KAILASA Library/लिविंग अद्वैत (Living Advaita)/गुरु पूर्णिमाSign in
लिविंग अद्वैत (Living Advaita)

गुरु पूर्णिमा

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

गुरु पूर्णिमा

गुरु एक व्यक्ति के जीवन में भावित होती हुई एक नव संभावना हैं। गुरु निरंतर व्यक्ति में प्रेरणा को जागृत करते रहते हैं, उसकी संभावनाओं को पुनः जगाकर उन्हें और भी सशक्त बनाते हैं। चाहे वह व्यक्ति स्वयं पर विश्वार छोड़ दे, गुरु उसपर से विश्वास कभी नहीं छोड़तें।

यही वह दिन है, जब भक्तजन ‘सद्गुरु’ का स्मरण, पूजन व आदर करतें हैं और अपना अस्तित्व गुरु को पुनः समर्पित करते हैं और कृतज्ञता प्रकट करते हैं उस ब्रह्म रूपी गुरु की समक्षता को जो उनके जीवन में हैं। गुरु पूर्णिमा का अर्थ है, ‘गुरु का पूर्ण चन्द्र’। यह एक अनमोल अवसर है स्वयं की आत्मा को पुनः गुरु के मार्गदर्शन हेतु फुल्लित करना। यही वह परम मंगल दिन है, जब भक्तवत्सल श्रीगुरु अपनी अनंत करुणा से अपने भक्तों को ग्रहण करते हैं और अपनी अप्रतिबद्ध गुरु कृपा से भक्तों के जन्म-जन्मांतरों के अति भयानक कर्मों को भी मिटा देतें हैं। इस दिन भक्त अपने भय, शंकाएं, पीड़ाएं या इच्छाएं श्रीगुरु के कमल चरणों में अर्पित कर देते हैं, और गुरु प्रसाद स्वरुप उन्हें अभय (भय से मुक्ति) और वरद (गुरु कृपा) के वरदान की प्राप्ति होती है।

कृतज्ञता प्रकट करने के इस सरल कृत्य से कई जन्मों के आगम्य कर्म जलकर भस्म हो जातें हैं। जिस प्राकर सूर्यकिरणें एक आवर्धक कांच द्वारा अपने नीचे रखे कागज़ को जला देती है, उसी प्रकार हमारे कर्म भी एक आत्मज्ञानी गुरु की समक्षता में जल जातें हैं। आत्मज्ञानी गुरु हमारे एवं ब्रह्म चेतना, जिन्हें ईश्वर कहतें है, के बीच एक सेतु हैं। यह कहा गया है कि जो भी पुण्य कार्य हम ईश्वर को अर्पित करते हैं, हमारे लिए वह हजारगुणा बनकर वापस आता है। गुरु को अर्पण की गयीं इस प्रहुती को ‘भिक्षा’ कहतें है। वह कुछ भी हो सकती है, कोई सेवा, पैसे या कार्य। शिष्य जो भौतिक भेंट अर्पित करतें हैं, वह उनके अहंकार (अहम) का प्रतीक है। केवल अहंकार ही एक ऐसी वस्तु है, जिसकी गुरु मांग करते हैं - शिष्यों की सीमित पहचान, जिसे तत्त्यागकर वे असीम अनंत परमब्रह्म में उदित हो सकें। इस बाहरी कृत्य से जिसमे स्वयं के लिए जो महत्वपूर्ण प्रतीत होता है, उसे श्रीगुरु के चरणों में अर्पित करना, भक्त स्वयं की ही आत्मा का एक अंश उच्च स्रोत को अर्पण करता है।

मंच पर बैठे गायक और वादक