KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/इनर अवेकनिंगSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

इनर अवेकनिंग

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

Graduates of Inner Awakening program

'इनर अवेकनिंग एक कार्यक्रम नहीं, यह एक अत्युत्तम दुर्लभ संभावना है। यह अंततः है आपके अपने परिवर्तन का स्वयं अनुभव, आपका घनिष्ठ संपर्क आप ही की अपनी उच्चतम संभावनाओं से। इनर अवेकनिंग हर क्षण एक ताजा परिचय है, क्योंकि जीवन आपको अपना परिचय दे रहा है हर क्षण प्रतिक्षण। कोई भी पूर्वसूचित नहीं कर सकता कि इस कार्यक्रम में आपका अद्वितीय अनुभव क्या होगा! लेकिन मैं यह बता सकता हूं क्योंकि यह मैंने बार बार होतें देखा है। इनर अवेकनिंग से कोई भी नहीं - कोई भी नहीं कभी वापस गया है, बिना 'जीवनमुक्ति' के कम से कम एक पहलु के प्रत्यक्ष अनुभव के।"

  • परमहंस नित्यानंद जी ~
Nithyananda blessing an initiate

क्या आप अपने 'वास्तविक' स्वरुप से मिलने के लिए तैयार हैं क्या आप सामाजिक प्रतिबंधों के व्यक्तित्व से मुक्त अपने 'व्यक्तिगत आत्म' से परिचित होने के लिए तैयार हैं, जो पूर्णतः अद्वितीय 'आप' है ? क्या आप अपनी अश्रद्धा से परिचित होने और अपनी वास्तविकता को खोजने के लिए तैयार हैं ?

क्या आप अपनी उच्चतम क्षमता तक पहुँचाने के लिए तैयार हैं और अपनी मनचाही वास्तविकता को जीवन देने हेतु तैयार हैं? यदि आपका उत्तर 'हाँ' है तो 'इनर अवेकनिंग' आपके लिए ही है! इनर अवेकनिंग एक अद्वितीय जीवन परिवर्तनीय कार्यक्रम है जो आपको, आपके 'स्वयं' से परिचित कराता है!

एक दुर्लभ सजीव अवतार द्वारा रचित एवं संचालित इनर अवेकनिंग कार्यक्रम आपको शक्तिशाली जीवन परिवर्तनों की एक इसी यात्रा पर ले जाता है जो आपको स्वयं की उच्चतम संभावना से परिचित करायेंगी।

यह कार्यक्रम 'कुण्डलिनी शक्ति' के जागरण पर केन्द्रित है। जैसे ही आपकी कुण्डलिनी शक्ति दीक्षा के माध्यम से जागृत होती है, आप प्रत्याघात चैतन्य जागृति का अनुभव करेंगे जो की आपको सकारात्मकता, सर्वोच्च संभावना, अद्भुत नेतृत्व, ओर विलक्षण आत्मज्ञान की और अग्रसर करेगीं।

इनर अवेकनिंग अद्वितीय क्यों है ?

इनर अवेकनिंग आपको जीवन के उपयुक्त ज्ञान से सशक्त करता है। इनर अवेकनिंग में आप साक्षात जीवंत अवतार परमहंस नित्यानंद जी की शारीरिक उपस्थिति में रहते हैं। ऐसे प्रबुद्ध चेतना के संपर्क में २१ दिन रहने मात्र से आपमें कई संभावनाएं जागृत हो जाती हैं। जब आप ५०००० वर्षों से भी पुराने चार तत्वों पर अपने जीवन को आधारित करेंगे तो आप जीवन की समझ के प्रति स्वयं की धारणा परिवर्तन का अनुभव करेंगे। इन तत्त्वों में आपके स्वयं एवं जीवन से संबंधों को परिवर्तित करने की क्षमता है और यह ज्ञान आपको मुक्ति और अपनी मनचाही वास्तविकता के निर्माण के लिए सशक्त करता है। एक बहुआयामी जीवन का अनुभव कीजिये जिसमे योग, सात्त्विक भोजन, पुरातन वैदिक उत्सव सम्मिलित हैं। जब आप एक पवित्र ऊर्जा क्षेत्र में होते हैं तो ये तत्व (सिद्धांत) सहज ही आपके लिए सत्य (अनुभव) बन जाते हैं। गहरे शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक चिकित्सा का अनुभव कीजिय। अपनी मूल वासनाओं के बारे में जानिये जो की आपकी जीवन को दिशा प्रदान करती हैं। आप जैसे ही इन मूल वासनाओं से पूर्णत्व लाते हैं, आप चेतना के साथ जीवन को जीने एवं धरनाबोध करने हेतु सशक्त हो जाते हैं। स्वयं व अन्यों को लाभान्वित करने के विज्ञान में दीक्षित हो जाईये ओर एक अध्यात्मिक कार्यकर्ता बनने के मार्ग पर अग्रसर हो जाईये जिससे की आप विश्व चेतना को नयी उनचायियो तक पहुँचाने में सहयोग कर सकेंगे। इतना ही नहीं आप स्वयं व अन्यों का उपचार करने की दीक्षा एवं ज्ञान भी प्राप्त करेंगे।

With participants India in Rishikesh, India

With participants India in Rishikesh, India

With participants on a cruise in the waters of Thailand

With participants on a cruise in the waters of Thailand

With participants in Bali, Indonesia

With participants in Bali, Indonesia

ईनर अवेकनिंग प्रतिभागियों के अनुभव

सिंथिया नार्निसी - योग शिक्षक, स्वास्थ्य

सिंथिया नार्निसी

प्रशिक्षक, लेखक-शिकागो, संयुक्त राज्य अमरीका पहले दस दिनों मे हमें कई भावनात्मक उपचार का अनुभव हुआः स्वयं से, दूसरों से, अपने स्वास्थ्य से एवं अपने पूर्व जन्म की असम्पू्र्ति को मिटाने पर कार्य किया| परमहंस नित्यानंद जी ने हमें एक लक्ष्य के मुताबिक इन प्रक्रियाओं का अनुसरण करने के लिए कहाः वह अवस्था खोजना जहाँ शक्तिहीनता और आत्मशंका उत्पन्न न हो, और अगर उत्पन्न हो भी तो हम में इतनी क्षमता होनी चाहिए की हम उसे तुरंत जान पाएँ| कैसे मैंने इस तरह से मेरे सारे जीवन को नहीं जिया? मैं स्पष्ट रूप से वे संस्कार देख सकती हूँ, जिसने मुझे हताशा और पीड़ा से जकड़ लिया था और किस तरह इन संस्कारों की वजह से मैं काफी छोटा महसूस करती थी, ऐसा प्रतीत हो रहा था की मैं अपने जीवन में सर्वोत्तम चीजों की हकदार नहीं हूँ|

बेशक मैं खुद के लिए यह चाहती थी, लेकिन मैं अपने संस्कारों से इतनी धूमिल थी की मेरे लिए आगे बढ़ पाना मुश्किल था| यह एक सशक्तिकरण की प्रक्रिया है| और मैं अविश्वसनीय रूप से स्वादिष्ट भोजन के साथ शांतिपूर्ण योग, आयुर्वेद, वैदिक अनुष्ठानों का उल्लेख करना तो भूल गयी| इनर अवेकनिंग अद्भुत है| मैं वास्तविक रूप से चाहूंगी की सभी इस क्रिया का अनुभव करें, और स्वामीजी का भी| स्वामीजी और कुछ नहीं बस इतना चाहते हैं की सम्पूर्ण विश्व अपनी उच्चतम संभावना, उच्चतम जागरूकता और उच्चतम नेतृत्व का विस्तार कर सके|

नित्य सत्यस्वरूपन

नित्य सत्यस्वरूपन - बिल्डर - लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमरीका

यह मेरा दूसरा इनर अवेकनिंग है और जैसे की स्वामीजी कहते हैं कोई दो इनर अवेकनिंग एक सामान नहीं होते|मेरा पहले इनर अवेकनिंग का अनुभव बहुत ही प्रभावशाली था और मैंने कुछ अच्छे परिवर्तन भी महसूस किये| परन्तु दुसरे आई.ए. मैं मनो अंतरात्मा में एक परमाणु विस्फोट सा हो गया हो| यहाँ आने से पहले जीवन के प्रति मेरा प्रबल प्रतिरोध था| जीवन में ज़िम्मेदारी लेना के प्रति मेरी अक्षमता को मैं समझ नहीं पा रहा था|मैं अपने आपको एक ही से हालातों में फसा हुआ पाता था|मैं विक्षमता अनुभव कर रहा था और मेरा पूर्णत्व के प्रति कड़ा प्रतिरोध था|मैं यहाँ सब कुछ बदलने के उद्देश्य से आया था, और स्वामीजी के सानिध्य में यह काफी आसान साबित हुआ| जब हम संस्कारों के साथ पूर्णत्व क्रिया कर रहे थे मुझे वह घटना याद आई जिससे मुझे मेरे अस्तित्व का ज्ञात हुआ| मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूँ की कैसे इसने मेरे पूरे जीवन को प्रभावित किया| और जब मैं अपने संस्कारों को ज्ञात कर पाया, मैं उन्हें पूरी तरह छोड़ने के लिए सक्षम था, ऐसा महसूस हुआ कई वर्षों के प्रतिरोध, संदेह, आत्मोत्सर्ग और आत्म घृणा पिघल गए। यह मेरे लिए एक बड़ी राहत की बात है|जब मैंने अपने परिवार से संपर्क किया और उनके साथ पूर्णत्व किया, तब उन्होंने काफी सराहा, और वे काफी ग्रहणशील और खुश थे| पहली बार मुझे ऐसा महसूस हुआ

सोनिका गंभीर

की एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत के लिए सारे दरवाजे खुल गए हैं| यह वास्तव में अद्भुत है!मुझे पता हैं की अपसे पूर्णत्व ही मेरी जीवन शैली है| यह केवल मेरी ही जीवन शैली नहीं होने जा रही है;अपितु मैं यह सुनिश्चित करूँगा मैं भी यह कई अन्य लोगों की भी जीवन शैली हो|

सोनिका गंभीर - फैशन उद्यमी और छवि पार्षद - मुंबई, भारत

कोडइकनल में प्रतिभागियों के साथ

कोडइकनल में प्रतिभागियों के साथ

तिरुवन्नामलाई में प्रतिभागियों के साथ

तिरुवन्नामलाई में प्रतिभागियों के साथ

वाराणसी में प्रतिभागियों के साथ

वाराणसी में प्रतिभागियों के साथ

इनर अवेकनिंग की बात करें तो इतने कम समय में मेरे पास बहुत सारे अनुभव और बातें हैं साझा करने के लिए| प्रारंभ में, इक्कीस दिन का समय काफी लंबा समय लग रहा था। मैंने सोचा “हे भगवान! मैं इतने दिनों के लिए क्या करने जा रही हूँ और मैं क्या जानने के लिए जा रही हूँ? “लेकिन अब बीसवे दिन मुझे ऐसा महसूस हो रहा है की यह इक्कीस दिनों का समय बहुत कम है। इनर अवेकनिंग में सिखने और अवशोषित करने को इतना कुछ है की शायद तीन महीने या चार महीने की जरुरत है। समय बस इतनी जल्दी से चला गया| प्रत्येक व्यक्ति का आई.ए. करने का अपना एक कारण है| मेरे लिए जब मैंने सोचा की मैं यहाँ क्यों आ रही हूँ, मेरे पास कोई विशेष कारण नहीं था; जीवन अच्छा था सब कुछ सही चल रहा था| यह बस यहाँ आने का एक बुलावा था| मेरे पहले सत्र के दौरान जब मैं यहाँ स्वामीजी के साथ बैठी थी और फिर मैंने जब आश्रम, बरगद के पेड़ और मंदिर का दौरा किया तब ऐसा प्रतीत हुआ मानो मैं सही जगह पे हूँ और सही समय पे सही चीज़ कर रही हूँ| मैं इस अहसास को ज़िन्दगी भर संजो के रखूंगी| जितनी भी शिक्षा मैंने यहाँ ग्रहण की वह इतनी प्रयोगात्मक है की मैं घर जाकर उन्हें प्रयोग में लाने के लिए बहुत उत्सुक हूँ|

स्वामीजी ने ने मुझे मेरे जीवन की चाबी दे दी हैं, बहुत ख़ूबसूरती से उन्होंने मुझे खुद से मिलाया है|स्वामीजी की शिक्षाओं को एक तरफ रख दें तो केवल स्वामीजी की उपस्थिति ही अवर्णीय है| इनर अवेकनिंग स्वामीजी को अनुभव करने की प्रक्रिया है, और यह अपने आप में ही एक शक्तिशाली प्रक्रिया है| प्रथम दिन जब मैं यहाँ बैठी थी तब मैंने स्वामीजी को एक प्रशिक्षक की तरह देखा, पर आई. ए. के आखिरी दिन अब मैं गर्व के साथ कह सकती हूँ की मैं एक गुरु घर वापस ले जा रही हूँ| और यह एक महानतम अहसास है|