साधन गुंजन (हमिंग)
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
(अवधि : ७ मिनट)

इसके बाद है दूसरी अवस्था, जिसमें आप वज्रासन में ही बैठे रहें। अपने दोनों हाथ घुटनों पर चिन मुद्रा (Chin mudra) में, जिसमें दोनों हाथों के अंगूठे और तर्जनी आपस में मिले हों, और बाकी तीन अंगुलिया सीधी हो एवं लें। इस अवस्था में बैठकर ओढ-मुखबन्द रखते हुए तीव्रता से और जितना आप से सम्भव हो उतना हम् (humming) स्वर को लगातार ध्वनित करें। जितना आपसे सम्भव हो उतना जोर से और लम्बे समय तक करें।
आप अपनी पूरी चेतना के साथ हम् की ध्वनि (humming) करें। जब आप पूरी चेतना के साथ हमिंग (humming) करेंगे, तो आपके अन्दर अपने आप जो वार्तालाप चलता रहता है वह कम होने लगेगा। आप लगातार अपने मन से बातें करते रहते हैं। हम किसी और व्यक्ति से बातें न भी करें तो भी लगातार अन्दर ही अन्दर विचारों की गतिविधि होती रहती है। हमिंग (humming) एक बहुत ही अच्छी साधना है, जिससे अन्दर जो विचारों का हलचल चलता है उसको कम करने में मदद मिलती है।
अक्सर लोग पाते हैं, कि बिना विचारों का बैठना बहुत ही कठिन होता है। जब आप अपनी प्रौढावस्था में इस साधना को करने का साहस करते हैं। तो सबसे पहले आप अपने में विरोध की भावना देखेंगे। आपका मन विरोध करेगा। वह चुपचाप बैठना नहीं चाहता क्योंकि वर्षों से उसकी दौड़ने की आदत है। अचानक उसको चुपचाप बैठना भारी पड़ेगा। वह स्पष्ट रूप से विरोध करेगा। सच्चाई यह है कि प्राय: लोग विचार रहित होने का जब प्रयत्न करते हैं तब अकस्मात् बहुत सारे विचार उठने लगते हैं। हमारे मन को सदियों से विचार-रहित रहने का अभ्यास नहीं है। इसे शान्त करने के कोई भी प्रारंभिक प्रयास धारा के विरुद्ध तैरने के समान है और निश्चित रूप से नदी अपना विरोध प्रकट करेगी, जब धारा के विरुद्ध तैरने का प्रयास करेंगे।
यही समय है कि बहुत से लोग ध्यान साधना को छोड़ देते हैं। वह हतोत्साहित अनुभव करते हैं और सोचते हैं, साधना हमारे लिए सम्भव नहीं है। लेकिन मैं आपको बता दूँ कि यही अनुभव सभी साधकों को होता है, साधना के प्रारम्भ में। आपको प्रयास करते रहना है। इस प्रयास को मैं तपस्या कहता हूँ। यदि आप आरम्भ में ही हतोत्साहित हो जायेंगे तो कभी भी सफल नहीं होंगे।
एक पौराणिक कथा है कि एक बार देवता और राक्षस दोनों ने मिलकर समुद्र को मथकर अमृत निकालने का प्रयत्न किया, पर आश्चर्य की बात है कि समुद्र को मथने के बाद पहले विष ही निकला। समुद्र मथने के समय बहुत कुछ निकला, सबसे बाद में अमृत निकला। साधना की प्रक्रिया के साथ इस पौराणिक कथा का गहरा सम्बंध है। जब साधना प्रक्रिया में मन का मंथन शुरू होता है, आत्मानुभव ज्ञान करने के लिए तब हमेशा सबसे पहले नकारात्मकता बाहर आती है जिसे पहले दबाया गया है। हतोत्साहित मत हो। यह प्रगति का संकेत है कि इस प्रक्रिया के समय सारी नकारात्मकता आपके अन्दर से बाहर निकल रही है। ध्यान का अभ्यास आप करते रहिए, जब तक कि आप परम अनुभव की स्थिति को प्राप्त नहीं कर लेते। हम् ध्वनि को नाभि क्षेत्र से शुरु होना है। आप से जितना सम्भव हो उतना ऊँचा और उतनी देर तक करें। कोई आवश्यकता नहीं है उस समय गहरी श्वास लेने की। तनावग्रस्त होने की कोई जरूरत नहीं है। आराम से करिये। अपनी पूरी उर्जा और स्वयं को इस कम्पन्न को उत्पन्न करने मे लगा दीजिये।
आप कोशिश करिये हम् ध्वनि के बीच के अन्तर को कम करने का आप कुछ समय के बाद अनुभव करेंगे, कि आपके बिना प्रयास का अपने आप हो रहा है। आप केवल श्रोता बन कर रह गयें शरीर और मन दोनों हम ध्वनि के कम्पन से गूंजना शुरू हो जायेगा।

इसको आप ब्रजासन में बैठकर दोनों हाथों को घुटने के ऊपर रखकर चिन मुद्रा में करें। चिन मुद्रा यहाँ चित्र से बताया गयी है। इसमें दोनों हाथों को घुटने पर रखेंगे, और दोनों हाथों का अंगूठा और तर्जनी एक साथ मिला हो और बाकी अंगुलियाँ खुली होगी। चिन मुद्रा मदद करती है उर्जा को पूरे शरीर में फैलने में। यह आत्मिक ऊर्जा को शरीर के बाहर क्षय होने से रोक देती है।
पहले दो चरण लगातार श्वास लेने की प्रक्रिया और तीव्रता से हम् ध्वनि के उच्चारण के बाद, हम प्रवेश करेंगे अगले चरण में जहाँ हम अपने अन्तर क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।
यदि आप इस हम् ध्यान को पसन्द करते हैं और इसके बारे में और जानना चाहते हैं। तो आप महामंत्र तकनीक का अभ्यास कर सकते हैं। जिसको आनन्दस्फुरण कार्यक्रम (ASP) या लाइफब्लीस टेकनिक (Life Bliss Program) में सिखाया जाता है।