प्राचीन वैदिक विज्ञान ने अमेरिका में
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
खलबली मच दी
१३ मई २०१५
कॅपिटल हिल, वाशिंगटन डी.सी.,यू .एस.ए.
कॅपिटल हिल, वॉशिंगटन डीसी में 2015 व्यापार रक्षा शिखर सम्मेलन में जो त्रिनेत्र जागरण पर एक संक्षिप्त सूचना सत्र के जैसे शुरू हुआ था, वह 3 घंटे तक चला। एक अद्भुत प्रदर्शन में एक 9 साल की बच्ची ने सफलतापूर्वक मनुष्य में त्रिनेत्र के अस्तित्व का प्रमाण दिया, स्वयं अपने त्रिनेत्र से एक किताब पढ़ कर, वह भी अपनी आंखों पर पट्टी बाँधकर!
चकित दर्शकों, डॉक्टरों, सर्जन, मेडिकल शोधकर्ताओं, बैंकरों, उद्योग जगत और सरकार के अधिकारियों के समक्ष इस लड़की ने अच्छी गति से पुस्तकों, समाचार पत्र, और अन्य पाठन सामग्री के पूरे अनुच्छेदों को पढ़कर सुनाया। सभी पठनों की विश्वसनीयता एवं प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के लिए दो पट्टियाँ और आंख के पैड का उपयोग किया गया था।





विधान सभा सदस्य हैरी सिद्धू के निवास अनाहिम, कैलिफोर्निया, यू.एस.ए. में एक विशेष एवं व्यक्तिगत कार्यक्रम में लगभग १०० लोगों की उपस्थिति में त्रिनेत्र का प्रदर्शन किया गया। भारतीय राजदूत, अरुण के. सिंह के साथ यू. एस. कांग्रेस के सीनेटर एडवर्ड रानडाल 'एड' रोयसी एवं उनकी पत्नी एवं स्टेट सीनेटर बॉब हफ, कांग्रेसी मिमी वाल्टर एवं एन.आर.आई. व्यापारी, डाक्टर एवं समुदाय के नेता उपस्थित थे। कांग्रेसी एड रोयस ने बंद नेत्रों से पढ़ने को समझने के लिए स्वयं भाग लिया। बहुत से लोग कौतूहल से भर गए और त्रिनेत्र जागरण के लिए और भी जानकारी ली।



- 157 -
