दीक्षा
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
हिंदुत्व के अभ्यास हेतु शक्तिशाली दीक्षाएं

कामिक अगमा में भगवान शिव ने शिव दीक्षा या समय दीक्षा को आध्यात्मिक जीवन की तरफ पहला कदम बताया है। यह दीक्षा उन सभी साधकों को दी जाती है जो भगवान शिव की सेवा में लीन हैं, जो भगवान शिव के भक्त हैं और जो हिंदू धर्म को अपनी जीवन शैली बनाना चाहते हैं।
~ परमपूज्य परमहंस श्री नित्यानंद

समय दीक्षा - स्वयं भगवान शिव द्वारा दी गई दीक्षा
"आगम" स्वयं भगवान शिव द्वारा कहे गए शब्द हैं जो मानवता को एक सशक्त, आनंदमय जीवन जीने, शिवोहम भाव में रहने तथा हिंदुत्व जीवन शैली का अभ्यास करने की ओर प्रेरित करते हैं।
कामिका आगम में भगवान शिव ने सदाशिव स्वरूप जीवंत गुरु द्वारा दी जाने वाली शिव दीक्षा के विषय में विस्तारपूर्वक वर्णन किया है। विशिष्ट दीक्षाओं के माध्यम से भगवान शिव ने मानवता को जाति, लिंग एवं जीवन शैली के परे एक प्रतिबद्ध जीवन जीने की दिशा दी है जिससे मानव अपनी चेतना को जागृत कर सकता है।
~ समय दीक्षा ऐसी प्रथम दीक्षा है जो हमें मंदिर पर आधारित हिंदू जीवन शैली से लाभान्वित करती है।
~ विशेष दीक्षा, अगली विशिष्ट दीक्षा है जो भगवान शिव की गहन कृपा बरसाती है। दीक्षा में गुरु, दीक्षित साधकों को जीवनमुक्ति की जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं।



