तृतीय नेत्र जागरण के प्रभाव
This text was machine-transcribed from the printed book and may contain errors. Select the words and choose “Report a mistake”.
तृतीय नेत्र जागरण दीक्षा प्राप्त करने के पश्चात कई बच्चे और वयस्क महा सिद्धियां एवं अलौकिक शक्तियां व्यक्त करने लगते हैं।
उदाहरण के लिए :-
◆ उच्च कोटि की सर्जनशीलता, नए विषयों को शीघ्र सीखने और समझने की क्षमता, अद्भुत अंतर्ज्ञान का अनुभव, इत्यादि
◆ स्वास्थ्य में सुधार, प्रबल रोग प्रतिरोधक क्षमता।
◆ दोनों नेत्रों के बिना देखने और पढ़ने की क्षमता। इससे मस्तिष्क में नए आयाम जागृत होते हैं, जिसके परिमाण स्वरुप कई नयी सिद्धियाँ मनुष्य के लिए संभव हैं, विशेष रूप से स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के क्षेत्र में । उदाहरण के लिए, क्षीण दृष्टि वाले लोगों के लिए तृतीय नेत्र की मदद से देख पाना संभव ही सकता है।
◆ तृतीय नेत्र के माध्यम से शारीरिक बीमारियों का पता लगाना |


बायें - नित्यानंद गुरुकुल द्वारा आंख पर पट्टी बांधकर की जा रही पढ़ाई। साथ में हैं कांची शंकर मठ में बच्चे श्री जयेन्द्र सरस्वती स्वामीगल और श्री थोंडाई मंडल अदिनम गुरु महासन्निधानम। दायें - बिजनेस एडवोकेसी सम्मेलन वाशिंगटन डीसी, यूएसए में आंख पर पट्टी बांधकर पढ़ाई करती शिष्य।

"इनर अवेकनिंग" बच्चों के लिए एक २१-दिवसीय ध्यान कार्यक्रम है जो कि एक ऐसा उत्तम वातावरण प्रदान कराता है जिसमे नई पीढ़ी को जागृत होने और अपनी उन असाधारण प्रतिभाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलता है, जो कि उनके अंदर हमेशा से ही कुलबुलाती रहती हैं। अवतार स्वामी नित्यानंद जी की दीक्षा से, बच्चे सत्य, ज्ञान और आनंद (सच्चिदानंद) की उत्तम जैव स्मृति को आत्मसात कर लेते है जो कि उन्हें एक ऐसे पवित्र कमल पुष्प की भाँति खिलने देती है, जिस पर आज कल की संकुचित शिक्षा प्रणाली और विभिन्न सामाजिक संस्कारों का कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
