5. परमहंस नित्यानंद के बारे में
# परमहंस नित्यानंद के बारे में

आध्यात्मिक चुम्बक अरूणाचल के प्रभामण्डल में, दक्षिण भारत स्थित, तिरूवन्नमलाई नामक ऊर्जा केन्द्र में, 1 जनवरी, 1978 को पिता अरूणाचलम एवं माँ लोकनायकी के घर राजशेखरन के रूप में नित्यानन्द का जन्म हुआ। परिवार के ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि यह बालक सन्त महात्माओं के भी राजा के रूप में उभरेगा।
3 साल की उम्र में नित्यानन्द, योगगुरु योगिराज रघुपति महाराज के सम्पर्क में आये, जिन्होंने कठिन साधना द्वारा इनके शरीर को तैयार किया, सम्भवतः अन्तःप्रज्ञा द्वारा जानकर कि इस यूवा शरीर में ऊर्जा का विस्फोट होने वाला है।

बचपन की एक तस्वीर 10 साल की वय में परमहंस ध्यान मुद्रा में।