चिंता से मुक्ति
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
मणिपूरक चक्र अब हम अगले चक्र की तरफ बढ़ते हैं- 'मणिपूरक चक्र' जो नाभि क्षेत्र में स्थित है। संस्कृत में, 'मणिपूरक' का अर्थ है "मणिकों का शहर" यह चक्र बाधित होता है जब आप निरंतर चिंता करते हो और खिल उठता है जब आप चिंताओं की चिंता करना बंद कर देते हो। (साधना तकनीक : मणिपूरक शुद्धि क्रिया - यह तकनीक ईसाई धर्म से ली गई है) अब विश्लेषण करते हैं कि चिंता है क्या? क्या आप में से कोई बता सकता हैं चिंता के बारे में? (एक महिला उत्तर देती है…….) स्वामी जी, हम चिंतित होते हैं जब हम अपने व्यापारिक समस्याओं के बारे में सोचते हैं। अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं या अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचते हैं…….. जो आप कह रही हो वो चिंता के कारण हैं। मैं आपसे चिंता के कारण नहीं पूछ रहा हूँ। मैं आपसे पूछ रहा हूँ "चिंता है क्या?" यदि मैं आपसे चिंता के कारण पूछूँगा तो यह सत्र समाप्त ही नहीं होगा। आपमें से हर एक-एक लम्बी सूची लेकर के तैयार होगा। स्वामी जी, मेरा व्यापार ठीक नहीं चल रहा है……
स्वामी जी, घर पर कोई मानसिक शांति नहीं है।
स्वामी जी, मेरे पास इतनी समस्याएँ हैं कि आप सोंच भी नहीं सकते।
मेरे पास बच्चे नहीं हैं यही मेरी चिंता है।
स्वामी जी, मेरे बच्चे ही मेरी चिंता है।
(समूह में जोर की हँसी!)
हर समय हमारे पास इतनी ज्यादा समस्याएँ हैं। और यदि हमें चिंता न मिले, हम इस बात के लिए चिंतित रहने लगेंगे कि हमारे पास चिंता क्यों नहीं है।
हम असुरक्षित महसूस करने लगते हैं इसलिये चिंतित होना शुरू कर देते हैं। मैं आपसे बताता हूँ यही वास्तविकता है। कुछ बुजुर्ग सेवानिवृत्त लोग मेरे पास आकर के बताते हैं, "स्वामी जी, हम नहीं जानते कि हम क्या करें। हमारे बच्चे शादी करके अपने-अपने घरों में व्यवस्थित हो गए हैं। वह हमसे कुछ भी नहीं पूछते, हम नहीं जानते क्या करना चाहिए, अब कुछ सोचने के लिए है ही नहीं। अब और जीवित रहने का कोई मतलब नहीं है। हम शांति से मरना चाहते हैं।" वे नहीं जानते क्या करना चाहिए क्योंकि उनके पास कोई चिंता नहीं है। वो बहुत प्रयास करते हैं कि सोंचे जो उनके मस्तिष्क को कहीं लगाए रखे, लेकिन कुछ है ही नहीं जो उनके मस्तिष्क को लगाए रखे। और यह उनके लिए नया होता है क्यासोंकि अब तक सारे समय एक या दूसरी चिंता में वे लिप्त रहे हैं, एक या दूसरे विचार मे लिप्त रहे हैं।
चिंता को परिभाषित करने के पूर्व, मैं केवल आपको यह समझाना चाहता हूँ कि चाहे हमारी संस्कृति, हमारा आर्थिक स्तर, हमारी उम्र कुछ भी हो, हमारे सब में एक चीज समान है- और वह है चिंता।
यदि मैं आपसे कहूँ क्योंकि चिंतित हो, आप कारणों की एक बड़ी सूची लेकर आओगे। आप सोचते हो कि चिंता वाह्य पदार्थों से पैदा होती है। आप हमेशा वाह्य जगत को जिम्मेदार ठहराते हैं, अपने आस-पास के लोगों को, आरोपित करते हैं कि वो आपकी परेशानी का कारण है।
जरा सोचें : यदि चिंता का कारण वाह्य है, तो कम से कम एक व्यक्ति तो ऐसा होना चाहिए जिसने इन सब कारणों पर विजय प्राप्त कर ली हो और सारी चिंताओं से मुक्त हो। हाँ, परन्तु क्या यही बात है? जिससे भी आप मिलते हो उसके पास कोई न कोई चिंता होती है। चाहे वो अमीर हो या गरीब, विवाहित हो या अविवाहित, चाहे संतान हो या चाहे निःसंतान हो, नौकरी करते हो या उनका अपना व्यवसाय हो - हर व्यक्ति चिंताग्रस्त है।
हम केवल दूसरों के प्रमाण पत्रों से ही अपने व्यक्तित्व हुए। निर्धारण करते समस्या यह है कि हमने अपने आप पर विश्वास करना बंद कर दिया है।
एक बच्चे के रूप में, हममें से हर एक दृढ़ता से अपने स्वरूप में ही केन्द्रित रहता है। क्या आपने कभी किसी बच्चे को इस बात के लिए चिंतित होते देखा है कि लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे? नहीं! एक बच्चा बिना चिंता किये हुए रूप में इसलिए दिखाई पड़ता है क्योंकि वह पूर्ण होता है, उसमें जो भी वह करता है वह नहीं सोचता कि लोग उसके बारे में क्या कहेंगे।
जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, समाज लगातार हमारे मस्तिष्क पर यह प्रभाव डालता है। समाज, दूसरों के राय एवं विचारों से हमें अपने आप का मूल्यांकन करना सिखाता है- अभिभावक, शिक्षक, मित्र, यहाँ तक की अपरिचितों को भी। समाज हमें बाहरी सहारे पर आश्रित बना देता है, दूसरों के प्रमाण पत्र, हमारे शब्द और हर क्रिया के लिए। यही कारण है कि हम हमेशा क्यों चिंतित रहते हैं कि दूसरे लोग हमारे बारे में क्या कहेंगे।
जब आप किसी चीज के लिए चिंतित होते हो आपको महसूस होता है कि आपके पास एक निश्चित संदर्भ है जिससे आप अपने को माप सकते हो, जिसके प्रति आप प्रतिक्रिया कर सकते हो। इसीलिए चिंता आपके जीवन को एक दिशा देती है। बिना चिंता के आप महसूस करते हो कि आपके पास कोई धुरी ही नहीं है जिसके साथ आप चलो। यही कारण है कि वास्तव में हम छुपे तरीके से अपनी चिंताओं से प्रेम करने लगते हैं।
मैं आपको एक छोटी सी कथा सुनाता हूँ :
> तीन लोग एक निर्जन टापू पर बैठे हुए थे। वह नहीं जानते थे कि कितने वर्षों से वहाँ थे। अचानक उन्हें एक बोतल मिली जिसे उन्होंने उठा लिया। जब उन लोगों ने उस पर हाथ रगड़ा, अचानक एक जिन्न उनके सामने पैदा हुआ। वे अचम्भित थे। जिन्न ने उनसे कहा, “धन्यवाद आपने मुझे इस बोतल से मुक्त किया, आपमें से हर एक अपनी एक इच्छा मुझसे कहे मैं पूरी कर दूँगा।” वे बहुत उत्तेजित हुए और थोड़ी देर सोचा। पहले व्यक्ति ने कहा, “मैं अपनी महिला मित्र से विवाह करके सुखपूर्वक रहना जीना चाहता हूँ।”
> जिन्न बोला, “ठीक है आपकी इच्छा पूर्ण होगी।”
> पहला व्यक्ति टापू से अदृश्य हो गया, तब जिन्न ने दूसरे व्यक्ति को देखा।
> दूसरे व्यक्ति ने कहा, “मैं एक धनी व्यवसायी बनना चाहता हूँ।” हम यह समझेंगे कि हम मात्र उनको बड़ा कर रहे हैं जो इतनी ज्यादा बुरी कदापि नहीं है। ठीक है अब हम विश्लेषण करेंगे कि वास्तव में जब हम चिंतित होते हैं तो हमारे मस्तिष्क में क्या होता है।
मात्र अपने मस्तिष्क को देखो जब वह किसी चीज की चिंता करता है। आप यह देखोगे कि विचारों की एक धारा लगातार मस्तिष्क में पैदा हो रही है- पूर्णतः अलग-अलग और ज्यादातर नकारात्मक विचार। आपके मस्तिष्क में नकारात्मक और पुनरावृत्ति वाले शब्दों की एक तरंग का आगमन होगा।
आप देखो : हम अभ्यस्त हैं दो तरह के कथन से - बोलना और अन्तरसंवाद करना (INNER CHATTERING )। बोलना से अर्थ है दूसरों से बोलना सामान्यतः जिसे हम वार्तालाप कहते हैं। अंतरसंवाद करना (INNER CHAT-TERING) अर्थात् अपने आप से बातें करना। वास्तव में अपने आप से बातें करना एक शाश्वत प्रक्रिया है जो हमारे अन्दर चलती रहती है। इस प्रक्रिया को हम अंतरसंवाद कहते हैं और यही है जिसे चिंता भी कहते हैं।
चिंता और कुछ नहीं बल्कि आपके मस्तिष्क में अनियंत्रित लगातार होने वाला अंतरसंवाद ही है, यही अंतरसंवाद आपका स्वामी बन गया है। इसने आप पर नियंत्रण कर लिया है। यह हर वक्त चलता ही रहता है।
आप जो कुछ भी बोलते हो, बहुत ध्यान से बोलते हो क्योंकि यदि आप ध्यान से नहीं बोलोगे तो समाज आपसे सतर्क रहने के लिए कहेगा, क्या ऐसा नहीं है? परन्तु अपने अंतरसंवाद को आप किसी भी ढंग से नियंत्रित नहीं करते। शब्द, जो आप बाहर वालों से बोलते हो, जब उन्हें नियंत्रित किया जा सकता है, तो उन शब्दों को क्यों नियंत्रित नहीं किया जा सकता जिनको आप अपने आप से बोलते हो? अर्थात् अंतरसंवाद को। आप अपने अंतरसंवाद को इसलिए नहीं रोकते क्योंकि आपके अन्दर आत्मसम्मान नहीं है। आप अपने अन्दर कुछ भी कहे चले जाते हो। क्या हम भोजन के किसी प्लेट पर कूड़ा फेंक सकते हैं? नहीं, हम उसे कूड़ेदान में फेंकते हैं। आप दूसरों से खाने के प्लेट का व्यवहार करते हो और अपने आप से कूड़ेदान का, यही कारण है, आपको बदहजमी होने का।
वाह्य वार्तालाप में विश्राम भी कभी-कभी आता है। परन्तु यह अंतरसंवाद तो लगातार चलता ही रहता है। यह आपको पागल कर सकता है। वास्तव में, कई बार दूसरे से बात करना उस अंतरसंवाद से बचने का एक तरीका है जो आपको पागल बना रहा है। यही कारण है इतना ज्यादा वार्तालाप सारे संसार में हो रहा है। शांत रहने से लोग भयभीत हैं क्योंकि उनके अन्दर तो पागलखाना है। इसलिए वो मिलते हैं, सामाजिक होते हैं, बातें करते हैं और कहीं न कहीं अपने आप को लिप्त रखते हैं।
इस अंतरसंवाद का आप क्या निश्चित अर्थ समझते हो? जब आप अकेले हो तो इस छोटे से प्रयोग का प्रयास करो : कुछ मिनट के लिए अपनी आँखें बंद करके मात्र बैठ जाओ। एक कागज और कलम अपने साथ रखो। अपने मस्तिष्क को किसी चीज पर केन्द्रित मत करो। अपने मस्तिष्क के साक्षी बनो। मात्र देखो आपके मस्तिष्क में क्या चल रहा है। करीब-करीब जैसे ही आप अपने नेत्र बंद करोगे, आप ये देखोगे कि आपके मस्तिष्क में विचारों की लगातार धारा बह रही है। आपके मस्तिष्क में लगातार क्रिया होती रहती है। ईमानदारी से लिखो जो भी विचार आये हों। यह पाँच मिनट तक करो।
अब बैठ जाओ और पढ़ो आपने क्या लिखा है। आप हतप्रभ रहोगे। जो कुछ भी आपने कागज पर लिखा है यह आपका अंतरसंवाद है यदि आप इसे आप पढ़ोगे, आप देखोगे कि आपके विचार कितने अलग-अलग हैं और कितने संदर्भरहित हैं। एक क्षण आप यहाँ होंगे, दूसरे क्षण आप अमेरिका में होंगे, उसके बाद के क्षण आप अपने दफ्तर में होंगे और उसके बाद के क्षण आप अपने बच्चों के बारे में सोच रहे होंगे.....। यह आपके मस्तिष्क की स्थिति है - एक अनियंत्रित विचारों की धारा। यही वो मस्तिष्क है जिसे आपने जीवन सौंपा है। यही वो मस्तिष्क है जो सारी चिंताएँ पैदा करता है। यही वह मस्तिष्क है जो आपके लिए आपका जीवन जी रहा है। यदि मात्र इसे आप ठीक से समझ लो, तो आपने चिंता और अंतरसंवाद से स्वतंत्रता की तरफ एक बहुत लंबी छलांग लगा ली है।
एक छोटी सी कथा :
> एक दिन, सड़क पर एक दुर्घटना हो गयी। लोग इकट्ठे हुए और देखा कि > एक नई कार दीवार से टकरा गई है। लोगों ने चालक से पूछा, “महोदय, > आप कार ठीक से चलाना नहीं जानते तो आप कार चला क्यों रहे हैं?’’ > “निश्चित रूप से मैं चलाना जानता हूँ”, व्यक्ति ने उत्तर दिया, “मैं केवल > इसे रोकना नहीं जानता।”
वह व्यक्ति कार चलाना तो जानता था परन्तु उसे रोकना नहीं जानता था। आप भी एक गाड़ी चला रहे हो, जो कैसे रोकी जाती है ये नहीं जानते। यह बहुत खतरनाक बात है। आपका मस्तिष्क एक गाड़ी की तरह है जिसे आप रोकना नहीं जानते। बस अपने अंतरसंवाद को रोकने का प्रयास करो, मात्र कुछ सेकेण्ड के लिए......।
क्या आप कर सकते हो?
जब आप इसे नियंत्रित करने का प्रयास करते हो विचारों का झोंका और अनियंत्रित हो जाता है क्योंकि आपने उसमें एक और विचार जोड़ दिया है, कि आपको उसे नियंत्रित करना है। लगें, आप ध्यान से उन्हें देखो और देखो कि वह कहाँ से उठ रहे हैं। आप पाओगे कि वो हमेशा नाभि क्षेत्र से ही उठते हैं।
जब भी आप परेशान होते हो, जब भी कोई ऐसी स्थिति पैदा होती है जो आप नियंत्रित नहीं कर पाते, पहली चीज जो प्रभावित होती है वो है आपका नाभि क्षेत्र, आपका पेट। आप शारीरिक रूप से, पेट पर अपने इस दबाव को महसूस कर सकते हो। यही कारण है हम हमेशा कहते हैं कि- "मैं इसे हजम नहीं कर पाऊँगा।" यह कथन हर भाषा में कहा जाता है। यह सार्वभौमिक है। लगातार चिंतित रहना मणिपूरक चक्र को बाधित करता है।
तो, कौन सा तरीका है इस चक्र को अबाधित रखने का? इस चक्र को अच्छी स्थिति में आप कैसे रखोगे इसके बारे में आप क्या सोचते हो? आगे आओ.......मुझे बताओ.......।
प्रश्न : स्वामी जी, हमें किसी भी स्थिति में चिंतित नहीं होना चाहिए।
अपने आप को यह बताने का प्रयास करते रहो कि आपको चिंतित नहीं होना चाहिए। क्या होगा? आप एक और चिंता पैदा कर दोगे न चिंतित रहने वाली। "चिंता करना छोड़ो" ऐसा कभी मत कहो, यह करीब-करीब असंभव है। केवल एक चीज, चिंताओं के लिए चिंता करना छोड़ दो।
चिंताओं के लिए चिंतित न होने से मेरा क्या अर्थ है? चिंताओं को मात्र देखो परन्तु उनसे परेशान मत हो। केवल तब जब आप उनसे ग्रसित हो जाते हो, अपनी चिंताओं की अपने आप में पुनरावृत्ति करते हो एक चिंतित रूप में, और वास्तविक चिंता मूल पकड़ती है। मैं कहना चाहता हूँ क्या अर्थ है जब मैं कहता हूँ कि, "चिंताओं के लिए चिंतित रहना छोड़ो।" बस उन्हें रहने दो। उन्हें जीवन देना शुरू मत करो। उनका पोषण रक्त और माँस से मत करो।
जब आप कहते हो, मस्तिष्क पर नियंत्रण रखो, नकारात्मकता के साथ सोचोयह रस्सी की गाँठ को और कड़ी करने जैसा है। यह मस्तिष्क को और तनावपूर्ण और संकुचित कर देता है। यह किसी भी तरीके से गाँठ खोलने में सहायता नहीं करेगा।
जब आप दबाव डालते हों, इन दबावों की स्मृतियाँ सीधे मणिपूरक चक्र को जाती हैं। जब मणिपूरक चक्र विषाक्त हो जाता है, आपकी क्रियाओं में एक अवचेतन विरोध आता है- जैसे किसी चीज को नोचना, किसी चीज को बर्बाद या नष्ट करना, अपने आप से बुरा व्यवहार करना, अपने आप से व दूसरों से लड़ना।
ये सब सूक्ष्म अभिव्यक्ति हैं दबाव की। इसीलिए लोग कहते हैं कि उनका उदर तो नकारात्मकता, वह हतोत्साह और कुछ नहीं बल्कि नकारात्मक विचारों का संग्रह है। जिसके बारे में आप अपने आप से बातें करते हो। और एक बार इस तरह के विचारों को आप अपने मस्तिष्क में प्रवेश करने दो, वही विचार बार-बार आते रहेंगे जब-जब आप छोटी सी भी असफलता से प्रभावित होंगे। यह इस भाव को पुनर्स्थापित करता रहेगा। अंत में, चिंता केवल एक गहराई से पुनर्स्थापित आदत है।
लेकिन यह मात्र एक आदत है तो आप इसे छोड़ सकते हो किसी अन्य आदत की तरह। परन्तु आप यह नहीं सोचते कि यह केवल एक आदत है, आप सोचते हो यह एक ठोस गंभीर वास्तविकता है। समस्या यह है। इसीलिए आप इसे छोड़ नहीं पाते।
मस्तिष्क के पास एक श्रेष्ठ धारण करने की क्षमता है। वह आपकी नकारात्मक सोच स्वरूप, आपकी पूर्वाग्रसन, आपकी चिंताओं को एक साथ इकट्ठे धारण किए रहता है। जो भी आप मस्तिष्क को पढ़ाते हो, वह उसे याद कर लेता है और निष्ठा के साथ उसकी पुनरावृत्ति करता है। इस तरह से आप अपनी समस्त नकारात्मकताओं द्वारा एक ठोस मानसिक स्वरूप का निर्माण करते हो। इसलिए आपके मस्तिष्क से क्या बताना है इस बात से सतर्क रहो। हम दूसरों से जो बोलते हैं उसमें हमेशा कितना सतर्क रहते हैं परन्तु जब हम अपने आपसे बातें करते हैं तो पर्याप्त ध्यान नहीं देते।
जैसे खाने की बुरी आदतें हमारी नसों में कॉलेस्ट्राल इकट्ठा कर देती हैं उसी तरह, लगातार चिंतित रहने के कारण हम चिंताओं को ठोस स्वरूप प्रदान कर देते हैं। जिस तरह से कॉलेस्ट्राल हमारी नसों में अवरोध उत्पन्न कर देता है, चिंता हमारे स्वरूप में ऊर्जा के अवरोध उत्पन्न कर देती है।
समय बीतने के साथ-साथ, चिंता करना हमारी प्रकृति हो जाती है, यह एक सुषुप्त क्रिया बन जाती है। यदि आप इसे निकालना भी चाहो तो कहीं न कहीं वह रह ही जाती है। क्यों? क्योंकि आपकी समस्त चिंताएँ, आपका सारा क्रोध, जो आपने वर्षों से दबाया है ये सब आपके अन्तर स्वरूप में एक अदृश्य स्तर पर विद्यमान रहते हैं। चिंता वह लहर है जो समय-समय पर उठती है, परन्तु हतोत्साह, विषाद स्वयं जल है जिसमें से वह लहर उठती है।
हतोत्साह या नकारात्मकता के परे हम कैसे जाएँ?
मात्र सजग व सावधान रहो। जब भी आपको किसी नकारात्मक भाव की जानकारी हो कि वह उठ रहा है, तो देखो कि सारे नकारात्मक शब्द तितर-बितर हो जाएँ। यदि आप यह करते रहे तो नकारात्मक सोच को एक व्यवस्थित रूप में रहते हैं। मैं वैसे ही बहुत हल्की नींद सोता हूँ मैं पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता, इस आवाज के कारण।"
मैंने उससे कहा, "घर जाओ आज रात्रि इसका प्रयोग करो। जब आप भौंकना सुनो, तो गुस्से का परित्याग कर दो, अपने अन्दर नकारात्मक सोच भावनाएँ जो उठती हैं उनका परित्याग कर दो। बस भौंकने वाली आवाज को सुनो बिना किसी प्रतिरोध के। अपने आप से बता दो कि कुत्ते भौंक रहे हैं, बस इतना। अपने अन्दर प्रतिक्रिया मत होने दो, समस्या भौंकने की नहीं है आपके उसके प्रति प्रतिरोध की है।"
वह व्यक्ति वापस गया, प्रयास किया जो मैंने उससे बताया था। कुछ दिन बाद वो मेरे पास वापस आया और बताया, "स्वामी जी, मैंने अपना प्रतिरोध त्यागने का प्रयास किया जैसा आपने कहा था।" चिंतन करने के बजाए, 'वो मूर्ख कुत्ते कितने दुस्साहस से मेरी नींद खराब करते थे।' मैंने धीरे-धीरे अपने विचारों में परिवर्तन लाने का प्रयास किया।
कुत्ते भौंकते हैं। मेरी नींद नहीं खराब होती।
कुत्ते भौंकते हैं.......
कुछ जानवर कुछ आवाज कर रहे हैं.......
जब मैं इस वाक्य पर आया, "मैं सोचता हूँ मैं सो गया। खैर, कोई बात नहीं, इन दिनों मैं बेहतरीन नींद ले रहा हूँ। स्वामी जी आपको धन्यवाद।"
यह आपके साथ भी हो सकता है। कोई भी स्थिति आपके द्वारा नियंत्रित की जा सकती है, यदि आप नकारात्मक प्रतिक्रिया का परित्याग करना जानो। मणिपूरक चक्र खोलने की यह एक चाभी है। परन्तु मस्तिष्क आतुर रहता है इकट्ठा करने का, अंतरसंवाद के परिचित स्वरूपों को अपने आप को अपने आप में स्थित करने का। यह आधार है आपकी चिंता के कार्य करने का। मस्तिष्क हमेशा अपने आप में चीजों को धारण कर लेता है। उसे हमेशा तुलना करने की जरूरत पड़ती है। पूर्व, वर्तमान और भविष्य के मध्य और यह तुलना, यह संदर्भ, यह फैसला, चिंता को जन्म दे देता है।
चिंता और कुछ नहीं परन्तु मस्तिष्क के स्थित रहने का एक परिचित स्वरूप है। यही परिचित स्वरूप ही हैं जिन्हें एनग्राम्स (INGRAMS) कहा जाता है मानवीय मनोविज्ञान में एनग्राम्स (INGRAMS) पूर्व की निरूपित स्मृतियाँ होती हैं, जो कार्य करती हैं एक अवांछित सोच की तरह हमारे सबके अन्दर हमारे वर्तमान और भविष्य की क्रियाओं के लिए। इन्हीं संचित एनग्रामों के कारण हम वर्तमान को और व्यवस्थित ढंग से बहना चाहिए? नहीं, यह तरीका है जिस तरीके से नदी बहती है, बस इतनी सी बात है, आप अपना फैसला इस पर नहीं दे सकते। इसी तरह से, मैं एक नदी की तरह बहता हूँ, आप मुझे असंगत नहीं कह सकते। मैं हर क्षण जीता हूँ जब कि आप जटिल क्षणों में बहुत गहराई तक एक-दूसरे से जुड़े हुए क्षणों में जीते हो। क्या परिणाम निकलता है? आप भारग्रसित और चिंतित रहते हो। जब आपके ऊपर इनते क्षणों का बोझ होगा, आप निश्चित रूप से भारग्रसित अनुभव करोगे। उसी तरह से जब एक ही क्षण आपके ऊपर है क्या आप हल्का महसूस नहीं करोगे? आपकी समस्त चिंताएँ इसलिए हैं क्योंकि आप वर्तमान को और भविष्य को पूर्व के स्वरूपों से जोड़ देते हो। इस समस्त प्रक्रिया में आप वर्तमान को ही खो देते हो जो वास्तव में आपके लिए एक उपहार होता है। आप लगातार खोते रहते हो वर्तमान को पूर्व और भविष्य के लिए। अन्ततोगत्वा, केवल भविष्य और पूर्व रह जाता है, वर्तमान कभी नहीं। ये स्वरूप जो चिंता की धारा का कारण हैं हमारे मस्तिष्क के लिए जीवनपर्यन्त कायम रहने वाले तत्व हो गए हैं।
एक छोटी सी कथा :
> दो मित्र एक चलचित्र भवन में एक नया चलचित्र देखने गए। उनमें से एक ने देखा कि दूसरा बार-बार अपनी घड़ी देख रहा था। अंत में उसने फुसफुसाकर उससे कहा, "क्या आप चलचित्र का आनन्द नहीं ले रहे हो?" > > मित्र ने उत्तर दिया, "मैं आनन्द ले रहा हूँ। मैं केवल यह देख रहा हूँ कि आनन्द लेने के लिए और कितना समय बचा है।"
वास्तव में, हममें से ज्यादातर इसी तरह के हैं। हमारा चिंता से इतना बढ़िया तारतम्य है, कि यदि हमारे लिए चिंतित होने का कोई कारण नहीं है, तो हम इस बात के लिए चिंतित होंगे कि ये बिना चिंता की स्थिति कितने समय के लिए रहेगी। जब हम आनन्द में रहते हैं तो हम यह सोचने में भी आनन्दित होते हैं कि आनन्दित रहने के लिए कितना समय शेष है। तब हम कैसे आनन्दित रह सकते हैं यदि हम लगातार इसी तरह से सोचेंगे, आप हमेशा अपने आप को भविष्य में रख रहे हो। जब आप भविष्य के किसी क्षण के आनन्द को पकड़ने का प्रयास करते हो, तो आप वर्तमान के क्षण के आनन्द को खो देते हो।
क्या आप समझ रहे हो मैं क्या कहने का प्रयास कर रहा हूँ? आप यदि गहराई से विश्लेषण करो अपना और अपने परिवार के अन्य लोगों का, तो आप यह अनुभव करने में सफल होंगे जो मैं कह रहा हूँ। चिंतित देखा है? क्या आपने सुना है कभी कोई पेड़-पौधा चिंतित हुआ हो? क्या वे अपना जीवन बिना चिंताग्रसित हुए नहीं बिता रहे हैं? तब आप क्यों चिंतित होते हो? मैं आपसे बताता हूँ : चिंतित रहना मनुष्य की सबसे कम लाभप्रद आदत है। चिंताएँ आपके अन्दर अन्तर मनन के द्वारा लगातार पैदा हो रही हैं और यह आपको नकारात्मक ढंग से उसमें लिप्त किए हुए हैं।
आपकी समस्त चिंताएँ और कुछ नहीं है बल्कि जिस भाषा को आप जानते हो उस भाषा में एकत्रित किए हुए शब्द हैं। और वो आपके अन्दर ढेर सारा भ्रम और गलत व्याख्या पैदा कर देती है। शब्द मूल कारण हैं सारी गलत अवधारणाओं के। परन्तु हम क्या करें- शब्द ही मात्र एक तरीका है अभिव्यक्ति का जिससे हम परिचित है।
मैं हमेशा लोगों से बताता हूँ : जब मैं आपको कुछ बताता हूँ, आप दूसरा कुछ समझते हो। और यहाँ समस्या शुरू होती है। हर व्यक्ति अपने अलग शब्दकोष लेकर चलता है और अपने तरीके से उसकी व्याख्या करता है।
एक छोटी सी कथा :
> एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से कहा, “आप जानती हो, ऐसा कहा जाता > है कि साल भर में पाँच हजार ऊँट इस्तेमाल होते हैं रंगने वाले ब्रश > बनाने के लिए।”
> पत्नी ने उत्तर दिया, “हे भगवान्! क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है, > यह देखकर के कि यह जानवरों से क्या करा लेते हैं।”
पति-पत्नी से कुछ कहता है और पत्नी कुछ और समझती है। इस तरह से हम में से बहुत से लोग संबंधित हैं। इसीलिए मैं कहता हूँ, संबंध द्वारा भ्रम पैदा करते हैं। परन्तु दुःख है कि मनुष्य अभिव्यक्ति का एक ही मार्ग जानता है और वो है शब्द। वह शब्दों में तथा शब्दों में फँस जाता है।
आप देखो, शब्द हमेशा शब्दों को बढ़ावा देंगे। परन्तु एक शांति है यह जगह है दो शब्दों के बीच - एक छोटी सी खाली जगह है दो शब्दों के मध्य जो हमारे द्वारा इन्द्रियगोचर नहीं है, यह वह स्थान है जिसके बारे में हमें जानना है यही वह मध्य का स्थान जो धारण किए हुए हैं और उसे जिसे हम खोज रहे हैं।
यह स्थान इतना छोटा है कि हालांकि हम इसे रोज देखते हैं परन्तु हम ईश्वर की कृपा से इसके प्रति भुलक्कड़ हैं। मैं जब बता रहा हूँ, आप मेरी बात में अन्तरसंवाद के बगैर पूरी निष्ठा से तल्लीन रहो। जब आप गहराई से मेरे शब्दों में तल्लीन रहोगे, मैं कुछ मध्य के स्थान छोड़ूँगा और उन स्थानों में शांति होगी उन्हीं में वास्तविक समाधान है जिसे आप खोज रहे हो। अचानक, प्रकृति आपके सामने खोलना शुरू करेगी अपने सारे रहस्य आपका अन्तर स्वरूप परिवर्तित हो जाएगा, और जब यह होगा, वाह्य जगत स्वतः बदल जाएगा।
जब आप सजग रहना सीख जाओगे, अपनी इच्छा से अपने मस्तिष्क का प्रयोग करना सीख जाओगे। वह एक महत्वपूर्ण अस्त्र बन जाएगा आपके पास निस्तारण के लिए आप जब चाहोगे उसको प्रयोग कर सकोगे। एक खतरनाक शत्रु से एक विश्वसनीय मित्र बन जाएगा।
जब आपका अंतरसंवाद कम होने लगता है जब आपका विचार प्रतिक्षण (TPS) एक सेकेण्ड के लिए भी कम होगा, उस एक क्षण में आप पूर्णतः वर्तमान में रहोगे और उस एक क्षण पूर्व और वर्तमान में जाने की आपके अन्दर क्षमता होगी एक खुली हुई किताब की तरह। जब आपका अंतरसंवाद तीव्र होगा, आपका विचार का भी स्थान बदले। प्रतिक्षण तीव्र होगा और आप हर समय या तो पूर्व में होंगे या भविष्य में, वर्तमान में कभी नहीं।
मुझे स्पष्ट रूप से समझाने दो जब मैं आपसे कहता हूँ कि पूर्व या वर्तमान में जाने की क्षमता क्या है :
कभी-कभी आपने अनुभव किया होगा : जब आप किसी व्याख्यान में या किसी समारोह में होते हो, या किसी अन्य जगह पर, अचानक बिना किसी कारण के आपको ऐसा लगता है कि यह घटना पहले भी घट चुकी है। वो वार्तालाप, वो आवाजें, वह स्थान सब ऐसा दिखेगा जैसे किसी दृश्य की पुनरावृत्ति हो रही है जिसे आप पहले भी देख चुके हो। आपको झटका लगता है।
या, अचानक आप सोचते हो किसी व्यक्ति के बारे में, एक मित्र जिससे बहुत दिन से आपने संपर्क नहीं किया, और वही व्यक्ति आपको फोन करता है। आप सक्षम होते हो यह बताने में कि अगले क्षण क्या घटने वाला है। आप झटका खाते हो जब ये सब चीजें आपके साथ होती हैं इन कुछ क्षणों में आप पूर्णतः वर्तमान में रहते हो। अप्रत्याशित ढंग से आप किसी तरह वर्तमान में रहते हो।
आप सजगता के साथ वर्तमान में कभी नहीं रहते। आप हमेशा या तो पूर्व में रहते हो या भविष्य में। आप पूर्व से भविष्य की तरफ चले जाते हो वर्तमान को बिना स्पष्ट किए हुए। यह एक सत्य है परन्तु आपके, विचार प्रतिक्षण (TPS) अप्रत्याशित ढंग से नीचे आते हैं एक क्षण के लिए औरआप झटके से वर्तमान में आ जाते हो। जब आप पूर्णतः वर्तमान में एक भी क्षण के लिए होते हो आपका पूर्व और भविष्य पारदर्शिता के साथ स्पष्ट हो जाता है इसीलिए इस तरह की चीजें आपके अन्दर अन्तरज्ञान की तरह होती है।
आप देखो : हमारा सोचना कभी स्पष्ट नहीं होता। वह हमेशा सम्बद्ध या प्रतिक्रियात्मक होता है, यह वास्तविक सोचना कभी नहीं है।
मुझे स्पष्ट करने दो कि सम्बद्ध कहने से मेरा क्या अर्थ है :
आप प्रातःकाल उठते हो और देखते हो आपके बगीचे में एक गुलाब खिला हुआ है। तुरन्त आपका मस्तिष्क उस व्यक्ति के प्रति जाता है जिसने कुछ समय पहले आपको एक गुलाब दिया था, तब आपके विचार उस समय उस गुलाब के प्रतिक्रिया पर जाते हैं, या आप उस व्यक्ति के बारे में सोचने लगते हो। तब उस घटना के बारे में सोचते हो जो आपकी उस व्यक्ति के साथ घटी थी। अंत में क्या होता है? आप उस गुलाब से, जो आपके सामने रहता है उस मिलने वाले आनन्द को खो देते हो।
यह है जिस तरह से आप पूर्व के पीछे भागकर के वर्तमान को खो देते हो। यह है जो मैं कहना चाहता हूँ सम्बद्ध सोच से। यह प्रकृति है आपके वर्तमान मानसिक स्वरूप की। जब तक आपका मानसिक स्वरूप और कुछ नहीं बल्कि सामूहिक सम्बद्ध है आप लगातार पूर्व और भविष्य के पीछे भागते रहोगे अपने अन्तःकरण में ढेर सारे शब्दों का निर्माण करते हुए।
स्वामी हमेशा वर्तमान में रहता है। यही कारण है कि वह पहुँच सकता है पूर्व और भविष्य के विशाल समुद्र में। आपके लिए, यह अप्रत्याशित होता है। यह मात्र एक क्षण के भाग में आपके अन्दर होता है। आप डर का भी अनुभव करते हो जब यह होता है। आप अचेत जीने के इतना आदी हो चुके हो, क्योंकि अब आप झटके से जाग्रत अवस्था में आते हो, यह आपके लिए बहुत ज्यादा हो जाता है। वास्तविकता बन जाती है बहुत कुछ।
आपका विचार प्रतिक्षण (TPS) एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है यह निर्धारण करने में कि आप वास्तविकता या वर्तमान से कितनी दूर हो। आप सुषुप्तावस्था में जीते हो जब आपका (TPS) बहुत ऊँचा होता है। आप वास्तविकता से बहुत दूर होते हो।
समझो : आपकी क्रिया ही आपके लिए बोलेगी। आपका बोलना आपके लिए कोई क्रिया नहीं करेगा। आप अन्तरसंवाद करते हो या बाहर बोलते हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मात्र जागरूकता लाओ और आप स्वतः ही अनावश्यक बातें करना बंद कर दोगे।
लोग मुझसे बताते हैं, "स्वामी जी, हम छुट्टी मनाने गए थे और वह नर्क में परिवर्तित हो गया।" मैं आपसे बताता हूँ : नर्क आपके अन्दर है : आप उसे हर जगह साथ लिए फिरते हो। निश्चित रूप से आप उसे पाओगे जहाँ आप जाओगे।
चुकी है कि हमारे अन्तरभाव नियंत्रित करते हैं हमारी क्रियाओं को और हमारी क्रियाओं के परिणामों को। मैं अब आपको बताता हूँ : आनन्द या परमानन्द आकर्षित करता है भाग्य को। यह एक महान सत्य है। जब आप परमानन्दित हो अस्तित्व आपके ऊपर स्वतः ही भौतिक सम्पत्ति की वर्षा करने लगेगी। हमेशा कृतज्ञता के भाव से रहो। शेष स्वतः हो जाएगा।
बस यह निर्णय ले लो कि किसी चीज के बारे में बहुत पीड़ा का अनुभव नहीं करोगे। यदि कोई चिंता या कोई ग्लानि या दुःखद घटना आपके मस्तिष्क में आती है, उसकी तरफ देखो मुस्कराओ और कहो, "नहीं मैं आपके द्वारा प्रभावित नहीं होऊँगा। आप क्या करोगे?" मात्र उसकी तरफ देखो और यह कहो। वह घटना या वह आत्मग्लानि आपके ऊपर स्वतः ही कोई प्रभाव नहीं डालेगी। अपने ऊपर उसे आक्रमण करने देने से क्या आपको कोई लाभ होगा? नहीं। उसकी तरफ देखकर के और यह कहने से कि आप उसे अपने ऊपर आक्रमण नहीं करने दोगे आप केवल पीड़ा से बच रहे हो। मैं आपको उससे भागने के लिए नहीं कह रहा हूँ मैं तो आपको उसकी तरफ देखकर कहने के लिए कह रहा हूँ। इस बिन्दु को स्पष्टता से समझो।
इन विचारों को अगर दबाने का प्रयास करोगे तो आपके मस्तिष्क के आस-पास ही घूमती रहेंगी और किसी समय इन विचारों का वापस आने का खतरा बना रहेगा। उन्हें उभरने का अवसर दो। लेकिन मात्र उनकी तरफ देखो और उनसे कह दो कि वे शक्तिहीन हैं, आप ये देखोगे कि वह स्वतः ही अदृश्य हो जाएँगे। वे सोचेंगे कि इस वक्त व्यक्ति को परेशान करने से कोई फायदा नहीं है और वो मात्र अदृश्य हो जाएँगी।
हमेशा याद रखो जो कुछ भी आपके शरीर, मस्तिष्क और स्वरूप के माध्यम से शक्ति देता है वह आध्यात्मिकता है और वह स्वतः ही आपको परमानन्द की तरफ ले जाएगा जो कुछ भी आपको कमजोर करता है वह आध्यात्मिकता नहीं है इसलिए उसका पीछा मत करो। यही महत्वपूर्ण नियम है जिसका पालन होना चाहिए। कभी मत भूलो कि परमानन्द ही आपकी प्रकृति है।
एक बात और : यदि आप कोई खूबसूरत चीज देखो तो उसकी पूर्व के स्वरूपों से तुलना करने के बजाए उसका अनुभव करो और एक विवश दृष्टा न बनो। क्या आपने सूर्यास्त के समय आश्रम में या किसी अन्य स्थान पर देखा है? क्या आपने कभी खड़े होकर के उस खूबसूरत रंग और किरणों का परिवर्तन आसमान पर फैला हुआ देखा है? हममें से ज्यादातर या तो जानते नहीं सूर्यास्त हो रहा है या हम मात्र कहते हैं, "हाँ सूर्य अस्त हो रहा है, जैसे वो अस्त हो जाता है हर दिन किसी तरह।" बहती हुई नदी से निकलता है, उस अस्तित्व का जो आपको धारण किए हुए हैं, उस सामंजस्य का जो आपमें और अस्तित्व में है अनुभव करोगे। यही सामंजस्य है जो आपको अपने अन्दर पैदा करने की आवश्यकता है। और तब आपकी सारी चिंताएँ अदृश्य हो जाएँगी।
निश्चित रूप से, अस्तित्व हमारा ख्याल रख रहा है इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। कुछ चीजों को प्रमाणित नहीं किया जा सकता। क्या आप सिद्ध कर सकते हो यह पूरब दिशा है? नहीं। क्या आप सूर्योदय और सूर्यास्त की प्रक्रिया को सिद्ध कर सकते हो? नहीं। आप केवल उसका अनुभव कर सकते हो। क्योंकि आप उसे सिद्ध नहीं कर सकते, क्या आप उसे नकार सकते हो? क्या आप सूर्य का प्रतिदिन अस्त होना या उदय होना विज्ञान के माध्यम रोक सकते हो?
समझो : अस्तित्व एक मात्र ऐसी चीज है जो तर्क से परे है। यदि आप तर्क से अस्तित्व को सिद्ध कर लोगे तो अस्तित्व से तर्क महान होगा और यह कभी नहीं हो सकता।
प्रश्न : एक व्यक्ति मुझसे पूछा, "स्वामी जी आध्यात्मिक होने के लिए क्या मैं हिन्दू बन जाऊँ?" मैं हतप्रभ था उस प्रश्न पर। मैंने उससे कहा कि उसे हिन्दू बनना है। देखो यहाँ बहुत स्पष्ट रहो : जो कुछ भी आपकी बोध करने की क्षमता को प्रभावित करता है वह स्पष्ट रूप से आध्यात्मिकता से संबंधित नहीं हो सकता। आध्यात्मिकता हमेशा हर चीज से ऊपर होती है।
अपनी सारी धारणाओं का परित्याग करो जैसे- मैं ये हूँ और मैं वो हूँ - अपने जीवन को खुला रखो। यह आधार है आध्यात्मिकता का। यह इस तरह से है : एक व्यक्ति जो लगातार एक बंद कमरे में रह रहा हो वो खुली और बहती हुई हवा के बारे में नहीं जानेगा। उसके पास इस तरह के सीमित सोच के विचार होंगे। जिस क्षण आप अपने ऊपर इस तरह के प्रतिबंध लगा दो, आप नहीं जान पाओगे कि आपके अन्दर किस तरह का असीमित प्रेम और दया भरा हुआ है। आप केवल चिंतित होंगे और शिकायत करोगे आप प्रफुल्लित नहीं होंगे।
बुद्ध से एक बार पूछा गया, जो दयावान नहीं हैं उन्हें किस प्रकार का नर्क दिया जाता है उन्होंने उत्तर दिया, "आप उन्हें नर्क में नहीं रख सकते क्योंकि वह पहले से ही नर्क में हैं।" केवल जब आप नर्क में रहोगे, दूसरों के लिए नर्क पैदा करोगे क्योंकि जो कुछ भी आपके पास होगा वही आप दे सकते हो।
एक छोटी सी कथा :
एक माता और एक पुत्र में बहुत गर्मा-गर्म तेज बहस हो रही थी। माँ ने पूछा, "आपके पास कोई दिमाग है?" वास्तविक शांति एक ऐसी चीज है जो हर समय आपके अन्दर रहती है वाह्य जगत की गतिविधियों से पूर्णतः अप्रभावित हुए बगैर, आप अपने आप में मात्र खुश हो, आप दूसरों की तरफ या दूसरी चीजों की तरफ एक बहती हुई खुश हवा की तरह देखोगे जो आपको चूमती हुई आगे बढ़ जाएगी। चाहे वह व्यक्ति हो या चीज, आपकी शांति आपके साथ रहती है। व्यक्ति या परिस्थितियाँ उसे किसी भी रूप में प्रभावित नहीं करतीं। शांति और कुछ नहीं बल्कि वह आनन्द है जिसकी अनुभूति आप अपने अन्तःकरण में करते हो। जब शांति आनन्द से पैदा होती है, वह आपको और दूसरों को शांत स्थिति में रखती है। एक बार जब आप अपने आप में इस शांति को पा जाओगे, आप कभी नहीं कहोगे जैसे "मुझे शांति में छोड़ दो मैं शांति में रहना चाहता हूँ" इत्यादि। जिस क्षण आप ये बातें कहते हो, उसका अर्थ होता है आप शांति के लिए प्रयास कर रहे हो दूसरों की दया पर, जो शांति कभी नहीं हो सकती।
शांति आपके अन्दर एक ठोस केन्द्र है जो बनता है और जो आपको खुश रखता है अपने आप में हमेशा। जो कुछ भी बाहर घटेगा वह मात्र कोई दूसरी घटना होगी और कुछ नहीं। आप उसको अपनी शांति से जोड़ोगे भी नहीं। जिस क्षण आप अपनी शांति को किसी घटना से जोड़ते हो स्पष्ट रूप से जानो, आपको वास्तविक शांति मिली ही नहीं है। हिमालय की हमारी सालाना यात्रा पर कुछ लोगों ने कठिनाइयों और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों के बारे में शिकायत की। मैंने लोगों को समय-समय पर कई बार बताया है कि हिमालय में होना ही एक वरदान है जो बहुत लोगों को नहीं मिला। जिसका उन्हें केवल आनन्द लेना है और बाकी सब तुच्छ है। किसी तरह लोग बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं और इस तरह की बातें करने लगते हैं। ऐसे ही एक अवसर पर, दो उम्र में छोटे भक्त, मुझे बता रहे थे, "स्वामी जी ये लोग कठिनाइयों के बारे में बात कर रहे हैं और हम लोगों से कह रहे हैं उनकी चिंता मत करो, परन्तु हमें तो कोई कठिनाई दिखाई नहीं दे रही है। हम तो बस आनन्द ले रहे हैं हर समय।" यह है जो मेरे कहने का अर्थ है जो मैं कहता हूँ कि आप अपने आप में ही इतने खुश हो, ऐसी कोई चीज नहीं है जैसे 'मेरी शांति' और 'आपकी शांति' जो कुछ भी हो वो, है, बस इतनी सी बात है। आप हो वह है और कुछ भी संबंधित नहीं है। आप मात्र चलते रहते हो आनन्द और शांति की उसी स्थिति में।
शिकायत करना चिंता से संबंधित है, क्योंकि आप असहज रहते हो और शब्दों में फँसे रहते हो। आप यदि हिमालय में घूमते हुए भिक्षुओं को देखो तो उनके पास दो जोड़ी कपड़े और पानी का एक पात्र रहता है, आप जान जाओगे कि वास्तव में इससे ज्यादा आपको किसी चीज की आवश्यकता नहीं है जो आपके पास है इसलिए किसी चीज की शिकायत नहीं करनी चाहिए। यह तो एक गहरी समझ है जो आपको और जागरूकता देती है।
यदि आप खुले हुए हो, अस्तित्व आपको सब कुछ देगा। अस्तित्व निरंतर दे रहा है, केवल हम प्राप्त करना नहीं जानते हम हमेशा दूसरी जगह से अपेक्षा करते हैं। हम अपने मणिपूरक चक्र में इतना डूबे हुए हैं। हम शब्दों को एकत्रित करने में इतना व्यस्त हैं।
जब आप अपने आप के साथ रहना सीख जाओगे, तब आप अस्तित्व के साथ बातचीत कर सकोगे। परन्तु हम अपने आप के साथ रहते ही नहीं हम हर वक्त लोगों के साथ और शोर के साथ रहते हैं। हम अपनी पहचान दूसरों के साथ बनाते हैं, अपने आप के साथ नहीं। हम अपने आप के साथ रहने में इतना भयभीत नहीं है। जब हम अपने आप के साथ रहते हैं तो हम अकेला और दबे हुए महसूस करते हैं। अपने आप के साथ जब हम रहते हैं तो हतोत्साहित रहते हैं।
आप अपनी माँ के गर्भ में अकेले थे और यही आपकी सही प्रकृति है। परन्तु इसके बाद क्या हुआ? आपने सोचना शुरू कर दिया कि आपको आवश्यकता है लोगों की तभी आप खुश होंगे। आप हँसते हो लोगों के साथ, आप रोते हो लोगों के साथ, आप बातें करते हो लोगों से, आप लोगों द्वारा ही प्रभावित होते हो और क्या नहीं। आप जानते ही नहीं अपने आप के साथ रहते हुए कैसे उत्साहित रहा जाता है।
जिस क्षण आप अपने आप के साथ अकेला पाते हो, आप अन्दर ही अन्दर संघर्ष करने लगते हो, आपका अंतरसंवाद प्रारम्भ हो जाता है, आपकी चिंताएँ शुरू हो जाती है, आप सोचने लगते हो किस तरह से शोर का निर्माण करूँ, किसे बुलाऊँ, किससे बोलूँ, किससे बातचीत करूँ या अपने कम्प्यूटर के साथ कार्य करने लगते हो, इस तरह की तमाम निरर्थक क्रियाएँ करने लगते हो।
यदि आपके लिए लोगों के साथ और शोर के साथ रहना ही आवश्यक है, आप अपने आप के साथ रहने में स्पष्ट रूप से डरे हुए रहते हो, आप अपने अन्दर देखने से घबराते हो इसलिए आप बाहर देखते हो। जब आप साधक बन जाओगे, तब आप धीरे-धीरे यह समझने लगोगे कि खुश रहने के लिए संबंधों पर आश्रित होना जरूरी नहीं है। आप अपने आप में पर्याप्त हो यदि आप अपने आप के साथ शांति से नहीं रह सकते, आप अपने स्वरूप के बाह्य सीमा पर रहोगे, तथाकथित संबंधों से ग्रसित।
आपको आवश्यकता है सर्वप्रथम अपने आप से संबंध रखने की। अगर यह दृढ़ और मजबूत है। दूसरों से संबंधित रहना मात्र एक घटना होगी। हाँ इस वक्त जिस चीज को एकदम किनारे होना चाहिए वह केन्द्र में स्थित है और जिसे केन्द्र में होना चाहिए वह केन्द्र पर स्थित है। आपको इस परिस्थिति को उल्टा कर देना है, इसके लिए आपको अपनी दृष्टि अन्दर की तरफ करनी है, आपको अपने आप के अन्तःकरण में शांति स्थापित करनी है।
इसके लिए, आपको अपने मस्तिष्क के पीछे पड़ने का साहस जुटाने की आवश्यकता है। आप दूसरों को समय देते रहते हो परन्तु अपने आप के लिए आपके पास समय नहीं है। आप दूसरों को समय इसलिए देते हो क्योंकि इससे आपके अहम् की पुष्टि होती है। आप अपने आप को समय इसलिए नहीं देते क्योंकि आप भयभीत रहते हो कि सत्य कहीं सामने न हो और आपको उसे धारण न करना पड़ जाए। आप आराम से परमानन्द की खोज गलत स्थानों पर करते रहते हो और शिकायत करते हो कि वह आपको भ्रमित कर रहा है। यदि आप वास्तव में परमानन्द को खोजना चाहोगे, आप उसे पा जाओगे। परन्तु इसके लिए आपको साहस की आवश्यकता है।
वास्तव में, हम सब उसी एक चीज को खोज रहे हैं - वह है परमानन्द। लेकिन हम निरंतर उसे गलत स्थानों पर खोज रहे हैं। यदि मैं किसी युवक से पूछूँ कि उसे क्या सुख देता है, वह आतुरता से उत्तर देगा, 'नशा'। वह ही परमानन्द को खोज रहा है, हर समय रहने वाली शांति, परन्तु गलत दिशा में।
हम अपने मार्ग से इतनी प्रबलता से भटक गए हैं, कि हमारी मौलिक सोच पद्धति पूर्णतः बदल गयी है नकारात्मक सोच पद्धति में। हमारा जीवन जैसा होना चाहिए था उससे प्रबलता के साथ भिन्न है। नशे में ड्रग्स लेकर के क्या आपको परमानन्द प्राप्त होगा? ड्रग्स लेकर के आप अपने आप से बचने का प्रयास कर रहे हो और परिस्थिति को और ज्यादा खराब कर रहे हो क्योंकि आज नहीं तो कल आपके स्वास्थ्य के समक्ष समस्या खड़ी हो जाएगी। इस पूरी चीज में मूर्खता को देखो।
यह आपको मूर्खता लगेगी इसलिए क्योंकि यह एक प्रबल चीज है। यह एक स्तर पर आपकी नैतिकता को प्रभावित करता है और उसके फलस्वरूप आपको। आप उसको मूर्खता इसलिए नहीं समझते, क्योंकि आपकी और सूक्ष्म क्रियाएँ खुशी खोजने में तत्पर रहती हैं, और उस तरह के प्रयास दूसरे स्तर पर जो कोई अनैतिक स्तर नहीं होता चलता रहता है। जब भी आपको समय मिले अपने मस्तिष्क का देखभाल करो और आप समझोगे मैं क्या कहना चाहता हूँ।
मात्र अपने आप के अन्दर जागरूकता से देखो और निरीक्षण करो, कैसे आपका मस्तिष्क क्रियाशील रहता है, कैसे आपकी चिंताएँ जड़ पकड़ती हैं। हम लगातर शब्दों को इकट्ठा करते रहते हैं अवधारणाएँ बनाते रहते हैं और विभिन्न रूपों में उन्हीं के बारे में चिंतन करते हैं। इस तरह से चिंता जड़ पकड़ती है और अपने आप को स्थापित करती है।
जरा एक नदी के बारे में सोचो : जब आप अपना पैर नदी में डालकर के निकाल लेते हो और फिर डाल देते हो दूसरी बार, क्या वह वही नदी रहती? नहीं। नदी ने अपना स्वरूप बदल दिया वही पानी वहाँ नहीं था ताजा पानी बहकर के और आ गया था, क्या ऐसा नहीं था?
इसलिए अपनी पहचान किसी चीज से बनाने का प्रयास मत करो, जीवन परिवर्तनशील है। आपकी आस्था के संकीर्ण दृष्टिकोण के कारण आपकी आध्यात्मिकता उन्नति रूक जाती है व दब जाती है। आपकी दशा उस सड़क के उस घोड़े की तरह हो जाती है जो मात्र अपने सामने सड़क को सीमित दृष्टि से ही देख पाता है। एक विस्तृत परिप्रेक्ष्य आवश्यक है जीवन में।
हमारे पूर्वजों ने हमें खाने के लिए बहुत सा खाना दिया है, परन्तु स्वाद लेने के लिए जीभ नहीं। यह हमारे ऊपर है कि इस जीवन का अनुभव आनन्द से लें। आनन्द वह अनुभव है जिस तरह से आप अनुभव लो केवल बाह्य जगत की वस्तुओं में नहीं। इसे बहुत स्पष्ट रूप से समझना होगा। यह आपके मस्तिष्क का स्वरूप है जो आपके जीवन को खुशहाल या दुःखद बना देता है।
यदि आप अपने वर्तमान मानसिक स्वरूप से खुश हो, यह पूर्णतः ठीक है परन्तु यदि आप महसूस करते हो कि उसकी कुछ काट-छाँट जरूरी है, तो कहीं न कहीं कोई समस्या है। आप अक्सर अपने मस्तिष्क के स्वरूप की काट-छाँट का प्रयास करते हो उसी तरह जैसे एक पौधे की काट-छाँट होती वह तीव्र गति से बढ़ता है।
या तो आप अपने वर्तमान मानसिक स्वरूप के साथ जियो, या तो उसे उखाड़कर फेंक दो और दूसरे का निर्माण करो। कपड़ों के रंगने की तरह आप अपने मानसिक स्वरूप को नहीं रंग सकते दूसरी तरह दिखने के लिए। आप अपने मानसिक स्वरूप को छीनी-हथौड़ा से काट-छाँट कर दुरुस्त नहीं कर सकते। एक संपूर्ण परिवर्तन होना आवश्यक है, अन्यथा इस बात का खतरा बरकरार रहेगा कि फिसलकर पूर्व के मार्गों पर न चला जाए।
जब आपका मानसिक स्वरूप पूर्णतः साफ होगा, आप चिंतित कभी नहीं होंगे केवल तब जब आप भ्रमित रहते हो पूर्वाग्रसित विचार पद्धतियों से और शब्दों से तभी आप चिंतित होते हो। मैं हमेशा लोगों से बताता हूँ जब आप अपने आप के बारे में ही निश्चित नहीं होंगे, आप इस बात के लिए भी चिंतित होंगे कि ग्रह कहाँ है। आप विश्लेषण करना प्रारम्भ करोगे कि कौन सा ग्रह कहाँ केन्द्रित है और आपको कैसे प्रभावित कर रहा है। वास्तविक समस्याएँ यह है कि आप स्वयं केन्द्रित नहीं हो।
जब भी समय मिले अपने मस्तिष्क पर कार्य करो। उसकी देखभाल करो और
हम हमेशा अपने बच्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहते हैं और उन्हें अपना पालतू बनाते हैं। बच्चे जंगली ऊर्जा हैं। हम उस ऊर्जा को डिब्बे में बंद करना चाहते हैं जिससे कि हमें उसे नियंत्रित रखने की सुविधा मिले।
एक छोटी सी कथा:
> दो कुत्ते एक सड़क पर चले जा रहे थे। पहले ने कहा, "मेरा नाम सैण्डी > है, आपका नाम क्या है?" > > दूसरा थोड़ी देर के लिए रुका और बोला, "मैं सोचता हूँ कि मेरा 'नहीं > रोजर नहीं' है।" > > कुत्ते के मालिक ने जब भी वह कुत्ता खुराफात करता होगा उससे कहा > होगा नहीं, रोजर नहीं। कुत्ते ने सोचना प्रारम्भ कर दिया होगा कि > उसका नाम 'नहीं रोजर नहीं' है।
इसी कुत्ते की तरह बच्चे भी हमारे शब्द और हमारे शरीर की भाषा से सीखना व ग्रहण करना शुरू कर देते हैं। जब बच्चे बहुत छोटे होते हैं और किसी बात पर आश्चर्य करते हैं, तो वे तुरन्त पहली कही हुई किसी बात जो किसी चीज से सम्बन्धित रहती है, से निष्कर्ष निकालकर के कहना शुरू करते हैं। तो जब आप बच्चों के साथ रहो तो ज्यादा सजग रहो और उनकी बुद्धिमत्ता को जीवित रखने का प्रयास करो बजाए इसके कि उन्हें हर समय दबाने का प्रयास करो।
माताएँ लगातार यही करने का प्रयास करती हैं। उदाहरण के लिए, अगर बारिश हो रही है माँ हमेशा उनसे कहेगी कि तुरन्त अन्दर आ जाओ नहीं तो ठंड लग जाएगी। इसी तरह की घटना की कुछ पुनरावृत्तियाँ स्वतः ही बच्चे के मस्तिष्क का ठण्ड और बरसात के प्रति तारतम्य स्थापित कर देंगी। अगली बार हल्की सी फुहार भी पड़ेगी, बच्चा चीखना शुरू कर देगा।
वास्तव में मैं आपको बताता हूँ : मनुष्य का शरीर बहुत बुद्धिमान है, स्वतः ठीक करने वाला स्वतः सुरक्षित व्यवस्था है। परन्तु किन्हीं कारणों से, हम अपने मस्तिष्क पर ज्यादा विश्वास करते हैं बजाए अपने शरीर की अन्तर्निहित बुद्धिमत्ता से। यहाँ समस्या शुरू होती है और हमारी सारी चिंताएँ भी।
एक छोटी सी कथा:
> एक पिता ऊँट अपने बच्चे ऊँट को अपनी प्रजाति के इस शरीर की > बनावट समझा रहा था। > > उसने कहा, "आप जानते हो हमारे कूबड़ इसलिए हैं जिससे कि हम > उसमें पानी इकट्ठा करके रख सकें, उस समय के लिए जब हम कई > दिनों तक रेगिस्तान में रहते हैं।"
बच्चे ने पूछा, "हमारी बरौनी इतनी लंबी क्यों है?"
पिता ने उत्तर दिया, "हमारी आँखों को बालू के तूफान से सुरक्षित रखने के लिए।"
बच्चे ने पूछा, "हमारे पास इतनी लंबी-लंबी टाँगें क्यों हैं?"
पिता ने उत्तर दिया, "जिससे कि हम बालू में तेजी से यात्रा कर सकें।"
पिता जी, पुत्र ने पूछा, "तब हम यहाँ चिड़ियाघर में क्या कर रहे हैं।" आप देखो, हमारी शरीर की रूपरेखा बड़ी खूबसूरती से तैयार की गयी है। यदि हम इसे मात्र इसकी प्राकृतिक बुद्धिमत्ता पर चलने दें, वह बहुत अच्छी तरह कार्य करेगी। जिस क्षण आप अपनी परिस्थितियों को अपने शरीर पर आरोपित करते हो, आप कठिनाईयों का अनुभव करने लगते हो।
हिमालय में, साधु और विचरण करने वाले भिक्षुक गुफाओं में रहते हैं वो सबसे ज्यादा स्वस्थ लोग होते हैं। चाहे सूर्य, चाहे बरसात, चाहे बर्फ वो लगातार जीते हैं उनका शरीर स्वतः ही अपने आपको उसके अनुरूप ढाल लेता है। हमें बस मात्र प्रकृति और उससे संबंधित सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास करना होगा। परन्तु किन्हीं कारणों से हम अपने शरीर की क्रियाशीलता पर अपनी चिंताओं और मानसिक स्वरूप का आरोपण करते रहते हैं। यही मूल कारण है हमारी समस्त बीमारियों का।
एक स्वामी, वह है जो आपको एक नया मानसिक स्वरूप प्रदान कर सके, एक पुनर्जन्म दे सके। यह एक ऐसी चीज है जो प्राप्त की जा सकती है मात्र स्वामी की उपस्थिति को आत्मसात करके। जब स्वामी की ऊर्जा आपके अन्दर भरेगी आपका मानसिक स्वरूप बदल जाएगा, और आपका पुनर्जन्म होगा। आप प्रवेश करते हो ऐसे स्थान में जिसे आप कभी जानते ही नहीं थे कि वह है।
जब तक इस तरीके से आपका पुनर्जन्म हो जाता है, आप मुक्त हो जाते हो हर तरह की चिंताओं की पकड़ से, बीमारियों से और दूसरी भावनाओं से। और इनमें से अगर आपके साथ कोई होता है तो आप उसे आसानी से नियंत्रित कर सकोगे इस तरह से जैसे आप उसे पहले से जानते ही नहीं थे। आप एक दृष्टा बनने में सफल हो जाओगे हर चीज के प्रति जो आपके अन्दर और आपके आस-पास हो रही होगी।
मैं एक दिन एक होटल में दूर-दर्शन देख रहा था। यहाँ हमारा 'ध्यान साधना कार्यक्रम' होना था। एक भारतीय चैनल पर एक युगल गीत बज रहा था एक पुरानी फिल्म का। एक-दूसरे भारतीय चैनल पर एक दूसरा युगल गीत चल रहा था एक नई फिल्म का। एक-दूसरे भारतीय चैनल पर एक दूसरा युगल गीत चल हाँ! यह एक बहुत शक्तिशाली तकनीक है। आप देखो, जब आप अपनी साँसों पर ध्यान देते हो आपकी सजगता तीक्ष्ण हो जाती है और आपका कोई भी विचार आपसे छिप नहीं सकता सुषुप्तावस्था में भी। जब आपके हर विचार आपकी जागरूकता से होकर के निकलेंगे, तब आप कोई नकारात्मक विचार स्वतः ही नहीं बनेंगे।
आपको अपने विचारों को सुधारने के लिए कोई समय नहीं देना है, सजगता आपके लिए यह कार्य कर देगी। आपका सोचने का तरीका स्वतः ही पुनर्व्यवस्थित हो जाएगा। सजगता की शक्ति ऐसी है कि वो आपके सोचने के तरीके को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर देगी।
वास्तव में यदि आप देखो, हमें सोचने के लिए इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है कि हम कार्य करके किसी रूप में पीड़ा का अनुभव करें तभी हम खुशी की पात्रता रखते हैं। इसीलिए हम दौड़ते हैं तब तक जब तक कि पीड़ा न मिले, हम तब तक दौड़ते हैं जब तक बाढ़ से न टकरा जाएँ। हम बाढ़ की परिकल्पना से अभ्यस्त हैं चाहे हमसे बताया ही क्यों न जाए कि कोई बाढ़ नहीं है कोई चारदीवारी नहीं है, परन्तु हम विश्वास करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम दौड़ते हैं और किसी तरीके से बाढ़ से टकराते हैं और पीड़ा का अनुभव करते हैं, तब हम रुकते हैं पीड़ा के अनुभव से संतुष्ट होकर के तब हम यह महसूस करते हैं कि हमारी कामनाओं की पूर्ति हो जाएगी। हम हमेशा महसूस करते हैं कि हमें उत्सुकता एवं चिंता से होकर के गुजरना पड़ेगा इस लायक बनने के लिए कि हमारे ऊपर कृपा हो और हमें कुछ प्राप्त हो। हम चिंता और पीड़ा के लिए शाश्वत तैयारी में हैं।
और तब तक कुछ लोग भी हैं : वो दूसरों के लिए चिंता पैदा करते हैं खुद और फिर शराब पीते हैं अपनी चिंताओं को भूलने के लिए। एक बहुत सामान्य बात आजकल के लिए हैं। यह कुछ ऐसे हैं : एक सुअर जो अपने भोजन की बदबू बर्दाश्त नहीं कर पाता वो उसी में अपनी नाक घुसेड़ देता है। आप सोचते हो कि आपने सारी चिंताओं पर विजय प्राप्त कर ली शराब पीकर, जब कि वास्तविकता यह है कि सर के बल आप उसी में छलांग लगा चुके हो। हम चाहते कुछ हैं परन्तु हम स्वतः विरोधी परिणाम पैदा करते हैं अपने लिए और तब और ज्यादा चिंताएँ पैदा होती हैं हमारे लिए। यह मुख्य कारण है, हालांकि हम इसमें भिज्ञ नहीं हैं।
एक छोटी सी कथा :
एक व्यक्ति के घर कोई अवांछित व्यक्ति आया। वह व्यक्ति अपनी पत्नी से चीखकर बोला कॉफी लाने के लिए नवागंतुक के वास्ते।
पत्नी ने चिल्लाकर जवाब दिया घर में कॉफी नहीं है और पैसा भी नहीं है कॉफी खरीदने के लिए। पति क्रोधित हुआ अपनी पत्नी को डाँटने लगा और अंत में कॉफी न लाने के लिए एक चांटा मारा। पत्नी रोने लगी नवागंतुक ने देखा क्या हो रहा था धीरे-धीरे से उठा और चला गया।
पत्नी ने अपने आँसू पोछे और विजेता की तरह, "देखा, मैंने रोने का नाटक किया और उसे बाहर भेज दिया।"
पति ने उत्तर दिया, "ठीक! मैंने आपके ऊपर गुस्सा होने का नाटक किया और आपको रुलाया।"
नवागंतुक वापस आया गया, और बोला, "मैंने बाहर जाने का नाटक किया और अब वापस आ गया हूँ।"
हमारे विचार हमारे शब्दों से भिन्न हैं और इसीलिए हम खो देते हैं वह जीवन जो हम जी रहे हैं। रामकृष्ण ने कहा था, "विचारों और शब्दों को एक करना एक तपस्या की तरह है।" परन्तु हम करते क्या हैं? हम अपने विचारों को काटतेछाँटते हैं और शब्दों के रूप में बाहर लाते हैं। हमारे अन्दर कितनी गणित होती है इसके पूर्व कि शब्द बाहर आएँ। हम लाभ और हानि को देखते हैं और भविष्य में जाकर विश्लेषण करते हैं बोलने के पूर्व। इसी कारण से हमारा व्यक्तित्व कभी संपूर्ण नहीं हो पाता और हम टुकड़ों में ही रह जाते हैं।
लोग मुझसे पूछते हैं कि बिना किसी तैयारी के मैं घण्टों लगातार कैसे बातें कर लेता हूँ। आप देखो, मैं सत्य की बात करता हूँ जैसा हुआ है वैसा- अपनी इच्छा से, इतना सब कुछ है। मैं सत्य को उजागर करने के लिए चिंतित नहीं रहता। मैं शब्दों में काट-छाँट नहीं करता। मेरे लिए सोचना ही बोलना है। आपके लिए, पहले सोचना है तब काट-छाँट की जानी है और केवल तब बोलने का अवसर आता है। इस पूरी प्रक्रिया में निश्छलता खो जाती है और आप बहुत से शब्दों में फँस जाते हो।
आप मुझे घण्टों सुनने में केवल इसलिए सफल हो जाते हो क्योंकि अपनी सहजता से बोलता हूँ। अन्यथा आप बेचैन हो जाओगे। यह तथ्य कि आप यहाँ हो बिना उस समय की चिंता किए हुए जो बीत रहा है अपने आप में पर्याप्त प्रमाण है इस बात का जो मैं आपको बताने का प्रयास कर रहा हूँ। जब आपके अन्दर स्वेच्छा आ जाएगी, तब आप बहोगे बिना सोचे हुए अन्यथा, आप स्थिर पड़े रहोगे अपने मानसिक स्वरूप में। आप लकीर के फकीर होंगे। जाती है और हम उसे कभी नहीं प्राप्त कर पाते। यह असंतोष, तनाव और चिंता को जन्म देता है।
तथ्य यह है हम यह जानते भी नहीं कि हम परिकल्पना के साथ काम कर रहे हैं। हमारी परिकल्पना हमारे लिए इतना ठोस चीज बन गयी है कि हम उसे परिकल्पना के रूप में देख ही नहीं पाते। हम उसके द्वारा ग्रसित हो चुके हैं। बहुत स्पष्ट रहो, यदि किसी चीज के प्रति कार्य करना आपके अन्दर तनाव को जन्म देता है, तो वास्तव में आप कार्य नहीं कर रहे हो आप अपनी परिकल्पना की परिधि में काम कर रहे हो।
हर क्षण हम प्रयासरत हैं वाह्य जगत में अपनी अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए। यदि लोग हमारी परिकल्पना के अनुरूप क्रिया या प्रतिक्रिया नहीं करते तो हम अपने आप को नीचा देखते हैं। छोटी से बड़ी चीजों तक, हम हमेशा अपनी परिकल्पना की अनुरूपता देखना चाहते हैं। यह हमारे सुषुप्त की प्रक्रिया हो गयी है हमारे अन्दर इसीलिए हम अपने तनाव का कारण नहीं समझ पाते। कारण इतना सूक्ष्म और पूरे में इतना अन्तर्निहित है कि उसको समझा नहीं जा सकता।
यदि आप अपनी सजगता को बारीकी से इस बिन्दु पर लाओ और कुछ घण्टों तक अपने आप को देखो, आप समझ जाओगे आपका सम्पूर्ण मस्तिष्क कैसे क्रिया कर रहा है। निर्णय लो, दृष्टा बनने का अपने मस्तिष्क का और उन लोगों का जो आपके आस-पास हैं। आप देखोगे कितने सूक्ष्म तरीके से आपका मस्तिष्क हर छोटी चीज में लगातार अपेक्षाओं का निर्माण करता है, और किस तरीके से वास्तविकता कभी-कभी उससे मेल खाती है और कभी-कभी नहीं मेल खाती आपकी अपेक्षाओं से। और इस तरह से तनाव और चिंता आपके अन्दर उठती है।
मात्र इन सब चीजों के साथ सजगता को पूर्णरूपेण मिला दिया जाए, आप देख सकोगे कि किस तरह से मस्तिष्क कार्य करता है और आपके लिए तनाव पैदा करता है। एक बार आप दृष्टा बनना सीख जाओगे, आपकी चिंताएँ समाप्त हो जाएँगी और आप वाह्य जगत की किसी भी घटना से अप्रभावित रहोगे। जब आप वाह्य जगत की घटनाओं से प्रभावित होंगे, आप अपने अन्दर बहुत से शब्दों की गिनती के आधार पर समूह का निर्माण करोगे जिससे नयी चिंताएँ जन्म लेंगी।
और एक बात : यदि आप संतुलित समय योजना के हिसाब से अपने लक्ष्य को बिना समय गँवाए हुए प्राप्त करने का प्रयास करो, आप वास्तविकता के मार्ग पर हो। यदि आप अपने आप को काम करने की अपेक्षा ज्यादा चिंतित पाते हो और कहीं पहुँच नहीं पा रहे हो तो आप उस मार्ग पर हो जिस पर वास्तविकता और आपमें एक दूरी है, वही वह समय है जब आप अपने अन्दर देखो और अपनी
गयी। उसने एक दूसरे व्यक्ति को सिर पर छुआ और उस व्यक्ति का सिर दर्द तत्काल गायब हो गया। तब वह एक व्यक्ति की तरफ बढ़ा जो बैसाखी पर था।
बैसाखी वाला व्यक्ति दूर हटकर बोला, "मुझे मत छुओ।"
रोगहर ने परेशान होकर पूछा क्यों?
व्यक्ति ने उत्तर दिया, "अभी-अभी मैंने विकलांग की सुविधा के लिए आवेदन दिया है।"
हम अपनी समस्याओं के बारे में बहुत ज्यादा बातें करते हैं, परन्तु जब हमें उसका समाधान दिया जाता है हम उसे सुचारु रूप से करने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। हमारे सामने जब तत्काल समाधान उपलब्ध होता है, हम तुरन्त अपने अन्दर बहुत बड़ा व्यवधान अनुभव करते हैं। हम सोचते हैं, अब हमारे लिए जीवन में और कुछ करने के लिए है ही नहीं। हम बहुत ज्यादा मुक्त महसूस करते हैं। हम देखते हैं कि हम ठीक से सोच नहीं पा रहे हैं क्योंकि अचानक हमारी समस्याएं अदृश्य हो जाती हैं, क्योंकि हमने समस्याओं से परे कभी सोचा ही नहीं है।
आपकी सारी चिंताएँ और तनाव वास्तव में आराम करने के स्थल हैं आपके अन्दर जहाँ आप वास्तविकता से छुपते हो। यदि आप वास्तव में कुछ करना चाहते हो, क्या है जो आपको करने से रोक रहा है? आप अपने आप को बंजर तनाव और चिंता में क्यों डुबो देते हो? आप ऐसा इसलिए करते हो या तो आपके पास समय बहुत ज्यादा है या आप वास्तविकता से बचना चाहते हो या आप अपने आप को महान महसूस करते हो चिंता और तनवा में रहकर के, बस इतनी सी बात है।
तो अपनी जीवनशैली और लोगों की परिकल्पना का परित्याग कर दो, और वर्तमान के क्षण में जीना शुरू कर दो चीजें स्वतः होने लगेंगी याद रखो : आप इस आराम के क्षेत्र में बहुत समय तक नहीं जी सकते। कभी न कभी वास्तविकता आपको खोज ही लेगी। तो जागरूकता के साथ जीना शुरू करो, जागरूक निर्णय लो और हर निर्णय जो लिया जाता है उसकी जिम्मेदारी लो।
दूसरों के निर्णय पर चलना और अंत में उनके निर्णयों को दोषारोपित करना अतिसरल है। ऐसा कभी मत करो। यह सबसे ज्यादा मूर्खतापूर्ण और बुजदिली का कार्य है। कभी किसी को किसी चीज के लिए दोषारोपित मत करो। याद रखो, केवल तब जब आप किसी चीज को नियंत्रित नहीं कर पाओगे, आप दूसरों के ऊपर उसका दोष मढ़ोगे। तब आपको अपनी भावनाओं का परित्याग करने में कोई प्रयास नहीं करना पड़ेगा। वो स्वतः ही खत्म हो जाएँगी और आप अपने आप को पूर्णतः उनसे विरक्त महसूस करोगे। आप अपने आप को उनसे जुड़ा हुआ महसूस नहीं करोगे। वह आपके स्वरूप से अदृश्य मात्र हो जाएँगी। आपके अन्दर जागरूकता बढ़ेगी। तब आप एक नए व्यक्ति हो जाओगे।
जब आप एक दृष्टा बन जाते हो, चिंता और पीड़ा के लिए कोई स्थान नहीं रह जाता। आपके अन्दर केवल प्रेम होगा तब आप समझोगे अस्तित्व के प्रेम को, अस्तित्व के उस असीमित प्रेम को जिसकी वर्षा आपके ऊपर हर क्षण हो रही है।
एक छोटी सी कथा :
एक व्यक्ति था जिसका हृदय बहुत कमजोर था। उसके परिजन इस बात का ध्यान देते थे कि कोई दुःखद सूचना उसे न दी जाए। एक दिन उन लोगों को पता चला कि उसका धनी चाचा अपने पीछे एक मिलियन डॉलर छोड़कर मर गया। वो सब उस वक्त बहुत उत्तेजित थे और ये नहीं समझ पा रहे थे कि यह खबर उसके सामने कैसे रखी जाए। लोग डर रहे थे कि कहीं वो इस खबर से मृत न हो जाए।
एक ने सुझाव दिया, "मैं सोचता हूँ अच्छा होगा कि चिकित्सक को बुलाकर के उसी से इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कहा जाए।" सब सहमत हो गए। उन लोगों ने पारिवारिक चिकित्सक को बुलाया और सारा प्रकरण बताया।
चिकित्सक ने कहा, "चिंता मत करो, मैं देख लूँगा। यह उतना कठिन नहीं है जितना आप सोच रहे हो"।
वह चिकित्सक उनके घर आया और कमरे में जाकर उस व्यक्ति से बात करने लगा। और साधारणतः पूछा, "अगर आपको अचानक बताया जाए कि आपको एक मिलियन डॉलर नगद दे दिया जाय, तो आप क्या करेंगे?"
व्यक्ति ने उत्तर दिया, "मैं उसमें से आधा आपको दे दूँगा चिकित्सक"।
चिकित्सक तुरन्त मर गया।
हम जीवन को नाटक की तरह देखने के लिए तैयार हैं जब यह दूसरों के साथ घटता है परन्तु जब अपने आप के साथ होता है तो हजम करना कठिन होता है। हम दूसरों को उपदेश देने के लिए तैयार रहते हैं। मैंने एक पुस्तक में पढ़ा था : उपदेश एक ऐसी चीज है जिसे देने में हर व्यक्ति प्रेम करता है परन्तु लेने के लिए कोई तैयार नहीं रहता।
जब आप एक कमल की तरह सोच सकोगे- जल से एकदम भिन्न उसके अन्दर रहते हुए भी, तब आप समझ लेना कि जीवन का खेल खेलना आप सीख गए। एक बात समझो : अस्तित्व अपनी अभिव्यक्ति लगातार विभिन्न तरीकों से कर रहा हूँ। हमारा कार्य उसे समझना है और गहरी सजगता के साथ उसके साथ बहना हैं।
समझो कि संपूर्ण रचना अस्तित्व के अनुरूप ही बह रही है। तब आप स्वतः ही अपनी चिंताओं और उत्सुकताओं का परित्याग कर दोगे। आपको उस स्थिति को प्राप्त होना है जहाँ आपका अन्तःकरण आपके आस-पास की घटित होने वाले परिवर्तनों से पूर्णतः अप्रभावित रहे। यह तभी होगा जब आप प्रयोगिक रूप से यह समझ लोगे कि अस्तित्व लगातार परिवर्तित हो रहा है। वाह्य रूप से, आप व्यक्त कर सकते हो अपने विभिन्न भावों को, परन्तु आप अपने अन्तःकरण में, आपको यह देखने में सक्षम बनना पड़ेगा कि समस्त घटनाएँ जो बाहर घट रही हैं वह एक सूत्र में बँधी हुई मणिकाएँ हैं और वह सूत्र अस्तित्व का सूत्र है। वह सूत्र ही है जो सबको इकट्ठा धारण किए हुए हैं।
प्रश्न : परन्तु स्वामी जी, हम जान-बूझकर चिंतित नहीं होते। तब आप कैसे कहते हैं कि हम अपने लिए चिंताएँ पैदा करते हैं? चिंताएँ पैदा करते हैं?
चिंता आपके मस्तिष्क की सुषुप्त स्थिति बन गयी है। आपको इसके लिए कोई उद्देश्य बनाने की आवश्यकता नहीं है। वह तो मात्र है, बस इतनी सी बात है। आपको इसके लिए कोई सक्रिय प्रयास करने की आवश्यकता नहीं है, वह आपके अन्दर हर समय है।
एक छोटी सी कथा :
> एक महिला एक होटल के स्वागत कक्ष में पहुँच कर मदद के लिए > चीखी। स्वागतकर्ती उसके कमरे में आयी। वह महिला उससे चीखकर > बोली, “मैं खिड़की से दूसरे कमरे में एक नग्न व्यक्ति को देख सकती > हूँ।” > > स्वागतकर्ती ने खिड़की से दूसरे कमरे में देखा कि एक व्यक्ति खड़ा है > जिसके शरीर के ऊपरी भाग पर कोई वस्त्र नहीं था। उसने कहा, > “महोदया, उसका केवल ऊपरी भाग नग्न है। आपने कैसे निष्कर्ष निकाला > कि वह नग्न है?” > > महिला चीखी, “आलमारी के ऊपर चढ़कर तब देखो।”
यदि हर चीज ठीक ठाक है तो भी हम एक टार्च लेकर चिंता ढूँढ़ेगे। हम इसे किसी उद्देश्य से नहीं करते। हम इसे एकदम प्राकृतिक रूप में करते हैं- समस्या इकट्ठा करते हैं। वो अधिक से अधिक शब्दों को इकट्ठा करते हैं और अधिक भ्रमित होते हैं। वो शब्दों को इसलिए इकट्ठा करते हैं क्योंकि वो सोचते हैं कि समय के किसी बिन्दु पर उन्हें स्पष्टता मिल जाएगी, परन्तु यह कभी नहीं होने वाला है।
आप देखो, जो भी मैं कहता हूँ चाहे वह देखने में विरोधाभासी लगे जब जोड़ा जाएगा और विश्लेषित किया जाएगा, परन्तु वह एक पूर्ण सत्य है उस क्षण के लिए जब बोला गया था।
जो कुछ भी मैं कहता हूँ, वह पूर्ण सत्य है उस क्षण, जिस समय मैं बोल रहा होता हूँ। परन्तु आप मेरे शब्दों से ही अकेले निष्कर्ष नहीं निकाल पाओगे। तो एक क्षण के लिए, उसे अपने आप में धारण करो बिना प्रश्न किए हुए। वह आपको ऊर्जा और बौद्धिकता देगा जिससे आप अनुपालन कर सको।
जब आप पूरी आस्था के साथ आगे बढ़ते हो, आप चिंतित नहीं होंगे। यह वास्तविक ऊर्जा है। ऊर्जा यह नहीं है कि आप अपनी समस्त चिंताओं को उड़ेल दो और उसका समाधान माँगो। ऊर्जा अस्तित्व के ऊपर पूर्ण विश्वास रखना है और यह महसूस करना है कि वह आपके लिए कार्य करता है। तो बुद्धि के साथ मत सुनो। गहरी साधना के साथ सुनना सीखो। समय के इस बिन्दु पर चाहे आपके भाव जो हो चाहे मार्ग जो हो मात्र उनकी गहराई में जाओ और मुझे सुनो, बस इनती सी बात है। आप स्वतः ही ऊर्जा से भर जाओगे और ज्यादा शक्तिशाली हो जाओगे। ये सब वो मौलिक रहस्य हैं जो मैं आपको दे रहा हूँ।
यदि आप मेरे शब्दों को पकड़ोगे, आप चिंतित होंगे कि आप कहीं भूल न जाओ। आप उन्हें लिखना प्रारम्भ करोगे। मैं आपसे कह रहा हूँ, जिस क्षण आप लिखना प्रारम्भ करोगे, आप पूरी चीज से चूक जाओगे। न तो आप मेरे शब्दों के पीछे की ऊर्जा को ग्रहण कर पाओगे और न ही पूर्णरूपेण मेरे शब्दों को समझ पाओगे या लिख पाओगे। आप घर जाओगे कुछ दिन बाद उन्हीं उतारे हुए लेखों के साथ, और वो भी आपके घर के किसी कोने में पड़े रहेंगे। कुछ दिनों पश्चात जब आप उन्हें अपने घर में कहीं पड़ा हुआ पाओगे और पढ़ोगे तो आपको सिर और पैर कुछ भी नहीं समझ में आएगा। यह कुछ इस तरह से हैं : जैसे कि आप एक किताब पढ़ो और उसके आखिरी दो पेजों को अपने हाथ में लो। क्या मात्र इन दो पेजों से आप पूरी पुस्तक पुनर्निमाण कर सकते हो? नहीं, इसी तरह से मेरे कुछ शब्दों को लिखकर के पूरी चीज को ध्यान में रखने का प्रयास मत करो। मात्र यहाँ पूरी तरह से उपस्थित रहो, जब मैं बोल रहा होता हूँ। बस इतनी सी बात है।
मेरे शब्दों को भूलने की चिंता छोड़ दो। यदि आप मुझे अपनी संपूर्ण उपस्थिति दोगे, तो मेरे शब्द आपके अन्दर प्रवेश करके अपना कार्य कर देंगे। परिवर्तन है
एक छोटी सी कथा :
एक युवा व्यक्ति अपने एक मित्र के यहाँ गया। उसने देखा कि वह दीवार के कागज निकाल रहा था। उसने पूछा, "क्या आप फिर से रंग रहे हो?"
मित्र ने उत्तर दिया, "मैं घर बदल रहा हूँ।"
आप देखो, आप छोटी चीजों की अवहेलना नहीं कर सकते। परन्तु उन छोटी चीजों को किस सीमा तक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है आपको इसका निर्णय बुद्धिमत्ता से लेना है, अन्यथा आप उसके लिए भी पसीना बहाओगे। उन लोगों के प्रति कभी ध्यान मत दो, जो ये कहते हैं कि छोटी चीजों के प्रति ध्यान नहीं देना चाहिए। बस इतना समझो कि कार्य करते समय, आपको आवश्यकता है मात्र सजगता और बुद्धिमत्ता के साथ क्रियाशील होने की।
सर्वप्रथम, आपको पूर्णतः संतुष्ट होने की आवश्यकता है इस बात के लिए कि वो तथाकथित छोटी चीजें आपके लिए कितने महत्व की हैं। यदि ऐसा है, तब स्वतः में कोई विरोध नहीं होगा और आप ये देखोगे कि ऊर्जा स्वतः ही वह सारे कार्य कर देगी। जब आप पूरी तरह संतुष्ट नहीं होंगे, आपकी पर्याप्त निष्ठा नहीं होगा और उतनी ऊर्जा नहीं होगी, उस कार्य को करने की अपने तरीके से। इसका अर्थ यह होगा कि आपकी बुद्धिमत्ता पूर्णतः साथ नहीं है, क्योंकि बुद्धिमत्ता ही ऊर्जा है और ऊर्जा ही बुद्धिमत्ता है।
यदि आप इन चीजों के लिए पसीना बहा रहे हो, तब कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है। यहाँ बहुत स्पष्ट रहो : सारी पीड़ाएँ अपने स्वतः के परस्पर विरोध के कारण पैदा होती हैं। आप अपने आप में ही पूर्णतः स्पष्ट नहीं रहते कि क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसलिए आप करने में असमर्थ होते हो। इस स्पष्टता के होने के लिए आपको अपनी बुद्धिमत्ता का पोषण करना होगा।
जब बुद्धिमत्ता उभरेगी, स्वतः के परस्पर विरोध अपने आप अदृश्य हो जाएँगे और आप एकीकरण की तरफ बढ़ोगे। जब आप एकीकरण की तरफ बढ़ते रहोगे, आपकी बुद्धिमत्ता बढ़ेगी। आपको इस चक्र में पदार्पण करना है यही वो चक्र है जो आपकी चिंताओं को भी साफ कर सकता है।
बुद्धिमत्ता एक अकेला मार्ग है मुक्त होने का हर वक्त उस चीज से जो आपको परेशान करती है।
यदि आप वास्तव में अंतरसंवाद और चिंताओं का परित्याग करने में रुचि रखते हो, आप एक छोटा सा अभ्यास कर सकते हो :
हर वक्त उस चीज के बारे में सोचो जो आपको सुख दें। अपने मस्तिष्क को ऐसा बनाओ कि वो और किसी चीज के बारे में नहीं बल्कि केवल इन्हीं चीजों के बारे में सोचे। कोई और चीज उसके अलावा, उसे करने की पर्याप्त ऊर्जा देकर के और तब भूल जाओ उसके बारे में। इस अभ्यास को करने का प्रयास करो और आप देखोगे कि आप ढेर सारी ऊर्जा सुरक्षित कर लेते हो।
देखो और समझो, अपनी चिंताओं के बारे में बार-बार बातें करके आपने उन्हें ढेर सारी शक्ति दे रखी है। उदाहरण के लिए, जब एक गृहणी अपने मित्र से फोन पर बातें करती है तो सर्वप्रथम ये बताती है कि आज उसकी नौकरानी नहीं आयी उसकी परेशानी का यही कारण है। यदि वास्तव में आप इस बात से परेशान हो कि नौकरानी नहीं आयी तो इस चिंता को छोड़कर के सर्वप्रथम घर के सारे कार्य किए जाने चाहिए बजाय चिंता करने के। क्या ये ज्यादा तार्किक नहीं लगता?
यदि आप वास्तव में हतोत्साह से बाहर आना चाहते हो और जीवन में आगे बढ़ना चाहते हो तो निश्चित रूप से इस पर आपको बुद्धिमत्ता से कार्य करना पड़ेगा। परन्तु आप भिन्न तरीके से प्रतिक्रिया क्यों करते हो? कारण यह है, कि आप मात्र आराम से चिंताओं की बातें करना चाहते हो और उसको समाप्त करने का रास्ता नहीं ढूँढ़ना चाहते।
यदि आप वह छोटा सा अभ्यास करो जो अभी मैंने आपको दिया था, आप देखोगे कि आपकी समस्त चिंताएँ अदृश्य हो जाती हैं और आप धारण करोगे पूर्णतः एक नए मानसिक स्वरूप को। आप अपने आप के अन्दर एकाएक बहुत अधिक ऊर्जा का होना अनुभव करोगे क्योंकि वो सारी ऊर्जा जो पहले आपने चिंताएँ इकट्ठा करके खर्च की थीं वो भी आपके पास अचानक उपलब्ध हो जाएँगी।
आप अपने अन्दर अपना एक ईमानदारी से निरीक्षण करो और देखो कि वास्तव में आप अपनी चिंताओं का पोषण कर रहे हो या आप संपूर्ण परिवर्तन होने देने के लिए तैयार हो।
जब आप अपनी चिंताओं के पीछे जाना बंद कर दोगे, आप यह देख सकने में समर्थ होंगे कि किस तरह से लोग असहाय होकर के उस चक्र में फँसे हुए हैं। आप यह देख सकोगे कि वे किस तरह से अपनी चिंताओं को, लगातार बातें करके बड़ी किए हुए हैं। यह, 'चिंता के बारे में बातें करना' ही है जो मैं कहता हूँ 'चिंताओं के बारे में चिंतित होना'। केवल तब जब आप इस पर ध्यान दोगे, तभी यह रुकेगा। तब तक जब तक कुछ समय के लिए आप दृष्टा नहीं बनते, आप भावनाओं से ग्रसित रहते हो, इन चिंताओं को इतनी शक्ति और नियंत्रण दे देते हो।
मैं आपसे फिर कहता हूँ : मैं आपसे अपनी चिंताओं से भागने के लिए नहीं कह रहा हूँ। मैं कह रहा हूँ कि उनके बारे में बातें करके उन्हें और बड़ा मत करो,
वास्तव में, वह सब जो मैं कर रहा हूँ वह उसी की पुनरावृत्ति है- वेदांत- परन्तु भिन्न शब्दों में, आधुनिक परिप्रेक्ष्य में, जिससे आप आराम महसूस करो उसको सुनने में जिससे कि आपको यह महसूस हो सके कि यह आपसे संबंधित है, जिससे आप उसका पालन कर सको। एक बात और : अगर इन विचारों को किसी पुस्तक में पढ़ोगे तो ये सब मात्र लेखक के मस्तिष्क से आपके मस्तिष्क में जाएगा। अनुभव का कोई स्थान नहीं होगा। परन्तु जब आप ये शब्द किसी स्वामी से सुनोगे, किसी ऐसे से सुनोगे जिसने अपनी आत्मा की अनुभूति की होवे आपके अन्दर तक प्रवेश कर जाएँगे, चाहे आपको इसकी जानकारी हो या न हो।
बहुत स्पष्ट रहो : मैं आपसे अपने ज्ञान नहीं बाँट रहा हूँ। मैं अपने अनुभव बाँट रहा हूँ, अपने जीवन को बाँट रहा हूँ आपके साथ जब मैं अपने स्वरूप की बात करता हूँ, उसे आपके स्वरूप को छूना ही है। वह आपके जीवन को परिवर्तित कर देगा, दूसरा कोई मार्ग नहीं है।
विवेकानन्द शिकागो में बोले थे, "मेरे प्रिय अमरीकी भाइयों और बहनों.....", सभागार करतल ध्वनि से गूँज उठा। एक महिला ने लिखा, "वे केवल करतल ध्वनि नहीं थी। उसने एक राष्ट्र जीत लिया था। हमने यह महसूस किया था कि हमारे अन्दर से एक प्रेम की तरंग गुजरी हो हमारे अपने स्वरूप के अन्दर से.......।" उस महिला ने बाद में विवेकानन्द जी से पूछा कि, "ये सब कैसे हुआ। उन्होंने सामान्यता से उत्तर दिया, "क्योंकि वह मेरे अन्दर से निकला था।" विवेकानन्द अपने स्वरूप से बोले थे। जब शब्द मस्तिष्क से जन्म लेते हैं, वह दूसरे व्यक्ति के मस्तिष्क को छूते हैं और इसे कहते हैं अभिव्यक्ति। जब शब्द किसी व्यक्ति के हृदय से जन्म लेते हैं, वे दूसरे व्यक्ति के हृदय को छूते हैं तो इसे अभिव्यक्तानुभूति कहते हैं। अभिव्यक्ति पर्याप्त नहीं है हमें अभिव्यक्तानुभूति करने के तरीके को जानना है। अब मैं आपसे बताता हूँ : मैं अपने अन्तर्हृदय से बोलता हूँ, इसलिए आप पूरे हृदय से सुनोगे।
जब वक्ता पूर्णता से बोला है, श्रोता पूर्णता से सुनने के लिए बाध्य होता है। उसका जीवन परिवर्तित होने के लिए बाध्य है। यदि आपके जीवन को मेरे शब्दों ने स्पर्श नहीं किया, तो बहुत स्पष्ट रहो : मुझे बोलने का कोई अधिकार नहीं है। आप स्वतंत्र हो मेरे अनुभव की सत्यता पर संदेह के लिए। यदि आप महसूस करते हो कि मेरे शब्द आपके जीवन को परिवर्तित करने में सफल नहीं हुए, आपको ग्लानि करने की कोई आवश्यकता नहीं। सामने आओ इस बात को लेकर के। मगर मैं कहता हूँ आपसे : कि कोई रास्ता नहीं है कि आप बिना मेरे स्पर्श के बच जाओ।
यदि आप अपने हृदय से सुनोगे, तो आप देखोगे कि मेरी शिक्षा आपके जीवन में स्वतः ही कार्य कर रही है, जब समय आएगा। केवल वही शिक्षक, जो अपने बारे में अनिश्चित रहता है, को आवश्यकता पड़ती है अपने छात्रों से कि वे जाकर के उसके शब्दों का अभ्यास करे। परन्तु एक सच्चा स्वामी जब बोलता है तो मात्र सुनना ही पर्याप्त है। पूर्णता से सुनो : परिवर्तन स्वतः हो जाएगा।
छांदोग्य उपनिषद ने इसका वर्णन बहुत अच्छी तरह किया है : स्वामी अपने भक्तों से नौ बार पुनरउच्चारण कराते हैं : तत् त्वम् असि - आप वही हो। केवल मात्र सुनने से, केवल स्वामी को मात्र सुनने से अपने अंतरस्वरूप द्वारा, वे भक्त वास्तव में आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करते हैं। जब दोनों स्वामी और भक्त पूर्णता से क्रिया करते हैं तभी यह संभव है। जब आप स्वामी के आस-पास रहते हो, शब्द पूर्णता अप्रासंगिक हो जाते हैं।
मात्र शांति के साथ स्वामी के आस-पास रहो उसे ग्रहण करते हुए जो आपके अन्दर वास्तविक परिवर्तन ला देगा। परन्तु क्या किया जाए? आप अपने अंतरसंवाद में इतना फँसे रहते हो कि मेरे लिए आपके अन्दर प्रवेश करना असंभव हो जाता है। इसलिए मैं बोलता हूँ। मैं शब्दों का प्रयोग करता हूँ और तुम्हें शांत करता हूँ। आप क्या सोचते हो मैं आपसे इस वक्त बातें क्यों कर रहा हूँ, क्योंकि अगर मैं आपसे बातें नहीं करूँगा तो आप लगातार अपने आप से बातें करोगे - विभाजित करते हुए और विश्लेषण करते हुए अपने पूर्व का, भविष्य की चिंता का निष्कर्ष का, निर्णय का और अन्य चीजों का। जब मैं बोलता हूँ, आप पूरी निष्ठा से तल्लीन रहोगे मेरे शब्दों में इस भय से कि कहीं आप चूक न जाओं मेरे पीछे आने में और मैं आपके अन्दर प्रवेश करने के अवसर का लाभ उठा सकूँ।
जब मैं बोलता हूँ, मैं वास्तव में अपने अन्तःकरण में शांत रहता हूँ। आप देखो जब एक स्वामी बोलता है वह वास्तव में अपने अन्दर शांत रहता है। यही कारण है कि वो स्वामी है। लेकिन आपके बारे में, यदि आप शांत भी रहोगे, आप अपने अन्दर बातें करते रहोगे। आपका अंतरसंवाद चलता रहेगा यही वो फर्क है। आपकी शांति कमोवेश आपके अन्दर की न सुनायी देने वाली गचर-पचर है। अपने अन्दर, आप एक बंदर की तरह एक विषय से दूसरे विषय पर कूदते रहते हो दोनों में बिना किसी सामंजस्य के। यह वो पागल घर है जो आपके अन्दर रहता है और आप शांत दिखाई दोगे बाहर से बस इतनी सी बात है।
आप मात्र, कैसे सुना जाता है यह जानो। अपने मस्तिष्क से मत सुनो। अपने स्वरूप को मेरे प्रति खोलो। गहरी आस्था से सुनो, पूर्ण समर्पण के साथ। मेरे शब्दों को ले जाने में छीना-झपटी मत करो, मुझे अपने स्वरूप के अन्दर ले जाओ। वह पर्याप्त से अधिक होगा। मेरी उपस्थिति आपके अन्दर परिवर्तन संभव कर देगी। 20 मिनट बीतने के पश्चात, रुको अपने बंद नेत्रों के साथ शांति से बैठ जाओ और 10 मिनट तक बैठे रहो। अपने विचारों के प्रति मात्र साक्षी रहो। अपने मणिपूरक क्षेत्र में हल्कापन अनुभव करो आप ये देखोगे कि वो कितना हल्का है और परमानन्दित है। आपका पूरा स्वरूप हल्का और स्वतंत्र होगा। (मणिपूरक शुद्धिक्रिया, संगीत के साथ पूरा समूह अभ्यास करता है।) (स्वामी जी के लिए प्रार्थना.........) ओम् शांतिः शांतिः शांतिः बहुत धीरे-धीरे अपने नेत्र खोलें। अब हम दूसरे सत्र में मिलेंगे। धन्यवाद
परिकल्पनाओं (दिवास्वप्नों) पर विजय
अब हम 'मूलाधार चक्र' के बारे में बातें करेंगे, जो रीढ़ के आधार में स्थित है। संस्कृत में 'मूलाधार' का अर्थ है "अस्तित्व का मूल और आधार"। मूल का अर्थ है 'जड़' और आधार का अर्थ है 'आश्रय', सहारा। यह चक्र आपकी परिकल्पनाओं और दिवास्वप्नों से बाधित रहता है और खिल उठता है जब आप परिकल्पनाओं का परित्याग करके, सच्चाई को, जैसा भी है, उसको स्वीकारते हैं, उसका स्वागत करते हैं। (ध्यान तकनीक : दुःखहरण, ध्यान - कुलार्नव तंत्र) मूलाधार चक्र, परिकल्पनाओं, काम व दिवास्वप्न से संबंधित है। सबसे अधिक जिस विषय के बारे में, कहा गया है, सोचा गया है या लिखा गया है, वह है काम के बारे में। एक अत्यन्त गलत तरीके से निरूपित, भ्रामक और गलत तरीके से समझा गया विषय भी काम ही है। या तो हम इस विषय से बचने का प्रयास करते हैं, या इसी में लिप्त होने का प्रयास करते हैं। काम हमारे अवचेतन मन में गहराई से स्थित है। शुरू से ही हमें काम के सत्य के बारे में, कोई कुछ नहीं बताता है। काम किसी भी अन्य विषय से ज्यादा महत्वपूर्ण है और आवश्यकता है इसे ठीक से समझने की। चेतना के प्रकाश में इसे प्रकाशित किए जाने की आवश्यकता है। इस वक्त हमारी स्थिति ये है जैसे एक व्यक्ति किसी जंगल में गए और गहरी काली रात्रि में चल रहा हो। और कहीं एक गहरी खाईं है जो खोदकार रखी गयी है।
जो व्यक्ति इस विषय से बचना चाहता है उसे इसके बारे में कोई ज्ञान नहीं है, वह यह भी नहीं जानता कि वो खाई कहाँ है- तो उससे बच कैसे सकता है। जो व्यक्ति इसके विषय में लिप्त हो जाता है वह उस खाईं के बारे में तो जानता है, परन्तु दूसरा कोई मार्ग नहीं जानता सिवाए इसके कि सीधे उसी में कूद पड़े। क्या इन दोनों में से कोई एक भी समाधान हो सकते हैं? किया क्या जाए? खाईं जगह स्थित है यह बात पहले किसी को जाननी होगी, और तब उससे बचने के लिए सही कदम उठाने होंगे।
काम के प्रसंग को हमेशा छुपा के रखा गया है। यह एक ऐसा विषय है जिसके पीछे एक पूर्वाग्रसन, मनाही है। अभिभावक अपने बच्चों के सामने खुलकर के इसकी चर्चा नहीं कर सकते। सर्वप्रथम, अभिभावक स्वयं ही इस विषय के अन्तर्निहित तथ्यों को नहीं जानते। किसी एक विषय पर, आपको किसी विशेषज्ञ से पूछना पड़ेगा, अन्यथा आप सही समझ से चूक जाओगे और यदि आप सही समझ से चूक गए, आप गलत समझ लोगे।
एक छोटी सी कथा :
एक महिला को उसके लड़के के स्कूल अध्यापक का एक पत्र प्राप्त हुआ।
अध्यापक ने लिखा था कि लड़का श्यामपट को स्पष्टता से देखने में असमर्थ है इसलिए लिखने में गलतियाँ करता है।
महिला तुरन्त लड़के को नेत्र चिकित्सक, डाक्टर के पास ले गयी।
चिकित्सक ने लड़के का निरीक्षण किया और पर्ची लिख दी। उसमें लिखा था : बाल कटा लो!
हम इस बात पर हँसते हैं, परन्तु आपसे बताता हूँ, अपने जीवन में यदि आप देखो : यदि पहले प्रयास में ही आप सही व्यक्ति के पास जाओ, आपको सही समाधान मिल जाएगा, अन्यथा आप चक्कर काटते रहोगे पीछा करते हुए निरर्थक उपायों का, जिनकी वकालत तथाकथित विशेषज्ञ करते हैं और आप अपने जीवन को व्यर्थ करोगे।
इससे भी बुरा होगा, जब आप उसी ज्ञान की वकालत भविष्य में आने वाली पीढ़ियों से करोगे। और यह प्रथा बन जाती है। जब आप प्रथा को लागू कर देते हो, उसे तोड़ने का कार्य एक टेढ़ीखीर हो जाता है क्योंकि प्रथा कुछ वर्षों के पश्चात् एक सत्य मान ली जाती है।
जब गुरु का आगमन होता है, उसका पहला कार्य होता है कि वह आपके साथ अब तक जो भी किया गया है उसे खत्म कर दे। केवल तब वह आपके अन्दर यदि कोई समस्या होगी, तो वह ढूँढ़कर के उस संभावित का समाधान कर देगा, क्या ऐसा नहीं है?
वह विद्युत के विज्ञान को समझता है।
और एक तरफ आप हो, जो, पचासों बार दिनभर में स्विचों को दबाते रहते हो बिना वास्तव में जाने हुए कि उनके पीछे होता क्या है! क्या मैं सही हूँ?
हममें से ज्यादातर लोग इस बात से ज्यादा और कुछ भी नहीं जानते, स्विच को कैसे ऑन-ऑफ किया जाता है। यही कारण है हमें कभी-कभी विद्युत का झटका भी लगता है! तो, समझो : हम पिता हो सकते हैं, माताएँ हो सकते हैं, घर के बुजुर्ग हो सकते हैं - परन्तु अब भी, हम काम के बारे में कुछ नहीं जानते।
हम लगातार एक भावनात्मक प्रताड़ना से प्रभावित रहते हैं। दूर-दर्शन व मीडिया के अन्य स्रोत विभिन्न रूपों में काम विषय पर लोलुपता का निरूपण करते हैं और हम उसे देखकर समझते हैं कि प्रेम व काम के बारे में हम सब जानते हैं।
केवल एक जाग्रत व्यक्ति ही, आपको काम के विज्ञान के बारे में बता सकता है।
भारत की, भूमि और धन को वर्षों से लूटा जाता रहा है। हर आक्रमण के बाद इनमें से किसी लूट ने इस देश का इतना बड़ा नुकसान नहीं किया, इन सब चीजों को अर्जित किया गया और समाज पुन: उठ खड़ा हुआ। लेकिन, अन्ततः जब हमारी गुरुकुल प्रथा- प्राचीन दिनों की गुरु के चरणों में बैठकर के अध्ययन करने की प्रथा, खत्म कर दी गयी और कामसूत्र - काम का विज्ञान - बच्चों को पढ़ाया जाना बंद कर दिया गया। भारत के ऊपर यह सबसे बड़ी चोट थी, यही है जहाँ लोगों ने काम के अर्थ को समझना बंद किया और लिप्सा और लोलुपता के पीछे भागने लगे।
कभी आपने दो लोगों को शतरंज खेलते देखा है? जब आप मात्र खेल को देख रहे होंगे, कई बार आपको सही चाल का ध्यान आया होगा - मगर किसी तरह दोनों खिलाड़ियों द्वारा वैसे नहीं खेला जाता। आप में से कितनों ने ऐसा अनुभव किया है? क्या सोचते हो इसका क्या कारण होगा? मुझे बताओ............
क्योंकि हम उस खेल में शामिल नहीं रहते स्वामी जी?
हाँ वास्तव में, जो व्यक्ति मात्र साक्षी होता है वह जीतने के भाव के दबाव में नहीं रहता। दबाव व तानव मस्तिष्क को सुस्त कर देता है। तो केवल वह व्यक्ति जो खेल से बाहर हो, जो मात्र दृष्टा ही तुम्हें उसके बारे में सही राय दे पाएगा। स्वामी ही हैं वो जो पूर्णता से सब कुछ जानता है। इसीलिए वह विषय पर एक विशेषज्ञ बन जाना है।
तो काम है क्या? होता है, वहाँ भी फर्क किया जाता है। आप लड़कों के लिए नीला और लड़कियों के लिए गुलाबी चुनते हो। है न?
पूर्व के दिनों में, माता-पिता की जिम्मेदारी केवल संतान को जन्म देना ही था। चार वर्ष की अवस्था में, उन्हें गुरुकुल में स्वामी के पास छोड़ दिया जाता था। गुरुकुल में, बच्चों को गायत्री मंत्र सिखाया जाता था- बुद्धि को प्रकाशित करने की प्रारम्भिक प्रार्थना- 7 वर्ष की अवस्था पर। यदि 14 वर्ष की अवस्था तक उन्हें कोई आध्यात्मिक अनुभव हो जाता था तो उन्हें ब्रह्मसूत्र सिखाया जाता थाविश्व दर्शन पर सबसे महान पुस्तक, अन्यथा उन्हें कामसूत्र सिखाया जाता थाकाम का विज्ञान, जिससे वे पारिवारिक जीवन की कला सीख सकें। यदि वे 21 वर्ष की अवस्था तक जाग्रत हो गए, तो उन्हें सन्यास की तरफ प्रोत्साहित किया जाता है। यदि नहीं, तो उन्हें योगशास्त्र सिखाया जाता था। इस तरह से बच्चे को अपने तरीके से उभरने दिया जाता था एक स्वामी के मार्गदर्शन और प्रेम की छत्रछाया में।
परन्तु आज, इतनी कठोर परिस्थितियाँ हैं जो बच्चे के अन्दर तक प्रवेश कर जाती हैं, जो इतनी ज्यादा हानिकारक होती हैं उसके लिए। बच्चा, अपने उस भाग को दबाना शुरू करता है, जिसे समाज अनुमति नहीं देता है। हम इसे महसूस नहीं करते, परन्तु यह काल बच्चे के लिए अत्यन्त पीड़ादायक होता है। उसे अचानक लगता है कि जड़ से उखाड़ दिया गया है, अपने स्वरूप के आधे भाग से अलग कर दिया गया है। वह अपने उस आधे दबे हुए भाग को खोजना शुरू करता है, वाह्य जगत में।
आप देखो : मनुष्य की अन्तर्निहित प्रकृति परिपूर्णता है। वह परिपूर्णता से आया है और उसी परिपूर्णता को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहता है तो वह शुरू करता है सुषुप्तावस्था में खोजना, उस खोये हुए आधे भाग को, दबा हुआ आधा भाग। वह वाह्य जगत में देखना शुरू करता है अपने उस खोये हुए आधे भाग को प्रतिस्थापित करने के लिए। एक लड़का एक लड़की की उपस्थिति खोजता है और एक लड़की एक लड़के की उपस्थिति खोजती है।
यही वो स्थान है जहाँ काम का विचार प्रारम्भ होता है। यही वो तरीका है जिससे काम जड़ पकड़ता है।
7 वर्ष से 14 वर्ष के काल में, बच्चा अपने माता-पिता के सबसे ज्यादा नजदीक होता है। उन्हीं से बच्चा उन स्वरूपों को इकट्ठा करता है कि आदर्श पुरुष और आदर्श नारी कैसे होने चाहिए। एक लड़के के लिए, उसके दबे हुए आधे भाग के व्यक्तित्व में उसकी माँ का स्वरूप आ जाता है और एक लड़की के लिए उसके दबे हुए आधे भाग के व्यक्तित्व मे उसके पिता का स्वरूप आ जाता है।
मीडिया के हर तरीके और हर रूप और कुछ नहीं केवल स्वप्न बेचने वाले हैं। हम उन्हीं स्वप्नों को इकट्ठा कर लेते हैं और उन्हीं में अपने मस्तिष्क के माध्यम से भागते रहते हैं इस उम्मीद से कि हमारी प्यास बुझ जाएगी। क्या यह संभव है? क्या पानी के लिए आपकी प्यास नमक खाने से बुझेगी? नहीं यदि आप यह करोगे, आपकी प्यास केवल बढ़ेगी, क्या ऐसा नहीं है?
यदि आप सजग और जागरूक हो, कोई भी विज्ञापन पटल आपको मूर्ख नहीं बना सकता। हाँ निश्चित रूप से, उन्हें देखकर के आप यह जरूर जान जाओगे कि बाजार में कौन सी नयी चीज आयी है, इसमें कोई संदेह नहीं, परन्तु वे आपको धोखा नहीं दे पाएंगे।
आप उनके लिए इतने आसानी से प्रभावित नहीं होंगे। आप उन्हें सकारात्मकता से देख सकोगे और उसी रूप में छोड़ भी सकोगे। आप तात्कालिक और अवचेतन खिंचाव उनके प्रति अपने अन्दर महसूस नहीं करोगे। केवल तब जब आप अपने प्रतिक्रियावान मस्तिष्क को निर्णय का अधिकार दोगे, तभी आप परेशानी में पड़ोगे। आपको अपने प्रतिक्रियावान मस्तिष्क को अपने बुद्धि में सम्मिश्रित करके, प्रज्ञा से काम करना है जिससे आप हर वक्त सजग रह सको। निश्चित रूप से, इस स्थिति को प्राप्त करने में ध्यान साधना आपकी बहुत सहायता करेगी।
और आप देखो, जबकि एक तरफ, मीडिया आपकी परिकल्पनाओं का पोषण कर रही है, दूसरी तरफ समाज आपको दबाने की कोशिश कर रहा है। जितना ज्यादा समाज आपकी परिकल्पनाओं और कामनाओं को दबाने का प्रयास करेगा, उतनी ही ज्यादा वो बढ़ेंगी, क्योंकि समाज का लक्ष्य लक्षणों को दबाना है बिना उनकी जड़ में गए हुए। जब आप केवल वृक्ष की शाखाओं को काट देते हो और जड़ को उसी रूप में छोड़ देते हो, क्या होता है? वह वृक्ष और प्रफुल्लित रूप में बढ़ता है, है की नहीं।
जो भी हो, अब इन वर्षों में, हम मीडिया के विभिन्न माध्यमों से विचारों को लेकर के एक परिपूर्ण स्त्री या परिपूर्ण पुरुष का स्वरूप बना लेते हैं। हर व्यक्तियों में से, हम सबसे अच्छी नाक इकट्ठी कर लेते हैं, सबसे अच्छी आँख इकट्ठी कर लेते हैं, सबसे अच्छा व्यक्तित्व इकट्ठा कर लेते हैं और अपने आदर्श व्यक्ति का निर्माण कर लेते हैं। हम काटो और चिपकाओ तकनीक का पालन करते हैं। अपने कम्प्यूटर में आप काटते और चिपकाते रहते हो हर समय, क्या ऐसा नहीं है? यह स्थिति करीब 7 वर्षों तक रहती है, तब तक, जब हम 20 या 21 वर्ष के हो जाते हैं। तब तक मीडिया के द्वारा परिभाषित होते रहना समाप्त हो जाता हैपरन्तु तब तक विचार हमारे मस्तिष्क में गहरी जड़ पकड़ चुके होते हैं। तब एक नयी खोज शुरू होती है- एक आदर्श व्यक्ति को पाना अपने वास्तविक जीवन में। गिरे हुए व्यक्ति ने उत्तर दिया, "नहीं, गिरने से चोट नहीं आयी, गिरते हुए अचानक जो रुक गया उससे चोट आयी।"
प्रेम में जब तक हम मौज-मस्ती लेते रहते हैं, जब तक हम दूरी बनाए रहते हैं थोड़े समय तक ही साथ रहते हैं सब कुछ ठीक-ठाक चलता है, हम बहुत मजे में रहते हैं, हम परिकल्पनाओं के संसार में रहते हैं, हम वास्तविक स्तर पर रहते ही नहीं। वो तो केवल तब जब हम हवा में उड़ना बन्द करते हैं और वास्तविक संबंध शुरू होते हैं, जब दूरियाँ खत्म हो जाती है और साथ रहने का समय बढ़ जाता है, समस्या तब शुरू होती है।
आप जितनी परिकल्पनाओं को इकट्ठा कर लोगे, आपका ऊपर से गिरने और नीचे जमीन से टकराने के बीच का समय उतना ही ज्यादा होगा, और उसी तरह नुकसान भी ज्यादा होगा। जितनी कम परिकल्पनाएँ होंगी, उतनी ही कम चीजों से आप तुलना करोगे और उतना ही कम परेशान होगे। यदि आपके पास कोई दिवास्वप्न नहीं है या परिकल्पना नहीं है, आप तत्काल अपने जीवन को पा जाओगे। यदि आपके पास परिकल्पनाएँ नहीं हैं तो जिससे भी शादी करोगे, वही आपका जीवन साथी बन जाएगा।
हमें यह समझने की आवश्यकता है कि कोई भी जीवित व्यक्ति हमारे मस्तिष्क में जो स्वरूप रहता है उसके अनुरूप हो ही नहीं सकता, क्योंकि स्वरूप वास्तविकता के आधार पर बनते ही नहीं। हमारे मन में जो स्वरूप होता है वो विभिन्न क्षेत्रों से काटकर के और चिपका कर के बनाया जाता है या यूँ कहा जाए कि वह मन का स्वरूप स्वप्न की दुनिया से लिया हुआ होता है। कोई स्वरूप वास्तविकता से मेल नहीं खा सकता - क्योंकि दिन के अन्त में, वह एक परिकल्पना होती है, एक दिवास्वप्न। ये ठीक है कि आप अपने मन में जो रूप लेते हो वो जीवित पात्रों से लिए जाते हैं उन लोगों से लिए जाते हैं जो आपके आस-पास होते हैं। परन्तु ये सब आप मीडिया से इकट्ठा करते हो और मीडिया स्वतः लिप्सा से ग्रसित है। वो कैसे और किस तरह से आपको आपका मार्ग दर्शन कर सकती है या आपकी मदद कर सकती है?
यही कारण है, तथाकथित अधिकतर प्रेम प्रसंग का अन्त पीड़ाजनक होता है।
हम महसूस करते हैं कि हमें छला गया है, एक-दूसरे का शोषण किया गया है।
हमारा स्वभाव एक-दूसरे को दोष देना है जो कुछ हुआ उसके लिए।
लेकिन क्या ये दूसरे का दोष है?
नहीं! दोष आपके अन्दर ही है- क्योंकि अपेक्षाएँ किसी चीज की आपने की थी, आपने अपनी परिकल्पनाओं का आरोपण दूसरे के ऊपर करने का प्रयास किया। तब इस असफलता के लिए कौन जिम्मेदार है?
आप देखो, ऐसे कई प्रकरण होते हैं जब कोई व्यक्ति सनकी तरीके से या अवांछित तरीके से व्यवहार करना शुरू कर देता है। वो अपवाद स्वरूप में होता है जब कहीं आपको यह निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ जाए कि ऐसे व्यवहार के साथ जिया जा सकता है या नहीं। मैं जो कह रहा हूँ वह ऐसे में लागू नहीं होता, क्योंकि अपवाद हर जगह है।
जो मैं कहना चाहता हूँ वो ये है कि वास्तव में आजकल बहुत से घरों में दोनों व्यक्ति सामान्य हैं और फिर भी वास्तविकता यही है कि वातावरण तनावपूर्ण है। परन्तु हम उसे समझने का प्रयास नहीं करते। हम सत्य नहीं करना चाहते। हम एक खूबसूरत कालीन के नीचे छुपाकर के उसे अपने आप को छलते हुए उसी पर घूमते रहते हैं।
यदि आपको कोई ताजा घाव हो तो क्या यह सबसे उचित तर्क न होगा कि तत्काल उसका इलाज किया जाए जिससे कि आराम मिल सके? क्या होगा, अगर इसकी जगह पर आप उसे स्वर्ण से और सिल्क के कपड़ों से ढक दो और यह विश्वास करो कि आपके कोई घाव है ही नहीं? यह मात्र मूर्खतापूर्ण होगा, क्या ऐसा नहीं है?
तो समझो मैं क्या कहने का प्रयास कर रहा हूँ। अपनी परिकल्पनाओं का परित्याग करो और वास्तविकता के साथ जीना सीखो।
एक छोटी सी कथा :
एक व्यक्ति ने अपने मित्र को शादी के तोहफे के रूप में एक पिल्ला दिया।
तीन महीने के पश्चात्, वह उससे सड़क पर मिला।
"वैवाहिक जीवन कैसा है?" उसने उससे पूछा।
"आह, समय के साथ-साथ छोट-मोटे परिवर्तन बस, इतना ही", मित्र ने उत्तर दिया।
"कैसे परिवर्तन?" उसने उससे पूछा।
"शुरू में, आपका पिल्ला मेरे ऊपर भौंकता था, और मेरी पत्नी मुझे अखबार लाकर देती थी। अब, मेरी पत्नी मुझ पर भौंकती है, और आपका पिल्ला मुझे अखबार लाकर देता है।" व्यक्ति ने उत्तर दिया।
एक बार हनीमून समाप्त हो जाने के बाद, क्या होता है? कोई ताज्जुब की बात नहीं है उसे हनीमून (HONEYMOON) कहते हैं और हनीसन (HONEY SUN) नहीं कहते। खुशी को एक पखवाड़ा भी नहीं लगता कम होने में। मैं रंग को मिलाने में तो मुझे अपना पेशा छोड़ना पड़ेगा। उसे कोई भी चीज संतुष्ट नहीं कर रही थी।"
मित्र ने पूछा, "क्या आप अन्ततोगत्वा उस रंग को मिला पाए?"
उसने उत्तर दिया, "मैं भाग्यशाली था। उसके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया और मैंने जल्दी से उस चिप को रंग दिया, जब तक कि वो बातें कर रही थी।"
पूरे दिन भर, हम घर में बस ध्यान से पति-पत्नी को बातें करते हुए सुनो, और आप देखोगे किस तरह से दोनों एक-दूसरे को तराशने में लगे हैं। मैं सोचता हूँ शादियों के बाद, मंगल सूत्र और शादी की अँगूठी की जगह पर छिनी और हथौड़ा दी जानी चाहिए।
एक छोटी सी कथा :
एक शाम एक व्यक्ति और उसका मित्र साथ-साथ चाय पी रहे थे।
उस व्यक्ति ने अपने मित्र से कहा, "मैं अपनी पत्नी को तलाक देने की योजना बना रहा हूँ। उसने पिछले 6 महीनों में मुझसे एक शब्द भी नहीं बोला।"
मित्र ने कहा, "ध्यान से सोचो इस निर्णय को लेने के पूर्व, आपको इस तरह की दूसरी पत्नी नहीं मिलेगी।"
जीवन में, हम निरंतर प्रयास करते रहते हैं अपने अन्दर के स्वरूप का बाहर की वास्तविकता से मेल करने का। हमें आदर्श मेल कभी नहीं मिलेगा। हमें आवश्यकता है इन स्वरूपों का परित्याग करने का जो हमारे अन्दर है और हमें असीमित संभावनाएँ मिलेंगी।
यदि आप अविवाहित हो, तो अपनी परिकल्पनाओं का परित्याग कर दो, जिससे आप अपना जीवन साथी ढूँढ़ सको न कि स्वप्न का साथी। जब आप किसी व्यक्ति का चयन करो, तो बस अपने आप को याद दिलाओ कि आप उसके साथ अपना समस्त जीवन बिताने जा रहे हो मात्र कुछ महीने नहीं। यह झटके से लिया गया निर्णय नहीं है, यह एक जीवन-पर्यन्त प्रभावी रहने वाला निर्णय है।
जैसा कि आजकल, कोई भी काली जींस और नीली टी-शर्ट आपके दिवास्वप्न के संसार में हो सकता है और आप उसके प्रति आकर्षित हो जाओगे। परन्तु एक बात का ध्यान रखना और समझना कि ये काला और नीला हल्का पड़ जाएगा मात्र 6 महीने के समय में।
यदि आप पहले से विवाहित हो, अपनी परिकल्पनाओं का परित्याग कर दो,
ब्रह्मचर्य क्या है?
ब्रह्मचर्य और कुछ नहीं, बल्कि आपके अन्दर के उस अर्द्ध दबे हुए भाग के लिए आपकी खोजने की ललक न हो, इतना पर्याप्त है। यदि आप पुरुष हो, आपको आवश्यकता है परिपूर्णता के उस अनुभव की अपने आप के अन्दर जो उस दबे हुए अर्द्ध महिला भाग की आवश्यकता न अनुभव हो। यदि आप महिला हो, आप अपने आप में इतना पर्याप्त हो कि आप बाहर की तरफ अनुभव और परिपूर्णता के लिए नहीं देखते।
एक बार आप इस स्थिति को प्राप्त कर लोगे, आप जी सकते हो साथ में या बिना किसी महिला के साथ इस वाह्य जगत में। यदि ये स्थिति प्राप्त नहीं हुई, तो चाहे आप विवाहित ही क्यों न हो, आप काम भावना की पीड़ादायक प्रताड़ना के दबाव में लगातार रहोगे। आपके काम भावना की यह प्रताड़ना और कुछ नहीं है बल्कि परिपूर्णता को प्राप्त करने की वह ललक है जो वास्तव में आपको अन्दर से प्राप्त करनी चाहिए बाहर से नहीं।
जब आप इस परिपूर्णता को प्राप्त कर लोगे, चाहे आप शादीशुदा हों या न हों आपके मस्तिष्क में शांति होगी। तब आप शादीशुदा जीवन में भी एक ब्रह्मचारी हो सकते हो। यह है सच्चा ब्रह्मचर्य। बजाए इसके, लोग सीमा से बाहर निकल जाते हैं ब्रह्मचारी बनने के लिए और इच्छाओं का दमन करके मानसिक बीमार बन जाते हैं।
हाँ.........क्या आप सब समझ रहे हो जो मैं कहने का प्रयास कर रहा हूँ? कोई कुछ स्पष्ट करना चाहता है?
प्रश्न : लेकिन स्वामी जी, हम ये महसूस भी नहीं करते कि हम एक स्वरूप अपने अन्दर भी लिए हुए हैं...........
हाँ! क्योंकि हमने अपने अन्दर देखा ही नहीं।
हम हर जगह जाते हैं सिवाए अपने अन्दर जाने के। क्या आप जानते हो, हमारी 80 फीसदी ऊर्जा इसी चक्र में बाधित है। इस चक्र को ऊर्जावान बनाने की आवश्यकता नहीं है। इसे मात्र खोलने की और क्रियान्वित करने की आवश्यकता है, और इसमें से बहने वाली ऊर्जा की बाढ़ आपके पूरे जीवन को परिवर्तित कर देगी।
यदि आप गहराई से अपने आप के अन्दर देखो, आप समझ जाओगे कि आप जो चाहते हो देखना और जो आप देखते हो इस न मेल खाने वाले प्रभाव से पीड़ित हो यह, 'जो आप देखना चाहते हो' ही वह स्वरूप है जो आप अन्दर लिए रहते हो।
इंजीनियर बन जाएँ। क्यों नहीं यह जानने का प्रयास करते अपने बच्चे से कि वो क्या बनना चाहता है और तब उसे पूरा करने का स्वप्न देख रहे हैं? यह आपकी संतान की बहुत बड़ी सहायता करेगा। जिस दिन आपकी संतान आपको वापस जवाब देने लगे, उस दिन वह पुरुष बन चुका है। आपको उसके साथ बहुत सावधानी से व्यवहार करना है। उसके साथ समय बिताओ, उसके साथ बातें करो, उसके अच्छे मित्र बनो और जानने का प्रयास करो कि वह वास्तव में जीवन में क्या करना चाहता है। उसका मार्ग दर्शन गहरे प्रेम और विश्वास के साथ करो। तब उसकी महत्वाकांक्षा को अपनी सच्चाई बनाओ और उसे प्राप्त करने में उसकी मदद करो।
बहुत से बच्चे मुझे बताते हैं, “मेरे पिताजी चाहते हैं कि मैं डॉक्टर बनूँ या मेरे पिताजी चाहते हैं कि मैं वकील बनूँ।” निश्चित रूप से यदि बच्चा यह निर्णय नहीं ले पा रहा है अपने आप से, और वह आपसे पूछता है कि उसे बताइये वो क्या करे, तब आप उसे बता सकते हो उसकी काबलियत और क्षमता के आधार पर कि वह क्या करे।
आप हमेशा सुझाव दे सकते हो, परन्तु कुछ भी जबरदस्ती उसके गले के नीचे मत उतारो। एक बात और बच्चे को यह समझाओ कि आपने उसे यह स्वतंत्रता और परिपक्वता दी है निर्णय लेने के लिए और स्पष्ट कर दो उसके सामने कि अन्त में वो किसी का दोष नहीं देगा। उसे स्पष्ट रूप से यह समझने की आवश्यकता है।
आप देखो, हम अपनी छीनी हमेशा लिए हुए घूमते हैं अपने मित्रों को संबंधियों का और अपरिचितों को भी अपनी परिकल्पनाओं के हिसाब से तराशते हुए। और बदले में वो भी अपनी-अपनी छीनी लेकर घूमते रहते हैं, जो वो आपको तराशने में इस्तेमाल करते हैं। कैसी हिंसा है।
आज के गृहकार्य के लिए, मैं चाहता हूँ कि आप सब अपने विचार लिखो कि एक आदर्श पति कैसा होना चाहिए, एक आदर्श पत्नी, एक आदर्श पिता, एक आदर्श माता, एक आदर्श बच्चा और एक आदर्श मित्र ये सब कैसे होने चाहिए। अपने किन्हीं 5 संबंधियों को चुनो जो आपसे संबंध हों और उनके बारे में लिखो। इसे ईमानदारी से करना। मैं निश्चित हूँ, आप पाओगे कि आपके सारे विचार जो गहराई से आपके सुषुप्त में हैं वो सब प्रचलित मीडिया से ही लिए गए हैं।
आप दूर-दर्शन का कोई कार्यक्रम देखते हो और एक विशेष पात्र को चाहने लगते हो। वह पात्र आपके लिए एक ठोस सच्चाई बन जाता है। आप सुषुप्त ढंग से यह अपेक्षा करना शुरू कर देते हो कि आपके आस-पास के लोग वास्तविक जीवन में आपके साथ उसी जैसा व्यवहार करें।
एक बार एक साधु- एक विचरण करने वाला भिक्षुक, एक गाँव से होकर गुजर रहा था, जब उसने गाँव वालों से एक शिकायत सुनी कि एक नाग उन लोगों के जीवन के साथ कहर ढा रहा था।
वह साधु अपनी इस क्षमता के लिए जाना जाता था कि वो जानवरों से बात कर सकता है, इसलिए उन लोगों ने उससे गिड़गिड़ा कर के उस नाग को मनाने के लिए कहा कि वह गाँव वालों को छोड़ दे।
तब उस साधु ने नाग से बातें की, और नाग ने वचन दिया कि वह किसी गाँव वालों को और नहीं डसेगा। कुछ महीने बाद, वही साधु उसी गाँव से होकर के जा रहा था और अब वह उसी नाग के पास पहुँचा, तो देखा कि नाग बुरी तरह से जख्मी मरने के कगार पर था।
"आपको क्या हो गया? कैसे आपको चोटें लगीं?" साधु ने पूछा।
नाग चीखा, "ऐ साधु! ये आप थे जिसने मुझसे ये वचन ले लिया था कि मैं गाँव वालों को नहीं डसूँगा। मैंने अपने वचन का आज तक पालन किया। लेकिन ये गाँव वाले, जो पहले मुझसे डरा करते थे मेरी सरलता को मेरी कमजोरी समझ बैठे हैं। यह देखकर कि मैं डसता नहीं, वो प्रतिदिन मुझे पीड़ा पहुँचाते हैं। देखो मैं पराभव की किस स्थिति को प्राप्त हो गया हूँ।"
साधु ने उत्तर दिया, "मेरे गरीब मूर्ख मित्र। मैंने आपको डसने के लिए मना किया था। क्या मैंने आपको फुँफकारने के लिए भी मना किया था?"
आपको अपने क्रोध का प्रयोग सही ढंग से और सही मात्रा में करने की आवश्यकता है।
क्रोध एक प्रचण्ड ऊर्जा है बस यदि आप उसे सही तरीके से प्रयोग करना जान जाओ।
क्रोध के बारे में ज्ञान क्रोध को घटाता है।
बहुत से लोग मेरे पास आते हैं और मुझसे बताते हैं, "स्वामी जी, मैं अपनी पत्नी से इतना प्रेम करता हूँ इसीलिए मैं चाहता हूँ कि वो और अच्छाई के लिए अपने अन्दर परिवर्तन लाए। इसीलिए मैं उससे लड़ता हूँ।"
मैं उनसे बताता हूँ, "आप अपनी पत्नी से प्रेम नहीं करते, आप उस स्वरूप से प्रेम करते हो जो आप मस्तिष्क में लिए हुए घूमते हो।"
इच्छा करना और दूसरा है पहले फैसला बना लेना और उसके बाद उन तर्कों को एकत्रित करना जो उन फैसलों के अनुरूप है। 100 में से 99 बार हम दूसरा वाला करते हैं।
आप देखो, हमारे आस-पास कितनी चीजें घट रही हैं। परन्तु हम उन्हीं चीजों के प्रति ध्यान देते हैं जिन पर हम ध्यान देना चाहते हैं, उन चीजों पर नहीं जो वास्तव में घट रही हैं। इसी कारण से सच्चाई से चूक जाते हैं। वास्तविकता लगातार अस्तित्व में रहती है परन्तु आप वही देखते हो जो आप देखना चाहते हो। शादी में, पहले कुछ महीनों में पुरुष या महिला अपना एक फैसला बना लेते हैं एक-दूसरे के प्रति और उसके बाद चाहे जो ये दोनों करे दोनों उसी फैसले के दृष्टिकोण से देखते हैं। फैसला पहले से निर्धारित रहता है वे दोनों तर्क इकट्ठे करते हैं अपने उस फैसले के अनुरूप।
यही कारण है, यदि आपने निर्णय ले लिया कि आपकी पत्नी मूर्ख है वह आपको हमेशा मूर्ख ही दिखेगी। यदि आपने निर्णय ले लिया कि आपका पति ऐसा है जो आपको नियंत्रित करता है, वो आपको हमेशा वैसा ही लगेगा चाहे वो जो भी कर रहा हो। यदि आप यह करोगे, आप अपने जीवन साथी का सही पक्ष कभी नहीं देख पाओगे, आप केवल वो पक्ष देखोगे जो आपके फैसले का पोषण करेंगे। यह कुछ इस तरीके से है कि जब आप भूखे होते हो, सड़क पर आपकी आँखों को केवल जलपान गृह दिखायी देते हैं। किसी कुत्ते की हत्या करने के पूर्व हम क्या करते हैं? पहले हम उसे पागल घोषित करते हैं फिर मार डालते हैं।
इस तरह के व्यवहार और रव्वैये को छोड़ दें। तब आप एक विशेष प्रकार की ताजगी पाओगे हर व्यक्ति में, हर चीज में जो आपके पास से गुजरेगी।
एक छोटी सी कथा :
एक व्यक्ति एक पुलिस थाने में गया और अपनी पत्नी के 3 घण्टे से गायब रहने की शिकायत की।
पुलिस वाले ने उससे पूछा, "क्या आप मुझे विस्तार में उसकी लम्बाई और वजन इत्यादि के बारे में बता सकते हो।"
व्यक्ति ने कहा, "ओह! मैं नहीं जानता।"
पुलिस वाले ने पूछा, "वो क्या पहने हुए थी, जब उसने घर छोड़ा?"
व्यक्ति ने उत्तर दिया, "मैंने ध्यान नहीं दिया, महोदय लेकिन एक बात मुझे याद है वो कुत्ते को साथ ले गयी है ये मैं जानता हूँ।"
पुलिस वाले ने पूछा, "कैसा कुत्ता है वो?" व्यक्ति ने उत्तर दिया, "एक डालमेशन प्रजाति का कुत्ता है जिस पर भूरे-भूरे धब्बे हैं काले नहीं, उसका वजन 50 पाउण्ड है, उसकी पूँछ एकदम सफेद है, उस पर कोई धब्बा नहीं है, वो एक भूरे रंग का कॉलर पहने हुए है जिसमें एक चाँदी की चेन लगी है। उसका नाम स्पॉट है।"
पुलिस वाले ने कहा, "इतना पर्याप्त है। हम उन्हें खोज लेंगे।"
एक पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ कुछ ताजगी के साथ शादी के बाद कुछ महीनों तक रहते हैं। इन कुछ महीनों में एक-दूसरे के लिए वो फैसले एकत्रित करते हैं। उसके बाद वो एक-दूसरे से एकदम संबंधित नहीं रहते वो वास्तव में एक-दूसरे को देखते ही नहीं, वे संबंधित रहते हैं अपने फैसलों से एक-दूसरे से नहीं, बस यही होता है।
पति संबंधित रहता है अपने फैसलों से जो वो इकट्ठा किए रहता है अपनी पत्नी के बारे में और पत्नी संबंधित रहती है अपने फैसलों से जो वो इकट्ठा किए रहती है अपने पति के बारे में। वास्तविक पति और वास्तविक पत्नी दोनों भिन्न होते हैं। एक ही घर में चार लोग हो जाते हैं। एक बार फिर।
एक बार बस ईमानदारी से जाँच करो। कितने दिन हो गए जब आपने अपने पति या पत्नी की आँखों में आँखें डालकर उससे बात की? बहुत दिन हो गया होगा मुझे विश्वास है और हम सोचते हैं कि शुरू के दिन सुनहरे दिन थे और अब जीवन उबाऊ हो गया है। यह आपका व्यवहार है जो इसे उबाऊ बना रहा है।
आप किसी व्यक्ति को उभरने का एकदम से समय ही नहीं देते। आप हर वक्त एक ही तरीके से इतनी जल्दी में रहते हो कि उनके लिए आपके पास समय ही नहीं होता। आप उनके बारे में किसी नयी चीज का संदर्भ ही नहीं लेते। मैं आपसे बताता हूँ, आप अपने पति या पत्नी को वर्षों तक शादी के बाद देखते ही नहीं, क्योंकि आप उनके बारे में अपने स्वरूप से ही संबंधित रहने में खुश रहते हो।
क्या होगा तब? आप उसी व्यक्ति की तरह हो जाओगे जो अपनी पत्नी के बारे में भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं रखता था। इस तरह से अपनी पत्नी के भी बारे में कोई जानकारी न रखना ये तो बहुत ऊपरी स्तर की समस्या है। इसका प्रभाव और गहराई तक जाता है। आप वास्तव में खो देते हो उस वास्तविक व्यक्ति को जो आपके साथ रह रहा होता है। आप उस व्यक्ति के प्रति अपने विचारों के साथ रहते हो न कि उस व्यक्ति के साथ इतना पर्याप्त है।
मात्र बस 24 घण्टे के लिए इस बात के लिए मस्तिष्क को तैयार करो कि आप अपने पति या पत्नी को इस तरह से देखोगे जैसे पहली बार देख रहे हो। उसके हर शब्द और क्रिया को इस ताजगी और निश्छलता के साथ लेते हुए और बिना वह अपनी परिकल्पना के संसार में इतना ज्यादा व्यवस्थित हो जाते हैं कि सच्चाई उन्हें परिकल्पना लगने लगती है। मैं आपसे बताता हूँ कि हमारी सारी समस्या की शुरुआत की बिन्दु यही है जिस दिन हम वर्तमान में रहना शुरू कर देंगे, उसी दिन से हम खुशी का अनुभव करना शुरू कर देंगे, उसी दिन हम ये समझ पाएँगे कि हम इतने दिनों तक परिकल्पनाओं के कितने भारी बोझ के नीचे दबे हुए थे।
आजकल नयी उम्र के लोगों के अन्दर यह बहुत तीव्रता से बढ़ती हुई समस्या है कि वह एक-दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और शादियाँ कितनी तीव्र गति से टूट रही हैं। कितना दुःखद है यह सब होते हुए देखना। एक जागरूकता की आवश्यकता है इस वक्त। केवल एक गहरी समझ ही यह जागरूकता ला सकती है।
जब संबंधों की बात आती है हम एक-दूसरे पर उँगली उठाने के लिए एकदम तैयार बैठे हैं। हम भूल जाते हैं कि ताली बजने के लिए दो हाथों की आवश्यकता पड़ती है। जब आप अपने आप पर काम करोगे, तो आप अपने लिए भी चीजें बेहतर करोगे और दूसरे के लिए भी। इस बात के लिए चिंतित मत हो, कि दूसरे व्यक्ति को भी बदलने की आवश्यकता है।
आज तक की जितनी भी प्रेम कथाएँ लिखी गयीं हैं, यदि आप उन्हें पढ़ो, तो कहीं भी स्त्री और पुरुष पूर्णरूपेण हर समय एक-दूसरे के साथ उमंग के स्तर पर वास्तव में रहने के आधार पर टिके नहीं हैं।
शाश्वत प्रेमियों की एक कथा में, रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखी गई, नायक और नायिका शाश्वत प्रेमियों की तरह गंगा नदी के दोनों किनारों पर रहने का निर्णय लेते हैं। सप्ताह में एक दिन, दोनों नाव से आते हैं मिलते हैं और वापस चले जाते हैं।
यदि वो ये करते हैं, प्रत्यक्ष रूप से वो लोग शांति से होंगे जिस समय वो मिल रहे होंगे। हर बार जब वो मिलेंगे, हवा में एक ताजगी होगी क्योंकि वो ये जानते हैं कि वो कुछ ही घण्टों तक साथ रहेंगे, वह क्षण कितने कीमती हो जाते हैं।
सारे शाश्वत प्रेमी, चाहे वो रोमियो और जूलियट रहे हों या लैला और मजनू रहे हों या अम्बिका पति और अमरावती रहे हों, वो वास्तव में कभी एक साथ नहीं रहे। यदि वो एक साथ रहे होते तो उनके शाश्वत प्रेम की कहानी दूसरी होती।
समस्या यह है हमारे जीवन में पृष्ठभूमि का संगीत नहीं है। जब आप दूर-दर्शन पर कोई कहानी देखते हो, तो सब पृष्ठभूमि के संगीत के साथ होती हैं और आप आसानी से कल्पना जगत में चले जाते हो। संगीत में आपको पिघलाने की शक्ति आपको कोई प्रार्थना (मंत्र) दे सकता हूँ जो पति-पत्नी के बीच की सारी समस्याएँ सुलझा दे, तो मैं दुनिया का सबसे लोकप्रिय आदमी बन जाता।
प्रश्न : स्वामी जी......क्या दूसरे व्यक्ति के मूलाधार चक्र को नहीं खोला जा सकता, जिससे कि वो अपनी परिकल्पनाओं का परित्याग कर दे? ये आप कैसे करोगे? आप केवल निश्चिंत हो सकते हो अपनी परिकल्पनाओं का परित्याग करके- जिससे कि चार लोग जो घर में रहे हैं वो गिनती घटकर के तीन हो जाएँ।
दूसरे व्यक्ति में परिवर्तन कैसे किया जाए........? आजकल वैवाहिक जीवन की समस्याओं के सलाहकार सम्मोहन तक की राय देते हैं। मैं सोचता हूँ यह किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में आपत्तिजनक हस्तक्षेप है। यह पूर्णतः गलत है।
उस दिन मैंने अखबार में एक प्रकरण के बारे में पढ़ा था, जिसमें एक महिला अपने पति के गुस्से के स्तर को नीचे लाना चाहती थी। आपने भी पढ़ा होगाशिकागो विश्वविद्यालय में एक शोध चल रहा है जिसमें वो व्यक्ति के दिमाग में इलेक्ट्रोड स्थापित करके उसके गुस्से को पूर्णतः नियंत्रित करते हैं।
जब वहाँ पर उस शोध में भाग लेने के लिए स्वयं सेवकों की आवश्यकता पड़ी, तो सैकड़ों महिलाएँ जबरदस्ती अपने पतियों को लायीं।
प्रयोग के बाद, 72 महिलाएँ - ये सत्य है - 72 महिलाएँ वापस आयीं और विश्वविद्यालय से बताया, "कृपया इन इलेक्ट्रोडों को हटा दीजिए। हमें अपना पहला वाला पति चाहिए। मैं अपना पहले वाला गुस्सैल पति वापस चाहती हूँ।
उन लोगों ने कहा, "जीवन का स्वाद ही खत्म हो गया है। जब तक हम लड़ते नहीं, तब तक मजा ही नहीं आता कोई पारस्परिकता रह ही नहीं गयी है ये मेरी तरफ कोई ध्यान नहीं देता।''
हर आदमी को ध्यान की आवश्यकता है। व्यवहारिक मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि एक सामान्य व्यक्ति बिना भोजन के 90 दिन तक जी सकता है परन्तु दूसरों के ध्यान के बिना केवल 14 दिनों तक जियेगा। वो पागल हो जाएगा।
हुआ यह है कि हम एक-दूसरे को कैसे प्रेम करें यह भूल गए हैं, एक-दूसरे का रख-रखाव भूल गए हैं। प्रेम एक विस्मृत भाषा हो चुकी है। इसलिए एक मात्र पारस्परिकता और ध्यान जो हम उम्मीद कर सकते हैं वो एक-दूसरे से लड़ाई करते रहें तभी।
मैं सोचता हूँ कि वो लोग भी जो यहाँ बैठे हुए हैं अपने पति और पत्नियों के बारे में शिकायतें कर रहे हैं वो आध्यात्मिक नहीं है- यदि इनके जीवन साथियों को
कामुकता (तृष्णा) भी क्रोध की तरह एक प्रचण्ड उर्जा है। वास्तव में, तब तक जब तक कि आप समझो कि तृष्णा क्या है और कैसे तृष्णा को परिवर्तित किया जाता है कोई भी क्रिया जो आप करते हो वह तृष्णापूर्ण होती है। चाहे आप एक कलम उठाओ, वह तृष्णापूर्ण होगी चाहे आप एक बच्चे को थपथपा रहे हो, वह तृष्णापूर्ण होगा, एक विशेष प्रकार की जानवरों की प्रकृति इसमें रहती है क्योंकि आपकी ऊर्जा अब भी आधार है और उँचे स्तर की ऊर्जा में परिवर्तित नहीं हुई है।
जिस तरह से क्रोध का ज्ञान क्रोध को घटा देता है, उसी तरह से तृष्णा का ज्ञान तृष्णा को घटा देता है क्योंकि दोनों एक ही ऊर्जा है। तृष्णा और काम के साथ समस्या यह है कि इन्हें ध्यान देकर के और परिकल्पना करके बहुत बड़ा बना दिया गया है। इस तुलना में कि जितना वो हैं। इन्हें दबाकर के और ज्यादा बड़ा किया गया इस तुलना में जितने कि ये हैं। यहीं पर सारी समस्या शुरू होती है। बहुत बड़ी सीमा तक मीडिया द्वारा इसको दूषित किया गया।
और जब आपकी तृष्णा दूसरे के द्वारा स्वीकार नहीं की जाती, वह उस व्यक्ति के प्रति क्रोध में परिवर्तित हो जाती है। इसलिए आप अखबार में पढ़ते हो ये खबर कि एक नयी उम्र के लड़के ने एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जिसने उसको अस्वीकार किया था।
देखो एक बात पहले समझो : समाज ने हमेशा विभाजन किया जैसे नीचे मानव और ऊँचे मानव। कोई मानव जो कामवासना पूर्ण होता है उसे नीचा मानव कहते हैं। कोई मानव जो तृष्णापूर्ण होता है उसे नीचा मानव कहते हैं। न तो कोई ऊँचा होता है न नीचा होता है। एक परिवर्तन होना ही है, इतना पर्याप्त है।
जो लोग इस तरह के धार्मिक मापदण्ड स्थापित करते घूमते हैं वो साधारणतः वही लोग होते हैं जो धार्मिक बनने का ढोंग करते हैं। उनमें से हर एक के पीछे छुपी हुई तृष्णा और कामवासना होती है या तो वो डरे हुए रहते हैं इन भावों के पीछे जाने में या ग्लानि से भरे हुए होते हैं इसलिए वे आध्यात्मिक व्यक्ति बनकर के जीवन बिताते हैं। ये वो हैं जो मापदण्ड बनाते हैं जैसे ऊँचा और नीचा और समाज में सारे कष्ट का कारण हैं।
बस समझो कि ऊँचा नीचा जैसा कुछ नहीं होता। जिस क्षण आप ये सोचते हो कि आप नीचे हो, आप उस भाव से लड़ने लगते हो और उस पर विजय प्राप्त करना अत्यन्त कठिन हो जाता है और इसके फलस्वरूप परिवर्तन होना अत्यन्त कठिन हो जाता है।
जिस चीज का आप प्रतिरोध करोगे वह और दृढ़ होगी। बस अपनी जागरूकता थे और तब अपना हुक्का खाली कर देते थे वो उस हुक्के में से दो ताँबे के सिक्के की जगह दो सोने के सिक्के निकालते थे।
वो फिर बाजार जाया करते थे, सोने के सिक्कों को बेचा करते थे और ज्यादा ताँबों के सिक्कों को और तम्बाकू खरीदा करते थे और इसी प्रक्रिया को बार-बार दोहराते थे।
मैंने पूछा कि ये होता कैसे है।
उन्होंने मुझे कोई उत्तर नहीं दिया, लेकिन अपना हुक्का मुझे दे दिया। किन्हीं कारणों से मुझे तम्बाकू या शराब की महक कभी अच्छी नहीं लगती थी, मैं दोतीन कदम पीछे हट गया।
मैंने उनसे कहा कि मैं हिमालय में साधना करने आया हूँ और जाग्रत होने आया हूँ, मैं हुक्का पीने में या सोने के सिक्कों में कोई रुचि नहीं रखता।
उसने मेरी तरफ देखा और पहली बार मुझसे बोला तमिल भाषा में : "अंगम पज़हुत्थाल थंगम पज़हुक्कुम" इसका अर्थ है, जब आपका स्वर्ण पक जाएगा, सोना भी पक जाएगा।
मेरे पास शब्द नहीं थे।
वो खेलते हुए मेरे चेहरे पर धुएँ के छल्ले फेंक रहे थे।
उसके बाद मैं तीन दिन तक गहरे परमानन्द में था।
ताँबे को स्वर्ण में बदलना एक रासायनिक प्रक्रिया है। यह बाह्य जगत की रासायनिक प्रक्रिया है। हमारे अन्तर जगत में जो रासायनिक प्रक्रिया चलती है, वह हमारी आधार ऊर्जा को और ऊँची आध्यात्मिक ऊर्जा में परिवर्तित करती है। जब आप आधार ऊर्जा और आध्यात्मिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की कला सीख जाओगे, तब आप ताँबे को भी स्वर्ण में परिवर्तित करना जान जाओगे, ये कोई बड़ी बात नहीं है। आंतरिक रासायनिक प्रक्रिया में जब आप निपुण हो जाओगे, उसकी तुलना में बाह्य रासायनिक प्रक्रिया कुछ नहीं है। वह आपके हाथ में बच्चों के खेल जैसा है।
मैंने यह घटना आपको केवल यह समझाने के लिए सुनाई है कि आप इस रासायनिक प्रक्रिया की विचारधारा को समझो और बाह्य जगत की रासायनिक प्रक्रिया के पीछे मत भागो। इस बात को समझो। बाह्य जगत की रासायनिक प्रक्रिया साधारण है वह अन्तर जगत की रासायनिक प्रक्रिया है जो आपको सच्चा स्वामी बनाता है।
धातुओं की रासायनिक प्रक्रिया में वास्तव में क्या होता है। पहले उसकी अशुद्धता दूर की जाती है, उसके बाद उसमें कुछ रसायनों का सम्मिश्रण किया जाता है, तब उसको एक प्रक्रिया के माध्यम से ले जाया जाता है और अंत में वह आधार धातु और महँगी धातु बन जाता है।
हमारे पशुता वाले भाव को ईश्वरीय भाव में परिवर्तित किया जाना है। हमारे सबके अन्दर तृष्णा है, जो पशुता का भाव है। एक बात और : जानवरों के अन्दर तो कम से कम शुद्ध तृष्णा होती है। जब वो संबंध स्थापित करते हैं तो बाकी सारे संसार को भूल जाते हैं। लेकिन हम लोग, हमारी तो तृष्णा भी शुद्ध नहीं है। वो तो ग्लानि और कामनाओं से हमेशा भरी हुई है।
या तो हमारे पूर्व की परिस्थितियाँ हमें ग्लानि से भर देती हैं और हमें वापस खींचती हैं या हमारे अन्दर तीक्ष्ण कामना पैदा कर देती हैं कि हम और ज्यादा लिप्त हों, जिससे कि और ग्लानि हो। यह एक चकरघिन्नी है जो वापस खींचती है और फिर अन्दर ढकेलती है। जिसके फलस्वरूप हमारी तृष्णा भी दूषित हो जाती है। वह शुद्ध नहीं रहती।
आपने हमेशा ध्यान दिया होगा, कि जिस क्षण आपकी अपेक्षाओं की पूर्ति होती है आप ग्लानि से भर जाते हो। इसीलिए काम हमेशा आपको ग्लानि का अहसास कराता है। परिवार ने आपके अन्दर पहले ग्लानि के भाव को भर दिया, जब आप मात्र बच्चे थे और उसके पश्चात् आप अपने लिए ग्लानि पैदा करने की कला में निपुण हो गए।
सर्वप्रथम ग्लानि को समझो। किसी व्यक्ति को जब आपके ऊपर नियंत्रण करने की इच्छा होती है तो सर्वप्रथम वो आपके अन्दर ग्लानि पैदा करता है वो आपको किसी न किसी रूप में निम्नता का अहसास कराता है। तब आप स्वतः ही उनकी बात का अनुपालन करते हो।
मनुष्य केवल ग्लानि के माध्यम से ही नियंत्रण करना जानता है। मैं आपसे बताता हूँ ये नियम बच्चों के लिए ठीक है। नियमों से शुरू करना अच्छा होता है। परन्तु महत्वपूर्ण यह है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते हो आपको मार्ग-दर्शन आपकी बुद्धिमत्ता को करना चाहिए। जब आप अपने व्यक्तित्व का एकीकरण कर लोगो ग्लानि का आपके अन्दर उदय ही नहीं होगा। वास्तव में कोई घटना आपके अन्दर ग्लानि नहीं पैदा करती। उस घटना का प्रभाव आपके अन्दर ग्लानि का कारण है।
लोग अंधों की तरह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को नियम विरासत में देते रहते हैं और उसी के साथ-साथ ग्लानि भी। जैसा राजा का मुकुट होता है, वो परदादा से दादा, दादा से पिता, पिता से पुत्र, पुत्र से परपुत्र ऐसे चलता है। बस इसी तरह से ग्लानि भी पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। बन जाएगी उस पुरुष के लिए।
जब आपको अपनी परिकल्पनाओं की स्पष्ट समझ नहीं होती, तभी आप प्रभावित होते हो। समझ ही वह चाभी है इससे बाहर निकलने की। यदि आप बिना प्रभावित जीना जान जाओ, आप एक आध्यात्मिक जीवन जी रहे हो। यदि आप पीड़ाओं से बचना नहीं जानते, आप सांसारिक जीवन जी रहे हो। केवल दो ही प्रकार के जीवन हैं- समझ के साथ जीना और नासमझी से जीना। बुद्ध का जीवन या बुद्धू का जीवन।
आप भ्रमित हो अपनी कामनाओं और परिकल्पनाओं के बारे में और इसीलिए आप खुश नहीं हो चाहे आप जहाँ हो। जब आप भूमि पर किसी चटाई पर बैठते हो, आप खुश नहीं रहते क्योंकि आप कुर्सी के बारे में सोचते हो। जब आपको कुर्सी मिल जाती है, आप सिंहासन के बारे में सोचते हो। जब आपको सिंहासन प्राप्त हो जाता है तब आप उसका भोग करने की क्षमता खो देते हो। क्या आप समझ रहे हो मैं क्या कहने की कोशिश कर रहा हूँ?
यदि तुम्हारी तृष्णा शुद्ध है, बिना किसी ग्लानि की भावना या कामना के है, तब आप गहराई तक चले जाओगे बिना किसी प्रकार की ग्लानि के और परिकल्पना के और खिलकर के बाहर निकलोगे। केवल तब जब आपकी मानसिक दीवार कार्य करने लगेगी, तभी अप अपनी परिकल्पनाओं में इकट्ठे किए गए स्वरूपों और दिवास्वप्न को भी मिलाओगे और असफल हो जाओगे खिलकर के निकलने में तृष्णा के कारण।
अपनी मानसिक दीवार का परित्याग करो और अपने शरीर के प्रति और दूसरे के शरीर के प्रति भी प्रेम का अनुभव करना शुरू करो। परमानन्द तो आपके अन्दर निरंतर रह रहा है, परन्तु आप उसे उभरने का अवसर ही नहीं दे रहे हो क्योंकि आप परिकल्पनाओं में ग्रसित हो। जब आप परिकल्पनाओं का परित्याग कर दोगे अपने शरीर के बारे में और दूसरों के शरीर के बारे में, आपके तृष्णा की अशुद्धि दूर हो जाएगी और पहला कदम जो रासायनिक परिवर्तन का होगा वो होगा आपकी तृष्णा की अशुद्धि का दूर होना।
जब आप अपने शरीर के साथ आराम अनुभव करने लगो, एक विशेष प्रकार का लालित्य आपके अन्दर पैदा होगा। समझो : त्वचा की समस्त बीमारियाँ ज्यादातर आपके अन्दर आपके शरीर के प्रति आपकी घृणा के कारण होती हैं। वे होती हैं केवल इसलिए क्योंकि आपको अपने शरीर के प्रति कोई आत्म सम्मान नहीं होता और कोई आत्म उत्तेजना नहीं होती।
आप इस बात को समझते नहीं और त्वचा का इलाज करते हुए घूमते हो। इसकी
हृदय में महसूस करो और उसको प्रेम से देखो। अस्तित्व के आश्चर्यों से उसके माध्यम से जुड़ो। उसके साथ एक नवजात शिशु की तरह व्यवहार करो। ऐसा महसूस करो कि ये भाव आपके अन्तःकरण से निकल रहे हैं।
अब सोचो कई बार जब आपने गैर जानकारी में किसी फूल या पत्ती को तोड़ा हो और तोड़कर के कहीं और फेंक दिया हो। दोनों भावनाओं में फर्क समझते हो, दोनों व्यवहार में? अब मुझे बताओ क्या आप, अपने आस-पास हर चीज और हर व्यक्ति के प्रति मित्रता वाला व्यवहार रखते हो?
हर चीज को सजगता से देखो, अब आप सुषुप्तावस्था में व्यवहार कर रहे हो और हिंसक ढंग से व्यवहार कर रहे हो इन चीजों के प्रति बिना यह जाने हुए कि आप हिंसक हो गए हो। यदि आप इन चीजों के प्रति सजगता से देखो, आप इनके अन्दर की अपार खूबसूरती को देखोगे और इनके साथ प्रेम का व्यवहार करोगे। और अब आप अपने शरीर के साथ कितना दुर्व्यवहार करते हो? आप जरूरत से ज्यादाकार्य लेते हो और गड़बड़ी करते हो उस खूबसूरत पाचन प्रक्रिया से जो आपके अन्दर क्रियाशील रहती हैं। आप देर रात तक जागते हो अपने शरीर को पीड़ित करते हो, तब जब कि वह चीखती रहती है आराम के लिए। आप सिगरेट पीते हो और शराब पीते हो इस बात को जानते हुए कि वह आपके शरीर के लिए ठीक नहीं हैं। क्या ये सारी क्रियाएँ मित्रता की हैं आपके शरीर के प्रति? आप में से कुछ अपने शरीर से घृणा करते हो इसलिए उसकी उपेक्षा करते हो।
इसलिए बाहर की हिंसा के बारे में बातें करना बंद करो और अपने अन्दर की हिंसा के बारे में बातें करो। बाहर की हिंसा स्वतः ही रुक जाएगी। हम दूसरों की खामियों के प्रति उँगली उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हमारी अपनी खामियों के बारे में क्या कहेंगे जो गिनती में बहुत अधिक हैं?
एक बार एक व्यक्ति मेरे पास आया और अपने परिवार के बारे में बताया। उसने कहा कि उसकी पत्नी एक वकील है। मैंने पूछा, "ओह, वो अदालत में बहस करने जाती हैं?" उसने कहा, "नहीं स्वामी जी, वो घर में बहस करती हैं।"
हम दूसरे की तरफ उँगली उठाने के लिए तैयार रहते हैं और बहस करते हैं। इसकी जगह पर हमें अपनी अशुद्धता दूर करना प्रारम्भ कर देना चाहिए और तब बाहर स्वतः ही बहस करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
अपने साथ उन शब्दों को लेकर चलो जो दूसरों को और आपको स्वयं स्वस्थ करें। दूसरों के शरीर मस्तिष्क और स्वरूप के प्रति मित्रता का भाव रखो। यह है जिसे 'व्यवहारिक आध्यात्मिकता' कहते हैं। एक कमरे में पूजा करते हुए घण्टी बजाकर के लगातार माँ लक्ष्मी से धन के बारे में प्रार्थना करने की आध्यात्मिकता
जब मैं '8'-'8' के कमरे में महीनों तक लगातार रह रहा था, तो मैं उतना ही परमानन्दित था जितना मैं आज इस सिंहासन पर बैठकर हूँ। कृपया इसे समझने की कोशिश करो। यह क्षमता उस समझ में सन्निहित है कि आपकी खुशी की वाह्य जगत की चीजों से कुछ भी लेना-देना नहीं।
एक कुत्ता जब हड्डी चबाता है तो उसके मुँह से ही खून निकलता है। वह सोचता है कि खून उस हड्डी से निकल रहा है और हड्डी को वो चबाता रहता है और खून चाटता रहता है। उसे क्या होगा? उसे केवल पीड़ा मिलेगी। आप भी जो कर रहे हो वह यही है। आप सोचते हो कि सुख या दुःख उसमें है जो आप वाह्य जगत में करते हो और इस तरह से उसमें और ज्यादा लिप्त हो जाते हो और अत्यन्त पीड़ादायक स्थिति हो जाती है। क्या आप समझ रहे हो? हाँ......
प्रश्न : स्वामी जी, हम अपने बच्चों को इस तरह की समस्याओं को पैदा करने से कैसे बचा सकते हैं?
बहुत स्पष्टता से जानो, आप इसे पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर पाओगे। आप अपने बच्चों की समाज से सारी पारस्परिकता को नियंत्रित नहीं कर सकते। लेकिन कुछ चीजें हैं जिनका आप अपने घर पर अभ्यास कर सकते हो।
जैसा कि मैंने पहले कहा है, बच्चे के दूसरे भाग को मत दबाओ। उसे स्वतंत्रता के साथ विभिन्न तरीके से अनुभव और अभिव्यक्ति करने दो। उसे लिंग भेद के प्रति सजग रहने की शिक्षा मत दो। बच्चे को अपने प्राकृतिक स्वरूप में रहने दो, उसे पर्याप्त मौका दो उभरने का। बच्चे अगर सामाजिक परिस्थितियों द्वारा स्पर्श किए जाएँ तो प्राकृतिक रूप से अपनी सीमाओं में बहुत आराम से रहते हैं।
आपने यह देखा होगा कि अपनी प्रजनन इंद्रिय से खेलते रहते हैं, या अपने पैर के अँगूठे को मुँह में ले जाते हैं या इस तरह की बहुत सी क्रियाएँ करते हैं। ये बातें केवल यही दर्शाती हैं कि वे कितने आराम से हैं और प्रेम से हैं अपने स्वरूप की सीमाओं में खोज-बीन करते हुए और आनन्दित होते हुए। परन्तु हम उन्हें ये सब करने नहीं देते। हम तुरंत उन्हें रोक देते हैं, जब वो ये करते हैं। हम उन्हें बताते हैं कि ये गलत है। हम उन्हें अपने आप में खोज-बीन नहीं करने देते।
और जब उनके कपड़ों की बात आती है, अच्छा यह होगा कि उन्हें एक ही कपड़ा पहनाया जाए वनस्पति के दो भागों वाले कपड़े के। बाद वाला उन्हें विभाजित होने के भाव से प्रभावित करता है और धीरे-धीरे वे अपने शरीर के निचले भाग को भूल जाते हैं और उसके प्रति अनभिज्ञ हो जाते हैं। यह करीब-करीब उनकी जागृति का विभाजन है। यही कारण है कि आज यदि आपको अपने आप को देखने की बात कही जाए तो केवल आपका ऊपरी भाग ही आपके दिमाग में आता है निचले भाग को आप नकार ही देते हो।
प्रश्न : स्वामी जी, आप कह रहे थे कि एक आदर्श जीवन साथी जैसी कोई चीज नहीं है। तो विवाह के पूर्व कुण्डली मिलाने का क्या मतलब है?
अब यदि मैं बोलूँ इस विषय पर तो मुझे पूरी ज्योतिष शास्त्र का तर्क समझना पड़ेगा।
ज्योतिष अपने आप में नहीं, परन्तु जिस तरीके से हम उसका पालन करते हैं वह मूर्खतापूर्ण है और निरर्थक।
समझो : यह आपका जीवन है, आप इसे जी रहे हो आपको इसकी अच्छाई और बुराई समझनी है - परन्तु आप अपने जीवन के बारे में कुछ नहीं जानते, और आप जाते हो और दूसरों से पूछते हो। आपकी बुद्धिमत्ता कहाँ है?
किसी अंजान के प्रति अपने जीवन को समर्पित करना, उसके द्वारा अपने जीवन के निर्णय को लेने देना, मात्र यह दर्शाता है कि आप अपने जीवन को चलाने के बारे में कुछ नहीं जानते। बहुत स्पष्ट रहो। अपने जीवन की जिम्मेदारी आपको स्वयं लेनी पड़ेगी।
जब लोग मेरे पास आते हैं और अपने भविष्य के बारे में प्रश्न करते हैं, तो मैं उन्हें बताता हूँ कि मेरे पास अपना भविष्य कैसा होगा यह जानने के लिए मत आओ। मेरे पास केवल तब पाओ जब आप मेरी मदद चाहते हो अपने लिए एक अच्छे भविष्य का निर्माण करने के लिए। ये सारी भविष्यवाणियाँ केवल कमजोर मस्तिष्क वाले लोगों के लिए हैं इस बिन्दु पर बहुत स्पष्ट रहो।
प्राचीन ज्योतिष एक शुद्ध विज्ञान था। उसमें सत्य था।
अब मैं आपको बताता हूँ कि ज्योतिष का प्राुर्भाव कैसे हुआ।
पूर्व काल में, जब एक बच्चे को स्वामी के पास गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजा जाता था, तो ज्योतिष से इस बात का विश्लेषण किया जाता था कि वह किस तरह के व्यक्तित्व, किस तरह की अभिरुचि और किस तरह के प्राकृतिक रुझान का वह बच्चा स्वामी है। उसी के अनुरूप उस बच्चे को शिक्षा प्रदान की जाती थी।
इसी तरह से और पहले जाति का भेद जन्म पर आधारित नहीं था और उसका आधार चरित्र और व्यक्ति की प्राकृतिक क्षमताएँ थीं।
जब बच्चे को गुरुकुल में प्रवेश कराया जाता था, स्वामी ये देखते थे कि उसके प्राकृतिक रुझान क्या हैं। यदि उसके अन्दर ब्राह्मण के रुझान बुद्धिमत्ता अति महत्वपूर्ण कारक थी। उस बच्चे को वेद विद्या के अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाता था- वैदिक ग्रंथों का अध्ययन। यदि उस बच्चे का व्यक्तित्व क्षत्रिय का था, जहाँ बहादुरी और शक्ति की प्रधानता होती थी, उसे युद्ध की कला सिखायी नहीं स्वयं ईश्वर हो। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता- मैं आपको सिखा रहा हूँ वह विज्ञान कि आप समस्त ब्रह्माण्ड की ऊर्जा को नियंत्रित कर सको और आप मुझसे पत्थर के बारे में पूछते हो।
हो सकता है आपने स्वामी यतीश्वरा नन्द के बारे में सुना हो। वह एक महापुरुष थे, एक जाग्रत व्यक्ति। जब वह विदेश यात्रा पर पहली बार गए, उन्होंने अपनी यात्रा राहुकाल में शुरू की- दिन का अशुभ काल, जिसकी गणना ग्रहों की स्थिति से की जाती है। किसी ने उनसे पूछा, "स्वामी जी, राहुकाल में आप यात्रा कैसे शुरू कर सकते हैं?"
उन्होंने उत्तर दिया, "हे मूर्ख! मैं वो ऊर्जा हूँ जिससे ग्रह निर्देश पाते हैं। वो मुझे कैसे नियंत्रित करेंगे?"
प्रश्न : देखो मनुष्य का साहस, यह वो साहस है जो गहरी समझ से उत्पन्न होता है।
मैं आपको वह विज्ञान सिखा रहा हूँ आप ग्रहों को नियंत्रित कर सकोगे। इसलिए आप इस बात की चिंता क्यों करते हो कि कौन सा ग्रह कहाँ है और वो आपको किस रूप में प्रभावित करेगा इत्यादि? ध्यान साधना के विज्ञान को पकड़ लो आपको कुछ भी नहीं छू पाएगा।
लेकिन वह हमारी महत्व व्यवस्था का भाग बन गया है, स्वामी जी........
बहुत स्पष्ट रहो हमारा सारा महत्व और कुछ नहीं है, बल्कि जागरुकता के एवज में हैं।
यदि आप जागरूक हो, और सजग हो इस बात के कि क्या कर रहे हो, आपको महत्व की आवश्यकता नहीं है जो ये आपकों बताए कि आपको क्या करना चाहिए। आपको किसी भी नियम को पालन करने की आवश्यकता नहीं है, नियम आपका अनुसरण करेंगे। सारे सद्गुण, सारे नियम और आध्यात्मिकता आपके अन्दर होगी और आप प्राकृतिक रूप से खिलकर के बहुत ऊँची उठी हुई आध्यात्मिक स्थिति में होंगे।
किसी तरह, जब भी हम जागरूकता या आध्यात्मिक उत्थान जैसे शब्दों को सुनते हैं, हम हमेशा सोचते हैं नहीं-नहीं ये मेरे लिए नहीं है। बिना किसी साधना तकनीक के अभ्यास किए गए, बिना कोई प्रायोगिक मार्ग जागरूकता के लिए अपनाए हुए, हम इस निष्कर्ष पर पहुँच जाते हैं कि ये सब मेरे लिए नहीं हैं और हम विकल्प के लिए प्रयासरत हो जाते हैं, एक कृत्रिम जागरूकता के रूप मेंजिसे धार्मिकता कहते हैं, महत्व कहते हैं और अन्तःकरण की आवाज कहते हैं।
महत्व ठीक होता है जब आप शुरूआती बिन्दु पर होते हो- परन्तु अन्त में बिन्दु पर नहीं।
विवेकानन्द ने कहा था, “चर्च में जन्म लेना अच्छा है, परन्तु वहाँ मरना नहीं। सर्वप्रथम हमें इस विचारधारा को त्यागना होगा कि आध्यात्मिकता बहुत कठिन है और भिन्न है।
एक गीत है भगवान रमण द्वारा :
अयायी, अति सुलभम, आत्म विद्याई अयायी अति सुलभम!
इसका अर्थ है, 'ओह कितना सरल यह आध्यात्मिकता, ओह कितना सरल!' बाद के छंद में उन्होंने कहा यदि आपको धन चाहिए, आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप नाम और ख्याति चाहते हो, आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप आत्मदर्शन चाहते हो, आपको कुछ न करने की आवश्यकता है।
यदि आप गहरे आलस्य में जा सको, आप दैवत्व को प्राप्त हो जाओगे। यह वह आलस्य नहीं है जिस आलस्य को सामान्यतः हम लोग जानते हैं। वह शारीरिक आलस्य नहीं है यह एक प्रकार का मानसिक आलस्य है। यदि आप अपने आप को पूरी तरह से शांत कर सको, आप वस्तुतः आध्यात्मिक हो जाओगे।
आध्यात्मिक होना न तो कठिन है और न सरल। यह तो आपका दृष्टिकोण जिससे आप देखते हो। यदि आप इसे सरल समझोगे तो यह सरल होगा। यदि आप उसे कठिन समझोगे तो यह कठिन होगा। जैसे आप हो क्या आवश्यकता है? क्या यह कठिन है या सरल?
सरल है स्वामी जी.........
आप सरल शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते। वह वैसा ही है जैसे हम हैं। आप पहले से ही वो हो, तब आप कैसे कह सकते हो कि वो बनना सरल है? केवल अन्दर देखो, अन्दर की तरफ घूर्मों थोड़ी आस्था आध्यात्मिकता में और थोड़ी सी साधना - इतना पर्याप्त है। जब आप अपने इस भय को त्याग दोगे कि आध्यात्मिकता कठिन है तब आपके अन्दर यह विश्वास पैदा होगा कि हाँ मैं आध्यात्मिक हो सकता हूँ, मैं जाग्रत हो सकता हूँ। तब यह प्रश्न, कि महत्व को त्यागना ठीक है, आपके अन्दर पैदा ही नहीं होगा।
ठीक इस वक्त हम डरे हुए हैं कि मूल्यों का त्याग कैसे करें, क्योंकि हमारे पास पकड़ने के लिए कुछ है ही नहीं। हम जानते हैं एक बार हम अपने मूल्यों का परित्याग कर देंगे, हमारी सभी दबी हुई भावनाएँ उभर आयेगी, पण्डोरा का डिब्बा खुल जाएगा और हम जानते हैं, यदि पण्डोरा का डिब्बा खुला, तो अफरा-तफरी मच जाएगी। हम अपने अवचेतन से डरे हुए रहते हैं। यह अवचेतन का भय होता है जो इस प्रश्न को जन्म देता है। यदि आप लगातार ध्यान साधना का अभ्यास मत करो, क्योंकि वह परिकल्पनाओं को जन्म देने लगेगा, जिन्हें आप दूर करने के लिए प्रयासरत हो।
(समूह दुःखहरण साधना का अभ्यास करता है संगीत के साथ)
ओम् शांतिः शांतिः शांतिः

भय से मुक्ति
अब हम ‘स्वाधिष्ठान चक्र’ में, प्रवेश करेंगे। जो नाभि क्षेत्र से 2 इंच नीचे स्थित है।
‘स्वाधिष्ठान’ का अर्थ है, ‘जहाँ आपका स्व स्थित है’ - ‘स्व’ से अर्थ होता है हम स्वयं और ‘अधिष्ठान’ का अर्थ होता है स्थित।
यह चक्र बाधित होता है भय से, विशेषतः मृत्यु के भय से और इसे प्रफुल्लित किया जा सकता है इस भय को स्वीकार करके, स्वयं मृत्यु को स्वीकार करके।
(ध्यान तकनीक : निर्भय ध्यान - एक तांत्रिक ध्यान)
हमारे समस्त भय, वास्तव में मृत्यु के भय हैं, परन्तु विभिन्न रूपों के पीछे छुपे हुए हैं, बस। हमारा हर एक भय संबंधित है मृत्यु के भय से, लेकिन वह कुण्डलीय रूप में है (छुपा हुआ, लपेटा हुआ)। क्योंकि वह कुण्डलीय रूप में है इसलिए हम उसे सीधे मृत्यु के भय के रूप में नहीं देख पाते। बिना भय के, शब्द मृत्यु भी स्वयं वह अर्थ खो देता है जिससे हम उसे जोड़ते हैं।
तो मृत्यु है क्या?
यदि मैं आपसे यह प्रश्न पूँछू, आप मुझसे बताओगे, "गुरु जी, मृत्यु वह है जो हमारे जीवन के अंत में होती है।" यदि मृत्यु इससे ज्यादा और कुछ नहीं होती, तो कितना सरल होता।
परन्तु मृत्यसु हमारे जीवन के अंत में घटने वाली ही नहीं है, अपितु वह हमारे जीवन में हर क्षण घटनपे वाली कोई चीज है। हमारी हर क्रिया अवचेतन तरीके है तो मृत्यु से भयभीत नहीं होंगे और जब हम मृत्यु से भयभीत होना बंद कर देंगे, तब हम यह जान पाएँगे कि जीवन को किस सीमा तक हमने खोया है।
हम जीवन को अत्यन्त सरल मान लेते हैं। हम जीवन जीते हैं बहुत हल्के तरीके से, जीवन के बहुत से पहलुओं को समझने में हम चूक जाते हैं मृत्यु हमें मात्र यह सिखा देती है कि हम अधिक सजगता से जीवन के अन्दर देखें। मृत्यु अब तक का हमारा महानतम गुरु है।
जब हम किसी चीज को सिद्ध करना चाहते हैं, हम उसे दो प्रकार से कर सकते हैं एक, हम प्रयोग कर सकते हैं और अपने आप देख सकते हैं और अपने आप देख सकते हैं, कि सत्य क्या है। दूसरा, हम किसी ऐसे व्यक्ति से संदर्भ ले सकते हैं जिसे पहले ही उसका अनुभव हुआ हो। अब मैं आपको उपनिषद से एक उद्धरण देता हूँ।
एक उपनिषद है जिसे कठोपनिषद कहते हैं, जो मृत्यु से एक व्यक्तिगत साक्षात्कार का आश्चर्यजनक वार्तालाप है, एक बालक की यमराज से सीधे वार्तालाप। हिन्दू धर्म में मृत्यु का अधिष्ठाता देवता यमराज है। वह मृत्यु को प्रतिबिम्बित करता है।
एक प्रसिद्ध राजा था जिसका नाम उच्चैश्रवास था। अचानक उसके अन्दर समस्त संसार पर राज्य करने की कामना ने जन्म लिया इसलिए उसने वाजपेय यज्ञ किया - किसी के द्वारा अग्नि में आहुति डालकर समस्त संसार पर राज्य करने की कामना की पूर्ति के लिए यज्ञ।
इस यज्ञ के नियमों के अनुसार यज्ञकर्ता को हर अत्यन्त लगाव वाली और अत्यन्त कीमत वाली वस्तु को दान में देना पड़ता था।
केवल तब कोई विश्व के राजा का स्थान प्राप्त कर सकता था।
राजा हमेशा से अच्छे व्यवसायी हुए, आपको होना भी चाहिए। अन्यथा वो इतने बड़े राज्य और इतनी बड़ी संपदा पर नियंत्रण कैसे करते। वो ये देखते हैं कि कम से कम देकर अधिक से अधिक कितना वापस लिया जा सके।
राजा ने उपहार देने शुरू किए - वो गाएँ जो बूढ़ी हो चुकी थी, जो अब दूध नहीं होती थी, जी अब बछड़े पैदा नहीं कर सकती थी और अब मृत्यु को प्राप्त होने वाली थी।
वह इसी तरह की बेकार वस्तुओं को उपहार में दे रहे थे।
उसका पुत्र नचिकेता जो लगभग 7 वर्ष की उम्र का था, देख रहा था कि क्या हो रहा है।
नचिकेता ने तीन दिन तक प्रतीक्षा की।
यहाँ एक बात समझो : इस कथा के इस बिन्दु पर एक महान सत्य स्थापित होता है। जब हम मृत्यु की खोज के लिए निकलते हैं, या हमारे अन्दर मृत्यु का सामना करने का साहस होता है, मृत्यु वैसे नहीं होगी, जैसा हम जानते हैं। खैर यमराज तीन दिन के पश्चात् वापस आए।
यमराज के सेवकों ने आपको बताया, उस युवा बालक के बारे में जो उनकी प्रतीक्षा कर रहा था।
यमराज तीव्र गति से नचिकेता को देखने गए।
उन्होंने सर्वप्रथम अपनी अनुपस्थिति के लिए नचिकेता से क्षमा माँगी कि मैं नहीं था आपसे मिलने के लिए।
उन्होंने नचिकेता से आगे कहा, "आपको तीन दिन तक प्रतीक्षा कराने के कारण, मैं तीन वरदान देता हूँ। आप कोई भी तीन वरदान माँग सकते हो और मैं आपको देने का वचन देता हूँ।"
नचिकेता के लिए मृत्यु ईश्वर के रूप में बन गयी, जो उसे वरदान दे रही थी।
नचिकेता ने तीन वरदान माँगे।
पहला वरदान था : "मेरे पिता के समस्त पाप धुल जाएँ।"
यमराज ने यह दिया।
दूसरा वरदान था : "आपसे मिलने के पश्चात् जब मैं वापस जाऊँ, तो मेरे पिता मुझे स्वीकार कर लें।"
यह वरदान भी यमराज द्वारा दिया गया।
तीसरा वरदान था : "मुझे बताइये, मृत्यु के पश्चात् क्या होता है? कुछ लोग कहते हैं, मनुष्य मृत्यु के बाद भी जीता है, कुछ लोग कहते हैं कि मनुष्य मृत्यु के बाद नहीं जीता। सत्य क्या है?"
नचिकेता के इस प्रश्न पर यमराज अचम्भित थे।
उन्होंने नचिकेता से कहा, "कृपया मुझसे यह प्रश्न मत पूछो। आप मुझसे मृत्यु के रहस्य के बारे में पूछ रहे हैं जो आपके सामने मैं नहीं खोल सकता, यदि मैं आपके सामने उसे खोलूँगा, आप जाग्रत हो जाओगे। मैं आपको असीमित सम्पदा यदि आप चाहो तो दे सकता हूँ, लेकिन कृपया मुझसे इस प्रश्न का उत्तर मत पूछो।"
परन्तु नचिकेता ने बलपूर्वक हठ किया।
उसने कहा, "यदि मैं आपसे इतनी सारी धन सम्पदा ले भी लूँ, तो मैं उसका मात्र रखवाला रहूँगा आपकी सम्पदा का चाहे सौ वर्ष के लिए या हजार वर्ष के लिए बस इतना। एक बार मुझे आपके यहाँ आना ही है और वह काल समाप्त हो जाएगा। वह मेरे किसी काम का नहीं होगा। इसलिए कृपया मुझे इसके बदले में मृत्यु का रहस्य बताइये।"
यमराज ने देखा बालक की परिपक्वता और दृढ़ता, जो अन्दर सत्य को जानने के लिए थी।
तब उन्होंने निर्णय लिया कि बालक के समक्ष मृत्यु के जाग्रत अनुभव को प्रगट कर दें।
बालक को वह जिस अनुभव के माध्यम से ले गए, बालक के लिए आत्मिक अनुभव और नचिकेता खिल उठे एवं जाग्रत आत्मज्ञानी हो गए।
यह उपनिषद ली गयी एक खूबसूरत कथा है। इसका यह विश्लेषण मत करो कि यह सत्य है या नहीं। इतिहास और तारीखों के पीछे मत भागो। यह सत्य का संदेश देती है - इतना पर्याप्त है। सत्य तक पहुँचने के लिए इसे सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करो, बजाए इसके कि सीढ़ी से चिपके रहो और सत्य को खोदो।
मृत्यु वह गुरु है जो हमें अपने आप जाग्रति प्रदान करता है। सामान्यतः हमारे सारे जीवन में, मृत्यु ही एक ऐसी चीज है जो समय पर आती है। हम एक मिनट और अधिक नहीं पा सकते। और हमारे जीवन में, मृत्यु हमसे हमारा सब कुछ ले लेती है - हमारे संबंधी, हमारी संपदा, सब कुछ। परन्तु नचिकेता के लिए, मृत्यु ने सब कुछ दिया और आत्मज्ञान भी। यह पक्षपात क्यो? हमारे और नचिकेता के बीच क्या फर्क है?
इसका एक ही कारण है : हम सब मृत्यु से भाग रहे हैं और नचिकेता मृत्यु का सामना करते हैं।
इस अद्भुत कथा से चार चीजों को समझने की आवश्यकता है। पहली चीज : जब हम मृत्यु की खोज में होते हैं उसे जानने के लिये, जब मृत्यु का सामना करने को तैय्यार रहते हैं, तब वह वहाँ नहीं होगी। दूसरी चीज : और यदि मृत्यु होती भी है वहाँ, तो वह उतनी डरावनी नहीं होती है जितनी हम सोचते हैं, बल्कि वह वरदान देने वाली और प्रेम करने वाली हो जाती है। तीसरी चीज : मृत्यु हमारी सबसे महान शिक्षक है। चौथी चीज : मृत्यु वह चीज है जो हमें अंतिम उपहार दे सकती है - जाग्रति और आत्मज्ञान।
हालांकि हम इस बात को जन्म के क्षण से जानते हैं कि हमारे जीवन की परिणति मृत्यु है, हम इसे समझने का कभी प्रयास नहीं करते, हम इस संभावना की वास्तविकता को समझने का कभी प्रयास नहीं करते, हम इसका कभी स्वागत करने का प्रयास नहीं करते।
यदि एक बार इसके माध्यम से आप सजगता के साथ गुजरो, आप मृत्यु का का भय स्वतः ही त्याग दोगे।
रमण में पर्याप्त साहस था, इसलिए उन्होंने दूसरा मार्ग चुना। उन्होंने उस अनुभव के साथ सहयोग किया।
उन्होंने मृत्यु को होने दिया। उन्होंने निर्णय लिया कि वह देखेंगे कि मृत्यु होते समय क्या होता है?
उन्होंने स्पष्ट रूप से देखा कि एक-एक करके उनके शरीर का एक-एक भाग मृत्यु को प्राप्त हो रहा था।
धीरे-धीरे उनका संपूर्ण शरीर मृत था। उन्होंने देखा उनका शरीर राख में परिवर्तित हो गया।
अचानक उन्होंने अनुभव किया कि उसके बाद भी कोई चीज बची हुई है, कोई चीज जिसको नष्ट नहीं किया जा सकता। आपको झटका लगा कि उस वक्त वो शुद्ध चैतन्य रूप में जीवित थे, शरीर और मस्तिष्क से परे। वह मात्र साक्षी थे सब चीजों के।
यह एक प्रचण्ड ज्ञान था, जिसका उन्होंने साथ नहीं छोड़ा तब भी जब वह पुनः अपने शरीर में आये। इस बार वो महर्षि भगवान रमण थे - एक जाग्रत गुरु।
जब आप मृत्यु के भय पर विजय प्राप्त करते हैं, आप स्वयं मृत्यु पर विजय प्राप्त कर लेते हो, क्योंकि मृत्यु एक और परिकल्पना मात्र है। इसी तरह से जैसे हमारे मूलाधार चक्र में हमारा लोभ इस बात की परिकल्पना करवाता हैं कि संसार जैसा वास्तव में है उससे अधिक खूबसूरत होगा, यहाँ हमारा भय हमें यह कल्पना करने के लिए विवश करता है कि मृत्यु वास्तव में जैसी है उससे अधिक भयावह है।
हम लोभ और भय का चश्मा धारण किये रहते हैं। हम अपने आप को सच्चाई को देखने ही नहीं देते। जब आप मृत्यु का अनुभव मनोवैज्ञानिक तरीके से कर लेते हो, आप स्वाधिष्ठान चक्र में बाधित ऊर्जा को मुक्त करते हो जो मृत्यु के भय से बाधित रहती है, तब स्वाधिष्ठान चक्र खुल जाता है जीवन का संपूर्ण स्वरूप बदल जाता है।
मृत्यु को दूसरे प्रकार में एक निरंतरता के रूप में स्वीकार करने के कारण
आपकी क्षमता आपके अन्दर जीवन का आनन्द लेने की क्षमता में परिवर्तित हो जाती है। आपका संपूर्ण शरीर आराममय हो जाता है, आपकी जागरूकता का विस्तार हो जाता है, आपकी जीवन क्षमता का भी विस्तार हो जाता है। चाहे आप स्वीकार करो या ना करो, आपके अवचेतन मस्तिष्क में, आपके जीवन का हर क्षण मृत्यु के भय से ग्रसित रहता है। मृत्यु को और मृत्यु के भय को समझने के पश्चात् आपका जीवन अत्यन्त धनी हो जाता है, हो सकता है सम्पदा से नहीं, परन्तु फिर भी धनी। इस तरह से धनवान होना ही जीवन में वास्तव में महत्वपूर्ण है।
परन्तु यदि मैं आपको अभी बताऊँ, आप मेरा विश्वास नहीं करोगे। आप सोचेगे कि मैं अव्यवहारिक चीजों के बारे में बातें कर रहा हूँ।
एक छोटी कथा : > एक व्यक्ति जो जन्म से अंध था, उसको एक चिकित्सक ने ठीक करने > का आश्वासन दिया। > > चिकित्सक ने आश्वासन दिया, "कि इस शल्य चिकित्सा के पश्चात् > आप देख सकोगे। आपको फिर अपनी इस छड़ी का प्रयोग नहीं करना > पड़ेगा।" > > यह सुनकर, अंधा व्यक्ति घबड़ा गया। > > उसने कहा, "चिकित्सक महोदय, मैं समझता हूँ कि मैं देख सकूँगा। > लेकिन बिना छड़ी के मैं कैसे चल सकूँगा?"
वह छड़ी उस अंधे व्यक्ति का ऐसा अंगभूत बन गयी थी कि वह इस तत्व को स्वीकार ही नहीं कर पा रहा था कि वह आँखों की रोशनी वापस आने के बाद भी बिना छड़ी के चल सकेगा। आप कैसे समझाओगे उस अंधे व्यक्ति को कि एक बार रोशनी आ जाने के बाद उसे चलने के लिए छड़ी की आवश्यकता पड़ेगी ही नहीं? इस वक्त वो घबड़ाया हुआ है। तो आप ज्यादा से ज्यादा जो कर सकते हो वो यह ये हैं कि आप उसकी शल्य चिकित्सा करा और उसे खुद देखने लायक बनाओ, इतना पर्याप्त है। उसके पश्चात् छड़ी वो अपने आप फेंक देगा।
इसी तरह से चाहे मैं आपको बता ही दूँ : कि आपका सारा भय अन्ततोगत्वा मृत्यु का भय है, आपका स्वरूप तो अमर है, केवल आपका शरीर नष्ट होता है, और क्या नहीं, उसके बावजूद भी आप अपने इसी भाव से ग्रसित रहोगे भय के डर से, क्योंकि आपने उसका अनुभव नहीं किया।
जब तक आपको मृत्यु का जागरूक अनुभव नहीं हो जाता, भय आपको कभी नहीं छोड़ेगा। लेकिन आप एक चीज कर सकते हो : आप इन शब्दों को बार-बार है। जीवन का भय ही है जो प्रतिबिम्बित होता है मृत्यु के भय के रूप में।
जब आप गहराई से संभावित तरीके से जीवन जी चुके हो अपनी पूरी संतुष्टि से, आपको मृत्यु का भय नहीं होगा, जीवन बिना भय के जियो।
एक नियंत्रित गहरा आत्मसम्मान के साथ जियो, अपनी पूर्ण संतुष्टि से जियो।
आपका मृत्यु का भय टूट जाएगा।
और एक बात : यदि आप पूर्णताके साथ जियो गे, किसी भी भावना के पूर्वाग्रसन के बिना जब आप अपने भावों को स्पष्ट और पूर्णता से जीते हो, आपके अन्दर से अपने परिजनों और संबंधियों को खोने का भय भी समाप्त हो जाएगा।
आप देखो : आप किसी की हानि से इसलिए भयभीत रहते हो, क्योंकि आप महसूस करते हो कि आपने उससे अपना संबंध न्यायसंगत ढंग से नहीं निभाया। आप महसूस करते हो कि इसमें आप पूर्णता से नहीं रहे, आप उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं रहते। भौतिक अलगाव भय का केवल एक पहलू है, वास्तविक कारण संबंधों में परिपूर्णता की कमी है।
संबंधों में, 'न्यायसंगत' शब्द इसलिए आया है क्योंकि आपको हमेशा दूसरों के लिए जीना सिखाया गया है, दूसरों की आवश्यकताओं और कामनाओं को पूर्ण करने के लिए जीना सिखाया गया है। आप इन सब चीजों को करके अपने संबंधों को न्यायसंगत बनाने की आवश्यकता महसूस करते हो और यदि आप इन सब चीजों को नहीं करते, आप भय और ग्लानि के चक्र में फँस जाते हो। यदि आप पूर्णता से जियो, समाज के सारे खेल को स्पष्टता से समझते हुए, आप इस तरह के दबावों से कभी नहीं ग्रसित होगे।
संबंधों में प्रेम को बिना खोये हुए आप परिपूर्णता से जी सकते हो। हमने इसका जिक्र तब भी किया था, जब हम अनाहत चक्र के बारे में बात कर रहे थे। संबंधों के प्रति ग्लानि की भावना के कारण ही भौतिक अलगाव का भय होता है। यदि आप पूर्णता से जियो आदान-प्रदान की तरह संबंध न हो, अपितु उस संबंध के प्रति शुद्ध प्रेम ऊर्जा हो, तब भय और ग्लानि के लिए कहीं कोई स्थान नहीं होगा। चाहे वह व्यक्ति चला ही क्यों न जाए, आप उसके प्रति प्रेम को लगातार अनुभव करोगे, इतना पर्याप्त है, कभी किसी अलगाव से नहीं डरोगे।
चाहे आप किसी व्यक्ति के साथ रह रहे हो, उसके साथ अधिक स्पष्टता और सजगता के साथ जियो। असुरक्षा और एक-दूसरे को खो देने के लटकते हुए भय के कारण कई बार हमारे संबंध प्रभावित होते हैं। यदि आप किसी संबंध में भय का गहराई से विश्लेषण करोगे, आप समझोगे क्योंकि हमारे संबंध एक प्रकार का आदान-प्रदान मात्र हैं, यह भय बना रहता है।
पति और पत्नी के मध्य, यह भय बना रहता है कि दूसरा अन्य विवाह के बारे में न सोचने लगे। माता और पुत्र के मध्य यह भय बना रहा है कि पुत्र माता के स्थान पर अपनी पत्नी की तरफ अधिक ध्यान न देने लगे। पिता और पुत्र के मध्य यह भय बना रहता है कि पिता अपना वारिस किसी अन्य को न बना दे या पुत्र परिवार की प्रतिष्ठा न बचा पाये।
इसी तरह किसी भी संबंध में एक अन्तर्निहित अपेक्षा होती है, जिसे पूर्ण करने की और सुरक्षित रखने की आवश्यकता होती है, और यह है जो भय को बढ़ाता है। मैं आपसे बताता हूँ : आप कभी भी किसी संबंध को पूर्णता से संतुष्ट नहीं कर सकते। जिसने भी आज तक पूरे परिवार को खुश करने की कोशिश की वह केवल एक बहिष्कृत बन जाता है।
यदि एक संबंध का आधार शुद्ध प्रेम हो, बिना किसी अन्तर्निहित कारण के - तो उसी तरह का प्रेम होगा जिस तरह का प्रेम हमने अनाहत चक्र के बारे में बात करते हुए बताया था, तब कोई भय तत्व रहेगा ही नहीं।
आप जानते ही नहीं किस प्रकार की मुक्ति का अनुभव होता है, जब आप भय से प्रेम की तरफ बढ़ जाते हो। भय हमेशा एक बंधन है, प्रेम हमेशा एक मुक्ति है। परन्तु जब तक समाज आपके अन्दर भय न प्रतिस्थापित कर दे, तब तक आप उसकी सुनोगे ही नहीं, इसलिए वो हर संभावित तरीके के माध्यम से आपके अन्दर भय प्रतिस्थापित कर देता है - असुरक्षा के माध्यम से, कानून के माध्यम से, नियमों के माध्यम से, पूजा-अर्चना के माध्यम से एवं अन्य-अनेक माध्यम से।
समाज आपको एक संत बनाना चाहता है - ऐसा संत जो अस्तित्व और हर चीज से हर वक्त डरता रहे। मैं यहाँ आपको इस तरह का कोई संत नहीं बनाने आया हूँ। मैं यहाँ आपको परमानन्दित करने आया हूँ। जब आप परमानन्दित रहोगे, आप जीवन से परिपूर्ण होगे, जीवित और सजग।
किसी तरह से, भय ही है जो हमारे संबंधों में ईर्ष्या का रूप ले लेता है। हमारी अधिकतर क्रियाओं और भावनाओं के पीछे भय का ही भाव रहता है। ईर्ष्या, क्रोध, लोभ - ये सारे भाव भय में ही बीजारोपित है। परन्तु हम इस बात से जागरूक नहीं हैं। हम नहीं जानते कि भय ही कारण है इन सब चीजों का। समस्या यही है। जहाँ तक हमारे व्यवहारिक स्वरूपों का प्रश्न होता है इसी कारण से हम उनमें लगातार अंधकार में ही रहते हैं। यही कारण है कि संबंधों की परिणति पीड़ादायक होती है।
समझो : भय और प्रेम दोनों एक साथ नहीं रह सकते। यदि किसी संबंध में शुद्ध
अपनी रिहाई के दिन, वह बहुत चिंतित और तनावपूर्ण दिख रहा था। कैदखाने में ही उसके मित्र ने उससे पूछा, "आपको क्या हो गया है? आप इतना चिंतित क्यों हो?"
व्यक्ति ने उत्तर दिया, "ये डर है। जब मैं बाहर जाऊँगा, मैं करूँगा क्या?"
कैद ने उस व्यक्ति के अन्दर ऐसे ठोस सुरक्षा स्वरूप का निर्माण कर दिया था कि वह जानता ही नहीं था कि जब वो बाहर जाएगा तो क्या करेगा? सुरक्षा और उसके स्वरूपों में ग्रसित होने में यही खतरा रहता है।
जिस सुरक्षा की आपको तलाश है वो एक गुरु आपको कभी प्रदान नहीं करेगा। जिन स्वरूपों को आप तलाश रहे हो, वह एक गुरु से आपको कभी नहीं प्राप्त होंगे। जिस सुरक्षा की तलाश आप करते रहते हो, जब वह आपको नहीं प्राप्त होती, तब आप गहराई से अपने आत्मस्वरूप के प्रति केन्द्रित होने लगोगे, तब आपका उदय बिना भय के होगा, क्योंकि आप जानते रहोगे कि आपके पास खोने के लिए कुछ है ही नहीं, और जब आप यह जानोगे कि खोने के लिए कुछ नहीं है, आपको कोई भय नहीं होगा।
आपको यह दिखाने के लिए कि यहाँ खोने के लिए कुछ नहीं है, गुरु आपको विषम असुरक्षा में डाल देता है। आपके लिए गहरी दया के फलस्वरूप, आपकी उन्नति के प्रति गहरा लगाव होने के कारण, वह आपको सुरक्षा प्रदान नहीं करता। जब आप सांसारिक सुरक्षा नहीं पाते, आप ईश्वर को पाओगे, आप अस्तित्व को समझोगे।
आपके सारे भय इसलिए हैं क्योंकि आप यह स्पष्ट रूप से जानते ही नहीं कि यहाँ खोने के लिए कुछ है ही नहीं। बस एक मृत्यु का नजदीक से साक्षात्कार आपको यह दिखा देगा कि खोने के लिए कुछ नहीं है और आपके सारे भय आधारहीन हैं। गुरु तो आपको अपने तरीके से यह बात समझा देता है।
इसलिए गुरु से बचने का प्रयास मत करो। यह बात समझो कि वह यहाँ इसलिए हैं कि आपको दिखाये कि वास्तव में आप क्या हो। भयरहित रहना आपकी आंतरिक प्रकृति है। वर्षों से, आपके अन्दर भय व्यवस्थापित किया गया है। अपने ऊपर व्यवस्थाओं की सतहों को जो आपने वर्षों से ले रखा है, गुरु उन्हीं को तोड़ने का प्रयास करता है, इतना ही है। यदि आप आस्था और प्रेम से उसे अपने ऊपर मात्र कार्य करने दो, आप देखोगे आपका परिवर्तन आपके अपने नेत्रों के सामने हो जाएगा।
मैं आपको एक गुरु के बारे में जिनसे मैं परिचित था, एक छोटी कथा सुनाता हूँ अन्तर्निहित भय ही मृत्यु का आधार है।
प्रश्न : गुरु जी, क्या यह सही है कि महिलायें ज्यादा भयग्रसित होती हैं?
आप देखो : पुरुष अधिकतर मूलाधार चक्र में अटके रहते हैं और महिलाएँ अधिकतर स्वाधिष्ठान चक्र में ग्रसित रहती हैं। यही कारण है कि पुरुष अधिक कामग्रसित होते हैं और महिलाएँ अधिक भयग्रसित होती हैं। तथ्य यह है, दोनों इस बात को जानते हैं और उपयुक्त तरीके से एक-दूसरे का शोषण करते हैं।
पुरुष जानता है कि किस जगह महिला की सबसे कमजोर नस को छुआ जाना चाहिए। वह महिला के अन्दर भय और असुरक्षा से खेलता है और उसका शोषण करता है। उसी तरीके से महिला जानती है कि पुरुष की चाभी कहाँ है, वह उसी उपयुक्त तरीके से पुरुष के साथ खिलवाड़ करती है और उसका शोषण करती है। यही है वो जो हर समय शादियों में होता है।
वास्तव में, हिन्दू विवाह के समय एक शपथ ली जाती है, जिसमें पुरुष और स्त्री दोनों एक साथ एक-दूसरे के कर्मों अपूर्ण इच्छाओं और कामनाएँ का भोग और उन्हें समाप्त करने के में मदद की कसम खाते हैं - एक सुचारू रूप से, बिना अन्य किसी प्रारबद्ध का निर्माण जीवन में किए हुए।
परन्तु आजकल लोग इस बात के प्रति भी सजग नहीं है कि उन्होंने शपथ ली है, वो इसलिए क्योंकि वो वह नहीं हैं, जिनकी शादियाँ हुई हैं, वो तो पुजारी शपथ लेते होते हैं जो सारा मंत्रोच्चारण करते हैं।
कितनी अच्छी कसम है जो वे लेते हैं। आप देखो : हमने अपने जीवन में पर्याप्त कर्म संचित कर लिए हैं। अब हमारी एक चिंता होनी चाहिए कि इसी जन्म में इन सब को भोग और होश का संयोग करके समाप्त कर दें, और मुक्ति प्राप्त करें।
परन्तु हम करते क्या हैं? हम एक-दूसरे का शोषण करते हैं, एक कुटिल और एक प्रतिशोधात्मक खेल खेलते हैं। हम एक-दूसरे के संचित कर्मों में और जोड़ते हैं, जिसके फलस्वरूप इस जीवन-मृत्यु के चक्र में और फँस जाते हैं। इससे बुरा यह होता है, हम इसके लिए एक-दूसरे को दोषारोपित करते हैं। यदि आप मृत्यु के नाटक को बाहर से देखो, तो आप ये समझोगे कि किस तरह से हर एक अपने लिए कर्मों का निर्माण करता है और समस्त संसार को अंत में दोषी ठहराता है।
केवल जब आप बाहर से इसे देखोगे, तभी आप समझोगे कि कितना मूर्खतापूर्ण खेल खेला जा रहा है। मैं लोगों से हमेशा बताता हूँ : नाटक के नायक और नायिकाओं के लिए जीवन का खेल के रूप में देखना सरल है, क्योंकि वे हर समय विभिन्न भूमिकाओं में नाटक करते रहते हैं। वो जीवन को नाटक के रूप में देखने में सबसे निकट होते हैं। बाकी और हम सब इतना अधिक ग्रसित हो जाते
हाँ, क्या आप सब लोगों ने यह सुना? प्रश्न केवल इस बात का है कि हम अपने भय में सजगता लायें। तब आप आश्चर्य करोगे कि वो क्या था जो आपके अन्दर भय पैदा करता था।
(एक दूसरी वयस्क लड़की) गुरु जी मुझे याद है, जब हम लोग आपको हिमालय में गंगा नदी के किनारे आपको घेर कर खड़े थे, एक छोट सा पानी का साँप हम लोग जहाँ खड़े थे वहाँ आ गया था। जब मैं चीखकर के पानी में कूद गयी थी, अनुपमा शांति के साथ उसे देख रही थी तब भी, जब उसके बगल से धकेलते हुए मैं गयी थी। तब आपने मुझे डांटा था अपने अन्दर उस क्षण सजगता न लाने के कारण खासकर कि जब आप वहाँ स्वयं उपस्थित थे।
हाँ, अब आप इस बात को समझ पाने में सफल हो रहो हो, कि मेरे सजगता का कहने का क्या अर्थ है।
इन भयों से बाहर निकलने का एक ही मार्ग है कि आप उस भय को परिकल्पित करो, सच्चाई के रूप में और तब अपनी परिकल्पना की शक्ति से उसमें से गुजरो। आप अपने आप भी बैठकर के परिकल्पना कर सकते हो कि आपको भय हो रहा है। अपनी परिकल्पना में ही उस भय का सामना सजगता और शांति से करो। यदि आप इस परिकल्पना की प्रक्रिया में प्रभावित होते हो, तो ठीक है। उसे दबाने का प्रयास मत करो, उसे सजा देने का भी प्रयास मत करो। यदि आपका शरीर भय से काँपने लगता है, ऐसा होने दो। मात्र अपनी बुद्धिमत्ता से सहयोग करो और अपने आप को उसी के साथ बहने दो। जिस चीज को भी पूर्णता से जिया जायेगा, उसका आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आपके सारे भय मात्र यह हैं आपके ही भय के, बस और कुछ नहीं।
एक छोटी कथा :
एक अनुयायी एक दिन एक नदी में फँस गया।
वह घबड़ा गया कि उसका जीवन चला जाएगा और वह चिल्लाया अपने गुरु के प्रति कि उसे डूबने से बचा लें।
गुरु ने कहा, "खड़े हो जाओ।"
अनुयायी चीख उठा, "मैं कैसे खड़ा हो सकता हूँ? मैं तो डूब रहा हूँ।"
गुरु ने कहा, "क्या मैंने आपको अपनी मदद करना नहीं सिखाया? अब खड़े हो जाओ।"
अनुयायी ने कहा, "गुरु जी आप इस क्षण जब कि मौत मेरे सामने खड़ी है मुझे प्रवचन दे रहे हैं। क्यों आप बस मुझे बचाते नहीं।"
टालमटोल करना एक मानसिकता है, जिसके कारण जीवन में बहुत सी चीजों को खो देते हैं। लोग मुझसे पूछते हैं, "गुरु जी, आप इतनी सारी चीजें इतने कम समय में कैसे कर लेते हैं?" उनका हर वर्ष का कैलेण्डर देखकर आश्चर्य होता है। वो यह देखकर आश्चर्यचकित होते हैं कि विभिन्न चीजें पूरे साल, पूरे विश्व में कैसे होती है? मैं उनसे बताता हूँ : "यह बहुत साधारण है - मैं पूर्णता से वर्तमान में जीता हूँ। मैं आपकी तरह टालमटोल नहीं करता।"
चीजों को टालने का आपका रुझान आपको हारा हुआ महसूस कराती है। हालांकि आप हारा हुआ महसूस करते हो, परन्तु फिर भी आप टालमटोल रोकने का प्रयास नहीं करते। हमारे ध्यान कार्यक्रम में, हम लोगों को एक निर्देशित ध्यान कराते हैं जिसमें उनसे बताया जाता है कि वो परिकल्पना करें कि मात्र 24 घण्टे में मर जाएँगे और आपको सारे कार्य पूर्ण कर लेने हैं, जो आपको करना है मरने के पूर्व। यह एक बहुत खूबसूरत ध्यान तकनीक है। आपको उनके मृत्यु के पश्चात् के उत्सव की भी परिकल्पना करायी जाती है।
एक बार इस ध्यान के बाद, एक वयस्क लड़की अपने अनुभव बताने आयी। उसने कहा, "गुरु जी, मैंने एक दुकान में एक विज्ञापन पटल देखा, जिस पर लिखा हुआ था, जब आप योजना बनाओ, भविष्य के वर्षों का भी ध्यान रखकर योजना बनाओ। जब आप क्रियान्वयन करो, तो क्रियान्वयन इस तरीके से करो कि जैसे अगले क्षण आप मरने जा रहे हो। इस ध्यान को करने के पश्चात् मैं समझती हूँ कि वास्तव में इसका क्या अर्थ है।"
मैंने कहा, "सुन्दर।"
आप देखो, जब आप योजना बनाते हो, तो भविष्य की योजना का भी ध्यान आपको रखना रहता है, जिससे कि बहुत सी चीजों को कम से कम कुछ वर्षों तक तो पुनर्व्यवस्थित न करना पड़े। परन्दु जब आप क्रियान्वयन करते हो, आपको इस ढंग से क्रियान्वयन करना पड़ता है कि हर छोटा कार्य जो उस बड़ी योजना में आप लेते हो, वह पूर्णता से सफल हो और उसका कोई भी सिरा अछूता न रह जाये।
चाहे आप मरने ही क्यों न जा रहे हो, उस बिन्दु तक जहाँ तक क्रियान्वयन हो चुका है, सब कुछ एकदम सही रहेगा और मुख्य योजना लोगों के सामने रह जायेगी, देखने के लिए, अनुपालन करने के लिए और संशोधित करने के लिए जैसे परिस्थितियों की माँ हो। यह स्थिति केवल तभी प्राप्त की जा सकती है, जब आप बिना टालमटोल किये कार्य करो हर छोटे से छोटे कार्य में जो आप करने के लिए लो। किसी महिला के साथ यात्रा करते हुए देखते हैं वे पूछते हैं, "गुरु जी, आप कैसे, एक आध्यात्मिक प्रमुख होकर के किसी महिला के साथ यात्रा कर रहे हैं? क्या लोग आपके बारे में बातें नहीं करेंगे?"
पहली बात, वे भूल रहे हैं कि वो एक जाग्रत गुरु से बातें कर रहे हैं और यदि वो पूर्णता सजग हैं कि वो किससे बात कर रहे हैं, तो वे इस प्रश्न को लेकर खड़े नहीं होंगे? किसी तरह से, मुझे आपको उसी भाषा में उत्तर देना है, जिस भाषा में उन्होंने प्रश्न किया इसलिए मैं उनसे कहता हूँ, "मुझे अपने ऊपर विश्वास है और महिला को मेरे ऊपर विश्वास है, आप क्यों चिंतित हैं?"
वे मात्र हतप्रभ होते हैं, जब मैं यह कहता हूँ।
हमारे जीवन में नैतिकता और कुछ नहीं, बल्कि सही समझ का ओछा विकल्प है। जब आप अपनी बुद्धिमत्ता से क्रिया करते हैं आपको अपने ऊपर विश्वास होता है। परन्तु जब आप कानून और नियमों के आधार पर क्रिया करते हैं, आपको अपने ऊपर कभी विश्वास हो ही नहीं सकता, क्योंकि आप अपने आप में प्रारम्भ नहीं करते। आप अपने आप में केन्द्रित नहीं रहते आप नियमों पर केन्द्रित रहते हैं।
यदि आप बुद्धिमत्ता से जीते हैं, इस तरह के भय आपको कभी ग्रसित नहीं करेंगे। जो लोग नैतिकता का उपदेश देते हैं। वो अत्यन्त गहरे भय से ग्रसित रहते हैं। यही कारण है कि वे इसका उपदेश देते हैं। वो डरे हुए रहते हैं या तो इसलिए, क्योंकि आपको अपने ऊपर विश्वास नहीं होता और या तो जानते हैं कि वो नैतिक केवल भय के कारण हैं। तथाकथित जो नैतिक हैं वो अपनी नैतिकता और नियमबद्धता की अवधारणा के कारण मनोरोगी भी बन सकते हैं।
एक छोटी कथा :
एक बार एक नैतिक था जो सामान्यतः सड़क पर बहुत नपे-तुले कदमों से चला करता था।
एक दिन अचानक बहुत तीव्र गति से वर्षा होने लगी।
जो नैतिक था वो भीड़ के साथ भागा। कुछ दूर भागने के बाद, उसने यह महसूस किया कि वो अपने चलने के व्यवहार के प्रति असावधान हो गया था।
उसने अपने आप से कहा, "मैं क्या कर रहा हूँ? दौड़ना अशोभनीय है। एक भले आदमी को गलती मानते हुए अपनी गलती को सुधार लेना चाहिए, यदि उसने कोई गलती की है तो।"
उसके पश्चात् वो वापस उसी वर्षा के स्थान पर आ गया, जहाँ से वो भागकर गया था, और पुनः अपने पूर्व के तरीके से नपे-तुले कदमों में चलने लगा।
नैतिकता आपको पूर्णतः सुस्त और मृत बना देती है।
एक बात समझो : जब मैं यह बात आपसे कहता हूँ, तो मैं आपसे यह नहीं कह रहा हूँ कि यह एक मुक्त संसार है और आप जो भी चाहो वो कर सकते हो। मैं आपसे अपनी बुद्धिमत्ता को बढ़ाने के लिए कह रहा हूँ और इस तरह से जीने के लिए कह रहा हूँ कि नियम व कानून उस चीज की पुष्टि करे, जो आप पहले से जानते और महसूस करते हो। यह सच्ची बुद्धिमत्ता है। कोई भी उचित नियम केवल पुष्टि करेगा, उस बात की जो सही ढंग से बुद्धिमानीपूर्वक सोची गयी है। तो अपने भय का परित्याग करो और खोजने का प्रयास करो अपनी आंतरिक बुद्धिमत्ता को, प्रज्ञा को, अपने अन्तःकरण की आवाज को, अपने अन्तःकरण के गुरु को।
एक छोटी कथा :
एक युवा सन्यासी सड़क की दूसरी तरफ एक दरबारी नर्तकी के सामने वाले घर में रहता था।
सन्यासी हर समय ध्यान करने का प्रयास करता था।
नर्तकी दूसरी तरफ अपने ढंग से धनोपार्जन में लगी हुई थी।
लोग उसके घर आते थे और घर से जाते थे।
सन्यासी अपनी पूरी कोशिश से एकाग्र होकर ध्यान करने का प्रयास करता था, परन्तु उसका ध्यान उस युवा महिला के प्रति अधिक लगा हुआ था और वो हमेशा उसे कोसता रहता था कि किस तरीके का अनैतिक जीवन वो जी रही है।
दूसरी तरफ नर्तकी को ये भी भान नहीं था कि सड़क के उस पार कोई सन्यासी भी रहता है।
पुरुषों को सुख देने की अपनी जीवन शैली के बावजूद वह नर्तकी भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम में डूबी हुई थी और जो भी समय मिलता था, वो उनकी प्रार्थना और उनके स्वरूप से खेलने में बिताती थी।
सन्यासी और वह नर्तकी एक ही दिन मृत्यु को प्राप्त हुए और यमराज के दरवाजे पर पहुँचे - मृत्यु के देवता के घर।
जब उनके अभिलेखों का विश्लेषण किया गया, तो नर्तकी को स्वर्ग भेजा गया और सन्यासी को नर्क में भेजा गया। क्या कहेंगे। आप इस बात से भयभीत रहते हो कि जो कुछ भी लोग कह सकते हैं, उससे आपकी प्रतिष्ठा पर आघात आ सकता है। अपने अहम की रक्षा करने का यह एक निष्क्रिय स्वरूप है। भय बहुत कुछ आपके अहम का ही प्रकटीकरण है। इस बात को समझो।
क्या हुआ, यदि लोग आपके बात का अनुमोदन नहीं करते? आप जब भी बोलो पूर्णता की अनुभूति लिए हुए बोलो, इतना पर्याप्त है। मात्र अपने आप में खुश रहो और उसे करो, दूसरे उसके बारे में क्या कहेंगे, इस बात की चिंता मत करो। जिस क्षण आप इस बात से भयभीत होते हो कि लोग क्या कहेंगे, आप अपने अहम की रक्षा करने लगते हो।
प्रतिष्ठा के प्रभावित होने का भय भी एक कारण है कि लोग डरते हैं, जब वे ध्यान करने जाते हैं। जब आप ध्यान में जाते हो, इस बात का भय हमेशा बना रहता है कि आप अपने आप को अस्तित्व के प्रति खो दो, उस विद्यमान ऊर्जा के प्रति जो आपके चारों तरफ फैली हुई है, इसलिए आप रुक जाते हो। आप ध्यान का विरोध करने लगते हो। बजाए उसके, यदि मैं आप से कुछ गाने के लिए कहूँ, आप खुशी-खुशी गाओगे। तब वहाँ कोई भय नहीं होगा।
आपको आपके अहम के खत्म होने का इतना अधिक भय होता है। यदि वह समाप्त हो गया, जितने लेबलों के द्वारा अपनी पहचान करते हो, वे भी समाप्त हो जाएँगे। यह आपके अहम के लिए बहुत अधिक होता है। आप 'कोई नहीं' बन जाते हो। इसलिए आप विरोध करते हो कि आप कम से कम अपने आप के लिए ही 'कोई है' बने रहो। यह विरोध शुद्ध रूप से आपके अहम का भी भय होता है। आप असुरक्षित बन जाने से इतना डरते हो, हल्के बन जाने से डरते हो।
भय भी एक कारण है, जिसके कारण सामाजिक घेरों में लोग इतनी बातें करते हैं। यदि आप लोगों का अवलोकन करो, वे अपने आप को कितना बाध्य महसूस करेंगे, अपनी तरफ से भी कुछ कहने के लिए। वे महसूस करते हैं कि आपको कुछ न कुछ कहना ही है अन्यथा लोग आपको अनुपयुक्त समझ लेंगे। इसलिए वो कुछ न कुछ कहते हैं- चाहे उसका मतलब न निकलता हो। ये सब सूक्ष्म प्रकटीकरण हैं भय के जो आपके महसूस करना कठिन है।
प्रश्न : गुरु जी, आपने उस 'अज्ञात' के भय के बारे में बोला था। क्या आप और उसे स्पष्ट करेंगे......? हाँ, मैं उस पर आता हूँ।
आप देखो : अज्ञात का भय और कुछ नहीं, बल्कि उस भय की तरह है जो हम लोगों को अंधेरों का है, जो भय भूत-प्रेतों का है, जो भय ईश्वर का है और अंत में जो भय हमें हमारी मृत्यु का है।
वास्तव में, हम अपने से भयभीत हैं। यह एक सत्य है। हम अपने भय का सामना करने से डरते हैं, इसलिए हम अपने भय का बहुत बड़ा अनुपात बनने देते हैं और उससे अधिक से अधिक भयभीत रहते हैं।
एक छोटी कथा : > एक व्यक्ति रेलगाड़ी में यात्रा कर रहा था। > > टिकट निरीक्षक उसके पास आया और उससे माँगा। > > वह उत्तेजित होकर के अपने टिकट को अपने पर्स में, अपने सामान में, > अपनी पैंट में खोजने लगा। टिकट निरीक्षक जो उसे देख रहा था उससे > कहा, ‘महोदय, आप अपनी कोट की जेब में क्यों नहीं खोजते?’ > > व्यक्ति ने उत्तर दिया, “कृपया मुझे उसमें खोजने के लिए मत कहिये। > वही स्थान मेरी अकेली उम्मीद बचा है कि वो वहाँ होगा जरूर।”
हम इतना भयभीत रहते हैं देखने में। हम इतना अधिक भयभीत रहते हैं अपने भय की तरफ देखने में, सारी समस्या यही है। इसलिए हम अपने आप को आरामदायक चीजों के क्षेत्र में ले जाकर के धोखा देते हैं और इसी तरह कार्य करते रहते हैं।
भय की तरफ देखने में भयभीत मत हो। जिस क्षण आप देखने में भयभीत होगे आप और अधिक भय का निर्माण कर रहे होगे, क्योंकि वह भय आपके लिए और अधिक अपरिचित हो जाता है। मात्र भय की तरफ देखो और स्वीकार करो कि आप भयग्रसित हो। भय स्वतः ही समाप्त हो जाएगा। यदि आप सजगता के साथ एक भय के पश्चात् दूसरे का सामना करते रहोगे, कहीं न कहीं यह करते हुए बुद्धिमत्ता आपके भय का स्थान ले लेगी और धीरे-धीरे भय का भाव आपके अन्दर कम से कम हो जाएगा।
किसी तरह जब हम उस अज्ञात के भय की बात करते हैं, भूत और प्रेतों का भय बहुत सामान्य है। उनसे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। मात्र इतना समझो कि भूत और प्रेत हमसे बहुत कम और आपको अपने भय को नियंत्रित करने देते हैं। समस्या यहाँ शुरू होती है। भूत और प्रेतों के विषय में बहुत अधिक मत जाओ। वह किसी प्रयोग का नहीं। यदि आप अच्छी तरह से केन्द्रित हो और अपने आप में स्पष्ट हो, इतना पर्याप्त है। कोई भी चीज आपको स्वतः ही नहीं छू पायेगी और आपको इस तरह की चीजों का कोई भी नहीं होगा।
अंधकार का भय भी अज्ञात का ही भय है। अंधकार का भय और कुछ नहीं, अपितु मृत्यु का ही भय है। जरा सोचो : वही बगीचा आपके घर का, जिसमें आप दिन में टहलते हो, क्या आप उसमें रात्रि के समय टहलोगे? नहीं, आप डरते हो,
सिर के ऊपर कोई स्वर्ग या नर्क स्थित नहीं है। ये मात्र नामित कथन हैं, मनुष्य के अन्दर लोभ और भय स्थापित करने के लिए, इतना पर्याप्त है। नर्क या स्वर्ग की व्याख्या इस तरह भी की जा सकती है जैसे कोई अत्यन्त पीड़ादाय मृत्यु या शांति से मृत्यु (देह का परित्याग), इतना पर्याप्त है।
कोई भी क्षण आपके जीवन का जो आपने ध्यान में गुजारा है वह पुण्य का क्षण है और अच्छा कर्म है। जब मैं ध्यान कहता हूँ, तो मेरे कहने का अर्थ यह नहीं है कि आँखे बंद करके बैठ जाना। मेरे कहने का अर्थ है वो क्षण जो सजगता से आप वर्तमान में थे, जब आपकी जागरूकता आपके साथ थी, वो क्षण जब आपकी अपनी सुषुप्तावस्था से बाहर निकल कर वर्तमान में थे, वो क्षण जब आपने अस्तित्व की ऊर्जा की प्रतिध्वनि को महसूस किया हो।
कोई भी क्षण जो उपरोक्त स्थितियों में नहीं बिताया गया वो सब पाप हैं। सजग स्थिति के सारे क्षण आपके बैंक के खाते में धन की स्थिति की तरह हैं। आपकी मृत्यु के समय, यही वो स्थितियाँ होंगी जो उभरेंगी और आपको मुक्त करेंगी।
लोग सोचते हैं कि यदि वो किसी मंदिर के देवता के समक्ष एक पात्र में दूध चढ़ा देंगे, तो उनका पुण्य बढ़ जाएगा और वह स्वर्ग पहुँच जाएँगे। मैं आपको बताता हूँ : ईश्वर को दूध चढ़ाने से कुछ नहीं होने जा रहा है। जब आप अस्तित्व के प्रति अपने अन्दर आभार का भाव बढ़ता हुआ पाओ तो आप उसकी अभिव्यक्ति मूर्ति पर दूध चढ़ाकर कर सकते हो। यह एकदम ठीक है। परन्तु कृपया इसे पुण्य इत्यादि से मत जोड़ो।
वह एक क्षण जिस क्षण एक बूँद भी दूध का यदि शुद्ध प्रेम और श्रद्धा के साथ अर्पित किया गया होगा तो वह भी ध्यान का क्षण होगा और वो आपके बगल में खड़ा होगा, आपकी मृत्यु के समय और दूसरी, तरफ घड़ों दूध यदि चढ़ाया गया होगा, केवल इस भाव से कि यदि पुण्य एकत्रित हो, तो उसका प्रतिफल कुछ भी नहीं मिलेगा। इसलिए कृपया अपनी सजगता को बढ़ाओ और जागरूकता के साथ जियो। चाहे आप जो भी कर रहे हो और चाहे जहाँ कर रहे हो, हर क्षण को ध्यान बना दो, इतना पर्याप्त है। इसके पश्चात् पापों के भय से मुक्त हो जाओगे।
मैं आपको एक घटना सुनाता हूँ :
भारत के सुदूर गाँव में स्थित एक शिव मंदिर में मैं गया। मुख्य मूर्ति के प्रवेश द्वार पर एक ट्यूब लाइट जल रही थी। रोशनी बहुत मंद थी परन्तु उस पर लिखा गया काली स्याही से स्पष्ट होता था, विष्णुनाथन बी.एस.सी.।
देखो समझो : आपके पूर्व के समस्त निर्णय का प्रभाव यह आपका वर्तमान क्षण है। आप इस समय यहाँ इस जगह पर हो। आपने प्रातःकाल जल्दी उठने का निर्णय लिया, सही मार्ग पर चले, यहाँ आए बैठे और लगातार बैठे हो, क्या मैं सही हूँ?
इसी तरह, आपके पूर्व का समस्त निर्णय आपका वर्तमान बन जाता है - जैसे ठीक इस वक्त यहाँ होना। इसी तरह, आपका भविष्य आपके सारे वर्तमान के निर्णयों का फल होगा। अब, आप यह क्यों सोचते हो कि यह भाग्य है? वो इसलिए कि हम बहुत से निर्णय सुषुप्तावस्था में लेते हैं और जिस तरह से हम परिणामों की अपेक्षा नहीं करते, कुछ परिणाम उस तरह के हमारे जीवन में आते हैं। जब अनपेक्षित और प्रतिकूल परिणाम आते हैं, हम उसे भाग्य कहते हैं।
जब हम सजगता से निर्णय लेते हैं, हम उसकी परिणति से भिज्ञ रहते हैं। अपने निर्णयों की इन्हीं परिणतियों या उनके प्रभावों के प्रति जब हम सजग नहीं होते, हम उसे भाग्य कहते हैं। वास्तव में, जीवन शुद्ध रूप से आपका चयन है। ये हम हैं जो निर्णय लेते हैं, हमारे लिए और कभी निर्णय नहीं लेता।
ईश्वर इतना दयालु है, जबकि यह संसार उसका है, वह हमें निर्णय लेने की अनुमति देता है। सही निर्णय लेने का एक ही मार्ग आपके पास है कि आप अपनी हर साँस में सजगता लाओ जिससे कि आपकी हर क्रिया, हर निर्णय सजगता से लिया जाये और आप किसी भी रूप में सुषुप्त अवस्था में निर्णय लेने की स्थिति में न जाओ, इतना पर्याप्त है। इसके पश्चात् आपको भाग्य और नियति के बारे में चिंतित नहीं होना है।
और एक बात समझो : कोई भी आपकी संपदा पर हाथ साफ करने के लिए और आपको दुर्भाग्यशाली कहलाने के लिए नहीं बैठा है। इसी कारण से हम निरंतर से ग्रसित रहते हैं कि लोग हमारी संपदा चुराने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह संपत्ति को खोने का भय है।
इसी भय में हम अपने चारों तरफ कई दीवारें खड़ी कर लेते हैं। अंत में हम अपने आप को उसी में फँसा हुआ पाते हैं। इसीलिए मैं कहता हूँ, "दरवाजा खोलो, हवा अन्दर आने दो", इतना विश्वास रखो कि जीवन शक्ति आपका ध्यान रखेगी। बहुत स्पष्ट रहो। मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि, "अपने घरों में ताला मत लगाओ।" आपको अपने घरों में ताला भौतिक स्तर पर लगाना है। मैं कह रहा हूँ कि मानसिक स्तर पर ताले के प्रति अपने पूर्वाग्रसन का परित्याग करो, इतना पर्याप्त है।
उदाहरण के लिए, जैसे आप एक रेलगाड़ी में यात्रा कर रहे हो। जब आप बैठकर खोजते हो, जहाँ निष्ठा और सम्मिलित होना कम किया जा सके, अगर पूर्णरूपेण खत्म न किया जा सके तो। मात्र देखो भय किस तरह से प्रभावी होता है। बस देखे कि आप हर समय किस तरह से भय के चंगुल में रहते हो।
गुरु जी, जब हमें भय होता है, तो आप कहते हैं कि और सजग रहो और उसमें देखो। परन्तु कुछ बार, भय एकदम अचानक होता है। वो आता है और जाता है
- अचानक झटके के साथ। उस वक्त हमें उसके अन्दर देखने का हमारे पास समय ही नहीं होता...।
हाँ.......जो आप कह रहे हो उसे भय-आघात कहते हैं।
भय-आघात भय की छोटी-छोटी कीलियाँ हैं। वो मात्र आती हैं और जाती हैं कुछ क्षण के समय के लिए। उदाहरण के लिए, आप सड़क पर चल रहे हो और अचानक आपने एक रस्सी देखी और उसे साँप समझ लिया। आपको अचानक भय का उतना अनुभव होता है, जो शांत हो जाता है मात्र कुछ क्षणों में। क्योंकि तब तक आप यह जान जाते हो कि वह एक रस्सी है। यह एक भय-आघात है।
आप देखो : यह इस तरह से हैं : हमारे अन्दर हर वक्त भय की एक लहर रहती है। कभी-कभी वह उठकर के पराकाष्ठा तक जाती है, इतना ही सब कुछ। ये जो भय-आघात है ये बहुत अधिक तीक्ष्णता से भी हो सकते हैं, हालांकि ये होते बहुत कम समय के लिए हैं। भय-आघात उन्मुक्त व्यवस्था को कमजोर करते हैं। ये निकालते हैं हतोत्साहित करने वाले रसायनों को और हमारी उम्र प्रक्रिया को भी तीव्र कर लेते हैं। ये हृदय-आघात भी करा सकते हैं या हमारे केशों को श्वेत भी कर सकते हैं।
औसतन, हर एक को प्रतिदिन लगभग छः बार जाग्रत या सुषुप्तावस्था में भयआघात लगता है। जाग्रत भय-आघात लगते हैं उन चीजों से जैसे - अर्द्ध-रात्रि में मात्र टेलीफोन की घण्टी का बजना या जब आप कार में हो और कोई चालक आपकी तरफ मोटर घुमा दे या जब आप कोई डरावनी फिल्म देख रहे हो कोई आपकी पीठ ठोक दे और इसी तरह की बहुत सी चीजें।
आपको भय-आघात स्वप्न में भी लगता है, परन्तु आप उसे जागने पर भूल जाते हो। भय-आघात उसी तरह से हैं, जैसे किसी गुलाब के पौधे को जड़ से हिला दिया जाये। यह व्यवस्था के लिए अत्यन्त खतरनाक है।
जैसा कि आपने कहा, भय-आघात के समय, आपके पास सजगता में जाने का कोई समय नहीं होता, आपके पास किसी भी ईश्वर का नाम लेने का समय नहीं होता, उस आघात से होकर के गुजरने का, क्योंकि वह मात्र एक कील की तरह होती है। परन्तु भय-आघात के पश्चात्, आप बहुह अच्छी तरह से विश्लेषण कर सकते हो, उसे आघात का और गहराई से उस भय के स्वरूप को समझ सकते हो। य हआपकी मदद करेगा भय को खत्म करे में।
भय-आघात की तीव्रता और आवृत्ति को बड़ी सीमा तक कम किया जा सकता है, अपने अन्दर के निरंतर व्याप्त रहने वाले भय की तीव्रता को और गहराई को कम करके। केवल इसी निरंतर भय से ही, भय-आघात उत्पन्न होते हैं। यदि गहरी समझ और स्पष्टता निरंतर रहने वाले भय को कम कर सकती हैं, तो भय-आघात भी कम हो जायेंगे।
भय सामान्यतः इतना शक्तिशाली होता है, आपको नियंत्रित करने में कि वह आपको पूर्णतः नियंत्रणहीन कर देगा।
एक छोटी कथा :
एक सूफी गुरु को उसका अनुयायी बराबर परेशान करता था कि वह उसे दीक्षा दे।
अंत में गुरु ने उससे कहा कि वह उसे दीक्षित करेगा, एक शर्त पर कि वो नजदीक के शहर में जाये बुरके में किसी महिला का चुबंन करे और फिर जंगल की तरफ प्रस्थान करे, अपनी छड़ी से एक चींटे को मारने के लिए।
दूसरे अनुयायी ने विरोध, किया यह कहते हुये कि यह अति साधारण है।
गुरु मात्र हँसे और उनसे कहा कि प्रतीक्षा करो।
एक सप्ताह के उपरान्त वह अनुयायी वापस आया, वह बुरी तरह जख्मी और रक्तरंजित था।
गुरु ने उससे पूछा कि क्या हुआ?
अनुयायी बोली, "मैं नहीं जानता क्यों, लेकिन मैंने महिला को मारा और चींटे का चुबंन लिया।"
भय बस आपको अंध बना सकता है। वह कुछ क्षणों के लिए आपकी सोचने की क्षमता और बुद्धिमत्ता दोनों खत्म कर देता है। इसलिए ये आवश्यक है कि आप भय को गहराई से समझो और उस पर विजय प्राप्त करो।
बहुत से प्रकरण में आपने सुना होगा : जब कहीं कोई आपदा होती है या आग लग जाती है, लोग हर दिशा में भय के कारण इधर-उधर भागते रहते हैं, वो गलत दिशा में दरवाजे खोलने लगते हैं, वो बाहर निकलने के गलत मार्ग पर जाने लगते हैं, जबकि सामान्य समय में वो जानते रहते हैं कि बाहर निकलने
अपने नेत्र बंद करो। गहराई तक साँस लो। कल्पना करो कि आप घने जंगल में चल रहे हो। आप जंगल के सबसे घने भाग में चल रहे हो। आप एक गहरी अंधेरी गुफा में प्रवेश करते हो। आप नेत्रों से कुछ भी देख नहीं पा रहे हो। आप गहरी गुफा में बैठ जाते हो। आप अपने शरीर को भी नहीं देख पा रहे हो। सिवाए अपनी भावनाओं के कि आप वहाँ हो आपके पास और कोई पहचान नहीं है।
चाहे आप जितना प्रयास करो, आप कुछ भी देख नहीं पा रहे हो। उस गहन में आप केवल छूकर महसूस कर सकते हो कि आप वहाँ हो.......। (1 मिनट)
आप अंधकार से ही पैदा हो, जो आपके माँ के गर्भ में था और आप उसी में मिल रहे हो, उसी प्रेम करने वाले दयालु अंधकार में। (1 मिनट)
उस गहन अंधकार का जो आपके चारों तरफ व्याप्त है, गहराई तक साँस के साथ अन्दर लो। उस अंधकार को गहराई तक साँस के साथ अन्दर लो, जिसने आपकी पहचान खत्म कर दी है।
धीरे और बहुत धीरे, अनुभव करो कि आपका शरीर उसी अंधकार में विलीन हो रहा है। (5 मिनट)
धीरे और बहुत धीरे, अनुभव करो कि आपका शरीर अंधकार में बन रहा है। (5 मिनट)
आपका संपूर्ण शरीर अंधकार को साँस के माध्यम से अपने अन्दर ले रहा है। आपके शरीर की हर कोशिका अंधकार को साँस के माध्यम से गहराई तक अन्दर ले रही है। (15 मिनट)
अपने आप को अनुभव करना शुरू करो। अपनी समस्त इंद्रियों से अपने पूरे शरीर का अनुभव करो। अपने शरीर को धीरे-धीरे बैठने की मुद्रा में लाओ। उठो और उस गुफा से बाहर आओ। आप अब उस घने जंगल से बाहर आ रहे हो।
अब आप ध्यान कक्ष में वापस लौट रहे हो....... (3 मिनट)
ओम शांति शांति शांति ही
मात्र इस शांति को अपने साथ ले जाओ जब तक हम दूसरे सत्र में नहीं मिलते। धन्यवाद
ईर्ष्या से मुक्ति
अब हम 'विशुद्धि चक्र' को देखेंगे जो स्थित है कण्ठ क्षेत्र में। संस्कृत में 'विशुद्धि' का अर्थ है 'शुद्धि और अशुद्धि से परे'। यह चक्र बाधित रहता है तुलनाओं से और ईर्ष्या से और इसे खिलाया जा सकता है, जब हम अपनी विशिष्टता की अभिव्यक्ति बिना दूसरों की चिंता किये करते हैं और अपनी पूरी एकाग्रता, पूरी क्षमता और पूरी रचनात्मकता से अपने आप को व्यक्त करते हैं।
(ध्यान तकनीक : शक्ति सागर ध्यान - जेन बौद्ध धर्म से ली गयी तकनीक)
हम हमेशा अपनी तुलना दूसरों से करते हैं और अक्सर हम ये महसूस करते हैं कि जो कुछ दूसरों के पास है या जो दूसरों ने प्राप्त किया है वो अपेक्षाकृत अधिक है उससे जो हमारे पास है, और ईर्ष्या का अनुभव करने लगते हैं। जब हम दूसरों की उत्कृष्टता बर्दाश्त नहीं कर पाते तो हम ईर्ष्याग्रस्त हो जाते हैं। तुलना बीज है और ईर्ष्या उसका फल।
तुलना और ईर्ष्या दोनों वास्तव में अस्तित्वहीन हैं। हम स्वयं उसका निर्माण करते हैं और एक न खत्म होने वाली, उस पर चर्चा करते हैं कि कैसे उस पर विजय प्राप्त करें। इस धारणा को बहुत स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है, इस चक्र के नाम को ही देखकर के जिसे विशुद्धि कहते हैं।
शुद्धि का अर्थ है निर्मल। अशुद्धि का अर्थ है, अनिर्मल। विशुद्धि का अर्थ है, निर्मलता और अनिर्मलता से परे। इस नाम का अर्थ इसलिए यह है क्योंकि इस चक्र को कभी भी अशुद्ध किया ही नहीं जा सकता और इसलिए इसे शुद्ध करने की कभी आवश्यकता ही नहीं होती। यही कारण है कि तुलना जो इस चक्र को बाधित करती है वह एक परछाँई की तरह है, किसी चीज की, बिना उस चीज के। तुलना की धारणा का कोई आधार नहीं है। यह शुद्ध रूप से हमारी परिकल्पना की रचना है।
एक छोटी कथा :
> एक व्यक्ति था जो उस संगीत समूह का सदस्य था, जो सारे विश्व में संगीत कार्यक्रम किया करता था। > > एक विशेष कार्यक्रम में उसने कुछ गानों पर लाल बालों की टोपी (Wig) और कुछ पर काले बालों की टोपी पहनने का निर्णय लिया। उसने बालों की टोपियाँ बदल-बदल कर आधा कार्यक्रम पूर्ण किया। मध्यान्तर के समय कार्यक्रम के निदेशक ने उससे आकर कहा, "महोदय, बचे हुए कार्यक्रम में आपको केवल लाल बालों वाली टोपी ही पहननी है।" > > उस व्यक्ति को आश्चर्य हुआ और उसने पूछा, क्यों? निदेशक ने उत्तर दिया, "लोग लाल बालों वाले की आवाज को ज्यादा पसन्द कर रहे हैं बजाय काले बालों वाले की आवाज को।"
हम हर समय तुलना करने में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हम चीजें जैसी है वैसा देख ही नहीं पाते। हमारा मस्तिष्क तुलना से इतना ग्रसित रहता है कि जिस को वो देखता है उसके वास्तविक गुण को देखने से चूक जाता है। हमें इस तुलना करने की प्रवृत्ति को त्यागने की आवश्यकता है जिससे कि हम चीजों को उस रूप में देख सकें, जिस रूप में वो हैं।
तुलना है क्या?
क्या कोई मुझे बता सकता है, वो कौन से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जिनमें हम सामान्यतः तुलना करते हैं? मुझे विश्वास है कि तुम इस पर जरूर बता सकोगे।
(श्रोताओं का प्रयास)
खूबसूरती स्वामी जी.......
हाँ! खूबसूरती, हर आदमी के अपने तुलना के क्षेत्र होते हैं। ठीक है, दूसरा।
सम्पत्ति.......
नाम और ख्याति.......
शक्ति और प्रतिष्ठा..........
निष्ठवान मन से उसमें देखने का प्रयास करो। यदि तुम गहराई में सजगता से तुलना और ईर्ष्या को देखो, तुम ये देख सकोगे कि यह मात्र खेल है तुम्हारे मस्तिष्क का और इससे अधिक कुछ नहीं।
जब तुम अपने घर पर हो, तब तुम सोचोगे कि इतना पर्याप्त है कि तुम्हारे पास एक कार है और एक घर है। तुमको इस बात से ही आराम मिलेगा। तुम पूर्णता और कृतज्ञता के क्षण का अनुभव करोगे। कुछ समय पश्चात् जब तुम अपने घर से बाहर निकलते हो, अपनी कार में और यातायात संकेतक के पास रोकते हो, क्या होता है? तुम्हारे बगल में एक 'मर्सडीज़ बेंज़' कार खड़ी हो जाती है......तुम्हारा मन अपनी सोच बदल देता है। तुम यह सोचने लगते हो कि तुम्हारी कार ठीक नहीं है। तुम सोचने लगते हो कि बहुत दिन हो गया, अब तुम्हें एक नयी कार लेनी चाहिए - हो सके तो 'मर्सडीज़ बेंज़।
अपनी मात्र कुछ क्षण पहले तक तुम्हारी चीज़ों से खुश थे, लेकिन अब क्या हो गया? तुम एक नई कामना का निर्माण कर रहे हो, दूसरे से ली गयी कामना। बहुत स्पष्ट रहो : यह तुम्हारी अपनी कामना नहीं है, यह माँगी हुई कामना है जो किसी दूसरे की थी। यह कामना 'मर्सडीज़ बेंज़' कार के मालिक की कामना थी। यह है वह तरीका जो तुम दूसरों की कामनाओं पर अपने मन को क्रियाशील करते हो तुलना और ईर्ष्या के परिणामस्वरूप।
तुमने रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता का अनुभव अपने घर में कभी नहीं किया होगा, परन्तु यदि तुम्हारे पड़ोसी ने रेफ्रिजरेटर खरीद लिया, तत्काल तुम अनुभव करोगे कि तुम्हारा काम रेफ्रिजरेटर के बगैर अब चलेगा ही नहीं। तुम्हारे पास संसार के सारे कारण होंगे यह सिद्ध करने के लिए तुम्हें रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता है। आज तक तुमने बिना रेफ्रिजरेटर के काम चलाया। कहीं कुछ नहीं बदला, लेकिन हो क्या गया? तुम्हारे मस्तिष्क में तुलना ने पदार्पण कर लिया।
निश्चित रूप से, तुम माँगी कामनाओं के स्वामी नहीं बन सकते। वह तुम्हारे मन में इतने सूक्ष्म तरीके से होता है कि वास्तविक श्रोत का पता ही नहीं चलता। यह मस्तिष्क का कुटिल और सूक्ष्म खेल है और हम हमेशा कहते हैं कि हम कभी किसी की कोई चिंता नहीं करते।
एक छोटी कथा :
एक बार एक व्यक्ति अपने पड़ोस में करीब 10 वर्ष बाद लौटा।
वह अपने मित्र के साथ आस-पास पड़ोस में गया।
वह आश्चर्यचकित था उस स्थान पर इतने सारे परिवर्तन से।
उसने अपने मित्र से टिप्पणी की, "उन्नति ने आस-पास पड़ोस का स्वरूप ही बदल दिया।"
मित्र ने उत्तर दिया, "नहीं, उन्नति ने नहीं, मात्र ईर्ष्या ने।"
हम हर समय दूसरे को परास्त करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। जब तुम दूसरों से ली गयी कामनाओं के पीछे, जाओ, तुम कभी नहीं रुकोगे। क्योंकि जब तुम उनमें से एक कामना की पूर्ति के कगार पर होगे, दूसरी माँगी हुई कामना सामने आयेगी कहीं से और तुम पुनः उस कामना के पीछे चलोगे।
तुम लगातार भागते रहोगे, क्योंकि तुम अपने आप में केन्द्रित ही नहीं रहते। तुम्हारा केन्द्र बदलता रहता है। तुम्हारा केन्द्र दूसरों पर स्थित होता है, अपने आप के अंदर नहीं और उनके केन्द्र कहीं और रहते हैं, उनके भी अन्दर नहीं। कल्पना करो कि तुम्हें कितना भागना पड़ेगा, कितनी खींचातानी करनी पड़ेगी इस विशाल अनियंत्रित अतिरिक्त कामनाओं और भावनाओं के समूह में। तुम एक कठपुतली बन जाते हो।
मैं तुमसे बताता हूँ : जब भी तुम्हें किसी चीज की इच्छा हो, अपने आप में एक जगह बैठ जाओ और सोचो क्या तुम वास्तव में उस चीज को चाहते हो या तुम उस चीज की कामना इसलिए करते हो क्योंकि वह किसी दूसरों के पास भी है। अपनी हर कामना का ईमानदारी से विश्लेषण करो, जब भी वो बली हों। अपनी प्रतिष्ठा की सारी समस्या का परित्याग कर दो और आत्मविश्लेषण करो। यदि तुम अपनी प्रतिष्ठा का परित्याग अकेले में नहीं कर सकते, तुम उसका परित्याग कैसे करोगे, जब तुम लोगों के साथ होगे?
यदि तुम केवल अपनी कामनाओं को जी सको, तुम एक शांतिपूर्ण मृत्यु को प्राप्त होगे, पूर्णतया संतुष्ट चाहे वह किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही क्यों न हो। यदि तुम पूरे जीवन माँगी हुई कामनाओं के साथ जियोये, तो तुम वास्तविक परिपूर्णता कभी नहीं देखोगे चाहे तुम संगमरमर के घर में ही क्यों न रह रहे हो, तुम्हें एक बहुत लम्बी मृत्यु प्राप्त होगी, खींचतान के साथ, अतृप्त कामनाओं से मुक्त हुए बगैर।
जैन धर्म में एक ऐसा विश्वास है कि जब तुम्हारा जन्म होता है, तुम्हारे साथ जीवन भर की आवश्यकतानुसार खाने-पीने की चीजें और ऊर्जा भेजी जाती है। यही तरीका है यह कहने का कि तुम्हारी सही आवश्यकताएँ इस जन्म में स्वयं अस्तित्व पूरी करता है, ऊर्जा के साथ तुम्हें इस पृथ्वी ग्रह पर भेजने के पूर्व।
परन्तु जब तुम इस ऊर्जा को माँगी हुई कामनाओं की पूर्ति में लगाने लगते हो, तब यह कम पड़ती है और तुम यह महसूस करना शुरू कर देते हो कि तुम्हें कुछ
घुमाओ।" और तब बन्दर बैलगाड़ी का पहिया घुमाता है।
बन्दर मात्र उस छड़ी के इशारे पर नाचता है।
इसी तरह से, हम एक छड़ी जिसे तुलना कहते हैं से अपना जीवन चलवाते हैं। हम उसकी धुन पर नाचते हैं, वो चीजें करते हैं जो हमारी चीजें नहीं होतीं, परन्तु वो चीजें करते हैं जिन्हें छड़ी निर्देशित करती हैं।
तुलना का कोई अन्त नहीं है, हमारी अपेक्षाओं का भी कोई अन्त नहीं है। हम हमेशा अधिक, अधिक और अधिक की माँग करते रहते हैं। तुम लगातार चूहे की दौड़ में रहते हो। तब तुम कैसे आराम महसूस करोगे और कैसे सुखी होगे, और कैसे परिपूर्णता का अनुभव करोगे? और वो जो चूहे की दौड़ है, उसे यदि तुम जीत भी गये, तुम चूहे के चूहे ही रहोगे।
लेकिन किसी तरह, जीवन के आखिर में, समय के किसी बिन्दु पर, तुम समझ जाते हो कि उस चूहे की दौड़ में जीत का भी कोई मतलब नहीं है। क्योंकि उससे भी परिपूर्णता नहीं मिलती, सफलता भी एक प्रकार का गहरा असंतोष पैदा करती है। यह इसलिए क्योंकि जब तुम अपने जीवन की भौतिक कामनाओं को वाह्य जगत में पूर्ण कर रहे थे, तब तुमने अपने आप के स्वरूप का ध्यान नहीं दिया। असंतोष की यह पुकार तुम्हारे अन्तरस्वरूप की है। जब तुम इसे समझते हो, तुम आध्यात्मिकता की तरफ घूमते हो, हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और तुम उसे नहीं समझते, तो तुम हतोत्साह की तरफ घूमते हो, क्योंकि तुम यह जानते ही नहीं कि तुम चूके कहाँ हो, तुम जानते ही नहीं कि सूत्र है कहाँ, तुम नहीं जानते तुमने उसे कहाँ खोया, तुम्हें यह पता भी नहीं रहता कि तुमने कहाँ गलती की।
मैं तुम्हें अपना अनुभव बताता हूँ - अस्तित्व तो हर समय हमारे ऊपर बरसात कर रही है। इतनी प्रचुरता है वहाँ। लेकिन हम असंतुष्ट रहने का इतना बढ़िया अभ्यास किये हैं, इतना असंवेदनहीन हो गये हैं, कि हम हमेशा और अधिक चाहते हैं क्योंकि किसी अन्य के पास हमसे ज्यादा है, यह ऐसा इसलिए होता है क्योंकि तुलना हमारे अन्दर की अचेत प्रक्रिया बन चुकी है, क्योंकि हम अपने आप में केन्द्रित होकर के पूर्णता का जीवन जीना जानते ही नहीं।
एक छोटी कथा :
एक व्यक्ति जंगल में कठोर तपस्या कर रहा था, इसलिए कि ईश्वर उसे दर्शन दें।
ईश्वर ने कृपा की और उसके सामने प्रकट हुये। उन्होंने उससे कहा कि वो क्या चाहता है।
चन्दा ने उत्तर दिया, "तुम नहीं जानते - उससे एक सप्ताह पहले, मेरे चाचा मर गये थे और अपनी सारी सम्पत्ति मेरे लिए छोड़ गये थे।"
मित्र परेशान हुआ और पूछा, "उसके बाद तुम क्यों रो रहे हो?"
चन्दा कहता रहा, "उससे भी एक सप्ताह पहले, मेरी चाची मर गयीं अपनी सारी सम्पत्ति मेरे लिए छोड़कर के।"
मित्र समझ नहीं पाया कि ये सब चन्दा के रोने का कारण कैसे हो सकता है।
उसने पूछा, "चन्दा, कृपया मुझे बताओ कि इन सब चीजों के लिए तुम क्यों रो रहे हो?"
चन्दा बोला, "तुम नहीं जानते, मेरे और कोई रिश्तेदार नहीं हैं, जो मरकर मेरे लिए अपनी सम्पत्ति छोड़ें।"
निश्चित रूप से, यह बढ़ा-चढ़ाकर कही गयी कथा है, परन्तु हम इसी तरह के हैं, यहाँ बहुत स्पष्ट रहो। हम यही देखते रहते हैं कि हर क्षण हम जीवन से क्या छीन सकते हैं। हमारा सारा तथाकथित प्रेम और कुछ नहीं, अपितु समझौता है। कुछ मामलों में, वह समग्र है और सब द्वारा देखा जा सकता है, और अन्य मामलों में, वह सूक्ष्म है और आसानी से अनुभव नहीं किया जा सकता। वास्तव में, यह इतने अचेत तरीके से खेला जाता है तुम्हारे द्वारा कि तुम सोचते हो कि यही सही प्रेम है।
तुलना का मूल कारण यह है कि हम अपने आप में परिपूर्णता का अनुभव नहीं करते, जो कुछ भी हमारे पास है हम उससे खुश नहीं हैं। मात्र 24 घण्टे के लिए, प्रातःकाल से रात्रि तक, जरा सोचो कि तुम्हारे देखने की क्षमता चली गयी। अपना हर कार्य आँखे बंद करके करने का प्रयास करो। कुछ ही क्षणों में मात्र तुम महसूस करोगे कि तुम्हारी असीमित दिनचर्या परिकल्पना से परे हो गयी है। 24 घण्टे क्यों, मात्र कुछ क्षणों में तुम परेशानी को समझोगे। तुम जब नेत्र खोलोगे और इस संसार को पुनः देखोगे, तब तुम समझोगे कि तुम्हारे लिए देखने की क्षमता कितनी बड़ी राहत है। तब शायद तुम ईश्वर को अपनी देखने की क्षमता के लिए धन्यवाद दोगे।
क्या तुम अपनी तुलना उन लोगों से कभी करते हो, जिनके पास देखने की क्षमता नहीं है और क्या तब तुम ईश्वर को धन्यवाद देते हो कि तुम्हें ये क्षमता प्राप्त है। क्या तुमने कभी अपनी इच्छा से, अपनी आँखों के लिए ईश्वर के प्रति आभार महसूस किया है? नहीं, क्यों नहीं? क्योंकि जो कुछ भी तुम्हें दिया गया है उसे तुम हमेशा अपने अधिकार के रूप में लेते हो, जैसे ये तो तुम्हें मिलना ही
कह रहा हूँ कि तुलना मत करो। मैं केवल यह कहा रहा हूँ : अपनी तुलना में स्पष्टता लाओ।
ईर्ष्या में स्पष्टता लाओ। बहुत स्पष्ट रूप से जानो कि तुम क्यों भाग रहे हो।
केवल इसलिए कि और लोग भाग रहे हैं, तुम मत भागों, इतना पर्याप्त है।
लोग मुझसे कहते हैं, “स्वामी जी, जब तक हम तुलना नहीं करेंगे, हम जानेंगे कैसे कि हम कहाँ खड़े हैं?”
तुम देखो : तुलना दो प्रकार की होती है : रचनात्मक तुलना और विध्वंसात्मक तुलना।
रचनात्मक तुलना में तुम यह देखते हो कि दूसरों के पास क्या है और तुम्हें कुछ सूचनायें प्राप्त होती हैं, उन चीजों के बारे में जिनके बारे में तुम नहीं जानते। तुम अपने आस-पास की चीजों के बारे में जानने और समझने का अपना प्रायोगिक ज्ञान बढ़ाते हो। तुम्हें एक दिशा मिलती है कि चीजों को और बेहतर तरीके से कैसे कैसे किया जा सकता है।
वास्तव में इसे भी तुलना नहीं कहा जा सकता, इसे ज्ञान बढ़ाना कहा जा सकता है या अपनी प्रायोगिक सजगता को सुधारना कहा जा सकता है, और तुम्हें किसी प्रकार की ईर्ष्या अवांछित अनुभूति भी नहीं होती, जब तुम दूसरों को दूसरी चीजों के साथ देखते हो। इस चीज में यह सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
वास्तविक तुलना, जिसके बारे में हम बातें कर रहे हैं वह विध्वंसात्मक तुलना है जिसमें जब तुम दूसरों को अन्य चीजों के साथ देखते हो और इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पाते कि वह चीजें उनके पास हैं। तुम इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते जो वो सुख लेते रहते हैं। चाहे वह खूबसूरती हो, पैसा हो, ज्ञान हो या स्तर हो। यह केवल तब होता है, जब तुम उन सब चीजों को प्राप्त करना चाहते हो जो दूसरों के पास होती हैं और उसी के फलस्वरूप माँगी हुई कामनाओं के चक्र में फँस जाते हो। यह है जो ईर्ष्या की तरफ ले जाता है।
सारे संसार में, कोई न कोई तो निश्चित रूप से तुमसे बेहतर होगा, चाहे तुम जो कर रहे हो। 99.99 फीसदी संभावना यह है कि तुम दुनिया के सबसे अच्छे अभियंता नहीं हो, सबसे तेज धावक नहीं हो, सबसे अधिक हुनर वाले चित्रकार नहीं हो। क्या इसका अर्थ होता है कि इन सब चीजों का तुम कम सुख लेते हो? केवल तब जब तुम ऐसा सोचते हो कि तुम कम सुख पा रहे हो अपेक्षा कि किसी दूसरे के, तभी तुम कम सुख पाते हो। जिस क्षण यह विचार आता है कि कोई और तुमसे अधिक सुख पा रहा है तुम्हारा सारा भाव परिवर्तित हो जाता है। तुम असहज हो जाते हो और ईर्ष्यालु हो जाते हो।
हर व्यक्ति अपने आप में विलक्षण है। क्या तुम शेर की तुलना घोड़े से कर सकते हो? क्या हम कभी अपना तुलना फलों से, पक्षियों से या पहाड़ों से करते हैं? हम मात्र उनकी खूबसूरती का आनन्द लेते हैं, क्या ऐसा नहीं है? इसी तरह से, तुम दूसरे मनुष्यों को देखकर के आनन्द क्यों नहीं लेते हो?
हालांकि मानव देखने में एक जैसे लगते हैं, हर एक विशिष्ट है और अलग मार्ग पर यात्रा कर रहा है। जब तक तुम अपने मार्ग पर पूरी एकाग्रता से चलते रहोगे, तुम हर क्षण परिपूर्णता का अनुभव करते रहोगे। तुम यह बात जान भी नहीं पाओगे कि दूसरे के मार्ग को देखने का मतलब क्या होता है।
एक छोटी कथा :
> एक व्यक्ति कार चला रहा था एक गाँव की अँधेरी सड़क पर, जिस पर > मार्ग प्रकाशक नहीं थे। > > उसने आगे जाती हुई कार के पीछे चलना सुरक्षित समझा। > > वे कुछ दूर तक गए और अचानक आगे वाली कार रुक गयी। > > पीछा करने वाला आगे वाली कार से भिड़ गया। > > "तुमने रुकने का संकेत क्यों नहीं दिया?" वह जोर से चीखा। > > आगे वाले चालक ने सिर बाहर निकाल कर कहा, "अपने गैरेज में > भी।"
यदि तुम अपने मार्ग पर ध्यान केन्द्रित करो, तो तुम निरंतर उन्नति करोगे और तुम्हारी क्षमता का विस्तार होगा। तुम्हें अपनी तुलना केवल अपने आप से करनी है, दूसरों से कभी नहीं। तुम्हें अपने आप पर विजय प्राप्त करनी है, अपने आप से दूसरों से नहीं। हर क्षण दूसरों से तुलना समय की बर्बादी है जो तुम्हारी उन्नति में नहीं लगता।
एक छोटी कथा :
> एक व्यक्ति 1,000 मीटर की दौड़ में दौड़ रहा था। > > 200 मीटर दौड़ने के बाद उसने पीछे मुड़कर देखा, बाकी लोगों को जो > उसके पीछे दौड़ रहे थे। वह खुशी से दौड़ता रहा। > > 500 मीटर दौड़ने के बाद उसने फिर पीछे मुड़कर देखा और खुश था कि > वह अभी भी आगे है और दौड़ता रहा।
हर कुछ मीटर के बाद यह वही करता था और अन्त में दौड़ जीत गया।
यदि उस व्यक्ति ने पीछे मुड़कर न देखा होता और केवल तेज दौड़ने पर ध्यान केन्द्रित करता, तो भी वह जीत जाता लेकिन और कम समय में। शायद उसने
स्वरूप के प्रति कृतज्ञ होने का यह पहला कदम होगा। एक छोटी कथा :
> एक राजा एक स्वामी के पास गया कुछ जादुई ताकतों को प्राप्त करने > के लिए, जिससे कि वो अपने पड़ोस के राजाओं से अधिक शक्तिशाली > हो जाए। > > वह स्वामी के समक्ष बैठा और उसे बताना शुरू किया वहाँ आने का > कारण। > > स्वामी ने धैर्यतापूर्वक राजा की बात सुनी। > > उसके बाद स्वामी ने उनसे बगीचे में जाने को कहा, जहाँ एक गुलाब की > झाड़ी और एक साइप्रस का पौधा साथ-साथ अगल-बगल लगे हुए थे। > उन्होंने राजा से कहा, "ये तुम्हारे शिक्षक हैं। ये तुम्हें सिखायेंगे जो > तुम्हें सीखने की आवश्यकता है।" > > राजा बगीचे में गया, दोनों पौधों को देखा कुछ समझ नहीं पाया कि उसे > इनसे क्या सीखना है? > > वह वापस स्वामी के पास आया और पूछा, "आप के कहने का क्या > अर्थ है स्वामी? मैं यह समझने में असमर्थ हूँ कि वो पौधे मुझे कैसे > शिक्षा देंगे?" > > स्वामी राजा को उन पौधों के पास ले गया और समझाया, "ये साइप्रस > का पौधा कई वर्षों से गुलाब के पौधे के बगल में है। एक बार भी इसने > गुलाब बनने का प्रयास नहीं किया। इसी तरह से, गुलाब के पौधे ने भी > साइप्रस बनने का प्रयास नहीं किया। ये दोनों अपने-अपने दायित्वों > बढ़ने के और खेलने के प्रतिदिन पूरा कर रहे हैं। यदि आदमी साइप्रस > का पौधा होता, तो उसने अपनी तुलना गुलाब से की होती, उससे ईर्ष्या > की होती कि क्यों इतने लोग गुलाब को महत्व दे रहे हैं या यदि वह > गुलाब होता तो वह साइप्रस को देखकर जलन महसूस करता कि ये > कितना शांति से है और इसको कोई भय भी नहीं है लोगों से कि > इसको कोई तोड़ेगा।" > > स्वामी ने कहा, "यह सबसे शक्तिशाली जादुई शक्ति है, जो तुम प्राप्त > कर सकते हो।"
तुम देखो : दोनों पौधे उन्नति कर रहे थे क्योंकि वे अपनी सारी ऊर्जा अपने बढ़ने में लगा रहे थे। उनकी ऊर्जा का एक भी टुकड़ा बर्बाद नहीं हो रहा था, दूसरों की
किसलिए की। जो कामनाओं का और तीक्ष्ण भावनाओं का अंकुश उनके ऊपर था, अब वह और नहीं था। वह अपने आप के बारे में भ्रमित हैं। जो पकड़ वे अपने आप पर महसूस करते थे अपने व्यवसाय के दिनों में, अचानक वह पकड़ कमजोर होती दिख रही थी।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह बिना सजगता के दौड़े, बिना कोई आत्म विश्लेषण किये हुए और अपने आप को बिना कोई समय दिये हुए। परिणामस्वरूप, जब उन्होंने दौड़ना बंद कर दिया या अचानक वह और अधिक दौड़ने के काबिल नहीं रहे, वह पीठ के बल गिर पड़े और अचानक वे महसूस करने लगे कि वह अत्यधिक असहज हैं और उनके आत्म स्वरूप से उनका एक अलगाव है, और यही है जो हतोत्साह बन जाता है या कोई बीमारी।
जब तुम सफलता के हतोत्साह से घिर जाते हो, तुम तीन चीजों का सहारा ले लेते हो। पहला है नशे का सहारा - ऐसी लत जो और हतोत्साहित करेगी। दूसरा है आत्महत्या - जो भगोड़ों का काम है। तीसरा है ध्यान - अपने अन्दर देखना समाधान के लिए। बुद्धिमान तीसरा रास्ता चुनते हैं।
एक आत्म निरीक्षण तुम्हें इस हतोत्साह से बाहर निकालने का मार्ग हो सकता है। समस्या तुम्हारे अन्दर रहती है, जब कि उसका समाधान तुम बाहर खोजते हो। तुमने अपने आत्म स्वरूप को बहुत लम्बे समय से नजर अंदाज किया है और जो हतोत्साह तुम महसूस कर रहे हो वह वास्तव में तुम्हारे आत्म स्वरूप की पुकार है। यही कारण है कि बार-बार स्वामियों ने बहुत से तकनीक और मार्ग बताये हैं, तुम्हें अपने आत्म स्वरूप के अन्तःकरण में केन्द्रित होने के और वाह्य जगत के प्रति क्रियाशील रहने के मात्र एक दृष्टा के रूप में।
यही बात तुमसे बतायी जायेगी, जब तुम अपने जीवन की पराकाष्ठा पर होगे, तब तुम उस वक्त इस बात के प्रति ध्यान नहीं देना चाहोगे, क्योंकि उस वक्त तुम्हारे पास पर्याप्त ऊर्जा होगी, वह सारी ऊर्जा जिसके साथ तुम आये हो, सामना करने के लिए अनिश्चित व्यवहारों के उतार-चढ़ाव का। एक बार तुम्हारी ऊर्जा नष्ट होना शुरू हो जाती है, तुम महसूस करते हो कि कोई चीज गड़बड़ है कहीं न कहीं। वही कोई चीज ही है जिसके बारे में स्वामी बार-बार बताने का प्रयास करते हैं।
महान भौतिकशास्त्री 'एलबर्ट आइंस्टीन' अपनी मृत्यु शैया पर पड़े थे।
उनके कुछ नजदीकी लोग उनके आस-पास बैठे थे।
उनमें से एक ने पूछा कि यदि उनका पुनर्जन्म हो तो वो किस रूप में पुनर्जन्म चाहेंगे। इसके उड़ते हो, तुम हमेशा गिरने के भय से ग्रसित रहते हो।
इसलिए समझो, सजगता से कार्य करना न सिर्फ तुम्हारी क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि ये भी निश्चित करता है कि तुम अपने स्वरूप के प्रयोजन से हट न जाओ।
ठीक है, अब हम ईर्ष्या के बारे में कुछ और बातें करते हैं। ईर्ष्या जैसा कि तुम सब जानते हो, उत्पन्न होती है तुलना से। जब हम दूसरे की उत्कृष्टता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं कर पाते, हम उसके प्रति ईर्ष्या अनुभव करने लगते हैं और भी बहुत से कारण हैं इस बात के कि हम क्यों ईर्ष्यालु होते हैं।
उदाहरण के लिए, जिस क्षण तुम अपने से अधिक खूबसूरत व्यक्ति को देखते हो, तुम इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाते। तुम अपने अन्दर बहुत बुरा महसूस करते हो और तुम महसूस करते हो कि यह स्वाभाविक है कि तुम्हें ईर्ष्या अनुभव होना चाहिए, क्योंकि दूसरा व्यक्ति तुमसे अधिक खूबसूरत है।
सबसे पहले यह समझो : ईश्वर एक कलाकार है, कोई अभियंता नहीं। यदि वो अभियंता होता, तो वह हर स्त्री-पुरुष को एक ही ढाँचे में बनाता। उसने शायद हर स्त्री को ऐश्वर्या राय भूतपूर्व विश्व सुन्दरी के ढाँचे में बनाया होता। क्योंकि वह बहुत खूबसूरत महिला मानी जाती है, क्या ऐसा नहीं है? और उसने हर पुरुष को ऋतिक रोशन या शाहरुख खान के ढाँचे में बनाया होता।
लेकिन ईश्वर कोई अभियंता नहीं है। वह एक कलाकार है, उसने हर एक को विलक्षण तरीके से बनाया है।
तुम अपने आप में पर्याप्त खूबसूरत हो। तुम्हारा स्वरूप खूबसूरत है।
तुम किस माप से खूबसूरती को मापते हो? ऐसा तो कोई माप नहीं है। ये सब तुम्हारे अपने विचार और अवधारणाऐं हैं और जरा सोचो चाहे यह तथाकथित तुम्हारे सिनेमा के नायक या नायिका खूबसूरत हों, क्या तुम उसके स्वरूप में एक प्याला चाय पीने का आनन्द ले सकते हो?
कृपया समझो कि तुम अपने आप में पर्याप्त खूबसूरत हो। जब तुम दूसरे के शरीरों की कामना करने लगते हो, तुम अपने आप के अन्दर एक अलगाव का निर्माण करते हो। तुम अपने अन्दर के व्यक्तित्व में एक अलगाव का निर्माण कर लेते हो। तुम अपने आप से घृणा करने लगते हो।
क्या तुम जानते हो, जो आँखें किसी दूसरे के शरीर पर कभी टिकती नहीं उनमें एक खूबसूरती और एक निश्छलता होती है? जो भी ईश्वर ने तुम्हारे साथ किया है उसमें विश्वास रखो। केवल तब जब तुम्हारे अन्दर यह विश्वास नहीं होता, तुम अपने आप को विभिन्न प्रकार के मूर्खतापूर्ण तरीके से ठीक-ठाक रहने का प्रयास करते हो। जब तुम अपने आप को पूर्णरूपेण स्वीकार करते हो, एक विशेष प्रकार का ओज़ तुम्हारे अन्दर आता है। यह ओज़ कहीं ज्यादा श्रेष्ठ है, तुम्हारी तथाकथित खूबसूरती से।
देखो, शारीरिक खूबसूरती एक चीज है, जब कि लालित्य दूसरी चीज है। शारीरिक खूबसूरती किसी भी तरीके से प्राप्त हो सकती है। आजकल, बहुत से तरीके हैं तुम्हारे पास शारीरिक खूबसूरती प्राप्त करने के - जैसे प्लास्टिक सर्जरी, विभिन्न प्रकार के सौन्दर्य प्रसाधन एवं अन्य चिकित्सकीय तरीके। लेकिन लालित्य एक ऐसी चीज है जो तुम्हारे अन्दर प्रचण्ड आत्मविश्वास और शांति से ही आता है, जब तुम्हारे अन्दर कोई ललक नहीं होगी, तुम अपने आप में पूरी तरह से अपने शरीर से सहज महसूस करोगे।
जब तुम अपने आप में पूर्णतः आनन्दित रहोगे, तब एक विशेष प्रकार का लालित्य तुम्हारे अन्दर आयेगा तब तुम और अधिक खूबसूरत लगोगे उनकी तुलना में जो तथाकथित बहुत खूबसूरत कहे जाने वाले लोग तुम्हारे आस-पास हैं। उसके बाद तुम अपने आप में मार्ग दर्शक बन जाओगे।
जब मैं पहली बार अमेरिका गया, हवाई अड्डे पर उपस्थित अधिकारियों ने मुझसे पूछा कि यह गेरुआ पहनकर आप बोलेंगे तो आपको सुनेगा कौन? मैंने बताया, "मुझे एक सप्ताह दो और मैं इसे अमेरिका में प्रचलन बना दूँगा।" नेतृत्व वही कर सकता है जिसने अपने आप को पूर्णता के साथ स्वीकार किया है। जब तुम अपने आप को स्वीकार कर लोगे, तुम एक विलक्षण पुष्प बन जाओगे, और तुम्हारे अन्दर प्रचण्ड स्वतंत्रता और आत्मविश्वास जन्म ले लेगा। तुम्हारी सारी ग्लानि और घृणा जो तुम्हारे शरीर के बारे में तुम्हारे अन्दर है वह बदल उठेगी शुद्ध आत्मविश्वास और ओज़ में।
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि तुम अपने शरीर के साथ जीना सीखो। जिस क्षण तुमने सोचा कि दूसरे के शरीर और आकार ज्यादा आकर्षक है, तुम अपने आत्म और अपने शरीर में एक दूरी का निर्माण कर लेते हो।
मैंने देखा है लोगों को अपने कमरों में महिला और पुरुष मॉडल की तस्वीर दीवारों पर लगाकर के उन्हीं की तरह बनने का अभ्यास करते हैं। बहुत स्पष्ट रहो : जब तुम सोचोगे कि दूसरे का शरीर तुम्हारे शरीर से अधिक खूबसूरत है, तब तुम अपने और अपने बीच में एक दूरी का निर्माण करते हो। दूसरे के शरीर को देखने के ये सारे अचेत तरीके तुम्हारे आत्म स्वरूप पर अवांछित प्रभाव डालते हैं। हममें से कोई भी अपने शरीर से गहराई से प्रेम नहीं करता। हम इसे बोझ की तरह लिए फिरते हैं बस इतना करते हैं।
वह हमारे लिए जैसे किसी लॉज में रहने की धारणा जैसे हैं। हम अपने शरीर के करके एक पदार्थ बना देते हो। तुम एक जीवित मनुष्य को मृत सामान बना देते हो। केवल पदार्थ को ही धारण किया जा सकता है। इस बात को बहुत स्पष्ट रूप से समझो, उसके बाद तुम मुक्त होगे किसी चीज पर अधिकार जताने से और ईर्ष्या से जो उसी से पैदा होती है।
हर मानव को मात्र इस तरह से देखो जैसे कोई नदी बह रही हो। मात्र आनन्द लो कि वह स्त्री या पुरुष एक अभिव्यक्ति है? क्या तुम किसी नदी का स्वामी बनकर उस पर अधिकार करने का प्रयास करोगे? यदि तुम जल को अपने हाथ में पकड़ने का प्रयास करोगे तब तुम एक मूर्खतापूर्ण चीज करोगे, क्या ऐसा नहीं है? इसी तरह से लोगों पर भी अधिकार करने का प्रयास मत करो। बस उनसे सुख लो जिस चीज के लिए वो बने हैं और तुम स्वतंत्र होगे ईर्ष्या के चंगुलों से।
तब तुम समझोगे कि अपनापन या किसी पर धारण करने की कामना एक ऐसी चीज है जो तुम्हारे गहरे व जटिल मस्तिष्क द्वारा निर्मित होती है और जिसे तुमने इतनी ज्यादा शक्ति दे रखी है।
जब तुम किसी व्यक्ति पर अधिकार करने का प्रयास करते हो, यह बात उस व्यक्ति के लिए भी कठिनाई पैदा करती है। तुम अपनी सारी विचारधारा का आरोपण उसके ऊपर करने लगते हो, उसे उसी रूप में क्रिया करनी पड़ती है जिससे तुम्हारे आरोपित विचारों से उसकी क्रिया में मेल हो सके। वो अपने आप को पिंजड़े में महसूस करता है। उसका अपना व्यक्तित्व विभाजित हो जाता है। वह अपने स्वाभाविक स्वरूप में तुम्हारे साथ हो ही नहीं सकता और इसे संबंध नहीं कहा जा सकता।
यदि तुम किसी से सच्चा प्रेम करते हो, उसे मुक्त करो। उस पर अधिकार करने का प्रयास मत करो केवल तब सच्चा संबंध प्रफुल्लित होगा, तब एक संबंध किसी अन्य चीज पर आश्रित न होकर के, बल्कि गहरे प्रेम और आस्था के मध्य खिलेगा। जिस क्षण तुम किसी चीज को पकड़ने का प्रयास करते हो, तुम चूक जाते हो। मात्र प्रेम करो बिना किसी डोर में बाँधे हुए।
मुझे एक कथा का स्मरण आता है :
दक्षिण भारत के सुदूर गाँव में, जहाँ लोग ये भी नहीं जानते थे कि कोई सभ्यता भी है, वहाँ एक वृद्ध दम्पत्ति रहता था।
एक दिन, पहली बार, उस गाँव में एक मेला लगा।
वह आदमी मेले में गया और हर तरह की चीजों को कार्यक्रमों में देखा।
उसने एक शीशा उठाया और हतप्रभ था जो उसने देखा।
उसने अपने पूरे जीवन में पहले कभी शीशा देखा ही नहीं था।
वह उसे अपने साथ घर ले गया।
कभी-कभी वो शीशा निकालता है, उसे देखता है और वापस रख देता है इसके पूर्व कि उसकी पत्नी देखे।
उसकी पत्नी ने किसी तरह उसे देख लिया और एक दिन जब वो बाहर गया हुआ था, उसने उसे उठाया और देखा।
दूसरी औरत, जैसा मैंने सोचा था। वह चिल्ला उठी।
अपनी ईर्ष्या और अधिकार करने की भावना के कारण परिकल्पना का कोई अंत नहीं है। करीब-करीब हमेशा हमारी परिकल्पना सच्चाई से मेल नहीं खाती। यदि हम मात्र रुककर के गहराई से अपनी ईर्ष्या में देखें, तो हम देखेंगे कि वह आधारहीन है और अनावश्यक है।
निश्चित रूप से, तुम कह सकते हो, "स्वामी जी, मैं कैसे चुप रहूँ, यदि मेरा पति या पत्नी किसी अन्य के साथ आकर्षित हो रहा है यदि तुम्हारा पति या पत्नी सचमुच किसी दूसरे व्यक्ति से आकर्षित हो रहा है, मात्र उस प्रकरण में जागरूकता से और पूरी सजगता से देखो बजाए इसको कि तुम अचेत अवस्था में क्रियाशील हो जाओ।
जब तुम अधिकार जताने और ईर्ष्या में सजगता से देखोगे, तो तुम अवांछित कल्पनाओं और भावनाओं से ग्रसित नहीं होगे। तुम चीजों को सही प्रकाश में देख सकोगे, उचित व्यवहार कर सकोगे और सही निर्णय ले सकोगे।
अपने आप को यह बताकर के कि तुम्हें ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए, तुम इससे कभी नहीं उबर पाओगे। केवल तब जब तुम पूरी चीज में सजगता लाओगे और गहराई से समझोगे, तभी लाभ होगा।
ईर्ष्या पर नियंत्रण करने के लिए, मात्र देखो कि कैसे ईर्ष्या तुम्हारी प्रक्रिया में आयी, बस विश्लेषण करो अपनी प्रक्रिया के विचारों और भावनाओं का और तब उसे निकाल दो पूरी प्रक्रिया से बुद्धिमत्ता से तर्क द्वारा।
एक बार तुम समझ लो कि ईर्ष्या एक परछाँई की तरह है बिना उस चीज के जिसकी परछाँई उसे होना चाहिए, तुम यह बात महसूस करोगे कि वह कितना बेतुका और तुम्हें कितनी अधिक यातना देने वाली है। किसी के जीवन में ईर्ष्या से मुक्ति एक महान मुक्ति की तरह है।
एक बात और, ईर्ष्या के लक्ष्य की भर्त्सना करके तुम ईर्ष्या मुक्त नहीं होगे, क्योंकि जिस क्षण तुम उसकी भर्त्सना शुरू करोगे, इसका अर्थ होगा कि तुम्हारे अन्दर कहीं कोई घाव है जिसे तुम छुपाने का प्रयास कर रहे हो।
ईर्ष्या के लक्ष्य की भर्त्सना करके, तुम किसी एक विशेष ईर्ष्या के लक्ष्य से मुक्त हो सकते हो, लेकिन तुम बस अटक जाओगे ईर्ष्या के किसी दूसरे लक्ष्य में, इतना ही होगा। यह कुछ इस तरह का कहना होगा- "अंगूर खट्टे हैं' और दूसरे अंगूर के बाग में चले जाना। इसलिए ईर्ष्या के किसी लक्ष्य पर विजय प्राप्त करना कोई समाधान नहीं है, तुम्हें कार्य करने की आवश्यकता है मुख्य विषय पर और वो है तुम स्वयं।
हमेशा याद रखो : यदि तुम महसूस करते हो कि तुम किसी भावना को दबाये हुए हो जिससे तुम वास्तव में मुक्ति चाहते हो, कोई ऐसी भावना जो तुम्हारी उन्नति के लिए सहायक नहीं है, उसका प्रतिरोध मत करो। क्योंकि यदि तुम उसका प्रतिरोध करोगे तुम केवल उसे और शक्तिशाली बनाओगे। जब तुम कहते हो, "कि मुझे ईर्ष्यालु नहीं होना चाहिए", उस वक्त भी तुम ईर्ष्या शब्द को शक्ति देते हो जैसे तुम, 'मुझे नहीं करनी चाहिए' को शक्ति देते हो।
इसलिए इस तरह की चीजों को मत कहो। बजाए इसके अपने आप से कहो, "मुझे सबके प्रति हमेशा दयावान होना चाहिए।" ईर्ष्या शब्द का प्रयोग कभी मत करो। इस भाव को नकार करके जो तुम चाहते हो वह कभी नहीं प्राप्त कर पाओगे। इस तरह के किसी भी संदर्भ में पूर्णतः सकारात्मक बातें कहो, इतना पर्याप्त है।
एक बात और, ईर्ष्या से बचने या भागने के बजाए, उसे पूरी सजगता के साथ जियो। जब तुम इससे बचने का प्रयास करते हो, वह किसी अन्य समय पहले की तुलना में और तीक्ष्णता के साथ तुम्हारे सामने होगी। एक बात याद रखो गहरी सजगता से : ईर्ष्या तुम्हारा सच्चा स्वभाव नहीं है। ईर्ष्यालु होना तुम्हें समाज ने सिखाया है।
मात्र विश्वास करो कि तुममें ईर्ष्या नहीं है, इतना पर्याप्त है। इसके पश्चात्, स्वतः ही तुम उस पर हँसोगे उसमें लिप्त होने की अपेक्षा। एक बार तुम उस पर हँस सको, इसका अर्थ होगा तुमने साक्षी बनना शुरू कर दिया है बजाए उसके भाग बनने के। जिस क्षण तुम साक्षी बन जाते हो, किसी भी चीज के परे जाना सरल हो जाता है।
एक बात और, यदि तुम देखो तो संपूर्ण अस्तित्व और कुछ नहीं एक ईश्वरीय खेल है, तुम यह देखने में सक्षम होगे कि तथाकथित ईर्ष्या की भावना भी एक ईश्वरीय खेल है जिसकी अपने आप में कोई सच्चाई नहीं है। ईर्ष्या को वाह्य पदार्थ विषयक के रूप में देखो न कि उससे ग्रसित हो जाओ। वह स्वतः ही
एक छोटी कथा सुनो : एक व्यक्ति छुट्टियों के लिए अफ्रीका गया। एक दिन जब वो अपने पिछवाड़े टहल रहा था, तो उसका सामना शेर से हो गया, जिसने उसके ऊपर छलांग लगा दी। उसने जल्दी से एक किनारे होकर अपने आप को बचाया और शेर पास की झाड़ी में जा गिरा। दूसरे दिन, वह व्यक्ति जब टहल रहा था, शेर फिर दिखायी दिया और उसने उसके ऊपर आक्रमण कर दिया उसने जल्दी से अपने आप को फिर बचाया और शेर एक बार फिर दूर की झाड़ी में जा गिरा। उसके दूसरे दिन, वह व्यक्ति अपने घर में था और वहीं से देख रहा था कि शायद शेर कहीं फिर दिखायी दे। उसने एक झाड़ी के पीछे शेर को पाया। वह आश्चर्यचकित था, शेर छोटी ऊँचाई की कूद का अभ्यास कर रहा था।
देखो, जो ज्ञान तुम प्राप्त करते हो उसे जब तुम क्रिया में उतारते हो, तुम जीवन में उन्नति करोगे। यदि तुम मात्र ज्ञान एकत्रित करोगे, वह किसी काम का नहीं होगा। यदि तुम केवल ज्ञान एकत्रित करने जा रहे हो, तो तुम्हारी स्मरण शक्ति बढ़ेगी, तुम्हारे स्वरूप का विस्तार नहीं होगा।
सारा ज्ञान जो अर्जित किया जाये उसे आंतरिक उन्नति में लगाना चाहिए। अन्यथा तुम किसी चलते-फिरते हुए पुस्तकालय से अधिक और कुछ नहीं। मैंने लोगों को देखा है वे बहुत गहनता से पढ़ते हैं, लोगों के व्याख्यान भी जाकर के सुनते हैं और वृहद रूप से वार्तालाप भी करते हैं दर्शन इत्यादि पर। लेकिन जब बात उस ज्ञान को क्रिया में उतारने की आती है तो वे पूर्णता शून्य होते हैं। वे मात्र पुस्तक की तरह होते हैं जो दूसरों को संदर्भित की जाये। वे पढ़ते हैं, वे पूरी तरह से हजम नहीं करते, वे मात्र उल्टी कर देते हैं दूसरों पर। क्या प्रयोग है इसका?
केवल तब जब तुम स्वयं सजगता के साथ उन्नति करोगे, तभी तुम अपनी भी मदद कर पाओगे और दूसरों की भी। तुम्हें एक प्रायोगिक समझ की आवश्यकता है। जो कुछ भी तुम सुनते हो उसका महत्व इस चीज में नहीं है कि तुम उसका उपयोग सांसारिक उपलब्धियों के लिए करो, उसका महत्व इस चीज में हैं कि तुम जो कुछ भी सुनते हो उसे अपनी सजगता में लाओ और अपने आप में ये समझो कि वाह्य जगत मात्र एक भ्रम है और जो चीज भी प्राप्त किये जाने की आवश्यकता है वह तुम्हारे अन्दर है। वाह्य जगत में प्राप्त की गई कोई भी उपलब्धि या मील का पत्थर पूरी प्रक्रिया में मात्र एक घटना बनकर रह जायेगा।
जब तुम स्वामियों को बोलते हुए सुनते हो, मात्र ग्रहण करो और आत्मसात करो।
स्वामी केवल सत्य बोलते हैं।
यह इस तरह से हैं : एक बहुत बड़ा घना जंगल है और तुम उसकी छानबीन करने का प्रयास कर रहे हो, एक छोटा सा दिया लेकर के - वह तुम्हारा मन है।
उस छोटे से दिये के प्रकाश में, तुम कुछ फुट दूरी तक ही देखते हो और जो कुछ भी तुम देखते हो, उसी को ही सत्य मान लेते हो।
ये हैं वो जो वैज्ञानिक करते हैं।
वो कुछ फुट दूरी तक देखते हैं और एक नया सिद्धान्त लेकर बाहर आते हैं।
कुछ समय पश्चात् कुछ फुट और आगे जब वो चले जाते हैं, उसी प्रकाश में और अब वो कुछ और देखते हैं, तब वो पहले कहे गये सत्य को नकार देते हैं और नये सत्य की घोषणा करते हैं।
बहुत स्पष्ट रहो : जो कल सत्य था और आज असत्य है वो निश्चित रूप से, कल भी सत्य नहीं हो सकता।
कुछ भी हो यही वो तरीका है जिससे वो अपने मस्तिष्क के माध्यम से उस गहन जंगल की खोजबीन कर रहे हैं।
लेकिन परिकल्पना करो एक बिजली चमकती है और पलक झपकते ही एक प्रकाश में सारा जंगल दृष्टिगोचर होता है।
तब तुम पूरे जंगल को जानोगे और तुम समझा सकते हो चीजों के बारे में, कैसे और कब किस चीज की तुम्हें आवश्यकता है।
जागरूकता के बारे में यही है सब कुछ। जैसे पूरे जंगल को एक प्रकाश की चमक में देखना।
एक बार यह तुम्हारे साथ हो गया, तो तुम समझ लो कि तुम जान गये।
यही कारण है, कि जो सत्य है एक स्वामी के लिए वही सत्य है दूसरे स्वामी के लिए भी। उनकी अभिव्यक्ति भिन्न हो सकती है, परन्तु उनका अंतिम अनुभव एक होगा। या तो तुम अनुभव से जानोगे या तुम नहीं जानोगे। जब तुम अपनी बुद्धि से उत्तर देने का प्रयास करते हो, तुम केवल दर्शनों का निर्माण करते हो। तो केवल दर्शन मत बनाओ अपनी समझ को अनुभव में परिवर्तित करने पर कार्य करो।
दोनों एक साथ मेरा वक्तव्य सुनने के लिए आते हैं और जब मैं कुछ बातें उनके व्यवहारिक जीवन से संबंधित बताता हूँ, तो पति ये सोचता है कि उसकी पत्नी वो बात ध्यान से सुने और पत्नी ये सोचती है कि उसका पति उस बात को ध्यान से सुने, और आखिर में दोनों चूक जाते हैं।
पुरुष की अन्तर्निहित प्रकृति भौतिक वस्तुओं को और धन को एकत्रित करना है। समय के किसी बिन्दु पर, वह यह महसूस करता है कि कुछ चीजें हैं जो वह धन से प्राप्त नहीं कर सकता। सम्पत्ति एकत्रित करने की उसकी गति स्वतः ही धीमी पड़ जाती है। तब वो बौद्धिक ज्ञान या शब्द एकत्रित करना शुरू कर देता है। यह प्रक्रिया किसी तरह कभी नहीं रुकती। वह अधिक से अधिक शब्दों के लिए लोभी हो जाता है।
वो जिसने सम्पदा और शब्द एकत्रित करना बंद कर दिया, सच्चे ज्ञान को खोजना प्रारम्भ कर देगा। कई बार, हम पूछते हैं इसलिए नहीं कि हमें उसका उत्तर चाहिए बल्कि इसलिए क्योंकि हम लोग लोभी हैं अधिक शब्दों के या क्योंकि हम यह दिखाना चाहते हैं कि वह हम भी कुछ जानते हैं।
अगर तुम गहराई से अन्दर तक देखो, तो एक ही प्रश्न उठेगा और वही एक मौलिक प्रश्न तुम्हारे अपने लिए हैं। यदि वह प्रश्न उत्तरित हुआ, तुम जाग्रत हो जाओगे।
एक व्यक्ति ने मुझसे पूछा, "स्वामी जी, ईश्वर क्या है?"
मैंने धीरे से विषय बदला और उसके परिवार और व्यवसाय के बारे में छानबीन की।
हम करीब दो घण्टे तक बातें करते रहे। उन दो घण्टों में, एक बार भी वह अपने प्रारम्भिक प्रश्न पर वापस नहीं आया।
अन्त में मैंने उससे कहा, "अरे, जैसे ही तुम अन्दर आये थे तुमने मुझसे एक प्रश्न पूछा था। मैंने उस प्रश्न का उत्तर इसलिए नहीं दिया, क्योंकि वह प्रश्न तुम्हारे अन्तःकरण की गहराई से नहीं आया था।"
यदि प्रश्न हमारे अन्तःकरण की गहराई से उठेगा, तो हम उसे कभी भूलेंगे नहीं और तब तक आराम से नहीं होंगे, जब तक हम उत्तर से संतुष्ट नहीं हो जाएँगे। कुछ लोग प्रश्न पूछते हैं, खुद ही उत्तर देते हैं और उसके पश्चात् मुझसे पूछते हैं उत्तर के लिए। वे मुझसे मात्र अपने अनुरूप शब्द इकट्ठे करते रहते हैं, बस इतना।
प्रश्न और कुछ नहीं है, बल्कि अपने आप में शब्द एकत्रित करने के लिए वास्तव में छीना-झपटी है। हम अपने आप में बहुत बड़ा महसूस करते हैं अपने आप को जब हम इन शब्दों को इकट्ठा करते हैं। लेकिन यह करने में हम चूक जाते हैं उससे यह कहने का प्रयास कर रहे थे कि आध्यात्मिकता यही है कि किस तरह से जीवन के समुद्र को बिना अपना पैर भिगोये हुए पार किया जाये। यह सब उसी तरह से हैं जैसे तालाब में एक कमल - पानी में गहराई तक मगर पानी से अछूता। आध्यात्मिकता इसलिए नहीं है कि भौतिक चीजों से भागा जाये। इस बारे में बहुत स्पष्ट रहो।
आध्यात्मिकता वास्तव में जीवन अभियंत्रण (Life-Engineering) है। कॉलेज में वे तुम्हें विभिन्न प्रकार अभियंत्रण पढ़ाते हैं। वो मात्र प्रमाण-पत्र है जो तुम अपना मस्तिष्क बेचने के बदले में पाते हो। जीवन अभियंत्रण ही है जिसे हम सबको पढ़ाये जाने की आवश्यकता है। आध्यात्मिकता तुम्हें परमहंस की तरह जीवन जीना सीखाती है इस भौतिक जगत में, गले तक पानी में डूबा हुआ फिर भी पानी को स्पर्श किये बगैर।
यह तुम्हें सिखाती है, एक प्रखर और परिपूर्ण जीवन जीना, बिना किसी व्यक्ति या उसकी सम्पत्ति का अतिक्रमण किये हुए। यह तुम्हें सिखाती है, तुम्हारी अपनी बुद्धि से अलग होना और बिना किसी भ्रम जैसे ईर्ष्या, तुलना, तृष्णा इत्यादि के खुले हुए निश्छल नेत्रों से अस्तित्व के आश्चयों को देखना। यह तुम्हें अस्तित्व के साथ तारतम्य बनाकर के चलना सीखती है और संयोग के शक्ति का अनुभव कराती है, जहाँ तुम यह पाते हो कि चीजें तुम्हारे आंतरिक आनन्द की प्रतिक्रिया स्वरूप स्वतः ही हो जाती है।
यह तुम्हें हमेशा प्रार्थनामय और कृतज्ञता के भाव से परिपूर्ण प्रकृति के प्रति हमेशा सजग रहना सिखाती है। यह तुम्हें सिखाती है हर क्षण अपने अन्तःकरण से आनन्दित रहना, बजाए कि तुम प्रभावित हो अपने वाह्य सीमाओं से और उससे जुड़ी हुई भावनाओं से। यह तुम्हें सिखाती है कि तुम्हारे जीवन का हर क्षण एक उत्सव हो न कि तुम उत्सव के लिए कोई कारण ढूँढ़ो।
वह तुम्हारे आंतरिक बुद्धिमत्ता को प्रकाशित करती है और तुम्हारे वाह्य जगत के प्रदर्शन को तीव्र कर देती है। वह तुम्हारी सजगता को जाग्रत करती है और तुम्हें गहरी जागरूकता में ले जाती है। वह तुम्हें ले जाती है तृष्णा से प्रेम तक, चिंता से आश्चर्य तक, असत्य से सत्य तक, पीड़ा से आनन्द तक, ईर्ष्या से उत्सव तक।
एक बात और : लोग सोचते हैं कि आध्यात्मिकता के लिए उन्हें अलग समय निर्धारित करना चाहिए, कभी नहीं। यह बात जो मैंने पहले कही है, उससे तुम जान जाओगे कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। जो लोग इस बात का दावा करते हैं कि उन्हें आध्यात्मिकता के लिए निर्धारित समय चाहिए, वह आध्यात्मिक लोग नहीं हैं, वो धार्मिक लोग हैं। दूसरों को उनकी उपासना का फल जल्दी मिल रहा है। इसलिए हमें अपनी उपासना उस तरीके की कर देनी चाहिए जैसी दूसरा करता है। ये सब मूर्खतापूर्ण है। उपासना में भी इतनी तुलना। जो तुम कर रहे हो उसे पूरी निष्ठा और आस्था के साथ करो, चीजें स्वतः ही होंगी।
इसके साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान के पीछे के विज्ञान को भी समझने का प्रयास करो। जब तुम उसका अनुसरण करते हो, इसलिए कि तुम्हारा मन उससे पूरी तरीके से तारतम्य में रहे बजाए इसके कि तुम उसी अनुष्ठान में फँस जाओ। अस्तित्व के साथ तारतम्य स्थापित करना ही किसी धर्म या धार्मिक अनुष्ठान का अंतिम लक्ष्य है। इसे समझने की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की अनिश्चितता के बगैर।
धार्मिक अनुष्ठान एक प्रकार का कोई सौदा नहीं है जिसे ईश्वर को घूस दिया जाये। वे किसी प्रकार का तुम्हारा बैंक खाता नहीं है, जो तुम अपनी सुरक्षा के लिए निर्मित करते हो। ये कोई दौड़ नहीं है, जो तुम किसी अन्य के साथ दौड़ रहे हो और देखना चाहते हो कि कौन अधिक कर रहा है। इसलिए तुलना करना बंद करो और पूरी तीक्ष्णता के साथ जो कर रहे हो उसे करो।
मुझे एक कथा याद आ रही है :
तीन लोगों ने एक साथ व्यापार शुरू किया।
उन्होंने अपने व्यापार में ईश्वर को भी एक भागीदार बनाया।
उन्होंने आपस में तय किया कि जो भी लाभ होगा, उसका एक फीसदी
ईश्वर को देंगे।
उन लोगों ने व्यवसाय शुरू किया और अपेक्षा से बहुत अधिक लाभ
हुआ।
तब समस्या खड़ी हुई : कि ईश्वर को इतना अधिक कैसे दिया जाए।
उनमें से हर एक ने एक सुझाव दिया।
पहला व्यक्ति बोला, "ठीक है हम एक घेरा खींचते हैं और उसी में सारा
पैसा फेंकते हैं, जो कुछ घेरे के अन्दर गिरेगा वह ईश्वर का है और जो
कुछ घेरे के बाहर गिरेगा वह हमारा।"
दूसरा व्यक्ति बोला, "नहीं, मैं तुम्हें एक बेहतर तरीका बताता हूँ। हम
सचमुच का एक बड़ा घेरा बनायेंगे और सारा पैसा उसमें फेकेंगे, जो कुछ
घेरे के अन्दर गिरेगा वह हमारा होगा और जो बाहर गिरेगा वह ईश्वर
का होगा।"
उसके नीचे मात्र ध्यान के भाव से बैठों तो इतना पर्याप्त होगा। तुम्हें जटिल, कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। इसकी हर टहनी और पत्तियाँ मुझसे बातें करती हैं।
देखो, जब तुम मूर्ति की उपासना करते रहते हो तो तुम्हें अधिक से अधिक सजग रहने की आवश्यकता है, उस अस्तित्व की प्रचण्ड उपस्थिति की जो तुम उस मूर्ति के साथ जोड़ने का प्रयास करते हो। उसके पश्चात् तुम स्वतः ही हर जगह ईश्वर को देखोगे। तुम यह बात समझोगे कि वह मात्र एक मूर्ति नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण रचना है जो ईश्वर के अस्तित्व के साथ सारगर्भित है। उसके पश्चात् तुम सम्पूर्ण अस्तित्व के साथ संबंधित होना शुरू कर सकते हो।
ध्यान के साथ, यदि तुम पूरी निष्ठा के साथ ध्यान करते हो, परिणाम निश्चित नहीं है। एक व्यक्तित्व परिवर्तन संभव है। तुम एक दूसरे व्यक्ति के रूप में उभर सकते हो। यह महान खतरे के रूप में देखा जाता है। यह एक जुए की तरह देखा जाता है। परिवर्तन प्रारम्भ हो जाता है। यही वो परिवर्तन है जिसकी तुम वास्तव में कामना करते हो, लेकिन जब वो होने लगता है तब तुम घबड़ा जाते हो।
अपने को अनुष्ठानों में सुरक्षित और आराम महसूस करते हो तुम। अनुष्ठान तुम्हारे दिनचर्या का एक भाग बन जाता है। वे तुम्हारे कार्यवृत्त, जिसका तुम अनुसरण करते हो उसका भाग बन जाता है। किसी तरह से यह तुम्हें संतुष्टि देते हैं और तुम जहाँ हो वहीं रह जाते हो। ध्यान के साथ, तुम्हारी अवधारणा को झटका लगता है और तुम डर महसूस करने लगते हो। तुम्हारी आस्था का जो स्वरूप वर्षों से परिस्थितिजन्य होकर के बना रहता है अचानक हिल जाता है। तुम महसूस करते हो कि तुम एक ऐसे मार्ग पर चल रहे हो जिस पर बहुत कम लोग चलते हैं और यह है जो तुम्हारे अन्दर भय पैदा कर देता है।
जब तुम ध्यान करते हो, तुम्हारी सजगता बढ़ती है और जब ये होता है, तो जो तुम अपने आस-पास बंधन महसूस करते हो जो वास्तव में समाज तुम्हारे आसपास बना देता है, धीरे-धीरे वो खत्म हो जाता है और तुम्हारे अन्दर विद्रोह की भावना पैदा होती है, समाज के प्रति नहीं बल्कि अचेतन के प्रति और अनभिज्ञ स्थिति के प्रति। यह विद्रोह तुमसे छानबीन करवाता है उस कारण की जिसके फलस्वरूप और बहुत से मार्ग तुम्हारे लिए खुलते हैं।
इस तरह से तुम उस स्थान की और गहराई में जाते हो जिस स्थान पर तुम पहले कभी प्रवेश नहीं किये रहते, एक ऐसा स्थान जिसे समाज जानता भी नहीं, एक स्थान जिसके प्रति समाज सतर्क रहता है, एक ऐसा स्थान जो तुम्हारे अन्दर हमेशा तुम्हारे साथ था परन्तु बाधित था, एक ऐसा स्थान जिसको खोलने के लिए तुम हमेशा से चाभी की तलाश में थे, परन्तु उसके बारे में पूर्णतः अनभिज्ञ
स्वामी की सहायता से, तुम अकेले व्यक्तिगत रूप से खड़े हो सकते हो, एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह, जिसने अपनी विलक्षणता खो दी हो। इसका ये अर्थ नहीं है कि तुम स्वामी के ऊपर आश्रित हो, कदापि नहीं। ये भी सामान्यतः दूसरी गलत अवधारणा है। लोग सोचने लगते हैं कि तुम एक-दूसरे मनुष्य के ऊपर आश्रित हो गये हो अपने जीवन के लिए।
यह इस तरह से : तुम एक विशेष स्थान के लिए अपने तरीके से अपना मार्ग खोजने का प्रयास कर रहे हो। यदि तुम्हारे ऊपर छोड़ दिया जाये, तो तुम कई स्थानों पर निर्देशों के बारे में पूछोगे। कई बार तुम्हें गलत निर्देश भी मिल जायेंगे और तब तुम्हें वापस भी आना पड़ेगा, और इस रूप तुम किसी तरह से अपने लक्ष्य को प्राप्त करोगे। इसमें तुम्हें काफी लम्बा समय लग सकता है, लेकिन तुम पहुँच जाओगे। लेकिन यदि तुम्हारे पास एक नक्शा या एक मार्गदर्शक हो? तब तुम सीधे अपने लक्ष्य तक बिना समय खाये हुये पहुँच सकते हो, क्या ऐसा नहीं है? क्या इसका अर्थ होता है कि तुम आश्रित हो उस नक्शे पर या मार्गदर्शक पर? नहीं, ये मात्र किसी चीज को जल्दी करने का एक तरीका है, इतना पर्याप्त है। इसी तरह से, स्वामी एक मार्गदर्शक हैं जो रास्ता जानते हैं, जो उस जगह पर पहले जा चुके हैं और जिसे तुम खोज रहे हो और वो स्वामी तुम्हारी मदद करने के लिए उपलब्ध हैं।
यदि तुम्हारे अन्दर केवल समर्पण भी है, तुम निःसंदेह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करोगे, लेकिन यदि तुम्हारे अन्दर समर्पण के साथ साहस भी है तो तुम छलांग लगा दोगे अपने लक्ष्य की तरफ। यह साहस तुम्हारे अन्दर केवल तब आयेगा, जब तुम दूसरों की तरफ देखना बंद कर दो और केवल अपने आप की तरफ देखो, यदि तुम अपनी तुलना दूसरों से करना बंद कर दो और अपने आप को सजगता से देखो तुम्हारे अन्दर की व्यवस्था में जो परिवर्तन सूक्ष्म ढंग से हो रहा होगा।
तुम्हें दृढ़ता से साहस के साथ खड़े होने की आवश्यकता है अपने मार्ग पर। साहस की दृढ़ता तुम्हारे अन्दर केवल तब आयेगी, जब तुम अपने आप के प्रति ही कठोरता से केन्द्रित रहोगे, बिना अपनी किसी दूसरे से तुलना किये हुये।
समाज तुम्हें परिचित स्वरूपों में जिन्हें वो जानता है, खींचने के लिए तैयार है। जिसमें पीड़ा है, जिससे वो परिचित है और जिसे वो नियंत्रित कर सकता है, एक ऐसे मार्ग पर जो बहुतायत द्वारा चला जाता है और टूट-फूट गया है। इस मार्ग पर जाने में किसी साहस की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह अत्यन्त सरल है। परन्तु उस आध्यात्म के मार्ग पर चलना जिस पर कम लोग चलते हों, उस पर चलने के लिए साहस की आवश्यकता पड़ती है। जब मैं साहस कहता हूँ तो मेरा अभिप्राय साधारण साहस से नहीं है, मेरा अर्थ है पूर्ण साहस।
जिप्सी फल (Gypsy beads) पहनने में किसी साहस की आवश्यकता नहीं है, लेकिन रुद्राक्ष पहनने के लिए साहस की आवश्यकता है। मैं अपने अनुयायियों को रुद्राक्ष देता हूँ, जो उसे पहनना चाहता हैं। रुद्राक्ष और कुछ नहीं बल्कि ऊर्जा घर है। वे अपने अन्दर तुम्हारे लिए अस्तित्व की ऊर्जा एकत्रित करके रखते हैं। वे उस बैटरी घर की तरह हैं जो तुम्हें समय-समय पर जब तुम कमजोर पड़ते हो, तुम्हें ऊर्जा प्रदान करते हैं। परन्तु समाज इन चीजों को सन्यास के स्पष्ट चिह्न के रूप में देखता है। वे उसे इस तरह देखते हैं जैसे यह चीज केवल वैरागियों द्वारा पहनी जाती है, बिना वैराग्य का अर्थ समझे हुए।
वे उन लोगों की भर्त्सना करते हैं, जो पारिवारिक जीवन में रहकर के रुद्राक्ष पहनते हैं। लेकिन जब वो रुद्राक्ष को किसी मूर्ति या साधु के गले में देखते हैं, तो वो खुश होते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं। मेरे बहुत से युवा अनुयायी मुझसे आकर के बताते हैं किस तरह से उनके परिवार में प्रतिक्रिया होती है रुद्राक्ष के पहनने पर। ये सारे अफवाह फैलाने वाले बिना रुके हुए लगातार बाते करते रहेंगे और विभिन्न प्रकार की कहानियाँ फैलायेंगे, इन सब चीजों के बारे में। क्या यह बकवास नहीं है? जब वे प्रार्थना करते हैं, तो वे अस्तित्व की ऊर्जा से प्रार्थना करते हैं, लेकिन जब वही ऊर्जा और साधारण रूप में उन्हें उपलब्ध होती है तो उसे लेने के लिए वो तैयार नहीं होते। वे उससे प्रार्थना तो करते हैं लेकिन उससे दूर भी भागते हैं।
यदि तुम गहराई से इसका विश्लेषण करो, तो यह कितनी बड़ी बकवास और कितना मूर्खतापूर्ण है। वे अपने आप को ईश्वर से कितनी पृथकता से अलग देखते हैं, समस्या यह है। वे इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं कि वे ईश्वर हैं। मैं तुम्हें अब बताता हूँ : चाहे तुम इसे जानते हो या न जानते हो, चाहे तुम इसे स्वीकार करो या न स्वीकार करो, चाहे यह तुम्हें अच्छा लगे या न अच्छा लगे, चाहे तुम इस पर विश्वास करो चाहे न करो, तुम हो ईश्वर। यह अन्तर्निहित आधार है विशुद्धि चक्र का भी - अपने विलक्षण स्वरूप और असीमित ऊर्जा को खोज लेना।
जब तुम्हारा साहस बढ़ता है, तब समाज स्वतः ही हल्का पड़ के नगण्य हो जाता है। जब तुम्हारा साहस कमजोर पड़ता है, समाज तुम्हारे ऊपर शक्तिशाली रहता है। यह सब तुम्हारे मन में रहता है। कितनी शक्ति तुम समाज को देते हो, कितनी शक्ति उसकी तुम्हारे ऊपर होगी। समाज को किसी चीज के लिए दोषी मत कहो।
जब तुम प्रस्फुटित होने लगते हो, तुम्हारी सारी प्राथमिकतायें बदलना शुरू कर देती हैं। जो बहुत महत्वपूर्ण रहता है पहले, वह अधिक महत्वपूर्ण नहीं रह जाता। केवल वही चीजें महत्वपूर्ण रह जाती हैं जो तुम्हारे आत्मस्वरूप को पालती है। तुम्हारा सारा दृष्टिकोण बदल जायेगा, तुम्हारी संपूर्ण उपस्थिति बदल जायेगी।
तुम्हारी उपस्थिति स्वतः ही लोगों को आकर्षित करने लगेगी। हालांकि वो इस बात का अनुमोदन नहीं करेंगे। तुम्हारे अन्तःकरण में अनुभव होने वाली कांति उन्हें आकर्षित करेगी और उनके अन्दर गहरा कौतूहल पैदा करेगी। हालांकि समाज तुम्हारे बदले हुए दृष्टिकोण की आलोचना करेगा, लेकिन वह तुम्हारी उपस्थिति को विशिष्टतापूर्वक भिन्न पाना शुरू कर देगा।
जब परिवर्तन होता रहे, पूर्व की किसी भी चीज को बस पूरी तरह से नकारो। पूर्व तुम्हें बार-बार खींचने का प्रयास करेगा, उसी बंधन और परिचित स्वरूपों में। यदि तुम दूसरों के शब्द सुनोगे तो तुम अपने आप को बंधन में डालोगे। मात्र निर्णय ले लो कि तुम दृढ़ता से टिके रहोगे अपने अन्दर होने वाली इस परिवर्तन की समाधि में। यह तुम्हारा सबसे महान परीक्षण है - तुम्हारे पूर्णरूपेण परिवर्तन हो जाने में तुम्हारे धैर्य का परीक्षण। तब तक दृढ़ रहो जब तक परिवर्तन पूर्ण और परिपक्व न हो जाये।
इस एक बात को समझो : एक ब्रह्माण्डीय ऊर्जा है, जो सारे ब्रह्माण्ड में व्याप्त है और एक ऊर्जा है जो तुम्हारे अन्दर व्याप्त है। आध्यात्मिकता और कुछ नहीं अपितु दोनों ऊर्जाओं में एक जीवन्त संबंध स्थापित करा देना है। जब तुम्हारी व्यक्तिगत चेतनता सर्वभौमिक चेतनता से मिल जाती है, तुम पराचेतन हो जाते हो।
मात्र एक कामना पराचेतन बनने की पर्याप्त नहीं है। इसे एक जागरूक निर्णय की आवश्यकता है। देखो साधारण कामनायें और कुछ नहीं अपितु लोभ हैं। वे तुम्हें तुम्हारे विशेष लक्षण की तरफ नहीं प्रेरित करतीं। एक जागरूक फैसला तुम्हें उसे प्राप्त करने के प्रति क्रियाशील बना देगा।
लोग इन चीजों को ठीक से समझते नहीं हैं और बस सतही स्तर पर उस पर बातें करते हैं। जब तुम किसी चीज को समझते नहीं हो, तुम गलत समझ लेते हो। लेकिन तुम सोचते हो कि तुमने समझ लिया है और यहीं समस्या शुरू हो जाती है।
आध्यात्मिकता एक विज्ञान है, जो तुम्हें तुम्हारे शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के बारे में गहरी समझ देती है। जब तुम सजगता से इसकी तरफ बढ़ोगे, वाह्य जगत पर होते हो तो जो कुछ भी तुम करते रहते हो उससे तुम्हारे आस-पास के लोगों का कोई सरोकार नहीं होता। केवल तुम जानोगे कि जो कुछ भी हो रहा है, अन्दर हो रहा है और बाहर नहीं। केवल तुम अपने अन्दर हो रहे उद्वेलन के प्रति सजग होगे। अपने अन्दर बढ़ती हुई बुद्धिमत्ता के बारे में केवल तुम बता सकोगे। तुम्हारे आस-पास के लोग यह नहीं समझ सकेंगे, जो अनुभव तुम प्राप्त कर रहे होगे। मैं तुम्हें बताता हूँ : कभी किसी को इस बात के लिए संतुष्ट करने का प्रयास मत करो, जो तुम्हारे अन्दर हो रहा है। तुम अपने इस अनुभव को अपने आध्यात्मिक मित्रों से बाँट सकते हो, जो तुम्हारी सोच और स्तर के अनुरूप हो, लेकिन यदि तुम अपने अनुभव ऐसे लोगों से बाँटोगे जो ईश्वरीय कृपा से अन्दर की यात्रा के प्रति भुलक्कड़ हैं, तो तुम केवल गहरी पीड़ा ही पाओगे।
इस अनुभव को मात्र अपने अन्दर होने दो, न तो उनको रोकने का प्रयास करो और न उनके पीछे भागो। उन्हें अपने अन्दर कार्य करने दो जिससे कि तुम परिपक्व हो जाओ। यदि तुमने उनको किसी बिन्दु पर नियंत्रित किया तो तुम उसी बिन्दु पर अटक जाओगे और पूरी चीज से चूक जाओगे।
याद रखो ये सारे अनुभव एक देखने बताने वाले लक्षण हैं कि तुम अपने अन्तःकरण की यात्रा पर हो। ये उस संकेत-पटल की तरह हैं जो तुम सड़कों पर देखते हो। क्या तुम उसी संकेत-पटल पर अटक जाते हो यह कहते हुए कि तुम्हारा लक्ष्य आ गया? नहीं, उन संकेत-पटलों पर मत अटको, अपने लक्ष्य के प्रति बढ़ते रहो।
एक पूर्ण निष्ठा और दृढ़ता की आवश्यकता है और ये स्वतः आ जायेगी जब तुम तैयार हो जाओगे, जब तुम अपने मन का परित्याग करने के लिए तैयार हो जाओगे - जो समाज है, और अपने हृदय से जीना शुरू कर दोगे, जब तुम दूसरों के प्रति उँगली उठाना बंद कर दोगे और अपनी तरफ उँगली उठाओगे, चाहे जो हो जाये। जब तुम प्रायोगिक रूप से यह समझ जाओगे कि तुम्हारा मस्तिष्क सामाजिक है और तुम्हारा हृदय स्वाभाविक है।
एक बात और : जब तुमसे लोग तुम्हारे अनुभव के प्रमाण के बारे में पूछने लगें, इतना समझो उनसे प्रमाणित करने की कोई आवश्यकता नहीं है। तुम्हारा अनुभव इतना व्यक्तिगत और अन्तरंग है तुम्हारे लिए कि तुम उसे प्रभावित रूप से किसी दूसरे व्यक्ति से बाँट नहीं सकोगे। वास्तव में यदि तुम उसे बाँटोगे तो तुम्हारे सम्पूर्ण अनुभव मे एक गिरावट आयेगी और दूसरा व्यक्ति हो सकता है कि जो तुम कह रहे हो उस पर विश्वास भी न करे। वे लोग कह सकते हैं कि तुम अपने आप को धोखा दे रहे हो। वो तुमसे ये भी कह सकते हैं कि उन्हें तार्किक ढंग से पूरी चीज बताओ।
तुम देखो : हमारे अन्दर तीन तल की ऊर्जा है। पहले तल की ऊर्जा हमारे मन से हैं जिसका हम दिन-प्रतिदिन की कार्य प्रणाली में सुबह से शाम तक प्रयोग करते हैं। एक बार यह ऊर्जा खर्च हो जाती है, तुम थकान और चिड़चिड़ापन महसूस करने लगते हो यदि करने के लिए तुम्हें और काम दे दिया जाये।
दूसरी तल ऊर्जा की हमारी आपातकालीन पर्त है। यह ऊर्जा भावनाओं से पैदा होती है। यह ऊर्जा उपलब्ध होती है केवल आपातकालीन स्थितियों में। जैसे तुम सड़क पर चल रहे हो एक कुत्ता तुमको दौड़ा ले, तो जो भय की भावना है वो उभरती है और तुम क्या करते हो? तुम भागते हो सामान्य से अधिक तीव्र गति से, जिस गति से सामान्य परिस्थितियों में तुम न भाग पाते, क्या ऐसा नहीं है? चाहे तुम एकदम थकान से चूर हो, चाहे तुम एक पैर भी आगे बढ़ने की स्थिति में न हो, लेकिन यदि एक कुत्ते ने तुम्हें दौड़ाया, तब तुम एक दूसरे प्रकार की ऊर्जा से दौड़ोगे। यह है आपातकालीन ऊर्जा।
तीसरा तल ऊर्जा की तुम्हारे स्वरूप के स्तर की ऊर्जा होगी। यह तुम्हारे अन्तःकरण में असीमित ऊर्जा का स्रोत है, जिसका तुम प्रयोग एकदम नहीं करते। इस ऊर्जा की पर्त को खोला जा सकता है और अनुभव किया जा सकता है गहरे ध्यान से। चाहे तुम इसे स्वीकार करो या न करो। तुम संबंधित रहते हो इन तीनों ऊर्जा की पर्तों से विशुद्धि चक्र में ही चाभी है इन ऊँची ऊर्जा स्तरों की।
मैं तुम्हें एक घटना के बारे में बताता हूँ, जो वास्तव में घटी थी मेरे भ्रमण काल में। हिमालय में एक खूबसूरत स्थान अल्मोड़ा है, वहाँ एक छोटा सा आश्रम है जिसमें कुछ झोपड़े हैं उन लोगों के लिए जो साधना करना चाहें।
इस स्थान के साथ एक बात कही जाती थी कि रात में अक्सर शेर आया करते थे।
अपने भ्रमण काल में कुछ समय तक मैं वहाँ था। मैं घण्टों वहाँ साधना किया करता था। वहाँ एक व्यवस्था थी, जब आश्रम का मुखिया शेर के आने की भनक पा जाता था तो वह एक घण्टी बजा देता था जिससे कि सारे साधु अपने-अपने झोपड़ों के अन्दर चले जाये और अन्दर से दरवाजा बंद कर लें, तब तक के लिए जब तक उन्हें बाहर आने के लिए न कहा जाये।
एक मौके पर, रात्रि के समय, जब हम साधना कर रहे थे, घण्टी बजी और हम सब अपने-अपने झोपड़ों में चले गये।
दूसरे दिन, आश्रम का मुखिया आया यह देखने के लिए कि हम ठीक-ठाक हैं। उसने देखा कि एक झोपड़ा बंद था और संन्यासी उसके अन्दर खिड़की से दरवाजा खोलने के लिए चिल्ला रहा था।
हम सब दौड़कर झोपड़े तक गये और झोपड़ा खोलने का प्रयास किया, परन्तु खोल नहीं पाये।
अन्त में, हममें से कुछ खिड़की के रास्ते से झोपड़े के अन्दर गए।
हमारे आश्चर्य की सीमा नहीं थी, जब हमने देखा कि उसने एक बड़ा चक्की का पत्थर दरवाजे से लगा दिया था जिससे कि शेर दरवाजा धकेल कर अन्दर न आ सके।
हम लोगों ने मिलकर उस पत्थर को हटाया और दरवाजा खोला।
हमें अचानक यह बात खटकी कि इस आदमी ने अकेले कैसे इस पत्थर को दरवाजे से लगाया होगा।
उसने उत्तर दिया, "इसे लगाना? अरे मैंने बस उसको उठाया और उठाकर रख दिया।"
जब उसने शेर के आने की खबर सुनी, उसने बस पत्थर उठाया और दरवाजे से लगा दिया।
एकदम यही बात मैं कहना चाहता हूँ कि आपातकालीन ऊर्जा तल क्या होती है? सामान्य परिस्थितियों में उसी व्यक्ति द्वारा वही पत्थर उठाया नहीं जा सकता था। क्या तुम समझ रहे हो? घटना के बाद, एक बार जब आपातकालीन स्थिति बीत गयी, वह स्वयं उस पत्थर को दरवाजे से नहीं हटा पा रहा था।
भय से या लोभ से, दूसरे तल की ऊर्जा खुलती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई महत्वपूर्ण बैठक है, क्या तुम थकान महसूस करोगे? नहीं, तुम जीवन्त और ताजा महसूस करोगे। उस बैठक में भाग लेने का लोभ या कामना तुम्हें ऊर्जावान स्थिति में रखेगी।
विशुद्धि चक्र ही वह दरवाजा है जिससे ये तीनों ऊर्जा की पर्त खोली जा सकती है। लेकिन तुम्हें इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि तुमने इन तीनों पर्तों का प्रयोग बहुत दिनों से प्रभावित ढंग से नहीं किया।
यह इस तरह से हैं : हर बंदरगाह में एक स्थान होता है नाव जेट्टी, जहाँ नावें रखी जाती हैं। ऐसा सामान्यतः कहा जाता है कि जो नाव बहुत दिन तक जेट्टी में रखी रही, बिना पानी में उतारे हुये वो भूल जाती है कि उसका पानी से भी कोई संबंध है।
इसी तरह से, क्योंकि तुमने ऊर्जा के तीसरे पर्त का बहुत दिनों से कोई प्रयोग
नहीं किया, तुम भी भूल गये हो कि तुम्हारे पास ऐसी कोई ऊर्जा है या इस तरह की किसी ऊर्जा से तुम्हारा संबंध है। तुम्हारी साधना तुम्हारे लिए इस तीसरे स्तर की ऊर्जा को खोल सकती है।
यदि तुम, इस चक्र को स्वच्छ स्थिति में रखो, तो तुम वाह्य जगत में महान ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हो और अन्तर जगत मे महान गहराइयों को छू सकते हो। जब तुम हीन भावना या ईर्ष्या से ग्रसित रहते हो, यह चक्र बाधित रहता है। हीन भावना ईर्ष्या का ही प्रत्यक्ष प्रगटन भर है, ईर्ष्या सक्रिय है जब कि हीन भावना निष्क्रिय है। दोनों तुलना का परिणाम हैं। हीन भावना से तुम ऐसा महसूस करते हो कि तुम ठीक नहीं हो और थोड़े समय तक हटना चाहते हो। ईर्ष्या में, तुम बर्दाश्त नहीं कर पाते और तुम प्रतिक्रिया प्रारम्भ कर देते हो। यह फर्क है। एक बात समझो : कोई भी हीन भावना जो अपने बारे में तुम्हारे अन्दर है ये दर्शाती है कि तुम ईश्वर से कम हो, वही हीन भावना है क्योंकि तुम ईश्वर ही हो, इसीलिए मैं कहता हूँ कि तुम्हें अपनी तुलना किसी से नहीं करनी है, क्योंकि यहाँ तुलना का कोई स्थान है ही नहीं।
इस चक्र में छुपी हुई दूसरे और तीसरे पर्त की ऊर्जा का अनुभव करने की तुम्हें आवश्यकता है, जिससे कि तुम अपने अन्दर की छुपी हुई असीमित क्षमता को समझ सको। यह चक्र वास्तव में ऊर्जा की पीठ है हमारे लिए। यदि हम एकाग्र होकर ध्यान केन्द्रित करेंगे तो हम उसमें से निकलती हुई ऊर्जा को अनुभव करेंगे।
जब मैं हिमालय में भ्रमण कर रहा था, तो मैं मीलों की दूरी पैदल चला करता था। मैं बहुत धीमी गति से चला करता था, अपने विशुद्धि चक्र पर केन्द्रित होकर के। धीरे-धीरे मैं गति पकड़ता था इस चक्र पर अपने ध्यान केन्द्रित करने में और बिना किसी प्रयास के पैदल चलता रहता था। कुछ समय पश्चात् मेरा शरीर झूलते हुए आगे बढ़ता था और मैं मात्र एक दृष्टा रहता था और इस रूप में मैं कई मीलों की यात्रा पूरी करता था।
जो भी भोजन तुम करते हो या जो भी शारीरिक अभ्यास करते हो, यह तुम्हारे पहले पर्त की ऊर्जा की मदद करती है। भोजन अकेले तुम्हें ऊर्जा नहीं देता। यह एक बहुत सामान्य गलत अवधारणा है कि भोजन तुम्हें ऊर्जा देता है। भोजन ऊर्जा का एक स्रोत है, बस इतना।
तिब्बत में योगीजन एकदम भोजन नहीं करते वो बेलपात्र से केवल पानी पीते हैं। मैं हिमालय में इस तरह से 6 महीने तक रहा था। मैं सूर्य से ऊर्जा प्राप्त करता था, स्नान करते समय जल से ऊर्जा प्राप्त करता था, साँस लेते समय वायु से ऊर्जा प्राप्त करता था। ये सब यौगिक तरीके हैं। पराचेतन होने के लिए जीवन भर तपस्या करनी पड़ती है। वही तुम्हारे स्वरूप में सतत नाचती रहती है।
जब तुम दूसरों से मुकाबला करना प्रारम्भ करते हो, तुम अपने आप को भूल जाते हो। तुम अपने स्वरूप को शक्तिशाली बनाना भूल जाते हो, जो न छुआ गया तुम्हारा वास्तविक ऊर्जा स्रोत है। यदि तुम्हारे अन्दर शारीरिक शक्ति है और बौद्धिक शक्ति है, तो बिना आत्म की शक्ति के ये सब बेकार है। केवल तब जब तुम अपनी आत्मा की शक्ति को खोज लेते हो, तब तुमने जीवन की ऊर्जा स्रोत को छू लिया?
प्रश्न : स्वामी जी, एक बार हम ईर्ष्या से मुक्त होने में सफल हो जायें, तो क्या हम कम से कम अपने अन्दर की कमियों में से एक से पूर्णरूपेण स्वतंत्र हो जायेंगे?
निश्चित रूप से, यदि तुम यह देख सको कि तुम्हारे अन्दर प्रेम बिना किसी राग या ईर्ष्या के हैं तुम निश्चित रूप से आगे बढ़ गये, लेकिन तुम्हें पूरी सजगता से आगे बढ़ना है क्योंकि तुम बहुत सरलता से वापस फिसल सकते हो अपने पूर्व के अचेतन तरीकों में और पूर्व के भावनाओं में एक बार फिर।
अपनी इस नयी खोजी हुई सजगता को पकड़े रखो और उसी के साथ चलते रहो। वह तुम्हारे लिए और खूबसूरत संभावित मार्ग खोलेगी जिसका तुम अन्वेषण कर सको। कहीं अटको मत। सबसे बड़ा खतरा कुछ अनुभवों में अटकने का है जो तुम्हें ठोस प्रतीत होंगे।
स्वामी अपने अनुयायियों को किसी भी प्रकार के अनुभवों में अटकने नहीं देते। वो हमेशा अपने अनुयायियों को ठेलते रहते हैं और आगे बढ़ने के लिए जिससे कि वो अपनी खोज में गहराई तक जा सकें। जो लोग देवी या देवता का दर्शन पा जाते हैं अक्सर अपनी आध्यात्मिक यात्रा में वहीं अटक जाते हैं। वे महसूस करते हैं कि अब और कुछ अधिक देखा जाना नहीं है इसलिए अपने उसी अनुभव में वहीं रुक जाते हैं। इसे कभी मत होने दो।
तुम देखो, जब तक तुमने परमानन्द की स्थिति को नहीं प्राप्त कर लिया, तुम कभी भी धरातल पर वापस गिर सकते हो, इसलिए याद रखो और अपनी सजगता को निरंतर पोषित करते रहो जिससे कि तुम गहराई और गहराई तक समझ सको।
एक बात समझो : स्वामी का कार्य बहुत नाजुक है। उसे तुममें से हर एक को अलग-अलग बड़ी सजगता से और बहुत संभाल कर नियंत्रित करना पड़ता है। उसे देखना रहता है कि तुमसे कौन किस तरीके से बढ़ेगा और प्रफुल्लित होगा,
विशुद्धि चक्र उच्च रचनात्मकता का स्थान है। जब इस चक्र की ऊर्जा खुलेगी, तुम देखोगे कि तुम्हारे पास प्रचण्ड रचनात्मकता उपलब्ध होगी।
जब तुम अपने स्वरूप का प्रकार बदल दोगे, स्वाभाविक रूप से अपनी क्रियाशीलता के प्रकार को भी बदल दोगे। जो भी तुम करोगे वो महान दक्षता और रचनात्मकता से करोगे। परिणामस्वरूप जो उपलब्धियों का प्रकार होगा वह भी बदला हुआ होगा। जो भी तुम्हें मिलेगा, उससे तुम खुश रहोगे और तुम देखोगे कि भौतिक धन सम्पदा और सफलता तुम्हारी तरफ स्वाभाविक रूप से बहेगी। इसलिए तुलना का परित्याग करो और अपने स्वरूप में वापस लौटो और खोजो परमानन्द या नित्यानन्द।
हाँ……अब हम एक ध्यान तकनीक में प्रवेश करेंगे जिसे शक्ति सागर ध्यान कहते हैं। यह तुम्हें प्रायोगिक रूप से समझायेगा कि तुम्हारे विशुद्धि चक्र की प्रचण्ड ऊर्जा का तुम कैसे प्रयोग कर सकते हो।
शक्ति सागर साधना
(काल अवधि : 30 मिनट)
शक्ति सागर साधना जेन धर्म से ली गयी है। वह तुम्हारे ब्रह्माण्डीय ऊर्जा को उद्वेलित करने में मदद करती है। इस ध्यान की मुख्य चाभी यह है कि तुम अपने मन को विशुद्धि चक्र पर ही केन्द्रित रखो जब शरीर चल रहा हो। जब तुम यह ध्यान करोगे तो उस ऊर्जा को सीधे उद्वेलित करोगे।
खड़े होकर के अपने दोनों नेत्र बंद करो और ध्यान अपने विशुद्ध चक्र पर केन्द्रित करो। किसी कुर्सी या सहारे के पीछे खड़े हो और उसको पकड़े रहो। धीरे-धीरे चलना शुरू करो बहुत धीरे उसी स्थान पर जहाँ तुम खड़े हो।
अब धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाना शुरू करो। वहीं चलते रहो उसी स्थान पर तेज और तेज गति से। अपनी चलने की सीमा वहीं तक ले जाओ, बिना किसी कष्ट के। अपने ऊपर आवश्यकता से अधिक दबाव मत दो किसी भी समय। हर समय अपने विशुद्धि पर ध्यान केन्द्रित रखो। तुम उससे निकलती हुई ऊर्जा को अनुभव करोगे। सबसे महत्वपूर्ण भाग यह है कि इसमें किसी भी समय गति धीमी नहीं की जा सकती। 20 मिनट के पश्चात् रुक जाओ।
अगले 10 मिनट जहाँ भी हो तुम वहीं शांति के साथ चुपचाप बैठ जाओ। अपने नेत्र बंद रखो और विशुद्धि पर ध्यान केन्द्रित करो। अब तुम उस ऊर्जा को अपने अन्दर ग्रहण कर रहे होगे, जो तुमने इस चलने से पैदा की।
इस ध्यान की चाभी इसी में है कि तुम्हारा ध्यान केन्द्रित रहना चाहिए विशुद्धि

अहंकार की निर्जरा
अब हम आज्ञा चक्र में प्रवेश करेंगे। जो दोनों नेत्रों के ऊपर भौंहों के मध्य में स्थित है।
संस्कृत में 'आज्ञा' का अर्थ होता है - 'इच्छा' या 'आदेश'। आज्ञा चक्र को मुख्य (Master) चक्र भी कहा जाता है।
यह चक्र गंभीरता और अहंकार से बाधित रहता है और इसे प्रफुल्लित किया जा सकता है, निश्छलता, बुद्धिमत्ता और सरलता से और हर तरह के अहंकार का त्याग करके।
(ध्यान तकनीक : दिव्य नेत्र साधना - एक ज़ोरोस्ट्रियन साधना तकनीक)
आज्ञा चक्र को चक्रराज कहा जाता है - सारे चक्रों का राजा।
यह इतना महत्वपूर्ण चक्र है कि करीब-करीब हर धर्म ने इसे क्रियान्वित करने पर कार्य किया। जब आज्ञा चक्र खुल जाता है, तो आपका सारा स्वरूप एक भिन्न संसार में प्रवेश कर जाता है। आपके अन्तःकरण के सभी क्षेत्रों के सारे स्तर खुल जाते हैं। यही कारण है कि पूर्व के सारे देवों को उनके ललाट पर तीसरे नेत्र से प्रतिबिम्बित किया गया है। यह तीसरा नेत्र प्रतीक है कि आज्ञा जाग्रत है।
एक बहुत पुरानी कहावत है, कि यदि आप वाराणसी (भारत का एक पवित्र शहर) में मरेंगे, तो स्वतः ही मुक्त हो जायेंगे। वाराणसी मात्र एक शहर नहीं है जैसा कि हम जानते हैं। वह एक क्षेत्र है, जहाँ कि वारणा जो कि भौंहें हैं नासी से मिलती हैं, जो नाक है, दोनों के बीच यही निश्चित स्थान है आज्ञा चक्र का। यह प्रतिबिम्बित करता है अहंकार की मृत्यु को और मुक्त पराचेतन स्थिति को।
आज्ञा चक्र का सीधा संबंध अहंकार से, गंभीरता से, अपने आप के बारे में अत्यधिक सोचने से और जीवन को अति गंभीरता से लेने के स्वभाव से है।
गंभीरता है क्या?
गंभीरता और कुछ नहीं है, बल्कि किसी चीज को आवश्यकता से अधिक महत्व देना है, अन्य चीजों की कीमत पर। यह जन्म लेती है हमारी यह देख पाने की अक्षमता से कि जीवन मात्र एक नाटक है जो हर क्षण हो रहा है। गंभीरता परिणति है हमारी जीवन से आवश्यकता से अधिक अपेक्षा की।
एक छोटी कथा :
दो लड़के समुद्र के किनारे बालू का महल बना रहे थे।
वे अचानक आपस में किसी बात पर लड़ने लगे और उनमें से एक ने क्रोधित होकर के पैर से बालू के महल को मारा।
दूसरे लड़के ने जाकर के अपनी इस गंभीर समस्या की शिकायत राजा से की।
राजा हँसने लगा उसके बालू के महल पर इतना अधिक महत्व देने पर।
लेकिन राजा का सलाहकार, एक ज़ेन भिक्षु, ने राजा पर ही हँसना प्रारम्भ किया।
उसने पूछा, "जब आप युद्ध लड़कर पत्थर के किलों के कारण अपनी नींद खो देते हो, तो ये लड़के जो बालू के किलों के लिए लड़ रहे हैं उस पर हँस क्यों रहे हो?"
हमारी सारी गंभीरता मात्र बालू के किलों के बारे में हैं। इसको समझ लें। उस लड़के के लिए इस उम्र में बालू का किला कीमती है, जब कि हमारे लिए हमारी उम्र में पत्थर का किला कीमती है, बस इतना है। चाहे वो बालू का किला हो या पत्थर का किला, उसके पीछे जो गंभीरता रहती है वह एक ही रहती है, गंभीरता का मात्र लक्ष्य भिन्न होता है। इसलिए हँसें मत बच्चों पर, जो बालू के किले के लिए लड़ते हैं।
गंभीरता जीवन के प्रति आपके मस्तिष्क के खुलेपन और स्वतंत्रता को बंद कर देती है। आपको वह सुस्त और मृत बना देती है। वह आपके सोचने को दबाती है और आपको, आपके उन्हीं परिचित स्वरूपों से जिन्हें आप जानते हो, चिपकाये रहती है।
एक ज़ेन आश्रम में एक प्रतियोगिता थी, जो भिक्षुओं के मध्य हुई कि किसका बगीचा सबसे अच्छा है।
अहंकार की निर्जरा अगले सप्ताह के अन्त में आऊँ?"
हममें से अधिकतर इसी तरह के हैं - अपनी किसी भी तथाकथित समस्या से अनावश्यक तनाव में आने वाले। बस एक झटका पर्याप्त होता है और हमारी सारी गंभीरता चली जाती है। जब हम सच्चाई के प्रति जागते हैं, तब हम देखते हैं कि हमारी समस्यायें वास्तव में कितनी महत्वपूर्ण हैं।
जब आप कोई कार्य अत्यधिक गंभीरता से करते हो, जब आप परिणाम के प्रति अत्यन्त सजग होते हो, आप वास्तव में अपने आप को पूरे स्तर पर क्रियाशील नहीं होने देते।
निश्चित रूप से, आपको योजना बनाने की आवश्यकता है, आपको आगे की सोचने की आवश्यकता है। लेकिन इसे निष्ठा के साथ करो, गंभीरता के साथ नहीं। गंभीरता किसी भी रूप में निष्ठा नहीं है। निष्ठा किसी कार्य पर उत्साह और यौवनपूर्ण ढंग से केन्द्रित कराती है। निष्ठा उस कार्य पर आपको आपकी पूरी क्षमता से लगायेगी, बिना बहुत अधिक चिंतित हुये परिणाम के बारे में।
जब आप गंभीर होते हो, आप खुश नहीं रहते, आप हँसते भी नहीं। आप हँस कैसे सकते हो, जब आप गंभीर होते हो। वे आपस में परस्पर विरोधी होती है, या तो आप गंभीर रह सकते हो या आप हँस सकते हो, दोनों आप एक साथ नहीं कर सकते, क्योंकि गंभीरता की परिभाषा ही ऐसी है।
लेकिन यदि आप निष्ठावान हो, तो आप हँसते हुए और खेलते हुए हो कर सकते हो। आप जो भी कार्य कर रहे हो, उसे खुशी-खुशी खेलते हुए रचनात्मक तरीके से करोगे और वह कार्य भी पूर्ण हो जायेगा एक अच्छे तरीके से, और क्योंकि आपने वह कार्य पूर्ण कर लिया है, आप निष्ठावान होगे।
निष्ठा के साथ, कोई चिंता नहीं रहती, केवल उत्साह रहता है।
जब आप गंभीर होते हो, आप अहंकारी होते हो, क्योंकि आप, पूरी चीज एक सांसारिक नाटक है, के रूप में देखने में असफल होते हो। आप एक अलग अस्तित्व के रूप में बहुत अधिक महसूस करते हो, मैं के रूप में बहुत अधिक और इसलिए आप गंभीर हो जाते हो। यदि आप समझो कि पूरी चीज केवल एक नाटक है, आप कभी भी गंभीर नहीं होगे। जब यह समझ आपके अन्दर गहराई तक आयेगी, तब आप चीजों को मात्र खुशी-खुशी करते रहोगे, अस्तित्व के साथ तारतम्य बैठाते हुए जैसे कि सब कुछ एक नाटक हो रहा हो और जब आप इस तरह से करोगे, आप गंभीर नहीं होगे, तब आप केवल अपना भाग निष्ठापूर्वक खेल रहे होगा, इतना ही पर्याप्त है।
आप देखो, दो चीजें हैं : समयबद्ध से योजना बनाना और मानसिक योजना
यह वही रवैया है कि - आज मैं गंभीर रहूँगा, कल मैं खुश होऊँगा।
अन्त में आप न तो आज खुश होगे और न कल। आप अपने खुश होने की क्षमता ही खो दोगे, किसी भी समय।
मात्र साधारणता से, सहजता से और निश्छलता से जियो।
परिपूर्णता और दोष रहित की धुन में बहुत अधिक मत रहो। मैं आपको बताता हूँ : परिपूर्णता की धुन आपको मानसिक रोगी बना सकती है। जो कुछ भी आप करते हो उसे पूरी तरह से लगन से करो। तब जो आप करते हो वही पूर्ण होगा और आपको परिपूर्णता के लिए एकदम चिंता करने के लिए आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
परिपूर्णता की धुन हमेशा आपके मस्तिष्क से ही उत्पन्न होती है। फिर आपके लिए एक लक्ष्य बन जाती है। तब आप उसी लक्ष्य के लिए कार्य करते हो और जब आप उस लक्ष्य के प्रति कार्य करते हो, वह सांसारिक और मृत हो जाता है। लेकिन जब आप पूर्ण हो, अपने हृदय में स्थित होते हो और वह एक गहरा अनुभव बन जाता है। तब उसका प्रतिफल अच्छा होना ही है और वो आपको आनन्द भी देगा। उसके पश्चात् जो भी आप करोगे वह अस्तित्व के तारतम्य में होगा।
परिपूर्णता की धुन आपको आनन्द कभी नहीं देती, यह केवल आपके अहंकार को संतुष्ट करती है। चाहे आप अंत में अपने आप को पूरी तरह से ही परिपूर्ण क्यों न महसूस करो केवल यह आपके अहंकार की संतुष्टि होगी, आपके स्वरूप की परिपूर्णता कभी नहीं। बहुत स्पष्ट रहो : जो परिपूर्ण धुन के होते हैं वो बहुत बड़े अहंकारी होते हैं। वो पूर्णता की सीमाओं से ही चूक जाते हैं और एक बात जान लो संपूर्णता तभी संभव है जब तुम उसमें गहराई तक प्रवेश करो। परिपूर्णता कभी संभव नहीं है, क्योंकि वह आपके मस्तिष्क में है और आपका मस्तिष्क परिवर्तनशील है और वो परिपूर्ण की परिभाषा बदलता रहता है।
हाँ एक बात और : त्रुटि करने का साहस करो। गंभीर लोग त्रुटियाँ करने से हमेशा डरते हैं, वे अपने आप को बहुत गंभीरता से लेते हैं, वे अपने आप के बारे में बहुत अधिक सोचते हैं ये उनके लिए बहुत अधिक होता है कि वो कोई त्रुटि करें और उनकी तरफ कोई उँगली उठायें। मैं आपको बताता हूँ कि वास्तव में, ये लोग छोटी-छोटी त्रुटियाँ करने से डरते हैं और अंत में बहुत बड़ी त्रुटियाँ करते हैं।
त्रुटियाँ हो जाने में क्या गलत है? आप कहोगे, "स्वामी जी, मैं अपने कार्य में तो कोई गलती करने का साहस ही नहीं कर सकता, यही कारण है कि मैं गंभीर रहता हूँ।" जो तुम कह रहे हो वो सत्य हो सकता है, आपका कार्य त्रुटियाँ करने
आप इससे मुक्त हो जाओगे, तब आप अधिक स्वतंत्रता और साहस के साथ क्रियाशील होगे। तब आप छानबीन करने के और इच्छुक होगे।
एक छोटी कथा :
एक क्लब में, एक व्यक्ति ताश खेलने के पश्चात् वहाँ से वापस जा रहा था।
वो जहाँ कोट टँगी रहती है वहाँ जाकर अपना कोट पहन रहा था, अचानक एक धीमी आवाज में पीछे से उससे कहा गया, "महोदय, लेकिन क्या आप श्री फिलिप हैं?"
व्यक्ति ने घूमकर उत्तर दिया, "नहीं मैं नहीं हूँ।"
आवाज आयी, "ईश्वर को धन्यवाद। मैं फिलिप हूँ और वो कोट मेरी है।"
हम कितना भयभीत रहते हैं, इस बात से कि हमसे त्रुटि हो सकती है और हमको या हमारे अहंकार को चोट लग सकती है। इसलिए हम इतनी गंभीरता, सहृदयता, विनम्रता और इसी तरह के कई तरीके से कार्य करते हैं। ये और कुछ नहीं बल्कि हमारे अहंकार के निष्क्रिय स्वरूप हैं। क्योंकि तुम अपने अहंकार पर चोट पड़ने से इतना भयाक्रांत रहते हो कि तुम इन तरीकों से व्यवहार करते हो। अपने अहंकार की रक्षा करना बंद करो और स्वतंत्रता से घूमो।
'गंभीरता', से दूर हटो। किसी तरह से हम आध्यात्मिकता को हमेशा जोड़ देते हैं गंभीरता से। यह बहुत गलत अवधारणा है। गंभीरता कभी भी धर्म या आध्यात्मिकता नहीं हो सकती।
क्या आप सोचते हो कि मैं तुम लोगों को इतने हास्य दृष्टांत (Joke), और छोटी कथायें क्यों बताता हूँ? यदि मैं आप लोगों से यह सब चीजें न बताऊँ, आप धीरेधीरे बहुत गंभीर हो जाओगे, और जब आप गंभीर हो जाओगे, आप मृत और बोझिल हो जाओगे, आप हल्के और जीवन्त नहीं रह जाओगे। मैं आपको यहाँ और बोझिल करने के लिए नहीं हूँ।
मैं यहाँ आपको हल्का करने के लिए हूँ। मैं आपको यहाँ यह बताने के लिए हूँ कि आपकी गंभीरता और कुछ नहीं, बल्कि आपके अहंकार का ही एक रूप है। मैं यहाँ आपको यह दिखाने के लिए हूँ जो आप नहीं हो। मैं यहाँ इसलिए नहीं हूँ कि जो आप पहले सोच रहे हो, उसी को आपके अन्दर पुनर्स्थापित करूँ।
जो लोग पूर्व और भविष्य के भार से ग्रसित रहते हैं, वे हमेशा गंभीर रहते हैं। वे स्वच्छंदता से हँसना नहीं जानते। वे महसूस करते हैं कि उन्हें पूर्व और भविष्य का भार अपने कंधों पर लेना उनका कर्तव्य है और इसीलिए वे गंभीरता में डूबे रहते बच्चों के रूप में नहीं हँसेंगे तो बड़े होकर वो करेंगे क्या? मेरे लिए यह बात बहुत महत्वपूर्ण थी।
लोग मुझसे कहते हैं कि मेरी हँसी सब को छू जाती है। उन बच्चों के साथ, पहली बार मुझे लगा कि मेरी हँसी उन्हें छू भी नहीं रही है। वे मुझ मात्र देख रहे थे अपने चेहरों पर वही परिपक्वता लिये हुये। मैंने उन्हें छोड़ दिया इस डर से कि कहीं वे मुझे भी गंभीर न बना दें।
आप देखो, परिपक्वता या शालीनता का कभी न हँसने से या हँसी छोड़ देने से कोई संबंध नहीं है। लेकिन किसी तरह से, हम यह महसूस करते हैं कि हम यदि परिपक्व हो गए हैं तो स्वतः ही कम हँसना चाहिए। हँसी ताकत है क्योंकि वह तुम्हारे सम्पूर्ण परिवेश को आपके अन्तःकरण से ऊर्जा प्रदान करती है।
यदि आप, मेरे किसी सत्र में बैठो, तो अधिकतर समय आप देखोगे, वहाँ हँसी ही होती है। कोई हास्य कथा होगी या कोई कथा कहीं जायेगी, और हर व्यक्ति हँसता हुआ होगा। मैं गंभीरता को कभी व्याप्त नहीं होने दूँँगा। मैं उन लोगों के अन्दर भी, जो मेरे आश्रम में काम नहीं करते, कभी गंभीरता को व्याप्त नहीं होने दूँँगा।
एक छोटी कथा:
एक हास्य वक्ता को एक शहर में कार्यक्रम देने के लिए निमंत्रित किया गया।
वह उस कार्यक्रम में लोगों के बहुत बड़े समूह के साथ आया।
जो व्यवस्थापक था वह आश्चर्यचकित था, जब उसने वक्ता के साथ इतने लोगों को देखा।
वक्ता ने उनके आश्चर्यचकित चेहरे को देखा और समझाया, "आजकल लोगों को हँसना कठिन होता जा रहा है, इसलिए मैं अपने साथ श्रोताओं को लेकर चलता हूँ।"
इस तरह के तथाकथित विशिष्ट क्षेत्रों में लोग हँसेंगे, लेकिन बहुत व्यवस्थित और बड़े सभ्य तरीके से। यह सच्ची हँसी नहीं है, ये मृत हँसी है, हँसी को कभी भी परिमार्जित नहीं किया जा सकता। यदि वह परिमार्जित हुई तो वह हँसी नहीं रह जाती, तब वह, वह ध्यान वाली हँसी नहीं रह जाती जिसकी हम बात कर रहे हैं। वह मात्र अन्दर के अहंकार की अभिव्यक्ति होती है, बस इतना।
जब कोई हास्य कथा सुनाई जाती है उस वक्त आप अपनी हँसी का विश्लेषण करो, आप समझ जाओगे : पहले आपको कुछ अन्तर संबंधित तार्किक कथन
मुस्कुराते और हँसते हुए रहोगे। आपका संपूर्ण स्वरूप केवल हँसी और आनन्द का प्रसार करेगा।
किसी भी हँसने वाली बात पर हँसना ठीक है, लेकिन जब आप अस्तित्व के साथ तारतम्य में हो जाते हो, तो इस संपूर्ण ब्रह्माण्डीय नाटक का आप आनन्द लेते हो और जो भी कुछ होता है उस पर तुम हँसते हो। तब गंभीरता के लिए कोई स्थान नहीं रहता आप और अधिक ठोस नहीं रह जाते। आप छिद्रिल (Porous) हो जाते हो और आप मात्र हँसते हो। आपमें अस्तित्व के खेल की गहरी समझ पैदा हो जाती है और आप हँसते हो।
आप यह देखने में सक्षम होते हो कि हर एक केवल एक खिलाड़ी है, लेकिन अपना भाग खेलने में कितना गंभीर हो गया है, और आप उस पर हँसते हो। आप इस बात पर भी हँसते हो कि कैसे हर एक-दूसरे को जीवन का खेल खेलते समय, छल रहा है। आप इस विचार से हँस देते हो कि आप एक खेल, खेल रहे हो। जब आप हँसने में सक्षम होते हो, आप एक दृष्टा बन जाते हो और जब आप एक दृष्टा बन जाते हो, आप 'मैं', 'मेरा' और अहंकार से अलग हो जाते हो।
एक छोटी कथा :
एक बार, बौद्ध भिक्षुओं का एक सम्मेलन, 'सच्ची आध्यात्मिकता का अर्थ' पर हुआ।
हर भिक्षु ने मंच पर जाकर के लंबे वक्तव्य दिये।
अंत में, एक ज़ेन भिक्षु के बोलने की बारी आई।
वह मंच पर गया और मात्र हँसना प्रारम्भ किया। वह हँसता रहा और हँसता ही रहा.......अपने अन्तर स्वरूप से।
उसकी हँसी उसके पेट से उठ रही थी। वह असहज होकर के हँसने के कारण काँपने लगा।
और उसकी हँसी जल्द ही और लोगों को उस प्रांगण में इस तरह छू गयी कि हर एक जो वहाँ मौजूद था हँसने लगा, बिना यह जाने हुए कि क्यों?
बिना उनके इस बात के भिज्ञ हुए उन लोगों ने उस प्रांगण में एक बहुत बड़ी सकारात्मक ऊर्जा की लहर पैदा कर दी।
सारे भिक्षु एक प्रचण्ड ऊचाई की स्थिति में पहुँच गए।
उनकी सोच बिखर गयी और उनका स्वरूप आनन्द से भर गया।
अन्त में ज़ेन भिक्षु बोला, "यह है सच्ची आध्यात्मिकता।"
अलग अस्तित्व के रूप में महसूस न करो, समझ लो तुम्हारा अहंकार समाप्त हो गया। जब तुम पराचेतन हो जाते हो, तुम्हारा अहंकार पक कर के फूट चुका रहता है। जब तुम्हारे अहंकार का परित्याग हो जाता है, तो जो बंधन तुम्हारे सामने पहले रहते हैं वो अदृश्य हो जाते हैं और अस्तित्व तुम्हारे माध्यम से अबाधित गति से बहता रहता है।
चाहे तुम जानते हो इसे चाहे न जानते हो, चाहे तुम इसे स्वीकार करो या न करो, अस्तित्व तुम्हारे माध्यम से बहने के लिए हर क्षण प्रयासरत है, लेकिन तुम इतना अधिक अहंकार से भरे हुए हो कि तुम उसे ग्रहण करने में असफल हो। तुम अस्तित्व के चमत्कारों को देखने से चूक जाते हो मात्र अपने अहंकार के कारण। तुम असफल होते हो अपने आप को अस्तित्व से जोड़ने में और इसलिए अहंकार के साथ जीते रहते हो तथा अज्ञानता और पीड़ा में रहते हो।
तुम इतना अधिक अहंकार से भरे हुए हो कि तुम अपने स्वरूप से ही बहुत दूर रहे हो। तुमने एक जीवन में नहीं, बल्कि बहुत से जीवन में इतना अधिक इकट्ठा कर लिया है कि तुम्हें उसे अपने अन्दर इकट्ठे किए हुए से मुक्ति पाने की आवश्यकता है। तुम्हारे अन्दर तुम्हारे अपने लिए ही कोई स्थान नहीं है और इसी कारण से तुम क्रियाशील रहते हो अपनी वाह्य सीमा से हर समय, बजाए इसके कि तुम अपने अन्तःकरण से क्रियाशील रहो।
जब तुम्हारा अहंकार समाप्त हो जाता है, तुम और अधिक इस रूप में नहीं रहते और तुम बस समाहित हो जाते हो अस्तित्व में। यही स्थित है पराचेतन स्वामियों की। मैं हमेशा लोगों से कहता हूँ, "जो तुम नहीं हो उसे नष्ट करो।" लोग मुझे हतप्रभ होकर देखते हैं। जब मैं यह कहता हूँ, मेरे कहने का अर्थ है, तुम अपना अन्तर स्वरूप हो और उस अन्तर स्वरूप को इस वक्त दूषित कर दिया गया है हर चीज से जो वह नहीं है - विभिन्न प्रकार की क्रियाशील और सक्रिय अहंकार के स्वरूपों से। ये हैं जिन्हें नष्ट करने की आवश्यकता है और यही मेरे कहने का अर्थ है जब मैं कहता हूँ, "नष्ट करो जो तुम नहीं हो और यह करकर तुम अपने लक्ष्य तक पहुँच जाओगे।"
तुम अस्तित्व का एक भाग हो, और जितने भी कारण तुम्हें इससे अन्यथा सोचने पर विवश करते हैं, वह तुम्हारा अहंकार है। बस इतना। यह कुछ इस तरह से हैं : एक मछली, चाहे वह चाहती हो या न चाहती हो, चाहे वह स्वीकार करे चाहे न स्वीकार करे, चाहे वह विश्वास करे चाहे न करे, वह समुद्र का एक भाग है, यदि वह समुद्र से लड़ती रहती है और फिर भी उसी में निरंतर रहती है, तो अपने ही जीवन को और पीड़ादायक बनाती है।
जब आप अस्तित्व के साथ तारतम्य बनाकर नहीं चलोगे, तो आप अस्तित्व के सुगन्ध से वंचित रह जाओगे। यह कुछ इस तरह से होगा, कि जैसे कोई अत्यन्त अच्छी सुगन्ध आपके आस-पास फैली हो और आप अपनी उंगलियों से अपनी नाक बंद कर लो। यही अहंकार है। जब आप अस्तित्व की सुगन्ध का अनुभव करोगे, तो आप उसके अन्दर व्याप्त सामंजस्य का भी अनुभव करोगे।
आप संपूर्ण अस्तित्व को प्रतिबिम्बित कर सकोगे। आप यह देखने में सफल होंगे कि हर पत्ती और हर टहनी ईश्वर के ही रूप का प्रदर्शन है। जब तुम इस स्थिति में होंगे, आप जिस-जिस भी चीज की कामना करेंगे, आप उसे पायेंगे, क्योंकि आप अस्तित्व के साथ तारतम्य बनाकर चल रहे हैं। जीवन तब आपके लिए एक चमत्कार बन जाता है। यह है जिसे हम अस्तित्व के साथ सामंजस्य स्थापित करना कहते हैं।
और एक बात समझो : जब आप अपने आप को पूर्णतः अस्तित्व के अनुरूप ढालते हो, आप लोभ के साथ कामना नहीं करोगे। बस अस्तित्व आपको हर क्षण जिस चीज की आवश्यकता होगी उसे आपको उपलब्ध कराती रहेगी - इसके पूर्व कि आप उसकी कामना करो। यह है जो मेरे कहने का अर्थ है जब मैं कहता हूँ, 'आप जिस चीज की कामना करेंगे आप उसे पायेंगे।'
समस्या यह है कि हमने अपने अस्तित्व के स्रोत, जो हमारे अन्दर गहराई में स्थित है, से इतनी अधिक दूरी बना ली है इसलिए हमें इस बात की बार-बार स्मरण कराये जाने की आवश्यकता पड़ती है। अपने चारों तरफ फैली हुई खूबसूरती की सराहना और सम्मान करके ही तुम शनैः-शनैः अपने अहंकार का परित्याग करोगे। यही तुम्हारे अन्दर परिवर्तन का बीजारोपण होगा। यही कारण होगा तुम्हें यह समझने का कि एक जीवन की शक्ति है जो तुम्हारे अहंकार से अधिक शक्तिशाली है और इस संसार को चला रही है।
जितना अधिक तुम अपने आपको अस्तित्व में समाहित करोगे, उतने ही अधिक अहंकारहित तुम बनोगे। जितना अधिक अहंकाररहित तुम होगे, उतना ही अधिक तुम अस्तित्व में समाहित हो पाओगे।
प्रश्न : स्वामी जी, हालांकि बौद्धिक स्तर पर हम इस बात को जानते हं कि हमें अपने अहंकार का परित्याग करने की आवश्यकता हैं, फिर भी हम यह नहीं कर पाते, क्यों?
तुम देखो, कोई भी व्यक्ति अपने संपूर्ण अहंकार का परित्याग कभी करना ही नहीं चाहता। वह किसी न किसी चीज से चिपका रहना चाहता है हर समय और वही चीज उसका अहंकार होती है। तुम्हारा वही अहंकार ही तुम्हारी शक्ति होती अब तुम्हारा स्वरूप मुझे जानता है। लेकिन तुम्हारा मन बाधक प्रतीत होता है। याद रखो : हमेशा अपने हृदय की सुनो। तुम्हें वास्तव में बस इस वक्त यही करने की आवश्यकता है। यदि तुम अपने हृदय का अनुसरण करोगे, तुम मुझ तक पहुँच जाओगे। यदि तुम अपने मस्तिष्क का अनुसरण करोगे, तुम मुझे प्राप्त करने से चूकते रहोगे।
तुम अपने आप को मेरे प्रति खोने में कितना डरते हो। समस्या यह है। तुम्हारे अहंकार पर खतरा मंडराता है। तुम अपनी पहचान के बारे में असुरक्षित होने लगते हो। तुम ऐसा महसूस करते हो जैसे तुम्हारी पहचान मिट रही हो। तुम अचम्भित होना प्रारम्भ कर देते हो कि बिना अपनी पहचान के तुम किस दिशा में बढ़ रहे हो। तुम्हारे अहंकार के सामने एक गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है। जब यह होता है, जीवन में अन्य परिस्थितियों की ही तरह, तुम्हारा अहंकार तुमसे तत्काल अपनी पुष्टि की कामना करता है और इस बार तुम उसकी पुष्टि नहीं करते। इसलिए, तुम मेरे ऊपर संदेह करना प्रारम्भ करते हो। तुम विभिन्न तरीकों से तर्क द्वारा अपनी भावनाओं को अनुभव करना प्रारम्भ कर देते हो। तुम इस पर कार्य करना प्रारम्भ कर देते हो कि क्या सही है और क्या किया जाना चाहिए? तुम्हारा मन हाथी के सूँड की तरह इधर-उधर झूलता है - एक तरफ मेरे प्रति प्रेम और दूसरी तरफ मेरे प्रति प्रेम के प्रति संदेह।
याद रखो, प्रेम तुम्हारे हृदय से उत्पन्न होता है, जबकि भय तुम्हारे मस्तिष्क से उत्पन्न होता है। हमेशा, और हमेशा, अपने हृदय का ही अनुसरण करो। प्रेम प्राकृतिक है, भय सामाजिक है। भय और संदेह बहुत गहराई से संबंधित हैं और मात्र तुम्हारे द्वारा प्रतिस्थापित हैं।
बहुत स्पष्ट से समझो : संदेह करने में कोई गलती नहीं है। संदेह पराचेतन के मार्ग में तुम्हारे हाथ में टार्च (Torch) की तरह है। तुम्हारे मन के लिए बिना संदेह के आगे बढ़ना अत्यन्त कठिन है। लेकिन तुम्हारे संदेहों को अन्ततोगत्वा विश्वास में परिवर्तित होना है। केवल तब तुम उन्नति कर रहे होगे। जैसे-जैसे तुम अन्दर की तरफ बढ़ोगे, ऐसा होगा, हाँ......?
प्रश्न : हमें क्या करने की आवश्यकता है स्वामी जी?
मात्र पूर्णता से प्रेम करो, इतना पर्याप्त है। पूर्णता से प्रेम करने का अर्थ पूर्णता से अहंकाररहित स्थिति में आना। यही कारण है, कि एक स्वामी - जो अहंकाररहित स्थिति में होता है, यह केवल दया व प्रेम करने में ही सक्षम होता है। उसके और अन्य भाव जैसे क्रोध, चिड़चिड़ापन इत्यादि उसके प्रेम का कृत्रिम प्रदर्शन होते हैं। वह क्रोधित और चिड़चिड़ा होने का अभिनय करता है। वह तुम्हारे स्तर पर उतरकर के, तुम्हारे स्तर पर भावुक होकर के तुम्हें समझ की एक और पायदान से आगे ले जाता है, बस इतना। वह तुम्हारी भाषा में बात करता है, तब तक जब तक तुम उसकी भाषा न समझने लगो-अस्तित्व की भाषा। हाँ?
लेकिन स्वामी जी, हम पूर्णता से प्रेम करना कैसे शुरू कर सकते हैं? यह कहने में सरल प्रतीत होता है अपेक्षाकृत कि करने के।
पहली चीज : अपनी हर क्रिया को सजगता से भर दो दृष्टा बन जाओ। तुम यह महसूस करना शुरू कर दोगे कि सारी चीजें मात्र एक नाटक हैं और तुम बस एक दृष्टा हो और उस नाटक में तुम्हारा भी एक भाग है। दूसरी चीज : हर चीज जो तुम देखते हो उसके बारे में निर्णायक मत बनो। जब तुम निर्णायक होना बंद कर दोगे, तुम बस सबसे प्रेम करोगे और हर चीज पूर्ण निश्छलता से होगी।
जब तुम निर्णायक होते हो, तो तुम जो होता है वो नहीं देखते, तुम देखते वो हो जो तुम देखना चाहते हो। हममें से बहुत से लोग पहले से ही अपने निर्णय निर्धारित कर लेते हैं। यही हमारे लिए आधार का पत्थर होते हैं। तब हम बस उन्हीं को ठोस आधार मानकर क्रिया करते रहते हैं। जो कुछ भी हम देखते हैं, सबसे पहली चीज जो हम करते हैं, वह यह है कि हम उसे पूर्वाग्रसित निर्णय की दृष्टि से देखते हैं।
यदि हम इस रूप में क्रिया करेंगे, तो हम चीजें के असली रूप को हम कैसे देखेंगे? हम प्रेम कभी कैसे करेंगे? तुम प्रेम तभी कर सकोगे, यदि चीज का ताजगी के साथ स्वागत करो, एक विशेष प्रकार की निश्छलता के साथ। लेकिन तुम करते क्या हो? तुम प्रेम करने में भी अच्छाई और बुराई का विश्लेषण करना प्रारम्भ कर देते हो। जब तुम विश्लेषण करना प्रारम्भ करते हो, तुम उससे चूक जाते हो और जब तुम अंत में प्रेम करने का निर्णय लेते हो, तब तक बहुत देर हो चुकी रहती है।
देखो, गुरु और अनुयायी का संबंध केवल इसलिए हैं कि तुम्हारा अहंकार चला जाये। जब तुम अकेले होते हो, तुम अपने अहंकार को नहीं छोड़ सकते। गुरु ही वह माध्यम होता है, वह सहारा होता है तुम्हारे लिए अपने अहंकार का परित्याग करने के लिए। जितना अधिक तुम उसमें मिलोगे, उतना अधिक तुम खुलने के लिए तैयार रहोगे और अपने अहंकार का परित्याग करोगे। कब तुम जानोगे कि तुम्हारा अहंकार समाप्त हो रहा है? जब तुम एक विशेष प्रकार के आनन्द की अनुभूति करना प्रारम्भ कर दो जिसकी अनुभूति तुमने पहले कभी नहीं की।
तुम बिना किसी कारण के आनन्द का अनुभव करना प्रारम्भ करोगे। अस्तित्व में रहना मात्र ही तुम्हें खुश रखेगा। निश्चित रूप से, गुरु के साथ तुम्हारे अहंकार
चीजों को अपने हिसाब से और अपनी सुविधानुसार निरूपित कर लेते हो, अपने दार्शनिक तरीके से, समस्या यह है।
सामाजिक दशाओं के कारण, नहीं तो हमारे अन्दर क्षमता है तैरने की और उड़ने की बिना किसी अभ्यास के। तुम्हें यह बात सुनने में बेतुकी लगेगी, लेकिन यह सत्य है। हमारे अन्दर ये क्षमतायें हैं। हम तैर सकते हैं और उड़ सकते हैं, तब तक जब तक लोग हमें बताना शुरू न कर दें कि न तो हम तैर सकते हैं और न उड़ सकते हैं। यदि तुम एक नवजात शिशु को एक तालाब में डालो, वो तैरता रहेगा, डूबेगा नहीं।
अहंकार अपने आप को इतने अधिक तरीके से प्रदर्शित करता है और हम अपने जीवन को हर क्षण उसी के अनुरूप बिताते हैं। हम सब वास्तव में अपने दिनप्रतिदिन के जीवन में एक मुखौटा ओढ़े रहते हैं। जब हम अपनी माँ से मिलते हैं तो एक मुखौटा होता है, अपने पिताजी से मिलते समय दूसरा मुखौटा लगा लेते हैं, अपने मालिक से मिलते समय हम एक भिन्न मुखौटा लगा लेते हैं और इस तरह से अलग-अलग मुखौटे इस्तेमाल करते हैं। जब तक हम सही व्यक्ति के लिए सही मुखौटे के प्रयोग करते हैं, सब कुछ ठीक-ठाक रहता है। जिस क्षण हम किसी व्यक्ति के साथ गलत मुखौटा लगा लेते हैं, उसका अर्थ होता है कि, तुम्हारा अहंकार पदार्पण कर चुका है। तुम्हें जो करना है यह है कि दक्षता के साथ मुखौटे बदलते रहो और खेल का आनन्द लो। तब तुम एक दृष्टा कहे जाओगे और खेल में लिप्त नहीं होगे, एक ठोस तत्व की तरह।
तुम आनन्द तभी ले पाओगे, जब तुम यह जानोगे कि तुम कुछ हो मुखौटे के पीछे। अन्यथा तुम मुखौटे के साथ ही बह जाओगे और पूरे जीवन का आनन्द खो दोगे। जब तुम जानोगे कि तुम केवल मुखौटों का प्रयोग कर रहे हो, तुम्हारी कामनायें समाप्त हो जायेंगी।
ये कुछ इस तरह से हैं : जब तुम बड़े हो जाते हो, तुम स्वतः ही अपने खिलौने छोड़ देते हो, क्या ऐसा नहीं है? खिलौनों में तुम्हारी रुचि और अधिक नहीं रह जाती। इसी तरह से यदि तुम बुद्धिमत्ता की तरफ देखो, तुम्हें इनकी कोई कामना नहीं हैं, तुम बस इन्हें प्रयोग करो और आगे बढ़ते रहो।
अहंकार अपना प्रदर्शन बड़े कुटिल तरीकों से करता है - यही कारण है कि इसकी इतनी अधिक व्याख्या किये जाने की आवश्यकता है। यह सब तुम्हारी मदद करेंगे, तुम्हें यह देखने में कि तुम अपने अन्दर की यात्रा में किस व्यवधान के फलस्वरूप कहाँ अटके हुए हो।
अपने अन्दर की तरफ तुममें जितने कम व्यवधान होंगे, तुम उतने ही अधिक
लेकिन स्वामी जी, मैं अभी तक सोच रहा था कि अपने आप को महत्व देना ही अहंकार का एक मात्र प्रदर्शन है।
नहीं, अहंकार विभिन्न रूपों में आता है - सक्रिय व निष्क्रिय, जिसकी अब तक हम लोग चर्चा कर रहे थे। इसलिए यह इतना छद्म है कि इसे पहचानना कठिन है।
सक्रिय अहंकार को पहचानना सरल होता है। सक्रिय अहंकार से ग्रसित लोग खुलकर के व्यवहार करते हैं, वे खुलकर के अपने महत्वपूर्ण होने का दावा करेंगे, उन लोगों के सामने झुकेंगे नहीं और बात-बात पर गर्म हो जायेंगे। इस अहंकार को स्वामी के लिए वास्तव में नियंत्रित करना सरल होता है। उसे बस उस अहंकार पर कुछ बार चोट करनी रहती है और वो टूट जाता है।
एक छोटी कथा :
एक व्यक्ति अपनी सारी सम्पत्ति जुए में हार गया और करीब-करीब भिखारी हो गया।
एक दिन वो सड़क के किनारे एक होटल में गया और नाश्ता करने के लिए एक टेबिल पर बैठा।
बैरे (Waiter) ने आकर के खाने का आदेश माँगा।
वह व्यक्ति आश्चर्यचकित था। बैरा (Waiter) उसका पुराना मित्र था और वह भी उसी तरह पहले धनी हुआ करता था।
उस व्यक्ति ने उसकी तरफ देखा और कहा, "तुम इस होटल में एक बैरे (Waiter) का काम करते हो।"
बैरे (Waiter) ने उत्तर दिया, मैं यहाँ केवल बैरा (Waiter) हूँ, मैं यहाँ खाना नहीं खाता।"
सक्रिय अहंकार को पहचानना अत्यन्त सरल होता है। सक्रिय अहंकार से ग्रसित व्यक्ति अपने अहंकार का परित्याग नहीं करेगा, चाहे उसकी सारी सुरक्षा उपकरण जैसे धन, सम्पत्ति इत्यादि उससे ले ली जाये। सक्रिय अहंकार की काट-छाँट अत्यन्त सरल है।
लेकिन निष्क्रिय अहंकार अत्यन्त सूक्ष्म और कुटिल होता है। जिन लोगों के अन्दर निष्क्रिय अहंकार होता है, वो अत्यन्त विनम्र होने का नाटक करते हैं, लोगों से मिलने का उनके अन्दर साहस नहीं होता, किसी तरह का श्रेय लेने में शर्माते हैं इत्यादि, इत्यादि। इसका सबसे बुरा भाग यह है कि वो ये सोचते हैं कि वो ऐसा इसलिए हैं क्योंकि वो अहंकारी नहीं हैं। सत्य यह है कि वो और लोगों बिन्दु है। यदि इसे झटका दे दिया जाये तो, तुम लंगरहीन महसूस करोगे। इसलिए झुकने की आड़ में तुम शांत रहते हो। गुरु के समक्ष अपने अहंकार को खोलने का एक और अवसर तुम खो देते हो। अपने खिलने की तरफ एक और कदम उठाने का एक और मौका तुम खो देते हो।
मैं तुम्हें एक बात बताता हूँ : दिन के अंत में जब देखा जाता है, तो हर प्रश्न मूर्खतापूर्ण हो जाता है। यह एक क्षण के लिए भी मत सोचा करो कि कुछ प्रश्न बुद्धिमत्तापूर्ण होते हैं अन्य प्रश्नों की अपेक्षा। जब गहरी समझ पैदा होगी, प्रश्न स्वतः ही समाप्त हो जायेंगे। यह असली विवेक है। किसी तरह भी हम सब लोग बहुत सर्तकता से अपने अहंकार की रक्षा करते रहते हैं।
अहंकार का एक और खेल है। जिस रूप में हम उसको अच्छी तरह पालते हैं - जिसे हम सामाजिक अहंकार कहते हैं।
यह सामाजिक अहंकार क्या है?
तुम ऐसा महसूस करते हो कि तुम्हारा जीवन तुम्हारे लिए बहुत अधिक व्यक्तिगत है और किसी को भी उसमें प्रवेश करने का अधिकार नहीं है।
उदाहरण के लिए, लोग मेरे पास आते हैं अपने बच्चों के असामान्य तरीकों के बारे में चर्चा करने के लिए। लेकिन और लोगों के सामने वो असहज महसूस करते हैं। वे नहीं चाहते कि और लोग उनकी ये सब बातें जाने, क्योंकि उनकी अपनी दृष्टि में एक 'प्रतिष्ठा' है जिस दृष्टि से समाज उनके व उनके परिवार को देखता है। यदि तुम बाहर के लोगों को अपने पारिवारिक मसलों में प्रवेश करने दोगे, तो तुम्हें महसूस होगा कि तुम्हारा सब कुछ उनके सामने खुल जा रहा है। तुम डरते हो कि तुम्हारी सारी प्रतिष्ठा टूटकर बिखर जायेगी और फिर तुम्हारे पास समाज में उठने के लिए कुछ नहीं रह जायेगा। इसे सामाजिक अहंकार कहते हैं।
जिस प्रतिष्ठा को तुमने बहुत पीड़ा लेकर के बनाया है, जो प्रतिष्ठा तुम्हारी पहचान बन गयी है, जिस प्रतिष्ठा से तुम समाज में अपनी पहचान बनाते हो, वही दांव पर है। यह तुम्हारे लिए पहचान की चीज अधिक है अपेक्षाकृत कि दूसरों के लिए। यदि तुम अपने आप को या अपने परिजनों को जैसे हो वैसे दिखाओ, तुम अधिक आराम में रहोगे, क्योंकि किसी चीज को छुपाने का तुम्हारे ऊपर कोई दबाव नहीं होगा।
निश्चित रूप से, तुम कह सकते हो, "स्वामी जी, एक ही कारण है जिससे हम लोग इन सब चीजों को गुप्त रखना चाहते हैं, और वो यह है कि हम नहीं चाहते कि लोग तरह-तरह की बातें हमारे बारे में करें।" मैं तुम्हें बताता हूँ, किसी को जानकारी में ली गई पहले वाली, बाद वाली से ज्यादा अच्छी होती है, जब तुम कैमरे के सामने खड़े होकर के फोटो खिंचवाते हो।
जिस क्षण तुमसे कहा जाता है कि अब आपकी तस्वीर खींची जाने वाली है, तुम आत्म सजग हो जाते हो। तुम्हारा अहंकार घबड़ा जाता है कि लोग क्या कहेंगे और कैसी तोड़-मरोड़ करेंगे। तुम्हारा आत्म सजग अहंकार हर वक्त केवल फायदे और नुकसान की गणना करता रहता है, हर चीज में। वह हर समय दूसरों की आँखों और मतों को तौलता रहता है ओर उसके फलस्वरूप अपनी सहजता को खो देता है।
हमारी ध्यान कक्षाओं में भी, यदि तुम देखो मैं तुमसे कहता हूँ कि तुम साधना तकनीक प्रारम्भ करने के पहले अपने नेत्रों पर जो पट्टी तुम्हें दी जा रही है उन्हें बाँध लो। लेकिन सबसे पहले तुम क्या करते हो? तुम सबसे पहले यह देखते हो कि और लोग अपनी आँखों पर पट्टी ठीक से बाँध रहे हैं कि नहीं? तुम इतना अधिक आत्म सजग रहते हो, ध्यान कक्ष के अन्दर भी। तुममें से कुछ तो ध्यान भी ठीक से नहीं करते इसलिए, क्योंकि वो आत्म सजग होते हैं। इस बात के कि मेरे और स्वयं सेवकों के नेत्र खुले रहते हैं। तुम एक दबाव के स्वरूप में ध्यान करते हो और इस तरह से ध्यान शिविर में आने का मुख्य अभिप्राय खो देते हो।
जब तुम गणना करना बंद कर देते हो, निश्छल और खुला रहना प्रारम्भ करते हो, तो तुम यह पाओगे कि तुम ताजगी और आश्चर्य से हर समय भरे रहते हो। जीवन तुम्हें कभी भी तब नीरस और बाधित नहीं लगेगा।
और एक बात : निश्छल व्यक्ति कभी किसी का अहित नहीं करता, क्योंकि अहित करने के लिए तुम्हें गणना करने की आवश्यकता पड़ती है। यदि उन्होंने कभी किसी को अंजाने में हानि पहुँचायी होगी, तो लोग उससे पीड़ित नहीं होते, क्योंकि वे जानते हैं कि ऐसे लोगों का अभिप्राय नुकसान पहुँचाना नहीं होता। ऐसे लोगों के शरीर की भाषा उनकी निश्छलता के बारे में बोलती है और उनकी रक्षार्थ उनके साथ रहती है।
ठीक है, अब हम एक अन्य महत्वपूर्ण अहंकार के प्रकार की तरफ बढ़ते हैं - अहंकार जो ज्ञान के साथ आता है।
जैसे-जैसे तुम बड़े होते हो, तुम निर्णयों को इकट्ठा करते हो, लोगों के बारे में अपनी पारस्परिकता के माध्यम से, और आँकड़ों से जो तुम ग्रंथों से और पुस्तकों से प्राप्त करते हो। ये दोनों एक साथ मिलकर के तुम्हारा ज्ञान बनते हैं, तुम्हारी पूरी मानसिक व्यवस्था। जो कुछ भी तुम देखते हो इसी मानसिक व्यवस्था के माध्यम से देखते हो।
आनन्द लेने की क्षमता तुम्हारे अन्दर है। बाहर की किसी चीज को इसके लिए दोष मत दो। एक बच्चे के रूप में, तुमने अपने आस-पास की हर चीज का आनन्द लिया। उसके बाद क्या हो गया? तुम गंभीर बन गए और भूल गये कैसे आनन्द लिया जाता है। तुम नीरस बन गए अपने तथाकथित ज्ञान के कारण।
मैंने तुम्हें पहले भी बताया है, लोग मुझसे पूछते हैं, "स्वामी जी, आप अपने इतने सारे ज्ञान के साथ एक बच्चे की तरह कैसे दिखते हैं। हर बार जब आप कोई हास्य कथा सुनाते हैं तो आप इतनी स्वच्छंदता से हँसते हैं कि हम लोगों को आपको देखकर आश्चर्य होता है। जब आप कोई हास्य कथा सुनाते रहते हैं, तो कई बार ऐसा होता है कि हम उस कथा को पहले भी सुन चुके रहते हैं इसलिए हँसते नहीं, लेकिन आप उसका आनन्द उसी तरह लेते हैं और उतना ही लेते हैं जैसे कोई और सुना रहा हो और पहली बार सुना रहा हो।"
तुम देखो, निश्चित रूप से मेरे कहने का अर्थ यही है कि जब मैं कहता हूँ कि तुम अपने आनन्द लेने की क्षमता और स्वच्छंदता खो चुके हो। तुम्हारे अन्दर एक प्रवृत्ति पैदा हो चुकी है कि तुम अपने ज्ञान के माध्यम से सब कुछ जानते हो।
तमिलनाडु के गाँवों में सालाना मंदिर के उत्सवों के समय छोटे-छोटे अस्थायी मंच बनाये जाते हैं, जिस पर विभिन्न मशहूर नाटक मंडलियाँ रामायण और महाभारत जैसे हिन्दू ग्रंथों से लिए गये दृष्टांतों पर नाटक खेलती हैं।
मैं इन नाटकों को देखने के लिए जाया करता था।
एक अवसर पर, जब वे महाभारत के द्रौपदी चीरहरण का दृश्य दिखा रहे थे जिसमें अंत में भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी की दुशासन से रक्षा की। उस नाटक में द्रौपदी का भाग खेलने वाला एक पुरुष था जो साड़ी पहने हुए था। उनकी योजना के हिसाब से उसे 7 साड़ियाँ पहननी थीं और दुशासन को एक-एक करके साड़ियाँ खींचनी थी, गिनती को ध्यान में रखते हुए।
जब सातवीं साड़ी खींची जाती, तो द्रौपदी चीखती कि श्री कृष्ण बचाओ और श्रीकृष्ण का पदार्पण हो जाता।
किन्हीं कारणों से द्रौपदी का अभिनय करने वाला एक साड़ी लपेटना भूल गया और उसने केवल 6 साड़ियाँ पहनी थीं।
मंच पर जब दुशासन ने साड़ियाँ खींचना शुरू कीं और अचानक जब छठवीं साड़ी खींची, तो द्रौपदी को गलती का अहसास हुआ।
वह जोर-जोर से दुशासन से चीखने लगा, "हे छोड़ो इसे। हे छोड़ो इसे।"
दुशासन ने सोचा कि देखो द्रौपदी अपना भाग कितनी अच्छी तरह से निभा रही है और साड़ी खींचता रहा।
अंत में मंच पर द्रौपदी हाफ पैंट और ब्लाउज पहने खड़ी थी, एक महिला का मेकप किये हुए।
लेकिन उसके पास एक अच्छी प्रतियुत्पन्न मति थी और वो जोर से चीखा, "हे कृष्ण आप कितने दयालु हो, आपने मेरी इज्जत बचाने के लिए मेरा लिंग परिवर्तन कर दिया।"
आज भी जब मैं उस दृश्य के बारे में सोचता हूँ, तो मैं हँसने से रुक नहीं पाता। इसलिए समझो : ज्ञान ठीक है, लेकिन उससे अपने आप को ठोस मत बनाओ। तुम्हारी आंतरिक प्राकृतिक एक नदी की तरह है- बहती हुई। सहजता तुम्हारी प्रकृति है। अपने तथाकथित ज्ञान के माध्यम से तुम उस सहजता से दूर हो गये हो। यदि तुम निश्छलता से जियो, तुम्हारे लिए एक संपूर्ण नया संसार खुल जायेगा।
हर क्षण से खुलकर के मिलो। किसी प्रकार का पूर्वाग्रसन मत रखो। यदि तुम इस तरह से रहोगे, कोई भी चीज तुम्हें सांसारिक नहीं बना पायेगी। तुम देखोगे कि तब तुम्हारा अपना जीवन जो अब तक तुम जिये हो, वो अब प्रतिदिन कितना ताजा आनन्ददायक है।
जब यह तुम्हारा रवैया बन जायेगा, तब इस बात की संभावना है कि तुम्हारे अन्दर के खुलेपन को और लोग भी महसूस करेंगे और आनन्द के बहुत से मार्ग तुम्हारे लिए खुल जायेंगे। तब यह एक सक्रिय चक्र बनेगा, जिसमें तुम हर क्षण ताजगी और अधिक ताजगी की तरफ बढ़ोगे। तब तुम्हें हर जगह ताजगी ही मिलेगी, नयापन मिलेगा, कुछ भी बासी नहीं होगा।
जब तुम अहंकार के साथ जियो गे, तब तुम्हें बहुत सी अनावश्यक व्यवस्था करनी पड़ेगी, बहुत से सहारे हैं जो तुम्हें प्रमाणित करते हैं। बिना इसके तुम कुछ नहीं हो। एक राजा, राजा होता है केवल जब उसके पास एक राज्य है। दूसरी तरफ एक परमहंस जिसे किसी चीज की कोई आवश्यकता नहीं है जब वह अपने पैर फैलाता है तो सोता है, जब वह अपने हाथ फैलाता है तो भोजन करता है। वह मात्र अनुसरण करता है अस्तित्व के बहाव का। वह आत्मज्ञानी होता है और अपने आप मे एक राजा होता है। उसे किसी राज्य की आवश्यकता नहीं पड़ती।
लेकिन जब तुम परमहंस हो जाओगे, एक विशाल साम्राज्य स्वतः ही तुम्हारे आस-पास बन जायेगा, लेकिन तुम उससे पूर्णता पृथक होगे बिना उसे स्पर्श पिता हूँ और इसी तरह से” या “मैं फलाँ की बहन हूँ इत्यादि-इत्यादि” या “मैं एक चिकित्सक हूँ” इत्यादि। लेकिन ये सब है क्या? ये तो सब तुम्हारे संबंध और व्यवसाय हैं। तुम अपने पिता की पुत्री हो, अपने पति की पत्नी हो, अपने बच्चों की माँ हो इत्यादि। तुम अपने आस-पास के लोगों के लिए हो ये। तब तुम अपने आप क्या हो?
वर्तमान में तुम्हारा अस्तित्व केवल संबंधों और व्यवसायों में रह गया है। तुम्हारा अहंकार इसी पर निर्मित है। तुम्हारी पहचान इसी के माध्यम से है। यही कारण है कि तुम्हें अपनी पहचान खोने का भय हमेशा बना रहता है। यह मनुष्य द्वारा निर्मित अत्यन्त नाजुक चीज है इसलिए किसी भी समय टूट सकती है। इसीलिए तुम्हें इसको बनाये रखने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ती है।
तुम्हारी आंतरिक प्रकृति वास्तव में अकेले रहना है। जब तुम अपनी माँ के गर्भ में थे, तुम अकेले थे। तुम वास्तव में अपने आप में पर्याप्त हो। यह तुम्हारा आत्मभिमान है। समय के साथ-साथ इस आत्मभिमान के ऊपर आरोपण हो गया उसका जिसे तुम अपना व्यक्तित्व कहते हो। आत्मभिमान प्राकृतिक है, व्यक्तित्व सामाजिक है।
यह कुछ इस तरह से है : एक पार्सल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाता है और हर स्थान पर उसके ऊपर मोहर लगती है और विभिन्न प्रकार के ब्यौरे लिखे जाते हैं। पार्सल वास्तव में ये मोहर नहीं है अपितु वो चीज है जो अन्दर भरी हुई है, क्या ऐसा नहीं है? इसी तरह से, तुम वो मोहर नहीं है जो लोगों ने तुम्हारे ऊपर लगा दी। तुम अपने अन्दर में जो है वो हो।
किसी तरह समय के साथ-साथ तुम्हारा अहंकार उन्हीं मोहरों पर निर्मित होता है और तुम्हें इसके पोषण के लिए अधिक से अधिक लोगों की आवश्यकता पड़ती है। यही कारण है कि तुम अनुभव करोगे कि तुम पूर्णतः अकेले रह ही नहीं पाते, अपने आप के साथ। जब तुम अपने आप के साथ होते हो, तब तुम दूसरों की आवाजें नहीं सुनते, जो तुम्हारे अहंकार का पोषण करते हैं। तुम्हारा अहंकार अपोषित रहता है। तुम करते क्या हो? कुछ नहीं तो दूर-दर्शन ही खोलकर के बैठ जाते हो।
एक छोटी कथा :
एक बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी से संबंधित एक व्यक्ति मर रहा था। उसके मित्र उसके पास आये, जानने के लिए कि अपनी मृत्यु के समय उसने अपनी निष्ठा विपक्षी पार्टी की तरफ क्यों कर दी थी।
साधारण लोगों के साथ, तुम आसानी से अपने अहंकार को सुरक्षित कर सकते हो और क्रियाशील रह सकते हो। लेकिन एक स्वामी के साथ, तुम उसे छल नहीं सकते। तुम यह सोचकर के कि उसे छल रहे हो अपने आप को ही छलोगे। चाहे जितनी गहराई से और छुपाकर के कुटिलता से अपने अहंकार को तुम रखो, वह बस स्पष्ट रहेगा, स्वामी की नजर में।
जब कि तुम संघर्षशील रहोगे उसे बचाने में, स्वामी प्रयासरत रहेगा उसे खत्म करने में। केवल वह जानता है कि अहंकार किस रूप में कैंसर की तरह एक बीमारी है।
मैं तुम्हें बताता हूँ, भगवद्गीता की कुछ बातें। भगवद्गीता भगवान श्री कृष्ण की संसार के लिए संदेश है।
जब भगवद्गीता प्रारम्भ होती है, अर्जुन भ्रमित रहते हैं। वो कहते हैं, "हे कृष्ण! मैं नहीं जानता मुझे जीवन में क्या करना चाहिए, कृपया मेरा मार्ग-दर्शन कीजिए।"
श्री कृष्ण ने उनके सामने सांख्य योग की व्याख्या की - आत्मा को समझने का तरीका।
वे उसके पश्चात कर्म योग की व्याख्या करते हैं, फिर भक्ति योग, तब कर्म सन्यास योग, फिर ज्ञान कर्म सन्यास योग, और तब राज विद्या योग और इसी तरह।
उन्होंने 18 अध्यायों में 700 छंदों के माध्यम से विभिन्न साधना तकनीकों की व्याख्या की।
अंत में अर्जुन ने कहा, "हे कृष्ण! जब आपने व्याख्या करनी प्रारम्भ की थी, तब की अपेक्षा मैं अधिक भ्रमित हो गया हूँ। मैं किस साधना तकनीक का अनुसरण करूँ? कौन सी साधना तकनीक बेहतर है और शीघ्र फलित होने वाली है? सबसे छोटा तरीका कौन सा है - अंतिम तकनीक कौन सी है?"
श्री कृष्ण ने इसका उत्तर 18वें अध्याय के अंत में दिया है।
किसी भी स्वामी के लिए जिन शब्दों से उन्होंने अंत किया है वे अंतिम, दृढ़ और परमसत्य है। श्री कृष्ण कहते हैं-
सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः॥
ये पंक्ति जो उन्होंने कही ऐसी है, कि यदि हम कल्पना करें कि सारे
एक छोटी कथा : एक रात्रि, दो शराबी सड़क के किनारे पैदल चल रहे थे, जब वो एक हैलोजन के प्रकाश के नीचे आए। उनमें से एक ने देखा और कहा, "देखो सूर्य हम लोगों के लिए नीचे आ गया है।" दूसरे ने उत्तर दिया, "नहीं, यह रात्रि का समय है, यह चंद्रमा है।" पहला लगातार कहता रहा, "क्योंकि यह रंग में पीला है इसलिए यह सूर्य है।" एक तीसरा व्यक्ति जो शराब पिये हुए था उनके पास से गुजरा। इन लोगों ने उसे पूछा, "महोदय, कृपया हमें बताइये क्या यह सूर्य है या चंद्रमा।" उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, "मैं पड़ोस में नया हूँ, मैं जानता नहीं।" तो, जब तुम किसी ऐसे व्यक्ति से प्रश्न करोगे जो उत्तर नहीं जानता, तो या तो तुम उत्तर नहीं पाओगे या गलत उत्तर पाओगे।
केवल वो जिन्हें अनुभव है, स्पष्ट व्याख्या कर सकते हैं। यदि तुम समर्पण का अर्थ किसी ऐसे व्यक्ति से पूछा जिसे समर्पण का अनुभव नहीं है, तो वो कहेगा, "मात्र हर चीज भगवान को समर्पित करो इतना पर्याप्त है।" यह समर्पण नहीं है।
एक व्यक्ति मेरे पास आया और मुझसे पूछा, "यदि मैं सब कुछ ईश्वर को समर्पित करूँ, क्या हर चीज ठीक हो जायेगी?"
मैंने उत्तर दिया, "हाँ, यदि तुम सच्चाई से सब कुछ ईश्वर को समर्पित करो, हर चीज ठीक हो जायेगी।"
वह तीन दिन बाद वापस आया और मुझे बताया, "स्वामी जी, मैंने हर चीज ईश्वर को समर्पित कर दी।"
मैं खुश हुआ और उससे पूछा, "अब तुम कहाँ जा रहे हो?"
उसने उत्तर दिया, "शराब खाने में।"
वह कहता रहा, "जो कुछ भी मैं करूँगा, अब से ईश्वर ही उसके लिए जिम्मेदार होगा।"
यह वास्तव में एक तरीका है अपने आप को मूर्ख बनाने का। यदि उसने सचमुच समर्पण कर लिया है, तो उसे पीने की आदत का भी समर्पण कर देना चाहिए। उसके पश्चात् उसे और आगे पीना भी नहीं चाहिए। तुम्हारे आस-पास के लोग तुम्हें शक्ति का स्तम्भ समझेंगे। तुम्हारे माध्यम से लोग अस्तित्व के अदृश्य हाथों को महसूस करेंगे। यदि तुमने समर्पण नहीं किया है, इसका अर्थ यह है कि तुम्हारा अहंकार अब भी तुम पर हावी है और तुम्हें असीमित में समाहित होने से रोक रहा है और तुम स्वतः ही सीमित हो जाते हो अपनी ऊर्जा और अपने साधनों में।
एक स्वामी वह साधन है जो तुम्हें समर्पण करने में मदद करता है। समर्पण का अर्थ यह नहीं है कि तुम किसी दूसरे पर आश्रित हो। इसका मात्र इतना अर्थ है कि तुम दूसरे की सहायता अपने अहंकार को नष्ट करने के लिए ले रहे हो।
प्रश्न : स्वामी जी, कृपा करें क्या आप हमें उस ध्यान के बारे में कुछ बतायेंगे, जिससे हमें अहंकार का परित्याग करने में मदद मिले।
हाँ........सबसे पहली मैं तुम्हें यह बताता हूँ कि क्यों और कैसे ध्यान तकनीके अस्तित्व में आयीं।
मनुष्य, तब से जब से उसकी रचना हुई इस बात के लिए आश्चर्य करता था और खोज करता था कि इस खूबसूरत संसार को किसने बनाया, वो क्या है जिसने इस खूबसूरत पृथ्वी को बनाकर के अंतरिक्ष में लुढ़का दिया और वो क्या है जिसने पहाड़ों को उगाया और नदियों को बहाया। उसने यह निष्कर्ष निकाला कि कोई ऊर्जा या शक्ति है जो इस सब चीज का संचालन कर रही है। उसने यह निष्कर्ष निकाल लिया कि कोई प्रचण्ड अस्तित्व की ऊर्जा है, जो पूरे दृश्य का नियंत्रण कर रही है। तब उसने इस बात पर चिंतन शुरू किया कि किस तरीके से उस ऊर्जा से संबंध स्थापित हो।
सबसे पहले लोग जो इस निष्कर्ष पर पहुँचे, उस पर खोज की और उससे संबंध स्थापित किया। वे ऋषि थे या आत्मज्ञानी थे या पराचेतन स्वामी थे। एक बार जब उन्होंने उस स्थिति को प्राप्त कर लिया, तब उन लोगों ने बहुत से मार्गों का निर्माण किया, जिससे कि आने वाली पीढ़ियाँ इस ऊर्जा को महसूस कर सकें और संबंध स्थापित कर सकें। उनमें से हर एक ने जो मार्ग बताये, वही विभिन्न मार्ग ध्यान तकनीकें और विभिन्न धर्म हैं।
उनमें से हर एक ने अलग-अलग तरीकों से ईश्वर को जाना, विभिन्न तकनीकों से और स्वतंत्रतापूर्वक अपना तरीका स्थापित किया। यह वैसा ही है जैसे वैज्ञानिक शोध करके शोध आख्या तैयार करते हैं अपनी खोज और आविष्कार पर। हर ऋषि ने अपनी पराचेतना पर एक व्याख्या तैयार की और वही बाद में धर्म या साधना तकनीक बन गई।
इस पराचेतन आत्माओं ने विभिन्न धर्मों को बनाया, जीवन की शक्ति जो इस ईसामसीह, दोनों का अर्थ एक ही है, लोगों ने भिन्न दृष्टिकोणों से देखा था, बस इतना।
ये चारों लोग, बिना झील में उतरे हुए इस बात पर बहस कर रहे हैं जो उनके पूर्वजों ने उनको बताया है। होगा क्या? वे आपस में केवल लड़ेंगे, क्योंकि उनमें से हर एक ये सोचेगा कि उसके ही पूर्वज सही थे। यदि उन्होंने यह निर्णय लिया होता कि अपने पूर्वजों की बात को एक किनारे रख दें और झील में उतरकर स्वयं देखें तो वे समझ गये होते कि उनके सब के पूर्वज का कहने का अभिप्राय एक ही था और तब वे आपस में न लड़ते।
आज, केवल वे लोग जो झील तक नहीं गए हैं और एक घूँट पानी नहीं लिया है झील से, वही लोग लड़ रहे हैं। वो लोग उस झील में जिसे आध्यात्मिकता कहते हैं में कभी गये नहीं हैं और न ही सत्य का स्वाद लिया है, वही लोग धर्म और जाति के नाम पर आतंकवाद फैला रहे हैं। जो चारों व्यक्ति आपस में लड़ रहे हैं वो मात्र किनारे खड़े होकर के लड़ रहे हैं। इसलिए समझो कि सत्य की अभिव्यक्ति विभिन्न रूपों में हुई है, इतना पर्याप्त है।
अब मैं ध्यान पर वापस लौटता हूँ, सरलतम तरीके से बताया जाये तो ध्यान तुम्हारे मन को आराम देता है, इतना पर्याप्त है। ध्यान जैसा कि लोग सामान्यतः अर्थ निकालते हैं ध्यान केन्द्रित करना नहीं है। जब तुम ध्यान केन्द्रित करते हो, तो तुम वास्तव में हर चीज को अपने से अलग करते हो अपने मन के द्वारा, जो एक असंभव कार्य है।
मात्र दो मिनट के लिए बैठकर के अपने मन से हर चीज निकालने का प्रयास करो, तुम पागल हो जाओगे। हर एक चीज जिसे तुम निकालने का प्रयास करोगे वो वापस आकर के तुम्हें पीड़ा देगी। इसलिए ध्यान केन्द्रित करना साधना नहीं है। ध्यान साधारण तरीके से हर चीज को सम्मिलित करके आराम से हो जाना है। जब तुम ध्यान केन्द्रित नहीं करोगे हर चीज को निकालने में, तुम आराम से होगे।
जब भी तुम्हें समय मिले, बस आराम करो और सजग रहो हर चीज के बारे में जो तुम्हारे आस-पास हो। अपने हृदय से सुनो हर आवाज को जो तुम्हारे आसपास हो रही है। वह चिड़ियों की चहचहाहट हो सकती है वह हवा में कैलेण्डर के उड़ने की आवाज हो सकती है, वह पंखे की आवाज हो सकती है, वह तुम्हारे आस-पास के लोगों की आवाज हो सकती है या कुछ भी हो सकता है। बस खुले हुए हृदय से उसको सुनो। ध्यान रहे ये सब ध्यान भंग नहीं करते। तुम इन्हीं के साथ बह रहे हो, इसलिए तुम्हारा ध्यान बँटेगा नहीं। जब तुम इन्हीं के साथ बहोगे तब ये व्यवधान नहीं रह जायेंगे।
हो क्योंकि तुम अपनी आंतरिक बुद्धिमत्ता से इतना सामंजस्य बैठाकर चलते हो।
तुम जानते हो कि यह गलत हो ही नहीं सकता।
तुम आत्म स्वरूप से जानोगे कि तुम सही मार्ग पर हो। ऐसे भी क्षण हो सकते हैं, जब चलना अत्यन्त कठिन हो जाये, क्योंकि बहुमत तुम्हारे खिलाफ होगा, लेकिन तुम इस बात को जानोगे कि इसका अंत कितना खूबसूरत और मुक्तिदायी होगा। तुम्हें बस इतना करने की आवश्यकता है कि दृढ़ता और अपनी बुद्धिमत्ता पर गहरी आस्था रखो।
जब तुम अपने आप को ध्यान से पोषित करोगे, तुम्हारी क्षमता का विस्तार होगा और तुम वाह्य जगत में बहुत सी चीजें करने में सक्षम होगे। तुम क्या कर सकते हो और क्या व्यक्त कर सकते हो, इसकी कोई सीमा नहीं होगी। तुम विभिन्न आयामों में अपने आप को बढ़ता हुआ पाओगे।
जब तुम अपनी आंतरिक बुद्धिमत्ता के साथ क्रियाशील होगे अपने अहंकार के साथ नहीं, तो कोई भी चीज तुम्हें सरलता से प्राप्त होगी। कोई भी चीज तुम्हारे लिए कठिन होगी तो वह मात्र तुम्हारे अहंकार के कारण होगी और उसी के कारण तुम उससे पृथक हो रहे होगे। जब तुम अपने आप को खोकर के अस्तित्व में समाहित होना प्रारम्भ करते हो, तुम्हारे लिये कुछ भी जटिल नहीं होगा, तुम बस सरलता से बढ़ोगे। तुम्हारी बुद्धिमत्ता स्वतः ही तुम्हारे लिए कार्य करेगी और इकट्ठा करेगी तुम्हारे अन्दर अस्तित्व की ऊर्जा।
तुम अपने आप को एक चमत्कारिक व्यक्ति के रूप में देखना शुरू कर दोगे। जो चीजें तुम्हारे लिए दुरूह होंगी वह अचानक तुम्हारी पहुँच में होंगी। तुम अनभिज्ञता से गहरी सजगता की तरफ बढ़ोगे।
प्रश्न : स्वामी जी, जब हम गहरी स्वप्नरहित निद्रा में होते हैं और जब हम सच्चे ध्यान में होते हैं, क्या हम दोनों स्थिति में उसी बिना मन की स्थिति में होते हैं?
नहीं, जब तुम गहरी निद्रा में होते हो, तब तुम बीज के स्तर तक चले जाते हो और वापस उसी स्थिति में आते हो, जिस स्थिति में सोने के पहले रहते हो। तुम्हारे अन्दर कोई उन्नति नहीं होती। जब तुम सच्चे ध्यान में होते हो, तुम बीज के स्तर तक जाते हो, वह बीज फूटता है और तुम नये ऊँचे स्तर की तरफ बढ़ जाते हो। दोनों में यह फर्क है। वे दो चरम हैं। निश्चित रूप से, जब तुम बाहर से देखोगे चरम एक ही जैसे दिखेंगे। एक पागल एक रहस्यवादी की तरह दिखता है और रहस्यवादी एक पागल की तरह दिखता है। दोनों ने अपना मन खो दिया है, लेकिन दो भिन्न दिशाओं में।
प्रश्न : स्वामी जी, यह कैसे हैं कि आप हमेशा इतना खूबसूरत दिखते हैं.......।
हाँ, यह एक रोचक प्रश्न है। मैं कैसे खूबसूरत दिखता हूँ हमेशा।
तुम देखो, यदि यह केवल इस रूप की बात है मेरा स्वरूप रूप जो तुम्हें अच्छा लगता है, जिससे तुम आकर्षित होते हो, यह आकर्षण समय के साथ क्षीण हो जायेगा। परिस्थितियों में परिवर्तन होगा, वस्त्रों में परिवर्तन होगा और कितनी चीजों में परिवर्तन होगा। जरा सोचो : तुम मुझे उसी पोशाक में देखते हो, वही गीत सुनते हो, वही आवाज सुनते हो प्रतिदिन और फिर भी उत्सुकता के साथ हमेशा आते हो। क्या तुम सोचते हो कि ऐसा और किसी के साथ कर सकते हो अपने जीवन में? समझो, यह व्यक्ति नहीं है, यह उपस्थिति है जो प्रसार करती है खूबसूरती का जिसे तुम महसूस करते हो और जो तुम्हें खींचती है।
जहाँ तक तुम्हारा तात्पर्य है, तुम एक व्यक्ति हो और जहाँ तक मेरा तात्पर्य है, मैं बस एक उपस्थिति हूँ, बस इतना। एक अहंकाररहित उपस्थिति इतनी शक्तिशाली होती है कि वो बस तुम्हें आकर्षित करती है। कितने पुरुष अभिनेता हैं जो मुझसे अच्छे व्यक्तित्व वाले हैं और देखने में मुझसे अच्छे हैं, मैं ठीक कह रहा हूँ न? तुम उन सबके प्रति आकर्षित हो सकते हो, लेकिन इतने गहरे आकर्षण और चाहत की तरह नहीं जितना कि मेरे प्रति।
यहाँ जो चाहत है वो तुम्हारे ही अन्तर स्वरूप की चाहत है, क्योंकि तुम्हारा स्वरूप इस रूप के पीछे की पराशक्ति को देख लेता है। यह केवल तुम्हारे स्वरूप का अभिप्राय है। अहंकाररहित उपस्थिति तुम्हारे स्वरूप के लिए कितना अधिक आनन्ददायक होती है। यही कारण है तुम बार-बार मेरी तरफ खिंचे चले आते हो।
तुम देखो : ईश्वर को महसूस करने की इच्छा हर आदमी के अन्दर होती है, लेकिन उसके लिए वो साकार नहीं होता। जब तुम मुझे देखते हो, तुम एक प्रकार का खिंचाव महसूस करते हो और आश्चर्य करते हो कि यह खिंचाव क्या है? ये खिंचाव तुम्हारे अन्तर स्वरूप की पुकार है। लेकिन तुम तुरन्त सोचना शुरू कर देते हो कि यह क्या हो सकता है, तुम केवल अपने मन का प्रयोग करना जानते हो और हर चीज को कम करके तर्क पर ला देते हो। ईश्वर तर्क से परे हैं। इसीलिए यह बात तुम तर्क से नहीं समझ सकते कि तुम क्यों मेरे प्रति खिंचाव महसूस करते हो।
तुम सब यहाँ बैठकर मुझे लगातार देखते रहते हो और सोचते रहते कि वो क्या है जो तुम्हें इतने समय तक बाँधे रहता है, बिना पलक झपकाये हुए। जब चाहत अन्दर से गहरी होगी तब ये होगा। ये चाहत घर वापस जाने की चाहत हैं। कई दूसरा कोई रास्ता नहीं है। जब तक सजगता नहीं आयेगी, तुम अपने आप को एक ठोस सत्ता महसूस करोगे और अपने आप को पूरी तरह से अस्तित्व से अलग रखोगे।
वास्तव में, सम्पूर्ण आकाश तुम्हारे देखने के लिए हैं। लेकिन तुम उसे अपनी खिड़की से देखते हो, बस उतना ही जितना तुम्हारा अहंकार देखने की अनुमति देता है और तुम सोचते हो कि तुम्हारे उस ढाँचे में ही वास्तविकता आकाश है। यह सारे खेल और कुछ नहीं, अपितु अहंकार का खेल है। इसके प्रति सजग होना ही उससे बाहर निकलने के प्रति पहला कदम है। सजगता ही प्रधान कुंजी है जिससे तुम अपने अन्दर का कोई भी ताला खोल सकते हो। यही कारण है कि मैं बार-बार कहता हूँ - अपने अन्दर सजगता लाओ।
प्रश्न : स्वामी जी, हम लोगों के प्रति आपकी दिलचस्पी आप कैसे वर्णित करेंगे?
तुममें मेरी दिलचस्पी केवल इतनी है कि तुम्हारी मदद मैं तुम्हारे खिलने में करूँ। यही सबसे महानतम चीज है, जो मैं तुम्हारे लिए कर सकता हूँ और तुम मेरे लिए कर सकते हो। मैं चाहता हूँ कि लोग महसूस करें अपने प्राकृतिक आनन्द को, अपनी ऊर्जा की क्षमता को। ठीक इस वक्त, मनुष्य सोचता है कि वह एक मानव है, जो आध्यात्मिक अनुभव खोज रहा है। उसे यह समझने की आवश्यकता है कि वह एक आध्यात्मिक स्वरूप है जो मानव अनुभव खोज रहा है। मैं उसे यही शिक्षा देने पर कार्य कर रहा हूँ।
और एक मात्र तरीका यही है जिससे वह यह सीख सकता है, अहंकार के विभिन्न रूपों के बारे में जानकर। जो उसे यह महसूस कराते हैं कि वह एक मानव है बजाए कि आध्यात्मिक स्वरूप के। जब मनुष्य प्रार्थना करने से होने की तरफ बढ़ता है, तब समझ लीजिए वह कुंजी पा गया।
प्रश्न : स्वामी जी, जब कोई ध्यान करता है तो परिवर्तन कैसे होता है? और क्या आप हमें उसमें स्वामी की भूमिका के बारे में बता सकते हैं?
जब एक व्यक्ति ध्यान करता है, उसकी सारी आधार भावनायें जैसे, क्रोध, लिप्सा, ईर्ष्या, अत्यधिक राग। ये सब ऊँचे स्तर की ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती हैं। यह उसे चेतनता और सजगता के ऊँचे राज्य में पहुँचा देती हैं। तब वह पहले की तरह असहज नहीं रहेगा। ऊर्जा का परिवर्तन केवल ध्यान के मार्ग से ही हो सकता है।
जब यह परिवर्तन हर एक में होगा, तब संपूर्ण समाज परिवर्तित होगा। तब कम हिंसा होगी और अधिक भूमंडलीय सामंजस्य होगा। व्यक्तिगत परिवर्तन ही सबसे प्रायोगिक मार्ग है, भूमंडलीय शांति के लिए। नाटक है, इसलिए इससे किसी भी रूप में लगाव मत पैदा करो। मात्र अपनी भूमिका अदा करो और पूरे खेल का आनन्द लो।
इस बात को समझो कि जीवन कोई लक्ष्य नहीं है, यह अपने आप में केवल एक मार्ग है। यदि तुम्हारे पास लक्ष्य होगा, तब तुम दौड़ोगे। जब तुम दौड़ोगे, तुम्हारे पाँव भूमी का स्पर्श नहीं करेंगे। जब तुम भूमी का स्पर्श नहीं करोगे, तुम अस्तित्व की खूबसूरती से चूक जाओगे। जब तुम दौड़ते हो, तुम वस्तुतः चूक जाते हो अपने नीचे अस्तित्व की उपस्थिति का अनुभव करने से। जब तुम लक्ष्य का परित्याग कर दोगे, तब सारा ध्यान स्वतः ही मार्ग पर केन्द्रित होगा। मार्ग आनन्द लेने के लिए होता है, लक्ष्य का ख्याल स्वतः ही रख लिया जायेगा।
जब तुम जीवन की लक्ष्यहीनता को समझ लोगे, तुम जीने का अर्थ समझ जाओगे। जब तक तुम यह नहीं समझोगे, तब तक तुम अपना जीवन अचेतन रूप में जीते हो। तुम बिना उचित जागरूकता के जीते हो। तुम एक ठोस अहंकार के साथ जीते हो, जो केवल लक्ष्य देखता है और स्वयं जीवन की खूबसूरती नहीं देखता।
लक्ष्य के लिए पूरे जीवन का बलिदान कर देना जीवन जीने का तरीका नहीं है। यदि तुम इस तरह से जीवन जिओगे, तो एक बार जब अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लोगे तो तुम्हें केवल पश्चाताप होगा कि संपूर्ण जीवन तुमने कितनी महत्वहीन चीजों को प्राप्त करने में बर्बाद किया। अपने लक्ष्य का परित्याग करो और मार्ग का आनन्द लो। इस शिक्षा पर बार-बार ध्यान करो। सत्य तुम्हारे ऊपर प्रकाशित होगा किसी भी समय।
एक बात और : अपने जीवन से कोई भी चीज बाहर मत निकालो और ये कभी मत सोचो कि तुम जीवन में किसी चीज से वंचित किये गये हो। आध्यात्मिकता छोड़ना नहीं है वह हमेशा ग्रहण करना है। जब तुम जीवन में किसी चीज को छोड़ेंगे, तब तुम उसी चीज से वंचित महसूस करोगे, बजाए इसके जुड़ो और हर चीज को जोड़ो। तब तुम संपूर्ण बनोगे। जब तुम संपूर्ण हो जाते हो तब तुम पवित्र हो जाते हो।
निश्चित रूप से, यदि तुम्हारी रुचि कुछ चीजों में नहीं है, तो ये दूसरी बात है। तुम्हें इस बात के लिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है उन चीजों को अपने जीवन में ग्रहण करने की। मात्र क्रियाशील रहो सजगता से और बहते रहो।
समझो : एक वैज्ञानिक वह व्यक्ति होता है जो किसी सूत्र का निर्माण करता है, किसी चीज को पैदा करने के लिए जिसकी उसने खोज की है वाह्य जगत में, दूसरों को अनुभव करने के लिए।
एक स्वामी वह व्यक्ति है जो किसी सूत्र का निर्माण करता है, उस चीज को दिखाने के लिए जिसका अनुभव उसने आंतरिक जगत में किया है, जिससे कि और लोग उसका अनुभव कर सकें। वह उस सूत्र का निर्माण करता है, परमानन्द पैदा करने के लिए जिसका अनुभव उसने अपनी सजगता में प्राप्त किया है, जिससे कि और लोग उसका अनुभव कर सकें।
अब मैं तुम्हें वह सूत्र दे रहा हूँ जिससे कि तुम अंतिम परमानन्द या नित्यानन्द को अनुभव करोगे?
प्रश्न : स्वामी जी, हम किस तरह से अपने अहंकार को नष्ट करने का प्रयास करें?
सर्वप्रथम, स्पष्टता से समझो कि तुम्हारे पास अहंकार किसी किसी न रूप में है - वह सक्रिय या निष्क्रिय हो सकता है, तब उन विभिन्न तरीकों को समझो, जिनसे अहंकार अपना प्रभाव डालता है - उन तरीकों का जिनकी चर्चा अब तक हमने की है। तुम्हारी सारी ग्लानियाँ, कामनायें, भय, विनम्रता, आत्म सम्मान इत्यादि अहंकार के विभिन्न रूप हैं, जो प्रभावी होते हैं जब तुम अपने आप को ठोस ‘मैं’ या ‘मेरा’ समझते हो। एक बार जब तुम इसे समझ लोगे, दृष्टा बन जाओगे जिससे कि तुम समझ सको संपूर्ण जीवन एक नाटक है। यह करके, तुम अपने ठोस व्यक्तित्व को समाप्त होता महसूस करोगे, तुम्हारा अहंकार समाप्त हो जायेगा।
जब यह होना प्रारम्भ होगा, तुम स्वतः ही अस्तित्व के साथ तारतम्य होगे और चीजें अपने आप पुनर्व्यवस्थित होकर के तुम्हारे लिए जीवन को खूबसूरत बना देंगी। तब जियो केवल इस लक्ष्य से कि तुम्हें अपने अहंकार को नष्ट करना है। उसे किसी भी तरह से सुरक्षित मत करो। अपने अहंकार को नष्ट करने के लिए सदा तत्पर रहो। जब तुम अपने अहंकार को नष्ट करने के लिए तैयार रहोगे, समझ लो तुम मुक्त होने के लिए तैयार हो, बस इतना।
स्वामी जी,
आपने कहा कि आज्ञा चक्र निश्छलता और बुद्धिमत्ता से संबंधित है। आप निश्छलता और बुद्धिमत्ता की व्याख्या कैसे करेंगे?
जब तुम मन की कठोर कार्यशैली से छूटकर स्वतंत्र होते हो, तुम तरल बन जाते हो और बहते हो एक नदी की तरह, तब तुम बुद्धिमान होते हो। जब तुम समानांतर भी सोच सकोगे, तुम बुद्धिमान होगे। जब तुम सहज रहोगे, तुम बुद्धिमान रहोगे। जब तुम्हें चुनौती देना कठिन होगा, तुम बुद्धिमान होगे।
जब तुम जानोगे कि जीवन एक नाटक है, तुम बुद्धिमान होगे। जब तुम समझोगे कल शाम को उन्हें यहाँ से छोड़ देंगे। क्या मैं जान सकती हूँ कि मैं किससे बात कर रही हूँ?"
इधर से उत्तर दिया गया, "मैं चन्दबासू बोल रहा हूँ। तुम लोग मरीजों से यहाँ कुछ नहीं बताते हो।"
यह बुद्धिमत्ता है। जब तुम लम्बे समय तक किसी बिन्दु पर नहीं अटके रहते। जब तुम बहुत समय तक चुनौतीपूर्ण ढंग से नहीं रुके रहते, तब तुम बुद्धिमान होते हो।
अब तुम यह सुनो :
एक आदमी अपने शहर के मित्र को अपने खेतों पर ले गया।
उसने घूमकर के उसे दिखाया और बाद में उससे पूछा, "यह सब देखकर आश्चर्य हुआ होगा तुम्हें, इतनी अधिक भेड़ें। क्या तुमने उन्हें गिनने का प्रयास किया?"
मित्र ने उत्तर दिया, "अरे हाँ, वे तीन सौ थी।"
वह व्यक्ति आश्चर्यचकित था और पूछा, "तुमने कैसे इन्हें गिन लिया?"
मित्र ने उत्तर दिया, "अरे, ये तो बहुत सरल था मैंने सबके पैर गिन लिये और चार से भाग दे दिया।"
ये बुद्धिमत्ता नहीं है। यह तरीका है किसी सरल चीज को जीवन में कैसे जटिल कैसे किया जाता है।
इसके पश्चात् हम निश्छलता पर आते हैं : बच्चे सबसे अच्छा तरीका है निश्छलता को समझने के लिए। वो बोलते हैं बिना तोड़-मरोड़ के, वो गणना नहीं करते, वे अपने व्यवहार में पूर्ण होते हैं, कभी कुटिल नहीं होते और दिखावा नहीं करते। ये निश्छलता है।
लेकिन हम उनके साथ क्या करते हैं? हम अपना सारा प्रयास करते हैं उन्हें ये सिखाने में कि किस तरीके से शब्दों की काट-छाँट की जाये, और किस तरीके से तोड़-मरोड़ किया जाये। हम उन्हें सिखाते हैं अपने हृदय से मस्तिष्क की तरफ जाना, जिसके फलस्वरूप उनकी शुद्ध निश्छलता प्रदूषित हो जाती है मस्तिष्क के द्वारा।
एक छोटी कथा :
एक लड़के से बताया गया कि उसी धनी चाची उस दिन उसके घर आ रही है और उसे अच्छे से अच्छा व्यवहार करना है।
चाची आयी और एक भव्य दावत उसके सामने रखी गयी। जैसे सम्मान करना इत्यादि सिखायें, लेकिन मैं तुम्हें यह समझाने का प्रयास कर रहा हूँ कि हमें बच्चों को पाखण्डी नहीं बनाना है। उन्हें खेल को समझने दो और खेलने दो सजगता के साथ, बिना किसी अहंकार के लेकिन केवल सजगता से। उन्हें मौलिक नियम बताओ और बुद्धिमत्ता दो जिससे कि वो अपने आप के लिए चयन कर सके।
एक चीज : बच्चे की निश्छलता उसकी अज्ञानता के कारण होती है। यह निश्छलता एक बच्चे के अन्दर होनी ही है, क्योंकि उसे अभी सामाजिक शर्तों द्वारा प्रभावित होना है। लेकिन एक बार सामाजिक शर्तों का प्रभाव होने लगा और ज्ञान का लाभ होने लगा, बच्चा अपनी निश्छलता खो देगा। लेकिन वह बच्चा फिर से जुड़ सकता है अपनी उसी निश्छलता से जो उसने सालों में खोयी है, केवल सजगता के माध्यम से। यह निश्छलता जो पुन: प्राप्त की जाती है सच्ची निश्छलता है, क्योंकि ये निश्छलता अज्ञानता के कारण अब नहीं है, यह गहरी समझ से उत्पन्न हुई है।
यह फर्क है बच्चे की निश्छलता और स्वामियों की निश्छलता में। सांसारिक ज्ञान निश्छलता को नष्ट कर देता है और अहंकार का पोषण करता है, लेकिन बुद्धिमत्ता और सजगता ज्ञान को एक किनारे कर सकती हैं और एक बार पुन: निश्छलता को वापस ला सकती है। जब यह होता है, तब तुम समझ लेना तुम मार्ग पा गये।
प्रश्न : स्वामी जी, हम ईश्वर से किस तरह से संबंधित हों?
ईश्वर तुम्हारे लिए कोई अलग सत्ता नहीं है कि तुम उससे संबंधित हो। इसे पहले समझो। वह तुम्हारे सिर के ऊपर किसी स्वर्ग में नहीं बैठा है और प्रतीक्षा नहीं कर रहा है कि तुम उससे संबंध स्थापित करो। वह संसार की हर एक चीज में उपस्थित है, हर चीज उसके द्वारा निर्मित है।
वह ही रचयिता है, वह ही रचना है, उसने ही रचा है, वह ही अनुभव करने वाला है, वह ही अनुभव है और वह अनुभव किया गया है। ईश्वर तो नाम है जो हमने अस्तित्व को दिया है, बस इतना। जब तुम यह समझ जाओगे, तब तुम समझ लेना कि तुमने ईश्वर को अनुभव करना प्रारम्भ कर दिया, तब ईश्वर से संबंध का प्रश्न ही नहीं होगा।
लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैं ईश्वर के निकट होने का अनुभव करता हूँ? मैं उनसे बताता हूँ, कि मैं ईश्वर हूँ। मैं उनसे बताता हूँ, कि वे सब भी ईश्वर है। लेकिन निश्चित रूप से वे इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वे जानना चाहते हैं कि ईश्वर के निकट कैसे आया जाये। निकट अपने आप में यह अर्थ पराजित हो सकते हो। जब तुम अपने अहंकार का परित्याग कर दोगे, अस्तित्व ने तुम पर विजय प्राप्त कर ली, बस इतना। जब तुम ईश्वर के लिए उचित गर्भ बन जाओगे, वो तुम्हारे अन्दर आते रहेंगे। शुरू की स्थिति में तुम एक मेहमान हो और वह एक मेजबान और अंत में तुम बन जाओगे मेजबान और तुम्हारे पास वह गर्भ होगा, जिसमें तुम उसका स्वागत कर सको। गर्भ बन जाने का अर्थ है पिघलकर के कोमल बन जाना। कोमलता से तात्पर्य यहाँ इस बात से है कि तुम अपने समस्त अहंकार का परित्याग कर दो और समाहित हो जाओ ईश्वर में या अस्तित्व में। तब जीवन एक संगीत बन जायेगा और शाश्वत उत्सव।
हाँ.......अब हम एक खूबसूरत और बहुत प्रभावशाली ध्यान तकनीक करेंगे, जिसे दिव्य नेत्र ध्यान कहते हैं, जो इस आज्ञा चक्र के लिए हैं।
दिव्य नेत्र ध्यान
(काल अवधि : 30 मिनट)
दिव्य नेत्र ध्यान किया जाता है आज्ञा चक्र को जाग्रत करने के लिए। आज्ञा चक्र को जाग्रत करने से तुम जुड़ जाते हो ब्रह्माण्डीय बुद्धिमत्ता से। इस साधना तकनीक को जोरोस्ट्रियन धर्म से लिया गया है। इस तकनीक के दो भाग हैं - एक आज्ञा चक्र को स्वच्छ करना और दूसरा ऊर्जावान बनाना। आज्ञा चक्र या तीसरा नेत्रा भ्रम और तृष्णा को नष्ट करने वाले के रूप में जाना जाता हैं। यह तुम्हारे अन्दर पराचेतनता को जाग्रत करने में मदद करता है। यहाँ तुम्हारे सामने एक प्रार्थना दीप जलाया गया है। उसे तिल का तेल इस्तेमाल किया गया है या शुद्ध गाय के दूध का मक्खन। तुम एक मोमबत्ती भी इस्तेमाल कर सकते हो, लेकिन ध्यान रहे कि वो वनस्पति तेलों से ही बनी हो। यह निर्देशन में की जाने वाली साधना तकनीक है। बस मेरे निर्देशों का ध्यान से पालन करो।
आराम से जमीन पर बैठ जाओ और नेत्र बंद कर लो। जो जमीन पर नहीं बैठ सकते, वह कुर्सी पर बैठ जाये।
(मंद संगीत बज रहा है।)
अपने आज्ञा चक्र पर ध्यान केन्द्रित करो जैसे कि उसमें छेद करोगे। (5 मिनट)
अपने नेत्र खोलो और दीपक की लौ को अपने तीसरे नेत्र से देखो, जो तुम्हारे भौवों के मध्य है। तुम्हारी आँखें झपकें या जलें या आँसू बहें उन्हें बहने दो और ऐसा होने दो। (5 मिनट)
अपने नेत्र पुनः बंद करो और आज्ञा चक्र पर केन्द्रित करो और गहराई से उसमें ध्यान करो। (5 मिनट)
अपने नेत्र खोलो और दीपक की लौ को देखो, अपने तीसरे नेत्र से। (5 मिनट) अपने नेत्र बंद करो, अपने आज्ञा चक्र पर ध्यान केन्द्रित मत करो, बस आराम करो। (5 मिनट) ओम शांति शांति शांति ही धीरे, बहुत धीरे अपने नेत्र खोलो। अब हम दूसरे चक्र में मिलेंगे। धन्यवाद
असंतोष से कृतज्ञता तक
अब हम आखिरी चक्र में प्रवेश करते हैं - 'सहस्रार चक्र' जो सिर के ऊपरी भाग में स्थित है।
संस्कृत भाषा में 'सहस्रार' का अर्थ होता है- 'हजार पंखुड़ियों वाला' - जब यह चक्र स्वस्थ और क्रियान्वित हो जाता है, तो रहस्यमयी अनुभव में पाया गया है कि हजार पंखुड़ियों वाला कमल सिर के मुकुट क्षेत्र में खिल उठता है।
यह चक्र बाधित होता है असंतोष से और जीवन पर अपना हक मान लेने से, इसे खिलाया जा सकता है, संतोष और असीमित कृतज्ञता से।
(ध्यान तकनीक : सहस्रार ध्यान - एक सूफी साधना तकनीक)
एक व्यक्ति ईश्वर से रोज प्रार्थना करता है, "हे ईश्वर, मेरे पास पर्याप्त धन नहीं है। कृपया एक बहुत बड़ी लॉटरी जो कम से कम एक करोड़ रूपये की हो, जीतने में मेरी मदद कीजिए। यदि मैं जीत गया तो मैं वचन देता हूँ, कि उसका 20 फीसदी आपके मंदिर में चढ़ा दूँगा। यदि आपको मेरे ऊपर विश्वास न हो, कृपया अपना 20 लाख पहले से काट लीजिए और बाकी का 80 लाख मुझे दे दीजिए।"
हमारा हर व्यवहार एकदम इसी तरह है - मात्र एक व्यापार। हमारे जीवन में हो सकता है ऐसा न हो, लेकिन यदि तुम गहराई से विश्लेषण करो अपनी प्रार्थना के रवैये का, समझ जाओगे कि तुम हर समय सबसे एक व्यापारिक व्यवहार करते हो, ईश्वर के साथ भी।
एक छोटी कथा :
> एक दिन एक निर्धन व्यक्ति बादशाह अकबर के महल में गया। > वह अकबर से अपने पुत्र की पढ़ायी के लिए कुछ धन के लिए अनुरोध > करने गया था। > अकबर अपनी दया के लिए जाना जाता था, जो किसी को मदद से > निराश नहीं करता था। > जब वह व्यक्ति महल पहुँचा, उस वक्त अकबर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे > थे। इसलिए और लोगों के साथ वह प्रार्थना कक्ष के बाहर प्रतीक्षा करने > लगा। > जब अकबर बाहर आया, तो सब लोगों ने अपना-अपना अनुरोध > सुनाया और उनसे मदद प्राप्त की। > केवल वह निर्धन व्यक्ति बिना कुछ माँगे हुए वापस लौटने लगा। > लेकिन अकबर ने उसे देख लिया और वापस बुलाया। > उन्होंने उससे पूछा, “तुम बिना कुछ माँगे हुए वापस क्यों जा रहे हो? > उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, “हे बादशाह, मैं तो आया था आप से मदद > माँगने, लेकिन देखा कि आप स्वयं भिखारी हैं।”
यदि तुम हमारी प्रार्थनाओं को देखो, तो तुम यह महसूस करोगे कि हम सब वास्तव में भिखारी हैं। हम बस माँगते हैं, माँगते हैं और माँगते हैं। हमारी प्रार्थना और कुछ नहीं, अपितु एक भिक्षापात्र है। हम भौतिक वस्तुओं के लिए भिक्षा माँगते हैं, मधुर संबंधों की भिक्षा माँगते हैं, शक्ति की भिक्षा माँगते हैं, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की भिक्षा माँगते हैं, शारीरिक खूबसूरती की भिक्षा माँगते हैं और क्या-क्या नहीं माँगते।
हम अपने मन में लगातार हर समय किसी न किसी चीज को माँगते ही रहते हैं। वास्तव में, माँगने से हमारा इतना बढ़िया तालमेल है कि वो एक सहज प्रक्रिया बन गया है, हमारे अन्दर और हो सकता है कि हम इसे स्वीकार भी न करें कि हम माँग रहे हैं। हम तर्क दे सकते हैं कि हम माँग नहीं रहे हैं, क्योंकि हम मानते ही नहीं। वह तो जीवन का स्वाभाविक तरीका बन गया है। हम उसमें इतना अधिक लिप्त हो जाते हैं कि हम उसे देख ही नहीं पाते और बिना पूर्वाग्रसन के तो एकदम देख नहीं पाते।
समझो : इस संसार में केवल दो प्रकार के ही धर्म हैं, एक धर्म - जो प्रार्थना पर आधारित है, और दूसरा धर्म - जो कृतज्ञता पर आधारित है।
एक छोटी कथा :
एक सूफी स्वामी जुनैद, ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रतिदिन 5 बार प्रकट करता था।
एक बार वह अपने अनुयायियों के साथ भ्रमण करते हुए किसी गाँव से गुजरा, जहाँ के लोग सूफी धर्म को स्वीकार नहीं करते थे।
सबसे पहले गाँव वालों ने उन लोगों को भीख माँगने के लिए कोसा और थोड़ी बहुत भिक्षा दे दी।
दूसरे दिन, लोगों ने कोई भी मदद करने से इनकार कर दिया।
तीसरे दिन, जिस गाँव से वे गुजरे वे लोग विरोध में उत्तेजित हो गये और उन लोगों ने डण्डों से और पत्थरों से उन्हें मारकर बाहर खदेड़ दिया।
उस रात भी हमेशा की तरह, जुनैद ने घुटने टेककर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
उसके अनुयायी उसे यह करते हुए देख रहे थे। उनके लिए यह बहुत था, वे नहीं समझ पा रहे थे कि जुनैद ईश्वर को क्यों धन्यवाद दे रहे हैं। वे उग्र हो रहे थे।
वे चीख उठे, "स्वामी, हम लोगों ने 3 दिन से भोजन नहीं किया। आज हम लोग गाँव से कुत्तों की तरह बाहर निकाले गये। क्या इसलिए आप ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं?"
जुनैद ने उनकी तरफ देखा और कहा, "तुम 3 दिन की भूख की बात कर रहे हो। क्या तुमने ईश्वर को 30 साल भोजन मिलने के लिए धन्यवाद दिया है? एक बात और : मेरी कृतज्ञता कोई चीज पाने या न पाने के लिए नहीं है। वह तो मात्र मेरे स्वरूप में गहरे प्रेम और आनन्द की अभिव्यक्ति है। वह एक विकल्पहीन प्रार्थनापूर्ण अभिव्यक्ति है, बस इतना।"
जब तुम कृतज्ञता के साथ भरे हुए होकर के जीवन जियोओगे, तुम समझ लो कि तुम वह स्थान पा गये, जहाँ किसी अन्य चीज की आवश्यकता नहीं होती। इसका अर्थ होता है कि तुम ध्यान की अवस्था पा चुके हो, उसके पश्चात् तुम किसी चीज की चिंता नहीं करोगे। अब तुम सही मार्ग पर हो। तुम्हारी उन्नति में तुम्हारा मन अब और अधिक व्यवधान नहीं करेगा। तुम्हारा मन अदृश्य हो गया है। तुम्हारा मन पदार्पण नहीं कर पायेगा, क्योंकि तुम हृदय की भावनाओं से भरे हुए हो। तुम्हारे मन के लिए कोई स्थान ही नहीं है। जब तुम्हारे मन के लिए कोई रही हूँ?"
जब हम अस्तित्व के साथ तारतम्य बैठाना नहीं जानते, तो हम उसकी खूबसूरती से चूक जाते हैं। हम हर समय खुश होने का कारण ढूँढ़ते रहते हैं, उत्सव मनाने का कारण ढूँढ़ते रहते हैं, खुश होने पर प्रश्न का प्रश्न करते रहते हैं, इत्यादि, इत्यादि। इसी कारण से हम अस्तित्व से अपने संबंध को पूरी तरह खो चुके हैं। बजाए इसके कि हम अपने आस-पास की चीजों के प्रति कृतज्ञ हों, हम हमेशा माँगते रहते हैं और प्रश्न करते रहते हैं। हमें वापस अस्तित्व से इस संबंध को फिर से स्थापित करना है। कृतज्ञता हमें इस खोये हुए संबंध को वापस लाने में मदद कर सकती है। वह एक बार फिर तुम्हें अपने मूल को प्राप्त करने में मदद कर सकती है। वह प्रकृति से तुम्हारा संपर्क बनाने में मदद कर सकती है और अस्तित्व से।
एक छोटी कथा :
एक व्यक्ति एक मंदिर में निरीह होकर प्रार्थना कर रहा था, 'हे भगवान्! कृपया मुझे 1000 रुपये 15 दिन के लिए दे दीजिए, मैं उसे पाने के लिए बहुत बेचैन हूँ। मैं आपको यह रुपये आज से 16वें दिन बाद वापस कर दूँगा, जब मुझे पहली तनख्वाह मिलेगी।"
मंदिर का पुजारी उसकी प्रार्थना सुन रहा था।
उसे बहुत दुःख हुआ उस व्यक्ति को इस स्थिति में देखकर।
उसके पास 500 रुपए थे। उसने उसे एक लिफाफे में रखा और उस व्यक्ति को देते हुए यह कहा कि ईश्वर ने कहा है यह पैसा उसे देने के लिए।
व्यक्ति बहुत खुश हुआ, वह लिफाफे को लेकर घर गया और वहाँ उसे खोला। उसने पैसे को गिना और देखा कि वो 1000 की जगह केवल 500 रुपये थे।
दूसरे दिन वह फिर मंदिर गया और उसने ईश्वर से प्रार्थना की, "हे भगवान! दूसरी बार कृपया पुजारी के हाथ पैसा मत भेजियेगा, उसने उसमें से आधा निकाल लिया।"
हम हर चीज को मानकर चलते हैं, ऐसा होना ही है, इसलिए असंतुष्ट रहते हैं।
याद रखो : जीवन अपने आप में तुम्हारे लिए एक उपहार है। क्या तुमने उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम किया है? क्या तुममें से कोई भी यह कह सकता है कि तुमने बहुत कठिन मेहनत की है इस जीवन को अर्जित करने के लिए? नहीं, इसीलिए हम उसकी कीमत नहीं महसूस करते। हम बस चीजों को मानकर चलते हैं कि ऐसा ही था - हमारे शरीर, हमारा प्रतिदिन का भोजन, प्रकृति की खूबसूरती - हर चीज तो होनी ही थी। हम ईश्वर से हीरे की अँगूठी माँगते हैं - लेकिन क्या हम उसे इस बात के लिए धन्यवाद देते हैं कि उसने हमें उंगलियाँ दे रखीं हैं, उसे पहनने के लिए? समय के साथ-साथ हीरे की अँगूठी भी हमारे लिए अपनी कीमत खो देंगी।
एक छोटी कथा :
एक दिन, एक भूगोल की अध्यापिका ने अपने छात्रों से कहा कि वे विश्व के सातों आश्चर्यों का नाम लिखें।
हर बच्चे ने विश्व के आश्चर्यों की सूची बनायी जैसे चीन की दीवार, पिरामिड, आइफिल टावर इत्यादि।
एक लड़की जो लिख रही थी और लगातार लिखते जा रही थी, अपना सिर हिला रही थी और निरंतर लिख रही थी।
अध्यापिका उसके पास आयी और पूछा, “क्या हुआ, तुमने जो याद किया था उसे भूल गयी?”
उस छोटी लड़की ने कहा, "नहीं, मैं थोड़ा भ्रमित हूँ, सात से और भी बहुत अधिक ज्यादा है।"
अध्यापिका आश्चर्यचकित थी और उसकी कापी लेकर के पढ़ने लगी। उसने फिर पूरी कक्षा में जोर-जोर से उसने कहा कि सब सुन सकें, "विश्व के सातों आश्चर्यों के नाम निम्न हैं : मैं देख सकती हूँ, मैं छू सकती हूँ, मैं सूँघ सकती हूँ, मैं सुन सकती हूँ, मैं स्वाद ले सकती हूँ, मैं हँस सकती हूँ, मैं प्रेम कर सकती हूँ......"
अचानक पूरी कक्षा एक प्रवेश कर जाने वाली शांति से भर गयी।
ये छोटी चीजें भुला दी जाती हैं, क्योंकि हम सोचते हैं कि ये छोटी हैं। हर चीज जो हमें आसानी से उपलब्ध होती है वह हमारे लिए छोटी हो जाती है।
इस संसार में करोड़ों लोग ऐसे हैं, जो देख नहीं सकते, जो सुन नहीं सकते, जो चल नहीं सकते, जो स्वाद नहीं ले सकते। हम इन सब चीजों के बारे में कभी सोचते नहीं। हम हमेशा सोचते रहते हैं कि क्या और मिले, क्या बेहतर मिले, इसके बाद क्या मिले हर समय, बस इतना।
एक छोटी कथा :
एक व्यक्ति राजमार्ग पर यात्रा करते हुए अपने गाँव जा रहा था। कृतज्ञता से देखे जाने चाहिए। वे सब अस्तित्व का ही भाग हैं और वे किसी न किसी सामंजस्य में ही घूम रहे हैं, अस्तित्व द्वारा संगीतबद्ध होकर। जब तुम ऐसा होने के प्रति संवेदनशील होगे, तब जिस तरह से चीजें हो रही हैं, उनके प्रति तुम कृतज्ञता का अनुभव करोगे।
हमें महान स्वामियों के अन्दर कृतज्ञता के इस भाव को आत्मसात करने की आवश्यकता है। यह एक मात्र चीज है जो उनसे हमें आत्मसात की आवश्यकता है और शेष का ख्याल स्वतः ही रख लिया जायेगा, क्योंकि जब तुम इसे आत्मसात करोगे, तब संयोग की शक्ति तुम्हारे लिए चीजों को होने देगी और अस्तित्व बस तुम्हारे ऊपर कृपा की वर्षा करेगी।
देखो समझो : कामना और कृतज्ञता दोनों साथ-साथ रह नहीं सकते। जब तुम एक के बाद एक कामना का अनुभव करोगे, इसका अर्थ है, तुम कृतज्ञता के साथ नहीं जी रहे हो। जब तुम कृतज्ञता के साथ जियोर्गे, तुम्हारे अन्दर कोई कामना हो ही नहीं सकती। जब तुम कृतज्ञता के साथ जियोर्गे, जो कुछ भी तुम्हें दिया जायेगा, वह बस उस क्षण तुम्हारी आवश्यकता की पूर्ति करेगी, बस इतना। इसके पूर्व कि तुम माँगो, तुम्हें दे दिया जायेगा, इसलिए माँगने का कोई प्रश्न ही नहीं होगा।
चीजें एकदम परिपूर्ण होंगी, जब तुम कृतज्ञता के साथ क्रियाशील होगे। अन्यथा, हर समय चीजों का अभाव होगा वे बदसूरत होंगी। मानव का लोभ ऐसा है कि चाहे उसे पृथ्वी का राजा क्यों न बना दिया जाये, वो सोचेगा : समुद्र मेरी आज्ञा का पालन नहीं करते, सूर्य और तारे मेरे निर्देशों का पालन नहीं करते।
शिवपुराण में आया है, भगवान शिव की और ब्रह्मकपाल की एक कथा है।
ब्रह्मकपाल एक खोपड़ी थी, जिसे भगवान शिव भिक्षापात्र के रूप में प्रयोग करते थे, जब वो एक साधु के वेष में भ्रमण कर रहे थे। ब्रह्मकपाल के बारे में एक विचित्र चीज थी, और वह यह थी कि जो भी भिक्षा उसमें डाली जाती थी, वह तुरन्त उसे निगल लेता था।
भगवान शिव चाहे जितना कठोर प्रयास उसे भरने की करते थे, वह पात्र हमेशा खाली बना रहता था।
यह ब्रह्मकपाल वास्तव में हमारे सबके अन्दर है। यह और कुछ नहीं, अपितु हमारा अपना अहंकार है, वह अहंकार जो सब कुछ निगल लेता है और कामना करता है और अधिक की। यह अहंकार है जो हमें वंचित करता है आनन्द लेने से, उसकी जिसकी वर्षा हमारे ऊपर हो रही है।
क्या तुम अपना जीवन प्रार्थना पर आधारित करना चाहते हो या कृतज्ञता पर,यह पूर्णरूपेण तुम्हारे ऊपर है। कृतज्ञता किसी प्रकार की धार्मिकता नहीं है, जिसका आरोपण तुम्हारे ऊपर बाहर से किया जा सके। यह एक रवैया है जिसे तुम्हारे अन्दर से प्रस्फुटित होना है, अस्तित्व के अपने तरीके के प्रति गहरी समझ के फलस्वरूप। जब सच्ची कृतज्ञता होगी, यह तुम्हारा जीवन के प्रति संपूर्ण बोध परिवर्तित कर देगी और तुम्हारे लिए ले आयेगी हमेशा रहने वाली शांति और आनन्द।
एक बार एक व्यक्ति रमण महर्षि के पास गया और कहा, "भगवान, मुझे शांति चाहिए।"
रमण ने उत्तर दिया, "तुम्हारे अपने कथन में से, बस 'मुझे' और 'चाहिए' शब्दों को हटा दो - अब क्या बचता है, केवल शांति।
वास्तविक से जीवित संबंध रखने का एक मात्र तरीका, अस्तित्व के साथ, तुम्हारे द्वारा अपने चारों तरफ निर्मित दीवार को तोड़कर के अपने अहंकार का परित्याग करके, तब तुम यह देख पाने में सक्षम होगे कि संबंध हमेशा था। उसके लिए तुम्हें कोई विशेष चीज करने की जरूरत नहीं है, तुम्हे बस परित्याग करना है उसका जो नहीं है, बस इतना।
जब तुम प्रेमी होगे, बहते हुए होगे, कृतज्ञता से भरे हुए होगे, तुम हमेशा इस परिपूर्णता के भाव से भरे हुए होगे कि तुम्हारे अन्दर से अस्तित्व की प्रचण्ड ऊर्जा निरंतर बह रही है, किसी लाभ के कारण नहीं, अपितु इसलिए क्योंकि वही तुम्हारा स्वरूप बन गया है। यह परिपूर्णता ही अंतिम परिपूर्णता है जिसकी मनुष्य खोज करता रहता है, हालांकि उसे इसकी जानकारी नहीं है। समस्त भौतिक चीजों में वह उसकी बार-बार खोज करता रहता है और लगातार चूकता रहता है।
चाहे तुम इसे स्वीकार करो या न करो, अस्तित्व ख्याल रख रहा है और तुम्हें जो कुछ करने की आवश्यकता है, वह यह है कि तुम उसमें आस्था रखो और अपना कर्तव्य कृतज्ञता से निभाओ। तुम्हारे ऊपर अस्तित्व के कृपा की वर्षा होगी। लेकिन हमारे अन्दर आस्था नहीं है।
एक छोटी कथा :
एक व्यक्ति ईश्वर के प्रति बिना आस्था के रहता था।
अचानक एक दिन, वो एक पहाड़ की चोटी से गिरा और उसने देखा कि वो किसी तरह से एक पेड़ की जड़ पकड़कर लटका हुआ है।
वह भय से भर गया। भिक्षा के लिए एक बर्तन भर अपने साथ रखता था। मैंने एक प्रतिज्ञा की थी कि मैं धन का स्पर्श नहीं करूँगा, और दूसरे समय के भोजन के लिए भोजन नहीं बचाऊँगा।
लोग मुझसे पूछते हैं कि यह बस कैसे संभव हुआ? मैं तुम्हें अब बताता हूँ : मैं बस अस्तित्व के ऊपर विश्वास रखता था और अपना लक्ष्य कि मैं पराचेतना को प्राप्त करूँगा पर अपना ध्यान केन्द्रित रखता था और अस्तित्व ने मेरा ख्याल रखा, ऐसे हुआ सब कुछ।
जब तुम मुझे यह कहते हुए सुनते हो कि अस्तित्व में विश्वास रखो, तुम सोच सकते हो कि यह संतों के बीते हुए कल की अवधारणा है। कतई नहीं। मैं अपने अनुभव से बोल रहा हूँ, उससे बोल रहा हूँ, जो मेरे साथ हुआ था, मैं जो कि ठीक तुम्हारे सामने इस वक्त बैठा हूँ और मैं ये सोचता हूँ कि इस भीड़ में मैं सबसे कम उम्र का हूँ। इसलिए मैं ऐसी बात नहीं कर रहा हूँ, जो बहुत पहले की हो। इसे समझो।
मात्र कृतज्ञता के साथ जीने का प्रयास करो और चमत्कारों को होते हुए देखो। अस्तित्व देता है, यदि तुम बिना प्रश्न के लेने के लिए तैयार हो, हृदय की भावना से भरपूर होकर।
एक व्यक्ति ने स्वप्न देखा कि वह स्वर्ग चला गया और वहाँ एक देवदूत उसे घूमाकर स्वर्ग दिखा रहा था।
वे बगल-बगल चल रहे थे।
पहले, वो एक बड़े कार्यशाला में पहुँचे, जिसमें बहुत से देवदूत भरे हुए थे।
वह कमरा विभिन्न क्रियाओं की गूँज में भरा हुआ था।
मार्ग-दर्शक दूत यहाँ रुका और उस व्यक्ति को उसने समझाया, "यह स्वीकार करने वाला विभाग है। यहाँ, सारी याचिकायें जो ईश्वर के पास भेजी जाती हैं, प्रार्थनाओं के माध्यम से, उन्हें स्वीकार किया जाता है और अलग-अलग किया जाता है।"
उस व्यक्ति ने चारों तरफ देखा और पाया कि वो तो अत्यधिक व्यस्त विभाग है,जिसमें कि बहुत से देवदूत याचिकाओं को जो विभिन्न कागजों पर लिखी हुई थीं, लम्बे कागज, छोटे कागज, रद्दी कागज और क्या नहीं, को अलग-अलग कर रहे थे। ये याचिकायें विश्व के विभिन्न भागों से चारों तरफ लोगों द्वारा भेजी गयी थीं, जो विभिन्न भाषाओं में थीं।
तब वे आगे बढ़कर दूसरे विभाग में गये।
स्वागत पत्थरों से हो सकता है। यह समझने की कोशिश करो कि मैं क्या कहने का प्रयास कर रहा हूँ। बिना प्रश्न किये बस आनन्द लेना सीखो। मेरे कहने का अर्थ यह नहीं है कि हर कार्य छोड़कर के तुम हर समय केवल आनन्द लो।
तुम्हें कार्य करने की आवश्यकता है, इसमें कोई संदेह नहीं है। यदि तुम केवल आनन्द लेते रहोगे, तो तुम्हें कोई भी सब कुछ नहीं देने जा रहा है। मैं केवल यह कह रहा हूँ कि आनन्द लेने के लिए कारण मत ढूँढ़ों, बस इतना। इसलिए बिना प्रश्न किये हुए बस हर चीज का आनन्द लो। आनन्द लेने को ही अपना स्वभाव बन जाने दो, तब कृतज्ञता ही तुम्हारा स्वरूप बन जायेगी।
तुम्हारा व्यवसाय कुछ भी हो सकता है, तुम्हारा सामाजिक स्तर कुछ भी हो सकता है, तुम्हारा आर्थिक स्तर कुछ भी हो सकता है, लेकिन आनन्द लेना एक ऐसी चीज है जो हर व्यक्ति बिना इन सब चीजों के भी कर सकता है।
समस्या यह है कि : तुम हमेशा यह महसूस करते हो कि हर चीज का कोई तथ्य या कारण होना चाहिए। आनन्द लेने के बारे में भी। तुमने अपने मन का अभ्यास इसी प्रकार के वैचारिक स्वरूपों से कराया हैं। यही कारण है कि तुम अक्सर यह महसूस करते हो कि दूसरे लोग जो चीजें पा गये हैं, वे उसकी पात्रता नहीं रखते थे, जबकि तुम्हें अपने प्रयासों के हिसाब से पर्याप्त नहीं दिया गया। तुम हमेशा सोचते हो कि आनन्द लेने के लिए तुम्हें कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नहीं, कड़ी मेहनत करना ठीक है, लेकिन इसका आनन्द लेने की क्षमता से कोई संबंध नहीं है। इस विचार का परित्याग करो। यह एक मात्र तरीका है, जिससे तुम शिकायत करना और असंतोष का अनुभव करना बंद कर दोगे।
अस्तित्व कृपा की वर्षा करता है। यदि तुम आनन्द लेने का निर्णय लो, तुम आनन्द लोगे ये शुद्ध रूप से तुम्हारा निर्णय है। तुम गलत निर्णय लेते हो और तब शिकायत करते हो या किसी और को दोष देते हो। याद रखो, तुम्हारे साथ होने वाली किसी भी चीज के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हर चीज तुम्हारा निर्णय है, जो तुम असजगता से ले लेते हो। तुम्हारे अन्दर सजगता की कमी के कारण, तुम असजग और एक ही प्रकार का फैसला ले लेते हो और अपने आप को जीवन के प्रति शिकायत करता हुआ पाते हो।
हमेशा याद रखो : स्वर्ग और नर्क वाह्य जगत में कोई भौगोलिक स्थान नहीं है। तुम अपने अन्दर ही उसका निर्माण करते हो। जिस क्षण तुम अस्तित्व पर विश्वास रखना खो देते हो, तुम अपने आप को उससे पृथक कर लेते हो और अपने साथ नर्क लेकर चलते हो, जहाँ भी तुम जाते हो। ऐसा मत सोचो कि नर्क कोई चीज है जो तुम्हारे बाहर है। वह बस तुम्हारे मस्तिष्क में है। यह तुम्हारा निर्णय है, तुम्हारा स्वभाव है जो फैसला करता है कि तुम स्वर्ग में हो या नर्क में।
एक अध्यापिका ने एक बार अपने छात्रों से पूछा, “क्या कोई मुझे बता सकता है कि उसकी समझ से नर्क कहाँ है?”
एक लम्बी शांति के बाद, एक लड़की खड़ी हुई और उत्तर दिया, “मेरे पिताजी की पढ़ाई कक्ष में, मिस।”
अध्यापिका आश्चर्यचकित थी और उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों कहा?
लड़की ने उत्तर दिया, “हर बार जब मैं पिताजी की पढ़ाई के समय जाती हूँ, वे कहते हैं इस नर्क से बाहर निकल जाओ।” (get hell out of here)
बच्चों को बहुत कम उम्र से ही अभ्यास कराया जाता है, यह सोचने का कि स्वर्ग और नर्क उनके बाहर की सत्ता है। उन्हें यह सोचने का अभ्यास कराया जाता है कि ईश्वर ऊपर बैठा है, एक बहुत बड़े सिंहासन पर और हमारी हर गतिविधियों को देख रहा है और हमारे पाप और पुण्य को लिखता जा रहा है।
इस तरीके से सोचने के कारण हम प्रारम्भ देते हैं, अपनी हर क्रिया के कारण और प्रभाव के चक्र को। हम संबंधित कर देते हैं, अपने अच्छे कर्म को स्वर्ग से और बुरे कर्म को नर्क से। हम ईश्वर और संपूर्ण अस्तित्व के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं, जैसे कि वो एक कार्य संपादन केन्द्र हैं। हममें से हर एक बन जाता है, एक व्यापारी अपने तरीके का, चाहे हमारा वास्तविक पेशा कुछ भी हो।
जब तुम किसी मंदिर में जाते हो तो क्या करते हो? तुम, फूल, फल, नारियल खरीदते हो और अन्दर मूर्ति के पास जाते हो और अपने परिवार के नाम पर चढ़ावा चढ़ा देते हो। तुम अपना नाम, अपने परिजनों का नाम, अपना गोत्र इत्यादि बताकर के अनुष्ठान करते हो।
बेचारा पुजारी अपने हाथ में एक पात्र लिए रहता है और तुम उसे एक लम्बी सूची नामों की सारी सूचना के साथ हर परिवार के सदस्यों की बता देते हो। तुम इतना डरे रहते हो कि ईश्वर अपनी कृपा गलत आदमी के पास न भेज दें, गलत घर में न भेज दें। तुम सही भौगोलिक स्थिति भी बताते हो इत्यादि और उसके सामने इस बात पर जोर देते हो कि ये तुम हो और कोई और नहीं जो यह चढ़ावा चढ़ाने आया है। केवल यह करने के बाद ही तुम मंदिर छोड़ते हो। क्या मैं सही हूँ?
जैसे कि ईश्वर तुम्हें जानता ही नहीं, यदि तुम उसे ये सब चीजें नहीं बताओगे। इसी तरह से, यदि तुम यह निर्णय लो कि तुम अपने आस-पास मस्तिष्क द्वारा पैदा की गई अव्यवस्था से संबंध स्थापित करो, तुम अव्यवस्थित हो जाओगे। तुम चिंता, असंतोष, विरोधाभास इत्यादि, इत्यादि न खत्म होने वाले भँवर में फँस जाओगे।
और यदि तुम निर्णय लो अस्तित्व के साथ तारतम्य बैठाने का, मुख्य सूत्र के साथ जो पूरे कार्यक्रम का नियंत्रक है, तुम समझ लो कि तुमने सही सूत्र पकड़ लिया, उस पूरी अव्यवस्था के मध्य जो तुम्हारे आस-पास है और तुम मुक्त होगे, इस तरह की समस्त भावनाओं से। तुम बन जाओगे एक खूबसूरत पुष्प जो खिल उठेगा सुगन्ध के साथ।
पहले की भावनाओं के साथ, तुम्हारा जीवन असंतोष की स्थायी स्थिति के रूप में प्रतीत होगा और बाद की भावनाओं के साथ, जीवन संगीत बन जायेगा - जो अस्तित्व की भाषा ही है और तुम उसका आनन्द लोगे हर समय कृतज्ञता के साथ।
जितना अधिक बारीकी से तुम अस्तित्व के साथ तारतम्य बैठाओगे, उतना ही अधिक आनन्ददायक तुम्हारा जीवन होगा। असंतोष तुम्हें नीचे की तरफ खींचेगा, तुम्हारा जीवन बोझिल और पीड़ादायक बना देगा और दूसरी तरफ, कृतज्ञता है और परिपूर्णता है, जो साथ-साथ आयेंगी और तुम्हारे जीवन को भारहीन और परमानन्दित कर देंगी। जब तुम चीजों को ऐसा होना ही था के रूप में लोगे, तब तुम बहुत सी चीजों से चूक जाओगे और कुछ भी तुम्हें खुश और आनन्दित नहीं करेगा। मैं तुम्हें बताता हूँ : ये तो होना ही था, कभी चीजों को इस रूप में मत लो।
इस छोटी कथा को सुनो :
एक भिखारी ने एक व्यक्ति को सड़क पर रोका गया और पूछा, "दो वर्ष पहले, तुम मुझे 20 रुपये दिया करते थे, पिछले पूरे साल तुमने मुझे 10 रुपये दिये और पिछले कुछ महीनों से तुम मुझे केवल 2 रुपये दे रहे हो, क्यों?"
व्यक्ति ने उत्तर दिया, "पहले मैं अविवाहित था, तब मैंने शादी की और अब मेरे पास एक बच्चा भी है, इसलिए।"
भिखारी चिल्लाया, "क्या? तुम मेरा पैसा इस्तेमाल कर रहे हो, अपने परिवार को चलाने के लिए?"
भिखारी कहता है, "तुम मेरा पैसा इस्तेमाल कर रहे हो, अपना परिवार को चलाने के लिए।" वास्तव में, हमें से बहुत से लोग अपना जन्मसिद्ध अधिकार महसूस करते हो कि तुम्हें जीवन में कृपा के रूप में मिली हैं। तुम सूची की शुरुआत अपने नेत्रों से ही शुरू कर सकते हो। जैसा कि मैंने पहले कहा है, क्या तुम जानते हो कि कितने लोग देखने की शक्ति से वंचित किये गये हैं? क्या तुम इसकी कल्पना भी कर सकते हो कि क्या होगा, जब तुम एक दिन उठो और महसूस करो कि तुम अंधे हो गये? तुम बिस्तर से भी उठ नहीं पाओगे और तुम नित्यक्रिया के लिए भी नहीं जा पाओगे। हर कार्य जो तुम पहले किया करते थे, वह सब कार्य अब बिना तुम्हारे कड़े प्रयास के नहीं होंगे।
ठीक है, यदि तुम उन चीजों की सूची को लिखना शुरू करो, जो तुम्हें जीवन में दी गई हैं, वह एक बहुत लम्बी सूची होगी। जब यह सूची समाप्त हो जाये, तब तुम उन चीजों की सूची बनाओ जो तुम सोचते हो, तुम्हें नहीं दी गई हैं। यह भी एक लम्बी सूची होगी, एक बहुत लम्बी सूची वास्तव में। यह सूची शायद बेन्ज़ कार से प्रारम्भ होगी और शायद लम्बी होने के कारण बेन्ज़ कार पर ही खत्म होगी। दोनों सूचियाँ अंतहीन हैं। वास्तव में असीमित, यदि तुम सचमुच बिना किसी एक चीज को छोड़े हुए लिखो।
ठीक है, अब हमारे सामने दो सूचियाँ हैं। अब इसका निर्णय हमें लेना है कि उनमें से कौन सी सूची हम देखेंगे। क्या हम उन चीजों की सूची देखेंगे, जो हमें नहीं दी गईं हैं और हमारे जीवन को सुस्त और मृत बनाती हैं, या हम उन चीजों की सूची देखेंगे, जो हमारे ऊपर कृपारूप में बरसाई गयी हैं और हम जिनका आनन्द ले रहे हैं और जो हमारे जवीन को खूबसूरत बना रही हैं। यह शुद्ध रूप से हमारा चयन होगा।
एक व्यक्ति जो हर चीज को, ये तो होना ही था के रूप में लेगा, वो दूसरी सूची को लोभ और असंतोष के साथ देखेगा। जब तुम लोभ से ग्रसित होते हो, तुम स्वतः ही केवल असंतुष्टि का अनुभव करते हो, क्योंकि तुम्हारे लोभ का कोई अंत नहीं है, इसलिए संतोष तुम्हें कभी हो ही नहीं सकता। किसी तरह से, यह व्यक्ति पूर्णतः जीवन के आनन्द से चूक जाता है जो पहली सूची में होता है।
जो कुछ भी उसे जीवन में प्राप्त होगा, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, उसे साधारण ही लगेगा और वह केवल अगली चीज के आने की प्रतीक्षा करता रहेगा और जब अगली चीज आयेगी, वह भी उसे साधारण लगेगी, क्योंकि वह पहले से ही अगली चीज के बारे में सोचता रहता है।
जबकि, एक व्यक्ति जो हमेशा कृतज्ञता से भरा रहता है वो यह जानेगा भी नहीं कि कोई दूसरी सूची भी होती है। वह केवल कृतज्ञता की साँस हर क्षण लेना जानता है। जीवन एक शाश्वत उत्सव है उसके लिए। वह इतना भारहीन और अब जरा सोचो, इस संसार में पता नहीं कितने लोग हैं, जाने कितनी शारीरिक कुरुपता लिए हुए हैं। कितने लोग ऐसे हैं, जिनकी पाँचों उँगलिया भी नहीं है। तुम्हारे सिर से, तुम्हारे अँगूठे तक, यदि एक भी कुरूपता होती, जीवन के कुछ पहलू का आनन्द लेने से तुम चूक जाते। मैं ठीक हूँ ना?
प्रतिदिन अपने कमरे में अकेले रहकर कुछ क्षण बिताने का प्रयास करो, जिसमें अपने शरीर के हर भाग को प्रेम से स्पर्श करो और उस भाग को धन्यवाद दो, जो तुम्हें जीवन में विभिन्न चीजों का आनन्द लेने लायक बनाये हुए हैं।
क्या तुमने कभी इस रूप में अपने शरीर के बारे में सोचा है? कितना अधिक तुम अपने शरीर को भी हक रूप में लिए हुए हो कि इसे तो होना ही था? कितना अधिक तुम अपने शरीर का अपमान करते हो? हममें से कुछ तो अपने शरीर से घृणा करते हैं, क्योंकि वो पर्याप्त खूबसूरत नहीं है। मैं तुमसे बताता हूँ, यदि तुम इस अभ्यास को प्रतिदिन करो और उसके हर भाग के लिए गहरा प्रेम और कृतज्ञता अनुभव करो, तुम ये देखोगे कि तुम्हारा संपूर्ण शरीर और चेहरा दमकेगा एकदम नये कांति से।
तुम्हारा शरीर, तुम्हारे मन के प्रति प्रतिक्रिया करता है। उसकी कभी अवहेलना न करो या उसे इस रूप में मत लो कि इसे तो होना ही था। आखिर में, यह केवल तुम्हारा शरीर है, जिससे कि तुम इतनी चीजों का आनन्द लेने लायक हो। तुम्हारे लिए भी आज यहाँ आकर के और मेरी बातों को बिना किसी प्रयास के सुनने के लिए, यह आवश्यक है कि तुम्हारे शरीर का हर भाग ठीक ढंग से कार्य करे, क्या ऐसा नहीं है?
एक छोटी कथा :
एक ईसाई परिवार में, एक लड़की खाने की मेज पर अपनी माँ के साथ बैठी थी।
मेज पर भोजन परोसा गया और उसने बिना प्रार्थना किये भोजन करना शुरू कर दिया।
उसकी माँ हतप्रभ थी और उससे पूछा कि वो कैसे कर सकती है।
लड़की ने जल्दी से जवाब दिया, "इस प्लेट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके लिए मैंने धन्यवाद अब से पहले एक बार भी न दिया हो।"
इसी तरह से लोग चीजों को, ये चीजें तो होनी ही थीं, के रूप में लेते हैं और यही मेरे कहने का अर्थ है, इस रवैये के बारे में। यह बात, छोटे बच्चों में किस तरह से जड़ पकड़ रही है, यह देखने में अत्यन्त दुखद है।
एक और छोटी कथा : > एक वयस्क लड़की ने अपनी माँ से पूछा, “माँ, क्रिसमस आने में अभी > और कितने दिन बचे हैं?” > > माँ ने पूछा, “तुम क्यों जानना चाहती हो?” > > लड़की ने उत्तर दिया, “मैं बस ये सोच रही थी, क्या समय आ गया है, > मेरे लिए अच्छी लड़की बनना शुरू करने का?”
यह है तरीका जिस तरह से हम बच्चों को व्यवहार करना और सोचना सिखाते हैं। हम उन्हें सिखाते हैं, किस तरीके से आदान-प्रदान करना चाहिए। हम उन्हें सिखाते हैं कि हर चीज और कुछ नहीं, बल्कि आदान-प्रदान है। हम उन्हें सहज होकर बहना नहीं सिखाते। हम उन्हें बिना लक्ष्य के जीना नहीं सिखाते। हम उनके लिए हर चीज लक्ष्य आधारित बना देते हैं। यह सारी चीजें पूरी तरह से एकदम मूर्खतापूर्ण हैं।
यह जो सारी चीजें जो उनके साथ पहले की जा चुकी हैं, तुम्हें पहले बहुत कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा, इन चीजों के प्रभाव को हटाने के लिए। यह बात बहुत स्पष्टता से समझो : मैं ये सब जो कर रहा हूँ, यह वही प्रभाव है जिसको मैं हटा रहा हूँ, मैं निरंतर उसी प्रभाव को हटाने में लगा हूँ। कल्पना करो कि तुम्हारे साथ पहले का कितना अधिक प्रभाव है। पीढ़ियों से, लोग अपने विचार पीढ़ी दर पीढ़ी देते चले आ रहे हैं और जो तुम्हारे में आरोपित हैं। मुझे सर्वप्रथम उनके प्रभाव को हटाना है और उसके पश्चात् तुम्हारे अन्दर उस स्थान का निर्माण करना है, जिससे तुम प्रफुल्लित हो सको।
जब मैं लोगों से बताता हूँ कि वो अपने अन्दर निरंतर कृतज्ञता का भाव रखें, वे आते हैं, और मुझसे बताते हैं, “स्वामी जी, आजकल मैं टैक्सी चालक को और अपने घर के नौकरों को भी धन्यवाद देता हूँ।” बहुत स्पष्ट रहो - जब कृतज्ञता तुम्हारा स्वरूप बन जायेगी, तब तुम्हें इन चीजों को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुझे एक बात बताओ, “जब तुम अपने किसी प्रियजन की मृत्यु पर दुःखी हो रहे होते हो, तो क्या तुम अपने दुःख को दिखाने में परिवर्तित करते हो? क्या तुम उस दुःख को परिवर्तित कर पाओगे? नहीं, वह इतनी गहरी भावना होती है कि वो तुम्हारे स्वरूप की स्थिति बन जाती है, क्या ऐसा नहीं है? तुम केवल उसे अनुभव कर सकते हो, उसे कभी बता नहीं सकते। क्या ऐसा नहीं हैं? हाँ या ना?
हाँ स्वामी जी....... तुम कृतज्ञता से भरे हुए रहते हो, तुम्हारा शरीर यह दिखा देगा, तुम उसे छुपा नहीं सकोगे और यही सच्चा संकेत है, तुम्हारे स्वरूप की स्थिति का।
और याद रखो, यह आँसू किसी जाति, प्रजाति या धर्म के नहीं हैं। उन्हें श्रेणीबद्ध नहीं किया जा सकता कि ये हिन्दू के आँसू हैं, ये मुसलमान के आँसू हैं, ये आँसू किसी धर्म के नहीं हैं। ये स्वरूप के आँसू हैं और स्वरूप इन सब चीजों से परे हैं। कृतज्ञता एक ऐसी चीज है, जो मनुष्य द्वारा निर्मित दशाओं और बाधाओं को खत्म कर सकती है। यही कारण है कि यह अंतिम प्रार्थना है।
कोई भी चीज जो बहुत गहराई तक व्याप्त है, उसे पूर्णरूपेण कहा नहीं जा सकता। कवि उसे व्यक्त करने के लिए कवितायें लिख सकते हैं, चित्रकार उसे व्यक्त करने के लिए चित्र बना सकते हैं, लेखक लेख लिखकर व्यक्त कर सकता है, लेकिन फिर भी एक भाग रह जायेगा, जो इनमें से किसी माध्यम से व्यक्त नहीं किया जा सकता। अस्तित्व को साधारण चीजों से व्यक्त नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि वह इतना रहस्यमयी और आकर्षक है। इसीलिए वह जब तुम्हारे साथ घटित होता है, इतना उत्तेजक होता है कि शब्द उसे व्यक्त नहीं कर पातें यही कारण है कि तुम केवल उसे अनुभव कर सकते हो, लेकिन व्यक्त नहीं कर सकते और इसीलिए तुम यहाँ मेरे पास बार-बार आते हो।
मेरे साथ तुम्हें अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बिना तुम्हारे व्यक्त किये हुए भी मैं जान जाऊँगा। जब तुम्हारे अन्दर सच्ची कृतज्ञता व्याप्त होगी, मैं उसे तुमसे पहले जान जाऊँगा। मैं तुम्हारी हृदय गति को जानता हूँ। मैं तुम्हारी नेत्रों की दृष्टि की गहराई से उसे जानता हूँ। वास्तव में, जब तुम मेरे सामने व्यक्त करते हो तो हो सकता है अपने आप को छल रहे हो, क्योंकि ज्यादातर समय पर तुम सोचते और करते विरोधी तरीकों से हो। तुम अन्दर कुछ सोचते रहते हो, लेकिन बाहर कुछ और व्यक्त करते हो।
याद रखो : अस्तित्व जानता है कब एक व्यक्ति अन्दर से प्रस्फुटित हो रहा है। अस्तित्व के प्रति कृतज्ञता को मात्र गहराई से अनुभव करो, इतना पर्याप्त है। तुम्हें उसे व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है, बस वही हो जाओ, बस इतना। भारत में, स्वामियों के पाँव स्पर्श करने की प्रथा है। जब तुम स्वामी के प्रति कृतज्ञता से भरे हुए रहते हो, तुम्हारे पास व्यक्त करने का कोई मार्ग नहीं होता, तब तुम केवल उनके पाँव स्पर्श करते हो, उनसे एकीकरण अनुभव करते हो और अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हो।
बहुत से लोग, बहुत सी जगहो से मेरे पास आते हैं। कुछ मेरे सामने आकर के खड़े हो जाते हैं और कुछ बोलते नहीं। बस उनके नेत्रों से अश्रु धारा बहती रहती अधिक बुद्धिमान बनना चाहते हो, क्या ऐसा नहीं है? यदि इन लोगों ने तुम्हारे लिए यह अवसर न पैदा किए होते, तो तुम कहीं अपने मित्रों से घिरे हुए रह रहे होते, उससे तुम्हारी कोई मदद न होती। तुम्हें मजबूत बनने की आवश्यकता है। केवल तब तुम प्रस्फुटित होगे और केवल तब तुम्हारी बुद्धिमत्ता खिल उठेगी।
बीज को प्रस्फुटित होना ही है, वृक्ष को बढ़ने के लिए। यदि बीज खुश है बीज के रूप में ही तो वह समय के साथ-साथ बस विघटित हो जायेगा और मृत हो जायेगा, बस इतना। उसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।
जब बात तथाकथित शत्रुता की आती है, एक साधारण आदमी उसे बदसूरत बना देगा। वह उसे ऐसे बिन्दु तक ले जायेगा, जहाँ हर चीज एक चक्रघिन्नी बन जाती है, जो घृणा से और घृणा की तरफ बढ़ती जाती है। बहुत से परिवारों में, पारिवारिक झगड़े हैं। वह अत्यन्त बुरी स्थिति होती है, जिसका सामना करना अत्यन्त कठिन होता है। क्यों? यह तुम हो जिसने उसे इस रूप में बढ़ने दिया है। तुमने गहरी सजगता और बुद्धिमत्ता से क्रिया नहीं की। तुम परिपूर्णता के साथ क्रियाशील नहीं थे और तुमने उसे एक बदसूरत रूप में बढ़ने दिया।
यदि तुम परिपूर्णता के साथ क्रियाशील होते, तो तुम शत्रुता को बढ़ने देने के लिए कोई स्थान न बनने देते। क्या तुम समझ रहे हो, मैं क्या कह रहा हूँ? जब तुम हर समय परिपूर्णता की स्थिति में होते हो, तुम इस तरह की चीजों के लिए कोई स्थान देख ही नहीं पाते। वह तुम्हारे लिए एक अज्ञात भाषा होती है। चाहे दूसरा व्यक्ति शत्रुता रखना ही चाहता है, तुम उसके प्रति कोई घृणा न महसूस करते। यदि वो संबंध खत्म करना चाहता है, तुम उसके प्रति कृतज्ञता के साथ संबंध खत्म कर लेते।
बहुत से परिवारों में, लोग एक-दूसरे को देखना भी पसन्द नहीं करते और वे वास्तव में सामाजिक स्थलों पर एक-दूसरे से कतराने की पीड़ा भी उठाते हैं। ये सब अनावश्यक चीजें क्यों? तुम अपनी ऊर्जा इस तरह की चीजों में क्यों बर्बाद कर रहे हो? घृणा को अन्दर ही अन्दर आप को खत्म मत करने दो। उसे गहरी सजगता और बुद्धिमत्ता से देखो और घृणा ही समाप्त हो जायेगी। फिर उसके फलस्वरूप केवल प्रेम और कृतज्ञता बचेगी।
प्रश्न : स्वामी जी...... आजकल मैं आपके प्रति केवल कृतज्ञता का अनुभव करता हूँ, और एक तरह से मैं आपसे कुछ चाहता भी नहीं। लेकिन विचित्र बात यह है कि मैं ये सोचता हूँ कि आप मेरा नाम याद रखें और जब तब मुझे मेरे नाम से बुलायें। क्या यह एक प्रकार का असंतोष है या कामना है मेरी तरफ से स्वामी जी? जिसको तुमने खोजा है। इसे अहंकार और श्रेष्ठता के कारण मत करना। इसे प्रेम बाँटने के लिए करना, बाँटने का आनन्द लेने के लिए करना। अपनी पूरी ऊर्जा इसे देना और उसको करने में आनन्द लेना। यह तुम्हारे लिए एक आनन्ददायक साधना होगी और उनके लिए जागृति होगी।
हर बार जब तुम गहरी कृतज्ञता का अनुभव करोगे, तुम वास्तव में ध्यान में होगे। तो जरा कल्पना करो यदि तुम हमेशा कृतज्ञता में ही रहो। तब तुम हर समय ध्यान में ही होगे।
देखो......एक बात : कृतज्ञता सिखायी नहीं जा सकती। निश्चित रूप से, कृतज्ञ होने का भाव बच्चों को बताया जा सकता है, जब वो बहुत छोटे होते हैं, जिससे कि वे उसके बारे में जान सकें। लेकिन और चीजों की तरह वह सामाजिक दशाये ही होती हैं, जिसे तुम्हें बड़ों का सम्मान करना सिखाया जाता है, जैसे तुम्हें स्कूल में अध्यापकों का सम्मान करना सिखाया जाता है और अन्य चीजें। यह मात्र एक मानसिक तकनीक है, तुम्हारे अन्दर का वास्तविक भाव नहीं।
केवल तब जब तुम अस्तित्व से संबंध का अनुभव करना शुरू कर देते हो, सच्ची कृतज्ञता तुम्हारे अन्दर पैदा होगी। दूसरा कोई मार्ग नहीं है। जब कृतज्ञता इस रूप में पैदा होती है, तो वह किसी विशेष चीज के प्रति नहीं होती, वह तो बस मात्र तुम्हारी खुश्बू होती है, बस इतना।
जब ऐसा होता है, तब तुम स्वतः ही जान जाते हो कि कृतज्ञता ही तुम्हारी प्रार्थना है। यह प्रार्थना ही केवल तुम्हें ऊपर उठायेगी। यह तुम्हें प्रेम और परिपूर्णता में उन्नति देती है। तुम अस्तित्व से तारतम्य स्थापित करने के रहस्य जान जाते हो। तुम हर समय गहराई से जुड़े हुए महसूस करना जान जाते हो। तुम बिना कारण के आनन्द लेना जान जाते हो। तुम यह जान जाते हो कि किस तरह से चीजों को जोड़ा जाता है, बजाए इसके कि उनको काटकर अलग किया जाये और विश्लेषण करके असंतुष्ट हुआ जाये।
और सर्वोपरि, तुम स्वामी से संबंध रखना जान जाओगे। सच्चा संबंध एक स्वामी से प्रारम्भ ही तब हो सकता है, केवल जब कृतज्ञता तुम्हारी प्रार्थना बन जाये। तब तक तुम केवल माँगते रहते हो, और जब तुम माँगते हो तुम चूक जाते हो।
इस समय भी, बहुत स्पष्ट रहो : मैं तुम्हें कृतज्ञ होना नहीं सिखा रहा हूँ। मैं केवल तुम्हारे अन्दर एक स्थान निर्मित करने का प्रयास कर रहा हूँ, जहाँ तुम महसूस कर सको जो मैं कहा रहा हूँ, जहाँ ये तुम्हारा अपना अनुभव बन जायेगा। मेरे शब्दों के पीछे जो ऊर्जा है, वह तुम्हारे अन्दर उस स्थान का निर्माण कर सकती है, बस इतना।
बढ़ेगी, उतनी कम तुम प्रार्थना करोगे और उतनी ही कम तुम कामना करोगे।
तुम ईश्वर से क्या माँग सकते हो? जिस क्षण तुम माँगते हो, इसका अर्थ हुआ कि तुम यह सोचते हो कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें ईश्वर नहीं जानता। इसका अर्थ हुआ कि तुम महसूस करते हो कि जब तक तुम बताओगे नहीं, ईश्वर जान नहीं पायेगा। यह सुनने में विचित्र नहीं लगता, क्या ऐसा नहीं है? क्या ऐसी कोई चीज हो सकती है, जिसे ईश्वर न जानता हो?
समझो : ईश्वर तुम्हें वह देता है, जिसकी तुम्हें आवश्यकता है, वह नहीं जिसकी तुम कामना करते हो। यदि वह तुम्हें वह देना शुरू कर दे, जिसकी तुम कामना करते हो, तुम पीड़ा से और अधिक पीड़ा की तरफ बढ़ जाओगे। जब तुम्हें ईश्वर वह देता है, जिसकी तुम्हें आवश्यकता है, तुम बुद्धिमत्ता से और अधिक बुद्धिमत्ता की तरफ बढ़ोगे और कहीं न कहीं, यह कामना करना समाप्त हो जायेगी और कृतज्ञता का उदय होगा।
ईश्वर तुम्हें शक्ति और साहस देता है, जिसकी आवश्यकता तुम्हें समस्याओं पर विजय प्राप्त करने में हैं।
वह तुम्हें अपनी तथाकथित समस्याओं को सुलझाने के लिए विवेक देता है।
वह तुम्हें तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता का बहुमूल्य श्रोत देता है, जो तुम्हें समृद्धि प्रदान करती है।
वह तुम्हें अन्वेषण करने के अवसर प्रदान करता है।
वह तुम्हें अपने प्रेम और अपने विचार करने की क्षमता का अन्वेषण करने के अवसर प्रदान करता है।
वह तुम्हें हर चीज देता है, जिसकी तुम्हें आवश्यकता है, यह समझने की कि जो कुछ भी तुम्हारे पास है, तुम्हें बस उसी की आवश्यकता है।
वह तुम्हें हर चीज देता है, जिसकी तुम्हें आवश्यकता परिपक्व होने में है और खिलकर के सुगन्ध फैलाने में है।
हमारे सबके साथ एक मूल समस्या है कि हम यह तो विश्वास करने के लिए तैयार हैं कि ईश्वर के पास हमें कुछ भी देने की शक्ति है, लेकिन हम यह विश्वास करने के लिए तैयार नहीं हैं कि उसके पास वह बुद्धि भी है, जिससे वह यह निर्णय ले सके कि हमारे लिए अच्छा है कि नहीं। इसलिए हम यह विश्वास करते हैं कि ईश्वर के पास केवल शक्ति है, इसलिए हम बराबर माँगते रहते हैं।
हम हमेशा यह महसूस करते हैं कि केवल हम जानते हैं कि हमारे लिए सबसे अच्छा क्या है और उसी के लिए हम प्रार्थना करते हैं। हम अपनी बुद्धिमत्ता और शंकर ने बाग में प्रवेश किया और वहाँ पर कार्यकर्ताओं से कहा कि प्यास बुझाने के लिए कुछ है।
उन लोगों ने कहा कि उनके पास देशी शराब के अलावा कुछ नहीं है।
शंकर ने देशी शराब ली और उसे पी लिया।
अनुयायियों ने देखा शंकर को पीते हुए। तुरन्त, वो सब भी देशी शराब माँगी और उसको पिया।
देशी शराब ने शंकर के ऊपर कोई प्रभाव नहीं डाला, क्योंकि वो एक पराचेतन स्वरूप थे, जिनके पास असीमित जागरूकता थी।
वह दृढ़ता से चलते रहे, लेकिन उनके अनुयायी उनके पीछे लड़खड़ा कर चल रहे थे।
कुछ दिनों के पश्चात्, एक बार फिर जब वो प्यासे हुए, इस बार वो लोग एक रेगिस्तान के क्षेत्र में थे।
उन्हें प्यास लगी और इस बार उन्होंने लोहा पिघलाने वाली एक भट्ठी देखी।
और कुछ उपलब्ध नहीं था।
शंकर ने वहाँ कार्यकर्ताओं से पूछा कि पीने के लिए कुछ है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीने के कुछ नहीं है।
लेकिन शंकर ने पिघला हुआ लोहा देखा ओर उसी को माँगकर पी लिया।
पिघले हुए लोहे को पीने के बाद शंकर अपने अनुयायियों के पास आये और उसे उनको भी पीने के लिए कहा।
अनुयायी बस हतप्रभ थे।
शंकर ने बस यह समझाना चाहते थे कि वह वो करें, जो वह कहते थे न कि वह जो वे करते थे। देशी शराब ने उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं डाला, क्योंकि वह असीमित जागरूकता में स्थित थे। जब तक तुम इसका अनुभव नहीं कर लोगे, तुम नहीं जानोगे। इसलिए बाहर से तुम इसका प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसे तुम्हारे हर एक के अन्दर से होना है, तब तुम जानोगे।
कितना अधिक निष्ठावान और जुड़े हुए, तुम इस सत्य से महसूस करना चाहते हो, यह तुम्हारा निर्णय है। मैं केवल उनकी मदद कर सकता हूँ, जो अपनी मदद करते हैं। मैं अपने हाथ बढ़ाकर के तुम्हें ऊपर उठा सकता हूँ, केवल यदि तुम अपना हाथ बढ़ाकर के मेरा हाथ पकड़ने के इच्छुक हो। यदि तुम सचमुच उठाये जाने की इच्छा रखते हो, तुम कम से कम अपना हाथ बढ़ाकर मेरे हाथ में दोगे। अन्यथा मैं तुम्हें जहाँ हो वहीं रहने की स्वतंत्रता दूँगा, बस इतना। इसीलिए लोग कहते हैं, "ईश्वर तुम्हें बंधन में रहने की स्वतंत्रता देता है।"
हममें से बहुत लोग सोचते हैं कि हमारी मदद उस तरीके से नहीं होती, जिस तरीके से ईश्वर द्वारा हमारी मदद की जानी चाहिए। मैं तुम्हें बताता हूँ, ईश्वर तुम्हें बेहतर तरीके से जानता है अपेक्षाकृत कि तुम अपने आप को जितना जानते हो। तुम्हें यह समझना ही है, बस इतना। मात्र संदेह का परित्याग करो और कुछ आस्था रखो, इतना पर्याप्त है। बाकी का ख्याल स्वतः ही रखा जायेगा।
एक छोटी कथा :
दो स्वर्ण मछलियाँ (Gold-fish) एक छोटे जलाशय में थीं।
एक ने दूसरी से पूछा, "क्या तुम सचमुच ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास रखती हो?"
दूसरे ने उत्तर दिया "और कौन, तुम सोचती हो प्रतिदिन हमारा पानी बदलता है?"
यदि तुम विश्वास करते हो कि तुम्हारी हर आवश्यकताओं का अस्तित्व ख्याल रखता है, तो तुम किसी भी तरह की चिंता से मुक्त होगे। लेकिन याद रखो, जैसो कि मैंने तुम्हें बताया है, तुम्हारी आवश्यकतायें भिन्न हैं, तुम्हारी कामनाओं से। तुम्हारी आवश्यकतायें कम हैं, लेकिन तुम्हारी कामनायें बहुत हैं। तुम्हारी आवश्यकतायें स्वतः ही अस्तित्व द्वारा पूरी की जाती हैं। जब तुम्हारी कामनायें बढ़ती हैं, तुम अस्तित्व के प्रति अपनी आस्था खो देते हो, क्योंकि तुम उन्हें पूर्ण होता नहीं देखते।
तुम देखो, साधारण रूप से मानना मात्र विश्वास करना है, बस इतना। दूसरी तरफ आस्था का अर्थ विश्वास के साथ-साथ ऊर्जा के साथ क्रिया करना है। तुम विश्वास के साथ शुरू कर सकते हो, लेकिन अंत तुम्हें आस्था में करना है। विश्वास में संदेह हो सकता है, लेकिन आस्था में कोई संदेह नहीं है, क्योंकि तुम इसका अनुभव कर चुके होगे। जब तुमने अपने लिए स्वयं कृतज्ञता के आश्चर्यों को अनुभव किया है, तब तुम अधिक से अधिक सौभाग्य को अपने प्रति आकर्षित करोगे। मैं इसकी घोषणा अपने अनुभव के आधार पर कर रहा हूँ।
एक छोटी कथा :
एक बालक एक दिन एक राजा के महल में गया।
इसका यह अर्थ नहीं है कि तुम होंठों से लोगों की कुटिलतापूर्वक बड़ाई करो और अधिक पाने के लिए और उन्हें छलो। नहीं, जब तुम धन्यवाद की स्थिति में होते हो हर समय वाह्य जगत की चीजों से प्रभावित हुए बगैर, तुम्हारी कृतज्ञता तुममें से प्रसारित होगी। तब चीजें तुम्हारे लिए बस होना प्रारम्भ कर देंगी।
लोग मुझसे पूछते हैं, "स्वामी जी, हम लोगों के आस-पास इतनी अधिक पीड़ा है। ऐसा क्यों है?" मैं तुममें बताता हूँ, ये सब मूर्खतापूर्ण हैं। सर्वप्रथम, जैसा तुम समझ रहे हो, उस तरह की इतनी अधिक पीड़ा नहीं है। पीड़ा है ये ठीक है, लेकिन तुम्हारे मन द्वारा बढ़ा दी गयी है। यदि तुम ठीक तरीके से देखो, तुम समझ जाओगे कि इन चीजों में तुम्हारा मन किस तरह से क्रियाशील होता है। यह एक तरह की सामान्य सामाजिक वार्तालाप हो गयी है कि सब चीजों को कितना बढ़ा-चढ़ाकर कहा जाये। दूसरी, पीड़ा का कारण यह है, क्योंकि हमारे अन्दर से आस्था अदृश्य हो गयी है, बस इतना। हम अपने परोक्ष तरीकों से प्रभावित होकर के लोभी हो गये हैं।
देखो समझो : अस्तित्व इस संसार में घटनाओं को मात्र एक तारतम्य में व्यवस्थित करता है। सारी घटनायें इतने व्यवस्थित ढंग से संचालित हैं कि जितना अधिक तुम सजग रहोगे, उतना ही अधिक तुम इस बात को समझ पाओगे कि हर चीज कितनी व्यवस्थित है, जिसे तुम अव्यवस्थित रूप में देख रहे हो। तुम्हें इसे सजगता से देखने की आवश्यकता है और उसी के अनुरूप अपनी भूमिका निभानी है, जीवन तब बस एक संगीत की तरह बहेगा।
जब तुम इस व्यवस्था के प्रति संवेदनशील होगे, छोटी घटनाओं से लेकर बड़ी घटनाओं तक, तुम ये महसूस करोगे कि किस तरह से चीजों को पुनर्व्यवस्थित किया गया है और तुम्हारे साथ घटने दिया गया है और तुम उस पूरी प्रक्रिया में एक यंत्र मात्र हो। संयोग की शक्ति अपनी पूरी भव्यता के साथ अपने आप को तुम्हारे सामने खोलेगी। तब तुम्हें उसी संगीत के लय में बहने की आवश्यकता है और उसका आनन्द लेना। ये तो केवल तब होता है, जब तुम उस बहाव का विरोध करते हो और उससे लड़ते हो, जब तुम प्रयास करके उसके विपरीत जाते हो, तब समस्या शुरू होती है।
एक छोटी कथा :
एक दिन, लोग दौड़ते हुए एक व्यक्ति के पास आये और उससे कहा कि उसकी पत्नी नदी में गिरकर बह गई।
व्यक्ति ने तुरन्त नदी की तरफ भागा, अपने कपड़े उतारे और नदी में कूद पड़ा और विपरीत धारा में तैरने लगा।
सकते हैं। लेकिन किसी तरह से, हम सब ने अस्तित्व से लड़ने की कला में निपुणता हासिल कर ली है, इसीलिए हम पीड़ा पाते हैं। यदि तुम अस्तित्व के साथ बहने में अपना लय स्थापित कर लो आप ये पायेंगे कि आप हर क्षण देखे जा रहे हों और जो भी आवश्यकता आपको जिस क्षण पड़ती है वो आपको दी जा रही हैं।
जब आप लय स्थापित कर लेते हो, तब आप अपने साथ अस्तित्व की ऊर्जा और प्रसार लेकर चलते हो। आप यह देखने में सक्षम होंगे कि चीजें किस तरह से पुनर्व्यवस्थित हो रही हैं। जो पहले अव्यवस्थित और उल्टे-सीधे तरीके से थीं, आप यह देखने में सक्षम होगे कि आपका स्वागत लोग अजीब सहजता और उत्साह से करेंगे, चाहे जहाँ आप जायेंगे।
लोग आपको अलग तरीके से देखेंगे। वे आपमें एक न व्यक्त कर पाने वाला खिंचाव अनुभव करेंगे। आपका जीवन एक संगीत बन जायेगा, जिसे अदृश्य संगीतकार बजा रहे होंगे, जिस पर आप बस नृत्य करोगे। जीवन मात्र संगीत और नृत्य बन जाता है। वह एक उत्सव बन जाता है।
लेकिन बजाए इसके कि हम उत्सव मनायें, हम हर समय खोजते रहते हैं, कुछ और के लिए, चमत्कारों को खोजते हुए। हम हर समय देखते रहते हैं कि चमत्कार होते रहें और अनुभव यह करना चाहते हैं कि वे नहीं हो रहे हैं।
मैं आपसे बताता हूँ : चमत्कार कभी किये नहीं जाते, वो बस होते रहते हैं, लगातार आपके आस-पास होते रहते हैं। ये आपकी पहचानने की क्षमता है जो उन्हें चमत्कार बना देती हैं। अस्तित्व के साथ अपना तारतम्य बनाने के लिए तुम कृतज्ञता का प्रयोग करो और आप देखेंगे, इन चमत्कारों को जो होते हैं। कृतज्ञता आपका तारतम्य चमत्कारों से बैठा देगी। आप या तो उनसे आनन्द लेंगे या आप चूक जायेंगे। यह आपका चयन होगा।
जब आप उनसे चूकेंगे, आप असंतुष्ट ही रह जाओगे। यह कुछ ऐसे हैं : द्वार खुला हुआ है, लेकिन आप निरंतर खटखटाये जा रहे हो। मैं आपसे बताता हूँ कि जो सब कुछ की आवश्यकता आपको है वो पहले से ही है, आपको केवल उसे स्वीकार करना है, लेकिन आप विश्वास करने के लिए ही तैयार नहीं है। आप अपने आस-पास चारों तरफ घटने वाले चमत्कारों को नहीं देखते और उसकी अपेक्षा उन्हें खोजते फिरते हो।
समझो : पानी को शराब बना देना चमत्कार नहीं है। मनुष्य को ईश्वर बना देना सच्चा चमत्कार है। महान जादूगर पी.सी. सरकार पहले वाला काम कर सकते हैं। लेकिन बाद वाला काम करने के लिए बहुत गहरी समझ की आवश्यकता है।
आप देख और समझ नहीं पाते, आप यह सोचते हैं कि यह चमत्कार है।
वास्तव में, जो होता है, वह यह है कि अदृश्य रूप से मँगाने की क्रिया (Teleporting) होती है। उसी तरह से जैसे टेलीफोन पर आवाज विद्युत तरंगों में परिवर्तित हो जाती है और पुनः आवाज की तरंगों में परिवर्तित हो जाती है दूसरी तरफ, मैंने उसी तरह से पदार्थ को ऊर्जा में परिवर्तित किया और हवा के माध्यम से मँगाया और पुनः उसे पदार्थ में परिवर्तित किया, बस इतना। इसमें कोई चमत्कार नहीं है।
जब आपकी बुद्धिमत्ता बढ़ेगी, आप अपने दिन-प्रतिदिन की क्रियाओं को प्रयासरहित और शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करोगे। उदाहरण के लिये जैसे यदि आप प्रबन्धक हैं तो आपके सामने बहुत सी जिम्मेदारियाँ हैं। क्या ऐसा नहीं है? आप लोगों को पारिश्रमिक पर बुलाते हो, उनके कार्य की देखभाल करते हो, उनकी तनख्वाह निश्चित करते हो इत्यादि। क्या आप इन सब चीजों को बिना तनाव के कर लेते हो? बुद्धिमत्ता के साथ आप इन सब चीजों को बिना तनाव के कर सकोगे। आप शांति में स्थिति होगे। तुम्हें जिस तरह की आवश्यकता है, वह बुद्धिमत्ता है न कि शक्ति। यह याद रखना।
जब आप समझ जायेंगे और अनुभव कर लेंगे कि अस्तित्व आपका ख्याल रख रहा है, आप परिवर्तित हो जायेंगे, जो मुक्त होगा, इस तरह के सारे भ्रमों से। हम हमेशा अपनी आस्था लोगों में रखते हैं, ज्योतिषियों में रखते हैं, भविष्यवक्ताओं में रखते हैं, ग्रहों और नक्षत्रों में रखते हैं और जाने किन-किन चीजों में रखते हैं, अस्तित्व में नहीं रखते, जो कि आधार श्रोत है, इस पूरे ब्रह्माण्ड का।
भारत में, एक मजेदार प्रथा है, जिसमें लोग अपना भविष्य तोते से पूछते हैं।
सड़क के किनारे पटरी पर अक्सर एक पिजड़े में एक तोता लिए उसका मालिक बैठा रहता है।
जो लोग उधर जाते हैं, वो रुककर के तोते के मालिक को कुछ पैसा देते हैं और फिर विश्वासपूर्वक अपना भविष्य पूछते हैं।
मालिक पिंजड़े का दरवाजा खोल देता है और तोते को निर्देशित करता है कि वो निकलकर एक करीने से लगे हुए कागजों में से एक कागज उठाये।
तोता पिजड़े से बाहर आयेगा, अपनी चोंच से एक कागज उठायेगा और मालिक की तरफ बढ़ा देगा।
मालिक तब उस कागज पर जो लिखा है, उसे पढ़कर सुनायेगा। यही भविष्यवाणी होगी उस व्यक्ति के भविष्य के बारे में।
मैं आपको मेरी ही तरह इन सब चीज का आनन्द लेते हुए देखता हूँ।" स्वामी मुस्कुराये और बोले, "ठीक है, चलो हम टहलने चलते हैं।" राजा तैयार हो गया और वो दोनों टहलने निकले। वे बहुत देर तक शांति के साथ टहलते रहे। तब वे एक नदी के निकट पहुँचे, जो राजा के महल की सीमा थी। स्वामी ने कहा, "ठीक है, मेरा रुकने का समय समाप्त हुआ। मैं जा रहा हूँ, आपका राज्य छोड़कर, क्या आप आ रहे हो?" राजा ने कहा, "मैं कैसे आ सकता हूँ? मेरे पास मेरा राज्य है, मेरे लोग हैं और बहुत सी चीजें हैं, करने के लिए।" स्वामी मुस्कुराये और बोले, "अब क्या आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया?" राजा को स्वामी के शब्दों से मात्र झटका लगा।
स्वामी जानते हैं कि हर चीज अस्तित्व की है। यही कारण है वो हर क्षण पूर्णता से जीते हैं, उसका पूरा आनन्द लेते हुए। हर क्षण पूर्णता से जिया जाता है। वो किसी भी चीज को खोने से कभी नहीं डरते, क्योंकि आपका हैं क्या खोने के लिए?
हमेशा याद रखो : हर चीज अस्तित्व की है, आप केवल एक अस्थायी धारक हो बस इससे अधिक और कुछ नहीं। हमेशा कृतज्ञता का अनुभव करो, चाहे आपके पास बहुत सी चीजें हों या न हों।
जीवन को मुक्त करने का यह तरीका है। तुम प्रचण्ड स्वतंत्रता का अनुभव कर सकते हो, जब आप इस एक बात को समझ जायेंगे।
एक और छोटी खूबसूरत कथा : विश्व के सारे वैज्ञानिकों सब ने मिलकर के एक गोष्ठी की और ईश्वर से प्रतियोगिता की। जो कुछ भी ईश्वर ने बनाया था, वैज्ञानिकों ने भी एकदम उसी तरह का बना दिया, किसी पदार्थ से। वैज्ञानिक बना सकने में सक्षम हुए बिना किसी समस्या के। अंत में, ईश्वर ने मिट्टी से आदमी बना दिया और वैज्ञानिकों को चुनौती दी। वैज्ञानिकों ने मिट्टी उठाई........ संतुष्ट रहते होते हैं? मन भूखों मरने लगता है। उसे सूझ ही नहीं पाता कि वो करें क्या? इसलिए वो अपने भोजन की खोज करने लगता है।
एक महिला जूते की दुकान में गयी।
उसने अपने पैर की नाप के जूते माँगे और दुकानदार ने धैर्यपूर्वक कई जोड़ी जूते दिखाये।
उस महिला ने एक के बाद एक कई जूतों का परीक्षण किया मगर ठीक से कोई फिट नहीं बैठ रहा था।
आखिर में दुकान ने उस महिला को एक और जोड़ी जूता दिखाया और कहा, इस पर प्रयास करें।
महिला ने उसे पहनकर कहा, "ये तो बहुत ठीक है, मैं सोच रही हूँ, क्या यही मेरी माप है?"
(हँसी!)
यदि आप दृढ़ हो कि आपको संतुष्ट होना ही नहीं है, तब आपकी मदद कोई नहीं कर सकता। यह आपके मन की स्थिति होती है और केवल वही आपकी मदद कर सकती है। हममें से बहुत असंतोष के बारे में अनुभव करके और बात करके थोड़ा आराम महसूस करते हैं, क्योंकि कुछ न कुछ तो बात करने के लिए होता है और हमारा मन उसी में लिप्त रहता है।
हमेशा संतोष का अनुभव करना उसी तरह है, जैसे मन का परित्याग कर देना। यह भी एक कारण है जो हम दावा तो करते हैं कि हम हमेशा के लिए संतुष्ट होना चाहते हैं, लेकिन जब वो होता है तो हम उसके लिए तैयार नहीं होते। हमारा मन कुटिलता से क्रियाशील होता है, क्योंकि उसे कुछ न कुछ चाहिए आहार के तौर पर।
हम बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं, जब हम क्षितिज के पीछे भागते हैं। क्षितिज एक परिकल्पित रेखा है, लेकिन हम उसके पीछे भागकर सुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि कोई चीज होती ही नहीं, जिसके पीछे भागा जाये। मन को तो सदा क्रियाशील रहना ही सिखाया गया है।
जब आप इस तरह के होंगे, आप वास्तव में अपने आप को मूर्ख बना रहे होंगे। आप अपने लिए आत्म विरोधी परिणामों का निर्माण कर रहे होंगे। उदाहरण के लिए, आप अपने हृदय के एक कोने में संतुष्ट रहना चाहते हों, लेकिन आप हमेशा अपने आप को भ्रमित करते रहते हों, संतुष्टि को लेकर। निरंतर शिकायत करते हुए इस बात का कि जो आपको दिया गया हैं, उसे आप देखना नहीं चाहते। आपको चाहिए कुछ और लेकिन लाते हो कुछ और अपने लिए और आप करते हैं और उसका निदान बाहर खोजते हैं।
आप इस हास्य कथा पर हँस सकते हो, क्योंकि आप केवल देख रहे हो, आप ये जानते हो कि आप इसका एक भाग भी नहीं हो। जीवन में बहुत बार आप इसी तरह की परिस्थिति में होते हो और आप उसे नहीं जानते। उन समयों पर आप दृष्टा नहीं होते। आप पूरी चीज में इतना लिप्त रहते हो कि वह बहुत गंभीर बात हो जाती है, आपके लिए। वह आपके लिए एक ठोस वास्तविकता बन जाती है।
इस हास्य कथा को हमेशा याद रखना, जब भी आपको कोई चीज परेशान करें। तुरन्त अपने आप को इस कथा से जोड़ना और सजगता से देखना कि आपको क्या परेशान कर रहा है? गहराई तक उनके अन्दर जाना और देखना कि क्या वास्तव में आपके सामने कोई समस्या है या आपका मन अपना खेल, खेल रहा है। हो सकता है, अंत में आप मात्र हँसों।
एक महिला एक लंबी दूरी की हवाई जहाज की यात्रा पर थी।
वायु-परिचारिका सब को भोजन उपलब्ध करने के लिए आयी। उसने महिला को सोते हुए पाया, इसलिए वो दूसरे व्यक्ति की तरफ बढ़ गयी।
महिला थोड़ी देर बाद जागी और अपना भोजन माँगा।
वायु-परिचारिका ने उसके लिए भोजन लाकर दिया।
महिला ने भोजन को स्पर्श किया और गुस्से से बोली, "यह किस तरह की वायु-सेवा आप लोग चला रहे हैं? भोजन गर्म नहीं है। मैंने अपनी नाक के दम पर पैसा दिया है, इस उड़ाने के लिए और मुझे गर्म भोजन भी नहीं मिल रहा है।"
वायु-परिचारिका ने क्षमा माँगी और कहा, "महोदया, कृपया हमें क्षमा करें। गर्म करने वाला यंत्र कार्य नहीं कर रहा है। बाकी लोगों ने भी इसी तरह का भोजन किया है।"
महिला ने कहा, "क्या ऐसा है? तब ठीक है।"
देखो, भोजन अब भी ठंडा ही है। लेकिन महिला अब दुःखी नहीं है, क्योंकि वो जानती है कि और बाकी लोगों ने भी उसी तरह का भोजन किया है। यही है जो मेरे कहने का अर्थ है। जब मैं कहता हूँ कि हर चीज केवल मन का खेल है, हर चीज मन का ही समाधान है, मन हमेशा अपना दृष्टिकोण बदलता रहता है और आपके ऊपर खेल खेलता रहता है, क्योंकि आपने उसे खेलने की अनुमति दी है, आपने अपने आप को संतुष्टि पर केन्द्रित नहीं किया, इसलिए आप अपने मन के साथ प्रभावित होते रहते हो।
तो जैसा मैं कह रहा था, यदि आप दिन के अंत में हँस नहीं सकते, इसका अर्थ हुआ कि आप पूरी चीज के लिए अब भी गंभीर हो, आप अब भी सोचते हो कि आप पूरे संसार का भार अपने कंधों पर लिए हुए हो और ये आप हो, जिसके कारण सारे संसार का खेल चल रहा है।
आप देखो, गहराई से नीचे एक सत्य यह है कि हम सब उस अस्तित्व के हैं, जो अंतिम और सर्वव्याप्त ऊर्जा है और जो पूरे संसार को नियंत्रित कर रही है। हमारा आंतरिक स्वभाव भी यही है कि हम वापस अस्तित्व से संबंध स्थापित करें, जिससे कि हम बिना किसी समस्या के बह सकें। लेकिन किसी तरह यह समझने में हम चूक जाते हैं और अस्तित्व से अपने आप को पृथक कर लेते हैं और भौतिक वस्तुओं के पीछे भागने लगते हैं, यह सोचते हुए कि यही है जो हम खोज रहे हैं।
यदि जीवन में कभी एक बार भी आप चिड़ियाघर गये हो, आपने यह देखा होगा कि सबसे लंबी कतार उस कठघरे के सामने रहती है, जिनमें शेर और चीते रहते हैं। हमेशा आप ये पाओगे कि लोग बहुत देर तक शेर और चीतों के सामने खड़े रहते हैं, प्रशंसा के साथ उनके प्रति आश्चर्य और सम्मान के भाव से।
हम ऐसा इसलिए करते हैं, बिना ये महसूस किये हुए कि हम विचित्र तरीके से उन्हें देखकर के निश्चिंत हो जाते हैं कि चीजें हमसे अधिक बड़ी और शक्तिशाली भी हैं। हमें यह एक आरामदायक भाव देता है कि हम अंतिम शक्ति नहीं हैं। हम जानते हैं कि हम अंतिम शक्ति नहीं हैं। हमारा स्वरूप वास्तव में खोजता रहता है, उस महानतम सत्ता से मुलाकात को, जो हमें याद दिलायेगी हमारी सच्ची भूमिका को इस सूक्ष्म ब्रह्माण्ड (Macrocosmic Universe) में।
लोग मंदिरों में केवल इसी आश्वासन के लिए जाते हैं जो उन्हें मिलती है, जब वे मूर्ति को देखते हैं। जिन लोगों को यह आश्वासन मंदिरों में नहीं मिलता, वो अन्य स्थानों पर खोजते हैं। लेकिन किसी तरह, अपनी गहराई में अन्दर तक हम इस बात को जानते हैं कि हम अंतिम शक्ति नहीं हैं। यह भाव हमारे लिए प्रायोगिक सच्चाई बन जानी चाहिए। तब हम जानेंगे यह निश्चित हैं।
यदि आप, हिमालय पर जायें, आपको वहाँ अस्तित्व की गंभीरता को याद दिलाने वाले स्थायी और मजबूत प्रमाण मिलेंगे। चोटी से चोटी तक उठे हुए पहाड़, दूर तक फैले हुए मैदान और मैदान से पुनः बनते हुए पहाड़, न कोई शुरुआत और न कोई अंत और गंगा नदी निरंतर उसी मैदान में एक अलग मनःस्थिति में बहती हुई, विभिन्न रंगों और विभिन्न तरंगों में कल-कल करके हँसती हुई अस्तित्व की भाषा में। यदि कोई संसार है जो मनुष्य द्वारा नहीं बनाया गया, तो वह हिमालय है। हिमालय सिद्ध करते हैं कि मानव अंतिम आप इन सब चीजों को करके मात्र अपने आपको पूरी तरह से प्रकृति से अलग कर लेते हो। बहुत से लोग मुझसे कहते हैं, "स्वामी जी, ये कैसे हैं संभव कि आपके पाँव में इतने वर्षों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भ्रमण के कारण भी कोई कठोरता नहीं आयी और ये इतने मुलायम कैसे हैं?" मैं आपसे अब बताता हूँ : मैंने अस्तित्व से अलग कभी महसूस नहीं किया, इसलिए, यही सही कारण है। मैंने हमेशा महसूस किया कि मैं अस्तित्व का ही भाग हूँ।
मैंने हमेशा अनुभव किया कि मैं प्रकृति का ही हूँ। इसीलिए तो मैं बिना ख्याल किए हुए भ्रमण करता था, बिना किसी चीज के भय के।
बस कल्पना करो, यदि आप जंगली जानवरों के साथ अँधेरे जंगल में अकेले हो, और आपके पास भोजन भी नहीं है और ये जानकारी भी नहीं है कि भोजन कब मिलेगा और सोने के लिए कोई स्थान भी नहीं है, सिवाए खुले आसमान के? कैसे रहोगे? पूरी तरह डरे हुए, क्या ऐसा नहीं है?
ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि आपको कभी यह नहीं सिखाया गया कि अस्तित्व आपका न धोखा देने विचित्र मित्र हैं। आपने हमेशा सहायता के लिए लोगों की तरफ देखा, क्योंकि आपको विश्वास था कि केवल लोग मदद करते हैं। आप यह समझने में भूल गये कि यह अस्तित्व है जो लोगों के माध्यम से सहायता करता है। आपका विश्वास हमेशा लोगों के प्रति रहा, अस्तित्व पर नहीं।
जब आप अस्तित्व पर विश्वास करेंगे, तब आप इस पृथ्वी ग्रह पर एक राजा की तरह रह सकेंगे। मैंने अपने भ्रमण के दिनों का आनन्द लिया। मैं केवल बस चलता था और वहाँ जाता था, जहाँ मेरे पाँव ले जाते थे, बिना इस बात की जानकारी के कि मेरा अगला पड़ाव क्या है? मैं रेलगाड़ी में बैठ जाता था और कहीं भी उतर जाता था, जहाँ मुझे दृश्य आकर्षित करते थे। मैं उस समय हिन्दी भाषा नहीं जानता था और मेरा अधिकतर भ्रमणकाल उत्तर भारत के हिमालय में बीता। मैं बस हिन्दी भाषा के कुछ शब्द चुनकर के अपना काम चलाता था।
वास्तव में, किसी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहली दिक्कत तुम्हारे विचार होते हैं, कि आप उस भाषा को नहीं जानते। आप पहले अपने आपको उस भाषा से अलग करते हैं और तब वो कठिन दिखती है। यहाँ फिर, आप अपने आप को प्रकृति से अलग किये हुए हैं जो आपको पूरी तरह से जानती है।
किसी तरह अधिकतर बार, मैं अपने आप अकेले ही भ्रमण करता था, किसी के समूह के साथ नहीं और कभी भी मैंने अपने आपको अकेला नहीं समझा। अस्तित्व का एक भाग बनकर मैंने आनन्द लिया। जब आप प्रकृति से जुड़ा सीख जायेंगे, तब आप अस्तित्व का आनन्द लेंगे। मुझे भोजन के लिए भिक्षा कभी नहीं माँगनी पड़ी। जब भी मैं भूखा होता था या वैसे भी, भोजन किसी न किसी के माध्यम से या किसी न किसी रूप में आ जाता था। यह है मेरे कहने का अर्थ, जब मैं कहता हूँ कि बस विश्वास करो और चलने दो, अस्तित्व आपका ख्याल रखेगा।
लोग मुझसे पूछते हैं, “स्वामी जी, आपने अपने जीवन में इतना संघर्ष किया और तब अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। क्या हम लोगों को भी कष्ट नहीं उठाना चाहिए, अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए?” मैं उनसे बताता हूँ : मैं संघर्ष इसलिए किया, क्योंकि मैं एक ताले को खोलने के लिए 10 हजार चाभियों का प्रयोग कर रहा था।
मैं वर्षों तक इकट्ठे प्रयोग करता रहा और सही चाभी खोजा। अब मेरे पास सही चाभी है। मैं उसे जो भी चाहे उसे देने के लिए तैयार हूँ। आपको उसके माध्यम से एक क्षण लगेगा खोलने में। फिर भी, अगर आप महसूस करते हैं कि आपको कष्ट उठाना ही है, वो आपकी स्वतंत्रता है, मैं हस्तक्षेप नहीं करूँगा।
आपका केवल एक ही प्रयास होना चाहिए कि आप अस्तित्व को अपने अन्दर से बहने दें, जितना कम विरोध आप अस्तित्व का करेंगे, उतना ही कम विरोध आपको अपने आपका करना पड़ेगा। यह सीधा अनुपातीय संबंध है। जब आप जाग्रत हो जाते हो, आप केवल एक अबाधित खाली मार्ग होते हो, जिसके माध्यम से अस्तित्व निरंतर बहता है, बस इतना। जब आपके भाग के सारे प्रयास खत्म हो जाते हैं, तब अस्तित्व बिना प्रयास के आपके अन्दर से बहेगा।
हाँ…….कोई प्रश्न, आप पूछना चाहते हैं?
प्रश्न : स्वामी जी, संतुष्ट महसूस करने में ध्यान हमारी मदद कैसे करता हैं?
आप देखो, जब आप लगातार ध्यान करते हो, आप सरल और असुरक्षित बन जाते हो। आप छिद्रिल बन जायेंगे, संवेदनशील और सजग बन जायेंगे। आप यह पायेंगे कि चेतनता का हर क्षण विस्तार हो रहा है। तब आपकी चेतनता, आपकी भावनाओं और क्रियाओं को निर्धारित करती है। यही कारण है कि मैं आपसे बार-बार ध्यान करने के लिए कहता हूँ। मैं आपकी चेतना को शुद्ध कर दूँगा। चीजें आपके लिए और स्पष्ट होंगी।
आप यह महसूस कर सकेंगे कि आपका केन्द्र मन से हृदय की तरफ हट रहा है। जब आपमें और आपके मस्तिष्क में दूरी बढ़ती है, तो आपका स्वरूप एक दूसरी प्रकार की भावना से तरंगित होता है और यही भावना है, जिसे संतोष कहते हैं, एक गहरी परिपूर्णता, एक गहरा प्रेम बिना किसी कारण के - संपूर्ण के प्रति, एक निरंतर अनुभव आनन्द और परमानन्द का।
उन्माद, खराब स्वास्थ्य, गरीबी इत्यादि दूर किये जा सकते हैं। बस सजगता को फैलाकर के कृतज्ञता के बारे में, जिसकी हर एक व्यक्ति के अन्दर ले जाने की आवश्यकता है।
जब हर एक व्यक्ति कृतज्ञता का अनुभव करेंगे और कृतज्ञता का प्रसार करेंगे, तब कोई द्वेष नहीं होगा, कोई घृणा नहीं होगी, कोई ईर्ष्या नहीं होगी। विश्व में नकारात्मकता की हर संभावित जड़ को नष्ट किया जा सकता है, मात्र एक भावना से, क्योंकि सारी नकारात्मकता के कारण बस नष्ट हो जायेंगे, ये है खूबसूरती कृतज्ञता की।
ठीक है, अब हम कुछ समय एक सुन्दर ध्यान करने में बितायेंगे, जिसे सहस्रार साधना तकनीक कहते हैं - कृतज्ञता की साधना।
(स्वयं सेवक, उपस्थिति समूह में सबको पुष्प बाँटते हैं।)
सहस्रार ध्यान
(काल अवधि : 30 मिनट)
(मंद संगीत बज रहा है)
सहस्रार ध्यान एक कृतज्ञता की साधना है, जो सूफी धर्म से लिया गया है।
सीधे बैठ जायें, पुष्पों को अपने हाथ में लें और अपने नेत्र बन्द करें।
अपने सहस्रार चक्र पर ध्यान केन्द्रित करें। अपने शरीर के अन्य भागों को भूल जायें। अपने ध्यान को अपने मुकुट क्षेत्र पर केन्द्रित करें और वहीं आराम से स्थित हो जायें। एक मुस्कुराहट धारण करो और आराम से स्थित रहें।
अपने संपूर्ण स्वरूप के साथ, अपनी माता के प्रति कृतज्ञता अर्पण करें, जिसने आपको यह शरीर दिया। याद करो और उन्हें अपने संपूर्ण हृदय से कृतज्ञता अर्पित करें।
अपने पिता के प्रति कृतज्ञता अर्पित करें, जिन्होंने यह जीवन दिया और आपकी सारी आवश्यकताओं की पूर्ति की।
सारे चिकित्सकों और नर्सों के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करें, जिन्होंने आपका स्वागत किया, जब आप इस पृथ्वी ग्रह पर आयें।
हर उस व्यक्ति के प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करें, जिन्होंने वह अस्पताल या घर बनाया, जिसमें आपने जन्म लिया।
अपनी कृतज्ञता हर उस व्यक्ति के प्रति अर्पित करें, जिन्होंने आपका बचपन में ख्याल रखा।
अपनी कृतज्ञता अर्पित करो अपने शत्रुओं के प्रति जिन्होंने आपको पीड़ा पहुँचाई, आपको मजबूत बनाने के लिए और क्षमा करने के लिए। उनसे क्षमा माँगों किसी पीड़ा के लिए जो आपने उन्हें दी हो।
अपनी कृतज्ञता अर्पित करो हर उनको जिसने आपकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक मदद की हो। हर उस व्यक्ति को याद करो समय लेकर के और उन्हें अपनी कृतज्ञता अर्पित करो।
अपनी कृतज्ञता अर्पित करो अपने शरीर के प्रति और अपने शरीर के हर भाग के प्रति एक-एक कर।
अपनी कृतज्ञता अर्पित करो अपने मस्तिष्क के प्रति उसकी चमत्कारित क्रियाशीलता के कारण।
अपनी कृतज्ञता अर्पित करो उस परमसत्ता के प्रति, संपूर्ण के प्रति, उस ईश्वर के प्रति जिसने आपके दिल, आपके जीवन में हर चीज संभव की।
अब मैं आप सबके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करता हूँ इस बात के लिए कि आपने मेरे प्रति विश्वास किया और मेरे शब्दों को सुना इन कुछ दिनों तक।
अब आप अपने नेत्र खोल सकते हो और अस्तित्व के प्रति कृतज्ञता के ये पुष्प अर्पित करो इस श्वेत चादर पर।
(समूह का हर एक आगे आता है और कृतज्ञता के पुष्प अर्पित करता है।)
अब, आनन्द दर्शन होगा।
