चक्र ध्यान
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
(उर्जा केन्द्र) (अवधि : ७ मिनट)

इस चरण में यदि आप बैठ सकते हैं, तो वज्रासन में बैठे रहें, यदि आप इस तरह नहीं बैठ सकते तो आप सुखासन में बैठ सकते हैं। अपने हाथों को चिन्मुद्रा में रखें। अब आप अपनी चेतना (ध्यान) को एक-एक करके सभी चक्रों पर ले जायेंगे। मूलाधार चक्र (Root center) से लेकर सहस्रार चक्र (Crown center) तक हमारे शरीर में सात उर्जा केन्द्र है। आवश्यकता है, इन चक्रों की पराभौतिक जगह जानने की।
हमारा पूरा व्यक्तित्व तीन शरीरों से बना है पहला स्थूल शरीर, दूसरा सूक्ष्म शरीर और तीसरा कारण शरीर। और इसी तरह तीन चेतना के तल है जाग्रत अवस्था, स्वप्न अवस्था और सुषुप्ति अवस्था। इन तीन शरीरों और तीन चेतना की अवस्थाओं के पार आत्मन् स्थित है, चाहे इसे जो भी नाम दे दें। संस्कृत में इस परम स्थिति को शरीर त्रैव लक्षण, पंचकोशातीत या अवस्था त्रय साक्षी कहते हैं, (तीनों शरीर का साक्षी, पंचकोशों के ऊपर और तीन चेतनाओं का साक्षी) ध्यान से भर देते हैं, उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके, तब इन ऊर्जा केन्द्रों से नकारात्मक भावावेशों का अवरोध समाप्त होने लगता है। और हमसे प्रेम और करुणा जैसे सकारात्मक भावावेश उत्पन्न होने लगते हैं।
हमारी बहुत सी बीमारियाँ केवल मानसिक ही होती है। इन की जड़ मन में स्थित होती है। जो हम देखते हैं वह परिणाम है और इसलिए हम कभी भी मन और शरीर के सम्बन्ध को नहीं समझ पाते। जब कोई उर्जा केन्द्र अवरोधित होता है तब शरीर में उसके पास का अंग प्रभावित होता है। आपने ध्यान दिया होगा, जब हम चिन्ता करते हैं, तो उस समय हमारे पेट में कुछ परेशानी उत्पन्न हो जाती है। तो सबसे जरूरी है आप अपने शारीरिक और मानसिक बीमारियों को ठीक रखने के लिए अपने सभी ऊर्जा केन्द्र को शुद्ध रखे। नीचे मैंने बताया है, कि क्या ऊर्जा केन्द्र को अवरोधित करता है और क्या उसे खोल देता है या शुद्ध करता है।
सभी मनोभाव जैसे कल्पनाविचित्र, डर, चिन्ता, दूसरे का ध्यान आकर्षित करना, ईर्ष्या, अहंकार, असन्तुष्टि इन सभी का नकारात्मक अस्तित्व है। यदि एक कमरे में कुछ वस्तु रखी है, और आप से कहा जाता है कि उस वस्तु को आप उठा लाये, तो आप उसे उठा लायेंगे। क्योंकि उसका एक सकारात्मक अस्तित्व है। लेकिन यदि हम आपको कहे कि वहाँ एक कमरा है जिसमे अंधेरा है, और उस अन्धकार को उठाकर लायें तो आप अन्धकार को उठा कर नहीं ला सकते क्योंकि उसका नकारात्मक अस्तित्व है, उसको उठाया नहीं जा सकता। यदि आप जाकर दीपक या बल्ब जला दें तो अंधेरा अपने आप समाप्त हो जायेगा।
| ऊर्जा केन्द्र | अवरोध के कारण | खोलना |
|---|---|---|
| मूलाधार चक्र | कल्पना एवं फन्तासी | सच्चाई को स्वीकार करना |
| स्वाधिष्ठान चक्र | मृत्यु का भय | मौत की सच्चाई को स्वीकार करना |
| मणिपूरक चक्र | चिन्ता | चिन्ताओं के बारे में चिन्ता करना बन्द कर दें |
| अनाहत चक्र | दूसरे का ध्यान आकर्षित करना | बिना शर्त प्यार करना |
| विशुद्धि चक्र | तुलना या ईर्ष्या | प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में अद्वितीय है |
| आज्ञा चक्र | शुष्कता एवं अहंकार | सरलता एवं सहजता |
| सहस्रार चक्र | असन्तुष्टि | कृतज्ञता |
कोई सम्बंध नहीं है। आप एक कप काफी पीने के लिए सोचते हैं, और दूसरे ही क्षण आफिस में जो काम अधूरा पड़ा है उसके बारे में सोचने लगते हैं। दोनों ही घटनाएं अपने आप मे स्वतंत्र है। यदि दो विचार लगातार किसी एक ही घटना से सम्बन्ध हो तो भी वे परस्पर असम्बद्ध होते हैं क्यों कि उनके निरन्तरता नहीं होती है। हमेशा दो विचारों के बीच में अन्तर होता है। उस विचार के बीच में एक खामोशी होती है। विचार स्वभावतः ही असम्बद्ध होते हैं।
समस्या तब उत्पन्न होती है, जब हम इन विचारों को आपस में जोड़ते जाते हैं। हम इन असम्बद्ध विचारों को जोड़ते जाते है और कष्ट पाते हैं। उदाहरण के लिए यदि हमने आइसक्रीम दस साल पहले खायी है और आइसक्रीम हमने सात साल पहले खायी है, और हमने आइसक्रीम दो साल पहले खायी है। और हमने आइसक्रीम कल खायी है। यह सभी अनुभव आपको बहुत अनन्ददायक रहे होगा। जब भी आप आइसक्रीम खाये होंगे हर पल आप इसका अलग आनंद उठाये होंगे। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब हम इन सभी अनुभवों को आपस में जोड़ते हैं, और एक कड़ी बनाते हैं, आप समझते हैं कि आइसक्रीम खाने से मग्ग आता है।
आप इस अनुभव को फिर से दोहराने का प्रयत्न करते हैं आप हमेशा एक प्रकार के अनुभव से जुड़े विचारों की एक कड़ी (Shaft) बनाते हैं। हो सकता है आप कुछ समय पहले आइसक्रीम खाने का आनन्द उतना नहीं लिए हो जितना कुछ दिन पहले या कुछ साल पहले लिए थे। यद्यपि आप आइसक्रीम खाने का आनन्द नहीं उठाया है, तब भी आप विश्वास करने लगते हैं कि आइसक्रीम आपका पसंद है।
उसी प्रकार कष्ट का अनुभव है जो दर्द का अनुभव दस साल पहले हुआ हो, और जो दर्द का अनुभव सात साल पहले हुआ हो, जो दर्द का अनुभव तीन साल पहले हुआ हो, और जो दर्द का अनुभव कल हुआ हैं, यह सभी अलग-अलग घटना है। लेकिन हम इन सभी दर्द के अनुभवों को जोडने लगते है और सोचने लगते हैं "मेरा जीवन एक दर्द है"। यदि आपको अपनी जिन्दगी में बहुत सारी खुशियाँ मिली हो तो कह सकते हैं "मेरा जीवन बहुत सुखमय है" लेकिन यह सच्चाई नहीं है। आपकी जिन्दगी में न केवल दुख है न केवल सुख है। हम गलती करते हैं इन सभी घटनाओं को आपस में जोड़कर। विचार का एक दूसरे से सम्बंध है, यह धारण ही गलत है।
हम उन्ही विचारों को जोड़ते हैं जिन्हे हम याद रखते हैं और स्वयं कड़ी (Shaft) तैयार करते हैं। जैसे फूलों का गुच्छा हो और उसमें से हम कुछ फूल निकाल कर माला बनाते हैं। हमारे पास करोड़ो विचार हैं, लेकिन हम कुछ ही विचारों को जिन्हें हम याद रखते हैं, उन्हें ही आपस में जोड़ते हैं और कड़ी (Shaft) तैयार करते हैं। कड़ी (Shaft) की रचना ही पहला (मूल) पाप है जब हम कड़ी (Shaft) बनाते हैं तो पीड़ित होते हैं।
यदि आप के पास आनन्द की अनुभूति की कड़ी है, तो आप उस अनुभव की कड़ी को बढ़ाने का प्रयत्न करेंगे। क्योंकि उसी आनन्द की अनुभूति को फिर से अनुभव करना चाहेंगे। यदि दर्द के अनुभव की कड़ी बनायी है, तो आप उस कड़ी को तोड़ने का या उससे बचने का प्रयत्न करेंगे। क्योंकि आप उस दर्द के अनुभव से बचना चाहते हैं। हम न तो उसको बढ़ा सकते हैं, न तो उससे बच सकते हैं। क्योंकि कड़ी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कड़ी मात्र एक कल्पना है, झूठी है, इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
आपने जो भी अनुभव किया है वह अपने आप मे स्वतंत्र है। जिस समय आप उस अनुभव को आपस में जोड़ते हैं, तो आप अपने लिए नर्क तैयार करते हैं, आप पीड़ा की अनुभूति की रचना करते हैं। अब हम समझ सकते हैं कि पीड़ा की अनुभूति भी एक कल्पना है। क्योंकि यह कल्पना के आधार पर है। इसका अस्तित्व ही अवास्तविक है। कड़ी अवास्तविक है उसका अपने आप में विचारों की कड़ी बनाते हैं। जिस सम्बंध का अनुभव तीन साल पहले किया है जिस सम्बंध का अनुभव एक साल पहले किये हैं। और जिस सम्बंध का अनुभव आप अभी कर रहे हैं यह सभी एक अलग अलग घटनाये हैं। जिस समय आप इन घटनाओं को जोड़ते हैं तो आप कड़ी को और बड़ा करने का अथवा तोड़ने का प्रयत्न करते हैं। यदि सम्बंध ने आपको सुख दिया है तो आप आशा करते हैं कि इस सम्बंध से भविष्य में सुख मिलेगा। यदि आपका सम्बंध दुखद है तो आप उस सम्बंध को तोड़ने का प्रयत्न करेंगे या उसके बारे में अपना विचार बनायेंगे कि यह सम्बंध हमारे लिए ठीक नहीं है। लेकिन आप इसे स्वीकार नहीं करते कि आपके सम्बंध का प्रत्येक क्षण एक नया अनुभव है। हर बार वे नए लोग मिल रहे हैं और हम स्वभावतः ही असम्बद्ध है।
असली समस्या का कारण दुख और सुख नहीं है। असली समस्या इन दोनों को गलत समझने की है, और अन्त में कल्पना की कड़ी बनाने की हैं। महात्मा को यदि सुख मिलता है तो वह उस सुख का भोग करता है, और उसे भूल जाता है। यदि उसे दुख मिलता है तो उसे भोग कर उसे भूल जाता है। वह उन अनुभवों को समय के साथ ढोता नहीं है। जब भी हम अनुभव का समय के साथ ढोना प्रारम्भ करते हैं तो उसके साथ ही यातनायें प्रारम्भ हो जाती है।
हम इस बाह्य जगत को जीते हुए भी शान्ति और आनंद में केन्द्रित रह सकते हैं। बाह्य जगत की किसी भी चीज का परित्याग करने की कोई आवश्यकता नहीं है, मात्र जो छोटी ली मैं की भावना है उसका परित्याग कर देना है। एक बार जब हम कड़ी बनाना बन्द कर देते हैं, तो हमें अनुभव होने लगता है, कि अपनी पहचान जिसको हमेशा हम पकड़ कर रखना चाहते हैं वही एक मात्र कारण है सभी दुखों का। जिस क्षण हम अपनी पहचान, अपने अहम्, को त्याग देते हैं हम आनंद में प्रवेश कर जाते हैं। उस अवस्था में बाहर की घटनायें आपको प्रभावित नहीं कर पाती, क्योंकि आपने इन घटनाओं को आपस में जोडकर देखने के स्वभाव का परित्याग कर दिया है। कोई विचार नहीं हो सकता, वर्तमान में मात्र चेतना होती है। वर्तमान चैतन्य होता है। अतः जब तक विचार उपस्थित है, हम वैचारिक कड़ी का निर्माण करते रहेंगे। हम इन विचारों को जोड़कर सुख और दुख की काल्पनिक कड़ियों का निर्माण करते रहेंगे। जिस क्षण इस कड़ी का निर्माण होता है, उसी क्षण असत्य के साथ तादात्म्य बन जाता है। इसका कारण है कि विचार कभी भी एक दूसरे से जुड़े नहीं होते, फिर भी हम उन्हें जोड़ देते हैं। विचारों को जोड़कर देखने की प्रक्रिया ही जीवन के सारे दुखों का मूल कारण है। चूंकि हम विचारों को मिलाकर सोचते हैं, तभी एक काल्पनिक अस्तित्व जन्म लेता है। इसे शंकर जीव कहते हैं। जब भी यह जीव अस्तित्व धारण करता है, मिथ्या जगत भी अस्तित्व धारण कर लेता है। जब हम स्वतः ही विचारों को असम्बद्ध कर लेते हैं तो यह नकली पहचान तिरोहित हो जाती है, और ब्रह्म चेतना प्रकाशित हो जाती है।
हमारे पास अपनी दो प्रकार की पहचान है। एक जिसका परिचय हम बाह्य जगत में देते हैं, और दूसरी जिसका परिचय हमारे अपने अन्तर्मन से हैं। जो परिचय हम बाह्य जगत को देते हैं उसे अहंकार कहते हैं। जो परिचय हम अपने अन्तर्मन को देते हैं, उसे ममकार कहते हैं। दोनों का आपस में निरन्तर मतभेद रहता है। उदाहरण के लिए बाहर की दुनिया में अपना परिचय हम यह है, हम वह हैं, कि पद्धति के आधार पर देते हैं। लेकिन अन्तर्मन में हमको पता है कि हम कहीं पर अटके हैं। इन दोनों परिचयों के बीच में अन्तर होता है। जो हम अपना परिचय बाहर में देते हैं वह हमेशा सच्चाई से ज्यादा होता है। व्यक्ति प्रयत्न करता है अपने आप को दूसरों के सामने बेहतर साबित करने का। लेकिन जब हम अपना परिचय अपने को देते हैं, तो जितनी सच्चाई है, उससे कम ही अपने को आँकते हैं। जो हमारे अन्दर शक्ति है उससे हम कभी सन्तुष्ट नहीं होते उसका सही अवलोकन नहीं करते। हम लोग निरन्तर अपने आप को किसी तरह बेहतर करना चाहते हैं। हम या तो आध्यात्मिक ही में असन्तुष्ट हैं या हम भौतिकता में असन्तुष्ट हैं। हमारे असंतुष्ट व्यक्तित्व में
आप चाहे माने या नहीं, स्वीकार करे या नहीं, आप आत्मन् हैं। आप स्वभावतः असम्बद्ध है। तो आप इस समझ के साथ अगले सात मिनट तक मौन बैठें, और असम्बद्ध स्थिति को अनुभव करें, इस स्थिति में आनेसे पूरा अन्तरमन आनन्दमय होगा। यह एक उत्कृष्ट तकनीक है, आत्मज्ञान की अवस्था का अनुभव करने के लिए।
यदि आप इस सच्चाई से प्रेरित हुए हैं, तो आप नित्य ध्यान स्फुरण कार्यक्रम भी करें, जिसमें आत्मन् के असम्बद्ध धारणा के बारे में बिस्तार में बताया गया है।
नित्य ध्यान स्फुरण कार्यक्रम २ दिन का ध्यान कार्यक्रम है, जिसको बनाया गया है अपने स्वयं में केंद्रित होने के लिए और अपने सच्चे ध्यानमय स्वरूप से जुड़ने के लिए। यह कार्यक्रम हमें मन की जकड़न से मुक्त करता है, हमारे भावावेशों के चंगुल से जुड़ाता है जो मन के ही उत्पाद हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य, सुख दुःख से सम्बन्धित हमारी पुरानी मानसिक बनावट को तोड़कर, साफ करके, खुला स्थान तैयार करना है जिसमें ध्यान पल्लवित और पुष्पित हो सके।