नित्यध्यान-ध्यान की विधी
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
यह विधी सात-सात मिनट के पाँच भागों में विभाजित है।

१. अनियमित श्वास लेना
अवधि - ७ मिनिट
वज्रासन में बैठिए। (घुटने मोड़कर पैरों की एड़ी बैठना, पंजे बाहर की ओर रखना) साधारणतः हमारे शरीर में ऊर्जा सहस्रार चक्र से नीचे मूलाधार चक्र की ओर प्रवाहित होती है। वज्रासन में बैठने से ऊर्जा का यह प्रवाह नीचे से ऊपर की ओर प्रवाहित हो जाता है।
आँखें बंद करके, हाथ कमर पर रख कर बैठे तथा अनियमित श्वास लेना शुरू करें। साँस गहराई से अंदर लें और बाहर निकालें, यह बिलकुल अनियमित तरह से करें। केवल साँस पर ध्यान केन्द्रित करें। आपका पूरा अस्तित्व आपका श्वास बन जाना चाहिए। अपना समस्त शरीर अनियमित श्वास लेने के लिए उपयोग करें। आपका सम्पूर्ण शरीर श्वास लेते हुए हिलना चाहिए।
यह पहला भाग भौतिक स्तर पर है। वज्रासन में बैठकर श्वास अन्दर बाहर लेने से आपका शरीर और मन दोनों स्वस्थ होने लगेंगे। आप देखेंगे कि यदि आपको पाचन क्रिया बहुत सुंदर ढंग से कार्य करने लगती है।
नित्यध्यान का पहला भाग एक स्वस्थ शरीर बनाने के लिए है।
एक महत्वपूर्ण बात जो आपको समझनी है, वह यह है कि श्वास लेने की लय आपकी मानसिक स्थिति पर निर्भर करती है। आपकी श्वास लेने की लय पर आपको भावनाओं का गहरा असर होता है। जब आप गुस्से में होते हैं आपकी साँसों की लय बदल जाती है, जब आप चिंतित होते हैं तो भी आपकी श्वास की लय बदल जाती है। जब आप अत्यधिक तनाव में होते हैं और एक लम्बी गहरी मुक्त हो जाएँगे।
गहरी अनियमित श्वास लेने की क्रिया करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, तथा कार्बन डाय आक्साइड का शरीर से निष्कासन होता है, इससे वायु संचार बढ़ता है, तथा आप अधिक जीवंत और ताजापन महसूस करते हैं। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से, स्वतः कोशिकाओं में जैव ऊर्जा की वृद्धि होती है। तथा शरीर अधिक जीवंत बनता है। जैव ऊर्जा आपके संस्कारों को साफ करती है जिससे आप अपने आपको हल्का, स्फूर्ति से भरा हुआ तथा आनंदित महसूस करते हैं।
२. तीव्र गुंजन करना
अवधि : ७ मिनिट

वज्रासन में ही बैठे रहें, अंगूठा और प्रथम ऊँगली जोड़कर चिन मुद्रा बनाएँ और हाथों को घुटनों पर रखें, हथेली ऊपर की ओर रखकर बैठें।
इसी मुद्रा में बैठकर, मुँह बंद रखें, होठों को जोड़कर गुंजन की ध्वनि उत्पन्न करें। गुंजन की ध्वनि, जितनी तीव्रता से हो सके, जितनी गहराई से हो सके, जितनी जोर से हो सके, जितनी लम्बी हो सके उत्पन्न करें।
“ममममम्......” की ध्वनि उत्पन्न करें। यदि आप अपना चेहरा एक पीतल के खाली बर्तन में रखकर गुंजन ध्वनि उत्पन्न करेंगे, वैसी ही ध्वनी आपके गुंजन से उत्पन्न होगी। गुंजन अधिक से अधिक लम्बा हो। गुंजन की ध्वनि जितनी गहरी आपके नाभि क्षेत्र से निकलती हुई तथा जितनी जोर से हो सके उतनी तेज उत्पन्न करिए। बीच में गहरी साँस लेने की कोशिश न करें। शरीर स्वतः जितनी साँस की आवश्यकता होगी, उतनी साँसे ले लेगा।
अपनी सम्पूर्ण सजगता गुंजन पर केन्द्रित करें।
आप स्वयं को गुंजनमय बना दें। आपके मन के भीतर लगातार बातचीत जारी रहती है जिसे हम अंतर संवाद कहते हैं। गुंजन एक उत्कृष्ट विधि है, इस अंतरसंवाद को कम करने की। अंतरसंवाद और कुछ नहीं, स्वतंत्र विचारों का हमारे भीतर बहना है। गुंजन से आपका शरीर आपको ऊर्जा स्वरूप प्रतीत होता है। जब भी आप गुंजन करना शुरू करते हैं, आप अपने आपको बहुत हल्का महसूस करते हैं, जैसे आप हवा में तैर रहे हों। आप शरीर में भारीपन अनुभव नहीं करते क्योंकि गुंजन मन के कंपन को शरीर के कंपन से मिलाता है। आप अपने आप को ऊर्जा के रूप में अनुभव ध्यान ले जाएँ। इस विधी के समापन तक आप अपने आपको ऊर्जा तथा सकारात्मकता से भरपूर एवं बिलकुल हलका अनुभव करेंगे।
जब तक ऊपर के चक्रों तक पहुँचेंगे, आप पाएँगे कि जीवंतता, तथा तीव्रता बढ़ रही है। यह अन्तरदृष्टि आपको एक स्वस्थ मन, स्वस्थ विचार, तथा भावनात्मक जागरुकता बढ़ाने में मदद करेगी। इस भाग के अन्त तक आप बढ़ती ऊर्जा तथा हल्कापन महसूस करने लगेंगे।
यदि आप अपने चक्रों पर ध्यान केन्द्रित करेंगे, आपका मन आसानी से इधर-उधर नहीं भटकेगा। वह स्थिर हो जाएगा क्योंकि ये जाग्रत ऊर्जा केन्द्र हैं। यदि आप शरीर के किसी और भाग पर ध्यान केन्द्रित करेंगे तो मन आसानी से भटक सकता है।
४. बन्धनविमुक्त स्थिति में रहिए
इस भाग में, यह विचार तथा समझ अपने साथ रखिए कि आपके विचार स्वतंत्र, तर्कहीन तथा असम्बन्धित हैं। यदि आपके मन में विचार आते भी हैं, उन्हें न तो दबाने की कोशिश करें, और न उनके प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करें। केवल उन्हें देखें इस समझ के साथ कि वे तर्कहीन तथा असम्बन्धित हैं। स्वतः आपमें साक्षी चेतना का जागरण होगा।
आप समझिए कि आप जाने या न जाने माने या न माने आप आत्मज्ञानी हैं। आप स्वभावतः ही बन्धनविमुक्त हैं। शांत बैठें और बन्धनविमुक्त स्थिति को अनुभव करें, वह स्थिति जो परमानंद की स्थिति है। यह विधी ही एक उत्कृष्ट तकनीक है जीवन मुक्ति तथा आत्मज्ञान अनुभव करने की।
५. कृतज्ञता

अवधि - ७ मिनिट
हम नित्यध्यान के अन्त में अपने आप को ब्रह्म शक्ति से जोड़ते हैं। इस भाग में हम सहज होकर इस ब्रह्म ऊर्जा में खो जाते हैं।
आराम से बैठिए, ब्रह्माण्ड को साथ सम्बन्ध को महसूस कीजिए यदि आपमें गुरु के प्रति या ईश्वर के प्रति प्रेमभाव है एक गहरे तथा शिथिल भाव से बैठिए, केवल उन गुरु या ईश्वर के साथ तादात्म्य बनाए रखिए, बस! सहजता से स्थिर हो जाइए।
सच्चे मन से ब्रह्म तथा गुरु के प्रति कृतज्ञता का अनुभव करें कि उन्होंने हमें महान ज्ञान की अनुभूति करवा कर अज्ञान से मुक्त किया तथा वे हमें परमानंद की प्राप्ति में मदद कर रहे हैं।