KAILASA Library/परमानंद/सुख की स्मृति कड़ीSign in
परमानंद

सुख की स्मृति कड़ी

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

जो आनंद आपने दस साल पहले अनुभव किया जो आनंद आपने नौ साल पहले अनुभव किया, जो आनंद आपने तीन साल पहले अनुभव किया, और जो आनंद आपने एक साल पहले अनुभव किया, ये सब स्वतंत्र, अलग, असम्बन्धित विचार और घटनाएँ थीं। किन्तु आप इन्हें जोड़कर एक सुख की विशाल स्मृति कड़ी की रचना करते हैं।

आप अपने आनंद को किसी वस्तु, व्यक्ति या जगह पर निर्भर मानते हैं। अब आप इस आनंद को बार-बार अपने जीवन में लाना चाहते हैं। आप उसी वस्तु; व्यक्ति या परिस्थिति को फिर से जीवन में लाकर उस आनंद को दोबारा अनुभव करना चाहते हैं। किन्तु आप कितनी भी कोशिश क्यों ना कर लें, आप उसी सुख का अनुभव दोबारा नहीं कर पाते। इसीलिए आप फिर से दुख और पीड़ा का अनुभव करने लगते हैं।

दुख या सुख की स्मृति कड़ियां - दोनों पीड़ादायक हैं।

हाथों में बँधी जंजीर

जीवन में हम निरंतर सुख या दुख की स्मृति कड़ियाँ बनाते रहते हैं। यदि आप दुख की स्मृति कड़ी बनाते हैं तो उसे तोड़ने की कोशिश करते हैं। यदि आप सुख की स्मृति कड़ी बनाते हैं तो उसे अधिक बढ़ाने की कोशिश करते हैं। किन्तु आप यह नहीं समझ पाते कि आप ना तो इन कड़ियों को बढ़ा सकते हैं और ना ही तोड़ सकते हैं, क्योंकि इस स्मृति कड़ी का वास्तव में कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह केवल आपकी कल्पना और चयनात्मक स्मृति की रचना है। यह स्मृति कड़ी केवल आपकी कल्पना है।

बस स्मृतियों का त्याग कर उन्हें जाने दें..... और आप उड़ पाएंगे !

उत्तर भारत के जंगलों में मैंने आध्यात्मिक परिव्राजिका के समय यह देखा कि किस तरह शिकारी चिड़ियों को जाल में पकड़ते हैं। वे दो पेड़ों के बीच एक रस्सी बाँध देते हैं। इस रस्सी के बीचोंबीच वे एक लकड़ी बाँध देते हैं। यही शिकारी का चिड़िया पकड़ने का जाल है।

आप सोचेंगे, "एक छोटी सी लकड़ी से एक चिड़िया कैसे पकड़ी जा सकती है?" वास्तव में वे इस लकड़ी को दो पेड़ों के बीच बंधी रस्सी के बीच में लगा देते हैं। जब कोई चिड़िया इस लकड़ी पर बैठती है, तो उसके वजन की वजह से लकड़ी टेढ़ी हो जाती है और चिड़िया लकड़ी पर अपने सर के

मैं आपको यह बता दूँ कि अगर वो चिड़िया अपनी पकड़ छोड़कर मुक्त हो जाए, तो शायद उसके पंख कुछ क्षणों के लिए स्पंदन करके संतुलन के लिए लड़खड़ाए, किन्तु वह कभी गिर कर मरेगी नहीं। जब वह लकड़ी छोड़ती है, तो शायद कुछ पलों के लिए वह गिरे भी, पर फिर वह अपना संतुलन पुनः स्थापित करके उड़ने लगेगी।

चिड़ियाँ

यह स्पष्टता से समझिए कि अगर आप अपनी पकड़ को छोड़ दें तो आप कभी भी गिर कर मरेंगे नहीं, बल्कि आप एक परमहंस बन जाएँगे।

बस इस क्षण में अपने ऊपर भरोसा करिए। अपना परिचय खो जाने की चिंता मत करिए। बस अपने आप पर भरोसा करके अपने परिचय को छोड़ दीजिए। आप उसी क्षण परमहंस बनकर मुक्त हो जाएँगे। केवल आपको भरोसा करके अपने आपको बंधन विमुक्त बनाना है - अगर आपको इस बात पर भरोसा नहीं भी है, फिर भी यही सत्य है।

जब आप बंधनविमुक्त हो जाएँगे, आपके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन होने लगेंगे। आपकी रोजमर्रा की विचारधारा, आपकी निर्णयशक्ति, तथा आपकी जीवनशैली बदल जाएगी। यदि आप हिम्मत से इस क्रांतिकारी परिवर्तन को अपना लेंगे तो यही आपकी तपस्या होगी।

जब मैं परिव्राजिका पर था, एक दिन मैंने एक अनोखी बात देखी। मैंने देखा कि एक चिड़िया लकड़ी पर लटक रही है, दूसरी चिड़िया, जो कभी इसी लकड़ी पर फँसी थी, पर हिम्मत से लकड़ी छोड़कर उड़ गई थी, वो वापस आती है, उस लटकती चिड़िया को कहती है, ‘‘लकड़ी छोड़कर मुक्ति पा लो, मैं भी तुम्हारी तरह फँस गई थी, जब मैंने अपने आपको छोड़ दिया, तो मुझे संतुलन पाने में कुछ क्षण ही लगे पर उसके बाद में उड़कर मुक्त हो गई। चलो तुम भी उड़कर मुक्त हो सकती हो।’’ लेकिन लटकती हुई चिड़िया इस बात पर विश्वास नहीं करती।

आप यह बात समझ लीजिए कि उस मुक्त चिड़िया की जिम्मेदारी दूसरी चिड़िया को बचाने की है। यह मुक्त चिड़िया की जिम्मेदारी है कि वह लकड़ी पर फँसी चिड़ियों को चोंच मारकर बताए कि ‘‘मुक्त हो जाओ!’’

आप समझिए, कि मैं ही वो मुक्त चिड़िया हूँ जो आपको यह बताने आया हूँ कि मैंने आपके नीचे सुरक्षा जाल बिछा रखा है, यदि आप गिरे भी तो आपको चोट नहीं लगेगी। धीरे से छोड़कर मुक्त हो जाओ, आप उड़ पाओगे!

देखो! गुरु ने तो संघ बनाया है, जो धर्म समुदाय बनाया है, वही आपका सुरक्षा जाल है। आप सकेंगे।

निराशा का समाधान

जब निराशा का सवाल उठता है, तो यह समझ लीजिए कि आपका निराशात्मक विचारों में डूबना, जो एक महीने पहले हुआ था, एक साल पहले हुआ था, और जो तीन साल पहले हुआ था, ये सब स्वतंत्र तथा असंबंधित घटनाएँ हैं। यह भी बिल्कुल शारीरिक दर्द की तरह ही है। आप इन घटनाओं को जोड़कर इस निष्कर्ष पर पहुँच जाते हैं कि आप निराशा के पहाड़ के नीचे दबे हुए हैं, आप यह समझने लगते हैं कि निराशा ही आपका जीवन है। फिर आप इस विचार से भी लड़ते हैं और इसी वजह से आप अधिक निराशावादी बन जाते हैं।

जब आप बहुत दृढ़ता से विश्वास रखते हैं कि आपका जीवन पीड़ा और निराशा से भरा हुआ है तो बहुत गहरा मानसिक एहसास उत्पन्न कर लेते हैं। इसीलिए आप यह भी सोचने लगते हैं कि आपका भविष्य भी पीड़ा से भरा हुआ तथा निराशाजनक होगा।

मान लीजिए, कि आपके सामने एक व्यक्ति बैठा है जो आपका शत्रु है। अचानक, यदि आप कल्पना करें कि उसके हाथ, पाँव और सिर अलग-अलग हैं, क्या आप अब भी उससे लड़ सकेंगे? नहीं! वह लड़ने लायक ही नहीं रहता। जैसा आपने सोचा था उसका वैसा अस्तित्व ही नहीं रहता। इसीलिए वह आपसे लड़ने वाली ही नहीं रहता।

उसी तरह, जब आप महसूस करते हैं कि आपके सामने एक बड़ी समस्या है, या कोई बड़ा व्यक्ति है तो आप उससे लड़कर समस्याएँ उत्पन्न करते हैं। आपकी निराशाजनक विचारधारा एक बड़ा-सा शत्रु नहीं है, यह उस व्यक्ति की तरह है जिसका शरीर कई भागों में बँट चुका है। यह आप हैं जिसने इन भागों को जोड़कर उसे जीवंत बनाया है। आपका अपनी निराशा से लड़ना ही आपकी निराशा का मूल कारण है।

रामायण ग्रन्थ में एक बहुत सुंदर कहानी है। जो भी वानरराज बलि के सामने युद्ध के लिए खड़ा होता है, वह अपनी आधी शक्ति बालि को खो देता है। इसी तरह जो भी विचार स्मृति के सामने खड़ा होकर उससे लड़ता है, वह अपनी आधी शक्ति उस विचार स्मृति को खो देता है।

जिस क्षण आप विचार स्मृति से बंधन विमुक्त होते हैं, आप एक गहरी शांति का अनुभव करते हैं और आपका अन्तःकरण स्वास्थ्य तथा परिपूर्णता की ओर अग्रसर हो जाता है, और तभी आप शारीरिक स्वास्थ्य भी प्राप्त कर लेते हैं।

अपनी निराशा का परित्याग करने की कोशिश मत करिए, क्योंकि आपके भीतर स्वाभावतः अपने आप त्याग हो रहा है, और निराशा स्वतः आपसे दूर जा रही है आपके सहज स्वभाव से जिस नहीं होता। अंततः आप खाते-खाते इतना ऊब जाते हैं कि उस मिठाई को देखना भी पसंद नहीं करते। आप उसे देखकर कहेंगे, नहीं, और मिठाई नहीं! मुझे इस देखना भी पसंद नहीं। इसी प्रकार किसी से पहली बार मिलने की उत्तेजना अलग होती है, जो बाद में कम हो जाती है।

लोग मेरे पास आकर मुझसे पूछते हैं, ‘‘मैं अपनी बुरी आदतें किस तरह बदल सकता हूँ?’’ व्यसन एक ऐसी बुराई है जो बड़ी मुश्किल से तब जाती है, जब आपका अहम् भाव नहीं रहता।

आप स्पष्टता से समझ लीजिए, कि धूम्रपान जो आपने दो दिन पहले किया, दस दिन पहले किया या बीस साल पहले किया-यह सब घटनाएँ एक दूसरे से स्वतंत्र हैं, उनमें कोई सम्बन्ध नहीं। जब आपका मन उन्हें जोड़ने लगता है और आप यह विश्वास करने लगते हैं कि आपको धूम्रपान की आदत हो गई है, आपका विश्वास व्यसन की स्मृति तैयार करता है। फिर आप इससे लड़ना शुरू करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूँ कि आपको अपने अहम् का त्याग करना होगा। यह आपका विश्वास है जो उसे एक आदत या व्यसन बना देता है। अगर आप विश्वास छोड़ देंगे तो आदत भी छूट जाएगी।

अगर आप यकीन करते हैं कि यह एक सुखद अनुभव है तो आप अधिक धूम्रपान करेंगे। यदि आप यकीन करते हैं कि यह एक दुखद अनुभव है, आप इस स्मृति से लड़ने लगेंगे। दोनों तरह से आपकी हार है। यदि आप यह विश्वास रखते हैं कि धूम्रपान एक सुखद अनुभूति देता है, आप उन्मुक्त होकर धूम्रपान करने की कोशिश करिए और देखिए आपको कैसा लगता है? जब आप जागरुकता के साथ धुआँ अन्दर लेंगे, आप जानेंगे कि यह एक सुखद अनुभव नहीं है। वह आपको कभी भी आनंद नहीं दे सकता।

जब आप धूम्रपान करते हो, देखिए कि आपके अंतःकरण में क्या हो रहा है? आपको आनंद का अनुभव नहीं हो रहा है, बल्कि, आप किसी चीज़ से भाग रहे हैं। आप केवल यह सोचते हैं कि धूम्रपान आनंद देता है। यदि आप आनंदित नहीं होते, फिर भी आप आनंद को निचोड़ने की कोशिश करते हैं।

यदि आप गहराई से देखें तो जानेंगे कि वह धूम्रपान हो, काम भावना, धन, या कोई और सुखद घटना, यदि आपको आनंद अनुभव नहीं होता, फिर भी आप आनंद को निचोड़ने की कोशिश करते हैं। आप आनंद को निचोड़ने की कोशिश करते हैं। आप अपने आपको सांत्वना देने की कोशिश करते हैं। आप अपनी झुंझलाहट को ढक कर उसे आनंद बनाना चाहते हैं। आप विश्वास करना चाहते हैं कि यह आनंद है।

किसी भी आदत को छोड़ने की कोशिश करिए। आप कभी कामयाब नहीं हो पाएँगे। आप अगर उसे छोड़ भी दें, वह किसी भय या लोभ के कारण होगा, जो उससे भी बड़ी आदत होगी। यदि आप धूम्रपान किसी भय या लोभ के कारण छोड़ते हैं, आप अपने अंतःकरण तथा चेतना के लिए बहुत अच्छा कार्य नहीं कर रहे। आप अपने आप को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

आप शायद धूम्रपान छोड़ दें, किन्तु भय और लोभ जिनकी वजह से आप धूम्रपान छोड़ पाए, वे करने वाली ध्यान की विधी है जिससे परमानंद की प्राप्ति होती है।

चक्रों का ज्ञान

नित्यध्यान विधी को समझने के लिए, पहले हमें चक्रों अथवा सूक्ष्म ऊर्जा केन्द्रों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करनी होगी।

७ चक्र

सात चक्रों पर काम करना ऊर्जा के नए स्तोत्रों को जगाने जैसा है। यह टेलीविज़न पर नए चैनल को मिलाने जैसा है।

हमारे भीतर सात ऊर्जा केन्द्र हैं, हर चक्र एक विशेष भावना से जुड़ा है। यह सात भावनाएँ काम, भय, चिंता, ईर्ष्या, अहंकार, असंतुष्टि तथा सबसे प्यार पाने की कोशिश करना है। आज, मनुष्य केवल इन्हीं सात भावनाओं के आधार पर विचार करता है। उसका शरीर भी इन्हीं भावनाओं की उपयोगिता के आधार पर चलता है। कुछ लोग कार्यान्वित होते हैं इच्छा, काम तथा स्पर्श से। कुछ लोगों को हिलाने के लिए केवल भय पर्याप्त है। इच्छा जैसी भावनाओं के आधार पर कार्यान्वित होने में कोई बुराई नहीं है। किन्तु आपको इनसे उन्नत परिमाणों जैसे कि प्रेम की भावना को भी अनुभव करना चाहिए। आपको यह समझना चाहिए कि भावनाओं के बिना आप मात्र ऊर्जा के साथ भी कार्यान्वित हो सकते हैं।

जब आप चक्रों को जाग्रत करेंगे आप अपने मन को भावनाओं से मुक्त कर पाएँगे। आप एक मुक्त अस्तित्व से कार्य करने लगेंगे। जब आप अपने मन तथा अंतःकरण को बंधन विमुक्त कर लेंगे तभी आप स्वतंत्रता तथा मुक्ति का मूल्य समझ पाएँगे।

उदाहरण स्वरूप यदि आप किसी एक चक्र से विमुक्त हो जाते हैं, जैसे कि वह चक्र जो ईर्ष्या से जुड़ा है, आप संसार का एक नया परिमाण अनुभव करने लगेंगे, एक ईर्ष्यामुक्त संसार। आपका व्यक्तित्व जिस पहचान के आधार पर खड़ा है, आपका जीवन जिस धारणा पर निर्भर है, वह पहचान व धारणा स्वतः पिघलने लगेंगे आप एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

उदाहरण के लिए सोचिए, जब आप शेयर बाजार के व्यवसाय में रुचि रखते हैं, आप उसी के बारे में सूचना तथा जानकारी एकत्रित करने लगते हैं, टेलीविजन से, पत्रिकाओं से और लोगों से भी... कुछ एक महीने पश्चात, आपको लगने लगता है कि संपूर्ण संसार शेयर बाजार के बारे में जाग्रत हो रहा है। आप अपने आपको शेयर बाजार से सम्बन्धित लोगों से घिरा हुआ मेहसूस करने लगते हैं। पूरा संसार नहीं बदला, यह आपका दृष्टिकोण है जो बदल गया है। जब आप अपने ऊर्जा केन्द्र को बदलते हैं तो आप उसी प्रकार के लोगों को आकर्षित करने लगते हैं।

यदि आप अपना ऊर्जा केन्द्र बदलते हैं, आप जिस संसार को देखते हैं वह बदल जाता है। हिन्दू ग्रन्थों में लिखा है कि ब्रह्माण्ड में सात संसार विद्यमान हैं। वे इन्हीं सात भावनाओं से जुड़े सात संसारों की बात कर रहे हैं। आप जिस भावना से देखते हैं, संसार वैसा ही हो जाता है।