KAILASA Library/Sarvajnapeetha - Hinduism का थिंक टैंक/ऋषि परम्पराSign in
Sarvajnapeetha - Hinduism का थिंक टैंक

ऋषि परम्परा

This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.

दीक्षित गृहस्थ

परमहंस नित्यानंद जी साधकों को ऋषि परंपरा में भी दीक्षित करते हैं। ये ऐसे साधक हैं जो पारिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए आत्मज्ञान की प्राप्ति के मार्ग का अनुसरण करते हैं, पति एवं पत्नी आध्यात्मिक पथ पर एक दूसरे का समर्थन करते हुए, अपने बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान करते हैं।

दीक्षित गृहस्थ
कक्षा में साधक
श्री ऋषि नित्य अद्वैतानंद परिवार

किसी भी विवाहित युगल के लिए एक प्रबुद्ध गुरु के साथ निवास करना सर्वोत्तम संयोग है। हमें जो स्पष्टता प्राप्त होती है वो हमें जीवन को समग्रता में समझते हुए, अपूर्णताओं से पीड़ित हुए बिना सरलता से अग्रसर होने में सहायता प्रदान करती है। असहमतियों की पुनरावृत्ति काफी कम हो गई है, हम पर उनके प्रभाव की तीव्रता भी काफी कम हो गई है और हम शीघ्रता से संभल जाते हैं। ऐसा स्वामीजी द्वारा वैदिक जीवन शैली से हमारे साथ साझा की गई अद्भुत तकनीकों एवं समाधानों के कारण है। स्वामीजी के मार्गदर्शन में हमारे दोनों बच्चे, तत्त्व एवं परमेश, अद्भुत युवाओं के रूप में खिल रहे हैं, बिना उस तनाव के जिसके साथ आम तौर पर उच्च प्रदर्शन वाले व्यक्ति रहते हैं।

  • श्री ऋषि नित्य अद्वैतानंद, नित्यानंद ऋषि परंपरा प्रशासनिक प्रमुख, नित्यानंद विद्यापीठ

शिक्षा के माध्यम से जीवन को आभूषित करने की जीवन शैली से पहले, ऋषि अद्वैत फार्च्यून २०० कम्पनी में कार्यरत एक निपुण आईटी व्यवसायी थे।

  • 130 -