KAILASA Library/जीवन मुक्ति/जीवन मुक्ति - एक परिचयSign in
जीवन मुक्ति

जीवन मुक्ति - एक परिचय

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

विरोधाभास मुक्त जीवन :

मैं प्रेम और आदर से आप सबका स्वागत करता हूँ।

आज का विषय जीवन मुक्ति है।

वेदान्त के अनुसार तीन महत्वपूर्ण शब्द हैं :-

श्रवण, मनन व निदिध्यासन।

श्रवण का अर्थ है महान सत्य सुनना। मनन का अर्थ है महान सत्यों को अपने भीतर उतारना और निदिध्यासन है उनको जीना। इसलिए आज हम जीवन मुक्ति के कुछ सत्य अपने भीतर उतारने की कोशिश करेंगे। जिससे आप स्वाभाविक रूप से जीवन मुक्त हो जाएँगे। प्रतिभागियों से अधिक शोर मचा देते हैं। इसी तरह लोग जो शांति निर्मित करने का प्रयत्न करते हैं, वे अधिक समस्याएँ ही खड़ी करते हैं।

पिछले तीन हजार वर्षों में पाँच हजार युद्ध हो चुके हैं। हर युद्ध उनके दावे के अनुसार विश्व में शांति लाने के लिए लड़ा गया था। हर नेता, जिसने युद्ध घोषित किया, दावा करता है कि वह विश्व शांति के लिए युद्ध कर रहा है। किन्तु वे सब एक सबसे महत्वपूर्ण सत्य को प्राप्त करने में असफल रहे। जब आप एक संघर्ष-मुक्त जीवन जीते हैं, जिस संसार को आप अनुभव करते हैं वह संघर्ष मुक्त हो जाता है। जिस संसार के आप दृष्टा हैं वह संसार संघर्ष मुक्त हो जाएगा।

कल्पना या अंतर्दृष्टि

कल्पना अंतर्दृष्टि से भिन्न है। जब आप अंतर्दृष्टि प्राप्त करते हैं, आप जानते हैं कि जो आप देख रहे हैं वह संभव है। कल्पना में आपका मन जानता है कि जो भी आप कल्पना में देख रहे हैं उसका आपके वास्तविक जीवन से कुछ लेना देना नहीं है। कृपया समझिए कि कल्पना तथा अंतर्दृष्टि में क्या अंतर है।

युद्ध और आतंकवाद का समाधान :

लोग मुझसे पूछते हैं, "स्वामीजी, जब आप युद्ध और आतंकवाद देखते हैं, क्या आपको पीड़ा नहीं होती? आपका गरीबी नष्ट करने के लिए क्या समाधान है?"

मैं उनसे कहता हूँ, आप यदि दूसरों की पीड़ा देखकर पीड़ित हो जाएँगे, आप धरती पर अधिक पीड़ा उत्पन्न करेंगे। उनको अपने स्तर पर ऊपर लाने के स्थान पर आप उनके स्तर पर नीचे गिर जाएँगे। उन्हें अपने स्तर पर लाने का प्रयास कीजिए।

जीवन के प्रति उनकी चेतना तथा उनके विचार बदलिए। यदि आप उनके बारे में निरंतर विचार करके निराशावादी हो जाएँगे, आप उन्हीं के स्तर पर पहुँच जाएँगे। एक और व्यक्ति पीड़ितों में बढ़ जाएगा। इससे पीड़ितों को मदद नहीं मिलेगी। केवल आप जीवन मुक्त होकर जाएँगे तभी शांति का सृजन कर पाएँगे।

तो जीवन मुक्ति से मेरा क्या तात्पर्य है?

जीवन मुक्ति का अर्थ है संघर्ष मुक्त जीवन जीना, तनमन और संसार का अनुभव, जो आप संघर्षहीन होकर महसूस जीने लगेंगे।

जीवन मुक्ति में जीने की तकनीकें :

अब मुझे जीवन मुक्ति के बारे में गहराई से समझाने का अक्सर दीजिए, उपयोगी तकनीकों के साथ, जिन्हें आप जीवन में अमल कर सकते हैं। मैंने कहा था कि संघर्ष मुक्त जीवन जीना, तन-मन तथा संसार का वो अनुभव जो आपको होता है इस सबमें संघर्ष के बिना रहना ही जीवन मुक्ति है। यही सत्य है। अब मैं आपको तकनीक देता हूँ जिससे आप इन्हें प्रायौगिक विज्ञान के रूप में अपने जीवन में उतार सकते हैं। मैं आपको ऐसी तकनीक दूँगा जिससे जीवन मुक्ति एक प्रायौगिक विज्ञान बन सके।

जीवन मुक्ति की चार तकनीकें हैं :

शक्ति - परिवर्तन करने की ऊर्जा

पहले, जो बदल सकता है, उसे बदलना। आप अपनी शक्ति का उपयोग करते हैं उन सब बदलावों के लिए जो आप अपने जीवन में बदल सकते हैं।

कृपया समझिए कि अध्यात्म तामसिक जीवन को स्वीकार करना नहीं है। तमस् मतलब आलस से पूर्ण, और व्यसनों तथा आदतों से और मानसिक दृष्टिकोणों से छुटकारा पा सकते हैं। मैं बड़े व्यसन जैसे मदिरापान तथा धूम्रपान आदि के बारे में बात नहीं कर रहा, मैं साधारण मन की पीड़ाओं के बारे में बात कर रहा हूँ, “जैसे बेचैनी, जिससे आप निरंतर परेशान रहते हैं, हमेशा की झुंझलाहट जो आप अपने साथ लेकर जाते हैं।

यह जलन जो आपकी आदत सी बन गई है। देखिए, आपको किसी घटना की भी आवश्यकता नहीं है आपको असहज बनाने के लिए, आप लोगों पर कूदने के लिए इन्तजार में रहते हैं। उन्हें कुछ गलत करने की जरूरत नहीं है, केवल आपके सामने आने से ही उन्हें आशीर्वाद मिल जाएगा। आप सुबह से ही भीतर से उबल रहे होते हैं। यह भी एक आदत ही है। किन्तु यह सब बदला जा सकता है। यह साधारण चीजें आसानी से बदली जा सकती हैं। आपको केवल समझने की आवश्यकता है।

आप कह सकते हैं कि “स्वामीजी, मैंने कई प्रयत्न किए किन्तु मैं असफल रहा। यह अब सम्भव नहीं है।'

आप यह समझें कि पहले जब भी आपने शांति कायम रखने का प्रयत्न किया, जब तक आपका प्रयत्न था, तब तक अपने मन को भटकने के लिए छोड़ देते हैं और बेचैन हो जाते हैं।

कृपया आप यह जरूरी सत्य समझें। जो बदल सकते हैं उसे बदलना ही शक्ति है। आपको जो बदलना है उसे बदलने की शक्ति आप में है। आपके जीवन में ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें आप बदल सकते हैं, किन्तु आप उन्हें बदलने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं करते।

मैं आपको एक सच्ची घटना के बारे में बतलाता हूँ -

एक दिन एक व्यक्ति मेरे पास आया और बोला - "स्वामीजी, मैंने आपको अपना जीवन समर्पित कर दिया है, आपको मुझे बचाना होगा।"

मैंने उससे पूछा, "समर्पण से आपका क्या तात्पर्य है? और आप क्यों चाहते हैं कि मैं आपको बचाऊँ?"

उसने कहा, "स्वामीजी, मुझे गलत जगहों पर जाने की आदत है। मैं अपनी पत्नी के साथ वफादार नहीं हूँ। अब मैंने अपने आपको आपके सुपुर्द कर दिया है, आप उस आदत से मुझे बचाइए।"

मैंने उसके साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत किया। मैंने

उससे कहा, "यह गलत है, तुम अपनी पत्नी के बारे में क्यों नहीं सोचते? तुम प्रेम के प्रति असंवेदनशील हो गए हो। यह तुम्हारी पत्नी के प्रति तुम्हारे सम्बन्ध की अवहेलना है।" मुझसे कुछ शब्द सुनकर वह चला गया।

वह कुछ सप्ताह बाद लौटा और बोला, "स्वामीजी, आपने मुझे बिल्कुल नहीं बचाया! मैंने अपने आपको आत्म समर्पण किया था, किन्तु मैं अब भी वही कर रहा हूँ।"

मैंने उससे पूछा, "आपका क्या मतलब है?" उसने कहा, "नहीं! मैंने आपको समर्पण कर दिया है, किन्तु अब भी मैं वही पुराना व्यक्ति हूँ।"

मैंने उससे पूछा, "आपका मतलब है, मैं आपकी कार की चाबियाँ छुपा दूँ और आप को कहीं न जाने दूँ। आपके पास स्वतंत्रता है। देखिए, यदि आपको स्वतंत्रता चाहिए...... तो मैं आपको केवल ज्ञान दे सकता हूँ। इसे आपको अपने जीवन में उतारना होगा।"

फिर मैंने उसे कहा, "आपका मतलब क्या है, जब आप "समर्पण" शब्द का उपयोग करते हैं और आप क्या कहना चाहते समझिए, कि आप वह ईश्वर हैं जो अपने आप को बचा सकते हैं। यह आप ही हैं जो आपको ऊपर उठाएँगे। यदि आप अपने आपको ऊपर नहीं उठा सकते तो आप अपने सबसे बड़े शत्रु हैं। यह आपको ही करना है।

इसलिए जीवन मुक्ति की पहली तकनीक है अपने जीवन में वह बदलना जो बदलने की जरूरत है - अपनी आंतरिक शक्ति से।

शक्ति - छोटे परिवर्तन लाने की

एक और बात, साधारण चीजें भी यदि आप जीवन में बदलेंगे, तो बहुत फर्क पड़ेगा। आप समझिए, आपको जीवन में साधारण बदलाव लाने की शक्ति के बारे में पता नहीं है। यदि आप प्रतिदिन साधारण चीजें, छोटी-छोटी चीजें बदलेंगे, धीरेधीरे एक-दो वर्ष में महान परिवर्तन देखेंगे।

अचानक, आप इन छोटे परिवर्तनों का सामूहिक प्रभाव देखेंगे। कुछ समय बीत जाने पर यह एक बड़े परिवर्तन का रूप ले लेगा। किन्तु, हम अधिकतर छोटे बदलावों का आदर नहीं करते। हमें महान परिवर्तन तत्काल चाहिए। पर हमारे पास उसके लिए तीव्रता नहीं होती। एक ही विकल्प रह जाता है, अपनी शक्ति से वह बदले जो बदला जा सकता है।

लोग अक्सर शिकायत करते हैं, "नहीं स्वामीजी, मैं बदलना चाहता हूँ, किन्तु मैं धूम्रपान व मदिरा पान छोड़ नहीं सकता। मैं अपने आपको बदल नहीं सकता।"

आप समझिए, कि यह सब शायद आप बदल सकें या न बदल सकें क्योंकि ये आपके जीवन का भाग बन चुके हैं। पर ऐसा कुछ है जो आप अभी बदल सकते हैं, इसे मैं ज्ञानबोध का बदलाव कहता हूँ। यह अचानक ज्ञानबोध का बदलाव है। यह होने के लिए आपको अपनी समझ को बदलना होगा।

अपने बारे में अपनी समझ बदलिए, अपने जीवन तथा संसार के बारे में भी। आपको और कुछ नहीं करना है। यह बहुत सरल दिखता है किन्तु यदि आचरण में लिया तो यह महान रूपांतरण को जन्म देगा। फिर ज्ञान बोध का बदलाव आसानी से हो सकेगा।

देखिए, जब भी मैं 'शक्ति' शब्द उपयोग करता हूँ, जो बदल सकता है, वह बदलने की शक्ति, तो मेरा मतलब है कि

18

जिस प्रकार आप विचार करते हैं वह बदलिए। जब भी मैं लोगो से बदलने के लिए कहता हूँ, वे धूम्रपान और मदिरा छोड़ने का प्रयत्न करने लगते हैं। वे शुरुआत ही गलत दृष्टिकोण से करते हैं। वे संघर्ष करते हैं धूम्रपान या मदिरा या कोई और दृढ़ आदत छोड़ने के लिए। यह प्रयत्न असफल ही रहेगा।

आपको अपनी विचारधारा या समझ बदलनी है। आपके पास कई मंतव्य हैं, कई समझ हैं इस संसार के बारे में जो आपको तथा दूसरों को कई बार विचलित करती हैं। पहले उन्हें बदलें।

वास्तव में, यदि आप अपने विचार करने का तरीका बदलते हैं आपकी आदतें भी स्वतः बदल जाएँगी। यदि वे न भी बदलें, कोई बात नहीं। मैं आपको स्वच्छंदता से कुछ भी करने की अनुमति नहीं दे रहा हूँ। नहीं! यदि आप अपने विचार बदलने की शुरुआत करते हैं, आपकी कई आदतें स्वतः छूट जाएँगी। आप स्वतः बदल जाएँगे। आप देखेंगे कि आपका संपूर्ण जीवन बदल गया है। आपकी समझ, आपका विचार करने का ढंग, सब कुछ बदल जाएगा। आप अपने भीतर के सॉफ्टवेयर को बदल सकते हैं। आप अधिक स्पष्टता तथा समझ उत्पन्न कर सकते हैं।

19

धर्म - ब्रह्माण्ड का नियम

आप एक और सत्य समझिए - धर्म ! धर्म सृष्टि की कार्यप्रणाली के प्रति वैद्य राय है। धर्म एक विश्वास प्रणाली नहीं है। यदि आप एक वकील से बात करेंगे, आपको देश की कार्यप्रणाली के विषय में कुछ ज्ञात होगा। इसी प्रकार यदि आप एक आध्यात्मिक व्यक्ति के पास जाएँगे, जिसने सृष्टि के प्रति प्रेम अनुभव किया है, और उससे बात करेंगे, उससे संबंध बनाएँगे और विचार ग्रहण करेंगे, आपको ज्ञात होगा कि सृष्टि कैसे कार्यान्वित होती है।

मैं जो कहता हूँ वह ब्रह्माण्ड की वैद्य राय है। इसी को मैं धर्म कहता हूँ। इसी प्रकार धर्म को अंतःकरण में उतारना, केवल कुछ तथ्यों पर विश्वास करना नहीं है। यह जानना कि वास्तव में ब्रह्माण्ड किस प्रकार चलता है, यह जानना कि प्रकृति के नियम क्या हैं, यही धर्म है। आप स्पष्ट होइए कि यदि आप विश्वास करते हैं कि आपने आज कुछ ग़लत किया, इसलिए कल आपके साथ भी बुरा होगा, यह धर्म नहीं है।

जो हो रहा है उससे सम्बन्ध अनुभव करना, उसको अपने क्योंकि भय और लोभ के आधार पर जीते हैं। यदि आप केवल भय और लोभ के आधार पर कार्य करते हैं तो आपके मस्तिष्क के यांत्रिक भाग ही पर्याप्त हैं। किन्तु यदि आप भय और लोभ से आगे बढ़ना चाहते हैं, आपको अपने मस्तिष्क के गैर यांत्रिक भागों को जाग्रत करना होगा। अपने मस्तिष्क के गैर यांत्रिक भागों को जाग्रत करना ही कुंडलिनी जाग्रत करना है।

आदतों के गूढ़ रहस्य :

लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि केवल समझ बदल लेने से ऊर्जा कैसे जाग्रत हो सकती है। देखिए, आपके प्रतिदिन के जीवन में यदि आपको सिखाया गया है कि आप इतने बजे थकान अनुभव करेंगे, तो आप उस समय थकान अवश्य अनुभव करेंगे। आप थकान अनुभव करेंगे यदि आपने पूरे दिन कुछ काम न किया हो फिर भी।

उदाहरणतः सोचिए, कि आपको सुबह ९ः३० बजे निराशाजनक विचार सताने लगते हैं यह सोचकर कि आपको ऑफिस जाना है। तब आप देखेंगे कि रविवार के दिन भी जब आपको ऑफिस नहीं जाना है, आपका मन उदास होगा। आप

निराशा का अनुभव करेंगे। अचानक आप स्वयं से कहेंगे, ''अरे, आज तो रविवार है, आज मुझे ऑफिस नहीं जाना है, आराम करो!'' किन्तु तब भी आपके मन की उदासी ठीक नहीं होगी। आप फिर भी उदास मन तथा निराशाजनक विचारों के साथ ही रहेंगे।

आपका मानसिक स्वास्थ्य आपकी कुंडलिनी जाग्रत होने से जुड़ा हुआ है। तो जब आप शक्ति का उपयोग जो बदल सकता है उसे बदलने में व अपनी समझ बदलने में करेंगे, आप अपने भीतर एक प्रचंड ऊर्जा जाग्रत करेंगे।

पतांजलि कहते हैं, कि यदि आप किसी भी एक आदत से लड़ेंगे, कोई भी आदत, तो आपके भीतर एक प्रचंड ऊर्जा उत्पन्न होगी। आदत के कारण ऊर्जा उपयोग होती है जो अनावश्यक भी है और गलत मार्ग की ओर भी है। जब आप एक आदत तोड़ते हैं, जैसे साधारण कॉफी पीने की आदत आप अपने भीतर एक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। इसीलिए हमारी परम्परा में व्रत रखे जाते थे, तथा रात भर जागरण किया जाता था। यह हमारी आदत तोड़ने के लिए तथा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए ही था।

आप पूछ सकते हैं, कि आदत क्या है? यंत्रवत जीना,

  • निरंतर होने वाली आदत।

अपनी आदतों में सजगता लाइए। सजगता लाना ही अपने जीवन में बदलाव लाना है जहाँ उसकी आवश्यकता है, अपनी शक्ति का उपयोग करना जहाँ इसकी आवश्यकता है, वहाँ बदलाव लाना, इसीको मैं पहली तकनीक कहता हूँ, पहली विधि। सरल चीज़ें बदलने का प्रयत्न कीजिए, यदि आप बदल सकते हैं तो। निरंतर बदलाव लाइए। यह जीवन मुक्ति का पहला भाग है, जीवन मुक्ति प्राप्त करने की पहली तकनीक।

दूसरी तकनीक है, जो आप नहीं बदल सकते, उसको स्वीकारना।

अब बड़ा प्रश्न यह है कि सीमा रेखा कहाँ है? मैं क्या बदल सकता हूँ और क्या नहीं?

पहले मुझे स्वीकृति की व्याख्या करने दीजिए। फिर इस प्रश्न का उत्तर स्वतः ही मिल जाएगा।

बुद्धि - स्वीकार करने की बुद्धिमत्ता

पहले मैंने कहा शक्ति और ऊर्जा का उपयोग जो बदल सकता है वो बदलने के लिए। अब मैं कहता हूँ बुद्धि का उपयोग करो, जो नहीं बदल सकता उसे स्वीकार करने के लिए। जीवन की कई चीज़े बदली नहीं जा सकती, जैसे मृत्यु। बुद्धि ही बुद्धिमत्ता है जो नहीं बदल सकता उसको पूर्णतः स्वीकार करने की।

शक्ति से बदलें या बुद्धि से स्वीकार करें

अब बड़ा प्रश्न यह खड़ा होता है कि जब मेरे जीवन में कोई परिस्थिति आएगी, तो मैं कैसे जानूँगा कि इसमें शक्ति का उपयोग करके बदलाव लाना है या बुद्धि का उपयोग करके इसे स्वीकारना है? इसका माप क्या है?

मैं आपको एक सरल माप बताता हूँ जिससे आपको ज्ञात होगा कि आप अपनी ऊर्जा व्यर्थ कर रहे हैं बदलने के लिए, अथवा आप सरलता से जी रहे हैं, उन चीज़ों को स्वीकार करके जो बदल नहीं सकती। यह माप बहुत महत्वपूर्ण है।

सुबह सवेरे, जब आप सोकर उठते हैं तथा हिलनाडुलना शुरु करते हैं, जब आप गूढ़ निद्रा में से जागकर जाग्रत अवस्था में आते हैं, यदि यह क्रिया गूढ़ निद्रा से जागकर जाग्रत अवस्था में आने वाला परिवर्तन सहज है, कृपया समझिए कि करने की आवश्यकता नहीं है। आप जीवन में सही दिशा पर हैं। आप उचित शक्ति का उपयोग कर रहे हैं तथा उचित मात्रा में बुद्धि का उपयोग भी कर रहे हैं। आप जो बदल सकता है उसे बदल रहे हैं तथा जो नहीं बदल सकता उसे स्वीकार कर रहे हैं।

यदि आप जाग्रत अवस्था से अधिक जुड़े हुए हैं, खुश हैं तथा सुषुप्ति में मन में बेचैनी महसूस करते हैं, आपको ऊर्जा की आवश्यकता है अर्थात आपको कुछ चीज़ें बदलनी हैं।

कभी-कभी लोग आकर मुझसे शिकायत करते हैं, "स्वामीजी, कल रात एक भूत मेरी छाती पर बैठ कर मेरा दम घोटने की कोशिश कर रहा था।"

आप समझो कि कोई भूत आपको परेशान नहीं कर सकता। आप किसी भी भूत से अधिक शक्तिशाली हैं। कई लोगों को मनोवैज्ञानिक समस्याओं की वजह से सुषुप्ति अवस्था में दम घुटने जैसी बेचैनी महसूस होती है। इसीलिए वे कहते हैं कि कोई भूत उनका दम घोंट रहा है। यदि आपको सुषुप्ति में बेचैनी होती है और जागने पर सुकून महसूस होता है, यदि आप जाग्रत अवस्था में अधिक सुखी होते हैं और सुषुप्ति में बेचैनी महसूस करते हैं,

आप स्पष्टता से समझिए कि आपको अपने जीवन में कई चीजें बदलनी हैं। आपको अपनी शक्ति उपयोग करनी है, बुद्धि नहीं। आपको कुछ बदलना है, अभी।

यदि आप सुषुप्ति अवस्था में शांति का अनुभव करते हैं तथा जैसे ही जागते हैं, आप बेचैन हो जाते हैं, तनावपूर्ण हो जाते हैं तो समझिए कि आपको अपनी बुद्धिमत्ता का उपयोग करना है। आपको कुछ बदलना नहीं है। आपको केवल शांत होकर उसे स्वीकारना है जो बदला नहीं जा सकता।

खासकर पश्चिमी देशों में, कहा जाता है कि ८५ प्रतिशत हार्ट अटैक प्रातःकाल में होते हैं। वे इन्हें सोमवार सुबह की निराशा कहते हैं। यह तनाव की वजह से होता है और बेचैनी और घबराहट का रूप ले लेता है जब मनुष्य प्रातः जागता है। अब आवश्यकता है बुद्धि का प्रयोग करने की। हमें अब कुछ बदलना नहीं है। हमें शांत रहना सीखना है।

यही वह माप है जिससे पता चलता है कि आपको कुछ बदलना है या शांति के साथ है उसे स्वीकार करना है। जब आप जागते हो, अपने आप को निहारो और देखो कि आप क्या अनुभव करते हो? आप यह पता कर सकते हैं कि आप सुषुप्ति में अधिक शांत हैं या जाग्रत अवस्था में। यह बहुत प्रमाणित सूत्र है यह जानने के लिए कि आपको शक्ति का उपयोग करना है या बुद्धि का, बुद्धिमत्ता का। किसी भी आध्यात्मिक जिज्ञासु का संघर्ष इन्हीं दो विचारों के बीच होता है।

कई लोग मुझसे अपनी समस्याएँ बाँटने के बाद पूछते हैं, "स्वामीजी, यह मेरी परिस्थिति है। क्या मैं इसे ईश्वर की इच्छा मानकर स्वीकार कर लूँ या इस परिस्थिति से लड़ूँ। बताइए, स्वामीजी ।''

आप यह समझिए कि मैं केवल तकनीक दे सकता हूँ।
समस्या का हल तो आपको निकालना है।

प्रतिदिन सुबह स्वयं को जाँचो। यदि आप जागकर अधिक तनाव में हैं तो आप अत्यधिक लड़ रहे हैं। आपको बुद्धिमत्ता का उपयोग करना है। शांत होकर परिस्थित को स्वीकार कीजिए।

यदि आप सुषुप्ति में अधिक तनाव महसूस करते हैं, अवचेतन में बेचैनी महसूस करते हैं, आपको स्वीकार करने की

30

आवश्यकता नहीं, आपको संघर्ष के लिए तैयार रहना है। अपने जीवन में चीज़ें बदलें। इसी एक तकनीक से आप २४ घंटों के भीतर यह निर्णय ले सकते हैं कि आपको जीवन के साथ संघर्ष करना है या उसे स्वीकार करना है।

एक और बात, मैं जो कह रहा हूँ उसके लिए मैं जिम्मेदार हूँ। यह तकनीक मैंने स्वयं पर ही नहीं अपने हजारों शिष्यों पर आजमाई है। यह सिद्ध हो चुकी है। यही वह तरीका है जानने का कि आपको जीवन में परिस्थितियों से लड़ना है या उन्हें स्वीकार करना है।

जब कोई समस्या हो, आप उसके विचार के साथ सो जाइये। अगली सुबह ध्यान से देखिए कि आप क्या महसूस कर रहे हैं। यदि आप बेचैन हैं तो समय आ गया है कि आप संघर्ष करें और बदलाव लाएँ। यदि जागने के बाद आप बेचैनी महसूस करते हैं, तनाव महसूस करते हैं, तो आपको शांति की आवश्यकता है, अपनी बुद्धि का उपयोग करने की आवश्यकता है।

समझिए कि आपकी बुद्धिमत्ता आप सोचते हैं उससे अधिक बुद्धिमान है।

31 आशा से कहीं बेहतर।

आपके जीवन में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप बदल नहीं सकते। वे जैसी हैं आपको उन्हें स्वीकार करना है। जब आप उन्हें पूर्णरूप से स्वीकार कर लेंगे, आप उनके आगे निकल जाएँगे।

यह कोई भी समस्या या बाधा हो सकती है। आप उसे स्वीकार करके उसके आगे निकल सकते हैं। आप कई समस्याओं से आगे निकल सकते हैं केवल उन्हें स्वीकार करके जो लोग आपसे लड़ने आते हैं वे भी आपसे लड़ने का जोश खो देते हैं जब आप उन्हें स्वीकार कर लेते हैं। वे सोचेंगे "इस व्यक्ति से लड़ने का क्या फायदा?

आप यह समझिए कि यदि आप बहुत अच्छे हैं, आपकी कोई बेइज्जती नहीं कर सकता। आपकी उपेक्षा भी कोई नहीं कर सकता। यही सबसे महत्वपूर्ण सूत्र है। आप यदि बहुत अच्छे हैं आपको कोई नजर अन्दाज नहीं कर सकता या आपका अनादर नहीं कर सकता। समस्या यह है कि हममें इतना धीरज नहीं है कि हम बहुत अच्छे बनें।

इसलिए आप शिकायत करने लगते हैं, "नहीं स्वामीजी,

यह कलयुग है, इसलिए अच्छे लोगों को पीड़ित होना पड़ता है और बुरे लोग सुख से जीते हैं।''

आप फिकर न करें। ब्रह्माण्ड दुखदायी नहीं है। वह अब भी धर्म के अनुसार ही चलता है। यह कलयुग नहीं है। कलयुग केवल आपके आपके मन में है। कलयुग केवल आपका अहंकार है। कलयुग और कुछ नहीं केवल सत्य को समझने की आपकी अधीरता है।

हम वास्तव में अपनी पीड़ा से सुख प्राप्त करते हैं क्योंकि एक तरह से यह हमारे अहंकार को और दृढ़ बनाती हैं। हमारे अहम् को लगता है कि हम कई समस्याओं को अपने कंधो पर ढो कर उसकी सहायता कर रहे हैं। इसीलिए हम पीड़ित होते रहते हैं। किन्तु हम इस बारे में अपने आपको दोषी मानते हैं। तो फिर हम क्या करते हैं? हम समस्त विश्व को दोषी ठहराते हैं। हम कहते हैं कि ईश्वर अच्छे लोगों को दण्ड देता है तथा बुरे लोगों को सुखी करता है।