KAILASA Library/परमहंस नित्यानन्द/नित्य ध्यानSign in
परमहंस नित्यानन्द

नित्य ध्यान

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

'Nithya Dhyaan' in Hindi

परमहंस नित्यानंद

Published by Life Bliss Foundation

नित्य ध्यान

(अनंत, शाश्वत, नित्य आनंद के लिये ध्यान की विधि)

इसके पहले कि मैं नित्यध्यान के बारे में बताऊँ, मैं इस ध्यान के प्रकटीकरण की पृष्ठभूमि के बारे में संक्षिप्त रूप से बताना चाहूँगा। आत्मज्ञान प्राप्त होने के बाद मैं काफी लम्बे अन्तराल (सम्भवतः महीनों) तक मौन स्थिति में था, उस समय मैं ऐसी ध्यान विधि की खोज में था, जिसकी द्वारा जो अनुभव मुझे हुआ था, वही दूसरों में भी उत्पन्न किया जा सके। इस खोज के फलस्वरूप पहला उद्घाटन जो हुआ वह आनंदस्फुरण कार्यक्रम (लाइफब्लिस प्रोग्राम) था जिसमें मैंने शरीर के सात ऊर्जा केन्द्रों (चक्र) पर काम किया और इन चक्रों को शुद्ध और ऊर्जावान करने के लिये ध्यान की विधि प्रकट की। इसके बाद आया, नित्यानंद स्फुरण कार्यक्रम जहाँ सूक्ष्म ऊर्जा शरीर के सात कंचुक शरीरों के लिये ध्यान की विधियाँ बनी, जो परम सहायक थी शान्त और आनंदपूर्ण मृत्यु के लिये, अपने निर्धारित समय पर। इसके बाद मैं अनवरत रूप से विभिन्न प्रकार की ध्यान की विधियाँ देता रहा जैसे ध्यानस्फुरण प्रोग्राम, आत्मस्फुरण प्रोग्राम इत्यादि, इस प्रयास में कि व्यक्ति हर मार्ग और संभव तरीके से आत्मसाक्षात्कार एवं पूर्णत्व को प्राप्त कर सके। मेरे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से, १०० के लगभग, ध्यान की विधियाँ प्रस्तुत हुई। इनमें से हर एक ध्यान विधि का एक मात्र प्रयास था कि मनुष्य के अस्तित्वगत किसी पहलू पर काम करते हुए, उसकी व्यक्तिगत चेतना के स्तर का उत्थान हो सके।

लोग सदैव मुझसे पूछते रहे कि क्या ऐसी कोई ध्यान विधि नहीं है जो सर्वसाधारण के लिये