KAILASA Library/Sarvajnapeetha - Hinduism का थिंक टैंक/नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल SMSign in
Sarvajnapeetha - Hinduism का थिंक टैंक

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल SM

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

दुनिया भर में हज़ारों बच्चों के लिये पारम्परिक गुरुकुल शिक्षा

पारम्परिक वैदिक शिक्षा की ज्योति को पृथ्वी के प्रत्येक बच्चे तक ले जाने के लिए परमहंस नित्यानंद जी ने नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल की स्थापना की है। नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल, दुनियाभर में कई स्थानों पर सफलता पूर्वक नई पीढ़ी के बच्चों को लाभान्वित कर रहे हैं हैं। यह रोचक सप्ताहांत शिक्षा प्रणाली, आधुनिक पाठ्यक्रम में उपस्थित कई कमियों को पूरा कर रही है। एक नयी शिक्षा प्रणाली की सार्वभौम्य आवश्यकता को यह पूरा करती है, इसी लिए इसका तेज़ गति से प्रचार हो रहा है।

  • इसमें आध्यात्मिक विज्ञान, और उच्चतर विचार करने की शक्ति, दोनों का सामंजस्य है, जिससे कि बच्चों को जीवन कौशल का ज्ञान प्राप्त होता है
  • यह शाश्वत सत्यों पर आधारित जीवन की नींव रखती है, उच्च प्रज्ञा को जागृत करती है
  • यह बच्चों को ऐसे सटीक शिक्षण प्रदान करती है कि वे भविष्य में विशिष्ट प्रतिभाओं और ईशत्व शक्ति को व्यक्त करते हैं।

जिस तरह से हम बच्चों को गणित में मूल इकाई सिखाते हैं जैसे किएक और एक दो होता है, उसी तरह, उन्हें संसार और ईश्वर के साथ कैसे जीना है इसकी भी मूल इकाई को जानना ज़रूरी है। जो विचार आप अपने बारे में रखते हैं, वह मूल इकाई है। आप अपने बारे में जो विचार रखते हैं वही विचार आप अपने माता-पिता, शिक्षक, ईश्वर और संसार के बारे में रखेंगे।

  • परमहंस नित्यानंद

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल के बच्चे ओमान, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर

ओमान, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल के बच्चे
बच्चे फर्श पर बैठ कर सीखते हुए
बच्चे योगासन करते हुए
बच्चे कला और शिल्प प्रस्तुत करते हुए

दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों में नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल -सिंगापुर - बच्चे देवी देवताओं से भक्ति के माध्यम से जुड़ते हुए और नित्य योग का अभ्यास करते हुए

दक्षिण भारत में गुरुकुल कक्षा
कक्षा में शिक्षक और बच्चे
सिंगापुर में पूजा और प्रार्थना
सिंगापुर में बच्चे योग करते हुए
कक्षा में बैठे बच्चे
बच्चों के साथ गतिविधि
सिंगापुर में बच्चे चित्रकारी करते हुए
बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र
सप्ताहांत गुरुकुल में बच्चे

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल, मुंबई

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल, मुंबई
मुंबई गुरुकुल में बच्चे
मुंबई गुरुकुल में कहानी सुनते बच्चे

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल, बेंगलुरु

नित्यानंद सप्ताहांत गुरुकुल, दिल्ली, उत्तर भारत

बेंगलुरु में प्रांगण में बैठे बच्चे
बेंगलुरु में नाटक प्रस्तुत करते बच्चे
दिल्ली में एकत्रित बच्चे और शिक्षक
दिल्ली में ध्यान और संवाद सत्र

आनंद योगम्℠

वैदिक शिक्षण कार्यक्रम

आनंद योगम प्रतिभागी
कक्षा सत्र
NITHYANANDA UNIVERSITY
कंप्यूटर कक्ष

"मैं आधुनिक युवाओं को साहसी और प्रबुद्ध मनुष्य बनाऊंगा, जहां वे अपने जन्म और जीवन का उद्देश्य जान सकें, जहां वें अपने जीवन पद्धति की विसंगतियों को समाप्त कर सकें। मैं आनंद योगम℠ कार्यक्रम में युवाओं को आमंत्रित करता हूं।" ~ परमहंस नित्यानंद

युवा पीढ़ी को वैदिक जीवन के अनुभव करने हेतु, परमहंस नित्यानंद ने वर्ष 2003 में बंगलोर स्थित आश्रम के ऊर्जा क्षेत्र में निःशुल्क वैदिक शिक्षा एवं जीवन पद्धति कार्यक्रम के अध्ययन के लिये 3 महीने, 6 महीने और 1 वर्ष के पाठ्यक्रम के उद्देश्य से आनंद योगम् की रचना की।

विश्व भर के ऐसे युवा जो समृद्ध वैदिक परंपरा और आत्मबोध के विज्ञान को खंगालना और सीखना चाहते हैं उन्हें निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा उपलब्ध कराकर शक्तिशाली यौगिक क्रियाओं, वैदिक मंदिर विज्ञान एवं कला, वैदिक ज्ञान, वैदिक जप और काफी कुछ बताया व सिखाया जाता है। वे सभी प्रकार की लत (नाशिला पदार्थ, धूम्रपान आदि), अवसाद एवं अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं से मुक्त हो जाते हैं। वे योग, ध्यान व ज्ञान के आचार्य बनकर विश्व में प्रमाणित हिन्दुत्व का प्रचार-प्रसार करते हैं।

एडम डोके

आनंद योगम एक साधक के लिए इस धरती पर सबसे बड़ा आध्यात्मिक अवसर है। यहाँ परम स्नेही व कृपालु ईश्वरीय हाथ हर क्षण हमारी सर्वोच्च सम्भावना को तराशने के लिए कार्य करता है। इसके अतिरिक्त यहाँ प्रत्येक व्यक्ति को अपने सच्चे स्वरुप को जीने का अवसर मिलता है, उन सब बाधाओं से परे जाने का अवसर मिलता है जो उनकी इच्छाओं को फलीभूत होने से रोकती हैं। यहाँ आध्यात्मिक उन्नति के प्रत्येक आयाम और जीवन के अनुभव का अवसर मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि ये सब महानतम जीवित गुरु नित्यानंद जी के आश्रम में, उनके प्राण मंडल में होता है। आनंद योगम में आना स्वयं को एक उत्तम जीवन जीने का उपहार देने समान है। - एडम डोके, कैलिफ़ोर्निया, यु एस ए

एड्रिअन वैली

आनंद योगम में आप लगातार ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं जहाँ आप पूर्णत्व की ओर बढ़ते हैं। आपकी मूल अपूर्णता को बाहर लाया जाता है जिससे की आप त्वरित पूर्णत्व कर सकें: यह बहुत ही मुक्ति देने वाला अभ्यास है। यह सब बहुत ही मैत्रीपूर्ण वातावरण में होता है। आनंद योगम में आप स्वामीजी और अपने वास्तविक स्वरुप की तरफ बढ़ते हैं - अपने मूल तत्त्व और अपनी आत्मा की तरफ - और इसके लिए साहस चाहिए। स्वयं के अंदर झाँक के देखिये, आप कितने साहसी बनना चाहते हैं। मैं चाहता हूँ कि सब लोग इस मार्ग पे चलें! - एड्रिअन वैली, न्यूयॉर्क, यु एस ए

योग अभ्यास
योग सत्र

वैदिक विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान

"वैदिक शिक्षण संस्थानों की स्थापना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमें 'वैदिक विद्वानों' के निर्माण के लिये विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। मैं हिन्दुत्व के प्रति आस्थावान लोगों के लिये वैदिक दर्शन शास्त्र के अध्ययन के उद्देश्य से विशाल विश्वविद्यालयों की रचना करके वैदिक दर्शन शास्त्र की विभिन्न शाखाओं में डाक्टर की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्वानों का निर्माण करूंगा। दूरस्थ शिक्षा के लिये ऑनलाइन वैदिक पाठ्यक्रम आरंभ किये जायेंगे।" ~ परमहंस नित्यानंद

  • 100 -
  • 101 -