KAILASA Library/परमानंद/अपने मन के स्वामी कैसे बनें?Sign in
परमानंद

अपने मन के स्वामी कैसे बनें?

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

दस मिनिट का प्रयोग

यह प्रयोग दस मिनिट के लिए करके देखें।

एक काग़ज़ और कलम लें। अकेले में बैठें। अपने सारे विचार, जो आपके मन में आते हैं, बिल्कुल उसी क्रम से काग़ज़ लिख कर लें। अपने विचारों की सटीक प्रतिलिपी तैयार करें। उनमें कुछ ना बढ़ाएँ, ना घटाएँ। यह प्रयोग केवल आपके लिए है, कोई दूसरा इसे पढ़ने वाला नहीं है। दस मिनिट पश्चात, जो आपने लिखा है उसे पढ़ें। आप आश्चर्यचकित होंगे। आप स्पष्टता से देख सकेंगे कि जो आपने लिखा है और आपके विचारों की उत्पत्ति बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है।

उदाहरण के रूप में, आप एक कुत्ता गली में देखते हैं। तभी आपको उस कुत्ते की याद आती है जिससे आप बचपन में डरा करते थे। अगला विचार आपके बचपन के बारे में हो सकता है। तीसरा विचार आपके शिक्षक के बारे में हो सकता है जिन्होंने आपको बचपन में पढ़ाया था। चौथा विचार उस घर के बारे में हो सकता है जहाँ शिक्षक रहते थे।

इस सब विचारों के बीच कोई तर्कसंगत सम्बन्ध नहीं है। फिर भी, कुछ क्षणों में आप कुत्ते से शुरू होकर अपने बचपन के शिक्षक तक पहुँच जाते हैं। आप देख सकते हैं कि आपके विचार सिर्फ आगे ही नहीं बढ़ते, बल्कि बहने लगते हैं। हम इस क्रिया को विचारना, या सोचना भी नहीं कह सकते। यह केवल मन का असंगत रूप से बहना है, जो कुत्ते को बचपन से और बचपन को शिक्षक से जोड़ देता है।

यदि यह प्रयोग आप केवल एक बार करते हैं तो इससे अपने बारे में जो समझ आपमें उत्पन्न होगी वह आपको और आपकी अपने बारे में होती सोच को पूर्णतः परिवर्तित कर देगी। यह आपका अपने और दूसरों के प्रति व्यवहार भी बदल देगी। आपका संपूर्ण जीवन परिवर्तित हो जाएगा।