KAILASA Library/परमहंस नित्यानन्द/अनियमित श्वास प्रश्वासSign in
परमहंस नित्यानन्द

अनियमित श्वास प्रश्वास

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

(अवधि : ७ मिनट)

वज्रासन में बैठा व्यक्ति

वज्रासन में बैठ जाइये और आँखें बंद कर लीजिये, दोनों हाथ कमर पर रख लीजिये। और जोर जोर से साँस लीजिये और छोड़िये।

श्वास - प्रश्वास गहरा और लयरहित हो। अपना पूरा ध्यान श्वास प्रश्वास पर केन्द्रित कर दीजिये। वस्तुतः आप स्वयं श्वास प्रश्वास की प्रक्रिया बन जाये। यह क्रिया सात मिनटों तक करनी है।

साधारणतः हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार सहस्रार से मूलाधार चक्र की तरफ होता है (सिर से मेरुदण्ड के नीचे की तरफ) इस संचार की दिशा को नीचे से ऊपर की तरफ करने में वज्रासन सहायक होता है।

किसी भी आध्यात्मिक क्रिया को प्रारंभ करने के लिये, श्वास-प्रश्वास सबसे अच्छा स्थान है। अनेकों प्रकार की ध्यान की विधियाँ हैं, कुछ साक्षी भाव पर आधारित हैं तो कुछ, शब्दों और मंत्रों के जप पर आधारित हैं। किन्तु किसी भी ध्यान क्रिया के प्रारंभ को श्वास-प्रश्वास पर आधारित करना उत्तम है।

हमारे शरीर में दो तरह की प्रक्रियायें हैं। एक है स्वनियंत्रित और दूसरी अनियंत्रित। हाथ और पैरों का संचालन एक नियंत्रित प्रक्रिया है जबकि हृदय की धड़कन और मस्तिष्क के क्रियाकलापों को आप नियंत्रित नहीं कर सकते। यह सब अनियंत्रित प्रक्रिया है। किन्तु श्वास-प्रश्वास एक ऐसी लेते हैं, आप अपने को सहज और हल्का अनुभव करने लगते हैं और तनाव समाप्त हो जाता है। मन और श्वास पूरी तरह एक दूसरे से सम्बन्धित है। आपने देखा होगा, जब आप श्वास रोक लेते हैं तो सोचने की क्रिया रुक जाती है। श्वास ही मन के लिये इंधन का काम करता है। संस्कृत में हम प्राण शब्द का प्रयोग करते हैं, यह सीधा श्वास का पर्यायवाची नहीं है, इसका अर्थ है, ऊर्जा जो, श्वास के साथ अंदर जाती है। यही ऊर्जा, जीवन ऊर्जा है।

तैत्तरीय उपनिषद में पंच कोशों के बारे मे लिखा है। अन्नमय कोश (भौतिक शरीर), प्राणमय कोश (श्वास प्रश्वास), मनोमय कोश (मन शरीर), विज्ञानमय कोश (प्रज्ञाशरीर) और आनंद मय कोश (आनंदशरीर)। ये कोश, प्याज के छिलके की तरह है जो केन्द्र को, आत्मा को ढके रहते हैं। सारी इच्छायें प्राणमय कोश में एकत्रित रहती हैं। अतः इच्छाओं के अनुसार, आपका प्राण श्वास - प्रश्वास की गति परिवर्तित होती रहती है। आपकी श्वास और इच्छायें एक दूसरे से मजबूती से जुड़ी हुई हैं। आपने देखा होगा जब मन में बहुत सारी इच्छायें होती हैं उस समय श्वास तेज और भारी हो जाती है और जब बहुत कम इच्छायें होती हैं उस समय श्वास प्रक्रिया सहज हो जाती है।

मन और श्वास एक दूसरे से संबंधित होनेसे, एक के बदलने से दूसरा स्वतः बदल जाता है। और पहले हमनें देखा कि भावनायें कैसे श्वास के रूप को प्रभावित करती हैं। उसी तरह यदि हम श्वास प्रक्रिया को नियंत्रित करें या परिवर्तित करें तब यह सीधा मनोभाव और मन की स्थिति को प्रभावित करेगा।

हमारी सारी यादें हमारी मांसपेशियों में एकत्रित् रहती हैं, और मैं पूरी तरह से मानता हूँ कि यदि शरीर का कोई अंग कटकर अलग हो जायें तो धीरे धीरे उस अंग से संबंधित यादें भी मर जाती हैं। एक छोटा सा प्रयोग करके देखिये, प्रयत्न कीजिये, जीवन की किसी पुरानी घटना को याद जिससे शरीर में दबे हुये भावावेशों का नाश होता है। साधारणतः हमारी मांसपेशियाँ सदैव ही तनावपूर्ण रहती हैं। अव्यवस्थित साँस प्रक्रिया हमारी मांसपेशियों को तनाव रहित करके संस्कारों की सफाई प्रारम्भ कर देती है।

हमारे अन्दर का प्रत्येक भावावेश एक अलग प्रकार की श्वास प्रक्रिया को उत्पन्न करता है। आपने देखा होगा, बच्चे सदैव श्वास गहरी और सहज रूप से लेते हैं, उनकी श्वास सतही नहीं होती। लेकिन जैसे जैसे वे बड़े होते हैं, समाज उनको अपने अनुसार ढालना प्रारंभ कर देता है। दुःख, सुख, अपराध बोध, विश्वास, तनाव आदि भावावेशों का अनुभव, उनके श्वास क्रिया को पूरी तरह बदल देता है। अब, यदि आपको इस ढाँचे को झकझोर देना है वह जो ढाँचा उत्पन्न होता है सालों से दबाई हुई विभिन्न भावनाओं से, तो फिर, सब कुछ अस्तव्यस्त करना होगा, पूरी तरह हिला देना होगा। दूसरा नये तरह का ढाँचा ढालने का प्रयत्न करना इसका समाधान नहीं है। आपको अपने अन्दर चक्रवात पैदा कर देना होगा, ताकि दबे हुए संस्कार और भावनायें दूर हो व बाहर निकल जायें। इसीलिये मैं किसी तरह के लयबद्ध प्राणायाम का निर्देश नहीं देता। इस ध्यान विधि में मात्र अव्यवस्थित गहरा श्वास प्रश्वास पर्याप्त है। यह लयहीन गहरा श्वास प्रश्वास, आपके पुराने संस्कारों को विनष्ट कर देता है। यह उसी तरह है जैसे, आप किसी पेड़ को जोर से हिलाये तो उसके सूखे और मरे हुए पत्ते झड़ जाते हैं। उसी तरह यह जोर की लयहीन गहरी श्वास प्रक्रिया आपके दबे हुए तंत्र को हिलाने की प्रक्रिया है। आपके सभी पुराने दबे भावावेश और संस्कार साफ हो जायेंगे।

गहरी श्वास प्रक्रिया से एक और बात होती है आपके अन्दर ज्यादा आक्सीजन पहुंचती है और कार्बनडाइआक्साइड शरीर से बाहर निकलती है और आप हल्के तथा प्रफुल्ल अनुभव करते हैं। रक्त में आक्सीजन की मात्रा बढ़ जाने से, स्वतः शरीर के अंग जीवित हो उठते हैं और उससे शरीर के अणुओं में अधिक जैविक ऊर्जा बनने लगती है।