KAILASA Library/भगवद् गीता/अध्याय-14: गुणत्रय विभाग योगSign in
भगवद् गीता

अध्याय-14: गुणत्रय विभाग योग

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

मनुष्यों के पास विकल्प है :
कि वे अज्ञानी रहें या प्रबुद्ध हो जाएं;
परंतु अपनी स्वच्छंद वृत्ति अपनाकर
हम अज्ञानी ही बने रहते हैं;
कृष्ण हमें बताते हैं
कि कैसे हम प्रबुद्ध हो सकते हैं।

तो स्वाभाविक था कि शिक्षिका समझती कि वह कोई उम्दा वाइन इत्यादि लेकर आई है।

ये जमी हुई स्मृतियां ही, जो हमारे अचेतन मस्तिष्क में जमी रहती हैं, हमारे क्रिया-कलाप का निर्धारण करती हैं। यद्यपि हम उन्हीं के आधार पर अपना काम करते हैं, पर हमारी समझ में नहीं आता कि हमारे निर्णयों का वास कहां रहता है। हम समझते हैं कि हमारे क्रिया-कलाप हमारे विचारों की तार्किक परिणिति पर आधारित होते हैं, परंतु सत्य यह है कि अधिकतर हमारे क्रिया-कलाप न तर्क पर आधारित होते हैं, न हमारी जागरूक जानकारी पर।

एक वास्तविक घटना

हमारा बिडाडी आश्रम बंगलौर से एक घंटे की मोटर यात्रा के फासले पर है। हमारे आश्रम के प्रारंभिक दिनों में मैं प्रतिदिन बिडाडी से बंगलौर जाया करता था। एक दिन मैंने ड्राइवर से कहा कि मस्जिद के पास एक ख़ास जगह होते हुए कार ले चले। ड्राइवर थोड़ा संशयग्रस्त हो गया। उसने ज़िद की कि उस रास्ते में कोई मस्जिद ही नहीं, जिससे हम प्रतिदिन गुज़रते थे। मैंने कहा कि एक मस्जिद है, पर वह मानने को तैयार ही नहीं था। तब मैंने एक दूसरी निशानदेही कर कहा कि वहां एक हनुमान मंदिर है। वह तुरंत समझ गया और खुशी से वहां ले चला और बोला- “स्वामी जी! आपने पहले ऐसा क्यों नहीं कहा था। यह मेरी समझ में आ गया कि आपको कहां जाना है।"

यह हिन्दू मंदिर उस मस्जिद की तुलना में एक बहुत छोटी-सी इमारत थी। हम दोनों से होकर प्रतिदिन ही गुज़रते थे, पर उस ड्राइवर को वह मस्जिद नहीं दिखाई पड़ी, क्योंकि उसकी व्यक्तिगत श्रद्धा उस मंदिर में ही थी। इस प्रकार हमारे मन के अचेतन भाग में कई अनुभव इकट्ठे होते रहते हैं, भले ही हमें उनकी अनुभूति न हो। सत्य तो यह है कि हमारी कई शक्तिशाली स्मृतियां सीधी अचेतन में उतर जाती हैं, जिनको हम याद भी नहीं करते (या कर सकते), पर वे हमारे ऊपर ज़बरदस्त प्रभाव डालती हैं तथा हमारे निर्णयों एवं क्रिया-कलापों पर उनका गहरा असर पड़ता है, क्योंकि यह प्रभाव हमारी उस भावनात्मक समझ पर आधारित होता है जो हमारे अंदर उस अनुभव के समय होती है। वस्तुतः हमारी समझ हमारा अनुभव नहीं होता क्योंकि हमारी समझ हमारी ऐंद्रिक अनुभूति से बनती है। हमारा उस अनुभव के प्रति भावनात्मक प्रतिसाद हमारी समझ बनाता है और यह प्रतिसाद या प्रतिक्रिया हमारे, अपने अनुकूलन के आधार पर निश्चित होता है। थे और उस सत्य को जानना चाहते थे, जो उनकी समझ में नहीं आ रहा था।

एक युवा व्यक्ति, जिसने विवेकानंद के बारे में पढ़ रखा था, मेरा एक प्रवचन सुनने भारत आया था। मैंने पूछा-"तो तुमने विवेकानंद के बारे में पढ़ा है?" पर विवेकानंद की तरह इस व्यक्ति को सत्य जानने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह तो यह बताना चाहता था कि स्वयं कितना 'स्मार्ट' है।

उसने गर्व से कहा-"हां, और मैं भी आपसे यही प्रश्न पूछता हूं।" वह समझ रहा था कि मैं भी रामकृष्ण की तरह विनम्र और विनीत रहूंगा।

मैंने उसकी कमीज का कॉलर पकड़कर कहा-"मैंने न केवल ईश्वर को देखा है, वरन् मैं तुम्हें भी दिखा सकता हूं। विवेकानंद रामकृष्ण का अनुसरण करने को तैयार थे। तुम भी तैयार हो जाओ मेरे अनुयायी होने के लिए और मैं तुम्हें ईश्वर का दर्शन कराऊंगा।"

उसने स्वयं को मुझसे छुड़ाने का संघर्ष किया और भाग गया। वह इतना डर गया था कि पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।

ईश्वर का अनुभव तब ही हो सकता है जब दिमाग को इस प्रक्रिया से अलग कर दें, क्योंकि वह हमारे दिमाग से परे है। हम तर्क या बुद्धि द्वारा कैसे उसके अस्तित्व को सिद्ध कर सकते हैं? जो दिमाग या इसकी सारी ताकतों की पहुंच से ही बाहर हो, उसे हम कैसे 'समझ' सकते हैं क्योंकि यदि हम उसे समझ सकते हैं तो वह हमसे श्रेष्ठ कैसे है? हमसे बेहतर कैसे है या वह फिर हमारा ईश्वर कैसे हो सकता है?

जब हम ईश्वर की दिव्यता की बात करते हैं तो हम एक अवधारणा से बूझते हैं तथा अपनी सीमित मानस शक्ति के द्वारा एक सिद्धांत बनाना चाहते हैं। इससे ज्यादा हम कुछ कर भी नहीं सकते, क्योंकि यदि वह मात्र एक अवधारणा है तो हम उसे सिद्ध कर सकते हैं या नहीं कर सकते। इन्हीं अवस्थाओं में हम उसके भक्त या उसको न मानने वाले नास्तिक बन सकते हैं।

नास्तिक होने के लिए साहस चाहिए। नास्तिक शायद ईश्वर के बारे में परम आस्तिकों से भी ज्यादा सोचता रहता है। जब हम पूरी सक्रियता से किसी बात या अस्तित्व को स्वीकार नहीं करते तो हमें ज्यादा जागरूक और चाक-चौबंद होना पड़ता है, इसलिए किसी भी आस्तिक से, नास्तिक ईश्वर के बारे में ज्यादा जागरूक रहता है।

ईश्वर का सिर्फ अनुभव किया जा सकता है। यही कृष्ण चाहते हैं कि अर्जुन करे। वस्तुतः वे अर्जुन को उस अवस्था तक स्वयं ले गए थे जब उन्होंने अपना विश्वरूप अर्जुन को दिखाया था। अब कृष्ण चाहते हैं कि बाकी सारी मानवता को उस स्तर तक ले जाएं। इसलिए बार-बार वे उन तरकीबों का जिक्र करते हैं जिससे हम सब इस दिव्यता की अनुभूति कर सकें। अपनी गहन करुणा में वे हमें उस जीवन-रेखा को दिखाते हैं जिसके द्वारा हम सभी का उद्धार हो सके।

यहां पहली बार कृष्ण कहते हैं कि हम सब उसकी अवस्था तक पहुंच सकते हैं। अभी तक उन्होंने कहा था-“मेरी पूजा करो; मुझ में अपना समर्पण कर दो", परंतु अब वे कहते हैं-“तुम भी मेरी अवस्था तक पहुंच सकते हो। कोई भी मेरी भावातीत प्रकृति प्राप्त कर सकता है।"

अर्थात् हम भी उनकी अवस्था तक पहुंच सकते हैं, जिसमें वे हैं। कृष्ण वे पहले स्वामी हैं जो इतने साहसी और निर्भीक हैं, जो कहते हैं कि प्रबोधन सबके लिए संभव है और इसे कोई भी प्राप्त कर सकता है। प्रबोधन अचानक नहीं होता। यह वह संभावना है जो हम सब प्राप्त कर सकते हैं।

कृष्ण से पूर्व पहले के सभी उपनिषद, ब्रह्मसूत्र एवं शास्त्रादि कहते थे कि प्रबोधन एक अचानक होने वाली घटना है। कुछ लोग प्रबुद्ध ज़रूर हुए, पर यह किसी को नहीं मालूम कि कैसे हुए या क्यों हुए? यह भी किसी को नहीं ज्ञात हो पाया कि बाकी सब प्रबुद्ध क्यों नहीं हो पाए या अगर हो सकते हैं तो कैसे हों? किसी को इसका ज्ञान नहीं। सिर्फ़ यही मालूम था कि कुछ प्रबुद्ध हो गए-मानो ईश्वर सभी के प्रार्थना-पत्रों पर विचार कर रहा हो और कुछ को स्वीकार कर उसने कहा-“तुम प्रबुद्ध हो गए" और तुरंत ही वे लोग प्रबुद्ध हो गए।

कृष्ण वे पहले स्वामी हैं जिन्होंने बताया कि कैसे अपना प्रार्थना-पत्र या 'रिज़्यूमी' लिखना चाहिए प्रबोधन के लिए। उन्होंने ही बताया कि प्रबोधन अचानक नहीं होता, उसके लिए यत्न करना पड़ता है और कैसे इसे प्राप्त किया जा सकता है। इसका अनुभव हम अपने जागृत निर्णय द्वारा प्राप्त करते हैं। वे कहते हैं कि यह ज्ञान होने पर 'हम वह अवस्था प्राप्त कर सकते हैं'। वे यह नहीं कहते-"अर्जुन! सिर्फ़ तू ही इसे प्राप्त कर सकता है।" उनका कहना है कि प्रयत्न करे तो इसे कोई भी प्राप्त कर सकता है।

अपने अर्जुन को विश्वरूप दर्शन के पश्चात् जो कुछ कृष्ण अर्जुन से कहते हैं वह सारे विश्व के लिए बताया जाता है। अर्जुन को तो जो प्राप्त करना था वह प्राप्त हो ही चुका था। उसके बाद तो कहने को कुछ बचता ही नहीं था। अर्जुन ने कृष्ण का 'विश्व-रूप' देखा था। दशम अध्याय में विश्व-रूप उसको दिखाया गया है और 12वें अध्याय से आगे जो कुछ कृष्ण कहते हैं या जो उनका उपदेश है-वह समग्र मानवता के हित के लिए है।

जैसे एक वैज्ञानिक चीज़ों को बनाने के लिए बाहरी विश्व में अपना फार्मूला (सूत्र) बनाता है, उसी प्रकार एक आध्यात्मिक गुरु एक सूत्र बनाता है

प्राकृतिक गुण

हे महाबाहो! सत्वगुण, रजोगुण और तमोगुण-ये प्रकृति से उत्पन्न
तीनों गुण अविनाशी जीवात्मा को शरीर में बांधते हैं।

हे निष्पाप! इन तीनों गुणों में सत्वगुण तो निर्मल होने के कारण
प्रकाश वाला और विकार रहित है-वह सुख के संबंध से और
ज्ञान के अभिभान से बांधता है।

तथा हे कौन्तेय! रागरूप रजोगुण को, कामना और आसक्ति से
उत्पन्न हुआ जान। वह इस जीवात्मा को कर्मों और उनके फलों
की आसक्ति से बांधता है।

और हे भारत! सब देहाभिमानियों को मोहित करने वाले तमोगुण
को अज्ञान से उत्पन्न जान। वह इस जीवात्मा को प्रमाद1, आलस्य2
और निद्रा द्वारा बांधता है।

इंद्रियों और अंतःकरण की व्यर्थ चेष्टाओं का नाम ‘प्रमाद’ है।

कर्तव्य कर्म में अप्रवृत्ति रूप निरूद्यमता का नाम ‘आलस्य’ है।

हम तीन प्रकार की जमी हुई विभिन्न स्मृतियों के द्वारा अपना क्रिया-कलाप संपन्न करते हैं। प्रथम है सत्व, दूसरा है राजस और तीसरा है तमस। इसको शुभता, वासनात्मकता और अज्ञान के क्रमशः प्रतीक मान सकते हैं। सत्त्व उन संस्कारों से जुड़ा है जिनसे हमें आनंद की प्राप्ति होती है। राजस का संबंध उन गहरी स्मृतियों से होता है जो हमें बेचैन करती हैं और हमें पूरी शिद्दत से काम करने को प्रेरित करती हैं-ये हमें पादार्थिक रूप से उत्पादनशील बनाती हैं। तीसरा गुण है तमस, जिसका संबंध उन गहरी स्मृतियों से होता है जो हमें अवसाद देती हैं और आलसी बनाती हैं।

अपने संस्कारों से परे जाएं

यह तीन प्रकार की जमी और गहरी स्मृतियां या संस्कार हमारे संपूर्ण में किसी आदत के गुलाम बनाने के पीछे यही तथ्य काम करता है। यही हमें किसी चीज़ का आदी बनाता है।

कृष्ण स्पष्ट कहते हैं कि कैसे हम इन तीन स्तर वाली स्मृतियों में फंसते रहते हैं और कैसे वे हमें खींचती रहती हैं। यह तो वैसा ही है जैसे मानो हमारी तीन पत्नियां हों। जब एक पत्नी हो तो प्रबोधन हमारे लिए एक विलास (लग्ज़री) है। यदि दो पत्नियां हों तो प्रबोधन हमारे लिए एक विकल्प बनकर उभरता है, लेकिन जब तीन पत्नियां हों तो प्रबोधन हमारे लिए अत्यावश्यक हो जाता है। यदि किसी के पास तीन पत्नी या तीन पति हों तो बिना प्रबोधन प्राप्ति के विस्तार संभव नहीं होता। तब प्रबोधन अपरिहार्य हो जाता है।

यहां कृष्ण बताते हैं कि कैसे इन जमी गहरी स्मृतियों या संस्कारों के साथ जीवन-यापन किया जाना चाहिए। एक अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य है कि चूंकि ये जमी स्मृतियां जीवन्त ऊर्जा का रूप होती हैं, इनका प्रयोग हम शुभ या अशुभ कार्यों के लिए समान रूप से कर सकते हैं।

यदि किसी के पास ऊर्जा है बुरे काम को करने के लिए तो हम उस ऊर्जा को अच्छे कार्यों की ओर मोड़ भी सकते हैं। मैं कारागारों में जाकर ध्यान पद्धति सिखाने के अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि किसी क़ैदी से ज़्यादा ध्यान करवाने के लिए कोई प्रयत्न या चेष्टा नहीं करता। हम प्रायः अपने ध्यान के प्रोग्राम जेलों में करते हैं। क़ैदी लोग इस प्रक्रिया में इतने संलिप्त हो जाते हैं कि साधारण जनों की तुलना में वे गहरा ध्यान लगाने में ज़्यादा सक्षम रहते हैं। जब क़ैदी ध्यान से उठते हैं तो वे इसका प्रभाव ज़्यादा दिखाते हैं। वे पूरी शिद्दत से ध्यान करते हैं। वे कोई काम आधे मन से शायद करते भी नहीं हैं, इसलिए जब वे बदलते या सुधरते हैं तो उनका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है।

जब हम महान भारतीय ऋषि वाल्मीकि या एक अन्य महान संत अरुण गिरिनातर के जीवन पर दृष्टि डालते हैं तो पाते हैं कि उनमें से ज़्यादातर बड़े पापी थे, परंतु उनके जीवन में एक आमूल-चूल या संपूर्ण परिवर्तन आ गया था। उनका पूरा जीवन ही नहीं, अस्तित्व ही बदल गया था। यह बदलाव उसी शिद्दत से आता है जिस शिद्दत से हमारा मस्तिष्क या मन प्राप्त सूचनाएं-आंकड़े (या भाव) ग्रहण कर उनको संस्कारित कर उनकी परिणति दिखाता है। जब यह संज्ञानित बदलाव होता है तो हमें जो आंकड़े मिलते हैं, उनको हम प्रक्रिया में डालकर उसकी दिशा निर्धारित करते हैं। बदलाव की अवस्था में यह प्रक्रिया अंदर से बाहर नहीं, वरन् बाहर से अंदर की ओर होने लगती है। जब तक प्रतिक्रिया बहिर्मुखी रहती है, हम अवसाद की ओर जाते रहते हैं, पर जैसे ही यह अंतर्मुखी होती है, हम आनंद की अनुभूति पाने लगते हैं। निर्णयों को प्रभावित करते हैं और कैसे हम इनके प्रभाव क्षेत्र से बाहर आ सकते हैं।

पहले यह समझ लें कि कैसे हमें सूचना मिलती है (या कैसे आंकड़े प्राप्त होते हैं) और पहले हम कैसे इन्हें प्रक्रिया में डालकर अपने निर्णय लेते हैं। पहले हम अपनी आंखों के माध्यम से कुछ देखते हैं। मैं यहां दृष्टि का उदाहरण ले रहा हूं, आप चाहें तो आप इसको किसी अन्य इंद्रिय से प्राप्त बोध द्वारा प्रतिस्थापित कर सकते हैं-यथा श्रवण, घ्राण-शक्ति, स्वाद लेना या स्पर्श। इन पांचों ज्ञानेन्द्रियों से प्राप्त कोई भी बोध यहां प्रयुक्त किया जा सकता है।

दिमाग काम कैसे करता है

दिमाग काम कैसे करता है - रेखाचित्र

बाहरी विश्व और हमारे बीच ज्ञान बोध प्रदान करने वाली पांच ज्ञानेन्द्रियां और पांच कर्मेन्द्रियां होती हैं जिनसे हमारा संप्रेषण कायम होता है। ज्ञानेन्द्रियां यानी पांच बोध प्रदायक स्रोत जो गंध, स्वाद, दृश्य, स्पर्श और श्रवण द्वारा हमें बाहरी विश्व का परिचय देती हैं। पांच कर्मेन्द्रियां हैं जो हमारे नकारने, संतानोत्पत्ति, चलने-फिरने, किसी चीज़ को पकड़ने और बोलने के काम को करती हैं। हर इंद्रिय एक ऊर्जा केंद्र (चक्र) से संबंधित होती है, जो हमारे मन-शरीर तंत्र में स्थापित रहते हैं। उदाहरणार्थ, चलना-फिरना 'मणि-पूरक चक्र' से संबंधित रहता है (अर्थात् इस चक्र से जो हमारे पेट के क्षेत्र में स्थापित रहता है) तथा जिसकी ऊर्जा अग्नि रूप में मिलती है।

ऊपर दिए गए चित्र में हम आंख की जगह किसी अन्य ज्ञानेन्द्रिय को स्थापित कर सकते हैं। आंखों के द्वारा हम दृश्य देखते हैं। मान लीजिए हम अपनी आंख द्वारा इस प्रवचन को देख रहे हैं। आप इसमें मुझे प्रवचन देते हुए देख सकते हैं। सबसे पहले आंख इस पूरे दृश्य को एक चित्र रूप में देखती है जो फिर चक्षु में जाता है (अर्थात् उस ऊर्जा क्षेत्र में जो आंख के पीछे होता है)। यह समझ लें कि हम आंख से नहीं वरन् आंख के माध्यम से देखते हैं। इसी प्रकार एक ऊर्जा क्षेत्र कान के पीछे होता है जिससे हम सुनते हैं। कान अपने आप तो नहीं सुन सकते। इसलिए जब हम कोई रोचक पुस्तक पढ़ रहे हों तो हम न अलार्म सुन पाते हैं, न दरवाज़े की घंटी। जब हम पढ़ने में दत्तचित्त हों तो हम अपनी पत्नी का कमरे में आना भी नहीं सुन पाते। बेशक, जब रात को देर हो जाए तो सारी पत्नियां जान जाती हैं कि उनके पति कब चोरी से घर में प्रविष्ट हुए! वह बात अलग है।

एक लघु कथा

एक आदमी उस चोर से मिलने को पुलिस चौकी गया, जिसने पिछली रात घर में चुपचाप घुसकर सारा नकद और सामान चुराया था। पुलिस अधिकारी ने कहा-''तुम उससे यहां नहीं मिल सकते, चाहो तो कल कोर्ट में मिलना।'' उस आदमी ने अनुनय करते हुए कहा-''अरे! मैं तो उसे बिल्कुल परेशान नहीं करना चाहता। मैं तो केवल यह पूछना चाहता हूं कि वह बिना मेरी बीवी को जगाए, घर में कैसे घुसा। मैं तो बरसों से यह प्रयत्न करता आ रहा हूं, पर सफल नहीं हो पाया। उसने यह किया कैसे?''

तो आंख में एक ऊर्जा होती है जो देखने की शक्ति प्रदान करती है। इस ऊर्जा को ही हम चक्षु कहते हैं। वस्तुतः यह पूरा दृश्य एक फाइल में तबदील हो जाता है जैसे कि डिज़िटल सिग्नल प्रोसेसर में (कंप्यूटर में) होता है, जिससे मस्तिष्क उन आंकड़ों या सूचना को प्रोसेस कर सके।

चक्षु बिल्कुल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स के डी.एस.पी. या डिज़िटल सिग्नल प्रोसेसर की तरह काम करते हैं। यदि हमें किसी ध्वनि या प्रकाश या फोटोग्राफ पर काम करना है तो पहले उसे डिज़िटल फाइल में बदलना होगा। कंप्यूटरों में चाहे कोई ध्वनि की या दृश्य की फाइल हो, उसे सर्वप्रथम डिज़िटल फाइल में बदला जाएगा। इसी प्रकार हमारे शरीर-मन तंत्र में जो भी हम देखते या सुनते हैं, सर्वप्रथम एक जैव-संकेत (बायो सिग्नल) फाइल में बदला जाता है, जैसे जो हमारे मां-बाप, बुजुर्गों या गुरुओं ने हमें बताया है या जो हमारी धार्मिक आस्था ने हमें दिया है या कच्ची आयु से जो हमारी सामाजिक मान्यताओं ने हमें सिखाया है-उन स्मृतियों की तिजोरी में भरा रहता है, जो हमारे सामने पूरी कभी नहीं खुलती। यह तो अपनी मर्ज़ी से खुलती है-ख़ासतौर पर जब हम किसी सदमे या आघात से गुज़र रहे होते हैं। जिस प्रकार जब हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति के क्षीण होने पर वायरल और बैक्टीरिया हम पर आक्रमण करने लगते हैं, वैसे ही इन एन्ग्राम और संस्कार के वायरस हम पर प्रभावी होते हैं जब भावनात्मक रूप से हम कमज़ोर हो जाते हैं।

अहम् निर्णय लेता है

संस्कार सिर्फ़ एक जीवनकाल में ही इकट्ठे नहीं होते। ये मानसिक प्रवृत्तियां तो पिछले कई जन्मों से इकट्ठी होती रहती हैं। स्नायु तंत्र के विशेषज्ञ हमें बताते हैं कि हमारे मस्तिष्क का एक भाग होता है 'रैप्टीलियन ब्रेन' जिसमें हमारे जलचर अस्तित्व और जल-थलचर धरास्तित्व से लेकर आज तक हुए विकास-क्रम की सारी स्मृतियां एकत्रित रहती हैं।

चेतन मस्तिष्क से सूचना अचेतन मस्तिष्क के हिस्से में भेजी जाती हैं, जो हमारी 'ईगो' या 'अहम्' का क्षेत्र है।

मैं इस अचेतन क्षेत्र को अहम् का क्षेत्र इसलिए मानता हूं कि न सिर्फ़ यह घमंड देता है, वरन् हमारी अस्मिता की पहचान भी उजागर करता है। वस्तुतः यह शब्द 'ईगो', एक ग्रीक शब्द से बनाया गया है जिसका मतलब होता है 'एक मुखौटा'। अतः आपकी अस्मिता आपके द्वारा ओढ़ा हुआ एक मुखौटा-भर है-वह आपकी सही पहचान नहीं है।

अर्थात् आपकी पहचान का स्रोत है आपका अचेतन मस्तिष्क। आप स्वयं को उस रूप में प्रक्षेपित करते हैं, जो आप चाहते हैं कि आप हों, उसमें नहीं जो वास्तव में आपका सही रूप है, पर आपको सही रूप में यह भी नहीं मालूम होता कि आप क्या हैं। आपका असली रूप तो आपके अचेतन में गहरा दबा हुआ है। आपके जीवन के सारे महत्वपूर्ण निर्णय, जिनसे आपकी ज़िंदगी की पहचान होती है, इसी अचेतन क्षेत्र से निकलते हैं। यही वह क्षेत्र है जिसमें आपकी सारी भावपूर्ण स्मृतियां, स्वयं के बारे में विश्वास और अवधारणाएं एकत्र करती रहती हैं; जो आपको आपकी पहचान देती हैं; आपकी अस्मिता बनकर उभरती हैं। इसी को मैं 'ईगो' (या अहम्) कहता हूं।

आपका चेतन मस्तिष्क महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेता। यह तो वह थोड़े निर्णय लेता है जो आपकी सीमित बुद्धि सोच सकती है। जहां कोई महत्वपूर्ण

शादी के प्रारंभिक कुछ दिनों में ही हमारा अपनी पत्नी के प्रति बर्ताव सहज स्फूर्त होता है। कुछ महीनों बाद हमारा एक स्पष्ट विचार बनने लगता है उसके व्यक्तित्व के प्रति। उसके बाद तो हम अपने जीवनसाथी के साथ सही रूप में नहीं रहते हैं। फिर तो हम उसके साथ हमारी बनाई हुई कल्पना या अनुमान के साथ रहते हैं, सही रूप में उसके साथ नहीं। यानी हमने उसका एक रूप अपने अनुभव और कल्पना के आधार पर बना लिया और उसी के साथ.रहने लगे और तब जो भी हमारा जीवनसाथी करता है वह हमें गलत ही लगता है, क्योंकि हमारा एक पूर्वाग्रह बन जाता है और हमें उसका हर काम गलत ही लगने लगता है। यदि कभी सही लगा भी तो हम कहते हैं यह गलती से हो गया होगा।

इसी प्रकार जीवन में अन्य व्यक्तियों के साथ भी हम अपनी धारणा बना लेते हैं। अपने निर्धारण के आधार पर लोगों के बारे में एक एन्ग्राम बना लेते हैं और उन लोगों का हर क्रिया-कलाप हम उसी एन्ग्राम की छलनी से छानकर ही देखते हैं। कभी-कभी तो हम ऐसे एन्ग्राम या जमी स्मृतियों को दूसरों के अनुभव और मीडिया के प्रभाव के अनुसार भी ढाल लेते हैं या दूसरों की राय के आधार पर अपनी धारणा बनाने लगते हैं।

एक लघु कथा

एक बार एक आदमी दो कुत्तों (बुल डॉग) के साथ एक शव यात्रा के आगे-आगे चल रहा था, पीछे काफी लोगों का हुजूम था। एक राहगीर को बड़ा आश्चर्य हुआ कि यह आदमी कुत्तों के साथ और शव यात्रा में इतने लोग! उसने उस आदमी, जो कुत्तों को पकड़े हुए था, से पूछा-"यह लाश किसकी है?"

"मेरी सास की" उत्तर मिला।

"क्या वह बहुत लोकप्रिय थीं?"

"पता नहीं।" जवाब मिला।

"और ये कुत्ते क्या उनके पालतू थे?"

"नहीं! यही वे कुत्ते हैं जिन्होंने आक्रमण कर मेरी सास को मार डाला।"

"मार डाला?"

"हां।"

राहगीर ने कुछ सोचकर फिर पूछा-"क्या दो दिन को ये कुत्ते मुझे उधार दे सकते हो?"

आदमी ने कहा-"भीड़ के पीछे कतार में आओ। यह भीड़ भी उन्हीं की है जो इन कुत्तों को पाना चाहते हैं।" यहां अचेतन क्षेत्र में सारी विगत की स्मृतियां रहती हैं-‘मैंने सिगरेट पी, बहुत अच्छा महसूस किया, चैन मिला। सारा दबाव गायब हो गया।" हम अचानक ऐसे निर्णय लेते हैं जो हम नहीं लेना चाहते थे। यह सब इन्हीं अचेतन स्मृतियों द्वारा ही होता है।

हम इन्हीं गहरी जमी स्मृतियों के प्रभाव में असंख्य निर्णय लेते रहते हैं। अचानक हम चिल्लाते हैं और दस मिनट बाद ही अफ़सोस करते हैं-‘मैं क्यों चिल्लाया था? मैं तो सदा हंसता हुआ चेहरा ही रखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझे हंसमुख समझें। तब मैं क्यों चिल्लाया?" इस प्रकार हम अफ़सोस करते रहते हैं। हम अचानक एक निर्णय ले लेते हैं। इन्हीं एन्ग्राम या संस्कार (जमी हुई पूर्व स्मृतियों) के कारण अचानक हम ऐसे निर्णय लेते हैं।

कृष्ण यहां सत्त्वगुण संस्कारों की बात करते हैं, जो हमें शक्ति और आनंद की ओर ले जाते हैं; राजसिक गुण संस्कार जो हमें व्याकुलता और हिंसा देते हैं तथा उन तामसिक संस्कारों की, जो हमें अवसादग्रस्त करते हैं। वह आगे बताते हैं कि कैसे ये संस्कार हमारी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर प्रभाव डालते हैं।

यूं समझें कि मानो हमारे रेडियो ने अचानक ठीक से काम करना बंद कर दिया है और उसका संबंध तीन अलग-अलग चैनलों की आवृत्तियों (फ्रीक्वेंसीज़) से हो जाता है। एक चैनल किसी श्रृंगार प्रसाधन का विज्ञापन कर रहा है; दूसरा किसानों को कुछ निर्देश प्रसारित कर रहा है तथा तीसरा चैनल कोई मज़ेदार नाटक चला रहा है। इन सबका परिणाम हमें इस प्रकार सुनाई पड़ेगा-‘थोड़ा-सा पेस्टीसाइड छिड़ककर... अपना चेहरा पोंछ लें। फिर अपने दांत ठीक प्रकार ब्रश करके... थोड़ा पेस्टीसाइड और मल लें... फिर अपने हाथ-पैर हिलाते हुए ज़ोर से कूदने-फांदने लगें।"

यदि हम इन तीनों संस्कारों के निर्देशों का मिला-जुला पालन करेंगे तो सोचिए हमारा क्या हाल हो जाएगा, यानी हम तीनों अलग-अलग एन्ग्रामों-सत्त्व, रज और तम का एक साथ प्रयोग करेंगे तो हमारा जीवन तो नरक हो जाएगा। यह समझ लें कि बुद्धिमान व्यक्ति तो तर्क ढूंढते हैं कोई ताज़ा नतीजा प्राप्त करने के लिए, जबकि हम में से ज़्यादातर लोग अपने तर्क ढूंढते हैं अपने पूर्व निर्धारित निर्णयों को मज़बूत करने के लिए।

यदि हम अपने जीवन पर ही निहार कर देखें कि कितनी बार हमने अपनी गलती स्वीकार की है। बेशक, अपने जीवन पर दृष्टि डालकर यह पता करना कि कब-कब हमने गलती की है, काफी बुद्धिमत्ता की मांग करना है। प्रायः हम अपने घमंड या अपराध भावना के कारण ही ऐसी प्रतिक्रियाएं करते हैं। हम कहेंगे-‘तो क्या हुआ यदि हमने कोई गलती की?" हम इसे एक ओर हटा देते हैं। यह उसी बर्ताव का द्योतक है जो कहता है कि ताक़तवर सदैव सही रहता है। दूसरा बर्ताव होता है हमारे अंदर निहित एक अपराध भाव के कारण।

यह समझ लें कि एक निर्बुद्धि व्यक्ति कभी अपराध भाव नहीं महसूस करता। बेशक मैं आपसे कहता हूं कि इस भाव से भी मुक्ति पाओ-पर वह एक दूसरे संदर्भ की बात है। केवल बुद्धिमान व्यक्ति, जो धर्म की बात जानता है, ही अपराध भाव से ग्रसित होता है। वह व्यक्ति जो अपनी सहज प्रवृत्ति एवं प्रतिक्रिया (इन्सटिंक्शन) के अनुसार काम करता है, कभी अपराध भाव से ग्रसित नहीं होगा। अर्जुन और युधिष्ठिर को अपराध भाव महसूस हो सकता है, दुर्योधन को नहीं। ऐसे लोग कभी स्वयं को अपराधी नहीं समझेंगे।

तो वह व्यक्ति जो बौद्धिक स्तर पर काम करता है, स्वयं को अपराधी महसूस कर सकता है और जो अपने अंदर की आवाज़ (सहज-अंतर्प्रज्ञा) के अनुसार कार्य करता है, वह तो इस अपराध भाव से भी परे चला जाता है, क्योंकि वह जानता है कि सत्य क्या है और किस रूप में है। कृष्ण इन तीनों सहज गुणों (सत्त्व, रज, तम) को सही प्रकार से संभालने की बात करते हैं और बताते हैं कि कैसे उनका अधिकतम प्रयोग किया जा सकता है। इन गुणों से अपने हित के लिए अधिकतम प्रभाव प्राप्त कर लेना ही बौद्धिक क्रिया का द्योतक है।

एक लघु कथा

एक छोटे बच्चे ने एक बार एक सिक्का निगल लिया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने बहुत प्रयास किया पर सिक्का बाहर नहीं आया। फिर नर्स ने भी प्रयत्न किया; पास खड़े उसके एक दोस्त ने भी बहुत प्रयास किया, पर सिक्का नहीं निकला। तभी वहां से गुज़रने वाले एक राहगीर ने कहा कि मैं निकाल दूंगा यह सिक्का। डॉक्टर ने कहा- "तुम कैसे निकालोगे!" उसने कहा- "एक मिनट रुको!" और उसने बच्चे से बात की, तुरंत ही वह मुस्कुराता हुआ आया और सिक्का डॉक्टर को दे दिया। डॉक्टर ने कहा- "अरे! मैं तो डॉक्टर होते हुए यह सिक्का नहीं निकाल पाया...तुमने कैसे निकलवाया?"

"अरे! मैं तो पैसा निकलवाने में पुराना उस्ताद हूं। मैं किसी से भी पैसा निकलवा सकता हूं।"

कृष्ण यहां तरक़ीब एवं युक्ति बताते हैं कि कैसे इन तीनों गुणों का सही और अधिकतम उपयोग किया जा सकता है। इससे पहले कि इन एन्नामों के स्तरों में अर्थात् तीनों संस्कारों-सत्त्व, रज, तम में हम प्रवेश करें, मैं आपको

इसके बाद आता है रजस, जिसमें हमारे मन का अपराध भाव रहता है। "मुझे यह करना चाहिए था" या "मुझे ऐसा कर लेना था", "मैं यह तब नहीं कर पाया तो अब करूं" जैसे विचार मन में उठकर हमारी व्याकुलता को और बढ़ा देते हैं। हम यही सोचते रहते हैं-"मुझे तब वैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी, पर तब इतनी समझ नहीं थी।" "मुझे उसे एक सबक सिखाना चाहिए। अब मुझे मालूम है कि मैं क्या कर सकता हूं।" रजस गुण में इसी प्रकार के भावों / विचारों का बाहुल्य रहता है।

तीसरा वर्ग है पीड़ा का! चाहे हम सही करें या ग़लत, हमें यह मालूम होता है कि कैसे इसे पीड़ा पूर्ण बनाया जा सकता है। जो भी स्थिति हो उसमें पीड़ा का संचार कर देना, तमस की ओर जाना है।

हमारे शरीर-मन तंत्र की प्रथम चार सतहें इन तीनों गुणों से प्रभावित रहती हैं। कभी तीन सतहों को यानी इन चार सतहों के बाद - मन महसूस ही नहीं कर सकता। उनकी अनुभूति तो ध्यान में ही हो सकती है। पांचवीं सतह - कॉज़ल बॉडी (कारणात्मक शरीर) में हम राहत, स्वप्न विहीन निद्रा प्राप्त करते हैं। इसे शास्त्रों में 'कारण-शरीर' कहा जाता है। इसकी अनुभूति गहन निद्रा में होती है। छठवीं सतह कॉस्मिक सतह होती है, जिसमें हर्षदायक या सुखद स्मृतियां रहती हैं। अंतिम सतह होती है निर्वाणिक सतह, यानी वह सतह जो हमें निर्वाण की अनुभूति देती है।

फिलहाल तो प्रथम चार सतहों को ही याद रखें-भौतिक, प्राणिक, मानसिक और प्राणिक ऊर्जा वाली सतहें, क्योंकि अभी तो हम इन्हीं सतहों या स्तरों पर काम करेंगे।

कृष्ण भौतिक सतह की तो बात कर ही चुके हैं। अब वे बता रहे हैं सात्त्विक रजस और तामसिक गुणों के बारे में। सत्त्व का सीधा संबंध द्वितीय सतह यानी प्राणिक सतह से होता है; रजस का तीसरी सतह अर्थात् मानसिक शरीर से होता है और चौथी सतह-ईश्वरीय सतह तमस से जुड़ी रहती है। मैं बता चुका हूं, सत्त्व का संबंध इच्छाओं या कामनाओं से होता है अर्थात् प्राण शरीर से। जब हमारी कामनाओं में परिवर्तन आता है तो हमारे प्राणों का बहाव या वायु घूमने की दिशा बदल जाती है। प्राण वह जीवन शक्ति है जो हम हवा के साथ श्वसन द्वारा प्राप्त करते हैं। हवा तो एक माध्यम है प्राण शक्ति प्राप्त करने का। यह प्राण शक्ति ही है जो हमारे अंदर जीवन कायम रखती है। इस प्राण में परिवर्तन तब आता है जब हमारी कामना परिवर्तित हो जाती है। उदाहरण के लिए यदि कभी हम वासना से उत्तेजित होते हैं तो हमारी सांस तेज़ी से आने-जाने लगती है। प्राण का शरीर में आना-जाना भी बढ़ जाता है, यानी किसी बनकर कायम होते हैं। यह इसलिए होता है क्योंकि हमारे पास शब्दों को ताक़त देने की क्षमता है। वे शब्द जो हमारे मन में गूंजते रहते हैं ‘मंत्र' हो जाते हैं। जब इन्हें एक साथ कहा जाए तो वे सारे शब्द सम्मिलित रूप से हमारे जीवन में एक स्वरूप अख़्तियार कर लेते हैं-ख़ासतौर पर जब वे एक साथ दोहराए जाएं।

एक शब्द भी हमें वह करने को बाध्य कर सकता है, जो हम चाहते हैं। शब्द जो हमारे मन में उभरते हैं वे काफ़ी महत्वपूर्ण हो जाते हैं, उदाहरण के लिए जब हम सुबह अपने दांतों पर ब्रश फेरते हैं तो हमारा मन कहीं और होता है, जब नहा रहे होते हैं तब भी मन वहां नहीं होता। कभी-कभी जब हम ठंडे पानी का शॉवर लेते हैं तो हम अपने मन को बहकाने के लिए कुछ गाने गुनगुनाने लगते हैं। ठंडे पानी में नहाने और गुनगुनाने में एक घनिष्ठ संबंध मालूम पड़ता है। चूंकि बाथरूम में हमें कोई नहीं देखता, हम मुक्त होकर गाते हैं। कुछ लोग तो मुक्त भाव से स्वयं से ही ज़ोर-ज़ोर से बहस भी करने लगते हैं।

एक व्यक्ति बाथरूम के पास ही खड़ा था, जब उसकी पत्नी बाथरूम से बाहर आई। व्यक्ति ने पूछा-"तुम बाथरूम में किससे बहस कर रही थीं?"

उसकी पत्नी ने कहा-"मैं स्वयं से ही बात कर रही थी।"

उस आदमी ने फिर पूछा-"पर बहस किस बात पर हो रही थी?"

पत्नी बोली-"मुझे मालूम है कि मैं क्या कर रही थी। तुमसे क्या मतलब? अलग रहो इससे।"

वह आदमी चालू रहा-"मैं समझ गया कि तुम स्वयं से बात कर रही थीं, ..पर अपने आपसे बहस का क्या मुद्दा था?"

वह बीवी-"तुम तो मुझे जानते हो ही ...मैं मूर्खता के तर्क बर्दाश्त नहीं कर सकती, इसीलिए तो मैं स्वयं से ही बात कर रही थी।"

हम ऐसे खेल सदा खेलते रहते हैं। बिना हक़ीक़त को समझे, हम सदा बात करते ही रहते हैं। हम ब्रश करते समय वही शब्द लगातार हफ़्तों तक दोहराते रहते हैं, जैसे ही ब्रश हमारे हाथ में आया कि हमारे अंदर एक विचार श्रृंखला प्रारंभ हो जाती है, जो स्वयं को रोज़ दोहराती है। शॉवर लेते हुए भी एक से ही विचार उभरते हैं। यदि हम थोड़ा ध्यान दें तो हमें यह प्रवृत्ति स्पष्ट समझ में आ जाएगी।

जो शब्द हम अनजाने में दोहराते हैं, वे उन शब्दों से ज़्यादा शक्तिशाली होते हैं, जो हम पूरे होश-ओ-हवास में कहते हैं। हम कई विचार और संस्कार अपने आप कहते हैं जो स्पष्टतया एक-दूसरे की काट करते हैं। वस्तुतः- "मुझे इस सिरदर्द से मुक्ति मिले" भी एक स्वयं काट करने वाला विचार है। जब हम यह शब्द दोहराते हैं तो हम सिरदर्द से भी बखूबी वाकिफ़ होते हैं। 'सिरदर्द' शब्द कभी विरोधाभासी एन्ग्राम प्रयोग में न लाएं। जितने विरोधाभासी शब्द प्रयोग करेंगे, उतने ही आप उस रोग की पकड़ अपने आंतरिक अंतराल में दृढ़तर करते जाएंगे। अपने अंदर की इस इच्छा शक्ति का ग़लत उपयोग न करें। हमारी इच्छाशक्ति का आधार प्राणिक सतह है। इसमें वह ऊर्जा होती है जो चाह की वास्तविकता में बदल सकती है। यही वह शक्ति है जो कामनाओं की पूर्ति करती है, स्वप्न को वास्तविकता बनाती है। इस इच्छा शक्ति को विरोधाभासी विचारों या एन्ग्रामों में ज़ाया न करें।

यह विरोधाभासी विचार हमारे सत्त्व तत्त्व के अंतराल को भ्रष्ट कर देते हैं। आज जब आप घर वापिस जाएं तो दस मिनट के लिए यह अभ्यास करें। दस मिनट चुपचाप बैठ जाएं एकांत में और उन विचारों को लिख लें जो आपके दिमाग में नियमित रूप से आते हैं। तब आप देखें कि कहीं आप आपस में विरोधाभासी एन्ग्राम स्वयं ही तो नहीं बनाते जा रहे हैं। यदि ऐसा है तो उन्हें संपादित कर शुद्ध करें। अपने दिमाग में विरोधाभासी शब्दों या विचारों को आने ही न दें।

हम जो कुछ देखते या सुनते हैं, उसके द्वारा अपना शोषण करने की छूट स्वयं ही प्रदान करते रहते हैं। जिन लोगों को मन के सत्य या चेतना की वास्तविकता की पहचान भी नहीं होती, वे हमें प्रभावित करते रहते हैं। ये सारी समस्याएं इसलिए पैदा होती हैं, क्योंकि हमें यह ज्ञात नहीं कि हमारे आंतरिक अवकाश में विशुद्ध आनंद सृजित किया जा सकता है।

मैं यह खुला सत्य यहां पूरे साहस से रेखांकित करना चाहता हूं कि कोई भी दवा या रासायनिक पदार्थ हमारे मन के लिए सहायक नहीं हो सकता। सारी चिंता मुक्त करने वाली दवाइयां या अवसाद दूर करने वाली औषधियां मन को सांत्वना देने का एक छलावा मात्र हैं। पहले हम मन की आंख से देखते हैं कि हम अवसाद ग्रसित हैं और फिर हम दवाइयां लेकर समझते हैं कि हम ठीक हो जाएंगे – बस। यही खेल चलता रहता है।

एक और महत्वपूर्ण सत्य मैं आप लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं। यह तो एक व्यापार का रहस्य है। कई लोग मुझसे कहते हैं—‘‘स्वामी जी! फलाने व्यक्ति ने मुझ पर काला जादू करवा दिया है। उसने मुझ पर मूंठ चलवाई है। किसी ने मुझ पर भूत-प्रेत का साया आरोपित करवा दिया है। मैं किसी दुष्टात्मा की क़ैद में हूं!’’ कई लोग ऐसा भाव कुछ लोगों में व्याप्त करवा देते हैं और फिर इस भय का लाभ उठाते हैं। यह समझ लें कि ये सारे ऋणात्मक चेतक इसलिए शक्तिवान प्रतीत होते हैं क्योंकि हमारा विश्वास इनमें होता है। वही इनको शक्ति देता है।

ये सारे काले जादू, भूत-प्रेत का भय और शैतानी क्रियाओं के पास एकमात्र शक्ति वही होती है-इनमें हमारा विश्वास। चूंकि हम इन सबको मानते हैं, हम इनसे स्वयं को जोड़ लेते हैं और अपने लिए परेशानी खड़ी कर लेते हैं तथा फिर हम अपने आपको इनसे मुक्त करने का प्रयास करते हैं।

जब लोग ऐसे भय लेकर मेरे पास आते हैं तो मैं उनसे कहता हूं-"ऐसा कुछ नहीं होता। चिंता मत करो। यह कोई समस्या नहीं है।" तब वे सोचते हैं-"यह स्वामी तो लड़का है। इसे कुछ मालूम नहीं। किसी सयाने आदमी के पास चलना चाहिए जो इन परेशानियों की काट बताएगा-कुछ ताबीज़ देगा, भूत-प्रेत भगाएगा तथा इन बंधनों और ऋणात्मकताओं से निजात दिलवाएगा।"

वे समझते हैं कि मुझे कुछ मालूम नहीं तो मैं उनकी सहायता कैसे कर सकता हूं। मैं उन्हें कुछ ताबीज़ जैसी चीजें देता हूं और कहता हूं- "इसकी क़ीमत आपको नहीं देनी। बस इसे अपने तकिए के नीचे रख लें और सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आप ठीक हो जाओगे।" वस्तुतः इन ताबीज़ों-यंत्रों में कुछ भी नहीं होता। कम-से-कम मैं तो यही समझता हूं। इस आदमी (परेशान व्यक्ति) ने यह समस्या स्वयं ही पैदा की है। उसके अंदर ऋणात्मकता है। मैं जब उसे यंत्रादि देता हूं तो वे उसके मन में यह विश्वास जमा देते हैं कि तुम्हारे अंदर की ऋणात्मकता समाप्त हो गई। यह तो ऐसा ही है जैसे एक कांटे से दूसरा कांटा निकाला जाए और इसमें कुछ नहीं होता।

मैं लोगों को बताता हूं- "यह न समझना कि इन यंत्रों को रखने से कोई तुम्हारी छत से टपकेगा। तुम्हारे घर में कुछ नहीं टपकता सिवाय चूहों के।" वस्तुतः ये यंत्रादि तो ऋणात्मक विश्वास को हटाने के काट हैं। ऐसे लोगों में यह ग़लत विश्वास पैदा हो जाता है कि उनके अंदर कुछ परेशानियां हैं। मैं तो उनसे स्पष्ट कहता हूं-" यह समस्या तुमने स्वयं ही उत्पन्न की है और मैं तुम्हारी मदद कर रहा हूं, इससे निजात दिलाने में।" तो यह स्पष्ट समझ लें कि सारी ऋणात्मकता के पास एक ही ताक़त होती है-उनमें हमारा विश्वास।

यदि इनको फैलाने वाला आदमी सिर्फ पैसा ऐंठने के कारण ऐसा करता है तो कोई बात नहीं। पैसा तो हम फिर पैदा कर सकते हैं। खतरा यह होता है कि इसके द्वारा वह हमारे मन में एक ऋणात्मक एन्ग्राम पैदा कर देता है। वह एक ऐसा संस्कार पैदा कर देता है जो हमें सदा डराता रहता है। फिर तो चाहे कुछ भी हो हम उसी व्यक्ति के पास भागे जाते हैं, मानो हम उसके गुलाम हों। अगर भूत हमें पकड़ ले, वह ज्यादा अच्छा है बनिस्बत इन ओझाओं के चक्कर में पड़ने के। भूत तो कभी-कभी परेशान करेगा पर यह ओझा तो हमें कभी चैन से नहीं रहने देगा। एक बार हम इन एन्ग्रामों को मिटा सकें तो हम बिना किसी दबाव के हज़ारों निर्णय ले सकते हैं। तब फाइल बिना किसी व्यवधान के सीधी ईगो के पास जाएगी। फिर निर्णय लेने के लिए हमें तीन सौ मेजों (i) से होते हुए नहीं गुज़रना पड़ेगा, जैसा कि भारतीय सरकार के कार्यालयों में होता है। फिर तो बस एक या दो मेजों का अस्तित्व ही रह जाएगा। एक कहेगी-‘‘हां।’’ तो दूसरी कहेगी-‘‘ठीक है।’’ और जब वह ईगो (अहम्) क्षेत्र में पहुंचेगी तो ज़्यादा भिन्न मन होंगे ही नहीं। तब अहम् आसानी से निर्णय लेकर फाइल को कार्य करने के लिए तुरंत वापिस भेज सकता है। पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी। निर्णय आसानी से होंगे और हमारा समय व पैसा भी बर्बाद नहीं होगा।

इसलिए कृष्ण कहते हैं कि जब हम कर्म फल के बारे में नहीं सोचते तो हम कर्म काफ़ी शिद्दत और कुशलता से कर सकते हैं। तब एन्ग्राम बहुत कम होंगे और हम उनके द्वारा ग्रस्त भी नहीं होंगे।

अगले श्लोक में कृष्ण तमस के बारे में कहते हैं। वे अर्जुन से कहते हैं-‘‘हे भारत! तमो गुण या तमस अज्ञान से पैदा होता है, जिसका फल अकर्मण्यता और आलस्य है तथा निद्रा है जो इस अनुकूलित आत्मा को बंधन में डालते हैं।’’ तमस की इससे सुंदर परिभाषा क्या होगी?

यदि ज़्यादा संस्कार या एन्ग्राम होंगे तो फाइल अहम् तक आसानी से पहुंच ही नहीं सकती। वस्तुतः पूरी फाइल तो अहम् तक पहुंचेगी ही नहीं। कोई शक्तिशाली एन्ग्राम रास्ते में ही उस पर अपना निर्णय थोप देगा। बौद्धिक शब्दावली में इसको कहें-‘‘दिमाग का न लगाना।’’ यानी पूरी प्रक्रिया से ही वंचित कर देना।

ऐसा क्यों होता है? क्यों हम अनजाने में निर्णय लेकर बाद में पछताते हैं?

यह अचेतन क्षेत्र ऋणात्मक स्मृतियों से ओत-प्रोत रहता है और इसीलिए व्याकुलता भी बहुत रहती है। हमारी सारी स्मृतियां, विगत के विचार-प्रवाह, संस्कार या एन्ग्राम इसी क्षेत्र में फाइल के रूप में संकलित रहते हैं। इस क्षेत्र में इतनी सारी फाइलें रहती हैं, पर उनमें आपस में कोई तार्किक संबंध नहीं होता।

तो फिर यह होता है-जब कोई फाइल यहां क्वान्टम लीप (बड़ी उछाल) लेती है तो वह ईगो (अहम्) तक सही रूप में नहीं पहुंच पाती, क्योंकि इस क्षेत्र में सारे वे आंकड़े भरे रहते हैं, जो सबसे ज़्यादा बेचैनी पैदा करते हैं। यूं समझें मानो आपके कंप्यूटर की 'हार्ड-डिस्क' हाई रिजोल्यूशन फोटोग्राफ से इतनी भरी हो कि उसके काम करने की भी कोई जगह न बची हो, जैसे आपके अवचेतन में विगत के विचार प्रवाह और स्मृतियों का अंबार लगा हो, जिसके कारण वह अयोग्य होकर बेतुके निर्णय लेने लगे।

इस उदाहरण को देखें-आपके द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, अर्थात् आपके शरीर-मन के लिए सही नहीं। यह निर्णय आप तब तक चला सकते हैं जब तक आप चेतन मस्तिष्क से काम कर रहे हैं, पर जैसे ही दिमाग उछलकर ईगो (अहम्) तक पहुंचा कि वहां एन्ग्राम आपको निर्देश देता है कि सिगरेट पी लो और आप सिगरेट पीने लगते हैं। चेतन प्रक्रिया आपको आगाह करती है कि सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, पर अचेतन उस पर हावी होकर निर्णय लेता है और वह निर्णय आप मान लेते हैं। यह विशुद्ध सहज-वृत्ति (या इंस्टिंक्ट) वाला निर्णय होता है।

जब ज्यादा एन्ग्राम इकट्ठे होते हैं तो हमें भी मालूम नहीं होता कि हम क्या निर्णय लेंगे। यह तो 'पैंडोरा बॉक्स' खोलने के समान है, अंदर इतने एन्ग्राम या संस्कार ठूंसे हुए हैं कि क्या पता क्या निर्णय हो। इस हालत में जानवरों के समान हम अपनी सहज-वृत्ति (इंस्टिंक्ट) पर ही काम करते हैं।

जब एन्ग्राम गिने-चुने हों तो फाइल को कई मेजों से होकर गुज़रने की कोई ज़रूरत नहीं होती, कुछ गिने-चुने ही पड़ाव होते हैं, जैसा कि निजी कॉरपोरेशनों में होता है। यहां मानव स्तर या बौद्धिक स्तर पर काम होता है।

जहां ज़्यादा एन्ग्राम नहीं होते, वहां फाइल को अचेतन क्षेत्र में जाने की दरकार ही नहीं होती। सीधी वह फाइल बुद्धि क्षेत्र में जाती है और मस्तिष्क के ईगो (अहम्) क्षेत्र में पहुंचती है, कोई रुकावट नहीं होती। चेतन प्रक्रिया में समय, अचेतन प्रक्रिया की तुलना में बहुत कम लगता है। तब सहज प्रज्ञा काम में आती है और स्तर ईश्वरीय भी हो जाता है।

जहां जानवरों का स्तर सहज-वृत्ति का होता है, वहीं मानव का स्तर बौद्धिक होता है। ईश्वरीय स्तर सहज प्रज्ञा का स्तर होता है। सहज वृद्धि का स्तर तमस का स्तर होता है, बौद्धिक स्तर राजस का स्तर होता है और सहज प्रज्ञा का स्तर सत्त्व का स्तर होता है।

सत्त्व में हमारा दिमाग निरंतर कार्यशील रहता है और हम शीघ्र निर्णय लेते हैं। इस स्तर पर काम करने में हम चौबीसों घंटे कार्य करके भी शांत रह सकते हैं इसे ही मैं 'कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म' कहता हूं। कृष्ण कहते हैं कि जब हम सत्त्व गुण में काम करते हैं तब हम ध्यान को केंद्रित रखते हैं। तब निरंतर गतिविधियों में लिप्त रहने के बावजूद हम पूरी तरह विश्रांत और सहज रहते हैं।

अतः यह पूरी प्रक्रिया हमारे एन्ग्रामों और जमी हुई स्मृतियों पर आधारित होती है। एन्ग्रामों की संख्या हमें बताती है कि हम सत्त्व गुण, रजो गुण या तमो

मूड या मन की चंचलता और मोटापे में घनिष्ठ संबंध होता है। जब हम मन को इतना चंचल होने देते हैं तो हम स्वयं को ही त्रास देते हैं। हम कभी व्याकुल, कभी शांत और कभी आलस्य (तमोगुण) में लिप्त रहते हैं। तमस गुण की प्रधानता में हम कुछ भी करना ही नहीं चाहते, हम सभी से पलायन करना चाहते हैं-हर काम को छोड़कर भागना चाहते हैं। प्रकृति के इन तीन मूलभूत गुणों में हम भटकते रहते हैं-कभी सहज वृत्ति (इंस्टिक्ट) में, कभी बौद्धिकता में और कभी विवेकशीलता में।

हमारी मनःस्थिति क्यों झूले-सा झूलती रहती है?

ऐसा क्यों होता है? इसलिए कि हमने कई संस्कार कुछ चीज़ों के संदर्भ में एकत्रित कर रखे हैं, उदाहरण के लिए शराब पीने से संबंधित एन्ग्रामों को ही देखें। अपनी युवावस्था से लगातार हमें आगाह किया जाता है कि इस तरह शराब पीना बुरी बात है-यह एक पाप है। यह सुनकर हमारी जिज्ञासा भड़कती है और हम कम-से-कम एक बार एल्कोहल का स्वाद लेने को लालायित हो जाते हैं। बच्चों को क़ायदे-कानून नहीं सिखाओ, उनमें समझ पैदा करो और इन क़ायदे-कानूनों के पीछे स्थित उनका औचित्य समझाओ।"

यदि हम अपने बच्चों का सूखपूर्वक पालन-पोषण करना चाहते हैं तो हमें ऐसा उनमें बिना किसी अपराध भाव पैदा किए, करना पड़ेगा। यदि बिना औचित्य समझाए हम उन्हें अपने क़ायदे-कानून का पालन करने को कहेंगे तो वे उनको भंग करने के लिए प्रलोभित होते रहेंगे। बेशक, क़ानून भंग करना अपराध भाव देता है और अपराध भाव होना शायद सबसे बड़े पाप का प्रतिफल है, परंतु इसके बज़ाय उनमें समझ पैदा करनी चाहिए, जिसके लिए दो चीज़ों की आवश्यकता होती है। पहली ज़रूरत है हमारे अंदर इतनी बुद्धिमत्ता होने की कि नियमों और क़ानूनों के पीछे छिपा औचित्य हमारी समझ में आ जाए, तभी हम उन क़ानूनों का पालन कर सकेंगे। दूसरी चीज़ हमारे अंदर इतना धैर्य होना चाहिए कि यह सबको समझा सकें, भले ही इसमें समय और ऊर्जा लगे, पर हमारा ध्यान सभी में यह समझ पैदा करने पर ही होना चाहिए।

यदि आप चाहते हैं कि लोग आपके नियमों को मानें तो कभी उन्हें थोपें नहीं। यह स्वाभाविक है कि हम उन्हें जो नियम बताएंगे वे उसका विरोध ही करेंगे, बल्कि यह भी निश्चित नहीं कि वे विरोध ही करेंगे। यह भी कहना मुश्किल है कि वे क्या करेंगे। यद्यपि इसमें काफ़ी समय और ऊर्जा लगती है, योजना नहीं बनानी चाहिए। संसार में वैसे ही काफी जनसंख्या है। इस पृथ्वी ग्रह पर अरबों लोग वैसे ही मौजूद हैं। यदि जो हैं उनको सही ठिकाना, शिक्षा या दवा इत्यादि की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा सकते तो और लोगों को संसार में लाने की क्या ज़रूरत है?

अतः यदि बच्चे चाहिए तो उनके सही पालन-पोषण की अक्ल भी हम में होनी चाहिए। उनको सही समझ प्रदान करना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। हम जो समझ उनको प्रदान करते हैं, वह सत्त्व की सतह पर रिकॉर्ड होती है उनकी चेतना में। यही समझ बुद्धिमत्ता का रूप लेकर उभरती है, पर जो आप नियम या आदेश देते हैं, वह राजस और तमस की सतह में अंकित होते रहते हैं। अगर आपको कोई सही राय देनी भी है तो उसे किसी नियम या कानून के रूप में न दें, क्योंकि नियम के रूप में दी गई सही समझ भी बच्चों के अंदर एक वितृष्णा बनकर उभरती है।

जब मां-बाप अपने बच्चों को मेरे पास लाते हैं तो वे उन्हें बाध्य करते हैं मेरे चरण स्पर्श करने के लिए। मैं उनसे कहता हूं—‘‘ऐसा कतई न करें। इससे आपका लालच प्रकट होता है।‘‘ ये मां-बाप सोचते हैं अपने बच्चों से मेरे पैर छुवाकर उन्हें या उनके बच्चों को पुण्य मिलेगा। यही विचार वे अपने बच्चों पर थोपते हैं; यानी वह विचार जो एक तरह के लालच से पैदा होता है।

वस्तुतः अपने बच्चों पर यह ज़बरदस्ती कर वे उन बच्चों के अंदर मेरे प्रति एक नफ़रत का भाव पैदा करवाते हैं। कभी-कभी तो कुछ मां-बाप अपने बच्चों का सिर मेरे चरणों पर रखवाने की ज़िद करते हैं—मानो मेरे चरण से एक धनात्मक लहर निकल रही हो। मैं इन मां-बापों को कहता हूं कि कोई काम ज़बरदस्ती न करवाओ। बस ‘नमस्कार’ करना ही काफी है, अन्यथा उनकी ज़बरदस्ती बच्चों के मन में मेरे प्रति एक नफ़रत पैदा करवा देते हैं। इस अनुभव के बाद यदि वे किसी भगवा वस्त्रधारी को देखेंगे तो वे बड़बड़ाएंगे—‘‘अरे! अब फिर वही एक्सरसाइज करनी पड़ेगी।’’

बच्चों पर कभी कोई नियम थोपा नहीं जाना चाहिए। अपने मां-बाप के थोपे गए निर्देश अभी तक हमें कष्ट दे रहे हैं, क्योंकि इस तरह मां-बाप के दिए हुए निर्देश राजस और तमस की सतहों पर एकत्रित होते हैं, जो हमारे अंदर व्याकुलता और गहरा अवसाद लगातार पैदा करते रहते हैं और हमारी समस्याओं को बढ़ाते रहते हैं।

इच्छा और अपराध बोध

इच्छा और अपराध बोध एक ही ऊर्जा के दो पहलू हैं। एक का संबंध अर्थ नहीं है-टेलीविज़न से दूर रहो या कम-से-कम वे प्रोग्राम मत देखो जो मन में अवसाद पैदा करते हों। सिर्फ़ वही देखो जिनको देखकर मन प्रफुल्लित एवं हर्षित रहे। जो प्रोग्राम हमें चालाक बनाएं या हिंसा दें या जो दुःख दें, उन प्रोग्रामों को कभी देखना नहीं चाहिए।

जब हम अपनी इंद्रियों के सत्त्व तत्त्व को सुरक्षित रखेंगे तो हम ऋणात्मक एन्नामों (संस्कारों) को अंदर आने ही नहीं देंगे। लोग मुझसे पूछते हैं-"यदि हमें समाज में होने वाली घटनाओं-गतिविधियों का ज्ञान ही नहीं होगा तो हम समाज में कैसे रहेंगे?"

इसकी आप चिंता न करें। यदि कोई महत्त्व का समाचार है तो किसी-न-किसी रूप में वह हमारे पास आ ही जाएगा। हम कोई एकांत द्वीप में तो नहीं निवास कर रहे। फिर, मीडिया के द्वारा यदि हमें ज़्यादा आपराधिक गतिविधियों के बारे में मालूम हो भी जाएगा तो ही हम क्या कर लेंगे-वही ख़बरें तो अख़बार भी छापते हैं-हत्या, बलात्कार, चोरी एवं दुर्घटनाओं के बारे में-बाकी क्या अंतर है शिवाय इसके कि देश या शहर का नाम बदल जाता है। वस्तुतः हम बजाय रोज़ अख़बार पढ़ने के स्वयं ही बता सकते हैं कि कहां और कब क्या वारदात होगी। हम यही ख़बरें क्यों पढ़ना और प्रमाणिक सिद्ध करना चाहते हैं। सिर्फ़ जगह, संख्या इत्यादि का ही परिवर्तन होता है, हादसों का नहीं।

हमारे जीवन में इनसे क्या परिवर्तन आ सकता है? यदि जो इनको संभालने के लिए जिम्मेदार हैं, इनके बारे में जानते हैं तो यह काफ़ी है। जब हम ऐसी सूचनाएं लगातार अपने दिमाग में डालते रहते हैं तो हम इनके एन्नाम बना देते हैं। इनसे हम अपने अंदर भय और कष्ट के आघात पैदा करते हैं। यदि लगातार अपहरणों के बारे में हम पढ़ते-सुनते रहेंगे तो कभी भी अगर हमारे अपने लोगों-पति-पत्नी या बच्चे को लौटने में थोड़ी भी देर होगी तो हम चिंता करने लगेंगे, व्याकुल हो जाएंगे। इसके बरअक्स यदि भगवान न करे कुछ गड़बड़ होनी भी है तो वह उसी दिन तो होगी। यहां तो यह भय हमें रोज़ ही सालता रहेगा-क्योंकि हमने इसके एन्नाम बना लिए हैं। क्या हम इनका होना रोक सकते हैं? यदि संभव है तो कैसे?

यदि हम इन्हें रोक दें तो कोई समस्या नहीं। तब तो यह काम हमारी बुद्धिमत्ता का ही है अर्थात् जो बुद्धि-कौशल इन समस्याओं को होने से रोक सके, वही बुद्धिमत्ता है, परंतु ज़्यादातर समय हम इन एन्नामों को इकट्ठा करते रहते हैं, जिन्हें न हम रोक सकते हैं या उनमें कुछ भी अंतर ला सकते हैं। नतीज़तन, हम केवल कष्ट ही पाते रहते हैं। यानी बार-बार हम स्वयं को राजस और तमस में डालते रहते हैं।

इसलिए आप कृपया उन विचारों से परहेज़ करें, जो आपको कष्ट देते हैं। सिर्फ उन्हीं विचारों से सरोकार रखें जो आपको शांति और आनंद की अनुभूति देते हों। हमें यह सब थोड़ा अव्यावहारिक भी प्रतीत हो सकता है। हम सोच सकते हैं- "जब तक दुनिया में घटित होने वाली घटनाओं का हमें ज्ञान नहीं होगा, हम अपने समाज में कैसे रह सकते हैं?" यहां यह भी समझ लें कि हर समय यह जानना कि दुनिया में क्या हो रहा है, एक तरह का रोग ही होता है, फालतू में सूचनाएं एकत्रित करते रहना भी एक बीमारी है। कुछ दिन पूर्व एक सज्जन ने मुझसे कहा- "स्वामी जी! अपनी संस्कृति के बारे में जागरूक रहने के लिए आवश्यक है कि हम टेलीविज़न देखते रहें।" "पर ये टीवी प्रोग्राम बकवास और निरर्थक होते हैं, जितना हम इनको देखते हैं उतनी ही ऋणात्मकता हमारे अंदर बढ़ती जाती है।"

लगातार ऐसे टीवी प्रोग्रामों को देखने से हमारे अचेतन मस्तिष्क में मानव-जीवन के बारे में एन्ग्राम बनते जाते हैं। यदि हम इन प्रोग्रामों को लगातार देखते और सुनते रहें तो हम इससे प्राप्त सारी ऋणात्मकता को अपने जीवन में उड़ेल देते हैं, फलस्वरूप हम अपने लिए कुछ असंभव एन्ग्राम बनाते हैं, इन्हीं देखे-सुने हालात के आधार पर।

जीवन बहुत मूल्यवान और क्षणस्थायी है, इसे ऐसी फालतू चिंताओं के लिए बर्बाद नहीं किया जा सकता। अवसाद, थकी-हारी मनःस्थिति और तृष्णा पैदा करने वाले ऐसे विचारों से स्वयं को मुक्त रखें, खासतौर पर संध्या के समय जब दिन और रात मिलते हों, यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह हमारे प्राचीन स्वामियों को ज्ञात था। यह संध्या, दिन में दो बार आती है-उषाकाल और गोधूलि बेला में। हमारे प्राचीन ऋषियों को ज्ञात था कि जो विचार-बीज इस समय हमारी समझ में बोया जाएगा वह पूरा पेड़ बनकर उभरेगा। इसलिए प्राचीन मनीषियों ने कहा था कि संध्याकाल पवित्र माहौल में बिताया जाना चाहिए-पूजा-अर्चना में, प्रार्थना में, भगवत भक्ति संबंधी साहित्य पढ़ते हुए, मंदिरों में या ध्यान में। इस समय के आध्यात्मिक विचार बीज रूप में हमारे अंदर प्रविष्ट होकर हमारे जीवन के लिए छायादार वृक्ष बनकर उभरते हैं, पर आजकल हम संध्याकाल में ही टीवी देखते हैं और सारा कबाड़ अपने अंदर भर लेते हैं और दूसरे दिन इसकी दुर्गंध हमें मालूम पड़ने लगती है। इस पवित्र काल में कभी भी अपने अंदर ऋणात्मक संस्कार नहीं स्थापित करने चाहिए।

हमें अपनी इंद्रियों की चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि पूरे समय नहीं तो कम-से-कम संध्याकाल में तो स्वयं को ऋणात्मक विचारों से बचाना ही चाहिए। संध्या काल एक परीक्षा-दर्शन काल होता है, जो डेढ़ घंटे कसी है कि जब भी हमारे अंदर की कोई स्प्रिंग ढीली होने का प्रयास करती है तो हमारे अंदर का कोई और हिस्सा कस जाता है। हम तो टीवी में दिखाए गए विज्ञापन ‘बैट्री बनी’ की तरह हैं। हम हमेशा चलते रहते हैं, आराम कर ही नहीं सकते। हम समझते हैं कि जीवन का एकमात्र उद्देश्य चलते ही रहना है।

हमारा जीवन उद्देश्यहीन होता है। जीवन का कोई लक्ष्य नहीं होता। हम बस इसी चिंता में डूबे रहते हैं कि हम कब पहुंचेंगे, कहां पहुंचेंगे। वस्तुतः जीते रहना ही हमारा पंथ है और वही गंतव्य है। यदि हम जागरूक हैं, सत्त्व में हैं तो हमें पथ पर चलने में मज़ा आता है और यात्रा आनंदपूर्ण लगती है। जब तक हमें पथ पर चलने में आनंद आता है, हमारा रास्ता सही होता है और गंतव्य भी सही रहेगा, पर बजाय पथ का आनंद लेने के हम लक्ष्य की चिंता करने लगते हैं कि कब पहुंचेंगे, कहां पहुंचेंगे और इस उधेड़बुन में हम यह नहीं देखते कि कैसे हम चल चल रहे हैं। यात्रा का आनंद हम गंवाते रहते हैं।

यदि हमें पथ पर चलने का आनंद मिल रहा है तो हमें काम में भी आनंद आता है। तब ही हमारा पथ सही रहता है और हम सही ठिकाने पर पहुंचते हैं।

इसी कारण जो सफल व्यक्ति होते हैं, वे अपने काम के बारे में एक जुनून पालते हैं। उन्हें इसकी चिंता कतई नहीं होती कि वे कहां पहुंचेंगे जब तक उन्हें काम में आनंद आता है। जब हमें अपने काम के बारे में जुनून हो तो हमें काम करने में मज़ा आता रहेगा और हम जो काम करेंगे वह सफल ही नहीं, अद्भुत भी होगा लेकिन यदि काम में हमें कोई मज़ा नहीं आता और हम संघर्ष करते रहते हैं तो हम कष्ट ही पाते हैं, चाहे भले ही हम थोड़ा पैसा कमा लें। हमारा लक्ष्य सदैव एक मृगतृष्णा जैसा लगेगा-पानी एक दृष्टिभ्रम ही रहेगा और जैसे ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं तो हम फिर दूसरे लक्ष्य की ओर चलने लगते हैं। एक मिनट को भी हम न रुकना चाहते हैं, न आनंद लेना चाहते हैं, न चैन पाना चाहते हैं। अपनी उपलब्धि का संतोष भी हमें नहीं पाना आता। हमारा लक्ष्य कुछ भी प्राप्त करना होता है, आनंद नहीं।

राजस में हम कभी सुखी नहीं रह सकते। यह हमें गधे की तरह तब तक जोते रखता है, जब तक कि हम थककर गिर ही न जाएं। हमें यह तय करने की ज़रूरत है कि इस ढंग से हमें जीना चाहिए या नहीं। स्वयं से पूछें-‘क्या मैं एक गधे की तरह जीवनभर सामने लटकी हुई ‘गाजर’ के पीछे भागना चाहता हूं?’ जब हम तय करते हैं-‘नहीं! यह तो वह ढंग नहीं जिसमें मैं जीना चाहता हूं’ तो यही वह क्षण होता है जब हम राजस से हटकर आनंद की ओर जाने लगते हैं। आश्चर्य होता है कि राजस से तामस की ओर व्यक्ति कितनी जल्दी फिसलता है। व्याकुलतापूर्ण गतिविधियों से निष्क्रियता में या आलस्यपूर्ण जड़ता में फिसलना स्वाभाविक है। व्यर्थ की गतिविधियां, तनाव से बोझल गतिविधियां तथा इंद्रिय सुख पर केंद्रित दबाव युक्त गतिविधियां प्रायः गहरी थकावट देती हैं। तमस की निरर्थक गतिविधियों की सक्रियता सत्त्व की सक्रिया से बिल्कुल फ़र्क होती हैं। उनमें ज़ाहिर तो कोई उद्देश्य नहीं लगता, पर उनका लक्ष्य बहुत गूढ़ होता है। इन दोनों को एक ही समझने की गलती न करें।

जीवन का उद्देश्य

जैसा कि मैं पहले कह चुका हूं कि राजस में असली ख़तरा होता है, हमारा लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित रखना और रास्ते के आनंद से स्वयं को लगातार वंचित रखना, क्योंकि कोई उद्देश्य नहीं होता। हम बेमतलब आगे बढ़ते रहते हैं। जीवन का कोई उद्देश्य होता भी नहीं है। जीवन का अर्थ है जागरूक रहना, चेतन रहना और आंतरिक दिव्यता को महसूस करना, इसलिए तो मैंने कहा था कि मैं यहां अपनी दिव्यता नहीं, आपकी दिव्यता सिद्ध करने आया हूं।

जीवन का चरम उद्देश्य है अपनी आंतरिक दिव्यता को महसूस करना। इससे कम कुछ भी निरर्थक है। लगातार आक्रामक होना, बेचैनी से काम करते रहना, चलते रहना इस दिव्यता को कभी महसूस नहीं करने देंगे। हम ऐसे तो एक के पीछे पड़ते रहेंगे, फिर दूसरों के पीछे पड़ेंगे और इस अंतहीन चक्र में उलझे रहेंगे। इस हालत में तो हम सिर्फ़ अपना लालचीपन दिखाएंगे। रमण महर्षि कहते हैं कि जब उसके लिए बेचैन हो रहे हो तो एक राई भी पहाड़ जैसी प्रतीत होती है, पर जैसे ही उसे पाया कि पहाड़ जैसी चीज़ एक नगण्य राई के दाने जैसी लगने लगती है।

जब हम अपनी संग्रहकामी इच्छा से संचालित होते हैं तो हम कभी न कभी तो इस चाह में थकेंगे ही। आक्रामकता की परिणति गहरा अवसाद होता है। इसे ही मैं कहता हूं 'सफलता का अवसाद'। अमेरिका जैसे देशों में यह व्यापकता से दिखाई पड़ता है। लोग पागल रहते हैं अपनी धन-संपत्ति बढ़ाने को और सब कुछ भूलकर इसी में जुटे रहते हैं। वहां लोग हर साल कार, हर तीसरे साल मकान और हर पांचवें साल अपना जीवनसाथी बदल लेते हैं।

बिना जाने कि धन-संपत्ति संबंधी संग्रह या उनकी निशानियां एकत्रित करने से क्या होगा, लोग उनके पीछे पागलों की तरह जुटे रहते हैं। एक दिन आता है कि उनको अपनी मर्ज़ी की चीजें मिल जाएं या वह प्राप्त कर लें, लेकिन दुःख उनका तब भी नहीं जाता, न बेचैनी दूर होती है, न चित्त में धीरज आता है। वे सब फिर सोचते हैं कि हम इन चीज़ों को इकट्ठा क्यों करना चाहते थे, क्योंकि उनके लिए इतनी मेहनत की और तवालत मोल ली। तब एक असंतोष पैदा होता है जो उन्हें गहरे अवसाद में उतार देता है, जिसे हम तमस कहते हैं।

भारत जैसे गरीब देशों में लोगों के पास ज़्यादा कुछ तो होता नहीं इसलिए वे कम-से-कम मूलभूत सुख प्राप्त करने को लालायित रहते हैं। दिन में तीन बार भोजन कर लेना, जूते पहनकर चलना-फिरना और कॉलेज जाने के लिए सक्षम होना ही उनके लिए बड़ी ऐश है, परंतु जिनके पास ज़रूरी सुविधाएं भी नहीं होतीं, उनकी पीड़ा का उत्स होता है असफलता का अवसाद, परंतु इसको तुलनात्मक आसानी से ठीक किया जा सकता है क्योंकि वांछित सफलता की प्राप्ति ही उनको खुश कर देती है, परंतु सफलता का अवसाद ठीक करना काफ़ी मुश्किल होता है। सदा सफल रहने के बाद असफल होना, जबकि पूरी मेहनत से काम किया हो-आसानी से स्वीकार्य नहीं होता। फलस्वरूप अवसाद पैदा होता है, तमस गुण छाता है।

तमस की शुरुआत होती है अपने सही रूप की न समझ पाने या अज्ञान से। यही मूल (ओरिजिनल) पाप है। आदम और हव्वा का ओरिजिनल पाप (प्रथम पाप) न तो उस सांप की बात न सुनना था और न ही यौन क्रिया में लिप्त होना था बल्कि असली पाप था अपने अंदर की दिक्कत को न समझ पाने की क्षमता का।

कभी-कभी इस अज्ञान से बाहर आने के प्रयास भी तमस पैदा करते हैं। आध्यात्मिक पथ का राही, एक राजस में डूबा हुआ व्यक्ति जो बड़े आक्रामक रूप से पादार्थिक उपलब्धियों के पीछे पड़ा रहता है, भी राजस से तमस में कुछ देर को प्रवेश कर जाता है। मैं अपने आश्रम में यह सब देखता रहता हूं। जब कोई व्यक्ति जो अभी तक निरर्थक गतिविधियों में डूबा रहता हो, ध्यान को केंद्रित करता है तो उसका शरीर-मन तंत्र उस गतिविधि को स्वीकार ही नहीं करता और पूरी तरह निष्क्रिय होकर तमस में चला जाता है।

कुछ लोग दिन-रात सोते रहते हैं और कुछ करना ही नहीं चाहते, पर यह स्थिति ज़्यादा दिन तक नहीं चल सकती। धीरे-धीरे उसके मन की सारी ऋणात्मक प्रवृत्तियां थककर सात्त्विक क्षेत्र में आकर सार्थक गतिविधियों में जुट जाती हैं, अर्थात् उन गतिविधियों में जिनका कोई स्पष्ट लक्ष्य या उद्देश्य नहीं होता-कम-से-कम तात्कालिक रूप में।

तमस अंधकार है। ऋणात्मक है। हम इस अंधकार को प्रकाश लाकर ही दूर कर सकते हैं। इसी प्रकार हम अज्ञान को जागरूकता लाकर दूर कर सकते वर्तमान स्थिति शाश्वत होती है। यह उच्च लोकों या उस स्वर्ग की होती है जिसके बारे में हम कल्पना करते हैं। तब तो हम इसी जीवन में स्वर्ग का आनंद भोग सकते हैं। जब आत्मा शरीर से परे जाने को सक्षम होती है तो यह संस्कारों के परे भी जा सकती है और अपनी सत्य-स्थिति: आत्मानुभूति, प्राप्त कर सकती है।

जब कोई व्यक्ति तमस में डूबा हो अर्थात् गहन अज्ञान के अंधकार में तो अगले जन्म में वह और निम्न स्थिति को प्राप्त होता है। कृष्ण के अनुसार ऐसा व्यक्ति जानवर के रूप में दूसरा जन्म पाता है। मानव शरीर में निम्नतम ऊर्जा केंद्र 'मूलाधार चक्र' में होता है जो रीढ़ की हड्डी के मूल में स्थित रहता है और जो मौन भाव का भी केंद्र है। जानवरों के लिए यह उच्चतम केंद्र है, जहां से ऊर्जा विसर्जित होती है। सारे जानवर अपनी जिजीविषा की सहज वृत्ति पर काम करते हैं यानी सिर्फ़ जीते रहने की इच्छा को कायम रखने की सहज वृत्ति। उनकी प्रकृति का अनुकूलन भी इसी तरह होता है। इसमें कोई निम्नतम या नीयता की बात नहीं होती, यह तो उनकी प्रकृति ही होती है, लेकिन मानवों में बुद्धिमत्ता होती है, जो उन्हें चेतना के उच्चतर स्तर पर ले जा सकती है। हमारे पास ग़लतियां करने की भी स्वतंत्रता है और हम ग़लतियां करते भी रहते हैं। जब कृष्ण कहते हैं कि अज्ञान वृत्ति के कारण जानवरों में जन्म होता है तो वे कोई जानवरों की योनि को नीचा दिखाने की बात नहीं कर रहे। वे तो यह कह रहे हैं कि जो मानव अपनी सहज वृत्ति से काम करते हैं, चूंकि मूलाधार चक्र रुका रहता है, वे जानवरों की तरह बर्ताव करते हैं क्योंकि उनको यह नहीं मालूम रहता कि मानव के रूप में उनकी क्या क्षमताएं हैं।

हम लोग वह मानव नहीं जो आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, वरन् वह आध्यात्मिक जीव हैं जो मानव-अनुभव से गुज़र रहे हैं। यह सत्य है, लेकिन हम इस स्थिति में तभी तक रह सकते हैं जब हम सत्त्व गुण में रहें क्योंकि तमस में जाते ही हम अपनी आध्यात्मिक प्रकृति से विमुख हो जाते हैं। जब हम राजस में होते हैं, तब हम एक धुंधला-सा विचार ही होता है, पर वह आध्यात्मिकता का विचार, वह अनुभव हमारे अंदर एक आसक्ति पैदा करता है जिसमें एक लक्ष्य और उसके प्राप्ति की इच्छा पनपने लगती है। तब हम एक ऐसी रागात्मकता में पड़ जाते हैं जो वस्तुतः आसक्ति से परे होती है। कृष्ण कहते हैं कि हम इस मानव-स्वरूप में दोबारा जन्म लेते हैं और पुनः जन्म-मृत्यु के चक्र में पड़ जाते हैं, यानी इस संसार में पुनः इसके कष्ट भोगने को।

तो यह हमारी रुचि पर निर्भर है कि हम सहज वृत्ति अपनाकर चेतना से विमुख रहें, गहरे तमस में रहें-एक जानवर की तरह या तार्किक बुद्धि का प्रयोग

यहां से हम कहां जाते हैं

14.18 सत्त्वगुण में स्थित पुरुष स्वर्गादि उच्च लोकों को जाते हैं और रजोगुण में स्थित पुरुष मध्य में अर्थात् मनुष्य लोक में ही रहते हैं एवं तमोगुणी पुरुष कार्यरूप निद्रा, प्रमाद, आलस्यादि में स्थित हुए अधोगति (अर्थात् कीट, पशु आदि नीच योनियों तथा नरकादि) को प्राप्त होते हैं।

14.19 जिस समय दृष्टा तीनों के अतिरिक्त अन्य किसी कर्ता को नहीं देखता और तीनों गुणों के अत्यंत परे (सच्चिदानंद स्वरूप) मुझ परमात्मा को तत्त्वतः जानता है तो उस समय वह मेरे स्वरूप को प्राप्त होता है।

14.20 वह पुरुष स्थूल शरीर की उत्पत्ति के कारण स्वरूप इन तीनों गुणों का उल्लंघन (घाद) कर जन्म, वृद्धावस्था और सब प्रकार के दुःखों से मुक्त होकर परमानंद को प्राप्त होता है।

कृष्ण यहां मुक्ति द्वार की कुंजी प्रदान करते हैं। जो त्रिगुणातीत हो जाते हैं, वे सर्व बंधनों से मुक्त होकर इसी विश्व में आनंद प्राप्त करते हैं। ये श्रीकृष्ण यहां आश्वस्ति प्रदान करते हैं।

इसका प्रथम चरण वह है जब हम समझ लेते हैं कि हमारी सारी गतिविधियां तीनों गुणों-सत्त्व, रज या तमस से ही पैदा होती हैं (अर्थात् किसी-न-किसी गुण में उनका उत्स होता है)। दूसरा चरण यह समझ लेना कि कौन-सा गुण इनका उत्स है और वह गुण हमें कैसे प्रभावित कर रहा है। तीसरा चरण है उस गुण से निकलकर सत्त्व गुण की ओर चलना। अंततः हम सत्त्व गुण से भी परे जाकर निर्गुण स्थिति में स्थापित हो जाते हैं अर्थात् जो कुछ भी हम करते हैं, हमें उसका ज्ञान होना चाहिए कि यह क्रिया किस गुण द्वारा संचालित है। यदि यह मात्र एक कपोल-कल्पना है तो उसका उत्स तमस में ही होता है। यदि भय और लालच इसका संचालन करता है तो यह रजस का प्रभाव है और ध्यान करना। ध्यान हमें इस विषय चक्र के बारे में जागरूक करता है और इस पूरी प्रक्रिया के प्रति तटस्थ या विरक्त बनाता है।

यदि हम बार-बार ध्यान करते रहेंगे तो हम अपने संस्कारों से भी मुक्ति पा सकते हैं और यह मुक्ति हमें उस गुण के प्रभाव से भी रिहा करेगी जिसमें हम अभी फंसे पड़े हैं, तभी हम निरासक्त हो सकते हैं और अपनी स्मृतियों के भावत्मक भार से मुक्ति पा सकते हैं। हम अपनी ऋणात्मकता से भी त्राण पा सकते हैं और अपने चक्रों की फंसी ऊर्जा को भी ध्यान के द्वारा मुक्त कर सकते हैं। यही इस मुक्ति की कुंजी है।

मुझे किसी ने हॉलीवुड में बताया था कि सारे चलचित्रों (सिनेमा) के प्लाट (कथानक) इन्हीं चक्रों के भावनात्मक अवरोधों पर आधारित होते हैं। यही हम अपने प्रथम स्तर के 'लाइफ बिलस प्रोग्रामों' में सिखाते हैं। इन चक्रों के प्रभाव से हमारा वास्तविक जीवन ही नहीं, वरन् कल्पना भी प्रभावित होती रहती है अर्थात् इन चक्रों और इनके भावात्मक अवरोधों का ज्ञान हमें अपने नैसर्गिक गुणों की भी समझ देता है और यदि गुणों के बारे में सही समझ आ जाए तो हमारे आनंद का द्वार खोलने वाली राह हमें प्राप्त हो जाएगी।

गुणों के परे जाना

14.21 अर्जुन ने पूछा-इन तीनों गुणों से अतीत पुरुष किन लक्षणों से युक्त होता है और उसका आचरण कैसा होता है तथा हे प्रभो! मनुष्य किस उपाय से इन तीनों गुणों से अतीत होता है?

14.22 श्री भगवान बोले- "हे पाण्डव (अर्जुन)! जो पुरुष (सत्त्वगुण के कार्यरूप) प्रकाश को और (रजोगुण के कार्यरूप) प्रवृत्ति तथा (तमोगुण के कार्यरूप) मोह को भी न प्रवृत्त होने पर बुरा समझता है और न निवृत्त होने पर उनकी आकांक्षा करता है;

14.23, 24, 25 जो साक्षी के सदृश स्थित हुआ गुणों के द्वारा विचलित नहीं होता (या किया जा सकता हो) और 'गुण-गुण में बरतते हैं'-ऐसा समझता हुए जो परमात्मा में एकीभाव में स्थित रहता है एवं उस स्थिति से कभी विचलित नहीं होता; और जो निरंतर आत्मभाव में स्थित, दुःख-सुख को समान समझने वाला, पत्थर और स्वर्ण में भेद न करने वाला, ज्ञानी, प्रिय तथा अप्रिय को एक-सा मानने वाला एवं अपनी निंदा या स्तुति में भी समान भाव वाला है; जो मान-अपमान में समभाव से रहता है और मित्र तथा दुश्मन के साथ समान व्यवहार करता है, वह संपूर्ण पहलों (क्रिया कलापों) में कर्त्तापन के अभिमान रहित पुरुष गुणातीत कहा जाता है।

काफ़ी स्पष्टता के साथ यहां कृष्ण हमें बताते हैं कि हमें क्या करना चाहिए। वह इतने ख़ास शब्दों से बात समझाते हैं कि जिसको न ग़लत समझा जा सकता है, न उनकी ग़लत व्याख्या ही हो सकती है। कृष्ण यहां गुणातीत व्यक्ति की पहचान बताते हैं यानी जो इन गुणों की पहुंच से परे है। वे कहते हैं कि हमें त्रिगुण रहित होना चाहिए तभी हम इन गुणों के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं।

दिव्यता की अभिव्यक्ति

और जो पुरुष अव्यभिचारी भक्तियोग द्वारा निरंतर मुझको भजता है
वह इन तीनों गुणों को भलीभांति लांघकर (सच्चिदानंद) ब्रह्म में
एकीभाव से लीन होने के योग्य बन जाता है।

क्योंकि उस अविनाशी परब्रह्म और अमृत तथा नित्यधर्म का और
अखंड एकरस आनंद का आश्रय मैं हूं।

कृष्ण इस अध्याय का समापन यह कहकर करते हैं कि भावातीत स्थिति इन तीनों गुणों की प्रकृति से परे होती है और वही ब्रह्म के समस्त ब्रह्मांड की परम चेतना है। वे कहते हैं कि इसको भक्ति द्वारा भी पाया जा सकता है। वे यह भी कहते हैं कि वही वे ब्रह्म हैं-अखंड आनंद के शाश्वत स्रोत हैं।

कृष्ण यहां परब्रह्म कृष्ण के रूप में बोलते हैं अर्थात् उस चरम सत्ता के रूप में, न कि वासुदेव कृष्ण के रूप में अर्थात् वे एक व्यक्ति के रूप में नहीं बोलते। परब्रह्म कृष्ण और वासुदेव कृष्ण में अंतर क्या है? साधारण व्यक्ति के मामले में यह कहा जा सकता है कि उसमें दिव्यता की संभावना छिपी तो रहती है, पर वह उसे समझ नहीं पाता। इसलिए वह अलग लगता है। यही अंतर है आप में और एक प्रबुद्ध स्वामी में, दोनों में दिव्यता होती है-पर आप उसे पहचान नहीं पाते जबकि प्रबुद्ध स्वामी इसके बारे में पूरी तरह से अवगत होता है।

कृष्ण तो स्वयं ही एक स्वामी हैं (जगत स्वामी) तो फिर उनके व्यक्ति रूप और परब्रह्म रूप में क्या अंतर रह सकता है। असल में इस अंतर की अनुभूति तो हमें होती है, उनको नहीं। क्योंकि परब्रह्म कृष्ण जिस आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी) पर संचार करते हैं वह मर्त्य लोगों के द्वारा न देखी जा सकती है, न पहुंचाई जा सकती है। इसलिए अर्जुन को दिव्य दृष्टि प्रदान की गई थी जिससे वे कृष्ण का 'विश्व-रूप' देख सकें। यानी अर्जुन कृष्ण का घनिष्ठतम मर्त्य साथी, उनका मानव रूपी दार्पणिक प्रतिबिम्ब भी उनका वह रूप नहीं देख सकता था जब तक कि उसको ऐसी शक्ति न मिले।

15वां अध्याय

कोई प्रश्न नहीं, केवल संशय पुरुषोत्रय योग

जब हम प्रश्न करते हैं तो हम अपना अज्ञान एवं आक्रामकता प्रकट करते हैं; जब हम संशय करते हैं तो हम अपना अज्ञान दिखाकर स्पष्टतता प्राप्त करना चाहते हैं।

कोई प्रश्न नहीं : केवल संशय

भगवत् गीता के पंद्रहवें अध्याय में सिर्फ़ कृष्ण ही बोलते हैं, अर्जुन एक शब्द नहीं बोलता। अर्जुन का आंतरिक द्वंद्व अब शांत हो चुका है, फलस्वरूप उसके मन से प्रश्न लुप्त हो जाते हैं।

कृष्ण यहां बताते हैं कि वे कौन हैं और क्या हैं। पारंपरिक रूप से इस अध्याय का शीर्षक 'पुरुषोत्तम योग' है अर्थात् परम ब्रह्म का योग। कृष्ण बताते हैं वह कारण जिससे वे पुरुषोत्तम हैं अर्थात् सब जीवों में सर्वश्रेष्ठ और स्पष्ट करते हैं कि जो उन्होंने अर्जुन को बताया है वह एक गूढ़तम रहस्य का उद्घाटन है। अब कृष्ण आश्वस्त हैं कि अर्जुन सत्य ग्रहण करने को तैयार है।

अर्जुन अब आत्म-निष्ठ हो चुके हैं। उनके संशय विलीन हो चुके हैं। वे संशय जो विश्व-रूप दर्शन की अनुभूति में विगलित हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने कृष्ण का विराट रूप देखा था। अब वह दर्शन अर्जुन का अपना आध्यात्मिक अनुभव बन चुका है। अब उसे वह ज्ञान पूरी गहराई के साथ प्राप्त हो चुका है, उसकी समझ भी स्पष्ट है जिसके द्वारा कृष्ण के दिए हुए संपूर्ण ज्ञान को वह आत्मसात कर सके। उसे आध्यात्मक अनुभूति पूरी तीव्रता के साथ प्राप्त हो चुकी है। अब तो वह एक नया जीव बन चुका है।

इसके बाद अर्जुन के मन में कोई बौद्धिक संशय पैदा नहीं होता। इसलिए वह प्रश्न भी नहीं करता। वह उस स्थिति में आ चुका है जब वह कृष्ण (के दिए ज्ञान) को संपूर्णता से ग्रहण कर सके। अर्जुन अब विचारपूर्णता की अवस्था, जिसमें वह प्रश्नों से ओत-प्रोत था, आगे बढ़कर विचारहीनता या मस्तिष्कहीनता की स्थिति को प्राप्त हो चुका है जिसमें कोई प्रश्न नहीं उठता। सब प्रश्न तिरोहित हो चुके हैं।

जब तक हमारे मन में प्रश्न घुमड़ते रहते हैं, हमें उत्तर नहीं मिलता, चूंकि ये प्रश्न हमारे पूर्वाग्रहों को कायम रखने और समझ की सीमितता को चालू रखने के उद्देश्य से होते हैं। यही प्रश्न होते हैं जो हमारे ज्ञान और हमारी समझ के मध्य अवरोध बनते हैं या यूं कहें कि हमारे गुरु और हमारे बीच एक बाधा बने रहते था। कृष्ण का 'विश्व-रूप' देखने के पश्चात् उसके प्रश्नों का आधार था कि कृष्ण की प्रकृति और किस प्रकार उनके निकट पहुंचा जाए। अब कृष्ण उसे अपने बारे में बताते हैं कि वे क्या हैं और कैसे उन तक पहुंचा जा सकता है। कृष्ण की समझ में आ गया है कि अर्जुन के मन के सारे बौद्धिक प्रश्न अब समाप्त हो गए हैं। अब जो कुछ उसके मन में शेष है वह कुछ संशय ही है।

जब ऐसा संशय मात्र रह जाए तो इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति अब अपने गुरु की बताई सीख को आत्मसात करने को तत्पर है या गुरु-ज्ञान प्राप्त कर उसे पचाने को तैयार है। फिर तो उसके गुरु के मुख से जो कुछ भी बाहर आएगा, वह उसका संशय मिटाता जाएगा। यही संशय है जो गुरु को बाध्य करता है कि वह अपने आपको खुलकर अभिव्यक्त करे। प्रश्न तो गुरु ज्ञान का द्वार बंद कर देते हैं क्योंकि प्रश्न हिंसा के प्रतीक होते हैं।

शब्दों को दो श्रेणी में विभाजित किया जा सकता है-एक श्रेणी है प्रश्नों की और दूसरी है संशयों की। प्रश्न का अर्थ है हिंसा का प्रस्फुटन यानी उस घमंड का कि 'मैं भी कुछ जानता हूं और उस सत्य की सुरक्षा के लिए मैं ये प्रश्नों के तीर फेंक रहा हूं।' प्रायः हमारे प्रश्नों का उद्देश्य अपना ज्ञान बघारना होता है। मुझसे भी लोग बड़े-बड़े प्रश्न पूछते हैं।

एक व्यक्ति ने मुझसे पूछा-“स्वामी जी! ब्रह्मसूत्र कहता है कि ब्रह्म समझ से परे होता है, बुद्धि उसे समझ ही नहीं सकती। यह मुझसे परे है। क्या यह सही है?"

उसका इस प्रश्न को पूछने का उद्देश्य यह बताना था कि उसने ब्रह्म सूत्र पढ़ा है। यह तो कोई प्रश्न नहीं था; कोई जिज्ञासा भी नहीं थी।

प्रश्न होता है वह संशय, जिसमें कोई जिज्ञासा नहीं हो। जिज्ञासा के साथ प्रश्न संशय होता है। प्रश्न सत्य नहीं पाना चाहते, पर संशय पाना चाहता है।

ज़्यादा सत्य आदमी पर संभलता नहीं। वह अर्ध सत्यों को ज़्यादा अच्छी तरह संभाल सकता है, क्योंकि ज़्यादा सत्य तो स्वयं उसकी ही कायाकल्प करने लगता है। उसे लगता है कि उसका तो आधार ही खिसकने लगा है। इसलिए हम में से कोई सत्य नहीं जानना चाहता। यदि ईमानदारी से सत्य बताया जाए तो बहुत कम प्रवचन को सुनने को तैयार होंगे। असली सत्य जानकर लोग भयभीत होने लगते हैं, सत्य उन्हें डराता है, इसलिए वे सत्य पर ही प्रश्न खड़े करने लगते हैं।

हम लोग सत्य को कई प्रकार से छिपाते हैं। इतना सामाजिक शिष्टाचार हम लोग क्यों निभाते हैं? हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। सामाजिक शिष्टाचार निभाने के लिए हम कई औपचारिकताएं निभाते हैं। बचपन से हमें सिखाया जाता है कि 'प्लीज़' या 'थैंक यू' कहना सीखो, चाहे भले ही हमारा मतलब ऐसा करने का न हो या भले ही स्थिति में इनकी दरकार न हो, पर कहते उन्हें ईश्वर को समर्पित कर दिया-बस! परंतु उनको प्रबोधन प्राप्त हो गया। हम क्या करते हैं इसका महत्त्व नहीं है, असली बात है हमारा अपने कर्म के प्रति पूरी तरह से ईमानदार होना।

हम भी तो ईश्वर को फूल चढ़ाते हैं रोज़ ही, पर हम तो प्रबुद्ध नहीं होते, बल्कि हमें तो बगीचा कायम रखने या रोज़ फूल प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त खर्चा ही करना पड़ता है। समस्या यह है कि अपने कर्म में हम ईमानदार नहीं रहते। जब यह प्रबुद्ध स्वामीगण ईश्वर के लिए फूल इकट्ठे करते हैं तो उनका ध्यान अपने इष्ट देव में ही लगा रहता है वे उसी में लीन रहते हैं और उसी का ध्यान करते रहते हैं। किसी और वस्तु से उनका ध्यान नहीं बंटता।

लेकिन जब हम फूल इकट्ठे करते हैं तो हम कुछ और या किसी और के बारे में सोचते रहते हैं। मैंने कई लोगों को देखा है जो कर्म-कांड तो नित्य करते हैं पर उनके ध्यान में ऑफिस की बातें या कोई और छाया रहता है।

जब पूजा में हमारा मन न लगे तो वह एक उबाऊ काम-सा लगने लगता है, लेकिन जब मन लगे तो कठिन-से-कठिन काम भी एक हर्ष प्रदायक पूजा लगने लगता है।

यदि हम अपनी पूरी दिनचर्या-सुबह बिस्तर से उठने से रात को सोने तक-पर दृष्टि डालें तो यह झूठ से ओत-प्रोत ही लगेगी। हमारी मुस्कानें नकली होती हैं। जब हम मुस्कुराते हैं तो हम कतई नहीं चाहते कि सामने वाला व्यक्ति समझ ले कि हमारे मन में क्या है। इसलिए हम आंख चुराकर मुस्कुराते हैं। क्यों? कहीं वह समझ न ले कि हम उससे मिलते समय क्या सोच रहे हैं। दिल में नफ़रत उबल रही हो, पर अपने होंठों पर हम बड़ी मुस्कान दिखाएंगे, किन्तु हमारी आंखें तो सब कुछ बयान कर ही देती हैं।

ज़रा अपने को खोलकर देखें और जो घटता है उसका वैसे ही अनुभव करें, उदाहरणार्थ-जब कोई हमारा नाम पूछता है तो क्या हम कोई तैयारी करते हैं? क्या उसके लिए सुराग ढूंढने पड़ते हैं? बिल्कुल नहीं। यह तो हमारा स्वाभाविक अनुभव है। यानी जब तक कोई वस्तु हमारे अनुभव का हिस्सा न बन जाए, उसके लिए हमें तैयारी करनी पड़ती है-मानो किसी लेक्चर देने के पूर्व की तैयारी हो। यदि कोई लेक्चर देना है तो तैयारी करनी पड़ेगी, लेकिन यदि हम लोगों के सामने बोलने से डरते हैं तो हमें अपने अंदर झूठ भरना पड़ेगा। हमारा पूरा अस्तित्व ही झूठा लगता है-जीवन ही एक झूठ लगने लगता है।

लोगों के सामने बोलने से डर क्यों लगता है? इसलिए कि साधारणतया हम जो सोचते हैं वही बोलते हैं और इसी का डर रहता है कि कहीं लोगों को हमारे मन की बात न मालूम पड़ जाए। हम जानते हैं कि मन में कितना 'कीना' भरा विद्वान बोला-"क्या बात करती है। कृष्ण का नाम लेकर लोग भव सागर पार कर लेते हैं और तू एक नदी भी पार नहीं कर सकी। बस उनका नाम ले और नदी पार कर।"

किसी किताबी विद्वान की तरह उसने उस अबोध दूध वाली को अपना सूखा ज्ञान दिखाया तथा एक दिन नागा करने के लिए उसे डांट भी लगाई। वह अबोध स्त्री उस विद्वान की बातों को सच समझी। उसके बाद उसने कभी नागा नहीं किया। एक दिन फिर नदी में बाढ़ आ गई, पर वह दूध समय पर ही लेकर आई। अब विद्वान ने उससे पूछा-"अरे! नदी में तो इतनी बाढ़ थी, तूने कैसे नदी पार की?"

"महाराज! आपने ही तो मुझे रास्ता बताया था न!" कृष्ण का नाम लो और नदी पार कर लो। वही मैंने किया और आराम से आ गई।"

विद्वान को ताज्जुब हुआ। उसने कहा कि वह ऐसा उसे करके दिखाए। वह दूध वाली भाग गई। वे दोनों नदी के किनारे गए। उस दूध वाली ने कृष्ण का नाम लिया और पानी पर चलती हुई पार उतर गई, ऊपर-ही-ऊपर तैरती हुई।

वह विद्वान सकते में आ गया। यह तो अद्भुत था। उसने सोचा कि जब यह साधारण स्त्री कृष्ण नाम लेकर नदी पार कर सकती है तो वह क्यों नहीं कर सकता। वह तो इतना पढ़ा-लिखा विद्वान है।

उस विद्वान ने भी कृष्ण का नाम जपना प्रारंभ किया, पर नदी के पास पहुंचने पर उसने अपनी धोती ऊपर की और पानी पर चलने का प्रयत्न किया, जिससे कि वह गीली न हो। उसने जैसे ही नदी में पांव रखा, वह डूब गया।

यह इसलिए हुआ कि उस विद्वान को अपनी बात पर विश्वास नहीं था। उसके ज्ञान पर उस अबोध दूध वाली ने पूरा विश्वास किया और वह पार उतर गई, पर वह विद्वान तो उसे अपनी विद्वता दिखाना चाहता था, उसे कृष्ण नाम पर इतनी आस्था थी ही नहीं। इसलिए उसे तो डूबना ही था, लेकिन यदि कोई शिष्य ज्ञान-ग्रहण की पूरी मानसिकता लिए गुरु के निकट आता है तो गुरु साधारण या हल्के शब्द या तकनीक भी उसकी वृद्धि में सहायता कर सकती है। यानी उसको गुरु के साधारण शब्द भी लाभांवित कर सकते हैं। चाहे गुरु स्वयं भी प्रबुद्ध या अपने ज्ञान पर आस्था रखने वाला न हो, पर यदि शिष्य में उसके ज्ञान के प्रति विश्वास है तो वह हर रुकावट पार कर ज्ञानी हो सकता है।

वस्तुतः श्रद्धा (विश्वास) या संदेह एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब तक हमारे मन में संशय नहीं होगा, हम श्रद्धालु नहीं हो सकते, इसलिए चाहे लोग कितना भी गुरु के शब्दों पर विश्वास करें, उनके मन में थोड़ा-बहुत संशय तो रहता ही है। मैं तो स्वयं लोगों से कहता हूं कि संशय करना ग़लत नहीं। शास्त्री जी ने कहा-"बिल्कुल भी नहीं लगेगा। तुम सारा ज्ञान मुझसे तुरंत प्राप्त कर लोगे।"

एक नया-नया अबोध शिष्य अपने गुरु की बात तुरंत ग्रहण कर लेता है। वह अपने गुरु की सीख अपने में समाहित कर लेता है, परंतु वे लोग जो आंशिक ज्ञान रखते हैं, उनके लिए गुरु को कुछ ऐसा करना पड़ेगा जिसमें वे अपना पिछला पाठ भूल जाएं।

वैसे तो जितने महान गुरु संसार में अवतरित होते हैं, वे वही शास्त्र ज्ञान लेकर आते हैं जो लिखित रूप में भी उपलब्ध होता है, पर साथ में उनके आता है उस ज्ञान को जीता हुआ जीवन। किताबों में तो हम मात्र शब्द पढ़ते हैं। उससे पाठकों में कोई परिवर्तन नहीं आता क्योंकि कोई भी पुस्तक सत्य उद्घाटित नहीं करती; उनको इसके लिए लिखा ही नहीं जाता।

एक लघु घटना

रामकृष्ण परमहंस ने अपने शिष्य द्वारा एक किताब बोलकर लिखाई थी। वे बोलते रहते थे और उनका शिष्य लिखता रहता था। एक बार शिष्य एक जगह अटक गया और बोला-"गुरु जी! ज़रा उसे फिर दोहराएं।" गुरु ने वही बात फिर दोहराई।

शिष्य ने लिखना बंद कर कहा-"गुरु जी! आपका यह वक्तव्य पिछले अध्याय के वक्तव्य का खंडन करता है। इससे संशय पैदा होता है।"

रामकृष्ण ने कहा-"तू चिंता मत कर। जो मैं बोलता हूं, तू बस लिखता रहा।"

पर वह शिष्य आश्वस्त नहीं हुआ। तब रामकृष्ण ने स्पष्ट किया-"इस किताब का उद्देश्य, तथ्य उपस्थित करना नहीं है, वरन् सत्य उद्घाटित कर बदलाव लाना है। इसके द्वारा लोगों को प्रेरणा मिलनी चाहिए कि वे आगे बढ़कर जीते-जागते गुरु के पास जाएं।"

अर्थात् गुरु के शब्द तथ्य नहीं, सत्य बताते हैं। तथ्य तो रिकॉर्ड होते हैं, सत्य गूंजता है।

यह एक सत्य है सभी शास्त्रों और किताबों के संदर्भ में। कोई पुस्तक चरम सत्य नहीं बता सकती। पर समस्या यह है कि कुछ लोग पुस्तकों को ही चरम सत्य उद्घाटक-सत्ता मान लेते हैं। वे उनकी बौद्धिकता को ही चरम सत्ता समझने लगते हैं, बजाय उस सत्य का स्वयं जिए, वे किताबों को ही सत्ता मान लेते हैं। वे चाहते हैं गुरु के शब्दों को पढ़ी हुई किताबों और शास्त्रों से प्रमाणिक सिद्ध करना; उनकी सत्यता स्थापित करना। इसीलिए सत्य और तथ्य सदा साथ-साथ नहीं चल पाते। तथ्य एक-आयामी ही होते हैं, जो केवल समयबद्ध रहते हैं जबकि देश-काल में व्याप्त रहता है और इसलिए बहु-आयामी होता है।

यहां अब अर्जुन परिपक्वता की उस स्तर पर आ चुके हैं कि मात्र तथ्यात्मक सूचना से उन्हें संतुष्टि नहीं होती। अब उन्हें सत्य की तलाश है। अब तक उनके सारे भ्रम तिरोहित हो चुके हैं। मन में अब कोई प्रश्न भी नहीं उठ रहा, सिर्फ़ संशय रह गए हैं - बड़े संशय। यह उसकी उस स्थिति के द्योतक हैं जो बताती है कि यह शिष्य अब गुरु को संपूर्णता में ग्रहण करने (अर्थात् उसका संपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने) को तैयार है। ये संशय उस हरी बत्ती के प्रतीक हैं जो रास्ता साफ़ होने की सूचना देते हैं जबकि प्रश्न लाल बत्ती का इशारा करते हैं।

प्रश्न गुरु को अपना सब कुछ प्रकट करने से वंचित करते हैं। वे गुरु के लिए व्यवधान हैं क्योंकि वे एक मांग करते हैं कि उसके शब्दों का उत्तर दिया जाए। वस्तुतः जब हम पूरी तरह गुरु का अनुसरण नहीं करते तो हम अपने जीते-जागते गुरु की सत्ता को ही चुनौती देने लगते हैं यानी उसके अंदर विद्यमान ऊर्जा को ही नकारने लगते हैं, क्योंकि हम गुरु को अपनी सीमित समझ के पैमाने से आंकते हैं। अपनी सीमित समझ द्वारा अपनी बौद्धिकता से उसे भी सीमित करना चाहते हैं क्योंकि हमारा पैमाना हमारी बौद्धिकता ही प्रदान करती है।

एक लघु कथा

एक युवा पेड़ के नीचे बैठे एक वृद्ध व्यक्ति के निकट पहुंचा और बोला कि उसे एक गुरु की तलाश है। वह वृद्ध बोला कि वह एक गुरु को जानता है। उसने उसका पूरा वर्णन किया कि वह कैसा लगता है और कहां मिल सकता है, इत्यादि। उस युवा ने उस व्यक्ति को धन्यवाद दिया और आगे बढ़ गया। तीस वर्षों तक वह उस गुरु को ढूंढता रहा, पर वह मिला नहीं। अंत में थककर वह फिर अपने मूल निवास की तरफ़ लौट आया।

घर पहुंचने के पूर्व उसे एक वृद्ध दिखाई पड़ा, जो गुरु के बताये सारे लक्षणों से संपन्न था, पास आकर उसने देखा-अरे! यह तो वही व्यक्ति है जिसने तीस वर्ष पूर्व मुझे गुरु के लक्षण बताए थे और जिसकी तलाश में वह तीस वर्षों तक भटकता रहा था। वह युवा फिर उसके पास गया और बोला-"आपने पहले ही क्यों नहीं बताया कि वह गुरु आप ही हैं। आपने व्यर्थ में मेरे तीस वर्ष बर्बाद करवा दिए।"

"बेटे! यह समय बर्बाद नहीं हुआ है, इस समय में तुम्हारा मानसिक ढांचा शुद्ध हुआ है। जब तुम तीस वर्ष पूर्व मेरे पास आए थे तो मैंने अपना पूरा वर्णन

अर्जुन ने पहले कृष्ण की सत्ता को ही चुनौती दी और फिर अपने लाभ की गणना में जुट गया। अब उसकी मानसिकता पूर्ण स्वीकार्यता की है अर्थात् पहले प्रतिरोध, फिर विमुखता और अंततः स्वीकार्यता।

वैसे भी सृजनात्मक ऊर्जा और सारा लेखाजोखा करना, दो अलग-अलग प्रतिक्रियाएं होती हैं। सिर्फ़ ईश्वर सृजन करता है जब भी कोई किसी चीज़ का सृजन करता है तो उस क्षण उसे एक दैवी अनुभूति होती है। यही कारण है कि वैदिक काल से गर्भवती महिलाएं ज़्यादा पूजा-पाठ में लिप्त रहती हैं। पुरानी एक मान्यता यह भी थी कि उनके स्पर्श मात्र से लोग चंगे हो जाते थे। वस्तुतः आर्किटेक्ट या भवन निर्माण करने वाले सृजनशील होते हैं। बेशक इंजीनियर लोग ज़्यादा पैसा भले ही लगाते हों, पर कर्म का संतोष तो आर्किटेक्टों को मिलता है। चूंकि वे सृजनशील होते हैं। यदि सृजन ही न हो तो जीवन की जीवंतता कहां रहेगी?

यहां अर्जुन सब कुछ ख़त्म कर चुका है। उसकी सारी गणनाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब तो वह संशय के स्तर पर आ चुका है। सवालों के साथ तो सहज फ़र्क रहता है क्योंकि सवाल तो गुरु से ज़वाब मांगते हैं। संशय ऐसे नहीं होते, वे तो कुछ सूत्र मात्र चाहते हैं (उनको दूर करने को)। अब अर्जुन गुरु को संपूर्णता से स्वीकार करने को तत्पर हैं। इसलिए इस पूरे अध्याय में अर्जुन मौन ही रहता है। वह गुरु (का ज्ञान) संपूर्णता से समाहित करने को तैयार है। अब जो भी उसे मिलेगा व पूरी संपूर्णता से उसे स्वीकार कर लेगा।

इच्छाएं

हमारी इच्छाओं की उत्पत्ति हमारी वासना से होती है। इनमें ऊर्जा समाहित होती है जो उनकी पूर्ति के लिए सक्षम रहती है क्योंकि मूलभूत आवश्यकताएं प्रकट होती हैं और वह उद्देश्य बताती हैं जिसके लिए हम जन्मे हैं।

यह समस्त संसार हमें वह शक्ति प्रदान करता है, जिससे हम अपनी सारी इच्छाओं की पूर्ति कर सकें, पर इस स्थिति में पहुंचकर हम कुछ अन्य इच्छाओं को इकट्ठा करने लगते हैं। वस्तुतः वे इच्छाएं नहीं, हमारे थोपे हुए अभाव होते हैं जो हम औरों से अपनी तुलना कर, नकल कर या ईर्ष्या कर दूसरों से उधार लेते हैं।

रमण महर्षि का कथन है-‘‘यह संसार अपने सब निवासियों की इच्छाएं पूरी कर सकता है, पर अभाव एक का भी पूरा नहीं कर सकता।‘‘ कितनी सच बात है।

जब हम इच्छाएं दूसरों से उधार लेते हैं तो उनकी उत्पत्ति दूसरों की वस्तुओं को पाने के आकर्षण से पैदा होती है। इस कारण हमारी मूल इच्छाओं या मांगों से वे गंभीर रूप से विरोधाभासी लगती हैं क्योंकि वे हमने अपने ऊपर थोपी हैं। जब हमारी अपनी इच्छाओं की पूर्ति होती है तो हमें हर्ष होता है, आनंद मिलता है। इसलिए एक गरीब आदमी अपना साधारण भोजन भी पूरे भाव से करता है।

हमारी ये उधार ली हुई इच्छाएं हमें अपने अभावों के पीछे दौड़ाती हैं और दुःख देती हैं। क्या आपने कभी किसी धनी व्यक्ति को सच्ची प्रसन्नता के साथ भोजन करते देखा है? उसकी इकट्ठा की हुई संपत्ति उसे बीमारियां देती है। उसे कई भोजन शास्त्री (डाइटीशियन) और व्यक्तिगत सहायक रखने पड़ते हैं, तब कहीं वह स्वस्थ और चंगा रह पाता है।

इच्छाएं संस्कारों की उत्पाद होती हैं और संस्कार हमारे अचेतन मन की सतहों में गुंथे पड़े रहते हैं। हमारे मन को बाकी बचे 10 प्रतिशत (90 प्रतिशत तो अचेतन ही रहता है) प्राप्त इंद्रिय लब्ध जानकारी से भी जूझना कठिन लगता है जो लगातार हमारे चेतन मस्तिष्क में आती रहती है।

ये जमी स्मृतियां या संस्कार हमारे कर्मों के संचालक बनकर उभरते हैं। हमें यह भी नहीं मालूम रहता कि ये इच्छाएं हमारी वास्तविक इच्छाएं नहीं, जिनकी पूर्ति के लिए हमारे पास ऊर्जा रहती है। ये तो दूसरों से प्राप्त या उधार ली हुई इच्छाएं हैं, जिनका उद्भव ईर्ष्या और दूसरों से स्वरूप की तुलना के कारण होता है, पर हमारे समूचे अस्तित्व को परिभाषित यही संस्कार करते हैं।

अब कृष्ण आगे की सतह तक पहुंचते हैं, जहां बीज रूप में संस्कार दबे रहते हैं। यदि हम इन तीन सतहों से आगे भी बढ़ जाएं-इच्छा, व्याकुलता और अवसाद की सतहों से-तब भी ये संस्कार अपना प्रभाव बीज रूप में दिखाते रहते हैं। इनको दूर करना बहुत ज़रूरी होता है।

कृष्ण यहां उन तरकीबों का ज़िक्र करते हैं जिनमें ये संस्कार नष्ट किए जा सकते हैं। वे चाहे अभी स्वयं को अभिव्यक्त न करें, पर चूंकि वे बीज रूप में विद्यमान रहते हैं, अतः कभी-न-कभी तो वे हमारा शोषण करेंगे ही।

दफ्तरों में कुछ फाइलें मेज पर रहती हैं, कुछ संग्रहालयों में, तो कुछ तिजोरी में भी रखी जाती हैं। पहले बताई गई तीन सतहें मेज पर या संग्रहालयों में उपलब्ध फाइलों की तरह होती हैं। कॉज़ल (कारणात्मक सतह) मानो दफ्तर की सुरक्षित तिजोरी। आगे की दो सतहें बाहरी तिजोरी के रूप में समझें। पिछले अध्याय में कृष्ण ने तरकीब बताई थी कि कैसे अपनी 'टेबिल' को साफ़ करें इन फाइलों से। अब वह बता रहे हैं वे तरकीबें जिनसे 'तिजोरी' की फाइलों से मुक्ति पाई जा सकती है।

कृष्ण कहते हैं कि-"इस पेड़ की जड़ें बाहर की ओर होती हैं और शाखाएं अंदर की ओर होती हैं।" यदि कारणात्मक शक्ति से जड़ें अंदर की ओर लाई जाएं तो वे उन सतहों में होंगी जिनसे भौतिक शरीर सतह सीमा का अंत होता है। किसी भी पेड़ को गिज़ा जड़ से मिलती है-पानी और खनिज भी पेड़ जड़ों से ही प्राप्त करता है। वस्तुतः जड़ की स्थिति ही यह बताती है कि पेड़ कैसा होगा। इसलिए कृष्ण कहते हैं कि इस पेड़ की जड़ भौतिक शरीर में रहती है। यहां संस्कारों के इस पेड़ को पानी पंचेंद्रियों के बोध से प्राप्त होता है जिससे हम मर्म करते हैं। फिर धारणात्मक शरीर के बीज रूपी संस्कारों को गिज़ा भौतिक शरीर की पंचेंद्रियों से मिलती है।

कृष्ण आगे कहते हैं कि इस पेड़ के पत्ते वैदिक ऋचाओं जैसे होते हैं और जिसको इस पेड़ का ज्ञान होता है वह वेदों को भी जानता है। वे कहते हैं कि यहां संस्कार वैदिक ऋचाओं के समान हैं अर्थात् हमारे मंत्र हैं। मंत्रों की परिभाषा है-'मन साफ स्थितरः अर्थात् वह जो मन को स्थित करे। एक अन्य परिभाषा है "मनः गायते इति मंत्रः" अर्थात् जो मन को त्राण दे या जो मानव के मन को स्थिर करे या उसका उद्धार करे।

वस्तुतः वे शब्द जो हमारे अंतर में बस जाते हैं, हमारे लिए मार्ग बनाते हैं। जब हम नितांत अकेले हों, तब जो शब्द हमारे मन से निकलते हैं संस्कार रूप होते हैं। जो हमारे कारणात्मक शरीर पर छपे रहते हैं। हमारा सारा जीवन उनके आसपास ही घूमता है। अवास्तविक का अर्थ मौजूद न होना, नहीं होता क्योंकि जब कोई चीज़ मौजूद ही न हो तो हमें उसका भान ही नहीं होगा, न उसका अनुभव होगा। चाहे क्षण मात्र को ही हो, अनुभव तो होता ही है। सपने अवास्तविक ज़रूर होते हैं पर हम यह नहीं कह सकते कि हमें सपनों का अनुभव ही नहीं होता। कई लोगों को तो अपने कई सपने याद रहते हैं। सपने अवास्तविक कैसे हो सकते हैं? पर यह सत्य है कि जब हम सपने देखते हैं तो हमें अपनी अनुभूति की जागरुकता नहीं होती, क्योंकि जैसे ही हमें अपना ज्ञान होता है, हम उठ बैठते हैं। ऐसा कभी नहीं होता कि सपने में हमारे पीछे पड़ा हुआ कोई शेर या व्यक्ति हमें पकड़ ले या खा ही जाए या मार डाले। ऐसा चलचित्रों में भले ही हो जाए, वास्तविक जीवन में नहीं होता। जैसे ही कोई ख़तरा (सपने में) सामने आया कि हमारी अपने बारे में जागरुकता जागृत हो जाती है; हम उठ बैठते हैं और स्वप्न शेष हो जाता है।

सपने असत्य नहीं होते क्योंकि उनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं होता। वे उतने ही असत्य हैं जितनी हमारी उनके बारे में जागरुकता न होना। इसी तरह हमारे ऋषि-मुनि कहते हैं कि हम तो जागते हुए जागृत नहीं होते, पूरी तरह जागरुकता नहीं होती। वे बार-बार कहते हैं-“जागृत-जागृत!” वे हमसे नींद से जागने का आह्वान नहीं करते; वे कहते हैं कि हम अपनी जागरण में सुषुप्ति से उठकर जागरण में पूरी तरह जागृत हों।

‘अश्वत्थ’ इसी सुषुप्तावस्था (बेजागरुकता) का प्रतीक है। इस बेजागरुकता-जो हमारी इंद्रियों के प्रभाव का प्रतिफल है और हमारे संस्कारों द्वारा संचालित है-को समझना ही ज्ञान प्राप्त करना है या वेदों को समझना है। वेद का अर्थ जागृत अवस्था में प्राप्त सही ज्ञान है। कृष्ण इस बेजागरुकता की स्थिति को आगे भी स्पष्ट करते हैं।

कृष्ण कहते हैं कि जड़ें ऊपर भी जाती हैं और नीचे भी। वे कहते हैं कि इस वृक्ष के पत्तों का निर्णय हमारी पंचेंद्रियों की बनाई छवि से बनता है और इसी के कारण भान व अपना कर्म करता है। ये जड़ें सिर्फ़ भौतिक शरीर में ही नहीं, वरन् हमारे कर्म में भी निहित रहती हैं। कृष्ण कहते हैं कि इस वृक्ष की जड़ें बहुत गहरे तक जाती हैं क्योंकि सभी मानवों का कर्म सदा फल से प्रेरित होता है। फलस्वरूप भय और लालच इसके संचालक हो जाते हैं।

‘अश्वत्थ’ वृक्ष मानव शरीर जैसा ही होता है। इसकी जड़ें ऊपर होती हैं जैसे कि हमारे शरीर की जड़ें-बाल ऊपर होते हैं। कहा जाता है कि बाल वे चैनल होते हैं जिनसे हम ब्रह्मांडीय ऊर्जा ग्रहण करते हैं। हमारे हाथ-पांव पेड़ की शाखा की तरह हैं। वस्तुतः मानव शरीर तंत्र भी उल्टा ही बनाया गया है। ख़्याल करें, न रुपयों का, न किसी सुविधा का और न किसी को प्रभावित करने का प्रयत्न करें। अपनी उपस्थिति की पहचान भी दिखाने का प्रयास न करें। काम (सेवा) करें सिर्फ़ काम के लिए, पूरे निष्काम भाव से।

जब हम कोई तथाकथित दान-पुण्य का काम करते हैं तो हमें तब भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम किसी फल के बंधन में स्वयं को न डालें। लोग पूछते हैं- "क्या फ़ायदा ध्यान लगाने से जब सारा जग कष्ट भोग रहा है?" यह ठीक है कि हम दुनिया के दुःख को महसूस करते हैं और मानवता को पूरी शिद्दत से इससे निजात दिलाना चाहते हैं, पर हमारे अंदर विस्तृत चेतना का वह भाव भी होना चाहिए जिसमें हम सभी के प्रति सहानुभूति महसूस कर सकें।

प्रायः हम दान-पुण्य भी इसी भाव से करते हैं कि मृत्यु के बाद हमारी गति सुधर जाए, यदि हम पुनर्जन्म में विश्वास करें या न करें या हम चाहते हैं कि मीडिया में हमारा काम दिखाया जाए, जिससे लोग हमारी सहायता को बखानें या यह कहें कि देखो यह व्यक्ति कितना धर्म-प्राण है कि यह इस जन्म में ही नहीं मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में भी सोचता है।

आध्यात्मिक क्षेत्र में तो पाप-पुण्य की कोई अवधारणा ही नहीं होती। न यहां चित्रगुप्त या सेंट पीटर 'पर्ली गेट्स' पर खड़े होकर यह पूछने आते हैं कि तुमने अपने हिस्से का दया-दान-पुण्य संबंधी काम पूरा कर लिया है कि नहीं।

आप चाहे किसी के लिए भी काम करें-दान-पुण्य करें या वित्तीय क्षेत्र या सामाजिक क्षेत्र में काम करें-यदि आपके मन में काम के प्रतिफल की ओर कोई अपेक्षा नहीं है तो वह निष्काम कर्म ही माना जाएगा, क्योंकि ऐसे कामों का संचालन लालच या भय से नहीं होता। इन कामों में संस्कारों का कोई आक्षेप नहीं होगा।

बौद्धिक रूप से इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि जब कोई कॉरपोरेट ऑफ़िस या व्यक्ति कोई भी दानार्थ काम भी हाथ में लेता है तो वह हिसाब ज़रूर लगाता है कि लागत के हिसाब से प्राप्ति-धन या किसी और रूप में-कितनी होगी अर्थात् कितना लगेगा और कितना मिलेगा। इसी के अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित किया जाता है, बजट बनता है और प्राप्त फलों का गहन विश्लेषण होता रहता है तथा अपने कार्य की दिशा निश्चित की जाती है।

पर एक रास्ता ऐसा है जिसमें प्रक्रिया का क्रम परिभाषित किया जाता है, फल की प्राप्ति का मापदंड नहीं। जब पूरी तरह परिभाषित प्रक्रिया अपनाई जाती है तो फल भी स्वाभाविक तौर पर प्राप्त होते हैं। यदि हमारा रास्ता सही है तो हमें सही मंज़िल मिलेगी। इसके लिए साहस चाहिए कि विचार को कर्म में उतारा जाए। साहस यह कहने के लिए भी होना चाहिए कि हम बिना किसी

इस वृक्ष को काटना

15.3 इस संसार का जैसा रूप कहा गया है वैसा विचार में प्रकट नहीं होता, क्योंकि इसका न आदि है, न अंत और न ही यह भली प्रकार स्थित है। इसलिए इस अहम्ता, ममता और वासना रूपी अति दृढ़ मूल वाले संसार वृक्ष को दृढ़ वैराग्य रूपी शस्त्र से काट कर;

15.4 (परम पद रूप) परमेश्वर को भलीभांति खोजना चाहिए, जिसमें गए हुए लोग फिर संसार में नहीं आते और जिस परमेश्वर से यह पुरातन संसार-वृक्ष की प्रवृत्ति विस्तार को प्राप्त हुई है "उसी आदि पुरुष नारायण की मैं शरण में हूं"-ऐसा दृढ़ निश्चय कर परमेश्वर का मनन करना चाहिए।

कृष्ण उस कारणात्मक शरीर के बारे में आगे बोलते हैं जहां संस्कार जमा रहते हैं। कृष्ण एक असाधारण वैज्ञानिक प्रतीत होते हैं, क्योंकि एक वैज्ञानिक ही ईमानदारी से सत्य की खोज़ करता है। वह इस खोज़ के लिए अपने मत या धर्म की भी कुर्बानी दे सकता है। उसी में इतना साहस होता है कि वह पग-पग पर प्रकट होने वाले रहस्यों का मर्म स्पष्ट करता रहे।

कृष्ण में ये सारे गुण मौजूद हैं-अभिव्यक्ति और अपनी खोज़ के बारे में पूरी तरह बेबाक। बड़े सत्य के लिए वे अपने लघु समय का परित्याग कर सकते हैं; कल के सत्य को त्यागकर आज तक की अद्यतन समझ पर कायम हो सकते हैं।

हम पिछले वर्ष के टाइम-टेबिल से आज ट्रेन का इंतज़ार नहीं कर सकते। कृष्ण लगातार स्वयं को अद्यतन करते रहते हैं और उनमें इतनी हिम्मत भी है कि गुप्त रहस्यों को सार्वजनिक रूप से प्रकट कर दें। उन्हें कॉपीराइट (सर्वाधिकार) या बौद्धिक अधिकार की कोई परवाह नहीं होती।

वह अंतरात्मा जो शरीर छोड़ती है, सम्मूर्च्छित अवस्था में होती है, जब वह इस कारणात्मक सतह से गुज़रती है। जब तक यह अंतरात्मा इस सतह को पार नहीं करती, यह शरीर में लौट सकती है। यह संस्कारों की शक्ति के कारण होता है। यह जमी हुई स्मृतियों या इच्छाओं का जमावड़ा, इस अंतात्मा को वापिस भी खींच सकती है। इसलिए कई वर्षों तक मूर्च्छा में पड़े रहने के बावजूद कुछ लोग वापिस चेतना में आ जाते हैं। उनको वापिस लाने वाली यही अपूर्ण इच्छाएं होती हैं, पर जब अंतरात्मा कारणात्मक सतह पार कर लेती है तो इसका वापिस आना असंभव हो जाता है। यह शरीर में फिर नहीं जा सकती। तब इसके लिए अगली सतह - कॉस्मिक (ब्रह्मांडीय) सतह-तक पहुंचना लाज़मी हो जाता है।

जब हम कारणात्मक सतह को पार कर कॉस्मिक सतह तक पहुंच जाते हैं और संस्कारों का तिरोभाव हो जाता है, तब हम अपनी जमा की गई स्मृतियों के निर्देश से संचालित अपने अचेतन से निर्देशित नहीं होते। फिर तो हमारे प्रज्ञा-चक्षु खुल जाते हैं। पहले हमारे काम या प्रतिक्रिया हमारी सहजवृत्ति (इंसर्टिंक्ट) के आधार पर होती थी, अब उसकी निर्णायक हमारी अंतर्प्रज्ञा हो जाती है। फिर हम अज्ञानपूर्ण जागरण स्थिति में नहीं वरन् सही रूप में जागृत चेतना में रहते हैं।

इकट्ठे हुए संस्कारों को गलाने या ख़त्म करने का सबसे सही तरीका है महा चेतनाशोल ध्यानात्मक मार्ग द्वारा अचेतन को जागरूक करना, अपनी जागरूकता द्वारा अचेतन को चेतना देना।

शोधन की विधियां

15.5 जिसका भाव और मोह नष्ट हो गया है; जिन्होंने आसक्ति रूपी दोष को जीत लिया है; जिसकी परमात्मा के स्वरूप में नित्य स्थिति है और जिनकी कामनाएं पूर्ण रूप से नष्ट हो गई हैं-वे सुख-दुःख नामक द्वंद्वों से विमुक्त ज्ञानी जन उस अविनाशी परम पद को प्राप्त होते हैं।

15.6 जिसको प्राप्त कर मनुष्य संसार में लौटकर नहीं आते। वही मेरा परम धाम है, उस स्वयं प्रकाश परम पद को न सूर्य प्रकाशित कर सकता है, न चंद्रमा, न अग्नि ही।

कृष्ण वही सत्य अब एक ज़्यादा गहरी सतह पर समझाते हैं। यही विचार उन्होंने पहले अध्यायों में भी व्यक्त किया है, लेकिन तब अर्जुन उसे समझ नहीं पाया था। अर्जुन तब प्रश्न पूछने की मानसिकता में था। प्रश्नाकुल मानसिकता में हम बजाय विषय में लिप्त होने के अपने प्रश्न तैयार करते रहते हैं। अब अर्जुन की वह मानसिकता नहीं है, अब उसके मन में केवल संशय बाकी है, प्रश्न नहीं।

संशय में पड़ने वाला शिष्य अपने मन को खोलता है; वह चाहता है कि गुरु उसके मन में उतरकर देखें, वह प्रतीक्षा में रहता है। अब अर्जुन कृष्ण के उपदेश पूरी तरह से आत्मसात् करना चाहता है; वह अपने गुरु के शब्दों की प्रतीक्षा में है। अब उसका अंतर्द्वंद्व शांत हो चुका है, अतः मन में कोई प्रश्न नहीं उठ रहा। अब उसका अंतर्मन कृष्ण को ग्रहण करने को तत्पर है, इसलिए अब उसकी समझ खुल चुकी है।

ज़ेन बुद्धवाद में इस स्थिति को 'कोडन' अर्थात् एक तरह की पहेली कहा जाता है। यह स्थिति एक ही शब्द में बताई जाती है। एक प्रसिद्ध ज़ेन 'कोडन' इस प्रकार का है-‘‘एक हाथ से बजती ताली की ध्वनि कैसी होती है?’’ एक अन्य 'कोडन' है-‘‘तुम्हारे मां-बाप के जन्म से पूर्व तुम्हारा चेहरा कैसा था?’’ वे कहते हैं-"जिसका मान और मोह नष्ट हो गया है; जिन्होंने आसक्ति रूपी दोष को जीत लिया है; जिसकी परमात्मा के स्वरूप में नित्य स्थिति है और जिसकी कामनाएं पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं-वे सुख-दुःख नामक द्वंद्वों से विमुक्त ज्ञानी जन इस अविनाशी परम पद को प्राप्त होते हैं।"

मोह या वासना का संपूर्ण त्याग आदमी के लिए बहुत मुश्किल है। बड़े-से-बड़े ऋषि-मुनि भी इसी वासना या मोह से स्वयं को नहीं बचा सके। यह मोह या वासना शरीर का गुण है और जब तक यह शरीर है, यह वासना भी रहेगी ही। जब तक शरीर से परे न जाया जाए, वासना से छुटकारा मुश्किल है।

एक लघु कथा

एक बच्चा अपने मां-बाप के साथ बच्चों की एक फिल्म देखने गया। वह फिल्म एक जंगल के कुछ जानवरों और एक शेर के बच्चे के बारे में थी। बच्चा उस फिल्म को बड़े मज़े से देख रहा था कि उस फिल्म में एक सीन आया जिसमें सिंह शावक एक शिकारी द्वारा फंसा लिया गया था। बच्चा भयाक्रांत हो गया। उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह भागकर स्क्रीन के पास चला गया और वहां इस प्रकार वह हाथ-पैर फेंकने लगा, मानो वह उस शिकारी से सिंह शावक को पिंजड़े में न डालने के लिए युद्ध कर रहा हो। जल्द ही उस सीन में जंगल के अन्य जानवर सहायतार्थ आ गए और उन्होंने मिलकर उस शिकारी को भगा दिया।

बच्चा अब वापिस अपनी सीट पर आया और बड़े गर्व से अपने मां-बाप को बताया- "देखा! मैं सबसे पहले उस शेर के बच्चे की मदद के लिए पहुंचा था, बाकी जानवर तो बाद में ही आ पाए थे और हमने उस सिंह शावक को बचा लिया।"

जैसे कि वह बच्चा उस फिल्म को सत्य समझा था, हम भी समझते हैं कि इंद्रियों से जो हमें जानकारी मिलती है वह सत्य होती है और हम उस माया में पड़ जाते हैं जो हमारी इंद्रियां हमारे सामने ही रचती हैं। सबसे बड़ी माया या दृष्टिभ्रम हमारी अंतर्निहित वासना के कारण पैदा होता है।

एक प्रबुद्ध ज्ञानी यौन भाव एवं वासना से परे होता है। उसको लिंग भेद में भी नहीं बांधा जा सकता। वह तो 'अर्धनारीश्वर' होता है यानी जिसमें स्त्री-पुरुष दोनों के भाव रहते हैं। अतः प्रबुद्ध ज्ञानी की एक ख़ासियत यह भी होती है कि वह लिंग भेद से परे होता है।

कृष्ण यहां सीधी बात करते हैं। अब वह कोई 'प्रलोभन' या मोहित करने वह उसकी दुर्गंध से बच सकेगा। हम अपने शरीर को निरंतर त्रास देते हैं और समझते हैं कि हम इसका मनोरंजन कर रहे हैं।

हम संसार-भर में फैले आतंकवाद की तो चिंता करते हैं, पर अपने घर की, अपने शरीर के प्रति हिंसा से विमुख रहते हैं। परपीड़ित करने वाली कामुकता और वहशीपन हमें परेशान नहीं करता, बाहर का आतंकवाद करता है। हम स्वयं को अपराध बोध द्वारा त्रास देते रहते हैं और दूसरों को अपनी ‘परफैक्शनिज़्म’ (संपूर्ण सिद्धता) से परेशान करते रहते हैं। यह भी तो एक प्रकार की हिंसा है; आतंकवाद का ही एक सूक्ष्म रूप है।

एक आदमी ने मुझसे कहा-“मेरी पत्नी एक वकील है।” मैंने पूछा-“क्या वह कोर्ट जाती है?” उसने कहा-“नहीं, वह घर में ही दलीलें देती रहती है।”

अपनी कल्पनाशीलता और सपनों से मुक्ति पाओ। दूसरों के प्रति अपने व्यवहार में दोस्तानापन जोड़ दो। उनके संपूर्ण अस्तित्व, मन और शरीर से मित्रता रखो। ऐसे शब्द बोलो जो दूसरों को भले लगें। दूसरों को चंगा रखने के लिए ही अपने शरीर का उपयोग करो। अपना बर्ताव, हर एक से सदा दोस्ताना रखो। यह भी एक आध्यात्मिक प्रक्रिया ही है। लक्ष्मी मैया की महिमा एवं करुणा सब तक पहुंचाओ, बजाय उसकी पूजा करने या व्रत-दान करने के।

कृष्ण बताते हैं कि ‘परम चेतना ही उनका शाश्वत धाम है। इसमें प्रकाश न चंद्रमा से होता है, न सूर्य, न अग्नि से। इसमें जो एक बार प्रविष्ट हो जाता है वह पदार्थिक संसार में वापिस नहीं आता।'

ये शब्द कोई परामर्श नहीं हैं ये मनन के लिए कहे गए हैं। वस्तुतः सलाह एक ऐसी चीज़ है जो सब कोई देता है, पर कोई स्वीकारता नहीं। कृष्ण ये शब्द हमारी कारणात्मक सतह की प्रोग्रामिंग करने के लिए कहते हैं इन शब्दों पर मनन करो, ध्यान करो। यह तो पवित्र मंत्र है जिस पर निरंतर ध्यान होना चाहिए।

ऊर्जा की कारणात्मक सतह वह रास्ता है जिससे अंतरात्मा अपने अंतिम पड़ाव से गुज़रती है और अंततः इस पादार्थिक विश्व को त्याग देती है। जब अंतरात्मा कारणात्मक सतह पर फंसी रहती है तब वह व्यक्ति ‘कोमा’ (मृत्यु से पूर्व की स्थिति) में रहता है। इसमें तो वह लंबे समय तक फंसी रह सकती है।

जो इस कारणात्मक सतह को पार कर जाते हैं, उनके लिए यह सतह एक ऊर्जापूर्ण अंधकार का प्रतीक है, जहां न सूर्य चमकता है, न चंद्र, न अग्नि गर्मी देती है। यहां से जीव कॉस्मिक सतह की ओर बढ़ता है और अंततः निर्णायक सतह की ओर, जो संपूर्ण मुक्ति की द्योतक है।

इन तकनीकों पर ध्यान किया जाता है और उस सत्य को ग्रहण किया जाता है जो कृष्ण यहां स्थापित कर रहे हैं। यहां ध्यान अंधकार में होता है, जिसके बारे में हमारे प्रोग्रामों के शिक्षक बताते रहते हैं हमारे मेडीटेशन प्रोग्रामों में। यह ध्यान जिसका केंद्र बिन्दु अंधकार होता है, हमें मृत्यु भय से मुक्त करता है तथा उस भय से भी निवृत्त करता है जो हमें अस्मिता खो जाने की संभावना या मृत्यु से उत्पन्न होती है।

मृत्यु कोई विकल्प नहीं है। शरीर की मृत्यु अवश्यंभावी है, पर शरीर मन से आत्मा का जुदा होना, एक कष्टकारी स्थिति है। विवेकानंद कहते हैं कि यह स्थिति वैसी ही है जैसी हज़ारों बिच्छुओं के दंश देने पर महसूस होती है।

मृत्यु के समय आत्मा शरीर के उस खोल से मुक्त होकर असीम ऊर्जा में समा जाती है, फिर यह एक अन्य खोल में प्रकट होती है, किसी दूसरे शरीर, व्यक्ति में और परमात्मा की असीम सत्ता में विलीन हो जाती है। जब यह आत्मा राग-द्वेष, आसक्ति-निरासक्ति से, मोह, माया से परे रहकर लगातार परमात्मा के ध्यान में केंद्रित रहती है तो फिर यह किसी दूसरे शरीर-मन तंत्र में वापिस नहीं आती और जो ऐसी नहीं होती, उनका पुनर्जन्म होता है।

कृष्ण स्पष्ट करते हैं कि शरीर की मृत्यु अवश्यंभावी है, यद्यपि आत्मा अमर है। आत्मा सदा रहती है। जब यह पूरी तरह विकसित हो जाती है तो वह उस मानसिक व्यवस्था में नहीं आती और सारे पुनर्जन्मों से परे पहुंच जाती है। बस यही कुल हाल है। हम सही-गलत, सम्मान या असम्मान को अपने अनुकूलन के अनुसार ही समझते हैं।

हम सब अनुकूलित हैं। यदि लोग हमें एक प्रमाणपत्र देते हुए तालियां बजाते हैं तो उसे हम सम्मान समझते हैं। यही हमें सिखाया गया है पर हम कभी दूसरों की इस तारीफ़ को अपने हिसाब से विश्लेषित नहीं करते। यह सम्मान का विचार कई लोगों को पागल कर देता है, भीड़ का निर्णय कभी स्वीकार नहीं करना चाहिए।

ईमानदारी आपकी क़ीमत तय करती है

एक लघु कथा

एक बार विंसटन चर्चिल एक भाषण दे रहे थे। लगभग 10 हज़ार लोग उन्हें सुन रहे थे। एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि इतने ज़्यादा श्रोताओं को देखकर उनको कैसा लगा। चर्चिल ने कहा- "मेरा महत्त्व कभी श्रोताओं की भीड़ से मत आंकना। आज यहां 10 हज़ार लोग हैं। यदि घोषणा कर दी जाए कि कल मुझे सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाया जाएगा तो आपको 1 लाख लोग यहां इकट्ठे मिल सकते हैं। वह तो एक बड़ा तमाशा होगा।"

अतः भीड़ यह तय नहीं कर सकती कि सही-गलत क्या है या सम्मान और असम्मान क्या है। आपकी अपनी ईमानदारी, चारित्रिक संपूर्णता, आपकी आत्म-जागरूकता ही आपकी असली क़ीमत तय करती है।

यहां कृष्ण ध्यानार्थ प्रार्थनाएं बताते हैं जिससे आप अपनी कारणात्मक सतह, आपके संस्कार को पुनर्व्यवस्थित कर सकें। जो लोग स्वयं को अच्छी तरह नहीं जानते, वही दूसरों द्वारा उनकी जान लेने से डरते हैं। प्रथम तीन सतहों को पार कर और कारणात्मक सतह से भी परे जाकर आप एक ऐसे अंतराल में पहुंचते हैं जो अनुकूलन से मुक्त है। काश! आप सब भी इस अनुकूलन के कब्जे से स्वतंत्र रहें।

कृष्ण कहते हैं- "वे छह इंद्रियों द्वारा (मन मिलाकर) आकर्षित होते हैं अर्थात् पांच तो ज्ञानेन्द्रियां हैं ही, छठवीं इंद्रिय मन है, परंतु मेरे हिसाब से इंद्रिय तो अकेला मन ही है, बाकी पांचों भौतिक इंद्रियां तो उसकी गुलाम होती हैं। यदि मन संभल गया तो पांचों इंद्रियां स्वतः ही संभल जाती हैं।

एक लघु कथा

रानी मदालसा ने सात संतानों को जन्म दिया। हर बच्चा सात वर्ष का होते ही प्रबुद्ध हो गया और राज्य से बाहर चला गया। उनका पिता, जो राजा था, भारी

आप स्वयं ही आपके संस्कार हैं

15.9 और उस शरीर में स्थित हुआ, यह जीवात्मा श्रोत्र, चक्षु और त्वचा को तथा रसना, घ्राण और मन का आश्रय करके (इनके सहारे) ही विषयों का सेवन करता है। 15.10 परंतु, शरीर छोड़कर जाते हुए (जीवात्मा) को अथवा शरीर में स्थित हुए को और विषयों को भोगते हुए को अथवा तीनों गुणों से मुक्त हुए को भी अज्ञानी जन नहीं जानते-मात्र ज्ञान रूप नेत्रों वाले ज्ञानी जन ही तत्त्वतः (असली रूप में) जानते हैं।

'जीवात्मा एक शरीर छोड़ दूसरा शरीर धारण करती है तथा नई आंखें, कान, नाक, जिह्वा एवं शरीर बोध प्राप्त करती हैं। वह उन संस्कारों के अनुसार काम करते हैं जो इसके कारणात्मक सतह पर नई मानसिकता से संचालित होते हैं।'

यहां कृष्ण एक नया रहस्य उद्घाटित करते हैं। वे कहते हैं-'कारणात्मक सतह में उपस्थित संस्कारों के अनुसार नया शरीर बनता है।'

एक प्राचीन भारतीय शास्त्र है 'सामुद्रिक लक्षण शास्त्र', जो शरीर के लक्षणों के अनुसार व्यक्ति की मानसिकता स्पष्ट करते हैं। इसके अनुसार शरीर और मन में एक सीधा संबंध होता है। कृष्ण का कहना है कि जीवात्मा पांच इंद्रियों को मन और मानसिकता के अनुसार ढाल देती है। यह सिर्फ तभी नहीं होता जब नया शरीर धारण किया जाता है। हर रोज़ जब हम गहन निद्रा से उठते हैं तो हमारा इंद्रिय बोध पुनः सृजित होता है। यदि थोड़ी देर को भी हम अपनी मानसिकता परिवर्तित करते हैं, जागरुकता तो हमारे चेहरे पर परिवर्तन आ जाता है।

आप स्वयं को सृजित करते हैं

हमारा 'मन' वह बुद्धिमत्ता है जो समस्त शरीर पर व्याप्त रहता है। यह ही है जो हमारे विभिन्न कोशों में उपस्थित रहता है। दो वर्ष से कम के भी समय में हमारे शरीर का हर हिस्सा, हर कोश नया होता रहता है। सालभर पूर्व जो ऋषि और मुनि स्वागत में स्वतः खड़े हो गए। उनको ऐसा करना ज़रूरी नहीं था, पर उसके चेहरे से जो तेज़ प्रकाशित हो रहा था, उसने उन्हें बाध्य किया, ऐसा स्वागत करने के लिए। सौंदर्य तो दूसरे के मन में एक चाह भरी उत्तेजना ही उत्पन्न कर सकती है। यह तो तेज़ ही है जो दृष्टा के मन में सम्मान पैदा करता है। सीता के चेहरे से निःसृत होने वाले तेज़ ने सबको बाध्य कर दिया सम्मान में खड़े होने के लिए।

ज़ेन बौद्ध मत का कहना है कि यदि हम किसी लॉन (घास के मैदान) पर अपने क़दमों द्वारा बिना घास को आहत किए कोई पथ बना सकते हैं तो हम संन्यास लेने के अधिकारी हो जाते हैं। मुझे इस दावे पर शंका थी। मैं सोचता था कि ऐसा करना असंभव है। आख़िर शरीर के पूरे भार से घास कैसे बच सकती है? इतना भारी बोझ तो उस नाज़ुक घास पर आहत करने का कोई-न-कोई निशान छोड़ेगा ही।

जैसा कि मैं पहले भी ज़िक्र कर चुका हूं, मैं दक्षिण भारत में एक सफारी पर गया था। मैं वहां एक हाथी पर बैठा, मेरे साथ एक रखवाला भी था। शाम का समय था और अंधेरा होने लगा था। उस रखवाले के पास न कोई टॉर्च थी, न प्रकाश का कोई अन्य स्रोत। मैंने उससे पूछा-‘‘हम लोग वापसी का रास्ता कैसे पहचानेंगे?’’ उसने कहा-‘‘मैंने अपने रोज़ के भ्रमण में एक पगडंडी-सी बना दी है, उस पर तो मैं अंधेरे में भी चल सकता हूं।

मैंने फिर हाथी के बारे में पूछा, क्योंकि हाथी भी उसके साथ रोज़ ही चलता था। उसका जवाब था-‘हाथी के पांव कोई रास्ता नहीं बनाते। हाथी और अन्य जानवर अपने चलने से घास को नष्ट नहीं करते।’ मैं मन-ही-मन उस भार का हिसाब लगाने लगा कि हाथी जब एक पैर उस घास पर डालता होगा। यह भार मनुष्य के पैर के भार से चार गुणा से भी ज़्यादा होगा पर हाथी के पैर से घास पर कोई निशान नहीं पड़ता, घास की एक भी पत्ती घायल नहीं होती। इतना ज़्यादा भार होने के बावजूद पर्यावरण की दृष्टि से कोई हानि नहीं होती।

शायद इसी कारण ज़ेन बौद्ध मत का विचार है कि हम संन्यास के अधिकारी तब ही होते हैं, जब हम लॉन पर बिना घास को आहत किए चल सकें। हमारे मन की ऋणात्मकता, घमंड, हिंसा इत्यादि नकारात्मक संस्कार जो हमारी कारणात्मक सतह पर रहते हैं, पृथ्वी पर भार बढ़ाते हैं। यदि नाभि-क्षेत्र के निकट भारीपन रहता है तो इसका स्पष्ट मतलब है कि हमारे संस्कार ऋणात्मक हैं। इस भारीपन का हमारे वज़न से कोई संबंध नहीं। यह तो अंतर्मन पर पड़ी स्मृतियों की छापों के कारण होता है, जो व्यक्ति हल्का महसूस करता है वह एक प्रकाश अपने अस्तित्व से निःसृत करता है और घास पर कोई निशान परिलक्षित होगा। यदि हम हर्षपूर्ण हैं तो हमारा पूरा दिन खुशी में बीतेगा। इसके विपरीत यदि चिड़चिड़े हैं तो दिनभर झगड़ा-फसाद होता रहेगा।

कृष्ण आगे कहते हैं कि हम जिस प्रकार का इंद्रिय बोध विकसित करेंगे, वही हमें उन विषय-भोगों में आनंद देगा। यदि यह धनात्मक रहेगा तो हम धनात्मक जीवन जीएंगे। यदि यह ऋणात्मक रहेगा तो हमें ऋणात्मक चीज़ों में ही आनंद प्राप्त होगा। इसी के अनुसार हमें इंद्रिय बोध का अनुभव भी होगा।

हमारी इंद्रियां, बुद्धिमत्ता, शरीर-मन तंत्र हमारे चारों ओर एक प्रकार का ऊर्जा क्षेत्र विकसित करते हैं। यह ऊर्जा क्षेत्र अपने अनुकूल ऊर्जा क्षेत्रों को आकर्षित करते हैं। यदि हमारी प्रवृत्ति ऋणात्मक है तो हमारी समझ भी वैसी ही रहेगी और उसी मानसिकता के लोग हमारे इर्द-गिर्द इकट्ठे होंगे और इस प्रकार एक विषय-चक्र में बंधते रहेंगे, लेकिन यदि यही ऋणात्मकता धनात्मकता में परिवर्तित हो सके तो हमारी लोगों को आकर्षित करने की प्रवृत्ति में ही बदलाव आ जाएगा। हम फिर धनात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ जुड़ते रहेंगे।

आध्यात्मिक विकास में यह बहुत महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया है। यदि गुरु हमारे साथ हों तो हम ज़्यादा अच्छी तरह विकास प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान यदि हम कुछ लोगों के साथ भी आ जाते हैं, जो इस राह के राही नहीं हैं तो उनसे भी त्राण पाना आसान रहता है।

इसलिए मैं उत्सुक हूं ऐसे आश्रम या समुदाय केंद्र विकसित करना चाहता हूं, जहां एक-सी मानसिकता के लोग साथ रह सकें और सामूहिक रूप से आध्यात्मिक विकास प्राप्त कर सकें। इस प्रक्रिया में जो ऊर्जा विकसित होगी वह बाह्य विश्व में कभी पैदा नहीं हो सकती। हम अपनी आदर्शवादी धुन में भले ही यह कह दें कि हम ध्यान तो कहीं भी लगा सकते हैं, पर सत्य यह है कि यदि अनुकूल वातावरण और संगीत हो, तभी आध्यात्मिक विकास भी फलित होता है, या सही साथ रहे या बिल्कुल एकांत हो-आध्यात्मिक विकास हित यही दो विकल्प होते हैं। समान ऊर्जाएं एक-दूसरे को आकर्षित करती हैं और एक-दूसरे की संपुष्टि भी करती हैं।

कृष्ण एक ज़ोरदार बात इस अध्याय के मध्य में कहते हैं। कृष्ण कहते हैं- 'मूढ़' या मूर्ख कभी समझ नहीं सकते कि कैसे एक जीवात्मा अपना शरीर त्यागकर दूसरा ग्रहण कर सकती है और कैसे गुणाधीन होकर वह शरीर उसी प्रकार की प्रकृति का बन सकता है। सिर्फ़ वही इन बातों को समझ सकते हैं जो तत्त्वतः ज्ञान हैं, अर्थात् जिन्हें सही ज्ञान प्राप्त है। सिर्फ़ 21 दिनों तक आप आध्यात्मिक विचार के साथ उठने का प्रयत्न करें और अपने चेहरे को निहारें। इसमें निश्चित परिवर्तन आप पाएंगे। आपकी आंखों में एक नई दृष्टि प्रतीत होगी।

मैं यहां कोई नया सिद्धांत प्रतिपादित नहीं कर रहा। यह मेरा अनुभव रहा है। इस विश्व में लाखों लोग ऐसा करते हैं। मैं इस जीवन अनुभव के साथ दावा करता हूं कि यह एक अमोघ तरकीब है।

अपने शरीर को तमस (अवसाद) और राजस (व्याकुलता) गुणों के साथ संचालित न करें। लालच और भय के साथ उठेंगे तो आप अपने शरीर को इन्हीं को प्रकट करने वाला बनाएंगे जो यही ऋणात्मकता आकर्षित करेगा।

जब भी हम कारणात्मक सतह से भौतिक सतह की ओर चलें तो सत्त्व तत्त्व के संस्कारों को ग्रहण करते चलें। आध्यात्मिक विचारों से अपना दिन शुरू करें। इस ईश्वर को धन्यवाद दें जो आपको आध्यात्मिक स्मृति प्रदान करता है। इसीलिए भारत के प्राचीन मनीषीगण सदा सुबह-सुबह ध्यान लगाने पर ज़ोर देते थे। कम-से-कम कुछ क्षणों तक तो जीवन तरोताज़ा एवं आनंदपूर्ण रहेगा।

कृष्ण कहते हैं कि जिनके नेत्रों को ज्ञान का प्रशिक्षण प्राप्त हो चुका है, वही इस प्रक्रिया के सत्य को ग्रहण कर सकते हैं। अब आपके सामने पूरी प्रक्रिया है। वे कहते हैं कि मूढ़ लोग इसे समझ ही नहीं सकते। सिर्फ़ वे जिनकी आंखों में ज्ञान का प्रकाश है इसको देख सकते हैं तो यह चुनाव अब आपको करना है कि आप मूढ़ रहना चाहते हैं या ज्ञानवान नेत्रों से पूर्ण अध्येता। यह मर्ज़ी पूरी तरह आपकी ही है।

उपलब्धि नहीं जागरुकता

15.11 यत्न करने वाले योगीजन भी अपने हृदय में स्थित इस आत्मा को तत्वतः ही जानते हैं, किन्तु जिन्होंने अपने अंतःकरण को शुद्ध नहीं किया है, ऐसे अज्ञानी जन तो यत्न करते रहने पर भी इस आत्मा को नहीं जानते। 15.12 सूर्य में स्थित जो तेज़ संपूर्ण जगत को प्रकाशित करता है तथा जो तेज़ चंद्रमा और अग्नि में है, उसको तू मेरा ही तेज़ जान। 15.13 और मैं ही पृथ्वी में प्रवेश करके अपनी शक्ति से सब भूतों (जीवों) को धारण करता हूं और रसस्वरूप-अमृतमय चंद्रमा होकर संपूर्ण औषधियों (वनस्पतियों) को मैं ही पुष्ट करता हूं। 15.14 मै ही सब प्राणियों के शरीर में स्थित रहने वाला प्राण और अपान से संयुक्त वैश्वानर (जीवाग्नि) अग्निरूप होकर चार प्रकार (भक्ष्य, भोज्य, लेह और पेय) का अन्न पचाता हूं।

कृष्ण 'योगिनः' शब्द का प्रयोग करते हैं इस श्लोक में। योग आजकल बड़ा प्रचलित शब्द हो गया है 'कूल' लोगों के लिए। अभी हाल में ही मैंने एक विज्ञापन में पढ़ा था एक सुपर-डीलक्स कुंडलिनी योग के बारे में, जो तुरंत 'लिबरेशन' (मुक्ति) प्रदान करता है। मैंने ऐसे योग के बारे में आज तक किसी शास्त्र में कभी नहीं पढ़ा है।

योग तो वह जुड़ने की कड़ी है जीवात्मा और महाचेतन परमात्मा के मध्य। इस कड़ी में जागरुकता वही है जो परमात्मा के संदर्भ में बताई गई है जिससे मुक्ति मिलती है। प्राचीन भारत के एक प्रसिद्ध योग-वैज्ञानिक पतंजलि ने इस योग के लिए आठ विधियां बताई हैं, जिसमें शामिल हैं मुक्ति और यह भाव कि हम में भी दैवी चेतना है।

परंतु मेरे विचार से आज के युग में आध्यात्मिक प्रगति और स्वयं में दैवी चेतना की अनुभूति के लिए सबसे सही मार्ग है ध्यान का, जो उन आठ पद्धतियों में से एक है।

चूंकि हम भोजन को बेकार कचरे के समान समझते हैं, वह हमारे अंदर जाकर वाकई में कचरा ही हो जाता है। जब हम भोजन को ऊर्जा का रूप समझेंगे, उस ऊर्जा का जो हमें प्राण शक्ति देती है तो हम अपने अंदर भी एक बड़ा बदलाव महसूस करेंगे। भोजन के पूर्व ईश्वर की प्रार्थना करना और भोजन के लिए धन्यवाद देना, ईसाइयों की एक श्रेष्ठ परंपरा है।

खाना प्रारंभ करने के पूर्व संसार के प्रति कृतज्ञ होना कि उसने इतना कुछ खाने को दिया है और भोजन पर ध्यान लगाना ज़रूरी है। पारंपरिक रूप से हिन्दू लोग भोजन के पूर्व ईश्वर को प्रसाद चढ़ाते हैं और प्रार्थना करते हैं। जब इन शुद्ध रिवाज़ों का पालन किया जाता है तो बड़े बदलाव अपने अंदर महसूस किए जाते हैं।

वह व्यक्ति जो अपने वर्तमान में स्थित रह सकता है, जानता है कि वह कृष्ण के साथ है। ऊष्मा और प्रकाश ऊर्जा प्रदायक के रूप में सूर्य की भूमिका स्पष्ट ही है। यह भी ज़ाहिर है कि सूर्य के बिना जीवन किसी भी रूप में अस्तित्ववान नहीं रह सकता पर चंद्रमा का समस्त वनस्पतियों एवं मानव का ऊर्जा प्रदायक होना इतना स्पष्ट नहीं लगता और इसलिए लोग इसकी कदर ज़्यादा नहीं कर पाते।

चंद्रमा हमारे व्यवहार, मानसिकता और मन का नियंत्रक होता है। सोम जो चंद्रमा का एक पर्यायवाची है, इसकी तरलता को बताता है तथा इसकी बढ़ने और घटने की प्रवृत्ति का भी द्योतक होता है।

फिर, कृष्ण वैश्वानर, प्राण एवं अपान की बात करते हैं।

बृहदारण्यक उपनिषद कहता है- "मनुष्य के अंदर की अग्नि जो उसके द्वारा खाया हुआ भोजन पचाती है, वैश्वानर अग्नि कही जाती है। इसी वैश्वानर अग्नि के प्रज्ज्वलन की ध्वनि हम सुनते हैं जब हम अपने कान बंद कर लेते हैं, लेकिन जब आत्मा शरीर को छोड़ने वाली हो तब यह ध्वनि सुनाई नहीं पड़ती।"

यह उपनिषद आगे कहता है कि न आहार, न प्राण अकेले काम कर सकता है; क्योंकि एक-दूसरे पर यह आश्रित होते हैं। भोजन सड़ने लगेगा बिना प्राण-वायु के और बिना भोजन के प्राण-वायु सूख जाएगी। जब ये दोनों एक साथ कार्यरत रहते हैं तो जागरुकता आती है और असली चेतना उदय होती है।

यहां कृष्ण का तात्पर्य है कि भोजन भी दैवी होता है क्योंकि इस पर ईश्वर का प्रभाव होता है। हम भोजन आसानी से उपलब्ध समझते हैं। इसकी महत्ता तब ही समझ में आती है जब इसकी कमी हो जाए।

हमारा दिमाग (मन) ऐसे काम करता है

| 15.15 | और मैं ही सब प्राणियों के शरीर में अंतर्यामी रूप में स्थित हूं तथा मेरे द्वारा ही स्मृति, ज्ञान और रूपीहन (विचार और बुद्धि में पड़ने वाले संशय, विपर्यय आदि दोष हटाने की प्रक्रिया) होती है और सब वेदों द्वारा मैं ही जानने योग्य हूं तथा वेदांत का कर्त्ता और वेदों को जानने वाला मैं ही हूं। | | 15.16 | इस संसार में नाशवान और अविनाशी ये दो प्रकार के पुरुष हैं। इसमें संपूर्ण भूत प्राणियों के शरीर तो नाशवान और जीवात्मा अविनाशी कहा जाता है। |

कृष्ण कहते हैं कि वही स्मृति और ज्ञान है। इसका मतलब क्या है? हमारा मन कैसे काम करता है? यह कैसे अपनी धारणाएं स्थापित करता है? हमें यह भी नहीं मालूम होता कि हमारा मन कहां अवस्थित होता है। यदि मैं आपसे पूछूं कि यह कहां होता है तो आप अपने सिर की ओर इशारा करेंगे पर वह आपके मन की स्थिति नहीं होती।

हमारे शरीर के हर कोश में एक अंतर्निहित बुद्धिमत्ता होती है। ये कोश सदा अपना पुनर्सृजन करते रहते हैं। यही कोश हमारे शरीर-मन तंत्र को सम्मिलित रूप में बनाते हैं, इसलिए हमारे मन की कोई एक स्थिति नहीं होती-कम-से-कम सिर में तो कतई नहीं।

बुद्धिमत्ता और अंतर्प्रज्ञा

हमारे सारे निर्णयों पर हमारे पुराने अनुभवों का प्रभाव रहता है जो हमारे अचेतन मस्तिष्क के संस्कारों में निहित रहते हैं। यह अचेतन क्षेत्र बहुत शक्तिशाली होता है। इसका इस्तेमाल तीन विधियों में होता है-सहज वृत्ति के स्तर पर, बुद्धिमत्ता के स्तर पर और अंतर्प्रज्ञा के स्तर पर। जब हमारा अचेतन ऋणात्मक स्मृतियों से बोझिल रहता है और व्याकुलता छायी रहती है तब यह चीज़ को ग़लत जगहों पर तलाश करते हैं, क्योंकि हमारा अनुकूलन इसी तरह किया गया है। हमें चाहिए कि हम अंतर्मुखी हो जाएं।

'गीता' पर अपने भाष्य में शंकराचार्य कहते हैं कि कृष्ण से स्मृति और ज्ञान उन लोगों को प्राप्त होता है जो अच्छे काम करते हैं। जो बुरे काम करते हैं उनकी स्मृति और ज्ञान का ह्रास होता है। यहां स्मृति और ज्ञान का अर्थ है अपनी मूल प्रकृति को समझना और महसूस करना कि हम इसी दैवी सत्ता कृष्ण से सदैव जुड़े रहते हैं, जो हमारे हृदय में निवास करते हैं।

कृष्ण यहां अर्जुन को और गहरी समझ में उतारते हैं। यहां वे 'पुरुष' की बात करते हैं, यानी उस ऊर्जा सिद्धांत की जो हमारे अस्तित्व का आधार है। 'सांख्य-दर्शन' पुरुष और प्रकृति की बात करता है। एक तरह से पुरुष यहां ऊर्जा और प्रकृति पदार्थ का द्योतक है। पुरुष अचल अकर्मक ऊर्जा का प्रतीक है जबकि प्रकृति सकर्मक पदार्थ के सिद्धांत की। पुरुष एक नर है और प्रकृति मादा। दूसरे शब्दों में कहें तो पुरुष शिव है और प्रकृति शक्ति!

कृष्ण तो इस दर्शन के भी परे जाते हैं। वे कहते हैं कि पुरुष के भी दो रूप हैं-एक अविनाशी और दूसरा नाशवान। वे कहते हैं कि सारे जीव नाशवान पुरुष के वर्ग में आते हैं जो अविनाशी ऊर्जा में स्थित रहते हैं।

पहले अध्यायों में भी कृष्ण ने काफ़ी विशदता में प्रकृति के कई पहलुओं की चर्चा की है जो मन, इंद्रिय और तीन गुणों के माध्यम से अपना काम करते हैं। यहां वह 'पुरुष' तत्त्व पर विस्तार से चर्चा करते हैं। 'पुरुष' वह मूल ऊर्जा है जो सबका उत्स है। 'ईशावास्यम् छद्म सर्वम्' कथन है ईशावास्य उपनिषद का-' 'जो अस्तित्वहीन है वह ऊर्जा है।"

महान वैज्ञानिक आइंसटीन उस समय अवसादग्रस्त हो गए जब उसके सापेक्षवाद के सिद्धांत द्वारा व्यक्त संभावना कि 'पदार्थ से ऊर्जा निःसृत होती है' का प्रयोग न्यूक्लीयर बम बनाने के लिए किया गया। उसको बड़ा सदमा लगा कि उसकी खोज़ इतने बड़े विनाश का कारण बन सकती है। इसके बाद वे भी आध्यात्मिकता की ओर मुड़ गए थे।

जब आइंसटीन ने यह उपनिषद का सूक्त पढ़ा जो शायद पांच से दस हज़ार वर्ष पूर्व लिखा गया था तो वे बोले- "मुझे इसका गर्व है कि मैंने खोजा कि पदार्थ ऊर्जा का ही रूप है। कई हज़ारोँ वर्ष से इन ऋषियों को यह मालूम था कि पदार्थ से ऊर्जा निकलती है। असल में विज्ञान का आख़िरी क़दम आध्यात्मिकता का प्रथम क़दम है।

यह आदि ऊर्जा का सिद्धांत 'पुरुष' द्वारा व्यक्त है जो एक विभव्रीय ऊर्जा (संभावित ऊर्जा) का स्रोत है। यानी यह ऊर्जा तो है पर अकर्मक है। समस्त

सामूहिक चेतना

15.17इन दोनों से उत्तम पुरुष तो अन्य ही है जो तीनों लोकों में प्रवेश कर सबका धारण-पोषण करता है एवं अविनाशी परमेश्वर और परमात्मा कहा जाता है।
15.18क्योंकि मैं नाशवान जड़वर्ग क्षेत्र में तो सर्वथा अतीत हूं और माया में स्थित अविनाशी जीवात्मा से उत्तम हूं इसलिए लोक में और वेदों में भी पुरुषोत्तम के नाम से प्रसिद्ध हूं।
15.19भारत! इस प्रकार तत्त्व से जो ज्ञानी पुरुष मुझको पुरुषोत्तम जानता है, वह सर्वज्ञ पुरुष सब प्रकार से निरंतर मुझ (वासुदेव) परमेश्वर को ही भजता है।
15.20हे निष्पाप भारत! इस प्रकार यह अति रहस्य युक्त गोपनीय शास्त्र मेरे द्वारा कहा गया है। इसको तत्त्वतः (पूरी तरह से) जानकर मनुष्य ज्ञानवान और कृतार्थ हो जाता है।

कृष्ण कहते हैं कि वे पुरुष के इन दोनों प्रकारों से परे हैं, अर्थात् नाशवान शरीर-मन तंत्र की ऊर्जा एवं अविनाशी ऊर्जा से तथा वे उसके रूप है जो एक अन्य ऊर्जा का वह स्वर है जिसे परमेश्वर या परमात्मा कहा जाता है।

पुरुष ही वह ऊर्जा है जो हम सबमें व्याप्त है। पुरुषोत्तम वह ऊर्जा है जो समस्या ब्रह्मांड में व्याप्त है। इस प्रकार पुरुषोत्तम एक प्रकार से पराशक्ति-ब्रह्मांडीय ऊर्जा का ही रूप है। यह तो चरम कॉस्मिक चेतना को स्पष्ट करने के लिए पुरुष को नर और शक्ति को मादा बनाया गया है, वस्तुत दोनों का एक ही मूल है।

जीवन को संचालित करने वाली ऊर्जा

यह वह ऊर्जा है जो जीवन के पीछे कार्यरत रहती है। गौतम बुद्ध का कहना है-“संसार (या ब्रह्मांड) स्वयं को सृजित करता है। ऐसा कोई समय हम पुरुषोत्तम को अपने पालन-पोषण एवं प्रशिक्षण के कारण विभिन्न रूपों में देखते हैं। कभी हम उनको ही सदानन कर्तिकेय के रूप में देखते हैं या द्वादशानन 'पुरुगा' के रूप में; चतुर्भुजा बालाजो के रूप में या मोर मुकुटधारी दो पांव वाले बंसी वादक कृष्ण के रूप में। यानी हम उनको उसी रूप में देखते हैं जिसमें हमको सहूलियत रहती है, जिससे कि हम उनके साथ जुड़ सकें या उन तक पहुंच सकें।

एक लघु कथा

एक बड़ा ज्ञानी भक्त था। उसने वर्षों शिव की मूर्ति के सामने आराधना की, परंतु शिव उसके सामने प्रकट नहीं हुए। अंततः उसने सोचा कि चलो विष्णु की आराधना की जाए। विष्णु ज़्यादा सदय माने जाते हैं। उसने शिव की मूर्ति हटाकर वहां एक खूबसूरत विष्णु का विग्रह रख दिया, परंतु हृदय से वह शिव भक्त ही था अतः उसने शिव की मूर्ति एक कोने में ज़रूर रख दी, पर फेंकी नहीं। दूसरे दिन उसने विष्णु की आराधना धूप-दीप-फूल से प्रारंभ की, पर उसे यह देखकर गुस्सा आया कि धूप का धुआं बार-बार कोने में रखी शिव मूर्ति की ओर ही जा रहा था। जब वह धुएं की दिशा कैसे भी रोक नहीं पाया तो वह आगे बैठा और शिव मूर्ति की नाक दबाकर बोला-"भोलानाथ! यह धूप वंदन आपके लिए नहीं है। अब मैं आपकी आराधना कतई नहीं कर रहा हूं।"

तभी उसे लगा कि उसके पास कोई है-देखा तो सामने मुस्कुराते शिव खड़े थे। वह तुरंत उनके पैरों पर लोट गया और कातर स्वर में बोला-"भोलेनाथ! जब मैंने वर्षों आपकी पूजा की तब तो आप प्रकट नहीं हुए और अब जब मैंने आपकी आराधना भी नहीं की तथा आपकी नाक दबाकर आपकी बेइज्जती कर दी, तब आप तुरंत प्रकट हो गए। यह क्या माया है प्रभु?"

शिव जी ने मुस्कुराते हुए कहा-"वत्स! पहले तुम मेरी पूजा करते थे लेकिन मैं तुम्हारे लिए एक विचार मात्र था-एक धारणा था, परंतु इस समय जब तुमने मेरी नाक दबाई तो तुमने मुझे एक जीता-जागता अस्तित्व, एक वास्तविकता समझा तो मैं तुम्हारे सामने प्रकट हो गया।"

हम में से ज़्यादातर के लिए ईश्वर एक विचार, एक अवधारणा से ज़्यादा कुछ नहीं हैं। हम तरह-तरह की कथाएं गढ़ते हैं अपनी सुविधा के लिए और अपने भय और चिंताओं को ढांकने के लिए तथा विभिन्न जटिल दार्शनिक सिद्धांत बनाकर मात्र अपना ज्ञान प्रदर्शित करते रहते हैं-उसे एक जीता-जागता अस्तित्व नहीं समझते।

क्या फ़र्क पड़ेगा यदि हम कृष्ण को, परब्रह्म, पराशक्ति इत्यादि के नाम से संबोधित करें, उसे पुरुषोत्तम मानें? अरे! उसे हम चाहे किसी भी नाम से पुकारें वह तो हमारे लिए अविनाशी सत्ता ही रहेगा, जिससे हम जीवन प्राप्त करते हैं और जीते-जागते हैं।

यह कृष्ण की अनिर्बन्धित सत्ता है जो कहती है कि वही पुरुषोत्तम है जो 'गीता' को एक आध्यात्मिक प्रमाणिकता प्रदान करती है। गीता की महत्ता इसलिए ही नहीं कि इसमें महत्ती ज्ञान दिया है या यह शाश्वत सत्य दिग्दर्शित कराती है, वरन् इसलिए है कि इसमें एक साहसी व्यक्ति की उक्ति है कि वही त्रिगुणातीत परमेश्वर है जो इस कृति (गीता) को एक शाश्वत सत्य उद्घाटित करने का आधार बनाता है। वह पुरुषोत्तम, वह परब्रह्म कृष्ण हम पर भी कृपा करें।

अब कृष्ण महान सत्य उद्घाटित करते हैं, उनके सामूहिक चेतना के शाश्वत प्रतीक होने को। यह आपको आश्चर्यचकित भी कर सकता है या आपको इसकी जानकारी या जागरुकता पहले से ही हो सकती है। चाहे यह धारणा नई हो या पुरानी, आप इस सत्य को निष्पक्षतापूर्वक विश्लेषित करें; इसे जितना कर सकते हैं उतना आत्मसात करें और इस पर प्रश्न तब तक उठाते रहें जब तक आपका तर्क थककर बेदम होकर बैठ न जाए।

प्रथम सत्य

हमारे सबके मन (या मस्तिष्क) इस ब्रह्मांड के अलग-अलग टुकड़े नहीं हैं। वे सभी एक हैं और एक से ही हैं।

वस्तुतः हम सभी के मन आपस में जुड़े रहते हैं। सिर्फ़ जुड़े ही नहीं रहते, वे एक-दूसरे पर अपना प्रभाव भी डालते हैं, सीधा-सीधा असर डालते हैं। इसे ही मैं सामूहिक चेतना का नाम देता हूं। हमारे विचार ऐसे फैलते हैं जैसे सर्दी का संक्रमण हो। लोग एक-दूसरे के सर्दी प्रकोप से बच सकते हैं, पर हमारे विचारों से नहीं। हर एक पर इनका असर होता ही है। चाहे सर्दी के प्रकोप से बचाव हो जाए पर सामूहिक चेतना के विचार से बचना असंभव है।

यदि किसी का सर्दी का प्रकोप हमें भी बीमार करता है तो हम शारीरिक रूप से कुछ दिन उसका कष्ट झेलेंगे, फिर ठीक हो जाएंगे, पर जब हम दूसरों के विचारों से आक्रांत होते हैं तो न सिर्फ़ हम मानसिक रूप से भी क्षुब्ध होते हैं, बल्कि यह असर बहुत दिनों तक कायम रहता है। हमारा सोचा हुआ हर विचार हमारे आसपास के लोगों को प्रभावित करता है। हमारे पास के लोग ही नहीं, धीरे-धीरे बढ़ता हुआ असर पृथ्वी पर विद्यमान हर व्यक्ति पर अपना प्रभाव छोड़ने लगता है।

एक लघु कथा

दो चींटियां एक बार एक कप की सतह पर चल रही थीं। उस कप में अमृत भरा था। अचानक एक चींटी फिसली और लगा कि वह कप में गिर जाएगी, पर उसने स्वयं को संभाल लिया। इस पर दूसरी चींटी बोली-“अरे! तुम इस कप में गिरीं क्यों नहीं। यह तो अमृत का कप है। इसमें डूब भी जातीं तो अमर हो जातीं।"

इस पर पहली चींटी बोली-"मैं स्वयं को डुबाना नहीं चाहती।"

हम यह समझ नहीं पाते कि सामूहिक चेतना में स्वयं को विलीन करने से हम संपूर्णता से मुक्ति पाते हैं। हम प्रतिरोध करते रहते हैं और अपनी अस्मिता कायम रखते हैं। जब तक हम सामूहिक चेतना में अपना विलय नहीं करते, हम अपने और दूसरों के लिए नर्क पैदा करते रहते हैं।

टाओवाद-जो चीन का एक प्राचीन दार्शनिक स्कूल है, में भी यही सीख दी जाती हैं टाओ का अर्थ ही है प्रकृति का अनुसरण करना। इस प्राकृतिक बहाव का सबसे ज्वलंत उदाहरण है पानी का बहना। पानी भूमितल के ढलान पर बहता है। यह अपने प्रतिरोधों के चारों ओर एकत्रित हो जाता है। टाओ उस घास की बात करता है जो बहाव के साथ जुड़ जाती है और बहाव गुज़रते ही सीधी हो जाती है। यदि हम ऐसा कर सकें तो हम अपने माहौल के प्रतिकूल होने की कल्पना भी नहीं कर सकते।

तीसरा सत्य

अपने चरम स्तर अर्थात् आध्यात्मिक स्तर पर हम समझ सकें कि हम बहुत गहराई से सबसे जुड़े हैं, संपूर्णता से जुड़े हैं अपने पूरे समूह से-पूरे ब्रह्मांड से, तो हम न सिर्फ़ आनंद प्राप्त करते हैं वरन् हम सही मायनों में जीते हैं क्योंकि तब हमारे सामने कई नए आयाम उद्घाटित हो जाते हैं।

इस समय हम दबाव ग्रस्त महसूस कर रहे हैं और लगातार विक्षुब्ध रहते हैं तथा बहुत सोच-विचार में उलझे रहते हैं। जब हम अपने शरीर-मन तंत्र को सबसे अलग मानते हैं तो हमें बहुत सोच-विचार करना पड़ता है। हमें जीवन का आनंद लेने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

लेकिन यदि सामूहिक चेतना में हम स्वयं को विलीन कर दें तो हमारे सामने कई नई संभावनाएं व आयाम खुल जाते हैं। कल्पना करें कि हम यदि इस एक शरीर से इतना आनंद उठाते हैं तो हमारे पास दो शरीर हो तो आनंद दोगुना नहीं हो जाएगा? और यदि हमारे पास कई शरीर हों ... तो कहना ही क्या है। सभी में ईश्वर-दर्शन करते हैं जब वे आनंद-ओ-उन्माद में सामूहिक चेतना में आते हैं।

वे कुछ कल्पना से नहीं देखते। जब वह अनुभव होता है तो पूरा समूह ही सभी को एक-सा और एक ही समझने लगता है। उनकी समझ में आ जाता है कि वे अलग जीव-सत्ता नहीं हैं। कृष्ण कहते हैं कि जो माया के 'मम' में पड़े रहते हैं वे ही परमात्मा और आत्मा में फ़र्क समझते हैं तथा अविनाशी और विनाशी तत्त्वों में भेद करते हैं। एक बार जैसे ही सामूहिक चेतना की अनुभूति हुई कि कोई फ़र्क या भेदभाव नहीं रहता। हर एक सामूहिक चेतना में विलीन हो जाता है।

लहर समझती है कि वह समुद्र से अलग है, फ़र्क है। वह यह नहीं समझ पाती कि वह समुद्र से ही पैदा होती है और समुद्र में ही विलीन हो जाती है। उसको यह भान नहीं होता कि वह स्वयं ही समुद्र है। जिस प्रकार लहर समुद्र का अभिन्न अंग है, इसी प्रकार जीवात्मा परमात्मा का अटूट भाग है। जब हम स्वयं 'पुरुषोत्तम' के भाग हैं तो हम 'पुरुषोत्तम' तक क्यों पहुंचेंगे। हम तो वही हैं; उन्हीं के अंग हैं।

यही कृष्ण का प्रमुख ज्ञान है। इस अध्याय में कृष्ण एक परम गुरु की तरह बात करते हैं। अर्जुन इसमें पूरी तरह मौन रहता है जो अपने गुरु को समझने का सर्वोत्तम तरीका है।

यह गुरु ही है जो हमारे अस्तित्व से जुड़ा कैंसरनुमा हिस्सा 'अहम्' को पूरी तरह ख़त्म कर सकता है।

हमारा गुरु एक तरह की शल्य चिकित्सा कर, इस ट्यूमर या कैंसर को निकाल फेंकता है। वह कभी यह अनुमति नहीं देगा कि प्रबुद्ध स्थिति से कम किसी स्थिति में हम रहें। वैसे जब हम आध्यात्मिक रूप से भी उन्नति करते हैं तब भी किन्हीं सतहों में हम फंसे रह जाते हैं, लेकिन हमें यह मालूम भी नहीं रहता कि हम फंस गए हैं और कोई प्रगति नहीं कर रहे। ऐसी हालत में गुरु हमें बार-बार धक्का देकर आगे बढ़ाता है। वह हमारे समग्र जीवन में परिवर्तन ले आता है।

जब हम शल्य चिकित्सा का छुरा या चाकू देखते हैं तो हमें लगता है कि यह हमें आघात पहुंचाएगा, पर सर्जन का चाकू मारने के लिए नहीं होता, यह तो हमें निरोग करने के लिए काम करता है। भारत में देवों या भगवानों के हाथ में हथियार दिखाए जाते हैं। वह वास्तव में शल्य क्रिया में प्रयोग में आने वाले औज़ारों के रूप होते हैं, जो हमारे अहम् को निकालकर बाहर फेंकते हैं। देवी काली के हाथ में एक बड़ा छुरा (या तलवार) और दूसरे हाथ में एक कटा हुआ हैं जिन्हें मानव अनुभव प्राप्त हो रहा है, यह सुनकर न सिर्फ़ हम इसको स्वीकार नहीं कर पाते, वरन् थोड़े बेचैन भी हो उठते हैं। हम समझते हैं कि वह (गुरु) अपने विचारों को हममें डालकर हमें परिवर्तित करना चाहता है। यह सोचते ही हम डर जाते हैं और भाग खड़े होते हैं।

असल में हम अपने 'भेड़-चाल' वाले जीवन से खुश रहते हैं कि बीवी-बच्चे प्राप्त किए, काम किया और मज़े करें, पर यदि हमारा गुरु हमें यही बात लगातार बताता है तो फिर हम उसका प्रतिरोध करना बंद कर देते हैं, यद्यपि आश्वस्त हम अभी भी नहीं होते। कुछ समय और बीतने के पश्चात् हमारे गुरु की ऊर्जा हमें आकृष्ट करती है और हम उनको याद करने लगते हैं। धीरे-धीरे वह हमारे अस्तित्व का एक हिस्सा बनने लगते हैं। अभी भी हम वह स्वीकार करने को तैयार नहीं जो वह कह रहे हैं। यह 'आंख-मिचौली' का खेल बहरहाल जारी रहता है।

फिर किसी बिन्दु पर जाकर हमें गुरु पर भरोसा होता है। तब वे बताते हैं कि हम भी उन्हीं जैसे हैं बिल्कुल। वे कहते हैं कि हम भी सत्य समझकर अंततः उन जैसे ही हो सकते हैं, पर हमें फिर डर लगता है और भेड़ की तरह बर्ताव करने लगते हैं। तब हमारा गुरु भी भेड़-सा बनकर हमें सहज करता है, जिससे लगे कि वह भी हमारे जैसा ही है। एक बार जब हम उनसे जुड़कर उन पर पूरा भरोसा करने लगें तो वह हमारे मन में अनुभव उतारते हैं और कहते हैं कि हम शेर हैं (भेड़ नहीं)। इसी स्थिति को मैं 'दीक्षारंभ' कहता हूं या प्रथम अनुभव। फिर वह हमें 'शेर' होने का अनुभव कराते हैं, पर उस अनुभव को प्राप्त करने के पश्चात् भी हम इसके होने को झुठलाते रहते हैं।

फिर काफ़ी समय पश्चात् गुरु हमें अपनी सत्य प्रकृति से साक्षात्कार करने का अनुभव प्रदान करते हैं और हमें अंतिम स्वतंत्रता प्रदान करते हैं। तभी, सिर्फ़ तभी हमें अनुभव होता है कि हम तो हमेशा से 'शेर' ही थे।

हमें कुछ नया नहीं होता है, हमें तो जागरूक होकर वह महसूस करना है जो हम वाकई में हैं। गुरु एक बार शुरुआत होने के बाद कभी हमें फिसलने नहीं देगा और साथ रहेगा, जब तक कि हम पूरी तरह पल्लवित न हो जाएं। वह बार-बार हमें चेतन अनुभव की उच्च श्रेणियों तक ले जाएगा और तब तक यह प्रयत्न जारी रहेगा जब तक कि हम महसूस न करने लगें कि हम शाश्वत चेतना हैं, कि हमारी सारी छिपी संभावनाएं और क्षमताएं प्रकट हो चुकी हैं या हम चरम सत्य को ग्रहण करने लगे हैं।

जितनी ज़्यादा हम अपने गुरु को इन शल्य क्रियाओं को करने देंगे उतने ही हम सत्य को समग्रता से महसूस कर पाएंगे। कुछ लोग तो शल्य क्रिया की

16वां अध्याय

तुम और मैं दैवासुर सम्पद्विभाग योग

मानव एक अंतर्निहित दैवी प्रकृति के
साथ जन्म लेते हैं;
वे पापी नहीं हैं;
लेकिन वैश्विक अनुकूलन उन्हें
आसुरी वृत्ति देता है।
कृष्ण बताते हैं कि वे कैसे
पुनः दैवी हो सकते हैं।

तुम और मैं

इस अध्याय को पारंपरिक रूप से दैवासुर संपद द्विभाग योग कहा जाता है, अर्थात् वह योग जो दैवी और आसुरी प्रकृति की व्याख्या करता है। इसमें कृष्ण संस्कार या (गहरी जमी स्मृतियों) को और गहरे स्तर पर ले जाकर समझाते हैं। वे मन-शरीर तंत्र की गहरी ऊर्जा सतहों में जाकर हमें कॉस्मिक सतह तक पहुंचाते हैं। वह ऊर्जा जो इस पूरे अंतराल में व्याप्त रहती है; इस ब्रह्मांड को घेरे रहती है, 'ईथर' की ऊर्जा है - आकाश की ऊर्जा है।

दैवी या आसुरी?

कृष्ण यहां दैवी और आसुरी प्रवृत्तियों पर बात करते हैं। मज़ा यह है कि इन दोनों शब्दों की (अंग्रेजी में 'डिवाइन' और 'डैमोनिक) की मूल धातु एक ही है यह कोई तुक्के से नहीं है, क्योंकि दोनों प्रवृत्तियों का आधार एक ही ऊर्जा है। यह एक साधारण चुनाव है-जब हम शब्द 'तुम' चुनते हैं तो हम दैवी हो जाते हैं और जब 'मैं' का चुनाव करते हैं तो आसुरी हो जाते हैं-बस!

श्री रामकृष्ण परमहंस-प्राचीन भारत के एक प्रबुद्ध स्वामी-इस ऊर्जा के बारे में एक बड़ी सुंदर बात करते हैं। वे कहते हैं- "कोई ऊर्जा विनष्ट नहीं हो सकती; आपका प्रेम कभी नष्ट नहीं हो सकता। इसमें तो सिर्फ बदलाव ही हो सकता है। वे कहते हैं कि जब बछड़ा 'मैं-मैं' करता है ('अहम्'-'अहम्' करता है) उसे काम करना पड़ता है, कष्ट पाना होता है, मार पड़ती है और त्रास मिलता है, पर जब यह मार दिया जाता है और इसकी खाल (तांत) से संगीत वाद्य बनते हैं तब यह उसी वाद्य के माध्यम से 'तुमी...तुमी' ('तुम'-'तुम') कहता है। यानी मैं-मैं कहने में कष्ट पाता है और 'तुम-तुम' कहकर यह संगीत की रस-वृष्टि करता है और ईश्वर की महिमा गाता है।"

यह बंगाली भाषा में बनाया हुआ एक मनोहारी रूपक है। तात्पर्य, परमहंस का, यही है कि जब तक 'अमी-अमी' (मैं-मैं) का उच्चारण होगा हम औरों तथा स्वयं के लिए भी असुर रूप रहेंगे, लेकिन जैसे ही संज्ञीय परिवर्तन हम में दो-एक घंटे के पश्चात् वह अनुभूति तिरोहित हो जाती है और कभी दोबारा महसूस नहीं होती। ऐसा क्यों होता है? क्या यह अनुभूति कभी वापिस नहीं आ सकती?"

यह समझ लें कि आनंदानुभूति का अर्थ है विकल्प रहित महसूस करना। इसमें किसी चुनाव की कतई गुंजाइश नहीं। जब हमारा 'मैं' अनुपस्थित होता है; जब हमारी अस्मिता, पहचान गायब हो जाती है तब ही हमें आनंदानुभूति होती है। जिस क्षण हमने वह आनंद वापिस चाहा, उस क्षण हमारी एक रुचि पैदा होती है और इस विकल्प के लिए करना, कष्ट को न्यौता देना है। सारी चाहतें कष्टदायी होती हैं, क्योंकि उनका आधार हमारा मन (या दिमाग़) होता है। यह स्वयं द्वैत भाव पर आधारित होता है, पर आनंद तो विकल्प रहित स्थिति में मिलता है। यह तो द्वैत भाव से परे है, यहां कुछ चुनना नहीं है। यह तो मन और चाह की सीमा से भी परे है, परंतु जैसे ही हमने आनंद को पकड़ने की चाह की कि आनंद हमारी पकड़ से छूटा, क्योंकि हमारी चाह का आधार मन है, जो तुलना करने लगता है और द्वैत भाव में पड़ जाता है। इस रास्ते से तो आनंद कभी मिल ही नहीं सकता।

जब हम आनंद मग्न होते हैं तो हम आनंद को स्वयं पर हावी होने देते हैं, पर जैसे ही आनंद पर हम स्वयं 'छाना' चाहते हैं कि हम मन के स्तर पर आ जाते हैं और आनंद छूट जाता है। जब हम आनंद को पकड़ना चाहते हैं तो हमारे अंदर 'मैं और मेरे' के भाव का वर्चस्व होता है, जिससे हमारा अहम् ही और तुष्ट होता है। 'मैं और मेरा' यह भाव ही आनंद- घातक होता है। तब हम दैवी हो ही नहीं सकते। जब आनंदपूर्ण होते हैं तो 'मैं और मेरे' का भाव नहीं रह सकता। तब तो हम 'तुम या तुम्हारे' के भाव से ओत-प्रोत रहते हैं। आनंद की चाह करना इसी 'मैं और मेरे' भाव को अपनी बागडोर सौंप देना है।

'तुम' और 'मैं'

हमें 'तुम' और 'मैं' का फ़र्क समझना ज़रूरी है। 'मैं' शब्द का अर्थ है अहम् भाव जागरण और 'तुम' का अर्थ है ईश्वर या परमात्मा। जब हमारी पहचान तिरोहित होती है, अहम् विगलित होता है तो जो बाकी बचता है वह है परमात्मा अर्थात् दैव तत्व! यह तो हमीं हैं जो 'मेरे' भाव द्वारा असुर को पैदा करते हैं। यदि हम में 'मैं' का भाव है तो हम चाहे कुछ भी करें-ध्यान लगाएं, पूजा-पाठ या अर्चना करें, ज्ञान प्राप्त करना चाहें- हमारे सारे कार्य-कलाप केवल हमारे अहम् को ही तुष्ट करेंगे और स्वाभाविक है कि अहम् भाव हमें केवल कष्ट और अज्ञान ही देगा। इसके विपरीत हमारा कोई कर्म 'तू और

दिव्यता के लिए अहर्ताएं

16.1, .2, .3 श्री भगवान बोले-भय का सर्वथा अभाव, अंतःकरण की पूर्ण निर्मलता, तत्त्व ज्ञान के लिए ध्यान योग में निरंतर दृढ़ स्थिति और सात्त्विक दान, इंद्रियों का निरंतर दमन, भगवत पूजा और अग्नि होमादि उत्तम कर्मों का आचरण एवं वेद-शास्त्रों का पठन-पाठन तथा भगवान के नाम-गुणों का कीर्तन और स्वधर्म पालन के लिए कष्ट सहना, इंद्रियों सहित अंतःकरण की सरलता (शुद्धता); अहिंसा, सत्य (यथार्थ) और प्रिय भाषण, क्रोध का सर्वथा त्याग; कर्मों में कर्त्तापन के अभिमान का त्याग; चित्त में चंचलता का अभाव; किसी की निंदादि न करना तथा सब प्राणियों हेतु दया; इंद्रियों का विषयों के साथ संयोग होने पर भी आसक्ति का न होना; कोमलता तथा लोक शास्त्र के विरुद्ध आचरण में लज्जा और व्यर्थ चेष्टाओं का अभाव; तेज़, क्षमा, धैर्य, बाहर-भीतर की शुद्धि एवं किसी के लिए भी शत्रु का भाव न होना और न अपने से पूज्यता के अभिमान का अभाव-हे भारत! ये सब तो दैवी सम्पदा प्राप्त पुरुष के लक्षण हैं।

यहाँ कृष्ण उन सभी गुणों का उल्लेख करते हैं जो हमें चेतना के उच्चतर स्तर पर ले जाकर हममें दिव्यता का समावेश करते हैं।

व्यवहार फ़र्क डालता है

जब हम गुणों की इस फेहरिस्त के बारे में 'मेरे' भाव में सुनते हैं तो प्रायः हम क्या करते हैं? हम इन सबको अपने व्यवहार में लाने का अभ्यास प्रारंभ कर देते हैं, पर एक बात स्पष्ट है-यदि हम इन सभी गुणों को अपने अंदर लाने का गलत समझें और हमारे सामने आकर यह बात कबूलें। हमें ताकत मिलती है दूसरों की गलतियां सुनकर और हम मज़बूती से दूसरों को पापी कहते हैं।

स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि एकमात्र पाप है किसी अन्य को पापी कहना। तप तो सहज भाव से स्वयं होने वाला परिवर्तन है, जो हर्ष व आनंद के कारण घटित होता है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है। कोई भी काम बलपूर्वक किया जाएगा तो उससे न हमारा कोई भला होगा, न समाज का।

समाज भी हमें बताता रहता है कि हम पापी हैं। पहली बात, यह सत्य नहीं है। कोई भी प्रबुद्ध स्वामी जिसने दिव्यता का अनुभव किया है यह कहने के योग्य नहीं होता। दूसरी बात सबको पापी बताने में किसका लाभ होता है?

यदि कोई धार्मिक संगठन लीगों को आश्वस्त करता है कि वे पापी हैं तो वह संगठन कभी उन लोगों को नियंत्रित नहीं कर सकता और जब तक कोई संगठन लोगों को नियंत्रित नहीं करेगा, वह चल ही नहीं सकता। केवल दो ही तरीके हैं जिनके द्वारा कोई संगठन जीवित रह सकता है और वृद्धि को प्राप्त हो सकता है-भय और लालच द्वारा। या तो वह लोगों में लालच भरकर उन्हें अपनी ओर खींच सकता है या उनमें भय डालकर उन्हें भयभीत कर सकता है।

कृष्ण कहते हैं कि न लालची बनो, न भयभीत हो। वे कहते हैं कि क्रोध भी छोड़ दो, सत्यवाची रहो, साधारण, सौम्य और विनम्र रहो, अहिंसक रहो, निष्काम भाव से काम करो और त्यागी बनो-यही गुण हैं दिव्यता के। यही वे गुण हैं जो आपके व्यवहार में आते हैं जब आपका ध्यान अपने पर नहीं वरन् दूसरों पर केंद्रित रहता है। ये सारे गुण हृदय से प्रकट होते हैं मस्तिष्क से नहीं, ये प्रेम की उत्पत्ति है वासना या कामना की नहीं।

ईश्वर के विचार मात्र को आप में प्रेम का संचार करना चाहिए, भय का नहीं। ईश्वर हर धर्म में करुणामय माना गया है। किसी भी प्रबुद्ध स्वामी ने इसके अतिरिक्त न कोई अनुभव किया है, न कभी अभिव्यक्त ही किया है। भय एवं प्रतिहिंसा संचार करने वाले ईश्वर की छवि मानव की अपनी रची भ्रांति है। यह तो आदमी की करनी है, एक को दूसरे से लड़वाकर फूट डालो और उन्हें नियंत्रित कर उन पर विजय पा लो।

ईश्वर आप और मुझ में, सबमें निवास करते हैं। हम जो भी करते हैं, उसका हमें ज्ञान रहता है। यदि हम कोई ग़लती करते हैं तो हमें उसका भी पता रहता है। किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है, वही हमारा पाप बन जाता है। यही अपराध बोध हमारा जीवन नरक बना देता है।

तुम एक असुर हो यदि...

| 16.4 | हे पार्थ! दम्भ, घमंड, अभिमान तथा क्रोध, कठोरता और अज्ञान भी, ये सब आसुरी संपदा लेकर उत्पन्न हुए पुरुष के लक्षण हैं। | | 16.5 | (इन दोनों प्रकार की संपदाओं में) दैवी संपदा मुक्ति के लिए और आसुरी संपदा बांधने के लिए मानी गई है। इसलिए हे पाण्डव (अर्जुन)! तू शोक न कर क्योंकि तुझे दैवी संपदा प्राप्त है। | | 16.6 | पार्थ! इस लोक में मनुष्य समुदाय दो प्रकार का है-एक दैवी प्रकृति वाला और दूसरा आसुरी प्रकृति वाला। दैवी प्रकृति के बारे में तो विस्तार से बताया गया है। अब तू आसुरी प्रकृति के बारे में विस्तार से सुन। | | 16.7 | आसुरी प्रकृति वाले मनुष्य प्रवृत्ति और निवृत्ति-इन दोनों को ही जानते। इसलिए न तो उनमें बाहर-भीतर शुद्धि है, न श्रेष्ठ आचरण और न ही सत्य भाषण। |

आसुरी वृत्ति या प्रकृति क्या है? कृष्ण कहते हैं कि हर वह कर्म जो घमंड, दर्प, अहम्, नाम और प्रसिद्ध या शक्ति प्राप्ति के उद्देश्य से किया गया है, आसुरी प्रकृति बताता है जैसा कि रावण के मामले में हुआ। वे न उस व्यक्ति को लाभ पहुंचाते हैं, न दूसरों को। ये सब कर्म अज्ञान के कारण होते हैं और अंततः पतन की ओर ले जाते हैं।

मैंने कई लोगों को रावण की तरह तप करते देखा है, परंतु रावण जैसे तप से न उसका ही भला हुआ, न दूसरों को कोई लाभ पहुंचा। वह तो स्वयं के लिए और दूसरों के लिए असुर ही बन गया। उसने पहले दूसरों को मारा और अंततः स्वयं को ही मार दिया। उसकी पूरी कथा 'मैं और मेरे' भाव को ही मज़बूत करने की दास्तान है। यह समझ लें कि जो भी कृत्य-चाहे शास्त्र-अध्ययन, दान-पुण्य, परोपकार, पूजा-पाठ, ध्यानादि, यदि 'मैं और मेरे' भाव को दृढ़ता देते हैं तो वह कष्ट का कारण होता है।

'मैं' पर ध्यान देना तो सहज वृत्ति सभी की होती है। यह तो जिजीविषा की मांग है जो हमारे सामाजिक अनुकूलन एवं असुरक्षा भाव द्वारा संचालित

एक लघु कथा

एक ठेकेदार स्पोर्ट्स कार एक अफ़सर को भेंट करना चाहता था। उस अफ़सर ने भेंट लेने से इंकार करते हुए कहा- "मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और यह कार लेने की सोच भी नहीं सकता।" तब ठेकेदार ने कहा- "तो ऐसा करें यह कार मुझसे आप 10 डॉलर्स में ख़रीद लें?" उस अफ़सर ने कहा- "तब तो मैं ऐसी दो कार ख़रीद लूंगा।" तो शब्दों के साथ न खेलें। स्वयं को शब्दों से न छलें। हमें अपना आशय स्पष्ट रखना चाहिए। हमें ईमानदारी से अपना आशय स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि हम क्या चाहते हैं, गोल-मोल बात नहीं करनी चाहिए। रामकृष्ण कहते हैं- "दिमाग और शब्दों को सीधा रखो।" जो भी बात करो, स्पष्ट कहो। कम-से-कम तब तो हमारी समझ में आएगा कि हम किसी समस्या में फंसे हैं। जब रंग-बिरंगे और पॉलिश़्ड शब्दों का प्रयोग होगा तो धीरे-धीरे हम अपने उलझाव में अपनी समस्या के प्रति भी विमुख से हो जाएंगे। हम यही भुला देंगे कि हम किसी समस्या से जूझ रहे हैं और यह स्थिति बेहद ख़तरनाक होती है। यह समझ लें कि जब हम जानते हैं कि हम नहीं जानते तो कम-से-कम हम सत्य को समझते हैं, लेकिन जब नहीं जानते कि हम नहीं जानते तो वाकई हम नहीं जानते कि हम नहीं जानते। तब समस्या खड़ी होती है। यह स्पष्ट समझ लें कि हम अपनी समस्या को शब्दों की आड़ में झुठलाएं नहीं। शब्दों का सदैव सीधा प्रयोग करें। दो बिन्दुओं के मध्य एक सरल रेखा कम-से-कम दूरी की द्योतक होती है। किसी भी चीज़ को पाने का रास्ता सदैव सीधा, स्पष्ट और बेबाकी पूर्ण ही होता है और किसी से काम नहीं चलेगा।

दिव्यता को जीना

यहां कृष्ण सारे दिव्य गुणों को एक-एक करके बताते हैं। सारे गुणों की व्याख्या करना ज़रूरी नहीं है। हम यहां कुछ को ही स्पष्ट करेंगे, उदाहरणार्थ निर्भयता को लेते हैं। जब तक हमारे अंदर जिजीविषा का भाव रहेगा, हम भयाक्रांत तो रहेंगे ही। यानी जब तक हमारे जीने की इच्छा है, तब तक भय हमारे मन में रहेगा ही। यह तो निर्भयता प्राप्त करने के लिए ईश्वर को, मृत्यु को अपना आत्मसमर्पण करना ही एकमात्र रास्ता है। मेजबान की तरह बर्ताव करता है, फिर एक करुणापूर्ण ईश्वर की तरह। आखिर में वह उसे अपने असली तत्त्व का ज्ञान प्राप्त करने के लिए सक्षम करता है। यह तीसरा वरदान नचिकेता को इसलिए दिया जाता है क्योंकि उसने मृत्यु का रहस्य जानने की इच्छा जताई थी। उस बालक (नचिकेता) की सदाशयता, ईमानदारी और साहस से प्रभावित होकर यम उसे प्रबोधन भी प्रदान कर देते हैं।

ज़रा जीवन के इस विरोधाभास पर नज़र डालें, जब हम मृत्यु से भयभीत होकर भागते हैं तो यम हमारा पीछा करता है, चाहे हम कहीं भी हों। मृत्यु हमारा सब कुछ छीन लेती है, हमारी पहचान, धन-संपदा, संबंध अर्थात् 'मैं और मेरे' का भाव, पर यहां नचिकेता के मामले में सब कुछ उल्टा हो रहा है। जब हम यम के सामने अपना आत्म-समर्पण कर देते हैं तो यम एक सदय मेजबान की तरह बर्ताव करता है। वह ऐसा भयावह देव लगता ही नहीं, जैसी हमारी कल्पना होती है। हम यमराज की कल्पना एक ऐसे देव की तरह करते हैं जो काला है, हाथ में पाश (बंधन की रस्सियां) पकड़े है, भैंसे पर बैठा है, बड़ी-बड़ी मूंछें हैं तथा बेहद घमंडी एवं आक्रामक बर्ताव वाला लगता है।

पर यहां तो दृश्य बिल्कुल दूसरा ही है। यम कहता है-''स्वागत है! तुम तो अग्नि-देव के रूप हो।'' एक अतिथि को भगवान अग्नि की तरह समझना, पुरानी परंपरा है जिसकी हम आराधना करते हैं।

वैदिक संस्कृति की उक्ति है-''अतिथि देवो भव!'' अर्थात् अतिथि भगवतरूप होता है। अतिथि का मूल अर्थ है वह व्यक्ति, जो बगैर तिथि (तारीख) निर्धारित किए आपके दरवाज़े पर आता है-न कोई ई-मेल, न फोन, न फैक्स, पर वह हमसे अपेक्षा करता है कि हम एयरपोर्ट पर उसे लेने पहुंच जाएं। जो व्यक्ति पूर्व सूचना देकर आता है वह अ-तिथि नहीं होता। वह तो हमारा संबंधी है, उसका तो हम ख्याल करेंगे ही। उसका मामला अलग है, वह तो आपसी संबंध व्यापार का हिस्सा है, पर एक अतिथि एकदम अलग बात है।

पहले यह समझ लें कि हमारे सारे संबंध किसी-न-किसी रूप में व्यापार-संबंध ही हैं, जबकि अतिथि वह व्यक्ति होता है जो अचानक हमारे जीवन में सीधा प्रविष्ट होता है और मुक्त भाव से रहने लगता है। आज की समस्या यह है कि अतिथि की यह अवधारणा अब है ही नहीं। लोगों को विश्वास करना मुश्किल है कि आज भी भारतीय गांवों में सारे घरों के दरवाज़े दिनभर खुले रहते हैं। कम-से-कम जिस गांव में मेरा पालन-पोषण हुआ था, उसमें तो ऐसा ही था। मैं किसी भी घर में आराम से जा सकता था और कुछ भी खा सकता था। कोई भी बालक ऐसा करने को स्वतंत्र था, पर अब अतिथि का यह भाव ज़्यादातर जगहों से तिरोहित हो चुका है। जब लोग कहते साहस और बढ़ता है। यह तो एक गुण पूर्ण चक्र (वर्चुअस सर्किल) बनता जाता है, लेकिन जो हम डरकर करते हैं वह एक विषय चक्र में फंसता है। हमें इस विषय चक्र को गुणपूर्ण चक्र में बदलना ज़रूरी है।

यदि हम कठोपनिषद की इस कथा का मर्म समझ सकें तो मृत्यु के बारे में हमारी सारी धारणा ही बदल जाएगी। पहले हम उसको खोजते हैं वह नहीं मिलता। दूसरी बात जब वह मिलता है तो वह वैसा नहीं लगता जैसी हमारी कल्पना होती है। वह बज़ाय एक भयावह घमंडी देव के, जो हमसे 'हमारा सब कुछ' छीनने वाला है, वह हमें एक सदय मेजबान की तरह लगता है, जो हमें गरिमापूर्ण अभिवादन प्रदान करता है। तब वह एक करुणापूर्ण ईश्वर की भांति प्रतीत होता है, जो हमें न सिर्फ़ धन-संपदा, अच्छे संबंधों का वरदान देता है वरन् आत्मज्ञान भी कराता है। हमें प्रबुद्ध कर देता है।

तो हम पूछ सकते हैं कि मृत्यु की ओर कैसे जाएं उदाहरणार्थ- "क्या आत्म-हत्या कर लें?" पर यह समझ लें कि आत्म-हत्या मृत्यु का सामना करना नहीं है। आत्महत्या करने वाले लोग निर्भय नहीं होते। वस्तुतः वे तो बेहद कायर होते हैं। वे आत्महत्या इसलिए करते हैं क्योंकि वे जीवन जीने के योग्य नहीं रह जाते। वे तो आत्महत्या की आड़ में जीवन से पलायन कर जाते हैं। आत्महत्या जीवन से भागना है, मृत्यु से साक्षात्कार नहीं है। जीवन से पलायन करना एक बात है और मृत्यु का सामना करना बिल्कुल दूसरी बात, दोनों में ज़मीन-आसमान का अंतर है।

जब हमारे शरीर-मन तंत्र में भय पैदा होता है या हम भयाक्रांत होते हैं तो एक मात्र रास्ता है इसको गुज़रने देना। इसको स्वयं पर हावी मत होने दो। कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें भय के भाव से बड़ा डर लगता है अरे, भय ही काफ़ी है। इसमें डर क्यों जोड़ते हो? भय को स्वयं पर हावी मत होने दो, अपना आप पहचानो, इसको समझो। भय से कितना बच सकते हो या भय से कितना भाग सकते हो? इसे सतह पर आने दो, बाहर निकलने दो। हो सकता है आपका पूरा अस्तित्व हिल जाए; आंखों से आंसू निकलने लगें और अवसाद आपको जकड़ ले। जो होता है उसे होने दें। चाहे आप चेतन रूप से भय को हावी होने दें या न होने दें, भयावह घटनाएं तो होती ही रहेंगी। इसलिए बेहतर यही है कि उसका सामना पूरी स्पष्टता और साहस से किया जाए।

हम अपने भय को पांच वर्गों में बांट सकते हैं। पहला भय है-धन, सुख-सुविधा का खोना। दूसरा है-किसी बीमारी या दुर्घटना के कारण शरीर का कोई अंग खोना; तीसरा अपने निकटतम संबंधियों या घनिष्ठों की मृत्यु का भय; चतुर्थ-अपनी समझ या मानसिक क्षमता खोने का भय और पंचम है अज्ञान का भय अर्थात् मृत्यु का भय या भूतप्रेत इत्यादि का भय। यही पांच मुख्य भय होते हैं जो हमें आक्रांत करते रहते हैं। हमारे समस्त भय इन्हीं पांच वर्गों में आ सकते हैं।

इन्हें सतह पर आने दें। हर भय को बाहर आने दें। अपने मन को इन भयों का सामना करने दें। इन्हें दबाएं नहीं, उभरने दें। देखें क्या होता है। यही तो होगा कि अवसाद हमें घेरेगा, आंख से आंसू टपकेंगे। सारा शरीर कांपने लगेगा। होने दीजिए। आप कर भी क्या सकते हैं? जो कर सकते थे वह तो आपने अभी तक कर ही लिया होगा। साफ़ बात है कि आपका होना यह सिद्ध करता है कि आप इस बारे में कुछ भी नहीं कर पाए। इसलिए तो आप चुप बैठे हैं। इन भयों को प्रकट होने दीजिए। यह भय सामने लाइये।

इस भय को अपने चेतन सतह तक, बिना दबाए बाहर आने दें। यह स्वीकार कर लें कि ये सारे भय सच साबित होंगे। यथा आपकी धन-संपत्ति की चोरी हो जाएगी; आप दुर्घटनाग्रस्त हो जाएंगे; किसी निकट एवं घनिष्ठ संबंधी की मृत्यु हो जाएगी या आप स्वयं भी मर जाएंगे। ये सारी संभावनाएं सच हो सकती हैं। हां, तो? क्या हो सकता है? यही तो जीवन है। इसे ही कहते हैं सच्चाई का सामना करना।

यह तो सिर्फ़ नन्हे-नन्हे बच्चों को ज़रूरत होती है कपोल-कल्पनाओं की वास्तविकताओं का सामना करने के लिए, पर हमें तो सत्य को वैसे ही समझना चाहिए जैसा वह है। हम सच्चाई से भाग तो नहीं सकते। सत्य से पलायन नहीं कर सकते, क्योंकि हम इससे जितना दूर भागना चाहेंगे, यह उतना ही हमें भयाक्रांत करेगा, हमारे पीछे पड़ा रहेगा, पर जब हम इन भयों का सामना करते हैं; इन्हें बाहर आने देते हैं तो अचानक हमें लगेगा कि यह हमसे दूर जा रहे हैं। तब हम ज़्यादा जिम्मेदार और शिद्दत पूर्ण महसूस करने लगते हैं।

अकृतज्ञता से कृतज्ञता की ओर

जब हमें लगता है कि हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा तो हम इसकी ओर से लापरवाह नहीं होते। तब हम ज़्यादा समझदारी से जीवन जीने लगते हैं। जब हमें लगता है कि हम जीवित ही नहीं रहेंगे, जब मृत्यु का भय हमारे मन में घुस जाता है तब हम जीवन की क़दर पूरी जिम्मेदारी से करने लगते हैं। तब हमारी समझ में आता है कि यह परमात्मा की कितनी बड़ी देन है। करवटें बदल-बदलकर वह सोचता रहा- "तो मैं प्रयत्न करके देखूं। अगर उसने मेरी सारी संपदा ले भी ली तो मैं उसे आसानी से पकड़ सकता हूं। आखिर वह है तो मेरे ही राज्य में, जाएगा कहां?" इस प्रकार वह राजा रातभर अपना हिसाब लगाता रहा। "फिर यदि मैं अपनी धन-संपत्ति से खुश नहीं हूं तो उसे वह ले भी जाए तो क्या फ़र्क पड़ेगा। वह धन-संपत्ति तो वैसे भी मुझे बेकार लगती है, ले ले वह उसको।"

अंत में राजा ने यह जोखिम उठाने का निर्णय किया। अगले दिन उसने अपनी सारी संपत्ति को हीरे-जवाहरात में बदल दिया और उन सारे हीरों को एक थैले में डाल लिया। फिर वह थैला लेकर उसी स्वामी के निकट पहुंचा। उस स्वामी ने तुरंत वह बैग उसके हाथ से छीना और भाग खड़ा हुआ। अब राजा की समझ में आ गया कि वह स्वामी वाकई में एक ढोंगी था। वह उस स्वामी के पीछे भागा, पर हम जंगल में रहने वाले किसी आदमी का आसानी से पीछा नहीं कर सकते। उसे तो जंगल के कई रास्ते मालूम होते हैं। इसलिए शायद व्यवसाय में फंसे लोग कभी चोर-डकैतों का पीछा नहीं करते। हमारे देश में ही नहीं, विश्व में कहीं भी व्यावसायिक पुलिस कभी डकैतों-चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाती क्योंकि उनको रास्ते के ही भूल-भुलय्यों का वह ज्ञान नहीं होता जो चोर-डकैतों को होता है।

तो वह स्वामी जंगल में इधर-उधर भागता रहा। राजा तो जंगल में नया था, उसे रास्तों का ज्ञान था भी नहीं। फिर भी उसने अपना पूरा प्रयत्न किया उस स्वामी को पकड़ने का और यह पीछा करता रहा। अब राजा को पछतावा हो रहा था। वह क्यों इस भागमभाग में पड़ा। वह खुद को ही कोस रहा था, अपने कष्टों के लिए- "अब जब मैं वापिस अपने राज्य में पहुंचूंगा तो मेरे पास तो कुछ भी नहीं बचा होगा। अब तो भोजन के लिए भी भीख ही मांगनी पड़ेगी।" वह अपनी दीनावस्था की कल्पना करने लगा और मानसिक रूप से गरीबी उसे अभी से सताने लगी। पहले जब उसके पास सब कुछ था, तब भी दुःखी था और अब भी दुःखी था, जब उसके पास कुछ भी नहीं बचा था। यह धन-संपदा का विरोधाभास रहता है-जब धन होता है तब भी कष्ट मिलता है और जब नहीं होता तब भी कष्ट मिलता ही रहता है।

शाम होने को आई थी। राजा ने पीछा करना छोड़ दिया। वह सोचने लगा- "मैं तो अब कुछ कर नहीं सकता। वह स्वामी उस जंगल से बखूबी वाक़िफ़ है। राजा को रुकता देख वह स्वामी भी रुक गया। राजा ने देखा कि वह भी रुक गया है तो तुरंत उसके पास पहुंचा और अपना थैला छीनकर वापिस ले लिया। वह स्वामी हंसने लगा। राजा की समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। उस स्वामी ने कहा- "यह ले मूर्ख! और ऐश कर।"

अचानक राजा को समझ में आया कि वह तो फिर धनवान हो गया है।
एक दिन उसके पास धन नहीं रहा। अब उसे लगा कि वह फिर धन संपन्न है।

स्वामी ने कहा- "मूर्ख! तुझे अवसाद इसलिए महसूस होता था क्योंकि हर चीज़ को तू पहले से अपना समझता था। अब अपनी सारी दौलत तूने एक दिन को जब खो दी तो इसका महत्त्व समझ में आया। जा... ले जा इसे और ऐश कर।" एक दिन के लिए जब उस राजा ने अपनी धन-संपत्ति गंवाई तो उसका अवसाद दूर हो गया।

हम अपने जीवन में भी इसी प्रक्रिया से गुज़रते रहते हैं, क्योंकि हम 'असुरक्षा की चेतना' को अपने ऊपर हावी होने देना चाहते हैं। यहां ख्याल रहे कि मैं शब्द 'चेतना' का ही प्रयोग कर रहा हूं। असुरक्षा की भावना एक चेतना ही है। यह भी सत्य है। यदि हम चीज़ों को पहले से ही अपना नहीं समझेंगे तो हममें यह असुरक्षा की भावना नहीं आएगी। तब हम जीवन का आनंद पूरी शिद्दत से प्राप्त करेंगे। इसी प्रकार जब हम जीवन पर पहले से अपना हक़ नहीं समझेंगे, तब ही उसकी क़दर समझ में आएगी। यदि अपने पास सहज उपलब्ध चीज़, एक दिन के लिए हमसे छिन जाए तो फिर हमें जीवन में उसका महत्त्व समझ में आ जाएगा।

उदाहरण के लिए कोशिश करके देखें कि हम 12 घंटे तक अपनी आंखें रोज़ नहीं खोलेंगे। उन्हें बंद रखेंगे तो अपनी आंखों की क़दर आपको स्पष्ट होगी। इसी प्रकार यदि हम में यह भय रहे कि जीवन हमसे छिन जाएगा तो हम इसका महत्त्व समझेंगे। समस्या यही है कि हम हर चीज़ को 'टेकिन फॉर ग्रान्टेड' मानते हैं। जिस क्षण हमें अनुभव हो कि यह हमसे छिन जाएगी, हम जीवन का पूरी शिद्दत से मज़ा लेने लगते हैं। यदि हम अवसादग्रस्त या ऊबे हुए हैं और हमें यह आभास हो कि हम 12 घंटे में सब कुछ गंवा देंगे तो हमारी समझ में यह सत्य आ जाएगा। फिर हम जीवन को 'टेकिन फॉर ग्रान्टेड' नहीं मानेंगे।

उस राजा को भी बोरियत का अहसास इसीलिए होता था क्योंकि वह भी अपने जीवन को सहज उपलब्ध मानता था। जब हम असुरक्षा के भाव या मृत्यु भय से आक्रांत होते हैं तो हमारी तुरंत समझ में आ जाता है कि हम जीवन को 'टेकिन फॉर ग्रान्टेड' मान रहे थे। जैसे ही मन में असुरक्षा आई कि हम जीवन का मज़ा लेने लगते हैं। यही इस कथा का मूल मर्म है।

यमराज ने नचिकेता को धन-संपत्ति, अच्छा संबंध एवं प्रबोधन सब कुछ दिया। जब लोग हमारे 'एनएसपी' प्रोग्राम के मृत्यु या आधार में ध्यान प्रोग्राम से

मैं यहां केवल नैतिकता की दृष्टि से बात नहीं कर रहा। यह न समझें कि मैं आपको बता रहा हूं कि कैसे खुश रहें। ऐसे कई लोग हैं जो ऐसी किताबें लिख चुके हैं यथा-‘चिंता छोड़ो और सुख से जियो।' मैं वह नहीं जो यह सब बताऊं। मैं आपको नैतिकता का पाठ नहीं पढ़ा रहा, वरन् आपकी आध्यात्मिक उन्नति का रास्ता दिखा रहा हूं। यदि आप कोई 'पेशेवर' साधक हैं तो कृपया इस अभ्यास को अपनाकर देखें। मैं 'व्यावसायिक साधक' इसलिए कह रहा हूं क्योंकि सदा हर जगह ऐसे ही लोगों का समूह ज़रूर रहता है। जब भी कोई स्वामी महाराज आते हैं प्रवचन के लिए तो ऐसा समूह ज़रूर उनका प्रवचन सुनने को आता है। चाहे कोई स्वामी महाराज आएं या कोई आध्यात्मिक समारोह हो-वे लोग ज़रूर आते हैं। कई लोग आकर कहते हैं-‘‘स्वामी जी! पिछले तीस साल से मैं साधना कर रहा हूं!'' इसमें कोई गर्व करने की बात नहीं है।

इसमें गर्व के लायक कुछ भी नहीं है कि आप तीस वर्ष से एक पेशेवर साधक हैं। यह समझ लें कि यदि आपने कई प्रवचनों को सुना है, आप कई स्वामियों को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं या आपने कई आध्यात्मिक प्रोग्रामों में भाग लिया है तो ज़रूरी नहीं कि आप सही आध्यात्मिक पथ पर ही हैं। यह तो मात्र बाहर से बाज़ार निरखना या 'विंडो शॉपिंग' है। इससे ज़्यादा कुछ नहीं है।

यदि आप वाकई में सच्चे आध्यात्मिक साधक हैं और आध्यात्मिक विकास चाहते हैं तो एक आध्यात्मिक अभ्यास करना शुरू करें। कोई मात्र एक आध्यात्मिक अभ्यास एक सप्ताह तक करें। यदि आप सोचते हैं कि मैं आपकी सहायता कर सकता हूं तो मेरी एक बात सुनें। बाकी सबको भूल जाएं। मात्र यह करें कि बजाय 'मैं-मेरा-मेरी' के भाव पर निर्णय के, 'तुम-तेरा-तुम्हारी' के आधार पर लेना प्रारंभ कर दें।

मैं आपसे कुछ देने को नहीं कह रहा, मात्र इस प्रकार अपने रोज़मर्रा के निर्णयों को आधार रखें-‘मैं' पर नहीं 'तुम' पर केंद्रित। आप देखेंगे कि आपके जीवन में परिवर्तन आने लगा है। आपके अंदर जमा ठोस तनाव धीरे-धीरे पिघलने लगेगा-आप अंदर से स्वयं को काफ़ी हल्का महसूस करने लगेंगे और एक सुखद, शीतल समीर के स्पर्श का अनुभव होने लगेगा। जब आपको इस प्रकार के मूड का अनुभव होगा तो आप स्वयं एक कृतज्ञ भाव से भर उठेंगे और हर लम्हे, हर समय, हर रोज़ आपका यही बर्ताव हो जाएगा।

प्रायः हमारे सारे क्रिया-कलाप 'मैं' पर ही आधारित रहते हैं। जब कभी हम किसी पर चिल्लाते भी हैं तो यही कहते हैं-‘‘यह तो मैं इसके (उस व्यक्ति के) भले के लिए कह रहा हूं।'' जब कोई अन्य क्रोध दिखाता है तो हम कहते हैं-‘‘देखो तो! कैसा राक्षसों की तरह चिल्ला रहा है।'' जब कोई चिल्लाता है यानी उस चेतना की जो चरम चेतना है, समग्र की चेतना है, 'दैविक सम्पत्' है जो इस प्रकार के संज्ञेय परिवर्तन से संभव हो सकती है।

क़दम-दर-क़दम कृष्ण इन दैवी गुणों को एक-एक कर समझाते हैं। जैसा मैंने पहले कहा है इन गुणों को समाविष्ट करने के लिए अलग से कोई प्रयत्न करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि जितना ज़्यादा हम इसके लिए अलग से प्रयत्न करेंगे, उतना ही हमारा व्यक्तिगत यत्न या खंडित होता जाएगा। फिर तो हम अपने से ही लड़ने लगेंगे। कुछ ऐसा करें कि यह परिवर्तन सहज रूप में आपके जीवन में आ जाए। आप स्वतः आनंद-निमग्न, क्रोधादि दोषों से मुक्त और धार्मिक गुणों से संपन्न हो जाएंगे।

जब हम सामाजिक अनुकूलन या किसी अन्य सीख द्वारा कोई काम करते हैं-मय परोपकार या दान-पुण्य के-यह समझ कर कि ऐसा करने से हमें स्वर्ग मिलेगा-तो हम समस्या पैदा कर लेते हैं। वह दान कभी न करें यदि आपको लगे कि आपका कुछ भाग आपसे छूट रहा है। वस्तुतः 'दान' या देना शब्द ही भ्रमात्मक हैं। यह होना चाहिए 'साझा करना'। यानी हमारे पास जो कुछ फालतू है, अतिरिक्त है हम उससे मुक्त हो रहे हैं। 'दान' के भाव में 'अहम् भाव' निहित रहता है। यह भाव आपको बताता है कि आप 'किसी से ऊंचे हो, दान प्राप्त करने वाला आपसे नीचे स्तर पर है' परंतु 'साझा' करने में यह भाव नहीं होता। उसमें तो किसी ऊंच-नीच का प्रश्न ही नहीं रहता। उसमें तो 'मिलकर बांटने का भाव' रहता है। जो कुछ हम पर फालतू था हमने दे दिया-साझा कर लिया।

साझा करना ही सही व्यवहार है, क्योंकि जब हम 'दान-पुण्य' करते हैं तो हम इस बात के लिए बहुत चौंकन्ने रहते हैं कि हमारा नाम आया कि नहीं उस 'दान-पुण्य' पर। हमारे नाम की वर्तनी में कोई ग़लती तो नहीं है? 'दान-पात्र' का आकार सही है। कहीं हमारा नाम दूसरे के नाम के मुक़ाबले छोटे अक्षरों में तो नहीं उकेरा गया है। भारत में तो यदि कोई एक ट्यूब लाइट भी देता है तो भी उस पर अपना नाम ज़रूर खुदवाता या लिखवाता है यथा-"सोमनाथन के पुत्र रामनाथन ने यह दान अपनी माता सौंदर्य लक्ष्मी की पुण्य स्मृति में दिया है। जिनका देहावसान फलां तारीख को फलां जगह हुआ था।" काले बड़े-बड़े अक्षरों में यह छपा रहता है। जब हम वह ट्यूब लाइट जलाते हैं तो यह काली रेखा उभर आती है और प्रकाश को कम कर देती है।

रमण महर्षि यही बात बड़ी सुंदरता से कहते हैं- "जब हम मांगते नहीं तो हम स्वतः प्राप्त कर लेते हैं।" मैं तो लोगों से कहता हूं-"जब आप अपने मुख दूसरे दिन कृष्ण ने कहा- "कोई मेरी बांसुरी ले गया है?" और उन्होंने उसको ढूंढने का नाटक भी किया। जब मालूम पड़ा कि तरंगिणी के पास है तो कृष्ण उसके घर गए, पर चूंकि कृष्ण ऊंची जाति के थे, नीची जाति वालों की बस्ती में जाने के लिए उन्हें कोई कारण चाहिए था। नहीं तो यशोदा उनको डांटतीं कि तू क्यों नीची जाति की बस्ती में गया। कृष्ण उस बस्ती में गए-वहां गंदी कीचड़ भरी सड़क थी। एक ऐसी झोपड़ी थी जिसमें हज़ारों सूर्य चमकते थे (अर्थात् हज़ारों छेद थे)। कृष्ण उस कोठरी में पहुंचे और अपनी बांसुरी मांगी।

कृष्ण को अपनी कोठरी में देखकर तरंगिणी सकते में आग गई। भावातिरेक में उसके मुंह से आवाज़ ही नहीं फूटी। वह चुपचाप रह गई और बांसुरी ले आई। कृष्ण ने अपना नाटक चालू रखा और पूछा कि मैं बांसुरी बजाऊं। जब कृष्ण स्वयं कहें तो कौन मना कर सकता था।

उसने कहा- "मेरे प्रभु! आपकी बांसुरी सुनने को तो देवता और ऋषिगण व्याकुल रहते हैं। मैं भला कैसे मना कर सकती हूं।"

कृष्ण वहीं सीढ़ियों पर बैठकर बांसुरी बजाने लगे। तरंगिणी एक कोने में बैठकर आह्लादित होकर सुनने लगी। तभी वहां यशोदा माई आ गई। यशोदा को बहुत बुरा लगा क्योंकि उनके कहने पर कृष्ण ने अपनी बांसुरी कभी नहीं बजाई थी-"इस नीच जाति की लड़की के लिए तू बांसुरी बजा रहा है जबकि मेरे लिए तो कभी नहीं बजाई।"

यहां समझ लें तरंगिणी का बर्ताव 'तुम' केंद्रित है जबकि यशोदा का 'मैं' केंद्रित। इस कारण यशोदा की सेवा का कोई धनात्मक परिणाम नहीं मिल सका। उधर, यशोदा ने चूंकि कृष्ण का ध्यान हटा दिया था, अतः उन्होंने बांसुरी बजाना बंद कर दिया। कृष्ण द्वारा तरंगिणी के लिए बांसुरी बजाने का किस्सा 'पुन्नागबरली' में दिया हुआ है, जिसका अर्थ है-'धुन-मंत्र'।

कृष्ण ने यशोदा को उत्तर दिया- "तुमने मेरी बेशक बड़ी सेवा की, परंतु 'मैं' के भाव के साथ। तरंगिणी मेरी अनन्य भक्त है जबकि तुम सिर्फ अपनी भक्त हो। जब तक मैं 'तुम्हारा' कृष्ण हूं तुम मेरा ख़्याल रखती हो। इसका अर्थ तो यही हुआ कि तुम अपनी ही भक्त हो। तुम्हारा ध्यान आत्म-केंद्रित है, मुझ पर नहीं। इसलिए तुम मुझसे पांच मिनट का अलगाव भी बर्दाश्त नहीं कर पातीं।"

यही है अपनी ग्रहणशीलता या 'पसैसिवनैस' का भाव। कृष्ण बोलते रहे- "तुम इतनी दूर तक यहां चलकर आ गई! तुम मुझे पांच मिनट की भी छूट नहीं देना चाहतीं। जबकि तरंगिणी ने कभी मुझे अपने घर आने के लिए नहीं कहा। उसने कभी इच्छा भी नहीं की कि मैं उसके लिए बांसुरी बजाऊं। चूंकि वह मुझ में पूरी तरह समर्पित है। उसके अंदर केवल 'तुम या तुम्हारे' का भाव का वर्चस्व है।

तब कृष्ण ने तरंगिणी को वरदान देते हुए कहा- "तुम सदा सामीप्य मुक्त रहोगी तथा एक 'शनढग' फूल बनोगी जो सदा मेरी माला का हिस्सा रहेगा। तुम मेरे पास सदा रहोगी।"

चार प्रकार की मुक्ति कही गई है-'सालोक्य' मुक्ति, 'सारूप्य' मुक्ति, 'सामीप्य' मुक्ति और 'सायुज्य' मुक्ति। 'सालोक्य' अर्थात् 'उसी जगह' - यानी ऐसा मुक्त विष्णु के लोक बैकुंठ में निवास करेगा; उसका निवास स्वर्ग में रहेगा। सारूप्य का अर्थ है प्रभु के समान ही रूप रखने वाला, उदारहणार्थ स्वर्ग (या बैकुंठ) के रखवाले जय-विजय का रूप प्रभु के समान ही बताया गया है; वे भी विष्णु (प्रभु) के समान शंख, चक्र, गदा एवं पद्म धारण किए रहते हैं।

सामीप्य अर्थात् समीप रहना-यानी आंतरिक क्षेत्र में ही निवास करना। विष्णु के साथ जो चक्र रहता है वह सामीप्य मुक्त है। प्रबोधन प्राप्त करना यानी सायुज्य मुक्ति पा लेना! सामीप्य मुक्ति है सर्वोत्तम प्रबोधन क्योंकि हम सदैव प्रभु के समीप ही रहते हैं। यह तो ऐसा ही है जैसे एक चींटी को चीनी में निवास मिल जाए।

सायुज्य मुक्ति यानी स्वयं चीनी (शुगर कैण्डी) ही हो जाना। यह स्थिति सारे ऋषियों की होती है। भक्तों के लिए वे चरम अवस्था है सामीप्य मुक्ति प्राप्त कर लेना। कृष्ण ने तरंगिणी को इसी सामीप्य मुक्ति का वरदान दिया था।

उन्होंने कहा- "तुम सदा मेरी माला का फूल बनकर रहोगी; निस्तार मेरे शरीर के स्पर्श में रहोगी। (अर्थात्) तुम मुझ में रहोगी।" फिर यशोदा की ओर मुड़कर बोले- "क्योंकि तुम सदा 'मैं-मैं-मैं' के ही भाव से भावित रहीं, इसलिए पृथ्वी पर तुम्हारा कभी कोई मंदिर नहीं होगा।"

यशोदा ने कृष्ण का इतने प्रेम से पालन-पोषण किया; उनकी सेवा की, पर पृथ्वी पर कहीं उनका मंदिर नहीं है जबकि राधा के मंदिर हर जगह मिल जाते हैं। वृंदावन में तो कृष्ण से ज़्यादा राधा की आराधना होती है। वहां तो हर कोई दूधवाला या कोई और सदा 'राधे-राधे' ही कहता रहता है, कृष्ण-कृष्ण' नहीं, तो अपनी सारी सेवा और प्रेम भाव के बावजूद यशोदा को प्रबोधन प्राप्त नहीं हो पाया।

दूसरी ओर, तरंगिणी जो कि नीची जाति की स्त्री थी और जो कृष्ण की निकटता से भी सदा वंचित रही, परंतु चूंकि वह 'तुम-तुम-तुम' के भाव से भावित रही; इसलिए कृष्ण स्वयं उसके घर गए और उसे सामीप्य मुक्ति देकर 'मुक्त' कर दिया। हाथ में भी पकड़े रखे तो मुक्ति मिल सकती है, पर चूंकि उन्होंने तुम्हारा उपहास किया है इसलिए उन्हें 14 वर्षों तक पृथ्वी पर तुम्हारी पूजा करनी पड़ेगी। शंख भरत के रूप में और चक्र शत्रुघ्न (भगवान राम के भाई) के रूप में पृथ्वी पर पैदा होंगे और तुम्हारी (राम की पादुका के रूप में) 14 वर्षों तक पूजा करनी पड़ेगी। तब ही उनकी समझ में तुम्हारी महत्ता आएगी।"

हमें यह समझना चाहिए कि प्रबुद्ध स्वामियों के अनुचरों के कई कर्तव्य होते हैं। हर एक की अपनी ज़रूरत है, महत्ता है। यदि हम भेदभाव से उन्हें देखेंगे तो समस्या पैदा हो जाएगी, क्योंकि कभी ज़ाहिरी रूप से महत्त्वपूर्ण व्यक्ति को किसी अमहत्त्वपूर्ण व्यक्ति के सामने झुकना पड़ सकता है।

वैसे इस कहानी का मर्म है-चूंकि शंख और चक्र ने 'मैं-मैं' के आधार पर बात की, उन्हें नीचा दिखना पड़ा और चूंकि पादुकाओं ने 'तुम-तुम-तुम' का भाव रखा, उनकी पूजा हुई। विष्णु ने पादुकाओं को वरदान देते हुए कहा-"अब शंख और चक्र तुम्हारी आराधना करके ही मुक्ति पाएंगे। इसके बाद वे इस तरह तुम्हारा उपहास नहीं कर पाएंगे।"

हमारा निर्णयात्मक भाव ही तय करता है कि हम कब दैवी और कब आसुरी वृत्ति के होते हैं। इसको तय करने की एक कसौटी है-'मैं-मैं' करने वाला आसुरी वृत्ति वाला और 'तुम-तुम' करने वाला दैवी वृत्ति का होता है।

तुम दैवी हो या आसुरी (वृत्ति) के?

अब एक और महत्त्वपूर्ण बिन्दु आ गया है। इतना कुछ 'तुम' और 'मेरे' भावों के बारे में सुनकर, स्वाभाविक है कि आपके मन में प्रश्न आए-"स्वामी जी! मैं नहीं जानता कि मेरे निर्णय 'मैं' पर आधारित होते हैं या 'तुम' पर? मैं स्वयं भी जानना चाहता हूं कि मैं 'असुर' हूं या 'देव' (वृत्ति के अनुसार)? कृपया मेरा मार्गदर्शन करें। मेरे काम करने का ढंग कौन-सी वृत्ति प्रकट करता है?"

मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके मन में जैसे ही यह प्रश्न उठते हैं तो आप समझ लीजिए कि आपकी दैवी वृत्ति है। वह व्यक्ति जो अपने मन के भीतर देखने का साहस कर सकता है, सदा सही ढंग से ही जीवन जीता है। मात्र वही व्यक्ति आसुरी वृत्ति वाला होता है जो घमंडी होता है क्योंकि उसे परवाह ही नहीं होती, यह जानने की कि वह ग़लत है या सही। वह तो सदा अपने को सही ही समझता है।

अर्जुन को भी यही भय था-"भगवान! मैं दैवी वृत्ति में जी रहा हूं या आसुरी वृत्ति में?" यद्यपि वह यह संशय व्यक्त नहीं कर रहा, उसके चेहरे से यह स्पष्ट है। प्रक्रिया से अपनी पहचान को पूरी तरह तिरोहित कर गुज़र जाते हैं, तब ही वे संन्यास के अधिकारी हो पाते हैं। यही पूरी प्रक्रिया 'भूत शरीर वास' कहलाती है।

आप भी तीन दिन तक यही ध्यान करें, अपने को कुछ और समझें, वह नहीं जो आप हैं। अपनी धन-संपत्ति समस्याओं, व्यावसायिक उलझनों, सबसे विमुख हो जाओ। अपने बारे में कुछ सोचो ही मत। जो तीन दिन तक रूप रखो उसके बारे में ही ध्यान केंद्रित रखो।

आप पाएंगे कि आप में एक नई चेतना का उद्भव हो रहा है। अपने 'मैं' भाव को निकालकर 'तुम' भाव को प्रश्रय दो। आपको असीमित आनंद का अनुभव होगा। जब 'मैं' भाव को अंदर से निकाल फेंकोगे, तब आप शांति महसूस करोगे। जब 'तुम' भाव को प्रश्रय दोगे तब मन में आनंद की सृष्टि होगी। शांति और आनंद पाने का यह एक सीधा रास्ता है।

एक लघु कथा

वैज्ञानिकों के एक समूह को घमंड हो गया कि वे सब कुछ कर सकते हैं। उन्होंने ईश्वर को चुनौती दी-"अब आप फालतू हो गए हो, आपका कोई काम नहीं है दुनिया में, क्योंकि आप जो भी कर सकते हो, वह हम भी कर सकते हैं। पृथ्वी पर आपकी बनाई हर चीज़, हम बना सकते हैं, एक मानव का प्रतिरूप भी। इसलिए अब आप तो जाओ और आराम करो।"

ईश्वर ने जब उन वैज्ञानिकों की कृतियां देखीं तो उन्हें ताज्जुब हुआ, बिल्कुल वैसी ही जैसी ईश्वर ने बनाई थी।

उन घमंडी वैज्ञानिकों ने ईश्वर से एक प्रतिस्पर्धा करने की ठानी-"आओ प्रभु! हमारा मुकाबला करो। जो तुम बनाओगे उससे बेहतर वही चीज़ हम बनाएंगे।" और प्रतियोगिता चालू हो गई। जो ईश्वर बनाए वही वैज्ञानिक बना दें, उससे भी बेहतर। अचानक ईश्वर ने थोड़ी धूल हाथ में ली और मनुष्य बना दिया।

वैज्ञानिक बोले-"यह तो कोई बड़ी बात नहीं, हमारे पास इसका 'क्लोन' (प्रतिरूप) बनाने की योग्यता है।" उन्होंने वही धूल ली और मानव प्रतिरूप बनाने ही वाले थे कि ईश्वर ने ऐतराज किया-"यह धूल मेरी है। इससे नहीं, अपनी धूल लेकर आओ, तब बनाओ।"

हम कुछ भी करें; विज्ञान भी उपलब्धि प्राप्त करे, उसमें दिव्यता ही उजागर होती है। यह ईश्वर और उसकी वैश्विक चेतना ही है जो समस्त ब्रह्मांड में गति प्रदान करती है। हम मनुष्य को धूल से बनाकर खड़ा तो कर सकते हैं, पर यह धूल कहां से आएगी? धूल तो हम नहीं बना सकते। यह तो ईश्वर की कृति ही होगी। यह ईश्वर और उसकी बुद्धिमान चेतना ही है जो समस्त ब्रह्मांड को आधार देती है।

जब कोई व्यक्ति अपनी बुद्धि और 'मैं' के मध्य रहता है, तब वह समग्रता का अनुभव नहीं कर सकता। उसे तो तर्क और गणित का ही ज्ञान होगा तथा अपने घमंड में डूबा यही समझता रहेगा कि वह सर्वज्ञ है।

कई युवा मेरे पास अपने मां-बाप के साथ आते हैं, जिन्हें उनके दुर्गुण मेरे पैरों पर साष्टांग होने के लिए ज़बरदस्ती करते हैं। मुझे कतई अच्छा नहीं लगता, जब कोई मेरे चरण-स्पर्श के लिए बाध्य किया जाता है। यदि ये युवा लोग चाहें तो वापिस जा भी सकते हैं, पर वे वहीं खड़े रहते हैं और ऐसे प्रश्न पूछते हैं-"मैं आपके चरणों पर क्यों झुकूं? मैं कहता हूं-"मैंने तो कहा नहीं ऐसा करने को। तुम क्यों यहां खड़े हो और तर्क-वितर्क कर रहे हो?" पर वे वहीं

खड़े रहते हैं और दर्प में मुझसे तर्क करते हैं। मैं तो मन-ही-मन कहता हूं—"इनकी तो शादी हो जाती है!" और सालभर के पश्चात् वे फिर आते हैं शादीशुदा होकर, और अपने आप मेरे पैरों पर साष्टांग नमस्कार करते हैं, शायद एक ही साल में उन्हें समर्पण करना आ गया।

मानो दस वर्ष में जो सीखा जाना चाहिए वह शादी का एक वर्ष ही सिखा देता है। वे ही लोग ज़मीन पर साष्टांग हो जाते हैं और ध्यान से सुनते हैं प्रवचन को। अब वे विनम्र हो जाते हैं, कहते हैं—"हां स्वामी जी!" यानी वे 'हां' करने के मंत्र से भी वाक़िफ़ हो चुके होते हैं।

आसुरी वृत्ति के लोगों के साथ यही होना चाहिए, इनकी शादी कर दो और आसुरी, गुण दुरुस्त तिरोहित हो जाएंगे। शायद इसीलिए भगवान ने शादी की प्रथा चलवाई है।

आसुरी गुण वाले लोग तो यही कहते हैं कि विश्व की उत्पत्ति काम-वासना एवं यौन-भाव के कारण होती है। पूरा ब्रह्मांड भी इन्हीं कारणों से उत्पत्ति में आता है।

वासना कभी कोई कारण नहीं बन सकती। बुद्धिमत्ता एवं दैवी ऊर्जा इस समस्त ब्रह्मांड के कारण और फल है, यही वह कारण और फल है जिससे यह ब्रह्मांड दैवी रहता है, लेकिन जब हम काम-वासना को इसकी उत्पत्ति का मूल कारण समझते हैं तो हम 'मैं-मैं-मैं' के प्रभाव में ही रहते हैं।

कृष्ण दृढ़ता से कहते हैं कि जब हम इस ब्रह्मांड की उत्पत्ति का मूल हम में (हमारी काम-वासनाएं) समझते हैं तो हम इतने उद्भ्रांत हो जाते हैं तथा अपनी अस्मिता के प्रभाव में इतने जकड़े रहते हैं कि हम स्वयं ही इस विश्व को नष्ट करने लगते हैं।

हमारे प्राचीन ऋषिगण कोई मूर्ख नहीं थे। वे जंगलों में इसलिए नहीं गए थे कि उनके पास जाने को और कोई जगह नहीं थी। कई तो उनमें से बड़े राजा थे, इस ग्रह के शासक पर उन्होंने स्वयं ही सब कुछ त्याग दिया था, इसलिए कि वे अपने होने का मूल कारण जानना चाहते थे। दूसरों की कही-लिखी बातें सुनना या उनके अनुभव समझना उनके लिए यथेष्ट नहीं था। वे स्वयं उस सत्य का अनुभव करना चाहते थे।

इसी प्रक्रिया में उन्होंने स्वयं को समझा और मुक्ति पाई। जो उन्होंने महसूस किया, वह एक अर्थ में बहुत आसान था। जैसा कि कई हज़ार वर्षों में कई लोगों ने पाया, वही उन्होंने पाया था कि वे इस ब्रह्मांडीय सत्ता का एक अंश मात्र हैं। यानी उन्होंने पाया कि वे भी ईश्वर हैं, क्योंकि उनकी खोज़ थी कि जो ऊर्जा समस्त ब्रह्मांड का आधार है, वही उनकी प्रेरणा

वस्तुतः जब हम पदार्थ पर ध्यान केंद्रित रखते हैं तो उसमें निहित ऊर्जा की अनदेखी करने लगते हैं। जब आकार पर दृष्टि रहती है तो उस निराकार से ध्यान हट जाता है जो आकार का कारण बनता है। इन दोनों में जो स्थायी रहती है, वह तो निराकार ऊर्जा ही होती है और वही आकार और पदार्थ का भी उत्स होती है।

विज्ञान अब उस प्रश्न द्वारा बनाए आकार और पदार्थ आधारित उस सांचे से बहुत आगे बढ़ चुका है। अब यह सांचा प्रासंगिक भी नहीं रहा है। आइंसटीन के ज़माने से, जब पदार्थ और ऊर्जा में अनन्य संबंध खोज़ा गया था, विज्ञान की धारणाओं में काफ़ी परिवर्तन आ चुका है। आज तो विज्ञान हर तरह से स्वीकार करता है कि पदार्थ एवं ऊर्जा न सिर्फ़ एक साथ विद्यमान रह सकते हैं, वरन एक ही वस्तु को दृष्टा पदार्थ या ऊर्जा का अलग-अलग रूप या दोनों को एक ही समझ सकता है।

तो इस प्रकार हम लौटकर आदि शंकराचार्य द्वारा प्रतिपादित उसी सिद्धांत पर आ गए हैं, जो कहता है कि दृष्टा तय करता है क्या चीज़ दृष्ट की जा रही है। हमें यह एक बेतुकी कल्पना लग सकती है, पर आज साइंस के सबसे उन्नत क्षेत्र ‘क्वांटम फ़िज़िक्स’ में यह एक स्वीकृत सिद्धांत बन चुका है। मूलभूत सब एटॉमिक पार्टिकल्स एक सी ही स्थिति में अलग-अलग दृष्टाओं को अलग-अलग रूप में दिख सकते हैं, पर अभी तक इसका कोई तार्किक स्पष्टीकरण नहीं प्राप्त हो पाया है।

पर हमारे प्राचीन ऋषियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसा हमारे अनुकूलन के प्रभाव द्वारा घटित होता है, जो हमारी समझ को निर्धारित करता है। जब विज्ञान भी समुन्नत हो जाएगा तो वह भी यही सत्य स्वीकार करने लगेगा।

हमारे चारों ओर जो कुछ घटता है जो घटनाएं या वस्तुएं हमें दिखाई पड़ती हैं, उनको अलग-अलग रूप से देखा जा सकता है। यह देखने की समझ या प्रतीति हमारे संस्कार द्वारा निर्धारित अनुकूलन के कारण पैदा होती है।

एक पति-पत्नी का जोड़ा अपने बच्चों के साथ समुद्र तट की ओर जा रहे थे। मौसम काफ़ी गर्म था तथा शाम हो रही थी। आगे खुली कार में एक युवा महिला थी। उसने उनकी ओर हाथ हिलाया - अभिवादन करने को।

पति-पत्नी को कुछ भी अजीब-सा नहीं लगा, पर पीछे की सीट से एक बच्चा बोला-‘‘मॉम, डैड-होशियार रहें। इस महिला ने सीट-बेल्ट नहीं पहनी हुई है। ’’

हमारे अनुभवों के आधार पर हमारी समझ बदल जाती है। एक बच्चे की समझ निष्पाप और ऋणात्मकता विहीन होती है। वह पूरी तरह वस्तु परक रहती जन्म से ही बनती रहती है और पूरे जीवन यह प्रक्रिया जारी रहती है। यह हमारे दिमाग का एकत्रित 'सॉफ्टवेयर' होता है, जो हमें संचालित करता है। यही हमारा 'ऑपरेशन सिस्टम' है—'माइक्रोसॉफ्ट-विस्टा' के समकक्ष है, यह हमारे मन के 'सॉफ्टवेयर' में।

'वासना' हमारे सारे मूल्यों और धारणाओं के आधार पर हमारा मानसिक व्यवहार तय करती है, जो हमारे सारे कर्मों का संचालनकर्ता है परंतु दुर्भाग्य से हमारी ये 'वासनाएं' और इनके प्रतिरूप हमारे 'संस्कार' हमारे अचेतन मस्तिष्क में छिपे रहते हैं, जिन तक हमारी सीधी पहुंच भी नहीं होती, इसलिए हम उनको नियंत्रित भी नहीं कर सकते। यह समझें कि हमारी वासनाएं और संस्कार एक ऑटो-पायलट प्लेन की तरह हमारे कर्मों को संचालित करते रहते हैं। जीवनभर, मृत्यु-पर्यंत वही हमारे नियंता रहते हैं।

अचेतन मन की स्वाभाविक वृत्ति है इंद्रियों के बोध पर सहज प्रतिक्रिया प्रदान करना। प्रायः हम चेतन रूप में ही अपना प्रतिसाद देते हैं, पर ज़्यादातर समय हमारी प्रतिक्रिया, सहज वृत्ति पर आधारित होती है जो वासनाओं और संस्कारों द्वारा संचालित रहती है। इसमें हमारे चेतन और तर्कशील मन का कोई योगदान नहीं होता। इसलिए कृष्ण इस वृत्ति को आसुरी वृत्ति कहते हैं क्योंकि असुरों की वृत्ति इसी तरह काम करती है, वे प्रकृति के साथ ही बहते हैं पर मानवों की प्रकृति सहज-वृत्ति नहीं है। मानव चेतना तो अंतर्प्रज्ञा के स्तर तक उठ सकती है, जिसमें जागरुकता के कारण कर्म-बहुलता रहती हैं यही दैवी चेतना का संभावित स्तर है जो हम सब में निहित रहती है, लेकिन ज़्यादातर लोगों को अंतर्प्रज्ञा के या महाचेतना के स्तर तक उठने के बजाय अचेतन की सहज वृत्ति के स्तर पर ढुलकना ज़्यादा आसान लगता है, नीचे गिरना आसान होता ही है बजाय ऊपर उठने के।

इसलिए ही हम सुख की ओर भागते हैं और दुःख-पीड़ा से दूर भागना चाहते हैं। हम अपनी इच्छाओं की पूर्ति करना चाहते हैं और धन सुविधा एकत्रित करने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं या कोई काम कर सकते हैं, भले ही वह निम्नतम स्तर से भी संदिग्ध हो। कृष्ण कहते हैं कि हमारे मृत्युपर्यंत यह प्रक्रिया चालू रहती है। यदि हम समझते हैं कि सारी ज़िंदगी तो हम सुख-सुविधा के पीछे भागते रहे हैं और अंत में हमारे मन में कोई दिव्य विचार आ जाएगा तो यह हमारी सबसे मूर्खतापूर्ण कपोल-कल्पना होगी।

इंद्रियों का जाल

16.13 वे सोचा करते हैं कि "आज मैंने यह प्राप्त कर लिया और अब इस मनोरथ को प्राप्त कर लूंगा; (या) मेरे पास इतना धन है और (फिर) इतना हो जाएगा।" 16.14 "वह शत्रु मेरे द्वारा मारा गया और अब मैं दूसरे शत्रुओं को भी मार डालूंगा। मैं (स्वयं) ईश्वर हूं और ऐश्वर्य भोगने वाला हूं। मैं सब सिद्धियों से युक्त हूं तथा बलवान और सुखी हूं। 16.15 "मैं बड़ा धनी और बड़े कुटुम्ब वाला हूं। मेरे समान दूसरा कौन है? मैं यज्ञ करूंगा, दान दूंगा और खूब आमोद-प्रमोद करूंगा"-इस प्रकार अज्ञान से मोहित होने वाले (ये लोग) कड़वे रहते हैं। 16.16 अनेक प्रकार से भ्रमित हुए चित्त वाले वे अज्ञानीजन, मोहजाल में फंसे हुए एवं विषय-भोगों में अत्यंत आसक्त हुए यहां अपवित्र नरक में गिरते हैं।

कृष्ण आसानी ने छोड़ने वाले नहीं हैं। वे अर्जुन को व उसके माध्यम से समस्त मानवता को यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि अहमन्यता का भाव कितनी गहराई से मानव के मन को आहत करता है।

अपने एक भाष्य में शंकराचार्य ने 'आहार' को समस्त इंद्रियों से प्राप्त बोध बताया है जबकि पारंपरिक तौर पर आहार का अर्थ भोजन होता है। भोजन का अर्थ यानी मुंह द्वारा भक्षण की जाने वाली चीज़। इसी के आधार पर भौतिक शरीर जीवंत और वृद्धिशील रहता है। अधिकतर लोग केवल खाने के लिए ही जीते हैं जबकि बहुत कम लोग यह समझते हैं कि उतना ही खाया जाए, जिससे जीवन चलता रहे या जीते रहने के लिए जो ज़रूरी है।

हर इंद्रिय का अपना 'आहार' होता है, जिसके दम पर वह जीती रहती है। इसी इंद्रिय बोध-आंख, कान, जिह्वा, नाक और त्वचा के स्पर्श द्वारा हमारी कामनाएं उत्पन्न होती हैं जो इनको हमारे शरीर-मन तंत्र तक ले जाकर बताती हैं कि हमें क्या चाहिए। ऋषि पतंजलि अपने 'अष्टांग योग' में यही बताते हैं कि ही हमारे पड़ोसी ने नया एयरकंडीशनर ख़रीदा कि हमारे घर का पारा बढ़ जाता है, जैसे ही हमारे दोस्त ने नई कार ख़रीदी कि हमारी अच्छी-ख़ासी चलती हुई कार ‘खटारा' हो जाती है। यदि हमारी सहेली ने नए काट के जूते पहने कि हमारे जूते जो कल तक आरामदेह थे, हमें काटने लगते हैं।

वस्तुतः हमारे संचालक, हमारी तुलनात्मक दृष्टि और ईर्ष्या होती है। हम अपनी ज़रूरतें पूरी नहीं करना चाहते, वरन् दूसरों द्वारा प्रदत्त अपने अभावों और कामनाओं की पूर्ति चाहते हैं। बचपन से हमें सिखाया गया है कि चीज़ों को हथिया लो, क्योंकि जो हमारे पास है वह कभी काफ़ी नहीं होता। हमारी किसी से 'पूर' नहीं पड़ती। मृत्यु तक लालच हमें घसीटता रहता है।

उधर, ईश्वर हमारी सारी ज़रूरतें पूरी करने के लिए आतुर बैठा है, पर समस्या यही है कि हम समझ ही नहीं पाते कि हमारी क्या ज़रूरत है। हम सदा अपनी इंद्रियों द्वारा प्रदत्त कल्पनाओं के जाल में उलझे रहते हैं और दूसरों की चीज़ों पर लालच की दृष्टि से देखते रहते हैं। हम जान ही नहीं पाते कि हमें क्या चाहिए। यानी हमारी इंद्रियां हमें लगातार संचालित करती रहती हैं। हमारे कई प्रोग्रामों को करने के पश्चात् और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होने के बाद ये लोग लगातार ध्यान लगाकर यही जागरूकता प्राप्त करते हैं कि वे आख़िर कौन हैं। उन्हें क्या चाहिए? तब उनकी कुछ समझ में आता है कि उनकी असली ज़रूरत क्या है। वे समझते हैं कि खाली आमादों के पीछे भागने से कुछ नहीं मिलने वाला। उनकी जो ज़रूरत है वह उनके पास स्वयं आएगी। उनकी ज़रूरतें उनका अनुसरण करती हैं।

हमारे शरीर-मन तंत्र में वह ऊर्जा होती है जो इन इच्छाओं/कामनाओं की पूर्ति कर सके, जिनके साथ हम उत्पन्न हुए थे। महावीर और अन्य बड़े स्वामीगणों का कहना है कि प्रकृति जब हमें दुनिया में लाती है तो पहले ही यह सुनिश्चित कर लेती है कि जो हमें चाहिए वह उपलब्ध हो, हमारी वास्तविक ज़रूरतें पूरी हो जाएं, पर हम अलग से अपनी इच्छाएं और अभाव पैदा करते रहते हैं जो हम दूसरों से उधार लेते हैं, वे हमारी असली ज़रूरतें होती ही नहीं।

एक बार हम 'मैं' के भाव यानी आसुरी वृत्ति से 'तुम' के भाव यानी दैवी वृत्ति की ओर बढ़ जाएं तो फिर हम धन-दौलत एकत्रित करने के चक्कर में पड़ेंगे ही नहीं। न हम अपने को एक शक्तिशाली आधार देने का प्रयास करेंगे या संबंधों को स्थापित करने की जद्दोज़हद करेंगे। हम उन सब परेशानियों से दूर हो जाएंगे जो अभी तक हमारे ध्यान का केंद्र रही थीं। ईश्वर स्वयं उनका ख़्याल करेगा जो हमारी वास्तविक ज़रूरतें हैं।

लेकिन यदि हम स्वार्थ पर 'मैं' पर केंद्रित रहेंगे तो हम तो और नीचे गिरते जाएंगे, यानी वहां गिरेंगे जिसे कृष्ण 'नरक' कहते हैं।

लोग मेरे पास आकर प्रायः कहते हैं-"स्वामी जी! मैं स्वयं को आपको समर्पित करना चाहता हूं। मेरी सहायता करें और कष्टों से त्राण दें।" लेकिन जब मैं उनसे मेडीटेशन प्रोग्राम में भाग लेने के लिए कहता हूं तो वे कहते हैं कि वह अपनी 'एप्वाइंटमेंट बुक' में देखकर बताएंगे। तब भी उन्हें ग़लतफहमी रहती है कि उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।

लोग यह भी कहते हैं- "स्वामी जी! आप कहते हैं कि विजुअलाइज़ेशन (मानसिक दृश्यावलोकन) से काफ़ी सुकून मिलता है। कई बार हमने प्रयत्न किया पर कुछ नहीं हुआ।"

कुछ नहीं हो पाता क्योंकि हम स्वयं विरोधाभासों से पूर्ण रहते हैं। यदि हमें कमर के दर्द से छुटकारा पाना है तो हमारा बार-बार कहना-"कमर का दर्द! गायब हो जा।" से कुछ नहीं होगा, क्योंकि जब-जब भी हम 'कमर दर्द' का उच्चारण करते हैं तो हमारा मन इससे और जकड़ता जाता है। यदि हमें कमर दर्द से मुक्ति पानी है तो हमें अच्छे स्वास्थ्य का दृश्यावलोकन करना चाहिए, कमर-दर्द का नहीं। यह महसूस करें कि हम पूरे स्वस्थ हैं।

जब हम कृष्ण को स्वयं को समर्पित करें तो हमारा समर्पण संपूर्ण होना चाहिए। हमारे और उनके बीच में कोई आड़ या व्यवधान नहीं होना चाहिए। हमें स्वयं को कृष्ण चेतना में लीन कर देना चाहिए।

यहां वे उन लोगों के बारे में ज़िक्र करते हैं जिन्हें उनको आत्म-समर्पण करने की कोई ज़रूरत नहीं होती। ये लोग तो इतने अहम्वादी होते हैं कि वे स्वयं भगवान को ही अपना प्रतिस्पर्धी मान लेते हैं। वे (कृष्ण) कहते हैं कि वे उन्हें विषय-भोग वाले विश्व में डाल देंगे। इस पादार्थिक विश्व में वे अपनी इंद्रियों के गुलाम होकर तब तक विषय-रस भोग सकते हैं जब तक कि मौत न आ जाए। जैसा मैंने पहले कहा, यह निर्णय तो हमारा होता है। कृष्ण भी इसमें कोई परिवर्तन नहीं ला सकते, क्योंकि उन्होंने इसके परिवर्तन का काम हमारी बुद्धिमत्ता को प्रदान कर रखा है। यह निर्णय कि हम 'मैं' भाव से या 'तुम' भाव से प्रेरित रहें, दैवी या आसुरी भाव से भरे रहें, उन्होंने हमें ही दे रखा है।

यदि भक्ति और समर्पण का भाव रहेगा तो हमारी (चेतना में) वृद्धि होगी। हम अपने गुरु या स्वामी (ईश्वर) के प्रति प्रेम में वृद्धि प्राप्त करते रहेंगे। हम में से ज़्यादातर ईश्वर को एक व्यक्ति रूप ही समझते हैं, जब हम उनकी प्रार्थना या पूजा करते हैं। हम समझते हैं कि ईश्वर एक तीसरा व्यक्ति है, लेकिन वह 'हम' नहीं हैं। प्रार्थना और आराधना तो उन तक पहुंचने का एक माध्यम है, पर

जब हम काम, क्रोध और लोभ त्याग देंगे तो मुक्त हो जाएंगे। रामकृष्ण बार-बार कहते हैं कि कंचन कामिनी के प्रति आकर्षण को त्याग दें तो हम मुक्त हो सकते हैं। स्त्री के प्रति मोह और स्वर्ण के प्रति लालच ऐसी दो कामनाएं हैं जो सारे कष्टों का मूल हैं।

कष्ट से क्रोध की उत्पत्ति होती है, हमें गुस्सा आता है और यह चक्र चलता रहता है। जब ये तीनों-काम, क्रोध, लोभ जुड़ जाते हैं तो मोह पैदा होता है। कंचन व कामिनी में कोई स्थायित्व का सुख नहीं होता, क्योंकि इनसे कोई अजस्त आनंद नहीं मिल सकता। थोड़ी-बहुत देर तक तो मज़ा आ सकता है, उसके बाद तो हमें उनसे विषण्णता प्राप्त होने लगती है।

एक स्तर पर तो ये तीनों इच्छा के समरूप हैं, काम, क्रोध, लोभ का ही रूप हैं। इच्छाएं तो ऊर्जा रूप होती हैं। काम भाव तो ज़रूरी है क्योंकि इसी से प्रजनन संभव होता है और योनि-जीव आदि की श्रृंखला चालू रहती है। लोभ तो हमारी जिजीविषा की एक बड़ी अभिव्यक्ति है। क्रोध से हम ज़्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इस प्रकार इन तीनों के धनात्मक परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं, परंतु कृष्ण इन तीनों भावाभिव्यक्तियों को आत्म-तुष्टि के संदर्भ में व्यक्त करते हैं। वे मानते हैं कि यह मूल संवेगों की तुष्टि है। असल में संवेगों की उच्चता या नीचता का सीधा संबंध उसके पीछे मंशा से होता है। यदि इन तीनों की अभिव्यक्ति 'मैं' भाव से है तो यह निम्न कोटि की ओर और आसुरी वृत्ति से भावित है। इसमें कोई उद्धार की गुंजाइश ही नहीं रहती।

कामना (जो काम का मूल भाव है) यदि निःस्वार्थ संदर्भ में व्यक्त की जाए अर्थात् पूरी अनासक्ति के साथ तो इसका मूल भाव बदल भी सकता है। तब उसमें से वासनात्मक भाव तिरोहित हो जाता है तथा उसकी जगह करुणा और दूसरों का ख्याल आ सकता है। स्वामी रामकृष्ण के लिए हर स्त्री - मय उनकी पत्नी सहित 'माता' रूप ही थी। उनकी पवित्रता और भक्ति इस दर्जे की हो चुकी थी। बेशक, ऐसे लोग अपवाद ही हैं और नितांत दुर्लभ हैं।

कामनाओं का एक रूप वासना में स्पष्ट होता है। अनंत इच्छा लालच देती है। जब कोई कामना पूरी तरह संतुष्ट हो जाती है तो फिर वह हम से दूर हो जाती है। कर्म में उन अपूर्ण कामनाओं का जमावड़ा होता है जो हमें कर्म करने के लिए प्रेरित करती हैं, पर हम अपनी सारी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकते क्योंकि इनमें से कई हमारी अपनी इच्छाएं नहीं होतीं। ये तो हमने दूसरों से उधार ली हैं यथा-और बड़ा घर, और महंगी कार या और युवा पत्नी, हमारे अन्य रिश्तेदारों की कार, घर, पत्नी की तुलना में प्राप्त ये दूसरों की इच्छाएं हैं जो हम 'उधार' ले लेते हैं।

सप्तदश अध्याय

श्रद्धात्रय विभाग योग ईमानदारी : मुक्ति का सीधा रास्ता

जीना अर्थात् सत्य के साथ प्रयोग करना;
सत्य के साथ प्रयोग के लिए साहस रखना;
यह समझना कि श्रवण और मनन से सत्य
समझा जा सकता है - निरर्थक है;
सत्य की समझ को साहस के साथ जीवन में उतारना चाहिए।

ईमानदारी : मुक्ति का सीधा रास्ता

इस सप्तदश अध्याय में कृष्ण सीधे-सीधे वह तरीका या तरकीब बताते हैं, जिसके द्वारा इस श्रद्धात्रय विभाग योग में बताई गई उनकी सीख को ग्रहण किया जा सकता है। यह योग 'त्रि-आयामी श्रद्धा' को पहचानने का योग है। इसमें कोई नई सीख तो नहीं दी गई है क्योंकि उन्होंने सारी व्याख्याएं पहले अध्यायों में ही कर दी हैं। अभी तक जो कृष्ण ने कहा है या बताया है, वह अब जो बताने वाले हैं उसकी पूर्व भूमिका ही था। यहां कृष्ण ईमानदारी के बारे में बताते हैं। पहले मैं आपको स्पष्ट कर दूं कि श्रद्धा का सही अर्थ क्या है। 'श्रद्धा' का अनुवाद प्रायः 'विश्वास' किया जाता है, पर यह सही नहीं है।

बदलने की शक्ति

श्रद्धा का अर्थ है वह विश्वास जिसके साथ साहस भी होता है-सत्य के साथ प्रयोग करने का अर्थात् श्रद्धा वह विश्वास है जो साहस के साथ अपनी मान्यताओं का भी प्रयोग कर सके। श्रद्धा से हम कभी असफल नहीं होते। यह समझ लें कि केवल विश्वास रखने से हम असफल भी हो सकते हैं। यदि विश्वास के साथ अपनी मान्यताओं को प्रयोग करने का साहस भी हो तो हम कभी असफल नहीं होते। बिना साहस के विश्वास तो ऐसे ही है जैसे किसी रेस्तरां में जाना और खाली 'मेन्यु' कार्ड पढ़कर वापिस लौट आना। भोजन तो हो ही नहीं पाएगा, खाना खाने का स्वाद मिल ही नहीं पाएगा, लेकिन जब श्रद्धा में ईमानदारी का तत्त्व मिल जाए तभी हम में प्रयोग करने का साहस प्राप्त होता है और जब ईमानदारी हो तो हम सत्य प्राप्त करने से कभी नहीं चूक सकते। श्रद्धा सच्ची हो तो कभी विफलता नहीं मिलती।

यहां कृष्ण अपना सारा ज़ोर श्रद्धा पर ही लगाते हैं। अपनी सीख के 16 अध्याय देने के बाद उनके पास कुछ नया जोड़ने को तो बचा ही नहीं है। जो कुछ भी उन्हें कहना था, वह वे कह चुके हैं। उन्होंने ऊर्जा की सातों सतहों को विस्तार से समझा दिया है। अब तो वह सिर्फ़ श्रद्धा या ईमानदारी पर ही ज़ोर देते प्रकार इन सब बातों को सुनकर हमने आपने प्रयोग नहीं किए तो सिर्फ़ हमारे सिर में दर्द ही होगा और कुछ नहीं। या हम लोगों को पकड़-पकड़कर उन पर अपने 'ज्ञान' की 'उल्टी' करते रहेंगे। यह समझ लें कि यदि हमारे मन में ईमानदारी नहीं और इसमें बताए गए ज्ञान के साथ प्रयोग करने का हौसला नहीं तो इसको मात्र सुनना तो ख़तरनाक भी हो सकता है।

अब मैं आपको एक और क़दम आगे बढ़ाता हूं - "यदि आपने इन सुनी हुई बातों या सत्यों पर अभ्यास अपने आप नहीं किया तो ख़तरा हो सकता है।" आप पूछ सकते हैं - "क्यों?" क्योंकि इतने दिनों तक इन प्रवचनों और सत्यों को सुनने के बाद हमारे मन में यह भ्रम होना स्वाभाविक है कि हम इन्हें जानते हैं, पर वस्तुतः हम इन्हें जानते नहीं हैं। बिना जाने स्वयं को जानकर समझना, बेहद ख़तरनाक स्थिति है।

ऐसे चक्कर से सदा बचें।

आध्यात्मिक जीवन में साहस, ईमानदारी और धैर्य का होना बहुत ज़रूरी है।

'भरणी' : सहस्त्रों मनों की घातक

एक लघु कथा

महान संत - दक्षिण मूर्ति स्वामीगण, दक्षिणी भारत के तमिलनाडु में रहते थे, एक जगह तिरुवरूर के निकट। मैं आपको उनके जीवन की एक ऐतिहासिक घटना सुनाता हूं।

राज दरबार का एक कवि एक बार उनके पास आया और उनकी उपस्थिति से उसे बड़ी प्रेरणा मिली। फलस्वरूप उस कवि ने 'भरणी छंद' में उस महान संत की प्रशंसा में एक हज़ार गीत लिखे। भरणी एक प्रकार की काव्य शैली है जिसमें 1000 छंदों की कविता लिखी जाती है। इसका नियम यह है कि जिसके पास इतनी शक्ति और साहस हो कि युद्ध में वह 1000 हाथियों को मार सके, वही इस काव्य शैली में प्रशंसा पाने का हक़दार होता है पर यह कवि उन संत से इतना प्रभावित हुआ कि उसने वहां 1000 गीत उस संत पर लिख दिए। उधर राजा भी स्वयं को इस भरणी काव्य का एक नायक समझता। मुझे नहीं मालूम कि उस राजा ने 1000 हाथी मारे थे कि नहीं। हो सकता है कि उस राजा ने एक हज़ार गीत लिखने के लिए उस कवि को कुछ धन चुपचाप पहले ही दे दिया हो। गया, क्योंकि इन दोनों के पास दूसरे को आश्वस्त करने की बुद्धिमत्ता थी। उनके पास तर्क-बुद्धि थी, विश्लेषण की शक्ति थी कि अपनी बात से दूसरे को राज़ी कर सकें।

दो महान स्वामियों का उदाहरण देखें – “आदि शंकराचार्य और मंडन मिश्र का।” एक विषय पर उनके मत सर्वथा भिन्न थे, पर उनमें आपस में कभी युद्ध थोड़े ही हुआ। शंकराचार्य ने कभी यह नहीं कहा – “यदि तुम वेदांत-दर्शन को नहीं मानोगे तो मैं तुम्हें मार डालूंगा।” वे आपस में मिलकर बैठे और अपने-अपने मत का विश्लेषण किया व शास्त्रार्थ किया। इस शास्त्रार्थ की जो निर्णायक थीं – वे थीं मंडन मिश्र जी की स्त्री। क्या सुंदर प्रबंध था? क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रतिस्पर्धा में एक प्रतिस्पर्धी की पत्नी ही निर्णायक की भूमिका निभा रही थी और जो शंकराचार्य के कहने पर ही निर्णायक चुनी गई थीं। उनका नाम था भारती। उन्होंने पूरा शास्त्रार्थ सुना और अंततः अपना निर्णय शंकराचार्य के पक्ष में ही सुनाया। शंकराचार्य को उन्होंने शास्त्रार्थ में विजयी घोषित किया था। पूरा प्रकरण प्रेमपूर्वक संचालित हुआ, न कोई गाली-गलौज, न मार-काट, न झगड़ा, आराम से बहस हुई।

वस्तुतः पूर्व के सारे धर्म-संप्रदायों में कभी कोई मार-काट की नौबत ही नहीं आई। उन्होंने तलवार के दम पर किसी का मन नहीं बदला, वरन् अपनी बुद्धिमत्ता से अपने तर्क रखे। एक बात और, जो हारता था वह स्वतः ही उस पक्ष का साथ देने लगता था जिसने अपना मत अधिक सच्चाई से प्रस्तुत किया हो।

जब शंकराचार्य ने मंडन मिश्र को अपने पक्ष द्वारा जीता तो मंडन मिश्र सब कुछ छोड़कर शंकराचार्य को समर्पित हो गए तथा उनके शिष्य बन गए, तब उनका नाम हुआ सुरेश्वराचार्य। वह शंकराचार्य के मत को ही प्रसारित करते रहे। असल में जब लोग तलवार के दम पर अपनी बात मनवाने की चेष्टा करते हैं तब वे मूर्ख दिखते हैं, क्योंकि उनमें बुद्धिमत्ता नहीं होती इसलिए वे आक्रमण करने लगते हैं। जो तलवार के दम पर ऐसा करते हैं वस्तुतः अपनी भ्रांति और सत्य समझने की बुद्धि हीनता ही दिखाते हैं। तलवार के ज़ोर से कुछ नहीं होता। तलवार विनाश तो कर सकती है, निर्माण कभी नहीं कर सकती।

तो वह राजा तो मूर्ख था और सीधा कह दिया – “मार दो इस कवि को। कल सुबह सूर्योदय होते ही।” उस कवि ने कहा – “मुझे कोई समस्या नहीं। मैंने इस स्वामी की कृपा से पूर्ण सत्य जान लिया है। मैं मरने को तैयार हूं पर हे राजन्! यदि आप में थोड़ी भी अक्ल है तो इस स्वामी से ज़रूर मुलाकात कर लें। मेरी प्रार्थना है कि जब तक आप उनसे मिल न लें, मुझे मृत्यु दंड न दें। फिर मैं मरने को तैयार रहूंगा।” ने सोचा - "यह तो बहुत ज़्यादा ही हो गया। तीन दिन हो गए यह राजा अपनी पूरी सेना के साथ भूखा-प्यासा बैठा है - 'हाजत रवां' करने भी कोई नहीं गया। इन्हें वापिस अपनी राजधानी और महलों को जाना चाहिए। राजा को तो पूरे राज्य का ख़्याल रखना होता है। वह भी तीन दिन से यहां चुपचाप बैठा है।"

तो उस स्वामी ने अपनी आंखें खोलीं और कहा - "अब तुम लोग वापिस जाओ।" राजा स्वामी के चरणों पर गिर पड़ा, नमस्कार किया और जंगल से बाहर आ गया।

तब राजा ने उस कवि को बुलाया और कहा - "हज़ार हाथी की बात छोड़ो, इस स्वामी की महिमा में तो तुम दस सहस्र हाथियों को मारने वाले के समान प्रशंसा में भरणी रच सकते हो।"

तब कवि ने एक सुंदर बात कही - "दस हज़ार हाथियों को मारना कठिन नहीं है। यह कोई बड़ा काम नहीं है। हथियार हाथ में लेकर उनको मारा जा सकता है पर अपने मन को मारना बेहद मुश्किल काम है। यही वास्तविक उपलब्धि होती है।"

उस स्वामी ने राजा के मन को ही मार दिया था। दक्षिणमुखी स्वामीगण सिर्फ़ अपने ही नहीं, वह किसी के भी मन को मार सकते थे, यदि कोई उनके सामने आता। दस सहस्र हाथियों को मारने में साहस नहीं चाहिए, परंतु अपने मन को मारने में बड़ा साहस चाहिए।

साहस और ईमानदारी की ही असली दरकार होती है

सत्य के साथ प्रयोग करने के लिए आध्यात्मिक जीवन में दो चीज़ों की ही दरकार होती है - साहस और ईमानदारी। यही दो गुण हमारे अंदर नापैद होते हैं। हम सब सुनते तो बहुत हैं - किसी भी प्रवचन में वक्ता को पूरे ध्यान से सुनते हैं। ग्रंथों का भी पारायण करते रहते हैं पर जब वास्तविकता का सामना करने का समय आता है, यानी इस ज्ञान को परखने का तो हम कुछ नहीं कर पाते। तब आप लोग कहते हैं - "स्वामी जी! व्यावहारिक कारणों से कुछ तो हमारे पास होना ही चाहिए न! नहीं तो हम इस दुनिया में जी कैसे पाएंगे?" और आप लोग बड़ी चतुराई से समझौता करने लगते हैं। समझौता करना कायरता की निशानी है। समझौता करने वाले को इस जीवन में कभी कोई वास्तविक अनुभव प्राप्त नहीं हो सकता, न सिर्फ़ आध्यात्मिक जीवन में वरन् बाह्य जगत से भी।

अनुभव की ईमानदारी के रूप में एक ही सत्य काफ़ी है। यह सब कुछ समेट लेता है, फिर कुछ भी ज़रूरी नहीं रह जाता। हमें कोई बड़ी-बड़ी चीजें नहीं चाहिए। यदि कोई आदमी कोई 'बड़ा काम' करता है तो इस कारण ही हम उसे 'बड़ा आदमी' नहीं कहने लगते। वह क्या करता है यह महत्वपूर्ण नहीं, वह 'कैसे' उस काम को करता है, असली महत्व की बात होती है।

उदाहरण के लिए महान संत नाम्भावलर का पूरा जीवन वृत्त देखें। वे तमिलनाडु में रहते थे और भगवान विष्णु के लिए मालाएं (फूलों के हार) बनाया करते थे और कुछ नहीं करते थे। रोज़ ही वह बगीचे में जाकर फूल इकट्ठा करते, उनकी मालाएं बनाते और भगवान पर चढ़ा देते थे। सिवाय माला बनाने के उन्होंने कुछ भी नहीं किया, परंतु वह प्रबुद्ध ज्ञानी हो गए। कई ऐसे प्रबुद्ध ज्ञानी हुए हैं जो कभी कोई बड़ा काम नहीं करते थे पर वे छोटा-छोटा काम 'बड़ी तरह' से करते रहते थे। उनके मन में गहरी आस्था थी।

एक अन्य प्रबुद्ध स्वामी ने तो ऐसा भी कुछ नहीं किया। उन्होंने तो ईश्वर के लिए मालाएं भी नहीं बनाईं। वह तो दिन-भर शिवलिंग पर एक पत्थर फेंका करते थे। उनका नाम था साक्य नयनार ('साक्य' अर्थात् बुद्ध के कबीले के सदस्य और 'नयनार' यानी शिव भक्तों का एक नाम)। पता नहीं कैसे वह एक बौद्ध भिक्षु बन गए थे। चूंकि वे बौद्ध भिक्षु हो गए थे, इसलिए वे सार्वजनिक रूप से शिवलिंग की पूजा नहीं कर सकते थे, पर उनके मन में शिव के लिए असीम भक्ति थी।

बौद्धों में क़ायदा होता है कि हर परिवार से एक पुत्र बचपन में ही मठ को दे दिया जाता है। वहीं उसका लालन-पालन होता है और विधिवत् बौद्ध भिक्षु बनाया जाता है। इसी प्रकार साक्यनार को भी एक बौद्ध मठ को दे दिया गया था, पर उनके मन में शिव के लिए गहरी भक्ति थी। वह रोज़ एक पेड़ के नीचे रखे शिवलिंग के पास जाते, एक पत्थर उठाकर उसको फूल का रूप समझकर शिवलिंग पर फेंक देते थे। किसी ने उन्हें जब ऐसे करते हुए देखा तो पूछा – "अरे! तुम यह क्या करते हो?" वे बोले – "कुछ नहीं! मैं तो शिवलिंग पर पत्थर फेंकता हूं!" और पत्थर फेंककर वह वहां से चल देते।

एक बार एक वृद्ध आदमी ने अचानक उनको पत्थर फेंकते हुए पकड़ लिया - "ऐ! क्या करते हो?" ज़वाब मिला – "शिवलिंग पर पत्थर फेंक रहा हूं।" वह वृद्ध फिर बोला – "पर जिस तरह से तुम पत्थर फेंकते हो उससे तुम्हारी भक्ति प्रकट होती है। भले ही पत्थर फेंक रहे हो, पर ऐसा तुम करते बड़े भक्ति-भाव से हो। मुझे सच-सच बताओ कि तुम कौन हो?"

साक्य नयनार बोले – "वैसे तो मैं बौद्धों के एक परिवार में जन्मा हूं पर मुझे शिव के प्रति असीम भक्ति है। रोज़ मैं यहां आकर अपने पूरे अस्तित्व के रूप में एक पत्थर फेंकता हूं (अपनी जान निछावर करता हूं)।" तुरंत वह वृद्ध के बारे में कपोल कल्पनाओं के। आध्यात्मिक होने के लिए हमें कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है। हम वहीं रह सकते हैं जहां हम हैं और बिना किसी अपराध बोध या ख़ेद के हम जीवन सुखपूर्वक जी सकते हैं, पर हमें उन सब कल्पनाओं-चाहतों से मुक्ति पानी होगी जो हम अपने अभाव के कारण पालते हैं।

इस अवस्था को प्राप्त करने के लिए उस पर ध्यान केंद्रित करें जो हमारे पास है, उसी को भोगें जो उपलब्ध है बिना किसी लालच या कामना के। इसके लिए हमारे पास साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं अनुशासन और संपूर्ण एकाग्रता होनी चाहिए। यही श्रद्धा का अर्थ है।

समझ लें कि हमारा चरम क़दम या सीधा मार्ग हमें प्रबोधन की ओर ले जाएगा, जब हम पूरी सच्चाई और ईमानदारी से अपने विश्वास का पालन करेंगे। हम क्या मानते हैं यह मुद्दा नहीं है। हमें अपने विश्वास पर दृढ़ रहने के लिए इतना साहस होना चाहिए कि हम अपनी आस्था को निरंतर परख सकें; उसके साथ प्रयोग कर सकें। ईश्वर की ऊर्जा मेडिटेशन या ध्यान लगाकर जोड़ी जा सकती है, यद्यपि इसमें समझ और जागरुकता होना बहुत आवश्यक है।

हर तरह की पूजा का संबंध भी व्यक्ति की सहज-प्रवृत्ति से होता है। हर एक विधि के लिए शास्त्र मार्ग-निर्देशन उपलब्ध है कि कौन-सी पूजा कहां, कब और कैसे की जा सकती है।

अर्जुन का प्रश्न है – ‘‘इन निर्देशों को पालन करना कितना महत्वपूर्ण है? क्या होता है जब कोई व्यक्ति अपने रुझान और स्वभाव के अनुसार पूजा करता है?’’

यह एक दिलचस्प प्रश्न है। तमिलनाडु के एक संत ने शिव की पूजा इतनी शिद्दत से की कि अपनी आंखें ही निकालकर शिवलिंग पर रख दीं। अन्य स्वामियों ने तरह-तरह की वस्तुओं को अपने इष्टों को अर्पित किया था, यहां तक कि कच्चा मांस भी। स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने तो भोग लगाने के पूर्व अपनी इष्ट मां काली की नाक पर एक धागा रखकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि वे सांस ले रही हैं कि नहीं।

ऐसे कई प्रबुद्ध स्वामियों ने अपनी रुचि और रुझान के अनुसार ही अपने इष्ट देव की आराधना की है। शास्त्र निर्देश उनकी आराधना में कभी आड़े नहीं आए, पर ये सभी स्वामी गण अपनी करनी में पूर्ण एकाग्र एवं पूरे रहे थे। उन सभी में श्रद्धा थी। यही असली महत्व की बात है।

अर्जुन का प्रश्न इसी संबंध में है। हमारे सारे समाज, धर्म, मत, जाति, पंथ का आधार इन्हीं तीन गुणों के अनुसार होता है जो हमारा मानसिक अनुकूलन कर, हमारी प्रकृति या सहज वृत्ति निर्धारित करते हैं। इस ग्रह पर जन्म लेने के पश्चात् हम उसी प्रकृति में ढल जाते हैं, जो हमारे पूर्व जन्म की मानसिकता रही होती है। हमारे नए जन्म में, हमारा वही धर्म हो जाता है जो हमारी पुरानी सहज वृत्ति रही होती है अर्थात् पूर्व संस्कार हमारे स्वभाव को बनाते हैं।

पर हम यह नहीं समझ पाते कि हम समग्र के अंश हैं; परमात्मा या चरम चेतना 'अखिल' के हिस्से हैं। हम नहीं समझते कि हमारी मूल प्रकृति सारे पादार्थिक अनुकूलों और युतियों से परे होती है। जब परमात्मा के साथ हम अपना यह मूल संबंध भुला देते हैं तो हम इन सांसारिक संबंधों को वही ऊर्जा प्रदान कर देते हैं। हम फिर किसी धर्म-संप्रदाय के अंधे नियमों से स्वयं को जोड़ देते हैं। वस्तुतः ये सारे संबंध भंगुर होते हैं क्योंकि पादार्थिक होते हैं और इनसे युति भी कृत्रिम रहती है, सहज नहीं। इन बंधनों को तोड़कर ही हम आत्म-ज्ञान की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

श्रद्धा का यहां अर्थ है उस विश्वास से जो किसी नेक काम से जुड़ने से पैदा होता है, पर जो विशुद्ध नेकी है वह इन सारे सांसारिक बंधनों के परे होती है। यह 'गुणातीत' होती है, इसलिए सांसारिक जीवन में न कुछ पूर्ण शुभ होता है न पूर्ण अशुभ।

यह समझ लें कि वह व्यक्ति जो स्वभावतः विशुद्ध शुभता वाला है, वही परमात्मा या दिव्यता से जुड़ सकता है।

इसीलिए एक प्रबुद्ध स्वामी इन तीनों गुणों के परे होता है - इसलिए कि वह अपनी पूर्व-वासना, संस्कार और कर्मों को जला चुका होता है। कामना, लालच, भय, राग-विराग से परे वह सांसारिक अस्तित्व की भ्रांति से कतई नहीं बंधता। जब वह अपने शरीर को त्यागना चाहता है तो उसकी आत्मा असीम कॉस्मिक ऊर्जा में विलीन हो जाती है।

जब किसी प्रबुद्ध ज्ञानी की आत्मा इस ग्रह पर पुनर्जन्म लेती है और मानव रूप में अवतरित होती है तो वह सत्त्व गुण से भरी होती है, क्योंकि हर शरीर धारी का कोई-न-कोई सहज 'गुण' तो होना ही चाहिए।

ऐसे ही जीव 'अवतार' कहे जाते हैं। जब जीव को अपनी प्रबुद्ध चेतना का भान होता है - उस अवतार के रूप में तो वह गुणातीत अवस्था की ओर आकर्षित होता है। कुछ मामलों में अवतार का एक स्पष्ट उद्देश्य होता है इस ग्रह पर आने का, जो परमात्मा निर्धारित करता है। दूसरे मामलों में जैसे ही उस अवतारी जीव को अपनी मूल प्रकृति का भान हुआ, वह अपनी मूल कॉस्मिक अवस्था में लौट जाता है। कृष्ण स्वयं कहते हैं कि ऐसा कुछ भी करने की कोई ज़रूरत नहीं। जो लोग ऐसा करते हैं वे अपने दर्प और अहम् के मारे यह सिद्ध करना चाहते हैं कि मैं यह सब कर सकता हूं। विशुद्ध अहम् या दर्प का भाव इनका संचालक है। कुछ लोग बरसों कीलों के बिस्तर पर पड़े रहते हैं या अपना एक हाथ लगातार ऊंचा रखते हैं। यह सब मूर्खतापूर्ण कृत्य हैं जो शरीर को कष्ट देने के लिए किए जाते हैं। ऐसे लोग अपने शरीर में विद्यमान परमात्मा को भी कष्ट देते हैं। कृष्ण बड़ी स्पष्टता से कहते हैं - "शरीर में विद्यमान अपनी आत्मा को कष्ट मत दो। शरीर का दुरुपयोग मत करो। यह शरीर प्रभु का मंदिर है।"

अपने को त्रास देकर हम उस चरम चेतना को भी कष्ट देते हैं। कृष्ण कहते हैं जो इस चरम चेतना- जो हमारे शरीर में विराजमान है को त्रस्त करते हैं, वे राक्षस हैं। रावण ने भी तप किया था और अपने शरीर व उसमें विराजमान चरम चेतना को भी कष्ट दिया था। यह सब करना कतई बेमानी है। कृष्ण कहते हैं- "स्वयं को कष्ट मत दो।" ईश्वर ने कभी नहीं कहा कि शरीर को कष्ट दो। ऐसे तो कुछ ही लोग हैं जो हर समय किसी का नाश करना चाहते हैं, इसलिए जब कुछ नहीं मिला तो स्वयं का नाश करने पर उतारू हो गए। इस तरह के त्रास का एकमात्र संचालक भाव है अहमन्यता जिससे उनकी शक्ति का लोहा माना जा सके।

किसी भी शास्त्र में यह नहीं सिखाया जाता कि कैसे दूसरे को मारो या किसी पर काला जादू चलाओ। कुछ दिन पूर्व मेरी किसी से 'यंत्र' (एक उपचार) के बारे में बात हो रही थी। यंत्र एक धातु की प्लेट होती है, कई मंत्रों का सचित्र अंकन होता है तथा जिसे कुछ क्रियाओं द्वारा 'प्राणवान' कर दिया जाता है।

मेरे भाषण के बाद एक सज्जन ने मुझे बताया - "मैंने एक ऐसा यंत्र खरीदा था, पर जब मैंने उसी को वापिस करने की बात उस व्यक्ति से की जिससे मैंने यह ख़रीदा था तो उसने मुझे धमकी दी कि वह मुझे श्राप दे देगा।"

यह समझ लें कि केवल प्रबुद्ध ज्ञानी जन ही किसी को श्राप दे सकते हैं। सिर्फ़ उनके पास ही यह शक्ति होती है, पर प्रबुद्ध ज्ञानी कभी श्राप नहीं देता। वही है जो वाकई अपने श्राप को असरदार बना सकता है। दूसरों के पास यह ताक़त नहीं होती। किसी अन्य का श्राप असरदार नहीं हो सकता तो आपको कोई श्राप नहीं दे सकता। यदि किसी ने ऐसी धमकी दी है तो परवाह न करें। कुछ भी नहीं होगा, क्योंकि श्राप सत्य-संकल्प अर्थात् सत्य द्वारा तभी असरदार होगा जब कोई प्रबुद्ध ज्ञानी देगा और वह कभी श्राप देता नहीं है।

विश्वास और अभ्यास

भोजन भी सबको अपनी-अपनी प्रकृति के अनुसार तीन प्रकार
का प्रिय होता है और वैसे ही यज्ञ, तप और दान भी तीन-तीन
प्रकार के होते हैं। उनके पृथक-पृथक भेद तू मुझसे सुन:-

अब कृष्ण भोजन की बात करते हैं। विभिन्न प्रकार के लोगों को तीन प्रकार का भोजन ही प्रिय होता है, पर इस पर चर्चा करने के पूर्व मैं यह चाहता हूं कि तीन प्रकार की श्रद्धा की चर्चा कर ली जाए, जो हमारा आधार बनती है।

एक प्रकार के लोग होते हैं जो सदैव ऋणात्मक रहते हैं। वे सदा शक़ करते रहते हैं, हर चीज़ पर। वे कभी कोई विश्वास नहीं करते। ऐसे लोग कभी उठना ही नहीं चाहते; सदा गूंगे-बहरे से बने रहते हैं। उनका हम कुछ नहीं कर सकते। यह एक समूह है।

दूसरा समूह उनका होता है जो विश्वास तो करते हैं पर उसको अमल में नहीं लाते अर्थात् अभ्यास नहीं करते।

तीसरा समूह उनका होता है जो विश्वास भी करते हैं और पूरी सच्चाई से उसको अभ्यास में लाते हैं।

यही तीन समूह होते हैं सब लोगों के। पहला शक्की लोगों का; वे सदा शक़ ही करते हैं, पूर्वाग्रहों से ग्रसित रहते हैं। यह समूह तमस में ही पड़ा रहता है। दूसरा समूह जो विश्वास तो करता है पर अभ्यास नहीं करता, राजस वृत्ति के लोगों का होता है। तीसरा समूह विश्वास को ईमानदारी से अभ्यास में लाने वालों का होता है - ये सात्त्विक गुण वाले होते हैं। कृष्ण इन तीनों समूह का अंतर स्पष्ट करते हैं - शक्तियों का, 'विश्वासयों' का और 'ईमानदारों' का। फिर वे बताते हैं उनके जीवन-यापन का ढंग, उनका चरित्र और कैसे हम ईमानदारी द्वारा सत्त्व गुण प्राप्त कर 'गीता' में दिए सत्यों को पूरी तरह समझ सकते हैं। आपको यहां जो करना है उसे पूरी संपूर्णता या महारत के साथ करने की ज़रूरत नहीं है।

प्रयोग करने का साहस करना ही यथेष्ट है (अपने विश्वास के साथ)। इतने दिनों तक मेरा आपसे इतना कहने के बाद आप कहना चाहेंगे - "तो फिर दो-तीन दिन तक हम लोग ऐसा ही क्यों न करें?" यदि आप में ऐसा साहस है तो काफी है।

यदि ऐसा नहीं है तो मेरा यहां यह सब कहना और चीखना-पुकारना तो ऐसा ही है मानो कोई भारतीय राजनीतिज्ञ अपनी सार्वजनिक सभा में बोल रहा हो। यदि आप दक्षिण भारत में हैं तो आप हर महीने किसी-न-किसी नेता के भाषण सुनने से बच नहीं सकते। वे लाउडस्पीकर पर बोलते हैं सारे शहर-भर में। उनका भाषण सुनने से कोई वंचित नहीं रह सकता।

अब मैं आपको एक वास्तविक घटना का हवाला सुनाता हूं जो कुछ समय पहले हुई थी। मैं पाडुकोट्टाई (तमिलनाडु) से अपने बैंगलोर स्थित आश्रम के लिए वापिस आ रहा था। अचानक लाउडस्पीकर पर एक आवाज़ आने लगी। वह व्यक्ति देसी भाषा प्रयोग कर रहा था, एक भी सभ्य शब्द का इस्तेमाल नहीं था उसकी भाषा में। एकाध बार 'हम्मम्-हम्मम्' की आवाज़ ज़रूर आती। कोई शराफ़त के अल्फ़ाज़ नहीं थे। दस किलोमीटर तक वे शब्द हमारे पीछे ही लगे रहे यानी लगभग आधा घंटे तक। सड़कों की हालत तो ख़राब थी ही। आधा घंटे तक यही 'भांय-भांय' कानों में पड़ती रही। दुर्भाग्यवश हमें उस मंच के सामने से भी गुज़रना पड़ा, जहां वह सज्जन बोल रहे थे। उस मंच पर सामने केवल चार महिलाएं ही बैठी थीं, बाकी बहुत और भी मंच पर थे। सुनने वाले कम थे, बोलने वाले ज़्यादा।

मैंने एक युवा बटुक (एक अविवाहित युवक जो संन्यास में दीक्षा लेने आया था) ब्रह्मचारी से पूछा- "यह हो क्या रहा है? यह आदमी ऐसे 'देसी खांटी' शब्द क्यों प्रयोग कर रहा है?"

ब्रह्मचारी बोला - "स्वामी जी! यह क्या? वह तो शालीनता से बोल रहा है। आप क्यों उसको दोष दे रहे हैं?"

मैंने कहा - "शालीनता से?"

वह बोला - "स्वामी जी! आपने कभी इन मीटिंगों में भाग नहीं लिया है, इसलिए आपको भाषा अटपटी और असभ्य लग रही है। यहां के हिसाब से तो यह शालीन ही है।"

मैंने पूछा - "तो वहां केवल चार महिलाएं ही क्यों बैठी थीं श्रोताओं में?" वह बोला – “लाउडस्पीकरों के कारण दस किलोमीटर के क्षेत्र में उस नेता की आवाज़ लोग घर बैठे ही सुन लेते हैं। वे उसे सुनने उस नेता के पास क्यों जाएं?’’

उधर, उस मीटिंग में वह वक्ता भीड़ से कह रहा था – ‘‘प्यारे भाइयो! आप यहां एक समुद्र की तरह इकट्ठे हो...।” जबकि वहां सिर्फ चार महिलाएं ही थीं जिन्हें वह श्रोताओं का समुद्र कह रहा था और वे चारों महिलाएं पान चबा रही थीं और ज़मीन पर लगातार पीक करती जा रही थीं।

ये चारों वृद्ध महिलाएं थीं। लगता था मानो वे अपनी बहुओं से लड़कर आईं थीं। फिर वे जाती भी कहां? यहां कुछ मज़ा भी था, इसलिए इधर ही आ गईं थीं।

उन महिलाओं ने सोचा होगा – ‘‘चलो यहां चलकर बैठते हैं। शायद भाषण आदि के बाद कुछ कपड़े या अन्य भेंट प्राप्त हो। यदि कुछ नहीं मिला तो कम-से-कम कुछ झंडे ही हम उखाड़कर ले जाएंगे, घर में पोंछा लगाने के काम आएंगे।’’ शायद इसी कारण वे वहां मीटिंग में आई थीं।

यह समझ लें कि यदि हम में अपने सत्य और विश्वास के साथ प्रयोग करने का साहस नहीं है तो यह प्रवचन मीटिंग भी वैसे ही सिद्ध हो सकती है। यदि हम सत्य को अभ्यास में नहीं उतारेंगे तो हम कृष्ण के शब्दों को अपने ऊपर असर दिखाने से रोकेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह प्रवचन भी वैसे ही एक राजनीतिक जनसभा होकर रह जाएंगे। उसे ऐसा न बनाएं। इन शब्दों को अपनी समझ को बांधने दीजिए। सत्य के साथ अपना प्रयोग करें, क्योंकि यदि आपने यह परख नहीं की तो मानसिक रूप से आप यही समझेंगे कि यह सत्य नहीं है।

हो सकता है आप सोचें – ‘‘यह स्वामी इसलिए ऐसा करने को कह रहा है क्योंकि इसने यह कहीं पढ़ लिया है।‘‘ पर यदि आप इसे सत्य समझते हैं तो आप यहीं टिके रहेंगे, नहीं तो आप यहां से चले जाएंगे। यदि आप इसे सत्य नहीं समझते तो क्या इतने दिनों तक रोज़ तीन घंटे यहां आकर बैठते? आप कुछ और करते – टीवी देखते या कहीं और जाते पर आपकी यहां पर उपस्थिति यह बताती है कि आप इसे सत्य समझते हैं (जो मैं कह रहा हूं)। यदि आप इसे सत्य समझते हैं तो फिर इसे परखने में, इसके साथ प्रयोग करने में हिचकिborder मत।

साहस रखिए इस प्रयोग के लिए। कोई एक विचार चुन लीजिए- पूरी गीता के बताए सत्यों का प्रयोग करना ज़रूरी नहीं है। सिर्फ़ एक विचार ही चुन लें और उसे अपने अंतर्मन में उतारने का प्रयास पूरी ईमानदारी से करें। अपने पूरे अस्तित्व में वही विचार व्याप्त होने दें।

हम जो खाते हैं वही होते हैं

17.8 आयु, बुद्धि, बल, आरोग्य, सुख और प्रीति बढ़ाने वाले रसयुक्त चिकने और स्थिर रहने वाले तथा स्वभाव से ही मन को प्रिय - ऐसे आहार सात्त्विक लोगों को प्रिय होते हैं। 17.9 कड़वे, खट्टे, लवण युक्त, बहुत गर्म, तीखे, रूखे, दाहकारक और दुःख, चिंता तथा रोगों को उत्पन्न करने वाले आहार राजस पुरुषों को प्रिय होते हैं। 17.10 तथा जो भोजन अधपका, रसरहित, दुर्गंधयुक्त, बासी और उच्छिष्ट है तथा जो अपवित्र है, वह भोजन तामस पुरुष को प्रिय होता है।

कृष्ण अब उन भोजनों की बात करते हैं जो सात्त्विक, राजस और तामसी लोगों को प्रिय होते हैं। वे बताते हैं कि इन लोगों को स्वभावतः कौन-सा भोजन पसंद आता है; वे कैसे जीवन-यापन करते हैं और किस प्रकार के अनुभव उनको प्राप्त होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि किस प्रकार की समझ इन लोगों की होती है। शब्द चाहे वही हों, पर समझ का फ़र्क होने से उनका अर्थ अलग-अलग समझा जा सकता है।

कुछ दिन पहले मैंने एक विद्वान को एक कथा सुनाई, जिसने मुझे राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाई। राजा हरिश्चंद्र वह राजा था जिसने अपना वचन निभाने के लिए अपनी पत्नी और बच्चे तक को बलिदान कर दिया था। कथा ख़त्म करने के बाद उस व्यक्ति ने दो लोगों से पूछा- "आपको इस कथा से क्या समझ में आया?"

पहला बोला - "चाहे भले ही मौत हो जाए, पर सदा सत्य बोलना चाहिए।"

दूसरा बोला - "यदि आपातकाल हो तो अपनी पत्नी तक को बेचा जा सकता है। इसमें कुछ भी ग़लत नहीं है।"

यानी एक ही कथा की दो अलग-अलग समझ पैदा हुई। इस कथा में हूँ और मुझे बचाने के बजाय गुरु जी मुझे अव्यावहारिक बातों का ज्ञान दे रहे हैं। यह कैसे गुरुजी हैं?'' यदि वह अपने गुरुजी पर ही दोषारोपण करता रहता तो निश्चित ही उस नदी में डूब जाता, पर उसने इतना साहस दिखाया कि अपने गुरु की बात पर भरोसा कर उसे मानने के लिए खड़ा हो गया। यानी उसने अपने विश्वास के साथ साहस दिखाया और उसकी आज़माइश की। वह बच गया। सत्य जानने के लिए आपको स्वयं यत्न करना चाहिए यानी साहस दिखाना चाहिए अपने विश्वास को परखने के लिए। इसमें आप कुछ खोते नहीं हैं, पाते ही हैं। वैसे भी यदि कोई चीज़ गंवाने योग्य है तो उसको जल्दी-से-जल्दी गंवाना ही श्रेयस्कर है। आप उसको गंवाने से हल्के ही होंगे। सत्य प्राप्त करने में कुछ फालतू चीज़ों से मुक्ति मिलती है तो अच्छा ही है। जितनी जल्दी ऐसा हो उतना ही बेहतर। इससे आपका भला ही होगा।

ईश्वर करे आप सदैव सत्य से ओत-प्रोत रहें। जो नहीं टिक सकता, जो झूठ है, असत्य है – उससे मुक्ति पाना ही बेहतर है – वह भी शीघ्राति-शीघ्र।

कृष्ण यहां बताते हैं कि विभिन्न प्रकार के भोजन कैसी ऊर्जा प्रदान करते हैं। साधारणतया भोजन तो वनस्पति से प्राप्त नहीं किया जाता, कुछ पशुओं के माध्यम से प्राप्त होता है (मांस) जो ऋणात्मक ऊर्जा देता है। गर्म और मसालेदार भोजन कामनाओं को बढ़ाता है। आध्यात्मिक अभ्यास के लिए तो निरामिष भोजन श्रेष्ठ है जो ताज़ा और बेमसालेदार होता है।

हमारे नित्य स्पिरीचुअल हीलिंग सिस्टम में यह ज़रूरी है कि निरोग करने वाले पहले स्वयं निरामिष हो जाएं तथा एल्कोहल, तम्बाकू एवं नशे के पदार्थों से मुक्त हों। मैं मांस और एल्कोहल के ख़िलाफ़ नहीं हूं, न मेरी कोई पशुओं के प्रति क्रूरता न दिखाने के विभिन्न सिद्धांतों में मान्यता है। पेड़-पौधों में भी जीवन होता है, यद्यपि उनकी आवृत्ति फ़र्क होती है। इसलिए यदि सामिष लोग पशुओं के प्रति क्रूर होते हैं तो निरामिष पेड़-पौधों के प्रति वह निर्ममता दिखाते हैं।

हमारा नित्यानंद 'स्पिरीचुअल हीलिंग सिस्टम' गहन ध्यान की विधियों पर आधारित है। ध्यान से प्राप्त ऊर्जा के असरदार होने के लिए आवश्यक है कि ऋणात्मक ऊर्जा देने वाले भोज्य पदार्थ प्रयोग में न लाए जाएं। मैंने स्वयं देखा है कि ध्यान में एल्कोहल, मांस और नशे की चीजें रोड़ा बनकर उभरती हैं। इसलिए यदि साधक इन चीज़ों का प्रयोग करते हैं तो शारीरिक और मानसिक रूप से इनका बुरा असर पड़ता है।

कई लोग शिकायत करते हैं कि यह शर्त बंधनकारी है पर मैं क्या करूं? उन साधकों के लिए जो हीलर्स बनना चाहते हैं, मैंने इन शर्तों में थोड़ा परिवर्तन किया है। जो स्वयं हीलिंग वाले हैं उन्हें मांस खाने, ड्रिंक करने या सिगरेट पीने

निष्काम भाव से दान-पुण्य करना

17.11 'शास्त्र विधि से नियत यज्ञ करना ही कर्तव्य है' - जो इस प्रकार मन का समाधान कर, फल की कामना न करने वाले पुरुषों द्वारा किया जाता है वह सात्त्विक यज्ञ है।

17.12 हे भारतश्रेष्ठ! जो यज्ञ केवल दम्भाचरण के लिए ही (दिखाने के लिए ही) अथवा फल के भी उद्देश्य से किया जाता है, उसको तू राजसी समझ।

17.13 शास्त्रविधि से हीन, अन्न दान से रहित, बिना मंत्रों के, बिना दक्षिणा के और बिना श्रद्धा के किए जाने वाले यज्ञ को तामस यज्ञ कहते हैं।

अब कृष्ण बताते हैं कि कैसे दान दिया जाए, यज्ञ किया जाए या दूसरों की सेवा की जाए। वैदिक कर्मकांड में अग्नि द्वारा यज्ञ, होम, हवन करना केवल देवताओं की आराधना करने का ही माध्यम नहीं था। इनका बहुत गहरा अर्थ था जिससे जीवधारियों एवं दीन-हीनों का भला हो सकता है।

इस प्रकार की कर्मकांडीय गतिविधियों का प्रमुख तत्त्व था - किसी सुयोग्य गरीब को दान या भेंट देना। जो भी इन यज्ञों में आता था वह कभी खाली हाथ नहीं जाता था। जब महान ऋषिगण, प्रबुद्ध स्वामी इन यज्ञों को करते थे तो उनकी अपनी कोई चाह नहीं होती थी। वे तो इन्हें अपने अनुभूत सत्य के अनुसार करते थे जो उन्होंने अपनी शास्त्र प्रदत्त समझ द्वारा प्राप्त किया था। उनकी कोई कामना नहीं होती थी। वह तो यह यज्ञादि नित्य करते थे अपनी जीवन्ता को व्यक्त करने के लिए। यज्ञ इस प्रकार किए जाते थे जिससे देवी-देवता और प्रकृति खुश रहकर मानवों का कल्याण करे। यह सब सात्त्विक भाव द्वारा की गई निष्काम साधना का अंग था।

राजा लोग भी ऐसे दान-पुण्य किया करते थे। उनके यज्ञ उनकी शक्ति प्रदर्शित करते थे और अन्य लोगों पर अपना वर्चस्व दिखाते थे। ये सारे कृत्य उनकी अहमण्यता दिखाते थे। युधिष्ठिर जैसा राजा अश्वमेध यज्ञ और राजसूय यज्ञ कर अपनी श्रेष्ठता अन्य राजाओं पर दिखाते थे। वैसे इन अवसरों पर राजागण अपनी संपत्ति भी दान आदि में लुटाते थे, पर इनको राजस भाव से ही दिया जाता था।

राक्षस लोग भी भयंकर यज्ञ करते थे जिसमें सिवाय अपनी क्रूर शक्ति प्रदर्शन के और कोई भाव नहीं होता था। इसमें कोई दान-पुण्य या शुभ कृत्य शामिल नहीं होता था। इनकी कोई शास्त्रोक्त मान्यता भी नहीं होती थी और विशुद्ध स्वार्थी भाव से किए जाते थे।

जब बालक नचिकेता के पिता ने उन बेकार गायों को, जो दूध नहीं देती थीं, यज्ञ में देने के लिए तय किया तो इस बालक ने प्रतिरोध किया—‘‘आप क्या कर रहे हैं? आप यज्ञ में इन बेकार गायों को क्यों दे रहे हैं? यज्ञ में तो श्रेष्ठ चीज़ें दी जाती हैं। अगर आपके पास ऐसा कुछ नहीं है तो मुझे ही दान में दे दीजिए।’' और फिर अपने गहन अज्ञान और क्रोध में उसके पिता ने अपने इस पुत्र को ही मृत्यु के देवता यम को भेंट कर दिया।

दान या पुण्य के लिए दी जाने वाली चीज़ों की मात्रा महत्वपूर्ण नहीं होती, महत्वपूर्ण होता है उस चीज़ को देना, जो हम देना गंवारा ही नहीं कर सकते। यानी कुछ ऐसी चीज़ दी जाए जिसको देना हमें आहत करता हो, चोट पहुंचाता हो। वह भी बिना किसी बदले की भावना के। ऐसा दान सीधा मुक्ति प्रदायक होता है।

कई लोग बड़ी शुभ भावना से दान करते हैं, पर वह दान नहीं होता कि आपने अपनी वसुधा-संपत्ति में से कुछ ऐसी चीज़ दे दीं जो आपके जीवन-यापन में कोई फ़र्क न डाले। यह कोई दान नहीं होता। मुझसे कई लोग कहते हैं – ‘‘स्वामी जी! मैंने वसीयत कर दी है कि मेरा सब कुछ मेरी मृत्यु के बाद इस आश्रम, मंदिर या आपके मिशन को दे दिया जाए।’' मृत्यु के पश्चात् देने से क्या लाभ? आप तो वैसे भी उस धन-संपत्ति को साथ नहीं ले जा सकते।

दान वही है जिसको देने से आपको कष्ट हो, चोट पहुंचे, आपको परेशानी हो पर आप सहर्ष उस चीज़ को बिना किसी बदले की कामना से दे दें। यही दान का मूल भाव है। ऐसा दान जिसमें आपको कष्ट तो हो पर आप खुशी से बग़ैर किसी बदले की कामना से दे दें – वही असली दान है।

मैं उस दान की भर्त्सना नहीं कर रहा जो धनी लोग बिना किसी इश्तेहार या फोटो सेशन के देते हैं। उनका भाव बड़ा शुभ होता है – वे किसी परेशान व्यक्ति को सहायता देने के लिए ही करते हैं। देने में वह मानसिकता होनी ही चाहिए, जिससे किसी ज़रूरतमंद का काम बने। उस सदाशयता का भाव

मनसा, वाचा, कर्मणा - सब तरह से

17.14 देवता, ब्राह्मण, गुरु और ज्ञानी जनों का पूजन, पवित्रता, सरलता,
ब्रह्मचर्य और अहिंसा - यह शरीर संबंधी तप कहा जाता है।

17.15 जो उद्वेग न करने वाला, प्रिय और हितकारक एवं यथार्थ भाषण
है तथा जो बड़े शास्त्रों के पठन-पाठन एवं परमेश्वर के नाम-जप
का अभ्यास है - वही वाणी संबंधी तप कहा जाता है।

17.16 मन की प्रसन्नता, शांत भाव, भगवत् चिंतन करने का स्वभाव,
मन का निग्रह और अंतःकरण की पवित्रता - मन संबंधी तप
कहा जाता है।

17.17 फल को न चाहने वाले योगी, पुरुषों द्वारा परम श्रद्धा से किए गए
पूर्वोक्त तीन प्रकार के तप को सात्त्विक तप कहते हैं।

17.18 जो तप सत्कार, मान और पूजा के लिए अथवा पाखंड के लिए
ही किया जाता है, वह अनिश्चित और क्षणिक फल वाला तप
यहां राजस कहा गया है।

17.19 जो तप मूर्खतापूर्वक हठ से मन, वाणी, शरीर और शरीर की
पीड़ा सहित दूसरों के अनिष्ट के लिए किया जाता है, वह तप
तामस कहा गया है।

कृष्ण अब मनसा-वाचा-कर्मणा तपों के बारे में बताते हैं। तप करना अर्थात् साधारण रूप से नियम पालन करते हुए जीवन-यापन करना, एक प्रकार से अपरिग्रह की श्रेणी में ही आता है। इसका आधार होता है आपकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति, न कि उसकी जो आपकी कामना हो। जो इसका पूर्ण रूप से पालन करता है, तपस्वी कहलाता है।

कृष्ण पहले भी कह चुके हैं और यहां पुनः दोहराते हैं कि तपस्या का मतलब स्वयं को, दूसरों को कष्ट देना या पीड़ा देना नहीं होता। इसमें सिर्फ़ शारीरिक पीड़ा या वेदना ही नहीं, मानसिक या वैचारिक वेदना प्रदान करना भी

यहाँ कृष्ण 'सौम्यत्वं' शब्द का प्रयोग करते हैं। अंग्रेज़ी में इस 'सौम्यत्वं' के लिए कोई सही शब्द नहीं है। 'सौम्यत्वं' का अर्थ है संतोष के साथ आराम से स्थिर होना। यह उस स्थिति का भान कराता है जब आप ध्यान को केंद्रित कर संपूर्ण चैन से बैठते हो। आध्यात्मिक लोगों के लिए तो यह एक आवश्यक स्थिति है।

कुछ लोग प्रबुद्ध तो हो जाते हैं, पर दूसरों की सहायता फिर भी नहीं करते, उदाहरण के लिए मैंने एक प्रबुद्ध स्वामी को हिमालय पर देखा था, जो दिन-भर गांजा पीते रहते थे। उनके प्रबुद्ध होने में कोई संदेह नहीं था। वह अपनी गांजे की चिलम में एक तांबे का सिक्का भी रख लेते थे और जब वह चिलम पीकर उसे लौटाते थे तो उसमें से एक सोने का सिक्का निकलता था। ऐसा मैंने स्वयं कई बार देखा था। वह उस सोने के सिक्के को बेचकर और गांजा खरीद लेते थे। वह उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में रहते थे। बेशक, मेरे मन में उनके लिए बहुत श्रद्धा थी क्योंकि वे एक तपस्वी थे। वे कभी वस्त्र धारण नहीं करते थे। वे नागा साधू थे।

'नागा' का अर्थ ही होता है वह संन्यासी जो कभी वस्त्र नहीं पहनता। कड़ाके की सर्दियों में भी कभी कोई वस्त्र उनके तन पर नहीं होता है। उन्हें परमहंस भी कहा जाता है। हां, जब ये लोग शहरों में अपना दिव्य उद्देश्य (डिवाइन मिशन) फैलाने को जाते हैं तो ये वस्त्र धारण कर लेते हैं, इसके अलावा वे वस्त्र नहीं पहनते।

परमहंस बच्चों की तरह रहते हैं तो यह परमहंस स्वामी जब अपनी चिलम खाली करता था तो उसमें से एक सोने का सिक्का निकलता था। मैंने उनसे पूछा

  • "बाबा! आप एक महान तपस्वी हो, आत्म ज्ञानी हो, ब्रह्म ज्ञानी हो - तब आप गांजा क्यों पीते हो?"

वे बोले - "एक बड़ा हाथी कभी एक छोटी कुटिया में नहीं बंध सकता, इसलिए उसे थोड़ा ढीला और शांत करना पड़ता है। तभी वह विशाल हाथी एक कुटी में निवास कर सकता है। प्रबोधन के पश्चात् आत्मा इस छोटे से शरीर में नहीं रह सकती। मुझे इसे ढीला और धीमा करना ही पड़ता है। इसको ढीला करने के लिए ही मैं यह सब काम करता हूं।" बेशक, उनकी धूम्रपान की आदत साधारण धूम्रपान से फ़र्क होती है।

किसी ने मुझसे पूछा - "स्वामी जी! स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस तो धूम्रपान करते थे। मैं क्यों नहीं कर सकता?"

मैंने उसे समझाया - "स्वामी विवेकानंद प्रबुद्ध हो चुके थे, तब उन्होंने धूम्रपान शुरू किया था तो पहले प्रबुद्ध हो जाओ तब धूम्रपान क्या, जो मर्जी करना। पहले

यहाँ कृष्ण यही बात 'सौम्यत्व' के माध्यम से स्पष्ट करते हैं। अवतारों के लिए भी सौंदर्य और सौम्यत्व आवश्यक गुण है। हमें भी अपने जीवन में इन गुणों को समाविष्ट करने का प्रयास करना चाहिए।

वाणी की तपस्या है सत्य भाषण एवं प्रिय भाषण - 'प्रियहितम् च यत्'। वाणी के द्वारा किसी का कष्ट निवारण करना अत्यावश्यक है। आध्यात्मिक साधक के लिए सौम्य एवं आरोग्यकारक शब्दों का उच्चारण आवश्यक है। ऐसी भाषा न बोली जाए जो किसी को आहत करे। हमारी उपस्थिति से ही दूसरे को आराम मिलना चाहिए। सदैव मीठे शब्द बोलने चाहिए; कटु एवं विचलित करने वाले शब्दों से परहेज़ करें।

एक बात और - कभी-कभी हम समझ ही नहीं पाते कि हमारे शब्द किस प्रकार दूसरे को विचलित कर सकते हैं कि कैसे हमारे शब्द दूसरे के लिए असम्मानजनक एवं भावनात्मक रूप से चोट पहुंचा सकते हैं।

जब कभी हम किसी के साथ बैठें तो उस व्यक्ति को महसूस होना चाहिए

  • "क्या कुछ देर और इनके साथ नहीं बैठूं? थोड़ा समय इनके साथ और बिता लूं। क्या कल भी इनसे मुलाकात हो सकती है? क्या फिर मिलना होगा?" यानी दूसरों के अंदर ऐसे प्रिय भाव उत्प्रेरक भावना उठनी चाहिए। सुख या आराम की अनुभूति दूसरे को हमारे सान्निध्य से स्वतः होनी चाहिए। लोग हमारी प्रतीक्षा करें, न कि हमारा आगमन सुनकर भाग जाएं। प्रायः हम लोग ऋणात्मक प्रभाव ही डालते हैं। लोग थोड़ा असहज होते हैं और भागने की योजना बनाने लगते हैं। एक भी ग़लत शब्द या सही शब्द ग़लत ढंग से अगर बोला जाएगा तो वह सारे संबंध को बिगाड़ देगा।

भगवान कृष्ण भी यही कहते हैं। एक आध्यात्मिक व्यक्ति को सदैव प्रिय भाषण करना चाहिए। दूसरे को क्षुब्ध नहीं करना चाहिए। जब हम दूसरे को विचलित नहीं करेंगे तो हम भी विनम्र ही रहेंगे, घमंडी नहीं। यह कोई सामाजिक नैतिकता की बात नहीं, आध्यात्मिक अभ्यास में भी ज़रूरी है।

जैसा कि पहले स्पष्ट किया जा चुका है, वे शब्द जो हम दूसरों को आहत करने के लिए बोलते हैं, हमें भी चुभते हैं। वही शब्द हम अपने बारे में भी बोलने लगते हैं। विज्ञान में ऊर्जा और स्पंदन की प्रक्रिया में यह सत्य स्पष्ट होता है, इसलिए हमें शब्दों के चयन में बहुत सतर्क रहना चाहिए। कृष्ण कहते हैं कि हमें आध्यात्मिक साहित्य का नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करने से कई शुभ विचार हमारे मस्तिष्क में प्रविष्ट होते रहते हैं। इससे हमें सत्य के

दान भी तीन तरह का होता है। 'अन्नदान' का अर्थ है भोजन-वस्त्र या वे सभी चीजें जो किसी व्यक्ति की भौतिक आवश्यकताएं पूर्ण करती हैं। दूसरा दान है 'विद्यादान' अर्थात् किसी को शिक्षा देना या दिलवाना, जिसमें उसकी मानसिक बुद्धि सुनिश्चित हो, उदाहरणार्थ कोई परेशान हो और उस समय आप उसको धैर्य, सांत्वना व ढांढस देकर उसे प्रसन्नचित्त कर सकें तो वह भी 'विद्यादान' की श्रेणी में आता है। यदि किसी को अपने कमरे की सफ़ाई करनी नहीं आती और आप उसे सिखा सकें, वह भी विद्यादान है। यदि किसी को घास खोदनी भी नहीं आती और आपने उसे सिखाया है तो यह भी विद्यादान में ही शामिल माना जाएगा।

परम दान - ज्ञान दान

तीसरा दान है- ज्ञान दान अर्थात् किसी को आध्यात्मिक ज्ञान देना। अन्नदान देकर आप किसी को कुछ घंटों तक - तीन या चार - संतुष्ट कर सकते हैं। तीन घंटे के पश्चात् तो उसे फिर भूख लगेगी। यदि हम किसी को विद्यादान देते हैं- शिक्षा या ज्ञान का साधारण दान तो आप उसको एक जीवन तक सुखी कर सकते हैं। शिक्षा द्वारा वह अपनी रोटी कमा सकता है पर यदि हमने किसी को ज्ञानदान दिया है तो कई जन्मों तक उसका उद्धार हो सकता है अर्थात् 'अन्नदान' तीन घंटों तक, विद्यादान एक जीवनकाल तक संतुष्टि दे सकता है पर ज्ञानदान तो कई जन्मों तक उसके अभावों की पूर्ति कर सकता है। फिर वह कभी अवसादग्रस्त नहीं होगा, जब तक इस भवसागर में आता रहेगा। इसलिए 'ज्ञानदान' परम दान है। साधारण भाषा में कहें तो कह सकते हैं कि यदि किसी को मछली की चाह है और हमने उसे मछली प्रदान कर दी तो उसका एक भोजन तो संतुष्टि प्रदायक हो गया। यह अन्नदान है। यदि हम किसी को मछली पकड़ना ही सिखा दें तो वह पूरे जीवन भूखा नहीं मरेगा। वह विद्यादान है, पर यहां यह रूपक रुक जाता है। हम अपने 'हीलर्स इनीशियेशन प्रोग्राम' में उस व्यक्ति को सिखाते हैं कि वह मछली खाना ही छोड़ दे। यह सुझाव उसकी समस्या जन्म-जन्मान्तर तक सुलझा सकता है। यह 'ज्ञानदान' है। यदि आप यहां अचानक आएं और मेरी तस्वीरें देखकर यह सोचें - "मैंने एक कटआउट या पोस्टर देखा था। यह तो काफ़ी युवा है। पोस्टर कहता है कि यह 'भगवत् गीता' पर बोल रहा है। देखें - यह क्या कहता है।" यदि आप ऐसे भी आए सिर्फ़ देखने के लिए और यहां बैठे, गीता पर प्रवचन सुना तो भी आपको सहायता मिलेगी। कभी-न-कभी यही बातें आपके मन में घूमेंगी, ये सत्य गूंजेंगे और आप उन पर अमल करेंगे। फिर स्वाभाविक है कि आप वही व्यक्ति तो नहीं रह जाएंगे। हो सकता है कभी-कभार आप कोई ग़लती करें तो यह सत्य आपके मन में प्रकाशित हो उठेंगे। यह विचार आपके अंदर पहुंच चुके होंगे। यह आपको सुधार करने की प्रेरणा देंगे तो यह भी 'ज्ञानदान' है।

अभी प्राप्त ज्ञान आपके जीवन को निश्चित ही सुधारेगा, भले ही आप उस पर अभ्यास न करें। ये शब्द इतने शक्तिशाली होते हैं कि वे आप पर ज़रूर ही प्रभाव डालने लगेंगे। आप वही व्यक्ति रह ही नहीं सकते जो (यहां आने से) पहले थे। आपके अवसाद की गहराई ज़रूर घट जाएगी। आपको लगेगा मानो आपके सामने एक नया जीवन खुल रहा है। आप में साहस बढ़ेगा और नए विश्वास के साथ आप जीवन जिएंगे। यह 'ज्ञानदान' ही है। ज्ञानदान पुण्य की चरम स्थिति होती है। आध्यात्मिक ज्ञानदान से बड़ा कोई शुभ कृत्य नहीं हो सकता।

खाना देना या विद्यादान करना तो तीन घंटे तक या एक जीवन-भर ही संतुष्ट कर सकते हैं। आध्यात्मिक ज्ञानदान तो जन्म-जन्मान्तर के अभाव मिटा सकता है। कृष्ण कहते हैं कि जब कोई दान साझा भाव से दिया जाता है तो यह सात्त्विक होता है अर्थात् परम शुचिवान एवं शुभ।

एक और बात है। ज्ञानदान में दान देने वाले व्यक्ति का कुछ नहीं जाता, बाकी दानों में तो दान देने वाला कुछ-न-कुछ भौतिक रूप से भी खोता है और पाने वाला उसे प्राप्त करता है। वैसे विद्यादान में भी दानकर्ता को कोई हानि नहीं होती। उसके अपने ज्ञान का स्तर घटता नहीं है, पर 'ज्ञानदान' में कुछ और ही होता है। मैं आपको एक रहस्य बताता हूं - यह जितना दिया जाता है उससे ज़्यादा ही आपको प्राप्त होता है। यह तो हर तरह से जीत का ही सौदा है। यहां आपकी प्राप्ति स्वतः ही होती है। कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता। जो ज्ञान बांटता है वह और ज्ञानी बनता जाता है।

मैं आपके साथ एक और रहस्य साझा करना चाहता हूं - यह न समझें कि यहां बैठकर मुझे सुनकर केवल आप ही लाभांवित हो रहे हैं। इन्हें बताकर मुझे भी बहुत लाभ मिल रहा है।

एक सादा-सी उपमा से आपको यह पूरी प्रक्रिया समझ में आ जाएगी। जब कोई स्त्री किसी बच्चे को जन्म देती है तो सिर्फ़ वह बच्चा ही नहीं पैदा होता, वह स्त्री भी 'मां' के रूप में अस्तित्व में आती है। इसके पूर्व तो वह मात्र एक स्त्री ही थी, जैसे ही उसने बच्चे को जन्म दिया कि वह 'मां' हो गई। यह तो उनका दान नहीं, कर (टैक्स) बचाने की तरकीब ही होती है। किसलिए? प्राय: मेरे शिष्य मुझसे पूछते हैं कि मैं उन धनी लोगों से दान स्वीकार क्यों नहीं करता, जो आश्रम में आकर सहायता मांगते हैं और दान देने की पेशकश करते हैं? मेरे लिए हर आदमी से दान स्वीकार करना मुश्किल होता है। जब तक कि कोई यहां आकर सालभर मेरे साथ न रहे और अपनी सच्ची सदाशयता मेरे मिशन की ओर न दिखाए, मैं दान स्वीकार नहीं करता। मैं ऐसे आदमियों के चक्कर में क्यों पडूं जिनकी मंशा न सिर्फ स्वार्थ प्रेरित है, वरन् उनको स्वयं भी हराने वाली है। मेरे आश्रम का मार्ग-निर्देशन तो पराशक्ति (परमात्मा) करती है और वही इसकी देखभाल करती है। जो वह नहीं दे सकती वह कोई नहीं दे सकता। जब उनका निर्णय न देने का हो तो कौन उस चीज़ को देने का साहस कर सकता है?

समापन करते हुए कृष्ण एक विकल्प फ़र्क स्तर पर चले जाते हैं। अभी तक उन्होंने यज्ञ, तप एवं दान के बारे में बताया था और स्पष्ट किया था कि इसमें किसको कैसे करना चाहिए। लोगों की अपनी सहज प्रवृत्ति द्वारा संचालित इन यज्ञ, तप और दान की क्या विधियां हैं, इसका पूरा हवाला दिया था।

हर प्रकार का आहार, तप, यज्ञ एवं दान कृष्ण द्वारा बताए तीन वर्गों में समा जाते हैं — सात्त्विक, राजसिक और तामसिक, जिन्हें क्रमशः शुभ, भावोद्दीपक और अज्ञान का क्षेत्र भी कह सकते हैं।

पर महत्व की बात यह है कि जब ये सब सांसारिक लाभ के लिए किए जाते हैं तो ये सभी कुछ शर्तों से बंधे रहते हैं। जब ये ईश्वर के प्रति कृतज्ञता-ज्ञापन रूप में किए जाते हैं, तब ही आप आध्यात्मिक विकास या प्रगति प्राप्त कर पाते हैं। हमारे शास्त्रों का कथन है कि जब यह राजस या तामस गुण के साथ किए जाते हैं तो परम उपलब्धि प्राप्त नहीं हो सकती। यह तो तभी प्राप्त होती है जब विशुद्ध सात्त्विक एवं शुभता के भाव में इनको किया जाए। अनजाने में जब यह कृत्य किए जाते हैं तो भी परिणाम अस्थायी ही प्राप्त होते हैं, चरम परिणाम की उपलब्धि नहीं हो पाती।

महाभारत काल में यज्ञ-विधान रोज़मर्रा के जीवन का अंग बन चुके थे। आज तो ऐसा नहीं है। ब्राह्मणों को पवित्र ज्ञान का संरक्षक माना जाता है जो इन भौतिक कर्मकांडों से प्राप्त होता है। इससे जो ऋषि-मुनियों को दार्शनिक सत्य समझ में आया, उनका रक्षक भी ब्राह्मण ही माना जाता है। वही उस 'ज्ञानाग्नि' के संरक्षक माने जाते हैं जो इन वैदिक कर्मकांडों के द्वारा कायम रखी जाती है। इन सारे कर्मकांडों की ऊर्जा अग्नि को ही समर्पित की जाती थी। यज्ञों का उद्देश्य देवी-देवताओं एवं मूलभूत पंचतत्त्वों को संतुष्ट और प्रसन्न रखना था, परंतु तप का उद्देश्य स्वयं की ओर रहता था तथा दान का लक्ष्य होता था आपके चारों ओर मौजूद लोग और वस्तुएं।

इस प्रकार अपने पवित्र पेशे के अनुरूप ब्राह्मणों से यह अपेक्षा रहती थी कि वे तपस्वियों का जीवन बिताएंगे तथा दानादि करते रहेंगे। इस अध्याय में कृष्ण इन्हीं अवधारणाओं पर प्रकाश डालते हैं, जिससे हर कोई मुक्ति की ओर बढ़ सके। यह निर्देश सिर्फ़ ब्राह्मणों के लिए नहीं थे, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्रों के लिए भी दिए गए थे। हर वर्ण का व्यक्ति मुक्ति प्राप्त कर सकता है, यदि वह इन सिद्धांतों का पालन करता हो। मुक्ति का जन्म-जाति से कोई सरोकार नहीं होता।

आख़िरी तीन श्लोकों में कृष्ण वह विधि बताते हैं जिससे सभी लोग अपना लक्ष्य 'स्व' – से परम 'स्व' (आत्मा से परमात्मा) की ओर कर सकें। आइए, हम सब परमब्रह्म कृष्ण से पूरी सच्चाई के साथ प्रार्थना करें कि हमें इस अध्याय में बताई गई समझ की अनुभूति दें जिससे हम भी 'नित्यानंद' या शाश्वत चेतना प्राप्त कर सकें।

हम सब ही पूरी ईमानदारी के साथ परमब्रह्म कृष्ण के बताए इन सत्यों को अपनी अनुभूति में उतार सकें। हम उस परमब्रह्म से प्रार्थना करें कि 'गीता' में बताए गए सत्य-अनुभूति के साथ हम पर प्रकट हो सकें और हम सब अपने आपको 'नित्यानंद' में स्थापित कर सकें।

इस प्रकार उपनिषद, भगवत् गीता का सप्तदश अध्याय 'श्रद्धात्रय विभाग योग' संपन्न होता है जिसमें श्रीकृष्ण और अर्जुन के मध्य संवाद द्वारा परम ब्रह्म ईश्वर पर चर्चा की गई है।

सब कुछ छोड़कर समर्पण कर दो

'सब कुछ छोड़कर समर्पण कर दो', यह केवल इस अंतिम अध्याय का सार नहीं वरन् पूरी भगवत् गीता का निचोड़ है।

जो कुछ भी तुम जीवन या धर्म के रूप में समझते हो, जो कुछ भी तुम्हारी समझ है उसको त्याग दो, क्योंकि जो तुम जानते हो वह तुम्हारे अनुसार तुम्हारा ज्ञान है पर वह वास्तविकता नहीं है।

ज्ञान अस्तित्व का प्रमाण नहीं देता

वास्तव में बुद्धि और सत्य हमें बताते हैं कि क्या हम नहीं जानते। हमारे मन का ज्ञान जिसके बारे में हम इतना गर्व करते हैं, हमारा वह आवरण है जो अस्तित्व का सत्य हम से छिपाता है। फ्रांसीसी दार्शनिक रेने डेकाट्स का कथन था- "मैं हूं चूंकि मैं ऐसा सोचता हूं!" हमारा दिमाग अस्तित्व को मापने का पैमाना नहीं होता।

जो हम हैं उसका हमारे विचारों से कोई सरोकार नहीं होता। यदि हमारे विचार ही हमें पूरा नाप सकते, जो भी हम हैं तो हम एक जैविक-यांत्रिक मशीन से ज़्यादा कुछ भी नहीं होते।

सहज निहित बुद्धि जानवरों में मनुष्यों से ज़्यादा होती है। जानवर अपने दिमाग को कल्पना में लिप्त नहीं करते, जैसे मनुष्य कर लेता है। वे तो कुदरत के साथ ही बहते हैं।

शेर या चीता तभी भोजन की तलाश करते हैं जब उन्हें भूख लगती है। वे तब ही खाते हैं जब खाना ज़रूरी हो और तब ही सोते हैं जब थक जाते हैं। सिवाय कुछ दुर्लभ अवसरों के कोई जानवर अपने भोजन को बचाकर नहीं रखता, इसीलिए कोई जंगली जानवर मोटा नहीं होता।

पर मनुष्य तो सोच सकता है और यही समस्या बन जाती है। हमारे महान ऋषियों, प्राचीन मनीषियों की घोषणा डेकाट्स की घोषणा के एकदम विपरीत थी- "अपना मन-मस्तिष्क त्याग दो और तुम जागरूक हो जाओगे।

शब्द ईश्वर को व्यक्त नहीं कर सकते। जब अभिव्यक्ति खत्म हो जाती है तब ईश्वर प्रकट होता है। ज़ेन स्वामियों का कथन है कि चंद्रमा की ओर इंगित करने वाली उंगली चंद्रमा नहीं होती। ईश्वर के बारे में कहे गए शब्द चाहे कितनी भी ईमानदारी से व्यक्त किए गए हों, सिर्फ इशारे या 'पॉइन्टर्स' होते हैं, ईश्वर नहीं।

धर्मों के साथ यही दिक्कत है कि वे ईश्वर के 'बारे' में बताते हैं। वे यह नहीं बताते कि कैसे ईश्वर को जानें। ज्यादातर धर्म ईश्वर के बारे में कुछ बातें बताकर हमारे अंदर लालच और भय भर देते हैं।

आजकल कितने धर्मों ने लोगों को प्रबुद्ध किया है? लाखों लोग धर्म की रक्षा और प्रसार के चक्कर में मार डाले गए हैं। धर्मों ने तो संहार और मृत्यु ही दी है, प्रबोधन किसी को नहीं दिया।

आध्यात्मिक स्वामियों ने यह कभी नहीं सिखाया कि किसी को मारो, तोड़ो या फोड़ो – अपने धर्म में उन्हें लाने के लिए। कोई आध्यात्मिक गुरु कभी हिंसा नहीं पढ़ाता। यदि उसने ऐसा किया तो वह स्वामी या गुरु रहे ही नहीं सकता।

महान आध्यात्मिक स्वामी तो व्यक्ति की चेतना जागृत करने का प्रयास करते रहे हैं, जिससे हम सब यह समझ सकें कि हम सभी एक सामूहिक चेतना के अंश हैं जो विश्व व्यापी हैं। उनका संसार में आने का उद्देश्य ही होता है हमें यह समझाना कि हम 'मैं' के भाव से 'हम' के भाव तक पहुंचें।

महान स्वामियों के जो अज्ञानी शिष्य या अनुयायी होते हैं वे ही अपनी सीमित समझ के आधार पर धार्मिक संस्थान स्थापित करते हैं, जिनका आधार उन स्वामियों द्वारा बताए सत्य की उन अज्ञानियों की सीमित समझ होती है। आध्यात्मिकता, जो लोगों में प्रेम प्रसारित करती है, के बरअक्स धर्म तो हिंसा को बढ़ाते हैं।

प्रबोधन तो एक भेंट हैं इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि इसके लिए हमने कितना प्रयास किया है। चाहे हम सैकड़ों वर्ष एक पांव पर खड़े रहे हों या कुछ ऐसा ही तप किया हो – इससे उस भेंट पर कोई असर नहीं होता, बल्कि ऐसा करना तो एक डॉलर का लॉटरी टिकट ख़रीदने जैसा है। इसके बदले में हमें जो मिलता है, वह एक विशुद्ध भेंट है। हम जो करते हैं वह हमारे सपने में ही होता है।

उस स्वप्न के परे हम कैसे जा सकते हैं?

कृष्ण कहते हैं – "हर चीज़ भुलाकर समर्पण कर दो।" असल में लोग 'समर्पण' शब्द को सुनकर भयभीत हो जाते हैं। हमें यह समझना पहली मंज़िल मेरी है। कानूनी तौर पर आप कह भी लें, पर अस्तित्व के रूप में तो ऐसा होना असंभव ही है। पृथ्वी जिस पर आप रहते हैं, आपकी नहीं है। पृथ्वी का एक झटका आया और जो आप अपना कहते थे, क्षण मात्र में 'गायब' हो गया अर्थात् आपकी सोच के अनुसार जो आप 'अपना' सोचते हो, का आधार ही आपका नहीं है। आपका 'मूल आधार' ही आपका नहीं होता। यह तो प्रकृति का है, किसी और का नहीं।

हम अपने 'श्वसन' को तो मानते हैं कि यह तो चलता ही रहेगा। मान लीजिए यदि ईश्वर ने वैसी ही हड़ताल की जैसी श्रमिक लोग आजकल करते हैं तो हमारी समझ में आ जाएगा कि यह सांस कितनी ज़रूरी है, पर ईश्वर तो करुणामूर्ति है। यह उसकी करुणा ही है जो उसे कभी हड़ताल पर नहीं जाने देती। इसीलिए हम जीवन को इतना महत्व नहीं देते - उसको अपना चेला ही समझते हैं। चूंकि थोड़ी-बहुत चीजें कानूनन आपकी मानी जा सकती हैं, इसलिए हम समझते हैं कि 'मेरे' की अवधारणा एक ठोस तथ्य पर आधारित है।

लेकिन कोई भी, जिसमें ज़रा-सी अक्ल है, आंखें खोलकर देखे तो समझ जाएगा कि 'मैं' और 'मेरा' तो एक नाटक है। एक भी सांस न आई तो खेल ख़त्म। 'मैं' गायब ! तुरंत आपका नाम आपके घर पर लगी प्लेट से मिटा दिया जाएगा और आपकी कब्र पर लग जाएगा, तब आप तो वहां जाएंगे जहां अनन्त विश्राम किया जाता है।

कभी-कभी तो वह भूमि का टुकड़ा जिसे हम अपना समझते थे, काग़ज़ों को देखने पर अपना नहीं निकलता। हमारा तो यहां सब कुछ काग़ज़ी है। जैसे ही हमारे मन में यह अक्ल कौंधी और हमने यह पहचाना कि हमारा कुछ भी वास्तविक नहीं है, हम समर्पण के भाव में आ जाते हैं और तभी बड़ा सुकून मालूम पड़ता है कि चलो स्वयं को बचाने या सुरक्षित रखने के अनवरत झंझट से तो अब छुट्टी मिली।

दो सहज वृत्तियां, जो 'मैं' और 'मेरे' पर कायम रहती हैं, ही असली कारण हैं हमारी सारी मानसिक और शारीरिक समस्याओं की- वे हैं हमारी जिजीविषा और सभी कुछ समेटने-परिग्रह करने की इच्छा। दूसरी ओर जब हमारी समझ में आ जाता है कि 'मैं' और 'मेरे' के भाव छलावा हैं, हकीकत नहीं हैं तो हमें अफ़सोस होता है कि सारी ज़िंदगी ही इन्हीं रेत के महलों को बनाने में काट दी।

एक लघु ज़ेन कथा

कुछ बच्चे समुद्र तट पर अपने रेत के महल (घरौंदे) बना रहे थे। वे दिन-भर उन्हें बनाते और शाम को उन्हीं पर कूद-फांदकर उन्हें तोड़ देते और या मस्तिष्क का विकास अवरुद्ध हो जाएगा। यही वज़ह है कि अहम्‌वादी लोग कभी न किसी नए विचार के बारे में सुन या पढ़ सकते हैं, न उसे स्वीकार करते हैं, क्योंकि उनको तो लगता है कि जो जानने योग्य है वह वे पहले से ही जानते हैं। जैसे ही आपने अपने मन को 'स्वयं' समझा तो पढ़ने का चाव ही, जो प्रारंभकर्ता की पहली पहचान है, गायब हो जाता है।

यदि आप स्वयं को शरीर समझते हैं तो आप शरीर को तरोताज़ा होने से रोक देते हैं। आप शरीर को उसका सहज कर्म नहीं करने देते। यदि मन को खुद समझते हैं तो आप इसे कुछ भी नया नहीं सीखने देते। आप फिर इसमें नया कोई तत्त्व घुसने ही नहीं देंगे और इस प्रकार इसको निश्चित रूप से ध्वस्त करने लगेंगे।

यही हाल आपके 'मेरे' भाव के साथ होता है। इसका आधार तो समाज के बनाए नियम-कानून होते हैं, जिनका अस्तित्व के नियमों से कोई नियम या सरोकार नहीं होता।

आप वह नहीं हैं जो आप सोचते हो कि आप हैं!

विज्ञान पूरी तरह मानता है कि हमारे शरीर मन-तंत्र में अरबों कोश (सैल) रोज़ मरते और बनते रहते हैं। कुछ वर्षों बाद हमारे शरीर का कोई भी कोश ऐसा नहीं होता जो दो साल पहले भी रहा हो। इस शरीर की हर एकल सत्ता एक नई सत्ता होती है अर्थात् जो स्थायी 'मैं' का भाव हम समझते हैं इस शरीर का, वह तो अस्तित्व में रहता ही नहीं है। फिर भी हम इसी ग़लतफ़हमी में जीते रहते हैं कि हम वही हैं। हम गर्व करते हैं अपने 'मैं' के भाव पर।

हम तो कुछ स्मृतियों के संग्रह, मूल्यों एवं विश्वासों के जमावड़े से ज़्यादा कुछ नहीं, जिनको संस्कार कहते हैं। हम हमारे संस्कार ही हैं। यही संस्कार हमारे निर्णय लेते हैं। यही है पूरा 'मैं' का तंत्र।

हम लोग अपने आश्रम में मेडीटेशन पर 'लाइफ़ बिल्स प्रोग्राम' आयोजित करते हैं - इन्हीं संस्कारों से मुक्ति पाने को, क्योंकि यही संस्कार हमारे संचालक रहते हैं। इन्हीं के प्रभाव में हम अनजाने रूप से अपने निर्णय लेते रहते हैं। हम अनजाने रूप से अपनी सहज वृत्ति के अनुसार जीते हैं पूरी जानकारी के साथ अंतर्प्रज्ञा जागृत कर हम जी ही नहीं पाते। जब हम 'मैं'- पर केंद्रित रहते हैं तो हमारा प्रतिसाद अनजाने में और सहज वृत्ति द्वारा दिया जाता है। वह सदा सुरक्षात्मक एवं अपने बचाव के उद्देश्य से दिया जाता है। शोध कार्यों से स्पष्ट हो चुका है कि जब हमारे कोश सुरक्षात्मक भाव से संचालित होते हैं, उनकी वृद्धि रुक जाती है। यदि हम अपने 'मैं' पर ही केंद्रित रहेंगे तो हम कभी वृद्धि को प्राप्त नहीं हो सकते।

यह 'मैं' का भाव 'स्वाधिष्ठान चक्र' से उठता है, जो तिल्ली (स्प्लीन) के निकट ऊर्जा केंद्र में स्थित रहता है। वहां परमात्मा का भाव भी प्रतिष्ठापित रहता है। यह असुरक्षा के भाव की पीठ होती है। जब तक हम इस चक्र को ऊर्जास्वित कर अपने भयों से मुक्त नहीं होंगे, हम अपने 'मैं' भाव की सुरक्षा के लिए व्याकुलता से प्रयासरत रहेंगे।

वस्तुतः 'मैं' भाव से ज़्यादा आदिम है 'मेरे' का भाव। 'मेरे' का भाव अर्थात् जिजीविषा और परिग्रह की भावना, 'मैं' के भाव से पहले आती है। यह भाव 'मूलाधार' चक्र से उठता है, जो मूल ऊर्जा केंद्र पर स्थापित रहता है। सारे भावनात्मक अवरोध यथा वासना, लालच, क्रोध इसी परिग्रह के भाव से उत्पन्न होते हैं।

अपनी पहचान (अस्मिता) और संग्रह करने की प्रवृत्ति को त्यागना इसलिए मुश्किल होता है, क्योंकि समाज ने हमारा अनुकूलन इसी प्रकार किया होता है, परंतु यह असंभव तो नहीं है। हमारे 'नित्यानंद आर्डर' में सारे शिक्षक जो मिशन का कार्य और 'लाइफ़ ब्लिस प्रोग्राम' चलाते हैं, अपने मूल नाम बदलकर आध्यात्मिक नाम अपना लेते हैं, जो मैं उन्हें देता हूं।

वे नाम क्यों बदलते हैं? कोई-कोई तो 60 वर्ष पर ऐसा करते हैं? वे लोग आपको बताएंगे कि पहली बार अपने जीवन में उन्हें मुक्ति और स्वतंत्रता का अहसास होता है - मानो उनका नया जन्म हो, जिसे वह उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं। शुरू-शुरू में तो लोगों ने मुझे हतोत्साहित करते हुए कहा था कि नाम बदलने को स्वीकार करने वाले शिक्षक मुश्किल से ही मिल पाएंगे, क्योंकि ज़्यादातर लोग अपना विगत भूलना नहीं चाहते। वे अपनी पहचान गंवाना नहीं चाहते, पर सत्य यह है कि जब आपको भली प्रकार यह सत्य समझ में आ जाता है तो आप ईमानदारी से अपनी पुरानी पहचान भूल जाना चाहते हैं।

इसी प्रकार जब आप अपनी परिग्रह और चीज़ों के प्रति मोह से त्राण पाते हैं तो भी आपको मुक्ति का अहसास होता है। आप अपना साधारण जीवन आराम से जीते रहते हैं- सिर्फ़ मोह, कपोल कल्पनाएं, तुक्के, भय और लालच की प्रवृत्ति से त्राण पा लेते हैं। जब मैं अपना घर त्यागकर आध्यात्मिक खोज़ में निकला तो मुझे कुछ खोने के भाव ने कतई प्रभावित नहीं किया, तब तो यह लगा कि सारा जगत मेरा घर है।

इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आपको कोई भिक्षु या संन्यासी होना पड़ेगा। सिर्फ़ मोहादि, भय-लालच से छुटकारा पाना पड़ेगा।

बाकी जो कुछ आपके पास है आप रख सकते हैं। आपको केवल प्रसन्नता प्राप्त करनी है सिर्फ़ वह त्यागकर जो आपका है ही नहीं।

'आध्यात्मिक बाज़ार में घूमने वाले' मेरे पास अपने प्रश्नों के ढेर के साथ आते रहते हैं, पर मेरे साथ कुछ समय बिताने के पश्चात् उनमें से ज़्यादातर मुझे आश्चर्य में डालकर कहते हैं कि अब उनके पास कोई प्रश्न नहीं बचा है। मैं उनके प्रश्नों का उत्तर देने की ज़हमत भी नहीं उठाता। मैं तो सिर्फ उनके प्रश्नों में कुछ शब्द और जोड़ देता हूं। वे उन शब्दों से जूझते हैं और अंत में अपने प्रश्नों का उत्तर स्वयं ही पा लेते हैं।

समर्पण का दूसरा क़दम है हृदय का समर्पण। लोग मुझसे पूछते हैं कि आश्रम से जाने के बाद वे मुझे कैसे याद रखें। मैं कहता हूं कि यदि मैं वाकई आपका स्वामी हूं तो आपको मुझे भुलाने में बड़ी मुश्किल होगी। स्वामी के प्रति विचार ही आपके हृदय को पिघला देगा। आप भावुक हो जाओगे। आपको अपने स्वामी की भौतिक उपस्थिति की अब कोई ज़रूरत नहीं। सिर्फ उनके बारे में सोचना ही काफ़ी रहेगा। आपकी आंखों से आंसू बहेंगे। रामकृष्ण कहते हैं - "यह पक्की बात है कि आपके इष्ट देवता या स्वामी का विचार मात्र आपको आंसुओं में डुबा देगा। ऐसा लगेगा मानो आपका अंतिम जन्म हो रहा है।"

जो एक प्रबुद्ध स्वामी कहता है वह सदा सत्य होता है। यह समर्पण इतना शक्तिशाली होता है कि यह आपको मुक्त कर सकता है, प्रबुद्ध बना सकता है। यही भक्ति का बल होता है। कृष्ण यह बार-बार कहते हैं कि भक्ति मार्ग उनको पाने का सबसे आसान मार्ग है। वे कहते हैं - "सिर्फ मुझमें और केवल मुझमें अपनी भक्ति रखो और मैं तुम्हारी रक्षा करूंगा।"

तीसरा और अंतिम प्रकार का समर्पण होता है इंद्रियों (या इंद्रिय बोध) का समर्पण। जब इंद्रियों का समर्पण होता है तब प्रबोधन होता है और जब प्रबोधन होता है तब इंद्रियों का समर्पण स्वतः ही हो जाता है।

महाभारत के युद्ध के बाद कृष्ण ने साथ चलते अर्जुन को एक पेड़ पर बैठा पक्षी दिखाया और कहा - "अर्जुन! उस हरे कौवे को देखो।" अर्जुन ने कहा - "हां कृष्ण! मैं उस हरे कौवे को देख रहा हूं।" कृष्ण ने कहा - "कैसे मूर्ख हो तुम! कौवा हरा कैसे हो सकता है?" अर्जुन ने सहजता से कहा - "कृष्ण जब आपने मुझसे हरा कौवा देखने को कहा तो वाकई वह मुझे हरा कौवा ही लगा था।"

अर्जुन का कृष्ण के प्रति समर्पण इतना संपूर्ण था कि जो कृष्ण कहते वही अर्जुन को दिखाई पड़ता था। यह समर्पण की अंतिम अवस्था होती है।

आप लोगों को यह जानकर ताज्जुब हो सकता है कि एक प्रबुद्ध स्वामी को कुछ भी करने की स्वतंत्रता नहीं होती। साधारण लोग तो अपनी मर्ज़ी का काम कर सकते हैं। आप में से हर एक जो चाहे करने को स्वतंत्र हैं। अपने मन

कर्म और कर्त्ता

18.1 अर्जुन बोले - "हे महाबाहो! हे अंतर्यामिन! हे केशीसूदन! मैं संन्यास और त्याग के तत्त्व को पृथक-पृथक जानना चाहता हूं।

काफ़ी समय तक मौन रहने के बाद अर्जुन अब बोलते हैं, पर शीघ्र ही फिर वह बोलना बंद कर देंगे। अब वह प्रश्न नहीं कर रहे, सिर्फ़ अपने कुछ संदेह व्यक्त कर रहे हैं। अर्जुन के अंदर की सारी हिंसा और घमंड अब गायब हो चुका है। वह कृष्ण की कृपा से उनके विश्व रूप दर्शन करने के अनुभव के पश्चात् पूरी तरह पल्लवित हो चुके हैं; खिल चुके हैं।

कभी-कभी मेरा पूरा प्रवचन सुनने के बाद, शिष्यगण मुझसे कोई जोक (चुटकुला) या कहानी सुनाने का अनुरोध करते हैं। वह उनका सुना हुआ होता है (या होती है), पर वे उसे दोबारा सुनना चाहते हैं। ख़ासतौर पर अपने स्वामी से यह सब सुनना दूना मज़ा देता है।

क्योंकि स्वामी के शब्दों में ऊर्जा होती है। ये शब्द आपका गहरा भेदन करते हैं और आपको समूचा बदल भी सकते हैं, सुनने के समय शायद आप इसका पूरा प्रभाव समझ न पाएं। अर्जुन भी बार-बार वही प्रश्न पूछता है जिससे वह कृष्ण को बार-बार सुन सके।

अर्जुन कहता है - "हे महाबाहो! मैं त्याग और संन्यास का उद्देश्य जानना चाहता हूं। मुझे सत्य बताएं।

एक लघु कथा

एक आदमी ने अपनी पूर्व पत्नी के वकील को टेलीफोन किया और उससे बात करना चाही, पर उस वकील के सचिव ने ज़वाब दिया - "माफ़ कीजिए ज़नाब! कल ही उनकी मृत्यु हो गई।'' उस आदमी ने औपचारिक सांत्वना दी और लाइन काट दी। दस मिनट बाद ही उसने दोबारा फोन लगाया और उस वकील से बात करने की इच्छा ज़ाहिर की।

दान सदैव निष्काम भाव के किया जाए

श्री भगवान बोले – ‘‘कितने ही पंडितजन तो काम्य कर्मों को भी
संन्यास ही समझते हैं तथा दूसरे विचार-कुशल पुरुष सब कर्मों के
फल को त्याग कहते हैं।

तथा कई विद्वान कहते हैं कि सभी कर्म दोषयुक्त हैं, इसलिए
त्याज्य हैं किन्तु अन्य विद्वानों का कथन है कि यज्ञ, दान और तप
रूप कर्म त्यागने योग्य नहीं हैं।

परंतु हे भारतों में उत्तम (अर्जुन)! उस त्याग के विषय में तू मेरे
निश्चय को सुन। हे पुरुषश्रेष्ठ! त्याग (सात्त्विक, राजस और
तामस) तीन प्रकार का कहा गया है।

यज्ञ, दान और तपरूप कर्म त्याग करने योग्य नहीं हैं – उनको
करना निःसंदेह कर्तव्य है क्योंकि ये तीनों ही बुद्धिमान पुरुष को
पवित्र करने वाले हैं।

इसलिए पार्थ! इन (यज्ञ, दान और तप रूप कर्मों को तथा और
भी) संपूर्ण कर्मों की आसक्ति और फलों (कामना) को त्यागकर
अवश्य करना चाहिए – यह मेरा सुनिश्चित, उत्तम मत है।

कृष्ण उत्तर देते हुए कहते हैं – ‘‘भारत (भारतवंशी)! अब तू संन्यास के बारे में मेरा निर्णय सुन। संन्यास कई प्रकार का होता है। मैं तुझे सत्य बताता हूं।

भगवान कहते हैं कि कुछ विद्वान ज्ञानियों का मत है कि सांसारिक लाभ के लिए किए गए कर्मों को त्याग देना ही संन्यास है। कुछ लोग कहते हैं कि फलों का (कामना का) त्याग ही असली त्याग है।

कृष्ण जैसा करुणामय और कोई गुरु या स्वामी नहीं है। बार-बार वे अपने स्तर से नीचे उतरकर अर्जुन को सत्य हर क़दम पर स्पष्ट करते हैं।

कुछ पंडित कहते हैं कि कर्मकांडी कर्म यथा किसी पशु का मेध (बलि) करना सही है। कुछ दूसरे विद्वान इस कृत्य की भर्त्सना करते हैं। कृष्ण इन मतों को स्पष्ट करते हैं। को समर्पित कर देता है, बाहरी और आंतरिक रूप से तुष्टि पाता है। मैं आपको स्पष्ट करना चाहता हूं कि शब्द समर्पण से मेरा क्या तात्पर्य है। दो एक-दूसरे को काटने वाली मूल रेखाओं या अक्षों (एक्सिस) की कल्पना कीजिए :

अक्षीय आरेख (आध्यात्मिक, सांसारिक, जीव)

सीधी खड़ी रेखा आध्यात्मिक जीवन का प्रतीक है, क्षैतिज रेखा सांसारिक जीवन की। जहां ये रेखाएं एक-दूसरे को काटती हैं वह जीव की स्थिति है। यह लक्ष्य आपके सामने है। एक सांसारिक जीवन का लक्ष्य और एक आध्यात्मिक जीवन का लक्ष्य। सांसारिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आप लगातार काम करते हैं, संघर्षरत रहते हैं। आध्यात्मिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आप पूरी शिद्दत से योग, प्राणायाम, प्रत्याहार इत्यादि का अभ्यास करते हैं। जब आप सांसारिक लक्ष्य प्राप्त करने की चेष्टा करते हैं तो आपकी प्रगति क्षैतिज रहती है, लेकिन जब आप आध्यात्मिक लक्ष्य पाने का प्रयत्न करते हैं तो आप उर्ध्व रेखा में प्रगति करते हैं। जब तक आपका संघर्ष सांसारिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए होता है तो आप आध्यात्मिक जीवन से बचते हैं। इसी प्रकार आध्यात्मिक प्रगति के लिए आप सांसारिक जीवन से अलग रहना चाहते हैं। दोनों में संघर्ष तो करना ही पड़ता है। कृष्ण कहते हैं – "दोनों से विश्राम लो।" आप सोचेंगे कि यह कैसा विचित्र निर्देश है? आप कहेंगे कि यदि ऐसा किया तो दोनों से ही हाथ धो बैठेंगे, पर सत्य यही है। जब आप दोनों से विश्राम लेते हैं तो आप स्वाभाविक रूप में आंतरिक चेतना में डूब जाते हैं – अपने अस्तित्व के आंतरिक क्षेत्र में चले जाते हैं। जब आंतरिक चेतना में आप होते हैं तो अचानक आपको लगता है कि आप किसी भी दिशा में फूट पड़ सकते हैं। तब आपको यह चुनने की ज़रूरत नहीं होती कि क्षैतिज दिशा में जाएं या ऊर्ध्व दिशा में। तब तो आप किसी भी दिशा में एक ही साथ प्रगति कर सकते हैं। की ज़रूरत ही नहीं। आप तो 360° के क्षेत्र में कहीं भी घुस सकते हैं। आपको एक चुनाव विहीनता का नया अनुभव होगा। चुनाव विहीनता का अर्थ यह नहीं कि आप कुछ नहीं चुनते। जब आप दोनों में से कुछ भी नहीं चुनते तो वह भी तो एक चुनाव ही है। यानी आपका निर्णय यह है कि कुछ नहीं चुनेंगे। जब यह चुनना बंद हो जाएगा तो आप वस्तुतः सब कुछ चुनने योग्य हो जाएंगे।

इसी प्रकार समर्पण का यह अर्थ नहीं कि पूरी तरह निष्क्रिय हो जाओ - सब कुछ छोड़ने का नाटक करो। कई लोग मुझसे कहते हैं - "स्वामी जी! मैंने तो सब कुछ ईश्वर को समर्पित कर दिया है। मुझे आशीर्वाद दें कि एक ज़्यादा वेतन वाली नौकरी मिल जाए।"

एक महिला ने मुझसे कहा - "स्वामी जी! मैंने तो अपना सब कुछ आपको समर्पित कर दिया है। अब आपको मेरा ख़्याल रखना है। मुझे मानसिक शांति दिलवाएं।"

मैंने कहा - "ठीक है! पहले हमारा मेडीटेशन का प्रोग्राम अटैंड कर लो। फिर देखते हैं।"

तुरंत उसने कहा - "मेरे पास दो दिन फालतू नहीं हैं।" और अभी उसने मुझसे कहा था कि वह सब कुछ मुझे समर्पित कर चुकी है।

कोई बात कहने के पूर्व स्थिति समझ लेनी चाहिए - नहीं तो आपको परेशानी होगी। जब वास्तव में समर्पण की बात करें तो उसमें सब कुछ शामिल कर लें। कुछ भी न छोड़ें। आपको उर्ध्व या क्षैतिज रेखाओं के लक्ष्य चुनने की कोई ज़रूरत नहीं। आपको दोनों का अनुभव ही नहीं मिलेगा, बल्कि उससे कुछ और भी ज़्यादा मिलेगा। आप अपने अस्तित्व का प्रस्फुटन विभिन्न आयामों में पूरी शिद्दत के साथ कर सकते हैं।

जब मैं समर्पण की बात करता हूं तो आपको यह समर्पण किसी गुरु या देवता के आगे नहीं करना है। अपने 'स्व' के प्रति, अपने अस्तित्व के प्रति आपका यह समर्पण होना चाहिए। आपको समर्पण अपने अंतर को करना है, अपनी चेतना के आगे सब कुछ निछावर करना है पर समस्या यह है कि आप अपने अंतर का कतई सम्मान नहीं करते। इसीलिए शुरुआत में आपको सहारे के लिए किसी गुरु या देवता की सत्ता की दरकार होती है।

किसी ने मुझसे कहा - "स्वामी जी! मैंने तो स्वयं को आपको समर्पित कर दिया है। अब मुझे क्या करना चाहिए?"

मैंने उत्तर दिया - "यदि तुम्हारा समर्पण असली होता तो तुम यह प्रश्न ही नहीं पूछते। तुम्हें निर्देश अपने अंतर से मिलेगा, लेकिन जब तक तुम्हारे मन में संशय है, तुमने समर्पण नहीं किया है।"

भ्रांति विहीन कर्तव्य (पालन)

18.7 नियत कर्म का त्याग नहीं करना चाहिए (क्योंकि निषिद्ध और काम्य कर्मों को स्वरूप से ही त्याग देना उचित है)। इसलिए मोह के कारण कर्मों का त्याग करना तमस त्याग है।

18.8 जो कुछ कर्म है वह सब दुःख-स्वरूप ही है - ऐसा समझकर यदि कोई शारीरिक क्लेश के भय से कर्तव्य कर्मों का त्याग कर दे तो ऐसा राजस त्याग करके त्याग के फल को किसी प्रकार भी नहीं पाता है।

18.9 अर्जुन! 'शास्त्र विहित (कर्म) करना कर्तव्य है' - इसी भाव से आसक्ति और फल का त्याग करके किया गया कर्म सात्त्विक त्याग माना गया है।

18.10 जो मनुष्य अकुशल कर्म से द्वेष नहीं करता और कुशल कर्म में आसक्त नहीं होता वह शुद्ध सत्त्वगुण से युक्त पुरुष संशय रहित, ज्ञानवान और सच्चा त्यागी होता है।

18.11 क्योंकि शरीर धारी किसी भी मनुष्य के द्वारा संपूर्णता से कर्मों का त्याग करना संभव नहीं है, इसीलिए जो कर्मफल का त्यागी है वही (सच्चा) त्यागी है - ऐसा कहा (माना) जाता है।

18.12 कर्मफल का त्याग न करने वाले मनुष्यों को तो अच्छा, बुरा और मिला हुआ - ऐसा तीन प्रकार का फल (नतीज़ा) मरने के पश्चात् अवश्य मिलता है, किन्तु कर्म फल का त्याग कर देने वाले मनुष्यों का फल किसी काल में भी नहीं होता (क्योंकि उनके द्वारा किया गया कर्म वास्तव में कर्म नहीं है)।

कृष्ण कहते हैं कि नित्य कर्म तो पूरे अनुशासन एवं नियम के साथ किए जाने चाहिए। इनको न करने से हम तमस में पड़ जाते हैं तथा अज्ञान और आलस्य हम पर हावी होने लगता है। नित्य कर्म भी व्यक्ति-व्यक्ति के अलग-अलग होते हैं। किसी गृहस्थ के नित्य कर्म किसी विद्यार्थी या भिक्षु

समर्पण की तकनीक

18.13, 14 महाबाहो! संपूर्ण कर्मों की सिद्धि के ये पांच हेतु कर्म का अंत करने के लिए उपाय बताने वाले सांख्य में कहे गए हैं - तू उनको मुझमें भलीभांति जान। कार्यों की सिद्धि में अधिष्ठान और कर्त्ता तथा भिन्न-भिन्न प्रकार के कारण एवं नाना प्रकार की अलग-अलग चेष्टाएं और वैसे ही पांचवां हेतु दैव (पूर्व कृत शुभाशुभ कर्मों के संस्कारों का नाम दैव है) कहा गया है।

18.15 मनुष्य मन, वाणी और शरीर से शास्त्रानुकूल अथवा विपरीत, कुछ भी करता है, उसके पांच कारण हैं।

18.16 परंतु ऐसा होने पर भी जो मनुष्य अशुद्ध बुद्धि होने के कारण कर्मों के होने में केवल शुद्ध रूप आत्मा को ही कर्त्ता समझता है, वह मलिन बुद्धि वाला अज्ञानी यथार्थ नहीं समझता।

इन श्लोकों में कृष्ण समर्पण की सही तकनीक या तरीका बतलाते हैं। वे सांख्य दर्शन से पांच हेतुओं को मिलाते हैं जो हमारी किसी भी गतिविधि के लिए जिम्मेदार होते हैं। ये हैं - शरीर-मन तंत्र, इस तंत्र का संचालन (यानी उस व्यक्ति स्वत्त्व), इंद्रियां, विभिन्न प्रयासों को प्रकट करने वाली गतिविधियों और अंत में चरम सत्तवान, ईश्वर! हमारी सारी अच्छी या बुरी, ग़लत या सही गतिविधियां इन पांच हेतुओं के कारण ही होती हैं, लेकिन यदि वह जीव स्वयं को 'कर्ता' मानता है तो इसकी उसके शरीर व मन को जानकारी नहीं होती।

कृष्ण यहां उस व्यक्ति या जीव को, जो अपनी और ईश्वर की सत्ता का स्वयं को निमित्त या कर्त्ता समझता है, 'आत्मा' के नाम से संबोधित करते हैं जो इन गतिविधियों को नहीं देखता या वाकिफ़ नहीं होता। कृष्ण जीव में विद्यमान ईश्वर के अंश एवं कॉस्मिक ऊर्जा में फ़र्क मानते हैं। वे आत्मा और परमात्मा (या ब्रह्म), मानव और देव, नर और नारायण तथा स्व-अस्तित्व और पराशक्ति में भिन्नता समझते हैं। गुरु ने फिर पूछा - "इंद्रियों के हिसाब से तुम क्या सोचते हो कि तुम हो?"

शिष्य ने कहा - "जहां तक मैं समझा हूं मैं शरीर और मन हूं।"

पर उसके गुरु का ज़वाब था - "तुम ईश्वर हो, सिर्फ़ मन या शरीर ही नहीं हो।"

गुरु ने आगे कहा - "जब तुम अपनी इंद्रियों का भी समर्पण कर दोगे तब तुम्हारी समझ में वह सत्य आएगा जो मैं कह रहा हूं। जैसे ही तुमने मुझ पर भरोसा कर अपनी इंद्रियों का समर्पण किया कि तुम ईश्वर का अनुभव करने लगोगे। तब तुम्हारी समझ में आएगा कि 'तत्त्वम्ऽऽसि' (तुम वही हो, यानी कि ईश्वर हो) का असली अर्थ क्या है।"

मैं यहां बार-बार यह कहता रहता हूं कि मैं यहां यह सिद्ध करने नहीं आया हूं कि मैं ईश्वर हूं, बल्कि यह कि तुम ईश्वर हो।

स्वामी या गुरु का दावा होता है उस विचार पर, जो कहता है तुम अनन्त हो। वह तुम्हें तुम्हारे अंतर के विभिन्न आयामों को उद्घाटित करता है जो तुमने कभी न स्वयं खोजे हैं, न उनका अनुभव किया है। वह दिखाता है कि ऐसा करना यदि उसके लिए संभव है तो तुम्हारे लिए भी संभव है, पर जब तक तुम अपनी इंद्रियों पर विश्वास करते हो, तुम यही समझते हो कि तुम मात्र शरीर और मन ही हो।

जब तुम अपनी इंद्रियों से अधिक अपने गुरु पर भरोसा करते हो और समझते हो कि गुरु के शब्द सत्य हैं, न कि तुम्हारा इंद्रिय बोध - तब सत्य तुम पर प्रकट होता है। जब गुरु कहता है कि तुम ईश्वर हो तो यह सत्य अचानक तुम भी समझने लगते हो। तुम्हारी समझ में आता है कि तुम केवल मन-शरीर तंत्र नहीं, जो तुम्हारी इंद्रियां तुम्हें बताती हैं।

अब दो आवाज़ें एक साथ दो अलग-अलग स्तरों से उठने लगती हैं। एक ओर तुम्हारी इंद्रियों की आवाज़ है जो कहती है कि तुम शरीर-मन ही हो। दूसरी ओर तुम्हारे गुरु कहते हैं कि तुम ईश्वर हो। जब तक तुम इंद्रियों की सुनते रहोगे, तुम्हें गुरु की आवाज़ सुनाई ही नहीं पड़ेगी। जब तुम इंद्रिय बोध से हटकर गुरु की ओर आते हो, तुम उनकी आवाज़ सुनते हो और अनुभव करते हो कि तुम ईश्वर हो; दिव्य हो।

अंतिम समर्पण

आंतरिक विश्व में, आपका अंतिम और प्रथम औज़ार संपूर्ण समर्पण ही है। तभी आपका सत्य से साक्षात्कार संभव है। आप कृष्ण चेतना की अनुभूति सिर्फ़ बौद्धिक एवं भावनात्मक समर्पण से नहीं वरन् बौद्धिकता और भाव बोध के मूल अर्थात् इंद्रियों के समर्पण से ही कर सकते हैं। ये इंद्रियां ही तो हैं जो मसाला या आंकड़े मन-बुद्धि को प्रदान करती हैं। जब आप इनका समर्पण कर देते हो तो वह आंकड़े इत्यादि का मूल भी समर्पित हो जाता है।

आपको अपने बारे में सारी सूचना इंद्रियों से ही तो मिलती है। आप अपना सम्मान इसलिए ही करते हैं क्योंकि इंद्रियों ने दूसरों के इंद्रिय-बोध द्वारा इसकी ताईद की है। यदि कोई कहता है - "आप सुंदर हो!" तो यह टिप्पणी आपकी 'बही' में दर्ज़ हो जाती है। जब कोई कहता है आप गूंगे हो तो दूसरी टिप्पणी दर्ज़ हो जाती है।

फिर आखिर में आप सारी टिप्पणियों का आकलन करते हो कि किसने आपके बारे में क्या कहा। आप देखते हैं (मान लीजिए) कि 72 प्रतिशत लोगों ने कहा कि आप बुद्धिमान हैं, 20 प्रतिशत कहते हैं कि आप एक ठोस दिमाग वाले हैं और बाकी कुछ नहीं कहते तो आप विश्लेषण करते हैं कि यदि 72 प्रतिशत आपको बुद्धिमान मानते हैं तो सब ही तो मूर्ख नहीं हो सकते। इसलिए आप अवश्य ही बुद्धिमान हैं। इस प्रकार आपका अपने बारे में निष्कर्ष, प्रायः दूसरों की आपके बारे में राय पर निर्भर रहता है।

आप लगातार लोगों के पास जाते रहते हैं उनकी अपने बारे में राय लेने के लिए। परिणामस्वरूप आपकी अपनी राय में भी आपकी इंद्रियों के द्वारा प्राप्त जानकारी का बहुत हाथ होता है।

कृष्ण कहते हैं अर्जुन से कि तू अपनी इंद्रियों का भी समर्पण कर दे।

जब आप इंद्रियों का समर्पण करते हो तो आपकी अपने बारे में जानकारी का मूल स्रोत और आपकी पहचान का उत्स जो शरीर-मन के साथ जुड़ा रहता है, वह भी नहीं रहता। जब तक इंद्रियों पर भरोसा करते रहेंगे आप स्वयं को शरीर-मन ही मानेंगे, पर जब अपने गुरु या स्वामी पर भरोसा करेंगे - इंद्रियों की तुलना में - तब आपकी समझ में आएगा कि आप वाकई एक दिव्य सत्ता या ईश्वर हैं।

अब यह आपके चुनाव पर निर्भर है। यदि इंद्रियों की बात मानेंगे तो गुरु की बात समझ में नहीं आएगी और गुरु की बात मानेंगे तो इंद्रियों की जानकारी झूठी लगेगी तो यह आपके निर्णय पर ही आधारित है।

कृष्ण कहते हैं कि जब आप तीनों स्तरों पर आत्म-समर्पण कर देते हैं तब आपको एक चरम अनुभव प्राप्त होता है। मैं आपको बताता हूं - यह समर्पण ही प्रबोधन है। उसी क्षण आप सत्य का अनुभव करते हैं।

समर्पण का अनुभव करना

अचानक सब कुछ गायब हो जाता है। खेल शुरू होने के पूर्व (या) जब खेल जारी था और जब खेल ख़त्म हुआ - आप समझें या न समझें, जानें या न जानें, अनुभव करें या न करें - आप सदा समुद्र के अंश ही रहे हैं। आप ईश्वर हैं, परमात्मा से एकात्म हैं।

जब मैं समर्पण की बात करता हूं तो मेरा अभिप्राय होता है इस सत्य को समझो कि आप समुद्र हो। जब आप पैदा हुए तो आपने समझा कि आप एक अलग हस्ती हैं, पर जैसे ही आप प्रबुद्ध हुए कि आपने जाना कि आप तो सदा से ही समुद्र थे। इस अंतिम सत्य का साक्षात्कार करना ही समर्पण है। अपने बारे में सारे छोटे-छोटे तुच्छ विचारों का समर्पण कर असलियत में जागृत हों, नहीं तो आप समर्पण नहीं इस शब्द 'समर्पण' के साथ मात्र खिलवाड़ कर रहे हैं।

हम स्वयं को परिभाषित करते हुए काफ़ी फले-फूले शब्द प्रयुक्त करते हैं। हम यह समझ नहीं पाते कि हम वर्णनातीत हैं। एक दिन एक शिष्य ने मेरे सामने अपने बारे में काफ़ी अतिशयोक्तिपूर्ण शब्दों का प्रयोग किया। जब वह चला गया तो मैंने अपने शिष्य से कहा कि यह हीन भावना से ग्रसित प्रतीत होता है। मैंने कहा कि अपने को ईश्वर न समझना, अपने को कम कर आंकना ही है; हीन भाव से ग्रसित होना ही है।

कुछ मछलियां धारा के साथ तैरती हैं और कुछ धारा के विरुद्ध, पर वे चाहे धारा के साथ जाएं या विपरीत, हैं तो वह सदा जल में ही। (इसी प्रकार) आप परम तत्त्व (ईश्वर) के साथ रहें या विरोध करें, आप हैं तो उसी में लीन। आप स्वयं को दैवी समझें या न समझें, आप हैं तो दिव्य। इसमें कोई विकल्प नहीं है। आपके पास सिर्फ़ एक ही रास्ता है - या इस बात को महसूस कर आनंद उठाएं या लगातार संघर्ष करते हुए कष्ट पाएं - बस। आप अपने चारों ओर चाहे कितनी भी बाड़ लगा लें, कितने भी बुलबुले इकट्ठे कर लें, पर क्या आप लहर को आने से रोक सकेंगे? आप कुछ भी कर लें यह सारा नाटक कुछ सैकेंड्स का ही होता है।

अगली समस्या है कि क्या करें यदि समर्पण नहीं कर सकते।

कुछ लोग मुझसे पूछते हैं - "स्वामी जी! समर्पण तो मुझसे नहीं होता, मैं क्या कर सकता हूं?" आप चिंता न करें क्योंकि आपके पास समर्पण के लिए कुछ नहीं है। यह समझ कि मेरे पास समर्पण के लिए कुछ नहीं है, आपका समर्पण पूर्ण कर देती है। शांत रहें। आप समर्पण करें या न करें परमात्मा सब

एक लघु कथा

एक व्यक्ति ने एक ज़ेन मास्टर से पूछा कि वह बुद्ध कैसे बने? उस ज़ेन मास्टर ने उसके एक ज़ोरदार चांटा मारा। उसी क्षण वह व्यक्ति प्रबुद्ध हो गया। उसने स्वयं में 'बुद्धत्व' की अनुभूति की। चांटा मारने से यह मालूम हुआ कि वह पहले से ही उस स्थिति में था। उसे नींद से जगाने की ज़रूरत थी।

कृष्ण अर्जुन को ऐसी ही लंबी नींद से जागृत कर रहे हैं, जिसे 'संसार सागर की सुषुप्ति' कह सकते हैं या अचेतना और तमस की नींद, कृष्ण उसे ज़ोर से हिलाते हैं, उसे अपना चरम अनुभव प्रदान कर और अर्जुन समर्पण के चरम अनुभव में स्वयं को स्थापित कर लेता है।

एक नितांत वक्तव्य

जिस पुरुष के अंतःकरण में 'मैं कर्त्ता हूं' - ऐसा भाव नहीं है
तथा जिसकी बुद्धि सांसारिक पदार्थों (आकर्षणों) में लिप्त नहीं
होती, वह पुरुष इन लोकों में (किसी को) मारकर भी वास्तव
में न तो मारता है, न ही पाप से बंधता है।

यह काफ़ी ख़तरनाक वक्तव्य है। सिवाय कृष्ण के और कोई स्वामी ऐसा साहसिक वक्तव्य नहीं दे सकता है। बेशक, जो जागरुकता के चरम स्तर तक पहुंच जाता है वह ऐसा मारने का काम तो कर ही नहीं सकता। जब तक हमारे अंदर 'मैं' या 'मेरे' का भाव रहता है, तभी हम किसी पर आक्रमण करते हैं या 'मारना' चाहते हैं। जब हम संपूर्ण समर्पण कर समग्र के साथ जुड़ जाते हैं तो फिर कौन किसको मार सकता है - सभी एक ही होते हैं।

हम दूसरों को मारने की तभी सोचते हैं जब हम स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। युद्ध करने के लिए हमें कोई ख़ास साहस तो नहीं चाहिए। इसमें तो कायरता से भी काम चल जाता है। वस्तुतः साहसी व्यक्ति कभी किसी को नहीं मारता, वह तो अहिंसा में पूरी तरह विश्वास करने वाला होता है। यही कारण है कि कृष्ण यह साहसी वक्तव्य देते हैं - जो अहम् में लिप्त नहीं है वह यदि किसी को मारता भी है तो वह मारना नहीं होता।

यहां कृष्ण इसी पर ज़ोर दे रहे हैं - तुम स्वयं को अहम् से दूर करो। वे अर्जुन से यह नहीं कहते कि मारो। असल में समस्या तब उत्पन्न होती है जब लोग शब्दों की अपनी तरह से व्याख्या करने लगते हैं। हर एक की समझ अलग-अलग होती है।

एक लघु कथा

एक ज़ेन मठ में एक छोटा लड़का था जो भिक्षु बनने का प्रशिक्षण प्राप्त

18.26 जो कर्त्ता आसक्ति से रहित, अहंकार के वचन न बोलने वाला, धैर्य और उत्साह से युक्त तथा कर्म के सिद्ध न होने में हर्ष-शोकादि विकारों से परे है, वह सात्त्विक कर्त्ता कहा जाता है। 18.27 जो कर्त्ता आसक्ति से युक्त, कर्मों के फल को चाहने वाला और लोभी है तथा जो दूसरों को कष्ट देने के स्वभाव वाला, अशुद्धाचारी एवं हर्ष-शोक से लिप्त रहता है, वह राजसिक कर्त्ता कहा गया है। 18.28 जो विक्षेप युक्त चित्त वाला, अशिक्षित, घमंडी, धूर्त और दूसरे की आजीविका का नाश करने वाला, शोर करने वाला, आलसी और दीर्घसूत्री है, वह तामसिक कर्त्ता कहा गया है।

इन श्लोकों में कृष्ण मनुष्य की प्रकृति समझाते हैं। कृष्ण पहले ही कह चुके हैं कि असली 'कर्त्ता' 'नर' (मनुष्य) नहीं वरन् 'नारायण' (ईश्वर) हैं। फिर भी मनुष्य निमित्त तो होता है - यानी वे माध्यम जिसकी हम बात कर रहे हैं। हमारे अंदर जो कमज़ोरियां हैं वह हमारी प्रकृति में निहित रहती हैं। यह वे 'गुण' है जो हमारे स्वभाव को बताते हैं या परिभाषित करते हैं। यही गुण हैं जो हम पर मनसा-वाचा-कर्मणा (मन-वाणी-कर्म) प्रभाव डालते हैं तथा हमारे मन-वचन-कर्म को नियंत्रित करते हैं, लेकिन किसी का जन्म से मृत्यु तक एक ही गुण नहीं रहता।

'गुण' तीन प्रकार के होते हैं - सत्त्व, रज, तम। सत्त्व गुण - शांत, शुभ व प्रायः आध्यात्मिक मनःस्थिति वाले मनुष्यों का होता है। 'राजस' गुण आक्रामक, वासनात्मक एवं क्रियाशील मनुष्यों का होता है। यह प्रमुखतः राजाओं, योद्धाओं एवं व्यापारियों का होता है। तमस आलसियों, अज्ञानियों एवं निष्क्रिय व्यक्तियों का गुण होता है। तमस ही वह निष्क्रियशील तत्त्व है जो कई बार हम स्वयं में भी महसूस करते हैं। यह उनका प्रमुख गुण है जो खाने और सोने के लिए ही जीते हैं।

कृष्ण विस्तार से इन गुणों की व्याख्या इसलिए करते हैं जिससे हम समझ सकें कि हमारे अंदर कैसे यह कार्य करते हैं और कब-कब किसका प्रभाव रहता है। जगत्गुरू कृष्ण के इन शब्दों को यदि हम समझ सकें तो हमें ज्ञात हो जाएगा कि हम कैसे कोई काम करते हैं या कोई प्रतिक्रिया देते हैं। इस समझ के साथ हम दूसरे स्तर और बेहतर गुण की ओर जाने का प्रयास कर सकते हैं। है। जब तक आपकी कामनाएं आपका जीवन संचालित करती रहेंगी और आप जो हैं, उससे संतुष्ट नहीं होंगे, आप राजस में ही रहेंगे।

राजस आपका क्षरण करता है। यह आपकी आत्मा का भक्षण करता है। इसके भय और लालच की कोई सीमा नहीं होती। राजस के यही संचालक तत्व हैं। राजस यानी वह पाने का निरंतर प्रयास करना जो आपके पास नहीं है, जो प्राप्त है उससे संतुष्ट न रहना और अपने आपसे, अपने वर्तमान से सदा असंतुष्ट रहना। आप या तो सदा आगत में रहते हैं - इन कल्पनाओं में कि आप आगे क्या हो जाएंगे और क्या-क्या पा लेंगे या सदा विगत में कि कैसे आप तब और अच्छा काम कर सकते थे। राजस का मतलब है कपोल कल्पनाओं के जगत में विचरण करना।

तमस में तो व्यक्ति सतत् भ्रम में रहता है। अपने पुराने विश्वासों और स्थितियों में पड़े रहना, बिना उनकी सही-ग़लत होने की प्रमाणिकता सिद्ध किए या उनकी उपादेयता को परखे 'लकीर के फकीर' रहना। धर्म के कट्टर अनुयायी एवं लुटेरों के गिरोह इसी तमस में सदा पड़े रहते हैं। वस्तुतः उनमें कोई फ़र्क नहीं सिर्फ उनके लक्ष्य फ़र्क होते हैं, रास्ता नहीं। दोनों ही कट्टर, दकियानूस, हिंसक एवं नितांत स्वार्थी होते हैं। उनके लिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपराधिक रास्ता भी चुनना संभव है। वे किसी भी निम्न स्तर तक उतर सकते हैं।

वैसे तमस का असली अर्थ सिर्फ निष्क्रियता, आलस्य या टालमटूली का भाव नहीं। ये सब तो होते ही हैं, पर इसमें बिना सोचे-समझे काम करना- बिना अपनी भूमिका समझे, भी शामिल है। ये पूरा परिदृश्य समझे बिना ही उस क्षेत्र में घुस पड़ते हैं। इनका अहम् इतना विशाल होता है कि ये स्वयं को ही सब कुछ - समग्र समझ लेते हैं कि सिवाय उनके किसी और का कोई महत्व नहीं होता। हिटलर, जिसने लाखों व्यक्तियों को इसलिए मार दिया कि उन्हें वह निम्न कोटि का समझता था, बहुत गहरे तमस में जकड़ा था। तमस तो पशु-वृत्ति की भी पराकाष्ठा है जो प्रकृति के नियमों का भी उल्लंघन करता रहता है; यद्यपि सिर्फ मनुष्य ही तामसिक हो सकते हैं। पशु तो तमस में हो ही नहीं सकता जो प्रकृति की नैसर्गिक बुद्धिमत्ता द्वारा अपना मार्ग निर्देशन प्राप्त करता रहता है।

जीवन का अर्थ

18.29 धनंजय! अब ते बुद्धि और धृति का भी गुण के अनुसार तीन प्रकार का भेद संपूर्णता से, विभागपूर्वक मेरे द्वारा कहा हुआ सुन। 18.30 हे पार्थ! जो बुद्धि प्रवृत्ति मार्ग और निवृत्ति मार्ग को, कर्तव्य और अकर्तव्य को, भय और अभय तथा बंधन और मोक्ष को यथार्थ (रूप से) जानती है, वह बुद्धि सात्त्विकी है। 18.31 पार्थ! जिस बुद्धि के द्वारा मनुष्य धर्म और अधर्म तथा कर्तव्य और अकर्तव्य को भी यथार्थ नहीं जानता, वह बुद्धि राजसी है। 18.32 और पार्थ! जो तमो गुणों से घिरी हुई बुद्धि अधर्म को भी 'यह धर्म है' - ऐसा मान लेती है और इसी प्रकार अन्य संपूर्ण पदार्थों को भी विपरीत मान लेती है, वह बुद्धि तामसी है। 18.33 पार्थ! जिस अव्यभिचारिणी धारण शक्ति से मनुष्य ध्यान-योग द्वारा मन, प्राण और इंद्रियों की क्रियाओं को धारण करता है, वह सात्त्विकी है। 18.34 और पार्थ! फल की इच्छा वाला मनुष्य जिस धारण शक्ति के द्वारा अत्यंत आसक्ति से धर्म, अर्थ और कर्मों को धारण किए रहता है, वह धारण शक्ति राजसी है। 18.35 पार्थ! दुष्ट बुद्धि वाला मनुष्य जिस धारण शक्ति द्वारा निद्रा, भय, चिंता और विषाद तथा उन्मत्तता को भी नहीं छोड़ता, वह धारण शक्ति तामसी है।

कृष्ण अब पुरुषार्थ का उल्लेख करते हैं जिसको जीवन का अर्थ भी कह सकते हैं। चार पुरुषार्थ हैं - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। इनको सादा भाषा में सही कार्य, धन-संपत्ति, कामनाओं की पूर्ति एवं मुक्ति कहा जा सकता है। जीवन के ये चार अर्थ हैं यानी वह जिसकी पूर्ति के लिए सब मानव प्रयत्न करते हैं। मैं इनको जीवन का उद्देश्य नहीं कह सकता, क्योंकि जीवन का कोई उद्देश्य नहीं होता, क्योंकि एक बार जीवन का यदि उद्देश्य निश्चित किया तो वह लक्ष्य बन जाता है तथा आसक्ति एवं अपेक्षा का दौर शुरू हो जाता है। रहता है। हर मानव इनमें से किसी-न-किसी अवस्था में रहता ही है। सिर्फ़ मानव ही नहीं, ज़्यादा विकसित समझे जाने वाले देवता भी इन्हीं में से किसी अवस्था में रहते हैं।

कितनी सुंदरता से कृष्ण बताते हैं कि हम कैसे अपनी इंद्रियों द्वारा भ्रांति में पड़ते हैं। आध्यात्मिक अभ्यास शुरू करना आसान नहीं है। वैदिक परंपरा में तो बच्चे गुरुकुल पाठशालाओं में बचपन से ही एक आध्यात्मिक वातावरण में पलते-बढ़ते हैं। प्रारंभ में ही उन्हें सिखाया जाता था कि कैसे वे अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखें तथा आत्म-ज्ञान (या ईश्वरीय ज्ञान) प्राप्त करते रहें। अपने गुरुओं के आचरण से शिक्षा लेकर उनकी समझ में आ जाता था कि इंद्रिय सुख बोध से भी ज़्यादा आनंददायक कोई अनुभव हो सकता है। इससे उन्हें साहस मिलता रहता था।

आज के युग में इस प्रकार की शिक्षा पद्धति अव्यावहारिक मानी जाती है। आक्रमणकारी मुग़लों और उपनिवेशवादी अंग्रेजों ने उस वैदिक संस्कृति - ख़ासतौर से गुरुकुल परंपरा को - ध्वस्त कर दिया था। यह कोई अचानक नहीं हुआ, वरन् पूरी सोची-समझी रणनीति के अंतर्गत किया गया था। आज हमारे पास कई पढ़े-लिखे माननीय तो हैं पर वे सुशिक्षित नहीं हैं। उन्हें वैदिक संस्कृति की शानदार परंपरा का कोई ज्ञान नहीं है वे सारे कर्मकांडों को निरर्थक मानते हैं। हम भूल चुके हैं कि कैसे इन कर्मकांडों को आध्यात्मिकता से जोड़ा जाता है। यदि सार्थकता से ये कर्मकांड किए जाएं तो वे आध्यात्मिकता का आधार स्थापित करते हैं।

अब तो हम सभी राजस श्रेणी में ही रहते हैं तथा शरीर-सुख का स्रोत इंद्रिय तुष्टिकरण से मानते हैं। तामस में तो हमें यह भी याद नहीं रहता कि हम गहरे अज्ञान में पड़े हैं। इंद्रिय तो वास्तव में बाहर के विश्व को खुलने वाली हमारी खिड़कियां हैं। हमें तो यही सिखाया गया है कि दुःख से दूर भागो और सुख के पीछे भागते रहो। शारीरिक सुख मानसिक आनंद देता है, जिससे हमें भावनात्मक संतुष्टि प्राप्त होती है। एक बार वह मानसिक सुख मिल जाए तो हम उसकी चरखी को बार-बार घुमाकर वही सुख प्राप्त करना चाहते हैं। हमारा विगत हमारे आगत का संचालक हो जाता है।

यदि आप जागरुकता के साथ जीवन जिएं तो आप आसक्ति की भ्रांतियों में नहीं पड़ेंगे और अपने कर्म फल की भी अपेक्षा नहीं रखेंगे।

एक लघु कथा

एक तीन साल के बच्चे ने अपनी गर्भवती बुआ से पूछा - "आपका पेट इतना बड़ा क्यों है?"

सही व्यवहार चाहे संपूर्ण न हो

18.41 इसलिए हे परंतप! ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्रों को भी कर्म, स्वभाव से उत्पन्न हुए गुणों के आधार पर ही विभाजित किया गया है।

18.42 अंतःकरण निग्रह करना; इंद्रियों का दमन करना; धर्म पालन के लिए कष्ट सहना; बाहर-भीतर शुद्ध रहना; दूसरों के अपराधों को क्षमा करना; मन, इंद्रिय और शरीर को स्वच्छ रखना; शास्त्र, ईश्वर और परलोक आदि में श्रद्धा रखना; वेद-शास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन करना और परमात्मा के तत्त्व का अनुभव करना - ये सब ब्राह्मण के स्वाभाविक कर्म हैं।

18.43 शूरवीरता, तेज़, धैर्य, चतुरता और युद्ध से न भागना, दान देना और स्वाभिमान - ये सब क्षत्रियों के स्वाभाविक कर्म हैं।

18.44 खेती, गौ पालन और क्रय-विक्रय में सत्य व्यवहार - ये वैश्य के स्वाभाविक कर्म हैं तथा सब वर्णों की सेवा करना, शूद्र का स्वाभाविक कर्म है।

18.45 अपने-अपने स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से लगा हुआ मनुष्य भगवन् प्राप्ति रूप सिद्धि को प्राप्त होता है। किस प्रकार अपने स्वाभाविक कर्मों द्वारा पूजा करके मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त हो जाता है।

18.46 जिस परमेश्वर से संपूर्ण प्राणियों की उत्पत्ति हुई है और जिससे यह समस्त जगत व्याप्त है, उस परमेश्वर की अपने स्वाभाविक कर्मों द्वारा पूजा करके मनुष्य परमसिद्धि को प्राप्त हो जाता है।

18.47 अच्छी प्रकार आचरण किए हुए दूसरे के धर्म से अपना गुण रहित धर्म भी श्रेष्ठ है; क्योंकि स्वभाव से नियत किए गए यह प्रशंसा उन ब्राह्मणों के लिए है जो अपनी विद्वत्ता के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहे हैं। जो धन-सुविधा के लोभ में पड़कर भ्रष्ट हो चुके हैं, उन्हें ब्राह्मण कहलाने का भी कोई अधिकार नहीं है।

यही वह स्थिति है जिसमें वर्ण व्यवस्था असफल हो जाती है। बजाय एक वैज्ञानिक एवं कुशल पद्धति के यह बिगड़कर सत्ता की दलाली के तंत्र में तब्दील हो गई है। हमें इसे ठीक करना है। जो अपनी परंपरा के लिए सच्चे और ईमानदार हैं, सम्मान नहीं पाते। सिर्फ़ वे जो अपनी विद्वत्ता का दुरुपयोग कर क्षत्रिय और वैश्य हो गए हैं, धन, सुविधा, सत्ता और सम्मान पाने लगे हैं। हमारे समाज एवं इसके सामाजिक ढांचे के साथ यह समस्या है कि यह कुछ ख़ास लोगों तक सीमित हो गया है जबकि अच्छा समाज सबको साथ लेकर चलता है। आज पश्चिम में और भारत में भी कई जगहों पर हाल यह है कि यदि हमारे पास धन या सत्ता है, तभी हमारा सम्मान होता है। क्या कोई इस व्यवस्था के विरुद्ध विद्रोह करता है? नहीं। हम कैसे किसी समाज को उन्नत और प्रगतिशील मान सकते हैं जिसकी सम्मान की एक मात्र कसौटी धनाढ्य होना हो।

इस तर्क के अनुसार यदि मैं सिवाय भारत के यदि कहीं और पैदा हुआ होता तो मेरी भर्त्सना ही होती। लगभग एक दशक तक तो मैं बेघर रहा था। नौ साल तक बिना पैसे के मैं भारत-भर में इधर-उधर घूमता रहा, लेकिन लोगों ने मेरा स्वागत किया तथा मुझे सवारी, भोजन एवं आवास की सुविधाएं भी प्रदान कीं। पश्चिम में होता तो मैं या तो जेल में डाल दिया जाता या किसी शरण्य-स्थल में अपने दिन काट रहा होता!

अमेरिका में यदि कोई बेघर व्यक्ति आपकी कार के समीप आता है तो आपकी सहज प्रतिक्रिया होती है अपनी खिड़कियां और दरवाज़े बंद कर लें। वहां लोग इनसे भय खाते हैं, पर भारत में क्या किसी भिखारी से कोई डरता है? कोई भिखारी भी सामने आकर खड़ा हो सकता है। क्यों? यहां पर सर्व-स्वीकृति का भाव है। पश्चिम में लोग कहते हैं कि यह स्वीकृति कमज़ोरी की निशानी है, हिंसा नहीं। सामाजिक कदरें कितनी विचित्र हो गई हैं? आप सिर्फ़ उसी का सम्मान करते हैं जिससे आप डरते हैं?

जब तक हमारे विचारों में मूलभूत परिवर्तन नहीं आएगा हम विकसित नहीं हो सकते। अब यह नौबत आ गई है कि ऋणात्मक गुण ही सम्मान के हक़दार माने जाने लगे हैं, लेकिन हिंसा और आक्रामकता कभी भी विजयी नहीं हो सकते। करुणा और स्वीकृति ही सर्वथा विजयी रहेंगी। उत्तर चाहते हैं, उससे कहीं ज़्यादा प्रश्न और उठा देते हैं, क्योंकि कोई सुनता तो है नहीं, पर भगवान का हमारे प्रति करुणा भाव उन्हें बार-बार अपने उत्तर देने को प्रेरित करता है जिससे अर्जुन पूरी बात समझ सके।

जब तक हम प्रश्न - 'क्यों?' करते रहेंगे, हमें कभी स्पष्ट उत्तर नहीं मिल पाएगा। ख़ासतौर पर परमात्मा के संबंध में तो प्रश्न 'क्यों?' की कोई प्रासंगिकता ही नहीं होती। जैसा मैं पहले स्पष्ट कर चुका हूं, चूंकि हमारी और परमात्मा की संप्रेषण आवृत्ति में फ़र्क होता है, यदि हमें समझाया भी जाएगा तब भी सत्य की समझ हम ग्रहण नहीं कर पाएंगे। आध्यात्मिकता एक आंतरिक विज्ञान का नाम है - इसको बाहरी विज्ञान नहीं कह सकते, और यह भी हमारा सौभाग्य ही है। बाहरी विज्ञान में हम 'क्यों-क्यों' पूछते रहें - और जब उत्तर न मिले तो हम वहीं अटक जाते हैं। फिर हम अधकचरी थ्योरियां और सिद्धांत बनाते हैं जो किसी को आश्वस्त नहीं कर पाते। आध्यात्मिकता का सरोकार 'क्यों?' से तो होता ही नहीं है। इसका मूल प्रश्न होता है - 'कैसे?' 'क्यों' तर्क की उपज होती है, जबकि 'कैसे' वास्तविकता की ओर इशारा करता है। जहां शास्त्र 'क्यों' का उत्तर देते हैं, 'सूत्र' 'कैसे' का ज़वाब देते हैं। कभी-कभी जगत गुरु (कृष्ण) 'शास्त्र' चर्चा के मध्य एकाध 'सूत्र' भी बता देते हैं जिससे अर्जुन सत्य को ग्रहण करके शांत रह सके।

वे कहते हैं - "दिमाग को संतुलित और इंद्रियों को नियंत्रण में रखो।" क्या आप ऐसा भरे-चौराहे पर कर सकते हैं? नहीं न। इसलिए वे कहते हैं कि एकांत में जाकर स्वयं को सबसे काट लें। कम खाओ जिससे कोई व्यवधान न पड़े। ध्यान करो और इंद्रियों का बाहरी विश्व से संबंध ही काट दो।

वस्तुतः यह ध्यान लगाने के स्पष्ट निर्देश हैं। जो संभावित व्यवधान हैं उनसे स्वयं को दूर कर दो। यदि आप फोन का इंतज़ार कर रहे हैं या किसी मेहमान की प्रतीक्षा में हैं तो ध्यान करना बेमानी है। इसके लिए तो एक समय निश्चित करें जब आप बिल्कुल अकेले हों और कोई व्यवधान उपस्थित न हो सके।

इंद्रिय जन्य व्यवधानों को कम करने के और भी आसान तरीके हैं। सिर्फ़ आंख बंद कर लेना काफ़ी नहीं है। आपकी आंखें बंद होकर भी गतिमान रहेंगी और आपके अंदर का टेलीविज़न चालू रहेगा। आपको मानसिक नियंत्रण से आंखों को भी निश्चल करना पड़ेगा। समझें कि आंखें पत्थर की हो गई हैं फिर अपनी जीभ को ऊपर के तालू तक ले जाएं और मोड़कर रखें, क्योंकि यदि जीभ गतिमान रहेगी तो कुछ बोलने की इच्छा रहेगी और मानसिक चित्र देखना मुश्किल हो जाएगा। ये तरीके - आंखों को स्थिर रखना और जीभ को निश्चल

तुम अपनी नियति के स्वामी नहीं हो

| 18.54 | वह (सच्चिदानंद) ब्रह्म में एकीभाव से स्थित प्रसन्न मन वाला योग, न तो (किसी के लिए) शोक करता है और न किसी की आकांक्षा ही करता है। ऐसा समस्त प्राणियों में समभाव रखने वाला योगी मेरी पराभक्ति को प्राप्त हो जाता है। | | 18.55 | उस पराभक्ति द्वारा वह मुझ (परमात्मा) को - मैं जो भी हूं और जितना भी हूं, ठीक वैसा ही - तत्त्वतः जान लेता है तथा उस भक्ति से मुझे तत्त्वतः जानकर तत्काल ही मुझमें प्रविष्ट हो जाता है। | | 18.56 | मेरे परायण हुआ कर्मयोगी तो संपूर्ण कर्मों को सदा करता हुआ मेरी कृपा से सनातन अविनाशी परम पद को प्राप्त हो जाता है। | | 18.57 | सब कर्मों को मन से तू मुझमें अर्पण करके तथा समत्व बुद्धि रूप योग को अवलम्बन बनाकर मेरे परायण तथा मुझमें निरंतर चित्त (लगाने) वाला हो। | | 18.58 | इस प्रकार तू मुझमें निरंतर चित्त (लगाने) वाला होकर मेरी कृपा से (जन्म-मृत्यु आदि) सब संकटों से अनायास ही तर जाएगा और यदि अहंकार के कारण मेरे वचनों को न सुनेगा (अर्थात् तू मेरा कहा न मानेगा) तो नष्ट हो जाएगा। |

कृष्ण अब बताते हैं कि कैसे उनकी भक्ति प्राप्त की जाए और कैसे वह अपने भक्त की रक्षा करते हैं। अनासक्ति का भाव उत्पन्न कर समस्त जीवों के प्रति समभाव रखकर बिना सफलता या असफलता की परवाह किए जो व्यक्ति ईश्वर में स्वयं को लीन कर देता है, वह उनका अनन्य भक्त हो जाता है। एक बार यह समझ आ जाए तो वह मनुष्य कृष्ण चेतना में लीन हो जाता है। कृष्ण चेतना में लीन वह मनुष्य यदि सांसारिक गतिविधियां भी करता रहे तब भी कृष्ण की करुणा उसकी अपनी कृपा द्वारा रक्षा करती रहती है।

हाल ही में मैंने यह अवधारणा अपने कुछ भक्तों के सामने रखी थी। जब हम अपनी इस सहज वृत्ति को विराम दे देते हैं जो लगातार हमारी रक्षा में लगी रहती है तो इस अंतराल में घटनाओं के घटित होने की शक्ति उत्पन्न हो जाती है। कृष्ण कहते हैं कि यदि हम सांसारिक गतिविधियों में लगे भी रहें, उनके भक्त होने के नाते, हम उनके संरक्षण में रहेंगे और शाश्वत चेतना को भी महसूस करेंगे। यहां शब्द 'रक्षा' सही नहीं है, क्योंकि कृष्ण बाहरी और आंतरिक दोनों विश्वों से हमारे संपूर्ण बचाव की बात कर रहे हैं। वस्तुतः जो मनुष्य संपूर्ण समर्पण कर देता है तो 'वह' (ईश्वर) से सर्वोत्तम अनुभव प्राप्त करता है। हम जब अपने आपको 'बाहर' कर देते हैं तो 'वह' (ईश्वर) हमारे अंदर पहुंच जाता है।

एक लघु कथा

एक दिन विष्णु अपनी शेषशय्या पर आराम फरमा रहे थे और उनकी पत्नी लक्ष्मी जी, उनकी 'पाद-सेवा' (पैर दबाना) कर रही थीं। उस लोक में शायद पत्नियां वाकई सेवा करती थीं। अचानक विष्णु ने अपने वाहन 'गरुड़' को बुलाया। वह आया कुछ क़दम चला, फिर रुककर वापिस आ गया। लक्ष्मी जी को आश्चर्य हुआ। "ये क्या?" उन्होंने विष्णु से पूछा। विष्णु ने बताया कि उन्होंने एक आदमी को देखा जो उनके एक ध्यान-मग्न भक्त पर पत्थर मार रहा था। गरुड़ तुरंत आगे चला भक्त की रक्षा करने के लिए, पर तभी देखा कि भक्त ने आंखें खोल ली हैं और एक पत्थर उठाकर अपनी सुरक्षा करने को तैयार है। जब विष्णु ने देखा कि भक्त अपनी रक्षा स्वयं कर सकता है तो उन्होंने गरुड़ को रोक दिया।

इसी प्रकार जब आप अपनी धन-संपत्ति की स्वयं सुरक्षा करते हैं तो ईश्वर नहीं करता, वह पीछे हट जाता है। सुरक्षा का मतलब यह नहीं कि आप अपना घर बंदकर बैठ जाएं। इसका मतलब है कि आप अपनी जिजीविषा को त्याग दें। यही जीते रहने की अनवरत चाह है जो आपको हर क्षण मारती रहती है। जब हम इस भाव को त्याग देते हैं तो यह कृष्ण की जिम्मेदारी हो जाती है। बौद्धिक रूप से आपको यह बात समझ में नहीं आएगी। आप सोचेंगे - "हज़ारों साल पहले किसी का किया हुआ यह वादा आज भी मेरी सुरक्षा कैसे कर सकता है?" आप समझते हैं कि अस्तित्ववान या जीते रहने के लिए जिजीविषा होना अपरिहार्य है, पर आप इस जिजीविषा की व्यर्थता समझ सकते हैं जब आप संपूर्ण समर्पण कर दें तभी आपको स्वतः समझ में आएगा कि आप बगैर जिजीविषा और परिग्रह के भी जीवित रह सकते हैं। समर्पण के साथ एक अंतराल बनता है जिसमें घटनाओं या संयोग को ऐसी शक्ति मिलती है कि वह

ऊर्जा दर्शन

18.59यदि तू अहंकार का आश्रय लेकर यह मान रहा है कि 'मैं युद्ध नहीं करूंगा' तो यह तेरा निश्चय मिथ्या है, क्योंकि तेरा स्वभाव तुझे बलात् (ज़बरदस्ती) युद्ध में लगा देगा।
18.60और कौन्तेय! जिस कर्म को तू मोह के वशीभूत होकर नहीं करना चाहता, उसको भी अपने पूर्वकृत स्वाभाविक कर्म से बंधा हुआ परवश होकर करेगा।
18.61अर्जुन! शरीर रूपी यंत्र में आरूढ़ हुए संपूर्ण प्राणियों को, अंतर्यामी परमेश्वर अपनी माया से उन कर्मों के अनुसार भ्रमण कराता हुआ (घूमाता हुआ) सब प्राणियों के हृदय में स्थित रहता है।
18.62इसलिए हे भारत! सब प्रकार से उस परमेश्वर की ही अनन्य शरण को प्राप्त हो। उस परमात्मा की कृपा से ही परम शांति को और सनातन परमधाम को तू प्राप्त होगा।

कृष्ण पहले अर्जुन को एक अंतिम चेतावनी देते हैं - "अर्जुन! तू चाहे या न चाहे, युद्ध तो तुझे करना ही पड़ेगा।" आपकी (व्यक्ति की) व्यवहार बुद्धि से संचालित अहम् भाव आपसे कहता है कि आपको लड़ना नहीं चाहिए, पर आपको अपने सतही ज्ञान के कारण, आप इस भ्रम में रहते हैं कि दोस्तों, रिश्तेदारों और शिक्षकों से युद्ध करना ठीक नहीं है (यह अर्जुन की दुविधा है), पर आप अपनी सहज प्रकृति भूल जाते हैं। आपका अनुकूलन बतौर क्षत्रिय योद्धा के ऐसा है कि आपको लड़ना ही पड़ेगा। आप ईश्वर के हाथों की कठपुतली हैं। आप लड़ेंगे।"

इससे ज़्यादा स्पष्ट चेतावनी नहीं हो सकती। प्रकृति का नियम आपको अपनी अपूर्ण इच्छाएं पूर्ण करने के लिए बाध्य करेगा। हमारी पूर्व अनुकूलन की स्थिति इन इच्छाओं को उत्पन्न करती रहती है। चाहे वे इच्छाएं आपके अचेतन

मुझको समर्पण कर दे

18.63इस प्रकार यह गोपनीय से भी अति गोपनीय ज्ञान मैंने तुझसे कह दिया। अब तू इस रहस्ययुक्त (गहरे) ज्ञान पर भलीभांति विचार कर फिर जैसा मैं चाहता हूं वैसा ही कर।
18.64संपूर्ण गोपनीय रहस्यों में भी अति गोपनीय मेरे परम रहस्ययुक्त वचनों को तू फिर सुन। तू मेरा अतिशय प्रिय है इससे मैं परम हितकारक वचन तुझसे कहूंगा।
18.65तू मुझमें मन (स्थित करने) वाला हो; मेरा भक्त बन जा। मेरा पूजन करने वाला बन और मुझे प्रणाम कर। ऐसा करने से तू मुझे ही प्राप्त होगा, क्योंकि तू मेरा अत्यंत प्रिय है।
18.66संपूर्ण कर्त्तव्य कर्मों को मुझमें (समर्पित) कर तू केवल एक मुझ (सर्वशक्तिमान, सर्वाधार) परमेश्वर की ही शरण आ जा। मैं तुझे संपूर्ण पापों से मुक्त कर दूंगा। शोक मत कर।

कितने शक्तिशाली शब्द हैं। सिर्फ़ ईश्वर ही इस प्रकार संपूर्ण सत्तावान की तरह बोल सकता है।

अब कृष्ण चरम सीख देने पर आते हैं। यह उनके सारी शिक्षा-ज्ञान एवं पाठ का सार है तथा 'भगवत् गीता' का निचोड़ है। वे अर्जुन को इस श्लोक से प्रजागृत कर उसे कृष्ण चेतना या प्रबोधन में स्थापित करते हैं।

वे कहते हैं - "सब कुछ तू छोड़ दे - जिसे तू धर्म, नियम-कानून समझता है अपने आंतरिक और बाह्य जीवन-यापन को। इन सबको त्याग दे। सब कुछ छोड़कर तू मुझको संपूर्ण रूप से समर्पित हो जा। मैं तेरा उद्धार कर दूंगा - तू भय न कर।" कृष्ण उसे अभयदान देते हुए आश्वस्त करते हैं।

इस श्लोक के माध्यम से कृष्ण अर्जुन को प्रेरित करते हैं कि सब कुछ छोड़छाड़ दे। वे उसे मुक्त करना चाहते हैं। वे उसे सागर की चेतना प्रदान करते हैं (कहते हैं कि बूंद की चेतना त्याग दे)। वे अर्जुन को स्थायी रूप से चरम

मैं कहीं नहीं जाऊंगा

18.67 तुझे यह (गीता रूप रहस्यमय) उपदेश किसी काल में भी न तो तप रहित मनुष्य से कहना चाहिए, न भक्ति रहित से और न सुनने की इच्छा न रखने वाले से ही कहना चाहिए तथा जो मुझमें दोषद्रुष्टि रखता है (अर्थात् जो मुझमें दोष देखता है) उससे भी नहीं कहना चाहिए। 18.68 जो पुरुष मुझमें परम प्रेम भाव रखकर इस (रहस्ययुक्त गीता शास्त्र) को मेरे भक्तों से कहेगा वह मुझको ही प्राप्त होगा – इसमें कोई संदेह नहीं है। 18.69 मेरा उससे बढ़कर प्रिय कार्य करने वाला मनुष्यों में कोई नहीं है; तथा मेरा पृथ्वीभर में उससे बढ़कर प्रिय कोई दूसरा भविष्य में होगा भी नहीं। 18.70 तथा जो पुरुष हम दोनों के इस धर्ममय संवाद रूप (गीता शास्त्र) को पढ़ेगा उसके द्वारा मैं ज्ञान यज्ञ से पूजित होऊं‌गा – ऐसा मेरा मत है (या मानना है)। 18.71 तथा जो पुरुष श्रद्धा एवं दोष रहित दृष्टि से इस (गीता शास्त्र) का श्रवण भी करेगा, वह भी पापों से मुक्त होकर उत्तम करने वालों के श्रेष्ठ लोकों को प्राप्त होगा। 18.72 हे पार्थ! क्या मेरे द्वारा कहे गए इस उपदेश को तूने एकाग्र चित्त से श्रवण किया है? और धनंजय! क्या तेरा अज्ञान जनित मोह नष्ट हो गया?

कृष्ण द्वारा कहे गए ये शब्द सिर्फ अर्जुन को ही नहीं वरन् समस्त मानव जाति के लिए संबोधित हैं। वे कहते हैं कि हमें इनको पढ़ना, सुनना और समझना चाहिए – यह संवाद जो कृष्ण और अर्जुन या 'नारायण' और 'नर' के बीच क़ायम हुआ है। इसके अलावा और कुछ भी पढ़ने-पढ़ाने या समझने-समझाने के योग्य नहीं और कुछ भी ज़रूरी नहीं है, क्योंकि जो कुछ भी हमें चाहिए वह सब इसी गीता शास्त्र में उपलब्ध है।

वे कहते हैं कि जो मेरे लिए गहरी श्रद्धा रखे वही इसको पढ़े। 'मैंने यहां बता दिया है कि क्या सबके लिए बेहद लाभकारी ज्ञान है। यह बेहद गहरा रहस्य है और बताता है कि कैसे जीवन-यापन किया जाए तथा मुझ तक पहुंचा जाए।' वह जो सब कुछ त्यागकर; अपने मन को निर्विचार कर इसको समझता है और मुझ पर ध्यान केंद्रित रखता है, वह निःसंकोच मुझ तक पहुंचेगा।

यह कृष्ण का वादा है (हम सबसे)।

उन्होंने अपनी करुणा के वशीभूत होकर समस्त जगत पर अपनी कृपा बरसाई है। अर्जुन पर अपनी कृपा बरसाई और उसे अपने में ही लीन कर लिया, क्योंकि वह भी कृष्ण हो गया। यही चेतना समस्त विश्व के लिए भी उपलब्ध है। वे घोषणा करते हैं कि यह पवित्र संवाद जो कोई भी पढ़े, सुने या समझेगा, वह उनकी शाश्वत चेतना से एकाकार हो जाएगा। हम आग में कुछ भी डालें वह तुरंत गायब हो जाता है। इसी तरह जब हम गीता के अध्ययन में स्वयं को समर्पित करते हैं, हम वैसे तो कतई नहीं रह सकते जैसे थे। हम उन्हीं (कृष्ण चेतना) के रूप हो जाएंगे, क्योंकि सिर्फ़ वही रहते हैं, वही परम अस्तित्ववान हैं।

पहले कृष्ण ने ('गीता' में ही) घोषणा की थी कि जब अच्छाई और बुराई का संतुलन बिगड़ेगा तब वह बार-बार इस संसार में आते रहेंगे (संभवामि युगे-युगे) और उसे सही करते रहेंगे। वही एक जगत स्वामी हैं जिनमें इतना साहस है यह कहने का - "कि मैं ही अंतिम गुरु (या अवतार) नहीं हूं। यह नहीं कि मेरे बाद कोई और आएगा ही नहीं।" कृष्ण बेशक वासुदेव के रूप में, मोर-मुकुट लगाए तथा बांसुरी लिए तो प्रकट नहीं होंगे। यह ग़लती हम अपनी नासमझी में अक्सर करते हैं। वस्तुतः उनकी ऊर्जा तो बाद में बार-बार प्रबुद्ध स्वामियों के रूप में प्रकट होती रहेगी। वे इस तरह बार-बार अच्छाई और बुराई का सही संतुलन बिठाने के लिए इस संसार में आते रहेंगे और कुटिलता का नाश करते रहेंगे।

यह आखिरी बार है जब कृष्ण इस भगवत् गीता में बोलते हैं। वे पूछते हैं

  • "अर्जुन! तूने मुझको पूरी एकाग्रता के साथ तो सुना है न। क्या तेरा भ्रम दूर हो गया?"

अर्थात् अंतिम अवसर तक वह शिक्षक का रूप निभाते रहते हैं। वे अपने शिष्य के लिए करुणा-पूरित हैं उनका सरोकार अर्जुन एवं समग्र मानवता से ही है। वे पूछते हैं - "तूने सब कुछ समझ तो लिया? क्या कुछ और समझना चाहता है?" श्लोकों के माध्यम से बताते रहे हैं। अपने रूप की बलि दो और रूपरहित निराकार हो जाओ।

संजय अब वापिस दृश्य-पटल पर आता है। अर्जुन तो अब 'गायब' है और कृष्ण बेहद रोमांचित, दोनों ही अब बोलना नहीं चाहते। संजय ने तब बोलना शुरू किया था जब अर्जुन अवसाद ग्रसित थे। तब कृष्ण को कुछ कहना ही नहीं था। फिर जब कृष्ण ने अर्जुन को प्रथम अनुभव दिलवाया तो कृष्ण उच्च चेतनता स्तर पर थे और अर्जुन बेहद उन्मादित थे। उस समय संजय इसलिए बोलने आया क्योंकि इन दोनों में से कोई बोलने की स्थिति में ही नहीं था। अब संजय पुनः आ गया है। अब यहां संजय धृतराष्ट्र से बोल रहा है, क्योंकि अर्जुन और कृष्ण अब दृश्य-पटल पर हैं ही नहीं। संजय कहता है - "हे राजन! मुझे बार-बार इस महान (आध्यात्मिक) संवाद का स्मरण हो रहा है जो अर्जुन और कृष्ण के बीच में हुआ था। इसको याद कर मुझे रोमांच हो रहा है। मैं अतिशय हर्षित हूं, क्षण-क्षण रोमांचित हो रहा हूं।"

संजय कहता है - "व्यास जी की कृपा से मुझे दिव्य-दृष्टि मिली और मैं यह अति गोपनीय संवाद सुन पाया - सीधे रहस्य के अधिष्ठाता श्रीकृष्ण से।" श्री व्यास ही महाभारत के रचियता थे जिसकी यह 'गीता' एक अंश है। संजय कहता है कि जहां योगेश्वर कृष्ण और धनुर्धर अर्जुन हैं वहीं सारी वसुधा, विजय, श्री, विभूति और अचल नीति रहती है - यह मेरा मत है।"

इस प्रकार वह इस गीता का समापन अपने आशीर्वादवचनों से करता है।

जब भी कभी हम पढ़ेंगे-सुनेंगे या गीता का पाठ दूसरों को सिखाएंगे, अर्जुन और कृष्ण तो वहां सदा उपस्थित रहेंगे - अपने निराकार रूपों में। वे दोनों यहां भी इन पूरे अठारह दिन रहे हैं।

आप सब सौभाग्यशाली हैं कि आपकों दो महान आत्माओं के मध्य चला यह गोपनीय रहस्यपूर्ण संवाद सुनने का अवसर मिला। यह गुरु व शिष्य के मध्य का महान संवाद है। ईश्वर आपको आपके क्षेत्र में धन-स्वास्थ्य-सघनता दिलवाए। आप यहां से कृष्ण चेतना के साथ जाएं और आप सदा 'नित्यानंद' में रहें - शाश्वत आनंद में निमग्न।

इस प्रकार भगवत् गीता उपनिषद का अठारहवां अध्याय 'मोक्ष-संन्यास योग' संपन्न हुआ, जिसमें कृष्ण और अर्जुन के मध्य संवाद के रूप में परब्रह्म परमात्मा पर चर्चा की गई थी।

बहिरन्तश्च भूतानामचरं चरमेव च॥
सूक्ष्मत्वात्तदविज्ञेयं दूरस्थं चान्ति के च तत्॥15॥
अविभक्तं च भूतेषु विभक्तमिव च स्थितम्।
भूतभर्तृ च तज्ज्ञेयं ग्रसिष्णु प्रभविष्णु च ॥16॥
ज्योतिषामपि तज्ज्योतिस्तमसः परमुच्यते।
ज्ञानं ज्ञेयं ज्ञानगम्यं हृदि सर्वस्य धिष्ठितम् ॥17॥
इति क्षेत्रं तथा ज्ञानं ज्ञेयं चोक्तं समासतः।
मद्भक्त एतद्विज्ञाय मद्भावायोपपद्यते ॥18॥
प्रकृतिं पुरुषं चैव विद्ध्यनादी उभावपि।
विकारांश्च गुणांश्चैव विद्धि प्रकृतिसम्भवान्॥19॥
कार्यकरणकर्तृत्वे हेतुः प्रकृतिरुच्यते।
पुरुषः सुखदुःखानां भोक्तृत्वे हेतुरुच्यते॥20॥
पुरुषः प्रकृतिस्थो हि भुंक्त प्रकृतिजान्गुणान्।
कारणं गुणसंगोऽस्य सदसद्योनिजन्मसु॥21॥
उपद्रष्टाऽनुमन्ता च भर्ता भोक्त महेश्वरः ।
परमात्मेति चाप्युक्तो देहेऽस्मिन्पुरुषः परः ॥22॥
य एवं वेत्ति पुरुषं प्रकृतिं च गुणैः सह।
सर्वथा वर्तमानोऽपि न स भूयोऽभिजायते ॥23॥
ध्यानेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना।
अन्ये सांख्येन योगेन कर्मयोगेण चापरे॥24॥
अन्ये त्वेवमजानन्तः श्रुत्वाऽन्येभ्य उपासते।
तेऽपि चातितरन्त्येव मृत्युं श्रुतिपरायणाः॥25॥
यावत्संजायते किंचित्सत्त्वं स्थावरजंगमम्।
क्षेत्रक्षेत्रज्ञसंयोगात्तद्विद्धि भरतर्षभ॥26॥
समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम्।
विनश्यत्स्वविनश्यन्तं यः पश्यति स पश्यति॥27॥
समं पश्यन् हि सर्वत्र समवस्थितमीश्वरम्।
न हिनस्त्यात्मनात्मानं ततो याति परां गतिम्॥28॥
प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वशः।
यः पश्यति तथात्मानमकर्तारं से पश्यति॥29॥
यदा भूतपृथग्भावमेकस्थमनुपश्यति।
तत एव च विस्तारं ब्रह्म सम्पद्यते तदा॥30॥
अनादित्वात्रिगु' णत्वात्परमात्मायमव्ययः।
शरीरस्थोऽपि कौन्तेय न करोति न लिप्यते॥31॥
यथा सर्वगतं सौक्ष्म्यादाकाशं नोपलिप्यते।
सर्वत्रावस्थितो देहे तथात्मा नोपलिप्यते॥32॥
यथा प्रकाशयत्येकः कृत्स्नं लोकमिमं रविः।
क्षेत्रं क्षेत्री तथा कृत्स्नं प्रकाशयति भारत॥33॥
क्षेत्रक्षेत्रज्ञयोरेवमन्तरं ज्ञानचक्षुषा।
भूतप्रकृतिमोक्षं च ये विदुर्यान्ति ते परम्॥34॥

नान्यं गुणेभ्यः कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति।
गुणेभ्यश्च परं वेत्ति मद्भावं सोऽधिगच्छति॥१९॥

गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान्।
जन्ममृत्युजरादुःखैर्विमुक्तोऽमृतमश्नुते ॥२०॥

अर्जुन उवाच।

कैर्लिंगैस्त्रीन् गुणानेतानतीतो भवति प्रभो।
किमाचारः कथं चैतांस्त्रीन्गुणानतिवर्तते॥२१॥

श्रीभगवानुवाच।

प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव।
न द्वेष्टि सम्प्रवृत्तानि न निवृत्तानि कांक्षति॥२२॥

उदासीनवदासीनो गुणैर्यो न विचाल्यते।
गुणा वर्तन्त इत्येव योऽवतिष्ठति नेंगते॥२३॥

समदुःखसुखः स्वस्थः समलोष्टाश्मकांचनः।
तुल्यप्रियाप्रियो धीरस्तुल्यनिन्दात्मसंस्तुतिः॥२४॥

मानापमानयोस्तुल्यस्तुल्यो मित्रारिपक्षयोः।
सर्वारम्भपरित्यागी गुणातीतः स उच्यते॥२५॥

मां च योऽव्यभिचारेण भक्तियोगेन सेवते।
स गुणान्समतीत्यैतान्ब्रह्मभूयाय कल्पते॥२६॥

ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहममृतस्याव्ययस्य च।
शाश्वतस्य च धर्मस्य सुखस्यैकान्तिकस्य च॥२७॥

पंचदशोऽध्यायः

श्रीभगवानुवाच।

ऊर्ध्वमूलमधः शाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम्।
छंदांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित्॥१॥

ऊर्ध्वमूलॊऽवाक्शाख एषोऽश्वत्थः सनातनः।
तदेव शुक्लं तद्ब्रह्म तदेवामृतमुच्यते॥
अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः।
अधश्च मूलान्यनुसंततानि कर्मानुबंधीनि मनुष्यलोके॥२॥

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा।
अश्वत्थमेनं सुविरूढमूलमसङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा ॥३॥

ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः।
तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये यतः प्रवृत्ति प्रसृता पुराणी॥४॥

निर्मानमोहा जितसंगदोषा अध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः।
द्वन्द्वैर्विमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञैर्गच्छन्त्यमूढाः पदमव्ययं तत्॥५॥

न तद्भासयते सूर्यो न शशांको पावकः।
यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम॥६॥

ममैवांशो जीवलोके जीवभूतः सनातनः।
मनःषष्ठानीन्द्रियाणि प्रकृतिस्थानि कर्षति॥७॥

शरीरं यदवाप्नोति यच्चाप्युत्क्रामतीश्वरः।
गृहीत्वैतानि संयाति वायुर्गन्धानिवाशयात्॥८॥

श्रोत्रं चक्षुः स्पर्शनं च रसनं घ्राणमेव च।
अधिष्ठाय मनश्चायं विषयानुपसेवते॥९॥

उत्क्रामन्तं स्थितं वापि भुंजानं वा गुणान्वितम्।
विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः॥१०॥

यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्त्यात्मन्यवस्थितम्।
यतन्तोऽप्यकृतात्मानो नैनं पश्यन्त्यचेतसः॥११॥

यदादित्यगतं तेजो जगद्भासयतेऽखिलम्।
यच्चन्द्रमसि यच्चाग्नौ तत्तेजो विद्धि मामकम्॥१२॥

गामाविश्य च भूतानि धारयाम्यहमोजसा।
पुष्णामि चौषधीः सर्वाः सोमो भूत्वा रसात्मकः॥१३॥

अहं वैश्वानरो भूत्वा प्राणिनां देहमाश्रितः।
प्राणापानसमायुक्तः पचाम्यन्नं चतुर्विधम्॥१४॥

सर्वस्य चाहं हृदि संनिविष्टो मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं च।
वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम्॥१५॥

द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च।
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते॥१६॥

उत्तमः पुरुषस्त्वन्यः परमात्मेत्युदाहृतः।
यो लोकत्रयमाविश्य बिभर्त्यव्यय ईश्वरः॥१७॥

यस्मात्क्षरमतीतोऽहमक्षरादपि चोत्तमः।
अतोऽस्मि लोके वेदे च प्रथितः पुरुषोत्तमः॥१८॥

यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम्।
स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत॥१९॥

इति गुह्यतमं शास्त्रमिदमुक्तं मयानघ।

एतद्बुद्ध्वा बुद्धिमान्स्यात् कृतकृत्यश्च भारत॥२०॥

षोडशोऽध्यायः

श्रीभगवानुवाच।

अभयं सत्त्वसंशुद्धिर्ज्ञानयोगव्यवस्थितिः।
दानं दमश्च यज्ञश्च स्वाध्यायस्तप आर्जवम्॥१॥

अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शान्तिरपैशुनम्।
दया भूतेष्वलोलुप्त्वं मार्दवं ह्रीरचापलम्॥२॥

तेजः क्षमा धृतिः शौचमद्रोहो नातिमानिता।
भवन्ति सम्पदं दैवीमभिजातस्य भारत॥३॥

दम्भो दर्पोऽतिमानश्च क्रोधः पारुष्यमेव च।
अज्ञानं चाभिजातस्य पार्थ सम्पदमासुरीम्॥४॥

दैवी सम्पद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता।
मा शुचः सम्पदं दैवीमभिजातोऽसि पाण्डव॥५॥

सप्तदशोऽध्यायः

अर्जुन उवाच।

ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयान्विताः।
तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः॥१॥

श्रीभगवानुवाच।

त्रिविधा भवति श्रद्धा देहिनां सा स्वभावजा।
सात्त्विकी राजसी चैव तामसी चेति तां शृणु॥२॥

सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत।
श्रद्धामयोऽयं पुरुषो यो यच्छ्रद्धः स एव सः॥३॥

यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः।
प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः॥४॥

अशास्त्रविहितं घोरं तप्यन्ते ये तपो जनाः।
दम्भाहंकारसंयुक्ताः कामरागबलान्विताः॥५॥

कर्शयन्तः शरीरस्थं भूतग्राममचेतसः।
मां चैवान्तःशरीरस्थं तान्विद्ध्यासुरनिश्चयान्॥६॥

आहारस्त्वपि सर्वस्य त्रिविधो भवति प्रियः।
यज्ञस्तपस्तथा दानं तेषां भेदमिमं शृणु॥७॥

आयुःसत्त्वबलारोग्यसुखप्रीतिविवर्धनाः।
रस्याः स्निग्धाः स्थिरा हृद्या आहाराः सात्त्विकप्रियाः॥८॥

कट्वम्ललवणात्युष्णतीक्ष्णरूक्षविदाहिनः।
आहारा राजसस्येष्टा दुःखशोकामयप्रदाः॥९॥

यातयामं गतरसं पूति पर्युषितं च यत्।
उच्छिष्टमपि चामेध्यं भोजनं तामसप्रियम्॥१०॥

अफलाकांक्षिभिर्यज्ञो विधिदृष्टो य इज्यते।
यष्टव्यमेवेति मनः समाधाय स सात्त्विकः॥११॥

अभिसन्धाय तु फलं दम्भार्थमपि चैव यत्।
इज्यते भरतश्रेष्ठ तं यज्ञं विद्धि राजसम्॥१२॥

विधिहीनमसृष्टान्नं मन्त्रहीनमदक्षिणम्।
श्रद्धाविरहितं यज्ञं तामसं परिचक्षते॥१३॥

देवद्विजगुरुप्राज्ञपूजनं शौचमार्जवम्।
ब्रह्मचर्यमहिंसा च शरीरं तप उच्यते॥१४॥

अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत्।
स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप उच्यते॥१५॥

मनःप्रसादः सौम्यत्वं मौनमात्मविनिग्रहः।
भावसंशुद्धिरित्येतत्तपो मानसमुच्यते॥१६॥

श्रद्धया परया तप्तं तपस्तत्त्रिविधं नरैः।
अफलाकांक्षिभिर्युक्तैः सात्त्विकं परिचक्षते॥१७॥

सत्कारमानपूजार्थं तपो दम्भेन चैव यत्।
क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम्॥१८॥

बन्धं मोक्षं च या वेत्ति बुद्धिः सा पार्थ सात्त्विकी ॥३०॥

य या धर्ममधर्मं च कार्यं चाकार्यमेव च।
अयथावत्प्रजानाति बुद्धिः सा पार्थ राजसी ॥३१॥

अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता।
सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी ॥३२॥

धृत्या यया धारयते मनःप्राणैन्द्रियक्रियाः।
योगेनाव्यभिचारिण्या धृतिः सा पार्थ सात्त्विकी ॥३३॥

यया तु धर्मकामार्थान्धृत्या धारयते ऽर्जुन।
प्रसङ्गेन फलाकांक्षी धृतिः सा पार्थ राजसी ॥३४॥

यया स्वप्नं भयं शोकं विषादं मदमेव च।
न विमुंचति दुर्मेधा धृतिः सा पार्थ तामसी ॥३५॥

सुखं त्विदानीं त्रिविधं शृणु मे भरतर्षभ।
अभ्यासाद्रमते यत्र दुःखान्तं च निगच्छति ॥३६॥

यत्तदग्रे विषमिव परिणामे ऽमृतोपमम्।
तत्सुखं सात्त्विकं प्रोक्तमात्मबुद्धिप्रसादजम् ॥३७॥

विषये न्द्रि यस्रं योगाद्यत्तदग्र ऽमृ तो पमम्।
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम् ॥३८॥

यदग्रे चानुबन्धे च सुखं मोहनमात्मनः।
निद्रालस्यप्रमादोत्थं तत्तामसमुदाहृतम् ॥३९॥

न तदस्ति पृथिव्यां वा दिवि देवेषु वा पुनः।
सत्त्वं प्रकृतिजैर्मुक्तं यदेभिः स्यात्त्रिभिर्गुणैः ॥४०॥

ब्राह्मणक्षत्रियविशां शूद्राणां च परंतप।
कर्माणि प्रविभक्तानि स्वभावप्रभवैर्गुणैः ॥४१॥

शमो दमस्तपः शौचं क्षान्तिराजैवमेव च।
ज्ञानं विज्ञानमास्तिक्यं ब्रह्मकर्म स्वभावजम् ॥४२॥

शौर्यं तेजो धृतिर्दाक्ष्यं युद्धे चाप्यपलायनम्।
दानमीश्वरभावश्च क्षात्रं कर्म स्वभावजम् ॥४३॥

कृषिगौरक्ष्यवाणिज्यं वैश्यकर्म स्वभावजम्।
परिचर्यात्मकं कर्म शूद्रस्यापि स्वभावजम् ॥४४॥

स्वे स्वे कर्मण्यभिरतः संसिद्धिं लभते नरः।
स्वकर्मनिरतः सिद्धिं यथा विदन्ति तच्छृणु ॥४५॥

यतः प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम्।
स्वकर्मणा तमभ्यर्च्य सिद्धिं विन्दति मानवः ॥४६॥

श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्।
स्वभावनियतं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम् ॥४७॥

सहजं कर्म कौन्तेय सदोषमपि न त्यजेत्।
सर्वारम्भा हि दोषेण धूमेनाग्निरिवावृताः ॥४८॥

असक्तबुद्धिः सर्वत्र जितात्मा विगतस्पृहः।
नैष्कर्म्यसिद्धिं परमां संन्यासेनाधिगच्छति ॥४९॥

सिद्धिं प्राप्तो यथा ब्रह्म तथाप्नोति निबोध मे।
समासेनैव कौन्तेय निष्ठा ज्ञानस्य या परा ॥५०॥

बुद्ध्या विशुद्धया युक्तो धृत्यात्मानं नियम्य च।

कच्चिदज्ञानसम्मोहः प्रनष्टस्ते धनंजय॥72॥

अर्जुन उवाच।

नष्टो मोहः स्मृतिर्लब्धा त्वत्प्रसादान्मयाच्युत।
स्थितोऽस्मि गतसन्देहः करिष्ये वचनं तव॥73॥

संजय उवाच।

इत्यहं वासुदेवस्य पार्थस्य च महात्मनः।
संवादमिममश्रौषमद्भुतं रोमहर्षणम्॥74॥

व्यासप्रसादाच्छ्रुतवानेतद्गुह्यमहं परम्।
योगं योगेश्वरात्कृष्णात्साक्षात्कथयतः स्वयम्॥75॥

राजन्संस्मृत्य संस्मृत्य संवादमिममद्भुतम्।
केशवार्जुनयोः पुण्यं हृष्यामि च मुहुर्मुहुः॥76॥

तच्च संस्मृत्य संस्मृत्य रूपमत्यद्भुतं हरेः।
विस्मयो मे महान् राजन् हृष्यामि च पुनः पुनः॥77॥

यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम॥78॥

गंगाधर-पुत्र, पूना-वासी, महाराष्ट्र विप्र, वैदिक तिलक बाल बुध ते विधीयमान। 'गीतारहस्य' किया श्रीश को समर्पित यह, वार काल योग भूमि शक में सुयोग जान।

॥ ॐ तत्सदब्रह्मार्पणमस्तु ॥
॥ शान्तिः पुष्टिस्तुष्टिश्चास्तु ॥

तेजी से मिटते जा रहे हैं। इस नए युग का मानव एक ऐसा समरसतापूर्ण विश्व बनाने को उद्यत है जिसमें भोग-योग और प्राचीन ज्ञान व आधुनिक वैज्ञानिक समझ एक दूसरे के पूरक होकर एक ऐसे समृद्ध और संतुष्टिदायक जीवन का सृजन कर रहे हैं जहां सब कुछ एकात्मक प्रतीत होता है।

इसी क्रांतिकारी सत्य को वैश्विक समाज तक उपलब्ध कराना नित्यानंद मिशन का उद्देश्य है। नित्यानंद मिशन का विश्वव्यापी आंदोलन है जो जीव मात्र में सत्य की जागरुकता भरने को कटिबद्ध है। यह नस्ल, लिंग भेद या राष्ट्रीयता की सीमाओं से परे जाकर समष्टि को चेतन करता है। आधुनिक जीवन के संदर्भ में प्राचीन वैदिक ज्ञान की पुनर्व्याख्या कर यह मिशन व्यष्टि को समष्टि में बदलने के शक्तिवान परिवर्तन के लिए अवसर उपलब्ध कराने को निरंतर कार्यरत है।

कार्यक्रम एवं कार्यशाला : नित्यानंद ध्यान पीठ वैश्विक स्तर पर विशिष्टध्यान के कार्यक्रम उपलब्ध कराता है, जिससे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्तर पर लाखों लोगों को लाभ पहुंचे। इनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं :

आंतरिक जागरुकता पैदा करना : यह 21 दिनों का एक गहन एवम् अनूठा प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य है व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पूरी संभावनाओं की तलाश करने को तैयार करना । इसकी कुछ विशेषताएं हैं:

  • योगिक शरीर तैयार करने हेतु नित्य योग।
  • शरीर को शुद्ध और मस्तिष्क एवं आत्मा को पूरी तरह ऊर्जान्वित करने के लिए विविध ध्यान तकनीक का यथोचित सम्मिश्रण (पूर्व जन्म में प्रवेश करने की विधि)।
  • शक्तिवान ऊर्जा-दर्शन।
  • बोधक कैम्पफायर सत्र।
  • कुण्डली जागरण के गहन सत्र जिसमें प्रतिभागियों के शरीर उत्तोलन की भी अनुभूति होती है।

वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हो चुका है कि यह कार्यक्रम 1300 प्रतिशत माईटी केन्द्रिपल सेल एनर्जी (कोशिका की अन्तर्निहित शक्ति) बढ़ा देता है जिससे व्यक्ति कई प्रकार के स्वास्थ्य-लाभ प्राप्त करता है - यथा रक्त शर्करा एवम् रक्त चाप का नियंत्रण, भार संतुलन और अनिद्रा जैसीं कई व्याधियों में राहत पाना इत्यादि।

एनवैल्थ : परमहंस नित्यानंद जी का यह एक अनूठा साप्ताहिक कार्यक्रम है जिसमें वे धन सम्पदा सर्जन के छिपे वैदिक रहस्य उजागर करते हैं - यथा धन को आकर्षित एवम् सही रूप में प्रबन्धित करने के लिए सही आंतरिक अवकाश पैदा करना, त्रुटिहीन और पूरे दायित्वपूर्ण निर्णय लेना, सहज रूप से सफलता पाने के तरीके और गुर सीखना।

नित्यानंद मिशन की विशेषताएं

  • मेडीटेशन एण्ड डी-एडिक्शन कैम्पस वर्ल्डवाइड : आज तक 50 लाख लोगों को लाभान्वित कर चुके हैं।
  • नित्या स्पिरीचुअल हीलिंग : एक ब्रह्माण्डीय ऊर्जा चंगा करने का तंत्र जो 5000 से अधिक निष्णात् शिक्षकों द्वारा प्रदान कर शरीर और मन को दुरुस्त करता है।
  • अन्न-दान (मुफ्त भोजन कार्यक्रम) : आगन्तुकों, भक्तों और शिष्यों के लिए हर हफ्ते दस हजार भोज्य पदार्थों का मुफ्त वितरण आश्रम के अन्न मंदिरों में किया जाता है जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे।
  • दि नित्यानंद ऑर्ट एंड इट्स ट्रेनिंग : यह प्रशिक्षण आध्यात्मिक साधना के इच्छुक संन्यासियों, ब्रह्मचारियों एवम् ब्रह्मचारिणियों को दिया जाता है। इसके दौरान इन्हें योग, ध्यान, गहन आध्यात्मिक अभ्यासों, संस्कृत, वैदिक उच्चारण, एवम् जीवन में योग्यता पाने की कलाओं का कड़ी तपस्या द्वारा ज्ञान दिया जाता है। फिर ये ही लोग 100 प्रतिशत स्वयंसेवी रूप में विश्व भर के नित्यानंद ध्यान पीठम् चलाते हैं और मिशन की सारी गतिविधियां नियंत्रित करते हैं।
  • नित्य योग : पंतजलि ऋषि की मूल शिक्षा पर आधारित एक क्रांतिकारी योग-शिक्षा का कार्यक्रम जो 15 देशों में संचालित किया जाता है।
  • नित्यानंद वैदिक टेम्पल्स : 33 से अधिक वैदिक मंदिर और आध्यात्मिक शोध अकादमियां जो सारे विश्व में फैली हुई हैं।
  • मेडीटेशन प्रोग्राम्स इन प्रिज्न : कारागारों एवम् बाल सुधार गृहों में संचालित यह कार्यक्रम बन्दियों में अतिवादी व्यवहार में सुधार लाता है जिससे उनके जीवन में एक अद्भुत और आश्चर्यजनक परिवर्तन आता है।
  • मेडिकल कैम्प्स : एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, एक्यूपंक्चर, नेत्र परीक्षा व नेत्रों की शल्य-क्रिया, कृत्रिम अंग-दान के कैम्प, स्त्री-चिकित्सा इत्यादि के लिए ये मुफ्त इलाज के शिविर हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में बाल-सहायता : ग्रामीण इलाकों में स्कूल की इमारतें, बच्चों के यूनिफार्म बनवाना, पढ़ाई की सामग्री मुफ्त प्रदान करना इत्यादि।
  • नित्यानंद विद्यालय : ऐसी शिक्षा द्वारा छात्रों को प्रबुद्ध करना जिसमें प्राचीन वैदिक तंत्र और आधुनिक प्रौद्योगिकी का ज्ञान समाहित हो तथा बिना किसी दबाव, भय या मां-बाप की जोर जबरदस्ती के बच्चों को फूलों की तरह वृद्धि सुनिश्चित करना।
  • कारपोरेट मेडीटेशन प्रोग्राम्स : विश्व भर की बड़ी-बड़ी कारपोरेट फर्मों तथा माइक्रोसॉफ्ट, एटी एण्ड टी, क्लालकोम्म, जेपी मोरगन,

यू एस ए (अमेरिका) नित्यानंद वैदिक टेम्पल, 9720, सेन्ट्रल एवेन्यू, मोन्टक्लेयर सीए 91763 फोन : (909)6251400 E mail : [email protected]. web : www. nithyanandavedictemple.org सिएट्ल नित्यानंद वैदिक टेम्पल 2877, 152nd Ave NE, Bldg # 13 रेडमंड, डब्लू ए फोन -1 + 1425 - 749 - 7073 web : http:www.vedictempleseattle.org

कोलम्बस, ओहियो
नित्यानंद वैदिक टेम्पल,
820 पोलॉक रोड
डेलावरे OH - 43015
web : http: www.vedictempleohio.org

सैनजोस
नित्यानंद वैदिक टैम्पल
513, लॉस कोचेस स्ट्रीट
मिलपिटास, CA- 95035
फोन : +1 408-263-6375
E-mail : [email protected]
web : http: www.vedictemplebayarea.org

फीनिक्स
नित्यानंद वैदिक टैम्पल
6605 5 39thAve
फीनिक्स AZ 85041
फोन: +1 602-268-0233
E-mail : [email protected]

web : http:vedictemplephoenix.org
भारत
बेंगलुरु, कर्नाटक
मलेशिया
नित्यानंद ध्यानपीठम, मलेशिया
14, जलन देसा गोम्बाक 5,
तमन देसा गोम्बाक
53000 कुआलालम्पूर, मलेशिया
फोन +601 78861644/+601 22350567
E-mail : [email protected]
web : mynithyananda.com

engalleria आनंददायक जीवन के लिए विविध तरह के उत्पाद नित्यानंद जी के दूर दृष्टि पूर्ण संदेश वीडियो, ऑडियो टेप्स, सीडी और किताबों में जीवन्त करने वाला संगीत और जाप ध्यान और आंतरिक चैन के लिए मेडीटेशन (ध्यान) और योग पर पुस्तकें, किट्स और सीडीज़ शरीर, दिमाग और आत्मा को तरोताजा रखने के लिए मंत्रसिद्ध मालाएं, ब्रेसलेट्स, तस्वीरों, कपड़े और अन्य गिफ्ट आईटम जीवन यापन के ढंग को सुधारने के लिए एथनिक इनर्जी बीड ज्वेलरी - आदमियों और औरतों के लिए जिनसे शांति और ऊर्जा लगातार प्राप्त की जा सके।

visit: www.nithyanandagalleria.com or www.lifeblissgalleria.com अधिक जानकारी के लिए e-mail करें : [email protected] & shop @ lifebliss.org e books, amagon, kindle, google books, scribd