KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/मणिपूरक शुद्धि क्रियाSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

मणिपूरक शुद्धि क्रिया

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

(तनावमुक्त होना)

स्वस्थ होनेवाला चक्र : मणिपूरक

चक्र का स्थान : नाभि क्षेत्र

चक्र के अस्वस्थ होने के कारण : चिन्तायें

स्वस्थ चक्र रखने की मनोस्थिति : सकारात्मक चिन्तन

ध्यान तकनीक का स्त्रोत : सूफी एवं इसाई धर्म से

ध्यान विधि - निर्देश (कुल समय: ३० मिनट)

मणिपूरक शुद्धि क्रिया की विधि प्राचीन ईसाई साधनाओं से लिया गया है, उसे 'ग्लासोलोलिया' बोलते थे, फिर बाद में, सूफी मतावलम्बियों ने इसे अपनाया और इसे "जिबरिश" कहते थे। यह तकनीक, आपके अन्दर दबे हुए नकारात्मक मानसिक प्रवृत्तियों और चिन्ताओं का उन्मूलन कर देती है। यह आपकी दबी हुई भावनायें जैसे कि क्रोध एवं लगातार चिन्तित रहने की, को साफ कर देती है। जब आप इस तकनीक का प्रयोग करते हैं, उसके बाद मणिपूरक चक्र के क्षेत्र में, नाभि के पास, बहुत हल्का अनुभव होगा, क्योंकि इसी क्षेत्र में आपकी चिन्तायें एवं सभी नकारात्मक अनुभव जमा रहते हैं। इस ध्यान को करने के बाद, यह आप पर निर्भर करता है, कि आप फिर से चिन्ताओं से अपने मणिपूरक को बोझिल करना फिर से शुर कर दें, या इसे साफ ही रखें।

इस तकनीक को खाली पेट ही करना उचित है, या कम से कम खाना खाने के दो घंटे बाद करें, अन्यथा भोजन का वमन हो जायेगा।

खड़े हो जाइये और आँखें बन्द कर लीजिए। गहरे में अपने मणिपूरक पर ध्यान कीजिए और उस क्षेत्र के भारीपन का अनुभव कीजिए। यह आपकी चिन्ताओं से भरा हुआ है। एक निमट के लिए, मणिपूरक चक्र पर अपना ध्यान केन्द्रित कीजिए। प्रयत्न कीजिए, वहाँ जमा हुए क्रोध और चिन्तायें जो विभिन्न कारणों से अन्दर जमा होती गई है।

अब, अजीब अजीब आवाजें अपनी नाभिस्थल से करना शुरु कीजिए, जितनी जोर से कर सकें। ध्यान रहे चिल्लाने में शब्दों का प्रयोग नहीं करना है। यदि शब्दों का प्रयोग करेंगे, तो सिर्फ जानी पहचानी और ताजी भावनायें ही ऊपर आ पायेंगी, इतना ही नहीं, शब्द और शब्दों का को जन्म देगी बिना शब्दों के साथ जुड़ी हुई भावनाओं को उखाड़ने के। सिर्फ अजीब आवाजें निकालें, जिनको आप भी नहीं समझ सकें, समझ में आनेवाली किसी भाषा के शब्द न हों, तभी आपका अवचेतन खुलेगा, और छुपी हुई भावनायें बाहर निकल पायेंगी। हाथों को हिलाइये चीखिये, चिल्लाइये, आँसू बहने लगे, उन्हें बहने दीजिए।

इसे पूरी शक्ति से, पूरा जोर लगाकर करिये, ताकि सारी नकारात्मक भावनाओं का वमन हो जाये। जीवन की सभी दुःख की और बुरी घटनाओं को याद कीजिये, जो भी व्यक्ति कारण था या उन घटनाओं में सम्मिलित था, उसको याद कीजिए और उसके प्रति पैदा हुए विचारों और भावनाओं को याद कीजिए और चिल्लाईयों अनजान आवाजों में। सभी दबी हुई यादों को निकालिये, पूरी तरह उन दुःखद घटनाओं, कष्टकारी स्थितियों में मन को लीन कर दीजिए चिल्लाने के साथ साथ। और किसी भी चीज के बारे में मत सोचिये।

इस तरह करते हुए, २० मिनट के पश्चात रुक जाइये। आँखे बन्द रखे रखे, अब बैठ जाइये जहाँ हैं वहीं पर और अगले १० मिनट तक बिल्कुल मौन रहिये। कोई विचार उठे, तो मात्र साक्षीभाव से देखिये उसे। अपने मणिपूरक चक्र के क्षेत्र में आये हल्केपन को अनुभव कीजिए। आप इसे एकदम हल्का और आनन्द की अवस्था में पायेंगे। आपका सम्पूर्ण अन्तरतम एकदम हल्का और आनन्दमय अनुभव होगा।

(लोग इस मणिपूरक शुद्धि क्रिया को करते हैं साथ में चल रहे संगीत के साथ)

(अंत में स्वामीजी शान्तिमंत्र का उच्चारण करते हैं ...)

ॐ शान्ति शान्ति शान्तिः

धीरे, बहुत धीरे से अपनी आँखे खोलिये। अब हम अगले सत्र में मिलेंगे, धन्यवाद।

महामंत्र ध्यान

(आदि ध्वनि का जप)

स्वस्थ होनेवाला चक्र : अनाहत

चक्र का स्थान : हृदय के पास

चक्र की अस्वस्थता का कारण : दूसरों का अपनी तरफ ध्यानपाने की अपेक्षा

चक्र के स्वस्थ रहने की मनोस्थिति : स्वार्थरहित प्रेम

ध्यान तकनीक का स्त्रोत : तिब्बती तंत्रशास्त्र

ध्यान के निर्देश: (कुल समय: ३० मिनट)

महामंत्र ध्यान की विधि तिब्बती बौद्ध परम्परा की बहुत ही प्राचीन ध्यान क्रिया, जिसका प्रयोग अनाहत चक्र को खोलने के लिए किया जाता रहा है। यह ध्यान, मन और बुद्धि को स्थिर करता है। आपका मन हर समय विचारों के झूले में झूलता रहता है। यह ध्यान मन को स्थिर करके मनरहित अवस्था का अनुभव देता है। यह अनन्त में प्रवेश का द्वार है।

यह ध्यान आपके अन्दर एक अच्छी ऊर्जा उत्पन्न करता है। और इस ऊर्जा के कारण, दूसरों का ध्यान पाने की अपेक्षा के बजाय दूसरों को ऊर्जा और प्रेम बाँटने लगते हैं। इस ध्यान को करते समय, आप अपनी माला पहने सकते हैं। यह माला ध्यान की ऊर्जा सहेज कर रखेगी।

यह ध्यान खाली पेट करना चाहिए, प्रातःकाल अथवा जब किसी और समय करना हो, तो भोजन और ध्यान के बीच कम से कम २ घंटे का अन्तर अवश्य होना चाहिए। इस ध्यान को आप अकेले या समूह में कर सकते हैं, यदि यह ध्यान, ध्यानियों के साथ समूह में किया जाये, तो ध्यान करने का स्थल भी ऊर्जा धारण कर लेता है।

अब मैं आपको यह तकनीक समझाता हूँ:

सुखासन में नीचे बैठ जाइये। गर्दन, सिर और रीढ़ सीधी रहेगी। जो नीचे नहीं बैठ सकते, वे लोग कुर्सियों पर बैठ सकते हैं। बिल्कुल तनावरहित, आराम से हो जायें और आँखे बन्द कर लें। हम आँखे बन्द करने के बाद भी तमाम तरह के रूप और चित्र देखते रहते हैं, बन्द आँखों के पीछे से। इसको रोकने के लिए, कल्पना कीजिये कि आपकी पुतलियाँ पत्थर हो गई हैं, उनको कड़ा कर लीजिए, उनको मानसिक रूप से दबाव डालिये, ऐसा करने से बंद आँखों में विचार और चित्रों का आना बंद हो जायेगा। असल में पुतलियों के चलने और मन में उठने वाले विचारों का बड़ा नजदीक का सम्बन्ध है। इसलिये कहा गया कि पुतलियों का संचालन बंद कर लें, लेकिन इनको बंद करने के बारे में बहुत चिन्तित भी न हों, बस ध्यान की प्रक्रिया प्रारम्भ करें।

अपने होठों को बंद रखते हुए, म्मम् .. की ध्वनि अन्दर से पैदा करें। यह वैसा होगा, जैसे यदि आप खाली ड्रम के अन्दर मुँह डालकर गुंजार करें। उसी तरह की आवाज पैदा होगी। कृपया ध्यान दें, यह ध्वनी हम् अथवा ॐ की नहीं है, यह सिर्फ होठों को बन्द रखते हुए गुंजार - म्मम् ... की ध्वनि है। इस ध्वनि की जितना लम्बा खींच सकें, दूसरी साँस अन्दर लेने के पहले, उतना लम्बा खींचे। इस ध्वनि को खूब गहरा, नाभि से पैदा करें। और जितनी जोर से यह ध्वनि कर सकें, करें।

यह ध्वनि करने के बीच में, गहरी श्वास भरने की कोई आवश्यकता नहीं, शरीर को जितनी आवश्यकता होगी उतनी श्वास वह ले लेगा। तनाव मत पैदा होने दीजियेगा। अपनी सम्पूर्ण शक्ति से यह झंकार पैदा कीजिए, सिर्फ यह झंकार बनकर रह जाइये। आपका पूरा शरीर इस ध्वनि के झंकार से भर जाये। आप देखेंगे, कुछ समय पश्चात यह ध्वनि अपने आप हो रही है बिना आपके प्रयास किये और आप बस सुन रहे हैं

२० मिनट पूरा होने पर, यह ध्वनि करना बंद कर दीजिए। यदि आप कैसेट सुन रहे हैं तो स्टाप का निर्देश आयेगा। उसके साथ ही यह ध्वनि अचानक बंद कर देनी है।

इस ध्वनि के बंद करने के पश्चात, आँखे बंद रखते हुए अगले १० मिनट तक मौन अवस्था में रहिये। आनन्दमय स्थिति और चेहरे पर मुस्कान के साथ यदि किसी तरह का विचार उठता है तो उसे उसी तरह देखिये जैसे टेलिविजन देखते हैं, विचारों को न रोकने की कोशिश करनी है, न हीं उनके ऊपर कोई निर्णय, अच्छे बुरे का देना है सिर्फ देखते रहना है।

मौन और आनन्दमय स्थिति में बने रहिये। इस १० मिनट के दौरान, पहले २० मिनटों में पैदा हुई ऊर्जा, शरीर के पोर पोर और अन्तरतम में छा जायेगी और बहुत ही गहरे स्तर पर शरीर मन को स्वच्छ करेगी)

(समूह ध्यान संगीत के साथ चल रहा है)

(अंत में स्वामीजी शान्तिमंत्र का पाठ करते हैं)

ॐ शान्ति शान्ति शान्तिः

धीरे धीरे अपनी आँखे खोल दीजिए और अपने अन्दर आई हुई शान्ति के साथ बने रहिये, अब अगले सत्र में मिलेंगे।

धन्यवाद।