KAILASA Library/जीवन मुक्ति/शब्दावलीSign in
जीवन मुक्ति

शब्दावली

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

शब्दावली

अब्दुल्ला - हेरात का अबदुल्लार अंसारी, एक सूफी सद्गुरू

अभिषेक - मूर्ति की पूजा में किया जाने वाला उत्सव पूर्ण स्नान

अधोमुख शवासन - योग में एक कुत्ते की अधोमुखी मुद्रा

आदिशंकर - भारत के आठवीं सदी के एक संबुद्ध सद्गुरु जो मात्र 32 वर्ष जीवित रहे।

अद्वैत वेदान्त के महान् प्रणेता, जिनके आंदोलन उस काल में जिनके आंदोलन गिरती वैदिक परम्परा और हिन्दुत्व की महिमा को पुन: स्थापित किया प्रचलित है।

अगम्य - पृथ्वी ग्रह पर जन्म लेने के पश्चात जो भी कार्य कोई स्वतंत्र इच्छा से करता है। ये कर्म सच्ची इच्छा से उत्पन्न नहीं होते बल्कि समाज से ली गई, दूसरों को देखकर उत्पन्न इच्छाएं हैं।

अह्म ब्रह्मास्मि - साहित्यक अर्थ 'मैं भगवान हूँ'। अहम् का अर्थ मैं हूँ, ब्रह्म का अर्थात् भगवान या उच्चतम होना।

अहंकार - शुद्ध अंत: आत्मा का बाह्य संसार से असत्य, तादात्म, अहम का एक पुकार जिससे आप बाह्य संसार में स्वयं को झूठ से तादात्म कर प्रक्षेपित करते हैं।

अजपा जप - स्वतः पवित्र मंत्र का उच्चारण।

आज्ञा चक्र - भौहों के मध्य स्थित छठा उर्जा चक्र संस्कृत में अर्थ है आज्ञा देना या संकल्प। यह चक्र किसी व्यक्ति के अहंकार से बाधित होता है।

अकबर - मुगल शासक

अल्बर्ट आइंसटीन - नोबल पुरस्कार विजेता महान् वैज्ञानिक

एलोपैथी - चिकित्सा की पाश्चात्य विधि

| अमृतस्यपुत्र | - | शाश्वत पुत्रों | | अनाहत चक्र | - | प्रेम से संबंधी हृदय क्षेत्र में उर्जा का सूक्ष्म चक्र | | अनाहत ध्वनि | - | उत्पत्ति की ध्वनित 'ओम्' आदि (मौलिक) | | अनलहक | - | मैं सत्य हूँ। सूफी सदगुरू मंसूर द्वारा कहा जाने वाला वाक्य इस कारण उसे मौत की सजा दी गई। | | आनन्द | - | शाब्दिक अर्थ "जिसे कम न किया जा सकें।" | | आनंद अष्टांग | - | आनंद के आठ मार्ग, जो आठ अभ्यास हैं, जिनमें से प्रत्येक सजगता की ओर अग्रसर कराता है। | | आनंद दर्शन | - | आनंद दर्शन या ऊर्जा दर्शन, सदगुरू द्वारा दिया जाने वाला आर्शीवाद है जिसमें वह अपनी उर्जा पाने वाले को देते हैं। | | आनंद गंध चक्र | - | नाभि या मणिपूरक चक्र और हृदय या अनाहत चक्र के बीच स्थित। आनंद गंध वह बिन्दु है जहां सारे चक्र मिटकर एक होते हैं। नित्यानंद की उपचार दीक्षा, शिष्य के आनंद गंध को उर्जा देती है और शिष्य को नित्य आध्यात्मिक उपचार में दीक्षित करती है। | | आनंद संकल्प | - | आनंद अष्टांग प्रक्रिया का दूसरा चरण आनंद स्वीकृति है। | | आनंदमय कोष | - | पाँच कोषों में से आनंद कोष पाँचवी और अंतिम ऊर्जा की पर्त है। नित्यानंद आत्म स्फुरण प्रोग्राम का सारतत्व है पाँच कोषों की आध्यात्मिक यात्रा। | | अणिमा | - | आठ यौगिक शक्तियों में एक अणिमा सिद्धि है, जिसमें कि शरीर के आकार को सूक्ष्म कर एक कण के आकार का किया जाता है। | | अन्नमाचार्य | - | दक्षिण भारत के रहस्यवादी रचनाकार संत। | | अन्नामलाई स्वामीगल | - | मंदिरों के शहर तिरूवन्नायलाई में रमण महर्षि के शिष्य, जिनकी शिक्षाओं से नित्यानंद के बारह वर्ष की आयु में गहन आध्यात्मिक अनुभव हुये। | | अनमय कोष | - | भोजन या भौतिक शरीर कोष, उर्जा के पाँच कोषों में प्रथम कोष। | | एनीबेसेन्ट | - | थियोसोफिस्ट और भारतीय स्वतंत्र लेखिका और वक्ता। |

अप्पार - तमिल संत कवि और 'देवरम' के लेखक, संबुद्ध सदगुरू शिव की प्रशंसा में भक्ति गीत। तिरसठ नयनमारों में मुख्य, तमिल संत जो शिव के भक्त है।

आरती - बहुत सी वैदिक पूजाओं के अंत में किया जाने वाला अग्नि कर्मकाण्ड जो दीप या कपूर जलाकर और साथ में भक्ति गीत गाकर किया जाता है।

अरिहंत - जैन धर्म का आध्यात्मिक नेतृत्व करने वालों तीर्थकरों के लिये प्रयुक्त शब्द।

अर्जुन - महान भारतीय ग्रंथ महाभारत में पाण्डव परिवार के पाँच भाईयों में तीसरा राजकुमार योद्धा। वह संबुद्ध सदगुरू कृष्ण का शिष्य है जिसने कृष्ण से भगवद गीत का उपदेश ग्रहण किया।

अरुणांचल - दक्षिण भारत के तमिलनाडू राज्य में तिरुवन्नामलाई में अचल लाल पर्वत, यह रहस्यमयी पहाड़ी भगवान शिव को प्रदर्शित करती है।

अरुणागिरि योगेश्वर - तिरूवन्नामलाई में अरुणाचलेश्वर का मंदिर जो अरुणागिरि योगेश्वर की जीवित उर्जा समाधि पर बना है, जिन्हें संबुद्ध सदगुरू शिव का अवतार माना जाता है।

आसन - शारीरिक मुद्रा और पातंजलि के आष्टांगिक योग को आठ अंग में से एक अंग आसन स्थिर और विश्रामपूर्ण होना चाहिये।

आश्रम - हिन्दू या बौद्ध साधुओं का मठ या आवास।

आश्रमा - जीवन की चार अवस्थाएं, ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और सन्यास।

आश्रमवासी - आश्रम में रहने वाला

अष्टांग नमस्कार - देवता की मूर्ति या सदगुरू के सम्मुख, पृथ्वी पर सभी आठ अंगों को स्पर्श कर दण्डवत् प्रणाम।

अष्टांग योग - पातंजलि योग के आठ अंग या मार्ग - यम (अनुशासन), नियम आसन (शरीर मुद्रा), प्राणायाम (श्वांस नियंत्रण), प्रत्याहार (इन्द्रिय संयम) धारणा (एकाग्रता), ध्यान, समाधि (आनंद)

अष्टावक्र - एक संबुद्ध वैदिक संत जो जन्म से ही आठ वक्र अंगों के साथ पैदा हुये थे।
अष्टावक्र गीता के रचयिता।

आत्मदीपोभव - बुद्ध का शिष्यों को उन्हें सावधान करने के उद्देश्य से दिया गया संदेश 'अपने प्रकाश स्वयं बनो'।

आत्म ज्ञान - स्वयं को जानना।

आत्म शरणागति - आत्मा की शरण या आत्मा को समर्पण।

आत्मा - चेतना

आत्मनो मोक्षथ म् जगत हिताय च - स्वयं की मुक्ति और संसार के कल्याण के लिये यह स्वामी विवेकानंद द्वारा रचित रामकृष्ण आर्डर का आदर्श वाक्य है।

आयुवैद्य - भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद के चिकित्सक।

आयुर्वेदिक - आयुर्वेद से संबंधित पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणाली।

बार दो - शब्दिक अर्थ - दो चीजों के मध्य अंतराल, जैसा कि तिब्बतियों की मृत्यु की पुस्तक में है जिसका संबंध आत्मा के गमन के विभिन्न पहलू से है।

बायजीद - नवीं शताब्दी का पारसी सूफी संत

भगवद गीता - प्राचीन भारतीय ग्रंथ, जो संबुद्ध सदगुरू कृष्ण द्वारा दिया गया और जो उपनिषद् या ग्रंथों का सारतत्व माना जाता है।

भगवान - महान सदगुरूओं के प्रति सम्मानपूर्वक पदवी, शाब्दिक अर्थ है ऐश्वर्य पूर्ण।

भगवान महावीर - वर्धमान महावीर चौबीसवें और अंतिम जैन तीर्थकर या संबुद्ध थे, जिन्होंने जैन धर्म का सिद्धांत प्रतिपादित किया, जिसे भारत में स्थापित किया और अब संसार भर में लाखों लोगों द्वारा व्यवहार में लाया जाता है।

भागवत् - विष्णु के अवतारों में विशेषकर कृष्ण अवतार का वर्णन करने वाला हिन्दू धर्म का प्रमुख महावाक्य।

यह ब्यास द्वारा रचित है जो इतिहास या महाकाव्य महाभारत के भी रचियता है।

भजगोविन्दम - संबुद्ध सदगुरू आदि शंकराचार्य द्वारा रचित 32 (कभी-कभी 34) भक्ति गीतों का संकलन। यह वेदान्त या अद्वैत का सारतत्व माना जाता है।

भक्ति - अनन्य ईश्वर अनुराग

भक्ति योगी - वह, व्यक्ति जो भक्ति मार्ग का अनुसरण भक्ति योग साधन करता है, आत्मज्ञान जो प्राप्त करने के लिये नृत्य।

भारत-नाट्यम - दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत

भाव - आवेग स्थिति,तात्पर्य यहां पाँच भावावेग से है जिनसे शिष्य अपने सदुरू से जुड़ता है।

भुजंगासन - योग की कोबरा (सर्प) की मुद्रा, जिसमें पेट के बल लेटकर सिर को ऊँचा किया जाता है।

विडदी आश्रम - विडदी शहर में नित्यानंद का अध्यात्मिक मुख्यालय, बैग लोर से तीस किलोमीटर दूर।

बिग बैंग अवस्था - विश्व का ब्रम्हाडीय माडल की उत्पत्ति, अतीत में एक आत्याधिक घनत्व की से आरंभ होकर लगातार अब तक विस्तृत होती अवस्था है।

बीज मंत्र - उर्जा दिया गया यंत्र, जो किसी देवता की मूर्ति या सदगुरू विशेष के लिये होता है।

बीरबल - मुगल शासक अकबर का सलाहकार

ब्लैक होल - काला छिद्र-आकाश में एक सैद्धांतिक क्षेत्र, जहां गुरुत्वाकर्षण अत्याधुनिक शक्तिशाली होने के कारण उसमें से कोई भी वस्तु, यहां तक कि प्रकाश भी नहीं वापस आ सकता है।

बोधि धर्म - बुद्ध का शिष्य जिसने बौद्ध धर्म का प्रसार जैन बौद्ध की भांति किया।

ब्रह्मा - ईश्वर की हिन्दु त्रिपुटी में सृजनकर्ता

ब्रह्मचारी - एक वैदिक विद्यार्थी, सामान्यतः युवा ब्रह्मचारी साधू के संदर्भ में।

ब्रह्मचारिनी - एक स्त्री वैदिक विद्यार्थी सामान्यतः युवा ब्रह्मचारी साधू के संदर्भ में।

ब्रह्मज्ञान - परम का ज्ञान

ब्रह्म - परम ब्रम्हाडीय चेतना, निराकार ईश्वर आदि, सभी वैश्विक उर्जा के लिये हैं, आत्मा की वैयक्तिक ऊर्जा एक होलोग्राफिक अंश है।

ब्रह्म पुराण - 12000 काव्यों का संकलन सामान्यतः अंतिम और अठारहवां हिन्दू पुराण या महाकाव्य। यह पुराण ब्रम्ह द्वारा विश्व की उत्पत्ति की कथा है।

बुद्ध - बौद्ध धर्म के संस्थापक और संबुद्ध सदगुरू

बुद्धि - मेधा

बौद्ध - संबुद्ध सदगुरू बुद्ध द्वारा स्थापित धर्म

कार्लजुंग - सिगमंड फ्रायड का समकालीन स्वीडन का बीसवी सदी का प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक वह अपने कार्य सामूहिक अचेतन के लिये प्रख्यात है।

| चैतन्य महाप्रभु | - | बंगाल भारत के 15वीं सदी के कृष्ण भक्त रहस्यवादी संत। जिनके अनुयायी गौडी वैष्णव जाने जाते हैं। | | चक्र | - | शरीर के ऊर्जा केन्द्र। शाब्दिक अर्थ पहिया, रहस्यवादी संतों के अनुभव के आधार पर जिन्होंने इन ऊर्जा केन्द्रों को ऊर्जा के भंवर के रूप में देखा। रीढ़ में मुख्यतः सात चक्र हैं - मूलाधार स्वाधिष्ठान, मणिपूरक, अनाहत, विशुद्धि, आज्ञा और सहस्रार। | | चक्षु | - | देखने की क्षमता के पीछे ऊर्जा। | | छांदोग्य उपनिषद | - | बहुत पुराने उपनिषदों में से एक ग्रंथ। | | चार्ल्स लीडबीटर | - | थ्योसोफिस्ट | | चिदम्बरम् | - | दक्षिण भारत का एक स्थान जो संबुद्ध सदगुरू शिव की नृत्यमुद्रा नटराज को समर्पित अपने प्राचीन मंदिर के लिये विख्यात है और जहां उन्हें आकाश उर्जा की भांति दिखाया गया है। | | चिनमुद्रा | - | हथेलियां ऊपर की ओर, अंगूठा और तर्जनी (अंगूठे के पास वाली उंगली) को मिलाकर वृत्ता बनाना और बाकी तीन अंगुलियां सीधी। | | चित्त | - | स्मृति | | ईसाइयत | - | जीसस क्राइस्ट के उपदेशों पर आधारित धर्म। | | क्लीव बैंक स्टर | - | एक पोलीग्राफ का कुशल व्यक्ति जिसने पौधों को धमकी और स्नेह दिये जाने पर उनके व्यवहार की झूठ जाँचने वाले यंत्र द्वारा अध्ययन किया। | | दक्षिणामूर्ति स्वामींगल | - | दक्षिण भारत के संबुद्ध सदगुरू | | दर्शन | - | शब्दतः 'देखना' किसी दिव्य, देवता या सद्गुरू को देखना। | | दास भाव | - | सदगुरू और शिष्य के मध्य पाँच प्रकार के संबंधों में एक संबंध शिष्य का सदगुरू के प्रति सेवक की भावना, दासभाव है। उदाहरण हनुमान का राम से संबंध। | | दासोहम् | - | तात्पर्य मैं सेवक हूँ, सदगुरू के प्रति समर्पण दर्शाता है। | | दत्तात्रेय | - | ब्रम्हा, विष्णु और शिव की हिन्दू त्रिपुटी का एक अवतार में दर्शाना। | | दीपक चोपड़ा | - | एक चिकित्सक जो यू.एस.ए. में अध्यात्म के लेखक और शिक्षा देते हैं। बैलेन्स पर उनका कार्य शरीर मन के सम्मिलन से संबंधित है, बेस्ट सेलर रहा है। |

देवी - हिन्दुओं की परम ब्रम्हांडीय माँ।

धम्म - संबुद्ध सदगुरू के उपदेश। बुद्ध ने अपने संघ के तीन तत्व (कारक) बताये। बुद्ध सदगुरू, धम्म उनका उपदेश और संघ उनका समुदाय।

वम्मपद - बुद्ध के उपदेशों की ग्रन्थ।

धर्म - बुद्ध द्वारा प्रयुक्त पाली शब्द ‘धम्म’ का संस्कृत में पर्यायवाची, जिसका अनुवाद सम्यक व्यवहार है।

धर्मो रक्षति रक्षितः - वैदिक ग्रंथ का कथन जिसका अर्थ है, धर्म उनकी रक्षा करता है, जो धर्म की रक्षा करते हैं।

धौति - आँतों को स्वच्छ करने के लिये एक यौगिक अभ्यास।

धीर - साहसी व्यक्ति स्वामी विवेकानंद द्वारा उनके अनुयायियों की प्रशंसा में दी गयी पद्वी।

ध्यान - सजगता, पातंजलि अष्टांग योग का सातवां अंग

डी.एन.ए. - डी ऑक्सी राइबोन्यूक्लिक एसिड, सभी जीवित वाली ईंटें प्राणियों का मूल निर्माण करने।

डा. चार्ल्स टाउन्स - भौतिक शास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता, जिन्होंने मेसर ओर लेसर पर कार्य किया।

डॉ. ब्रूस लिप्टन - आणविक कोष जीव विज्ञानी और (विश्वास का जीव विज्ञान) ‘बायलॉजी ऑफ बिलीफ’ के लेखक जो उत्पत्ति विषयक शास्त्र और संस्कार के संबंध के बारे में आरंभिक कार्य के लिये विख्यात हैं।

डॉ. मसारू इमोटो - जापानी वैज्ञानिक और हिडन मैसेज ऑफ वाटर (पानी के गुप्त संदेश) जिन्होंने किसी के विचार और शब्दों का पानी में प्रभाव दर्शाकर और इस प्रकार जीवित प्राणियों पर इसका प्रभाव बताया।

द्रौपदी - महाभारत महाकाव्य की राजकुमारी, जिसका विवाह पांडव परिवार के पाँचों योद्धा भाईयों से हुआ।

दुखातीत - दुख दर्द के पार

दुख हरण - ‘दुख दूर करना’ यह नित्यानंद लाइफ ब्लिस कार्यक्रम का ध्यान है। यह मूलाधार उर्जा चक्र से संबंधित है।

द्विज - दोबारा पैदा होना, यह चेतना के जागरण के संबंध में है।

इलैंक्ट्रोएन्सिफैलोग्राफ - यंत्र जो सिर से इलेक्ट्रोडों को जोड़कर मस्तिष्क तरंगों की क्रियाशीलता का मापन करता है।

फ्रायडियन - आस्ट्रियन मनोवैज्ञानिक और आधुनिक मनोचिकित्सा के जन्मदाता सिगमंड फ्रायड के उपदेशों के संदर्भ में

गणनाथ - हिंदू भगवान गणेश

गण - संबुद्ध सदगुरू शिव के भक्त

गंगा - भारत की पवित्र नदी

गायत्री मंत्र - वैदिक परम्परा में बहुत शक्तिशाली माना जाने वाला मंत्र। युवा विद्यार्थियों का दीक्षा मंत्र।

शामान्यतः व्यग्रता, उद्विग्नता - मन की अवस्था जिसमें लगातार चिंता करने से तनाव की अव्यवस्था थकान उत्पन्न होती है।

George Gurdjieff - ग्रीस के आरमोनिया का रहस्यवादी और अध्यात्मिक सदगुरू अपने चौथे मार्ग के सिद्धांत के लिये प्रसिंत्र जो वैदिक परम्परा में तुरीय अवस्था के समान है।

ज्ञान - बोध

ज्ञानशक्ति - बोध की शक्ति

ज्ञान योगी - वह व्यक्ति जो आत्मज्ञान हेतु बोध के मार्ग का अनुसरण करता है।

सरस्वती देवी - ज्ञान की देवी

गोमुख - गंगा नदी का स्त्रोत

गोपियां - स्त्रियां जो गाय की देखरेख करती हैं और संबुद्ध सदगुरू कृष्ण की भक्त हैं।

गुरू - आध्यात्मिक शिक्षक,

गुरू ग्रंथ साहिब - सिख धर्म का ग्रंथ।

गुरू कृपा - सदगुरू की करूणा

गुरुनानक - सिख धर्म के संस्थापक

गुरू पूजा - सदगुरू की कर्मकाण्ड पूजा

गुरू कुल - वैदिक शिक्षा संस्थान

हास्य ध्यान - ध्यान का प्रकार जिसमें हंसा जाता है।

हमसा यंत्र - 'सोहम' मंत्र भी कहा जाता है। श्वांस लेते समय 'हम' का उच्चारण और छोड़ते समय 'सा' का उच्चारण।

हनुमान - हिन्दुओं के भगवान बंदर के रूप में और राम के शिष्य।

हारा - जापानी परंपरा में आत्मा का निवास। स्वाधिष्ठान चक्र या भय से संबंधित सूक्ष्म उर्जा चक्र का स्थान।

हठ योग - योगी स्वात्माराम द्वारा विकसित योग का प्रकार, जो पातंजलि अष्टांग के भौतिक आयाम पर केन्द्रित है।

हिमालय - पर्वतमाला जो भारतीय प्राय द्वीप को तिब्बती पठार से अलग करती है और माउंट एवरेस्ट, सबसे ऊँचा शिखर जिसमें स्थित है। संस्कृत में अर्थ है बर्फ का मंदिर।

हिन्दुत्व - अधिकांश भारतीयों का धर्म। सनातन धर्म के वैदिक सिद्धांत से विकसित, जिससे अन्य धर्म जैसे कि बौद्ध, जैन और सिख उत्पन्न हुये।

होम - अग्नि उर्जा से संबंधित होने का वैदिक कर्मकाण्ड

हूकार - 'हू' की ध्वनि जो श्वास छोड़ते समय मुंह से निकाली जाती है।

ह्रीम - स्त्री उर्जा से संबंधित बीज मंत्र

इच्छा शक्ति - कामना की उर्जा, अन्य दो हैं क्रियाशक्ति, कार्य की उर्जा और ज्ञान शक्ति बोध की उर्जा।

इड़ा नाड़ी - इड़ा, तीन मुख्य नाड़ियों में से एक है, शरीर में उर्जा के प्रवाह का मार्ग। मूलाधार (मूल उर्जा चक्र) से उठती इड़ा बायीं नाड़ी है जो नाक के बायें स्वर में जाकर समाप्त होती है यह स्त्रैण, शीतल है और चंद्र को प्रदर्शित करती है।

इडली - दक्षिण भारतीय व्यंजन, चावल को भाप में पकाकर तैयार किया जाता है।

आइजक न्यूटन - भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ, क्लासिकल भौतिकी के प्रणेता।

हार्टमैथ का संस्थान - संस्थान जिसमें लाभ नहीं कमाया जाता है और हृदय संबंधित जीवन को बढ़ावा दिया जाता है।

ईशावास्या उपनिषद् - प्रमुख और प्राचीन वैदिक ग्रंथों में से एक ।

ईश्वर - परम

जे.कृष्णमूर्ति - जाने माने भारतीय संबुद्ध दार्शनिक

जगत - विश्व

जैन - जैन धर्म के अनुयायी

जैन सूत्र - जैन धर्म का ग्रंथ, मुख्यतः महावीर के उपदेश

जलालुद्दीन रूमी - तेरहवीं सदी का पारसी सूफी कवि

जन्ममरण चक्र - जन्म मरण बार-बार होना।

जप - मंत्र या पवित्र शब्द को बार-बार दोहराना, धीमे या जोर से

जठराग्नि - भीतरी अग्नि जो जीवन बनाये रखती है।

जीव - सामान्यतः अमर आत्मा जो सभी जीवित प्राणियों में रहती है।

जीवनमुक्त - वह व्यक्ति जो अपने जीवनकाल में ही जन्म मरण के चक्र से मुक्ति पा लेता है।

जीसस क्राइस्ट - ईसाइयत के संस्थापक

जॉन सी मैक्सवेल - नेतृत्व के विशेषज्ञ और लेखक

जॉन गार्डनर - 'नेतृत्व' घर आधारित पुस्तकों के लेखक

जूलियट - अंग्रेजी कवि सेक्सपियर के नाटक 'रोमियो और जूलियट' का प्रमुख स्त्री पात्र।

जुनेद - नवीं शताब्दी का सूफी सदगुरू

कारण शरीर - कारण पर्त, हमारे भीतर पाँचवी उर्जा की परत, गहरी निद्रा से संबंधित। संस्कारित स्मृतियाँ और संस्कार का स्त्रोत।

कबीर - भारत के रहस्यवादी भक्ति कवि।

कल्पतरू दर्शन - नित्यानंद का ध्यान दर्शन कार्यक्रम।

कमंडल - हिंदू साधुओं द्वारा लिया जाने वाला पानी का पात्र।

कफ या बलगम - आयुर्वेद में शरीर के तीन दोषों में से एक। जल और पृथ्वी तत्वों से संबंधित उर्जा।
कफ संरचना और चिकिनाहट है।

कापल वस्तु - राज्य जहां संबुद्ध सदगुरू बुद्ध का जन्म हुआ।

कर्म - वैदिक मान्यता कि किसी की स्वतंत्र इच्छा से किया गया कार्य नियति को निश्चित करता है।

कर्मबंध - कार्य से बंधा कोई व्यक्ति क्योंकि वे कार्य न्यस्त स्वार्थो के द्वारा किये जाते हैं।

कर्म युक्त - कार्य से बंधा न होना क्योंकि वे बिना मोह के किये जाते हैं।

कर्म योग - आत्म ज्ञान का मार्ग जिसमें कोई अपनी जिम्मेदारी बिना मोह के करता है।

कार्मिक - कर्म के संदर्भ में

करूर - दक्षिण भारत के रहस्यवादी संत जिनके अस्थीअवशेषों पर तंनभुर का मंदिर बना हुआ माना जाता है।

कठोपनिषद - मुख्य उपनिषद या ग्रंथों में एक, जिसमें हिंदुओं के मृत्यु के भगवान यम और युवक नचिकेता का संवाद है।

कायाकल्प - आयुर्वेद (परम्परागत भारतीय चिकित्सा पद्धति) की शरीर को युवा बनाने और बुढ़ापा रोकने की तकनीक।

कीर्तन - भक्ति गीत

खलिल जिब्रान - बीसवीं सदी के लेवनानी अमरीकी कवि, अपनी रचना 'द प्रोफेट' के लिये जाने जाते हैं।

राजा हरिश्चन्द्र - ऐतिहासिक भारतीय राजा जो किसी भी कीमत पर अपने वचन पालन के लिये विख्यात हैं।

राजा जनक - राजधानी मिथिला के राज्य विदेह के भारतीय राजा जो अपनी, आध्यमिकता के लिये जाने जाते है।

किरलियन फोटोग्राफी - ऊँचे विभव का फोटो ग्राम जो जीवित व्यक्तियों का आभा मंडल दर्ज करता है।

कोंगानावर - हिन्दू संत और बोगर का शिष्य जिनके अमर अवशेष पर, तिरूपति मंदिर बना हुआ माना गया है।

कोष - भौतिक शरीर के गिर्द पाँच ऊर्जा के स्तर जिनका विस्तार से वर्णन वैदिक ग्रंथ तैतरीय उपनिषद में किया गया है।

कृष्ण - भारत के संबुद्ध सदगुरू जिन्होंने भगवद गीता के सत्य को दिया।

क्रिया - कार्य

क्रियाशक्ति - कार्य की उर्जा, अन्य दो ऊर्जाएँ हैं - कामना या उर्जा और ज्ञान की ऊर्जा।

क्षण - दो विचारों के मध्य अन्तराल।

कुचला - संबुद्ध सदगुरू कृष्ण के बचपन का मित्र जो सदगुरू और शिष्य के बीच मित्रता का उदाहरण है।

कुलारनव तंत्र - प्राचीन साहित्य जिसके लेखक संबुद्ध सदगुरू शिव कहे जाते हैं।

कुंभ मेला - तीन वर्ष में एक बार भारत में चार स्थलों प्रयाग, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक में से किसी एक में पवित्र नदियों के किनारे लगने वाला लोगों का आध्यात्मिक जम घट।

कुंडलिनी शक्ति - असामान्य संभाव्य उर्जा जो प्रत्येक मनुष्य शरीर में छिपी है। यदि इसे जागृत किया जाय, तो यह चेतना या अस्तित्व के भिन्न भिन्न तलों में आपको ले जायेगी।

कुंती - हिन्दू ग्रंथ महाभारत में, पाँच पाण्डव भाईयों की माता।

लाया - बौद्ध साधु

लीला - दिव्य खेल, विशेष रूप से कृष्ण का

राम - भारतीय ग्रंथ रामायण में अयोध्या के राज्य का राजकुमार।

मधुरभाव - सदगुरू और शिष्य के बीच प्रेम संबंध।

मध्यपंथ - 'मध्यम मार्ग' संबुद्ध सदगुरू बुद्ध द्वारा प्रस्तावित किया गया। यह साक्षी की शक्ति को दर्शाता है जो किसी को भी भावना की अतियों के धक्के और खिंचाव के बिना मध्य में ठहराता है।

मदुराई - दक्षिण भारत का मंदिरों का शहर। एक मुख्य तीर्थ मीनाक्षी और उनके प्रिय सुंदरेश्वर जो संबुद्ध सदगुरू शिव के रूप है का मंदिर है।

मैगनैटिक रिजोनेंस ईमेजिंग - वांघेय तंत्र को अच्छी ध्वनि निकालने के लिये यत्र।

महाभाव - सदगुरू शिष्य संबंध की परम अभिव्यक्ति, सभी साधारण संबंधों के पार।

महाभारत - हिन्दू इतिहास या ग्रंथ जिसके केन्द्रीय पात्र पाँच पांडव राजकुमार, उनके सौ चचेरे भाई और संबुद्ध सदगुरू कृष्ण हैं।

महाकाश - अनन्त के पार तीसरा आकाश

महामंत्रा - हमिंग ध्यान (भौंर की आवाज जैसी गुंजार) जो अनाहत चक्र को उर्जावान करती है, नित्यानंद लाइफ प्रोग्राम में इसे सिखाया जाता है।

महर्षि महेश योगी - बीसवीं सदी के भारतीय आध्यात्मिक शिक्षक और भावातीत ध्यान (टी.ए.) के प्रोत्साहक।

महावाक्य - उपनिषद् के महान कथन। ये चार हैं, अह्म ब्रह्मास्मि, तत् त्वंअसि, अयं आत्मा ब्रम्हा और प्रज्ञानम् ब्रम्हा। सभी का तात्पर्य है कि आप दिव्य हैं।

महावीर - वर्धमान महावीर चौबीसवें और अंतिम तीर्थंकर या संबुद्ध थे और भारत में जैन धर्म के मत को प्रतिष्ठित और स्थापित किया, जो अब विश्व भर में लाखों लोगों द्वारा प्रयोग में लाया जाता है।

मम्कार - भीतरी अहंकार जो सदा कहती है, आप जो अपने बारे में सोचते हैं उससे कम हैं।

मनस - मन

मनस शरीर - उर्जा की मानसिक पर्त

मणिकवास - तिरसठ नयनमार में एक, तमिलनाडु में, संबुद्ध सदगुरू शिव के भक्त।

मनोमय कोष - उर्जा के पाँच कोसों में से तीसरा मानसिक उर्जा का कोषा

मंत्र - शाब्दिक अर्थ "वह जो मार्ग दिखाता है"। पवित्र शब्द जिनके कंपन का प्रभाव शक्तिशाली सकारात्मक होता है।

मार - बुद्ध परम्परा में (बुराई का देवता) शैतान।

मासलो - अमरीकी मनोवैज्ञानिक जो आवश्यकता की श्रेणी की पाँच पर्तों की धारणा के लिये प्रसिद्ध है।

मातृभाव - सदगुरू शिष्य के संदर्भ में बच्चे का माँ से संबंध।

माया - शाब्दिक अर्थ "जो नहीं है" यह धारणा कि जीवन एक सपना है, चाहे यह अनुभव करते समय कितना भी वास्तविक क्यों न लगे।

मीनाक्षी - दक्षिण भारत में मदुराई में देवी, उन्हें संत कहा जाता है, जिनके अमर अवशेषों पर मंदिर बना है।

मीराबाई - चित्तौड़ की राजकुमारी, कृष्ण की भक्त, रहस्यवादी कवियित्री और गायिका। कृष्ण की भक्ति के कारण उसके पति ने उससे बुरा व्यवहार किया था।

मिलारेपा - तिब्बतीयोगी और तिब्बती बौद्ध मारपा के शिष्य।

मिथ्या - अनित्य, नित्य का विरोधी शब्द जिसका अर्थ है शाश्वत

मिथ्यानंद - जो अनित्य खुशी को दर्शाता है और उसकी शिक्षा देता है।

मोक्ष - आत्मज्ञान द्वारा मुक्ति।

मृत्युंजय - मृत्यु पर विजय का मंत्र।

मुद्रा - योग का अभ्यास करते समय हाथों को किसी आकृति में बनाना, विशेषकर ध्यान में उर्जा को शरीर में वितरित और शरीर के भीतर ही बना रहने दिया जाये।

मुक्ति - आत्मज्ञान के द्वारा स्वतंत्रता

मूलाधार चक्र - रीढ़ के निचले भाग है उर्जा का सूक्ष्म केन्द्र, लोभ और वासना से संबंधित।

मुरुगनार - संबुद्ध सदगुरू रमण महर्षि का शिष्य और तमिल कवि जिन्होंने रमण के लिये बहुत काब्यों की रचना की।

नम: - "मैं नहीं हूँ" या मैं समर्पण करता हूँ, अधिकांश हिन्दुओं के कर्मकाण्ड में उपयुक्त मंत्र के अंत में आता है।

नालंदा - बौद्धों का एक महान शिक्षण केन्द्र, जो भारत में बिहार में है इसमें विश्वविद्यालय और पुस्तकालय है।

नमस्कार - स्वागत करने की हिन्दू प्रथा, अर्थ मैं तुम्हारे सामने झुकता हूँ।

नमो - पूजा, सदगुरूओं और देवताओं के संदर्भ में, जैसा कि 'ओम नमो नारायण है' विष्णु के लिये।

नमो अहिरंत - मैं अरिहंतों को प्रणाम करता हूँ, जैन सदगुरू और देवता।

नर्मदा - भारतीय नदियों में पाँचवी सबसे बड़ी नदी जो मध्य भारत के विन्ध्य पर्वत से आरंभ होकर पूर्व से पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर से मिलती है।

नटराज - दक्षिण भारत में चिदम्बरनम के मंदिर में संबुद्ध सदगुरू शिव का नटराज स्वरूप।

नबाब - मुगल शासन का राजा

नयनयार - संबुद्ध सदगुरू शिव के तिरसठ तमिल भक्त, जिनकी जीवन गाथा पुस्तक पेरिया पुराण में है।

नेति - योग में नाक को साफ करने की तकनीक।

न्यूरोप्लासटिसिटी - मस्तिष्कि की संरचना में परिवर्तन अनुभव के आधार पर।

निद्रा देवी - नींद की देवी

निर्वाण - आत्मज्ञान द्वारा मुक्ति

निर्वाण शतक - संबुद्ध सदगुरू आदिशंकराचार्य द्वारा आठ वर्ष की आयु में अपने गुरू गोविन्दपाद को अपना परिचय देते समय छः गीत गाये, उनका संकलन।

निर्वाणिक - निर्वाण से संबंधित। निर्वाणिक पर्त हमारे शरीर मन की सातवीं और अंतिम परत है।

नित्य आनंद - शाश्वत् आनंद

नित्य ध्यान - नित्यानंद द्वारा अपने अनुयायिओं के लिये प्रतिदिन किया जाने वाला ध्यान।

नित्ययुक्त - मोक्ष प्राप्त व्यक्ति।

नित्य सूर्य नमस्कार - नित्य योग में सिखायी जाने वाली एक तकनीक, जो नित्यानंद आर्डर के प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा सिखायी जाती है।

नित्य योग - नित्यानंद का योग का उपदेश पतंजलि की शारीरिक भाषा पर आधारित, उनके प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा सिखाया जाता है।

नित्य - शाश्वत

नित्यानंद स्फुरण - आनंद की शाश्वत् खिलावट

नियम - आचरण से संबंधित पातंजलि के अष्टांग योग का दूसरा अंग ओडीपस और इलैक्ट्रा काम्पलेक्स-फ्रायड द्वारा पारिभाषित, पिता की पुत्री के लिये और माता की पुत्र के लिये यौनेच्छा।

ओम - पवित्र अक्षर और चिन्ह जो हिन्दुओं में उत्पत्ति दर्शाता है।

ओंकार - ओम की ध्वनि

पी.डी.आस्पेंस की - रूस का दार्शनिक, गणितज्ञ और संबुद्ध सदगुरू जार्ज गुर्जजाएफ का शिष्य।

| पंच-क्रिया | - | भगवान की पाँच क्रियाएँ, उत्पत्ति, पालन, पुनः निर्माण, माया उत्पन्न करना माया दूर करना। | | पांडव | - | हिन्दु ग्रंथ महाभारत में पाँच राजकुमार, उनके पिता पांडु थे। | | परब्रह्म | - | परमात्मा, परमेश्वर | | परम शिव | - | परम या श्रेष्ठ। | | परमहंस | - | परम या श्रेष्ठ से, यह पदवी संबुद्ध व्यक्तियों को दी जाती है। | | परमहंस योगानंद | - | एक संबुद्ध सदगुरु जो अपनी पुस्तक योगी कथामृत के लिये जाने जाते है। उन्होंने यू.एस.ए. में सन् उन्नीस सौ बीस में आत्मज्ञान संबंधी छात्रवृत्ति आंदोलन की स्थापना की। | | परमस्थिति | - | श्रेष्ठ स्थिति | | पातंजलि | - | प्राचीन भारत के संत और योग सूत्र के लेखक, जिसे योग की नींव माना जाता है। | | पेरिया पुराण | - | प्राचीन भारत के संत और योग सूत्र के लेखक, जिसे योग की नींव माना जाता है। | | पेरिया पुराण | - | सेकीझर द्वारा उच्च कोटि की शास्त्रीय रचना, जिसमें तिरसठ नयनमार की जीवनी है जो संबुद्ध सदगुरु शिव के भक्त संत है। | | पीटर ड्रकर | - | आधुनिक प्रबंध शास्त्र के जनक माने जाने वाले प्रबंधशास्त्र .... | | पिण्ड | - | सूक्ष्म व्यक्ति जिसका विलोम ब्रम्हाण्ड या विश्व है। | | पिंगला नाड़ी | - | तीन मुख्य नाड़ियों में से एक, शरीर में उर्जा प्रवाह का मार्ग, पिंगला नाक के दायें स्वर में समाप्त होती है, यह उष्ण, पौरुषत्व है, सूर्य को दर्शाती है। | | पित्त | - | आयुर्वेद के अनुसार, शरीर के तीन दोषों में से एक दोष। जल और अग्नि के गतिज खेल द्वारा उत्पन्न उर्जा। वे परस्पर एक दूसरे में परिवर्तित नहीं हो सकते परन्तु एक दूसरे पर नियंत्रण और न्यूनाधिक करते है और जीवन प्रक्रिया होने के लिये परम आवश्यक है। | | प्लेसबो | - | बिना सत्यापित रोग हरण प्रभाव के किसी पदार्थ को दवा रूप में देना। | | प्लेसबो प्रभाव | - | लोगों को रोग दूर करने का प्लेसबो का प्रभाव। | | पॉलीग्राफ | - | असत्य परखने की मशीन | | पाण्डिचेरी | - | तमिलनाडु के नजदीक दक्षिण भारत में राज्य। |

पूर्णिमा - चांद पूर्ण होता है, पूनम।

प्राण - जीवन उर्जा या ताकत

प्राण शरीर - शरीर में सात उर्जा पर्तो में दूसरी पर्त।

प्राणमय कोष - पाँच पर्व कोष पद्धति में दूसरा कोषा

प्राणायाम - श्वास पर नियंत्रण, पातंजलि अष्टांग योग के आठ अंगों में एक।

प्राणमय - प्राण या जीवन उर्जा से संबंधित

प्रारब्ध - मन और इच्छाएँ जो पैदा होने के समय इस संसार में हम लेकर आये।

प्रत्याहार - पातंजलि अष्टंग योग का आठवां अंग विषयों से वापस लौटना।

पूजा - हिन्दुओं का प्रार्थना करने का कर्मकाण्ड

पुरशचरनम - मंत्र को दोहराना।

पुरूष - संस्कृत दर्शन में यह निर सिद्धांत, शुद्ध निष्क्रिय चेतना, सक्रिय स्त्रैण सिद्धांत से प्रकृति से भिन्न।

पुरूष सूक्तम - एक वैदिक मंत्रोच्चार पुरूष या परम को समर्पित।

क्वान्टीटेटिव इलैक्ट्रो एन्सिफैलोग्राफी - दिमाग की तरंगों का अध्ययन

राधा - संबुद्ध सदगुरू कृष्ण की गोपियों या गायों की देखरेख करने वाली स्त्रियों में प्रमुख भक्त।

राजा सन्यासी - साधुओं में राजा

रजस - प्रकृति के तीन गुणों में एक क्रोध के लिये उत्तरदायी।

राम - भारतीय ग्रंथ रामायण में, अयोध्या साम्राज्य के राजकुमार।

रामकृष्ण परमहंस - पश्चिम बंगाल के संबुद्ध सदगुरू, उनके प्रमुख शिष्य स्वामी विवेकानंद थे।

रमण महर्षि - दक्षिण भारत के संबुद्ध सदगुरू उन्होंने आत्म ज्ञान के लिये स्वयं से पूछताछ का तरीका सिखाया जिसमें स्वयं से पूछते हैं मैं कौन हूँ।

रमण पुराण - संबुद्ध सदगुरू रमण महर्षि के बारे में कहानियाँ।

रामानुज - विशिष्ट अद्वैत या परिष्कृत अद्वैत सिद्धांत के संस्थाक को आदि शंकराचार्य और माधव के साथ साथ हिन्दू दर्शन के तीन महान शिक्षकों में से एक माने जाते हैं।

रामायण - हिन्दू इतिहास या राजकुमार राम के बारे में ग्रंथ। मूल ग्रंथ संत कवि बाल्मिकी ने लिखा था।

रासलीला - संबुद्ध सदगुरू कृष्ण भी गोपिया गौन्पालन करने वाली स्त्रियों के साथ आध्यात्मिक मिलन।

रिनी देसकार्ट्स - फ्राँस का दार्शनिक वैज्ञानिक अपने कथन में सोचता हूँ इसलिये मैं हूँ के लिये प्रसिद्ध।

ऋषि - वैदिक संत

रोमियो - अंग्रेजी कवि सेक्सपियर के नाटक रोमियों और जालिएट का प्रमुख पुरूष पात्र।

रूद्राक्ष - एक वृक्ष के बीज जो हिन्दुओं के कर्मकाण्ड में उपयुक्त होते हैं, और पहना जाता है, जो ध्यान की उर्जा को ग्रहण करते हैं।

सदाशिव ब्रम्हमेंन्द्र - अठारवीं सदी के तमिल संत और संगीतकार

सदा सोहम - में सदा ब्रह्म हूँ, मैं सदा चैतन्य हूँ।

साधना - आध्यात्मिक अभ्यास।

सहज - स्वःस्फूर्ति दिव्य आल्हाद।

सहस्त्रार चक्र - सातवां और अंतिम उर्जाचक्र सिर के शीर्ष पर, उर्जा चक्र से अधिक द्वार माना जाता है।

सखा भाव - सदगुरू और शिष्य के बीच मैत्री का संबंध जैसा कि कृष्ण का अर्जुन और कुचला के संग था।

साक्षी - स्वयं का गवाह

सेलम - तमिलनाडू का शहर

समाधि - अष्टांग योग का आठवां और अंतिम अंग, वैयक्तिक चेतना का वैश्विक चेतना में मिलन के संदर्भ में, मोक्ष, युक्ति, निर्वाण आदि।

संहार - मृत्यु

संसार - जन्म-मरण का चक्र

संसार सागर - जन्म मरण का सागर संसारी - जो संसार या जन्म मरण के चक्र से घिरा है।

संस्कार - गहरी खुदी स्मृतियां

संचित - जोड़े हुये कर्मो का संग्रह - जिसमें से हम कुछ इस जन्म में लेकर आते है, प्रारब्ध कर्म के रूप में।

संघ - समुदाय

संकल्प - शपथ या प्रतिज्ञा

सन्यास - त्याग

सन्यासी - जिसने घर-संसार त्याग दिया एक साधू।

सारी - भारतीय स्त्रियों द्वारा पहना जाने वाला वस्त्र।

शैतान - बुराई को प्रदर्शित करने वाला।

सतोरी - चेतना की उच्च स्थिति

सत्संग - प्रार्थना, ध्यान और आध्यात्मिक लक्ष्य के लिये जुड़ना।

सत्व - प्रकृति के तीन गुणों में से एक। निष्क्रिय कार्य के लिये।

आत्मा - शरीर और मन के समाप्त होने पर जो समाप्त नहीं होता।

आत्म ज्ञान - यह सजगता की हर एक ब्रम्हांडीय उर्जा है।

शास्त्र - ग्रंथ

शास्त्र-शस्त्र - शास्त्र उपकरण की भ्रांति

शन्मुखी मुद्रा - एक मुद्रा जिसमें ध्यान करते समय आंख, कान, नाक और मुँह को ढके (बंद कर) लिया जाता है।

शास्त्र - ग्रन्थ

शिरडी सांई बाबा - एक संबुद्ध सदगुरू जो हिन्दुओं और मुसलमानों द्वारा एक समान पूजे जाते हैं। भारत में नासिक के समीप शिरडी में रहते थे।

शिव - भारत के संबुद्ध सदगुरू शब्द 'शिव' का अर्थ है 'अकारण भव्यता' शिवलिंग - संबुद्ध शिव का प्रति रूप, पुरूष और स्त्री सिद्धांत को संयुक्त करता हुआ पुनःउत्पत्ति का प्रतीक।

शिवसूत्र - शिव के उपदेशों का लघु काव्य तकनीक के रूप में। जिसमें विज्ञान भैरव, तंत्र, गुरू गीता, तिरूमंदिरम् आदि है।

श्रद्धा सबुरी - वचनबद्धता और धैर्य। शिरडी सांई बाबा के उपदेशों का सारतत्व

सिद्ध - वह जो आध्यात्मिक मार्ग में आईं यौगिक शक्तियां

भगिनी निवेदिता - स्वामी विवेकानंद की अंग्रेज, आयरिश शिष्या।

सुकरात - प्लेटो के समकालीन ग्रीक दार्शनिक

सोहम् - 'हमसा' के समान।

सूफी - इस्लाम के रहस्यमय आयाम (सूफीवाद) को मानने वाला।

सूफी लोग - सूफीवाद के अनुयायी, इस्लाम का रहस्यमय आयाम

सूफीवाद - इस्लाम का रहस्यमय आयाम

सुषुम्ना नाड़ी - शरीर में उर्जा प्रवाह की मुख्य तीन नाड़ियों में से एक सुषुम्ना है जो मूलाधार उर्जा चक्र से उठती है। सुषुम्ना, कुंडलिनी उर्जा का मध्य का मार्ग है, जो सहस्ट्रार, सिर के शीर्ष में जाकर समाप्त होता है।

सुषुप्ति - गहरी निद्रा।

सूत्र - आध्यात्मिक तकनीक जो लघु काव्य के रूप में होती हैं।

स्वधर्म - किसी व्यक्ति का उसके लिये सम्यक मार्ग।

स्वाधिष्ठान चक्र - रीढ़ के आधार और नाभि के बीच में प्लीहा ऊर्जा चक्र जो भय से बाधित होता है।

स्वामी - सन्यासी, साधु के लिये सम्मानीय शब्द प्रयुक्त किया जाता है।

स्वामी श्री युक्तेश्वरगिरि - संबुद्ध सदगुरू परमहंस योगानंद के गुरू।

स्वप्न - सपना

तैत्रीय उपनिषद् - उपनिषदों मुख्य या ग्रंथ जो पाँच तत्वों की और पाँच उर्जा तलों की धारणा की व्याख्या करता है। तक्षशिला - शिक्षा का केन्द्र जिसका उल्लेख हिन्दू ग्रंथ रामायण और महाभारत में किया गया है, अब उत्तरपूर्वी पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की विश्व विरासत है।

तमस - प्रकृति के तीन गुण या विशिष्टाओं में एक। अक्रिया की विशिष्टता

तंजौर की चित्रकला - दक्षिण भारतीय भक्ति चित्रकला, जिसमें आभूषण के लिये आधे कीमती पत्थर और स्वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

तंत्र - तकनीक, वेदों से भी प्राचीन आध्यत्मिक उपदेश का एक प्रकार।

तंत्र - प्राचीन वैदिक परम्परा में आध्यात्मिक तकनीकों ॉ अभ्यासों, ध्यान और कर्मकाण्ड पूजा द्वारा संबोधि प्राप्त करना।

तपस - आध्यात्मिक तपस्या।

तत्त्वम असि - महान सत्यों में से एक तात्पर्य 'तुम वहीं हो' ।

तथाता - जैसा है, वैसा

तंजावर - दक्षिण भारत का शहर अपने विशाल मंदिर और शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के लिये प्रसिद्ध।

प्रत्येकात्मा चैतन्य जाग्रत - चेतना और अन्तरात्मा का जागरण।

तिरूपति - विष्णु, वैकटेश्वर या बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर आंध्रप्रदेश, दक्षिण भारत में।

तिरूवन्नामलाई - मंदिर का शहर जहाँ नित्यानंद का पालन पोषण और जन्म हुआ।

भावातीत ध्यान सिद्धि - उच्च स्तरीय भावतीत ध्यान तकनीक का अभ्यास करने पर प्राप्त यौगिक शक्तियाँ।

भावातीत ध्यान (टी.एम.) - महेश योगी द्वारा लोकप्रिय ध्यान तकनीक।

तुरीय - चेतना की चौथी अवस्था जिसमें कोई विचार नहीं मात्र जागरण होता है।

त्यागराज - अठारहवीं सदी का दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीतकार

उपनिषद् - ग्रंथ जो प्राचीन वेदों का सार है। शाब्दिक अर्थ है सदगुरू के साथ बैठना मुख्य उपनिषद् ग्यारह है जिनकी व्याख्या संबृद्ध आदिशंकराचार्य ने की है।

वास्तुशास्त्र - स्थान को वैदिक विज्ञान कि हम अपने चारों ओर के स्थान से किस प्रकार व्यवहार करते हैं।

वज्रासन - एक यौगिक आसन जिसमें घुटने मोड़कर एड़ियों पर बैठते हैं।

वाक - वाणी के पीछे ऊर्जा

वाक्य - कथन

वाली - हिन्दू ग्रंथ रामायण में बंदरों का राजा जो राजकुमार राम द्वारा मारा गया।

वानप्रस्थ सन्यास - वैदिक परम्परा द्वारा जीवन की तृतीय अवस्था जहाँ पति और पत्नी अपना बचा हुआ दाम्पत्य जीवन परम सत्य पाने के लिये आध्यात्मिक कार्यकलापों में व्यतीत करते हैं।

वासना - ...

वसुदैव कुटुम्ब - कृष्ण का कथन कि 'विश्व मेरा परिवार है'।

बात - आयुर्वेद के अनुसार शरीर के प्रमुख तीन दोषों में से एक ईथर तत्व और वायु से बनी उर्जा। और वायु का अनुपात यह तय करता है कि बात कितनी सक्रिय है।

वात्सल्य भाव - सदगुरू शिष्य संबंध जिसमें शिष्य, सदगुरू को बच्चे की भांति देखता है जैसे कि माँ यशोदा और बाल कृष्ण।

वेद - प्राचीन ग्रंथशास्त्र जो गहन आध्यात्मिक सत्यों को समझाते हैं। प्रमुख वेद चार है, ऋग्वेद, आयुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। ये ग्रंथ बलिदान को करने की विधि और कथाएं और मंत्रोच्चार की व्याख्या करते है। रहस्यवादियों और दृष्टाओं को घटित सत्यों को वेदों ने उद्घाटित किया है।

वैदिक - प्राचीन ग्रंथ और वेदों से संबंधित।

वीर - साहसी

विज्ञानमय कोष - मानसिक चित्रण की परत, चौथा कोष या उर्जापरत

विपस्सना - संबुद्ध सदगुरू बुद्ध का उपदेश श्वांस के अवलोकन द्वारा भीतर देखना।

विष्णु - ईश्वर की हिन्दु त्रिपुटी में पालनकर्ता

विशुद्धिचक्र - गले के क्षेत्र में सूक्ष्म उर्जा केन्द्र या चक्र। यह स्वयं को दूसरे तुलना करने पर बाधित होता है।

विवेक चूड़ामणि - संबुद्ध सदगुरू आदिशंकराचार्य का दर्शन शास्त्रीय कार्य।

विवेकानंद - रामकृष्ण परमहंस के प्राथमिक शिष्य और राम कृष्ण आर्डर के संस्थापक।

उन्नीसवीं सदी के पूर्वीय रहस्यवादी जिन्होंने हिन्दुत्व और योग की जागरूकता यूरोप और अमेरिका में फैलाने में अहम कुंजी से भूमिका निभाई।

बारेन बेनिस - प्रबंधशास्त्र और नेतृत्व के सलाहका

यम - हिन्दुओं का मृत्यु और न्याय का ईश्वर।

यम - अष्टांग योग का प्रथम अंग, जिसमें पाँच सिद्धांतों का पालन करना है-सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य।

यमुना - एक पवित्र भारतीय नदी जो संबुद्ध सदगुरू कृष्ण से संबंधित है।

यंत्र - एक उपाय, सामान्यतः धातु की प्लेट जिसे आध्यात्मिक अभ्यास में उपयोग के लिये उर्जावान बनाया जाता है।

यशोदा - संबुद्ध सद्गुरू पातंजलि द्वारा योग पर रचित पुस्तक।

योगःचित्त वृत्ति निरोधः - योग सूत्र का दूसरा श्लोक, योग यन का रूकना है।

युधिष्ठिर - पांडव परिवार के पाँच राजकुमारों में सबसे बड़े, भारतीय ग्रंथ महाभारत में।

युक्ति - यह जानने की स्पष्टता की क्या बदलने की आवश्यकता है और क्या स्वीकार करने की आवश्यकता है।

झाझेन - जेन में बैठने का ध्यान।

जेन - जापानियों का बौद्ध अभ्यास, ध्यान का रूप।

जेन कोआन - आत्मज्ञान होने के लिये जेन में पहेली एक तकनीक के रूप में दी जाती है।

○○ ○○

असीमित संभावना का वास्तविक हो जाना और जीवन को प्रत्येक नूतन क्षण में परम का अनुभव करना जीवन मुक्ति है। इस दिव्य स्थान में जीना, जीवन को सर्वोत्तम ढंग से जीना है और यही समाज की महानतम सेवा है।