KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/ध्यान की तकनीकेंSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

ध्यान की तकनीकें

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

निम्न पन्नों पर दी गई सभी ध्यान की तकनीकें मेरे द्वारा बनाई नहीं हैं।

यह प्राचीन धार्मिक पुस्तकों से लिए गये हैं, महान आध्यात्मिक शिक्षकों एवं गुरुओं से लिए गये हैं जो स्वयं प्रेरणा के लिए दुनिया के प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं की ओर मुड़े थे।

कई तकनीकों में मैंने अपने अनुभव के बल पर कुछ परिवर्तन किए हैं। कुछ मेरे द्वारा बनाए गये हैं, और कुछ दूसरों से उधार लेकर उसमें बदलाव किए बिना आपके सामने रखे हैं।

कुछ तकनीकों की जड़ें गुमनामी में खो गई हैं, इसलिए ये किसी की नहीं हैं। इन पर किसी का एकाधिकार नहीं है। सच्चाई तो यही है कि किसी भी सच्चे गुरु का वास्ता तकनीक के नाम से नहीं होगा। उसका वास्ता इससे होगा कि तकनीक आपकी मदद करता है या नहीं। तो तकनीक का आनंद उठाएं और ऐसे किसी व्यक्ति को अवश्य सिखाएं जो इसका आनंद उठाने के लिए तैयार हो।

ध्यान की सुगंध को फैलाएं।

आनंद नतन

ध्यान के बारे में

ध्यान का एक शक्तिशाली रूप है नृत्य!

औपचारिक नृत्य एवं मुक्त नृत्य दोनों ही ध्यान की तकनीकें हो सकती हैं। मुक्त नृत्य शुद्धिकरण की एक अच्छी तकनीक है। इसके पीछेधारणा है कि अपने आपको नृत्य में भुला दें। एक कुशल नर्तक इसे औपचारिक नृत्य में भी कर सकते हैं क्योंकि अब आप नियमों के प्रति सचेत नहीं रह जाते। जिस तरह से हम सही बोलते वक्त व्याकरण को रूकावट नहीं मानते उसी तरह से एक कुशल नर्तक स्वाभाविक तौर पर नृत्य करता है चाहे नृत्य का रूप औपचारिक ही क्यों न हो। अगर आप शौकिया नर्तक हैं तब आप मुक्त नृत्य का आनंद उठाएं अन्यथा नियमों में बंधा हुआ महसूस करेंगे।

कुछ निर्देश

मुक्त नृत्य में आप कहीं भी कैसे भी कदम रख सकते हैं, कोई नियम नहीं है। शरीर को जैसे चाहें हिलाएं। नृत्य का बहाव मुक्त होना चाहिए। प्रफुल्लचित्त रहें और आनंद लें। नृत्य के तीव्र ऊर्जा में भागीदार बनें।

मुक्त नृत्य के दो पड़ाव हैं : नृत्य करना व आराम करना।

नृत्य करना (२१ मिनट)।

आंखें बंद करके नृत्य प्रारंभ करें। कदमों के बारे में चिंता न करें। शरीर को ढीला छोड़ दें।

अपने अचेतन मस्तिष्क को नृत्य का संचालन करने दें। आप कैसे लग रहे हैं, या आपके कपड़े कैसे लग रहे हैं यह बिल्कुल न सोचें। आपको कोई नहीं देख रहा है; यह कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है।

जब आप नृत्य कर रहे होंगे तो थकान महसूस नहीं करेंगे।

आपके अंदर अधिक से अधिक ऊर्जा का अहसास होता रहेगा और आप चलते रहेंगे।

आप जितना अधिक नृत्य करेंगे उतने ही ओजस्वी बनेंगे। ध्यान के दूसरे तरीकों से भिन्न, नृत्य या नृत्य करने वाले के बारे में न सोचें। नृत्य में गहराई से प्रवेश करें। अपने आपको पूर्ण रूप से भूल जाएं। नृत्य और आप एक हो जाएं। आप नृत्य हो जाएं और नृत्य आप।

गति रहित अवस्था (१० मिनट)

४५ मिनट के अन्त में, एक घंटी बजेगी। जहां भी हों, जिस स्थिति में हों फर्श पर गिर जाएं। लेट जाएं और शांत, मौन, गति रहित हो जाएं।

उन्मत्त गति से अचानक गतिरहित अवस्था में आ जाने से जो बदलाव होता है उससे आपको आंखें के आगे अंधकार छाने का अनुभव होगा। आपके दिमाग में कोई विचार नहीं होगा, केवल एक खामोशी। कुछ ही क्षणों में विचार वापस आने शुरू होंगे। विचारों को शांतिपूर्वक देखें। उनसे लड़ने की कोशिश न करें या उनमें खो न जाएं। जागरूक बनें रहें। आपके अंदर एक स्थाई शांति का अहसास होगा, एक ऐसी खमोशी जो विचारों के लौटने के बाद भी रहे। इस शांति और खामोशी को अपने आपमें पूरे दिन बनाए रखें सोते वक्त भी। जब जागेंगे तो नयेपन और ताजगी का अहसास होगा।

अहम् ब्रह्मास्मि

इस ध्यान के बारे में

यह एक कठिन, परंतु सुखद तकनीक है ध्यान की। यह ध्यान है सब कुछ सम्मिलित करने का। साधारणतः हमारी सारी ध्यान की तकनीकें कुछ नकारने पर ही आधारित होती है- मैं शरीर नहीं हूं, मैं दिमाग नहीं हूं। परंतु यहां हम इसका उलटा करते हैं- सब कुछ शामिल करके अनंत में एक निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, मैं सब कुछ हूं।

निर्देश

आंखें बंद करके ध्यान में बैठें। आपके अंदर और बाहर जो कुछ भी है उसके प्रति जागरूक बनें।

अपने आप से शुरू करें। अपने शरीर, अपने दिमाग, अपने विचार, अपनी सांसें , अपनी सोच के प्रति अभिज्ञ रहें। इन सबको अपने आप में शामिल कर लें। केंद्रित न हों, बहते रहें। अपनी सांसों के बारे में जानें। अपने शरीर के तरल रूप को पहचानें। अपने शरीर को आप जितना कठोर सोचते हैं उतना है नहीं।

जब आप आंखें बंद करते हैं तब पता चलता है कि आपके शरीर में सूक्ष्म बदलाव होते हैं। उसका आकार और रूप बदलता है। वह भारी और हल्का होता है, फैलता और सिकुड़ता है। केवल उसके बारे में हमारी धारणा एक-सी बनी रहती है इसीलिए हम इन बदलावों परध्यान नहीं देते।

प्रायः हम इन चीजों का ख्याल अचेतन अवस्था में करते हैं। जब आप प्रतिकूल वातावरण में होते हैं, डरे होते हैं, अलगाव और अकेलापन होने का अहसास करते हैं तो एक सिकुड़न महसूस करते हैं। जब आप खुश होते हैं प्यारे और प्रवाहमान होते हैं तो आपको लगता है कि आप उस अहसास से पूरा कमरा भर देते हैं। जब आप विस्तृत होते हैं तो फैलने का अहसास कर सकते हैं।

अपने आप में सब कुछ शामिल करें। यह न कहें, मैं नहीं हूं। बल्कि कहें, मैं हूं। धीरेधीरे आप महसूस करेंगे कि आप में कोई केन्द्र नहीं है। जब कोई केन्द्र ही नहीं होगा तो अहम् स्थायी रूप से एक जगह कैसे बस सकेगा। अलगाव का अहसास होना अहम् के लिए आवश्यक है। विस्तृतता में अहम् का स्थान कहां होता है?

जब अहम् चला जाएगा तो रह जाएगी चेतना। चेतना जो आकाश को शामिल करती है, आपका अंश बन जाती है। सूर्योदय जैसा आलोक अपने अंदर महसूस करते हैं। सुबह की महक, वह भी आप हैं। आपको पता चलेगा कि हवा आपके अंदर बह रही है। वह पेड़ पत्थर यहां तक की तारे भी जिन्हें आप देख नहीं सकते आपके अंदर हैं। यह एक प्रबल अनुभव है। जब तक आप इसका अनुभव नहीं कर लेंगे तब तक हर चीज के बीच के अंत:संबंध को कैसे समझेंगे। आपकी सीमा हमेशा बहुत छोटी रही है-जब वह पूरे अस्तित्व को अपने में शामिल करने के लिए फैल रही है।

अंतर ध्यान

तकनीक के बारे में

प्राचीन काल से ही कहा गया है कि आंखें बन्द करें और अपने अंदर के स्वभाव को समझें। यही निर्देश शिव ने देवी को विज्नान भैरव तंत्र में दिया था। यह ध्यान की तकनीकों का पुराना खजाना है।

आंखें दोहरी भूमिका निभाते हैं। जब वह खुली रहती है तो पूरी दुनिया की खबरें लाने वाला संदेशवाहक है। जब वह बन्द होती है तो अंदरूनी दुनिया के दर्शन कराती है।

आंखे बंद करने का मतलब केवल पलकें बन्द करना नहीं है! सामान्यतः जब हमें आंखें बन्द करने को कहा जाता है तो हम अपनी पलकें बन्द कर लेते हैं। बंद पलकों के पीछे से भी, हम बाहरी दुनिया की छवि को देखते रहते हैं। उदाहरण-हम टी. वी. को बाहर बंद करके अंदर चालू करते हैं। हमारी आंखें वास्तव में कभी बन्द नहीं होती। आंखों की गति को स्थिर बनाने का एक असरदार तरीका है। सोचें कि आपके नेत्र-गोलक पत्थर के हो गये हैं। नेत्र-गोलक के स्थान पर आपके पास दो छोटे, चिकने, गोल पत्थर के पिंड हैं। इसे देखने की कोशिश करें। जिस पल ऐसा करेंगे, आप पायेंगे कि आपके आंखों की गति भी थम चुकी है और विचार भी। जब आंखों की गति थम जाती है तो विचार भी तीव्रता के साथ धीमा हो जाता है।

निर्देश

आंखें बन्द करें और सोचें कि आपके नेत्र गोलक पत्थर के हो गये हैं।

कुछ न करें, उसी अवस्था में बने रहने की कोशिश करें। यह आसान नहीं है। कई हफ्तों के अभ्यास के बाद कुछ क्षणों के लिए इस अवस्था में रहने लायक होंगे। परन्तु यह प्रयास रंग लायेगा-क्योंकि आप पहली बार अपने अन्दर देखेंगे।

आपने अपने शरीर को अंदर से कभी नहीं देखा है।

अब अपने शरीर के सभी अंगों को अंदर से देखने की कोशिश करें। जब आप अपना हाथ हिलाते हैं तो इसका पता बाहर से चलता है, अब अंदर से भी जानें। भीतर से अपने शरीर की यात्रा करें।

एक उंगली के छोर से शुरू करें। उसके बारे में भीषण जागरूक हो जाएं। केवल अपने उंगली के छोर के बारे में सोचें। धीरे-धीरे हाथ पर ऊपर की आरे बढ़ते जाएं। प्रत्येक हाथ-पैर में जाएं। शरीर के हर भाग में अतिसंवेदनशीलता का अनुभव होगा।

जब अपने शरीर को अंदर से देखने की अनुभूति आपको हो जाती है, आप इस बात के प्रति जागरूक हो जाते हैं कि आप ही शरीर नहीं हैं। यदि आप अपने शरीर को देख रहे हैं तो आप अपना शरीर कैसे हो सकते हैं। आप इस भ्रम से मुक्त हो जायेंगे कि आप ही अपना शरीर हैं। आप स्वयं ही अपने शरीर के साथ अपनी पहचान को तोड़ देंगे।

अब आप गहराइयों में जाने के लिए मुक्त हैं, मस्तिष्क की अथाह गहराइयों में। अपने मस्तिष्क को भी भीतर से देखें। यह आसान नहीं होता है। पहले पहल आप सर का भीतरी भाग देखेंगे। परन्तु यह मस्तिष्क नहीं है आपका मस्तिष्क आपके भेजे से अलग है। आप अपने मस्तिष्क के बारे में वैसी ही चिंता करें जैसा सोचते हैं। उसे बाहर से देखें। अब उस प्रक्रिया को उलट दें। मस्तिष्क में प्रवेश करके उसे भीतर से देखने की कोशिश करें।

अभ्यास के साथ ऐसा होने लगेगा। शरीर की ही तरह आप देखेंगे कि आप अपने मस्तिष्क से भी अलग हैं। आप साक्षी हैं।

अगर आप शरीर नहीं हैं, मस्तिष्क भी नहीं हैं तो कौन हैं ?

आप वह हैं जो इन दोनों को देख रहे हैं। यही सच में आप हैं। आप सच में अपने स्वरूप का साक्षी नहीं बन सकते, क्योंकि आप इसके बाहर नहीं हैं जिसका साक्षी आप नहीं बन सकते, वह आप हैं।

इन तकनीकों को अपनाते वक्त धैर्य धरें, तुरन्त फल की आशा न करें। चमत्कार पहले ही दिन आपके पास नहीं आ जायेगा। हताश न हों। जब अनुभव होगा, तब सारे प्रयत्नों का मूल्य आपको मिल जायेगा। यह आपके भीतर एक स्थायी बदलाव लायेगा। तैयार रहें।

आत्म स्फुरण

तकनीक के बारे में

यह तकनीक है हर पल, हर काम में अपने बारे में जागरूक होने का। मूल रूप से विजनान भैरव तंत्र से लिया गया है, लेकिन पाश्चात्य देशों में इसे लोकप्रिय बनाया है महान गुरू गर्डिफ ने।

निर्देश

आप केवल अपने को याद रखें- मैं हूं। हर समय खाते-पीते, चलते या बातें करते हुए भी। कुछ देर के लिए अपने आप के बारे में सोचें। फिर हम भूल जाते हैं। हम सोचते हैं कि हमें याद है, परन्तु हमारा दिमाग एक नये विचार की ओर छलांग लगा चुका होता है।

अपने आपको याद रखना सोचना नहीं है यह केवल जागरूकता है अगर आप सोचते हैं मैं हूं, तो आपसे मुख्य बिंदु ही चूक जाता है। ज्यादातर हम यही करते हैं- शब्दों को दोहराते हैं मैं हूं, मै हूं। शब्द अनुभव नहीं होते हैं। उन्हें याद न करें। उनका स्पर्श करें। उसके बारे में न सोचें।

जब आप पैदल चल रहें हों एक क्षण के लिए रूकें और सोचें कि आप हैं। इस सोच को अपने साथ ले जाएं। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आप अपने चेहरे पर धूप का अनुभव कर रहे हैं, बालों में हवा का जो अनुभव कर रहा है उसके बारे में जानें।

केवल अनुभव करें मैं हूं। एक पल के लिए आप अपने आप में अचानक लौट आएंगे! शांति और वास्तविकता की एक झलक पाएं। इसका वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता, अनुभव करना पड़ता है।

जब आप कुछ छूते हैं तो उसका अनुभव करें जब आपको कोई छूता है तो उसका अनुभव करें। जिसको छुआ जा रहा है उसको अनुभव करें। आपकी चेतना और तीक्ष्ण हो जाती है।

हर समय अपने साथ इस जागरूकता को रखें। यह कभी भी-कहीं भी ध्यान है। सही मायने में इसे हर समय ध्यान बनायें।

चित्ताकाश ध्यान

ध्यान के बारे में

आकाश में ध्यान शून्यता पर ध्यान है। साफ नीला आकाश बिल्कुल शून्य है। इस पर ध्यान करने के लिए स्पष्टता में प्रवेश करना पड़ता है।

निर्देश :-

एक दिन चुनें जब आकाश नीला, बादल रहित व विशाल हो। एक शान्त जगह पर पीठ के बल लेट जाएं और आकाश की ओर देखें।

आंखों में पानी आ जाने से भी पलकें न झपकाएं। केवल टकटकी लगा के देखते ही रहें। आंखों में दर्द होने लगेगा इस पर ध्यान न दें। एक बार आंसुओं से आंखें धुल जाएं तो टकटकी लगाना आसान हो जायेगा।

आकाश के बारे में न सोचें। यह न सोचने लग जाएं कि आकाश कितना सुन्दर व नीला है। जिस पल आप ऐसा करेंगे, अपने आपको आकाश से अलग कर लेंगे। आपका काम आकाश के बारे में सोचना नहीं है, उसमें प्रवेश करना है।

सिर्फ देखकर ही आकाश की स्पष्टता का स्पर्श करें। नीले आकाश की शुद्धता के बारे में जानें। उसके स्पष्टता में प्रवेश करें। आकाश की गहराई में जाएं। आकाश की गहन गहराई में झांकें, जैसे कि आप किसी चीज़ को तलाशने के लिए गहराई में जा रहे हैं।

तब तक टकटकी लगाए रहें जब तक आप उसके साथ एक न हो जाएं। जब तक आप न सोचें कि उसके साथ एक हो गये हैं। आपको स्वयं ही पता चलेगा जब आप आकाश के साथ एक हो जायेंगे। इसमें एक घण्टे या उससे ज्यादा समय लग सकता है। अपने ध्यान को भटकने न दें। अपनी आंखें आकाश से न हटाएं।

अब आंखें बन्द करें। अगर वास्तव में मेल हुआ है, आप अपने अंदर ही आकाश का अनुभव करेंगे। अनुभव करेंगे कि आकाश आपके अंदर प्रवेश कर गया है। आपकी चेतना पीछे छूट जायेगी, विचार पीछे छूट जाएंगे उसी आकाश में रहें।

शुरू में आप इसे कुछ पलों के लिए ही कर पाएंगे। अभ्यास के साथ इस अवस्था की अवधि बढ़ती जायेगी। साफ आकाश जब आपके भीतर होगा तो शून्यता का अनुभव होगा।

हृदय कमल

तकनीक के बारे में

यह ध्यान आपके हृदय के केन्द्र को खोलने का एक तरीका है। वास्तविकता में प्रवेश करने का मुख्य द्वार है। यह ध्यान की तकनीक आपके लिए तभी काम की होगी जब आप चिंता शक्तियुक्त व्यक्ति होंगे, यदि आप में भावना से अधिक तर्क करने की शक्ति हो। हममें से ज्यादातर लोग चिंता शक्तियुक्त हैं। जो दिमाग से नहीं सोचते अर्थात् भावना में बहकर सोचते हैं। ऐसे लोग आज की दुनिया में ज्यादा दिन नहीं जी सकते। इसीलिए हम सबने अपने दिमाग को शक्तिशाली बना लिया है। हमारे हृदय का केन्द्र कमजोर है क्योंकि हम इसका अधिक उपयोग नहीं करते। हम हृदय से कार्य नहीं करते। हम हृदय से काम नहीं करवाते।

हृदय से दुनिया की ओर देखने की कोशिश करें, आप दुनिया में एकता पाएंगे। दिमाग अवरोध पैदा करता है, दिल उन्हें धो डालता है। हृदय के केन्द्र से काम करने पर स्वाभाविक रूप से आपके जीवन में प्रेम का ज्वार आ जायेगा।

निर्देश

साधारण किन्तु अद्भुत

सिर्फ अपने आपको मस्तिष्क रहित समझना होगा।

यह मजेदार नहीं है, कठिन तकनीक है। पैदल चलें, बैठें, लेकिन अपने आपको मस्तिष्क रहित समझें, अनुभव करें कि आपका सर गायब हो गया है। हृदय पर ही आपका सारा केन्द्र होना चाहिए। प्रारम्भ में यह एक दिखावा होगा, आप अनूठेपन और दिशा भ्रमित होने का अनुभव करेंगे।

आप पूछेंगे कि मेरे इन्द्रिय व शारीरिक अंगों का क्या होगा ? मैं कैसे देखूंगा, सुनूंगा या बोलूंगा?

आपके इन्द्रिय व शारीरिक अंग गायब नहीं हुए हैं। वे केवल हृदय प्रान्त में विलीन हो गये हैं।

जिस तरह एक अंधा आदमी हाथों से देखता है उसी तरह आप हृदय द्वारा देखेंगे, हृदय से देखेंगे।

कोशिश करें। आप कर सकते हैं।

एक आइने के सामने खड़े हों और गहराई से अपनी आंखों में देखें। अनुभव करें जैसे अपने हृदय से देख रहे हों।

अपने सभी कामों को हृदय द्वारा नियंत्रित होने दें। अपने सभी कामों में प्रेम का अनुभव करें।

धीरे-धीरे आप अनुभव करेंगे कि आपके हृदय का केन्द्र पुष्पित हो रहा है। अपने भीतर खिलने का अहसास होगा।

इसके बाद आप प्रेम के बाढ़ का अनुभव करेंगे।

आपको अपना हर काम अधिक प्यारा लगेगा। इसलिए जब किसी को प्यार हो जाता है तो हम कहते हैं कि उसका दिमाग खो गया है! जब आपमें प्रेम का बहाव हो रहा हो, हृदय का केन्द्र उमड़ रहा हो, आप वास्तव में अपना दिमाग खो देते हैं। आपके कार्य अब दिमाग द्वारा नियंत्रित नहीं होते।

इस ध्यान की तकनीक के लिए कोई अवधि निश्चित नहीं है। इसे तब करें जब आपको जरूरत महसूस हो और महसूस होता ही रहे। इस ध्यान का अभ्यास करते रहें आप स्वयं को और प्यारे इंसान के रूप में देखेंगे। आपके रिश्ते नाटकीय ढंग से सुधर जाएंगे। आप दुनिया के ताल-मेल का अनुभव करेंगे। भगवान के एक कदम पास चल जायेंगे।

ज्योति स्तम्भ

ध्यान के बारे में

यह तकनीक विज्नान भैरव तंत्र से लिया गया है। उसके अनुसार सोचिए कि केन्द्र बिन्दु से केन्द्र बिन्दु तक उगता हुआ आपका सत्व, मेरुदण्ड से उठता हुआ, आपमें 'स्फूर्ति' का उदय करेगा। रीढ़ की हड्डी शरीर और दिमाग दोनों का आधार है। शरीर एवं दिमाग की जड़ें मेरुदण्ड अर्थात् रीढ़ की हड्डी में ही हैं। आपकी आयु आपके मेरुदण्ड में रहती है। अगर आपका मेरुदण्ड लचीला है तो आप जवान रहेंगे, अगर आपका मेरुदण्ड सख्त है तो आप बूढ़े होंगे।

सात बड़े चक्र या शक्ति के केन्द्र शरीर की लम्बाई में स्थित हैं। मेरुदण्ड के आधार में है मूलाधार चक्र कामुकता का केन्द्र। सर के मुकुट पर है सहसरार चक्र। यह केन्द्र हमें भगवान के पास लाता है।

मेरूस्तम्भ ऊर्जा का मार्ग है। इस ध्यान की तकनीक में ऊर्जा नीचे से ऊपर की ओर जाती है मूलाधार से सहसरार तक।

यह आसानी से नहीं होता है क्योंकि यह गुरूत्वाकर्षण के खिलाफ है। ऊर्जा ऊपर से नीचे की ओर बड़ी आसानी से चली आती है। देखा जाय तो हमारी ८०% ऊर्जा मूलाधार में ही अटकी है। ऐसा लगता है जैसे कि एक भार आपको नीचे की ओर पृथ्वी पर ले आती है। आपने कभी ध्यान दिया है कि पीठ का निचला हिस्सा कितना भारी होता है।

जब यह ऊर्जा ऊपर की ओर जाती है और सहसरार से निकलती है तो आपको बहुत अधिक हल्केपन का अहसास होगा। आप अचानक ही भार रहित हो जायेंगे, एकदम आजाद। इस अवस्था में आपको परमसुख का आनन्द मिलेगा।

निर्देश

आरामदायक स्थिति में आंखें बन्द करके और मेरूदण्ड सीधा करके बैठें।

कल्पना करें जैसे कि आपका अस्तित्व प्रकाश का बना हो। यह कल्पना नहीं है। आप प्रकाश हैं, सब प्रकाश है। वास्तव में अपने को ऊर्जा समझने के आप आदी नहीं हैं। अपने आपको पदार्थ समझते हैं।

कल्पना करें कि आप एक प्रकाश स्तम्भ हैं।

अब अपना ध्यान कामुकता के केन्द्र पर ले जाएं। अनुभव करें कि यह केन्द्र चमकीला और जागरूक हो गया, प्रकाश के गोले की तरह। अब कल्पना करें कि वह प्रकाश ऊपर की ओर जा रहा है, नाभि केन्द्र की ओर। अपने अन्दर एक गरमाहट का अनुभव करेंगे यह असली गरमाहट है। जब नाभि चमकीले प्रकाश का गोला बन जाए, प्रकाश का एक स्रोत, यह ऊपर उठने लगेगा।

प्रकाश के ऊपर हृदय केन्द्र की ओर उठने का अनुभव करें। प्रकाश और गरमाहट का अनुभव हृदय से करें। अनुभव करें गहरी होती अपनी सांसों को, हृदय की धड़कनों के और अधिक आरामदायक बनने का।

ऊर्जा के प्रतिबिम्ब को भौं चक्र तक उठाएं, भौहों के बीच का स्थान। अनुभव करें कि पूरा क्षेत्र प्रकाश में डूबा हो। धीरे-धीरे ऊपर की ओर मुकुट चक्र तक जाएं, सिर के शीर्ष पर स्थित ऊर्जा का क्षेत्र।

जब ऊर्जा सिर के ऊपर मुकुट तक पहुंचती है तब आपको बहुत अनोखे अनुभव हो सकते हैं। आप चकराया हुआ या उबकाई महसूस कर सकते हैं। आपका मस्तिष्क इतनी ऊर्जा को संभालने का आदी नहीं है। यदि बहुत अधिक ऊर्जा आपके मस्तिष्क की ओर जाती है तो लग सकता है कि मस्तिष्क में धमाका हुआ हो। डरें नहीं। अगर आपका सर चकरा रहा हो, आप गिर रहे हों तो अपने आपको गिरने से रोकें नहीं। अगर आपको लग रहा है कि बेहोश हो जायेंगे तो भी चिन्ता न करें। यह गहरी निद्रा की अवस्था है। जिसे योगा तंद्र के नाम से जानते हैं। कई ध्यानियों ने इस अवस्था का अनुभव किया है। इसमें डरने की कोई बात नहीं है। आधे घण्टे में ही आप अपने पुराने रूप में वापस आ जाएंगे।

जब ऊर्जा आपके मस्तिष्क में पहुंच जाती है, तो पूरा मस्तिष्क गर्म हो जाता है। यह प्रकाश का एक गोला बन जाता है।

अब ऊर्जा को ब्रह्माण्ड में छोड़ दें। अनुभव करें कि आपका मस्तिष्क एक फूल बन गया है, एक सुन्दर कमल का फूल। अब फूल कोधीरे-धीरे खिलने दें और अपनी ऊर्जा को ब्रह्माण्ड में छोड़ने दें।

सतर्कता के दो शब्दः- इस ध्यान को कभी भी अधूरा न छोड़ें। शुरू करने से पहले, यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी कम से कम दो घंटे तक विघ्न नहीं डालेगा।

ध्यान के दौरान सभी विघ्न, बाधाओं, उपद्रव की उपेक्षा करें। अगर आप ध्यान को बीच में ही अधूरा छोड़ देते हैं तो ऊर्जा किसी खास केन्द्र पर जमा हो जायेगी और शारीरिक व मानसिक समस्या पैदा हो सकती है।

ध्यान की यह तकनीक एक सुन्दर उपाय है कामुकता की ऊर्जा को आध्यात्म की ऊर्जा में बदलने का। जब आप प्रतिदिन इसका अभ्यास करेंगे तो देखेंगे की आपकी कामुक इच्छाएं धीरे-धीरे कैसे थमने लगेंगी। इससे आपमें जब चाहे उपासना करने की इच्छा जागेगी। जब इतनी अधिक ऊर्जा आपके मस्तिष्क में जायेगी तो आप अधिक सचेत होने का अनुभव करेंगे, अधिक कुशलता के साथ काम करेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आप चिरस्थायी आनन्द की अवस्था में होंगे।

इस क्रिया को रोकें -

ध्यान के बारे में

हमारा सम्पूर्ण जीवन हमेशा ही “करने”, “पाने” और “होने” के बीच में झूलता रहता है।

जीवन में हम सदा ही कर्म पर केन्द्रित होते हैं। बेचैनी के साथ हम एक काम को छोड़कर दूसरा करने लगते हैं। अपने सम्पूर्ण जीवन काल में हम काम करते जाते हैं, करते जाते हैं, करते ही जाते हैं। हम कार्य करते हैं, बोलते हैं, रिश्तों में उलझते हैं, हिलते-डुलते हैं, योजना बनाते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से हम हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं।

हम कुछ न कुछ क्यों कर रहे हैं क्योंकि कुछ पाना चाहते हैं, और इसी में उलझ कर रह जाते हैं। हम हमेशा ही अधिक से अधिक पाना चाहते हैं। पाना हमें शक्ति का अहसास कराती है। इसीलिए हमअधिक धन प्राप्त करना चाहते हैं, अधिक यश, अधिक दोस्त, महिला मित्र, प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य, सौन्दर्य, बुद्धि यानि की सब कुछ अधिक चाहते हैं।

करने और पाने के बीच हम समझ ही नही पाते कि “होने“ को भूल गये हैं। सच्चाई यह है कि “होना“ “करना और पाना“से अधिक महत्व का है। परन्तु काफी समय हो गया है कि हमने इस महत्वपूर्ण बिन्दु को छुआ ही नहीं।

“रोकना“एक और तकनीक है जो विजनान भैरव तंत्र से लिया गया है और गर्डिफ ने लोकप्रिय बनाया।

यह तकनीक आसान है : इसमें अचानक रूक जाना पड़ता है :- जो भी काम कर रहे हों उसे बीच में ही छोड़ें ! इस बात के प्रति अनभिज्ञ रहें कि आप रूकने वाले हैं। सबसे अच्छा है कि कोई आप पर नजर रखे और चिल्लाए रूको! जब भी वह चाहे। यह स्टैचू खेलने जैसी बात है !

जब आप किसी काम में डूबे हुए होते हैं, तो उसे अचानक रोक देने से आघात की वजह से खामोश हो जाते हैं। ऐसा होने से आप अपने अस्तित्व की ओर लौट जाते हैं।

निर्देश

इस ध्यान को आप अकेले भी कर सकते हैं या समूह में। एक व्यक्ति को आप “रोको“ आदेश के लिए चुन सकते हैं। परन्तु यह आदेश बार-बार नहीं दिये जाने चाहिए, नहीं तो आप हमेशा ऐसे आदेश के लिए तैयार रहेंगे। चाहे आप पैदल चल रहे हों, बातें कर रहे हों, कार्य या नृत्य कर रहे हों- जैसे ही यह आदेश सुनें पत्थर की मूरत बन जाएं। तुरन्त उस काम को रोकें और मूर्ति बन जाएं। अगर आपका एक हाथ उठा हुआ है, मुंह खुला हुआ है तो भी कोई बात नहीं। इसे पूरी ईमानदारी के साथ करें। आरामदायक स्थिति में आने की कोशिश न करें। एक पल का विलम्ब हुआ तो भी बहुत देर हो जायेगी।

इस खेल को अपने आप भी खेल सकते हैं। जब आप दौड़ रहे हैं, स्नान कर रहे हैं या चाय पी रहे हैं- अपने आपको केवल आदेश दें “रोको“! रूकने की कोशिश न करें, बस रूक जाएं।

जब आप पूरी तरह से किसी काम में डूबे हों और आपको अचानक रूकना पड़े तो अपका संतुलन खो सकता है और आप अपने केन्द्र में लौट जायेंगे। शान्ति का एक पल, ध्यान के एक पल का अनुभव होगा आपको।

उस मनोवेग को रोको

ध्यान और निर्देश

रूकना केवल शारीरिक कार्यों से ही सम्बन्धित नहीं है। आप आसानी से किसी मनोवेग को रोक सकते हैं, किसी इच्छा, कोई बेमकसद कार्य या कोई अनुभव सब कुछ रोक सकते हैं।

जैसे ही कुछ करने की इच्छा हो रोकें। जब आप बहुत दुखी हों और रोते जा रहे हैं तो अपने को आदेश दें रोको! आप आश्चर्यचकित होंगे कि कितनी जल्दी आप रूक सकते हैं ! केवल रूक जाते हैं बस। अगर छींक आ रही हो जिस पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है, न ही रोका जा सकता है, उसको भी बीच में ही इस तकनीक द्वारा रोका जा सकता है।

जब आप बहुत गुस्से में हों, इतना गुस्सा की सामने वाले पर हाथ उठाना चाहते हैं या कुछ तोड़ना चाहते हैं तो बस रूक जाएं।

आप अपने बच्चे, पत्नी या दोस्त को देखते हैं और अचानक ही उन्हें गले लगाने की इच्छा हो रही हो तो बस रूक जाएं।

आप जब रूक जाते हैं तो क्या होता है ? एक ऊर्जा होती है जो आपमें से बाहर की ओर बहती है, लक्ष्य की ओर। जब आप बातें कर रहे हैं, चल रहे हैं, आपका मनोयोग आपकी ऊर्जा बाहर की ओर अन्य लक्ष्य, दूसरे लोगों की ओर बह रही है। आपका मनोयोग ही आपकी ऊर्जा है। जब आप ऊर्जा के उस बहाव को अचानक ही रोक देते हैं तो ऊर्जा का क्या होता है। वह वापस आपके अंदर चला जाता है। आपकी ऊर्जा, आपका मनोयोग अचानक ही अंदर की ओर मुड़ जाता है। एक बार फिर आप अपने शांत केन्द्र की ओर चले जायेंगे।

एक बार इस केन्द्र की झलक आप पा लेंगे, अपने को कभी भी किसी गतिविधि में नहीं खोएंगे। जब आप "कर" रहे होते हैं, तो हमेशा "होने" के प्रति जागरूक रहेंगे। अपने भीतर की शांति का स्पर्श करेंगे, समझ जायेंगे कि सभी कार्य सतह पर लहरों की तरह है। यह चिरस्थायी ध्यान की अवस्था है।

काम हरन

ध्यान और निर्देश

यह भी “रोको“की तकनीक है। एक अंतर यह है कि आप अचानक नहीं रूकेंगे। किसी कार्य या इच्छा के बीच में भी नहीं रूकेंगे। आप अभ्यास करेंगे मनोवेग या इच्छाओं को धीरे और नियंत्रित तरीके से रोकने की तकनीक का।

जब मन में एक चाह उठे तो उसके बारे में भली-भांति विचार करें। पूरी शक्ति के साथ चाहत का सामना करें।

सचेत रहें कि आप इस मनोवेग, इस चाहत का अनुभव कर रहे हैं। फिर अचानक भूल जाएं। बस भूल जाएं।

कल्पना करें कि आप एक सुन्दर महिला को देखते हैं और आपमें एक इच्छा जागती है। इसका परीक्षण करें। ध्यानपूर्वक ख्याल करें कि इस पल आप में क्या हो रहा है।

सचेत हों कि कैसे आपका शरीर ज्वर एवं कंपकपी का अनुभव कर रहा है। सचेत रहें कैसे आपकी नब्ज भागती है, आप स्पष्ट रूप से सोच नहीं सकते। ध्यान दें किस प्रकार इच्छा आप पर अपना नियंत्रण बना लेती है।

इच्छा या अपने आपका निर्णय स्वयं न लें अपने आप से यह भी न कहें, यह बुरी इच्छा है। कोई भी धारणा न बनाएं, केवल देखते जाएं।

फिर अचानक इच्छा को त्याग दें।

यह सम्भव है!

आप इसे त्याग सकते हैं।

इस बात को लेकर स्पष्ट रहें : आप इच्छाओं को नहीं दबाएंगे! इच्छा को कभी न दबाएं।
हममें से ज्यादातर लोगों की मानसिक परेशानी की जड़ है इच्छाओं को दबाना।

कभी न सोचें, मैं कैसे छोड़ूं ?

जब आप अपने मनोवेग से लड़ रहे हों या उसे दबा रहे हों, वह शक्तिशाली बन जायेगा।

जब आप किसी चीज पर पूर्ण विचार कर चुके हों, तो उसे त्यागना आसान होता है।

जिस पल आप कहते हैं मैं छोड़ रहा हूं, आप अलग हो जाते हैं, प्रहरी बन जाते हैं। आप देख रहे हैं कि आपका शरीर इच्छाओं से भरा है, आपका दिमाग इच्छाओं से भरा है-पर वह आप नहीं हैं।

उसी पल आप जान जाते हैं कि इनमें से कोई भी आप नहीं हैं। एक बार फिर आप अपने अस्तित्व में वापस लौट जाते हैं।

यह ध्यान अपने लत से छुटकारा पाने के लिए बहुत बढ़िया है। हम सबने सुना है कि लगातार सिगरेट पीने वाले व्यक्ति, शराबी, लड़कियों का पीछा करने वाले, एक दिन अपने सभी लत छोड़ देते हैं और फिर उस ओर कभी नहीं लौटते। वह छोड़ने की कोशिश नहीं करते हैं, बस छोड़ देते हैं।

इस ध्यान से केवल शारीरिक हरकत ही नहीं प्रबल लालसा ही खत्म हो जायेगी। आपको लत से संघर्ष करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी क्योंकि इच्छा स्वयं ही नहीं रहेगी।

कृष्णवेनू

ध्यान और निर्देश

यह बहुत सुन्दर “खोखलापन ध्यान“ है। एक ऐसी तकनीक जिसमें आपके अंदर जो है उसे बाहर निकाल दिया जाता है, जिससे कि ब्रह्माण्ड की ऊर्जा आपमें समा सके।

शांत और खामोश स्थान पर गतिरहित अवस्था में बैठें। अपने शरीर के प्रति सचेत हों।
अपने शरीर को आरामदायक अवस्था में छोड़ दें।

कल्पना करें कि आपका शरीर बांस बन गया है! एक खोखला बांस बनें। पूरी तरह आराम की स्थिति में रहें। आपका पूरा शरीर, त्वचा, मांस, आपकी हड्डियां सभी बांस का हिस्सा हैं। इस स्थान के भीतर, कुछ नहीं बल्कि खालीपन, खोखलापन और शान्ति है।

अपने मस्तिष्क को निष्क्रिय हो जाने दें। किसी भी अनुभव के लिए इंतजार न करें। बस रहें।

अचानक आप पाएंगे कि ऊर्जा आपके भीतर समा रही है। यह बेकार की चिंताएं नहीं हैं। यह बिल्कुल व्यावहारिक तकनीकें हैं। यह आपको कुछ अद्भुत जरूर लग सकते हैं क्योंकि इससे पहले आपने इस माप की छानबीन नहीं की। कोशिश करें और अपने को देखें। जब आप अपने को खोखला बनाते हैं और आप प्रतिरोध नहीं करते, दैवीय शक्ति आपके अंदर बहने लगती है। आप दैवीय संगीत की बांसुरी बन जाते हैं।

आपको कुछ नहीं करना होगा, केवल खोखला बन जाएं। यह आसान नहीं है। आप हमेशा ही “कोई“ या “कुछ“ होने के आदी हैं। खोखला बनने के लिए प्रबल प्रेम, प्रबल विश्वास की आवश्यकता है।

यदि आप किसी गुरू के साथ काम कर रहे हैं, खोखला बंसी बन जाएं जिसे आपके गुरू बजा सकें। अपने को प्रेम के लिए कुर्बान करना आसान है रहस्यमय दैवीय शक्ति की तुलना में।

शुरू में आप एक खोखला बांस होंगे, परन्तु एक समय आयेगा जब बांस अपने आप गायब हो जायेगा। अब आप नहीं रह जायेंगे।

इस प्रक्रिया में वक्त लग सकता है, परन्तु इसके फल चौंकाने वाले होते हैं। अपने आपको हारकर भी उस आत्मा के साथ एक होने का अहसास होता है जो हर जगह व्याप्त है।

प्राण स्तम्भन

तकनीक के बारे में

यह तकनीक विपासन्ना से ली गई है।

लगातार सांसों को अनुभव करना ही ध्यान का सार है।

ध्यान की कोई भी तकनीक इतने अधिक लोगों को उजाले की ओर नहीं ले गई है, जितना की इस तकनीक से हुआ है।

विपासन्ना सबसे आसान और कठिन तकनीक के साथ काम करती है-जागरूकता बढ़ाना।

निर्देश

विपासन्ना को आप तीन तरीके से कर सकते हैं।

अ) अपने शरीर, अपने हाव-भाव, अपना दिमाग, अपने हृदय के प्रति गहरी जागरूकता।

जब आप चलते हैं, हाथ हिलाते हैं, मुस्कुराते हैं, जागरूकता के साथ करें। अच्छी तरह से समझ लें कि यह क्रियाएं करने वाले आप ही हैं। सावधान रहें। एक पल भी अचेत अवस्था में नहीं गुजरना चाहिए। हर कार्य पर आपकी नजर होनी चाहिए।

शरीर की तरह ही, अपने हृदय और मस्तिष्क को भी देखें।

अपने हृदय में उठी हर भावना के प्रति सचेत हों। मस्तिष्क में प्रवेश करने वाले एवं बाहर आने वाले हर विचार के प्रति आप जागरूक रहें। कोई धारणा न बनाएं, किसी चीज का मूल्यांकन न करें - केवल साक्षी बने रहें।

ब) दूसरा तरीका है सांसों को महसूस करना। प्रत्येक अन्तःश्वसन और उच्छावास के साथ अपने पेट को ऊपर नीचे होता हुआ अनुभव करें। जीवन शक्ति का स्रोत नाभि भी पेट के क्षेत्र में ही है। जब आप नाभि पर अधिक ध्यान देते हैं तो शरीर में जीवन शक्ति के बहाव के प्रति अधिक सचेत हो जाते हैं।

जैसे आप अपने पेट के प्रति सचेत हो जाएंगे, आप पाएंगे कि आपका हृदय और दिमाग शान्त हो रहा है।

पेट से सांस लेने का यह स्वाभाविक और आरामदायक तरीका है। हम इस तरह से सांस लेना भूल चुकें हैं। बहुत छोटे बच्चे पेट से सांस लेते हैं। हम भी कभी-कभी गहरी नींद में पेट से सांस लेते हैं।

स) विपासन्ना का तीसरा तरीका है नाक के छेद से जब सांस आपके शरीर में प्रवेश करता है उसको अनुभव करना नाक के छेद अर्थात् नथुनों में मौजूद ठंडी हवा के बारे में जानें। अनुभव करें कि किस सुगमता से सांसें नथुनों में प्रवेश करती है व उससे निकलती है।

आप दो या तीनों तरीकों को मिला सकते हैं। परन्तु वही करें जिसके लिए आपको कोशिश न करनी पड़े।

विपासन्ना का अभ्यास बैठकर भी हो सकता और चलते हुए भी।

बैठे हुए

अवधि : ४५ मिनट+१५ मिनट आराम

आरामदायक स्थान पर बैठें, मेरूदण्ड सीधा, चेहरा आगे की ओर उठा हुआ। आंखें बन्द करके सामान्य सांस लें। गति रहित हो जाएं व स्थान न बदलें।

सांस अंदर लेते हुए व बाहर छोड़ते हुए पेट के ऊपर नीचे होने के क्रम को देखें।

सांसों पर ध्यान केन्द्रित न करें। केवल अनुभव करें अगर आपको लगता है कि अन्य विचार, अनुभव या शारीरिक अनुभूति आपके अंदर उमड़ रहे हैं तो उन्हें उमड़ने दें। उन्हें भी देखें और वापस सांसों पर नजर रखें।

देखने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है न कि आप क्या देख रहे हैं। हर चीज को देखें!

(४५ मिनट बाद, देखना छोड़ दें। बस सब कुछ त्याग दें और आराम करें।)

चलना

अवधि : २० मिनट+१० मिनट आराम

यहां आपकी जागरूकता पूरी तरह आपके पैरों पर होती है, क्योंकि वह धरती का स्पर्श करती है।

आप गोलाई में चल सकते हैं, या एक सीधी रेखा पर १५ मिनट के लिए चलें, आगेपीछे होते हुए। इस ध्यान का अभ्यास आप घर में ही एक कमरे से दूसरे कमरे तक जाकर कर सकते हैं, या घर के बाहर बाग में।

आंखें झुकी हुई, जमीन पर कुछ कदम आगे केन्द्रित होनी चाहिए। जैसे बैठकर ध्यान करने पर आप अपने पेट को देखते हैं उसी तरह पैर के उठने को भी देखें और जानें, क्योंकि हर कदम उठता है तो उसका स्पर्श धरती से होता है। यदि दूसरे विचार व अनुभूतियां आती हैं तो आने दें। कुछ भी विघ्न के रूप मे नहीं देखा जायेगा। देखना खत्म कर चुके हों, तो वापस अपने कदमों को देखें।

प्राण शुद्धि

ध्यान के बारे में

यह तकनीक सांस बाहर निकालने पर केन्द्रित है-गहरी और पूरी सांस, सम्पूर्ण जिन्दगी हम सांस अंदर लेने पर ही केन्द्रित रहते हैं। सांस अन्दर लेना जीवन है। सांस बाहर निकालना मृत्यु। जीवन तनाव, प्रयास है। मृत्यु विश्राम है।

मृत्यु से हम भयभीत होते हैं, इसलिए सांस बाहर निकालने से भी डरते हैं। सांस अंदर लेने पर ही बल देते हैं सांस बाहर निकालने की क्रिया इसलिए होती है क्योंकि हम उसे रोक नहीं सकते।

शोध बताते हैं कि आवश्यकता से सांस बाहर निकालते हैं। फेफड़े के छः हजार थैलियों में से केवल दो हजार ही सांस बाहर निकलने से खाली होते हैं। बाकी चार हजार बासी हवा से भरे रहते हैं। जहरीला हवा सीने में रहता है जिससे रोग होता है, चिंताएं होती हैं।

इस ध्यान में आप सांस अंदर लेना बन्द करके सांस बाहर निकालने पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। विपरीत आयाम का अनुभव होगा। सांस बाहर निकालने से हुए पूर्ण खालीपन का आप अनुभव करेंगे।

निर्देश

इस तकनीक में, आप खामोशी से एक शब्द सुर में बोलें जो आह शब्दांश से खत्म होता हो। यह कोई भी शब्द हो सकता है। खामोशी से करें और आपका किरण बिन्दु समाप्ति पर होना चाहिए, आह के साथ आपको पूर्ण रूप से खालीपन का अहसास होगा। आपकी सांस पूरी तरह बाहर निकल जाती है। एक पल के लिए आप सांस नहीं ले रहे हैं। आप एक पल की मृत्यु का अनुभव करेंगे।

जन्म से ही हम सांस लेते हैं और छोड़ते हैं परन्तु कभी भी इस पल इस खाली समय के प्रति सचेत नहीं हुए।

जब आप इसके बारे में जागरूक हो जाएं तब आप अपनी मृत्यु का साक्षात् करेंगे। आप समझ जाएंगे कि सांसों से परे भी जाया जा सकता है।

हम हर समय मृत्यु के बारे में सुनते हैं, मृत्यु देखते हैं-परन्तु कल्पना भी नहीं करते कि मौत हमें भी आ सकती है। जब भी सांसों को बाहर छोड़ते हैं, हमारा तंत्र खामोशी के साथ मृत्यु की तैयारी करता है। आपका तंत्र मृत्यु की अवस्था को स्वीकार करता है।

सांसों से अपने आप को खाली करने का अर्थ है, अपने आपको जीवन से खाली करनाउसके सारे तनावों, दुख, विचार, इच्छाओं के साथ। यह सबसे ज्यादा विश्राम का पल है। कभी-कभी हम न जानते हुए भी ऐसा करते हैं। जब हम दुखी अथवा तनाव में होते हैं, जब हम आराम करना चाहते हैं, तो आह भरते हैं। आह भरने के बाद, एक पल होता है जब हम सांस नहीं लेते, आप बस खाली हो जाते हैं। उस पल में एक शांति का अनुभव होता है।

उस पल जब हम जीवन की गतिविधियों में शामिल नहीं होते, करने और पाने की दौड़ में शामिल नहीं होते तो उसके पीछे जो होना छुपा होता है वह प्रकट हो जाता है। आपको एक झलक मिलती है। एक बार यह झलक दिख जाय आप भूल नहीं पाएंगे। इतना साधारण अभ्यास, परन्तु स्थायी परिणाम के साथ! जब आप ध्यान की इस तकनीक को जारी रखेंगे, आप और अधिक शांति और विश्राम का अहसास करेंगे। चिंता आपको आसानी से छू भी नहीं पायेगी। बाहरी परिस्थितियां जैसी भी हों आप आसानी से उसको हल कर पाएंगे। एक बार गहरी जागरूकता के साथ जब आपने मौत की झलक देख ली है तो जीवन के मुद्दे आप पर कैसे काबू पा सकते हैं।

प्रतिबिम्ब ध्यान

तकनीक के बारे में

आप हमेशा बाहर की ओर बहते हैं। आपकी ऊर्जा हमेशा ही बाहरी दुनिया पर केन्द्रित होती है। जब आप कुछ देखते हैं तो आपकी चेतना उसी तरफ बहने लगती है। आपका

किरण बिन्दु आप स्वयं कभी नहीं होते। वह तो हमेशा उस वस्तु पर होती है पर जिस पर आपका ध्यान हो। हर पल अपने बाहर भी कुछ हैं के प्रति जागरूक होते हैं। जब हमें किसी चीज के बारे में प्रबल जानकारी होती है-एक खूबसूरत सूर्यास्त, सुरीला संगीत-हम अपने आपको उसमें पूर्णरूप से खो देते हैं। यह एक असाधारण अनुभव है-पर यह अनभिज्ञता है। जागरूकता में केवल वस्तु के बारे में ही नहीं बल्कि विषय के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। आपको सिर्फ इतनी जानकारी ही नहीं होती है कि आप क्या देख रहे हैं, बल्कि कौन देख रहा है-आप। साधारणतः आपकी ऊर्जा बाहर की ओर बहती है। यही एकाग्रता है।

एक ताओवादी अनुभव के अनुसार आप इस ऊर्जा को बाहरी दुनिया में न लुटाकर, इसको मोड़कर अपनी ओर कर लें।

यही चेतना है।

निर्देश

पूर्ण लम्बाई के एक आईने के सामने खड़े हों। बाहर से अच्छी तरह अपने आपको देखें।
आप विषय हैं, आईने में दिखता प्रतिबिम्ब आपके ध्यान की वस्तु।

आप महसूस करेंगे कि ऊर्जा वस्तु की ओर बह रही है। बाहर से अपनी आंखों में देखें। आप देख रहे हैं और प्रतिबिम्ब को देखा जा रहा है।

कल्पना करें कि दोनों भूमिकाओं की अदला-बदली हो गई है !

कल्पना करें कि प्रतिबिम्ब आपको देख रहा है। यह पहले तो डरावना लगेगा। आप अपने प्रतिबिम्ब के बारे में ऐसा सोच ही नहीं सकते, कि आपको भी देखने वाला कोई है।

अगर ऐसे अहसास भी आपको विचित्र और भयावह लगते हैं तो भी जारी रखें। कुछ ही पलों में, आपमें एक बड़ा बदलाव होगा। ऊर्जा प्रतिबिम्ब से आपकी तरफ बहने लगेगी। यह सच में डरावना हो सकता है, सच में आपको व्यग्र कर सकता है।

पूरी जिन्दगी आप ऊर्जा के बाहर की ओर बहने के आदी हो गये। यह अनुभव आपको धक्का पहुंचायेगा।

परन्तु आप निश्चय ही बहाव का अनुभव करेंगे क्योंकि आपनेपरिधि बंद कर दी है। ऊर्जा की परिधि को बंद करके आपने यह सुनिश्चित कर दिया है कि ऊर्जा बर्बाद नहीं होगी, वह बहकर वापस आपकी तरफ ही आ रही है। आप अपनी ऊर्जा का संचय अपने लिए ही कर रहे हैं।

कुछ दिनों तक इस तकनीक का अभ्यास करें, आप निश्चित बदलाव का अनुभव करेंगे। आप अधिक ऊर्जावान, सजीव बनेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आप प्रमुख व्यक्ति हैं, अधिक शांति से रहेंगे।

आप दिन भर इसका अभ्यास कर सकते हैं। केवल अपने आप पर ही नहीं बल्कि जिस किसी वस्तु पर ध्यान केन्द्रित करके। जब आप अपनी ऊर्जा किसी और को पहुंचा चुके हों तो कल्पना करें कि ऊर्जा आपको वापस किया जा रहा है। यदि वह कोई निर्जीव वस्तु है तो भी फर्क नहीं पड़ता। आप महसूस करेंगे कि ऊर्जा वापस आपकी ओर बह रही है, आपका यौवन लौटाती हुई, आपको जानदार बनाती हुई।

शक्ति धारणा

ध्यान के बारे में

यह इतनी सुन्दर ध्यान की तकनीक है जिसका वर्णन शब्दों में नहीं हो सकता। यह ध्यान से अधिक प्रार्थना की तरह है।

यह ध्यान सीधा तरीका है आपको अस्तित्व की सम्पूर्ण ऊर्जा के सम्पर्क में आने का। इसका अभ्यास सबसे अच्छी तरह रात को होता है, ठीक सोने से पहले। यदि आप इसे दिन में करेंगे, तो इसके बाद १५ मिनट आराम अवश्य कर लें, ताकि ऊर्जा घुल जाए, नहीं तो आप घंटों तक भौचक्के रहेंगे।

निर्देश

ठंडा, हवादार और अंधकार किया हुआ कमरा चुनें।

अगर आप चाहें तो अभ्यास के लिए बाहर किसी व्यक्तिगत स्थान को भी चुन सकते हैं।

घुटनों के बल झुक कर बैठें। अगर आप ज्यादा आरामदायक चाहते हैं तो चटाई का प्रयोग करें। घुटनों के बल पर ही थोड़ा उठें और अपने दोनों हाथ आकाश की ओर उठा दें। अपना चेहरा आकाश की ओर उठाएं और इंतजार करें।

कुछ ही पलों में आप संपूर्ण अस्तित्व की ऊर्जा को अपने अंदर बहता हुआ महसूस करेंगे। इसका प्रतिरोध न करें। ऊर्जा को अपने अन्दर प्रवेश करने दें।

अपने हाथों में आप एक कंपकपी का अनुभव करेंगे, धीरे-धीरे आपका पूरा शरीर कांपने लगेगा और ऊर्जा के साथ हिलने लगेगा। इस गति को होने दें।

जब आप ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेते हैं तो धरती और स्वर्ग के मिलन स्थल का बिन्दु बन जाते हैं। आपको हवा में उड़ने का अनुभव होगा, जैसे कि आपका शरीर है ही नहीं।

जैसे ही आप पूरी तरह भीग जाते हैं, झुकें और धरती को चूम लें। अपने हाथों को धरती पर रखें। हथेली धरती से स्पर्श करनी चाहिए। अपना सम्पूर्ण प्रेम धरती को दें। अनुभव करें कि वह आपके होठों और हथेलियों से बाहर निकल रही है। केवल दैवीय शक्ति को धरती तक पहुंचाने का यंत्र बनें।

सात बार ऐसा करें। हर बार सात बड़े चक्र ऊर्जावान बन जाते हैं। अगर आप इसको सात बार से अधिक करेंगे तो जरूरत से ज्यादा ऊर्जा का अनुभव करेंगे और बेचैन होंगे।

जब अपनी प्रार्थना समाप्त कर चुके हों तो उपासना की अवस्था में ही सोने के लिए जाएं। उसी ऊर्जा में बने रहें और जब आप सोकर उठेंगे तो ताजगी भरा अहसास होगा और खोई हुई शक्ति पुनः पाएंगे।

शक्ति स्तम्भ

तकनीक के बारे में

यह एक प्राचीन और शक्तिशाली तकनीक है जो सूफी मत से ली गई है। यह इस्लाम की ही एक शाखा है।

यह बहुत ही आसान तकनीक है। इसमें केवल आपको गोल-गोल घूमना होगा जैसा कि बचपन में करते थे। तेजी से गोल-गोल घूमना एक शक्तिशाली तकनीक है केन्द्र पर ध्यान केन्द्रित करने की। इस तकनीक के बारे में सबसे सुन्दर बात यह है कि आपका शरीर गोल-गोल घूमेगा परन्तु अन्तर्आत्मा मध्य में ही रहेगी, गति रहित-बिल्कुल घूमते हुए पहिये के मध्य भाग जैसा जो स्थिर रहता है।

निर्देश

ध्यान के कम से कम तीन घंटे पहले से ही भोजन-पानी नहीं करेंगे। यह ध्यान दो भागों में होगा : तेजी से गोल-गोल घूमना और आराम करना।

घूमना

यह तकनीक आमतौर पर घड़ी की सूईयों के विपरीत दिशा में की जाती है। दांया हाथ ऊपर उठाएं, हथेली भी ऊपर उठी हुई, और बांया हाथ नीचे की ओर होना चाहिए, हथेली भी नीचे की ओर हो।

अगर आपको घड़ी के सुई की विपरीत दिशा में घूमने में परेशानी हो रही हो तो इसका उलटा करें। घड़ी की सूई की दिशा में घूमें।

घूमने का अभ्यास तब तक करें जब तक आरामदायक लगे। आप घंटों इसका अभ्यास कर सकते हैं, परन्तु “ऊर्जा भंवर" का अनुभव करने के लिए कम से कम एक घंटा गोल-गोल घूमना होगा।

धीरे-धीरे घूमना शुरू करें, अपने पूरे शरीर को कोमल बनाए रखें और वह प्रतिरोध न करे।

जब आप घूमेंगे तो गुजरती हुई तस्वीरें धुंधली पड़ती जायेंगी। उनको गुजर जाने दें। किसी चीज पर केन्द्रित होने की कोशिश न करें-यह आपको विभ्रान्त बनाएगा व उबकाई आएगी।

पहले १५ मिनट धीरे-धीरे घूमें अगले आधे घन्टे तक गति बनाएं। ४५ मिनट बाद आपको अनुभव होगा कि गोल-गोल घूमना पूरी तरह आपको अपने कब्जे में ले चुका है।

गोलाई की बाहरी सीमा पर क्रिया और गति होगी, परन्तु मध्य में गति रहित अवस्था होगी।

आप अनुभव करेंगे कि इस क्रिया के आप साक्षी हैं, प्रतिभागी नहीं।

आराम करना

जब आप बहुत तेजी से घूम रहे होते हैं, इतनी तेजी से कि सीधे नहीं हो सकते, आपका शरीर स्वयं ही गिर पड़ेगा। गिरने की योजना न बनाएं। यदि आपका शरीर कोमल व लचीला है तो आपको चोट नहीं आयेगी।

जैसे ही आप गिरते हैं, तुरन्त ही पेट के बल लेट जाएं जिससे आपकी नाभि धरती के सम्पर्क में आ जाए। अनुभव करें कि आपका शरीरधरती के साथ एक हो रहा है।

अपनी आंखें बन्द करें। कम से कम १५ मिनट के लिए उसी अवस्था में रहें-निष्क्रिय एवं शांत।

इस ध्यान के बाद कुछ घंटों तक शान्त व ध्यानशील बने रहें।

कुछ लोग इस ध्यान के दौरान मिचली का अनुभव कर सकते हैं। यह कुछ दिनों में गायब हो जायेगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो ध्यान को रोक दें।