आनन्द दर्शन
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
(यह भाग आनन्द दर्शन के बारे में हैं - दर्शन का समय जब स्वामी जी अपने अन्दर से दैवीय ऊर्जा बहने के लिए एक शुद्ध माध्यम बन जाते हैं, जो अवसर स्वामी जी हर एक को देते हैं, जो वहाँ उपस्थिति होता हैं, एक दैवी उपहार के रूप में।)
स्वामी वह है जिसके अन्दर ब्रह्माण्डीय पराचेतना होती है। वह एक रूप है रूपहीन का, वह स्वयं में अस्तित्व है। अपने अन्दर गहरे प्रेम और दया के कारण, आनन्द दर्शन के माध्यम से, वह अपने आप को पूरी तरह से खोलते हैं सबके लिए, उनके माध्यम से ब्रह्माण्डीय पराचेतना को अनुभव करने के लिए।
स्वामी की दया और दैवीय प्रेम प्रचण्ड गहनता के साथ सबके द्वारा महसूस किया जाता है। स्वामी अपने आस-पास हर समय अस्तित्व की ऊर्जा का प्रसार करते रहते हैं। दर्शन के समय वो अपने आप को सबके लिए सुलभ बना देते हैं, जिससे कि वह हर एक के अन्दर दैवीय ऊर्जा को संस्थापित कर सकें, हर एक के अन्दर उस जड़ को बोने के लिए जो खिलकर के उन्हीं की सुगन्ध का प्रसार करें, अस्तित्व की सुगन्ध।
यदि केवल हम ऊर्जा को आत्मसात करने के लिए तत्पर हों, वह हमारे अन्दर प्रवेश करके स्वरूप के स्तर पर हमारा परिवर्तन कर देगी। यदि हम अपने अन्दर शांत रह सकें, सांसारिक तर्कों के पकड़ से मुक्त, विचारों और शब्दों से मुक्त, तो हम उस आनन्द के समुद्र जो यहाँ निर्मित होता है, का बूँद बन सकते हैं।
अकारणप्रेम का अनवरत स्राव करने वाले स्वामी की एक ही अपेक्षा है और वह है रहा है।
आनन्द दर्शन की आश्चर्यजनक स्मृतियाँ लिए हुए, लोग सारे संसार में फैले हुए हैं। लोगों को दर्शन के समय बहुत सी पीड़ाओं से निदान मिला है, लोगों को विभिन्न प्रकार के दर्शन हुए हैं, उपचार के बहुत से दृष्टांत दर्शन के समय के हैं, बहुत से गहन आध्यात्मिक अनुभव भी लोगों को दर्शन के समय हुए हैं। विभिन्न लोगों के द्वारा यह ऊर्जा विभिन्न तरीके से अनुभव की गई है। दर्शन के समय किसी अनुभव के लिए लालायित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। जो हो रहा है, बस उसे होने देने की ही हमें आवश्यकता है। तब हम अपने अन्दर वह स्थान बना पायेंगे, जिससे कि हम दर्शन को आत्मसात कर सकें। ऊर्जा प्रज्ञा है और वह जानती है कि क्या करना है। किसी अपेक्षा की कोई आवश्यकता नहीं है। किसी प्रकाश के अनुभव करने की कोई आवश्यकता नहीं है या खालीपन या ऊर्जा का अनुभव या किसी अनुभव या किसी अन्य चीज की अपेक्षा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
इस समय केवल प्रार्थनामय मनःस्थिति में रहना ही पर्याप्त है। वह हमारा परिवर्तन शब्दों से अधिक कर सकता है। प्रार्थनामय का अर्थ यह नहीं है कि चीजों को माँगा जाये, प्रार्थनामय का अर्थ है कि हर चीज के प्रति कृतज्ञता अनुभव करना। निश्चित रूप से, स्वामी हमेशा कहते हैं कि हम दर्शन के पश्चात् जो भी महसूसस करें, वो माँग सकते हैं, उठने से पूर्व। वो कहते हैं कि हम उनसे कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं जो हमारे मन में है, किसी समस्या के बारे में भी पूछ सकते हैं, जिसका हम समाधान खोज रहे हैं।
लेकिन वह क्षण आनन्द से इतना भरा हुआ होता है और सांसारिक प्रकरणों की परिधि के इतना परे होता है कि किसी चीज के लिए कुछ पूछना अत्यन्त कठिन होता है। जिस क्षण हम कुछ माँगने की मनःस्थिति में आते हैं, हम संपूर्ण चीज से चूक जाते हैं। क्योंकि हमारे लिए कुछ पूछने का अर्थ है, हमारे मन का पदार्पण होना और जब हमारा मन पदार्पण करता है, हम पूरी चीज से चूक जाते हैं। ऐसे बहुत से प्रकरण हुए, जिनमें लोगों ने बताया कि दर्शन के समय जब वो स्वामी जी के पास गये, तो उन्होंने बस ठीक उसी स्थान पर हाथ रखा, जहाँ उनके शरीर में पीड़ा या विकार था। लोग हतप्रभ थे। वो ठीक उसी स्थान पर हाथ रखते हैं, जिस क्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहती है, बिना उन्हें कुछ भी बताये। स्वामी हमारे लिए अपने प्रेम के साथ हमें हमारी अनकही समस्याओं के साथ संबोधित करते हैं।
दर्शन काल में जब प्रश्न पूछे जाते हैं, स्वामी उस समय तरल दया और संदर्भ के साथ उत्तर देते हैं, उनका उत्तर भिन्न होता है, हर व्यक्ति के लिए चाहे प्रश्न एक ही रहा हो। ये तो तभी कोई समझ पाता है कि हर स्वरूप भिन्न हैं, हर एक का मार्ग भिन्न है, हर एक स्वामी से अलग और स्वतंत्र तरीके से संबंधित है। स्वामी हर एक व्यक्ति के स्वरूप के अन्दर देखते हैं और प्रश्नकर्ता को यह कहते हैं, 'मैं ख्याल रखूँगा'। स्वामी जी के मात्र आश्वासन के कुछ शब्दों पर लोग अपनी उत्सुकता और हतोत्साह को वहीं छोड़ देते हैं।
इन कुछ क्षणों में, यदि हम अपनी प्रार्थना को भूलकर के केवल अस्तित्व में विश्वास रखें, तब हम अनुभव कर सकेंगे। यदि अस्तित्व के प्रति मात्र थोड़ी सी आस्था होगी और वो जानेंगे हमारे लिए जो भी सबसे अच्छा होगा वह पर्याप्त होगा। यदि हम इस रवैये से होंगे, तो हम प्राप्त कर सकेंगे, जो हमें देने का प्रयास कर रहे हैं, और कुछ नहीं। वह हम सब के लिए एक प्रचण्ड क्षण होता है।
दर्शन काल एक आश्चर्यजनक अवसर होता है, जब हम स्वामी के प्रति सम्पर्क से साथ की तरफ बढ़ जाते हैं। स्वामी जी के सब व्याख्यानों में हम अधिक से अधिक बौद्धिक स्पष्टता के लिए प्रश्न पूछते रहते हैं। हम मस्तिष्क से संबंध बनाने का प्रयास करते हैं। हम हर सत्र के अंत में अधिक से अधिक शब्द एकत्रित कर लेते हैं और हम वापस लौटते हैं और अधिक शब्दों और प्रश्नों के साथ। दर्शन वह समय होता है, जब हम अपने स्वरूप से संबंधित होते हैं।
हम अपने अन्दर कुछ अनुभव होने देना संभव कर सकते हैं। यह अच्छा होगा कि प्रयास करके मस्तिष्क को छोड़ दिया जाए और हृदय के साथ रहा जाए, कम से कम इस काल के दौरान। हम अपने मस्तिष्क के माध्यम से अस्तित्व के साथ एकरूपता नहीं बना सकते। वह केवल हमारे हृदय या स्वरूप के माध्यम से संभव है। किसी भी प्रकार का समाहित होना केवल हृदय से संभव है या स्वरूप से। दर्शन काल में स्वामी सीधे हमारे नेत्रों में देखते हैं और हम अपना प्रतिबिम्ब उनके अन्दर देख सकते हैं। वह निदान करते हैं, अपनी दृष्टि से, स्पर्श से और आलिंगन से। हर दर्शन के पश्चात् हम वापस लौटते हैं एक भिन्न व्यक्ति के रूप में और कुछ अधिक जाग्रत।
हर दर्शन भिन्न होता है। अस्तित्व की संपूर्ण खूबसूरती, प्रकृति की संपूर्ण खूबसूरती यह है कि वह अपनी पुनरावृत्ति नहीं करती। हर दर्शन एक भिन्न रूप में प्रकट होता है, एक नये आयाम के साथ, अपने आप में एक नयी गहनता लिए हुए, एक अंजाने जोश के साथ। हर दर्शन उत्कृष्ट लगता है केवल तब तक, जब तक अगले का प्रकटीकरण नहीं होता।
स्वामी द्वारा दर्शन काल में हमारे अन्दर ऊर्जा का स्थानान्तरण सीधे हमें कामनारहित स्थिति में पहुँचा सकता है। यदि हम प्रेमी हैं और खुले हुए हैं, वह हमारा परिवर्तन एक ही नहीं, बल्कि कई तरीके से कर सकता है। निरंतर साधना और
यदि हम केवल अपने अन्दर मात्र संगीत को प्रवेश करने दें और अपने आप को आनन्ददायक तरीके से अभिव्यक्ति करने दें, यदि हम पूर्ण और उल्लसित रहे, यदि हम मात्र ऊर्जा के साथ तारतम्य स्थापित कर सकें और अपने आप को पूर्णतः भूल सकें, तब हम स्वतः ही अपने सब एकत्रित किये हुए विचारों और शब्दों से मुक्त हो जायेंगे। तब हमारे अन्दर केवल खालीपन होगा और आनन्द होगा, जब हम निकट जायेंगे।
इस मनःस्थिति में, हम अन्दर से स्वतः ही शांत होते हैं, हम ग्रहण करने के लिए तत्पर और प्रेमी होते हैं, हमारे अन्दर आंतरिक शांति उबाल मारती रहती है। तब ऊर्जा हमारे अन्दरएक किरण की तरह प्रवेश कर सकती है, एक क्षण में वह हमारे अन्दर गहराई तक जा सकती है बीज स्तर तक और हमारा परिवर्तन इतने तरीके से करेगी जिसे हम नहीं जानते।
दर्शन के समय मात्र उपस्थित रहो और स्वामी को देखो, यह अपने आप में एक उल्लसित करने वाली साधना है। किसी के जीवन में यह एक दुर्लभ अवसर है। इस वक्त किसी अन्य चीज से ग्रसित होना किसी भी रूप में लाभप्रद नहीं हो सकता। मात्र पूर्णता के साथ उपस्थित रहो - बिना किसी लोभ के लेकिन पूर्ण प्रेम और कृतज्ञता के साथ, इतना पर्याप्त है।
स्वामी जी इतने खूबसूरत हैं देखने में, कितने लालित्यपूर्ण हैं, हमेशा सम्मोहित करने वाले हैं, लेकिन दर्शन काल में तो और ही। वो एक दया के सागर की तरह चमक उठते हैं, कितने तरल, कितने असुरक्षित, हजारों इकट्ठे लोगों की शांत पुकार के प्रति। हर एक अस्तित्व की ऊर्जा का स्पर्श पाता है जो उसकी आत्मा को उद्वेलित करके स्वयं अस्तित्व में समाहित होने लायक बना देती है। हर एक अपनी पहचान खोकर के एक में समाहित हो जाता है।
स्वामी के स्वरूप के हर एक इंच के माध्यम से अस्तित्व की ऊर्जा बहती है और अपने आप को व्यक्त करती है। उन्हें देखने मात्र से उस समय हमें हल्की-फुल्की झलक उस देवत्व की मिलती है जो वो धारण किये रहते हैं। जितना अधिक हम अपने आप को संपूर्ण, में मिलायेंगे, उतना अधिक हम उसके साथ तारतम्य बैठा सकेंगे और उतना ही अधिक हम जाग्रत होंगे, ब्रह्माण्डीय ऊर्जा के स्पर्श और बहाव के प्रति।
यही वो समय है जब हम अपनी कृतिम पहचान को तोड़ें, अपनी सामाजिक दशाओं को तोड़ें और उत्सव मनायें। यह वह समय नहीं है, जब हम अपनी कुर्सी पर टेक लगाकर बैठ जायें। ऊर्जा हमें स्पर्श करेगी इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन हम खुले नहीं रहेंगे, इसलिए उसे ग्रहण नहीं कर पायेंगे।
आनन्द दर्शन काल एक समय है जब हम स्वामी के निकट आ सकते हैं, जब हम उनके प्रेम को उनकी भौतिक निकटता से अनुभव कर सकते हैं, उनके अन्दर की ऊर्जा का अपने अन्दर स्थानान्तरण अनुभव कर सकते हैं। जो सब हम नहीं हैं, जो सब हमारे अन्दर भ्रम का कारण हैं, हमारे अन्दर की सभी आरोपित कामनाएँ जो हमें पीड़ा दे रही हैं, दर्शन उन सबको नष्ट कर सकता है। दर्शन काल एक प्रचण्ड अवसर है एक होने का उस ब्रह्माण्डीय पराचेतना से, परमानन्द के समुद्र में समाहित होने का।
परमहंस नित्यानंद के बारे में

आध्यात्मिक चुम्बक अरुणाचल के प्रभामण्डल में, दक्षिण भारत स्थित, तिरूवण्णमलाई नामक ऊर्जा केन्द्र में, 1 जनवरी, 1978 को पिता अरूणाचलम एवं माँ लोकनायकी के घर राजशेखरन के रूप में नित्यानन्द का जन्म हुआ। परिवार के ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि यह बालक सन्त महात्माओं के भी राजा के रूप में उभरेगा।
3 साल की उम्र में नित्यानन्द, योगगुरु योगिराज रघुपति महाराज के सम्पर्क में आये, जिन्होंने कठिन साधना द्वारा इनके शरीर को तैयार किया, सम्भवतः अन्तःप्रज्ञा द्वारा जानकर कि इस युवा शरीर में ऊर्जा का विस्फोट होने वाला है।

बचपन की एक तस्वीर 10
साल की वय में परमहंस
ध्यान मुद्रा में।
5 साल की उम्र से ही नित्यानन्द जी बड़े ही भावपूर्ण ढंग से देवमूर्तियों की पूजा में रुचि लेने लगें। इन मूर्तियों की पूजा-क्रिया को बहुत ही लगन एवं मनोयोग से करते थे। कुछ सालो के बाद एक बहुत ही आध्यात्मिक महिला माता जी कुप्पम्मल के सम्पर्क में आये जिन्होंने इनको वेदान्त और तन्त्र की दीक्षा दी और बहुत ही कम उम्र से शास्त्रों की शिक्षा प्रारम्भ हो गयी।

अरुणाचल पर परमहंस ध्यान की मुद्रा में

तिरुवण्णामलाई में इनकी भेट अनेक योगियों एवं सन्तों से हुई, जिनसे इन्होंने गुप्त रहस्यमयी आध्यात्मिक शिक्षायें प्राप्त की। बारह वर्ष की उम्र में इन्हें पहला सघन आध्यात्मिक अनुभव हुआ। अरुणाचल पर्वत पर एक पत्थर पर बैठे हुए थे कि अचानक अपने चारो तरफ का दृश्य 360 डीग्री इन्हें दृष्टिगोचर होने लगा और अपने आस-पास की सारी चीजों से एकरूपता और एकात्मकता का बोध होने लगा। इस अनुभव ने इन्हें आगे बढ़ने के लिए अत्यन्त उत्साहित किया।

मिशन स्थल पर निर्माण का शिलान्यास करते हुए
पालिटेकनिक और स्कूल
की शिक्षा एक स्वाभाविक ढंग से
होती रही। कक्षाओं में दिये गये
आख्यानों पर द्वारा ये सभी
परीक्षायें विशेषता के साथ पूर्ण
करते गये। तमिलनाडू के एक
प्रमुख प्राइवेट पालिटेकनिक से
मेकेनिकल इंजीनियरिंग में
डिप्लोमा प्राप्त किया।

सियेटल आश्रम, यू.एस.ए.
करते हैं जहाँ आंतरिक विकास
परम है और वाह्य विकास संयोग
है। ये अकादमिया परिचारक
गतिविधियों के माध्यम से ध्यान
से विज्ञान तक का विस्तार करने
का एक सुगम स्थल हैं। ये प्रचुर
आध्यात्मिकता प्रदान करती हैं
जहाँ भौतिक एवं आध्यात्मिक
विश्व एकरूप होकर आनन्दमय
हो जाता है और जहाँ रचनात्मक
ज्ञान गहन चेतना से पैदा होता
है।
ये संस्था जीवन समाधान प्रदान करती हैं जिससे

कोलम्बस आश्रम, ओहायो, यू.एस.ए.
नित्यानंद मिशन, परमहंस नित्यानंद
स्वामी का ध्यान एवं परिवर्तन हेतु
एक विश्वव्यापी आन्दोलन है। वर्ष 2003
में स्थापित यह संस्था मानवता के
जीवन परिवर्तन हेतु निरंतर कार्य कर
रही है। विश्वभर में व्याप्त नित्यानंद
मिशन के आश्रम एवं केन्द्र एक
आध्यात्मिक प्रयोगशाला की तरह कार्य
नित्यानन्द मिशन के बारे में

सेलम आश्रम, भारत
आप अपने जीवन में सजीव
एवं प्रभावशाली परिवर्तन
महसूस करते हैं। स्वामी जी
ने ऐसे कार्यक्रम सृजित किये
हैं जो आपके शरीर, मस्तिष्क
एवं आत्मा का संतुलन
सिखाते हैं।
मिशन द्वारा
विश्वभर में ध्यान कार्यक्रमों
एवं सामाजिक सेवाओं की एक
व्यापक श्रृंखला प्रस्तुत की जा
रही है। नित्य आध्यात्मिक
निरोगता तंत्र, विश्वभर में
व्याप्त समस्त आश्रमों में युवाओं को शिक्षा, कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन, सत्संग, व्यक्तित्व विकास, सामूहिक कार्यक्रम, निःशुल्क चिकित्सा कैम्प एवं नेत्र चिकित्सा, निःशुल्क भोजन, भारत में एक वर्ष की आवासीय आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, बच्चों की गुरुकुल शिक्षण व्यवस्था तथा अन्य कई सेवाएँ प्रदान कर रहा है।
इस मिशन के आध्यात्मिक क्रियाकलाप नित्यानंद ध्यानपीठम् के तत्वाधान में होते हैं। लाइफ ब्लीस फाउन्डेशन (L.B.F.) इस मिशन का दूसरा अंग है। जो टीचिंग, शिक्षा के कार्य को संभालता है। नित्यधीर सेवा सेना (NDSS) एक स्वयं सेवक बल अनगिनित आनंद सेवकों से बना हुआ है, जो अत्यन्त उत्साह के साथ विश्वव्यापी स्तर पर इस मिशन की सहायता एवं समर्थन कर रहे हैं।
लाइफ ब्लीस फाउन्डेशन ( L.B.F. ) की प्रस्तुतियाँ
लाइफ ब्लीस फाउन्डेशन नित्यानंद मिशन का शिक्षण अंग है। यह विभाग विशेष प्रकार के ध्यान के कार्यक्रम विश्व भर में प्रस्तुत करता है। इन कार्यक्रमों से करोड़ों लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तरों पर लाभ मिल रहे हैं।
उनमें से कुछ निम्नलिखित है।
लाइफ ब्लीस प्रोग्राम पहला स्तर - आनंद स्फुरण प्रोग्राम ( LBP I ) ( ASP )
ऊर्जावान बनिये
यह चक्रों से संबंधित कार्यक्रम है। इसमें आपके शरीर के सातों मुख्य चक्र सहज और ऊर्जावान हो जाते हैं। यहा कार्यक्रम आपके विभिन्न वृत्तियों जैसे लोभ, भय, चिंता, ध्यान आकर्षित करने की इच्छा, ईर्ष्या, अहंकार, अकृतज्ञता इत्यादि के बारे में बुद्धि और अनुभव के स्तरों पर स्पष्ट समझ प्रदान करता है। भौतिक स्तर पर आध्यात्मिक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए इसकी रूपरेखा बनायी गयी है।
यह निश्चित समाधान है। आपको अपने आनंद स्वभाव को अनुभव करने के लिए यह बहुत ही प्रभावी कार्यक्रम है, विश्वभर में हजारों लोगों ने इसका प्रमाण दिया है।
नित्यध्यान
– जीवन आनंद का स्रोत
आनलाइन रजिस्टर करके और दीक्षा लेकर उन करोड़ों लोगों में शामिल हो जाइये, जो इस पृथ्वी पर असंबध (UNCLUTCH) अवस्था में आनंद के स्रोत के साथ जीवन जी रहे हैं। नित्यध्यान दैनंदिन ध्यान की प्रक्रिया है। जो पूर्ण मानवता के लिए नित्यानंद जी ने बनाया है। यह एक ऐसा सूत्र या तकनीक है जो अपने आप में पूर्ण है। यह आपके पूरे अस्तित्व पर कार्य करके इसको रूपान्तरित करता है और तैयार करता है इसको आत्मज्ञान के परम अनुभव के लिए। इस तकनीक के हर हिस्से अपने से आगे वाले हिस्सों को परिपूर्ण करते हैं। व्यक्तिगत चेतना को ऊपर उठाने के लिए यह मन से असम्बद्ध होकर जीवन के आनंदमय रूप से जीना सिखाता है। यह नित्य आनंद प्राप्त करने की ध्यान विधि है www.dhyanapeetam.org पर जाकर आनलाइन रजिस्टर कीजिये। आपको Mail द्वारा एक माला, ब्रेसलेट, नित्यानंद जी द्वारा दिया गया आध्यात्मिक नाम आपकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए (वैकल्पिक) नित्य ध्यान की CD और पुस्तक आपकी भाषा में, नित्यानंद जी द्वारा व्यक्तिगत हस्ताक्षर के साथ भेजी जायेगी (कमेन्ट के कालम में अपनी इच्छित भाषा लिख दें)।
नित्यानंद कहते हैं— “इस पृथ्वी पर मेरा उद्भव, मनुष्य की व्यक्तिगत चेतना में एक नये चक्र का सूत्रपात करके सामूहिक विश्वचेतना को उच्चतम चेतना स्तर में प्रवेश कराने के लिये हुआ है।”
और यह कार्य प्रारम्भ हो जायेगा जब एक लाख लोग जीवन मुक्ति की दीक्षा लेकर, जीवन मुक्त का अनुभव लेकर जीने लगेंगे तथा एक करोड़ लोग नित्य ध्यान की दीक्षा ले लेंगे, नित्यध्यान जिसकी रचना इस पृथ्वी पर मनुष्य की आन्तरिक चेतना के आरोह के लिये हुई है।
Contact us
USA:
Los Angeles
Los Angeles Vedic Temple
9720 Central Avenue, Montclair,
CA 91763
USA
Ph.: 1-909-625-1400
Email: [email protected]
URL: www.lifebliss.org
Florida
International Vedic Hindu University
113 N. Econlockhatchee Trail, Orlando
Florida, 32825
Ph.: 626-272-4043
New York
Queens Vedic Temple
129-10 Liberty Avenue, Richmond Hill,
Queens NY 11420
Ph.: 718-296-1995
Ohio
Ohio Ashram
820 Pollock Rd,
Delaware, Ohio
Ph: 740-362-2046
Email: [email protected]
[email protected]
URL: www.mynithyananda.com
Klang Ashram
No 62, Jalan Serempang Dua,
Off Jalan Sungai Betek,
Taman Betek Indah,
41400 Klang, Malaysia
INDIA
Bangalore, Karnataka (Spiritual headquarters. Vedic Temple located here) Nithyananda Dhyanapeetam Nithyanandapuri Kallugopahalli, Mysore Road, Bidadi Bangalore - 562 109 Karnataka Ph.: +91+80 27202801 / 92430 48957 Telefax: 27202084 Email: [email protected] URL:www.nithyananda.org
Varanasi, Uttar Pradesh
Nithyananda Dhyanapeetam
Leelaghar Bldg,
Manikarnika Ghat,
Varanasi
Ph.: 99184 01718
Hosur, Tamil Nadu
Nithyananda Dhyanapeetam
Nithyanandapuri,
Kanuka Estate, Nallur post,
Opposite Rajarajeswari Temple
Girivalam path
Tiruvannamalai
Ph.: 94449 91089 / 94432 33789
Pattanam, Tamil Nadu
Nithyananda Dhyanapeetam
Nithyanandapuri, Puthupatti road,
Pattanam
Rasipuram (Taluk) - 605602
Namakkal disrict
Ph.: 04287 222842
Rajapalayam, Tamilnadu
Nithyananda Dhyanapeetam
Nithyanandapuri,
Kothainachiarpuram,
Rajapalayam,
Virudhunagar District
Ph.: 04563 260002 / 94426 23768
Pondicherry, Tamilnadu
Nithyananda Dhyanapeetam
Nithyanandapuri,
Embalam to Villianoor main road,
Embalam post,
Pondicherry - 605 106
Ph.: 94420 36037 / 97876 67604
Poompuhar Aadeenam, Tamilnadu
Shivarajayoga Mutt
Opposite Poompuhar College
Melayur Post
Seerkaali Taluk
Nagai District - 609 107
Ebook ISBN: 979-8-88572-488-3
नित्यानंद हमें अवगत कराते हैं उससे जो हम नहीं हैं पर सोचते हैं कि हम हैं। हमारे मन के क्रिया-कलापों और इन्द्रियों पर उसके अनवरत प्रभाव को स्पष्ट कर देते हैं। हमारे अपराधबोधों, भयों एवं लालच की शल्यक्रिया करके सिद्ध कर देते हैं कि वे मात्र सामाजिक प्रभाव ही हैं। यह स्पष्ट कर देते हैं कि हम स्वाभाविक हैं प्राकृतिक हैं जबकि हमारा मन समाज द्वारा निर्मित है। हमें प्रेरित करते हैं कि हम अपने मन को लय करके अपने शुद्ध स्वभाव की खोज करें। वह हमें मात्र सामाजिक व्यक्तित्व से उठाकर हमारे असली रूप शुद्ध आध्यात्मिक चेतना पर पहुँचा देते हैं।
www.nithyananda.org
निश्चित समाधान
निश्चित समाधान एक ऐसी पुस्तक है जो हमारे भावावेशों जैसे कामुकता, भय, ध्यानाकर्षण की आवश्यकता, ईर्ष्या, असंतोष एवं अहंकार इत्यादि की साफ सम्पूर्ण समझ देती है। पुस्तक की विषयवस्तु नित्यानन्द के विश्वभर में ध्यान के कार्यक्रमों जैसे आनन्दस्फुरण (ASP) और लाइफ ब्लिस प्रोग्राम (LBP) में दिये गये व्याख्यानों का संकलन है। यह जीवनशैली के संचालक हमारे शरीर के सात चक्रों के बारे में परिचय देती है। इन सातों ऊर्जा केन्द्रों या चक्रों का हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
ASP/LBP ध्यान के कार्यक्रम, हमारे संवेगों-भावावेशों और इन सातों चक्रों के सीधे सम्बन्धों की व्याख्या करते हैं। इसमें हम समझ पाते हैं कि किस तरह ये संवेग/भावावेश हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। कार्यक्रम हमें यह साफ और गहरी समझ दे देता है कि ये भावावेश छायामात्र हैं, बिना किसी असली तत्व के। इन भावावेशों को सम्भालने के लिये शक्तिशाली ध्यान विधियाँ सिखाई जाती हैं। हममें पूर्ण भरोसा, आत्मविश्वास दे दिया जाता है कि हम इन भावावेशों से मुक्त जीवन जी सकते हैं। ये कार्यक्रम हमें विशद् विषय वस्तु दे देते हैं मन की माया और आत्मा के अवसाद से मुक्त होने के लिये, उस मानसिक दासता से मुक्त हो जाने के लिये जो हमारे स्व को एक अनजाने और अन्धेरे बन्धन में जकड़े रहता है। हमें अपने अंतरातम में एक जगह, एक आकाश का निर्माण कर लेते हैं जहाँ हम पूर्ण रूप से अभिव्यक्ति होकर अपने अन्तर्केन्द्र से जुड़ जाते हैं। अपने में केन्द्रित होकर अपनी आत्मा से जुड़ जाते हैं, जो शरीर और मन के परे है, शुद्ध, निर्मल है, नित्य आनन्द है नित्यानन्द है। ये ध्यान के कार्यक्रम लगातार पूरे विश्व में फाउण्डेशन के द्वारा दीक्षित आचार्यों द्वारा संचालित हो रहे हैं।
"स्वामी नित्यानंद की निश्चित समाधान, एक अत्यन्त ज्ञान और समझ देने वाली पुस्तक है जो हमारे दैनन्दिन जीवन की समस्याओं का, आधुनिक जीवन की जटिलताओं का समाधान बहुत ही सहज पवित्र, प्रज्ञापूर्ण और लालित्यमय ढंग से कर देती है। विशेष रूप से पूछे गये प्रश्नों के उत्तर के रूप में यह प्रस्तुति है। स्वामी नित्यानन्द का मौलिक और अप्रभावित दृष्टिकोण अपने तरह का अनोखा और अलग हटकर है। काम, तनाव, विषाद, मानवीय सम्बन्ध इन सभी विषयों को सहज, शान्त और अविचलित तरीके से हास्य कथाओं द्वारा, उदाहरणों द्वारा प्रस्तुत करते हैं और यह निश्चित कर देते हैं कि यह हमारे समझ का अंग बन जाये और पाठक को यह प्रगाढ़ विश्वास दे देते हैं कि यह सब समस्यायें सत्य में कोई समस्या ही नहीं हैं और इस समझ में ही हमारा कल्याण विहित है"
मनिदत्त अग्रवाल सीनियर कंसलटिंग संपादक, हमने माहित
लाइफ ब्लिस फाउण्डेशन द्वारा प्रकाशित.

असंतोष

अहंकार

ध्यानाकर्षण की आवश्यकता

ईर्ष्या

भय

चिन्ता

काम
