KAILASA Library/निश्चित समाधान/विषय-सूचीSign in
निश्चित समाधान

विषय-सूची

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

परिसंवाद ............................................................................6

भूमिका ............................................................................32

ध्यानाकर्षण की आकांक्षा का परित्याग .........................................52

चिंता से मुक्ति ....................................................................98

परिकल्पनाओं (दिवास्वप्नों) पर विजय .......................................162

भय से मुक्ति ....................................................................214

ईर्ष्या से मुक्ति ....................................................................256

अहंकार की निर्जरा .............................................................314

असंतोष से कृतज्ञता तक .......................................................376

आनन्द दर्शन ....................................................................438

परिशिष्ट ..........................................................................449

स्वामी जी

परिसंवाद

मैं प्रेम और आदर सहित आप सबका स्वागत करता हूँ, आप सब यहाँ कुछ न
कुछ अपेक्षायें लेकर या आशा लेकर आये हैं, अपने ज्ञान की वृद्धि करने या
जीवन का कोई नया आयाम जानने, या शायद यह जानने कि क्या आप अपना
जीवन बेहतर तरीके से जी सकते हैं।

इसके पूर्व कि मैं मुख्य विषय पर आऊँ मैं आपको कुछ बातें बताना चाहता हूँ,
जिससे आप यहाँ रुकने का अधिकतम लाभ उठा सकें।

आप कई स्थानों पर गये होंगे बहुत से व्याख्यान सुने होंगे और बहुत सी
तकनीकों को, यहाँ आने के पूर्व अभ्यास भी किया होगा। यह सब ठीक है, पर
एक बात है, जब आप यहाँ हैं तो पूर्णतः यहाँ ही रहें, बस इतना ही।

वह सारा ज्ञान जो यहाँ आने के पूर्व आपने विभिन्न स्थानों से एकत्रित किया है
उसे पीछे छोड़ दीजिए। आपने बाहर एक पटल देखा होगा जिसपर लिखा है,
"अपने मस्तिष्क और जूतों को बाहर ही छोड़ दें" आपको आश्चर्य हुआ होगा कि
इसका क्या अभिप्राय है, इसका अर्थ है, जब आप अपने जूते बाहर निकलाते हैं,
मस्तिष्क को भी वहीं छोड़ने का निर्णय ले लें। बस अपने समस्त एकत्रित किए हुए
ज्ञान को उन्हीं जूतों के बगल में छोड़ दें और अन्दर आएँ। उसे आप वापस ले जा
सकते हैं, जब बाहर जायेंगे, चिंतित मत हों उसके लिए, मस्तिष्क कोई नहीं ले
जायेगा वह पूर्णतः सुरक्षित है।

हो सकता है आपके जूते लोग ले जाएँ मगर आपका मस्तिष्क लोग छुयेंगे भी
नहीं। मैं आपको इस बात के लिए निश्चिन्त करता हूँ। लोग अपना ही मस्तिष्क

नहीं संभाल पा रहे हैं। वह निश्चित रूप से आपके मस्तिष्क को छुयेंगे भी नहीं।
जब आप शांत मस्तिष्क से आओगे, बिना किसी पूर्वाग्रह के, तब जो मैं कह रहा
हूँ उसे आप पूर्ण रूप से ग्रहण करोगे। यदि आप अपने ज्ञान के साथ आये हो तो
मेरे हर शब्द को, किसी और से जो कहीं और सुना है निरंतर तुलना करते रहोगे
और बस चूक जाओगे उस चीज को समझने में जो मैं बताना चाहता हूँ। आप मुझे
आत्मसात कर सकते हो अपने आप में, जब आपके अन्दर में मेरे लिए कोई जगह
हो अगर आप पहले से ही भरे हुए हो, तब आप मुझे कैसे आत्मसात कर पाओगे।
एक छोटी सी कथा हैं :

पश्चिम के एक विद्वान प्राचार्य, जापान में एक जेन शिक्षक से मिलने
गये।

प्राचार्य अति विद्वान थे और विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सा शोध कार्य किया
था। वह शिक्षक के पास आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए गये थे,
उनके साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए, आध्यात्मिकता को
बेहतर स्वरूप में समझने के लिए।

वह जब शिक्षक के स्थान पर पहुँचे, शिक्षक चाय बना रहे थे, शिक्षक
ने उन्हें देखा बैठने का इशारा किया और चाय बनाते रहे।

"प्राचार्य बैठ गए और थोड़ी देर के पश्चात् अपनी पृष्ठभूमि, अपना सारा
अध्ययन, अपनी खोज, पूरे विश्व में अपनी यात्राएँ, विभिन्न लोगों के
साथ अपने अनुभव, व विभिन्न विषयों पर अपने निष्कर्ष इत्यादि बताने
लगे।"

तब तक चाय बन गई और शिक्षक ने टेबल पर दो कप रखे दोनों की
चाय के लिये। शिक्षक ने प्राचार्य के कप में चाय डालना प्रारम्भ किया,
डालते गये डालते गये कप भरने के बाद भी चाय उड़ेलते रहे यहाँ तक
कि चाय नीचे प्लेट में गिरकर फिर बाहर गिरने लगी, पर शिक्षक चाय
डालते ही रहें।

प्राचार्य जो हो रहा था उसे देख रहे थे वह और ज्यादा अपने आप को
रोक नहीं पाये। वह चीख पड़े। शिक्षक आप क्या कर रहे हैं? उड़ेलना
बंद कीजिए प्याला भर चुका हैं। शिक्षक रुके और शांति से बोले, हाँ!
"आप ही की तरह"।

प्राचार्य हतप्रभ थे परन्तु समझ गए थे कि शिक्षक उनसे क्या कहने की कोशिश
कर रहे थे।

कृपया अपने दूरभाष्य यंत्र बंद कर दें यह भी आजकल के साधारण गति
अवरोधक हैं वस्तुतः यह यात्रा को उथल-पुथल वाला बना देगा। एक गति
अवरोधक उसके बाद दूसरा गति अवरोधक। मुझे विश्वास है आपके पास दूरभाष्य
यंत्र यहाँ होगा। जब आप यहाँ हो आप चिंतित व आक्रांत मत होना। सुनने में
निष्ठावान रहें और एकाग्रता और शांति से सुनें। यह अपेक्षा न कर लें कि पहले
ही सत्र में आप ईश्वर को जान जायेंगे। शांत और सरल भाव से बिना किसी
अपेक्षा के आप मुझमें बहुत कुछ पा सकते हैं। यदि आप पूर्वाग्रसित मस्तिष्क से
आयेंगे बहुत सी अपेक्षाओं के साथ तब आप केवल अपनी ही अपेक्षाओं का चिंतन
करेंगे। आप यहाँ अपनी अपेक्षाओं पर केंद्रित होने नहीं आये हैं आप यहाँ जो मैं
कह रहा हूँ उस पर ध्यान देने के लिए आये हैं।

और दूसरी बात, अपने समस्त सामाजिक अहंकार को बाहर छोड़ दें और जब
तक यहाँ हैं एक साधारण व्यक्ति की तरह रहें। आश्रम, और शिक्षक की
उपस्थिति सबसे अच्छी प्रयोगशाला है आपके लिए, अपने आप से प्रयोग करने के
लिए, अपने अभिमान का त्याग करने के लिए, अपने भ्रम दूर करने के लिए और
यह समझने के लिए कि आप वास्तव में अस्तित्व का एक भाग हैं, और अपने
आप को अनुभव करने के लिये।

तो यदि आप समाज में महत्वपूर्ण हो फिर भी यहाँ साधारण बनने की कोशिश
करें और सबसे हृदय से मिलें। केवल मेरे शब्द नहीं अपितु हर क्षण यहाँ की
पारस्परिकता और आपका यहाँ होना आपके अंदर एक परिवर्तन ला सकता है।
आपको केवल सजग रहने की आवश्यकता है, इतना पर्याप्त है।

एक छोटी कथा :

एक महान जेन महात्मा थे, जो एक जाग्रत शिक्षक थे, एक दिन जापान के
राज्यपाल उनसे मिलने आये। राज्यपाल महोदय ने अपना पत्र शिक्षक के पास
भेजा उस पर लिखा हुआ था, (Zak San - Governor of japan)

शिक्षक ने एक दृष्टि उस पत्र (कार्ड) पर डाली और कहा, "मुझे इस मूर्ख
से कोई प्रयोजन नहीं है। उससे कहो इसी क्षण चला जाए।"

जब किसी के मस्तिष्क को या अहंकार को तोड़ना होता था तो जेन
शिक्षक अत्यन्त कठोर होते थे। वह कठोर शब्द का प्रयोग करने में
हिचकिचाते नहीं थे। इन शब्दों के पीछे वह ऊर्जा होती थी, जो किसी
भी व्यक्ति के अन्दर प्रवेश करके उसका परिवर्तन कर देती थी।

बौद्ध भक्त वह पत्र (कार्ड) राज्यपाल के पास वापस ले गए और जो बात
शिक्षक ने कही थी वही बात दोहरा दी।

आने वाले चंद दिनों में हम लोग कई बातों पर चर्चा करेंगे। केवल हर बात को
ध्यान से सुनना, अपने अन्दर एक स्थान बनाना जहाँ आप जो कुछ सुनोगे उसे
धारण कर सकोगे। ध्यान रहे जो मैं आपसे कह रहा हूँ वह आपको आचरण में
लाना होगा न कि दूसरों को उपदेश देने के लिये और आचरण में लाने का
अभ्यास प्रारम्भ करने के लिए सबसे अच्छा समय अब है अभी से आचरण में
उतारो इसके लिए अच्छे समय को मत खोजो शुरू करने के लिए वह अभी है,
यहाँ ही है या कहीं नहीं है।

जब आप मेरी बात सुनोगे, तो आपका मस्तिष्क दो प्रकार से कार्य करेगा, पहला
उसे संदेह होगा (और) अथवा दूसरा उसे विश्वास होगा।

संदेह बौद्धिक मस्तिष्क का एक तरीका है, संदेह के साथ बहुत सा तर्क, बहुत से
कारण व्यवधान का कार्य करेंगे जब आप मुझे अपने आप में ग्रहण कर रहे होगे।
यदि यह हुआ तो आप पूर्णरूपेण चूक जाओगे। आस्था के साथ भी यही स्थिति
है। यदि आप सीधे मेरे प्रति आस्था रखते हो तो भी आप चूकोगे। समझो,
आपको किसी के ऊपर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है तथाकथित जो
लोग आस्थावान कहे जाते हैं वह सबसे कमजोर लोग होते हैं, क्योंकि आस्था के
बगैर जीने में महान साहस की आवश्यकता पड़ती है। अगर आपके अन्दर आस्था
नहीं है तो आपके पीछे आपकी क्रियाओं को समर्थन देने वाली पृष्ठभूमि-प्रक्रिया
भी नहीं होगी। आपके पास तात्कालिक कोई सोच नहीं होगी, जो आपको बता
सके कि क्या सोंचो और कैसे क्रिया करो। आस्था के बगैर जीने के लिये महान
साहस की आवश्यकता पड़ती है, क्योंकि तब आपको आश्रित रहना पड़ता है
अपनी प्रज्ञा पर और यह आपको असुरक्षा और अनिश्चिता महसूस कराती है।
आस्था व संदेह दोनों एक ही सिक्के दो पहलू हैं - एक बहुत गहरे स्तर पर
आपका सबसे बड़ा संदेह अपने साथ थोड़ी आस्था लिए हुए होगा और तुम्हारी
सबसे बड़ी आस्था अपने अन्दर कुछ संदेह लिए हुए होगी, मैं आपको इस बात का
विश्वास दिलाता हूँ।

तब आपको क्या करना चाहिए? कैसे सुनना चाहिए?

सिर्फ सुनो श्रद्धा के साथ बस इतना ही। श्रद्धा वह ऊर्जा है, जो शिक्षा को
व्यावहारिक जीवन में परिवर्तित करने का सामर्थ्य रखती है। जब मैं आपसे
कहता हूँ, "सूर्य पूरब में उदय होता है" इसमें आपको न तो विश्वास करने की
आवश्यकता है न संदेह की- आप इसे जानते हो बस इतना ही, या ये कोई ऐसी
चीज है जिसे आपने नहीं देखा है, तो हमेशा प्रातःकाल उठकर खुद अपने आप
देख सकते हो एक प्रयोग की तरह। हाँ, मैं आपसे इसी मानसिकता की अपेक्षा
करता हूँ। मैं चाहता हूँ आप हर चीज खुले हुए मस्तिष्क से ग्रहण करो, अनुभव

करो जो मैं कह रहा हूँ। हर क्षण और विभिन्न स्थितियों को जिनसे आपका दिन
में सामना हो। मैं कह रहा हूँ उसे एक परिकल्पना की तरह लो, अपने जीवन का
एक अंश बनाओ और अपने आप देखो कि वह प्रभावी है या नहीं। यह जानने के
लिए कि एक सेब स्वादिष्ट है, आपको न तो विश्वास करने की जरूरत है और न
संदेह, बस उसे खाओ और आप जान जाओगे।

प्राचीन समय से अब तक बार-बार प्राचीन ऋषियों ने कहा है कि मानव का मूल
स्वभाव परमानन्द है। अनन्त काल से अनेक स्वामी एवं अवतार इस पृथ्वी ग्रह
पर आते रहे हैं, चाहे वह बुद्ध रहे हो या ईसू, कृष्ण या महावीर, उनके संदेश का
मूल एक ही था। उन सब ने कहा कि मानव की वास्तविक प्रकृति परमानन्द है
और उन सब ने उस मूल से, परमानन्द से जुड़ने के विभिन्न तरीके व तकनीक
बताए। उनकी अभिव्यक्तियाँ भिन्न रही होंगी, परन्तु उनका संदेश एक ही था, हाँ
निश्चित ही बार-बार लोगों ने स्वामी का संदेश पाने में चूक की, क्योंकि लोगों ने
ने स्वामियों के व्यक्तित्व को पकड़ा उनके संदेश को नहीं। यह मूल कारण था
धार्मिक अंधविश्वास का, धार्मिक युद्ध का और वह सब जो आज पृथ्वी ग्रह पर
हो रहा है। फिर भी, हरेक स्वामियों ने एक ही संदेश दिया कि मानव का मूल
परमानन्द है और मानव का हर प्रयास वास्तव में उसी आंतरिक स्थान की प्राप्ति
है, जो परमानन्द का स्थान है और उसके अन्तःकरण में है परन्तु समय के साथ-
साथ सामाजिक प्रभाव और ध्यान विकेन्द्रीकरण में मानव अपने को भूल गया
और वह ढूँढने लगा इस परमानन्द को वाह्य जगत की वस्तुओं में और सांसारिक
चीजों में, ख्याति में और विभिन्न स्वरूपों में समाज द्वारा प्रदत्त लेबलों में, संबंधों
में और विभिन्न अन्यान्य चीजों में।

एक छोटी कथा :

एक वृद्ध आदमी अपने परिवार के साथ सिनेमाहाल में फिल्म देखने
गया।

फिल्म अभी प्रारम्भ हुई थी जब वह व्यक्ति अचानक जमीन पर कुछ
ढूँढने लगा। उसकी पौत्री उसके बगल में ही बैठी थी कुछ नाराज हुई और
पूछा कि वहाँ फर्श पर क्या कर रहे हो।

उसने कहा, "प्रिय मैंने अपना च्विंगम खो दिया वो बाहर गिर गया।"

बच्ची ने चिढ़कर कहा, "बाबा ठीक है उसे जाने दीजिए हम आपके लिए
कुछ और च्विंगम खरीद देंगे आप सिनेमा देखिए।"

वृद्ध आदमी ने कहा, "मैं वही च्विंगम चाहता हूँ।"

त्वचा के बारे में अनुभव करोगे और उसे देखोगे। यदि मैं हृदय के बारे में बात करूँ
तो आप अपने हृदय को देखोगे और अनुभव करोगे, परन्तु जब हम आध्यात्मिकता
के बारे में सुनते हैं किसी से तो हम उसे दूसरों के ऊपर लागू करते हैं, जैसे अपना
परिवार, अपने मित्र, अपने पड़ोसी पर परन्तु अपने ऊपर नहीं यही समस्या है।
जो भी मैं कहता हूँ आप सोचते हो ओह मैं तो अपने आप को अच्छी तरह जानता
हूँ। यह संदेश तो मेरी पत्नी के लिए हैं। ओह मैं तो अपने आप को जानती हूँ यह
संदेश तो मेरे पति के लिए था, स्वामी जी ने जो कहा उससे, "हमारे पति अपने
अन्दर परिवर्तन लाएँ मैं आशा करती हूँ कि उन्होंने यह संदेश समझ लिया
होगा।"

जब मैं चिंताओं के बारे में बात करता हूँ आप तुरन्त सोचते हो कि हमारी माता
कितनी चिंतित होती है। आप भूल जाते हो कि आप भी कितने चिंतित हो। यह
बात मैं आपसे इसलिए बता रहा हूँ कि आप भी चिंतित हो शायद आपकी माँ
आपसे ज्यादा चिंतित हो, परन्तु बात यह नहीं है।

समझो हर शब्द आपके लिए हैं यह एक तीर की तरह होगा जो आपके लिए ऊर्जा
लाएगा उससे बचने का प्रयास मत करो उसे लगने दो और अपने अन्दर परिवर्तन
करने दो, इसलिए दूसरों की तरफ मत देखो यह देखने के लिए कि उनके अन्दर
परिवर्तन हो रहा है कि नहीं। अगर आप यह करते रहे तो अपने बारे में चूक
जाओगे।

यदि आप वास्तविक रूप से अपने आपको पहले से जानते हो तो आपके पास
कोई चिंता नहीं होगी, किसी प्रकार का असंतोष नहीं होगा, कोई पीड़ा नहीं
होगी, न भय होगा, न तृष्णा होगी, न ईर्ष्या होगी, न अहंकार होगा। परन्तु ये
सब आपके अन्दर हैं। यह ही दिखाता है कि आप अपने आप के बारे में सब कुछ
नहीं जानते। सर्वप्रथम यह जानों कि आप नहीं जानते, तब कम से कम आप
यह जानोगे कि आप नहीं जानते। यदि आप यह भी नहीं जानते कि आप नहीं
जानते, तब आप इतना भी जानते कि आप नहीं जानते।

प्रश्न : किन्तु स्वामी जी, हम आत्म ज्ञान की तरफ यात्रा कर रहे हैं अतः इस
समय भी कुछ-कुछ तो जान गये होंगे हम?

मैं आपको बताता हूँ, एक गहरे आध्यात्मिक अनुभव में कोई यात्रा नहीं होती एक
अचानक अनुभव होता है बस। यात्रा इत्यादि ये सब तथाकथित जानकारी है
अपने अन्दर एक स्थान बनाने के लिए हैं जिससे पूर्णरूपेण जानकारी हो सके,
परन्तु अंततः गहराई से समझा जाए कि या तो हम जानते हैं या नहीं जानते।
परन्तु जब हम (जानते) जानने लगते हैं ज्यादा से ज्यादा तो यह स्पष्ट होता है

कि हम नहीं जानते इतना ही पर्याप्त है। यह हमें वास्तविक जानकारी की तरफ
उन्मुख करेगा।

भगवत् गीता के प्रथम अध्याय में अर्जुन का विषाद योग जो अर्जुन की पीड़ा का
योग है जहाँ केवल अर्जुन बोलते हैं और श्रीकृष्ण शांत रहते हैं। जब अर्जुन
अंततोगत्वा समर्पण कर देते हैं यह कहते हुए कि, "मैं कुछ नहीं जानता" वह
श्रीकृष्ण के संदेश को ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। हालांकि कृष्ण व अर्जुन
बचपन के मित्र हैं और उनके मध्य सैकड़ों सहज स्थितियाँ रही होंगी, परन्तु
अर्जुन को भगवत् गीता पहले किसी अवसर पर प्रदान नहीं की गई क्यों?

इसलिए कि तब तक अर्जुन ग्रहण करने के लिए परिपक्व नहीं हुए थे। केवल जब
उन्होंने यह कहा कि, "मैं नहीं जानता" वह जानने लायक हो गए। आध्यात्मिक
उन्नति की आधार शर्त, "यह स्पष्ट रूप से जानना है कि आप नहीं जानते यही
वास्तविक ज्ञान की तरफ यह पहला कदम है।"

हाँ, कोई प्रश्न.......?

मैं आपसे कह रहा हूँ प्रश्न पूछने में स्वतंत्रता का अनुभव करो। यह मेरे तरफ से
कोई धर्मोपदेश नहीं है तो कृपया संवाद रखो और प्रश्न करो या कम से कम
अपने भ्रम बताओ जिसे मैं स्पष्ट करने का प्रयास करूँ। एक और बात जब आप
प्रश्न पूछोगे, तो मैं निश्चिंत हो जाऊँगा कि आप सो नहीं रहे थे।

एक छोटी कथा :

एक बस चालक एवं महान प्रचारक मृत्यु को प्राप्त हुए और यमराज की
अदालत में पहुँचे- मृत्यु के राजा की अदालत ने सर्वप्रथम बस चालक से
उसके कर्मों के बारे में प्रश्न किया, जो उसने जीवन में किए थे।

अभिलेखों से उसकी पुष्टि की गई तब उसे स्वर्ण की एक चाभी दी गई
एक परिचारक दिया गया और एक आरामदायक कमरे में भेज दिया
गया।

धर्मोपदेशक अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहा था और यह सब देख रहा
था। उसने अपने आप में सोचा, "यदि बस चालक को एक स्वर्ण की
चाभी और आरामदायक वस्तुएँ मिलीं हैं तो निश्चित रूप से मुझे कुछ
ज्यादा ही मिलेगा।" आखिरकार, उसने पूरे जीवन ईश्वर के बारे में
उपदेश दिए हैं।

उसकी बारी आई और उसके अभिलेख प्रस्तुत किए गए। उसके फैसलों
की घोषणा हुई उसे नर्क भेजा गया।

एक छोटी कथा :

एक व्यक्ति साधारण सर्दी से पीड़ित था।

वह चिकित्सक के पास गया और दवा माँगी।

वह एक साधारण सर्दी से ग्रस्त था। चिकित्सक ने देखा और थोड़ी देर
बाद कहा, "आप कुछ करते क्यों नहीं बस जरा थोड़ी देर के लिए रात
में बाहर जाओ थोड़ी ठंडी हवा का स्पर्श लो और वापस आ जाओ।"

मरीज स्तब्ध था। उसने कहा, "लेकिन डॉक्टर! यदि मैंने ऐसा किया तो
मुझे निमोनिया हो जाएगा।"

चिकित्सक ने कहा, "हाँ निमोनिया मैं तुरन्त ठीक कर सकता हूँ।"

समाज पहले आपको कुछ बनने के लिए विवश करता है और तब आपको उससे
बाहर आने के लिए मार्ग सिखाता है। अब मैं आपको बताता हूँ : न तो कोई ऊँचा
है न नीचा, केवल परिवर्तन है। जब आप सजगता के साथ देखना सीख जाते हो
आप स्वतः परिवर्तित हो जाते हो। स्वामी का हमेशा यही तरीका है वह आपको
सजगता के साथ देखना सिखाता है वह आपको विभाजित नहीं करता, वह
आपको हमेशा जोड़ता है।

वह आपको कभी नहीं बताता कि आप नकारात्मक हो। नकारात्मक है ही नहीं।
जिसे आप नकारात्मक या सकारात्मक कहते हैं वह मात्र उसी वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम)
के एक आखिरी विपरीत सिरे हैं। नकारात्मकता कोई भौतिक वस्तु नहीं है जिसे
आप उठाकर फेंक दो। यदि आप परिवर्तित होते हो, तो वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) में
ऊँची सकारात्मक ऊर्जा की तरफ बढ़ते हो। इतना पर्याप्त है।

जैसा मैंने पहले कहा था यह परिवर्तन संभव है। अगर आप खुले हुए हो और जो
कुछ यहाँ हो रहा है उसको ग्रहण कर रहे हो।

प्रश्न : स्वामी जी, हमने कई पुस्तकों में पढ़ा है कि हमारा मन कुछ नहीं, बल्कि
माया या भ्रम है और हमारे प्रश्न केवल एक भ्रम हैं। क्या आप हमें कुछ इसके
बारे में बताएँगे?

(स्वामी जी हँसे……) माया के बारे में वह मशहूर प्रश्न एक बार फिर पूछा
गया। देखो पहली चीज ये है कि अपने आप को जटिल अध्ययन से भ्रमित मत
करो। दूसरी चीज, इस बात को स्पष्ट रूप से समझ लो कि ऐसा कुछ भी नहीं है
जो मन के द्वारा समझा जाए। जीवन का रहस्य मन के द्वारा नहीं सुलझाया जा
सकता। आप अपने जीवन का लक्ष्य मनसे नहीं जान पाओगे, इसलिए लोग
कहते हैं कि मन एक भ्रम है।

जीवन के रहस्य को सुलझाने के लिए पहला कदम यह है, "अपने मन को दूर

हर चीज आपके मन की उत्पत्ति है। अपने मन के माध्यम से अपने अन्दर
के परमानन्द के बहाव को हम रोक देते हैं। परमानन्द हमें बाहर से कभी
नहीं मिलेगा, वह पहले से ही हमारे अन्दर है केवल हमें उसे देखना है, इतना
पर्याप्त है।

समझो : एक ब्रह्माण्डीय चेतना है जो सारे संसार में सर्वव्यापक है और एक
व्यक्तिगत चेतनता है जो हमारे अन्दर व्याप्त है। मानव का लक्ष्य प्रयास करके
दोनों में संबंध स्थापित करना है। जब यह संबंध स्थापित हो जाता है तो कहा
जाता है कि परमानन्द की प्राप्ति हो गई या वह परमानन्द में है या वह
नित्यानन्द में है।

नित्यानन्द का अर्थ है शाश्वत परमानन्द।

इन सारे व्याख्यानों को सुनने और तकनीकों के प्रयोग के माध्यम से हम धीरे-
धीरे और ज्यादा जानते हैं और अनुभव करते हैं इस संबंध को और अधिक
सजगता से। हमारे सारे प्रयासों का यही मुख्य लक्ष्य है।

मैं हमेशा कहता हूँ, दो तरह के लोग होते हैं एक वो जो दूसरों से लड़ते हैं और
उन पर विजय प्राप्त करते हैं और दूसरे वे जो अपने आप से लड़ते हैं और विजय
प्राप्त करते हैं। दूसरों से लड़ना बहुत सरल है, परन्तु अपने आप से लड़ना कठिन
है जब आप सचमुच साहसी होते हो, आप अपने आप से लड़ोगे और जीतोगे। जो
आप नहीं हो उसे नष्ट करोगे और एक आनन्दस्वरूप अस्तित्व के रूप में उभरोगे।
एक पुष्प के रूप में खिलोगे।

मानव की सबसे बड़ी चुनौती अपने समस्त सामर्थ्य (Potentiality) को अनुभव
करना है। यह तभी किया जा सकता है जब वह अन्त:करण की तरफ बढ़े और
बार-बार अपना शुद्धिकरण करे, जब तक वह अन्तर विद्वान नहीं हो जाये और
बाहर की गन्दगी को अन्दर ग्रहण न करे।

वास्तव में स्वामी का अर्थ होता है वह जिसने अपने समस्त सामर्थ्य को जान
लिया है। इस पृथ्वी ग्रह पर सारी समस्यायें इसलिए है, क्योंकि हम अपने
सामर्थ्य को नहीं जान पाए हैं। एक कहावत है यदि शेर को शेर की तरह नहीं
रहने दिया जाएगा, तो वह लोमड़ी बन जाएगा। यदि हमें अपनी सही सामर्थ्य
ऊर्जा को नहीं महसूस करने दिया गया, तो हम गलत तरीके से अभिव्यक्ति
करने लगेंगे या स्वतः को नष्ट करेंगे या दूसरों को।

तो रचनात्मक ऊर्जा या सामर्थ्य ऊर्जा, को अबाधित रूप से व्यक्त होने देना
चाहिए। समाज द्वारा हमें यह करने देना चाहिए, यह एक बात है और हमें इसकी
अभिव्यक्ति करने की तकनीक आनी चाहिये। स्वामी वह है जिसने अपना

सामर्थ्य जान लिया है और अभिव्यक्त करने भी जानता है। जो अपने से
एकाकार है और सदैव परमानन्द में है।

आपके अन्दर अपरम्पार सामर्थ्य है। समय-समय पर बार-बार मनोवैज्ञानिकों ने
और रहस्य को जानने वालों ने यह बात कही है कि मानव अपने पूरे सामर्थ्य के
साथ नहीं कार्य कर रहा है। हम कहाँ चूक रहे हैं? हम कहाँ अटके हुए हैं? हम
अपने पूर्ण सामर्थ्य को क्यों अनुभव नहीं कर पा रहे हैं?

हमें आवश्यकता है साहस की जिससे हम आगे बढ़ें और खोजें, इतना पर्याप्त
है। तब आप इन सारे प्रश्नों का उत्तर जानोगे। यदि आप निष्ठा के साथ खोजोगे,
तो आप चेतनता की तरफ बढ़ना अनुभव करोगे और यह आपके अन्दर एक
स्थान बनाएगा और आप एक पुष्प की तरह खिलोगे।

जब आप पूर्णरूपेण खिल जाओगे आप एक राजा होगे, तब आप वसुंधरा पर एक
राजा की तरह रहोगे। लोगों के पास सुख-सुविधाओं के समस्त साधन हो सकते
हैं पैसा हो सकता है, ज्ञान हो सकता है और सब कुछ हो सकता है। परन्तु वे
भिखारी की तरह रहेंगे अगर वह अपने अंतःकरण के स्थान को नहीं खोज पाए
हैं, अपने अस्तित्व को जानना ही धनी बनना है। आंतरिक रूप से धनी होना ही
वास्तविक धनी होना है। वाह्य जगत की गतिविधियों से हम इतना ज्यादा
ग्रसित हैं कि हम पूर्णतः अनभिज्ञ हैं अपने अंतःकरण से। हम वाह्य जगत के
अन्वेषण से इतने ज्यादा ग्रसित हैं कि हम अंतःजगत के आश्चर्यजनक अन्वेषणों
को जानने से चूक जाते हैं। हम चूक जाते हैं यह जानने से जो महान ऋषियों
और स्वामियों ने अपने जीवन में अनुभव किया। यही वह अनुभव है जो मैं आप
सब में बाँटना चाहता हूँ।

प्रश्न: स्वामी जी.....आप आध्यात्मिकता को थोड़े में कैसे परिभाषित करेंगे?

आध्यात्मिकता और कुछ नहीं है, बल्कि आपके अन्दर चार चीजों का खिलना है,
शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, सरल अंतर व्यक्तिगत संबंध और तात्कालिक
सहज उत्तर की क्षमता - जिसे मैं जिम्मेदारी कहता हूँ।

शारीरिक स्वास्थ्य उसे कहते हैं जिसे कोई रोग न हो। जब आप किसी चिकित्सक
के पास जाते हो, तो वह आपको यह प्रमाणपत्र देता है कि आप चिकित्सकीय
तरीके से ठीक हो।

दूसरा - मानसिक स्वास्थ्य वह है जो पूर्वाग्रसन नकारात्मक सोच पद्धति से
ग्रसित न हो और हर तरह की चिंता या विद्ववेश, अहंकार, असंतोष और तृष्णा
इत्यादि से मुक्त हो।

क्या हैं और वो क्या करते हैं और किसी को बाध्य मत करो कि वह माँसाहारी
भोजन खाना छोड़ दें।

एक छोटी कथा :

> उस समय जब दूरदर्शन का भारत में आगमन हुआ था, एक नया
> दूरदर्शन यंत्र भिक्षुओं के आश्रम में लाया गया।
>
> एक को छोड़कर सब उस पर आने वाले कार्यक्रमों को देखा करते थे।
> वह व्यक्ति जो कार्यक्रम नहीं देखता था वह संरक्षक के घर जाकर
> शिकायत करता था कि किस तरीके से और घण्टों बैठकर के और
> लोग दूरदर्शन यंत्र के कार्यक्रम देखा करते थे।
>
> कई बार की शिकायत के बाद संरक्षक ने उससे कहा, "कल से आप भी
> कार्यक्रम देखा करो।" वह व्यक्ति हतप्रभ था और पूछा कि उन्होंने ऐसा
> क्यों कहा।
>
> संरक्षक ने उत्तर दिया, "आप दुःखी हो कार्यक्रम न देखकर के इसलिए
> आप उन लोगों के देखने पर भुनभुनाते हो। आपके अन्दर देखने की
> कामना है, परन्तु आप नहीं देखते क्योंकि आप अन्दर से मजबूत
> महसूस करना चाहते हो परन्तु यह दबाव आपको शिकायत करने के
> लिए प्रेरित करता है।"

आप देखो : यदि आप माँसाहारी भोजन न खाकर के पूर्णतः खुश नहीं हो, तो
आप दूसरों को बाध्य करोगे कि वो शाकाहारी हो जाएँ।

यदि आप कोई चीज पूर्णता के साथ करते हो, आप दूसरों को करने के लिए
बाध्य नहीं करोगे कवेल तब जब आप संदेह के साथ या अर्द्ध-हृदय से कुछ
करोगे, आप दूसरों को बाध्य करोगे वही करने के लिए यही वह माप है यह
देखने के लिए कि आप पूर्णता से हो या नहीं। जब आप पूर्ण होगे, तो आप
पर्याप्त हो अपने आप में। किसी को इससे कोई शिकायत नहीं होगी और आप
किसी से प्रश्न नहीं करोगे और दूसरों को उनकी स्वतंत्रता से रहने दोगे।

वास्तव में, मैं यहाँ तक कहूँगा कि वो लोग बेहतर है जो माँसाहारी भोजन दिन
में एक घण्टे खाते हैं और भूल जाते हैं बजाय उनके जो शाकाहारी भोजन खाते
हैं और 24 घण्टे माँसाहारी भोजन का चिंतन करते हैं।

एक छोटी कथा :

> एक जेन स्वामी अपने भक्त के साथ धीरे-धीरे चल रहे थे। रास्ते में एक
> नदी बहती थी। एक खूबसूरत लड़की वहाँ खड़ी थी।

अन्यथा ये सब अच्छाइयाँ केवल बौद्धिक ज्ञान के रूप में रह जाएँगी बिना अनुभव
के ज्ञान में परिवर्तित हुए।

इस मध्यान जब आप वास्तविक विषय पर आओगे, तब आपको वृहद उत्तर
मिलेगा कि आप अजाग्रत रूप में क्यों काम कर रहे हो? इसके बावजूद कि आप
जानते हो कि सही क्या है।

ठीक है इतना पर्याप्त है अब हम मध्यान के बाद फिर मिलेंगे और सीधे विषय
पर आएँगे। धन्यवाद।

स्वामी जी का चित्र

अध्याय 2