आध्यात्मिक यात्रायें
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
उत्तम ऊर्जा क्षेत्रों मे तीर्थ यात्रायें
मानवता के शांतिदूत एवं जागृतकर्ता परमहंस श्री नित्यानंद जी विश्व भर से लोगों का अध्यात्मिक नेतृत्व करके उन्हें दिव्य आदिकालीन उच्च ऊर्जा केन्द्रों की जीवन यात्राएं कराते हैं।
वें यात्रियों को उस ऊर्जा क्षेत्र की अध्यात्मिक अनुभूतियों में दीक्षा प्रदान करते हैं और स्थल के पुराण, उत्सवों और समृद्ध सांस्कृतिक संपत्ति का रहस्योद्घाटन करते है। पवित्र क्षेत्रों मे पर्वत राज, तीर्थ (जल कुंड, नदियां) एवं वैदिक मंदिर सम्मिलित है।
◆ कैलास पर्वत यात्रा - भगवान शिव और देवी का शिव लोक - हिमालय पर्वत।
◆ भारत के चार धाम यात्रा (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) और अन्य शक्ति केंद्र जैसे - उत्तर में गोमुख, ऋषिकेश, हरिद्वार, उत्तर काशी से लेकर दक्षिण में तिरुवन्नमलाई, मदुरै व अन्य मंदिर।

हरिद्वार में

कम्बोडिया में

कैलास पर्वत के परम दिव्य स्थल पर
- 185 -
अवतार के दिव्य सानिध्य में दुर्लभ यात्राएं
♦ अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं में अंगकोरवाट, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड आदि का समावेश है।
♦ कुम्भ मेला, धरती पर मनुष्यों का सबसे विशाल व महात्तं धर्म सम्मेलन, जो 3, 6 और 12 वर्षों के अंतराल में होता है - यहां परमहंस श्री नित्यानंद जी श्री महानिर्वाणी पीठ के महामंडलेश्वर (आध्यात्मिक प्रमुख) के रूप में पीठासीन होते हैं। इस दिव्य सभा में श्रद्धालुगण को परम् पूज्य स्वामीजी के सानिध्य में रहकर सर्वोच्च ऊर्जा ग्रहण करने का परम आशीर्वाद प्राप्त होता है।
♦ वाराणसी, भगवान शिव जी, श्री काशी विश्वनाथ महादेव की नगरी हैं जहां परमहंस नित्यानंद जी शिवत्व की स्थिति में - शिवोऽहम - 'शिव मैं हूं' के दैविक अनुभव की कृपा वर्षा करते हैं।

हरिद्वार, भारत

कम्बोडिया, दक्षिणपूर्वी एशिया






कुम्भ मेला 2015 में
कुम्भ महापर्व इस धरा पर मानवता के इतिहास के विशालतम, प्राचीनतम आध्यात्मिक समारोह हैं जो हिंदुत्व की पूर्णता के प्रतीक हैं।
जब करोड़ों की संख्या में साधु संत, दिव्य अवतार, महान योगी, तथा भक्तजन वहां एकत्र होते है तो उनकी श्रद्धा से वहां की अमृतमयी नदियों का जल अमरत्व प्रदान करने वाला हो जाता है। इस जल में केवल एक डुबकी, वस्तुतः जन्मजन्मांतरो के कर्मों का परिमार्जन कर देती है।
सितंबर २०१५ नासिक के कुम्भ महापर्व पर भव्य शोभा यात्रा। एक अवतार की महत्तम ऊर्जा के संग सभी भक्तजनो और साधकों ने पवित्र गोदावरी नदी में गोता लगाया। विश्वभर के कोने कोने से आये साधको व कई आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रमुखों ने परमहंस नित्यानंद स्वामीजी के साथ कुम्भ महापर्व में भाग लिया।
वाराणसी घाट, भारत
