KAILASA Library/भगवद् गीता/प्रस्तावनाSign in
भगवद् गीता

प्रस्तावना

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

इस श्रृंखला में प्रबुद्ध स्वामी परमहंस नित्यानन्द भगवद्-गीता पर अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत करते हैं।

गीता पर सैकड़ों टीकाएं उपलब्ध हैं, जिनमें प्रारंभिक टीकाएं तो महान आध्यात्मिक संतों-स्वामियों यथा आदि शंकराचार्य, रामानुज, माधवाचार्य-द्वारा सहस्त्रों वर्ष पूर्व की गई थी। प्रस्तुत काल में महान संतों रामकृष्ण परमहंस, रमण महर्षि सदृश विद्वानों ने गीता पर अपनी टीकाएं विशद् रूप से की हैं। कई अन्य लोगों ने भी इस महान शास्त्र-ग्रन्थ पर कई ग्रन्थ लिखे हैं।

नित्यानन्द जी की टीका भगवद्-गीता पर मात्र शाब्दिक अनुवाद या उसकी सरल व्याख्या भर नहीं है। वे तो पाठक को हर श्लोक की व्याख्या में मानों सारी दुनिया घुमाते हैं। यह माना जाता है कि गीता के हर श्लोक का अर्थ सात स्तरों पर चलता है। साधारण रूप से जो अर्थ दिया जाता है वह प्रथम स्तर का अर्थ ही होता है। परन्तु इस टीका में प्रबुद्ध स्वामी साधारण से असाधारण अर्थों की तहें बड़ी सरलता एवम् सहजता के साथ खोलने लगते हैं।

नित्यानन्द जी की गीता पर टिप्पणी पढ़ना एक दुर्लभ अन्तर-निहित दृष्टि पाना है। यह मात्र ग्रन्थ का पारायण ही नहीं एक ध्यान सदृश गहन अनुभव होता है।

महान स्वामी और दार्शनिक शंकर का कथन है : "थोड़ा गीता का अध्ययन, पीने को गंगाजल की एक बूंद, कभी कृष्ण का ध्यान करना, यह सुनिश्चित करता है कि तुम्हें मृत्यु के देवता यम के साथ किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।"

भगवद्-गीता पर लिखी इस श्रृंखला के अंतर्गत संपादकों ने श्री नित्यानन्द जी द्वारा दिए गए अर्थों का विशद् विवेचन किया है जो उनके साथ लम्बे विमर्श के पश्चात् उन्होंने प्राप्त किया है। विशेष तौर पर अंग्रेजी के पाठकों की सुविधा हेतु और सभी पाठकों की अकादमिक जिज्ञासा शांत करने के लिए अंत में संस्कृत मूल पाठ के साथ उनका अनुवाद भी दिया गया है।

इस सटीक व्याख्या का उद्देश्य हर व्यक्ति के न सिर्फ रोजमर्रा के जीवन में उभरती समस्याओं का समाधान सुझाना है वरन् उनकी अंतिम सत्य को प्राप्त करने के प्रयासों में भी सहारा देना है जिससे उन्हें भी नित्यानन्द या शाश्वत आनन्द प्राप्त हो सके।

Paramahamsa Nithyananda

आधुनिक युग के वैदिक गुरु परमहंस नित्यानंद जी

Paramahamsa Nithyananda

धर्म-अध्यात्मक एवं योग और ध्यान की दुनिया में 'परम हंस नित्यानंद जी' एक बहुत ही लोकप्रिय एवं चर्चित नाम बनता जा रहा है। इतनी कम आयु में परमहंस नित्यानंद जी ने अध्यात्मक की जिन ऊंचाइयों, शक्तियों एवं उपलब्धियों को छुआ है शायद ही किसी और संत या गुरु ने छुआ होगा। युवाओं पर खासा प्रभाव डाल रहे हैं। अपनी आध्यात्मिक शक्ति के चलते आज नित्यानंद जी पूरे विश्व में एक करोड़ लोगों के साथ जुड़े हुए हैं और उन्हें अपनी साधना एवं योग से 'जीवन मुक्ति' की कला सिखा रहे हैं।

जितने यह वैदिक व सुसंस्कृत हैं उतने ही व्यावहारिक एवं आधुनिक हैं। आज की टेक्नोलॉजी से भली-भांति परिचित हैं। हर बात का मात्र धार्मिक पक्ष ही नहीं वैज्ञानिक पक्ष भी प्रकट करना जानते हैं। कर्मकांड और मनोविज्ञान का पूरा-पूरा तालमेल हैं। आप एक साधक होने के साथ-साथ इंजीनियरिंग में भी शिक्षा प्राप्त है। आपकी वाणी आपके ज्ञान से मिलकर सुनने वाले के लिए एक औषधि की तरह बन जाती है जो सुनने वाले को आरोग्यता प्रदान करती है। यही कारण है कि आज आप इंटरनेट के जरिए यू-ट्यूब पर सबसे अधिक देखे जाने वाले 'आध्यात्मिक गुरू' के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

इतना ही नहीं आज पूरे विश्व में आपके 10 मिलियन से अधिक अनुयायी हैं। विश्व के 150 से अधिक देशों में आपके लगभग 1000 केंद्र हैं। आपकी अब तक 26 भाषाओं से 200 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। आपके छूने भर से बहुतौं ने नए जीवन व आरोग्यता को पाया है। लोग जिसके जरिये एवं असाध्य रोगों से मुक्त हुए हैं। आज आप पूरे विश्व में आत्म-रूपांतरण के गुण सिखा रहे हैं। प्रबंधन हो या ध्यान, धर्म हो या संबंध, संसार हो या संन्यास, इन सबके बीच व साथ खुद को कैसे स्थापित व संतुलित रखें यह सब वह अपने ज्ञान व ध्यान की विधियों के माध्यम से बड़ी ही सरलता एवं सहजता से कर रहे हैं।

आपके स्पर्श मात्र से आज हजारों लोग जटिल एवं असाध्य रोगों से मुक्ति पा चुके हैं। इतना ही नहीं बेगलूरू में बसा आपका 'नित्यानंद ध्यानपीठ आश्रम'

आज अपनी वैदिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के चलते कई ऐसे व्यापक प्रकल्पों में जुटा है जिसके इतने कम समय में इतने अच्छे परिणाम हैरत में डालते हैं। जिसका श्रेय स्वामी नित्यानंद जी को ही जाता है। यह सब विलक्षण क्षमताएं व उपलब्धियां आपको अतुलनीय व अद्भुत संतों व गुरुओं की श्रेणी में ला खड़ा करती हैं।

आपका आज कोई साल-दो साल का परिणाम नहीं बरसों की तपस का फल है। आप बचपन से ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले थे। सदियों से योगियों का आकर्षण केंद्र रही अरूणाचल की पवित्र पहाड़ियां, जहां भगवान 'रमण महर्षि' जैसे सिद्ध पुरुषों को ज्ञान प्राप्त हुआ वह आपको भी अपनी ध्यान साधनों लिए मूक निमंत्रण देती थी। आपकी बचपन से आज तक की यात्रा अपने आपमें जितनी रोचक है उतनी ही अद्भुत भी।

जन्म और बचपन

Nithyananda as a child

परमहंस नित्यानंद जी का जन्म 1 जनवरी 1978 में तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु में हुआ। आपके बचपन का नाम 'राजशेखरन' था। आप अपने पिताजी स्व. श्री अरूणाचलनम तथा माता जी श्रीमती लोकनयकी देवी की दूसरी संतान हैं। आपने एक समृद्ध तथा परोपकारी परिवार में जन्म लिया जो 'सेवा वेलालर संप्रदाय' से ताल्लुक रखता है। आपके दादा एक धर्मपरायण व्यक्तित्व थे जो विभिन्न मंदिरों तथा आध्यात्मिक संस्थानों को अपना सहयोग दिया करते थे। स्वामी नित्यानंद जी के दादा वो पहले परामर्श दाता थे जिन्होंने आपको आध्यात्मिक रीति-रिवाज और भारतीय संस्कृति से अवगत कराया।

आध्यात्मिक झुकाव

परमहंस नित्यानंद जी का अध्यात्मक की ओर झुकाव बहुत ही कम आयु से हो गया था। आप छोटी सी आयु से ही पूजा-पाठ, योग तथा ध्यान की तरफ आकर्षित हो गए थे आप घंटों अपनी स्कूली शिक्षा के अलावा प्रभु की पूजा-पाठ में गुजारा करते थे।

आपने योग तिरुवनमलाई के जाने-माने गुरु रघुपति योगी जी से योग सीखा तथा योग की पूरी शिक्षा ग्रहण की। साथ ही साथ अपने वैदिक धर्मग्रंथों की शिक्षा लेनी आरंभ की जैसे पुराणा तथा उपनिषद् आदि आपने अपने ही कस्बे तिरुवनमलाई के अनेक गुरुओं से शिक्षा प्राप्त की जिसमें से स्वामी अन्नामलाई योगी .रामसूरत कुमार तथा माता श्री कुप्पामल विशेष उल्लेखनीय हैं।

'योगी रघुपति जी' का नित्यानंद जी के जीवन में विशेष योगदान रहा है। यहां तक कि नित्यानंद जी का पहला प्रवचन जिसे उन्होंने अपनी दस वर्ष की आयु में तिरुवन्नामलाई में पंतजलि योग सूत्र पर दिया था उसका श्रेय भी योगी रघुपति जी को ही जाता है कहते हैं इस प्रवचन को सुनने वालों की संख्या एक हजार थी।

भगवान श्री रमण महर्षि के समकालीन योगी 'रामसूरत कुमार' के साथ नित्यानंद जी का विशेष आध्यात्मिक लगाव था। आप उनके नियमित दर्शनार्थियों में से एक थे। देवी माताजी 'कुप्पामल' जी का भी आपके आध्यात्मिक उत्थान में विशेष सहयोग रहा। अरुणाचल की प्रारंभिक आध्यात्मिक यात्रा में वह आपकी आध्यात्मिक मार्गदर्शिका रहीं। साथ ही साथ आपके रख-रखाव पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। बारह वर्ष की आयु में जब नित्यानंद जी को आध्यात्मिक ज्ञान का अनुभव होना शुरू हुआ था उस समय भी माता जी कुप्पामल जी ने उन्हें आध्यात्मिक प्रशिक्षण देने में तथा विभिन्न साधनाओं को साधने में उनकी मदद की थी।

आप जब 12 वर्ष के थे तब पवित्र अरूणाचल पर्वत तिरुवन्नामलाई में ध्यान करने के दौरान आपको बुद्धत्व का ज्ञान प्राप्त हुआ। इस आध्यात्मिक ज्ञान के बाद आप आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर हो गए। आपने ध्यान के माध्यम से अपने अंतर्मन को जाना तथा उसे महसूस किया।

आध्यात्मिक संकल्प एवं प्रयास

परमहंस नित्यानंद जी आध्यात्मिकता को आम लोगों की जिंदगी तक पहुंचाना चाहते हैं। उपासना, अराधना, संस्कार तथा कीर्तनों के माध्यम से मध्यवर्ग के लोग इनके प्रवचनों को सुनकर इनकी ओर उन्मुख हो जाते हैं। उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान परमहंस नित्यानंद जी के पास मिलता है। इनके प्रवचन तथा भाषण भारत ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों को भी अपनी शिक्षाओं से अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

परमहंस नित्यानंद जी ने वैदिक संस्कृति तथा आध्यात्मिक ज्ञान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है जिसके तहत वे 2006 से निरंतर यात्रा में हैं। जिसमें पदयात्रों के साथ-साथ रथ यात्रा आदि भी शामिल है। वह हर वर्ग के लोगों तक भारत की वैदिक आध्यात्मिक धरोहर को पहुंचाना चाहते हैं। दक्षिण भारत के मंदिरों, आश्रमों तथा मठों आदि में नित्यानंद जी की यात्राओं द्वारा प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम नियमित देखा जा सकता है। जिसके चलते वहां के लोग परंपरागत अराधना एवं धार्मिकता की ओर उन्मुख हो रहे हैं।

युवाओं एवं बच्चों से जुड़ाव

youth

खुद युवा परमहंस नित्यानंद जी युवा पीढ़ी की व्यवहारिक सोच को समझना चाहते हैं। स्वामी नित्यानंद जी के पास ऐसा कौशल है जिससे वो आध्यात्मिकता को युवाओं तक ले जाते हैं युवाओं की मानसिक समस्या, कार्य प्रबंधन, तनाव तथा संबंधों की समस्याओं का समाधान वो बड़े ही सरल तरीके से करते हैं। सभी तरह की आधुनिक तकनीक अपनाते हुए वो सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं नित्यानंद जो अपने आधुनिक माध्यम से वेदांत जैसे गूढ़ विषयों की शिक्षा भी देते हैं।

बच्चों में भारतीय परंपरागत मूल्यों को अंतर्निविष्ट करने का प्रयास स्वामी नित्यानंद जी निरंतर कर रहे हैं इन्होंने एक गुरुकुल की स्थापना की है जहां सभी छात्रों की खासी देखरेख की जाती है तथा उस स्तर की शिक्षा दी जाती है जिससे वह अपने पैरों पर खड़े हो सकते।

इसके अलावा स्कूलों तथा कॉलेजों में भी समय-समय पर ध्यान शिविरों का आयोजन किया जाता है तथा ऐसे ही शिविर लगाकर कैदियों को भी ध्यान की विधियों से रू-ब-रू कराया जाता है। परमहंस नित्यानंद जी इन-क्रिया के माध्यम से ध्यान को एक आम आदमी की जीवन शैली बनाने में प्रयासरत हैं।

इन आठ सालों में जब से स्वामी नित्यानंद जी ने विदेशों में यात्राएं तथा प्रवचन देना प्रारंभ किया, आपने विश्वभर में एक आध्यात्मिक छाप छोड़ी है। आपने शिक्षित लोगों तथा अनुयायियों को वैदिक सत्य की ओर उन्मुख किया है। पश्चिमी भक्तों के लिए आपकी शिक्षा बहुत शांत प्रदायक साबित हुई है।

2006 में परमहंस नित्यानंद जो ने पहले ‘विश्व शांति संगम' को आरंभ किया जो एक आध्यात्मिक कार्यक्रम है जिसमें लगभग 5000 लोग उपस्थित हुए तथा

जिसमें 20 विश्वक्रत संस्थाओं (आध्यात्मिक) तथा सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया।

मिशन

meditation sessions

परमहंस नित्यानंद जी उन कुछ एक आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं जिन्होंने ध्यान को लोगों की एक बड़ी संख्या तक पहुंचाया है। नित्यानंद जी के निःशुल्क सत्संग कार्यक्रमों में लाखों लोग आते हैं नित्यानंद जी लोगों की ध्यान की आसान विधियों से अवगत कराते है। सबसे पहले तनाव तथा संबंध के बारे में नित्यानंद जी बताते हैं तथा ध्यान को इतना आसान बना देते हैं, जिससे सभी लोग ध्यान की ओर आकर्षित हो सकें। परमहंस नित्यानंद जी के अलावा उनके सभी आश्रमों में विभिन्न ध्यान के प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा ध्यान की विभिन्न विधियों को आम लोगों को सिखाया जाता है।

परमहंस नित्यानंद जी ने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की है जहां समानता हो तथा लोग एक दूसरे के उत्थान में उनका साथ दें। सभी दूसरों की सहायता करें और अध्यात्म के बताए रास्ते पर अपने कदम रख सकें। परमहंस नित्यानंद जी ने लोगों के खुद के रूपांतरण की बात तो कही ही है साथ ही समाज के रूपांतरण को भी महत्व दिया है।

ऑनलाइन आध्यात्मिक क्रांति

अन्य आध्यात्मिक गुरुओं से भिन्न परमहंस नित्यानंद जी ने शिक्षा तथा उपदेशों के विशेष नियमों को हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया, जिसके माध्यम से वे युवाओं में सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू के तौर पर उभरकर कर सामने आए।

पूरे विश्व में सत्संग को फैलाने के लिए 2009 सितंबर में परमहंस नित्यानंद जी ने एक इंटरनेट सत्संग सेवा भी शुरू की। इसके बाद में नित्यानंद ध्यानपीठ में ऑनलाइन प्रोग्राम्स का आयोजन हर सुबह किया जाता है जिसमें 35 देश से भी अधिक देश निःशुल्क ज्ञानवर्द्धक सत्संग में भाग लेते हैं।

ध्यान तथा नित्यानंद जी का प्रातः काल का संदेश सभी तक ऑनलाइन के माध्यम से पहुंचाया जाता है।

आत्मरूपांतरण का प्राकृतिक ऊर्जा

स्थल नित्यानंद ध्यानपीठ

इस पृथ्वी पर यूं तो आश्रम कई हैं परंतु बेंगलूरू के बिदाड़ी में बसा नित्यानंद ध्यानपीठ आश्रम अपने आप में अद्भुत है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा व वैदिक वातावरण इंसान को आकर्षित ही नहीं करता बल्कि आंतरिक यात्रा के लिए भी प्रेरित करता है।

नित्यानंद ध्यानपीठ स्वामी नित्यानंद जी द्वारा स्थापित आश्रम है जो बेंगलूरू (बेंगलुरु) से कुछ ही कि.मी. दूर बिदाड़ी में स्थित है। यह आश्रम एक प्राकृतिक शक्ति का केंद्र लगता है। बेंगलूरू जो आज भारत की आई.टी. क्रांति का सबसे बड़ा शहर बनता जा रहा है। वहीं यह आश्रम अपनी ऊर्जा शक्ति से पूरे विश्व को जीवन मुक्ति के गुण सीखने की कला सिखा रहा है।

इसका निर्माण पूर्व वैज्ञानिक पद्धतियों द्वारा किया गया है। एक अद्भुत प्रबंधन द्वारा निर्मित यह क्षेत्र सभी के लिए एकता तथा समानता की नींव रखता है। आश्रम के भीतर विभिन्न स्थल एवं केंद्रों का निर्माण भी पूरी तरह वैज्ञानिक तौर-तरीके से किया गया है। आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण व स्पंदन हर कोई महसूस करता है आश्रम में कई वैदिक मंदिर हैं जो आध्यात्मिक ऊर्जा को फैलाने के लिए बनाए गए हैं। इस क्षेत्र को सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य ग्रह कहा जा सकता है जहां आने वाले सभी भक्तों तथा अनुयायियों में ये ऊर्जा देखी जा सकती है।

यहां प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा नए लोगों को अध्यात्म की शिक्षा दी जाती है तथा वह उनके जीवन को रूपांतरित करने में उनकी मदद भी करते हैं।

इच्छापूर्ति करने वाला वट वृक्ष

आश्रम में एक प्राचीन बरगद का वृक्ष है जो 'कल्पतरू' के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसे इच्छाओं को पूर्ण करने वाला वृक्ष भी कहते हैं। ये वृक्ष परमहंस नित्यानंद जी की पवित्र दूरदर्शिता एवं व्यापकता को दर्शाता है। इस वृक्ष के आस-पास भी एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अनुभव किया

Banyan Tree

जा सकता है जो कई सदियों से लोगों में भक्ति की जड़ें बुनता आ रहा है। इस प्राचीन कल्पतरू वृक्ष को आज पूरा विश्व जानता है। परमहंस नित्यानंद जी ने इस वृक्ष को अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दौरान सभी के सामने ला दिया। पिछले कई सालों से ये वृक्ष मनोकामना पूरी करने वाला, श्रद्धा का पात्र तथा आध्यात्मिक जागरूकता का प्रतीक बन गया है। वृक्ष के नीचे एक प्राकृतिक शिवलिंग निकला था जिसे परमहंस नित्यानंद जी ने आज निर्माण करवाकर 'आनंदेश्वर मंदिर' की स्थापना की है।

आनंद लिंग

आश्रम की दूसरी पवित्र जगह है 'आनंद लिंग' जिसकी विशेषता है वहां का 21 फुट ऊंचा शिवलिंग जिसे आनंद लिंग कहा जाता है। इस पवित्र लिंग का

Anand Linga

निर्माण पवित्र नवपाषाण तथा 1008 पवित्र एक दुर्लभ जड़ी-बूटियों के द्वारा किया गया है। पानी के फव्वारे आनंद लिंग को स्नान कराकर 'वैद्य सरोवर' में जा गिरते हैं। इस पानी में लगाई गई एक डुबकी शरीर को विशेष ऊर्जा प्रदान करती है। इस सरोवर में स्नान करने से दिमाग फिर से नया व ताजा हो जाता है। स्नान के बाद जातक को स्वयं में एक रूपांतरण दिखाई देने लगता है। इस सरोवर में वो सभी ऊर्जाएं जो गुरुओं के द्वारा इसमें प्रवाहित की गई हैं, मौजूद हैं। ये सरोवर पवित्रता का अनोखा रूप हमारे सामने रखता है।

Anandeshwara - Anandeshwari Temple

आनन्देश्वरा - आनंदेश्वरी मंदिर

कल्पतरू वृक्ष से कुछ कदम की दूरी पर यह मंदिर बना है जिसमें भगवान शिव और पार्वती की संलग्न मूर्ति स्थापित है जो धर्म और अध्यात्मक के समन्वय एवं संतुलन की प्रतीक है।

मूर्तियों को पांच तरह की धातुओं से गढ़ा गया है जिनकी प्राण प्रतिष्ठा स्वयं परमहंस नित्यानंद जी ने अपने हाथों से की है। मंदिर में मंत्रोच्चारण से इर्द-गिर्द एक कवच तैयार हो जाता है। जिससे भक्तों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है पवित्र आरती भारतीय संस्कृति वैदिक चलन को तथा लोगों में श्रद्धा एवं आस्था को प्रवाहित करती है। त्यौहारों के दिनों में बिदाड़ी आश्रम में लगभग 50 हजार भक्त तथा सैलानी आते हैं।

समकालीन वैदिक मठ

आश्रम का मुख्य केंद्र वैदिक मठ है यह परम ज्ञान को सीखने व उपलब्ध होने का विशेष केंद्र है। यहां विश्व भर से सैकड़ों आध्यात्मिक जिज्ञासु अपनी आध्यात्मिक यात्रा को सुदृढ़ करने में जुटे हैं इतना ही नहीं यह विश्व में आरोग्य ऊर्जा एवं आत्म-रूपांतरण के सूत्रों का भी प्रचार-प्रचार कर रहे हैं।

इसके अलावा यहां पर आने वाले दर्शनार्थी स्वयं सेवी तथा आश्रम की गतिविधियों में भाग लेने वाले लोग आश्रम के वैदिक माहौल में स्वयं को आसानी से ढाल पाते हैं। विभिन्न धर्म, जाति, वर्ग और स्थान के लोग यहां बिना

स्वामी जी और भक्त

किसी भेदभाव के एक वैदिक सूत्र में बंध कर आत्म-रूपांतरण के गुण सीखते हैं और स्वयं को रूपांतरित करते हैं। भीतरी विकास के लिए यह स्थान एक अच्छा अवसर व वातावरण उपलब्ध कराता है तथा स्वयं को प्रस्तुत कर विश्व में अपनी सेवाओं को देने के लिए तैयार भी करता है।

घर से परे एक और घर

आश्रम का वातावरण बहुत ही अपना एवं घर की तरह सुरक्षित है यहां आकर ऐसा नहीं लगता कि आप किसी अनजान जगह पर हैं। हजारों लोगों के लिए जो तीन महीने या उससे अधिक के लिए आवासीय कार्यक्रम में शामिल होते हैं उनके लिए यह घर से परे एक और घर ही है।

साधारण सहभागी ग्रह प्रतियोगियों के लिए सुख-साधनों के साथ यहां सब कुछ उपलब्ध है।

आश्रम में शुद्ध शाकाहारी एवं सात्विक भोजन के लिए रेस्तरां की भी सुविधा है जहां नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन तथा कॉन्टिनेन्टल भोजन मुख्य रूप से उपलब्ध है।

यहां पर इन्टरनेट की सुविधा पूरे दिन सुचारु रूप से उपलब्ध रहती है जिससे आश्रम में रहने वाले तथा उसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले नए लोग एक दूसरे के संपर्क में सरलता से रहते हैं।

यह ‘महान क्यों’ ही ईश्वर के बीच की उपस्थिति बताता है। जब आपको पृथ्वी ग्रह पर भेजा जाता है तो यह बीज आप में स्थापित कर दिया जाता है जिससे कि आप तब तक विश्रान्त न हो जब तक कि इस बीज को पल्लवित कर एक फलदार वृक्ष न बना दें। यह समझ लें कि हर बीज में ‘वीर्य’ रूप में एक ऊर्जा विद्यमान रहती है जो तब तक शान्त नहीं होती जब तक कि यह और बीज न पैदा कर दे। यदि आप इस बीज का भक्षण भी करलें तब भी आप इसे नष्ट नहीं कर सकते क्योंकि वह वीर्य आपके शरीर में प्रविष्टि होकर अपना काम किसी दूसरी तरह से करने लगता है।

यह ‘क्यों’ का प्रश्न आपके ‘डी एम ए’ के ढांचे में प्रविष्टि हो कर आपको स्वयम् को पहिचानने में सहायता करता है।

अर्जुन की तरह आप भी चैन से नहीं बैठ पाएंगे जब तक इस ‘महान क्यों’ का अपने लिए अर्थ न स्पष्ट कर लें।

जिस प्रकार कृष्ण ने अर्जुन के प्रश्नों को सुना-समझा, वैसे ही परमहंस नित्यानन्द जी पाठकों के प्रश्नों और संशयों पर ध्यान एकाग्र कर, बदलाव के पथ पर उनका मार्ग-दर्शन करते हुए तब तक प्रयास नहीं छोड़ते जब तक कि वे या हम सब अपनी पूरी संभावनाओं को पहिचान लें और पृथ्वी पर देवताओं की भांति रहने लगें। जैस-जैसे आप इस पुस्तक को पढ़ते जाएंगे, आपको नित्यानन्द जी की उपस्थिति महसूस ही होगी जो आपको आपके अद्वितीय किन्तु आत्म-साक्षात्कार के वैश्विक पथ का मार्ग दर्शन करते प्रतीत होंगे।

सुनने की कला

गीता के पहले अध्याय में तो अर्जुन ही लगातार बोलता है और कृष्ण उसको सुनते ही रहते हैं।

कोई बुद्धिमान व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को बोलने दे सकता है। वैसे तो हम सब आपस में बात करते हैं परन्तु ‘वास्तविक’ बातचीत नहीं हो पाती। हम तो एक दूसरे से मात्र एक के बाद एक ‘एकालापों’ का ही विनिमय करते रहते हैं। हम अपनी सौम्यता में यह दिखाते हैं कि दूसरे को हम सुन रहे हैं जिससे कि जब हमारी बारी आए तो हमें भी सुना जाए। दूसरे को बोलने का अवसर देना बुद्धिम़ानता की निशानी है और सुनने को भी बुद्धिम़ानता की ही दरकार होती है।

क्योंकि जब आप दूसरों को सुनते हैं तो आप स्वयं को भी सुनते हैं और दूसरों को न सुनने के दौरान आप स्वयं को भी नहीं सुनते! आप बात समझे न! जब आप स्वयं को सुनना सीख जाते हैं तभी आप दूसरों को सुन पाते हैं। और दूसरों को सुनने के दौरान ही आप स्वयं को भी सुनते हैं। क्योंकि कोई भी श्रवण तभी संभव होता है जब सम्पूर्णता के अंतराल में हो। आप समझ लीजिए! जब आप सम्पूर्ण होंगे तभी सुन पाएंगे। यदि आप में किसी प्रकार का अधूरापन है तो आप सुनने के काबिल नहीं रहेंगे।

यह असम्पूर्णता या अधूरापन क्या है? उदाहरण के लिए आप अभी यहां बैठे मुझे सुन रहे हैं। परन्तु वास्तव में ऐसा नहीं कर रहे क्योंकि आप सोच रहे हैं : "अरे मैं यह नहीं कर पाया-वह नहीं कर पाया-यह नहीं हुआ-वह नहीं हुआ-"मैं परेशान हूं-इत्यादि। यह व्यग्रता आपका अधूरापन दिखाती है। यदि आप में ऐसे अधूरेपन हैं तो स्पष्ट समझ लें कि आप मुझे नहीं सुन रहे। आप यहां किसी मजबूरी या अन्य कारण से बैठे जरूर हैं पर आप मुझे सुन नहीं रहे और जब आप सुनते नहीं तो आप के अन्दर ज्यादा से ज्यादा अधूरापन आता जाएगा। यह एक विषम-चक्र (विशस सर्किल) है।

यदि आप सुनते हैं किसी प्रबुद्ध ज्ञानी की सम्पूर्णता से पैदा हुए शब्द, तो अचानक आप पाते हैं कि इन शब्दों से निःसृत ऊर्जा आपके आंतरिक अंतराल में प्रवेश कर उसे बदल रही है। देखिए! जब आप यहां आए और मुझे अपनी समस्याओं के बारे में बताया तो मैंने पूरी श्रद्धा से उनको सुना। इसी वजह से आपको एक हल्कापन महसूस हुआ और आपको लगा कि आपकी समस्याएं कोई बड़ी समस्याएं नहीं रह गई हैं। यह सही रूप से सुनने की ताकत का प्रताप है जो आपकी अर्न्तप्रज्ञा को चेतन करता है। सही प्रकार का श्रवण आपकी आंतरिक बुद्धिमता को जागृत करता है। सुनना ईश्वर है।

मात्र सुनने से ही (अर्जुन की समस्याएं) कृष्ण अर्जुन की भय की अशांति दूर कर सके, अर्जुन के अधूरेपन को भर सके। कृष्ण हमें इस प्रकार अपनी पूर्णता का दिग्दर्शन कराते हैं, अपने श्रवण-शक्ति की महिमा का प्रताप दिखाते हैं। वह सिर्फ सुनते हैं और अर्जुन अपने दिल का पूरा गुबार निकाल देता है। और तब ही असली गीता शुरू हो सकती है।

अर्जुन का मूल विचारविन्यास (रूट पैटर्न)

यह समझ लें कि जब कृष्ण अर्जुन को सुन रहे हैं तो वह उसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे जो अर्जुन शिकवे कर रहा है वरन उसमें उनकी अधिक दिलचस्पी है जो उसकी मूक समस्या है। कृष्ण यह भी नहीं चाहते कि जो उन्हें मालूम है वह सारा कुछ व्यक्त कर दें। वह अर्जुन को खुलकर बोलने की अनुमति देते हैं जिससे वह (कृष्ण) उसकी समस्या की तह तक जा कर उसके समाधान पर ध्यान केन्द्रित कर सकें। क्योंकि वह जानते हैं कि एक बार अर्जुन अपनी सारी समस्याएं व्यक्त कर सकें तो वह स्वयं ही उनका हल पा सकता है। जैसे-जैसे हैं। अर्जुन जीवन-मुक्ति में पुर्नस्थापित होता है और एक सजीव प्रबोधन प्राप्त करता है।

चार तत्वों द्वारा कृष्ण के उपदेशों के सार की समझ प्राप्त करना

'गीता' में कृष्ण के उपदेशों का सार चार साधारण किन्तु शक्तिवान सार्वभौमिक सिद्धान्तों के माध्यम से स्पष्ट किया जा सकता है : सम्पूर्ति, श्रद्धा, उपायनम् एवं आपायनम्! अब मैं इन चार सिद्धान्तों को परिभाषित करूंगा।

  1. सम्पूर्ति (इन्येग्रिटी) : का अर्थ है मनसः वाचा कर्मणा स्वयं को सम्पूर्ण करना और दूसरों को भी ऐसा ही अनुभव-पूर्णत्व प्रदान करना। यानी स्वयं को और अपने जीवन को सम्पूर्ण करना।
  1. श्रद्धा (ऑथोर्टिसिटी) : स्वयं को अपनी योग्यता के शिखर तक ले जाकर स्थापित करना, जीवन में वही बनना जो हम चाहते हैं कि हम हों या जैसा हमें दूसरा समझें और उनकी अपेक्षा पर खरे उतरना।
  1. उपायनम् (टिस्फॉन्सैबिलिटी) : जीवन में जो सत्य हमें मिलता है उसका सही प्रतिसाद देते हुए उसको जीना और इसलिए अपने चारों ओर घटित होने वाली गतिविधियों के लिए स्वयं को उत्तरदायी समझना!
  1. साथ समझना कि हम प्रतिबद्ध हैं सदा समृद्ध होने के लिए अर्थात जीवन में तब अपने चारों ओर अपना विस्तार पाने के लिए।

इन चारों सिद्धान्तों के द्वारा जीवन की हर समस्या का समाधान व्यवहारिक रूप से पूरी दक्षता और योग्यता के साथ प्राप्त किया जा सकता है। मैं अपने समूचे व्यक्तिगत अनुभव द्वारा यह कह सकता हूं कि इन चार सिद्धान्तों में समस्त आध्यात्मिक शास्त्रों का सार निहित है, वस्तुतः इनमें जीवन का निचोड़ है।

अब मैं इन्हीं चार तत्वों के माध्यम से कृष्ण के उपदेशों का सारांश दूंगा।

सम्पूर्ति सफलता के लिए रणनीति

सुनिए! हम सभी सच्चाई या ईमानदारी से वाकिफ हैं। इसका अर्थ लगभग पूरी तरह नैतिक और सदाचारी होना होता है। परन्तु सम्पूर्ति के तत्व के साथ हम सच्चाई से भी एक कदम आगे जाते हैं। सच्चाई में तो आपको दूसरों को दिए गए अपने वचन निभाने हैं जबकि सम्पूर्ति में आपको स्वयं को दिए वचनों का भी पूरी तरह निर्वाह करना होता है। सच्चाई का अर्थ सम्पूर्ति नहीं यद्यपि सम्पूर्ति में सच्चाई का तत्व निहित होता है।

यह दुर्भाग्य ही है कि समाज हमें दूसरों को दिए अपने वचनों को निभाने की तो सीख देता है परन्तु स्वयं को दिए गए वचनों के निभाने के बारे में कुछ नहीं कहता। वस्तुतः स्वयं को दिए गये वचनों को निभाहना भी उतना ही बल्कि ज्यादा जरूरी है। क्योंकि जीवन में आपकी हर चीज प्रवाह, संतोष, सम्पूर्ति, चैन के अनुभव इत्यादि-सब इसी पर निर्भर करते हैं कि आपने स्वयं को दिए गए वचनों को कितना निभाया है।

यह समझ लें कि आपके स्वयं को दिए गए वादे आपके जीवन को आधार-ढाँचा बनाते हैं। यदि आपने स्वयं में वादा किया कि आप डाक्टर बनेंगे और न ही आपने उसे पूरा किया न पूरा करने का कोई प्रयत्न किया तो यह टूटे वादे की तरह सदैव आपके हृदय में चुभता रहेगा। सम्पूर्ति से ही स्पष्ट होता है कि आप स्वयं के प्रति कितने ईमानदार रहे हैं या दूसरों के प्रति अपने अपने वचन निभाने का पूरा प्रयत्न किया है।

क्योंकि जब आप स्वयं को दिए गए अपने वादों को भंग करते हैं तब आपका आत्म-विश्वास जाता रहता है। जितनी ज्यादा आप देने के बाद अपनी कसमें तोड़ते रहेंगे उतना ही आपका आत्म-विश्वास घटता जाएगा। इसी प्रकार जब आप दूसरों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो वे भी आपके प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे। उनका भी आपके प्रति विश्वास खोता जाएगा। मसलन बात अपना वचन निभाने की है; वचन स्वयं से दें या दूसरों को। उनको न निभाने या निभाने का प्रयत्न भी न करने की स्थिति में आपका आत्म-विश्वास और दूसरों का आपके प्रति विश्वास तो खत्म होता ही जाएगा। अर्जुन के साथ रण-क्षेत्र में यही होता है।

जन्म से क्षत्रिय अर्जुन एक योद्धा है और पाण्डु का राजकुमार पुत्र है। जब पाण्डवों ने अपने चचेरे भाइयों कौरवों से युद्ध करने का अपना निर्णय लिया तो अर्जुन को अच्छी तरह मालूम था कि इस शत्रु समूह में कई लोग उसके विस्तृत परिवार के भी शामिल हैं लेकिन बतौर क्षत्रिय के युद्ध करना उसका धर्म था। परन्तु जब रण क्षेत्र में अपने मित्रों 'गुरुओं चाचा-ताऊओं सम्बन्धियों आदि को शत्रु सेना के शीर्ष पर देखता है, जो उसे उसके व शत्रु नहीं लगते जो उसका राज्य हड़पने का मन्तव्य रखते हैं या जिन्होंने उसके भाईयों और पत्नी से सबके सामने अपमानित किया हो-तो वह विचलित होता है। क्योंकि ऐसा समझना उसके मां-बाप, समाज इत्यादि द्वारा किए अनुकूलन का प्रतिफल है। इसलिए वह स्वयं को कमज़ोर समझ कर रण क्षेत्र से पलायन करना चाहता है।

इस युद्ध से पलायन के निर्णय के साथ ही उसकी सम्पूर्ति का भाव खंडित हो जाता है क्योंकि वह अपने क्षत्रिय धर्म का निर्वाह नहीं कर रहा। वह अपने धर्म से च्युत हो जाता है। क्योंकि क्षत्रिय के रूप में तो कौरवों के विरुद्ध युद्ध करने के अपने निर्णय को उसे निभाना चाहिए था। नहीं तो उसे युद्ध करने का निर्णय लेने की ही क्या जरूरत थी? स्वयं को कमजोर समझते हुए युद्ध क्षेत्र को त्यागने का निर्णय उसकी अपनी धर्म सम्पूर्ति से च्युत होना दर्शाता है।

जब हम अपने मूल विचार विन्यास के अनुरूप काम करते हैं तो ऐसा ही होता है। आप अपनी सम्पूर्ति के भाव से गिरते हैं क्योंकि आप अपने वचनों का निर्वाह नहीं कर पाए। इसके बदले आपका मूल विचार विन्यास प्रतिसाद देने लगता है। इस ऊहापोह से मुक्ति तो तभी मिलेगी जब आप में पुनः सम्पूर्णता आए।

अपने 'सांख्य-योग' एवम कर्मयोग को स्पष्ट करने वाले संबंधों के माध्यम से कृष्ण अर्जुन से जीवन की प्रकृति और कर्म का उद्देश्य समझाते हुए उसकी सहायता करते हैं जिससे वह अपने मूल विचार विन्यास द्वारा सीमित संज्ञेय-बोध की कमी का निवारण कर पुनः पूर्णता पाने के लिए सही समय प्राप्त कर सके। कृष्ण अर्जुन को दो मुख्य अवधारणाएं समझाते हैं : 'नित्यम' (अर्थात शाश्वत प्रकृति) और 'न त्वम् शोचि तुमर्हमि' (शोक करने की व्यर्थता)। अपने शाश्वत रूप को स्पष्ट करते हुए कृष्ण अर्जुन को सारे तर्कों से परे ले जाकर सही समझ दिखवाते हैं जिससे कि उसके मूल विचार विन्यास में पूर्णता पा सम्पूर्ति का भाव फिर आ सके।

अब अर्जुन दूसरा पाठा सीखने को तैयार है-श्रद्ध का!

श्रद्धा के माध्यम में अपनी सर्वोच्च क्षमता (या योग्यता) की खोज

यहाँ मैं आपके साथ एक महत्वपूर्ण अवधारणा का साझा करना चाहता है; सुनिए!

आप समझते हैं आपकी एक आस्मिता या पहिचान है। पर वास्तव में आपकी चाह पहिचान के सूत्र हैं। आप अपने को एक आयामी समझते हैं पर आपने चार आजम हैं।

  1. ममकार - जो आपके अनुसार आप हैं।
  1. अहंकार - जो आपके अनुसार आप औरों को दिखाना चाहते हैं।
  1. अन्यकार - जो दूसरे समझते हैं कि आप हैं।
  1. स्व-अन्यकार - जो आप समझते हैं कि जीवन आपके लिए होना चाहिए।

यह चारों अन्मिताएं आप में निहित रहती है

श्रद्धा (औथेन्टिसिटी) का काम है इन चारों अन्मिताओं को सुसंगत रखना और इन चारों में आपकी सर्वोच्चता कायम रखना। प्रायः आप जैसा खुद को सुनिए : जब आप अपने दिल की सुनने को तैयार ही नहीं है और अपनी काबिलियत को पूर्ण विस्तार देने को राजी ही नहीं हैं, तो ईश्वर आपकी मदद के लिए दूसरों के मन आपके प्रति ऐसी अपेक्षाएं जलता है कि आप अपनी क्षमताओं का विस्तार दें। यानी यह आपका वह प्रच्छन्न भाग है जो आपके द्वारा दबाया गया है और जो अपनी पूर्ण विमोचन चाहता है। जब आप नहीं सुनते तो वह दूसरों के हृदय में भाव रूप से जाकर उनकी आपके प्रति अपेक्षा बनता है जिससे आपका वह दस हिस्सा भी पूरी तरह उजागर हो सके और अपनी पूर्णता पाए!

ममकार की जड़ में आपका जीव है-यानी आपकी आत्मा जो हम सबके एकात्मता पैदा करती है क्योंकि उसके लिहाज से तो हम सब एक ही हैं। यदि आपने इसे एक शरीर में दक्ष था तो यह दूसरे शरीर में उभर आती है। जब आप अपनी आशाओं को अपने शरीर में दक्ष-छिपा रहे हैं-यानी आप जब ममकार की अपेक्षाएं दबा रहे हैं-तो यह सीधे-साधे दूसरों के आपके प्रति अल्पकार में उभर आती है। इसमें आपको कोई भी बाध्य नहीं कर रहा। यह तो आपकी अपनी स्वयं के बारे में उम्मीदें हैं जिन्हें आप एक मौका और देना चाहते हैं। अब यह किसी और के अन्यकार का हिस्सा नहीं रहा। अब तो आप अपने ममकार और अहंकार को विस्तृत कर उनको पूर्णत्व दिला रहे हैं।

दूसरों की आपके प्रति अपेक्षाएं वस्तुतः ईश्वर की ओर से आपको याद दिलाने की प्रक्रिया का भाग है कि ईश्वर या भगवान चाहता है कि आप स्वयं को एक और मौका देकर अपने को पूरी तरह पहिचानें। जब आप पहिचानेंगे कि यह भी तो आपकी ही अपने बारे में उम्मीद या अपेक्षा है तो आप पूर्णत्व प्राप्त कर लेंगे।

भगवत गीता अर्जुन को अपने बारे में दबी हुई कामनाओं का प्रकटीकरण है जिससे कि वह अपने भीतर के दैवत्व को समझ ले।

इसके प्रारंभिक अध्यायों में कृष्ण अर्जुन के प्रति अपने अन्धकार का उसके साथ साधा करते हैं। वह अर्जुन को उदबोधित करते हैं कि वह अपने शाश्वत आनन्द पूर्ण आत्म तत्व को पहिचानें। वह इस सत्यक के बारे में उससे बौद्धिक समझ भी प्रदान करते हैं। 'ज्ञानकर्म सन्यास योग एवम सन्यास योग अध्यायों के माध्यम से कृष्ण इसको प्राप्त करने का अर्जुन को मार्ग दिखाते हैं। फिर कृष्ण अर्जुन की समझ को और गहराई देते हुए मृत्यु वैराग्य और सन्यास के गहन सत्य स्पष्ट करते हैं।

जैसे ही एक बार अर्जुन के मन में यह समझ बैठी कि कृष्ण उसे अगले तत्व उत्तरदायित्व (जिम्मेदारी) की ओर ले चलते हैं।

उत्तरदायित्व-स्वयं में स्वयं की उच्चतम संभावना की जागृति

अगले अध्याय 'ध्यान योग में दिए गए कृष्ण के उपदेशों का सार इन शब्दों

में स्पष्ट किया जा सकता: “अपने अन्दर देखें; और “स्वयम के उत्कर्ष का उत्कर्ष का उत्तरदायित्व स्वीकार करो!"

यहां कृष्ण अर्जुन को वे तकनीकें बताते हैं जिनके द्वारा वह अपने मन और इन्द्रियों से परे जाकर मुक्त हो सके। वह अर्जुन को निर्देश देते हैं कि कैसे वह स्वयं को 'ईश्वरत्व' स्तर तक उठाए (अर्थात् नेतृत्व की चेतना पैदा करे) और स्वयम उन (कृष्ण) जैसा बन सके।

इसीलिए कृष्ण कहते हैं:

उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत्।
आत्मैव ह्यात्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मनः॥

अनुवादः तू स्वयम ही अपना मित्र है और स्वयम ही अपना शत्रु है। दैवत्व की और स्वयम को विकसित कर और स्वयम को नीचे मत ले जा!

इसमें कृष्ण का तात्पर्य है कि यदि तुझे स्वयम को स्वयम के द्वारा उठाने की तकनीक ज्ञात है तो तू अपने अन्दर निहित ईश्वरीय तत्व का मित्र है। यदि तू स्वयम् को नीचे ले जाता है तो तू उस दैवत्व का शत्रु है।'

सुनें उत्तरदायित्व का अर्थ है सोचना, महसूसू करना और कर्म करना जीवन का संज्ञान उस सत्य से लेते हुए कि हम स्वयम ही हर चीज का स्रोत है और इसलिए हमारे आस-पास, भीतर-बाहर जो भी घटित हो रहा है उसकी जिम्मेदारी हमारी ही है।

मैं समझ सकता हूं कि एक बड़ा प्रश्न आपके मन में उठ रहा होगा! आप सोच रहे होंगे : मेरे आस पास जो भी घटित हो रहा है उस सबकी जिम्मेदारी मेरी ही क्यों है? मैं तो अधिक से अधिक उसके लिए ही जिम्मेदार हो सकता हूं जो मेरे अन्दर घटित हो रहा है। मेरे बाहर होने वाली घटनाओं की जिम्मेदारी मेरी क्यों हो? उदाहरणार्थ, यदि मेरे जीवन में कोई दुघटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी कैसे हो सकती हे?'

यही सवाल हर कोई करता है।

अब मैं इसका उत्तर देता हूं :

यदि कोई अपनी करनी की जिम्मेदारी नहीं समझता तो वह एक पशु है।
उसकी चेतना का स्तर बहुत ही नीचा है।

जो अपनी करनी की जिम्मेदारी खुद ही लेता है वह एक मनुष्य है। उसकी चेतना का स्तर मध्यवती है।

जो दूसरों की भी करनी की जिममेदारी खुद उठा लेता है वह ईश्व होता है।
वह सदा नेतृत्व के चेतना में निवास करता है, अर्थात ईश्वरत्व में।

यह समझ लें कि जब आप अपने चारों ओर घटित होने वाली हर घटना की जिम्मेदारी महसूस करने लगते हैं तब ही आप सत्य की खोज करते हैं या

सत्यान्वेसक होते हैं। आपको किसी भी समस्या के समाधान की संभावनाएं दिखाई पड़ने लगती हैं। जब आप यह जिम्मेदारी स्वयं उठाने लगते हैं तो आप उसका हल भी प्राप्त कर लेते हैं।

सुनिए! जब आप कोई उत्तरदायित्व (जिम्मेदारी) उठाते हैं तो आपके माध्यम से उच्च ऊर्जाएं अभिव्यक्त होने लगती हैं। यदि आप जिम्मेदारी की तरफ एक कदम उठाते हैं तो ब्रह्माण्ड एक हजार कदम उठाकर आपको जिम्मेदारी देने को अग्रसर होता हे। जब आप जिम्मेदारी के क्षेत्र या अन्तराल में पहुंचते हे। तो आपके अन्दर और बाहर के अन्तराल भी आपको सहारा देने को आगे आते हैं। वस्तुतः सारा ब्रह्माण्ड आपको सहारा देने को तत्पर रहता है क्योंकि जिम्मेदारी लेने वाले लोगों के संज्ञान के द्वारा उसे स्वयं भी सम्पूण्रता की अनुभूति होने लती हे।

हर स्थिति में अपनी जिम्मेदारी लें। जब आप जिम्मेदारी महसूस नहीं करते तो आप समुद्र में एक बूंद की भांति रहते हैं और जब महससू करते हैं तो उस बूंद में सारा समुद्र समा लेते हैं। आपके जिम्मेदारी लेते ही ईश्वरत्व-तेतृत्व चेतना-आपमें जागृत होने लगती है।

जिम्मेदारी के साथ ही जीवन घटित होता है। फिर तो आप जो देखते या महससू करते हैं, या वह भी जो अदृश्य है और महसूस नहीं हो पा रहा-वह सब कुछ आपकी जिम्मेदारी बन जाता हे जब आप विश्व की ओर इसमें ईश्वर के व्यस्त प्रभाव की जिम्मेदारी लेते हैं तो ईश्वर का अव्यक्त भाग और समूचा विश्व आपकी जिम्मेदारी लेने लगता हे। जब ईश्वर आपकी जिम्मेदारी लेता है तो आप स्वयं ही ईश्वर हो जाते हैं, आप एक अवतार बनके उतरते हैं विव में!

कृष्ण अर्जुन का मार्गदर्शन कर इसी जिम्मेदारी के तत्व के माध्यम में उसको कृष्ण चेतना का ज्ञान कराते हैं। कृष्ण की मार्गदर्शन की जिम्मेदारी उनके विश्वरूप दर्शन से पूरी होती है जिसमें वह अर्जुन पर अपना ब्रह्माण्डीय आयाम दिखाकर कृपा करते हैं- और अर्जुन को इस दिग्दर्शन से अपने प्रबोधन की पूर्वाभास हो जाता है।

प्रबोधन के साथ आपायनम (एनरिचिंग)

अब हम चतुर्थ तत्व-आपायनम (समृद्धिशीलता) पर चर्चा करेंगे' पहले मैं आपायनम् को परिभाषित करना चाहूंगा।

(एन रिचिंग) आपायनम् का अर्थ है सम्पूर्णता और श्रद्धा का समन्वय! यानी आप लगातार प्रतिबद्ध है कि समृद्धिशील रहेंगे और अपने जीवन में स्वयं को तथा आस-पास के माहौल को विस्तार देकर समृद्ध करते रहेंगे'

आपायनम् अर्थात अपने मित्रों और आसपास के माहौल में प्रथम उपरोक्त तीन तत्वों का लगातार संचार करते रहेंगे।

आप पूछ सकते हैं : "स्वयम् को समृद्धिशील रखना तो समझ में आता है, परन्तु दूसरों कीप्रगति या बेहबूदी के लिए मैं क्यों प्रयत्न करूं?

देखिए! जीवन आपको और औरों को मिला है। यदि दूसरे है तभी तो जीवन होता है।

यह समझ लें कि आपके द्वारा अनुभूत हर सम्बन्ध आपका एक ही आयाम प्रकट करता है। यह आपका पुत्र ही है जो आपको पितृत्व प्रदान करता है; आपकी पत्नी आपको पति बनती है। आपके अनुयायी आपको नेता बनाते हैं। जीवन का हर प्रमुख सम्बन्ध आपका एक ही आयाम प्रकट करता है। और जब तक आपका हर आयाम पूर्ण न हो, तो आप सम्पूर्ण कैसे ही पाएंगे?

बार-बार यह अहम भाव या अहंकार आपको भुलवा देता है कि जीवन आनन्द तब ही प्राप्त होता है जब इसका विस्तार दूसरों के अन्धकार तक हो जाए-और तब नहीं जब इसकी भिड़ंत अहंकार से होती हे। हम सब आराम से महत्वपूर्ण तत्व बिसरा देते हैं और अपने जीवन में सभी का संयोग एक सहज घटना मान लेते हैं। हम सोचते हैं : "भाई को भाई जैसा, पिता को पिता जैसा और शिक्षक को शिक्षक की तरह व्यवहार करना चाहिए।" पर यह नहीं सोचते कि आपको अपनी भूमिका कैसे निभानी चाहिए? क्यों एक शिक्षक एक विद्यार्थी को पढ़ाए और उसका ज्ञान समृद्ध करे, अगर विद्यार्थी अपनी ओर से शिक्षक को समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी नहीं उठाता?

भगवतगीता बड़ी सुन्दरता से यह बात स्पष्ट करती है : "यदि तू यज्ञ नहीं करता और ईश्वर को उसके द्वारा दिए गए दान का कुछ भी वापस उसे नहीं देता, तो तू चोर है!" इसका अर्थ है जो कुछ भी हम संसार से पाते हैं उसको बिना बढ़ाए हम वापस करते हैं तो यह चोरी है। यह समझ ले कि आयातयनम का अर्थ है सबकी जिम्मेदारी लेना। मैं आपको बताता हूं कि जब आप दूसरों की जिम्मेदारी खुद लेते हैं तो आप में से असाधारण शक्तियां प्रवाहित होन लगती हैं। जब आप दूसरों के आयायनम में छर्त्तचित्त रहते हैं तब सारा संसार आपके माध्यम से स्वयम् को व्यक्त करने लगता है। आपके अंदर से एक कॉस्मिक इनर्जी प्रवाहित होती है। यदि आप इस ऊर्जा का आस्वाद या अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो दूसरों का खयाल करना शुरू कर दीजिए। आपके अंदर एक उत्तेजना, ताजगी, ताजगी, तत्परता, हर्षो-याद की अनुभूति जागती है; आपको एक प्रेरणा शक्ति मिलती है। यह सब शुद्ध कामिक इनर्जी का संचार होने के कारण ही तो महसूस होता है।

जरा देखें- भगवान श्री कृष्ण को-आयायनम का चरम रूप। उनकी उपस्थिति मात्र समृद्धि प्रदायक होती है। पूरी गीता में वह स्वयं अर्जुन की संशय से पैदा अश्रद्धा का उत्तरदायित्व लेते हैं और उसे छोड़ते नहीं। सम्पूर्ण गीता उनके आयायनम की अभिव्यक्ति है। भगवतगीता भगवान कृष्ण की विश्व को एक ऐसी देन है जो अपने कालातीत सत्यों से अनन्त पीढ़ियों को आयायनम प्रदान करती रही है। भगवान अर्जुन को और समस्त मानवता को अर्न्तमुखी होकर अपने अन्दर विद्यमान करती रही है। भगवान अर्जुन को और समस्त मानवता को अर्न्तमुखी होकर अपने अन्दर विद्यमान ईश्वरीय चेतना के उद्भूत करने का वरदान देते हैं और इस चेतना को प्राप्त करने के अमोघ सूत्र बनाते हैं।

बारम्बार कृष्ण कहते हैं : ‘अपने अन्दर के ईश्वरीय तत्व को जानना ईश्व को जानना है।”जो कृष्ण कहते हैं वह सभी के लिए सत्य है। चाहे आप मानें या न मानें, यह विचार कि आप ईश्वर के अलावा कुछ और हैं, अपने आत्म-सम्मान को गिराता है! आप में जो कमी है वह सिर्फ यही है कि आपको सत्य का ज्ञान नहीं है। एक बार यदि आपकी समझ में आ गया कि आप ही ईश्वर हैं तो आप में और भगवान कृष्ण में कुछ फर्क नहीं रह जाएगा।

आप स्वतः प्रबुद्ध हो जाएंगे।

कृष्ण इतने करुणाशील हैं कि यही बात सिद्ध करने के लिए वह पूरी भगवत गीता अभिव्यक्त करते हैं। कृष्ण यही साबित करने के लिए धरा पर आए थे। उन्हें यह साबित करने को कई आवश्यकता नहीं थी कि वह स्वयं ईश्वर है।। उनका तो चरम लक्ष्य था यह सिद्ध करना कि 'तुम (हम सब) ईश्वर ही!’ उनका परम उद्देश्य या अर्जुन के माध्यम से समस्त मानवता को प्रबुद्ध करना।

कृष की अभिव्यक्ति आयायनम का चरम प्रकटीकरण है क्योंकि यह उनका उत्तरदायित्व है आपको (हम सबको) प्रबोधन दिलाना।

इसीलिए वह भगवतगीता का समापन हम सबका अपने मूल विचार विन्यास को सम्पूर्ण करने और हर्षपूर्व के जीवन को समर्पित करने से करते हैं। वह केवल यह कहते हैं :“हर चीज छोड़कर मेरी शरण में आ जाओ! एक प्रबुद्ध स्वामी एक सम्पूर्ण एकाग्र जीवन में अधिक और क्या दे सकता है!

जब आप अपने ऊहापोहों को छोड़कर उनकी शरण में जाते हैं तो वह आपको मुक्त कर देते हैं। यही चरम आयायनम् है।

तत्व-जीवन का सहज प्रवाह

यह समझ लें कि ये चार तत्व आध्यात्मिकता के अमृत-कुण्ड हैं।

ये हमारे डीएनए में विद्यमान हैं। ये हमारे जीवन के सहज प्रवाह में है। और ये किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

जब आप इन तत्वों को जीते हैं तो आप पाएंगे कि :

सम्पूर्ति से आपकी निहित बुद्धिमता विस्तार पाकर सीधी हो जाती है और आपके अन्दर एक धनात्मकता का अंतरा जागृत होता है।

श्रद्धा से आप लगातार जीवन्त रहते हैं। आप समस्त संभावना के अंतराल को अनुभूत करते हैं।

उपमनम (उत्तरदायित्व निर्वहन) से आपक असली प्रकृति जागृत होती हे; ईश्वरत्व-या नेतृत्व चेतना आप में पल्लवित होती हे।

आयायनम से आप हर चीज में अपनी उपस्थिति या अस्तित्व स्थापित करते हैं औ अंततः आप अपने आप में ब्रह्ममान्यम बहुपन्नताम्' अध्रात ‘संसार के प्रिय वारिस की अनुभूति प्राप्त करते हैं।

यह चा सार्वभौतिक सिद्धांत आपको हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। प्रोत्साहन देंगे और आप अपनी चरम संभावना भी अनुभव करेंगे। जब आ पड़न तत्वों को जिएंगे तो आपका लगातार विस्तार होगा और आप उस उद्देश्य की पूर्ति करेंगे जिसके लिए यह गीता कही गई थी!

विषय सूची

त्रयोदश अध्याय

  1. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 38
  1. जिसे तुम जानते हो वह तुम नहीं है! 42
  1. चेतना और अंतःकरण 54
  1. आंतरिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी 60
  1. चेतना शाश्वत है 66
  1. इस ऊर्जा को समझना 76
  1. असली कुंजी है साक्षी 82
  1. भाव से निहारना 82
  1. कई लोग, कई रास्ते 85
  1. हम ब्राह्मण हैं 90
  1. आत्मा और शरीर 100

चतुर्दश अध्याय

  1. अपने अनुकूलन (वृत्ति) को त्यागो 107
  1. कृष्ण (स्वयं को) दोहराते क्यों हैं? 109
  1. प्राकृतिक गुण 115
  1. इंद्रियों की सुरक्षा 142
  1. सफलता का अवसाद 152
  1. यहां से हम कहां जाते हैं 159
  1. गुणों के परे जाना 162
  1. दिव्यता की अभिव्यक्ति 165

पंचोदश अध्याय

  1. कोई प्रश्न नहीं : केवल संशय 168
  1. कारणात्मक (कॉज़ल) शरीर में यात्रा 182
  1. इस वृक्ष को काटना 191
  1. शोधन की विधियां 194
  1. अनुकूलन 201
  1. आप स्वयं ही आपके संस्कार हैं 205
  1. उपलब्धि नहीं जागरुकता 212
  1. हमारा दिमाग (मन) ऐसे काम करता है 217

त्रयोदश अध्याय

क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विज्ञान योग (क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विभाग योग)

तुम आस्तिक के सागर की एक लहर हो। जब लहर की समझ में आता है कि वह सागर से अलग नहीं है, तो उसका सागर के प्रति प्रतिरोध शेष हो जाता है और वह सागर में विलीन हो जाती है।

क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ

इस अध्याय में कृष्ण अर्जुन को क्षेत्र एवम् क्षेत्रज्ञ के बारे में बताते हैं। इसलिए इसे क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विभाग योग भी कहते हैं। इसमें वह क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ की परिभाषा स्पष्ट करते हैं।

कृष्ण स्पष्ट रूप में उस भौतिक पदार्थ के बारे में बात करते हैं जिसमें हम जीते हैं और उस चेतना का हवाला देते हैं जो पदार्थ में रहती है। किसी न किसी रूप में हम सब इस ब्रह्मांड से जुड़े हैं, चाहे हमारी यह बात समझ में या अनुभव में आए या नहीं आए। इसका मूल कारण चेतना ही है। यह चेतना न सिर्फ़ इस ब्रह्मांड का उद्गम है वरन इसका कारण भी है। यही वह स्रोत है जहां हमारा आविर्भाव होता है और जहां हम रहते हैं। यह समस्त ब्रह्माण्डीय चेतना वह अंतराल या स्पेस है जिसमें हम घटित होते हैं या होते रहते हैं।

इस बात को स्पष्ट करने के लिए कृष्ण सागर का रूपक बांधते हैं। सागर अर्थात् ब्रह्माण्डीय चेतना या ईश्वर, आत्मा या जो भी हम इसे संज्ञा दें। कृष्ण यह रहस्य खोलते हैं कि हम सभी सागर में उठी लहर के समान हैं जो समग्र सागर में निवास करती है। वह बताते हैं कि कैसे लहर सागर से या हम ईश्वर से एकात्म भाव महसूस कर सकते हैं।

जीवन में समस्या यही है कि हमने भुला दिया है कि हम समग्र सागर के एक अंश-लहर हैं। हम यह भूल जाते हैं कि हम क्षेत्रज्ञ के ही भाग हैं। क्षेत्रज्ञ का अर्थ है चेतना जिसमें क्षेत्र का कारण पनपता है। क्षेत्र का अर्थ है यह शरीर और क्षेत्रज्ञ का अर्थ है वह चेतना जो जानती है कि उसके पास एक शरीर है। कृष्ण जहां क्षेत्रज्ञ एवम क्षेत्र का रहस्य स्पष्ट करते हैं। यदि हमें क्षेत्रज्ञ का ज्ञान न हो, तो हम समझते हैं कि क्षेत्र ही अपना स्वामी है।

शरीर और हम

एक उदाहरण : आपने एक कार खरीदी और उसे चलाने लगे। कार चलाने के दस मिनट पश्चात् आपकी समझ में आया कि आप इसे बन्द करना तो जानते वही करेगा जो वह चाहता है। मन भी अपनी मर्जी से चलेगा... हम तो कहीं के नहीं रहेंगे।

इसलिए जब तक हमें क्षेत्रज्ञ का सही ज्ञान न हो-यानी क्षेत्र को जानने वाले का तब तक सही अर्थों में जीवन तो शुरू ही नहीं हो पाएगा। इसलिए वैदिक पद्धति में किसी व्यक्ति का सही जन्म तब माना जाता है जब उसकी व्यक्तिगत चेतना जागृत हो जाए। तब तक उसका भौतिक जन्म तो स्वीकार्य होता है पर उसे मनुष्य भी नहीं माना जाता। वेदों के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की आन्तरिक चेतना जागृत हो पाती है, तभी उसे मनुष्य रूप में पैदा माना जाता है। इसके पूर्व तो वह एक पशु के समान है।

संस्कृत में 'मनुष्य' शब्द के दो अर्थ हैं : एक है 'मनु' के वंशज और दूसरा : 'वह जो मन को संभाल सके या वह जो मन के परे भी जा सके।' मनु तो हमारे आदिपूर्वक माने जाते हैं। जब हम अपने मन पर नियंत्रण साध सकें, तभी हम मनुष्य होते हैं। संस्कृत की उक्ति है : 'प्रत्यागात्या चैतन्य जागृतम' अर्थ वही व्यक्ति (या मनुष्य) है जिसकी व्यक्तिगत चेतना जागृत है।

भारतीय वैदिक पद्धति में जब बच्चा सात वर्ष का हो जाता है, तब उसे पवित्र गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है। यहां एक बात स्पष्ट समझ लें : वैदिक धर्म या हिन्दू-सनातन धर्म एक मात्र ऐसा धर्म है जिसमें बप्तिज्मा या दीक्षा का कोई नियम नहीं है। आपको न कोई आस्था बताई जाती है, न कोई ऐसी अवधारणा या दर्शन समझाया जाता है। आपसे यह भी नहीं कहा जाता कि किसी खा़स विचार को ग्रहण करें। यहां सिर्फ़ वह तकनीक बनाई जाती है जिससे आप मन और शरीर को नियंत्रित कर सकें। बस! गायत्री मंत्र एक ऐसी ही तकनीक है-जिसमें किसी देवता का हवाला नहीं होता। 6 या सात वर्ष के बच्चे को इसी मंत्र या तकनीक से दीक्षित किया जाता है। गायत्री मंत्र का मूल भाव है : "मुझे ऊर्जा पर ध्यान देना है, जो मेरी चेतना को जागृत कर मुझे ध्यान करने में सहायक हो।"-बस!

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम!
भर्गो देवस्य धीमहि
धियो योनः प्रचोदयात्!

इस मंत्र का और कोई अर्थ नहीं होता। इसमें गायत्री देवी (एक हिन्दू देवी) या किसी पंचमुखी देवता या ऐसे किसी देव का अर्थ नहीं है। इस मंत्र का सिर्फ़ यही मतलब है : "मुझे उस चेतना पर ध्यान लगाने दो जो मेरी 'धी' (विवेक बुद्धि) को जागृत कर मुझे ध्यान लगाने में सहायक हो!" बस इतना ही अर्थ है।

जिसे तुम जानते हो वह तुम नहीं है!

13.1 अर्जुन ने कहा : "हे कृष्ण! मैं प्रकृति व पुरुष, अकर्मक एवम् सकर्मक ऊर्जाओं, क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ तथा ज्ञान और ज्ञान की अंतिम सीमा के बारे में जानना चाहता हूं।" 13.2 भगवान कृष्ण ने यह कहते हुए अर्जुन को उत्तर दिया : "हे कौन्तेय! यह शरीर 'क्षेत्र' नाम से जाना जाता है। इसको तत्वतः जानने वाले को ज्ञानीजन 'क्षेत्रज्ञ' कहते हैं।" 13.3 "हे भारत (अर्जुन)! तू सब क्षेत्रों में क्षेत्रज्ञ-जीवात्मा मुझे ही जान। क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ को, विकार सहित प्रकृति को और पुरुष को, जो तत्वतः जानना है वह ज्ञान है-ऐसा मेरा मत है।"

कृष्ण (अर्जुन को) समझाते हैं : "हे कौन्तेय (कुन्ती पुत्र) अर्जुन! इस शरीर को क्षेत्र कहते हैं और जो इस शरीर को जानते हैं, उन्हें क्षेत्रज्ञ कहा जाता है।"

जिसे आप जानते हैं वह 'आप' नहीं है। यदि आप कुछ जानते हैं, तो वह आप नहीं है। उदाहरणार्थ आप इस पुस्तक को पढ़ सकते हैं क्योंकि यह आपसे अलग है - एक स्वतंत्र वस्तु है। इसी प्रकार यदि आप अपने शरीर को जानते हैं, तो वह जानने वाला आपका हिस्सा नहीं है। यदि आप अपने दिमाग को जानते हैं तथा वह आपका अंश नहीं है। यदि आप अपने विचारों से वाकिफ़ है, तो वह भी आपका हिस्सा नहीं है। यानी जिसको आप अलग से जान सकते हैं, वह आपका अंश नहीं होता। आप उससे अलग हैं या परे हैं- तभी तो आप उसे जान पाते हैं। वह चाहे शरीर हो या विचार या भावनाएं- यदि आप उसे जानते हैं, तो वह आपका अंश नहीं हो सकता।

अब हमें क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ को अलग करना है-तभी इन्हें समझ सकते हैं। जैसे ही इन्हें अलग किया कि शरीर हर्ष और आनन्द से भर उठेगा-चेतना मुक्त हो जाएगी। जब इन दोनों को एक ही समझा जाता है, समस्या तभी पैदा होती है।

समीकरण यह है : ईश्वर + शरीर/मन = मनुष्य मनुष्य - शरीर/मन = ईश्वर!

आप स्वयं चेतना हो : हम चाहे माने या न मानें, हम चेतना हैं। आइए देखें कि कैसे हम इसको नहीं देख पाते और अपने जीवन को गड़दड़धावा बना देते हैं।

नीचे एक सुन्दर कथा दी गई है शरीर-मन को समझने के लिए और कैसे हम स्वयं चेतना न समझने की भूल कर बैठते हैं।

एक गर्भवती शेरनी अपने शिकार की तलाश में जंगल में घूम रही थी कि उसे एक भेड़ों का झुण्ड मिला। उसने उस समूह पर आक्रमण करना चाहा पर भेड़ों का झुण्ड ज्यादा शक्तिशाली निकला। शेरनी वहीं जमीन पर गिर गई और वहीं उसने एक सिंह शावक को जन्म दिया-पृथ्वी पर गिरने के दबाव के कारण और उसी दबाव के कारण वह मर गई।

भेड़ों के झुण्ड ने वह सद्यजात सिंह शावक को देखा। वे भेड़ें उसके साथ खेलने लगीं। उनको लगा कि उन्हें उस बच्चे का ख्याल रखना चाहिए। उस पर तरस खा कर उन्होंने उस बच्चे को अपना लिया और उसका वैसे ही पालन-पोषण करने लगी, जैसे वे अपने बच्चे का करतीं। उसको अपना दूध पिलातीं और नरम घास खिलातीं।

वह सिंह शावक भी भेड़ की तरह बर्ताव करने लगा और उन्हीं की तरह बड़ा होने लगा। वह उन भेड़ों के साथ मज़े में था। उसे यह नहीं ज्ञात था कि वह भेड़ों की जाति का नहीं है। उनसे फर्क योनि का जीव है।

कुछ समय बाद समस्या पैदा होने लगी। भेड़ों की जो प्रमुख माता (रानी) थी, उसको शिकायतें मिलने लगीं उस शावक के बर्ताव के बारे में : यह तो बहुत घमण्डी है! यह हमारे साथ ठीक से नहीं खेलता। फलस्वरूप, उस शावक को सबसे अलग कर दिया गया। जब भी कोई झगड़ा होता, तो उसी शावक को दण्डित किया जाता।

कुछ दिन बाद वह सिंह शावक सोचने लगा : "ऐसा क्यों होता है? मुझे तो लगता है मानो मैं जीवित ही नहीं हूं। क्या यही जीवन है कि घास खाते रहो, इधर-उधर मिमियाते हुए कूदते रहो इन्हीं मैदानों में मुझे तो लगता नहीं कि मैं सही प्रकार से जीवन जी रहा हूं।" अब उसे लगने लगा था कि वह दूसरों-सा नहीं है-फर्क है। उसे लगता ही नहीं था कि वह एक भेड़ है।

जब उसे जंगल दिखाई पड़ा, तो उसमें घुस कर देखने को उसकी इच्छा हुई, परन्तु उसकी पालक भेड़ मां उसको चेतावनी देती रही कि ऐसा कभी मत करना। उसे मशविरा भी दिया कि अपने समूह (भेड़ों) से कभी अलग न होना।

वह मां तो उसे एक भेड़ ही मानती थी न! उसने बताया कि यदि वह शावक जंगल में अंदर गया तो तो वहां शेर उसे मार डालेंगे।

वस्तुतः यह पूरी कथा आध्यात्मिक साधक की है कि कैसे कोई जन्म लेने के पश्चात् अपनी खोज प्रारंभ कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर संतुष्ट होता है। यह एक बढ़िया कथा है - मुझे बहुत पसन्द है। इसलिए इसको जहां संभव हो, मैं सुनाता रहता हूं।

भेड़-मां ने आदेश दिया : "तुम वहां कतई नहीं जा सकते! वहां पर शेर हैं।" उस शावक ने किसी प्रकार अपनी इच्छा दबायी, यद्यपि उसका मन जंगल में जाने को बहुत हो रहा था। पर कुछ समय पश्चात् उसने तय कर लिया : "यह जीवन मेरे लिए है ही नहीं!" लेकिन उस भेड़-मां ने उस पर दबाव डालकर उसे रोके रखा। वह उसके सामने तरह-तरह के नाटक करती थी-कभी रोती-कभी हंसती, कभी धमकाती! अन्ततः उसने उस सिंह शावक की शादी करवा दी।

इस कथा में एक अंतर्कथा है :

जंगल में एक बड़ा विवाहोत्सव मनाया जा रहा था। राजा शेर की शादी एक शेरनी से हो रही थी। जंगल के सारे जानवर वहां एकत्रित थे और उत्सव मना रहे थे। वहां मध्य में एक नृत्य-मंच बना था, लेकिन उस मंच पर केवल शेर और शेरनी ही नाच सकते थे। बाकी सारे जानवरों को वहां जाने में डर लगता था-इसलिए वह उस मंच के बाहर खड़े तमाशा देख रहे थे। अचानक उस धमाचौकड़ी में मंच पर एक चूहा उछलकर पहुंच गया और नाचने लगा।

एक शेर ने उसे पकड़ लिया और गरज कर पूछा : "तुम्हारी इस नृत्य मंच पर आने की हिम्मत कैसे हुई? क्या दिखाई नहीं पड़ रहा था कि बाकी सब जानवर बाहर हैं - यहां सिर्फ शेर -शेरनी नाच सकते हैं।

उस चूहे ने तुरन्त उत्तर दिया : "चुप रहो। शादी के पूर्व मैं भी शेर था।"

हां तो उस सिंह-शावक और भेड़ों की कहानी पर लौटें! उस सिंह शावक की शादी हुई और कई वर्ष बीत गए। एक दिन सिंह शावक सोचने लगा : "यहां क्या हो रहा है? मैं तो पुरानी ज़िन्दगी ही जी रहा हूं-वही खाना-पीना, मिमियाना और मैदान में उछलकूद मचाना। मुझे वास्तव में महसूस होता है कि मैं कुछ प्राप्य नहीं कर पा रहा हूं। अब मुझे सब कुछ तो मिल गया - एक श्रेष्ठ मां, सुन्दर पत्नी - एक भरा-पूरा जीवन! पर मेरे अन्दर अभी भी एक प्रकार का खालीपन है। मैं संतुष्ट महसूस नहीं कर पाता? पता नहीं क्या बात है?"

और फिर उसने सोचना शुरू किया। उसकी खोज फिर शुरू हुई। अचानक एक दिन पड़ोस के जंगल से वहां एक शेर आ गया और उसने भेड़ों पर आक्रमण कर दिया - सारी भेड़ें भागने लगीं। इस सिंह शावक की अजीब हालत नहीं हैं कि अपने भीतर प्रबोधन महसूस कर सकें, तो हम प्रबुद्ध व्यक्तियों से कतई भी संपर्क रखना नहीं चाहेंगे।

इस शहर में लाखों लोग रहते हैं - उनमें से कुछ सौ ही लोग यहां बैठे यह भाषण सुनने क्यों आए हैं? कुछ हज़ार तो एक बार सुनने यहां आए थे, फिर लौटके नहीं आए। सिर्फ कुछ सौ ही यहां नियमित रूप से क्यों आते हैं? जब आपके मन में किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के लिए आकर्षण पैदा हो, तो समझ लीजिए कि आपके अन्दर प्रबोधन जागृत होकर विकसित होने लगा है।

यही कारण था कि वह सिंह शावक उस शेर के प्रति आकर्षण महसूस करने लगा था। उसके अन्दर एक अदम्य इच्छा पैदा हुई उस शेर से मिलने की। अंततः उसने तय किया कि वह उस शेर से ज़रूर मिलेगा? पर कैसे जाए और कहां जाए? उस शेर ने कोई संदेश तो नहीं भेजा था कि फलां-फलां जगह पर फलां समय मिलना - वहीं मेरा कार्यक्रम है!" वह सिंह शावक जो भेड़ रूप में पला बढ़ा था जंगल के किनारे तक पहुंचा और बड़ी उम्मीद से वहां प्रतीक्षा करने लगा कि वह शेर दिखाई पड़े।

कुछ महीनों बाद वह शेर वहां आया। जैसे ही उस सिंह शावक ने उस शेर को देखा, तो उसका भय फिर जागृत हो गया और वह फिर दुविधा में पड़ गया-यद्यपि वह महीनों से उस शेर का इन्तज़ार कर रहा था। इस बार वह शेर स्वयं उस सिंह शावक के पास आया और कहा : "कहो? कैसे हो?" वह सिंह शावक घबड़ा गया : "मैं... मैं... मैं...!"

वह उत्तर तो नहीं दे पाया पर पहले की तरह वापस भागा भी नहीं। शेर ने कहा : "चिन्ता न कर। यदि तुझे मुझ से डर लगता है, तो मैं चला जाता हूं। मैं तुझे खाऊंगा नहीं, इसलिए मारूंगा भी नहीं। यहां रहके भी क्या करूंगा।" यह कहकर वह वापस जाने लगा।

तभी उस सिंह शावक ने प्रार्थना की कि वह थोड़ी देर और उसके साथ रहे। साथ में यह भी कह दिया : "आप यहीं रहें पर मेरे पास न आएं। दूर खड़े होकर बात कर सकते हैं। कम से कम दस फीट दूर रहें और बात करें- मेरे साथ कुछ समय तक रहें।" सिंह शावक न उस शेर से दूर जाना चाहता था, न उसकी उसके पास खड़े होने की हिम्मत थी।

यह दुविधा उस आध्यात्मिक साधक की थी जिसमें ज्ञान वृद्धि शुरू हो चुकी हो।

इस प्रकार वे 10-15 फीट दूर खड़े रहकर बात करने लगे। वह शेर बार-बार उस शावक को समझा रहा था : "अरे तू तो शेर है। यदि तू स्वयं को भेड़ समझता है, तो तू बड़ा मूर्ख है। तू वैसा कतई नहीं है जिनके साथ तू रहता है। अरे! तुझे ऐसे तो रहना नहीं चाहिए।" शेर ने तब कहा : “शायद तुम मेरा विश्वास नहीं करना चाहते। खैर! मैं भी अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। मैं जा रहा हूं।” लेकिन वह सिंह शावक रूपी भेड़ निहोरे करने लग- “न... नहीं...नहीं! कृपया कम से कम आगे मिलने का समय (अपॉइन्टमैन्ट) तो तय कर लीजिए!"

तब शेर ने झुंझलाके कहा : “मुलाकात? किसलिए?” सिंह शावक बोला : “मैं घर जाकर आपने जो मेरे बारे में कहा है, उस पर विचार करूंगा। फिर मैं अपने संदेहों के निवारण हेतु आपके पास आऊंगा।” वह शेर मान गया। “ठीक है, एक महीने बाद यहीं और इसी समय हमारी मुलाकात हो सकती है।”

उधर वह सिंह शावक विचार करने लगा : “मैं शेर कैसे हो सकता हूं? मैं जानता हूं कि मैं भेड़ हूं। मैं घास खाता हूं। मिमिया भी सकता हूं और भेड़ों के साथ रह सकता हूं। तो मैं शेर कैसे हो सकता हूं?” वह ऐसे विचार करता रहा।

इस प्रक्रिया में उन सब दार्शनिक विचारों एवम् दुविधाओं को भी मथता रहा, जिनका इन दिनों मैं उत्तर देने का प्रयास कर रहा हूं।

मेरे विचार से 'भेड़-दर्शन' पर भी कोई पुस्तक प्रकाशित होनी चाहिए....या 'भेड़ बाइबिल!' .... 'भेड़-गीता!' हो सकता है तब रही हो और उस भेड़ रूपी सिंह शावक ने उनका गहन अध्ययन किया हो। उसके दिमाग में कई प्रश्न उभरे जिनकी उसने एक लिस्ट बना ली।

महीना बीतते-बीतते यह लिस्ट काफी बड़ी हो गई। जिसमें ऐसे कई सवाल थे, जिनका उसके (पालने-वाले) मां-बाप उत्तर नहीं दे सके थे। हां- इस बीच में एक महत्त्वपूर्ण तथ्य यह भी था कि उसने अपनी भेड़-मां को कभी इस शेर से मुलाकात के बारे में कोई ज़िक्र नहीं किया था। उसे मालूम था कि यदि उसकी मां को मालूम हो गया तो वह शेर से मिलने नहीं देगी। वह तो फिर जंगल के सिरे तक ही न जाने देगी। “कभी उधर न जाना, इधर ही रहना। जंगल में घुसने की तो सोचना भी मत।” यही वह कहती!

मां-बाप सदा अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे में चिंतित रहते हैं। वे अपने बच्चों को मंदिर तो जाने देते हैं, पर किसी स्वामी के पास कभी नहीं जाने देते-आध्यात्मिक क्षेत्र में तो उनका प्रवेश वर्जित ही रखते हैं। उनको सदा यह क्षेत्र खतरनाक लगता है। देखिए, स्वामी विवेकानन्द तभी तक महान है जब वह पड़ोसी के घर पैदा हो, अपने घर में नहीं।

खैर! एक महीना बीता और मुलाकात की घड़ी क़रीब आने लगी। उस भेड़ रूपी सिंह शावक ने बढ़िया हरी घास एकत्रित की, उस शेर को भेंट करने के लिए। मिलने पर यह भेंट देते हुए उसने कहा : “कृपया इसे स्वीकार करें - यह मैंने खास तौर पर आपके लिए तैयार की है।” सिंह शावक का यह प्रेम भाव : “ज़रूर इस शेर की कोई चाल है। शायद यह एक आश्रम बनाना चाहता है और इस राय के लिए मुझे घेर रहा है। इसलिए यह मेरी तारीफ़ करता रहता है।”

पर कुछ समय बाद हमें मालूम होता है कि उसके पास तो एक आश्रम पहले से ही है। आश्रम को बनाने के लिए उसे कोई ज़रूरत नहीं-हमारी या किसी और की। उसके पास वो सब कुछ है। उसे कोई सहायता नहीं चाहिए। फिर हम धीरे-धीरे तर्क-विश्लेषण में पड़ जाते हैं : “यह रोज़ आकर यही बात क्यों कहता है। रोज़ दो-तीन घंटे पूरे ज़ोर से यही बात बनता रहता है।” कुछ देर सब हम सोचने लगते हैं : “एक चीज़ तो निश्चित है। मैं अपने बारे में जो कुछ भी समझता हूं, वह सही नहीं है। पर यह भरोसा नहीं होता कि जो कुछ वह बार-बार दोहराता है, वह सही है कि नहीं। पता नहीं क्या सच है।”

ध्यान लगाने पर चेतना की आपसी समझ मिलती है। पर जब वह आकर मिलती है, तो हम डरकर भाग खड़े होते हैं। “नहीं-नहीं! यह सब मेरे लिए नहीं है।” पर वह सत्य बार-बार चमकता है, तो मन होता है कि सब कुछ छोड़कर उसके पीछे जाऊं।” यह वह स्थिति है जब हमारे प्रबुद्ध स्वामी की नज़र हम पर पड़ती है और वह ठोस अध्यात्मक सत्य का एक (मांस का) टुकड़ा हमारे अनुभव (मुंह) में डाल देते हैं। तब हमारी चेतना में एक गहन विवोड़न होता है। हमारा अस्तित्व चेतन होता है। हमारी आंखें चमकने लगती हैं और हम उस अनुभव में दहाड़ने लगते हैं। तब हमें भासित होता है कि हम तो शुरू से ही शेर थे और ऐसे ही सदा रहे हैं। यानी वह भेड़ रूपी सिंह शावक सदैव ही एक सिंह था।

परन्तु इस अनुभव को प्राप्त करने के लिए हर सिंह शावक को एक शेर का सान्निध्य चाहिए।

अस्तित्व में आने के प्रथम दिन से ही हम ‘क्षेत्रज्ञ या ‘क्षेत्र के जानकार’ होते हैं, अर्थात् चेतना की मूर्ति। परन्तु अपनी ग़लतफ़हमी के कारण हम स्वयं को शरीर-मन ही समझते रहते हैं। अचानक एक व्यक्ति जो समझ चुका है कि वह चेतना है; क्षेत्रज्ञ है-तथा इसका अनुभव उसे हो चुका है-यह कहते हुए हमारा मार्गदर्शन करता है, “यह चेतना है और यह शरीर-मन! यह समझो कि तुम चेतना हो।”

यही कहानी यहां कृष्ण और अर्जुन के मध्य दोहराई जा रही है। कृष्ण बताते हैं कि क्या क्षेत्र है और कौन क्षेत्रज्ञ है। वह अर्जुन को बताते हैं कि वह भेड़ नहीं वरन शेर है; वह मात्र क्षेत्र नहीं वरन क्षेत्रज्ञ है।

चेतना और अंतःकरण

वह क्षेत्र जो और जैसा है तथा जिन विकारों वाला है और जिस
कारण से जो हुआ है; तथा वह क्षेत्रज्ञ भी जैसे प्रभाव वाला
है-वह सब संक्षेप में मुझ से सुन।

यह क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ का तत्त्व ऋषियों द्वारा बहुत प्रकार से कहा
गया है और विविध वेद मंत्रों द्वारा भी विभागपूर्वक कहा गया है
तथा भलीभांति निश्चय किए गए युक्ति युत ब्रह्म सूत्र के पदों द्वारा
भी कहा गया है।

पंच महाभूत (क्षिति, जल, पावक, गगन, समीर) अहंकार, बुद्धि
और मूल प्रकृति भी; तथा दस इन्द्रियां, एक मन और पांच इन्द्रियों
के विषय-शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गंध तथा इच्छा, द्वेष, सुख-दुःख,
स्थूल देह का पिण्ड, चेतना और धृति-इस प्रकार विकारों के साथ यह
क्षेत्र संक्षेप में कहा गया है।

कृष्ण अर्जुन से कहते हैं, वह ध्यान से उनका स्पष्टीकरण सुने कि क्या मिलकर क्षेत्र बनता है तथा शरीर-मन तथा इसकी गतिविधियों, इनमें परिवर्तन (विकार) कैसे पैदा होते हैं। इन सत्यों को कई बार ऋषियों द्वारा समय-समय पर उद्घाटित किया जाता रहा है। वेद शास्त्र, उदाहरणार्थ, ब्रह्म सूत्र, इनको बड़ी स्पष्टता और तर्क से स्पष्ट करते हैं। इन श्लोकों में कृष्ण चरणबद्ध तरीके से अर्जुन को बताते हैं कि यह गतिविधियां कैसे पैदा होती हैं और कैसे आपस में अंतर्क्रिया करती हैं।

कृष्ण यहां बात करते हैं पंचमहाभूत (तत्त्वों), छद्म-अभिमान, बुद्धिमता या मन की जो निर्णय लेते हैं तथा दस इन्द्रियों का भी हवाला देते हैं। यहां वह दस इन्द्रियों की बात करते हैं : "इन्द्रियाणि दशैकंच"। हम समझते हैं हमारे पांच इन्द्रियां होती हैं। नहीं! हमारे पास पांच कर्मेन्द्रियां और पांच ज्ञानेन्द्रियां होती हैं। कर्मेन्द्रियां वह इन्द्रियां होती हैं, जिनके द्वारा हम बोलते-चालते हैं; अर्थात्, मुंह, हाथ-पैर, जननांग और मल त्याग के अंग। ज्ञानेन्द्रियां वे पांच इन्द्रियां हैं, जिनसे डायोजेनीज ने तब कहा - "अरे मूर्खों! यह बंधन क्या बांध रहे हो? क्या मुझ पर भरोसा नहीं है? मैंने तो स्वयं ही हथकड़ी लगाने को कहा था न! अब चलो - जहां तुम मुझे ले जाना चाहते हो और बेचना चाहते हो। लेकिन एक बात याद रखना, मुझको छोड़कर भाग मत जाना।"

अब उस ऋषि को पकड़ने वाले थोड़े भयभीत होने लगे। उनकी समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। वे अपने आपको बहुत हीन और असहाय महसूस करने लगे। डायोजेनीज ने कहा - "अरे मूर्खों! मुझे मुक्ति की तरकीब आती है। स्वतंत्रता के मूल नियमों से भी मैं वाकिफ़ हूं। मैं लगातार अनन्त रूप से आंतरिक स्वतंत्रता भोगता रहता हूं। मुझे कोई बांध नहीं सकता। अपनी पूरी कोशिश करके देख लो - देखें क्या होता है।"

यह कहकर वह एक शाहना शान के साथ सड़क पर टहलने लगा। उसको गिरफ्तार करने वाले उसके पीछे ऐसे चलने लगे मानो वे उसके दास हों।

उस ऋषि ने सड़क पर रोचकता से यह तमाशा देखने वालों को बताया

  • "ये सब मेरे दास हैं क्योंकि यह मुझे छोड़कर नहीं जा सकते।" पर वे लोग गरज़कर बोले - "दास तो यह ऋषि डायोजेनीज है।"

ऋषि ने उत्तर दिया - "देखो! यदि तुम मुझे छोड़कर गए, तो मैं भाग जाऊंगा। इसलिए मैं स्वयं तुम से जाने की कह रहा हूं। क्या तुम भाग सकते हो? मैं तुम्हें इस बंधन से स्वतंत्र करता हूं - भाग जाओ।" वह बोलता रहा - "पर तुम लोग नहीं जाओगे - क्योंकि तुम्हें मुझसे कुछ चाहिए, इसलिए तुम मेरे दास बन गए हो। पर मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए - इसलिए मैं स्वामी हूं - पूर्णतः मुक्त! तुम्हारे हथकड़ियां लगी नहीं हैं, पर तुम्हारी मानसिकता दास वाली है। दासता का संबंध तुम्हारे होने के ढंग से है, तुम्हारे शरीर से नहीं।"

वे उसे बाज़ार ले आए - वह ऋषि पूरी ठसक से उस चबूतरे पर चढ़ गया, जहां बिकने वाले दास रखे जाते हैं। नीलामी शुरू हुई। नीलामी करने वाले ने कहा - "यहां एक दास है बिकने को - जो सबसे अधिक दाम लगाएगा, वह उसे खरीद लेगा।"

डायोजेनीज ने तुरंत रोका - "चुप रहो! यह मत कहो यहां एक दास है बिकने को। कहो यहां एक स्वामी है - यदि किसी में ताकत हो तो वह इस स्वामी को खरीद ले।" अब स्वामी को ख़रीदने की किसी की हिम्मत ही नहीं हुई। उस ऋषि को कोई ख़रीद ही नहीं सका। तीन दिन बीत गए। उस ऋषि को गिरफ्तार करने वालों पर उसको खाने-पिलाने का बोझ भी हावी रहा। उन्हें लगा कि इस स्वामी को तो कोई खरीदेगा ही नहीं। "लेकिन यदि हम यहीं बैठे रहें, तो कहीं ये ही हमें न बेच दे। इसका कोई नहीं है। स्वतंत्रता की चाह को हमें वैसे ही त्यागना चाहिए और मुक्ति कामना पर भरोसा रखना चाहिए, तभी हम इसके (मुक्ति या स्वतंत्रता को) प्राप्त कर सकते हैं। नहीं तो स्वतंत्रता की चाह मात्र भी हमें गुलाम बना सकती है। जब हमें लगने लगेगा कि हम तो मुक्त हैं, तब इस प्रकार के संघर्ष की कर्मता हमारे सामने स्वयं सिद्ध होने लगेगी।

जिस क्षण हम अपनी प्राप्ति से संतुष्ट होने लगते हैं, हम एक सहज प्रवाह में पड़ जाते हैं और फिर कोई प्रतिरोध नहीं करते। फिर हम किसी वस्तु, व्यक्ति या घटना को अपने पर हावी नहीं होने देते। तब हमें कोई गुलाम नहीं बना सकता। तभी हमें मुक्ति की चेतना का अनुभव होगा।

आंतरिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी

13.8-12 श्रेष्ठता के अभिमान का अभाव, दम्भाचरण का अभाव, किसी भी प्राणी को किसी प्रकार न सताना, क्षमा भाव तथा मन-वाणी की सरलता, श्रद्धा-भक्ति सहित गुरु की सेवा, बाहर-भीतर शुद्धि, अंतःकरण की स्थिरता, मन और इंद्रिय सहित शरीर का निग्रह; इस लोक और परलोक के संपूर्ण भोगों के आसक्ति का और अहंकार का अभाव; जन्म-मृत्यु, जरा और रोगादि में दुःख-दोषों का बार-बार विचार करना, आसक्ति का अभाव; पुत्र-स्त्री - घर-धन आदि में समता न होना, प्रिय और अप्रिय की प्राप्ति में सदा चित्त का सम रहना; मुझ (परमेश्वर) में एकीभाव से स्थित रूप ध्यान योग द्वारा अव्यभिचारिणी भक्ति (जो केवल एक सर्वशक्तिमान परमेश्वर को ही अपना स्वामी मानती है) तथा एकांत और शुद्ध देश में रहने का स्वभाव और मनुष्यों के समुदाय में प्रेम का न होना; अध्यात्म में नित्य स्थिति और तत्त्व ज्ञान के अर्थ रूप परमात्मा को ही देखना - यह सब ज्ञान है और जो इसके विपरीत है वह अज्ञान है - ऐसा कहा गया है (या मैं कहता हूं)।

इन पांच श्लोकों में कृष्ण एक श्रेष्ठ युक्ति बताते हैं। अभी तक तो वह हमें बौद्धिक समझ प्रदान कर रहे थे, पर अब वह युक्ति और उसका ढंग समझाते हैं, जिससे हम वह अनुभव महसूस कर सकें, जो वे हमें बताना चाहते हैं। मैं इन श्लोकों को आंतरिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उद्घाटन कहता हूं, जिससे हमारा आंतरिक अवकाश भी मुक्त हो सके। यह विशेष तौर पर वह विशिष्ट युक्ति है, जिससे हम 'क्षेत्र' से मुक्त कर सकते हैं। इसके द्वारा हम मन-शरीर के बंधन से मुक्त होकर उन्हें अपने नियंत्रण में ला सकते हैं।

पहली बात, जिस क्षण हम यह समझ लें कि हम शरीर-मन से अधिक शक्तिवान हैं, हम शरीर-मन की कैद से स्वतंत्र होने लगते हैं। यहां कृष्ण इस युक्ति को स्पष्ट कर बताते हैं कि कैसे हम शरीर-मन से मुक्त होकर चेतना का सही अनुभव कर सकते हैं।

पहले मैं इन श्लोकों का सरल अनुवाद प्रस्तुत करता हूं - विगत के निर्णयों का पुनर्निरिक्षण आज की बुद्धिमत्ता द्वारा। जब भी हम अपनी आज के बुद्धि के स्तर से विगत के निर्णयों की समालोचना करेंगे, तो 'अपराध बोध' तो पैदा होगा ही। हम क्षण-प्रति-क्षण अपनी बुद्धिमत्ता को सुधारते रहते हैं। अतः जब हम आज की अक्ल से अपने पिछले निर्णयों को जांचेंगे, तो निश्चित ही हम पाएंगे कि कुछ काम हमने सही नहीं किए थे। उनको करना ही नहीं चाहिए था। समस्या तब गहरा जाती है, जब हम यह समझते हैं कि हर वस्तु के लिए हम ही ज़िम्मेदार हैं। यदि हम यह समझ सकें कि यह समस्त ब्रह्मांड विशुद्ध बुद्धिमत्ता से निर्देशित होता है, जो जानती है कि हमारे जीवन का कैसे ध्यान रखें, तो हम चैन से बैठ सकते हैं। जब हम इस ब्रह्मांडीय चेतना को निर्बाध रूप में अपना काम करने देते हैं, तो हम में स्वतः वे गुण जागृत हो जाते हैं, जिनको कृष्ण यहां गिनवाते हैं। कृष्ण पहले जिक्र करते हैं अपने को ऊंचा न समझने की अर्थात् 'अमानित्वम्' की। यानी विनम्रता की। विनम्रता प्रयास से नहीं आती। यदि प्रयास द्वारा इसको प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी तो यह भोंडी लगेगी। इसका उदय तो तब होता है, जब हम महसूस करते हैं कि हर जीव अपनी जगह अद्वितीय है। जब यह बात हम पूरी गहराई से समझंते और स्वीकारते हैं, तो हम स्वाभाविक तौर पर हर एक का सम्मान करने लगेंगे। यह विनम्रता तब नहीं पैदा होगी, जब हम सबको बराबर मानेंगे। एक बात और समझ लें कि हमारे दुश्मन भी हमारी वृद्धि में योगदान देते हैं - चाहे परीक्षा रूप से ही सही। यहां सृष्टि में हमारी उपस्थिति अपना किसी-न-किसी रूप में योगदान देती ही है।

प्रायः हम मन-ही-मन जांच-पड़ताल करते हैं कि कोई हमसे सम्मान पाने के योग्य भी है कि नहीं। इसके लिए हमारा एक अपना पैमाना होता है। हम देखेंगे कि वह व्यक्ति क्या विशेषताएं रखता है और समाज उसका कितना सम्मान करता है। फिर हम तय करते हैं - "ठीक है... यह हमारे थोड़े सम्मान का तो हकदार है।" तब हम समझते हैं कि हर जीव इस ब्रह्मांड में एक अद्वितीय अस्तित्व है तथा उसमें भी वही ईश्वर है जो हमारे भीतर है। यह विचार आते ही हमारे मन में उसके लिए विनम्र होने का भाव आता है और गर्व की ठसक दूर होने लगती है। यही कृष्ण स्पष्ट करते हैं।

दूसरा महत्त्वपूर्ण प्रश्न : किसी सच्चे आध्यात्मिक गुरु के पास कैसे पहुंचा जाए या कैसे 'आचार्योपासना' की जाए। इस बारे में वह (कृष्ण) एक अन्य श्लोक में भी कहते हैं : 'तद विद्धि प्रणि पातेन परीप्रास्नेना सेवाया'। इसका अर्थ है कि हमें स्वामी के निकट कुछ प्रश्नों के साथ पहुंचना चाहिए और उनसे उनका उत्तर पाने की प्रार्थना करनी चाहिए। क्यों? कृष्ण ऐसा क्यों कहते हैं? आवश्यकता क्या है? बार-बार आध्यात्मिक ग्रंथ गुरु के होने पर बल देते हैं। यह बात भगवत् गीता तक ही सीमित नहीं; जैन-बुद्ध धर्म, जैन धर्म, यहूदी धर्म, इस्लाम धर्म और ईसाई धर्म में भी स्वामी या गुरु की महत्त्वपूर्ण भूमिका मानी गई है। क्यों? विशेष तौर पर ‘वेदांत’ में - वैदिक परंपरा में तो गुरु का बहुत महत्त्व है। क्यों है ऐसा?

जब तक कि हम लगातार किसी को चेतनावस्था में रहते हुए, उसी चेतना को अभिव्यक्त करते हुए न देखते रहें, हमारी (सुप्त) चेतना यह मानने को तैयार ही नहीं होती कि ऐसा संभव है। इसी कारण हमारे हृदय और मस्तिष्क में एक अजस्त्र संघर्ष चलता रहता है। हमारी बुद्धि कहती है : "नहीं-नहीं-नहीं! यह सब सत्य है।" तार्किक रूप से तो हम आश्वस्त होते हैं, पर भावनात्मक रूप से इसको अनुभव करने की क्षमता नहीं होती।

जब हम किसी सजीव गुरु को देखते हैं, हमारी भावनाएं स्वतः उनकी चेतना को अनुभव करने लगती है। पुस्तकों द्वारा यही बात हम शाब्दिक भाषा द्वारा सीखते हैं, जबकि गुरु के साथ हम उनकी शरीर-भाषा से इसे समझते हैं। वह इस सत्य को स्थापित करने का एक जीता-जागता उदाहरण है। वह सिद्ध करते हैं कि ये बातें हमारे जीवन में भी एक वास्तविकता बनकर उभर सकती हैं। वस्तुतः जब हम किसी प्रबुद्ध गुरु से मिलते हैं, तो तीन बातें एक साथ होती हैं - पहली, हम अपनी आंखों से देख सकते हैं कि शाश्वत आनंद या आनंदपूर्ण चेतना में चौबीसों घंटे रहा जाना संभव है, इससे हमें एक आश्वस्ति मिलती है और प्रेरणा भी प्राप्त होती है। यह प्राप्त करना हमें संभव लगने लगता है। लेकिन हम मन-ही-मन स्वयं से पूछते हैं : "ठीक है - गुरु के लिए यह संभव है, पर क्या यह मेरे लिए भी संभव हो सकता है?" इसकी आश्वस्ति हमें गुरु के पास पहुंच कर होती है।

उधर, गुरु हमारे अंदर, यह दिखाकर कि "यदि मेरे लिए संभव है, तो तुम्हारे लिए क्यों नहीं", एक विश्वास पैदा करवाता है। बीज के अंदर का पेड़ बीज के अंकुरित होने के लिए समर्पित है कि वह बाहर आए, उधर बीज इस प्रतीक्षा में बैठा है कि पहले पेड़ उगे तो। बीज सोचता है : "क्या पता कब पेड़ उगेगा?" पेड़ कहता है : "अरे! अंकुरित तो हो बीज, तब ही तो मैं उगूंगा।" परंतु बीज पेड़ से कहता है : "पहले देख तो लूं कि तुम उग सकते हो कि नहीं, तभी मैं फूटूंगा।"

हम सदा असुरक्षा और अनिश्चितता के कारण भयभीत रहते हैं। लेकिन गुरु से हमें यह आश्वासन मिलता है कि हम चैतन्य हो जाएंगे।

चेतना शाश्वत है

13.13 वह जो जानने योग्य है तथा जिसको जानकर मनुष्य परमानंद को प्राप्त होता है, उसको (मैं) भलीभांति कहूंगा। वह अनादि परब्रह्म न सत् ही कहा जाता है, न असत्।

13.14 वह सब ओर हाथ-पैर वाला और सब ओर नेत्र और सिर वाला एवं कान वाला है क्योंकि वही स्वयं संसार में सबको व्याप्त कर स्थित है।

13.15 वह संपूर्ण इंद्रियों के विषयों को जानने वाला है, परंतु वास्तव में सब इंद्रियों से रहित है; तथा आसक्ति और निर्गुण होने पर भी अपनी योगमाया से सबको धारण करने वाला और गुणों को भोगने वाला है।

13.16 वह (परमात्मा) चराचर सब भूतों के बाहर-भीतर परिपूर्ण है और चर-अचर रूप भी वही है। वह सूक्ष्म होने से अविज्ञेय (न जाने जा सकने योग्य) तथा अति समीप और दूर भी वही स्थित है।

13.17 वह विभाग रहित एक रूप से आकाश सदृश परिपूर्ण होने पर भी चराचर संपूर्ण भूतों में विभक्त-सा स्थित प्रतीत होता है। वह जानने योग्य परमात्मा (विष्णु रूप से), भूतों को धारण करने वाला (रुद्र रूप से), संहार करने वाला तथा (ब्रह्मा रूप से) सबको उत्पन्न करने वाला है।

13.18 वह ब्रह्म ज्योतियों की भी ज्योति एवम् माया से अत्यंत परे कहा जाता है। वह परमात्मा बोध स्वरूप, जानने के योग्य एवं तत्त्व ज्ञान से प्राप्त करने योग्य है और सबके हृदय में विशेष रूप से स्थित है।

कृष्ण कहते हैं : "अब मैं उस जानने योग्य के बारे में बताऊंगा, जिसको जानकर तुम्हें शाश्वत सत्ता (परमात्मा) की अनुभूति होगी, जो एक अनादि इसको यूं समझ लें : कल्पना करें कि आपको ड्राइव करना पसंद है और आप एक नई, उम्दा कार में बैठे हैं, जिसमें सारे स्वतः चलने वाले यंत्र लगे हैं। आप पूरी गति से एक हाईवे पर जा रहे हैं। कार चलाने में आप इतने आनंद में डूब जाते हैं कि आप स्वयं को भूल जाते हैं। कुछ समय पश्चात् आपको अचानक लगता है कि कार आप ड्राइव नहीं कर रहे, यह स्वयं हो रहा है। आप स्वयं ड्राइविंग का एक अनुभव बन जाते हैं और आपको यह नहीं लगता कि आप स्वयं ड्राइव कर रहे हैं। कार अपने आप आगे भाग रही है - आप तो मात्र इस अनुभव को ग्रहण कर रहे हैं। इसी प्रकार यदि आप अपने किसी मन के काम में डूबे होते हैं, तो अनुभव, अनुभव करने वाला एवं अनुभव का साध्य एक शाश्वत चेतना में समाहित होकर एक रूप हो जाते हैं। इसे कहा जाता है 'क्षेत्र में होना'।

कृष्ण ने स्पष्ट किया था कि उनकी शाश्वत प्रकृति, शाश्वत सत्ता समय के आयाम से बंधी नहीं है। अब वह कहते हैं कि वह देश (स्पेस) से भी नहीं बंधे हैं। प्रायः हम किसी व्यक्ति या वस्तु की उपस्थिति या अनुपस्थिति उसके भौतिक आयामों या गुणों से प्राप्त करते हैं। (अर्थात् कोई वस्तु या व्यक्ति है या नहीं है, इसको हम भौतिक आयामों से सिद्ध करते हैं)। हम अपना जीवन-यापन अपने दृश्य, गंध, स्पर्श, स्वाद और श्रवण द्वारा प्राप्त सूचनाओं के अनुरूप करते हैं। यदि हमारी ये पंचेंद्रियां किसी वस्तु की अनुभूति न कर पाएं, तो हम समझेंगे कि हमारे चारों ओर कुछ नहीं है।

प्रबद्ध गुरु के साथ एक महत्त्वपूर्ण बात यह भी होती है कि वे अपनी भौतिक उपस्थिति से अधिक अपनी अनुपस्थिति में उपलब्ध रहते हैं। उनकी ऊर्जा देशकाल के बंधन नहीं मानती और इसलिए हर जगह, हर समय उपलब्ध रहती है।

जब आप अपने प्रबुद्ध गुरु के ऊर्जा क्षेत्र में होते हैं, जो इस समय अपने शरीर में नहीं होते, वरन् 'जीव समाधि' में होते हैं - अर्थात् स्वामी के विश्राम की अंतिम अवस्था - तो बिना किसी विशेष प्रयास के आप चैन में आ जाते हैं और अंदर शांति की अनुभूति स्वतः ही होने लगती है। भारत के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिर - यथा तिरुपति, तिरुवन्नमलाई, मंत्रालय और पालनी अधिकतर प्रबुद्ध स्वामियों के अंतिम समाधि स्थलों के निकट ही बने हैं। इसलिए ये मंदिर एक शक्तिशाली ऊर्जा केंद्र का काम करते हैं और लाखों श्रद्धालुओं को हर वर्ष खींचकर लाते हैं।

भौतिक रूप से प्रबुद्ध स्वामी अपने शरीर में न भी हो, तब भी हमें उसकी उपस्थिति महसूस होती है। क्यों? इसलिए कि वह शरीर के बंधन में नहीं होता। का स्वाद मालूम ही नहीं है, वह आपसे पूछे कि चीनी का स्वाद कैसा है, तो आप उसे कैसे समझाएंगे? आप कह सकते हैं कि यह सफेद घनाकार टुकड़ों में मिलती है, जो पारदर्शक और बेहद मीठे होते हैं। पर यदि वह आपसे पूछे: "मीठा क्या होता है?" तब आप क्या कहेंगे। आप भले ही कहते रहें कि चीनी मीठी होती है, वह गन्ने से निकाली जाती है, शीरा से सुखाकर बनाई जाती है – पर उसका कोई लाभ नहीं होगा।

पर यदि एक चम्मच चीनी उसके मुंह में डाल दी जाए, तो उसकी समझ में तुरंत आ जाएगा : "ओह! चीनी ऐसी होती है। चीनी की मिठास ऐसी होती है!" यानी जब तक उसे मीठेपन का स्वयं ही अनुभव न हो जाए, 'मिठास' उसके लिए एक काल्पनिक अवधारणा रहेगी, क्योंकि उसके पास इसका कोई अनुभव नहीं है, यद्यपि उसकी कल्पना वह करने लगेगा।

लेकिन बौद्धिक जनों के साथ एक परेशानी यह रहती है कि वे शक-ओ-सुबह से घिरे रहते हैं। इसलिए सैद्धांतिक स्पष्टीकरण की आवश्यकता होती है और यह महत्त्वपूर्ण भी है। हम हर वस्तु की नाप-तोल करना चाहते हैं, जो भी हमें ज्ञात हो। कृष्ण इस संदर्भ में बहुत कृपालु हैं और धैर्यवान भी हैं।

एकादश अध्याय में उन्होंने अर्जुन को अपना विश्वरूप दिखाया था। परंतु उसे देखकर अर्जुन भयभीत हो गया था और उस ऊर्जा विस्फोट से घबरा गया था। उसने कृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा था : "हे कृष्ण! मैं आपको समझ नहीं पा रहा हूं – न आपकी महिमा मेरी समझ में आ रही है!" लेकिन अर्जुन वह जानने को उत्सुक अवश्य था, जो कृष्ण कह रहे थे। इसलिए कृष्ण ने उसके सामने हर तरह का वर्णन प्रस्तुत किया था, जिससे वह अर्जुन के भय और संदेह का निवारण कर सकें।

प्रबुद्ध स्वामी की करुणा बहुत महान होती है। भले ही शिष्य कितने भी संदेह या शक प्रकट करें, वे शांति से धैर्यपूर्वक उसके साथ बैठकर एक-एक कर उसके शक और संदेहों को निर्मूल करते हैं। हमारे शक और संदेह का जनक हमारा मन (दिमाग) ही होता है, जो हमारी समझ पर एक आवरण-सा डाल देता है। स्वामी का तेज़ और महिमा उस आवरण को गला देती है।

इस श्लोक में वे कहते हैं कि सारी इंद्रियों के संचालन की ज़िम्मेवारी यद्यपि उन्हीं की है, पर वे उनसे परे रहते हैं। वह, हर जीवन जो प्रकट होता है, के लिए उत्तरदायी हैं, पर स्वयं उनसे परे हैं। उन्हीं के संचालन से आक्रामकता (राजस), आलस्य (तमस) और भलाई (सात्विकता) आती है, पर वे इन सबसे परे हैं।

कृष्ण का कहना है जीवन का उत्स ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के एक सिरे से होता है, जो उनसे गुज़रता है। पर आप देखते हैं कि हमारे चारों ओर कई वस्तुएं हमारी तो हम अपने वर्तमान क्षण को गंवा बैठेंगे। इस प्रकार न केवल हम अनन्तता के दर्शन से वंचित रहेंगे, वरन् अपनी अंतर्चेतना के प्रति भी विमुख हो जाएंगे।

भीतर का अंतराल

हम अपने अंदर के विश्व को विभिन्न गुणवत्ता वाली वस्तुओं से परिपूर्ण इसलिए देखते हैं क्योंकि हम स्वयं को एक अचल सत्ता के साथ जोड़ते हैं, उसे ही हम अपने संदर्भों का मूल बिन्दु मानते हैं। हम जो भी कार्य करते हैं, उसको उसी मूल संदर्भ के साथ ही जोड़ते रहते हैं। इस प्रकार हम एक बंद अंतराल, जो हमारी भौतिक सीमा - घटाकाश - द्वारा निर्धारित होती है, में जीते रहते हैं।

वस्तुतः हम तीन प्रकार के धरातलों या स्पेस में जी सकते हैं : वह धरातल जो हमारे शरीर द्वारा आच्छादित है; वह जो हमारे मन या मस्तिष्क द्वारा आच्छादित है और वह धरातल जो इन दोनों (शरीर-मन) की सीमा से परे है। प्रथम को 'घटाकाश' कहते हैं - यानी शरीर द्वारा आच्छादित अंतराल। यह अंतराल हमारे भौतिक शरीर का होता है। हम में से अधिकतर लोग लगभग सारे समय इसी में निवास करते हैं। दूसरा है 'चिदाकाश' अर्थात् वह धरातल जिससे आप परिचित हैं, तो यही आपका 'चिदाकाश' है। यह मन-मस्तिष्क या विचारों का अंतराल है। तृतीय अंतराल है 'महाकाश' जो संपूर्ण धरातल, ब्रह्माण्ड तथा उसमें स्थित हर वस्तु को समेटे हुए है।

'घटाकाश' पंच तत्त्वों : पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं ईथर से बनता है। यह तत्त्व सूक्ष्मतर होते जाते हैं जब हम उनके क्रम में ऊपर चढ़ते हैं, यथा - पृथ्वी से जल, जल से अग्नि, अग्नि से हवा और हवा से ईथर। पहले चार तत्त्व हमारी चेतना से नहीं जुड़ते हैं। ईथर, जो सर्वाधिक सूक्ष्म तत्त्व है, हमारी चेतना से जुड़ता है व उसका प्रतिबिम्बन करता है और इसी कारण हम जीवित रहते हैं। परंतु समस्या यह है कि हम समझते हैं कि हमारी चेतना 'घटाकाश' से बंधी है। दूसरे शब्दों में हम उसे शरीर मात्र से ही बंधा समझते हैं।

इसी कारण हम इस शरीर को ही अपना संदर्भ बिन्दु मानते हैं, जब हम बाहरी विश्व को देखते हैं। हम समझते हैं कि यह शरीर ही हमारा 'मैं' है, जो समस्त विश्व को देखता है। आप गौर से देखें तो समझेंगे कि समस्त विज्ञान का यह मूल आधार है : हम अलग-अलग भौतिक सीमाओं द्वारा परिभाषित अलग भिन्न-भिन्न सत्ताएं या इकाइयां हैं, लेकिन वह प्रबुद्ध स्वामीगण जो 'घटाकाश' से 'महाकाश' में प्रवेश कर चुके हैं, जानते हैं कि अंतरालों (स्पेस) का यह अलगाव हमारे अज्ञान के कारण है। हमारे जीवन का भी यही हाल है। जब हम अज्ञान से घिरे रहते हैं, तो हमें दुनिया में कोई भी मूर्ख बना सकता है, क्योंकि हम वास्तविकता देख नहीं पाते। वह वैश्विक चेतना स्वयं को कई रूपों में प्रकट करती है तथा कई वस्तुओं का विनाश भी इसके कारण ही होता है। जब यह वैश्विक चेतना अव्यक्त रहती है, तो केवल संभावनाएं प्रकट करती है। इसको शास्त्रों में 'पुरुष' कहा गया है। लेकिन जब यह विभिन्न रूपों में स्वयं को व्यक्त कर देती है, तो यह 'प्रकृति' कहलाती है। प्रकृति वस्तुतः पुरुष की सृजनात्मक अभिव्यक्ति होती है। यूं समझें कि सागर का पानी तो पुरुष है, पर उसमें उठने वाली गतिमान लहर प्रकृति होती है। कृष्ण अर्जुन को याद दिलाते हैं कि परमात्मा प्रकृति और पुरुष में बंटा प्रतीत हो सकता है, क्योंकि प्रकृति विभिन्न रूपों में व्यक्त होती है, पर वह अधिकतर इन सबसे परे और अविभाज्य है। वह बंट नहीं सकता।

कृष्ण कहते हैं कि वह परमात्मा है, वह साक्षी चेतना है, जो समस्त प्रकाश स्रोतों का मूल उद्गम है।

यह वैश्विक चेतना सूर्य-चंद्र, तारे तथा आज के विश्व के कृत्रिम प्रकाश स्रोतों को प्रकाशित करती है। कृष्ण इस आत्मतत्व को परम प्रकाश स्रोत कहते हैं। यह आत्मतत्व या ईश्वरीय तत्त्व विशुद्ध बुद्धिमत्ता है, जिसका ज्ञान समस्त अज्ञान को मिटा देता है। प्रबुद्ध स्वामी हर वस्तु को उसकी स्पष्टता में देखता है। वह सत्य को वैसे ही देखता है, जैसा वह है। यदि आप किसी अंधेरे कमरे में हैं, तो आपको उस कमरे में अन्य उपस्थितियों के बारे में ज्ञान नहीं होता, पर जैसे ही कमरे में बत्ती जली कि आप सब कुछ देख लेते हैं।

एक प्रबुद्ध स्वामी चेतना के चिराग से सत्य को उसके सही रूप में देखता है, बिना किसी आवरण या फिल्टर के। इस चिराग के माध्यम से वह अपने पूरे माहौल का सही अनुभव प्राप्त करता है। यह चिराग दूसरे चिरागों-सा नहीं होता, पर अज्ञान की सारी परतें हटा देता है, चाहे वे कितनी भी गहरी हों। इसलिए प्रबुद्ध स्वामी अपनी स्थिति से पूरे 3600 क्षेत्र में सभी को देख लेता है। वह कोई आवरण प्रयोग में नहीं लाता; हमारी तरह वह वही नहीं देखता जो हम चाहते हैं। वह तो वही देखता है जो जैसा सत्य रूप में है। यह समझ लें कि हम जो आवरण या फिल्टर लगाकर हर वस्तु को देखना चाहते हैं, यही हमारी समस्याओं की जड़ है। हम कोई वस्तु या व्यक्ति वैसे नहीं देख पाते, जैसे वह है। हम अपने अहम् भाव या पूर्व-स्मृति के आग्रहों के कारण वही देखते हैं, जो हम देखना चाहते हैं। इस अहम् को भुला दें, जो हमारी दृष्टि पर अंधकार डालती है। अज्ञान के इस अंधकार को हटाने के लिए चेतना का चिराग अपने अंदर जलाएं। जब आपकी सारी पूर्व-चेतना जल जाएगी, तब अहम् भाव भी समाप्त हो जाएगा। नहीं आएगा, तो घोड़े बेकाबू होकर रथ को अलग-अलग दिशाओं में खींचने लगेंगे।

ये घोड़े हमारी इंद्रियों और मन के प्रतीक हैं, जो अपनी रुचि के अनुसार हमें विभिन्न दिशाओं में खींचते हैं, इसलिए हम अपनी हर करनी में संशयग्रस्त रहते हैं। यदि हमने इन घोड़ों को नियंत्रित नहीं किया, तो वे हम पर हावी हो जाएंगे। हमारे जीवन में यही सब होता है। चूंकि हमें अपना रथ चलाना नहीं आता, हम बड़ी सुविधापूर्वक घोड़ों को अपने आपको सुपुर्द कर देते हैं।

क्षेत्र का ज्ञान - अर्थात् सारी पापार्थिक दुनिया जो हमारे चारों ओर पसरी है, ही हमें बताता है कि कैसे अपने मन और इंद्रियों को नियंत्रित करें। जैसे ही हमें क्षेत्र का ज्ञान होता है, हमारी समझ में आ जाता है कि हम मात्र शरीर-मन या क्षेत्र ही नहीं हैं। यदि हम क्षेत्र में होते तो हम इसको कैसे (अलग से) समझ पाते? देखिए हम यह पुस्तक इसलिए पढ़ सकते हैं क्योंकि हम पुस्तक नहीं हैं

  • हम दोनों अलग-अलग सत्ता हैं। इसलिए जब हम क्षेत्र को जान जाते हैं, तभी तो हम कह सकते हैं कि हम क्षेत्र नहीं हैं। यह समझें कि हम क्षेत्र नहीं हैं, साथ में कर्ता हैं, यह ज्ञान भी कि हम क्षेत्रज्ञ हैं। जब हमारी समझ में आ जाता है कि हम क्षेत्रज्ञ हैं, हम क्षेत्र के परे पहुंच जाते हैं।

जीवन एक स्वप्न है

वस्तुतः वास्तव में क्षेत्र नाम का कुछ भी नहीं होता है। यह सब तो हमारे मन या मस्तिष्क का प्रतिक्षेपण है - जैसे कि स्वप्न हो। जब हम बिस्तर पर जाते हैं, तो हमें मालूम रहता है कि हम फलां-फलां हैं - फलाने की पत्नी या फलाने के पति, फलां कंपनी में कार्यरत हैं - इत्यादि। हमें अपनी अस्मिता की पूरी पहचान रहती है - पूरी ठोस वास्तविकता के साथ, जब हम सोने जाते हैं। हम जानते हैं कि सपने जो आएंगे वह वास्तविक या हकीकत नहीं होंगे। दूसरे दिन हम नींद से जागने के बाद स्वाभाविक रूप से अपने काम निबटाते हैं, कार्यालय जाते हैं, बच्चों के साथ खेलते हैं - इत्यादि।

लेकिन जैसे ही हम स्वप्नावस्था में पहुंचते हैं, हम सपने को सत्य मानने लगते हैं। जैसे-जैसे हम स्वप्न में घुसते जाते हैं हमारी अस्मिता, हमारी स्वप्न में भूमिका के साथ परिवर्तित होती जाती है। जो सपने में घट रहा हो, वह हो सकता है हमारे अपने जीवन से संबंधित न हो। पर हम उसे सही समझने लगते हैं। यदि सपने में कोई शेर हम पर आक्रमण करता है, तो हम भय के मारे वाकई में पसीने-पसीने हो जाते हैं। तब हमें यही लगता है मानो एक शेर हमें वाकई में खाने वाला है।

इसी प्रकार हम इस जीवन को सत्य और असली समझते हैं। यदि मैं अभी आपसे कहूं कि आप जो जीवन जी रहे हैं, वह आपके मन का प्रतिक्षेपित रूप है, तो क्या आप मेरा विश्वास करेंगे? नहीं न! क्योंकि आप इस सपने में इस कदर डूबे हैं कि आप इसे सच ही मान रहे हैं।

लेकिन जब आप सपने से जागते हैं, तो अचानक आप कैसे विश्वास करते हैं कि वह सपना था - सत्य नहीं? क्योंकि अचानक हमें सपने और अपने अस्तित्व में एक अलगाव दिखाई देता है। यह समझ कि वह एक सपना था, हमें वास्तविकता में लाकर खड़ा कर देती है। इसी प्रकार यह समझ कि जो हम देख रहे हैं - यह विश्व बस हमारे मन का प्रतिक्षेपित रूप है; कि यह हमारी सही अस्मिता नहीं है - हमें वास्तविकता में स्थापित कर देती है।

एक लघु कथा

एक जैन स्वामी एक सुबह रोते हुए उठे। उनके शिष्य उनके पास गए और पूछा : "स्वामी! क्या हुआ?" "मैंने रात को सपने में देखा कि मैं एक तितली हूँ।" स्वामी ने कहा। शिष्यों की कुछ समझ में नहीं आया। वे फिर बोले : "तो क्या हुआ स्वामी! वह तो एक सपना था, जो समाप्त हो गया। अब क्या परेशानी है?"

स्वामी ने कहा : "तुम लोग मेरी समस्या नहीं समझ रहे। मेरे समझ में नहीं आ रहा कि मैं एक जैन स्वामी हूं, जिसने सपना देखा कि वह एक तितली है या मैं वास्तव में एक तितली हूं जो सपना देख रही है कि मैं एक जैन स्वामी हूँ।"

मान लीजिए हमने एक सपना देखा कि हजारों लोगों के सामने हम कोई पुरस्कार जीतते हैं। मस्तिष्क हमारा इतना शक्तिशाली हो सकता है कि यह पूरी तस्वीर आपके सामने बना सकता है - वह सभागार, हज़ारों लोग, तालियां, भाषण या वह सब कुछ जो ऐसे समारोहों में होता है, हमारा मस्तिष्क उस पूरे दृश्य को इतना जीवंत कर देता है कि वह सच लगने लगता है, मात्र हमारी अस्मिता या पहचान ही सपने में वास्तविक नहीं लगती।

यही हमारा मस्तिष्क तथाकथित हमारे वास्तविक जीवन में करता है। अंतर मात्र इतना है कि हम रात के उस स्वप्न से शीघ्र बाहर आ जाते हैं। पर हमारी यह समझ में नहीं आता कि इस बड़े दिवास्वप्न से कैसे बाहर आएं, जो हमें वास्तविक लग रहा है। जब तक हम इस विश्व को सत्य समझेंगे, हम कष्ट पाते रहेंगे। जिस क्षण हमें यह लगने लगे कि यह विश्व वास्तविक नहीं है, हम अपने यह भाव कि तुम इसे देख रहे हो, गायब हो जाए। इस प्रकार सबसे परे जाकर अपने होने की गहराई में प्रवेश करो।

यह अंतिम विचार कि तुम सब साक्षी भाव से निहार रहे हो, तुम्हारे और ईश्वर के मध्य का पुल है या तुम्हारे और तुम्हारे विचार-हीन क्षेत्र का अंतिम जुड़ाव। शुरू में जब अपने विचार और कर्म को साक्षी भाव से देखोगे, तो स्वाभाविक ही है कि तुम सोचो कि तुम एक दृष्टा हो। यह रहो पर इसके परे जाने की चेष्टा करते रहो। यहां रुकना नहीं है। इस भाव को कि तुम साक्षी भाव से देख रहे हो, साक्षी भाव से ही देखो। और तब विशुद्ध अभ्रष्टित एवं अस्पृश्य आंतरिक अंतराल (या स्पेस) तुम्हारे सामने खुलेगा। यही वह जगह है जहां ईश्वर प्रकट होता है और दिव्य चेतना की अनुभूति होती है। यही रहस्य या असली अर्थ है वर्जिन मेरी की कथा का, जिसने क्राईस्ट को जन्म दिया था। यूं समझें कि जब हमारा अंतर्मन वर्जिन की तरह विशुद्ध और विकार रहित होता है, तब ही हम क्राईस्ट या क्राईस्ट चेतना को जन्म दे सकते हैं। तब हम स्वयं भी दैवी प्रभाविष्ट हो जाते हैं।

असली कुंजी है साक्षी

भाव से निहारना

यहाँ कृष्ण हमें एक तकनीक बताते हैं। अभी तक मानो हम 18 कैरट स्वर्ण हैं, जिसमें थोड़ा तांबा भी मिला है। जब हम बार-बार इस 18 कैरट स्वर्ण को चेतन साक्षी भाव से निहारने की अग्नि में डालते हैं, तो यह 22 कैरट का शुद्ध स्वर्ण बनकर निखरता है। यदि इस स्वर्ण को इस आग में लगातार पकाते रहें, तो परमशुद्ध 24 कैरट स्वर्ण हो जाएगा। इसी तरह हमारा भी चेतन साक्षी भाव में रहने से परिमार्जन एवं शुद्धिकरण होता रहता है। हम यदि बार-बार ऐसा करते रहे, तो अंततः हम भी परम शुद्ध 24 कैरट स्वर्ण बनकर चमकेंगे।

वस्तुतः समस्त धर्मों और आध्यात्मिक साधना का सार इस एक श्लोक में है जो कृष्ण यहां कहते हैं। कृष्ण यहां इस अध्याय में हमें वह 'मास्टर-की' देते हैं जो हर ताले को खोल सकती है : अपने शरीर-मन अपने समूचे अस्तित्व को साक्षी भाव से निहारो। साक्षी भाव से निहारना ही 'मास्टर-की' है।

एक लघु कथा

आधी रात को एक व्यक्ति हाईवे पर कार से जा रहा था। सिपाही ने उसे रोका और कहा : "महाशय - आप पिए हुए हैं - शायद लगातार पी रहे थे।"

उस व्यक्ति ने कहा : "हां - मैंने 6 ड्रिंक्स ली है। यदि चाहो तो मैं उनके नाम भी गिनवा सकता हूं : कुछ बीयर के कैन्स - कुछ ब्रांडी के जाम...।" वह व्यक्ति ड्रिंक्स गिनवाने लगा।

सिपाही ने कहा : "नहीं - रुको - मुझे आपका 'ब्रेथ एनलाईज़र टेस्ट' (सांस की जांच से पता लगाना कि कितनी शराब पी है) करना है। कृपया कार के बाहर आएं।"

उस व्यक्ति ने कहा : "यह टेस्ट क्यूं? मैं तो स्वयं ही मान रहा हूं कि मैं पिए हूं। क्या तुम्हें मेरी बात का विश्वास नहीं।"

कई लोग, कई रास्ते

13.25 उस परमात्मा को कितने ही मनुष्य तो शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ध्यान द्वारा हृदय में देखते हैं; अन्य कितने ही ज्ञान-योग द्वारा और दूसरे कितने ही कर्म-योग द्वारा देखते हैं। 13.26 परंतु इनसे दूसरे स्वयं इस प्रकार न जानते हुए दूसरों से सुनकर तदनुसार ही उपासना करते हैं और वे श्रवण पारायण पुरुष भी मृत्यु रूपी संसार से निःसंदेह तर जाते हैं। 13.27 हे भरत वंशियों में श्रेष्ठ (अर्जुन)! जितने भी स्थावर-जंगम (जड़ चेतन) प्राणी उत्पन्न होते हैं, सबको तू क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ के संयोग से उत्पन्न जान।

इस श्लोक में कृष्ण आत्म (ईश्वरीय) साक्षात्कार के लिए विविध तकनीक बताते हैं। वह कहते हैं कई योजनाएं एवं पंथ का प्रयोग किया जा सकता है, अपने सच्चे आत्म को पहचानने के लिए। लोग कहते हैं : "जितने स्वामी - उतने पथ।" परंतु ज्यादा सही हैं : "जितने शिष्य - उतने पथ।" हर शिष्य अपना एक पंथ चला सकता है। कृष्ण कहते हैं कि परम चेतना तक हम विभिन्न पथों के माध्यम से पहुंच सकते हैं।

कृष्ण कहते हैं कि योग, ध्यान, ज्ञान योग, ईश्वर में समर्पण इत्यादि द्वारा मुक्ति प्राप्त की जा सकती हैं। ये विभिन्न पंथ एक ही लक्ष्य की ओर ले जाते हैं। भगवत्-गीता का हर अध्याय आत्म-साक्षात्कार के लिए एक नई और अंतर विधि देता है।

हमारे द्वितीय-स्तर के मेडीटेशन कार्यक्रम, नित्यानंद स्फुरण कार्यक्रम के पश्चात् जो चाहते हैं, मैं उनको आध्यात्मिक नाम देता हूं। यह नाम भक्तों में ऊर्जा के आधार पर दिए जाते हैं। यह नाम बताते हैं कि वे लोग ब्रह्माण्डीय नित्यानंद से किस प्रकार जुड़ पाते हैं। यही आधार है इन नामों को देने का। यदि मैं देखता हूं कि साधक भावनात्मक स्तर पर - यथा भक्ति के मार्ग में कार्यरत है, तो मैं उन्हें वही नाम देता हूं जो उस विशिष्ट ऊर्जा के लिए सही है। दूसरा वर्ग है बौद्धिक जनों के लिए। बौद्धिक व्यक्ति प्रायः मानसिक स्तर पर जुड़ पाते हैं। उन्हें हर पाठ का एक तर्क-सम्मत स्पष्टीकरण चाहिए होता है। तीसरा वर्ग उनका होता है, जो अस्तित्व के (या मात्र 'होने' के) स्तर पर जुड़ते हैं।

मैं जब उनके नाम तय करता हूं, तो मैं उनकी ऊर्जाओं पर ध्यान लगाकर उनको आध्यात्मिक नाम देता हूं। यह आध्यात्मिक नाम उन्हें एक रास्ता या पथ दिखाते हैं, जो हर एक के लिए भिन्न होता है। नाम का अपना महत्त्व होता है। यह नाम उन्हें अपना पथ बताते हैं। प्रायः हम नाम के साथ स्वयं को जोड़ते हैं। अतः जब आप अपना नाम लेते हैं या कोई आपको आपके आध्यात्मिक नाम से पुकारता है, तो इससे आपके मस्तिष्क में एक घंटी बजती है और आपको अपने गंतव्य का मार्ग याद आ जाता है।

कृष्ण अर्जुन को इन पथों के बारे में बताते हैं। वह इसके विकल्प भी सुझाते हैं, यथा - ध्यान, योग, मंत्र जाप, ज्ञान मार्ग और महान सत्ता को संपूर्ण समर्पण का भाव (या भक्ति)।

महत्त्वपूर्ण यह है कि आपको मालूम होना चाहिए कि आपके लिए कौन-सा पथ अच्छा रहेगा। कुछ व्यक्ति ऐसे भी होते हैं, जो मात्र दूसरों की नकल करते हैं और अपना भला-बुरा नहीं सोचते।

अपने ही पथ पर चलें

एक लघु कथा

एक अंधेरी रात में एक व्यक्ति को मालूम पड़ा कि उसकी कार की हैडलाइट्स ख़राब हो गई है। उसने तय किया कि जो कार उसके आगे होगी, उसके पीछे ही वह चलता रहेगा। बाहर बिलकुल अंधेरा था और वह कुछ भी देख नहीं पा रहा था। यदि आगे की कार मुड़ती तो वह भी अपनी कार मोड़ लेता था। आगे की कार के सहारे चलते हुए वह बहुत दूर निकल आया।

कुछ समय बाद आगे की कार की बत्तियां बंद हो गई और वह अचानक रुक गई। पीछे वाले ने अपनी कार आगे वाले से टकरा दी और बाहर निकलकर पहली कार वाले से चिल्लाकर बोला : "तुम रुक क्यों गए?"

"अरे! मेरा घर आ गया इसलिए! और मैं कहां जाता?" उस चालक ने कहा।

यदि आप किसी का अंधानुसरण करेंगे, तो कभी अपनी मंज़िल तक नहीं पहुंच पाएंगे। आपको अपना पथ स्पष्ट रूप से ज्ञात होना चाहिए। अपने विशिष्ट पथ पर चलने के लिए किसी विशेष आध्यात्मिक ज्ञान की भी आवश्यकता नहीं होती। भले ही आध्यात्मिक क्षेत्र में कोई नया व्यक्ति आया हो, वह भी इस पथ पर चल सकता है। परंतु एक संज्ञानिक बदलाव होना आवश्यक है। कई ऐसे प्रबुद्ध स्वामी हुए हैं, जिन्हें आध्यात्मिकता के बारे में कोई पूर्व ज्ञान नहीं था।

एक बात और समझ लें। यदि किसी को कोई आध्यात्मिक ज्ञान है, तब भी यह आवश्यक नहीं कि वह कोई सच्चा साधक हो। मैंने कई लोगों को बहुत-सी पुस्तकें पढ़ते हुए देखा है और वे आध्यात्मिकता का भी बार-बार उल्लेख करते रहते हैं जबकि इसकी कोई आवश्यकता भी नहीं होती। वे समझते हैं कि वे बहुत बड़े आध्यात्मिक ज्ञानी हैं।

लेकिन जब कोई प्रबुद्ध स्वामी आध्यात्मिकता के बारे में बात करता है, तो वह अपने सत्य के अनुभव के पश्चात् ऐसा करता है। जब कोई साधारण व्यक्ति यह बात करता है, तो वह नहीं उसका अहम् बोलता है। उसका आध्यात्मिक ज्ञान उसकी बौद्धिकता का प्रतीक है, जिसमें उसका अहम् भाव प्रमुख होता है।

लोग प्रायः मुझसे पूछते हैं : "स्वामी जी! क्या मुझे यह कोर्स अटेंड करना चाहिए? क्या मैं इसको पूरा करने में सक्षम रहूंगा?" मैं उनसे कहता हूं - "यदि तुम स्थायी रूप से इसके लिए उपलब्ध रहोगे, तो मैं तुम्हें निश्चित ही सक्षम बना दूंगा।" मात्र एक यही पूर्व-शर्त है इस कोर्स के लिए कि अटेंड करने वाला स्थायी रूप से उपलब्ध होना चाहिए। यदि ऐसा है, तो आप अपना चरम लक्ष्य प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे ही।

यही कृष्ण यहां हम सबसे कहते हैं। आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने के लिए कोई पूर्व ज्ञान नहीं चाहिए। अगर कोई इसके बारे में बात करता है और आप इस पथ पर चलने लगते हैं, तब भी पर्याप्त है। परंतु आपको यह मालूम होना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं। कभी अंधानुकरण न करें - बस। जो भी आप देखते हैं वह पदार्थ और ऊर्जा का मिलाजुला रूप है। पूरा ब्रह्मांड ही क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ; माया और आत्मा, प्रकृति और पुरुष, शरीर-मन और चेतना से मिलकर बना है। अस्तित्व इनमें से किसी एक तत्त्व द्वारा प्रकट नहीं हो सकता। यदि हम समझते हैं कि हम मात्र पदार्थ हैं, तो हम 'माया' के भ्रम में हैं।

'क्षेत्र' शरीर है जिससे हम अपने को जोड़कर देखते हैं और क्षेत्रज्ञ है, वह चेतना जो हमें जीवंत रखती है। मानव शरीर वस्तुतः दोनों के संगम से बनता है। यदि चेतना नहीं तो शरीर बेकार है। पदार्थ जिसे हम शरीर कहते हैं, जीवंत इसी चेतना के कारण होता है। दोनों का होना अति आवश्यक है।

हम तो ईश्वर हो ही नहीं सकते।" एक बात समझ लें। यह नहीं है कि चूंकि आपने पाप किए हैं, आप ईश्वर नहीं हो सकते। यह भी समझ लें कि आप शैतान नहीं हो सकते, क्योंकि आपने पाप किया है। आप तब भी ईश्वर हो सकते हो। पाप करने या न करने से आपके ईश्वर बनने की क्षमता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। ईश्वरत्व आपकी प्रकृति में है। वैसे भी पाप-पुण्य की अवधारणा तो समाज ने बनाई है, क्योंकि वह लोगों को नियंत्रित करना चाहता है। एक चोर-डकैत की आत्मा में वही सत्य तक पहुंचने की वही पवित्रता होती है, जो किसी मंदिर के पुजारी या संत के पास होती है।

हम स्वयं ही अपने और ईश्वर के मध्य रुकावटें पैदा कर लेते हैं। हम यह भी नहीं मानते कि हमारा ईश्वर हमारे अंदर ही है। हम किसी और को तो अपने सामने ईश्वर के रूप में खुशी से स्वीकार कर लेते हैं, पर ईश्वर के अपने अंतःकरण में स्वीकार नहीं करते।

बात यह है कि यदि हमने अपने को ही ईश्वर कहना शुरू कर दिया, तो समाज फिर हमें कैसे नियंत्रित कर पाएगा?

ईश्वर सर्वव्याप्त है। दिव्य ऊर्जा हर कण में समाहित है। हमारी समस्या है कि हम इसे देख नहीं पाते, क्योंकि एक बार में हम एक ही वस्तु देख पाते हैं। हम समझते हैं कि ईश्वर कोई भिन्न सत्ता है, जो बेहद शक्तिशाली है। हम अपने और ईश्वर के मध्य बहुत अंतराल रखते हैं।

पश्चिमी लोग हिन्दुओं को 'मूर्तिपूजन' कहते हैं और उनका परिहास उड़ाते हैं। भारत में भी कुछ लोग 'मूर्तिपूजक' को उपहास का पात्र समझते हैं। तथाकथित बौद्धिक लोग व वैज्ञानिक भी मूर्ति पूजा करने वालों को हेय दृष्टि से देखते हैं। कुछ तथाकथित नव-वेदांतवादी भी वेदांत की शिक्षा तो देते हैं, परंतु मूर्ति पूजा को अवैज्ञानिक मानते हैं। यही सब अन्य कर्मकांड यथा 'होम' और 'अभिषेक' के बारे में कहा जाता है।

हमें समझना चाहिए कि जब हम पूजा करते हैं, तो उस मूर्ति के अलावा भी बहुत कुछ हमारे सामने होता है। हम जब पूजा करते हैं, तो उस मूर्ति के माध्यम से पूजा करते हैं, मात्र उस मूर्ति को ही नहीं पूजते। जब हम उस मूर्ति के पीछे ऊर्जा देखते हैं और उसकी आराधना करते हैं, तो हमारी पूजा अधिक मूल्यवान हो जाती है। यही विज्ञान है। यदि हम पत्थर की पूजा करते हैं और उसके पीछे निहित ऊर्जा की कोई अनुभूति नहीं करते, तो यह पूजा निरर्थक है।

मैं आपसे पूछता हूं : पूरी भावना व निष्ठा से पूजा करने के पश्चात् आपको एक बड़े चैन की अनुभूति क्यों होती है? मंदिर से अपनी प्रार्थनाएं कहने के बाद बाहर आने पर एक संतोष का भाव क्यों महसूस होता है? हमें इतना

हल्कापन क्यों लगता है? जब हम किसी मूर्ति के पीछे ऊर्जा की अनुभूति करते हैं, तो हम उस ऊर्जा से जुड़ जाते हैं।

उस ऊर्जा से जुड़ना मतलब एक चैनल बनाना, जिसके माध्यम से हमारी आत्मा परमात्मा से जुड़ाव महसूस कर सकें। इस थोड़ी अवधि के जुड़ाव में हमें बहुत कुछ सांसारिक ज़िम्मेदारियों से मुक्ति महसूस होती है। हम उस मूर्ति में परमात्मा के दर्शन प्राप्त करते हैं और अपनी समस्याएं अपनी प्रार्थनाओं द्वारा उनके सामने प्रकट कर देते हैं।

हमें चैन और सुकून पूजा के बाद इसलिए महसूस होता है, क्योंकि हमारी ईश्वर में पूरी निष्ठा एवं विश्वास होता है। हमें भरोसा होता है कि वह ईश्वर हमारी समस्याओं को दूर कर देगा। हम परमात्मा में तो विश्वास कर लेते हैं, पर उस आत्मा में नहीं, जो हमारे अंदर उसी का अंश है। इस सत्य को हम पूरी तरह आत्मसात् नहीं कर पाते।

हर पदार्थ परमात्मा है

कृष्ण कहते हैं कि हमारे अंदर की आत्मा और दूसरों की आत्मा वस्तुतः परमात्मा का ही रूप या अंश है। पर हम क्या करते हैं? हम अपनी आत्मा को सबसे अलग कर देते हैं। हम अपनी आत्मा की सीमाएं खींच देते हैं और इस प्रकार परमात्मा से विलगाव पैदा करने की कोशिश करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को यूं समझें : पानी भरे दस बर्तन रखे हों, तो सूर्य का प्रतिबिम्ब उन दसों में प्रतीत होगा। हर बर्तन यही समझेगा कि सूर्य मात्र उसी के बर्तन में है। और यही सब बर्तन सोचेंगे - हर एक के पास एक सूर्य है; जबकि सूर्य तो एक ही है।

इसी प्रकार हम समझते हैं कि हमारे अंदर जो आत्मा है, वह दूसरों की आत्मा में अंतर है। जब हम उन आकारों को भंग कर देते हैं, तो वही आत्मा, जो सर्वव्याप्त है, परमात्मा के रूप में हमारे सामने आती है।

कृष्ण कहते हैं : "जब हम देखते हैं कि हमारे अंदर की आत्मा और सर्वव्याप्त आत्मा अविनाशी है, तब हम सत्य देखते हैं।" वह जो सदा रहती है, आत्मा ही है। हमें यह समझ लेना चाहिए, शेष हर वस्तु मर्त्य है, विनाशशील है और विनष्ट होगी ही। जब हम यह सत्य समझ लेते हैं कि आत्मा अजर है और यही सर्वदा विद्यमान रहेगी (शरीर नहीं) तो अधिक-से-अधिक धन-संपदा इकट्ठा करने की चूहा-दौड़ अपने आप बेमानी लगने लगती है। हमारी समझ में आने लगता है : "क्या लाभ इन विषय-सुखों के पीछे पड़ने से जब यह सब सदा रहने वाला तो है ही नहीं।" जब हम इस सत्य को आत्मसात करते हैं, हम वास्तविकता देखते हैं। तो छोटा होता जा रहा है, मात्र मन ही बढ़ता जा रहा है। यह शक्तिवान हो हुआ मन आत्मा को तो एक कोने में धकेल देता है और स्वयं फैलकर पू समझ पर अपना अधिकार जमा लेता है।

यह मन हमें सत्य नहीं देखने देता; यह ईश्वर को सर्वव्याप्त नहीं देख देता। जब हम इसके चंगुल से बाहर होते हैं, तब ही असलियत देख पाते हैं हम तब तक अपने सुरक्षित क्षेत्र में होते हैं, जब तक कि हम अपने अंदर ईश्वर को और शरीर को अलग-अलग देखते हैं और शरीर का विषय भोग में लिप्त होना निष्पक्ष भाव से देखते रहते हैं। जब तक हम आश्वस्त हैं वि शरीर तो सांसारिक इच्छापूर्ति का एक साधन मात्र है और आत्मा स शक्तिवान है, हम सुरक्षित रहते हैं और सही मार्ग पर चलते हैं। पर जब हम आत्मा पर शरीर थोप देते हैं, तो समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

हम लोग शरीर को महत्त्व तो बहुत देते हैं, पर वास्तव में हम उसव सम्मान नहीं करते। हम तो इसका उपयोग भर करते हैं; हम शरीर का दुरूपयो भी करते हैं। देर तक रात को टीवी देखते रहते हैं। आंखें थक जाती हैं, पर हम कार्यक्रम देखने में आनंद आता है। पेट भर गया है, पर हम तब तक खाते रहन हैं जब तक खाना सामने है। स्वाद में आनंद है, इसलिए हम खाते ही चले जान हैं। हम खाते-खाते अपने शरीर को क्षति पहुंचाते हैं, क्योंकि अधिक खाया-पिया शरीर निरस्त कर देता है।

आजकल लोग ब्यूटी पार्लरों और 'स्पा' में बहुत जाने लगे हैं। महिलाएं तो अपने मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर जाती ही हैं, जहां कृत्रिम अवशेषों की परत उनके चेहरे पर चढ़ाई जाती है, जिससे वह अधिक सुंदर लगे।

एक लघु कथा

एक नवविवाहित दुल्हन पहली बार पति के गांव गई। बीवी शहर की थी और पहले कभी गांव में नहीं रही थी। सुबह सात बजे उन दोनों ने मंदिर जाने का निर्णय किया। भारत में प्रायः लोग सुबह भगवान के दर्शन करने जाते हैं। वे दोनों सात बजे मंदिर पहुंचे। पत्नी ने सुबह पांच बजे से ही मेकअप करना प्रारंभ कर दिया था। जैसे-तैसे वह समाप्त हुआ और वे दोनों मंदिर पहुंचे।

भारत में हर गांव में मंदिर में प्रायः मोर, खरगोश तथा अन्य सौम्य जानवर रहते ही हैं। पत्नी ने तो ऐसा मंदिर पहली बार देखा था। उसे जानवरों को देखकर बहुत आनंद आया। उसने पति को बताया तो पति ने मुस्कुराकर कहा : "हां! मुझे भी। एक बड़ी बंदरिया तो मेरे साथ ही है!" महिलाएं तो बहुत मेकअप करवाती हैं। वे समझती हैं कि ब्यूटी पार्लर और 'स्पा' में जाकर वे अपने सौंदर्य धन्यवाद करना चाहिए कि इसने हमारी आत्मा को एक आधार दिया है। यदि हम ऐसा सोचेंगे, तो हम अपने शरीर का एक नया आयाम देख सकेंगे।

यहां कृष्ण कहते हैं कि जो भी हम आनंद भोगना चाहते हैं, वह हमारे शरीर तक ही सीमित रहता है। शरीर ही इस आनंद को भोगता है। हमारी आत्मा को इसकी कोई आवश्यकता नहीं। वह तो इनके बगैर भी रह सकती है। हमारी आत्मा तो विशुद्ध बुद्धिमत्ता या चेतना है। इसे अपनी प्रसन्नता के लिए कोई बाहरी सहायता नहीं चाहिए।

समस्या तब शुरू होती है, जब हम समझते हैं कि हमारी आत्मा को यह विषय सुख चाहिए। हम प्रसन्नता को बाह्य उपादानों से जोड़ते हैं और उन्हें आत्मा की आवश्यकता समझते हैं। यहीं से समस्या प्रारंभ हो जाती है। हम समझते हैं कि भौतिक विषयक सुख-भोग हमारी आत्मा की प्रसन्नता के लिए आवश्यक है। जब हम इन भौतिक सुख-भोगों को अपने आराम के लिए अधिक एकत्र करते हैं, तो हम इनके पीछे पड़ने लगते हैं।

कृष्ण हमें यहां एक योजना बताते हैं। वह कहते हैं कि जब हम अपने शरीर की निष्पक्ष रूप से इन विषय-भोगों का आनंद भोगते हुए देखते हैं और समझते हैं कि यह शरीर ही इनसे जुड़ा है - इन बाहरी सुखों से - आत्मा नहीं, तब हम सत्य देखते हैं। शरीर को निष्पक्ष रूप से साक्षी भाव से इन भोगों को भोगते देखें। अपने शरीर के प्रति पूरी तरह जागरूक रहें। जब हम बाहरी उपादानों से अंतर्क्रिया करते हैं, तो उसे एक अलगाव से देखें। आपके मन में शरीर के अलग होने का एक संतोष उत्पन्न होगा। आप तब स्पष्ट समझ पाएंगे कि शरीर क्या है। आपकी स्पष्ट समझ में आ जाएगा कि आत्मा का इन शरीर भोगों से कोई संबंध नहीं। यह शरीर सुख है, जो हम भोग रहे हैं।

कृष्ण इस श्लोक में एक महान् सत्य उद्घाटित करते हैं। वह यहां सामूहिक चेतना की बात करते हैं। वह कहते हैं, जब हम परमात्मा को सभी में व्याप्त समझने लगते हैं, तो हमारे अंदर का अलगाव का भाव स्वयं ही तिरोहित होने लगता है। हमें तब सब कुछ एक ही सत्ता का प्रतिरूप लगता है; समस्त ब्रह्मांड पर सत्ता से व्याप्त लगता है - एक ही महान् सत्ता, एक ही सत्य को उद्घाटित करती हुई।

यह स्पष्ट समझ लें कि हम सब जुड़े हैं। हर जीव दूसरे से जुड़ा है। आपके विचार और आपके निकट बैठे व्यक्ति के विचार में कोई अलगाव नहीं है। आप चाहे माने या न मानें, यह सत्य है।

हम समझते हैं कि हम व्यक्तिगत चेतना हैं। हम मानो अलग-अलग बिखरे द्वीप समूह हैं। हमारे विचार मानो हमीं तक सीमित हैं और हमारे विचार जब हम शरीर-मन के जुड़ाव की वे शर्तें हटा देते हैं, तो हम विशुद्ध चेतना के दर्शन करते हैं। तभी हम समझते हैं कि सब कुछ एक ही रूप है। यही यहां कृष्ण बताते हैं। जब सब में हम एक ही परमात्मा व्याप्त देखते हैं, तो स्वाभाविक है कि हम सबसे जुड़े रहेंगे और जब हमारी दृष्टि ऐसी होगी, तब वह सत्य-दृष्टि होगी। हम तब देखते हैं कि समस्त ब्रह्मांड एक ही चेतना का विस्तार है और पूरा विश्व एक ही सत्य की अभिव्यक्ति है। यह तो जल में कमल की भांति निर्लिप्त रहती है। कमल दलों पर पानी की कितनी भी बूंदें पड़ें, वह उनसे निष्प्रभावी रहते हैं। वे उन्हें वापस लुढ़का देते हैं, जो पुनः पानी में पड़ जाती हैं।

इसी प्रकार आत्मा शरीर में रहती है; सांसारिक सुख-दुःखों से बिलकुल युक्त एवं अलग रहती है। ये सांसारिक सुख-दुःख क्रमबदल आत्मा के लिए पानी की बूंदों के समान होते हैं। आत्मा तो मात्र परमात्मा में ही विलीन हो सकती है। सांसारिक घटनाओं का मात्र शरीर पर ही प्रभाव पड़ता है। आत्मा इससे सदैव निर्लिप्त रहती है।

कृष्ण यहां 'निर्गुण' शब्द का उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ होता है तीनों मूल गुणों से परे। यह तीन गुण सात्विक, राजस और तमस का प्रभाव केवल मन और शरीर पर ही होता है। आत्मा गुणातीत होती है – इस पर न राजस का प्रभाव होता है, न सात्विकता का और न तमस का। यह पूरी तरह शुद्ध होती है। वस्तुतः यह तो पवित्रता की अवधारण के भी परे होती है, क्योंकि जब हम 'शुद्ध' कहते हैं, तो इसका संबंध संपूर्ण शांति से भी हो सकता है। पर यह किसी भी शांति-चैन की अवस्था से भी परे होती है। इसलिए यह शुद्धता की कल्पना के भी परे है। यह कभी दूषित नहीं हो सकती।

एक बात और स्पष्ट समझ लें। जब मन किसी को देखता है, तो शब्द हमारे मन में पैदा होते हैं (उसको वर्णित करने के लिए)। शब्द मस्तिष्क में चलने वाली बातचीत के प्रतिफल होते हैं। यदि मन न हो, तो शब्द भी नहीं होंगे। जब आप हिमालय क्षेत्र में जाते हैं, तो श्रद्धापूर्ण विस्मय का भाव सबसे पहले आपके मन में उदय होता है। उस समय शब्द भी बाहर नहीं आते, हम अवाक् रहकर वह महानता देखते हैं, हम अपने समूचे अस्तित्व के साथ उस महानता को अनुभूत करते हैं। उस समय हम कुछ कहने की स्थिति में नहीं होते। मस्तिष्क में कोई शब्द नहीं आता, उसको वर्णित करने का। कुछ क्षणों बाद ही 'वाह' मात्र निकलती है और कोई अभिव्यक्ति नहीं होती।

इसी प्रकार प्रबोधन का भाव शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। ऐसा कोई प्रबुद्ध स्वामी नहीं जो संपूर्णता के साथ इस महान भाव को अभिव्यक्त कर सके।

वस्तुतः शांति से भी आत्मा को जोड़ने के लिए मन या मस्तिष्क की आवश्यकता पड़ती है, जो शब्द देता है अभिव्यक्ति के लिए। परंतु आत्मा तो इनके भी परे है। शब्द उसको व्यक्त करने में सक्षम ही नहीं हैं। वह तो बस 'है'। सब प्रबुद्ध स्वामीगण 'त्रिगुण रहित' होते हैं अर्थात् तीनों गुणों के भी परे। वे जानते हैं कि आत्मा सबसे मुक्त है, शरीर आत्मा का मंदिर है और शरीर का आत्मा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। करता है। यह हमारा अज्ञान ही है, जो आत्मा को परमात्मा से विलग करता है।

सही बात तो यह है कि परमात्मा और आत्मा के लिए दो अलग शब्दों का प्रयोग भी ग़लत है। परमात्मा और आत्मा अलग-अलग नहीं हैं। एक ही आत्मा या तत्त्व है - समग्र विश्व में एक ही परमात्मा है। हम तो वस्तुतः यह भी नहीं कह सकते कि हर एक में वही परमात्मा है क्योंकि जब हम शब्द 'वही' का प्रयोग करते हैं, तो लगता है मानो एक ही परमात्मा की प्रतिलिपियां हमारे अंदर हैं।

ऐसा कतई नहीं है। यहां केवल परमात्मा है और कुछ नहीं है। इस समग्र विश्व में एक ही परमात्मा है। यह तो हमारा मन है, जो बिना कारण सीमाएं बनाता है - चाहे देशों के मध्य हो या दो व्यक्तियों के। इसलिए देशों में युद्ध होते हैं। हर समय उनके मध्य की सीमाएं बनती और मिटती रहती हैं।

हम समझते हैं कि हम परमात्मा और आत्मा के मध्य सीमाएं बांध सकते हैं। हम अपनी आत्मा को लालच और भय के डिब्बों में बंद करके रखना चाहते हैं। इन डिब्बों का हम ढक्कन बंद कर देते हैं और उन्हें खोलते हुए भी डरते हैं। हमें लगता है कि यदि ऐसा किया तो हम अपनी पहचान से हाथ धो बैठेंगे। हम व्यक्तिगत अहम् से अपने आपको जोड़कर रखते हैं। हम दूसरों को दिखाना चाहते हैं कि हम अनोखे हैं।

हमारा मन (दिमाग) यह जानता है कि हमने जैसे ही डिब्बे का ढक्कन खोला कि आत्मा-परमात्मा एक रूप हो जाएंगे। हमारा मन यह जानता है कि शरीर में आत्मा और संसार में परमात्मा एक ही अस्तित्व है। इन दोनों में कतई कोई अंतर नहीं है। इसलिए मन को भय लगता है कि ढक्कन खोलते ही उसकी अस्मिता विलुप्त हो जाएगी और वह औरों जैसा ही हो जाएगा। यह हमारा मन नहीं होने देना चाहता।

इसलिए हम अपने व्यक्तिगत अहम् से जुड़े रहते हैं। लेकिन जब हम यह डिब्बा खोल देंगे और समझेंगे कि इस पूरे ब्रह्मांड में एक ही सत्ता है, तो हम भी परमात्मा में लीन हो सकते हैं।

यहां अंत में कृष्ण कहते हैं : “यदि हम विशुद्ध साक्षी भाव से रहें, तो हम शरीर-मन की इस कैद से निकलकर शाश्वत चेतना प्राप्त कर सकते हैं।” कृष्ण इस शाश्वत चेतना को पाने की विधि भी बताते हैं।

साक्षी रहो और मुक्त हो जाओ

यह समझ लें कि आप शरीर-मन के बंधनों से परे जाकर ही क्षेत्र के साक्षी बन सकते हैं। हमें क्षेत्रज्ञ की तरह देखना चाहिए। जब हम ऐसा करेंगे, तब ही परमात्मा और आत्मा में अलगाव की फालतू रेखा को पहचान पाएंगे। इस तंत्र को सहायता दी, तो हम गंदगी के पीछे जाते हैं और यदि इसका विश्लेषण किया तो इसको और खंड-खंड कर गंदगी बढ़ा देंगे। अतः बीच में पड़े ही नहीं - मात्र साक्षी बने रहें।

साक्षी भाव एक अग्नि की तरह होता है जो विचारों को जलाकर समाप्त कर देता है। मात्र यही भाव कारगर रहेगा, दबाना या रोकना नहीं। जैसा मन कहे, उसे कहने दीजिए।

जब हम अपने अंतःकरण में गहरे उतरते हैं, हमारी साक्षी भाव प्रदत्त चेतना स्वतः एक बुद्धिमत्ता का सृजन कर देती है। यह समझ लें कि प्रतिदिन चौबीसों घंटे इस मानसिकता में रहने की आवश्यकता नहीं है। यदि हमें एकाध झलक मिलने लगी है, तो यह भी बहुत है। इन झलकों से प्राप्त ऊर्जा हमारे जीवनभर के मार्ग-निर्देशन को काफी है। यदि इस साक्षी भाव की अवस्था के दौरान मौन की अनुभूति हुई - चाहे कुछ क्षणों को ही - तो हमें उसका ‘स्वाद’ लग जाएगा और हम इसके लिए निरंतर प्रयत्न जारी रखने लगेंगे। इन्हीं कुछ क्षणों में हमें महान् ऊर्जा की उपलब्धि होती है।

हर बड़े सिद्धांत या सत्य की खोज इसी चेतना या अंतर्प्रज्ञा से प्राप्त होती है, जो शरीर-मन तंत्र से परे होती है, फिर चाहे वह आइंस्टीन का प्रसिद्ध सापेक्षतावाद का सिद्धांत (दि थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी) हो या कोई अन्य वैज्ञानिक महान् खोज। ये सब साक्षी चेतना के प्रतिफल हैं। यह सत्य न केवल वैज्ञानिक क्षेत्र में लागू होता है, वरन् हर क्षेत्र में, जिनमें शामिल है आध्यात्मिकता का क्षेत्र भी। जब हम शरीर-मन तंत्र के परे जाते हैं, तो हम अपने अस्तित्व का अधिकतम लाभ प्राप्त करते हैं। जब हम हर तरह से संपूर्ण होते हैं, तब ही हमारा अस्तित्व अपनी चरम अभिव्यक्ति दे पाता है। हम पूर्ण पवित्र होते हैं, जब संपूर्ण होते हैं। यह समझ लें कि यह साक्षी भाव ही एकमात्र रास्ता है संपूर्ण पवित्रता या ईश्वर से साक्षात्कार का।

आइये हम परब्रह्म परमात्मा, भगवान कृष्ण - चरम साक्षी चेतना - से प्रार्थना करें कि हमें एक ऐसा आंतरिक अंतरिक्ष प्रदान करें जहां विशुद्ध साक्षी चेतना रह सके, जिससे हम नित्यानंद का चरम अनुभव और शाश्वत आनंद प्राप्त कर सकें।

इस प्रकार - संपन्न हुआ उपनिषद भगवत् गीता का 'क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ विभाग' शीर्षक वाला 13वां अध्याय जिसमें परमात्मा के स्वरूप पर कृष्ण-अर्जुन संवाद के रूप में योग-शास्त्र विज्ञान पर चर्चा की गई है।