KAILASA Library/चिंता से उत्सुकता तक/हम चिंता क्यों करते है ?Sign in
चिंता से उत्सुकता तक

हम चिंता क्यों करते है ?

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

ध्यान से सुनें। जो प्रश्न मैंने पूछा है वह यह नहीं है कि, 'आप क्या चिंता करते हैं?' इसका जवाब तो एक दस साल का बच्चा भी दे सकता है।

हमारे पास उन चीजों की एक सूची तैयार रहती है जो हमें चिंता में डालती है : धन, कार्य, रिश्ते, बीमारी-सूर्य के नीचे कुछ भी चिंता का स्रोत हो सकता है। विचित्र बात है, कुछ लोगों के लिए, दो विपरीत कारण चिंता की वजह हो सकती है! जब पूछा गया तो एक व्यक्ति ने कहा, "मेरे बच्चे नहीं हैं, यह मेरी परेशानी है", जबकि उसके पड़ोसी ने इसका विरोध किया, "मेरे बच्चे हैं, यह मेरी परेशानी है"! धन और धन की कमी दोनों ही अलग अलग व्यक्तियों द्वारा परेशानी मानी जाती है। यदि किसी के पास चिंता नहीं है तो चिंता की कमी भी चिंता का कारण बन सकती है। असल में, वृद्ध सेवा निवृत व्यक्ति शिकायत लेकर मेरे पास आते हैं कि उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है और चिंता करने के लिए कोई नहीं है, अतः जीने का कोई कारण नहीं है!

हम सभी जीवन के अलग अलग क्षेत्रों से आते हैं-भिन्न संस्कृति, आर्थिक स्थिति, उम्र। फिर भी हम सभी चिंता करते हैं। यदि बाहरी परिस्थितियाँ होती इस चिन्ता का कारण तो हम सभी एक ही तरह चिंता जैसी परेशानी से परेशान क्यों होते, अन्यत्र अलग तरीकों से होते।