विशुद्धि ध्यान
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
शक्ति सागर ध्यान (३१ मिनट)
अपनी आँखें बंद कर खड़े हो। अपनी चक्र पर ध्यान दें। किसी कुर्सी के पीछे खड़े होकर उसे पकड़कर खड़े हो। धीरे बहुत धीरे स्थान पर चलना शुरु कीजिए।
अब धीरे धीरे अपनी गति बढ़ाइए। उसी स्थान पर और जल्द चलना आरंभ कीजिए। सिर्फ उसी हद तक गति बढ़ाइए जिससे आपको तकलीफ न हो, जितना आप से हो सके। हर पल अपने विशुद्धि चक्र पर ध्यान दें आपको उससे आनी वाली ऊर्जा का आभास होगा। विशेष रूप से ध्यान रखे कि किसी भी समय गति धीमी नहीं होनी चाहिए। २१ मिनट के बाद रुक जाइए।
अगले १० मिनट के लिए शांत रूप से वहीं बैठ जाइए जहाँ कहीं भी आप हैं। आँखें बंद ही रखें और विशुद्धि चक्र पर ध्यान दें। इस क्रिया से उत्पन्न हुई शक्ति को आप इस तरह अंदर ले सकेंगे। किसी भी समय सिर्फ उतना ही श्रम करें जितना आप से हो सके।
इस ध्यान का विशेष तत्व है अपने मन को विशुद्धि चक्र पर केन्द्रित रखना जब कि आपका शरीर क्रिया के अनुसार हिलता रहे। जब आप यह करते हैं, तो प्रपंच शक्ति विशुद्धि चक्र द्वारा आपके अंदर जाती है और शक्ति का सागर बन जाती है।
यह ध्यान करते समय आप अपनी माला अपने गले में पहन सकते हैं। यह उस शक्ति को अर्जित कर सकती है जो इस ध्यान में उत्पन्न होती हैं।
(सब शक्ति सागर करते हैं।)
ॐ शांति शांति शान्ति:
धीरे, बहुत धीरे अपनी आंखें खुले।