KAILASA Library/भगवद् गीता/Sign in
भगवद् गीता

भगवद् गीता

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

भाग-3 ( अध्याय 13 से 18 )

भगवद् गीता

नवीन व्याख्या सहित

परमहंस नित्यानन्द

परमहंस नित्यानन्द

भाग-3 (अध्याय 13 से 18)

भगवद् गीता

(नवीन व्याख्या सहित)

परमहंस नित्यानंद

विश्व भर में दिए गए स्वामियों एवम् नित्यानन्द पीठ के आनन्द समाजियों द्वारा दिए गए प्रवचनों से संकलित

डायमंड बुक्स

www.diamondbook.in

यह पुस्तक उस व्याख्यान पर आधारित है जो आनन्द स्फुरण कार्यक्रम के
ध्यान साधना शिविर में दिये गये और जिसका उद्देश्य उन लोगों को पूर्णता
प्रदान करना था जिन लोगों ने उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लिया, इस पुस्तक
में विस्तृत व्याख्या को भी संकलित किया गया है, जो ध्यान तकनीक से
सम्बन्धित है और जिन्हें कार्यक्रम के समय बताया गया था। उक्त तकनीक का
प्रयोग अनुम्य है केवल तब जब नित्यानन्द ध्यानपीठम् के आचार्य का
व्यक्तिगत संरक्षण हो। इस पुस्तक को पहली बार पढ़ने वाले को यह बताया
जा रहा है कि उपरोक्त तकनीक का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि इस
चक्र साधना कार्यक्रम में भाग न ले लें, यदि इसके पश्चात् बिना किसी
कार्यक्रम में सहभागिता के कोई उपरोक्त ध्यान तकनीक का प्रयोग करता है
तो वह उसकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी जिसके लिए न तो नित्यानन्द
ध्यानपीठम् जिम्मेदार होगा और न ही लेखक अथवा प्रकाशक।

इस पुस्तक से संबंधित सम्पादकीय विभाग के अनुवादकों,
प्रूफ रीडर एवं संपादक को हमारी हार्दिक कृतज्ञता।
-नित्यानन्द पब्लिशर्स

Ebook ISBN: 979-8-88572-019-9

© लेखकाधीन
प्रकाशक : डायमंड पॉकेट बुक्स (प्रा.) लि.
X-30, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-II
नई दिल्ली-110020
फोन : 011-40712100
ई-मेल : [email protected]
वेबसाइट : www.diamondbook.in
संस्करण : 2014
मुद्रक : आदर्श प्रिंटर्स, शाहदरा, दिल्ली-32

Bhagwad Geeta Part-III
By : Paramahamsa Nithyananda

भगवद्-गीता की पृष्ठभूमि

भगवद्-गीता वैदिक संस्कृति का एक पवित्र शास्त्र है। जैसा कि सभी शास्त्रों के साथ हुआ, यह ज्ञान भी मौखिक रूप से प्रसारित होता रहा है, इसलिए संस्कृत में इसे 'श्रुति' कहते हैं जिसका शाब्दिक अर्थ है 'सुना हुआ'।

भगवद्-गीता प्रायः 'गीता' कही जाती है। जिसका संस्कृत में निहित अर्थ है 'पवित्र गीत'।

जहां वेद और उपनिषद अपने आप में पूरे ग्रन्थ हैं, 'गीता' प्रसिद्ध हिन्दू ग्रन्थ 'महाभारत' का ही एक अंग है। 'महाभारत' को भी एक पुराण की संज्ञा दी जाती है। अतः गीता महाभारत की कहानी का एक हिस्सा ही है।

शास्त्र के रूप में गीता प्राचीन ज्ञान की वैदिक परम्परा का आधार है जो महान ऋषियों के अनुभवों की अभिव्यक्ति है।

'श्रुति साहित्य' के वेद व उपनिषद आधार-स्तंभ हैं जो महान ऋषियों की दीर्घ समाधि में प्राप्त गहन अन्तर्दृष्टि और जागरूकता से प्राप्त ज्ञान को स्पष्ट करते हैं। ये उतने ही प्राचीन हैं जितनी मानव-संस्कृति है और मनुष्य की सत्य-अन्वेषण हित की गई यात्रा की प्रथम और सभी अभिव्यक्तियां हैं।

वेद महान ऋषियों के सन्मुख प्रकट ज्ञान के स्रोत हैं और उपनिषद् इन महान संतों की अपनी व्याख्या है। परन्तु गीता, एक महान संत व्यास ऋषि द्वारा सुनाई गई कथा का एक अंश है जो ईश्वरीय सत्ता की सीधी अभिव्यक्ति मानी जाती है।

किसी भी अन्य पवित्र ग्रन्थ या उसके किसी अंग को वह विशिष्ट पद प्राप्त नहीं है जो 'गीता' को है। बल्कि गीता के कारण ही महाभारत ग्रन्थ को इतना पावन माना जाता है। 'गीता' परम देव, भगवान कृष्ण की महाचेतना की अभिव्यक्ति है, इसलिए इसे एक शास्त्र माना जाता है। 'महाभारत' का शाब्दिक अर्थ तो 'वृहत् भारत' है, परन्तु इसमें एक देश और सभ्यता-भारतीय सभ्यता-के बारे में बताया गया है जब इस भूमि खण्ड पर राजा भरत के वंशजों का राज था।

भगवद्-गीता कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र में हुए भगवान कृष्ण और अर्जुन के मध्य संवाद पर आधारित है। कृष्ण ने अर्जुन को प्रेरित किया था कि शस्त्र उठाकर