सात दिवसीय चक्र प्रक्रिया
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
आनंद स्फुरन ध्यान
चक्र क्या है?
चक्र हमारे शरीर में सूक्ष्म ऊर्जा की धुरी हैं। सात बड़े चक्र हैं मूलाधार, स्वादिष्ठान, मणिपुराका, अनाहत् विशुद्धि, अज्न और सहसरार। इनका कोई शारीरिक स्थान निर्धारित नहीं है, परन्तु ये ऊर्जा चक्र शरीर की लम्बाई में उपस्थित हैं। ये कभी-कभी आदान-प्रदान करते हैं, और शरीर की महत्वपूर्ण ग्रन्थियों की सक्रियता को प्रभावित करते हैं। चक्र हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। बदले में यह हमारे विचारों और भावनाओं से प्रभावित होते हैं।
चक्र ब्रह्माण्ड के बंधन रहित ऊर्जा का सीधा मार्ग है। परन्तु अमर्यादित जीवन शैली, तनाव और नकारात्मक भावना चक्रों में अवरोध पैदा करती है, या इसी कारणवश वह काम नहीं करते। इसके बारे में जानकार न होते हुए भी हम ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्रोतों को लगातार बंद कर रहे हैं।
ऊर्जा स्वास्थ्य है। इसलिए प्राय: सभी शारीरिक और मानसिक बीमारी पूर्णतः या कुछ हद तक चक्रों की सफाई और उनमें शक्ति का संचार करने से ही ठीक हो जाती है।
आनंद स्फुरन कार्यक्रम (ए.एस.पी.) में क्या होता है?
आनंद स्फुरन कार्यक्रम में दो दिवसीय शिविर लगता है जिसमें ध्यान द्वारा चक्रों को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया सिखाते हैं। शिविर में हर चक्र की प्रकृति और भूमिका के बारे में सिखाते हैं एवं सातों चक्रों की सफाई तथा पुनः सक्रिय करने हेतु सात शक्तिशाली तथा व्यावहारिक ध्यान की तकनीकें बताते हैं।
ध्यान की इन सभी तकनीकों का हफ्ते में एक बार निःसंकोच रूप से अभ्यास किया जा सकता हैह (सिवाय स्वाधिष्ठान चक्र के लिए निर्भय ध्यान का) या आप किसी एक तकनीक का चुनाव करें जो आपको सबसे अधिक भाए। (महामंत्र, दुख्खा हरण एवं मणिपुराका, शुद्धिक्रिया प्रारंभ करने वालों के लिए सबसे अधिक सहायक होगी) और इसको २१ दिन तक जारी रखें। इसके बाद आप एक नए तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। इन तकनीकों का अभ्यास यदि ईमानदारी से किया जाय तो शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्तर पर चमत्कार दिखा सकती है।
सातों तकनीकों के लिए निर्देशों के टेप उपलब्ध हैं।
प्रथम दिवस
दुःखहरण ध्यान (फंतासी उन्मूलन)
स्वस्थ होनेवाला चक्र : मूलाधार
चक्र का स्थान : मेरुदण्ड का आधार
चक्र के अस्वस्थ होने के कारण : फन्तासी (दिवास्वप्न) और अपेक्षायें
चक्र के स्वस्थ रहने की मनोस्थिति : सत्य की समझ
ध्यान विधि का स्त्रोत : कुलार्णव तंत्र
दुःखहरन ध्यान करने की विधि (कुल समय: ३० मिनट)
इस ध्यान को दुःखहरन कहते हैं और इसे कुलार्नव तंत्र से लिया गया है। यह ध्यान सभी अवचेतन में दबी भावनाओं को बाहर करके दूर कर देता है। बहुत से महात्माओं ने इस ध्यान का प्रयोग किया है पहले और इस ध्यान में कुल ३० मिनट लगेगा।
मनुष्य के श्वास प्रश्वास की क्रिया, वस्तुतः समग्र विश्व के साथ एक सेतु की तरह है। इस प्रक्रिया के द्वारा आपका मनस कार्यशील होता है। यदि आप शान्तचित्त हैं तो श्वसनक्रिया भी शान्त होगी और यदि उद्विग्नता है मन में तो यह क्रिया भी असंतुलित होगी। अतः मन को संयमित करने के लिये श्वासप्रश्वास क्रिया का संयमित होना आवश्यक है।
अभी हम अपनी दबी हुई आकांक्षाओं के साथ अर्द्धमृत के रूप में जीवित हैं। ध्यान के पहले भाग में, गहरी श्वास लेनी है ताकि दबे हुए अवचेतन मन का मंथन हो सके। आपका मानसिक तल पूर्ण जीवन्त हो जाता है, अधिक आक्सीजन के अन्दर जाने के कारण। सभी सेल को अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। अतः उनसे अधिक जीवनी शक्ति उत्पन्न होती है। यह बढ़ी हुई जीवनी शक्ति, दबी हुई वासनाओं को गला देता है। बिल्कुल उसी तरह जैसे बर्फ पिघलती है। जैसे आग को हवा दी जाती है, वैसे ही यह मूलाधार चक्र को हवा देता है। यह ध्यान, खाली पेट करना है और प्रातःकाल का समय अधिक उचित है। २१ दिन तक इस ध्यान का लगातार प्रयोग आपके अन्तरतम को बदल देगा और आपका चेहरा और शरीर कान्तिमान बन जायेगा। यह मनस को स्नान कराने जैसा है। इस ध्यान में आप अपने अन्दर शान्ति एवं निःशब्दता का अनुभव कर पायेंगे। इस विधि से आप अपने दुःखों को विनष्ट कर देंगे तब आपके अन्दर आनन्द पुष्पित हो उठेगा और आपके आसपास सुवास फैलने लगेगी।
खड़े हो जाइये और आँखों को बंद कर लीजिए, फिर लयबध्द तरीके से खूब गहरी श्वास-प्रश्वास लेना प्रारम्भ कीजिए। सदैव नासिका के द्वारा ही लगें और मुख बन्द रहेगा। हाथों को उठाइये, घुटनों को थोड़ा मोड़िये और झुक जाइये जैसे आधे बैठे हों फिर सीधे खड़े हो जाइये। पक्षी जैसे ऊपरनीचे होता है उड़ते समय वैसे ही करिये, घुटनों को मोड़ते और सीधा करते साथ में हाथ ऊपरनीचे हों, यह सब, गहरी श्वास और प्रश्वास के साथ लयबद्ध होकर।
ये सभी शरीर संचालन मधुरता के साथ करिये, झटके से नहीं, अन्दर आती श्वास के साथ शरीर सीधा करिये एवं बाहर जाती श्वास के साथ घुटने थोड़ा मोड़ने और शरीर थोड़ा झुकाने (बैठने की तरह) की क्रिया। जिनको हृदय रोग की समस्या हो, वे उतना ही करें जितना उनके लिये आसान हो और सुविधापूर्वक हो सके। जो स्त्रियाँ गर्भ से हैं, या और व्यक्ति जिनको किसी तरह की शारीरिक समस्या हो, वे अपनी क्षमता के अन्दर ही सुविधापूर्वक जितना हो पाये उतना ही करें। यह क्रिया १० मिनट तक करनी है।
अब अगले १० मिनट, अपनी आँखें बन्द रखे और खड़ेखड़े ही अपने शरीर के सभी हिस्सों को एक एक करके तानें और ढीला छोड़े। एक अंग ताने, ढीला करें फिर दूसरा ताने और ढीला छोड़े। इस तरह एक एक अंग पर यह तानने और ढीला छोड़ने की प्रक्रिया करते जायें। पैरों से प्रारम्भ करें फिर टाँगे, कुल्हे, फिर पेट, फिर पीठ, फिर छाती, फिर बाँहे और उंगलियाँ, फिर कन्धे, फिर गर्दन, फिर चेहरा और अन्त में सर का ऊपरी हिस्सा। जो अंग तनाव में लाया गया उसको आप कितना भी प्रयत्न कर लें, आप कुछ नहीं देख पा रहे हैं। मात्र स्पर्श से ज्ञात हो रहा है कि आप वहाँ हैं .... (१ मिनट)। आप इसी तरह अन्धकार से उत्पन्न हुए में जो आपकी माता के गर्भ में था और उसी प्रेमपूर्ण, करुणामय अन्धकार में आप विगलित हो रहे है, लय हो रहे हैं ... (१ मिनट)
गहरा अन्धकार जो सब तरफ से आपको घेरे हुए हैं उसको गहरी श्वास द्वारा अपने अन्दर ले लीजिए। गहरा घना अन्धकार जिसमें आपकी पहचान खो गई है। उसको गहरी श्वास से अपने अन्दर भर लीजिए। .... (५ मिनट)
धीरे, बहुत धीरे, अनुभव कीजिए कि आपका शरीर उस अन्धकार में लीन हो रहा है, लय हो रहा है। ... (५ मिनट)
धीरे, बहुत धीरे धीरे, अनुभव कीजिए, आपका शरीर अन्धकार बनता जा रहा है।
अपने पूरे शरीर से अपने अन्दर उस अन्धकार की श्वास लीजिए। शरीर के कण कण से उस अन्धकार को अपने अन्दर लीजिए... (१५ मिनट)
अब अपने शरीर को अनुभव करना प्रारम्भ कीजिए। अपनी सभी इन्द्रियों के द्वारा अपने शरीर का अनुभव करिये। अब अपने शरीर को, उसी बैठी हुई स्थिति में धीरे धीरे हिलाइये। अब आप खड़े हो गये हैं और उस गुफा के बाहर निकल रहे हैं। अब आप उस घने जंगल से बाहर आ रहे है।
अब आप इस ध्यान के कार्यक्रम स्थल पर वापस आ रहे हैं ... (३ मिनट)
ॐ शान्ति शान्ति शान्तिः
अपने अन्दर की इस शून्यता के साथ रहिये जब तक हम अगले सेशन के लिए मिलते हैं।
धन्यवाद
द्वितीय दिवस
निर्भय ध्यान (अन्धकार ध्यान)
स्वस्थ होनेवाला चक्र : स्वाधिष्ठान
चक्र का स्थान : नाभिस्थल से २ इंच नीचे
चक्र के अस्वस्थ होने का कारण : भय, विशेषतः मृत्यु का भय
चक्र के स्वस्थ रहने की मनोस्थिति : भय की समझ और उसका सामना करना
ध्यान तकनीक का स्त्रोत : वेदान्त
ध्यान की विधिः (कुल समय - ३० मिनट)
निर्भय ध्यान की विधि, वेदान्त से ली गई है। इस ध्यान से, शरीर के बाहर रहने के अनुभव होते हैं।
शरीर से बाहर रहने का अनुभव, मृत्यु का अनुभव है। जब यह ध्यान नियमित रूप से किया जाता है, हर बार सूक्ष्म ब्रह्मांडीय शक्ति, जो गहरे अन्धकार के रूप में है हर जगह, वह मन, शरीर को ऊर्जा देती है। यह स्वाधिष्ठान चक्र को शक्तिशाली करती है, यह ध्यान ३० मिनट का दिग्दर्शित ध्यान है, यह कराया जाता है। अपने अपने स्थान पर आरामपूर्वक बैठे जायें, जो नीचे नहीं बैठ सकते, वह लोग कुर्सियों पर बैठ सकते हैं। अपने सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को सीधी रखें।
(हल्का संगीत बजता है)
आँखें बन्द कर लीजिए। गहरी श्वास लीजिए। कल्पना कीजिए कि आप एक घने जंगल के बीच से गुजर रहे हैं। आप जंगल में उस जगह पहुँच गये हैं जहाँ यह बहुत ही घना है, वहाँ आप एक गहरी, एकदम अन्धेरी गुफा में प्रवेश कर रहे हैं, आँखों को कहीं कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा है। उस अन्धेरी गुफा में आप बैठ गये हैं। आपको अपना शरीर भी दिखाई नहीं पड़ रहा है, माल आपको अपने होने के अनुभव के अतिरिक्त, आपकी और कोई पहचान नहीं है।
उसको ढीला छोड़ने के बाद ही अगले अंग को तनाव में लाना है। यह आइसोमेट्रिक व्यायाम की तरह है जो आप शरीर के सभी अंगों के साथ करते हैं।
इस २० मिनट की क्रिया के बाद आप अपने को एकदम खाली, ठंडा और पूर्ण शान्त अनुभव करेंगे। फिर अगले १० मिनट के लिए, आप बैठ जायें और आँखे बन्द करके हुंकार करे, केवल हू शब्द का उच्चारण करें। बहुत जोर से और गहराई से करने की कोई आवश्यकता नहीं, बिल्कुल शान्त तरीके से करें। जैसे जैसे ‘हू’ का जाप करें, साक्षी की तरह होकर जो भी आपके अन्दर और बाहर हो रहा है उसका अवलोकन करें, आप मात्र साक्षी होकर देखेंगे। इस तकनीक के जो पहले हिस्से हैं १०-१० मिनट के सिर्फ तैयारी हैं अन्त के तीसरी क्रिया के लिए, जो वस्तुतः असली ध्यान है। जब आप तीसरी प्रक्रिया पर पहुँचेंगे, तब आप पायेंगे कि आपका मन पूर्ण शान्त है बिना किसी प्रयत्न के, अपने आप। यह शान्ति प्रयत्न से नहीं लाई जा सकती बल्कि पहले दो भागों की क्रिया के बाद अपने आप आ जाती है।
इस शान्त और आनन्दपूर्ण स्थिति में बने रहिये, इस समय बहुत से अनुभव होंगे उनको बस टेलिविजन की तरह देखते रहिये। अपने मन और विचारों को एक एक करके देखते रहिये। इस ध्यान के दौरान अपने मन को मूलाधार अथवा अन्य कहीं केन्द्रित करने का बिल्कुल प्रयास न कीजिए। अन्यथा और फन्तासी/ वासनायें जमा होने लगेंगी, जिनको निकालने का प्रयास आप कर रहे हैं।
अन्त में स्वामीजी शान्ति मंत्र उच्चारित करते हैं:
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति:
धीरे, बहुत धीरे धीरे अपनी अपनी आँखे खोल दीजिये, इस शक्ति और शान्ति के अनुभव के आनन्द में रहिये। फिर अगले सेशन पर मिलेंगे।
धन्यवाद।