KAILASA Library/ध्यान एक अन्तर्यात्रा/ध्यान में प्रवेशSign in
ध्यान एक अन्तर्यात्रा

ध्यान में प्रवेश

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

यान वह रास्ता है जो आपको अंदर झांकने में मदद करता है परंतु शुरुआत आपको बाहर से ही करनी पड़ेगी। अभी आप किनारे पर हैं। अभी तक पानी में उतरें नहीं हैं केवल एड़ी डुबोकर देख रहे हैं कि पानी कितना ठंडा है।

बहुत से लोग मेरे पास आते हैं और कहते हैं, स्वामीजी मैं आध्यात्म के बारे में कुछ नहीं जानता। मैने कभी ध्यान लगाने की चेष्टा भी नहीं की। क्या मैं तैयार हूं? मैं कहां से शुरू करूँ? मै बताता हूं : शुरू करने का सबसे अच्छा स्थान वही है जहां आप इस समय हैं।

इस समय आप अपने बारे में जो भी समझते हैं वह आपके शरीर, भावना एवं चिंतन से संबंधित है यानि जो भी आप अपने आपको समझते हैं वह आपका शरीर, चिंतन एवं भावना ही है।

स्वाभाविक है वहीं से शुरू करें।

पहला कदमः शरीर के साथ क्रिया

आप अपने शरीर के बारे में कैसा महसूस करते हैं?

हम सभी की अपने शरीर के बारे में एक सोच है।

यह हमारी अपनी नहीं होती है।

हमारे विषय में, यह दूसरे लोगों की धारणा पर बनती है। हम सभी अपने शरीर के विषय में बहुत नकारात्मक सोच रखते हैं। आप इसके बारे में जागरूक नहीं भी हो सकते हैं। परंतु अचेतन मन में आप अपने शरीर के विषय में गहरी नकारात्मक सोच रखते हैं।

बहुत कम ही मैं ऐसे व्यक्ति से मिला हूं जो अपने शरीर को लेकर पूर्णतया संतुष्ट है। अपने शरीर को लेकर संतुष्ट होने का मतलब यह नहीं कि आपकी धारणा अपने शरीर के बारे में अच्छी ही है। इसका मतलब है कि जिस तरह का भी शरीर आपके पास है आप उसी के साथ आराम से हैं।

सारी जिंदगी आप सुनते हैं कि तुम्हारा शरीर ही तुम्हारा शत्रु है, तुम्हारा शरीर दुष्ट एवं पापी है अपने शरीर को यातना दो उसकी उपेक्षा करो विशेषतः आध्यात्मिक पथ पर शरीर को ही कामयाबी की राह में सबसे बड़ी बाधा बताया जाता है।

अपने शरीर के प्रति अस्वाभाविक घृणा पैदा करें ।

यह आपके अचेतन मन में कहीं गहरे में जड़ें जमा लेता है।

आप सोचने लगते हैं कि आपका शरीर आपके विरूद्ध काम कर रहा है। परंतु सच्चाई कुछ और ही होती है वही शरीर नाव होती है जिसमें बैठकर आप संसार की नदी को पार करने वाले हैं। क्या आप इस दुनिया में अपने शरीर के बिना चल सकते हैं? क्या आप ध्यान अथवा आध्यात्म की ओर मन लगा सकते हैं जब तक आपका शरीर अच्छी अवस्था में न हो? क्या आप इस किताब को अपनी आंखें और दिमाग के बिना पढ़ और समझ सकते हैं?

यह सच है कि अंत में आपको शरीर से परे जाना है। परंतु शरीर के साथ युद्ध करके ऐसा नहीं करना चाहिए। आप इस शरीर को समझकर व स्वीकार करके करें, और शरीर पर क्रिया करके उसेध्यान के लिए उपर्युक्त बनाएं।

याद रखें शरीर एक शक्तिशाली यंत्र है। भौतिक और आध्यात्मिक दोनों स्तर में ही। परंतु वह केवल एक यंत्र ही है। यह न अच्छा है न बुरा, न ही आपका दोस्त न ही शत्रु। शरीर के द्वारा आप भौतिक दुनिया में भी घूम सकते हैं, उसी शरीर के द्वारा आप दैवीयता की ओर जा सकते हैं यह मात्र आपके हाथ में एक माध्यम है।

स्वीकार करने के लिए यह एक कठिन धारणा है क्योंकि जीवन भर आपने अपना परिचय अपने शरीर के साथ ही पूर्ण होते देखा है। जब तक आप पहचान को तोड़ नहीं पाएंगे तब तक आप शरीर से परे नहीं जा सकते। तो पहले कदम में आप अपने शरीर पर ध्यान देना शुरू करें। जब तक आपका शरीर सुचारू रूप से काम नहीं करता तब तक आप ध्यान में प्रवेश नहीं कर पाएंगे इतना तो तय है। अपने शरीर के बारे में आपकी जो भी नकारात्मक या सकारात्मक धारणा हो उसे छोड़ दें! बस छोड़ दें।

पहला कदम है शरीर को स्वच्छ करना ।

शरीर को स्वच्छ करने का क्या मतलब है?

हमारे शारीरिक अंगों का हिस्सा है अशांति, शक्ति का गतिरोध, जटिलताएं। इन्हें हटाना ही शरीर को स्वच्छ करना है।

शक्ति का गतिरोध और अशांति हमारे शरीर में कैसे बनते हैं?

बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि कैसे हमें अपने स्वाभाविक भावनाओं को दबाना है क्योंकि हमेशा समाज में हम अपनी भावनाओं को वैसे नहीं दर्शा सकते जैसे हम चाहते हैं।

उदाहरणतः जब आप गुस्सा होते हैं, शरीर तुरन्त ही लड़ने के लिए आवश्यक रसायन पैदा कर देता है । यहां तक की उस व्यक्ति पर हाथ उठाने के लिए शक्ति भी पैदा कर देता है। क्योंकि क्रोध हर जीव के लिए जीने का आवश्यक उपकरण है। परन्तु हमारे सभ्य समाज में हमें कभी-कभी अपने गुस्से पर काबू रखना पड़ता है। हो सकता है कि

सामने वाला व्यक्ति आपका बॉस हो या आपकी पत्नी जिससे आप डरते हों। जो भी शक्ति आपके शरीर में बनती है उसका प्रयोग नहीं होता है। यह अतिरिक्त शक्ति आपके शरीर में जमा होती है और ऊर्जा के बहाव में अशांति पैदा करती है।

चाहत, भय, दुख यही आपकी सभी भावनाओं के साथ होता है।

ज्यादातर समय आप डरते हैं कि कहीं आपका शरीर अपने को दर्शा न दे। आप अपने शरीर को अविश्वास करते हैं और गहरे डर में जीते हैं। आप सोचते हैं कि आपका शरीर सभ्यता की भाषा नहीं जानता है। वह समाज के नियमों को भी नहीं पहचानता।

आप सोचते हैं कि अगर आप अपने शरीर को स्वतंत्र छोड़ देंगे तो कौन जाने क्या होगा? पता नहीं आपका शरीर क्या करे? तो आपको काबू में रहना होगा, आपको दमन करना होगा।

जब आप बार-बार अपनी भावनाओं को दबाते हैं तो आपके भौतिक शरीर में गतिरोध बन जाते हैं, इससे आगे चलकर मानसिक बीमारी हो सकती है। उदाहरण के लिए गुस्सा दबाने से हिस्टीरिया हो सकता है।

इसी तरह से मानसिक अशांति भी शारीरिक बीमारी की तरह प्रत्यक्ष हो सकती है। केवल हृदय रोग अथवा माइग्रेन ही नहीं तनाव से त्वचा रोग व पेपटिक अल्सर भी हो सकता है। शोध बताते हैं कि हमारी बीमारी का ८० प्रतिशत स्वभाव से साइकोसोमेटिक (शारीरिक बीमारी के चलते स्वभाव से मानसिक और भावनात्मक प्रक्रिया में अंसतुलन पैदा करते हैं और हालात गम्भीर बना देते हैं) इसलिए हमारी शारीरिक और मानसिक अवस्था ही इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार है।

आपके शरीर के सारे गतिरोधों और दबावों को समाप्त करने के लिए ध्यान की तकनीकें आपको बाद में इसी किताब में बताई गयी है। एक बार आप सारे गतिरोधों से मुक्त हो जाएं आप देखेंगे आपका शरीर कैसे स्वभाविक रूप से फलता फूलता है, आपका शरीर अधिक सुन्दर और पवित्र लगने लगता है। आपका शरीर आप नहीं हैं, परन्तु वह आपको सहारा देने के लिए है। अपने शरीर के साथ एक सुन्दर, दोस्ताना सम्बन्ध विकसित करें।

केवल दबी हुई भावनाएं ही हमारे शरीर में अशांति का कारण नहीं हैं वरन् हमारी बुरी आदतें भी इसमें सहायक होती हैं। शरीर पूरी तरह से शारीरिक कलपुरजा है। आपके खाने, सोने, व्यायाम करने व आराम करने के तरीकों का इस पर प्रभाव पड़ेगा ही। जैसा मैं हमेशा कह रहा हूं बीमारियां आपकी मेहमान हैं। शरीर के साथ आपका लापरवाही भरा व्यवहार ही इनको न्योता देता है।

उदाहरणतः आपका शरीर विरोध करता है जब आप मसालेदार खाना खाते हैं। आपकी आंखों से पानी बहता है! शरीर कहता है “मैं नहीं संभाल सकता”। क्या आप उसकी सुनते हैं? नहीं!

जब आप मध्य रात्रि तक टी.वी. देखते हैं तो आपके सारे अंग चीख चीख कर कहते हैं मुझे आराम चाहिए! परन्तु हमेशा की तरह आप उसकी नहीं सुनते।

आप अपने शरीर की बुद्धिमता से अनजान हैं। जानकर रखिए उसका अपना ज्ञान है।
वह बार बार आपको इशारे करता है पर आपमें समझ नहीं है उसे समझने की।

हम क्यों खाना खाते है?

इसका सबसे आसान उत्तर ऊर्जा पाने के लिए। पर क्या आपका भोजन आपको सच में ऊर्जा प्रदान करता है। भोजन करने के बाद आप ऊर्जा का अनुभव करते हैं या नींद का? ज्यादातर लोग नींद का अनुभव करते हैं। क्योंकि हम अच्छे खाने का चयन नहीं करते और पेट जब कहता है कि वह भर गया है तब भी हम खाते रहते हैं। हम अपने पेट में कुछ भी डालते रहते हैं। अपने पेट का इस्तेमाल कूड़े-दान की तरह करते हैं। पाचन तंत्र पर हम बहुत अधिक बोझ डालते हैं। आश्चर्य की बात नहीं है हम खाने के बाद ऊर्जा का अनुभव नहीं करते।

आपको आलस घेर लेता है जब आप अधिक भोजन करते हैं, जब आप व्यायाम नहीं करते । एक आलसी शरीर ध्यान के लिए पूर्णतः अयोग्य है। जब हमारी शक्ति का स्तर नीचा होता है तब बीमारियां हमारे शरीर पर आसानी से आक्रमण कर देती हैं।

व्यायाम आपको फैलने में मदद करता है। जब आप व्यायाम करते हैं तो आपके शरीर की प्रत्येक जीवित कोशिका फैलने लगती है। जब आपके फेफड़े में ऑक्सीजन भर जाता है तो कार्बन-डाई-आक्साइड के साथ अशुद्धियां भी बाहर फेंक दी जाती हैं।

हमारी जीवन शैली में हमारे पास न व्यायाम करने के लिए समय है न आराम के लिए।

हम जिसे आराम कहते हैं वह सम्पूर्ण आराम नहीं है। यदि हमने ठीक से आराम किया हो तो हमें चहकते हुए मुंह धोना चाहिए। हममें से कितने लोग जब सुबह सोकर उठते हैं तो ऊर्जा और खुशी का अनुभव करते हैं ? इसकी जगह आप क्या करते हैं, सुबह सवेरे जब अलार्म बजता तो उसे बन्द करके पुनः सो जाते हैं!

सच्ची नींद तभी होती है जब शरीर पूरी तरह से आराम की स्थिति में होता है, जब आपके अंग मरम्मत एवं देख-रेख का काम पूरा कर सकते हैं। हम गहरी, बाधारहित, स्वप्नरहित नींद का आनंद कितने दिन ले पाते हैं। बहुत कम है न परंतु आपका यह जानना आवश्यक है कि हम उन्हीं दिनों सही अर्थ में सोते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि इस सबका ध्यान से क्या संबंध ? पहली बात है ध्यान में प्रवेश करने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ शरीर अतिआवश्यक है। यह ध्यान में आपकी मदद करता है। परंतु ध्यान का अभ्यास ही आपको आराम करने में सहायता करता है। हम लोग उन तकनीकों को देखेंगे जो आपकी नींद की गुणवत्ता बढ़ाएगी। जब नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है तो अपने आप ही आपके जागे हुए वक्त की उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ जाती है।

दूसरा कदम: चिंतन के साथ क्रिया

चिंतन हमारे जीवन में सबसे चंचल वस्तु है। ज्यादातर समय, हमारा चिंतन पर कोई बस नहीं होता। हमारे चिंतन हमें जिधर चाहते हैंउधर ही ले जाते हैं। यदि आप अचानक ही जोर जोर से अपने विचारों को शब्दों में ढालना शुरू करें तो अपने शब्दों को सुनकर आप स्वयं ही शर्मिन्दा हो जाएंगे।

हमारी चिंताएं एक दूसरे से बहुत अलग होती हैं भविष्य से कोसों

दूर। फिर भी हम अपने जीवन में चिंतनों में विश्वास रखते हैं। हम इन्हीं चिंतनो से ही जीते हैं।

एक छोटी सी कहानी:

एक राज्य में एक बुद्धिमान व्यक्ति रहता था जो भविष्य वक्ता था। एक दिन उस राज्य के राजा ने उस बुद्धिमान व्यक्ति के बारे में सुना तो उसकी परीक्षा लेने की सोची। वह उस व्यक्ति को राज्य के सबसे व्यस्ततम बंदरगाह पर ले गया, जहां प्रतिदिन सैकड़ों जहाजें आती जाती हैं। राजा ने पूछा क्या तुम मुझे बता सकते हो यहां आज कितनी जहाजें आने वाली हैं? केवल तीन उसने कहा और केवल आज नहीं रोज ही यहां तीन जहाजें आती व जाती हैं। राजा ने आश्चर्यचकित होकर पूछा इसका क्या मतलब हैं। कौन सी तीन जहाजें?

धन का जहाज, शक्ति का जहाज, कामुकता का जहाज मेरे आका!

यह सही है। ज्यादा से ज्यादा वक्त हम धन, शक्ति, कामुकता के बारे में सोचते रहते हैं। हम अपनी चिंताओं को कई नाम देते हैं पर अन्त में इन तीनों में से किसी एक पर आकर वह खत्म होता हैं। यहां कामुकता का अर्थ केवल कामुकता से नहीं है किसी भी प्रकार की आसक्ति से है।

यदि आप किसी कार्यालय में काम करते हैं तो आप धन और शक्ति के लिए ही करते हैं।

यदि आप छुट्टियां मना रहे हैं तो आपकी चिंता आसक्ति पर ही केंद्रित होगी।

थोड़ा विचार करिये : आप हर समय क्या सोचते रहते हैं ? जरूर इन तीनों में से ही कुछ!

आप कितने समय के अन्तराल में सच्चाई, अच्छाई व सौन्दर्य को दर्शाते हैं।

आप सोचते होंगे कि इसकी क्या दरकार है? मेरी जिंदगी इस बात पर निर्भर करती है कि मैं कितना पैसा कमाता हूं, कितनी शक्ति अर्जित करता हूं न कि मेरी जिंदगी में कितनी सच्चाई व सौंदर्य है।

परंतु चिंतन हमारे जीवन को बदल सकते हैं। जब आप बार बार किसी चीज को दर्शाते हैं तो वह आपकी मानसिक अवस्था ही नहीं जीवन की अवस्था भी बदल सकती है। आप अगर बार बार सुन्दरता के बारे में सोचते हैं तो आपका जीवन और सुन्दर हो जाता है।

यह सब तो ठीक है परंतु आप हमेशा इस बात से सर्तक रहिए कि कौन सा चिंतन आपके दिमाग में घुस रहा है व निकल रहा है। अभी आपके दिमाग में स्थान है जो सबके लिए है। कोई भी विचार स्वतंत्र है वहां प्रवेश करने के लिए, दूसरे विचारों से लड़ने के लिए ताकि वह अधिक स्थान घेर सके।

जितनी देर इच्छा हो वहां ठहर सके और जब मन हो चला जाए। जो विचार आपके दिमाग में प्रवेश करता है और जीवन को प्रभावित करता है उन पर आपका कोई बस नहीं।

केवल अपने विचारों को देखें।

देखें कि आपके अंदर क्या होता है जब किसी एक प्रकार के चितंन या विचार प्रवेश करते हैं।

आपने देखा होगा जब भी आपके दिमाग में गुस्सा, हवस, लालचीपन से संबंधित विचार प्रवेश करते हैं तो एक अशांति सी फैल जाती है। यही विचार अशांति को जन्म देते हैं। जब आपका अहम् जाग जाता है, आप असुविधाजनक महसूस करते हैं। देखें कौन से विचार आपको खुशी और शांति का अहसास कराते हैं। उन विचारों को रोकें और दूसरों को बाहर निकाल दें।

अपने दिमाग का चौकीदार बनें। विचारों की धारा के विषय में जागरूक हों। देखें कि अपने आपको कितनी गहराई से अपने विचारों के साथ पहचानते हैं। आप पाएंगे कि यह विचार आपके गहरे अचेतन मन से पैदा होते हैं। यदि आप अपने अचेतन मन में विचारों को बदल सकते हैं, तो आप अपने सचेत जीवन की धारा को बदल सकते हैं।

इसको करके देखें : यदि आप अपने सचेत जीवन के कुछ पहलुओं को बदलना चाहते हैं- उदाहरण के लिए, आप अपने गुस्से या पूर्वाग्रह से छुटकारा पाना चाहते हैं - ठीक सोने से पहले अपने दिमाग को बदलने का निर्देश दें। आप यह देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि बार-बार अचेतन मन को निर्देश देते देते आपका सचेत जीवन भी उसी दिशा में बदल जाएगा।

तीसरा कदम : भावनाओं पर क्रिया

आपकी भावनाएं आपकी दुनिया बनाते हैं

आप विश्वास करें या न करें, स्वीकार करें या न करें- आप सब भगवान हैं।

आप अनुभव करने की क्षमता और भावनाओं से अपनी दुनिया बनाते हैं।

एक चीज जानकर रखिये : आपकी जिंदगी भी वैसी ही होगी जैसी अवस्था आपकी चेतना की होगी।

जब आपकी भावनाएं स्पष्ट व सकारात्मक हों तो पूरी दुनिया एक सुंदर स्थान बन जाएगी। जीवन आप पर आशीर्वाद बरसाएगी। जब आप प्यार से भरे होते हैं, आपको हर तरफ प्यार ही दिखता है। जब आप नफरत से भरे होते हैं तब आपको नफरत ही मिलता है।

यह एक नैतिकता की कहानी नहीं है। यह सच है। हमारी सीमित समझ के कारण हम इसका अनुभव नहीं कर सकते। हम हर जगह कारण ढूंढते फिरते हैं। सच्चाई तो यही है कि अपनी जिंदगी की गुणवत्ता के लिए हम ही १००% जिम्मेदार हैं।

जब आप अपनी ही भावनाओं के साथ क्रिया करेंगे तब आप स्वयं ही इसे देखेंगे।

हम यह समझ ही नहीं पाते कि हमारी भावनाएं हमें कितनी गहराई से प्रभावित करती हैं। हम यही सोचते हैं कि हमारे सारे कार्य दिमाग से ही नियंत्रित होते हैं, निर्णय लेने के लिए हम अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करते हैं- परंतु सच्चाई यह है कि हमारी सारी जिंदगी हमारी भावनाओं का ही फल है।

अपनी भावनाओं के साथ क्रिया करने के तीन तरीके हैं :

(अ) अपनी प्रबल भावनाओं को पहचानें। आपकी स्थिति में परिवर्तन क्यों होता है?

कौन-सी भावनाएं आपके कार्यों को नियंत्रित करते हैं?

क्या आपकी जिंदगी शत्रुता, आक्रमण एवं गुस्से के चारो ओर घूमती है?

क्या आप अक्सर बिना कारण के मायूस होते हैं?

प्यार करना या लड़ना आपके लिए आवश्यक है?

अपने आप से इमानदार रहें!

पहले अपनी भावनाओं को मान्यता दें नहीं तो आप उन्हें कैसे बदलेंगे।

अक्सर देखा जाता है कि जो इंसान शत्रुतापूर्ण वातावरण में रहता है वह नकारात्मक भावनाओं से एक रिश्ता बना लेता है। उन्हें इसकी आवश्यकता होती है। यह उनके लिए जीवित रहने की तकनीक है। उन्हें नकारात्मक भावनाओं से ही सारी ऊर्जा मिलती है।

शोध में यह साबित हो चुका है कि युद्ध के समय अपराध और आत्महत्या की दरें आश्चर्यजनक रूप से कम हो जाती है क्योंकि इस समय लोगों को अपनी नकारात्मक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए खुला मंच मिलता है, निजी तौर पर उन्हें अपराध करने की कोई आवश्यकता ही नहीं होती!

यहां तक कि हिटलर ने भी कहा है कि यदि देश को शक्तिशाली बनाना चाहते हो तो शत्रु बनाओ! शत्रु असल में ही हो यह जरूरी नहीं वह काल्पनिक भी हो सकता है। जब तक लोग शत्रुतापूर्ण स्थिति में रहते हैं शक्तिशाली महसूस करते हैं। जब वह विद्रोह करते हैं, तो उनकी अनुभव क्षमता उन्हें शक्तिशाली बनाती है। हमारी सारी शक्ति नकारात्मकता में बंट जाती है।

जब अपने आप पर गुस्सा होता है तब मायूसी होती है। जब आप भावना को व्यक्त करते हैं तब वह गुस्से की शक्ल में दिखता है। जब उसे दबाने की कोशिश करते हैं तो वह मायूसी या उदासी का रूप ले लेता है। पर दोनों ही नकारात्मक ऊर्जा है।

हमारा अहम् शक्तिशाली बनने का अनुभव करता है, जब हमारा ध्यान नकारात्मक भावनाओं पर केन्द्रित होता है, जब हम अलग थलग रहने की प्रवृत्ति का लालन पालन करते हैं, ‘मैं बनाम् वह’ का अनुभव करते हैं। इसीलिए जब हम लड़ने की स्थिति में होते हैं तो ऐसी परिस्थिति का आनंद हममें से बहुत लोग उठाते हैं।

सकारात्मक, कोमल भावनाएं हमेशा ही हमें कमजोर बनाती हैं। प्यार, खुशी, करूणा दिमाग की बहुत नाजुक अवस्थाएं होती हैं। जब हम इन भावनाओं का अनुभव करते हैं तब हमारे और दुनिया के बीच की दीवार कमजोर हो जाती है। अहम् कम शक्तिशाली अनुभव करने लगता है। इसीलिए हम सभी इन भावनाओं से डरते हैं। कही गहरे अचेतन मन में हम प्यार से डरते हैं क्योंकि प्यार में अहम् का त्याग करना पड़ता है।

आध्यात्म और कुछ नहीं बल्कि अपने अहम् को खोने की प्रक्रिया है। यदि आप प्यार करने से भी डरते हैं क्योंकि यह हमें कमजोर बनाता है तो आप ध्यान के अंदर कैसे प्रवेश करेंगे।

(ब) अपने सकारात्मक भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करें

आपकी नियमित दिनचर्या कैसी है? जरा सोचें।

सारा दिन आप विभिन्न तरह की भावनाओं में डूबे रहते हैं। जब आप सो कर उठते हैं तो खुशी का अनुभव करते हैं- नहीं तो सामान्य महसूस करते हैं। तभी आपकी पत्नी आपके लिए कॉफी लेकर आती है और मेज पर रखते समय थोड़ा-सा गिरा देती हैआप तुरंत गुस्सा हो जाते हैं।

अच्छा नाश्ता करने के बाद आपके मिजाज बदल जाते हैं। काम के लिए जाते वक्त भीड़ में फंस जाते हैं- और तब आप किसी को मार डालने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। कार्यालय में कोई कार्य ठीक से नहीं हो रहा है- तो आपको फिर से तनाव का अनुभव होता है और इसी तरह से चलता रहता है।

हर पल आपको लगेगा कि आप पर भावनाओं की बरसात हो रही है। आप भावनाओं की गाड़ी पर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। कब तक आप इसके साथ जूझेंगे?

अच्छी बात यह है कि हम हमेशा ही बुरी भावनाओं का अनुभव नहीं करते। हममें से अधिक से अधिक लोग दिन में कुछ पल शांति, खुशहाली और ध्यानशीलता का भी अनुभव करते हैं।

यह पल बहुत साधारण रोजमर्रा की जिंदगी के हो सकते हैं।

बगीचे में बैठकर एक कप चाय पीना।

स्नान करते वक्त।

संगीत सुनते समय।

अपने बच्चों के साथ खेलते हुए।

हम सबके जीवन में प्रतिदिन ऐसे पल आते हैं किंतु हममें से कितने लोग इन पलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं?

जब हमसे कोई पूछता है कि दिन कैसा रहा ? तो हमें केवल भीड़, गिरी हुई कॉफी व अधूरा कार्य ही याद रहता है।

बदलाव के लिए हर दिन के सकारात्मक अनुभवों पर ध्यान केंद्रित करें?

इस प्रयोग को करें :

चौबीस घंटे उस दिन घटी अच्छी घटनाओं को याद करें। छोटी से छोटी घटनाओं का शुक्रिया अदा करें : कि काम के लिए निकलते वक्त पानी नहीं बरसा, आपके बगीचे में गेंदे खिले हैं। धन्यवाद दें कि आपकी नौकरानी ने उस दिन छुट्टी नहीं कर ली। यही वह बातें हैं जिन्हें हम भूल जाते हैं! जिस दिन हमारी नौकरानी नहीं आती हम उसे नहीं भूलते लेकिन क्या हम ख्याल करते हैं जब वह आती है? क्या हम मन ही मन उसे धन्यवाद देते हैं।

मैं जब कहता हूं कि सकारात्मक घटनाओं को याद करें तो केवल २४ घंटे तक ऐसा करें पूरी इमानदारी के साथ। आप देखेंगे आपकी जिंदगी बदलाव महसूस करेगी। एक बार आपको सकरात्मक अनुभवों का आनंद मिल जाता है तो फिर से अपने आप पर मायूसी छाने नहीं देंगे।

यह क्रिया केवल मौज मस्ती के लिए नहीं है। यह जीने की एक तकनीक है! यदि आप जीवन का स्वागत फूलों से करेंगे तो बदले में आपको फूल ही मिलेंगे। जब आप जीवन

पर पत्थर मारेंगे तो जीवन भी आप पर पत्थर मारेगा। बाद में आपको ध्यान की एक तकनीक बताई जाएगी जो जीवन का स्वागत कृतज्ञता के साथ करने पर केंद्रित होगा।

(स) नकारात्मक भावनाओं को बदलना सीखें

आप मुझे पूछ सकते हैं, सारे दिन के नकारात्मक भावनाओं के अनुभव का क्या होता है? अगर आप सकारात्मक भावनाओं पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं, नकारात्मक भावनाएं आपके तंत्र में तब भी रह जाती है! और वह हमेशा जमा होती जाती है।

आपके तंत्र के पुराने गतिरोधों को आप ध्यान द्वारा मिटा सकते हैं- पर सावधान रहना होगा कि नये गतिरोध बनते न जाएं। हर पल आप नई परिस्थिति का सामना करते हैं। उदाहरण के लिए बहुत लोग आपको मिलेंगे जो बार-बार गुस्सा दिलाएंगे। आप उस अतिरिक्त शक्ति का क्या करेंगे जो आपके तंत्र में घूमता रहता है।

अपनी नकारात्मक शक्तियों को सकारात्मक शक्तियों में बदलना सीखें। याद रखें शक्ति हमेशा निष्पक्ष होती है। गुस्सा न अच्छा है न बुरा। कामुकता न अच्छा होता है न बुरा। यह शक्ति के रूप हैं। उसे सृजनात्मक या विध्वंसक तरीके से प्रयोग करना आप पर निर्भर है। जिस तरह से एक छुरी बच्चे के हाथ में विध्वंसक हो सकती है, किन्तु एक शल्य चिकित्सक के हाथ में जीवन दायी यंत्र हो सकता है उसी शक्ति का इस्तोमल आप दूसरी तरह के फल पाने के लिए कर सकते हैं।

यदि आप अपनी शक्तियों को सही दिशा देते हैं तो गुस्से को सृजनात्मकता में बदल सकते हैं। सृजनात्मक तरीके से जीना सीखें। अपने ऊर्जा को कला, संगीत, खेल कूद की ओर मोडें. ।

चित्रकारी

किसी खेल कूद को शुरू करें।
किसी शौक को संवारे।
नृत्य करें।

यह सभी ऊर्जा के मार्ग हैं गुस्से के तरह ही! एक ही फर्क है यह सभी सृजनात्मक मार्ग हैं। जीवन को नया रास्ता दिखायें, अपने साधारण जीवन को सृजनात्मक दिशा दें। इस तरह आपकी विध्वसंक ऊर्जा सृजनात्मक ऊर्जा में बदल जाती है सकारात्मक फल के साथ।

जब आप सकारात्मक भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो पाएंगे कि जिंदगी अपने आप अच्छे के लिए बदल जाएगी यह एक बहुत ही सुंदर चक्र है। जब आप प्यार का अनुभव करेंगे, प्यार बाटेंगे तो प्यार ही पाएंगे। ऐसा सच में होता है परंतु इस पर विश्वास आपको इसका अनुभव होने पर ही होगा।

जरूरी नहीं कि जन्म से ही आपका रवैया ऐसा ही हो। ऐसा कभी न कहें, अरे वह आदमी कितना किस्मतवाला है, वह हमेशा अपने चेहरे पर हँसी लेकर घूमता है। एक मैं ही हूं जो इतने तनाव में जी रहा हूं।

सकारात्मक रवैये को आप संवार सकते हैं। जब आपका मन खुशियों से भर जाता है तो गुस्सा आपको छू भी नहीं सकता और दुख आपसे डरने लगता है। जब आप अपने अंदर परम सुख की अवस्था को संवारते हैं तब क्या आप ध्यान में आगे बढ़ सकते हैं।

अपने जीवन को प्यार, हंसी और कृतज्ञता से बदलें। जीवन को खुशियों में बदलें।

तभी जाकर जीवन ध्यान बन जाएगा।

Portrait photograph of a smiling spiritual figure wearing a turban and rudraksha beads