मस्तिष्क ही चिंताओं का गुरू है !
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
इससे पहले कि हम चिन्ता कम करें, हमें समझ लेना चाहिए कि जब हम चिंता करते हैं तब हमारे अंदर क्या होता है। जब आप किसी विषय पर चिंता करते हैं तो अपने मस्तिष्क में झांककर देखें। वहां क्या हो रहा है?
आप पाएंगे कि आपके मस्तिष्क में विचारों की धारा लगातार बह रही है- ज्यादातर नकारात्मक और पूर्णतः असम्बन्धित।
वास्तविक रूप में हम दो तरह से बात करते हैं- 'दूसरों से बातें करना' व 'अन्तर्मन में बातें करना'। साधारणतः दूसरों के साथ बात करने को हम वार्ता कहते हैं। पर उस ध्वनिरहित अंतर संवाद का क्या जो हम लगातार स्वंय से करते रहते हैं? यह लगातार, अनियंत्रित भीतरी बकवास जो आपकी आज्ञा के बिना ही, आपकी अन्तरात्मा को अपने अधिकार में ले लेता है, मस्तिष्क का ही उपहार है-सब चिंताओं का स्रोत। यह भीतरी बकवास ही आपका असली मालिक बन जाता है।
भीतरी बकवास के रहते, वार्ता का कोई अंत नहीं है, एक पल का भी विश्राम नहीं। यह
नित्ती मुदालियर ने एक बार एक नई कार खरीदी और अपनी प्रथम यात्रा के लिए निकल पड़ा। वह शहर में चलता ही जा रहा था, मील दर मील।
लोग प्रशंसा की भावना से देख रहे थे, परंतु नित्ती भय की स्थिति में था। गाड़ी चलाना प्रारंभ करने के बाद ही, उसने महसूस किया उसे गाड़ी चलाने के बारे में सब कुछ आता है - सिवाय उसे रोकने के!
सबके लिए सौभाग्य की बात थी, गाड़ी आखिर पेड़ से टकराकर रुक ही गई। स्तब्ध राहगीर ने उससे पूछा, "क्या हुआ ? क्या आपको गाड़ी चलाना नहीं आता ?"
"मुझे आता है", क्रोधित होकर नित्ती ने कहा, "मुझे सिर्फ उसे रोकना नहीं आता!"
असल में, नित्ती गाड़ी नहीं चला रहा था-गाड़ी उसे चला रही थी। गाड़ी नियंत्रण में थी, वह नहीं। वाहन चलाने का अर्थ है अपनी मर्जी के अनुसार गाड़ी को आगे बढ़ाने और रोकने की क्षमता, गाड़ी के मन मुताबिक नहीं!
उदाहरण के लिए, मान लें कि आपको व्यापार में असफलता का अनुभव हुआ हो। इसे और बदतर बनाने के लिए, आपकी शादी भी उसी दौरान टूट जाती है। संभव है आप सोचना प्रारंभ करें कि आपके साथ कहीं कुछ गलत है, आप जहां भी हाथ देंगे निश्चित ही असफलता हाथ लगेगी। इस नकारात्मक सोच को लगातार दोहराने से, अपनी स्मृति में उसको जड़ें जमाने में मदद करेंगे। जैसे जैसे समय बीतता है, किसी भी स्थिति में, आपके ज्ञान और अनुमति के बिना ही मस्तिष्क आपकी सिखायी हुई बातों को अपने आप ही ज्यों का त्यों दोहराने लगता है। आपके मस्तिष्क की यह एक आदत बन जाती है, जिसका परिणाम होता है गंभीर हीन भावना जिस तरह से घटिया खाना खाने से अंततः वसा आपके शरीर में जमा हो जाती है या चर्बी युक्त पदार्थ आपकी धमनियों में जमा हो जाती है, उसी तरह लगातार चिंता वास्तव में चिंताओं को आपके अस्तित्व में जमा सकती हैं। जिस तरह से चर्बी युक्त पदार्थ आपकी धमनियों में गतिरोध पैदा कर सकती है, उसी तरह मायूसी आपके अस्तित्व में गतिरोध पैदा करती है। मायूसी में पूर्णतः निराशा महसूस किया जाता है, आशाओं से परे की अवस्था।
यह वह अवस्था है जहां हम अपना नियंत्रण किसी राक्षस के हाथों सौंपते हैं जिसको हम ही ने बनाया है। शारीरिक स्तर पर, चिंता बहुत जल्द ही पेट की बीमारी के रूप में नजर आने लगती है (जरा देखें परीक्षा या नौकरी के साक्षात्कार के दिन कितनी बार आपको शौचालय जाने की आवश्यकता पड़ती है।) ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चिंता का नजदीकी संबंध है मणिपूरक चक्र से जो नाभि क्षेत्र में स्थित है। इस चक्र की ऊर्जा, जो पाचन क्रिया और विकास की क्रिया को नियंत्रित करती है, वह लगातार चिंता से अवरोध हो जाता है।
चिंता को कैसे जीता जाए
चिंता को केवल समझने के लिए, हमें अपने मस्तिष्क के स्वभाव के विषय में गहरी सूझ-बूझ का अधिकारी होने की आवश्यकता है। चिंता का मार्ग मस्तिष्क से होकर जाता है और मस्तिष्क के द्वारा ही हम इसे बाहर निकालने का मार्ग खोज सकते हैं। बदले में, हम गलत स्थानों में उत्तर खोजने के लिए हठ करते हैं-बाहरी परिस्थितियों में। हम अपने आपसे कहते हैं, अगर मेरे पास बहुत सा पैसा होता तो चिंता करने के लिए कुछ नहीं होता, अगर मैं थोड़ा और खूबसूरत होता, अगर मैं ...........
एक
छोटी सी
कहानी:
जिस पल आप देखेंगे कि कितनी आसानी से सिर्फ शब्दों से ही चिंता बनती और बिगड़ती है आप महसूस करेंगे कि यह कितना अविश्वसनीय है। कुछ पलों के लिए भी भीतरी बकवास से परे जाने का अर्थ है होशियार हो जाना, जीवित हो जाना। चिंता कितना अनावश्यक है इसकी समझ ही, स्वाभाविक रूप से मणिपूरक चक्र के खजानों को खोलता है। परेशानियां स्वेच्छा से विलीन हो जाती हैं। उसका स्थान लेता है आनंद, परम सुख की अवस्था जो न की खुशी की अवस्था है न कि दर्द की।
ज्ञान और ध्यान के साथ, जागरूकता और अभ्यास के साथ, कष्ट स्वंय नित्यानंद, परम सुख की ओर जाने का द्वार हो सकता है।
मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है।
... प्र. मैं कैसे अपनी तुलना दूसरों से करना और अपने को तुच्छ समझना बन्द कर सकता हूँ?
यह बहुत अच्छी बात है-आपने कम से कम यह तो महसूस किया कि तुलना केवल तुच्छता ही लाती है।
बुद्ध का एक बहुत महत्वपूर्ण कथन है। वह कहते हैं : संबंध के बिना किसी का अस्तित्व नहीं है। सब कुछ संबंधित है, और किसी दूसरे के साथ संबंध से ही उसका अर्थ निकलता
कहा जाता है कि एक ज़ेन गुरू के शिष्य ने उनसे पूछा, "गुरूजी मुझे
बताएं, मैं कब बुद्ध जैसा बनूंगा?"
जवाब में, गुरू ने क्रोधित होकर उसके चेहरे पर एक चांटा मारा। क्यों? क्या इसलिए कि शिष्य की आशा बहुत ऊंची थी ? नहीं। गुरू को शिष्य को झटका देकर इस बात के प्रति जागरूक करना पड़ा कि वह पहले से ही बुद्ध है! आप कुछ ऐसा बनने की इच्छा कैसे रख सकते हैं जो आप पहले से ही हैं?
अपने अंतरात्मा से आपका सम्पर्क इतना कम हो जाता है, आप भूल जाते हैं कि आप कितने असाधारण हैं। एक बार आप यह समझ जाएं, तुलना की आवश्यकता स्वतः ही मर जाएगी। अगर आप चाहें तो भी, प्रत्येक आदमी इतना अलग होता है! संकेत का सामान्य केंद्र बिन्दु कहां है?
तो तुलनात्मक रवैये को त्याग दें। याद रखें, आप सच में अद्वितीय हैं-हर किसी की तरह ही।
... प्र. मुझे अभी अभी सबसे अच्छा साथी मिला है, परंतु मैं चिंतित हूं कि इतना अच्छा रिश्ता कहीं टूट न जाये।
ज्यादा दिन नहीं चलने वाला! वास्तव में चिंता की यह चरम अवस्था है। इस बात के लिए
हां, यह वायदा आपसे कोई नहीं कर सकता कि आपका रिश्ता टिकेगा। आप ऐसा क्यों चाहते हैं। बदलाव जीवन की प्रकृति है। स्वीकार करें कि आज आपका रिश्ता खूबसूरत है। हां, हो सकता है कि कल यह एक समान न रहे। आज ही इसका संपूर्ण आनंद उठाने का क्या यह कारण नहीं हो सकता ? जब यह खत्म हो जाएगा तो दर्द को महसूस करने के लिए बहुत वक्त रहेगा!
सच्चाई यह है, अगर आपने पूरी तरह से प्यार किया है, अपने पूरे अन्तर्आत्मा से, तो यदि रिश्ता न चल पाए तो इसे खत्म कर देने में कष्ट नहीं होगा। प्यार करने से इसलिए भयभीत होना क्योंकि आपका प्यार चल न पाए, ऐसी ही बेवकूफी है जैसे कि आप जीना नहीं चाहते क्योंकि आप निश्चित ही एक दिन मर जाएंगे।
... प्र. अपने आपको एक बेहतर इंसान में बदलना चाहता हूं, मुझे चिंता है कि मुझे मेरे पूर्व में किए गए पापों की सजा न मिले।
हमें कभी भी अपने पापों के लिए सजा नहीं मिलती है! वस्तुतः हमें उनसे सजा मिलती हैं पाप स्वंय का तत्कालिक सजा अपने साथ ही ढ़ोता है,
परंतु हमें इसकी जानकारी नहीं होती है। असल में, देर से सजा मिलने की धारणा ही लोगों को पाप करने की अनुमति देती है; आश्वासन स्वरूप यह जानना कि कोई पाप तो अभी कर सकता है परंतु उसे भोगना बाद में पड़ेगा, हो सकता है निर्णय के दिन, या फिर दूसरे जन्म में! सच्चाई यह है कि पाप और सजा हमेशा एक साथ आते हैं। मैं चोरी या हत्या के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मेरे लिए, पाप वह कृत्य है जो अनजाने में की जाए। बहुत अधिक भोजन करना भी पाप है-और सामान्यतः यह अपनी सजा बहुत दिनों बाद ही लाती है। जब आप गुस्सा होते हैं, जब आप ईर्ष्यालू अथवा आप प्रतिशोध हेतु तत्पर होते हैं, अपने ही अस्तित्व के खिलाफ हिंसा करते हैं। आपकी अंतर अवस्था में उथल-पुथल मच जाती है, आपकी शांति का नाश हो जाता है। कुछ पलों का गुस्सा भी आपके संपूर्ण तंत्र को विषैला कर सकता है, अपनी सामान्य अवस्था पाने में आपको कई घंटे या कई दिन लगेंगे। यह आपका पाप और कष्ट है। आत्मग्लानि सबसे सामान्य और सबसे गंभीर किस्म की सजा है जिससे आप अपने को सजा दे सकते हैं। लोग साधारणतः छोटी और भूल सकनें योग्य पापों का दण्ड वर्षों अनावश्यक आत्मग्लानि से चुकाते हैं- जैसा आप अभी कर रहे हैं! सच्चाई यह है कि जब आप आत्मग्लानि को त्याग देते हैं, आप पाप को भी त्याग देते हैं। एक लड़की व्याभिचार करते हुए प्यार में इतनी खोई रहती है कि उसे अहसास ही नहीं होता कि वह पाप कर रही है। आत्मग्लानि के बिना, वह पापिन नही रह जाती है, वह केवल एक प्रेमिका होती है।
यही वास्तव में स्वर्ग और नरक है-मस्तिष्क की वह अवस्था जिसे हम मनोविज्ञान से संबंधित अवस्था कहते हैं। आपको यह संसार के मानचित्र पर नहीं मिलेगा-यह केवल आपके अपने मस्तिष्क के अंदर रहते हैं। चिंता और आत्मग्लानि नरक में जाने के निश्चित पथ है। आत्मग्लानि सीमित रूप में उपयोगी है, यह आपको पुरानी गलती दोहराने से रोकती है। अगर आपने अपना पाठ पढ़ लिया है, तो आत्मग्लानि को त्यागने का समय आ


आज परमहंस नित्यानंद का व्यक्तित्व दुनिया भर के लाखों लोगों के लिये एक प्रेरणा है। उन्होंने अपने सच्चे अनुभव के आधार पर परमानंद प्राप्ति को तकनीक बनायी और हर व्यक्ति के लिये भेंट की।
उनकी पद्धति हमें शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ गहरी आध्यात्मिक शक्ति देती है। विश्व के लाखों लोगों ने उनकी तकनीक से थोड़े समय में आभूत परिवर्तन का अनुभव किया है।
वे ऐसे साधन देते हैं जिनसे बुद्धि या प्रतिभा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्दृष्टि और अभिज्ञता द्वारा सक्रिय और रचनात्मक जीवन जीने का निर्देश मिलता है। वे बाह्य संसार में श्रेष्ठता तथा आंतरिक संसार में आलोक लाने की राह एक साथ दिखाते हैं। उनके कार्यक्रम व्यक्ति को सहज रूप से भजन-प्रार्थना में लीन होना सिखाते हैं।
परमहंस नित्यानंद कहते हैं, 'इस भौतिक संसार सफलता की मास्टा कुंजी ध्यान - है। वह तुम्हारे आंतरिक जगत् में गहरा संतोष देती है।' उनके ध्यान- के कार्यक्रम में जो शक्तिशाली तकनीक और प्रणाली होती है, वह व्यक्ति की चेतना को थोड़े समय में ही पुष्पित और प्रस्फुटित होने में मदद करती है।
परमहंस नित्यानंद संसार भर के वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्तव्य के साथ काम करके वैज्ञानिक सामग्री के आधार पर रहस्यमय घटनाओं को लिपिबद्ध करते हैं। वे स्वयं अपनी स्नायविक व्यवस्था से चिकित्सा विज्ञान के जगत को कुतूहल से भर देते हैं। इस सारे आश्चर्यजनक अवलोकन के बार वैज्ञानिकों को लगता है कि दिल की बीमारी, कैंसर, जोड़ों का दर्द, शराब का नशा आदि की बीमारियों का अनुपात, उनका बढ़ना आदि की स्थिति को बदलने की संभावना हो सकती है।
लाइफब्लिस फाउंडेशन संपूर्ण विश्व में फैला नित्यानंद का वह आंदोलन है जो ध्यान और परिवर्तन के लिये है। इसकी स्थापना २००३ में हुई। तब से अब तक तेंतीस देशों के एक हज़ार केन्द्रों में यह संस्था व्यक्ति को बदल कर मानवता के जीवन में बदलाव ला रही है।

Sacred Banyan tree, Bidadi ashram, India
नित्यानंद मेडिटेशन अकादमी (एन एम ए) संसार भर में आध्यात्मिक प्रयोगशालाओं की तरह कार्य करती है, जहाँ आंतरिक विकास गहरा है और बाह्य विकास एक सहज परिणाम है। ये अकादमियाँ पवित्र वटवृक्ष, विडदी आश्रम, भारत ऐसी जगह और स्थान के रुप में देखी जाती हैं, जहाँ ध्यान से

आनंदेखर मंदिर का गर्भगृह बिडदी आश्रम
रोगहर व्यवस्था द्वारा नित्य हीलिंग लोंगों को मुफ्त में दिया जा रहा है। युवाओं को मुफ्त शिक्षा, कला और संस्कृति के लिये प्रोत्साहन, सत्संग, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, मुफ्त डॉक्टरी कैंप, आँखों के ऑपरेशन आदि की सुविधा दी जाती है।
भारत में आवासीय

सालोम आश्रम, भारत
आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष के लिये आवासीय गुरुकुल व्यवस्था की गयी है जिससे विश्व भर के बच्चों को गुरुकुल के ढ़ंग से विद्या दी जाये। विश्व में और भी बहुत प्रकार की सेवायें उपलब्ध करवायी गयी है और की जा रही हैं।

लॉस ऐंजेलेस आश्रम, यू.एस.ए.
नित्य धीर सेवा सेना (एन डी एस एस) के आनंद सेवकों के स्वयं सेवक दल में दुनिया भर के युवक आ रहे हैं। समर्पित स्वयंसेवकों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, वे बड़े उत्साह के साथ इस मिशन को सहयोग दे
निश्चित रूप से पढने योग्य पुस्तकें :
- सरल सत्य - सीधा और प्रत्यक्ष
- प्रेम की समझ
- क्या आध्यात्मिकता आज के समय में प्रासंगिक है?
- आपके प्रश्नों का समाधान
- पीड़ा से आनन्द तक
- निश्चित समाधान (गारेंटीड सोल्युशन्स)
- ध्यान के विधियाँ आप के लिए
www.nithyananda.org