महा शिवरात्रि - महान परम मंगलत्व की रात्रि
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

महा शिवरात्रि वह रात्रि है जब हमारे लोक में अधिचैतन्य ऊर्जा का स्फोटन होता है। वैदिक ब्रह्माण्डविज्ञान इस स्फोटन का सुराग़ बिग बेन्ग के साथ जोड़ता हैं, वह क्षण जब हमारे ब्रह्माण्ड का सृजन हुआ था। पवित्र वैदिक ग्रन्थ अरुणाचल पुराण में, इस महान उत्त्पत्ति घटना को इस प्रकार दर्शाया है - भगवान शिव, जो आदिब्रह्म ऊर्जा के प्रतीक व परब्रह्मन स्वरुप हैं, एक असीमित प्रकाश के स्तंभ या ज्योतिस्तंभ का रूप धारण करते हैं, जो पृथ्वी से आकाश तक व अखंडमंडल के परे लिङ्गोत्भव होकर व्यापित होते हैं।
हर वर्ष, ब्रह्म शक्तियों के एक भाग्ययोग के पंक्तियोजन से, इसी महान लिङ्गोत्भवम के स्फोटन का छोटा प्रतिबिम्ब इस रात्रि को हमारे पृथ्वी लोक में विकिरण होता है। हर वर्ष, उसी काल प्रहर में, जब यह पौराणिक अदिज्योति का लिङ्गोत्भव स्फोटन हुआ था, परमहंस नित्यानंदजी भक्तों को अतितीव्र 'शिव कुण्डलिनी ध्यान' में दीक्षा देतें हैं। हज़ारों लोग इस कुण्डलिनी ध्यान में विश्व भर से एन.टीवि व टू-वे कांफ्रेंस द्वारा भाग लेते हैं। यह ध्यान सकारात्मक ऊर्जा की विशाल लहरों का सृजन करता है, जिसका प्रभाव सम्पूर्ण विश्व में अनुभव होता है।
ध्यान पश्चात, परमहंस नित्यानंदजी द्वारा महाशिवरात्रि प्रवचन का सीधा प्रसारण होता है। परमहंस नित्यानंद महा रुद्राभिषेकम का भी अनुष्ठान करते हैं जो सर्व रोगों का नाश और स्वास्थ्य व कल्याण की बाधाओं का हरण हेतु एक शक्तिशाली वैदिक प्रक्रिया है। महा रुद्राभिषेकम में प्रतिभागी होने हेतु भक्तों का स्वागत होता है। महाशिवरात्रि उत्सव पर 'कल्पतरु', एक पूरे-दिन का ध्यान कार्यक्रम भी भेटा जाता है, जिसमे हमारी सच्ची इच्छापूर्ति हेतु स्वामीजी द्वारा ब्रह्म ऊर्जा का संचारण किया जाता है - चाहे वह स्वास्थ्य, संपत्ति या मनोशांति व आत्मज्ञान की इच्छा हो। परमहंस नित्यानंदजी के सभी के लिए व्यक्तिगत दर्शन, दीक्षा व आशीर्वाद के साथ महाशिवरात्रि कार्यक्रम का समापन होता हैं।