूँ, जो कि सामान्य रूप से मैं पढ़ना नहीं जानती! इन अनुभवों के बाद, मुझे लगता है कि मुझमें बहुत बदलाव आ गया है।" ~ माँ प्रज्ञान, बेंगलूरू, भारत नित्यानंद गुरुकुलˢᵐ की छात्रा

“दीक्षा के बाद मैं मंच पर गयी और मैं चौंक गयी थी कि मैंने स्वामीजी के ठीक सामने कुछ शब्द पढ़े। और यह केवल मैं नहीं थी! उस दिन स्वामीजी के द्वारा लगभग 600 लोगों के त्रिनेत्र जागृत हुए थे। यह अकल्पनीय है कि स्वामीजी हमारे प्राचीन रहस्यमय विज्ञान के पुनरुद्धार के लिए और दुनिया के लिए क्या कर रहे हैं।" ~ पूर्णिमा (माँ नित्य देवी), सिंगापुर शिवोऽहम इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम की प्रतिभागी, मई 2015

"यह सब भौंहों के बीच एक स्पष्ट, तीव्र अनुभूति के साथ शुरू हुआ जिससे पूरे शरीर में एक हल्कापन सा अनुभव होने लगा। जिस क्षण स्वामीजी ने दीक्षा प्रारम्भ की उसी समय एक शांत तीव्र ऊर्जा की अनुभूति हुई। यह बीतते हुए समय के साथ और अधिक गहरा होता चाहे गयी। यह एक शक्तिशाली अनुभव बन गया, और कुछ ही मिनटों का यह वाह्य शरीर का अनुभव (ओबीई) 40 मिनट तक मैने अच्छी तरह अनुभव किया। मैंने कभी आशा ही नहीं की थी कि ऐसा होगा!" ~ शक्तिवेल, मुंबई, भारत शिवोऽहम इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम के प्रतिभागी, मई 2015

"स्वामीजी की दीक्षा के बाद, मैं आकृति और अक्षरों को पहचान करने में सक्षम हूँ। मैं एक आलेख कलाकार हूं, और मैं आंखों पर पट्टी बाँध कर चित्रकारी कर सभी कलाकृति सही स्थान में हैं, यह देखकर आनंद ले रही हूँ!" ~ ऐन-मेरी कासु, फ्रान्स, शिवोऽहम इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम की प्रतिभागी, मई 2015

"योगमाता मुझे हर दिन दिखाती है कि स्वयं पर विश्वास करने और यह जानने कि आप सब कुछ कर सकते है का क्या अर्थ है। वास्तव में कुछ भी संभव है। उसका जीवन का सामना करने का दृष्टिकोण बहुत सुंदर और प्रेरणादायक है। वह बहुत बुद्धि और परिपक्वता को व्यक्त करती है; दीक्षा के बाद वह नए विषयों को बहुत जल्दी जानने में सक्षम है। हमें ज्ञात था कि जब हमने गुरुकुल में उसका प्रवेश कराया, स्वामीजी उसे एक उत्तम एवं सफल मानव बनने की शिक्षा देंगे, पर हम कभी इन शक्तियों की अपेक्षा ही नहीं कर सकते थे।" ~ माँ शिवज्ञान, योगमाता की माता

"जैसे ही मैंने स्वामीजी के त्रिनेत्र में ध्यान से देखना शुरू किया, मैंने अपने त्रिनेत्र के स्थान में, हृदय की धड़कन की तरह, एक स्पंदन अनुभव किया। जब उन्होंने हमारी आँखें बंद करने का निर्देश दिया, मेरी नाड़ी तेज हो गई, और मैंने अपनी अन्तःदृष्टि के केंद्र में सुनहरा प्रकाश घूमता देखा।
ध्यान के बाद, मेरी आंखों पर पट्टी बंधी होने पर भी मै तुरंत सही रूप में एक पेज पर आकृतियों को पहचान करके आश्चर्यचकित हो गयी, और मेरे अंतर्ज्ञान में भी बहुत वृद्धि हुई है। स्वामीजी के द्वारा जबसे मेरा त्रिनेत्र जागृत हुआ है, तब से मुझे रात के समय देखने के लिए रोशनी की आवश्यकता नहीं होती है। यदि आप इनर अवेकनिंग कार्यक्रम के बारे मे सोच रहे हैं तो, बस इसमे भाग लें। यह 21 दिन आपके जीवन के सबसे अच्छे, परिवर्तनकारी, और प्रेरणादायक दिनों में होंगे। स्वामीजी की उपस्थिति अमूल्य है - इसका अनुभव करना है!"
~ माँ नित्य सुदेवी शिवोऽहम इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम, मई 2015

पांचवीं कक्षा के बहुत से छात्रों को दसवीं कक्षा के लिए उन्नत किया गया है, और वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं! सभी बालसंतों में अकल्पनीय बुद्धि आ गयी है।"
~ शरण्या श्रीधर, बेंगलूरू, भारत नित्यानंद गुरुकुल℠ की छात्रा
“जब स्वामीजी ने हमें दीक्षा दी, मैंने तुरंत ही अनुभव किया कि हॉल में बच्चों के साथ, यह ऐसा लग रहा था कि बस अपने आप ही घटित हो रहा है! उनमें से कुछ पूरा वाक्य भी पढ़ रहे थे। बच्चे आत्म-शंका नहीं करते हैं जैसा कि वयस्क करते है, तो बच्चो के लिये यह सीधे प्रकट होता है। स्वामीजी ने सबके लिए इस विज्ञान को खोल दिया गया है; अब यह हम में से हर पर निर्भर करता है कि इसे पूरी तरह से प्राप्त करने के लिए स्वयं को योग्य बनाये।”
~ आनंद कोमल, कैनडा शिवोऽहम इनर अवेकनिंग® कार्यक्रम, मई 2015

"स्वामीजी से त्रिनेत्र जागरण की दीक्षा के बाद, बालसंत (गुरुकुल के छात्र) आँख बंद करके न केवल अंग्रेजी पढ़ रहे हैं उन्होंने अन्य भाषाओं में पढ़ना शुरू कर दिया है जो कि वे अपनी खुली आँखों से भी नहीं पढ़ सकते हैं - जैसे हिन्दी, जर्मन आदि! उनमें से कुछ तो आराम से कहीं और रखे कागज के एक पलक भी पढ़ने में आराम से सक्षम हैं! इस सप्ताह एक और प्रेरणादायक घटना हुई कि त्रिनेत्र की जागृति के कारण,