KAILASA Library/परमानंद/नित्य योग - शरीर मन व अस्तित्व के लिए योगSign in
परमानंद

नित्य योग - शरीर मन व अस्तित्व के लिए योग

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं है। योग हमारे शरीर को तैयार करता है हमारे ध्येय की ओर जाने के लिए - शरीर मन और आत्मा के एकाकार का ध्येय। नित्य योग एक ऐसी विधी है जो पतंजली को शारीरिक अभिव्यक्ति करती है तथा हम सबको इस एकाकार के बारे में ज्ञान देती है।

योग क्या है

पतांजली, जो योग के पिता कहलाते हैं, योग सूत्रों की शुरुआत में कहते हैं :

योगः चित्त वृत्ति निरोधः

वे कहते हैं, योग मन की वृत्तियों का अन्त से नहीं होता, बल्कि जहाँ मन की वृत्तियों का अन्त होता है, वहीं से योग की शुरुआत होती है।

योग एक निरंतर होने वाली क्रिया है, इसको समझने के लिए हमें यह सत्य भी समझना पड़ेगा कि जो कुछ हो रहा है, वह सब शुभ ही है।

आप स्पष्टता से समझिए कि हर अनुभव आपकी चेतना को ऊपर उठाता है, और आपको अधिक परिपक्व बनाता है। धन गँवा देना भी आपको कुछ सिखाता है। स्वास्थ्य खोकर भी आप कुछ सीखते हैं। जब इस सत्य को स्वीकार करते हैं, आप पाते हैं कि जीवन में हर क्षण चमत्कार हो रहे हैं।

एक छोटी सी कहानी :

एक बार एक जहाज पानी पर तैर रहा था। अचानक, जहाज के कप्तान ने आगे बहुत सी

मुद्राएँ, हठ योग, प्राण का नियंत्रण, अंतःकरण में दृश्यों का प्राक्ट्य, भावनाओं के साथ कार्य इस प्रकार योग के और भी कई पहलुओं का गूढ़ अध्ययन किया गया, तथा ऐसा कह सकते हैं कि योग पर उनका प्राधिकरण था। उन्हें योग के मर्म की गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त थी।

केवल वही व्यक्ति पतंजलि को फिर से जीवंत कर सकता है जिसने पतंजली की चेतना को अनुभव किया हो। मैं भाग्यशाली था कि मुझे ऐसे गुरू मिले जिन्होंने पतंजली की चेतना तथा उनके अन्तःकरण को छुआ था।

उनमें एक अद्भुत शक्ति थी और अकल्पनीय शारीरिक बल था, जिसका उपयोग वे बहुत सहजता से करते थे। वे अपने सीने पर एक लोहे की चेन पहन कर पूरी साँस छोड़ते थे, फिर जब साँस पुनः भरते थे तो लोहे की चेन के टुकड़े-टुकड़े हो जाते थे।

अक्सर, एक तर्कसंगत मन यह समझ नहीं सकता और न ही स्वीकार करता है कि यह सब वास्तव में हो सकता है, पर यह महान योगी सब कुछ संभव कर सकते थे। मैं भाग्यशाली था कि मैं उनके आसपास था और मैंने उन्हें कई बार हवा में तैरते हुए देखा था। वे जोर से साँस लेकर अपनी साँस को पकड़ लेते थे। जिस क्षण वे ऐसा करते थे उनका शरीर एक फूले हुए गुब्बारे की तरह हवा में तैरने लगता था।

तीन साल की उम्र से लेकर तेरह साल की उम्र तक मुझे उनके चरणों में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रोज सुबह से लेकर दोपहर तक, कम से कम चार-पाँच घंटे वे मुझसे योग की परम्परागत विधियाँ करवाते थे जैसे आसन, नेति और धौति, जिसमें एक लंबा कपड़ा निगल कर मुझे आंते साफ करनी पड़ती थीं।

शरीर को केवल लक्ष्य प्राप्ति के इरादे से चलाएँ और मन चाहा परिणाम प्राप्त करें

कुछ दिन रघुपति योगी मुझे बिलकुल शांत बैठने के लिए कहते थे, स्थिरता और शांति पर ध्यान करने के लिए कहते थे। दस मिनिट के बाद अचानक कहते थे कि खड़े हो जाओ और फिर मुझे पूरे मंदिर में जोर से दौड़ाते थे।

वे मुझे झुकाते थे, कभी इस तरफ, कभी उस तरफ। जिस मंदिर में वे मुझे योग सिखाते थे, वहाँ बीस या तीस खम्भे थे। वे मुझे हर पत्थर के खम्भे पर चढ़ाते थे और उतारते थे और यह करने के लिए मैं सिर्फ एक हाथ इस्तेमाल कर सकता था।

मैं उनसे पूछता था कि वे मुझे खम्भों पर क्यों चढ़वा रहे थे, क्योंकि मैंने योग की किसी पुस्तक में इसके बारे में नहीं पढ़ा था। लिया गया है। डॉ. ब्रूस लिप्टन जीव कोशकीय जीव वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने कोशिकाओं के व्यवहार के बारे में नई पद्धति को प्रस्तुत किया है। हमें समाज यह सिखाता है कि हमारा आचरण उसी तरह का होता है जैसा नक्शा हमारी “जीन्स” में रचा गया है।

डॉ. लिप्टन ने अपने अनुसंधान के बाद इसका विपरीत निष्कर्ष निकाला है। हमारी “जीन्स” का नक्शा उस तरह का हो जाता है, जैसा आचरण होता है।

ऐसी घटनाओं के अभिलेख हमें देते हैं कि इच्छाशक्ति तथा कल्पना यह क्षमता रखते हैं कि उन्हें वास्तविकता में बदल सकें। उदाहरण स्वरूप लोगों ने कई घातक रोग जैसे कैंसर आदि तथा शारीरिक अपंगता जैसी समस्याओं से भी निदान प्राप्त किया है, जब उन्होंने इन समस्याओं को अपनी सीमा और क्षमता से भी अधिक आगे जाकर पीछे ढकेल दिया है। यह चमत्कार आपकी इच्छाशक्ति के द्वारा जीवकोशिकाओं के परिवर्तन की वजह से होते हैं।

यह पुरातन सत्य अब आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधानों द्वारा भी सिद्ध हो चुका है। यह स्थापित हो गया है कि जिस विचार को हम निरंतर गूढ़ता से सोचते हैं उसका असर हम पर शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से जरूर होता है।

नित्य योग का उद्देश्य

नित्य योग, विश्व को मेरी भेंट है। यह एक ऐसा विज्ञान या सूत्र है जो सबको आत्म ज्ञान का वही अनुभव दे सकता है जो मुझे हुआ है।

नित्य योग का उद्देश्य बहुत सरल है - नित्यानन्द का अनुभव करना तथा उसे व्यक्त करना।
नित्य योग के द्वारा परमानन्द को अनुभव करने की क्षमता आपके शरीर में उत्पन्न होगी।

इस समय आपकी शरीर प्रणाली आत्मज्ञान की स्थिति में निरंतर रहने के लिए शायद तैयार न हो। नित्य योग आपके शरीर को परमानंद निरंतर प्रसारित करने के लिए तथा उसे अनुभव करने के लिए तैयार करता है। नित्य योग के द्वारा मैं मुमुक्षुओं को तैयार कर रहा हूँ, कि वे परमानन्द का अनुभव कर सकें और अनुभव को निरंतर प्रसारित कर सकें। नित्य योग का उद्देश्य लोगों को बंधनविमुक्त करके उन्हें परमानंद का अनुभव कराना है। लोग यह पाएँगें कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका अतिरिक्त असर पड़ता है। किन्तु आप इस बात को स्पष्टता से समझें कि योग का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करने से बढ़कर है। शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करना तो उसका मात्र एक लाभ है। योग के भावनात्मक स्तर पर भी कई लाभ हैं, पर वे भी योग के अतिरिक्त लाभों में हैं।

इसी प्रकार, ध्यान केवल मन के स्वास्थ्य के लिए नहीं है। मन का स्वस्थ होना ध्यान का एक अतिरिक्त लाभ है। नित्य योग का ध्येय आपके सम्पूर्ण जीवन को तथा जीवन के हर पहलू का

परमहंस नित्यानंदा