KAILASA Library/निश्चित समाधान/भूमिकाSign in
निश्चित समाधान

भूमिका

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

वह कहना शुरू करता है, यह कोई जानवर नहीं है, यह कोई पौधा नहीं है, यह कोई पत्थर नहीं है इत्यादि। यह निष्कासन की प्रक्रिया चित्त के द्वारा की जाती है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात यह सूचना मनस जाती है। मस्तिष्क इस सूचना को पहचानने की प्रक्रिया करता है। वह कहता है यह तो मनुष्य है वह मनुष्य जो पढ़ रहा है। मस्तिष्क यहीं रुक जाता है कहता है, ये हैं।

इसके पश्चात् समस्त सूचना पूर्णरूपेण आपके अहम की ओर जाती है और आपका अहम अपने पूर्व अनुभवों के आधार पर यह निर्णय लेता है कि आपका अगला कदम क्या होगा या अगला निर्णय क्या होगा। यदि आपके पूर्व अनुभव उसी श्रेणी के हैं, योग या साधना, और वे अनुभव आपके लिए ठीक रहे हैं और उनसे आपको मदद मिली है तब तो आप वहाँ रुकने का निर्णय लोगे अन्यथा आप यह सोचोगे कि उस स्थान को छोड़ देना चाहिए।

मात्र इस प्रक्रिया को समझने का प्रयास करिये : नेत्र इस सूचना को चक्षु को देता है। चक्षु इसे परिवर्तित करता है। चक्षु इसे अंकीय संकेतों में परिवर्तित कर देता है। स्मृति तब इस सूचना पर निष्कासन की प्रक्रिया लाती है- 'यह नहीं हैं'......'यह नहीं हैं'......तब इस पर मस्तिष्क पहचानने की प्रक्रिया करता है - 'यह वह हैं'। तब यह सूचना आपके अहम की ओर जाती है। यहाँ, आप अपने पूर्व अनुभव के आधार पर निर्णय लेते हो, कि यहाँ बैठना चाहिए या इस प्रांगण को छोड़ देना चाहिए।

अब हम इस समयकाल को जो नेत्र और मस्तिष्क के बीच की प्रक्रिया में लगता हैं, (Tp) कहेंगे। (Tp) वह समय काल है, जो नेत्र और मस्तिष्क के बीच की प्रक्रिया में लगता है। यह प्रक्रिया आपकी भिज्ञता में होती है और यह प्रक्रिया नेत्र और मनस के बीच की पूर्ण तार्किक एवं चेतन स्थिति में होती है।

अब, पूरी सूचना का आपके मस्तिष्क से अहम को जाना अधिकतर अवचेतन में होता है, यह वह समय है जब वास्तविक निर्णय लिए जाते हैं यह ज्यादातर आपके लिए एक अवचेतन प्रक्रिया होती है और यह बिना किसी सजगता के होती है। इस प्रक्रिया में लगे समय को हम (Tq) कहेंगे। इस समय में, बस अतार्किक ढंग से निर्णय होते हैं, आप तार्किक विचार प्रक्रिया के विपरीत निर्णय लेते हो। आप अतार्किक निर्णय लेते हो।

ऐसा क्यों होता है? क्यों आप बेहोशी में निर्णय लेते हो और बाद में पछताते हो?

इसका कारण है, यह अवचेतन क्षेत्र भरा हुआ है नकारात्मक स्मृतियों से और संस्कारों से। आपकी पूर्व की समस्त स्मृतियाँ, जिन्हें हम संस्कृत में संस्कार कहते हैं, आपके पूर्व के समस्त विचार एवं अनुभव इसी क्षेत्र में एकत्रित रहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी व्यक्ति के द्वारा त्रस्त किए गए जो सफेद वस्त्र धारण किए हुए था। जहाँ आपने किसी व्यक्ति को सफेद वस्त्र धारण किए हुए देखा कि पूर्व अनुभव का स्मरण होगा और बिना समझे और जानकारी के आप क्रोध का अनुभव करोगे यह प्रतिक्रियात्मक स्तर है। बिना आपके जाग्रत मस्तिष्क के, बिना समझे हुए यह सब हो जाता है।

चक्षु चित्र को देखें, जब (Tp, Tq) से कम होता है, अर्थात् सूचना के अहम् तक जाकर लौटने का समय, चक्षु एवं मनस के बीच की प्रक्रिया में लगे समय से बहुत कम होता है तब आप प्रतिक्रियात्मक स्तर पर होते हैं। क्वांटम उछाल के लिये कोई समय नहीं मिल पाता है, जैसे ही फाइल अवचेतन क्षेत्र में पहुँचती है निर्णय हो जाता है। आप लगातार निर्णय लेते रहते हो बिना Tq को कुछ भी समय दिये। आपका अवचेतन, स्मरणों से बुरी तरह भरा रहता है। इस तरह की कार्य शैली से आप सदैव थके-थके अनुभव करेंगे।

यह कुछ इस तरीके से होता है कि यदि आपके कम्प्यूटर का हार्डडिस्क (Hardisc) पूरी तरीके से भरा हुआ है हाई रिजोल्यूशन फोटोग्राफों से तो उस पर और ज्यादा कार्य नहीं किया जा सकता। क्या ऐसा नहीं होता? इसी तरीके से जब आपका अवचेतन, सूचनाओं और स्मरण से पूर्णतः भरा हुआ रहता है तो वह अक्षम हो जाता है और हल्के तथा अतार्किक तरीके से निर्णय लेने लगता है।

दूसरा है बौद्धिक स्तर, इस पर Tp और Tq बराबर होते हैं। यहाँ आप जाग्रत होते हो, और निर्णय भी तार्किक ढंग से लेते हो फिर भी आप के पास बहुत ज्यादा ऊर्जा या ज्यादा उत्साह नहीं होता। बस आप जाग्रत मस्तिष्क से रहते हो बस इतना ही, न तो आप रचनात्मक होते हो और न तो कुछ नवीन करने के लिए तत्पर, बड़े कदम नहीं उठाते और आपकी उन्नति नहीं होती। आप एक वफादार नौकर की तरह हो। आइंस्टीन ने कहा था बुद्धि वफादार नौकर है। ऐसे में आप जीवनपर्यन्त एक नौकर की तरह ही रह सकते हो। आपके द्वारा ज्यादा कुछ और बहुत बड़ा नहीं हो पायेगा।

इस स्तर पर आप केवल सूचना एकत्रित करेंगे, स्वचालित तरीके से उस पर कार्य करेंगे, आपका कार्य केवल एक कम्प्यूटर यंत्र का होगा। आप गलत निर्णय नहीं लोगो और न असहज होगे और न ही आपका अवचेतन भार से ग्रसित होगा, आप तार्किक और जाग्रत तरीके से निर्णय लोगे।

जब आप बौद्धिक स्तर पर होते हो तो, न थकते हो, न ही ऊर्जावान होते हो। आप मध्य की स्थिति में रहते हो। इस स्तर पर आप अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग नहीं कर सकते उस सीमा तक जिस सीमा तक उसका उपयोग किया जा सकता है।

एक बार मुझे, डॉक्टर चार्ल्स टॉवेंस जो लेसर और मेसर के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेता है, के साथ भोजन करने का अवसर मिला। मैंने उनसे पूछा यह सब कैसे हुआ? आप इसे करने में कैसे सफल हुए? उन्होंने खूबसूरत तरीके से उत्तर दिया। उन्होंने कहा, "मैं वाशिंगटन के पार्क में बैठा हुआ था और एकाएक मेरे अन्दर कुछ हुआ। मैंने अन्तर मन में निष्कर्ष जान लिया था। एकाएक मुझे निष्कर्ष का पता चल गया था। तुरन्त कलम निकाला और उसे लिखा तब मैंने महसूस किया कि मेरे सामने एक समस्या है। निष्कर्ष तो मैंने जान लिया पर वहाँ तक पहुँचने का मार्ग नहीं जानता था। मैं किसी को बता नहीं सकता था, क्योंकि मैं केवल निष्कर्ष जानता था, उस मार्ग को नहीं जानता था जिस मार्ग से निष्कर्ष तक पहुँचा जा सकता था। उसके बाद जब मैं बैठा, तो मुझे तार्किक ढंग वो मार्ग भी प्राप्त हो गया।"

केवल चार्ल्स टॉवेंस ही नहीं आइंस्टीन ने भी कहा था, "जो कुछ भी नया मेरे साथ घटा था वह अन्तर ज्ञान से मिलता था, बुद्धि से नहीं।" वो खूबसूरती से कहते हैं, "अन्तर ज्ञानी मस्तिष्क एक पवित्र उपहार है, और विवेकी मस्तिष्क एक विश्वसनीय नौकर है।" हमने एक ऐसे समाज का निर्माण किया है, जो नौकर का तो सम्मान करता है परन्तु उस उपहार को भूल गया है।

चाहे हम विश्वास करें चाहे न करें, चाहे इसे स्वीकार करें चाहे न करें। हमारे अन्दर ऐसा कुछ है जिसे अन्तर ज्ञान कहते हैं, इसीलिए आइंस्टीन ने भी इसे उपहार कहा, क्योंकि वो नहीं जानते थे कि इसका उपयोग लगातार स्वेच्छा से किया जा सकता है। उन्हें विश्वास नहीं था कि यह होगा ही और फिर पुन: होगा कि नहीं। परन्तु योगियों और महान ऋषियों ने बार-बार कहा है कि, आप इसके लिए कार्य कर सकते हैं और निश्चिंत होकर इसे हमेशा अपने साथ रख सकते हैं। आपको यह नहीं सोचना है कि यह एक उपहार है बल्कि उसको पाने के लिए कार्य कर सकते हैं और यह आपके जीवन का अभिन्न भाग हो सकता है।

जब बुद्धि से परे आपके अन्दर ज्ञान होता है तो आपका पूरा स्वरूप एक हो जाता है। आप अपनी पराकाष्ठा पर होते हो, तब अन्दर कुछ खुलता है आप इसे अन्तरबोध, अन्तरज्ञान या कुछ भी कह सकते हो। योगियों ने बार-बार कहा है यह एक विज्ञान है। यदि आप इस रहस्य या अन्तर ज्ञान से तारतम्य स्थापित कर सको, जो आपके अन्दर निरंतर उपस्थित है तो आप इसका प्रयोग अपने सामान्य जीवन में भी कर सकते हो।

अन्तर ज्ञान आपके स्व की ऊर्जा है। तब यह शुद्ध ऊर्जा आपके अवचेतन सुषुप्त स्तर से बाहर आती है तो यह आपकी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मदद करती है, मदद करने के अलावा, अन्दर के तनाव को कम करती है और सहजता से निर्णय लेने में सहायक होती है।

सहज निर्णयों का संबंध आपके अन्दर इकट्ठी सूचना से नहीं है उसका संबंध उस प्रक्रिया से हैं जो एकत्रित सूचनाओं पर कार्य करती है।

इसी एकत्रित सूचना को कई तरीके से प्रक्रियाबद्ध किया जा सकता है। अन्तर ज्ञान यह है, कि किस तरीके से आप प्रक्रियाबद्ध करते हो इन सूचनाओं को, और किस तरीके से निष्कर्ष पर पहुँचते हो, अपनी बुद्धि से परे। हम अपने आप को तैयार कर सकते हैं, अपना सामंजस्य बैठा सकते हैं इस अन्दर की ऊर्जा के साथ विभिन्न तकनीकों और तरीकों के द्वारा।

यहीं तकनीक और तरीके हैं जिन्हें हम ध्यान कहते हैं। पूरब में, हम इसके लिए ध्यान शब्द प्रयोग करते हैं, अपना सामंजस्य उस शक्तिशाली ऊर्जा से बैठाने के लिए जो हमारे अन्दर हमारे स्व में स्थित है, जो हमें निरंतर निमंत्रित करती है अनुभव करने के लिए।

जब भी समय मिले, केवल बैठ जाओ और अनुभव करो....... हमारे पास दूसरों के लिए तो समय है, परन्तु अपने आप के लिए नहीं। यदि आप अपने आप के साथ बैठो तो हमेशा देखोगे कि आपके अस्तित्व का कुछ भाग कुछ कहना चाहता है कुछ और करना चाहता है परन्तु हम उस भाग को अवसर ही नहीं देते अपने स्व के उस भाग को। हम अपनी बुद्धि से इतना ज्यादा ग्रसित हैं कि हम सोचते हैं, हमारी बुद्धि ही सब कुछ है, परन्तु बार-बार योगियों ने सिद्ध किया है कि बुद्धि से परे भी बहुत कुछ संभव है।

यह साधना शिविर हमारे मन की कार्य-प्रणाली के बारे में ही है, मस्तिष्क कैसे कार्य करता है किस तरीके से अवचेतन में, गहरे में भरे हुए स्मरण साफ हो जायें, किस तरीके से और संस्कार एकत्रित न किया जाए, किस तरीके से अपने स्व में अंर्तनिहित शक्ति को उद्वेलित किया जाए जो हमें प्रतिक्रिया से बुद्धि और बुद्धि से अन्तर ज्ञान की तरफ ले जाए, जिससे हम स्वामी की तरह रह सके सेवक की तरह नहीं।

यह कार्यक्रम आपकी सभी भावनाओं मनोवेगों के बारे में गहरी समझ देगा और आप ठीक-ठीक समझ जायेंगे कि आपका मन मस्तिष्क कैसे क्रियाशील होता है। यह दिखायेगा कि आप अपने लिए कैसे भावनाओं का निर्माण करते हो और फिर उनके ही सेवक बन जाते हो। यह आपको दिखाएगा किस तरीके से आपकी भावनाएँ आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं मानसिक और शारीरिक स्तर पर।

(स्वामी जी एक चार्ट दिखाते हैं।)

हम देखेंगे परिवर्तन होते हुए अपने अन्दर मानसिक व शारीरिक दोनों ही स्तरों पर।

मैं आपको एक कथा सुनाता हूँ :

> प्रथम विश्व युद्ध के बाद एक छोटा जहाज एशिया में दूरस्थ स्थान पर निर्जन में खड़ा हुआ था। उसे फौज पलायन के पश्चात वहाँ भूल गई थी।

> वहाँ की जनजाति ने कभी कोई हवाई जहाज अपने जीवन में नहीं देखा था।

> बहुत ज्यादा उत्साह और उत्तेजना उन लोगों के अन्दर हुई थी उस जहाज को देखकर बहुत से लोग वहाँ इकट्ठे हो गए थे।

> सब आश्चर्यचकित थे कि यह क्या हो सकता है और सब ने अपनीअपनी राय देना शुरू किया।

> अन्ततोगत्वा वो इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि, क्योंकि इसके पहिए हैं इसलिए यह बैलगाड़ी है।

> अब खबर फैल गई गाँव में इस नई बैलगाड़ी के बारे में और बहुत बड़ा जश्न गाँव में इस बात का मनाया गया, उसे बैलों से बाँध कर जोता गया और बैलगाड़ी के रूप में प्रयोग किया गया।

> कुछ सप्ताह के पश्चात् उस जनजाति का एक युवक जो शहर से वापस आया था, उसने छोटे हवाई जहाज को देखा।

> उसके अन्दर प्रवेश किया और चारों तरफ देखा। उसने सारे गियर (gear) देखे और उसकी तकनीक देखी, उसकी स्विच और लीवरो से खेलने लगा।

> एकाएक इंजन स्टार्ट हो गया। उसने हवाई जहाज को किसी तरीके से जमीन पर कुछ दूर चलाया गाँव वाले अचम्भित थे यह सब देखकर के। वह लड़का जिसने ट्रैक्टर देखे थे घोषणा की उसकी कि वह बैलगाड़ी नहीं हैं, बल्कि एक ट्रैक्टर है। बहुत बड़ा जश्न हुआ फिर एक बार और वह हवाई जहाज ट्रैक्टर के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।

> छः महीने बाद वहाँ सेना का एक सेवानिवृत्त अधिकारी आया। उसने देखा हवाई जहाज को ट्रैक्टर के रूप में प्रयुक्त होते हुए और वह हतप्रभ रह गया।

था, उससे कुछ हटाया नहीं गया था। कोई भी भौतिक परिवर्तन नहीं किया गया था, है कि नहीं? तब क्या फर्क था बताइये मुझे?

(एक महिला ने उत्तर दिया।)

ज्ञान स्वामी जी.......?

हाँ.......ज्ञान। हवाई जहाज की तकनीक का ज्ञान। गाँव वाले यह नहीं जानते थे जहाज में वह तकनीक भी है कि उसे इस तरीके से इस्तेमाल किया जाए कि वह उड़ भी सके। जब कि सेना का अधिकारी उसके बारे में जानता था बस इतना फर्क था। वह तकनीक जिसे गाँव वालों ने उसका प्रयोग किया पहले बैलगाड़ी के रूप में फिर ट्रैक्टर के रूप में और फिर अंततोगत्वा हवाई जहाज के रूप में।

इसी तरह, हमारे अन्दर भी तकनीक है और गियर है जिन्हें चक्र कहा जाता है, जो असीमित ऊर्जा के केन्द्र हैं, और जिन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वह हमें हवाई जहाज की तरह बना देंगे। एक व्यक्ति जिसे चक्रों का कोई ज्ञान नहीं है वह जमीन पर पैदल चलता है जब कि स्वामी, जो जानते हैं चक्रों का प्रयोग जानते हैं बस उड़ते हैं।

जब हम चक्रों के विज्ञान को समझ जाते हैं, तब अपने गहरे अवचेतन का हमें ज्ञान होने लगता है। एक बार हम इसे समझ लेते हैं तब अपने आप को मुक्त कर सकते हैं, उस भार से जो अवचेतन पर रहता है और अपने स्व के ऊँचे आयामों की तरफ बढ़ना संभव हो जाता है।

इन चक्रों का हमारे शरीर में भौतिक अस्तित्व नहीं है ये परा भौतिक का प्रतिनिधित्व करते हैं क्योंकि सूक्ष्म शरीर से संबंधित हैं भौतिक शरीर से नहीं। किरलियन फोटोग्राफी ने इन चक्रों का चित्र लेने में कामयाबी हासिल की है और उनके अस्तित्व को सिद्ध किया है परा भौतिक स्तर पर। यह सिद्ध किया जा चुका है कि जब एक व्यक्ति एक विशेष प्रकार की नकारात्मक भावना से ग्रसित होता है, तो वह चक्र जो उस भावना से संबंधित रहता है, सिकुड़कर के कोट के बटन के बराबर हो जाता है। वो इतना छोटा हो जाता है, परन्तु वही व्यक्ति जब सकारात्मक भावनाओं का अनुभव करता है तो संबंधित चक्र बढ़कर के गाड़ी के पहिये के बराबर हो जाता है। यह वह प्रभाव है जो हमारी भावनायें डालती हैं, हमारे ऊर्जा केन्द्रों पर - हमारे चक्रों पर।

जो ऊर्जा इन चक्रों से बहती है, हमारे नकारात्मक भाव उसमें व्यवधान उत्पन्न करते हैं और हम इससे पूर्णतः अनभिज्ञ रहते हैं।

समझने का प्रयत्न करें : मनुष्य इसलिए नहीं बनाया गया है कि वह भूमि पर कीड़े की तरह जिये, उसे बनाया गया था कि वह हवा में उड़े। उड़ने का विज्ञान और दूसरी तरफ जब आप एक बार अग्नि को छू लेते हो तो आप समझ जाते हो कि हर तरह की आग जलाती है, तब आप बुद्धिमान होते हो, इसके लिए उम्र की आवश्यकता नहीं होती, इसके लिए केवल बुद्धि की आवश्यकता होती है। यह आपके मानसिक उम्र का सूचक है। इसीलिए कहा जाता है कि विवेक का उम्र से कोई संबंध नहीं है। तो प्रश्न यह है कि आप कितने बुद्धिमान हो किस तरीके से आपने अपनी आंतरिक ज्ञान को बढ़ाया है और चीजों को समझा है।

अब मैं आपकी जीवन की घटनाओं के माध्यम से आपको समझाता हूँ।

छात्र जीवन में जब आप कॉलेज में थे तो आपने सोचा था जब आपको नौकरी मिल जाएगी आप खुश होगे।

जब आपको नौकरी मिल जाती है तो आपको कुछ खुशी होती है, परन्तु उतनी नहीं जितनी कि आपने अपेक्षा की थी। तब आप अपने आप को सांत्वना देते हो कि जब विवाह होगा तब खुशी होगी।

विवाह के उपरांत आप सोचते हो कि आप जब बच्चे होगे तब खुश होगे।

आप भागते रहते हो कामनाओं के पीछे यह सोचते हुए कि जब कामना की पूर्ति होगी तो आप खुश होगे। इस तरीके से आपका जीवन बीत जाता है आप जीवन के अंत की तरफ पहुँच जाते हो और तब सोचते हो कि किसी भी कामना की पूर्ति ने सही आनन्द नहीं दिया और तब आप आध्यात्म और साधना की तरफ घूमते हो।

यह कड़ी है एक मानव के जीवन की, जो भौतिक उम्र से सीखता है, अपने अनुभव से।

एक व्यक्ति जिसकी प्रखर मानसिक उम्र होती है, वह है जो सीखता है बुद्धिमत्ता से, वह एक है जो स्पष्ट रूप से पहली कामना से ही सीख जाता है, कि किसी भी कामना की पूर्ति पूरी खुशी नहीं देगी, यही फर्क है। वह पूरे को देखने में सफल होगा और विश्लेषण करेगा पूरी चीज का। यह जानेगा कि वास्तविक खुशी अन्दर से आती है वाह्य जगत की वस्तुओं से नहीं। इस तरह का विवेकी होने के लिए आपको उम्र की आवश्यकता नहीं है आपको वर्तमान में ही स्थित रहना है, इतना पर्याप्त है। जब आप वर्तमान में स्थित रहोगे आपका अस्तित्व आपको खुद सिखा देगा। अस्तित्व सबसे बड़ा शिक्षक है। जब हम वर्तमान में नहीं रहते तो हम भविष्य और पूर्व के पीछे भागते रहते हैं और हम आराम से अपने से सीखते हैं, बस इतना ही फर्क है।

बहुत से काल तक सालों से आप ये देखते आये हो कि बुद्ध, शंकर, रमण महर्षि और विवेकानन्द सब आत्मज्ञानी थे और इन्होंने इतिहास बनाया और बहुत कम अपने आप में केंद्रित होकर के, अपने परिवेश में, बिना विचलित हुई स्थिति में कार्य कर सकते हैं और आप यह देखोगे कि किस तरीके से आप अपनी मानसिक बनावट का निर्माण करते हो, जो मुक्त होता है उन पूर्व की स्मृतियों से, जो हमारे अवचेतन को प्रभावित करते हैं, निर्णय लेने में, तब आप देखोगे कि किस तरीके से आप अपने अंतःकरण की ऊर्जा, जो आपके अन्दर है, को इकट्ठा करते हो और अवचेतन से जाग्रत की तरफ बढ़ते हो और जाग्रत से पराजाग्रत की तरफ। किस तरह से इन्द्रियों से बुद्धि और बुद्धि से आत्मज्ञान की तरफ बढ़ते हो, किस तरीके से प्राप्त करते हो उस स्रोत को जो परमानन्द का स्रोत है हमारे अंतःकरण में।

अब हम दूसरे सत्र में मिलेंगे। धन्यवाद।

Portrait of Paramahamsa Nithyananda

ध्यानाकर्षण की आकांक्षा का परित्याग

दूसरों का ध्यान पाने की आकांक्षा से मुक्ति

अब हम प्रवेश करते हैं। 'अनाहत चक्र' में, यह चक्र हृदय क्षेत्र में स्थित है।

संस्कृत में, 'अनाहत' का का अर्थ होता है "वह जिसका सृजन न किया जा सके" यह चक्र अवरोधक होता है, जब आप दूसरों से प्रेम और मान की अपेक्षा करते हो, और फिर खिल उठता है जब आप अपने निःस्वार्थ प्रेम की अभिव्यक्ति किसी के प्रति करते हो बिना किसी अपेक्षा के।

(साधना तकनीक : महामंत्र साधना - एक तिब्बती बौद्ध तकनीक)

अनाहत चक्र का सम्बन्ध प्रेम, संवेदनशीलता और इसी तरह मिलते-जुलते भावों से हैं। यह चक्र अवरोधित रहता है जब हम लगातार दूसरों से मान पाने के लिए तत्पर रहते हैं बजाय इसके कि सबके लिये हमसे निःस्वार्थ प्रेम विवाहित होता रहे।

इसका अर्थ ही यह है "वह जिसका सृजन नहीं किया जा सकता।" और व दर्शाता है कि प्रेम का सृजन बाहर की वस्तुओं से करके आपके अन्दर नहीं डाला जा सकता, यह केवल आपके अन्दर स्वतः हो सकता है, बस यह आपके अन्दर हो सकता है जब आपके अन्दर गहरी जागरूकता उत्पन्न हो जाए।

जब स्वतः प्रेम पैदा होगा, तब दूसरों से मान की अपेक्षा बंद हो जायेगी, और हम स्वतः ऊर्जा के स्रोत बन जाएँगे।

मान की अपेक्षा का क्या अर्थ है? कार्य करते रहें? हम दूसरों से शक्ति पाने का प्रयास क्यों कर रहे हैं? ये सब दो कारणों से होता है : पहला - आप अपने बारे में कुछ नहीं जानते। आप अपने बारे में उतना ही जानते हैं जितना हमारे बारे में लोगों की राय है अर्थात् दूसरों के माध्यम से जानते हैं, दूसरों के प्रमाण पत्र से जानते हैं। दूसरा - जब दूसरे हमें अपनी सहमति और मान दे देते हैं तो वास्तव में वो हमें ऊर्जा देते हैं जीने की। मान ऊर्जा है। तभी तो हम इनता उत्साहित होते हैं, जब हमें लोग मान देते हैं।

मान हमारे लिए किसी भी रूप में मिले अच्छा लगता है। बहुत से घरों में, सासबहू लगातार आपस में लड़ती रहती हैं। वो लगातार एक-दूसरे की शिकायत करती हैं उस गरीब आदमी से, उस लड़के या पति से। परन्तु कुछ दिनों बाद, अगर उनमें से कोई एक बाहर चला गया, तो क्या होता है? दूसरा उसकी कमी महसूस करती है। हालांकि वो आपस में लड़ते हैं हमेशा, लेकिन वो एक-दूसरे की कमी महसूस करते हैं जब साथ-साथ नहीं होते।

ऐसा क्यों होता है? जब वो एक-दूसरे से लड़ते हैं हर समय, तब वास्तव में वे एक-दूसरे से, एक-दूसरे के प्रति, मान पाते हैं। यह मत सोचो कि केवल सकारात्मक मान ही ऊर्जा होता है। किसी प्रकार का मान ऊर्जा देता है। दोनों परोक्ष रूप से उसी मान की अनुभूति करते हैं जो लड़ते समय एक-दूसरे से मिलता है इसीलिए वो दोनों एक-दूसरे की कमी महसूस करते हैं। वास्तव में वे मान की कमी महसूस करते हैं, परन्तु उस मान की कमी को प्रेम कहते हैं। वो कहते हैं कि वो एक-दूसरे की कमी इसलिए महसूस करते हैं क्योंकि वो एक दूसरे से प्रेम करते हैं। निश्चित रूप से, यह बिल्कुल संभव है, परन्तु मैं चाहता हूँ कि आप समझो, मान और कुछ नहीं है बल्कि एक ऊर्जा है जो हमें एक अच्छे मूड में रखता है। यह एक अति सूक्ष्म रूप से हमें ऊर्जावान बनाता है और हम इसको समझ भी नहीं पाते। देखो समझो, जब हमें किसी चीज की आवश्यकता पड़ती है, तब वह चीज प्रेम नहीं है, मान है। आपको प्रेम की आवश्यकता नहीं है, आप तो स्वतः प्रेम ही हो। तो आप जब कहते हो कि आपको प्रेम की आवश्यकता है आपको प्रेम किया जाना चाहिए, तो आप वास्तव में मान की आवश्यकता महसूस करते हो, प्रेम की नहीं।

लोग मेरे पास आते हैं और बताते हैं कि, उनके लड़के और लड़कियाँ, इस बूढ़ी अवस्था में उन्हें उतना प्रेम नहीं करते। वो वास्तव में क्या कहना चाहते हैं, कि उनके लड़के और लड़कियाँ उन्हें मान नहीं दे रहे हैं, वह ऊर्जा जिसकी वृद्धावस्था में उनको आवश्यकता लग रही है।

वास्तव में यदि आप देखोगे, हम जैसे-जैसे वृद्ध होते हैं। हमें अपने आप के प्रति केन्द्रित होना चाहिए उस संवेदनशीलता के बढ़ने के कारण जो हमारे अन्दर की ऊर्जा के अस्तित्व से है। परन्तु होता क्या है, क्योंकि हम मान की ऊर्जा जो दूसरों से मिलती थी पर ही जीवन भर आश्रित रहे, और वह प्रेम जिसे हम जाने, वह संबंधों में ही था, क्योंकि हम अन्तःकरण की संवेदनशीलता के प्रति जागरूक होकर जिए ही नहीं हैं, जब हम वृद्ध हो जाते हैं तो हम उस प्रेम की कमी महसूस करते हैं जो बाहर से मिलता है या वह मान जो बाहर से मिला था, आपका परिवार अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाता है और आपके साथ परस्पर नहीं रह पाते जैसा वो पहले रहते थे। इसलिए आप शिकायत करने लगते हो उम्र बढ़ने के साथ-साथ।

आप इसलिए भी शिकायत करते हो क्योंकि जो आपका तथाकथित जीवन का अनुभव है उसमें आप ये समझे ही नहीं और न आपको जानकारी थी, उस ऊर्जा स्रोत की जो आपके अन्दर ही थी, बाहर नहीं। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ बजाय इसके कि ज्यादा आनंद और ऊर्जा के साथ आप जियो, आप घटी हुई ऊर्जा के साथ जीते हो, आपका ऊर्जा स्रोत वे लोग थे, जो आपके आस-पास थे, वे अब वैसी ऊर्जा नहीं प्रदान करते जैसी पहले देते थे।

जब आप बाह्य ऊर्जा पर आश्रित रहते हो, इसका मतलब केवल यह है आप मानसिक रूप से विकलांग हो। जब आपको शारीरिक मदद की आवश्यकता पड़ती है तो आप शारीरिक रूप से विकलांग होते हो, जब आपको मानसिक मदद की आवश्यकता पड़ती है, तो मानसिक रूप से विकलांग हो, बस इतनी बात है।

शारीरिक विकलांगता के साथ आप जानते हो कि आप विकलांग हो, क्योंकि आप उसे देख सकते हो, परन्तु मानसिक विकलांगता के साथ आप ये जान भी नहीं पाते कि आप मानसिक विकलांग हो, आपको इस बात का ज्ञान ही नहीं रहता। जब आपको इस बात का ज्ञान ही नहीं है तो आप उसकी परिणति भी नहीं जानोगे जिसको वो जन्म देगी। जब बीमारी पैदा होगी परिणामस्वरूप, आपको आश्चर्य होगा कि कारण क्या है।

यदि आपने बच्चों को खेलते हुए देखा है, तो आपने देखा होगा कि ताश के पत्तों से वो महल बनाते हैं वो पत्तों को एक विशेष कोण पर दूसरे पत्ते के ऊपर रखकर के विभिन्न स्तर पर पिरामिड के रूप में बनाते हैं। वह देखने में बहुत खूबसूरत लगता है, परन्तु यह यदि आप एक कार्ड उनमें से कहीं निकाल लो तो सारी इमारत धराशायी हो जाती है। जितनी ऊँची इमारत होगी धराशायी होने की संभावनाएँ उतनी ज्यादा होंगी। इसी तरह, हम अपनी प्रतिष्ठा की इमारत का निर्माण करते हैं, जो निर्मित होती है लोगों की हमारे प्रति धारणाओं से, हम प्रमाण-पत्र और हस्ताक्षर एकत्रित करते हैं अपने पिता, माता, पुरुष-मित्र, महिला-मित्र, शिक्षक और सबसे, और इन सारे प्रमाण-पत्रों और हस्ताक्षरों को

काम का भी हो सकता है परन्तु अंजाने में आपका मस्तिष्क इसकी परिकल्पना करता है कि आप जब इसे लेकर चलोगे तो लोग देखकर के क्या सोचेंगे, तब आप निर्णय लेते हो कि नहीं ये ठीक नहीं है। आप दूसरा खोजने लगते हो। परन्तु आप इस बात को नहीं मानोगे कि आप प्रमाण-पत्र खोज रहे थे, क्योंकि यह प्रक्रिया आपके अन्दर चलती है अवचेतन में।

हमारी स्थिति करीब-करीब सौ पैरों वाले कीड़े की तरह हो जाती है, जो सौ टाँगों से चलता है। उसी तरीके से हम चाहते हैं सहमति तारतम्य की सबसे हमारे साथ चलने की। क्या होगा अगर कानखजूरे की एक टाँग गड़बड़ हो गई? वो वहीं रुक जाएगा जहाँ है। क्या होता है हमको जब कोई एक सहमति मिलने में असफलता प्राप्त होती है? हम हतोत्साहित हो जाते हैं।

यदि हम दूसरों पर इतना आश्रित रहेंगे, इस बात की पूरी संभावना है कि हम हतोत्साहित हो जाएँ। जो लोग हतोत्साह से ग्रसित रहते हैं वो वास्तव में मान की आवश्यकता से ग्रसित हैं। समय के साथ-साथ कुछ हो जाता है और आपको पर्याप्त मान नहीं मिलता, इस स्थिति को नियंत्रित करने की क्षमता नहीं होती, तब उनके लिए केवल एक शब्द पर्याप्त होता है हतोत्साहित होने के लिये, विषादग्रस्त होने के लिये। परन्तु हम विषादग्रस्त होने का वास्तविक कारण नहीं जानते। फिर हम करते क्या हैं? हम उसके इलाज के लिए दवा लेने लगते हैं। कैसे ठीक होगा? विषाद का कारण तो अन्दर है और आप मदद के लिए दवा की तरफ देख रहे हो। जब हतोत्साहित लोग मेरे पास आते हैं तब मैं उन्हें साधारण महामंत्र साधना प्रारम्भ करने के लिए कहता हूँ और वे धीरे-धीरे दवा छोड़ देंगे। आप देखो, आवश्यक है, इन लोगों को यह बताया जाय कि उनका ऊर्जा स्रोत उनके अन्दर है और ध्यान उन्हें वह समझ देता है।

यह निर्भर करता है उनकी लगन पर, वो कैसे ध्यान करते हैं, उससे वो अपने अन्दर ऊर्जा एकत्रित कर लेंगे और विषाद से बाहर निकल जायेंगे। दवा तो उन्हें और सुस्त बना देगी। इसे समझना आवश्यक है।

मैं आपको बताता हूँ : जब आप अपनी ऊर्जा बाहर से लेते हो, वह बस आपके ऊपर कहर ढायेगी। आप मात्र एक कठपुतली बन जाते हो।

मैं आपको एक कथा बताता हूँ - वास्तव में यह एक प्रयोग था जो शिकागो विश्वविद्यालय में किया गया था।

एक स्वस्थ और बुद्धिमान व्यक्ति उठा और कार्य पर जाने के लिए तैयार हुआ।

यह होता है आपके साथ आप केन्द्रित नहीं रहते अपनी उस ऊर्जा परत जो आपके अन्दर है। आप बस ऊँचाई से निचाई की तरफ जाओगे, सिर्फ इसलिए क्योंकि बाह्य जगत का प्रभाव होगा। जब हम अपने आप में केन्द्रित होते हैं, तो बाहर का कुछ भी वस्तु हमें हिला नहीं सकती।

हम लगातार कार्य करते रहते हैं वो सब जिससे हमें प्रशंसा और सहमति मिले, लेकिन हम उसे करते हैं प्रेम और कर्त्तव्य के नाम पर। लोग मुझसे बताते हैं, "स्वामी जी, हम अपना कार्य प्रशंसा और सहमति के लिए नहीं करते, हम तो केवल अपने कर्त्तव्य का पालन करते हैं।"

बहुत स्पष्ट रहो : जिस क्षण आप ये दावा करते हो कि आप अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहे हो, आप इसलिए कर रहे हो क्योंकि यदि आप नहीं करोगे, तो लोग आपका अनुमोदन करना बंद कर देंगे। लोग आपका अनुमोदन केवल तब तक करेंगे, जब तक आप पूरी करते हो हर छोटी से छोटी बात, जिसकी आपसे अपेक्षा की जाती है। केवल एक छोटी चूक हो उसमें जो आप कर रहे हो, आप देखोगे आपके संबंधों में कितना बदलाव आता है। आप यह जानते हो इसीलिए आप अपने कर्त्तव्य का पालन करते हो।

आप कहोगे, "स्वामी जी मैं उनका पिता हूँ। अगर मैं उनकी व्यवस्था नहीं करूँगा तो कौन करेगा?" देखो इसे समझने का प्रयास करो : मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि उनकी व्यवस्था मत करो। आपने उन्हें जन्म दिया है, आपको उनकी व्यवस्था भी करनी है उस समय तक जब तक कि वो अपने आप में स्वतंत्र होकर के अपनी व्यवस्था न कर सकें। पर जो भी करो, किसी भी तरह की अपेक्षा से कुछ मत करो, चाहे जो हो। इसे ऐसे करो कि यह अभिव्यक्ति हो, उस प्रेम भरी ऊर्जा की, जो आपके अन्दर स्थित है।

इस वक्त, आप यह दावा कर सकते हो कि आप किसी अपेक्षा से कुछ नहीं कर रहे हो, पर दूसरे की तरफ से उत्तर में यदि थोड़ी भी कमी आएगी, तब आप जानोगे, आप यह अनुभव करोगे कि आपके अन्दर कितना तनाव है, कितनी उत्तेजना है, कितना असंतोष है।

यह तनाव, यह उत्तेजना, यह असंतोष परिणति है उस अपेक्षा की जो आपके अन्दर थी जब आप कर्त्तव्य का पालन कर रहे थे। इस प्रतिक्रिया का स्तर लोगों में अलग-अलग स्तर पर हो सकता है, परन्तु ऐसा होना निश्चित है।

और जब यह होता है, आप इसलिये यह नहीं कर रहे कि आप अपने अन्दर की प्रेम ऊर्जा की अभिव्यक्ति कर रहे हो, आप केवल इसे कर रहे हो एक सीमित गुण के कारण, जिसे कर्त्तव्य कहा जाता है, तथाकथित प्रेम यह आपके अन्दर ऊर्जा जब यह अनाहत चक्र खुलता है, तो यह आपके अन्दर की अस्तित्व ऊर्जा को उद्वेलित और प्रकाशवान कर देता है, और तब आपके अन्दर असीमित ऊर्जा का स्रोत जो है, उससे बहता है निष्काम प्रेम बिना किसी अपेक्षा के, केवल आनन्द सबसे लिए, सब चीजों के लिये, सम्पूर्ण सृष्टि के लिये।

एक छोटी कथा :

ब्रह्मसूत्र एक पुस्तक है - मानवता के लिए उपलब्ध महानतम् पुस्तक।

अध्यात्म दर्शन पर यह एक असंशोधित संस्करण है, जहाँ से हर दर्शन शास्त्र का जन्म हुआ है, यह पुस्तकों की पुस्तक है।

यह पुस्तक वेदव्यास, एक महानतम् भारतीय विद्वान, द्वारा लिखी गई थी।

एक आत्मज्ञानी गुरु ने यह पुस्तक अपने एक शिष्य को दी, उनका नाम वाचस्पति मिश्र था, और उनसे कहा कि इस पुस्तक पर एक टीका लिखो। स्वामी ने अपनी कन्या भामती का विवाह उनके साथ कर दिया और मृत्यु को प्राप्त हुए। वाचस्पति मिश्र ने निष्ठापूर्वक अपना कार्य प्रारम्भ किया।

वह लगातार लेखन में लिप्त रहते थे। वह कार्य एक गहन और परिवर्तनशील साधना हो गई उनके लिए उन्होंने महीनों तक लिखा, उसके बाद सालों लिखा और उसके बाद दशक बीते। उन्हें कुछ अन्य दिखाई नहीं दिया किसी अन्य चीज का चिंतन नहीं कर पाते थे, किसी अन्य चीज के बारे में सुन नहीं पाते थे उस काल में। अन्ततोगत्वा उन्होंने उस महान कार्य को पूर्ण किया। केवल पुस्तक का शीर्षक बाकी था। तब उन्होंने कार्य से सर उठाया। उन्होंने देखा एक वृद्ध महिला उनके बगल में लैम्प जला रही थी।

वाचस्पति मिश्र आश्चर्यचकित थे उन्होंने उससे पूछा, "आप कौन हो?"

महिला ने उत्तर दिया, "छोड़िये इस बात को, अपना कार्य करते रहिये।"

उन्होंने कहा, "पुस्तक पूर्ण हो चुकी है। बताओं आप कौन हो?"

महिला ने कहा, "मैं आपकी पत्नी हूँ।"

वाचस्पति मिश्र हतप्रभ थे।

वह बस सन्न रह गए कि ये क्या हो गया। पिछले 30 वर्षों से वो किताब लिखते रहे अपनी पत्नी के बारे में बिना विचार किए हुए। वह अपने ऊपर विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

बस जब आप अखबार पढ़ते रहते हो, आपकी पत्नी यह सोचती है कि वह आपको हर वक्त महत्वपूर्ण बात जो घर में घटी है, उसे आपको बता दे और वो शिकायत करेगी कि आप उसका पूरा ध्यान नहीं रखते और कहेगी कि आप हर वक्त अखबार में ही खोये रहते हो।

बस इसी तरह जब आपकी पत्नी दूर-दर्शन में आपका मनपसन्द कार्यक्रम देखती रहती है, तो आपको भूख लगती है और आप चाहते हो कि वह आपको खाना परोसे। आप दूर-दर्शन यंत्र को कोसते हो जो कार्यक्रम दिखाता है गलत समय पर। घरों के सामान्य और परिचित तरीके से तर्क एक बार फिर शुरू हो जाते हैं।

एक छोटी कथा है :

एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ जलपानगृह में बैठा था।

उन्होंने खाने का आदेश दिया और प्रतीक्षा कर रहे थे उसके आने की।

पत्नी ने शिकायत की, "प्रिये आप जब से इस जलपानगृह में आये हो, आप लगातार वही अखबार पढ़े जा रहे हो।"

पति ने क्षमा माँगी, "मुझे क्षमा करना प्रिये", और वेटर को इशारा किया, "क्या हमें दूसरा अखबार नहीं मिल सकता।"

आप देखो, हम सब हर वक्त मान की अपेक्षा करते हैं और जब हमें नहीं मिलता तो हम असंतुलित हो जाते हैं। यही मूल कारण है हर तरह के गुस्से का, असंतोष का और जीवन में हतोत्साहित होने का।

हमें आवश्यकता है माँगना बंद करें और देना शुरू करें। हमें आवश्यकता है ऊर्जा बाँटने के बजाय ऊर्जा प्राप्त करने की। परन्तु हम यह जानते ही नहीं कि किस तरीके से ध्यान अपने से दूसरे पर केन्द्रित किया जाए। हम अभ्यस्त हो चुके हैं अपने आप को मान का केन्द्र देखते हुए, हमें आवश्यकता है कि हम, बाहर के जगत को मान के केन्द्र के रूप में, देखना शुरू करें। कैसे किया जाए इसे?

आने वाले कुछ दिनों में, मैं चाहता हूँ कि आप सब एक छोटा सा अभ्यास करो, आपस में एक-एक सहयोगी ढूँढ़ लो, समान लिंग का। पूर्ण रूप से अपने सहयोगी का ध्यान रखो। दूसरे सहयोगी का सुख हमेशा आपकी पहली प्राथमिकता होगी। आपको हमेशा देखना है कि वह आनन्द से और आराम से है। पता करो कि उन्हें और क्या चाहिए। अपने आप पहले प्लेट झपटने के बजाय उसको प्लेट दो और तब आप स्वयं लो। यदि आपके कमरे में गर्म पानी नहीं आ रहा है, तो पहले उसके लिए उसके कमरे में देखो कि गर्म पानी है या नहीं।

और, मैं नहीं चाहता कि आप अपना जोड़ा किसी मित्र या संबंधी के साथ बनाओ। आप ऐसे व्यक्ति का चयन करो जिससे आप अपने पते का आदान-प्रदान

करो और बाद में आप लोग मित्र बन सको। बस किसी अपरिचित को चुनो जो आपके निकटतम खड़ा हो, एकाएक किसी को चुन लो।

करीब-करीब अपने पूरे जीवन में, हम केवल अपने बारे में ही चिंतित रहते हैं। ज्यादा से ज्यादा अपने नजदीकी परिवार के बारे में चिंतित होते हैं वो भी इसलिए क्योंकि हम महसूस करते हैं कि ये हमारा कर्तव्य है, और हम सोचते हैं कि यह हमारा प्रेम है। जब आप इस क्रिया को करना शुरू करोगे, तो आपको निश्छल प्रेम किस तरह का होता है देखने का मौका मिलेगा। यह निश्छल है क्योंकि आप दूसरे व्यक्ति से कोई अपेक्षा नहीं करते।

(सहभागियों ने अपने सहयोगियों को चयनित किया और बैठ गए।)

आप देखो वास्तविक प्रेम कुछ इतना गहरा होता है, इतना ऊर्जावान होता है कि आप इसे जानोगे ही नहीं जब तक इसका अनुभव नहीं करोगे। प्रेम एक अभिव्यक्ति है ऊर्जा है कोई चीज नहीं है जिसका आदान-प्रदान हो। एक बात मुझे बताओ - क्या आप प्रेम कर सकते हो उनसे जिनसे पहली बार मिलते हो?

नहीं स्वामी जी।

क्यों नहीं?

आप उन्हें जानते भी नहीं स्वामी जी, तब हम उन्हें प्रेम कैसे कर सकते हैं?

निश्चित रूप से। यही है जो आप सोचते हो। मैं आपको बताता हूँ, थोड़ी सी समझ और ध्यान का अभ्यास करके, आप अहसास करोगे कि आप प्रेम कर सकते हो बिना किसी कारण के। आप उन वृक्षों से, जो सड़क के किनारे हैं प्रेम कर सकते हो, आप उनको सहला सकते हो और महसूस कर सकते हो, आपके अन्दर से बहती हुई ऊर्जा को। आप प्रेम कर सकते हो उन लोगों से जो आपके बगल से सड़के पर गुजरते हैं बिना उनको जाने हुए भी। वास्तव में प्रेम ही आपका स्वरूप है, न कि आसवित गुण जो आपके पास है।

इतना गलत और किसी चीज को नहीं समझा गया है आज जितना प्रेम को। आज प्रेम एक विनिमय की वस्तु हो गई है। आज यदि आपको कोई कुछ अच्छा कहता है तो आप उसे प्रेम करते हो, कल वही व्यक्ति अगर ऐसा नहीं करता, तो आप उसे प्रेम नहीं करते बल्कि उससे घृणा करने लगते हो। आपके जीवन भर का मित्र जिससे आप कम्प्यूटर पर रोज बातें करते हो, चाहे वह विश्व के किसी भी कोने में हो, वो भी आपसे दूर हो जाएगा, अगर वह ऐसी कोई बात कह देता है जो आपके मत के अनुरूप न हो। आपको वापस उसके पास पहुँचने में कुछ समय लग जाएगा उसी लगाव के साथ जैसा कि पहले था। कहाँ है आपका प्रेम इस वक्त? वह अस्थाई रूप से प्रभावित हो गया। जीवन के बारे में अपने आप जानना होगा, उसमें आपका पूरा जीवन लग जाएगा। परन्तु साधना से, आपके अन्तःकरण में एक स्थान बनेगा और आप अनुभव करोगे इन चीजों का स्पष्ट रूप से अपने आप में, चाहे आपकी जो भी उम्र हो।

केवल एक इस बात को समझो : जब आप बिना कारण के प्रेम करने में सफल होते हो, तो आपका विस्तार असीमित हो जाएगा। अचानक आपका संसार भी आपके जीवन की तुलना में बड़ा हो जाएगा और आनन्ददायक हो जाएगा। आप अपने अन्दर ही अपने ऊर्जा स्रोत को अनुभव करोगे, बाहर नहीं आप सर्वप्रथम अपने लिए स्वयं ऊर्जा स्रोत बनोगे और तब दूसरों के लिए। आपके अन्दर की ऊर्जा को दूसरों को छूना ही है, दूसरा कोई मार्ग नहीं है क्योंकि आप उससे परिपूर्ण होकर के बाहर रहोगे। दूसरे प्राकृतिक रूप से आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आप प्रेम करने योग्य होंगे और पूर्णत्व को प्राप्त होगे।

हाँ.......क्या किसी को कोई स्पष्टीकरण चाहिए?

प्रश्न : स्वामी जी माता और संतान के बीच का प्रेम क्या है? क्या यह निश्छल प्रेम नहीं है?

माँ का भी प्रेम अपेक्षाओं से उत्पन्न होता है। बहुत बातें लोगों ने मेरे समझ पर यह तर्क रखे हैं जब मैं ये बात कहता हूँ। मैं आपको बताता हूँ, यह ठीक है कि माँ पुत्र को प्यार करती है परन्तु दिनोपरान्त एक अदृश्य, अलिखित अपेक्षा उस प्यार पर लिखा रहता है। यदि कोई एक भी गलती करता है, तो जो एक बात माँ जनवाती है वह यह कि, माँ ने अपने उस बच्चे के लिए बचपन से क्या नहीं किया। उस संबंध पर एक छोटा सा प्रहार पर्याप्त होता है इस तथ्य को स्पष्ट दिखाने के लिए।

वास्तविक प्रेम, अभिव्यक्ति है उस ऊर्जा अस्तित्व की जो आपके अन्दर है और यह प्रेम कभी किसी तर्क के बारे में सोच भी नहीं सकता। वह तो केवल बिना कारण अविरल गति से बहना जानता है। वह कोई मार्ग बनाकर रखना नहीं जानता। पूर्व की किसी घटना या तर्क से न तो उसका मार्ग निकलता है न ही कोई संबंध होता है। वह बहता है क्योंकि वह पूरा भरा हुआ है, बस। वह कोई प्रश्न नहीं करता क्योंकि प्रश्न करना वह जानता ही नहीं।

जिस क्षण आप पूर्व की किसी घटना का जिक्र करते हैं तो इसका अर्थ होता है कि अपेक्षा छुपी हुई थी आपके प्रेम के पीछे और अगर यही कारण था तो यह वास्तविक प्रेम नहीं होगा। इसे समझो।

इसी तरह से पुत्र के साथ भी होता है पुत्र अपनी माँ से प्रेम करता है उसका परन्तु यदि आप आदर में फँस गए प्रेम की जगह, तब आप पूरी चीज से चूक गए तब प्रेम करने की जगह, आप उसका प्रदर्शन शुरू कर दोगे और जब आप प्रदर्शन करते हो तो आप पूर्ण नहीं होते।

जब आप आदर पर केन्द्रित होते हो, आप प्रदर्शन करते हो क्योंकि आदर सामाजिक है और इसकी परिभाषाएँ बदलती रहती हैं। परन्तु यदि आप प्रेम पर केन्द्रित होते हो, तब आदर एक आनन्ददायक उत्पत्ति हो जाता है। आप प्रेम पर केन्द्रित करो और आदर स्वतः पैदा हो जाएगा।

याद रखना : आदर मृत है, प्रेम जीवन्त है। आदर दूरी बढ़ाता है, प्रेम किसी दूरी को नहीं जानता।

लोगों को समझाया जाता है कि ईश्वर का सम्मान करो और डरो। उन्हें कभी नहीं सिखाया जाता कि ईश्वर से प्रेम करो। उन्हें मंदिर की मूर्ति को छूने नहीं दिया जाता। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वो दूर खड़े होकर के सम्मान के साथ झुकें उन्हें सिखाया जाता है कि ईश्वर के प्रति सतर्क रहें। समझो : पहली चीज जो बच्चों को सिखायी जानी चाहिए वह ये है कि ईश्वर प्रेम है।

यदि आप ईश्वर को गले नहीं लगा सकते, तो गले लगाने के लिए कुछ भी नहीं बचता क्योंकि ईश्वर ही तो सब कुछ है। जब आप अपने बच्चे को सिखाते हो कि ईश्वर का आलिंगन नहीं कर सकते तो वास्तव में आप उसे बताते हो कि ईश्वर भिन्न है और सबसे। ईश्वर को पादान पर रखकर के, आप वास्तव में अपने आप को पूरे अस्तित्व से अलग कर रहे हो आप चूक रहे पूरी तरीके से। बस थोड़ी सामाजिक बुद्धिमत्ता से आदर का खेल, खेलो बुद्धिमानी के साथ जब उसकी आवश्यकता हो, बस इतना। ध्यान रहे इस तरीके का आदर आपके अन्दर गहरी समझ और बुद्धिमानी से निकले। परन्तु वह आपको विचलित नहीं करेगा आपके केन्द्र से। आपको वो कम प्रेम करने वाला नहीं बनाएगा। वह एक बौद्धिक क्रिया होगी, बस इतना।

एक छोटी कथा है :

एक माँ अपने बच्ची के साथ सार्वजनिक उत्सव में गई। किसी तरीके से वो बच्ची उससे छूट गई और भीड़ में दोनों अलग हो गए। माँ बहुत ज्यादा घबरा गई और इधर-उधर चारों तरफ बच्ची को खोजना प्रारम्भ किया।

अचानक अपने पीछे उसने एक आवाज सुनी, "मारिया! मारिया" उसने पीछे मुड़कर देखा उसकी लड़की थी।

उसकी तरफ वो भागी, उसे गले लगाया और पूछा, "आप मुझे मारिया कहकर क्यों बुला रही हो माँ की जगह?" तो विरोध को प्राप्त होगा या उसे कर्त्तव्य के रूप में ढोया जाएगा, एक बोझ की तरह।

जिस प्रेम की हम बात करते हैं वह मात्र एक मनोवैज्ञानिक गुलामी है आप प्रेम के नाम पर किसी व्यक्ति को गुलाम बना लेते हो, और वह बाध्य होता है उस विशेष रूप से व्यवहार करने के लिए। शारीरिक गुलामी के बारे में तो आप कम से कम जानते हो कि आप गुलाम हो। परन्तु मानसिक गुलामी इतनी कुटिल है कि आप जान ही नहीं पाओगे कि आप मानसिक रूप से गुलाम हो तब तक जब तक कि आपके सामने कोई परिस्थिति न पैदा हो और आप इतने परिपक्व हो कि आप उसे समझ सको।

आप यह क्यों सोचते हो कि हमारे सब के अन्दर इतनी ज्यादा ग्लानि है? ऐसा इसलिए है क्योंकि जो प्रेम हम जानते हैं हमेशा अपराधबोध के साथ आता है। यदि प्रेम पूर्ण है, यदि प्रेम शुद्ध ऊर्जा है आपके अन्दर की, आपके अन्दर ग्लानि को पैदा ही नहीं होने देगी आप ग्लानि का अनुभव केवल इसलिए करते हो क्योंकि आप सोचते हो कि जितना प्रेम किया जाना चाहिए था उतना आपने नहीं किया, कि आप असफल हुए हो कहीं न कहीं प्रेम करने में और आपने पर्याप्त प्रेम क्यों नहीं किया? क्योंकि आपको सिखाया गया था केवल साधारण प्रेम पूर्ण प्रेम कभी नहीं सिखाया गया।

मैं आपको बताता हूँ : यदि आपने पूर्णता प्रेम किया, आप ग्लानि की अनुभूति नहीं करोगे और दुःख़ी नहीं होगे किसी की मृत्यु पर। आप दुःखी हो सकते हो किसी के दूर जाने पर, परन्तु आप इस बात से कभी नहीं दुःखी होंगे कि आप किसी चीज से चूक गए हो जब वो लोग जीवित थे। जब मैं कहता हूँ पूर्ण प्रेम, मेरे कहने का तात्पर्य यह नहीं है कि आप लोगों की सारी अपेक्षाओं को, मान को और इच्छाओं को पूर्ण करो। मेरा तात्पर्य है आपको अपने आप में केन्द्रित रहना था पूरी तरीके से और बाँटना था ऊर्जादायक प्रेम उन सब में उन्हें अस्तित्व के एक भाग के रूप में सम्मानित करते हुए। यदि आप इस तरीके से रहे होंगे, तो आपने आनन्ददायक रूप में इन सब चीजों का अनुभव किया होगा और ग्लानि की आपको कोई अनुभूति नहीं हुई होगी जब वे चले जाते हैं। परिवार आपके अन्दर ग्लानि की स्थापना करता है जिससे कि आपके ऊपर उसका नियंत्रण हो सके। ग्लानि और कुछ नहीं बल्कि बहुत सी भावनाओं का स्मरणीय प्रभाव है, जिनका आपने पूर्णतः विश्लेषण नहीं किया था। अपने आप को ग्लानि से, अपराधबोध से ग्रसित मत होने दो।

मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि आप जो भी चाहो कर सकते हो और ग्लानि की अनुभूति न करो। समझो : आपको पूर्णता के साथ जीना है, अपने केन्द्र से, वो हतोत्साहित होकर एक परित्यागी हो गए हैं। मैं आपसे बताता हूँ : मैं दुःख की अनुभूति करता हूँ जब मैं उन लोगों के बारे में सोचता हूँ जो इस तरीके की बात कहते हैं। वह इस तरीके की गहरी नासमझी में है और वो फैसला दे देते हैं उसी नासमझी की स्थिति में। सन्यास अंतिम विवाह है - विवाह उस परम सत्ता से। एक सच्चा सन्यासी वह है जो प्रेम करने वाला होता है और इतना दयालु है कि ऐसा कहा जाता है कि जब वह चलता है, तो देखता है कि घास नष्ट न हो जाए। यह कोई कथा नहीं है। यही सत्य है। एक सच्चा सन्यासी वह है जो दया और प्रेम अस्तित्व के लिए बाँटता फिरता है। एक सच्चा सन्यासी वह है जो जानता है कि प्रार्थना ही प्रेम है और प्रेम ही प्रार्थना है।

जब आपको वास्तविक प्रेम मिल जाएगा, तो आपकी प्रार्थना मात्र एक अभिव्यक्ति होगी। मीरा के भजन क्या हैं? वह मीरा के प्रेम का प्रदर्शन है - भारत की एक जाग्रत महिला। वह सिर्फ अपने अस्तित्व से उत्पन्न हुई और अपने स्व से उड़ेलती रही। इसीलिए मीरा के भजन आज भी बहुत ख्याति प्राप्त हैं। उसके पीछे की ऊर्जा कभी धूमिल नहीं पड़ेगी क्योंकि वह अस्तित्व की ऊर्जा है। साधारण प्रेम का अनुभव बहुत वर्षों तक बहुत लोगों द्वारा नहीं किया जा सकता। केवल पूर्ण प्रेम ही इस तरह की ऊर्जा का विस्तार कर सकता है।

और मीरा के लिए, उसके भजन ही उसकी प्रार्थना थी। जब आप वास्तविक प्रेम पा जाओगे, तो दूसरा कोई मार्ग ही नहीं है। प्रार्थना ही प्रेम है और शुद्ध प्रेम माँगना जानता नहीं। वह केवल बहना जानता है पूर्णता के साथ अविरल गति से। जब आप प्रार्थना में माँगना बंद कर दोगे, समझ लेना आपको वास्तविक प्रेम मिल गया।

साधारण प्रेम जो आप जानते हो वह केवल एक आकर्षण है एक हार्मोन की पीड़ा है आपके हार्मोन बस आपके मस्तिष्क को आपके नियंत्रण से बाहर कर देते हैं, इतना पर्याप्त है। आपको आवश्यकता होती है किसी की बाहर से जो संतुष्ट करे आपके मनोवैज्ञानिक स्वरूप को, जो आपको मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान कर सके। आपको दो मिनट के लिए सहायता के लिए कोई कंधा चाहिए।

आपको आवश्यकता होती है किसी की जो आपकी आवश्यकताओं का ख्याल करे। आपको आवश्यकता होती है किसी की जो आपको उत्साहित करे जब आप हतोत्साहित होते हो। आपको आवश्यकता होती है किसी की जो आपके साथ सहानुभूति रखे और आपकी चिंताओं की पुष्टि करे। यह है, जिसे, आप प्रेम कहते हो। वास्तविक प्रेम स्वरूप और नाम से परे है, मस्तिष्क और शरीर से परे है केवल एक व्यक्ति जो इन सब चीजों से परे सारे संसार से प्रेम कर सके वह सन्यासी बन सकता है वही एक विवेकानन्द बन सकता है। होंगे इकट्ठी हुई जागरूकता से। जो विवेकानन्द के अन्दर हुआ उसे आप लोग सहानुभूति कहते हो। ध्यान दो, यह सहानुभूति नहीं है यह समानुभूति है। सहानुभूति बहुत ही हल्का शब्द है। हम सब सक्षम हैं समानुभूति के। जब कोई आपको अपने कष्ट के बारे में बताता है आप उसके लिए उसके कष्ट की पुष्टि करते हो,ये सहानुभूति है। यदि कोई आपसे कहता है कि उसका पति बीमार है, आप उससे कहते हो, "आह! कितना बुरा हुआ, आप तो बहुत दुःखी होंगे। चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।" सहानुभूति के नाम पर हम उनके कष्टों की पुष्टि करते हैं और वह बदले में यह कहते हैं कि हम कितना ख्याल रखने वाले और प्रेम करने वाले हैं।

असल में वो हमें प्रेम करते हैं क्योंकि उन्हें अच्छा लगता है जब हम उनसे कहते हैं कि वो बहुत पीड़ित हैं, यह उनके अहंकार को सूक्ष्म रूप से उत्साहित करता है। उन्हें अच्छा लगता है कि हम उनका सहयोग कर रहे हैं। यह बात मानकर के कि वो कितनी बड़ी समस्या का किसी तरह सामना कर रहा है। यह है, जिसे समाज सहानुभूति कहता है। जिसे स्वामी अनुभव करता है वह सहानुभूति नहीं होती, वह समानुभूति होती है। समानुभूति वह है जिससे आप दूसरों को पीड़ा अपने आप में अनुभव करोगे, यह होता है जब दूसरा व्यक्ति आपसे अपनी पीड़ा के बारे में कुछ नहीं कहता, परन्तु आप बस जान लेते हो अपनी अस्तित्व की ऊर्जा का कारण।

सभी महात्मा स्वामी आपके साथ एकाकार हैं, क्योंकि वो एक हैं अस्तित्व के साथ, और आप एक भाग हो अस्तित्व का, आप केवल उन्हें अलग-अलग देखते हो।

और क्योंकि वो आपके साथ एक हैं इसलिए वो आपकी पीड़ा का अपने हृदय में अनुभव करते हैं। वो दूसरा कोई मार्ग नहीं जानते। और उनके अन्दर क्षमता होती है उस पीड़ा को भी स्वीकार करने की जो उसके साथ आती है।

साधारण प्रेम बच्चों को जन्म देता है जबकि वास्तविक प्रेम आपके अपने अस्तित्व को जन्म देता है। आप अपने आप को नया जन्म प्रदान करते हो - एक रूपान्तरण। उसी तरह जैसे एक इल्ली तितली बन जाती है, मनुष्य एक जागृत आत्मा बन जाता है। आप जागते हो उस ऊर्जावान प्रेम के प्रति जो निष्क्रिय पड़ा हुआ था इतने लंबे समय से।

जब विवेकानन्द कहते हैं, उठो! जागो! क्या इसका तात्पर्य यह है कि हम सो रहे हैं? निश्चित रूप से, हम सो रहे हैं बिना यह जाने हुए कि हम सो रहे हैं, हम सो रहे हैं। हम आलोचना करते हैं तब जब हम सोते रहते हैं। हम भर्त्सना करते हैं तब जब हम सोते रहते हैं। हम सोचते हैं कि हम जाग्रत हैं और आलोचना कर तरीके से होता है और वो सोचते हैं कि वो इतना प्रेम किए जाने योग्य हैं कि उन्हें सबका प्रेम प्राप्त होगा।

ईमानदारी से, आप अगर बैठ जाओ और अपने आप से सोंचो, आप समझोगे मैं जो कह रहा हूँ वह और कुछ नहीं बल्कि सत्य है। अपने आप की ईमानदारी से विश्लेषण करो और देखो, आप जान जाओगे। बस बैठ जाओ देखने का प्रयास करो कि आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी यदि आपके पिता या आपकी माता या आपकी बहन आपके प्रति थोड़ा अलग तरीके का व्यवहार करें, इतना पर्याप्त है। तब आप समझोगे कि मैं क्या कह रहा हूँ।

हमें हर समय किसी न किसी चीज की, किसी न किसी व्यक्ति से आवश्यकता रहती है इसलिए हम लगातार उसी तरीके से उसकी कीमत देते रहते हैं जिससे हमें उनसे वह प्राप्त होता रहे और सब कुछ समान रूप तरीके से चलता रहे। इसी सामान्य तरीके को हम प्रेम कहते हैं। यह मत सोचो कि यह केवल भौतिक वस्तु धन प्राप्त करने पर ही लागू होता है। यह साधारण चीजों पर भी लागू होता है जैसे आप सिकी से एक विशेष प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा करते हो किसी एक व्यक्ति से। आप एक विशेष प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा करते हो और उसी के अनुरूप लोगों के साथ व्यवहार करते हो। जब तक उसी प्रकार का आप दोनों व्यवहार करते रहते हो, आप एक-दूसरे से प्रेम करते हो यदि कहीं किसी से कोई चूक हो गई आपका प्रेम क्षणिक रूप से खो जाता है।

उदाहरण के लिए, आप सब दावा करते हो कि आप सब कुछ मुझसे बहुत प्रेम करते हो। आपमें से हर एक व्यक्ति में आपके प्रति मेरा कैसा व्यवहार हो इसकी एक विशेष अवधारणा है, मैं बस आपमें से सबके प्रति उसी रूप में व्यवहार करता हूँ जिसकी आप अपेक्षा करते हो। वास्तव में यही है जो मैं अभी कर रहा हूँ। क्या होगा? यदि एक बार मैं आपको देख करके मुस्कुराऊँगा और वह न कहूँ जो आपके मापदण्ड में सही बैठे, आप सोचने लगोगे कि मैं आपसे प्रेम नहीं करता और आपके अन्दर मेरे प्रति प्रेम के क्षणिक रूप से खोने का भाव पैदा होगा।

आप यह सोचना शुरू करते हो कि शायद मैं उतना प्रेम करने वाला नहीं हूँ। वो प्रक्रिया जिसे आप प्रेम कहते हो, तुरन्त प्रभावित होती है। आप परिकल्पना करना शुरू कर देते हो अपने ढंग से इस बारे में कि क्यों मैंने एक विशेष बात आपसे कही, या आपको देखकर के मैं मुस्कुराया क्यों नहीं?

मैं, हो सकता है किसी दूसरे से बातें कर रहा हूँ, या मैं बस आपको देख करके न मुस्कुराया हूँ, अपने अहम् को थोड़ा घटाओ, इतना पर्याप्त है, परन्तु आप चूक जाते हो उस पूरे खेल में और मेरे व्यवहार का विश्लेषण करने लगते हो अपने प्रेम के शब्दकोष के अनुरूप। क्या होगा? आप गहरी पीड़ा में पहुँच जाओगे।

एक स्वामी का प्रेम दूसरे हाथ पर एक शुद्ध प्रेम होता है, एक वास्तविक प्रेम होता है। वह बरसता है बिना कोई प्रश्न पूछे हुए वह किसी नाम स्थान मनोदशा व परिस्थिति को जानता ही नहीं। स्वामी द्वारा उच्चारित हर शब्द निकलता है, आपके लिए, शुद्ध प्रेम से आपकी उन्नति के लिए स्वामी की हर क्रिया प्रेम से परिपूर्ण रहती है। स्वामी का एक ही प्राकृतिक भाव होता है और वह होता है प्रेम उसके और सारे भाव मात्र लगाव होते हैं जिनका वो प्रदर्शन करता है उस भाषा में जिस भाषा को आप जानते हो जिससे कि आप समझ सको।

मैं हमेशा अपने भक्तों से कहता हूँ, “जब मैं दयालु होता हूँ, मैं आपको छलता हूँ परन्तु जब मैं बिगड़ता हूँ आपको शिक्षा देता हूँ।” दोनों तरह से आपकी उन्नति होती है। कभी-कभी मैं दया का प्रदर्शन बहुत सारे प्रेम के तरीके से करता हूँ जिससे आप ज्यादा आघातवर्ध्य (MALLEABLE) बनो मेरी परिवर्तनशील उँगलियों के प्रति, जिससे आप और ज्यादा उपर्युक्त बन सको परिवर्तन के लिए। कभी-कभी मैं अपनी दया मात्र आपके ऊपर बिगड़कर के करता हूँ जिससे कि आप झटका खाकर गहरी सजगता में जा सको। दोनों रूपों में, इसका कारण आपके लिए शुद्ध प्रेम ही है।

स्वामी एक समुद्र है असीमित प्रेम का जो केवल देना जानता है। वह अपने आप में अस्तित्व है। यदि आप एक प्याला लेकर के उसके पास जाओगे तो आप वह प्याला उसके पास से भरकर के लाओगे। यदि आप एक घड़ा लेकर जाओगे तो आप स्वामी के पास घड़ा भर के आओगे। यह सब निर्भर करता है कि आपके अन्दर प्यास कितनी है, इतना पर्याप्त है। आप जितना प्यासे होंगे, उतने ही बड़े पात्र के साथ स्वामी के पास जाओगे।

परन्तु स्वामी हर वक्त उपस्थित हैं और आपको देख रहे हैं अपनी तरफ आते हुए विभिन्न माप के पात्रों को लिए हुए, और अपने मन में हँसते हुए, आपके मन के तर्क की अनिश्चितता को देखते हुए, आपके अन्दर के कारणों को देखते हुए जिन्हें आप उनके ऊपर आरोपित करते हो।

देखो, यहाँ बहुत स्पष्टता से समझो, मैं आपको ईश्वर से या किसी स्वामी से प्रेम करने के लिए नहीं कह रहा हूँ आप तो ईश्वर को जानते ही नहीं तो आप उसे प्रेम कैसे कर सकते हो? आपके लिए यह अत्यन्त कठिन है कि आप किसी ऐसी चीज से प्रेम करो जिसे आपने देखा न हो। परन्तु आप उस सब से तो प्रेम कर सकते हो जिसे आप देख रहे हो, क्या ऐसा नहीं है? आप प्रेम कर सकते हो पशुओं से, पेड़-पौधो से, लोगों से और क्या नहीं। उन्हें प्रेम करो किसी और कारण से नहीं परन्तु प्रेम के आनन्द के लिए।

केवल महसूस करो एक गहरा संबंध उन सब से और उनसे प्रेम करो। यदि आपने एक बार यह करना प्रारम्भ कर दिया तो आपके अन्दर अस्तित्व के प्रति एक निश्चित आस्था जन्म ले लेगी। क्योंकि अस्तित्व ही वह सामान्य सूत्र है जो इन सब चीजों को जोड़ता है। आस्था आपके ऊपर आरोपित नहीं की जा सकती। यदि आपके ऊपर वह आरोपित की गई तो आप केवल प्रतिरोध करोगे। आप उससे चिढ़ोगे और आपके अन्दर आस्था के लक्ष्य के प्रति एक प्रतिकूलता पैदा होगी। आपको ऐसा लगेगा कि आपको अवांछित तरीके से किसी दूसरी चीज के ऊपर आश्रित किया जा रहा है। परन्तु यदि यह आपका अनुभव बन जाता है, तो यह पूर्णतः दूसरी चीज होगी।

यदि यह आस्था होगी, धीरे-धीरे आपका प्रेम अस्तित्व के प्रति प्रेम बन जाएगा, ईश्वर के प्रति प्रेम बन जाएगा या जीवन शक्ति के प्रति प्रेम बन जाएगा, जो वह समान सूत्र है जो इन सब चीजों को जोड़ता है तब अस्तित्व के प्रति आपके अन्दर से प्रेम निकलने लगेगा, और आपके अन्दर निर्णायक धर्म जन्म ले लेगा - कृतज्ञता और प्रेम का धर्म।

कृतज्ञता और प्रेम घनिष्ठता से संबंधित हैं जब आप कृतज्ञता को अपने अस्तित्व के आधार पर अनुभव करोगे, आपके अन्दर केवल प्रेम होगा, कुछ और नहीं। वास्तविक प्रेम को अनुभव करने के प्रति कृतज्ञता को अनुभव करना पहला कदम है। जब तक आपकी व्यवस्था में असंतोष व्याप्त रहेगा, वास्तविक प्रेम हो ही नहीं सकता कृतज्ञता और प्रेम साथ-साथ चलते हैं। हम कृतज्ञता के बारे में और बताएँगे जब हम आखिरी चक्र के बारे में बात करेंगे - सहस्रार चक्र।

जब मैं लोगों से ये सब बातें बताता हूँ तो वो मुझसे कहते हैं, "स्वामी जी मैं पूरे संसार से प्रेम करता हूँ। मैं तो एक चींटी को भी हानि नहीं पहुँचाता........"

आप यह सब कहकर अपने आप को धोखा क्यों दे रहे हो? क्या आप अपने पड़ोसी को पूरे हृदय से प्रेम कर सकते हो? मैं आपसे बताता हूँ : लोगों का यह कहना बहुत सरल है कि वह पूरे विश्व से प्रेम करते हैं क्योंकि उसे सिद्ध करने के लिए कुछ स्पर्शनीय नहीं करना है। वह कहते रहे कि वे सारे संसार से प्रेम करते हैं और वहीं रहे जहाँ है। उन्हें विशेष कुछ नहीं करना है इसे दिखाने के लिए। विश्व तो अन्ततोगत्वा एक अस्पर्शनीय अस्तित्व है, वह एक निराकार चीज है उसका स्पष्ट प्रतिनिधित्व नहीं है।

जब आप कहते हो कि आप अपने पड़ोसी से प्रेम करते हो, समस्या प्रारम्भ हो जाती है आपको उसका मुख प्रतिदिन देखना पड़ता है। आपको उसके प्रति अपने प्रेम को सिद्ध करने के लिए कुछ स्पर्शनीय करना पड़ता है। तब वह एक समस्या होती है।

बौद्ध धर्म की प्रसिद्ध पंक्तियाँ आपने सुनी होंगी।

बुद्धम् शरणम् गच्छामि।
धम्मम शरणम् गच्छामि।
संघम् शरणम् गच्छामि।

इसका अर्थ है :

मैं बुद्ध के प्रति समर्पित हूँ।
मैं धम्म के प्रति समर्पित हूँ।
मैं संघ के प्रति समर्पित हूँ।

किसी स्वामी या बुद्ध के प्रति समर्पण अत्यन्त सरल है। आपको इसके लिए बहुत कुछ नहीं करना है। स्वामी के अन्दर देवत्व के फलस्वरूप इतना आकर्षण होता है कि, आपको अपनी तरफ से समर्पण करने के लिए बहुत कुछ नहीं करना पड़ता। लोग मुझसे बताते हैं कि जिस क्षण वह मुझे देखते हैं तो एक प्रकार की आस्था और विश्वास की अनुभूति करते हैं। मैं बताता हूँ : आपको ये बहुत बड़ी बात नहीं है। मेरे अन्तर अस्तित्व की ऊर्जा आपको खींचती है, इतना पर्याप्त है।

दूसरा कथन : मैं बुद्ध के उपदेशों के प्रति समर्पण करता हूँ, यह पहले से थोड़ा कठिन है, क्योंकि जिस क्षण आप कहते हो, आपको यह दिखाना पड़ेगा कि आप इसका अनुपालन कर रहे हो। उदाहरण के लिए, मैं आपसे कहता हूँ : परमानन्द में स्थित रहो। यह मेरी शिक्षा है। तब आप क्या कहते हो?

"नहीं-नहीं स्वामी जी, यह व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है।" बहुत स्पष्टता से जानो मैं केवल व्यवहारिकता के बारे में बताता हूँ। आप यह सोचना शुरू कर दो कि मैं जाग्रत हूँ और मैं आपके तथाकथित व्यवहारिक जीवन के बारे में कुछ नहीं जानता। नहीं आप गलत हो।

मैं आपसे वही बात कह सकता हूँ जो आप हो सकते हो अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन में। जब मैं आपसे कहता हूँ कि परमानन्द में स्थित रहो तो मैं आपके साथ अपने अनुभव बाँटता हूँ। मैं इसका उपदेश नहीं दे रहा हूँ। इसे पहले समझो। जब मैं कहता हूँ परमानन्द में स्थित रहो, तो मैं आपको उस परमानन्द के अनुभव की तरफ आकर्षित करता हूँ जिसमें मैं स्थित हूँ और यह निश्चित रूप से व्यवहारिक है, क्योंकि मैं यहाँ आपके समक्ष जीवित खड़ा हूँ।

इसके पश्चात् तीसरा कथन मैं बुद्ध के संघ के प्रति समर्पण करता हूँ। यहाँ वास्तविक समस्या प्रारम्भ होती है। यहाँ अपने ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता होती है। लोगो वह घुल जाएगी और आपको एक नई प्रकार की ऊर्जा देगी। उसी तरह जब आप अपना सिर हिलाकर के हाँ कहोगे किसी जिम्मेदारी के प्रति, आपको तत्काल उसे पूर्ण करने की ऊर्जा प्राप्त होगी। वह कदम, ही ले आयेगा आपके अन्दर आवश्यक ऊर्जा, जो आप जिम्मेदारी लेने के प्रति उठाओगे। यह है अस्तित्व के प्रेम की ऊर्जा जिसे आपको अपने अन्दर खोजने की आवश्यकता है।

जिम्मेदारी लेने के लिए, यह आवश्यक है कि आप संपूर्ण अस्तित्व को बिना पक्षपात के प्रेम करो। यदि आप प्रेम करोगे बिना पक्षपात के, आप जिम्मेदारी ले पाओगे बिना पक्षपात के। जिम्मेदारी और कुछ नहीं है बल्कि अपनी इच्छा से प्रतिक्रिया करने की क्षमता है। यदि आप प्रतिक्रिया कर सकते हो बिना सोचे हुए, बिना किसी प्रारूप के किसी भी चीज को स्वीकार करोगे अपने अन्दर की तत्पर प्रतिक्रिया करने की क्षमता के कारण, आप पहुँच गए हो।

हाँ......क्या कोई प्रश्न है अब तक?

प्रश्न : स्वामी जी, मैं प्रेम करने वाला बनना चाहता हूँ परन्तु असमर्थ हूँ......... पूर्णता के साथ प्रेम करने वाला बनना, अहम् के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। पूर्णता के साथ प्रेमी बनना, समस्त के साथ अपने आप को मिला देना है। अहम् के लिए यह महान समस्या है। अभी तक आप टुकड़ों में हो, आप संपूर्ण नहीं हो। जब आप टुकड़ों में रहते हो तो मात्र अपने टुकड़ों से खेलते हो और बचकर निकल जाते हो, बस इतना ही। प्रेम करने वाला होने के लिए आवश्यक है कि आप संपूर्ण बनो। आप डरते हो संपूर्ण बनने से, परन्तु आप संपूर्ण बन जाओगे आप पूर्ण की तरह बढ़ोगे।

परन्तु संपूर्ण बनने के लिए, आपके मरने की आवश्यकता है और पुनः जन्म लेने की। आप इतना अभ्यस्त हो चुके हो टुकड़ों में रहने के कि आप भयाक्रांत हो जाते हो अपने आप को संपूर्ण बनाने में। आपका अहम् इस बात के होने का विरोध करता है जब आप प्रेम करने वाला बनते हो, आप अपने अहम् को पिघलाते हो। पहले आपका अहम् कठोर था, वह ठोस था और आपको अच्छा लगता था क्या होगा जब आपका अहम् पिघल जाएगा? आपको मिलेगा कि आप अपने पूरे पहचान को खो रहे हो। यदि आप मात्र एक बार निर्णय ले लो अहम् के जाने का, आप महसूस करोगे एक प्रचण्ड स्वतंत्रता, जैसे अपने अन्तःकरण में मुक्त होना। आपको साहस की आवश्यकता है अपने अहम् को खत्म को खत्म करके प्रेम करने वाला बनने के लिए। पहले कदम के रूप में सबसे पहले अपने अन्तःकरण की गहराई के प्रति जागरूक हो, उसके बाद यह स्वतः हो जाएगा। जागरूकता वह चाभी है जो किसी ताले को खोल सकती है। समझो : जब आप नाम और रूप से परे प्रेम करना शुरू कर दोगे, आप कुछ खो नहीं रहे हो, आप

केवल वह खो रहे हो जो आप नहीं हो - वह भ्रम जिसे आपको खोने की आवश्यकता है। जो आपने पाया है वह है वास्तविकता इसलिए मात्र विश्वास रखो और डरो मत तब जब आप अपने आप को पूर्ण में समाहित कर रहे हो। अपने को पूर्ण में समाहित होने से मत बचो। बस इसे होने दो और अपने अन्तःकरण में परिवर्तन की प्रक्रिया को देखो। केवल तब आप यह महसूस करोगे कितनी मूर्खतापूर्वक आप अपने अहम् के साथ कार्य कर रहे हो। आप यह महसूस करोगे आपने कितना कुछ खोया है अपने अहम् के मुखौटे के पीछे से। और समझो कि वास्तविक प्रेम कभी कोई गणना नहीं करता। मस्तिष्क गणना करता है परन्तु हृदय नहीं। अब यह समय है जब आप अपने मस्तिष्क से हृदय की तरफ जाओ। आपने अपने मस्तिष्क की बहुत सुन ली। निर्णय लो अब और केवल हृदय की सुनो। उसके पश्चात् आपको कोई शिकायत नहीं रहेगी। जब आप अपने हृदय के साथ जिओगे, आपको जीवन में किसी चीज से कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि आप ऐसी पूर्णता के साथ जिओगे और ऐसे पूर्णत्व से जिओगे।

मस्तिष्क से आप वास्तविक प्रेम का अनुभव नहीं कर सकते, उसका अनुभव केवल हृदय से कर सकते हो। आपके स्वरूप के केन्द्र से ही प्रेम को अनुभव करने की आवश्यकता है। आपके स्वरूप का केन्द्र पूर्णतः शांत है वह किसी शब्द या विचार को नहीं जानता। उसमें कोई विचार प्रवेश नहीं कर सकता। वह दूसरी कोई भाषा नहीं जानता सिवाए प्रेम की भाषा के। इसीलिए समय-समय पर, स्वामियों ने कहा है कि अपने अन्तःकरण की गहराई में जाओ अपने आप को खोजने के लिए। यह केन्द्र आपकी सही प्रकृति है यही वास्तव में आप हो परन्तु आप खोजते हो उसे विभिन्न स्थानों पर, विभिन्न संबंधों में और लोगों में आप लगातार चूक रहे हो। समय आ गया है आप अपने अन्दर देखो। समय आ गया है आप बाहर देखना बंद करो। आपने अपने आप को काफी धोखा दिया है आगे बढ़ो।

हम लगातार प्रेम की बात करते हैं मात्र इसलिए क्योंकि हम उससे वंचित हैं, मात्र इसलिए क्योंकि हमें उसका स्वाद नहीं मिला है। यह कुछ इस तरह से हैं : कोई व्यक्ति जब प्यासा होता है तो वह हर वक्त पानी के ही बारे में बात करता है और स्वप्न देखता है। जिस क्षण वह अपनी प्यास बुझा लेता है, वह उसके बारे में बातें करना बंद कर देता है। हमें आवश्यकता है अहम् को छोड़कर के वास्तविक प्रेम का अनुभव करने की, वह प्रेम जो आपको पूर्ण में समाहित कर देगा और हम तब उसकी बात करना बंद कर देंगे। अस्तित्व खुले हुए बाँहों से आपका आलिंगन करने के लिए आपकी प्रतीक्षा कर रही है, अपने आप में आपको मिला लेने के देखता अस्तित्व अपने आप में एक शुद्ध प्रेम है और समाज इस शुद्ध प्रेम से हमेशा खिलाफ है। अन्दर गहराई से देखोगे, समाज वास्तव में ईश्वर के अस्तित्व के खिलाफ है। उसकी समस्त आराधना मात्र दिखावा है। आराधना के पीछे ही यह दिखावा छुपा रहता है। किसी चीज का अनुपालन न करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि उसकी आराधना शुरू की जाए। समाज बचता है आराधना के नाम पर ही। जब आप आराधना करते हो तब आपको कुछ और नहीं करना रहता और लोग भी आपको परेशान नहीं करेंगे क्योंकि आप आराधना कर रहे हो। लेकिन आपके अन्तःकरण में क्या होता है? कोई उन्नति नहीं होती और वह वैसे ही रह जाता है जैसे था। समाज आपको इस बात की अनुमति नहीं देगा कि आप अपने अहम् को समाप्त करके हर जानवर, हर पेड़-पौधे से न समाप्त होने वाला प्रेम करना शुरू करो। वह आपको बतायेगा कि आप पागल हो गए हो। वह केवल सामाजिक प्रेम की अनुमति देगा, वह प्रेम जो लेन-देन से नियंत्रित होता है, वह प्रेम जो कारण से उत्पन्न होता है।

लेकिन मैं आपसे बताता हूँ : इसे छोड़ना मत। प्रेम करते रहो अपने पूरे हृदय से। हर चीज में अस्तित्व को देखो। अपने हृदय की संवेदनशीलता से पेड़-पौधों को महसूस करो। जानवरों को इस तरह से देखो जैसे वह आपके अपने हैं। हर मानव को ईश्वर के भाग के रूप में ही देखो वास्तविक आराधना सब में ईश्वर को देखना ही है, अपने पड़ौसी को भी ईश्वर के रूप में ही देखो।

समस्या यह है कि लोग कभी किसी चीज की मूल तक नहीं जाते, प्रेम ही ईश्वर का मूल कारण है। हर चीज में ईश्वर को देखने में ही स्थित है ईश्वर का मूल लोग मूल तक जाने में घबराते हैं और अपने आप को इस कृतिम स्तरों से ठगते हैं। उनके अन्दर एक बिन्दु से आगे खोज करने का साहस ही नहीं होता, जीवन में किसी भी चीज की। इसीलिए वे आपको भी खोजने की सहमति नहीं देते। वो बताते हैं कि जो उन्होंने पाया है वही सत्य है। वो बताते हैं कि, बस उसका अनुसरण करो जो वो कह रहे हैं इतना पर्याप्त है।

साहस करो, अन्दर तक जाकर के प्रेम करने का। जो कुछ भी आप देखते हो, उसमें अस्तित्व का वह सूत्र जो सब में विद्यमान है उसे महसूस करना प्रारम्भ कर दोगे। आप समझोगे कि जो कुछ आप देखे रहे हो वह भ्रामक ढंग से घट रहा है अस्तित्व के एक ही सूत्र में बँधा हुआ है। तब आप बिना किसी समस्या के उसी तरह से सबको प्रेम करना शुरू कर दोगे, क्योंकि हर चीज में और हर व्यक्ति में आप अस्तित्व को ही देखोगे। निश्चित रूप से, आपको अपने अन्तःकरण में यह परिवर्तन संभव करना होगा, केवल तब यह होगा। आपके अन्दर का कोई परिवर्तन जागरूकता के प्रति खिसकना है यह कोई स्विच नहीं है। प्रेम ही वह हुए कि आपकी लड़ाई उस दयालु ईश्वर की आँखों के सामने हो रही है, आपको भयभीत होने की आवश्यकता ही नहीं है। क्योंकि यदि आप गिरोगे भी तो आप उसकी गोद में गिरोगे। परन्तु आपको खड़े होकर लड़ने का साहस तो करना ही पड़ेगा। यह वह कदम है जो आपको अपनी तरफ से उठाना होगा। शेष, अस्तित्व आपका ख्याल रखेगा।

यह होगा जब आप मात्र जिज्ञासु से कुछ ज्यादा हो - सत्य जानने के लिए। मात्र जिज्ञासु होना ही पर्याप्त नहीं है। यदि आप मात्र जिज्ञासु हो, तो आप आओगे मजा लोगे और चले जाओगे। यदि आप जिज्ञासु से कुछ अधिक हो, आपके अन्दर यदि कोई प्रज्ज्वलित कामना हो चाहे वो एक समय में एक बार ही उत्पन्न होती हो, आप सत्य को अनुभव करना और जानना शुरू कर सकते हो। यदि आप मात्र जिज्ञासु हो तो आपके अन्दर कोई निष्ठा या समर्पण नहीं होगा। यदि आपके अन्दर वो आग है, तो निष्ठा और समर्पण ही होगा। समर्पण ही है जो आपको यहाँ बार-बार लाता है।

कोशिश करो यदि आप कर सको मुझसे दूर भागने की, आप नहीं कर पाओगे। आप मुझसे कुछ दिन दूर रह सकते हो, परन्तु आपके अन्दर प्रज्ज्वलित कामना मेरे पास आपको बार-बार लायेगी। सत्य को खोजने के लिए आपके अन्दर इस तीक्ष्णता का होना अनिवार्य है।

जितना प्रेम कर सकते हो करो, बदले में बिना कुछ माँगे हुए। कारण से प्रेम करना प्रेम नहीं है, वह मात्र एक व्यापारिक समझौता है। जब आप बिना किसी कारण के प्रेम कर सकोगे, आप किसी चीज को प्रेम कर सकोगे और किसी व्यक्ति से प्रेम कर सकोगे जो आपके मार्ग में आयेगा, आपके अन्दर से प्रचण्ड ऊर्जा और छवि निकलेगी। आप बस खूबसूरत दिखने लगोगे, बिना इस बात के कि आप शारीरिक रूप से खूबसूरत हो या नहीं।

और एक बात : यह मत सोचो कि बिना शर्त के प्रेम से आपको कुछ नहीं मिलेगा। यह आपको एक नहीं, एक से कई तरीकों से चीजें दिलायेगा। परन्तु आपको अपने आप को उस सीमा तक पहुँचाना होगा कि ये चीजें आपके पास आयेंगी और आप इन चीजों से पूरी तरीके से अप्रभावित रहोगे, और प्रेम करने के लिए प्रेम करते रहोगे। आपकी बुद्धिमत्ता आपको दिखायेगी उन चीजों को जो आप बदले में पाओगे, और वही बुद्धिमत्ता आपको परमानन्द में स्थित रखेगी इन चीजों से प्रभावित हुए बिना।

आपके हृदय में एक क्रांतिकारी परिवर्तन होगा और आप एक नये व्यक्ति होंगे। आप अपने अन्दर यह परिवर्तन पाओगे और दूसरे भी। लोगों के अन्दर एक विशेष प्रकार का सम्मान आपके लिए पैदा होगा। वो देखेंगे आपको एक विशेष रूप में मिनट तक अपने चेहरे को हँसता हुआ रखकर के और परमानन्द के भाव में स्थित होकर के। यदि आपके अन्दर कोई विचार आता है, उसे आने दो। अपने मस्तिष्क के दृष्टा बनो जैसे दूर-दर्शन यंत्र को देखते हो, बिना विचारों का प्रतिरोध किए हुए और बिना कोई फैसला दिए हुए। शांत और परमानन्दित रहो। इस समय के मध्य, 20 मिनट की "हूँ......" ध्वनि से जो ऊर्जा निर्मित होगी वह आपके स्वरूप के हर कोने में प्रवेश करेगी और गहराई से उसे स्वच्छ बनाएगी।

(समूह महामंत्र साधना का अभ्यास करता है संगीत के साथ।)

(अंत में स्वामी जी की प्रार्थना.........)

ओम् शान्तिः शान्तिः शान्तिः

धीरे बहुत धीरे अपने नेत्र खोलो। इस शांति को अपने साथ ले जाओ। हम दूसरे सत्र में मिलेंगे। धन्यवाद

Portrait