KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/दिव्य नेत्र ध्यानSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

दिव्य नेत्र ध्यान

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

(दिव्य चक्षु)

स्वस्थ होनेवाला चक्र : आज्ञा चक्र

चक्र का स्थान : भूमध्य में

चक्र के अस्वस्थता का कारण : बहुत अधिक गम्भीरता

चक्र स्वस्थ होने की मनःस्थिति : सहज स्वभाव

ध्यान तकनीक का स्त्रोत : जरथुस्र परम्परा से

ध्यान निर्देश (कुल समय: ३० मिनट)

दिव्यनेत्र ध्यान, आज्ञा चक्र को जागृत करने के लिए किया जाता है। जागृत आज्ञा चक्र आपको सृष्टि की प्रज्ञा के साथ जोड़ता है। यह तकनीक जरथुस्र परम्परा से ली गई है। इस तकनीक के दो हिस्से हैं - पहला आज्ञा चक्र को स्वस्छ करने के लिए और दूसरा हिस्सा इसको उजीवान करने के लिए। आज्ञा चक्र जिसे तीसरा नेत्र भी कहा जाता , यह जागृत चक्र, माया और मोह को भंग करने वाला कहा जाता है। यह आपके अन्दर दिव्य चेतना को जागृत करता है।

यहाँ पर, आपके सामने एक प्रार्थनादीप जलाया गया है, इस दीप के लिये तिल का तेल या गाय का घृत प्रयोग किया जाता है। आप मोम्बत्ती का प्रयोग भी कर सकते हैं, सिर्फ एक बात का ध्यान हो कि यह वानस्पतिक वसा से बनी हो। यह ध्यान एक निर्देशित तकनीक है। आपको माल निर्देशों का पालन करना है। सुखासन में नीचे बैठ जाइये एवं आँखे बन्द कर लीजिए। जो भी नीचे नहीं बैठ सकते वे कुर्सियों पर बैठ जायें।

(हल्का हल्का संगीत बजता है)

अब अपने अपने आज्ञाचक्र पर समग्रता लाइये जैसे कि इसके अन्दर घुसना चाहते हों (५ मिनट)

अब आँखे खोलिये और दिये की लव की तरफ अपने तीसरे नेत्र से, जो दोनों भौहों के बीच स्थित है, देखिये। आपकी आँखे लेंगी, झपकेंगी या आँसू बहेंगे, ये सब होने दीजिये (५ मिनट)

फिर आँखे बन्द कर लीजिये, और एकाग्र होकर इसमें गहराई से प्रवेश कीजिए (५ मिनट)

अब फिर आँखे खोल दीजिए और तीसरे नेत्र से लव की तरफ देखिये (५ मिनट)

आँखे फिर से बन्द कर लीजिये, इस बार दृष्टि एकाग्र मत कीजिये, सिर्फ आराम कीजिये। (५ मिनट)

ॐ शान्ति शान्ति शान्तिः

धीरे, बहुत धीरे से अपनी आँखे खोलिये।

अब अगले सत्र में मिलेंगे। धन्यवाद।

सहस्रार ध्यान

सीधे बैठिये। आँखें बंद कीजिए। अपने सहस्रारा चक्र पर ध्यान दीजिए। शरीर के अन्य भागों को भूलकर केवल अपने सहस्रार चक्र पर ध्यान दीजिए और उसी में आराम से बैठिए। अपने मुख पर एक मुस्कान रखिए और आराम से बैठिए।

अपने पूरे अंतर से अपनी माँ को कृतज्ञता दीजिए जिन्होंने आपको यह शरीर दिया। उन्हें याद कर उन्हें पूरे तन-मन से अपना आभार दीजिए।

अपने पिता को अपनी कृतज्ञता दीजिए जिन्होंने आपको यह जीवन दिया और आपकी सारी जरूरतों को पूरा किया।

उन सारे डाक्टरों और नर्सों को अपना आभार दें जिन्होंने आपका इस धरती पर स्वागत किया जब आपने जन्म लिया।

उन सारे लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने वह अस्पताल और घर बनाया जिसमें आपने जन्म लिया।

उन सारे लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपका देखभाल किया जब आप एक नन्हें शिशु थे।

उस सब लोगों को अपना आभार प्रकट करें जिन्होंने आपके खाने, कपड़े और जीवन के लिए काम किया जब आप छोटे थे।

अपने प्राथमिक शिक्षा के सारे अध्यापक, टीचर को अपना आभार प्रकट करें।

अपने बालपन के सारे मित्रों को अपना आभार दें जिन्होंने आपके बचपन को खुश बनाया जिन्होंने अपनी खुशी, अपनी मासूमियत आपके साथ बाँटी।

अपने भाइयों, बहनों और अन्य परिवार सदस्यों को अपना आभार दें जिन्होंने आपका पालन-पोषण किया, आपकी देखभाल की।

उनसे माफी माँगिए उन सब चीजों के लिए जिनमें अपने जाने-अंजाने में जान बूझकर या बिना समझे उन्हें दुःख पहुँचाया हो।

उन सब लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपको शिक्षा दी, आपको व्यापारिक ज्ञान दिया, जिन्होंने आपको अपने पैरों पर खड़े होने की हिम्मत दी।

उन सब लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपको आर्थिक रूप में मदद की जब आपको जरूरत थी।

उन सारे डाक्टरों और नर्सों को अपना आभार दें जिन्होंने आपके स्वास्थ्य की देखभाल की, आपकी मदद की।

अपनी पत्नी या पति को अपने जीवन में प्रेम और सुरक्षा देने के लिए अपना आभार दें।

उन सब लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपको आध्यात्मिक जीवन में प्रोत्साहन दिया और उत्तेजित किया।

उन सभी लोगों को अपना प्रेमपूर्ण आभार दें जिन्होंने किसी न किसी रूप में आपकी सेवा की। आपका दूधवाला जो आपको हर सुबह दूध लाकर देता है, सब्जी मंडी में बैठा सब्जीवाला, धोबी, कूरा-कचडा उठानेवाला, नौकरचाकर, गाडी वाला, वह सब लोग जिनकी सेवा को हम कभी ध्यान नहीं देते।

हर व्यक्ति से माफी माँगिए जिससे जाने या अंजाने में, जान बूझकर या बिना समझे जिन्हें आपने दुःख पहुँचाया हो।

अपने शत्रुओं को अपना आभार दें, उन लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपको दुःख पहुँचाया है क्योंकि उनके वजह से आप दृढ़- सबल और क्षमस्वी बने हैं। उन्हें आपके द्वारा पहुँचे दुःख के लिए उनसे माफी माँगिए।

उन सब लोगों को अपना आभार दें जिन्होंने आपकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक या आध्यात्मिक रूप में मदद की।

हर व्यक्ति को याद कर, अपना समय लेकर अपना आभार दें।

अपने शरीर और उसके हर भाग को अपना आभार दें।

अपने मन को उसके चमत्कारिक कामों के लिए अपना आभार दें।

उस दिव्य शक्ति, उस भगवान को अपना सादर आभार दें जिनकी वजह से ये सब चीजें आपके जीवन में संभव हुई है।

आखिरकार, उस गुरु को अपना आभार दें जो इस प्रपंच शक्ति, इस दिव्य शक्ति के जीते-जागते स्वरूप हैं।

आपके मुझपर विश्वास के लिए और इन दो दिनों तक मेरे शब्दों को सुनने के लिए मैं अपना आभार आप सबको देता / देती हूँ।

अब आप अपनी आँखें खोल सकते हैं और आपके हाथों में फूलों को इस सफेद कपड़े में डालकर प्रपंच शक्ति को अपनी कृतज्ञता अर्पण कर सकते हैं।

(हर व्यक्ति आकर कृतज्ञता के फूल अर्पण करता है।