परिशिष्ट
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
परिचय

वर्तमान युग में, हमारे बीच, परमहंस नित्यानन्दजी गहन, अप्रकट सतचित - आनन्द को प्रकट करने वाले आत्मज्ञानी व्यक्तिरुप हैं। मनुष्य के मूल स्वरुप आन्तरिक आनन्द की प्राप्ति एवं आनन्दमय जीवन जीने के विज्ञान को, इस विश्व में पुनःस्थापित करना ही इनका ध्येय एवं कार्य है। दक्षिण भारत के तिरुवन्नामलाई शहर में परमहंस नित्यानंदजी का जन्म हुआ। एकनिष्ठ आध्यात्मिक खोज में वर्षों की कठिन साधनाओं एवं गहन तपस्या करते हुए, सत-चित-आनन्द अवतरित हो गया, ठोस अनुभव के रुप में नित्य-आनन्द होकर।
स्वामीजी की आध्यात्मिक खोज बहुत छोटी वय में ही स्वाभाविक प्रक्रिया की तरह प्रारम्भ हो गई थी। १२ वर्ष की अल्प आयु में ही प्रथम सघन आध्यात्मिक अनुभव हुआ। १७ वर्ष की आयु में गृह त्यागकर निकल पडे आत्मज्ञान की खोज में। सम्पूर्ण भारत की हर दिशा में एवं नेपाल तक की यात्रा की, योगतंत्र, गूढ़तम एवं गुप्त आध्यात्मिक विज्ञानों को शोधते हुए एवं कठिन साधनाओं में तपते हुए। इस बीच तपस्या करते, कई गहन आध्यात्मिक अनुभव भी हुए। लगभग ३०००० किलोमीटर की यात्रा हो गई इस खोज और तपस में, इसमें लगभग २००० किलोमीटर की पैदल यात्रा रही - घने जंगलों मे बीच, मंदिरों, तीर्थस्थानों और आश्रमों की।
गहरे अध्ययन और सघन ध्यान साधना के फलस्वरूप, करोड़ो मनुष्यों के कल्याण हेतु, करुणा एवं आनन्द का एक ईश्वर प्रेरित व्यक्तित्व के रुप में उदय हुआ। बहुत गहरे आध्यात्मिक अनुभव के आधार पर, स्वामीजी ने मनुष्य जीवन को आनन्दमय बना देने की तकनीक विकसित कर दी है। यह तकनीक व्यक्तिगत चेतना में विस्फोट करके, व्यक्ति के अन्तरतम में देवत्व को जगाने एवं आनन्द का अविरल प्रवाह अनुभव कराने में पूर्ण सक्षम है।
अन्तरतम को उद्वेलित करने वाले शब्दों और ध्यान की तकनीकों द्वारा, जीवन की समस्त समस्याओं का निश्चित समाधान मनुष्य को प्राप्त हो गया है।
इस लघु समयकाल में ही, विश्व भर के लाखों लोगों ने आन्तरिक क्रान्ति और परिवर्तन का अनुभव किया है। नित्यानन्दजी कहते हैं कि ध्यान एक ऐसी सर्वसमाधान क्रिया है, मास्टर की है, सब दुःखों की एक औषधि है, जो गहरे अन्तस में पूर्णता की उपलब्धि के साथ जीवन के सभी भौतिक क्षेत्रों में भी सफलता प्रदान करती है।
उन्होंने, विभिन्न ध्यान की तकनीकें विकसित की हैं, जो किसी भी तरह के व्यक्तिगत स्वभाव पर प्रभावी हैं तथा आन्तरिक शान्ति प्रदान करने और आनन्द का अनुभव कराने में पूर्ण सक्षम हैं। हर व्यक्ति को आत्मबोध और आनन्दानुभव हो, यही उनका मिशन है, ध्येय है।
परिशिष्ट
विज्ञान एवं आध्यात्मिकता के मध्य सेतु .......
आधुनिक तकनीक के द्वारा स्वामीजी दुनिया भर के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों के साथ मिलकर रहस्यमयी तथ्यों को लिपिबद्ध कर रहे हैं एवं छानबीन कर रहे हैं। वह अपने तंत्रिका विज्ञान तंत्र (न्यूरोलॉजिकल सिस्टम) के परिणामों के अध्ययन से लगातार चिकित्सा विज्ञान की दुनिया को प्रभावित करते जा रहे हैं। लिपिबद्ध परिणामों से वैज्ञानिकों को लगता है कि चाल को बदलने की संभावना एवं कई तरह के रोग जैसे हृदय रोग, कैंसर, गठिया, शराब से होने वाले विकार इत्यादि की अग्रगति प्राप्य लगनी शुरू हुई है। इसके संकेत मिल रहे हैं कि मानव मस्तिष्क मानव शरीर के घाव भरने के लिए उसका चुनाव कर सकता है, इसकी घोषणा मजबूरी में चिकित्सकों को करनी पड़ी है ।
मानवता के लिए स्थाई महत्व जैसे विषयों पर शताब्दियों से विज्ञान और आध्यात्मिकता में युद्ध होता आ रहा है। यद्यपि आध्यात्मिक गुरू हमेशा कहते आए हैं कि शून्यता की अवस्था ही 'असली' तथ्य है, और हम सभी के लिए एक अनुभव करने योग्य लक्ष्य है, स्वाभाविक तौर पर वैज्ञानिक समूह इस बात को बिना किसी ठोस सबूत के मानने को तैयार नहीं हैं।
पहली बार हमारी शताब्दी में, विज्ञान को आशापूर्ण तरीके से स्वाभाविक से अधिक (सुपरनॉर्मल) और अस्वभाविक (पैरानॉर्मल ) की कुंजी गहन चिकित्स्क़ीय साक्ष्य के साथ मिल गई है, जो यह समझाती है कि आध्यात्मिक रूप से बहुत अधिक विकसित व्यक्ति को क्यों कुछ 'शक्तियां' मिलती हैं बाकी सब जिसका सपना ही देख सकते हैं। निम्नलिखित कुछ पृष्ठों पर स्वामीजी के संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की यात्रा के दौरान उनके तंत्रिका विज्ञान तंत्र पर किये गये विभिन्न प्रकार के शोधों का सारांश है।
एक योगी का मस्तिष्क
डॉ. आर मुरली कृष्ण, अध्यक्ष सीओओ, इनटेग्रिस मेंटल हेल्थ एण्ड जेम्स एल हॉल, जूनियर सेंटर फॉर माइंड, बॉडी एण्ड स्पिरिट ओक्लाहोमा का विवरण


माइंड मैटर्स का कॉलम™ एक योगी का मस्तिष्क आर. मुरली. कृष्ण, एम.डी. अध्यक्ष सीओओ, इंटेग्रिस मेंटल हेल्थ एण्ड जेम्स एल. हॉल, जूनियर सेंटर फॉर माइंड, बॉडी एण्ड स्पिरिट का विवरण
परमहंस श्री नित्यानंद स्वामी एक छरहरे, स्वस्थ दिखने वाले युवा पुरुष हैं जिनके बाल कंधे तक लंबे और काले हैं। सुन्दर एवं नम्र होने के साथ साथ स्वामीजी खुले तौर तरीकों के स्वामी हैं। उत्सुकता का खजाना लिए हुए वह किसी भी साधारण अमरीकी कॉलेज के छात्र प्रतीत होते हैं। अमरीकी कालेज छात्रों और स्वामीजी में यह अंतर है कि छात्र भगवा वस्त्र नहीं पहनते, न ही भगवा पगड़ी बांधते हैं, उन्हें आध्यात्म के आलोक का अनुभव नहीं हुआ है और न ही दुनिया के हर कोने में बसे सैकड़ों लोगों ने छात्रों को शिक्षक, दुखों को हरने वाला और योगी का दर्जा दिया है।
एक योगी? स्वामीजी इसी नाम से जाने जाते हैं और यह बुरा नाम नहीं है उनके लिए। लोकप्रिय संस्कृति बताती है कि योगियों का ईश्वर के साथ सीधा संपर्क होता है। यह समझा जाता है कि न समझ पाने वाले या न नापे जा सकने वाले माध्यमों के द्वारा ही योगियों की पहुंच अंतिम वास्तविकता या सच तक होती है। एक योगी की तस्वीर खींचें, आप देखेंगे कि ऐसे व्यक्ति परम सुख से पूर्ण होते हैं, इनमें उच्च विचार और तह तक पहुंचने की योग्यता जैसे जन्मजात गुण होते हैं जो कि दूसरे लोगों के पास नहीं होते।
समझा जाता है कि योगी की उपस्थिति से दूसरों को शांति का अनुभव होता है और वह स्वस्थ रहते हैं।
यह दक्षिण भारत के २७ वर्षीय स्वामी का सही वर्णन है। प्रतिवर्ष उनके पास हजारों लोग परम्परागत चिकित्सा पद्धति से निराश होकर अपने व्याधि एवं रोगों से छुटकारा पाने के लिए आते हैं। स्वामीजी की पृष्ठभूमि भी उनको एक योगी का आभास देती है। उन्होंने अपना घर तरुण अवस्था में छोड़ा, उन्होंने संपूर्ण भारत में आश्रमों का दौरा किया, अपने को दर्शन शास्त्र में विलीन किया, विस्तार से पढ़े और ध्यान की कला का पूर्ण ज्ञान प्राप्त किया।
हाल ही में स्वामीजी जब अपनी विश्व यात्रा के दौरान ओक्लाहोमा शहर में रूके थे, तो मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं आधुनिक चिकित्सा की नवीनतम तकनीक के सहारे ध्यान करते वक्त उनके मस्तिष्क में झांक सकता हूं। मेरा लक्ष्य रहस्यमयी परिस्थिति के दौरान जो कुछ भी घट रहा है उसे समझना, नापना व रहस्यों से परदा हटाना था।

स्वामी जो यह समझते हैं कि ध्यान
का आधार विज्ञान है प्रसन्नता पूर्वक
राजी हुए।
जिन प्रक्रियाओं से स्वामी गुजरे उसका संचालन ओक्लाहोमा शहर के कुछ सबसे अच्छे एवं सबसे अधिक अनुभवी चिकित्सकों, तंत्रिका विज्ञान मनोवैज्ञा- निक एवं शोधकर्ताओं द्वारा किया गया इन चिकित्सकों ने उन पर भी उसी तकनीक का प्रयोग किया जिसका इस्तेमाल दूसरे रोगियों पर नियमित रूप से किया जाता था। जब उन्होंने अपनी तकनीक से निकाले गये चित्रों को देखा तो वे स्वयं ही समझ गए क्या स्वाभाविक है और क्या अस्वाभाविक।
स्वामी के परिक्षणों का परिणाम? निश्चित रूप से स्वाभाविक नहीं थे।
दिमाग के कार्य कलापों का चित्र लेना
स्वामी के दिमाग में झांकने का पहला मौका हमें पोजीट्रोन एमिसन टोमोग्राफी (पी.ई.टी.) की मदद से मिला। पारम्परिक निदान सूचक तकनीकें जो शारीरिक बनावट और शरीर रचना के चित्र पेश करती हैं जैसे-एक्स-रे, सीटी स्कैन या एम आर आई से हटकर, पी ई टी मस्तिष्क के क्रिया कलापों का चित्र कोशिका के उपापयची क्रिया के द्वारा प्रस्तुत करती है। शर्करा (ग्लूकोज) की तरह एक द्रव्य को रेडियो एक्टिव पी ई टी ट्रेसर से जोड़ा जाता है। फिर पी ई टी स्कैनर परिवर्तनशील सक्रिय मस्तिष्क के क्षेत्रों का चित्र किसी भी निर्धारित समय के अंदर दे देता है।
स्वामी के प्रकरण में, औषधि योजनाबद्ध तरीके से सतर्क एवं चेतन अवस्था में मस्तिष्क के उच्च सक्रिय क्षेत्रों को खोजने के लिए दिया गया, ध्यान की प्रारम्भिक अवस्था में एवं गहन ध्यान के दौरान।
पी ई टी चित्रण परिक्षण (स्कैन टेस्ट) के परिणाम स्तब्ध कर देने वाले थे। शुरूआत में, स्वामी के भेजे का बाहर निकले हुए भाग की क्रिया ध्यान की प्रारंभिक अवस्था में भी अद्भुत रूप से सक्रिय था।
सक्रियता का स्तर किसी आम इंसान के दिमाग की तुलना में कई गुना अधिक था। ललाट के नीचे के बाहर निकले हुए भाग को बुद्धिमता, सर्तकता, ज्ञान एवं विचार शक्ति से जोड़ा जाता है।
उसके बाद जब हम लोगों ने स्वामी को गहन ध्यान की अवस्था में जाने के लिए कहा, तो वहां दो और आश्चर्यजनक निष्कर्ष सामने आए।
पहले, स्वामी के मस्तिष्क का मुख्य अर्धवृत्त ९०% से अधिक बंद था। ऐसा लग रहा था जैसे स्वामी का दिमाग बोरिया बिस्तर बांधकर छुट्टी पर गया है। यह शांत एवं स्थिर, पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक था और यह स्वामी स्वेच्छापूर्वक कर रहे थे।
गहन ध्यान के दौरान द्वितीय अद्भुत पहलू -मध्यम ललाट की हड्डी के क्षेत्र का निचला हिस्सा आश्चर्यजनक रूप से आलोकित था।
यह क्षेत्र प्रसिद्ध स्थान रहस्यपूर्ण 'तीसरे नेत्र' से लगभग मिलता-जुलता है।
बाद में जब हमने स्वामी से पूछा कि मध्यम ललाटीय क्षेत्र का निचला हिस्सा जब आलोकित हो रहा था तो वह क्या कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वह अपना तीसरा नेत्र खोल रहे थे।
ब्रह्माण्ड एवं भीतरी ज्ञान दोनों से संबंधित और स्पष्टता व शांति का स्थान समझे जाने वाले तीसरे नेत्र को आत्मा का स्थल माना जाता है। क्या हमें संकेत मिल रहे थे कि गहन ध्यान मस्तिष्क के उस क्षेत्र को खोल सकता है जो दैवीय शक्ति के साथ आदान प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है एवं स्वयं अथवा सृष्टि के रहस्यों में गहराई से झांकता है। मुझे विश्वास है कि पी ई टी स्कैन से जिसे मैं मस्तिष्क का ‘डी-स्पॉट’ कहता हूं जाहिर होता है। यदि आप समझते हैं कि ‘डी-स्पॉट’ का डी डिलाइट (प्रसन्नता), डिवाइन (दैवीयता) या डोपामाइन (वह रसायन जिससे हमारा शरीर आनंद का अनुभव करता है) के लिए है, तो प्रारंभिक संकेत बताते हैं कि ध्यान इन्हें स्फूर्ति प्रदान कर सकता है।
मस्तिष्क की लहरों को नापना
स्वामी के मस्तिष्क में झांकने के लिए हम लोगों ने जिस दूसरी प्रक्रिया को अपनाया उसे क्वांटिटेटिव इलेक्ट्रोएनसिफेलोग्रॉफी या क्यू ई ई जी कहते हैं। क्यू ई ई जी मस्तिष्क के इलेक्ट्रिकल पैटर्न्स (बनावट) को नापता है। बनावट जिन्हें आमतौर पर मस्तिष्क की लहरें कहते हैं।
मस्तिष्क के लहरों की चार पट्टियां हैं, प्रत्येक की गति अलग है, और हर पट्टी मस्तिष्क की विभिन्न अवस्था से संबंधित है। उदाहरण के लिए, बीटा मस्तिष्क की लहरें छोटी और तेज गति की होती है एवं मस्तिष्क के सजग, सर्तक अवस्था से जुड़ी है। अल्फा मस्तिष्क की लहरें धीमी और बड़ी तथा आनंद के अहसास से जुड़ी है। थीटा लहरें सचेत अवस्था का प्रतिनिधित्व करती हैं जो नींद के नजदीक है; वह अवस्था जिसमें सक्रिय विचारों को छोड़कर शांति व सुकून का अहसास हो।
एक दिन के अंदर, अधिकतर व्यक्ति मस्तिष्क की चारों प्रकार के लहरों का अनुभव करेंगे। यद्यपि एक पट्टी से दूसरे पट्टी में बढ़ना, उनके काबू में आसानी से नहीं होगा।
यद्यपि स्वामी के क्यू ई ई जी से पता चलता है उनका अपने मस्तिष्क के लहरों पर पूर्ण नियंत्रण है। गहन ध्यान के दौरान, उनका मस्तिष्क एक अवस्था से दूसरी अवस्था में आसानी से दौड़ रहा था जैसे कि एक हुनरमंद पियानो बजाने वाले की उंगलियां पियानो पर दौड़ती हैं। इसमें किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं थी, न ही पीछे की ओर मुड़ना, केवल लगातार, तरल का बदलाव एक प्रकार के मस्तिष्क की लहर से दूसरे प्रकार में हो रहा था। लग रहा था कि क्यू ई ई जी में पांचों मस्तिष्क के लहरों की पट्टियां रंगीन हो गई हैं, जैसे कि स्वामी इंद्रधनुष में तैर रहे थे!
निष्कर्ष
मस्तिष्क शरीर का सबसे जटिल अंग है, उसमें १०० अरब से अधिक न्यूरॉन्स होते हैं, प्रत्येक न्यूरॉन रसायनिक एवं वैद्युतिक संयोग से १०,००० अन्य न्यूरॉन पैदा करता है। इसकी सूचना को विधिवत् संचारित करने की शुद्ध क्षमता चकित कर देने वाला है।
प्रशंसनीय बात यह है कि जटिलता के कारण स्वामी को अपने मस्तिष्क की क्रियाओं को व्यवस्थित करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। स्वामी का मस्तिष्क-उनके विचार, भावनाएं, तर्क करने की शक्ति-उनके दिमाग को नियंत्रित करती है। वह द्रव्य की भांति अस्थिर और आसान तरीके से, मस्तिष्क के कार्यों को बदल सकती है व मस्तिष्क की लहरों में परिवर्तन कर सकती है।
योगी के मस्तिष्क की जो यात्रा हमने की थी उससे जवाबों का हल निकलने के स्थान पर शोध के लिए रहस्यमय प्रश्न सामने आने लगे।
लोगों के जीवन में संतुलन एवं शांति लाने के लिए क्या हमारे पास कोई तकनीक है जिससे हम सीख और पढ़ा सकते हैं?
क्या हम आरोग्य होने की दिशा में आह्वान कर सकते हैं या विशेष प्रशिक्षण द्वारा निरामयता की चाल को तेज कर सकते हैं? क्या हम ऐसी तकनीकें सीख सकते हैं जो कि दर्द को नियंत्रण में रखने की अनुमति दे या व्याधि के मार्ग को बदल सके?
जिसे मैं ''डी-स्पॉट'' कहता हूं क्या हम उसे कार्यान्वित करना सीख सकते हैं, जिससे लगातार हमारा संपर्क प्रसन्नता या दैवीयता से बना रहे?
स्वामी पर हुए हमारे शोध के परिणाम मस्तिष्क के शोध पर विश्व की पुस्तकों में नये पृष्ठ हैं। मानव मस्तिष्क मानव शरीर के घावों को भरने के लिए उसका चुनाव कर सकता है इस बात के लगातार संकेत मिलते रहे हैं। अब हम उस संभावना की ओर देख रहे हैं जो लोगों को निरामय रखने की क्षमता सीखाती और हासिल कराती है, यह मानवता के लिए वृहद् लाभ की घटना होगी। गति को बदलने की संभावना और कई रोगों जैसेहृदय रोग, कैंसर , गठिया, शराब के अधिक सेवन से होने वाली व्याधियों की बढ़त को रोकना संभव लगने लगा है।
स्वामी सेतु हैं अदृश्य, रहस्यवादी पुरातन दुनिया एवं आधुनिक विज्ञान और अविष्कार के प्रत्यक्ष दुनिया के बीच में जैसे-जैसे मस्तिष्क का शोध विस्तृत आधार पर बढ़ता जा रहा है और जैसे ही हम आगे के शोध के लिए रहस्यमय तथ्यों को विज्ञान के क्षेत्र के तहत लाएंगे, हम आशा एवं स्वास्थ्य के मार्ग में लंबे कदम भरते नजर आएंगे।
- * * *

परमहंस श्री नित्यानंदजी (स्वामीजी) ध्यान में पूर्ण परिवर्तन कर देने की शक्ति ध्यान द्वारा आप अपने में शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक बदलाव कर सकते हैं। इसकी बीज आप में पहले से ही विद्यमान है। लेकिन उस बीज को खिलने और फूलने के लिए, सबसे पहले उस बीज का विस्फोट होना आवश्यक है।
- (स्वामीजी)
क्या हर कोई ध्यान सीख सकता हैं? ध्यान को सीखने की आवश्यकता नहीं होती। आप स्वतः ध्यानी है। बस स्मरण कीजिए जीवन के किसी एक क्षण को जब आपने असीम सुन्दरता का कहीं अचानक अनुभव किया था। उगता हुआ सूर्य, अचानक पर्वतों के पीछे से निकलता हुआ या, पहली बार जब कोई दिव्य एवं मधुर संगीत सुनायी पडा था। ऐसे अवसरों पर अचानक आप स्तब्ध, शब्दहीन, पर पूरी तरह अवगत स्थिति में हो जाते हैं। क्या इस तरह के क्षणों का आपने अनुभव नहीं किया? ये सभी क्षण आपकी ध्यान की अवस्था है। इन सभी क्षणों की घटना की तुरंत पश्चात् सोचने की प्रक्रिया कुलबुलाहट, सामान्यतः प्रारंभ हो जाती है। मन शब्दों का निर्माण करने लगता है। मन कहना प्रारंभ करता है, कितना सुन्दर सूर्योदय है। उस दिव्य संगीत का, पुरानी सुने हुए संगीतों से तुलना प्रारंभ कर देता है। इस मन की क्रिया का अर्थ है कि, आप ध्यान के बाहर निकल गये। आनंद अवस्था में पहुंच जाना हर बार, ही ध्यान है। इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं।
Ebook ISBN: 979-8-88572-484-5
# लाइफब्लिस फाउंडेशन
928 हंटिंगटन ड्रैव, डार्टे, सीए 91010, यू.एस.ए, फोन नं. 1-626-205-3286
इंडिया आश्रम: नित्यानंद ध्यानपीठम्
नित्यानंदपुरि, कल्लगोपहल्लि, मैसूर रोड, बिडदि - 562 109, बेंगलूर, कर्नाटक आश्रम: +91–80–7288033/4, 56691844, फैक्स: +91–80–7288207
[email protected], URL: www.nithyananda.org