KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/पाँच मिनट में स्फूर्ति देने वालाSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

पाँच मिनट में स्फूर्ति देने वाला

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

काम के दौरान जब आपको तनाव महसूस होता है तोसाधारणतः आप क्या करते हैं?

या एक लंबे दिन के अन्त में थक जाते हैं तो?

कृपा करके सिगरेट का कश न लें, या टी.वी. न चलाएं।

एक छोटा-सा ध्यान का सत्र आपको कुछ ही मिनटों में स्फूर्ति प्रदान करेगा।

यहाँ आपको पाँच मिनट में स्फूर्ति देने वाले कुछ आसान से तकनीक बताए गये हैं जिनका प्रयोग आप कार्य के दौरान या घर पर कर सकते हैं।

चरम उच्छ्वास

ध्यान और निर्देश

जब आप तनावग्रस्त हों तो ध्यान की यह तकनीक आश्चर्यजनक रूप से काम करती है।

बहुत अधिक गहराई से साँस बाहर निकालें।

हमेशा शुरुआत साँस बाहर निकालने से ही करें।

गहराई और शक्ति के साथ साँस बाहर निकालने पर ध्यान केन्द्रित करें। जब आप पूरी तरह से साँस बाहर निकाल लें तो अपना पेट अंदर को खींचें और पुन: साँस लेने से पहले तीन सेकेंड तक रुकें।

जितनी गहरी साँस आप ले सकते हैं लें। तीन सेकेंड के लिए साँस रोकें। फिर साँस बाहर निकालना शुरु करें।

फिर से साँस लें और बाहर निकालें। साँस लेने, निकालने में लय का सृजन करें। धीरे चलें, साँसों को पूरी तरह से शरीर में प्रवेश करने दें व शरीर को छोड़ने दें।

जब आप गहराई से साँस बाहर निकालते हैं, तो आप अपने शरीर का पूरा विष बाहर निकाल देते हैं। आप तनाव को बाहर निकालते हैं। साँस लेने के १०-१२ चक्रों के बाद आप महसूस करेंगे कि चिंता और तनाव घट चुका है!

हथेली के द्वारा

ध्यान के बारे में

यह तकनीक भौं चक्र को शक्ति देती है जो आपके ललाट पर दोनों भौंहों के बीच में है। इस चक्र को अज्न कहते हैं जिसका शाब्दिक रूप से अनुवाद है आज्ञा।

यह मुख्य चक्र है। यह चक्र मानसिक शक्ति का स्थान है। जब यह सक्रिय हो जाएगा तो बुद्धि में प्रबल स्पष्टता का अनुभव करेंगे। आपकी तर्कशक्ति और निर्णय लेने की योग्यता बढ़ जायेगी।

प्रधानतः तीसरी आंख अपने अंदर देखने वाली आंख है। आप अपने अंदर पहली बार देखेंगे।

निर्देश

एक आरामदायक स्थान पर अपनी आंखें बन्द करके बैठें।

अपने दोनों हथेलियों को धीरे-धीरे सावधानी के साथ नेत्र गोलकों पर रखें। आपका स्पर्श एक पंख की तरह होना चाहिए। किसी तरह उसको दाबें नहीं। प्रारम्भ में बिना जाने बूझे शायद आप दबा रहे होंगे। धीरे धीरे नेत्र गोलकों को दबाना कम करते जाएंगे।

वहां आंखों से ऊर्जा बाहर की ओर बहती है। यह बहुत बारीक ऊर्जा है। जब आप नेत्र गोलकों का स्पर्श करेंगे तो ऊर्जा का बहाव वापस आपके अन्दर होने लगेगा। अगर आप

नेत्र गोलकों को दाबेंगे तो आंखें प्रतिरोध करेंगी। आपको उन्हें इस तरह से स्पर्श करना है जैसे उन्हें स्पर्श कर ही नहीं रहे हैं।

जब आप कोमलता से स्पर्श करेंगे, तो आपके विचार भी स्थिर हो जाएंगे। जब आपकी आंखों की गतिविधियां बढ़ती हैं तो विचार भी दौड़ने लगते हैं। क्या आपने ख्याल किया है जब आंखें स्थिर हो जाती हैं, तो विचार भी स्थिर हो जाते हैं।

कोमलता से स्पर्श करने पर भी आप तुरन्त महसूस करना प्रारम्भ करेंगे कि ऊर्जा वापस अंदर की ओर जा रही है। जब ऊर्जा वापस चली जाएगी, आप को तुरन्त ही स्फूर्ति और एक हल्केपन का अनुभव होगा जो आपके चेहरे और सर पर फैल जाएगी। ऊर्जा अज्न चक्र पर असर करती है। कुछ ही मिनटों में आप स्पष्ट और शक्तिदायक बन जाते हैं।

जब आप ध्यान को आधे घंटे तक जारी रखते हैं तो ऊर्जा धीरे-धीरे नीचे हृदय की ओर चली जाती है। आपकी हृदय गति धीमी हो जाती है और पूरा शरीर आराम की स्थिति का अनुभव करती है।

तुरन्त आराम पाने के लिए यह सर्वोत्तम तकनीक है। आपको ध्यान में प्रवेश करने की भी आवश्यकता नहीं है। आप बस नेत्र गोलकों पर कोमलता से हथेली रख कर आंखों को विश्राम दे सकते हैं। टी.वी. या कम्प्यूटर के सामने कई घंटे बिताए हों तो इस तकनीक का प्रयोग करें या जब भी आंखें थक जाएं तो इससे आपको आराम मिलेगा।

जब आप महीनों तक इस ध्यान को करना जारी रखेंगे तो आप अपने अज्न और हृदय क्षेत्रों में स्थायी ऊर्जा का अनुभव करना प्रारम्भ करेंगे। शुरूआत में ऊर्जा की एक पतली धार होगी, परन्तु एक वर्ष बीतते-बीतते आप हर समय अपने अंदर ऊर्जा की बाढ़ का अनुभव करेंगे।

अज्न के जागने के साथ ही आप उद्देश्य में स्पष्टता का अनुभव करेंगे। आप अपनी वास्तविकता को स्वयं ही देखना प्रारम्भ करेंगे। हृदय चक्र के सक्रिय होने के साथ ही आप अनुभव करेंगे कि आपके अंदर से अत्यधिक प्रेम बहकर बाहर आ रहा है। अपने को अस्तित्व के साथ जुड़ा हुआ पाएंगे।

हाथ पैर ढीला करना

निर्देश और ध्यान

तत्काल विश्राम पाने का यह सबसे तेज और सबसे अधिक लोकप्रिय तकनीक है। यदि कोई सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो, तो इस तकनीक का अभ्यास लेटकर करें।

आंखें बंद करें।

एक गहरी सांस पेट से लें। आप अपनी सांस रोकने जा रहे हैं, इसलिए जितनी गहरी सांस ले सकें लें।

सांस अपने अंदर रोककर एक-एक करके अपने शरीर के अंगों को जकड़ना प्रारम्भ करें।

पंजे से प्रारम्भ करें।

पंजों को जितना तान सकें तानें। उनको ढीला न करें। पैरों से ऊपर की ओर जाएं। टखनों से होते हुए घुटने और नितम्ब तक जाएं। तुरन्त ही ऊपर की ओर चलते जाएं क्योंकि आप ज्यादा से ज्यादा एक मिनट तक ही सांस रोक पाएंगे।

अब कमर से होते हुए पेट तक जाएं। पेट की मांसपेशियों को जितनी मजबूती के साथ संभव हो तानें। अपने आप ही रान की मांसपेशियां भी तन जाएंगी।

ऊपर की ओर छाती और पीठ तक आएं। पीठ के साथ रीढ़ की हड्डी के खंड को भी तानें। हाथों को तानें-उंगलियों से लेकर भुजा के ऊपरी भाग तक। कंधे, गर्दन और गले की मांसपेशियों को तानें। विशेष रूप से कोशिश करें कि गर्दन की मांसपेशियों पर खिंचाव बना रहे।

चेहरे तक जाएं।

आपके चेहरे पर इतनी मांसपेशियां हैं कि इसकी जानकारी आपको भी नहीं है। मुख, नथुना, आंखें, भौहें, माथा और गाल की मांसपेशियों को तानें। पलकों को दबाकर बंद करें। दांतों को मरोड़ें। चेहरे को एक सख्त गेंद की तरह कस दें। याद रखें इस अवधि के दौरान अपने बाकी के शरीर को आराम न दें।

खिंचाव की इस अवस्था में आप जितनी देर तक रह सकते हैं रहें। जब अपनी सांस को और नहीं रोक पाएंगे, तो एकाएक जोर से उसे निकाल दें, साथ ही साथ हाथ, पैर और चेहरे को पूरी तरह से विश्राम की स्थिति में ले जाएं। इस शारीरिक और मानसिक विश्राम की स्थिति में एक मिनट तक रहें।

यह तकनीक शरीर और दिमाग दोनों को विश्राम देता है, और दो मिनट में स्फूर्ति प्रदान करता है। यदि आपके पास समय हो तो इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराएं।

Portrait of Nithyananda