सार्वभौम सत्यों का प्रकटीकरण
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

लाखों लोगों के जीवन के एक प्रेरणा शक्ति स्रोत, परमहंस नित्यानंद स्वामीजी में अपने शब्दों में निहित अनुभवों को श्रोताओं तक पहुँचाने की अद्भुत क्षमता है। स्वामीजी के ज्ञान प्रदान करने की विलक्षणनिय शैली सभी वर्ग, धर्म एवं समाज में प्रशंसकों द्वारा बहुचर्चित है। उनमें आध्यात्म को लोगों के निकट लाने की और लोगों को आध्यात्म के निकट लाने की अद्भुत कला है। उनके सत्संग, सार्वजनिक प्रवचन एवं ध्यान शिविर में भाग लेने वाले हज़ारों लोगों का मानना है कि उन्हें जीवन दर्शन, शारीरिक व मानसिक चिकित्सा और प्रमाणिक आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुए हैं, जिसके कारण वे अपने दिनचर्या को अधिक आनंद एवं उत्पादकता से व्यतीत कर सकते हैं।
परमहंस नित्यानंद जी सम्पूर्ण विश्व का विचरण करते हुए बहुविशय जैसे ध्यान, मानव चैतन्य, स्वास्थ्य एवं कल्याण, योग, उत्तरदायित्व एवं ईश्वरत्व, विश्व के धर्म तथा प्राचीन हिन्दू शास्त्र पर प्रवचन व अनुभवी उपनिषद प्रदान करते हैं।
परमहंस नित्यानंद जी ने वैदिक संप्रदाय के कई बड़े एवं छोटे ग्रंथों में निहित गृह्य रहस्यों को उजागर किया है। इनमे सम्मिलित है कवीसंतों द्वारा रचित भक्ति श्लोक तथा शिव सूत्र, जैन सूत्र, योग सूत्र, भगवद्गीता, रमनारिन आत्म विठाई, विनायगर अगवाल, तंत्र शास्त्र और उपनिषद जैसे की ईशावास्य उपनिषद, कठोपनिषद और केनोपनिषद।
उन्होंने भारतीय इतिहास पुराण जैसे रमायण एवं महाभारत, समुद्र मंथन, सनातन धर्म और मंदिरों एवं कर्मकांडों की महत्ता के बारे में वक्तव्य दिए हैं। उनके आध्यात्मिक प्रवचनों को सुनने वाले श्रोतागण सदैव ही सर्वभोम्य रहे हैं। उनमे कॉर्पोरेट अधिकारी, फिजिशियन, शोधकर्ता, युवा, बच्चे, छात्र, आध्यात्मिक साधक और आमआदमी शामिल हैं।