नित्य योग℠
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
स्वास्थ्य, पूर्णत्व एवं आनंद के लिये योग
एवं प्राणमथोङ्कारं यस्मात्सर्वमनेकधा।
युनक्ति युञ्जते वापि यस्माद्योग इति स्मृतः॥
एकत्वं प्राणमनसोरिन्द्रियाणां तथैव च।
सर्वभावपरित्यागो योग इत्यभिधीयत् ॥
जब योगी अपनी श्वासो को ॐ मे मिलाते है या जब वे विविध प्रकारो से संपूर्णता मे समाहित हो जाते है, उसे योग कहते है। इस श्वास, मन और इंद्रियों का एकत्व और समस्त विचारों और भावों के परित्याग को ही योग कहा जाता है।
~ मैत्नी उपनिषद् ६.२५ कृष्ण यजुर्वेद

नित्य योग℠ क्या है?
योग आज विश्व में सबसे अधिक अभ्यास किया जाने वाला धर्म व जीवनशैली है। परमहंस नित्यानंद द्वारा स्थापित नित्य योग℠, योग के परमपिता व संस्थापक आदियोगी महादेव, महानतम हठयोगी स्वात्माराम, योगतंत्र के जनक पतञ्जलि और महान नाथ योगियों मच्छेंद्र नाथ एवं गोरखनाथ द्वारा प्रकट 'मूल' यौगिक शास्त्र के योगों का पुनर्गठन है।
वर्तमान योग प्रणाली तो वास्तविक यौगिक क्रियाओं का भी प्रतिवाद करता है और योग को इसने मात्र आसनों और प्राणायाम (श्वसन तकनीक) तक सीमित रखा है। अधिकतर मानवता को योग के शुद्ध व मौलिक रूप से पृथक रखा गाय हैं। वस्ताव मे योग मन-मस्तिष्क व आत्मा का अद्वैत भाव मे एकाकार होना है।
Now has come the urgent time for these yogic sciences to be systematically revealed to the world through an adept Living Yogi, ensuring a new age of Yogic traditions flowing from the oldest, purest yogic streams.
आदियोगी महादेव ने 'शिव आगम' में समस्त जगत के लिये आंतरिक ऊर्जापुंज के रूप में विद्यमान कुण्डलिनी शक्ति जागरण के उद्देश्य से योग विज्ञान का रहस्योद्घाटन किया। मूल रूप से योग कुण्डलिनी को जाग्रत करके और मनोरथ को यथार्थरूप में अभिव्यक्त करके अंततः वास्तविकता के उच्चतम एकाकार स्तर शिवोहम में विलीन कर देता है। "मैं ही शिव हूं, 'मैं ही दिव्य हूं की अनुभूति होने लगती है।"
~ परमहंस नित्यानंद

[Figure: Yoga outdoors]
उपलब्धियां
- 300+ यौगिक तकनीक का प्रकाशन - प्रमाणिक यौगिक ग्रंथों पर आधारित।
- 10,000 से अधिक व्यक्ति, 50+ देशों में नित्य योग में दीक्षित।
- 600 ध्यान तकनीक यौगिक ग्रंथों से अब तक प्रशिक्षित।
- 112 नित्य क्रियायें मानसिक, भावनात्मक एवं शारीरिक समस्याओं के समाधान हेतु निःशुल्क इंटरनेट पर उपलब्ध।
- परमहंस नित्यानंद द्वारा आधुनिक काल में सर्वप्रथम 108 क्रियाओं में सामूहिक दीक्षा।
- 8 नियम पुस्तिका नित्य योग℠ एवं नित्य क्रिया℠ पर वयस्कों एवं बालकों के लिये प्रकाशित की गयी - अर्ध शिरः पीड़ा, महत्तम प्रदर्शन, स्मृति समस्या एवं स्थायी विकारों हेतु।
- 50 लाख लोगों का जीवन परमहंस नित्यानंद द्वारा पतंजलि योग सूत्र, शिव सूत्रों अन्य ध्यान क्रियाओं पर आधारित विश्व भ्रमण प्रवचनों एवं सामूहिक सत्संगों द्वारा समृद्ध हुआ।
- योग, कुण्डलिनी, और ध्यान के क्षेत्र मे आरोग्य अनुसंधान एवं उत्कृष्ट प्रयोग।
प्रबुद्ध योगियों के वंशज
जन्म से ही सिद्ध योगी परमहंस नित्यानंद को संत पतञ्जलि की चेतना और भावभंगिमा से युक्त महान योगिराज योगानंद पुरी (रघुपति योगी) द्वारा योग के पथ पर प्रशिक्षित किया गया।
परम पूज्य स्वामी जी को विलुप्त हो चुकी यौगिक शक्तियों जैसे उत्तोलन , टेलीपोर्टेशन और पदार्धिकरण की शिक्षा दी| उनकी कुशल शिक्षा प्रणाली के तहत परमहंस श्री नित्यानंद जल्द ही योग के उच्च स्तर तक पहुंच गए|
स्वामी जी ने वैदिक शास्त्रों जैसेपुराण और उपनिषदों की शिक्षा विभिन्न गुरुओं से प्राप्त की|



योगिराज योगानंद पुरी (रघुपति योगी)
संत पतञ्जलि
परम पूज्य श्री नित्यानंद गहरी योग प्रथाओं में लीन

नित्य योग के द्वारा परम पूज्य श्री नित्यानंद जी ने मेरे जीवन में मानो एक बहुमूल्य कोष को खोल दिया है - मुझे एक ऐसी अद्भुत शक्ति दे दी है जो अब तक मेरे भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में मेरे लिए उपलब्ध नहीं थी। नित्य योग द्वारा मैंने यह सीखा है कि कैसे मैं अपने शरीर और मन को अपनी मनचाही वास्तविकता की रचना करने के लिए संरेखित कर सकती हूँ। और यह सब मैं बहुत ही आनन्दमयी एवं सरल तरीके से कर सकती हूँ। इससे मेरे हर प्रयास का आरम्भ अब सफलता एवं सुख से ही होता है। मैं अपनी इच्छा को अपने शरीर का एक अंग बना लेती हूँ, जिससे वह स्वतः पूर्ण हो जाती है। मैं स्वामीजी का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ की उन्होंने मुझे जीवन रूपी आसनं में स्थिरं और सुखं का अनुभव कराया। अनु देशपांडे, सिंगापुर माइक्रोसॉफ्ट, भारत की पूर्व विपणन (मार्केटिंग) निदेशक

नित्य योग के द्वारा परम पूज्य श्री नित्यानंद जी ने मुझे यह अनुभव कराया कि यह प्रशिक्षण केवल आसन, ध्यान, अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं है। यह तो शरीर, मन और आत्मा के माध्यम से चेतना के उच्च स्तर अनुभव करने के लिए है, अपनी जागरूकता बढ़ने के लिए है और पूरे अस्तित्व के साथ अद्वैत अनुभव करने के लिए है। यह एक नैतिक ज्ञान से कहीं अधिक है, यह तो पुरातन शास्त्रों के उस परम विज्ञान को पुनर्जीवित कर रहा है जो हमारी चेतना का विकास करता है और हमें आत्मबोध कराता है। यह सीधे ज्ञान के परम स्रोत से है!
यिंग रोज ली (माँ नित्य गंगानन्दा) जनपदीय अभियंता, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका

नित्य योग आचार्य प्रशिक्षण मेरे लिए एक बहुआयामी भीतरी आध्यात्मिक यात्रा के समान रही है - एक अत्यन्त ही प्रबल, लाभप्रद आत्म बोध कराने वाली यात्रा। इससे मेरे अंदर की असाधारण सिद्धियां व्यक्त हुई, और मुझे पता चला कि एक सच्चे योगी का जीवन कैसा होता है। मेरे गुरु और महा योगी, परम पूज्य परमहंस नित्यानंद जी कहते हैं कि “योग एक निरन्तर अभ्यास है - जिसका कभी अंत नहीं होता”। इससे मुझे प्रेरणा मिली कि मैं अपनी सर्वोच्च क्षमता तक पहुँचूँ, और योग के पांच पथ का प्रसार करूँ: कर्म योग - कर्म का मार्ग, भक्ति योग - भक्ति का मार्ग, ज्ञान योग - ज्ञान का मार्ग, राज योग- साधना का मार्ग और हठ योग - शरीर, मन एवं प्राण कोष के शुद्धिकरण का मार्ग। इस अभ्यास से मैं आनंद और करुणा से भर गयी हूँ। -अराबेल्ला कार्बोन (माँ नित्य समर्पिणी) आध्यात्मिक जीवन की प्रशिक्षक न्यू यॉर्क, अमेरिका

नित्य योग आचार्य प्रशिक्षण मेरे लिए एक बहुत ही अद्भुत अनुभव रहा है। इससे हमारे लिए स्वामीजी के मार्गदर्शन से वैदिक संस्कृति और योग को अपने विशुद्ध मूल रूप में पुनर्जीवित कर पाना संभव हुआ है। मैं स्वामीजी का धन्यवाद व्यक्त करना चाहती हूँ कि उन्होंने हमें यह अवसर दिया।
अभिषिणी सिवानेसर्जाह, टोरंटो, कनाडा छात्रा

वैदिक सभ्यता में हम हाथ से भोजन करते हैं, चम्मच और कांटे तो शस्त्र जैसे प्रतीत होते हैं। इससे हमारे अंदर अहिंसा की भावना स्वतः आती है, जो कि यम (पतंजलि के अष्टांग योग के एक अंग) का एक भाग है। हम पृथ्वी माता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, उसके बाद शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। इससे हम सृष्टि के साथ अद्वैत अनुभव करते हैं, उसके साथ एकत्व का अनुभव करते हैं। भोजन को बनाते समय उसमें (मन्त्रों द्वारा) पवित्र ऊर्जा संचारित की जाती है।
यिंग यिंग यु, हाँग काँग, चीन, योगाचार्य
शास्त्रों द्वारा प्रमाणित
84 योग आसन
स्वयं महादेव के द्वारा दिए गए पारम्परिक योग आसन, जिनका उल्लेख विभिन्न यौगिक शास्त्रों में मिलता है, इससे पहले कभी भी इतने स्पष्ट और सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत नहीं किये गए। अब ये परमहंस नित्यानंद जी के द्वारा पुनर्जीवित कर लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।



नित्य क्रियायें℠- 112 मौलिक यौगिक
चिकित्सा समाधान
नित्य क्रिया℠ यौगिक चिकित्सा समाधानों की उत्तम श्रृंखला है जिसका परमहंस श्री नित्यानंद जी ने रहस्योद्घाटन किया है। इन क्रियाओ द्वारा भावनात्मक और शारीरिक समस्याओं के लिए सामाधान प्राप्त होता है अन्द्द यें इन्टरनेट पर निशुल्क उपलब्ध हैं ।
ये अद्वितीय हैं क्योंकि इनका ज्ञान और तकनीक भारत के यौगिक शास्त्रों से लिया गया है और साथ ही इनका विशिष्ट संयोजन परमहंस नित्यानंद जी के व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसन्धान से व्यक्त किया गया है, इस उद्देश्य के साथ जससे विभिन्न शारीरिक रोगों की चिकित्सा की जा सके और विभिन्न बीमारियों को रोका जा सके।
नित्य क्रिया℠ ने यौगिक क्रियाओं की मौलिकता को सुरक्षित रखते हुए उन्हें जगत को प्रदान किया है। इनका जन्म ऐसे सिद्ध योगियों के हजारो वर्षों के योगदान के बाद हुआ जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन ही यौगिक विज्ञान को समर्पित कर दिया था।
नित्य क्रिया℠ निम्नलिखित घटकों का संचय है :
- आसन
- कुम्भक, प्राणायाम (श्वासों कि क्रियाएं)
- कल्पनाविज्ञान
- मंत (आंतरिक मंत्रोच्चारण) - आन्तरिक रूप से सुनना अथवा किसी ध्वनि को दोहराना
- बाहरी मंत्रोच्चारण – बाहर किसी ध्वनि का उच्चारण करना
- शिव तांडव करण - भगवान् शिव की अलौकिक नृत्य मुद्राएँ
नित्य क्रियाओं से स्थाई उपचार होता है क्योंकि यह कोशिकीय जैव स्मृति और मानव के मन- शरीर तंत्र के स्तर पर कार्य करती है और इनका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।


114 -
नित्य क्रिया℠ के आधारभूत यौगिक शास्त्र
नित्य क्रियाएं℠ धार्मिक शास्त्रों जैसे आगमों के योग पाद, यौगिक ग्रंथ जो योग का आधार माने जाते हैं जैसे कि – घेरंड संहिता, हठ योग प्रदीविका, हठ रत्नावली, जोग प्रदीपिका, कुम्भक पद्धति, मत्सेंद्रिय संहिता, पतंजली योग सूत्र इत्यादि पर, पूर्ण रूप से निरधारित हैं।
नित्य क्रियाएं शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं जिससे असाधारण सिद्धीयों व आध्यात्मिक अनुभवों को जागृत किया जा सके । गुरु कृपा से एक बार जागृत हुई कुंडलिनी शक्ति, साधक पर आशीवार्दों की वर्षा कर देती है जिससे उन्हें ऊर्जा स्तर में भरपूर उन्नित, शारीरिक स्वास्थ्य, सम्पूर्ण आंतरिक पूर्णता और परम ईश्वर का दिव्य सम्बन्ध प्राप्त होता है।
नित्य क्रिया℠ से उपचारों का अनुभव
"मैने कभी किसी भी विधि के द्वारा इतना शीघ्र चीनी के स्तर को नीचे गिरते नहीं देखा है। यह अभूतपूर्व है!" - ह्यूस्टन, टेक्सास (USA) से रिकार्डों बोरड्की
63 वर्षीय यह व्यक्ति जो कि पिछले 33 वर्षों से मधुमेह रोग से पीड़ित थे, नित्य क्रिया के अभ्यास के उपरांत इन्होने चमत्कारी उपचार का अनुभव किया । रिकार्डों बोरड्की कहते हैं कि उनका ब्लड सुगर का स्तर 300 व 400 के भीतर था और उनको प्रल्हीन 45 यूनिट इन्सुलिन लेनी पड़ती थी और अब उनका शुगर का स्तर 85 पर स्तिथ हो गया है और 5 युनिट इन्सुलिन ही लेनी पड़ती है जब से नित्य क्रिया का अभ्यास शुरु किया है।
"मुझे पिछले 16 वर्षों से मधुमेह की बीमारी है और पिछले 3 वर्षों बहुं में यह बढ़ गयी थी - साधारण से 3 गुना अधिक। मैंने टोरंटो नित्यानंदेश्वर हिन्दू मंदिर में मधुमेह क्लिनिक का एक सप्ताह के कोर्स में भाग लिया था। मैं आश्चर्यरचकित रह गया और मेरी शुगर का स्तर साधारण स्तर पर आ गया और मेरे डाक्टर ने मेरी दवाई आधी कर दी। मेरे शरीर और मन की स्थिति दोनों में सुधार हुआ है।
- परिमल पर्मनाथन, टोरंटो, कनाडा



-115-
भावी योजनायें ...
- मूल हिंदू परम्परा पर आधारित योग हेतु प्रमाणीकरण संगठन के रूप में स्थापित होना। वैदिक ग्रंथों पर आधारित प्रमाणिक योग शिक्षण के लिये विश्व स्तर पर योग शिक्षकों, योग शालाओं एवं योग संस्थानों प्रमाणपत्र दिये जायेंगे।
- यौगिक ग्रंथों द्वारा प्रत्यक्ष प्रमाणित यौगिक तकनीक की विश्व के सबसे विशाल पुस्तकालय की स्थापना।
- विश्व को योग के प्रमाणिक विज्ञान से परिचित कराने के लिये 1000 से अधिक नित्य योग आचार्यों की नियुक्ति करना।
- योग को वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली विज्ञान के रूप में स्थापित करना जिससे मानव शरीर, मन एवं चेतना का निर्माण हो और मानवता स्वस्थ, सुखद व बोधमय जीवन जिये।
| सहयोगी बनें | नित्य योग | | :--- | :--- | |
| कि उन्नति मे अनुमान मूल्य INR 50 करोड़ |











उपलब्धियां
◆ 100% शिशु सर्वोत्तम स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा, स्वस्थ, विकसित और उत्तम भार वाले उत्पन्न होते हैं और उच्च बौद्धिक, भावनात्क एवं अध्यात्मिक स्तर पर पूर्ण विकास होता है।
◆ पीडा रहित प्राकृतिक प्रसव। अचेत करके प्रसव कराने के 'शून्य प्रकरण'। मां एवं नवजात के लिये प्रसव का सचेत व सुखद अनुभव।
◆ शल्यक्रिया से प्रसव की दर में महत्वपूर्ण गिरावट।
◆ अपेक्षाकृत कम प्रसव काल।
◆ अब तक प्रसव-पश्चात अवसाद की 'शून्य घटनायें'।
◆ 90% नवजात में यौगिक मुद्राओं (जैसे चिन मुद्रा में उंगलियों अथवा सम्पूर्ण शरीर में अध्यात्मिक लक्षण) से युक्त होते हैं।
◆ गर्भाधान के समय उपयुक्त अनुवांशिक लक्षणों के चयन के लिये “एपीजेनेसिस” की शक्ति के दोहन हेतु तकनीक की स्थापना। यह संतति में रोगों एवं अन्य व्यावहारिक अवगुणों के स्थानांतरण को समाप्त कर देता है।
Research findings based on information polled from program participants. Findings are subjective in nature.
इस खंड में वर्णित गतिविधियों को सर्वज्ञपीठ की गम्भीरता एवं विस्तार को स्पष्ट करने हेतु बताया गया है। किंतु, कृपया ध्यान में रखें कि इस खंड में वर्णित गतिविधियों का संचालन लाभ हेतु निजी लिमिटेड कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है, जो दान ग्रहण नहीं करते है।
◆ नित्य योग℠, नित्य क्रिया℠ पूर्णत्व का विज्ञान, ध्यान, कल्पना को दृश्यांकन, मंत-जप, एवं गर्भ संवाद (अजन्मे शिशु से संवाद) जैसी तकनीक का समावेश। प्रसव काल में शिशु के पिण्ड को सकारात्मक जैव स्मृतियों (bio-memory) के लिये तैयार करना जिससे कि उच्च विकसित एवं प्रबुद्ध आत्मा आकर्षित हो सके।
◆ नित्य योग℠, नित्य क्रिया℠ पूर्णत्व का विज्ञान, ध्यान, कल्पना को दृश्यांकन, मंत-जप, एवं गर्भ संवाद (अजन्मे शिशु से संवाद) जैसी तकनीक का समावेश। प्रसव काल में शिशु के पिण्ड को सकारात्मक जैव स्मृतियों (bio-memory) के लिये तैयार करना जिससे कि उच्च विकसित एवं प्रबुद्ध आत्मा आकर्षित हो सके।
◆ 100 से अधिक विश्व भर के दंपतियो ने कार्यक्रम किये।
◆ डॉक्टरों का मार्गदर्शन व आसान एंटीनेटल केयर द्वारा प्रसव तकनीक दी जाती है।

भावी योजनायें...
O पृथ्वी पर प्रत्येक गर्भवती महिला तक कार्यक्रम को पहुंचाना।
O एन प्रेग्नेंसी℠ देखभाल एवं एन अभिभावकीय मार्गदर्शन हेतु एक सर्व सुविधायुक्त चिकित्सालय की स्थापना।
O सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रमों का कार्यान्वयन करना।
O कार्यक्रम को वैज्ञानिक स्तर पर मान्यता दिलाने के लिये वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कार्य करना जिससे कि चिकित्सा, वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक समुदाय में स्वीकार्य हो।
एन प्रेग्नेंसी℠ पर वैज्ञानिक परीक्षण
- एन प्रेग्नेंसी℠ कार्यक्रम द्वारा संचालित कुल ४१ सचेत प्रसूतिओं में से २१ प्रतिभागियों ने पहले प्रयत्न में शिशु जन्म दिया, जिसे 'प्रिमि' कहते है।
- एक असामान्य महत्वपूर्ण खोज प्रसूति पीड़ा के द्वितीय चरण से संबंधित है जो ली प्रसूति पीड़ा और शिशु जन्म का महत्वपूर्ण अंग है।
- प्रसूति पीड़ा के द्वितीय चरण की माध्यमिक अवधि 38.62 मिनट थी जिसका अंतर्राष्ट्रीय न्यूनतम मानदंड 50 मिनट से 2 घंटे तक का है।
- वस्तुतः प्रसूति पीड़ा के द्वितीय चरण की अवधि में अंतर्राष्ट्रीय न्यूनतम मानदंड की अपेक्षा 24 प्रतिशत कम था।
यह सांख्यकीय रूप से बहुत महत्वपूर्ण है और सिद्ध करता है कि एन प्रेग्नेंसी℠ (एन गर्भ धारण) की प्रक्रिया, संतान के हित के अतिरिक्त माँ के लिए और माता -पिता के सम्बन्धों के लिए अद्भुत लाभ दायक है।

Research findings based on information polled from program participants. Findings are subjective in nature.