KAILASA Library/परमानंद/लेखक की प्रस्तावनाSign in
परमानंद

लेखक की प्रस्तावना

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

जीवन मुक्ति क्या है ?

यदि आप यहाँ हैं, तो इसका अर्थ है कि सृष्टि चाहती है कि आप यहाँ, इस रूप में हों। आप एक अकस्मात घटना नहीं एक प्रत्यक्ष वास्तविकता हैं। आप प्रकृति का एक चैतन्य चमत्कार हैं। यह मत समझिए कि मैं आपको सकारात्मक विचार देना चाहता हूँ, इसलिए मैं ऐसा कह रहा हूँ। मैं ऐसा कह रहा हूँ क्योंकि यही जीवन का सीधा और सरल सत्य है। यदि आप इस सत्य पर विश्वास करते हैं तो आप जीवन की उस पराकाष्ठा को अनुभव करने लगेंगे।

सर्वोत्तम जीवन वही होगा जिसमें आंतरिक एवं बाह्य जगत में कोई संघर्ष न हो। इसीको मैं जीवन मुक्ति कहता हूँ। जीवन-मुक्ति एक सम्पूर्ण जीवन जीना है, जिसमें आंतरिक व बाह्य जगत में कोई अंतर न हो। निरंतर एक सुंदर और लयबद्ध रूप से जीना तथा जो है उसी से भावनाओं को जोड़ना।

जीवन-मुक्त अवस्था में जीने के लिए चार महत्वपूर्ण सूत्रों को जीवन में उतारना होगा :-

शक्ति :- एक ऐसी शक्ति का संचार, जो आवश्यक परिवर्तन ला सके।

बुद्धि :- जो नहीं बदल सकता, या बदलना आवश्यक न हो, उसको स्वीकारने की बुद्धि ! एक ऐसी स्पष्टता तथा बुद्धिमत्ता, जिससे आप यह समझ सकें कि आपको जीवन तथा संसार के हर अंग में बदलाव या परिवर्तन नहीं लाना है। वर्ना आप सम्पूर्ण संसार जीवन बदलने में इतने व्यस्त हो जाएँगे कि आप इस सृष्टि का आनंद लेना ही भूल जाएँगे। क्योंकि आप यह सोचने लगेंगे कि सृष्टि का आनन्द आप तभी लेंगे जब यह वैसी हो जाएगी जैसा आप चाहते हैं।

युक्ति :- यह समझ, कि यह ब्रह्माण्ड एक नित्य बदलने वाला स्वप्न है। यदि आप यह समझ जाते हैं तो आपको परम शांति व विश्राम प्राप्त होगा। आप कितनी भी चेष्टा करें आप यही पाएँगे कि सृष्टि तथा ब्रह्माण्ड निरंतर परिवर्तनशील हैं।

जब आप यह समझ जाएँगे। तो आप अपने आपको एक ऐसे आनन्द से जुड़ता महसूस करेंगे, जिसमें कभी परिवर्तन नहीं होता - नित्य आनन्द - निरंतर होने वाला अनंत आनन्द - ऐसा सत्य जो शाश्वत है, एक ऐसी शक्ति जो नित्य है। गहरा जुड़ाव उस सत्य के प्रति अनुभव करना - इसकी ही मैं भक्ति कहता हूँ। यह ही चौथा सूत्र हैं। जब आप ये चार सूत्र अपने जीवन में उतार लेंगे, आप जीवन मुक्त होकर जिएँगे। आप जीवन मुक्ति प्रकाशित करेंगे।

जब आप जीवनमुक्त होकर जिएँगे, आपकी हर श्वास हजारों लोगों की चेतना को सहजता से उन्नत करेगी। इससे मानवजाति की चेतना जाग्रत हो पाएगी - और उन्नत हो पाएगी - मानव चेतना से दिव्य चेतना की ओर !

मैं संपूर्ण अस्तित्व से आपको आशीर्वाद देता हूँ। आप जीवनमुक्ति प्राप्त करें - आप जीवनमुक्ति प्रसार तथा प्रकाशित करें - आप नित्यानंद को प्राप्त करें।

  • परमहँस नित्यानंद

ध्यान क्यों करें?

हम जीवन में तीन स्थितियों का निरंतर अनुभव करते हैं - जाग्रत अवस्था, स्वप्न अवस्था तथा सुषुप्ति। जाग्रत अवस्था में आप में "अहम्" भाव होता है, तथा विचार भी होते हैं।

चेतना की विभिन्न स्थितियाँ
विचारों के साथविचारों के बिना
"अहम्" भाव के साथजाग्रत विचारशीलतुरीया आनंद की अवस्थास्वप्नावस्था में आप में विचार होते हैं, लेकिन चेतना नहीं होती। सिर्फ 'अहम्' के ना होने की वजह से ही आप अपने सपनों को नियंत्रित नहीं कर सकते।
"अहम्" भाव के बिनास्वप्न सपने देखनासुषुप्ति (अचेतन अवस्था गहन मुद्रा)सुषुप्ति में ना तो अहम् होता है और ना विचार होते हैं।

इन्हीं तीनों अवस्थाओं के बीच हम अपना जीवन व्यतीत करते हैं। जब आप सुषुप्ति में रहना चाहते हैं, आपकी निद्रा अशांत स्वप्नावस्था में व्यतीत होने लगती है। जब आप जाग्रत अवस्था में रहना चाहते हैं, आपको निद्रा सताने लगती है। ये तीनों अवस्थाएँ आपके लिए एक समस्या बन जाती हैं।

एक चौथी अवस्था भी है जिसका हमने कभी अनुभव ही नहीं किया, और वह है तुरीयावस्था। इस स्थिति में अहम् चेतना का अनुभव होता है परन्तु बिना किसी विचार के आप जाग्रतता का अनुभव करते हैं। इसे हम विचारहीन जाग्रतता कहते हैं। बहुत कम व्यक्ति इस अवस्था का अनुभव कर पाते हैं। कुछ व्यक्ति इस अवस्था को कुछ क्षणों के लिए अनुभव करते हैं और फिर साधारण जागृत अवस्था में वापस चले जाते हैं।

यदि कभी आप किसी आघात जनक परिस्थिति से गुजरते हैं या अपने आपको प्रकृति के साथ अत्यधिक शांत स्थिति में पाते हैं तो आप कुछ क्षणों के लिए विचारहीन जागृतता का अनुभव कर सकते हैं। इस स्थिति में विचार नहीं हैं किन्तु चेतना है। यही चौथी तुरीया अवस्था हैं। हमारी सभी शारीरिक व मानसिक व्याधियाँ, स्वप्नावस्था में उत्पन्न होती हैं। यदि स्वप्नावस्था हमारी जाग्रत अवस्था पर हावी होने लगती है तो इसे दिवा-स्वप्न कहा जाता है, जिसमें हम कल्पना में वो सब करते हैं, जो हम सचमुच करना चाहते हैं। यदि हमारे स्वप्न सुषुप्ति पर हावी होने लगते हैं तो हमारी निद्रा एक अशांत निद्रा कहलाती है।

निरंतर, दिन हो या रात्रि, हमारी स्वप्नावस्था हमें परेशान करती है। जब हमारी सुषुप्ति या गहरी निद्रा स्वप्नों की वजह से अशांत हो जाती है तब हमें गहरी थकावट और नींद न आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब हमारी स्वप्नावस्था जाग्रत अवस्था में बाधा डालती है तब हम काल्पनिक दिवा-स्वप्नों के कारण संसार के प्रति कम जाग्रतता का अनुभव करते हैं।

जितनी अधिक स्वप्नावस्था हमारे जाग्रत जीवन पर असर करती है, उतनी ही मात्रा में हमारी जागरूकता घटने लगती है। हम मनुष्य शरीर में जरूर जी रहे हैं लेकिन हम सही मायनों में मनुष्य का जीवन व्यतीत नहीं कर रहे। जब जागरूकता की मात्रा कम हो जानी है, तो हम सही निर्णय नहीं ले पाते। हम जिन शब्दों को बोलते हैं अथवा सोचते हैं उनमें भी चेतना नहीं होती। हमारे अंतःकरण में क्या चल रहा है उसका हमें ज्ञान नहीं रहता। यह इस तरह प्रतीत होता है जैसे हम एक घर में रह रहे हैं, लेकिन उस घर में जो हो रहा है वह हमें पूरी तरह ज्ञात नहीं है।

आप पूछ सकते हैं कि “मुझे ध्यान क्यों करना चाहिए?'' ध्यान की जरूरत इसलिए है क्योंकि आपकी स्वप्नावस्था और सुषुप्ति में अधिक से अधिक जागरूकता लाई जा सके। स्वप्नावस्था के सुषुप्ति तथा जाग्रत अवस्था पर हावी होने के बदले, ध्यान द्वारा आप तुरीयावस्था को जाग्रत अवस्था तथा सुषुप्ति अवस्था में भी अनुभव करने लगेंगे।

ध्यान करने का ध्येय यही है कि कम से कम एक बार हम उसी तुरीयावस्था को अनुभव कर सकें। एक बार जब हम इसका अनुभव कर लेते हैं तो हम इस एहसास को अधिक से अधिक जाग्रत अवस्था और सुषुप्ति में ले जा सकते हैं। जब हमारी जाग्रत अवस्था और सुषुप्ति सम्पूर्णतः तुरीयावस्था में व्यतीत होने लगती है, इसे ही “जीवन मुक्ति'' कहा जाता है।

ध्यान के फायदे :

ध्यान में वह शक्ति है जो आपका शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा आध्यात्मिक रूपांतरण कर सकती है।

स्वास्थ्य क्या है ? शारीरिक स्वास्थ्य का अर्थ है कि जो आप खाएँ वह आपका शरीर पचा सके और वह आपके शरीर का हिस्सा बन जाए। मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ है कि आप हर विचारधारा तथा समस्या को पचा कर उसका निदान कर सकें। दूसरे शब्दों में, जीवन बिना किसी संघर्ष के जी सकें। आध्यात्मिक स्वास्थ्य का अर्थ है कि हम महान पुरुषों की दी शिक्षा और शक्ति को ग्रहण करके एक मुक्त जीवन व्यतीत कर सकें। इन तीनों का होना ही संपूर्ण स्वास्थ्य हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य

ध्यान चिकित्सा का सहायक है। ध्यान के द्वारा आप उक्त रक्तचाप तथा मधुमेह जैसे रोगों का नियंत्रण कर सकते हैं। तथा शरीर की प्रतिरोध शक्ति को रोगों से मुक्त होने के लिए बढ़ा सकते हैं। अतः ध्यान का प्रभाव इतना गहरा होता है, यह आपको पूर्णतयः स्वस्थ रख सकता है।

शास्त्र शस्त्र निराशा से मुकाबले के लिए

ध्यान सत्य को पहचान कर उसके साथ जीवन व्यतीत करना है। सत्य का ज्ञान ही है जिसे मैं शास्त्र शस्त्र कहता हूँ। शास्त्र का अर्थ सत्य ज्ञान होता है। शस्त्र का अर्थ हथियार होता है। ज्ञान के हथियार, यानी शास्त्र शस्त्र, सत्य के हथियार होते हैं जो आपके अस्तित्व में बसी निराशा को नष्ट कर देते हैं। आपके पास जितने अधिक शास्त्र शस्त्र होंगे, निराशा आपसे उतना ही डरेगी। अगर आपके पास एक बड़ी सेना है, तो शत्रु आपपर हमला करने से डरेगा। आपके पास हथियारों की मात्रा देखकर दूसरा देश आपपर आक्रमण करने से पहले कई बार विचार करेगा। इसी प्रकार, जितने आत्म चिकित्सा के विचार आप अपने अस्तित्व में सहेज कर रखेंगे उतना ही निराशा आपके पास आने से डरेगी।

स्वतंत्रता

ध्यान के साथ आप अपना जीवन एक बेहतर तरीके से जी सकते हैं, अधिक स्पष्टता तथा तीव्रता के साथ। आप अधिक जाग्रत और रचनात्मक बन पाएँगे। आप अपने अंदर एक गहरी और अथाह शांति को अनुभव कर सकेंगे।

आप केवल एक कर्ता नहीं रहेंगे, आप कर्ता के साक्षी बन जाएँगे। यही ध्यान का रहस्य है - एक साक्षी बन जाना, अपने कर्मों और भावनाओं का साक्षी।

जब आप यह समझ जाएँगे कि वह आप नहीं हैं जो कार्य करता है, व आप नहीं हैं जो क्रोधित होता है, जिसे दुःख और निराशा का अनुभव होता है, तब आप एक अद्भुत स्वतंत्रता का अनुभव करेंगे।

हम यह जाने या ना जाने किन्तु हममें से हर व्यक्ति स्वतंत्रता की तलाश में हैं। हम अपना सारा जीवन स्वतंत्रता की खोज में बिता देते हैं। हम सोचते हैं कि हमारी स्वतंत्रता दूसरों पर निर्भर है। अब आप जानते हैं कि कोई भी व्यक्ति हमारी स्वतंत्रता से किसी प्रकार भी संबंधित नहीं है।

बिना किसी कारणवश प्रेम और आनंद का अनुभव

ध्यान के साथ, आप पहली बार महसूस करेंगे कि बिना किसी कारण के प्रेम क्या होता है? जीवन में पहली बार आप कुछ पाने के लिए कुछ नहीं देंगे ? आप प्रेम देंगे सिर्फ इसलिए कि आपके पास अपार प्रेम है। आप सारे संसार के साथ प्रेम बाँटेंगे, ठीक उसी तरह, जैसे बादल धरती पर