KAILASA Library/जीवन मुक्ति/आप ब्रह्माण्ड की परिपूर्णता होSign in
जीवन मुक्ति

आप ब्रह्माण्ड की परिपूर्णता हो

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

समझिए, कि ब्रह्माण्ड आपके द्वारा परिपूर्णता प्राप्त कर रहा है। आप ब्रह्माण्ड का एक चमत्कार हैं, आप एक अकस्मात नहीं है। हम हमेशा सोचते हैं कि हम एक अकस्मात हैं, और ब्रह्माण्ड हमें दुख पहुँचा रहा है। नहीं ! ब्रह्माण्ड दुखदायी नहीं है। ईश्वर आपको सज़ा नहीं देता।

कई लोग मुझसे कहते हैं, ‘‘नहीं स्वामीजी, आपको पता नहीं है! ईश्वर मुझे सज़ा दे रहे हैं।’’

कृपया समझिए, कि ईश्वर इतना नहीं गिर गया है कि आपको सज़ा दे, तथा आप इतना ऊपर नहीं उठे कि ईश्वर की सज़ा प्राप्त कर सकें। आप हमेशा धर्म की अवहेलना करते हैं।

आप कह सकते हैं, ‘‘नहीं स्वामीजी, आप नहीं जानते! यह कियुग है। धर्म संसार में कार्यरत नहीं है। इतिहास कहता है, यह पुराण कहता है, भागवत में लिखा है, यह सूत्र कहता है कि यह कियुग है। जीवन ऐसा ही होगा।’’

आप स्पष्ट रहें, ‘‘कियुग जैसी कोई चीज़ है ही नहीं। मैं कहता हूँ कि जो मैं बोल रहा हूँ उसके लिए मैं जिम्मेदार हूँ। मैं जानता हूँ जो मैं कह रहा हूँ। कियुग जैसी कोई चीज़ नहीं है। सत्य को न पहचानने की आपकी अधीरता है। यदि आप सत्य में

थोड़ा और गहरे जाएँगे, आप पाएँगे कि हर जगह धर्म ही प्रचलित है।

यह वास्तव में सत्य का युग है। जब आप सतही स्तर पर जीते हैं आप चीज़ों को गहराई से महसूस नहीं करते और सोचते हैं कि संसार तो कलि युग है। इसलिए आप उसी प्रकार के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप उसी प्रकार के मित्र अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप उसी प्रकार के सम्बन्ध अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तथा आप उसी तरह की परिस्थितियाँ अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आप इस प्रकार कलि युग में जीते हैं।

सही लोगों को आकर्षित करना

वास्तव में आप जिस प्रकार की चेतना में जाएँगे, आप उसी प्रकार के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यदि आप थोड़ा गहराई से ध्यान देंगे, यदि आप धीरज से वास्तविक ता तथा सच्चाई समझेंगे, अचानक आप जानेंगे कि यह वास्तव में सत्य युग है। सारे महान गुरु अब भी जी रहे हैं। यह सत्य युग है। धर्म अब भी कार्यान्वित है।

लोग पूछते हैं, ‘‘आपका कहने का क्या तात्पर्य है? इतना आतंक फैला हुआ है, इतनी गरीबी है, इतने युद्ध चल रहे हैं। आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह सत्य युग है?

क्या आप समझते हैं जब कृष्ण थे तब युद्ध नहीं थे? जब राम थे तब गरीब नहीं थी। नहीं! समझिए। राम के समय में भी संसार के कुछ भागों में लोग कलयुग में जी रहे थे। उसी प्रकार, अब भी कई लोग सत्य युग में जी रहे हैं।

सत्ययुग और कलयुग कालचक्र का समय नहीं है। यह एक व्यक्तिगत फैसला है। यदि आप चाहें तो आप अभी सत्ययुग में रह सकते हैं। यदि आप फैसला लें कि आज से आप अपने मन का दृष्टिकोण बदल देंगे तब स्वतः ही आप सही परिस्थितियाँ और मित्र अपने जीवन में आकर्षित करेंगे।

किन्तु आप अपने जीवन में देख सकते हैं, यदि आप निरंतर उदास हैं, यदि आप निरंतर अपने प्रति हीन भावना का अनुभव करेंगे, तो आप ऐसे ही मित्र तथा सम्बन्ध आकर्षित करेंगे, जो आपका जीवन अधिक उदास बनाएँगे। आप देखेंगे कि आप निरंतर ऐसे लोगों को आकर्षित करेंगे जो आपको इस्तेमाल करेंगे क्योंकि आप उनके साथ बहुत अच्छा महसूस करेंगे। यदि वे है, उसे सत्य युग बनाइए। आप देखेंगे कि जो आपकी त्वचा के बाहर है, वह भी सत्य युग बन जाएगा। और कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।

आपको सारा संसार बदलने की आवश्यकता नहीं है। आपको हर नगर में सत्य युग के बारे में भाषण देने की आवश्यकता नहीं है। आपको यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि "पहले समस्त संसार को सत्ययुग बनने दो। तभी मैं सत्ययुग में प्रवेश करूँगा।" नहीं! केवल अपने अंतःकरण को सत्य युग में परिवर्तित कर दीजिए। अचानक उसी प्रकार के डीवीडी आप तक पहुँचेंगे, उसी प्रकार की वेब साइट्स आप तक पहुँचेंगी, उसी प्रकार के समाचार पत्र आप तक पहुँचेंगे और उसी प्रकार की चीजें आप तक पहुँचेंगी। शेष सब चीजों का महत्व आपके जीवन में घट जाएगा। अचानक आप दूसरी चीजों में से अपनी रुची खो देंगे।

अपने पूरे जीवन काल में, मैं कभी भी सिनेमा देखने नहीं गया। लोग मुझसे पूछते हैं, "स्वामीजी, आपने कालेज में भी कोई फिल्म कैसे नहीं देखी?"

मैं उन्हें कहता हूँ, "मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वे मेरे जीवन का भाग हैं।" मैं कोई बूढ़ा व्यक्ति नहीं हूँ, जो कुछ साठ वर्ष पहले यवा था, या उससे भी पहले। मैं केवल ३२ वर्ष का हूँ। मेरी कभी भी टेलीवीजन तथा सिनेमा में रुचि नहीं रही है। ये कभी भी मेरे जीवन का हिस्सा नहीं बने।

लोग मुझसे पूछते हैं, "यह असम्भव है। टेलीवीज़न तथा सिनेमा से प्रभावित हुए बिना कोई कैसे जी सकता है।"

मैं बस ऐसा ही हूँ।

वे कहते हैं, नहीं आप तो आत्मज्ञानी हैं तथा अलग एवं अद्वितीय हैं। किन्तु आत्मज्ञान प्राप्त करने के पूर्व भी यह सब मेरे जीवन का हिस्सा नहीं था।

इसलिए आप समझिए, यदि आप सत्य-युग में प्रवेश करेंगे, यदि आप समझेंगे कि जो होता है वह धर्म से ही प्रचलित है, आप समझ पाएँगे कि ब्रह्माण्ड दुखदायी नहीं है।

आप स्वतः अपनी ओर सही लोग तथा सही चीजें आकर्षित करने लगेंगे। आपका सम्पूर्ण संसार बदल जाएगा। यह एक सीधा, सरल, दृढ़, सच्चा एवं अनुभव किया हुआ सच है। मैं यह नहीं कह रहा कि अपना अंतःकरण आज बदल दो और आपका वातावरण बारह वर्ष के बाद बदलेगा। नहीं, मैं कह रहा हूँ, आप अभी बदलो, उसका परिणाम इसी पल देख पाओगे। मैं किसी सिद्धान्त का प्रस्ताव नहीं रख रहा। मैं जानता हूँ, जो मैं कह रहा हूँ। मैं अपने शब्दों के लिए जिम्मेदार हूँ।

देखिए, कई प्रकार के मनुष्य होते हैं। हमेशा आलोचक भी मिलेंगे जो बैठकर आलोचना करेंगे। वे कहेंगे, "नहीं, यह स्वामीजी क्या कह रहे हैं? वे केवल मीठी बाते कर रहे हैं तथा परी कथाएँ सुना रहे हैं। मैंने सब अनुभव कर लिया है, मैंने इन सब चीजों के बारे में बहुत पहले पढ़ लिया है। मैंने इन सब बातों के बारे में बहुत सुना है। यह सब यथार्थ में करने लायक सच नहीं है।

देखिए, आपने इन सब बातों के बारे में बहुत कुछ सुन रखा है, किन्तु क्या आपने उसका अभ्यास किया है? नहीं, आपने केवल पढ़ा है। आप निष्कर्ष पर पहुँच जाते हैं, कुछ कहानियाँ सुनकर। और वैसे भी कुछ लोग हमेशा ऐसे होंगे जो आप जो भी कहेंगे उसके विरुद्ध बोलेंगे।

40

एक छोटी कहानी :

एक गाँव में, एक व्यक्ति था, जिसे पूरा गाँव मूर्ख कहता था। एक बार वहाँ से एक आत्मज्ञानी गुरु जा रहे थे।

वह व्यक्ति उन गुरु के पास जाकर बोला : "सारा गाँव मेरा मजाक उड़ाता है, "कि मैं मूर्ख हूँ। कोई मेरी इज्जत नहीं करता। छोटे बच्चे भी मुझपर पत्थर फेंकते हैं तथा मुझे बेवकूफ कहते हैं। कृपया मैं बुद्धिमान दिखूँ ऐसा कुछ कीजिए।

गुरु ने कहा, "ठीक है, चिंता मत करो, मैं तुम्हें एक सरल उपाय बताता हूँ। एक सप्ताह तक इसका अनुसरण करोगे तो तुम बुद्धिमान लगने लगोगे तथा लोगों से आदर भी प्राप्त करोगे।

वह व्यक्ति आश्चर्य चकित हो गया, "क्या ? एक सप्ताह में? पूरा गाँव मेरा आदर करेगा। वह भी केवल एक सप्ताह में। आप बताइए मैं क्या करूँ, यदि मुझे सर के बल भी खड़ा रहना पड़ेगा, मैं करूँगा।"

गुरु ने कहा, "तुमको सर के बल खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। यह बहुत कठिन नहीं है। आप एक ही काम करो, निरंतर जो आप देखो उसकी आलोचना करो। और कुछ

41 नहीं करना है। यदि कोई कहता है, कितना सुन्दर चाँद है!'' आप पूछिए, "इसमें क्या बड़ी बात है?, इसमें तो कई काले दाग हैं।'' यदि कोई कहे, "सुन्दर गुलाब'' आप उसकी आलोचना करते हुए कहो कि यह कैसी सुन्दरता है? इसमें इतने काँटे हैं। निरंतर आलोचना करते रहो। और कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।

वह व्यक्ति मान गया, और इस बात का धर्म की भाँति आचरण करने लगा। कुछ दिन पश्चात् गुरु फिर से उस गाँव में आए। वे अपनी यात्रा के पश्चात् वापस जा रहे थे। उन्होंने उस व्यक्ति को नीम के पेड़ के नीचे बैठे देखा। पूरा गाँव उसके चरणों में बैठकर उपदेश सुन रहा था। जब गुरु वहाँ पहुँचे, उसने उन्हें देखा।

गुरु ने कहा, "मैं तुमसे बात करना चाहता हूँ।'' व्यक्ति बोला, "मैं आपको उपदेश के बाद मिलूँगा।

जब सब लोग चले गए, व्यक्ति गुरु के चरणों में गिर पड़ा और बोला, आपके प्रस्ताव ने तो चमत्कार कर दिया। मैने हर चीज़ की आलोचना करना शुरु कर दिया। मैं हर चीज़ को बुराभला कहने लगा। कुछ दिनों पश्चात् लोग यह यकीन करने लगे कि

42

मैं बहुत बुद्धिमान हूँ। अब इस गाँव में मेरा बहुत आदर है।''

केवल इतना करना ही पर्याप्त है। बुद्धिमान लगने के लिए, आपको हर चीज़ की निरंतर आलोचना करनी है। और कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे भी लोग हैं जो आलोचना करके ही प्रसिद्ध हो जाते हैं। वे किसी भी चीज़ की रचना नहीं कर सकते, किन्तु वे कुछ मिटा अवश्य सकते हैं, उसकी निरंतर आलोचना करके। कई बार जब लोग मेरी आलोचना करते हैं, मेरे नज़दीकी लोगों को यह अच्छा नहीं लगता, "स्वामी जी, इस व्यक्ति ने आपकी आलोचना की, इसे दण्ड दीजिए। इसने आपका अनादर किया है।''

मैं उनसे कहता हूँ, "इसको किसी दण्ड की आवश्यकता नहीं, वह स्वतः ही नर्क में है। इसको कुछ दण्ड देने की जरूरत नहीं है। जिस चेतना में वह जीवित है, वही उसका सबसे बड़ा दण्ड है। उसे एक अलग नर्क में जाने की आवश्यकता नहीं है।''

यह समझिए, उसे अलग से नर्क जाने की आवश्यकता नहीं है। वह पहले से ही नर्क में है। आप समझिए, कि आप इतने भी बुद्धिशाली नहीं हैं कि आपके दो मन हों। एक मन जो दूसरों को

43 माप सके, तथा दूसरा मन जिसके साथ आप रह सकें। जब आप निरंतर दूसरों के प्रति दुर्व्यवहार करते हैं, आप भी अपने उसी भीतर मन के साथ जी रहे हैं। इसलिए आप निरंतर स्वयं के प्रति भी दुर्व्यवहार करेंगे। आप निरंतर अपनी आलोचना भी करेंगे। जो व्यक्ति दूसरों की आलोचना निरंतर करता है, वह स्वयं को भी निरंतर कष्ट दे रहा है। यही बुनियादी नियम है।

आप कह सकते हैं कि, "नहीं स्वामीजी, मैं केवल दूसरों की आलोचना करता हूँ, अपनी नहीं। जब बात मुझ पर आएगी, यदि मैं गलतियाँ करूूँगा, तो मैं अपना दृष्टिकोण बदल लूँगा। स्वयं का तथा दूसरों का मूल्यांकन करने का एक ही माप:

आप समझिए, आप इतने बुद्धिमान नहीं हैं कि आपके दो मन हों, एक दूसरों का मापने के लिए। आप स्वयं का मूल्यांकन भी उसी प्रकार करेंगे जैसा आप दूसरों का करते हैं।

हम सोच सकते हैं, कि, "नहीं, यदि दूसरे गलती करेंगे तो मैं आलोचना करूूँगा, किन्तु यदि मैं वही गलती करूूँगा, मैं स्वयं की आलोचना नहीं करूूँगा।" आप अपने जीवन पर गौर कीजिए, "जब आप निरंतर दूसरों की आलोचना करेंगे, न चाहते यह कह सकता हूँ कि सरल शब्दों में परम सत्य यह है कि भले ही आप चीज़ों को स्वीकार करें या बदलें आप स्वयं कितना ही बदलें या स्वयं को स्वीकार करें सम्पूर्ण सृष्टि एक निरंतर बदलता हुआ स्वप्न है। उसके लिए कोई माप नहीं है। यह सब सम्पूर्णतः एक बदलता हुआ स्वप्न है।

अब मैं यह पूरी बात एक वाक्य में बताता हूँ, आपको संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं है। मेरे समझने में तो यही परम सत्य है, जिसे आप जैन या अद्वैत भी कहते हैं, परम सत्य यही है। आप कुछ भी बदल लें किन्तु यह सब एक निरंतर बदलने वाला स्वप्न ही है।

यदि आप यह सत्य समझ जाएँ कि आप कितना भी बदलें यह सब एक निरंतर बदलने वाला स्वप्न ही है, अचानक आप देखेंगे कि आप बंधनविमुक्त हैं। आप जीवन के प्रति अपने अनचाहे विचारों से असंबंधित हैं। आप अपने भीतर एक अथाह शांति अनुभव करेंगे।

लोग मुझसे पूछते हैं कि, "यदि सब कुछ एक बदलता हुआ स्वप्न है तो क्या मैं वह सब कुछ कर सकता हूँ जो मैं चाहूँ?''

जब आप इस महान सत्य को अपने भीतर उतार पाओगे कि संसार एक बदलता हुआ स्वप्न है, आप वह नहीं कर पाएँगे जो आप चाहते हैं। आप वही करेंगे, जो सृष्टि आपसे करवाना चाहती है। आप मन की बात नहीं कर पाएँगे क्योंकि जब आप यह सत्य समझ जाएँगे आपका अंतःकरण स्वस्थ होने लगेगा। आपका संघर्ष तथा पीड़ा दोनों समाप्त हो जाएँगे। बस एक झलक पर्याप्त है, - कि जो हो रहा है, वह एक बदलता स्वप्न है, वह हर पल बदल रहा है, आपके विचार बदल रहे हैं, परिवर्तन के बारे में आपके विचार बदल रहे हैं, समस्याओं के बारे में आपके विचार बदल रहे हैं..... सब कुछ बदल रहा है।

कई बार लोग मुझसे पूछते हैं, "स्वामीजी, बारह वर्ष पूर्व मैंने आध्यात्मिक साधना प्रारम्भ की थी, मुझे लगा था कि मेरा सम्पूर्ण संघर्ष समाप्त हो जाएगा। किन्तु आज बारह वर्ष पश्चात् भी मेरा संघर्ष चल रहा है।

आप संघर्ष कर रहे हैं, किन्तु यह समझिए कि आप वही पुराने संघर्ष नहीं कर रहे हैं। यह संघर्ष अलग हैं, अधिक सूक्ष्म संघर्ष। आपके संघर्ष अलग हैं, अधिक सूक्ष्म संघर्ष। आपके

संघर्ष का रूपांतरण यह स्पष्ट रूप से बताता है कि आपके भीतर भी रूपांतरण हुआ है। बारह वर्ष पूर्व आप शायद किसी एक वस्तु के साथ संघर्ष कर रहे थे, किन्तु अब बारह वर्ष पश्चात् आप किसी नई चीज़ से संघर्ष कर रहे हैं।

यदि आपका प्रतिद्वन्दी बदल गया है तो इतना समझ लीजिए कि आप भी बदल गए है। आपका प्रतिद्वन्दी नहीं बदल सकता यदि आप न बदले हों। यदि आपका प्रतिद्वन्दी बदल गया है। तो इसका मतलब है कि आप बदल गए हैं।

अब आपकी लड़ाई एक अलग स्तर पर है। बारह वर्ष पूर्व जो आपकी इच्छा थी, जो भय था, जिसे आप रूपांतरण कहते थे, तथा जिसे आप मुक्ति कहते थे, सब बदल चुका है। मुक्ति के लिए आपके विचार भी बदलते रहते हैं। जितना आप बढ़ते हैं, आपके विचार भी उतने ही बदलते हैं।

एक अखण्ड अनन्त :

मैं हमेशा लोगों से कहता हूँ कि जीवन मुक्ति का अनुभव परम अनुभव है किन्तु वह अंतिम अनुभव नहीं है। दोनों में बहुत अंतर है। जीवनमुक्ति एक परम अनुभव है, क्योंकि उसके बारे में आपके विचार, आपके शरीर तथा मन के बारे में आपके विचार सब विलीन हो जाएँगे। इसका यह मतलब नहीं है कि सब कुछ समाप्त हो गया है। नहीं।

आप निरंतर एक नई सीमा पार करेंगे। आप शायद सोचें, "हे ईश्वर ! यह तो बस परम अनुभव है, इससे अधिक मैं सहन नहीं कर सकता।" पर यह समझिए, कि यह यहाँ समाप्त नहीं होता। हर क्षण आप यही अनुभव करेंगे कि यह तो परम अनुभव है, इससे अधिक मैं सहन नहीं कर सकता। इसीको मैं जीवन मुक्ति कहता हूँ।

यह एक अखण्ड अनन्त है, जो निरंतर अपनी सीमाएँ पार करता रहेगा। जो आप परम अनुभव समझते हो, वह आपके भीतर होगा। किन्तु कुछ क्षण पश्चात् आपको उन क्षण का परम अनुभव होगा। जिसे आप परम अनुभव समझते हो वह हर क्षण होगा। यह एक अखण्ड अनन्त है। सब कुछ निरंतर बदल रहा है। इसका अर्थ है कि जीवन मुक्ति के बारे में आपके विचार, इच्छाओं के बारे में आपके विचार, लोभ के बारे में आपके विचार, स्वयं के बारे में आपके विचार निरंतर बदल रहे हैं। जीव, ईश्वर तथा जगत के प्रति हमें हमेशा यह डर सताता है, कि यदि मैं ये महान सत्य समझ गया तो मैं समाज का बहिष्कार कर दूँगा, मैं काम पर नहीं जाऊँगा, मैं अपने परिवार की देखभाल नहीं करूँगा। मेरे खर्चे कौन उठाएगा? मेरे घर तथा मेरी कार को कौन सम्भालेगा?

लोगों की यह बड़ी समस्या है, यह बड़ा डर है। आप समझिए, कि यह आपको आलसी बना देगा, आप केवल इन विचारों के साथ सोने की कोशिश कीजिए। आप कितने दिन तक सो सकते हैं? आपको क्या लगता है..... आप कितने दिन तक सो सकेंगे..... कुछ दिन से अधिक नहीं। आपकी आंतरिक ऊर्जा आपको आलसी बनकर सोने नहीं देगी।

ये सच आपके भीतर की बेचैनी मिटा देंगे। वे कभी भी आपको आलसी नहीं बनाएँगे। जब आप सत्य को ग्रहण करेंगे, केवल आपकी बेचैनी जो आपके अंत:करण का हिस्सा बन गई है, वह मिट जाएगी। आप जीवंत हो जाएँगे। आप अपनी जिम्मेदारियाँ जैसे कि कार, घर आपका परिवार, आपके सम्बन्ध, आपका बैंक बैलेन्स, ये सब सम्भाल पाएँगे। केवल आपका अवसाद तथा चिढ़चिढ़ापन मिट जाएगा।

किन्तु कभी-कभी आप अवसाद को भी पुनः ढूँढ़ते हैं क्योंकि यह आपके साथ लम्बे समय तक रह चुका है। इसलिए आपको उसके बिना अकेला अनुभव होता है। वास्तव में, कुछ समय पश्चात् आप अवसाद तथा चिढ़चिढ़ेपन के आदि हो जाते हैं। यदि किसी सत्संग या ध्यान कार्यक्रम में पहुँच जाते हैं, तो कुछ दिनों के बाद अवसाद व चिढ़चिढ़ापन नहीं रहता.... और आपको लगता है, कि आपके जीवन में कुछ कमी है।

आप सोचते हैं, "क्या हुआ? आज सब कुछ इतना शान्त है, यह सब कैसे हो सकता है? हाँ, मैं कल सत्संग में गया था! इसीलिए आज सब कुछ शांत है। सब ठीक है, सत्संग का असर दो-तीन दिन रहेगा, फिर मैं अपने सामान्य रूप में आ जाऊूँगा, मैं ठीक हो जाऊूँगा और फिर आप प्रतीक्षा करते हैं फिर से अवसाद तथा चिढ़चिढ़ेपन की। आप दिन गिनने लगते हैं कि कुछ दिनों में तो ये लौट ही आएँगे। आपको यह विश्वास नहीं है कि यह प्रभाव आपके जीवन में स्थाई है और आपके अस्तित्व का हिस्सा बन जाएगा।

आप यह समझ लीजिए, कि जो कुछ भी है, वह बस बदल रहा है, जो भी आप वास्तविक्ता समझते हैं, वह बदल रही है। आप उसी क्षण अपने अंतःकरण में एक प्रचंड अनुभूति करेंगे - सम्पूर्ण स्वास्थ्य की। उदाहरण स्वरूप जान लो कि आप एक स्वप्न देख रहे हो, व सपने में एक शेर आपका पीछा कर रहा है, या एक साँप आपका पीछा कर रहा है, या आपको काराग्रह या जेल में बंद किया जा रहा है, या आपके निकट सम्बन्धी आपसे छूट गए हैं। जब आप अचानक जागते हैं, आपको कितनी सांत्वना मिलती है। आप कहेंगे, "हे ईश्वर! यह तो एक स्वप्न ही था।'' आपको कितनी राहत मिलेगी। वही राहत की अनुभूति, वह सांत्वना, वह शांति आपको इस पल भी मिल सकती है। यह समझिए कि आपके ऊपर जो बीत रही है, यदि आपको कोई कहे, या आपको पता चले कि यह सब एक स्वप्न है, आप कहेंगे, "हे प्रभु, मुझे तो एक बहुत बड़ी राहत मिली है कि यह सब स्वप्न ही है।''

आप यह भी समझिए, कि कोई आकर आपको बताए कि यह स्वप्न है, इसकी आवश्यकता नहीं। आप स्वयं याद कर सकते हैं, आप अपनी चेतना को यह समझा सकते हैं तथा स्पष्ट कर सकते हैं कि जो कुछ हो रहा है, वह केवल एक और स्वप्न है। जो कुछ भी आप वास्तविकिता समझ रहे हैं, वह सब एक और स्वप्न है।

इसलिए तीसरी तकनीक युक्ति है - स्पष्टता या समझ है। आप निरंतर याद रख सकते हैं कि यह सब कुछ एक स्वप्न है। उदाहरण स्वरूप मान लीजिए कि आप एक स्वप्न देखते हैं कि आपने बहुत धन अर्जित किया और आप एक बड़ा सा घर ले रहे हैं। घर पूरा बनने तक आप निरंतर उसकी सफाई कर रहे हैं। घर साफ है फिर भी आप सफाई में जुटे हुए हैं। अचानक उसी क्षण आप स्वप्न से जाग जाते हैं। अब क्या होगा?

आप अभी भी वही कर रहे हैं। जब आप अचानक जागते हैं, कुछ नहीं बचता। इसी सत्य को पुनः याद करना - इसे ही मैं युक्ति कहता हूँ।

भक्ति : चौथी, महत्वपूर्ण व परम विधि है भक्ति-उस शक्ति के प्रति जो शाश्वत है। आप इसे ईश्वर, या गुरु या दिव्य शक्ति, कुछ भी नाम दे सकते हैं। इस शाश्वत शक्ति के प्रति एक गूढ़ सम्बन्ध अनुभव करना ही भक्ति है।

आप समझिए कि जीवन मुक्ति जीने के लिए चार तकनीकें हैं।

पहली शक्ति - शक्ति का उपयोग करना और जो बदल सकते हैं उसे बदलना।

अगली तकनीक है - बुद्धि - अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करके जो ना बदला जा सके या जिसे बदलने की आवश्यकता न हो उसे स्वीकारना।

तीसरी तकनीक - युक्ति - यह समझ कि जिसे भी आप वास्तविकिता कहते हैं, आप उसे कितना भी बदलें यह एक और स्वप्न है, एक बदलता हुआ स्वप्न। चौथी तकनीक है - भक्ति - एक गूढ़ अनुभूति, उस अनंत अविनाशी के प्रति जो अपरिवर्तनशील तथा सनातन सत्य है। जब आप एक गूढ़ अनुभूति अनुभव करते हैं उस सनातन सत्य के प्रति, आप एक अभूतपूर्व सुरक्षा का अनुभव करते हैं। यह आपमें एक महान सुरक्षा का भाव उत्पन्न करती है। मैं आपको समझाता हूँ कि यह किस प्रकार आपके जीवन में सुरक्षा की अनुभूति उत्पन्न करती है।

यदि आप सोचते हैं कि आप के पास जो कुछ है आप उसके योग्य हैं, तो आपको कभी यह भय नहीं सताएगा कि आप से यह छिन जाएगा। आप एक गूढ़ सांत्वना अनुभव करेंगे। आपमें एक स्पष्टता होगी कि यदि आप उस क्षण भी मर गए तो आप इसी वातावरण में पुनः जन्म लेंगे। आप इसी परिस्थिति में जन्म लेंगे तथा बड़े होंगे जहाँ आपकी सब आवश्यकताएँ परिपूर्ण होंगी। यदि आप में यह स्पष्टता है, तो आपके पास जो कुछ भी है जैसे धन, बुद्धिमत्ता इत्यादि, वे आपसे कभी नहीं छीने जाएँगे।

किन्तु यदि आप सोचते हैं कि आपके पास जो कुछ है वह भाग्यवश ही हुआ है, जैसे आपका धन, आपकी बुद्धिमत्ता तो आप निरंतर इस भय के साथ जीएँगे कि किसी भी क्षण यह आपसे छिन जाएगा।

आपके पास जो है आप उसका आनंद नहीं ले पाएँगे। उदाहरण स्वरूप - आप जब कार में बैठेंगे, आप सोचेंगे, "पता नहीं कब दुर्घटना हो जाए, पता नहीं कब, मेरी कार से लेकर मैं स्वयं अपना जीवन खो बैठूँ? जब आप इस प्रकार सोचते हैं, आप अपने पास सब कुछ होते हुए भी उसका आनंद नहीं ले सकते। इसके बदले इन सब चिंताओं से मुक्त होकर अपने भीतर एक गूढ़

58

सम्बन्ध कायम करो उस अनंत शक्ति के प्रति। यह गूढ़ अनुभूति एक अलग ही स्तर पर होती है। यह आपके उस अपरिवर्तनशील शक्ति या ईश्वर के सम्बन्ध के भिन्न पहलुओं में हो सकती है। यदि आप एक साकार अनुभूति से अधिक प्रेरित होते हैं जैसेकि आपके इष्टदेव की मूर्ति या गुरु आप उस अनुभूति का एक पहलू अनुभव कर रहे हैं। यदि आप निराकार शक्ति की अनुभूति से स्वयं को जुड़ता महसूस करते हैं तो आप एक अलग पहलू अनुभव कर रहे हैं। अलग-अलग व्यक्ति स्वयं को अलग अनुभूतियों से सम्बन्धित व प्रेरित होना पाते हैं।

साकार या निराकार

लोग मुझसे पूछते हैं, "स्वामीजी, साकार से संबंध जोड़ना चाहिए या निराकार से, इन दोनों में से सर्वोत्तम क्या है?

दोनों में से कोई भी सर्वोत्तम नहीं है। आपके जीवन में जो होता है, वही आपके लिए सर्वोत्तम है। वे लोग जो साकार से संबंध नहीं बना सकते वे निराकार से संबंध जोड़ते हैं। एक अहंकारी व्यक्ति साकार से संबंध नहीं बना सकता, उसे पीड़ा होती है। एक खाली आकाश से संबंध जोड़ना बहुत आसान है।

59 आप जो चाहे कर सकते हैं और खाली आकाश को दोष दे सकते हैं। आपसे कोई कुछ नहीं पूछेगा। किन्तु आप मेरे साथ, एक जीवित व्यक्ति के साथ, यह खेल नहीं खेल सकते। मैं तुरन्त आपसे सवाल पूछूँगा। मैं आपसे कहूँगा कि, "आप अपना खेल खेल रहे हो और मुझे दोष दे रहे हो। यदि आप साकार से संबंध जोड़ेंगे तो आपको तुरंत रूपांतरण करना होगा। इसलिए वे लोग जो यह करने में समर्थ हैं उन्हें ही साकार से संबंध जोड़ने दीजिए।

ऐसे व्यक्ति जिनका अहंकार यह रूपांतरण करने में असमर्थ है, वे लोग जिनके मन का दृष्टिकोण ऐसा नहीं है, उन्हें कम से कम निराकार से तो संबंधित होना चाहिए। सब कुछ मानसिक दृष्टिकोण व स्वयं उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, और निर्भर करता है उसकी जीवन शैली पर। वैसे भी यदि आप अपरिवर्तनशील वास्तविकता से संबंधित होते हैं, जब आपके भीतर भक्ति का प्रारंभ होता है, अचानक आप अपने भीतर एक सुरक्षा की अनुभूति को महसूस करेंगे।

आप समझिए, जो मैं अब आप से कह रहा हूँ, वह एक तकनीक है, इसे बढ़ाइये, यह संभव है। यह विधी है कि आप उस साथ जिसे आप बाह्य जगत के रूप में अनुभव करते हो, इसीको मैं जीवनमुक्ति कहता हूँ। यही जीवन मुक्ति की परिभाषा है। दूसरे, जीवन मुक्ति जीने की चार तकनीक : पहली, शक्ति तथा ऊर्जा व्यक्त करके जो बदलना आवश्यक है उसे बदलना। दूसरी, अपनी बुद्धि का उपयोग करके वो सब स्वीकारना जो आपको बदलने की आवश्यकता नहीं। तीसरी, युक्ति का प्रादुर्भाव, या समझना कि आप कितना भी बदलें, सम्पूर्ण संसार एक और परिवर्तनशील स्वप्न है। जो भी आप सोचते हैं, वास्तविकता है वह एक और परिवर्तनशील स्वप्न है। चौथी, तथा परम तकनीक है, भक्ति का प्रादुर्भाव, उस अविचल व अनंत के प्रति गूढ़ संबंध की भावना। वास्तव में, यदि आप समझें कि जो आप अनुभव करते हैं, वह एक परिवर्तनशील स्वप्न है, अचानक आपकी संपूर्ण चेतना स्वतः उस अविचल अनंत की ओर बहने लगेगी। इसे मैं भक्ति कहता हूँ। आपको भक्ति उत्पन्न करने की आवश्यकता नहीं, केवल