जीवन की चार महाशक्तियों का मानवता हेतु उजागरण
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
परमहंस नित्यानंद जी ने शक्तिशाली सत्यों को उजागर कर मानवता को चार महाशक्तियों की ओर जागृत किया:
शब्दों की शक्ति या संस्कृत में ‘वाक् शक्ति’। सम्पूर्ति या अखंडता, इस वाक-शक्ति को जागृत करने का मूल तत्व है।
विचारों की शक्ति या ‘मनोशक्ति’। श्रद्धा या एक संरेखित पहचान (बाहरी व आतंरिक पहचान का एकाकार) के साथ उच्च संभावना में जीना, इस मानोशक्ति को जागृत करने का मूल तत्व है।
भावना की शक्ति या ‘प्रेम शक्ति’। उपायनम् या उत्तरदायित्व, इस प्रेम शक्ति को जागृत करने का मूल तत्व है।
जीने की शक्ति या ‘आत्मशक्ति’, अप्यायनम् या अन्य व स्वयं को लाभान्वित करना, इस आत्मशक्ति को जागृत करने का मूल तत्व है।
स्वास्थ्य, सफलता और नित्य आनंद को अनुभव करने का मूल सहस्य इन चार महाशक्तियों को जीवन के चतुरतत्वों (चार तत्वों) द्वारा जागृत करने में है। यह शक्तियां सर्वदा हमारे भीतर विद्यमान व प्राप्य है।
श्रवण और पूर्णत्व - हमारी चार शक्तियों को अनावृत करने के अस्त्र
स्वयं से बात करना हमारे अंत:करण में आक्रामकता के समान है । हम हमेशा इस बात की अवधारणा करते हैं की हमें चीजों की रक्षा करने की ज़रूरत है, इसलिए हम स्वयं से बात करते हैं| स्वयं को श्रवण करना ही अंत:करण की ग्राहकता है| स्वयं से बात करना अपूर्णत्व है| स्वयं को श्रवण करना ही पूर्णत्व है|
जब भी आप स्वयं को आपके श्रवण अंश के साथ संयुक्त कर लेते हैं तब आप पूर्णत्व की स्थिति में आ जाते हैं| जब भी आप पूर्णत्व की अवस्था में होते हैं , तब आपके अंदर की चेतना आपके अंदर के शोर को चुप करा कर आप के साथ संबंधित हो जाती है। जब भी आप स्वयं को श्रवण से संबंधित करते हैं तब इस भय में ना रहे की आपके आक्रामक हिस्सा आप से बात करता रहेगा और आप उसे सुनने के लिए बाधित होंगे|
पूर्णत्व क्या है?
अतीत की घटनाओं , शब्दों, कार्यों या स्मृति के ‘किसी भी अवशेष के बिना रहना ही पूर्णत्व है। अवशेष न रहने का मतलब यह नहीं की आप को अपने अतीत का बिलकुल ही स्मरण नहीं रहेगा| जब आप पूर्णत्व की स्थिति में रहेंगे तब आपको आपके अतीत का स्मरण तो रहेगा लेकिन वे अब आपको क्रोध, दर्द, पीड़ा नहीं देंगी|
