क्या चिंता आवश्यकता बन सकती है
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
हर समय अपने आप के बाहर से स्वीकृती पाने की आवश्यकता क्यों होती है?
कड़वा सच है कि, हम सबने बहुत समय पूर्व ही अपने आप पर विश्वास करना छोड़ दिया है। जब हम बच्चे होते हैं, हममें से प्रत्येक मजबूती के साथ अपनी अन्तॉत्मा में केंद्रित होते हैं। क्या आपने कभी किसी छोटे बच्चे को चिंता करते हुए देखा है कि लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे ? परंतु हम जैसे जैसे बड़े होते हैं, समाज लगातार यह सोच हमारे दिमाग में भरता जाता है। अपना मूल्यांकन दूसरों की सोच एवं धारणा पर करना समाज हमें सिखाता है-माता-पिता, शिक्षक, दोस्त, यहां तक की अजनबी परिस्थितियां चिंता का एकमात्र कारण है, हम सभी एक ही तरह से कैसे कष्ट भोगते हैं? इसका परिणाम यह होता है कि हमारा स्वयं पर से भरोसा कम होता जाता है। हमारे सब आस्थाओं एंव कर्मो के लिए बाहरी सहारे के बिना, सामाजिक 'प्रमाण पत्र' के बिना हमारा आत्म-सम्मान ढहने लगता है। तो मैं उनसे पूछता हूं, "अगर आप पहले से इसे देख सकते हैं, तो अभी अपना व्यापार बंद
क्यों नहीं कर देते ?"
वह तुरंत इसका विरोध करते हैं, "क्या ? फिर मैं क्या करूंगा ?"
असल में उनका मतलब होता है, "फिर मैं किसके विषय में चिंता करूंगा?" जब चिंता करने के लिए कोई कारण ही न हो, आपके अहम् का बंधन ढ़ीला हो जाता है, वह जीने का कारण ही गंवा देता है। इसीलिए आप दुख (चिंता) के आयाम में रहना ही चुनते हैं। आप अपने को विपरीत आयाम आनंद (परम सुख) के साथ नहीं जोड़ सकतेउस आयाम में, आप कोई नहीं हैं। परम सुख का आनंद लेने के लिए, पहले अहम् को त्यागने की आवश्यकता है। क्या आप ऐसा करने के लिए तैयार हैं ? नहीं। आप अपने ऊपर सारी चिंताओं को लेने के लिए तैयार हैं, पर आप अपने अहम् को नहीं छोड़ सकते ! इसलिए आप चिंता करने के लिए बहाने ढूंढ़ते रहते हैं कि आपके चारों ओर सभी खुश हैं, जबकि आप नहीं हैं। मजेदार बात यह है कि प्रत्येक व्यक्ति ऐसा ही सोचता है। यह कैसे संभव है ?