KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/सूक्ष्म शरीर ध्यानSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

सूक्ष्म शरीर ध्यान

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

ध्यान के बारे में

ध्यान की यह तकनीक आपको स्वयं के दिव्य उपस्थिति का बोध कराती है। इस ध्यान का अभ्यास करना आपके लिए आसान होगा यदि आप स्पर्श तकनीक के आदी हों।

हम सभी के पास सात पिंड हैं। हर एक पिंड दैवीयता का द्वार है। भौतिक शरीर के बाद, दिव्य शरीर ही समझने के लिए आसान होता है क्योंकि यह भौतिक शरीर के सबसे पास है, भौतिक शरीर की सीमा के बस बाहर।

दिव्य शरीर भौतिक शरीर के साथ घुल-मिल कर खेल की तरह उसकी सीमा के बाहर चारों तरफ फैल जाता है।

निर्देश

जब आप स्पर्श तकनीक का अभ्यास कर लेंगे तो कभी-कभी आपको अनुभव होगा कि आप भारहीन हो गये हैं, जैसे कि उड़ने के लिए तैयार हों। ध्यान की किसी अन्य तकनीक का अभ्यास करते समय भी, आपको ऐसा अनुभव हो सकता है।

जब आप ऐसा महसूस करते हैं, तो आंखें बन्द कर लीजिए और अपने शरीर के प्रति जागरूक हो जाएं।

अपनी आकृति के बारे में जागरूक हों। बन्द आंखों से शरीर के हर अंग की आकृति का अनुभव करें। अपनी उंगली, हथेली, हाथ की आकृति का अनुभव करें। अपने पैरों, धड़ व सर का अनुभव करें। अपने सम्पूर्ण शरीर के आकृति के बारे में जागरूक हों।

जब आप अपनी आकृति का अनुभव करने का प्रयास करेंगे, तो वह आपके सामने आएगा। धीरे-धीरे आप ख्याल करेंगे कि आपके शरीर के चारों ओर एक नीली रोशनी है। यह रोशनी बढ़ती जायेगी, आपके शारीरिक आकृति के चारों ओर बढ़ता अदृश्य वातावरण।

प्रारम्भ में बन्द आंखों से इसका अभ्यास करें। जब आप इस अदृश्य वातावरण को अच्छी तरह देख सकेंगे, तब आप खुली आंखों से भी इसका अभ्यास कर सकते हैं।

एक पूरी तरह अंधकार कमरे को चुनें। अच्छा हो रात को अभ्यास करें। जब आप अदृश्य वातावरण को बन्द आंखों से देखेंगे तो धीरे-धीरे आंखें खोलें।

आप उसी नीले वातावरण को अपने शारीरिक आकृति के चारों ओर पाएंगे।

पहली बार आप अपने दिव्य शरीर को देखेंगे।

हम इस शरीर का जीवन में कई बार अनुभव करते हैं परन्तु हम इस बारे में जागरूक नहीं होते हैं। जब आप अजनबियों से भरे एक कमरे में जाएंगे और दोस्तों से भरे एक कमरे में जाएंगे तो अगर आपकी आंखों पर पट्टी बंधी हो तब भी आप आसानी से अंतर बता देंगे। जब एक व्यक्ति आपकी ओर शत्रुतापूर्ण रवैया रखता है, तो उसका दिव्य शरीर आपके उपस्थिति में सिकुड़ जाता है। जब आप गुस्से में होते हैं, बेचैन या दुखी होते हैं, तो आपको सिकुड़न का अहसास होगा। यह आपके दिव्य शरीर के सिकुड़न की प्रक्रिया है। जब आप अत्यधिक प्रिय व्यक्ति से मिलते हैं, दोनों को अहसास होता है कि दोनों का बहाव एक दूसरे की ओर हो रहा है। यह आपके दिव्य शरीर के फैलने की प्रक्रिया है। सजग न होते हुए भी हम दिव्य शरीर के सूचकों का प्रयोग स्थिति का मूल्यांकन या दूसरों से विचारों का आदान-प्रदान करने में करते हैं।

जब आप अपने अदृश्य वातावरण को देखेंगे तो कुछ न करें। केवल बैठकर देखें। आपके देखते-देखते ही यह अदृश्य वातावरण फैलने लगेगा। यह और बड़ा होने लगेगा। जब आप कुछ नहीं करते हैं तो आपकी ऊर्जा बाहर की ओर नहीं जाती है। यह आपके दिव्य शरीर में जमा होती है।

जैसे-जैसे यह अदृश्य वातावरण शक्तिशाली होता जायेगा आपको गहरी शांति का अहसास होगा। खामोशी का अनुभव होगा। जब आप ध्यान की इस तकनीक का बारबार अभ्यास करेंगे तो स्थायी शांति का अहसास होगा।

सूर्य ध्यान -

ध्यान के बारे में

प्रकाश पर ध्यान, इसके कुछ सुन्दर अनुभव ला सकता है। जब आप प्रकाश पर ध्यान कर रहे हों तो चारों ओर फैलने वाले शक्तिशाली ऊर्जा के साथ एकाकार हो जाते हैं। जीवन का बोझ संभालने वाले प्रवाह का आप हिस्सा बन जाएंगे।

निर्देश

अवधि २० मिनट

ध्यान की इस तकनीक का अभ्यास सुबह करें। सूर्योदय के साथ ही सभी वस्तुओं जिनमें जीवन हो सूर्य से ऊर्जा लेते हैं। इस महान लहर का हिस्सा बनें।

सुबह आप जैसे ही जागते हैं तो चाहें तो इस तकनीक का अभ्यास कर सकते हैं। केवल बिस्तर पर लेट जाएं, आंखें बन्द करें और सांस लें। जैसे ही सांसों को अन्दर लेते हैं,

कल्पना करें कि आपके अन्दर जाती हुई सुनहरी रोशनी आपके मस्तिष्क के माध्यम से अंदर जा रही है। रोशनी आपके अंदर पैरों की उंगलियों तक जाती है। वहां से यह बहकर बाहर निकल जायेगी। यह न सोचें कि आप केवल कल्पना कर रहे हैं। आप जैसेजैसे कल्पना करेंगे यह उसी क्रम में घटता जायेगा। असल में ऊर्जा आपके अंदर बहती है।

जब आप सांसों को बाहर निकालेंगे तो कल्पना करें कि इसका उलटा होगा। कल्पना करें एक घना अंधकार आपके पैरों की उंगलियों से चढ़ता हुआ मस्तिष्क तक जाता है। अंधकार मस्तिष्क द्वारा भाग जाता है।

सुनहरी रोशनी मर्द है-शक्ति देने वाला व बोझ सम्भालने वाला। अंधकार नारी है-शांत।

आप इसका अभ्यास रात को बिस्तर पर जाने से बिल्कुल पहले भी कर सकते हैं। यदि इसे करते हुए आप सो जाते हैं, तो एक बहुत ही अनोखा अनुभव होगा।

इसे दो या तीन महीने के लिए करें, आप अपने में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव पायेंगे। यह तकनीक आपकी यौन ऊर्जा (मूलाधार ऊर्जा) को ऊपर की ओर ले जाने के लिए बहुत अच्छी है। आपके पीठ के निचले हिस्से में हमेशा भार रहता है, यह अब भार मुक्त अनुभव करेगा। आपकी ऊर्जा ऊपरी केन्द्रों में चली जाती है।

यन्त्र ध्यान

ध्यान के बारे में

जब आप किसी वस्तु पर ध्यान करते हैं तो धीरे-धीरे आपके और उस वस्तु के बीच में ऊर्जा चक्र बन जाता है।

यंत्र या ऊर्जा के मानचित्र आवश्यक रूप से रेखागणित सम्बन्धी आकृतियां हैं जिसकी खुदाई धातु, लकड़ी पर की गई हो या कागज पर उकेरी गई हो।

आरम्भिक यंत्र आध्यात्मिक गुरूओं द्वारा इच्छानुरूप ध्यान के उन पलों में बनाए गये हैं, जब ध्यान का स्तर सर्वोच्च था। ध्यान की पुरानी पुस्तकों में, यंत्र को ब्रह्माण्ड के ढांचे का आकृति के रूप में प्रतिनिधि बताया गया है। जैसे कि शुण्डाकार स्तम्भों के ढांचों को ऊर्जा सोखने और बनाए रखने के लिए जाना जाता है, यंत्रों का भी एक निश्चित रेखागणितीय ढांचा होता है, जो लम्बी अवधि तक ऊर्जा का संग्रह करने की अनुमति देता है।

जब एक आध्यत्मिक रूप से विकसित इंसान यंत्र पर ध्यान करता है तो दुखों को हरने वाली ऊर्जा का स्थानान्तरण यन्त्र में कर देता है। यन्त्र तब एक बैटरी की तरह कार्य करने लगता है जो दुखों को हरने वाली ऊर्जा का संग्रह करता है। जब एक बीमार व्यक्ति उसी यंत्र पर ध्यान करता है तो ऊर्जा उसमें स्थानान्तरित हो जाती है और उसे आध्यात्मिक परमानंद की एक झलक का अनुभव होता है जिसने पहली बार रेखागणितीय आकृति को जन्म दिया है।

निर्देश

अवधि-२१ मिनट

चूंकि चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के मुख्य द्वार हैं, हम चक्रों के द्वारा ऊर्जा को बहुत जल्द और कारगर तरीके से सोखते हैं। चक्र को दुखों से मुक्त कराने के लिए यह ध्यान दुखों का हरन करने वाले यंत्र का प्रयोग करती है।

जब किसी परेशानी का अनुभव हो तो चक्र पर ध्यान केन्द्रित करें। अपनी आंखें लगातार दुखों को हरने वाले यंत्र पर रखें, कल्पना करने की कोशिश करें कि यंत्र को चक्र में से देख रहे हैं। चक्र से अपना ध्यान यंत्र की ओर केन्द्रित करें। कल्पना करें कि ऊर्जा का बहाव यंत्र से आपकी तरफ हो गया है।

अपने और उस यंत्र में ऊर्जा चक्र बनाएं।

बहाव को महसूस करें।

इसे ११ मिनट के लिए करें।

इसके बाद आंखें बंद करें और कल्पना करें कि आपके शरीर में यंत्र का प्रवेश चक्र के बिन्दु पर हो चुका है।

उस बिन्दु पर यंत्र को पकड़े रखें। आपके पूरे शरीर में उस ऊर्जा को फैलाने की आज्ञा दें। बीमार अंग या हाथ-पांव के मध्य दुखों को हरने वाली ऊर्जा का अनुभव करें।

इसे १० मिनट के लिए करें।

अगर चाहें तो इस चक्र को दोहरा सकते हैं।

इस ध्यान को लगातार २१ दिनों तक करें।

Close-up portrait of Paramahamsa Nithyananda smiling

कभी भी कहीं भी ध्यान

खाते हुए, सोते हुए, चलते हुए, काम करते हुए, हर पल आपके दैनिक जीवन को आध्यात्मकि अभ्यास में बदलने का मौका आपके पास है।

यहाँ तक कि जागरूकता के साथ किया जाए तो गाड़ी चलाना, संगीत सुनना, खेलना और बागवानी करना भी शक्तिशाली ध्यान की तकनीकें हो सकती हैं। हममें हरेक के द्वारा किये गये आसान से आसान दैनिक कार्यों को हर दिन के ध्यान में बदलने की तकनीक कुछ सुझावों के साथ दी गई हैं।

अचल ध्यान

ध्यान के बारे में

ध्यान की यह तकनीक ज़ेन से ली गई है। ज़ेन शब्द ज़ाज़ेन का अर्थ है केवल बैठना। बहुत कठिन होता है कुछ न करके सिर्फ बैठना। बैठने का मतलब है मस्तिष्क को ढील दे देना। आपके दिमाग में इस तकनीक के खिलाफ कई तरह के तर्क, कारण, बहाने उठ सकते हैं।

यह आपको समझाने की कोशिश करेगा कि यह समय की बर्बादी है।

अगर आप इस पर डटे रहे तो आपका दिमाग सोने को तैयार हो जाएगा, यह दिवा स्वप्न होगा, यह भ्रम की शुरुआत कर सकता है।

इस ध्यान का आशय है कि दिमाग को जितना चाहे चाल चलने दें क्योंकि एक दिन दिमाग आपसे चाल चलते-चलते तंग आ जायेगा। उसे यह महसूस होगा कि अब वह अपने चालों से आपको अपने नियंत्रण में नहीं रख सकता।

तब दिमाग अपनी मर्जी से यह सब छोड़ देता है।

निर्देश

आप कहीं भी बैठ सकते हैं, परन्तु सुनिश्चित कर लें कि वहां किसी तरह का उपद्रव न हो। यदि वहां बहुत ज्यादा हलचल होगी तो आप परेशान हो सकते हैं या आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है। प्रकृति को देखना अच्छी बात है। घर के अन्दर रहकर भी आप खिड़की से आकाश को देख सकते हैं। आप एक साधारण सफेद दीवार की ओर मुंह करके बैठ सकते हैं। या फिर आप कमरे के किसी कोने की ओर मुंह करके बैठ जाएं और उसे देखें।

अपना ध्यान किसी भी चीज पर केन्द्रित न करें। अपनी आंखेंअधखुली रखें और किसी भी चीज पर न गड़ाएं, अपने ध्यान को फैलाएं। कहीं दूरी पर अपनी कोमल दृष्टि से टकटकी लगाएं।

इससे आपको आराम मिलेगा।

आपकी सांसे स्वाभाविक व विश्राम की स्थिति में हो।

एक आराम की मुद्रा खोजें और सुनिश्चित करें कि इस मुद्रा में रहने पर आप आधे घंटे तक नहीं हिलेंगे। अगर आवश्यक हो तो चटाई अथवा तकिये का प्रयोग करें। जब शरीर स्थिर हो जाता है, तो दिमाग अपने आप गतिरहित हो जाता है।

अपना मेरूदण्ड सीधा रखें। अगर सहारे की आवश्यकता हो तो लें परन्तु कोशिश करें कि सहारे के बिना ही ऐसा कर सकें।

एक हथेली दूसरे के अन्दर रखें, अंगूठे स्पर्श करते हुए गोला बनाएं।

सावधान और होशियार रहें, ग्रहण करने को तत्पर हों, किसी विशेष वस्तु पर अपने ध्यान को केन्द्रित होने की अनुमति न दें। पल-पल में उपस्थित रहें।

प्रारम्भ में कुछ न करते हुए केवल बैठे रहना बहुत मुश्किल होगा। परन्तु कुछ ही दिनों में आपको बहुत आनन्द मिलने लगेगा। परत दर परत, आप दिमाग को छूटते हुए अनुभव करना प्रारम्भ करेंगे।

अन्त में एक दिन ऐसा आयेगा जब दिमाग पूर्णतया छूट जायेगा। आपको शून्यता की अवस्था की झलक मिलेगी।

आनन्द ध्यान

तकनीक के बारे में

इस ध्यान की तकनीक का नाम सूफी संत अबदुल्लाह से मिला है। अबदुल्लाह हमेशा हंसते रहते थे और इस हंसते हुए चेहरे के कारण ही मशहूर थे। कहा जाता है कि अपनी मृत्यु श या पर वह हंस रहे थे। अन्त में उनके कुछ शिष्य अपने को रोक न सके और उनसे पूछा कि मृत्यु में इतनी मजेदार बात क्या है ?

तब अबदुल्लाह ने इस रहस्य को अपने शिष्यों को बताया जिसकी शिक्षा उन्होने अपने गुरू से पाई थी। उन्होने कहा, याद रखना खुशियां हमेशा अपने हाथों में होती है। तुम्हारी खुशियां १००% तुम्हारा अपना चुनाव है। प्रतिदिन जीवन तुम्हें खुश होने का मौका देती है और दुखी होने का भी। यह तुम पर निर्भर करता है कि क्या चुनते हो।

निर्देश

इससे आसान ध्यान की तकनीक हो ही नहीं सकती। परन्तु इसके सादेपन से धोखा न खाएं यह सबसे साधारण और बुनियादी तकनीक है जो सच में काम की है।

प्रति दिन सुबह जैसे ही आप जागें, आंखें खोलने से पहले बैठ जाएं। अपने आपको नाम से पुकारें।

अपने आप से पूछें, आज आप क्या चुनेंगे ? आप खुश होना चाहते हैं या दुखी ?

स्वाभाविक है, आप दिन की शुरूआत दुख से नहीं करना चाहेंगे! तो आपका दिमाग कहेगा मैं खुशी को चुनता हूं।

अब इसका उत्तर दें, और बस खुश रहें। यह बहुत ही साधारण है! अब आप प्रतिदिन इस सच्चाई का सामना करेंगे कि खुशियां और दुख आपके अपने हाथों में है, तब आप बाहरी परिस्थितियों को दोषी ठहराना छोड़ देंगें।

आप खुश रहने की आदत डालेंगे-बाहरी परिस्थितियों के लिए नहीं बल्कि बाहरी परिस्थितियों के प्रतिकूल होने पर भी उनकी परवाह न करते हुए।

आप प्रसन्न हैं क्योंकि आप प्रसन्न हैं बस।

अनिमा ध्यान

ध्यान के बारे में

क्या आपने ध्यान दिया है कि किसी-किसी दिन हम कितना भारी महसूस करते हैं। असल में आप जिस भार का अनुभव करते हैं वह आपके शरीर का है आपका नहीं। आप भार शून्य हैं। लगातार शरीर के साथ अपनी पहचान बनाएं रखने से हम सोचने लगते हैं कि भार हमारा है क्योंकि हम शरीर के साथ एक होते हैं।

स्वाभाविक है कि आपके शरीर का भार होगा क्योंकि वह पदार्थ है।

आपने ध्यान दिया होगा, एक व्यक्ति जब सोता है या बेहोश होता है तो उसका शरीर भी भारी हो जाता है, उसकी तुलना में जब वह जागता है तो शरीर हल्का होता है। जब आपकी चेतना जीवित रहती है, तब आप हल्के होते हैं। आपको हल्केपन का अहसास नहीं होता है, आप हल्के हो जाते हैं।

अपने अर्न्तात्मा के एकदम सही हल्केपन का अनुभव करने के लिए आपको न केवल शरीर से परे जाना होगा बल्कि दिमाग के परे भी क्योंकि दिमाग का भी एक निश्चित भार होता है। जब आप दुखी होते हैं शारीरिक रूप से भार महसूस करते हैं। आपको लगता है कि कोई आपको खींचकर ले जा रहा है। जब आप प्रसन्न होते हैं तो आप हल्केपन का अहसास करते हैं जैसे कि आप हवा में चल रहे हों, क्योंकि जब आप प्रसन्न होते हैं आप शरीर और दिमाग को भूल जाते हैं। बिना प्रयास के, आप भार शून्यता का अनुभव करेंगे। परन्तु हमारे दैनिक जीवन में हम बाहरी परिस्थितियों द्वारा नियंत्रित होते हैं। इस ध्यान में हम इच्छानुसार भार शून्यता के अनुभव को पैदा करना सीखेंगे।

निर्देश

कहीं भी बैठ जाएं और सोचें कि आप भार शून्य हैं।

अपना मेरूदण्ड सीधा रखें और आंखें बन्द करें। जब मेरूदण्ड सीधा होगा तो भार शून्यता का अहसास करना प्रारम्भ करेंगे।

आप कैसे समझेंगे कि आपका मेरूदण्ड बिल्कुल सीधा हैं ?

सीधा बैठें, और धीरे-धीरे सम्पूर्ण मेरूदण्ड को आगे-पीछे करना प्रारम्भ करें। थोड़ासा हिलें। किसी एक बिन्दु पर अपने आपकोअधिक आरामदायक अवस्था में पाएंगे। इस बिन्दु को मध्य में रखते हुए अपने मेरूदण्ड को दोनों ओर हिलाना शुरू करें। अचानक किसी उचित स्थिति पर आपको अनुभव होगा कि आप हल्के हो गए हैं, प्रायः भार शून्य। यह वही बिन्दु है जहां गुरूत्वाकर्षण का केन्द्र न्यून होता है। इस दिशा में आपका मेरूदण्ड बिल्कुल सीधा होगा।

अब कल्पना करना शुरू करें कि आप भार शून्य है।

प्रारम्भ में यह आसान नहीं होगा। आपको अपने भार का अहसास होता रहेगा। परन्तु अपने आप से कहते रहें कि आप भार शून्य हैं, भार शून्यता का अहसास करें। अचानक एक पल आएगा जब आपको महसूस होगा कि आप भार शून्य हैं और यही वास्तव है।

यह अपने आपको वशीभूत करने का तरीका नहीं है। असल में आप पूरी जिन्दगी इसी भ्रम में जीते हैं कि आपका भार है। आप शरीर के भार का अनुभव करते हैं और कल्पना करते हैं कि यह आपका भार है। यह अपने आपको वशीभूत न करने की प्रक्रिया है।

भारशून्यता को महसूस करते ही रहें।

जब आप बहुत गम्भीरता से ध्यान कर रहे होते हैं, तो आप अपने शरीर के साथ अपनी पहचान पूरी तरह तोड़ देते हैं। आप शरीर की सीमा को तोड़ते हैं। आपके पास असीमित ऊर्जा है। आप असीमित स्थान घेर सकते हैं। परन्तु आपने अपने को दबाकर शरीर के आयतन में डाल दिया है! आपके दुख, दर्द, भारीपन की यही जड़ है। आप जब इसे पहचान जाते हैं तो स्वयं में भार शून्यता का अनुभव करते हैं।

जब आप ध्यान में गहराई से जाते हैं तो आप शरीर को भी अपने साथ उठाकर ले जा सकते हैं। आपके चेतना की पूरी शक्ति शरीर को उठाकर ले जाती है। यह गुरूत्वाकर्षण को तोड़कर हवा में उठना शुरू करती है।

इसे आकाशगमिता कहते हैं अर्थात् हवा में ऊपर उठ जाने की क्रिया। बहुत सारे योगी और योगिनियां हैं जो हवा में ऊपर उठने की क्रिया को सम्पन्न कर सकते हैं।

भार शून्यता का अनुभव होने का अर्थ है शरीर व दिमाग से मुक्ति। भार शून्यता का अनुभव करने के लिए कुछ पलों के लिए ही सही पूर्ण रूप से चेतना का बोध होना आवश्यक है। यह तकनीक पूर्ण विश्राम व सम्पूर्ण काया कल्प है।

हास्य ध्यान

तकनीक के बारे में

कितनी बार आप हंसते हैं?

जब हम हंसते हैं तो इस बात से पूर्णतः अनभिज्ञ होते हैं कि हम एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अभ्यास कर रहे हैं।

अपने स्रोत से जुड़ने का सबसे अंतरंग तरीका है हँसी।

इतना आसान और इतना शक्तिशाली। यह ध्यान की एक ऐसी तकनीक है जिसका अभ्यास अपने जीवन में हर एक व्यक्ति ने कभी न कभी किया होगा। हँसी ऊर्जा का एक प्रबल स्रोत है। बस हँसें, और अनुभव कर सकते हैं कि ऊर्जा का उफान स्रोत से लहरों की भांति आगे बढ़कर आपको भर देता है।

जब आप हंसते हैं अपनी सीमा खो देते हैं। अपने समझ बूझ को खो देते हैं। आप हँसी द्वारा आक्रान्त हो जाते हैं।

क्या आपने ध्यान दिया है कि हंसना और सोचना एक साथ एक ही समय में असंभव है! जब आप हंसते हैं, हंसते जाते हैं तो अचानक उस पल का अनुभव होता है जब सोचना संभव नहीं रह जाता है। आपको शून्यता का अनुभव होता है।

मैं जिस हँसी की बात कर रहा हूं वह अशिष्ट हँसी नहीं है। न ही वह व्यंग्यपूर्ण अर्ध हँसी है। यह सौन्दर्य से भरपूर, अट्टाहास है जो आपके अस्तित्व को भर देती है और आपमें से बह कर निकलती है। यह बिना किसी कारण के हँसी है। आप हंसना हमेशा किसी कारण से शुरू करते हैं-परन्तु आप एक बार हंसना शुरू कर देते हैं तो हँसी आप पर हावी हो जाती है! तब आप इसलिए हंसते हैं क्योंकि आप हँस रहे हैं। हँसी का उल्लास आपको हंसाता रहता है। आपको इसके बारे में ज्ञान भी नहीं होता है।

एक जापानी साधू होतेई को लाफिंग बुद्धा कहते थे। उसके सारेआध्यात्मिक संदेशों को संक्षिप्त करके एक ही कर्म के अन्तर्गत लाया जा सकता है-हँसी। वह एक जगह से दूसरे जगह घूमते थे और सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर हंसना शुरू कर देते थे उनकी हँसी पेट से उठते हुए गरज के साथ बाहर आती थी।

हँसी के मारे उनका पूरा शरीर कांपने लगता था। हँसी उनसे शुरू होकर ऊर्जा की विशाल लहर के रूप में फैल जाती थी। उनकी हँसी इतनी संक्रामक होती थी कि उनके साथ पूरा नगर हंसने लगता था। पूरा नगर हँसी से आनंदमय हो उठता था। बिना किसी तकनीक के, प्रयास के यहां तक की बिना किसी ज्ञान के पूरे नगर को शून्यता की अवस्था की झलक मिल जाती थी।

कितनी उत्तम तकनीक है ध्यान की!

निर्देश

प्रतिदिन सुबह, जागने पर सबसे पहले, बच्चों की तरह अपने हांथ-पांव को फैलाएं। क्या आपने ध्यान दिया है कि बच्चे नींद से जागने पर अपने हांथ-पांव को किस तरह फैलाते हैं। इस ओर, उस ओर फैलाएं, झुकें और शरीर को मरोड़ें। अनुभव करें कि आपकी सारी मांसपेशियां फैल गई हैं।

फिर आंखें खोले बिना ही हंसना शुरू करें पहले तो यह प्रयास जैसा होगा। परन्तु जल्द ही वास्तविक हँसी के बुलबुले आपके भीतर उठने लगेंगे। कुछ नहीं तो हास्य के प्रयास आपकी हँसी को वास्तविक हँसी में बदलने के लिए काफी होगा।

एक बार हँसी आपके ऊपर छा जाए, उसे छाने दें। हंसने की कोई अवधि नहीं है। जब तक आप हंसते-हंसते हँसी से तंग न आ जाएं तब तक हंसते रहिए। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, तो आपको लगेगा कि हँसी को ज्यादा देर तक सहन कर सकते हैं।

बुद्धा ने कहा है कि अगर आप लगातार पैंतालिस मिनट तक हँस सकते हैं तो आप आलोकित हो जाएंगे। केवल पैतालिस मिनट की हँसी।

तो जितनी देर हँस सकते हैं हंसिए। हँसी के उफान को अपने अन्दर बनाए रखने के लिए आपको ऊर्जा का अहसास होगा।

हँसी खत्म होने के काफी देर बाद भी आपके अन्दर सतह के नीचे हँसी की लहर बनी रहेगी। सुबह की हँसी के कुछ मिनट आपका पूरा दिन बदल सकता है।

मौन बिन्दु

तकनीक के बारे में

यह "सुनने वाला ध्यान" है।

सुनने वाला ध्यान निष्क्रिय ध्यान है। आपको सुनने के अलावा और कुछ नहीं करना है। परन्तु केवल सुनने से ही बहुत कुछ घट सकता है।

हम हमेशा ध्वनि के तूफान में जीते हैं। ध्वनि हमेशा हमारी ओर बढ़ रही है, हमें कुचल रही है, हमें निगल रही है। हम तूफान में खो जाते हैं। परन्तु तूफान के मध्य में एक खामोशी होती है जिसे हमने नहीं सुना है। यह ध्यान हमें ध्वनि के तूफान के केन्द्र बिन्दु की खामोशी का ज्ञान कराती है।

निर्देश

किसी भी स्थान पर बैठ जाएं। जितना शोरगुलयुक्त स्थान हो उतना ही बेहतर है। एक ऐसे स्थान की तलाश करें जहां लगातार आवाज होती हो। यह प्राकृतिक आवाज भी हो सकती है, जैसे कि नदी का बहाव या झरना अथवा रेलवे स्टेशन या बाजार।

खामोशी से बैठें। हर दिशा से लहरों की भांति अपनी ओर आती हुई ध्वनियों को महसूस करें। जब हर दिशा से ध्वनि आपकी तरफ आने लगेगी तो अपने आपको ध्वनि के तूफान के केन्द्र बिन्दु में महसूस करें।

आप केन्द्र बिन्दु में हैं और ध्वनियां आपकी ओर बह रही है।

महसूस करें कि आप केन्द्र बिन्दु में जहां पर हैं वहां पर ध्वनि नहीं है। केन्द्र बिन्दु में पूर्ण खामोशी है। यदि केन्द्र बिन्दु में भी ध्वनि होती तो आप बाहर की ध्वनियों को नहीं सुन सकते। ध्वनियां आपके भीतर प्रवेश कर रही हैं, आपको वेध रही हैं, पर वह केन्द्र बिन्दु में जाकर रूक जाती है।

आपके भीतर एक ऐसा बिन्दु है जहां सब ध्वनियां रूक जाती हैं। यह वह बिन्दु है जहां से सब ध्वनियां सुनाई देती हैं। उस केन्द्र बिन्दु का पता लगाएं।

अचानक आप उसका पता लगा लेंगे।

अचानक आपकी जागरूकता भीतर की ओर मुड़ जाएगी।

आपकी जागरूकता बाहरी दुनिया की ध्वनि से हट जाएगी। आप केन्द्र बिन्दु में होंगे, जहां पर खामोशी है। वहां पर एक बिन्दु होगा जहां ध्वनि प्रवेश नहीं कर सकता। वह बिन्दु आप हैं। आप एक बार खामोशी को सुन लेंगे, तो कभी भी ध्वनि से आपकी शांति भंग नहीं होगी, ध्वनि आपको स्पर्श नहीं करेगी।

हम हमेशा सोचते हैं कि ध्वनियां हम कानों से सुनते हैं। परन्तु न हम कानों से सुनते हैं, न ही मस्तिष्क से, हम नाभि बिन्दु से सुनते हैं। इस बात का अनुभव हमें इस तकनीक से होता है। नाभि बिन्दु ध्वनि का केन्द्र बिन्दु है।

शोर-शराबे पर इतना अधिक बल क्यों? क्योंकि अत्यधिक शोर भी कानों पर वही असर डालती है जो कानों को बन्द करने से होती है। जब ध्वनि अस्पष्ट और लगातार हो, आप अलग-अलग ध्वनियों में अंतर न कर सकें, तो ध्वनि स्वयं ही बाधा बन जाती है। गानों पर आप इस तकनीक का प्रयोग नहीं कर सकते क्योंकि उसकी भाषा स्पष्ट होती है, आप उसके अर्थ पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हैं, तुरन्त ही दिमाग का इस्तेमाल करने लगते हैं। इस तकनीक का प्रयोग केवल ध्वनि पर कर सकते हैं।

जब शोर हो रहा हो तो उसके बीच में ही अपने कानों को उंगलियों से बंद करें। अचानक आप एक नई ध्वनि को सुनेंगे-ध्वनि रहितध्वनि। यह नई ध्वनि, ध्वनि की अनुपस्थिति है। एक ऐसी ध्वनि जिसे आप आसानी से सुन सकेंगे! ध्वनि के साथ, हम ध्वनि के स्रोत की ओर बहने लगते हैं ध्वनि रहित अवस्था में, हम अन्दर की ओर बहने लगते हैं, अपने केन्द्र बिन्दु में।

दोनों को सुनना सीखें, ध्वनि रहित ध्वनि एवं बाहर के ध्वनि की दुनिया। एक से दूसरे में जाएं। बाहर से अंदर जाएं और वापस आएं। हर बार किसी विषय को समझने के ढंग का पैनापन बढ़ता ही जाएगा। अंदर और बाहर आसानी से आना-जाना सीखें। आप उस खेल को देखेगें जो सब कुछ है।

प्रत्याहार ध्यान

ध्यान के बारे में

यह तकनीक बाहरी दुनिया से आपकी ओर आती हुई सब संकेतों को बन्द कर देती है। आप दुनिया से जो भी अनुभव करते हैं वह आपकी पांचों इन्द्रियों-दृष्टि, ध्वनि, स्वाद, गंध एवं स्पर्श से जो सूचनाएं आपको मिलती है उसी से करते हैं। इन्द्रियों द्वारा मिली हर अनुभव को ध्यान की यह तकनीक नकारती है। जब आप दुनिया के सामने अपने को बंद करते हैं तो शरीर के सामने भी अपने को बंद करते हैं। आपकी ऊर्जा अंदर लौट जाती है।

निर्देश

यह ध्यान कहीं भी कभी भी किया जा सकता है।

इस पल आप जहां कहीं भी हों, इन्द्रियों द्वारा आप तक आने वाले संकेतों पर ध्यान दें। आप बगीचे में फूलों को देख सकते हैं। चिड़ियों का गाना सुन सकते हैं। अपने पैरों पर चींटियों के चढ़ने का अनुभव कर सकते हैं।

आप क्या करते हैं?

बस अपने इन्द्रियों को बन्द कर लें।

कल्पना करें कि आप अंधे हो गए हैं, पक्षियों का चहचहाना नहीं सुन सकते हैं, चींटी का चढ़ना महसूस नहीं कर सकते हैं।

कल्पना करें कि आप पत्थर की मूरत बन गये हैं, आप बर्फ जैसे जम गये हैं। कल्पना करें कि आप अब हिल-डुल नहीं सकते। इस अनुभूति को गहराई से महसूस करें।

आप कर सकते हैं।

कैसे ?

एक पल के लिए अपनी सांस रोकें, आपकी इन्द्रियां अपने आप बन्द हो जाएंगी।

जब सांसें रूक जाएंगी, तो उत्तेजना भी बन्द हो जाएगी। अपनी सांसों को रोकें और देखें। क्या आप अपनी त्वचा पर उत्तेजना को महसूस कर सकते हैं ? ध्वनि भी पीछे हटती हुई दूर चली जाती है। आपका शरीर असल में जमने का अनुभव करता है। आप अपना हाथ भी नहीं उठा सकते।

विश्राम करने के लिए यह अति उत्तम तकनीक है।

जब आप बाहर की ओर बहना बंद कर देंगे, जब आप इन्द्रियों के द्वारा सूचनाएं प्राप्त करना बंद कर देंगे, आप वापस अपनी ओर लौट जाते हैं अर्थात् पूर्वावस्था में आ जाते हैं। आप खामोशी का द्वीप बन जाते हैं। इस खामोशी में अपने केन्द्र को पा लेंगे। एक बार जब आप खोजते हैं, सुनते हैं तो ऐसा अपने केन्द्र के खामोशी के बिन्दु से करते हैं। एक बार आप इस इस बिन्दु को खोज लेंगे तो इन्द्रियों के कोलाहल में कभी नहीं खोएंगे। अपनी इच्छा से इन्द्रियों पर प्रतिबन्ध लगा सकते हैं, अपनी इन्द्रियों के आप साक्षी बन जाते हैं।

स्फूर्ति बाण

तकनीक के बारे में

शुरूआत करने वालों के लिए वह ध्यान सर्वोत्तम है जिसमें आप कुछ करते हैं। जब आप क्रिया करते हैं तो जागरूकता बनाए रखना आसान होता है न कि गति रहित अवस्था में बैठे रहने से।

यह ऊर्जा उत्पन्न करने वाला ध्यान है, “दौड़ लगाकर ध्यान”

दौड़ लगाकर क्यों ?

जब आप दौड़ लगाते हैं, तो स्वाभाविक रूप से सावधान और होशियार हो जाते हैं। जब आप दौड़ते हैं तो शरीर, दिमाग और अन्तर्आत्मा की सुन्दर एकता का अनुभव करते हैं। जैसे कि आपके भीतर सब कुछ एक ही लक्ष्य के साथ एक होकर काम कर रहा हो।

जब आप गति रहित अवस्था में बैठे रहते हैं तो आपका शरीर स्थिर होता है, दिमाग तब भी भागता है! आपका दिमाग और शरीर पृथक् हो जाता है शरीर बैठा रहता है, परन्तु दिमाग अपनी यात्रा पर निकल जाता है।

जब आपका शरीर दौड़ता हैं, तो इसका उलटा होता है।

जब आप दौड़ रहे होते हैं, तो दिमाग स्थिर बैठता है। आपका दिमाग बात करना बंद कर देता है। जब आप दौड़ना जारी रखते हैं, तो कुछ देर बाद दौड़ आप पर हावी हो जाता है। तब न शरीर आपका होता है न दिमाग। आप अपनी दौड़ के होते हैं। आप दौड़ बन जाते हैं।

निर्देश

दौड़ शुरू करने के लिए एक समय चुनें। भोर का समय सर्वोत्तम है, उसके बाद सबसे अच्छा है देर शाम। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय आपका शरीर सबसे अधिक खुला होता है, प्रकृति की ऊर्जा कोअधिक ग्रहण कर सकता है अर्थात अधिक ग्रहणशील।

एक ऐसा मार्ग चुनें जो ज्यादा कठिन न हो, सामन्यतः सीधा और आसान हो। जिसमें काफी खामोशी और एकान्त हो। एक ऐसा मार्ग जिसमें किनारे से गिरने का डर न हो या फिर भीड़ में कुचले जाने की चिंता। मार्ग ऐसा होना चाहिए जहां आप अपना ध्यान दौड़ पर केन्द्रित कर सकें।

यदि आप दौड़ने के आदी नहीं हैं तो कम दूरी से प्रारम्भ करें-जैसे आधा मील। फिर आप दूरी को धीरे-धीरे बढ़ाएं।

उसके बाद बस दौड़ें।

पेट से गहरी सांस लें। शरीर के सभी अंगों के साथ दौड़ें।

जब आप थक जाएं, तो अपने को आगे न धकेलें। आराम करें और बाकी समय आनंद लें। अपने जूतों को उतारें और नंगे पांव से धरती का अनुभव करें। ऊर्जा के एक स्रोत के साथ हमारा रिश्ता टूट चुका है। वह है धरती की ऊर्जा क्योंकि हर जगह आजकल कृत्रिम फर्श होता है और हमें नंगे पैर चलने में कोई आनंद नहीं मिलता।

भारतवर्ष में, नंगे पैर चलना एक पवित्र अभ्यास है। इसीलिए बहुत सारे पूजा स्थलों के अन्दर जूता पहनकर नहीं जा सकते। इन स्थानों का ऊर्जा स्तर ऊँचा होता है, और अति उत्तम होगा अगर हम ऊर्जा को ग्रहण करने के लिए अपनी सारी इन्द्रियों को खुला छोड़ दें।

यदि मार्ग अच्छा है, तो उस पर नंगे पैर दौड़ना एक असाधारण अनुभव है। घास पर इसका प्रयोग करें या समुद्र तट पर। हम केवल धरती का स्पर्श होने से ही जीवन के स्रोत से जुड़े रहते हैं।

केन्द्रित रहने का यह एक सुन्दर तरीका है।

अतिरिक्त दौड़ने के चक्कर में फंस न जाएं। अपने आपको समय में न बांधें, अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश न करें। वजन घटाने के लिए भी न दौड़ें। अगर इस दौरान आपका वजन घट जाता है तो अच्छी बात है। किसी प्रयोजन के लिए न दौड़ें। बस दौड़ें।

अगर कुछ दिन दौड़ने के बाद, आपको यह कार्य नीरस लगने लगता है, तो इसे छोड़ दें और किसी दूसरे ध्यान को अपनाएं। तैरने या नृत्य करने की कोशिश करें।

जब इच्छा हो तो पुनः दौड़ना प्रारम्भ करें। ध्यान के लिए जो निर्देश बने हैं उनका ही पालन करें। स्वयं कोई नियम न बनाएं वरना ध्यान का आनन्द नष्ट हो जाएगा।

A photograph of Paramahamsa Nithyananda smiling, wearing a turban and rudraksha beads